


https://www.facebook.com/share/v/1D92cFXaFt


https://www.facebook.com/share/v/1D92cFXaFt
दा हाइट्स संस्था के वीरू ने IIT JEE में लहराया परचम, संस्थान में हुआ भव्य स्वागत
झज्जर, 05 जून, अभीतक: गांव अहरी के होनहार छात्र वीरू (सुपुत्र राकेश कुमार) ने देश की प्रतिष्ठित आईआईटी प्रवेश परीक्षा में ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। वीरू ने IIT JEE में 98 परसेंटाइल और IIT Advance में 3686वीं रैंक प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वीरू ने अपनी इस सफलता का मुख्य आधार सभी स्टाफ सदस्यों व परिवार वालों का मोटिवेशन व राष्ट्रीय शिक्षा नीति (छम्च्), सूचना प्रौद्योगिकी (प्ज्) और जेमिनी (Gemini AI) के सही व सकारात्मक उपयोग को बताया है। इस शानदार उपलब्धि पर आज दिनांक 06ध्06ध्2026 को श्ज्ीम भ्मपहीजेश् संस्थान में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्थान के शिक्षक सुनील कुमार खुद वीरू को ससम्मान उनके घर से संस्थान लेकर आए। कार्यक्रम में वीरू और उनके चाचा प्रमोद कुमार का फूल-मालाओं और मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। संस्थान के निदेशकों और उपस्थित शिक्षकों ने वीरू को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वीरू का गांव से आईआईटी तक का यह सफर बेहद रोचक, रोमांचक और कड़े संघर्ष से भरा रहा है। उनकी यह अद्वितीय सफलता अन्य ग्रामीण बच्चों के लिए एक प्रेरणा बनेगी। वीरू ने यह साबित कर दिया है कि यदि टेक्नोलॉजी का सही और सटीक प्रयोग किया जाए, तो गांव का बच्चा भी देश के सर्वोच्च तकनीकी संस्थानों तक पहुंच सकता है। इस गरिमामयी समारोह में नविन्द्र कुमार, दिनेश चाहार, हरीओम, विकास कुमार, जितेन्द्र कुमार, अनिल कुमार, शकुन्तला, अनीता, संतोष, योगिता, निदा खान, योगेन्द्र कुमार और सुनील कुमार सहित संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने वीरू और उनके परिजनों को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई दी और छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की प्राथमिकता: डीसी वर्षा खांगवाल
मरीजों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें स्वास्थ्य कर्मी
डीसी वर्षा खांगवाल ने जिला नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण, विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
झज्जर, 05 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना तथा अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करना रहा। डॉक्टर मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार रखें और उन्हें शालीनता भरा माहौल दें। जिससे आमजन पर सरकार द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसा और ज्यादा बढे।
’स्वास्थ्य सेवाओं का आमजन को मिले त्वरित लाभ
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने डीसी का स्वागत करते हुए अस्पताल में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं, राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा उपकरणों, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने ओपीडी में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की तथा उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारियों से ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता तथा अन्य आवश्यक सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों के प्रति संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए उन्हें समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।







नई दिल्ली’ः शनिवार को ’चेयरमैन नैशनल टैलेंट हंट कमेटी गीता भुक्कल विधायक व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित ।प्ब्ब् (मीडिया डिपार्टमेंट) ’नैशनल टैलेंट हंट’ कार्यक्रम में भाग लेते हुए।

मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है अस्पताल परिसर की स्वच्छता’
झज्जर, 05 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि अस्पताल की साफ-सुथरी और स्वच्छ व्यवस्था मरीजों के स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने निर्देश दिए कि अस्पताल परिसर, वार्डों, शौचालयों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए ताकि संक्रमण फैलने की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके।
कैंटीन में बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया प्रोत्साहित’
निरीक्षण के दौरान डीसी ने अस्पताल परिसर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित कैंटीन का भी दौरा किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इससे जहां अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को गुणवत्तापूर्ण भोजन एवं जलपान की सुविधा उपलब्ध हो रही है, वहीं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने समूह की महिलाओं को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रोत्साहित किया। डीसी वर्षा खांगवाल ने बढ़ती गर्मी के मौसम में डायरिया तथा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को इन बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाने चाहिए तथा अस्पताल में आने वाले मरीजों को स्वच्छता, साफ पेयजल के उपयोग और व्यक्तिगत स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक करना चाहिए। उन्होंने चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ को निर्देश दिए कि वे मरीजों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।
डीसी ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा, दिए जरूरी निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने अस्पताल के विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों एवं इकाइयों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने आपातकालीन विभाग, औषधालय, ओपीडी, सामान्य वार्ड, बायोटेक्नोलॉजी लैब, नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू), कैंसर डे केयर सेंटर, एचपीवी टीकाकरण काउंटर, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन कक्ष, डेंटल विभाग, शिशु वार्ड, प्रसव कक्ष तथा आयुष्मान केंद्र सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मरीजों को समय पर मिले बेहतर उपचार, जरूरी दवाइयों की सुविधा’
डीसी ने कहा कि राज्य सरकार और जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक तक बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इसके लिए अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता और बेहतर स्वास्थ्य वातावरण प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करें तथा मरीजों को परिवार के सदस्य की तरह सम्मान और सहयोग प्रदान करें।
झज्जर स्थित जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण करती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर का जायजा लेते हुए डीसी वर्षा खांगवाल।
अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी लेते हुए डीसी वर्षा खांगवाल।



दूसरे दिन खापड़वास में विभाग ने काटे 35 अवैध कनेक्शन
पेयजल की बर्बादी करने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: एस.ई अमित श्योकन्द
जिले के सभी गांव को किया जायेगा अवैध कनेक्शन मुक्त
अमित श्योंकंद
झज्जर, 05 जून, अभीतक: अवैध पेयजल कनेक्शन पानी की बर्बादी का मुख्य कारण बने हुए हैँ जिसके चलते पेयजल का एक बड़ा हिस्सा उपभोग की बजाय दुरूपयोग हों जाता है। यह बात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता अमित श्योकन्द ने कही। उन्होंने कहा कि पेयजल की बर्बादी रोककर आम जन को सुविधाजनक एवं सुचारु शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उसी पर अमल करते हुए विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर जल संरक्षण मुहीम को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण अभियान के तहत जहाँ जिले भर में विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। वहीं शनिवार को गांव खापड़वास में विभाग की टीम द्वारा पुलिस की मौजूदगी में अवैध पेयजल कनेक्शन काटने का सिलसिला जारी रहा। एसई अमित श्योकन्द ने बताया कि गांव खापड़वास में शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा मेन लाईन में अवैध कनेक्शन कर सब्जी उगाने व पशुओं के लिए हरा चारा उगाने का कार्य किया जा रहा है। इस पर कार्रवाई करते हुए दूसरे दिन शनिवार को भी गांव खापड़वास में जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत के नेतृत्व में जेई विनोद कुमार व डबल्यू.एसएस.ओ टीम द्वारा 35 अवैध पेयजल कनेक्शन काटे गए। उल्लेखनीय है कि इससे पहले कार्रवाई करते हुए 25 लोगों को अवैध कनेक्शन हटाये जा चुके हैँ। आज जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई अमल में लाये जाने के दौरान मातन्हेल पुलिस व पंचायत का विशेष सहयोग रहा। इसके साथ ही जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत के नेतृत्व में अनेक अवैध पेयजल कनेक्शन धारकों को डबल्यूएसएसओ टीम द्वारा नोटिस देकर जल्द से जल्द अपने अवैध कनेक्शन काटने या उन्हें वैध कराने के लिए सूचना दी गयी। इस मौके पर जिला सलाहकार श्याम अहलावत, जेई विनोद, बी आर सी मीनू वत्स, सरला, परमिला, विक्रम, सुनील, दिनेश के अलावा सरपंच व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ साथ वीडबल्यूएससी सदस्य मौजूद रहे।




नशा मुक्ति टीम ने गांव बेरी में नशा मुक्ति, साइबर क्राइम व डायल 112 को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान
झज्जर, 05 जून, अभीतक: झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में नशा मुक्ति टीम द्वारा गांव बेरी में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों ,आपातकालीन सेवा डायल 112 तथा साइबर क्राइम के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और टीम द्वारा दी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक सुना। नशा मुक्ति टीम में तैनात मुख्य सिपाही सपना और उनकी टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के जीवन को अंधकार की ओर धकेल देता है। इससे न केवल शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है,बल्कि परिवार और समाज भी प्रभावित होता है। नशे की लत व्यक्ति की आर्थिक स्थिति को कमजोर करती है और पारिवारिक संबंधों में दरार पैदा कर देती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करे। सामूहिक प्रयासों से ही नशा मुक्त समाज का निर्माण संभव है। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में डायल 112 का उपयोग करने की अपील की और बताया कि यह सेवा नागरिकों की त्वरित सहायता के लिए उपलब्ध है। इसके साथ ही साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने समझाया कि आज का युग तकनीकी युग है,जिसमें इंटरनेट और मोबाइल फोन का व्यापक उपयोग हो रहा है। साइबर ठग लोगों को फर्जी लिंक,कॉल या संदेश भेजकर ठगी का शिकार बनाते हैं। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और किसी के साथ ओटीपी साझा न करें स जागरूकता ही नशे और साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। सतर्क और जागरूक नागरिक ही सुरक्षित समाज की नींव रख सकते हैं।

सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 05 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना आसौदा क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिला में अवैध असला रखने वाले तथा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही जोगिंदर की पुलिस टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की परमजीत निवासी मांडोठी जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए दिल्ली रोहतक रोड के डच्4 के नीचे कहीं जाने की फिराक में खड़ा है।पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।




हितेश उर्फ गुल्लू हत्याकांड में झज्जर पुलिस ने साजिश में शामिल एक आरोपी किया गिरफ्तार
झज्जर, 05 जून, अभीतक: झज्जर पुलिस ने गांव सुबाना निवासी हितेश उर्फ गुल्लू हत्याकांड मामले में एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए हत्या की साजिश में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। माछरौली थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामावतार ने बताया कि 15 मई की रात करीब 10ः30 बजे हितेश उर्फ गुल्लू की उसके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गईं और तकनीकी जांच,सीसीटीवी फुटेज तथा गुप्त सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस पहले ही अंकित उर्फ बनिया और अनुज को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में सामने आया कि वर्ष 2022 में माछरौली थाना में दर्ज एक फायरिंग मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। इसी रंजिश के चलते हत्या की साजिश रची गई। जांच में यह भी पता चला कि हितेश और दीकेश कभी करीबी मित्र थे, लेकिन विवाद के बाद दोनों के संबंध दुश्मनी में बदल गए। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि माछरौली थाना और स्पेशल स्टाफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 जून को मामले के मुख्य आरोपी दीकेश को गिरफ्तार कर लिया था। अदालत से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने हत्या की वारदात की साजिश में शामिल आरोपी दीपक पुत्र रविंद्र निवासी गांव सुबाना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं । मामले की जांच जारी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गंभीरता से पड़ताल की जा रही है।


गांव बाकरा में सीनियर सिटीजन को योगाभ्यास कराते योग सहायक।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिलेभर में बढ़ रही योग प्रशिक्षण गतिविधियां
युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक प्रतिदिन कराया जा रहा योगाभ्यास
आगामी 8 जून को जिला मुख्यालय पर होगा योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम
झज्जर, 05 जून, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के साथ- साथ 8 जून को रोडवेज वर्कशाप में होने वाले जिला स्तरीय योग अभ्यास प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिलेभर में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जिला प्रशासन व आयुष विभाग द्वारा हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग समिति, योग भारती, शिक्षा विभाग तथा खेल विभाग के सहयोग से विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों, योगशालाओं, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
आईटीआई के साथ -साथ जिला कारागार में हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम’
इसी कड़ी में शनिवार को विभिन्न आईटीआई के अलावा जिला कारागार परिसर और व्यायामशालाओं में कौशल विकास एवं ओधोगिक प्रशिक्षण विभाग तथा आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विद्यार्थियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। गांव पहाड़ीपुर व गुढा आईटीआई,जिला कारागार परिसर, गांव बाकरा, गांव माजरी सहित विभिन्न स्थानों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता ने बताया कि डीसी वर्षा खांगवाल के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग द्वारा व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिलेभर में प्रतिदिन योग अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं तथा लोगों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। आइटीआई में विद्यार्थियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाने के लिए विशेष सत्र प्रारम्भ किए गए हैं।
स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए योग जरूरी
उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए सीनियर सिटीजन क्लब बहादुरगढ़, ओल्ड एज होम बहादुरगढ़ तथा सीनियर सिटीजन क्लब झज्जर में नियमित योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। वहीं ब्रह्मचारी सुभाष आर्य बाबरा रोड पार्क, मंगली राम पार्क, शहीदी पार्क सहित अन्य स्थानों पर पतंजलि योग समिति द्वारा प्रतिदिन योग प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
’विद्यार्थियों को कराया जा रहा सामान्य योग प्रोटोकाल का अभ्यास
इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों में आयुष विभाग द्वारा विद्यार्थियों को सामान्य योग प्रोटोकॉल का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक युवा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।




गर्मी और लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें नागरिक: डीसी
राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना हीट वेव से बचाव में सहयोगी
झज्जर, 05 जून, अभीतक: बढ़ते तापमान और हीट वेव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी वर्षा खांगवाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि गर्मी और लू से बचाव के लिए नागरिक आवश्यक सावधानियां अपनाएं। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी से बचाव के लिए जागरूकता और सावधानी ही सबसे प्रभावी उपाय है। डीसी ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी का नागरिक गंभीरता से पालन करें। दोपहर के समय विशेषकर तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखें।
ओआरएस, नींबू पानी,लस्सी सहित अन्य तरल पदार्थों का सेवन जरूरी’
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक मात्रा में पानी पीएं तथा ओआरएस, नींबू पानी, छाछ, लस्सी सहित अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें। बाहर जाते समय हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें और सिर को टोपी, दुपट्टे, पगड़ी या छाते से ढककर रखें। यात्रा के दौरान अपने साथ पानी अवश्य रखें। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सरकारी कार्यालयों, उपमंडल सचिवालयों और सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही लोगों को हीट वेव से बचाव के उपायों को लेकर जागरूक किया जा रहा है।
गर्मी से बचाव को लेकर श्रमिकों के लिए कार्यस्थल पर हो जरूरी व्यवस्था’
उन्होंने औद्योगिक इकाइयों और निर्माण स्थलों पर कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी जरूरी प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यस्थलों पर ठंडे पेयजल और विश्राम की उचित व्यवस्था हो तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक श्रमिकों से सीधे धूप में कार्य करवाने से बचा जाए। डीसी ने कहा कि बच्चे, बुजुर्ग और बीमार व्यक्ति गर्मी के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं, इसलिए उनका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पशुपालकों से भी अपील की कि पशुओं के लिए पर्याप्त पानी और छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों की हो उच्च स्तरीय जांच: दुष्यंत चैटाला’
चंडीगढ़, 05 जून, अभीतक: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणामों में सामने आ रही गंभीर अनियमितताओं और छात्रों के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिस्टम की खामियों का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं से प्रश्न गायब पाए गए, कई जगह छ। अंकित कर दिए गए तथा अच्छे प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी भी फेल घोषित कर दिए गए। यह केवल तकनीकी त्रुटि नहीं, बल्कि लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और मानसिक स्थिति से जुड़ा अत्यंत संवेदनशील विषय है। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि जो विद्यार्थी जेईई एडवांस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें बोर्ड परिणामों में असफल दिखाया जाना पूरे मूल्यांकन तंत्र पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ऐसे मामलों में छात्रों और अभिभावकों का विश्वास टूटना स्वाभाविक है। उन्होंने केंद्र सरकार और सीबीएसई प्रशासन से मांग की है कि सभी संदिग्ध परिणामों और उत्तर पुस्तिकाओं की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा प्रभावित विद्यार्थियों की कॉपियों का निशुल्क पुनर्मूल्यांकन कराया जाए। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला ने कहा कि जिन छात्रों के प्रश्न गायब हुए हैं या “छ।” अंकित हुआ है, उन्हें तुरंत न्याय दिया जाए तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाए। दुष्यंत चैटाला ने कहा कि जननायक जनता पार्टी हमेशा विद्यार्थियों और युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाती रही है और आगे भी हर छात्र के न्याय के लिए मजबूती से खड़ी रहेगी।
सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी के प्रयासों से भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर चला आ रहा गतिरोध हुआ समाप्त
झज्जर, 05 जून, अभीतक: सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी के प्रयासों से भालौट व झज्जर सब ब्रांच के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर लंबे समय से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया। किसानों, ग्रामीणों और नहर विभाग के बीच बनी सहमति के बाद अब परियोजना को नई गति मिलेगी।’भालौट एवं झज्जर सब ब्रांच से जुड़े अनेक गांवों के किसानों और ग्रामीणों ने नहर के तल को पूरी तरह सीमेंट-कंक्रीट से पक्का किए जाने पर आपत्ति जताई थी। बैठक में तय किया गया कि नहर के तल में 10 फुट तक कंक्रीट लाइनिंग तथा शेष हिस्से में ब्लॉक लाइनिंग की जाएगी। साथ ही प्रत्येक दो पुलों के बीच सीढ़ियां और हर पुल के साथ घाट विकसित किए जाएंगे।



बाइक छोड़ने की एवज में 2500 रूपए रिश्वत मांगने वाला हेड कांस्टेबल एसीबी के जाल में गिरफ्तार’
फरीदाबाद,, 05 जून, अभीतक: राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), फरीदाबाद की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस चैकी सेक्टर-7, थाना सेक्टर-8, फरीदाबाद में तैनात हेड कांस्टेबल रणबीर को 2,500 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी मोटरसाइकिल पार्किंग यार्ड से बरामद होने के बाद पुलिस चैकी सेक्टर-7 में खड़ी है। आरोप है कि मामले के जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल रणबीर ने मोटरसाइकिल को छुड़वाने तथा रिकवरी एजेंटों के साथ समझौता कराने के नाम पर उससे 2,500 रुपये की रिश्वत की मांग की। शिकायत की सत्यता की जांच के उपरांत एसीबी फरीदाबाद की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। इस दौरान आरोपी हेड कांस्टेबल रणबीर को शिकायतकर्ता से 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद में एफआईआर संख्या 10 दिनांक 06 जून 2026 के तहत भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है।

रेवाड़ी भौगोलिक क्षेत्र की 28 आवासीय सोसाइटीध्कालोनियों में पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध
30 दिनों के भीतर आवेदन करने की अपील
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने रेवाड़ी भौगोलिक क्षेत्र की 28 आवासीय सोसाइटी, कालोनियों के निवासियों को सूचित किया है कि इन क्षेत्रों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) का बुनियादी ढांचा स्थापित एवं चालू कर दिया गया है तथा घरेलू पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध हैं। आईजीएल के अधिकारियों ने बताया कि जिन सोसाइटीध्कालोनियों में पीएनजी सुविधा उपलब्ध कराई गई है, उनमें शिवम सोसाइटी सेक्टर-2, बेस्टेक पार्क व्यू डिलाइट, मुंजाल यूनिवर्सिटी, द्वारकाधीश, एम2के, पियूष होराइजन, विपुल गार्डन, अमनगनी, बीएमजी अंतरिक्ष टावर्स, बीएमजी एलिगेंट सिटी, ईडन गार्डन, एकता सोसाइटी सेक्टर-10, एक्साइज एवं टैक्सेशन सोसाइटी सेक्टर-10, गवर्नमेंट एम्प्लॉइज सीजीएचएस सेक्टर-3, गुरुटेग सोसाइटी, कान्हा जी सीजीएचएस सेक्टर-3, लॉर्ड शिवा सेक्टर-3, नीलकमल सोसाइटी सेक्टर-10, न्यू फ्रेंड्स सीजीएचएस, पुलिस लाइन सदर थाना, शांति लोक सोसाइटी सेक्टर-3, शिवा सेक्टर-3, श्री श्याम सीजीएचएस पार्ट-2 सेक्टर-3, शुभम कोऑपरेटिव सेक्टर-10, द एब्सोल्यूट सीजीएचएस लिमिटेड, द कृष्णा सीजीएचएस पार्ट-2 सेक्टर-3, द साक्षी सोसाइटी सेक्टर-3 तथा वसुंधरा सेक्टर-10 शामिल हैं। आईजीएल ने उन निवासियों से अनुरोध किया है जिन्होंने अभी तक पीएनजी कनेक्शन नहीं लिया है कि वे 30 दिनों के भीतर आवेदन कर पीएनजी कनेक्टिविटी प्राप्त कर लें। उन्होंने ने बताया कि इन सोसाइटीध्कालोनियों में पीएनजी उपलब्ध होने के कारण संबंधित सरकारी निर्देशों के अनुरूप इन क्षेत्रों को एलपीजी से पीएनजी में परिवर्तन तथा एलपीजी-मुक्त क्षेत्र घोषित किए जाने के विचारार्थ संबंधित अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पीएनजी कनेक्शन प्राप्त करने अथवा किसी भी प्रकार की सहायता के लिए निवासी आईजीएल कस्टमर केयर नंबर 1800-102-5109 पर संपर्क कर सकते हैं या आईजीएल की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.पहसवदसपदम.दमज पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।




हरियाणा सरकार ने शुरू की एकमुश्त निपटान स्कीम
एकमुश्त निपटान स्कीम के तहत पुराने बकायों का किया जाएगा निपटान
रेवाड़ी, 05 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2025 में छोटे व्यापारियों को लाभ देने के लिए शुरू की गई एकमुश्त निपटान स्कीम को व्यापारियों ने हाथो-हाथ लिया और उसका 115223 व्यापारियों ने पुरजोर लाभ उठाया। इस स्कीम की अभूतपूर्व कामयाबी को देखते हुए सरकार ने एक बार फिर निपटान स्कीम लाने का विचार किया है जिसके द्वारा पुराने बकायों को निपटाया जा सके तथा अदालतों में लंबित मुकदमों का समाधान किया जा सके। जीएसटी में कम से कम बकाया राशियों के साथ आगे बढ़ा जाए ताकि जीएसटी संग्रह को बढ़ाने में अधिक से अधिक समय और ध्यान दिया जा सके। इस बारे में जानकारी देते हुए उप आबकारी एवं कराधान आयुक्त प्रीति चैधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने 1 जून 2026 से 120 दिनों के लिए 28 सितंबर 2026 तक एक मुश्त निपटान स्कीम, 2026 शुरू की है। जिसके तहत सात कराधान अधिनियमों के तहत निर्धारित बकाया देय राशि के निपटान का प्रावधान है। यदि किसी करदाता पर किसी संबंधित अधिनियम के अंतर्गत एक वर्ष में 1 लाख रुपये तक का कर बकाया है तो उसे इस स्कीम में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। उसका उस वर्ष के लिए उस अधिनियम में संपूर्ण कर, ब्याज एवं जुर्माना राशि माफ हो जाएगी। आवेदक अपने बकाया देय राशि के निपटान के लिए किसी भी अधिनियम में किसी भी वर्ष के लिए आवेदन कर सकता है। पूर्ववर्ती हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत बकाया राशि के निपटान के लिए विशेष छूट उपलब्ध है। हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 को 1 अप्रैल, 2003 से हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 के लागू होने के साथ निरस्त कर दिया गया था। हरियाणा सामान्य बिक्री कर के तहत बकाया देय बहुत पुराने हैं, इसलिए 1 लाख से अधिक कर बकाया वाले सभी मामलों में 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। प्रीति चैधरी ने बताया कि फार्म सी, फार्म एफ, फार्म एच, फार्म ई1, फार्म ई2, टैक्स इनवॉइसध्वैट सी-4, वैट डी1, वैट डी2 आदि जैसे वैधानिक प्रपत्रों के न जमा करने के कारण बड़ी संख्या में बकाया राशि देय है। इन मामलों में से कुछ विभिन्न अपील स्तरों पर हैं। इन बकाया को विशेष रूप से लक्षित करने के लिए एक नई छूट प्रस्तावित की जा रही है। यदि कोई व्यक्ति अब ऐसे प्रपत्र प्रस्तुत करने में सक्षम है, तो उसके कर की मांग उन प्रपत्रों के प्रस्तुत करने से प्राप्त होने वाली छूट की राशि से घटा कर कम कर दी जाएगी, बशर्ते ये प्रपत्र तीन महीने के भीतर सत्यापित हो जाएं। यह लाभ ऐसे फर्जीध्नकली फर्मों को उपलब्ध नहीं होगा जिनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की गई है। यह लाभ उन वैधानिक प्रपत्रों के लिए भी उपलब्ध नहीं होगा जिन्हें पहले प्राधिकरणों द्वारा अस्वीकार कर दिया गया था। यह केवल हरियाणा मूल्य वर्धित कर अधिनियम, 2003 और केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम, 1956 से संबंधित बकाया राशि पर लागू होगा। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत हरियाणा सामान्य बिक्री कर अधिनियम, 1973 के तहत प्रदान की गई कर छूट में एक रुपए से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, अन्य मामले में कर छूट का 70 प्रतिशत है। अन्य अधिनियमों के अधीन उपलब्ध छूट में एक रुपये से एक लाख रुपये तक कर छूट का 100 प्रतिशत, 1 लाख से 10 लाख तक 60 प्रतिशत, 10 लाख से 1 करोड़ तक 50 प्रतिशत, 1 करोड़ से 10 करोड़ तक 40 प्रतिशत, 10 करोड़ रुपये से 30 करोड़ तक 35 प्रतिशत, 30 करोड़ रुपये से 60 करोड़ तक 30 प्रतिशत, 60 करोड़ रुपये से अधिक पर 0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम के तहत ब्याज तथा जुर्माना राशि पर 100 प्रतिशत छूट दी गई है। प्रीति चैधरी ने बताया कि आवेदक को प्रत्येक पूर्ववर्ती स्लैब में दी गई छूट का पूर्ण लाभ उसके बकाया कर राशि की स्लैब तक मिलेगा। बकाया राशि निर्धारित करने वाले किसी भी आदेश के विरूद्ध अपील या मुकदमे में शामिल आवेदक भी लंबित अपीय या मुकदमे को वापस लेने की शर्त के साथ इस स्कीम के तहत आवेदन कर सकते है। निपटान की राशि का भुगतान किस्तों में करने की भी सुविधा स्कीम में दी जा रही है। पांच लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए कोई किस्त नहीं। पांच लाख रुपए से अधिक और पच्चीस लाख रुपए तक के निपटान की राशि के लिए दो समान किस्तें। एक किस्त आवेदन जमा करते समय और दूसरी अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर। पच्चीस लाख रुपए से अधिक के निपटान की राशि के लिए तीन किस्तें होगी। आवेदन जमा करते समय निपटान राशि का 40 प्रतिशत, अंतरिम आदेश की तिथि से 60 दिनों के भीतर दूसरी किस्त, निपटान राशि का 30 प्रतिशत और अंतरिम आदेश की तिथि से 120 दिनों के भीतर शेष राशि की तीसरी किस्त। ऐसे मामलों में जहां निपटान के लिए आवेदन सही पाया गया है और स्वीकार कर लिया गया है तो आवेदक के खिलाफ कोई आगे की कार्यवाही शुरू नहीं की जाएगी।
शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई: परिवहन मंत्री अनिल विज
11 एकड़ से ज्यादा भूमि पर होगी स्थापना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे: मंत्री अनिल विज
आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह सैकड़ों वाहनों की फिटनेस जांची जाएगी: अनिल विज
चण्डीगढ, 05 जून, अभीतक: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ (आईडीटीआर) और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ (एटीएस) स्थापित करने हेतु शाहपुर में 11 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री परिवहन विभाग के नाम हो गई है और बहुत ही जल्द एक बड़ी ट्रांसपोर्ट कंपनी (अशोक लेलैंड) से एमओयू होना वाला है जोकि एक सप्ताह में होने की संभावना है। श्री विज ने कहा कि गाड़ी चलाने वालों को अपने लाइसेंस बनाने के लिए दूर-दूर ट्रेनिंग के लिए जाना पड़ता था क्योंकि लाइसेंस के लिए ट्रेनिंग अनिवार्य है। इसलिए उन्होंने अम्बाला छावनी में ट्रेनिंग संस्थान खुलवाने का कार्य किया। इसके लिए शाहपुर में 11 एकड़ से अधिक जमीन चयनित की गई जिसकी रजिस्टरी हो चुकी है। उन्होंने कहा यहीं पर गाड़ियों की फिटनेस भी मशीनों से टेस्ट की जाएगी। इससे सड़क सुरक्षा बढ़ेगी और आसपास के जिलों में फायदा होगा। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि भूमि की रजिस्टरी होने पर ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ को अब जल्द स्थापित किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने बताया कि ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान और आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ की स्थापना से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सैकड़ों लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होगें। उन्होंने बताया कि इस संस्थान के माध्यम से आसपास के जिलों के हजारों प्रशिक्षित युवाओं को ओर अधिक हुनरमंद बनाने अर्थात अधिक कौशलयुक्त तैयार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन की स्थापना से प्रति सप्ताह लगभग 300 वाहनों की फिटनेस की जांच की जाएगी। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि वे चाहते हैं कि हरियाणा में परिवहन सुविधाओं को और अधिक सुचारू व सुगम बनाया जाए और इसके लिए उनके द्वारा नित नए दिन तकनीकी रूप से आधुनिक तरीके से सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान के यह फायदे
गौरतलब है कि ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान (आईडीटीआर) सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और आधुनिक ड्राइविंग कौशल सिखाने के लिए सरकार द्वारा स्थापित विशेष केंद्र हैं। इनकी मुख्य विशेषताएं वैज्ञानिक प्रशिक्षण, अत्याधुनिक सिमुलेटर, ऑटोमेटेड ड्राइविंग ट्रैक, और विभिन्न प्रकार के वाहनों (लाइटध्हैवी) के लिए व्यापक पाठ्यक्रम हैं। ये संस्थान सुरक्षित ड्राइविंग और दुर्घटनाओं को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं।
ऑटोमेटिक व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन के यह फायदे
उल्लेखनीय है कि ऑटोमेटिक व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन में गाड़ियों की फिटनेस टेस्टिंग ऑटोमेटिक मशीनों से होती है। इन स्टेशन पर व्हीकल की फिटनेस टेस्टिंग कराने के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट मिलता है, ये सर्टिफिकेट पूरे देश में वैलिड होता है। टेस्टिंग स्टेशन में गाड़ियों के टेस्ट के बाद सड़क दुर्घटना में कमी आती है क्योंकि अगर कोई गाड़ी टेस्टिंग के दौरान अनफिट हो तो उसे सड़क पर चलने के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया जाता है। इन टेस्टिंग में गाड़ियों के सभी तकनीकी पहलुओं पर गौर किया जाता है।



प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत हाउसिंग फोर ऑल विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश
चण्डीगढ, 05 जून, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक प्रदेशवासी को रहने के लिए छत देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। उन्होंने हाउसिंग फोर ऑल विभाग को निर्देश दिए कि वे शेष बचे सभी पात्र परिवारों की पहचान कर उन्हें आवास उपलब्ध करवाने की विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत हाउसिंग फोर ऑल विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी अपात्र व्यक्ति या परिवार को योजना का लाभ दिया जाता है तो संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हाउसिंग फोर ऑल के महानिदेशक श्री जे गणेशन ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 तथा लाइसेंसी कालोनियों में ईडब्ल्यूएस आवासों के वितरण के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार विभाग द्वारा आगामी समय में बचे हुए पात्र परिवारों को आवास सुविधाएं उपलब्ध करवाने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 5 योजनाओं के तहत प्रदेश में 2,31,215 परिवारों को आवास उपलब्ध करवाने के लिए लगभग 2375 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इनके अलावा 10649 प्लाट व फ्लैट वितरित करने हेतु तैयार है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन प्लाट व फ्लैट के आबंटन का कार्य जल्द पात्र परिवारों को किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि हर पात्र परिवार को सरकारी मदद से छत मुहैया करवाई जाए, लेकिन यह भी सुनिश्चित करना आवश्यक है कि योजना का दुरुपयोग न हो। उन्होंने कहा कि सभी लाभार्थियों की सूची ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक की जाए ताकि तसदीक हो सके कि लाभ लेने वाले परिवार वास्तव में योजना के लिए पात्र थे या नहीं। यदि यह साबित होता है कि अपात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ दिया गया है तो संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने घुमंतु जाति के ऐसे गरीब परिवारों के लिए पंजीकरण शुल्क में रियायत देने के भी निर्देश दिए जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, हाउसिंग फोर ऑल के महानिदेशक श्री जे गणेशन, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती तथा ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चैड़ा करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन-2047 के तहत पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक में दिए विस्तृत दिशा-निर्देश
चण्डीगढ, 05 जून, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए हैं कि पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप प्रदेश की 12 फुट चैड़ाई की सभी सड़कों को 18 फुट चैड़ा करने का कार्य मार्च 2027 तक अवश्य पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए सड़कों का अच्छी हालत में और समुचित चैड़ाई का होना आवश्यक है। इसके लिए पूर्व में की गई मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप प्रदेश में सभी 12 फुट की सड़कों की चैड़ाई को 18 फुट किया जाए। यह कार्य इस वित्त वर्ष के समाप्त होने से पहले पूरा किया जाए। इस कार्य की स्थिति पूछने पर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस समय प्रदेश में 3240 किलोमीटर लंबी लिंक रोड 12 फुट चैड़ाई की हैं जिन्हें 18 फुट चैड़ा किया जा रहा है। इनमें से 1696 किलोमीटर लंबी सड़कों के चैड़ाकरण का कार्य प्रगति पर है तथा शेष 1544 किलोमीटर सड़कों को इसी वर्ष 18 फुट चैड़ा कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि बनाई जा रही सड़कों की गुणवत्ता, इन पर साईन बोर्ड, बर्म व सफेद पट्टी लगवाना भी सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में धूल-मिट्टी, व प्रदूषण को कम करने के लिए सड़कों के आसपास पेवर-ब्लॉक अथवा घास लगवाया जाए। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्य के लिए प्रथम चरण हेतु 6 शहरी क्षेत्रों की 368 किलोमीटर लंबाई की 138 सड़कें चिह्नित की गई हैं। इसके तहत सोनीपत, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पानीपत, रोहतक व करनाल जिलों में सड़कों के आसपास टाईलें व ग्रीन एरिया विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह कार्य नवंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया। प्रदेश में रेलवे क्रॉसिंग की फाटकों को मानव रहित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अलग-अलग विभागों व रेलवे के माध्यम से किया जा रहा है, कुछ स्थानों पर रेलवे की परमिशन के कारण कार्य पूरे नहीं हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां-जहां रेलवे की अनुमति के कारण कार्य अटके हुए हैं उनकी सूची तैयार करें, वे स्वयं रेल मंत्री से मिलकर इन अड़चनों को दूर करवाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग के स्तर पर किए जाने वाले कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरे करवाए जाएं।
बाईपास के निर्माण कार्यों की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने आमजन की सुविधा के लिए प्रदेश में बनाए जा रहे सभी बाईपास के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में निर्माणाधीन 17 में से 4 बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है, कुछ पर कार्य चल रहा है और कुछ स्थानों पर जमीन की कमी आड़े आ रही है। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जमीन अधिग्रहण का कार्य संबंधित उपायुक्तों के माध्यम से प्राथमिकता से पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में बने एलिवेटिड ट्रैक के नीचे हल्के वाहनों के लिए सड़क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया जाए।
2028 तक हर भवन पर होगा सोलर पैनल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी भवनों, गोदामों, मार्केट कमेटी के शैड तथा सभी घरों पर सोलर पैनल लगाने की कार्ययोजना बनाई जाए ताकि प्रदेश को बाहर से बिजली खरीदने की आवश्यकता न पड़े। उन्होंने कहा कि 2028 तक प्रदेश में एक भी भवन ऐसा न बचे जिस पर सोलर पैनल न लगा हो। इसके लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ-साथ निजी कंपनियों की भी मदद ली जाए। इसके लिए आमजन को केंद्र के अलावा प्रदेश सरकार द्वारा भी अलग से सब्सिडी दी जाएगी। औद्योगिक इकाइयों में सोलर पैनल लगाने के लिए आकर्षक योजना तैयार करने और बिल्डिंग कोड में आवश्यक संसोधन करने के संबंध में भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए।
हर 50 किलोमीटर पर एक ईवी चार्जिंग स्टेशन लगेगा
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में सभी नए बनने वाले सरकारी भवनों में ईवी चार्जिंग स्टेशन का प्रावधान किया जाए जिसके लिए केंद्र सरकार आर्थिक सहायता देती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर 50 किलोमीटर के दायरे में कम से कम एक ईवी चार्जिंग स्टेशन जरूर होना चाहिए ताकि आमजन में ईवी वाहनों के प्रति रुझान बढ़े। उन्होंने सभी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली स्थापित करने की कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए।
जिलों में बनेंगे नए विश्राम गृह
मुख्यमंत्री ने कुरुक्षेत्र सहित अन्य जिलों में नए विश्राम गृह बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए कहा कि 15 अगस्त को प्रदेश में एक साथ नए विश्राम गृहों का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में 78 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से युक्त नया विश्राम गृह बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने विभाग की अन्य कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती तथा ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।



मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने हरियाणा विजन-2047 के तहत पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अगले 5 साले के रोडमैप व कार्ययोजना की करी समीक्षा
चण्डीगढ, 05 जून, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सभी विभाग हरियाणा विजन 2047 के अंतर्गत अगले 5 साल में किए जाने वाले कार्यों का रोडमैप व कार्ययोजना को इसके लिए तैयार किए गए एआई टूल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें ताकि वे स्वयं इसकी व्यापक समीक्षा कर सकें। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश बृहस्पतिवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा विजन-2047 के तहत पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अगले 5 साल के रोडमैप व कार्ययोजना की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। उन्होंने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारियों के लिए पर्याप्त संख्या में उच्च गुणवत्ता के मकान तैयार करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी विभागों की अगले 5 साल की कार्ययोजना को एआई टूल पर अपलोड करके उनकी समीक्षा की जाएगी और विकसित देशों की तर्ज पर हर विभाग को विकसित भारत के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी विभाग वार्षिक कार्ययोजना के साथ-साथ लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रत्येक तिमाही किए जाने वाले कार्यों का भी टाइमलाईन के साथ ब्यौरा प्रस्तुत करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे प्रत्येक विभाग की प्रगति की समीक्षा तिमाही आधार पर करेंगे और पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालना में विभाग द्वारा किए गए कार्यों को परखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी प्रगति रिपोर्ट बैठक से 2 दिन पहले उनके पास पहुंचाना सुनिश्चित करें ताकि वे उनका अध्ययन करके बैठक में समीक्षा कर सकें। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री आलोक मित्तल ने बताया कि वर्ष 1989 में स्थापित हरियाणा पुलिस कॉरपोरेशन द्वारा पुलिस कर्मियों के लिए 12683 आवास, 165 पुलिस स्टेशन, 21 पुलिस पोस्ट, 26 महिला पुलिस थाने, 13 पुलिस लाईन, 3 पुलिस ट्रेनिंग सेंटर्स, 21 पुलिस पब्लिक स्कूल तथा 400 अन्य गैर आवासीय भवनों का निर्माण करवाया गया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन पुलिस स्टेशनों, पुलिस लाइनों और प्रशिक्षण केंद्रों को शत-प्रतिशत आधुनिक संसाधनों से युक्त करे और सभी प्रोजेक्ट में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखे। उन्होंने पुराने भवनों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेते हुए कहा कि नए बनने वाले सभी भवनों को विदेशों की तर्ज पर एनर्जी एफिशिएंट तथा ग्रीन बिल्डिंग के रूप में तैयार करवाए जाएं। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर की प्रधान सचिव श्रीमती अमनीत पी कुमार, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक श्री आलोक मित्तल तथा मुख्यमंत्री के ओएसडी एवं स्वर्ण जयंती हरियाणा राजकोषीय प्रबंधन संस्थान के महानिदेशक डॉ. राज नेहरू सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार
बिजली निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने नई दिल्ली में ग्रहण किए सम्मान
चण्डीगढ, 05 जून, अभीतक: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा के विजन को साकार करने की दिशा में भारत सरकार द्वारा 13 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री ‘सूर्य घर- मुफ्त बिजली योजना’ का शुभारंभ किया गया। इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रभावी ढंग से लागू करते हुए हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर आज तीन पुरस्कार प्राप्त किए। हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य में 31 मार्च 2027 तक 2 लाख 22 हजार घरों पर रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को गति प्रदान करने तथा सौर ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य के लोकप्रिय ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के मार्गदर्शन में ‘सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना’ सहित अनेक प्रभावी कदम उठाए गए हैं। श्री विज ने पीएम सूर्य घर मुफत बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लगातार बैठकें की और संबंधित अधिकारियों को मार्गदर्शन करते हुए आवश्यक दिशानिर्देंश दिए। इन्हीं प्रयासों के परिणामस्वरूप हरियाणा को भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा आज नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष – 1 करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा का विस्तार” के दौरान तीन अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री प्रहलाद वेंकटेश जोशी ने हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव तथा दक्षिण एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह को ये पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर ऊर्जा सचिव श्री संतोष कुमार सारंगी सहित मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मई 2026 में आयोजित “मंथ ऑफ सोलर” अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हरियाणा को “पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड” के लिए चुना गया। राज्य को मंथ ऑफ सोलर की निम्न श्रेणियों में सम्मान प्राप्त हुआ। अधिकतम उपभोक्ता आवेदन में तृतीय स्थान (17,142 आवेदन), अधिकतम सोलर इंस्टॉलेशन में द्वितीय स्थान (11,983 स्थापना), अधिकतम डिस्कॉम निरीक्षण (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन) में तृतीय स्थान (12,514 निरीक्षण) प्राप्त हुआ। यह उपलब्धि हरियाणा सरकार के दूरदर्शी नेतृत्व, ऊर्जा विभाग, राज्य नोडल एजेंसी, उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन) तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों एवं क्रियान्वयन साझेदारों के समर्पित और समन्वित प्रयासों का प्रतिफल है। राज्य सरकार ने विश्वास व्यक्त किया है कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हरियाणा भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित विकास के राष्ट्रीय लक्ष्यों में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।
