Haryana Abhitak News 06/03/24

दा हाईट्स अकेडमी झज्जर ने नॉन बोर्ड क्लासेस का वार्षिक परिणाम किया घोषित
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- आज दी हाईट्स अकेडमी झज्जर में नॉन बोर्ड क्लासेस का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। जिसमें कक्षा आठवीं से एकता पुत्री इंद्रवेश ने प्रथम, नैंसी पुत्री कर्मबीर द्वितीय, खनक पुत्री जितेंद्र व रक्षा पुत्री ललित कुमार ने तृतीय व 4 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। कक्षा नौवीं में डिंपल पुत्री भूप सिंह व रिया पुत्री राज सिंह ने प्रथम, जयेश पुत्र प्रमोद व जतिन पुत्र प्रमोद ने द्वितीय, प्रियांशी पुत्री ऋषि कुमार व रितिका पुत्री भूपेंद्र कुमार ने तृतीय व 7 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। 11वीं कक्षा  CBSE में पूजा सैनी पुत्री राजबीर व सरिता पुत्री धर्मबीर प्रथम, दीक्षा पुत्री धर्मपाल द्वितीय, पूजा सोनी पुत्री राकेश तृतीय व 10 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। ग्यारहवीं कक्षा (HBSE Science) प्रशांत पुत्र बालकिशन प्रथम, दिशा पुत्री सुखबीर द्वितीय, अंजलि पुत्री संदीप तृतीया व 13 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। 11वीं कक्षा में (HBSE Arts) में योगेश पुत्र नरेश प्रथम, यशिका पुत्री सुनील द्वितीय, विनय पुत्र ललित तृतीया व 3 बच्चों ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया। भूतपूर्व छात्राएं डॉक्टर मनीषा यादव व शिखा दलाल (ठनेपदमेे ॅवउंद क्नइंप) ने बच्चों के साथ अपने सफलता प्राप्ति के अनुभव साझा व टाप विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में लगभग 100 विद्यार्थियों व उनके माता-पिता ने शिरकत की। विद्यालय निदेशक श्री नवींद्र कुमार ने प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को शील्ड देकर व मेरिट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इसके अलावा पूर्व छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।


इंडो अमेरिकन स्कूल में सेफ्टी सुरक्षा तथा उससे जुड़े नियमों के बारे में जानकारी दी
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- गंगा कॉलेज से आए जितेंद्र नरवाल तथा उसकी टीम ने सेफ्टी सुरक्षा तथा उससे जुड़े नियमों के बारे में जानकारी देते हुए अग्निशमन दल, दिल का दौरा आदि घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर हमारे सामने ऐसी सार्वजनिक स्थल स्टेडियम खेल के मैदान आदि स्थानों पर ऐसी घटनाएं घट जाए तो हम उस समय उन व्यक्तियों की जान कैसे बचा सकते हैं। स्कूल संचालक विजेंद्र कादयान ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए ऐसी घटनाओं से कैसे बचा जा सकता है। इस विषय में जानकारी दी

लखपति दीदी पीएम मोदी की अनूठी योजना – राजपाल जांगड़ा
प्रदेश की तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य – जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र
ड्रोन लगायेगा महिलाओं की आकांक्षाओं को पंख, आत्मनिर्भरता की उड़ान भरेंगी देश की महिलाएं
महासम्मेलन देख महिलाएं बोली – हम भी ड्रोन दीदी बनकर बनेंगी आत्मनिर्भर
लखपति दीदी महासम्मेलन का जिले के साथ स्थानों पर हुआ जन सभाओं में प्रसारण
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- झज्जर जिला में 7 स्थानों पर नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन को वर्चुअल माध्यम से बड़ी स्क्रीन पर जनसभा में दिखाया गया। जनसभाओं में हजारों की संख्या में महिलाओं भागीदारी करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के भाषणों को सुना। झज्जर शहर में नेहरू राजकीय महाविद्यालय में बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अलावा झज्जर जिला प्रभारी एवं सीएम के पूर्व ओएसडी रहे कैप्टन भूपेंद्र यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रशासन की ओर से एडीसी सलोनी शर्मा व सीईओ जिला परिषद डॉ सुभिता ढाका भी महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। महासम्मेलन को पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। महासम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा ने कहा कि डबल इंजन सरकार में प्रदेश में सेल्फ हेल्प समूहों की संख्या बड़े स्तर पर बढ़ाई गई है। इस स्थिति दर्शाती है कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में महिलाएं तेजी के साथ विकास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में देश की महिलाओं में उत्साह का माहौल है। सरकार भी महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार को लेकर अनेक योजनाएं चला रही हैं। उन्होंने कहा कि देश की प्रत्येक महिला को स्वावलंबी बनाना सरकार का लक्ष्य है, क्योंकि वर्तमान सरकार इस बात को समझती है कि देश की आधी आबादी को आत्मनिर्भर बनाए बगैर विकसित भारत की संकल्पना अधूरी है। इसीलिए केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं के लिए अनेक महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गरीब महिलाओं को लखपति बनाने की अनूठी योजना शुरू की है जिसकी गूंज देश के कोने-कोने तक सुनाई दे रही है। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना में नारी शक्ति की भागीदारी को सुनिश्चित करने की दिशा में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी महिलाओं के जीवन में उजाला करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में महिलाएं विकसित भारत की शक्ति बन उभर रही हैं व सरकारी योजनाओं के जरिये स्वावलंबी बनने का महिलाओं में गजब का उत्साह दिख रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ईमानदारी से नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है और आंकड़ें भी इस बात की गवाही देते हैं। उन्होंने कहा कि देश के गांव-गांव में लखपति दीदी होंगी और देश के विकास में अपना सार्थक योगदान देंगी। महासम्मेलन के अखिर में तकनीकी सत्र के द्वारा महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में जानकारी दी, जिसे सुनकर महिलाओं ने कहा कि वह भी ड्रोन व अन्य कौशल विकसित करते हुए आत्मनिर्भर बनकर देश की प्रगति में सहभागी बनेंगी। लखपति दीदी महासम्मेलन में जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, पूर्व मंत्री कांता देवी, महिला विकास निगम की पूर्व चेयरपर्सन सुनीता चैहान, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, जिला महामंत्री रामफल सैनी, जिला महासचिव रत्न सागर, जिला कोषाध्यक्ष हरि प्रकाश यादव , मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
महासम्मेलन में दी महिलाओं को ट्रेनिंग
महासम्मेलन में महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं को ड्रोन उड़ाकर जागरूक किया गया व अन्य कई सरकारी योजनाओं की ट्रेनिंग भी दी गई। महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर चल रही मुफ्त टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य योजनाएं, आवास योजना आदि के बारे में बताया गया।

ओबीसी मोर्चा भाजपा सुबाना मण्डल कार्यकारिणी की हुई बैठक
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- ओ बी सी मोर्चा भाजपा सुबाना मण्डल कार्यकारिणी जिला महामंत्री श्री प्रवीन जांगडा के नेतृत्व में तैयार की गई है। मुख्य अतिथि श्री धर्मवीर वर्मा, जिला प्रभारी श्री बक्शी सैनी एडवोकेट श्री यतिन्द्र यादव, श्री हनुमान स्वामी जिला मिडिया प्रभारी, कर्णवीर जांगडा, श्री बलवान यादव और जिला स्तर से आए बुद्धजीवी व्यक्तियों को फुल मालाओं व पगडी बांध समानित किया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर अरविंद कुमार बंसल के समक्ष 8 मामले रखे गए जिसमे से 5 मामले का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त सचिव अरविंद कुमार बंसल ने जेल का निरीक्षण कर कैदियों व बंदियों की समस्याएं सुनी व उनके उचित समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए। जेल अधीक्षक सेवा सिंह, उप जेल निरीक्षक अमित मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बंदियों की दरखास्त लिखी।

धनखड़ के सुपौत्र तेजस को आशीर्वाद देने वालों का ढाकला में लगा तांता
प्रदेश के मंत्री, सासंद, विधायक, विभिन्न समाजों की सरदारी, धार्मिक, सामाजिक, शिक्षण, राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि, कला जगत की हस्तियां पंहुची बालक -तेजस जन्मोत्सव -दशौटन उत्सव में
बालक तेजस के दादा एवं भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने जताया सभी मेहमानों का आभार
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औम प्रकाश धनखड़ के सुपौत्र बालक तेजस के जन्मोत्सव -दशौटन उत्सव गांव ढ़ाकला में पूरे धूमधाम से मनाया गया। बालक तेजस के जन्मोत्सव दशौटन उत्सव में क्षेत्र के साथ साथ देश-प्रदेशभर से गणमान्य लोग पंहुचे और बालक तेजस को अपना आशीर्वाद दिया। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सभी मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके सुपौत्र को आशीर्वाद देने के लिए आभार जताया। साथ ही आदित्य धनखड़ व आशुतोष भी मेहमानों के आदर सत्कार में जुटे रहे। दशौटन उत्सव में सुबह से ही आस-पास के गांवों से लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर पंहुचने लगे, और महिलाएं मंगल गीत गाते हुए उत्सव में पंहुची। देर शाम तक बालक तेजस को आशीर्वाद देने वालों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी ने बाहर से आए मेहमानों और सरदारी का पारंपरिक ढंग से पूरी गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रांत संघ चालक पवन जिंदल, प्रदेश के कृषि मंत्री जे पी दलाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, सामाजिक न्याय आधिकारिता राज्य मंत्री औमप्रकाश यादव, हरियाणा विधान सभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा, सांसद डॉ अरविंद शर्मा, सांसद कार्तिकेय, सांसद कृष्ण लाल पंवार, सांसद सुभाष बराला, विधायक अभय सिंह चैटाला, विधायक लक्ष्मण यादव, विधायक विनोद भ्याना, दिल्ली से विधायक वीरेंद्र कादियान, राजस्थान से विधायक कुलदीप, विधायक दीपक मंगला, विधायक अभय यादव, विधायक ललित नागर, विधायक सीताराम यादव, विधायक जोगीराम सिहाग, विधायक सत्य प्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा, पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, संगठन मंत्री फणीनंद्र नाथ शर्मा, प्रांत सह प्रचारक प्रमुख डॉ सुरेंद्र पाल, गौशाला आयोग के पूर्व चेयरमैन भानीराम मंगला, विधायक विशंबर बाल्मीकी, विधायक राजेश नागर, पूर्व मंत्री विपुल गोयल, शमशेर खडखड़ा, जाकिर हुसैन, सुखविंद्र माढ़ी, मनीष यादव, संदीप जोशी, वेदपाल एडवोकेट, डॉ पवन सैनी, डॉ संजय शर्मा, योगेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष युवा भाजपा, कप्तान बिरधाना, राकेश जाखड़, संजय कबलाना, मनमोहन गोयल, तुषार ढंाडा, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, राजपाल जांगड़ा, रणबीर ढ़ाका, प्रीतम चैहान, राजकुमार, राकेश शर्मा, नरेश प्रधान बादली, अरविंद यादव, दयाराम राम यादव, राहुल राणा,रेणू डावला,सुरेंद्र आर्य, स्वामी राघवेंद्र भारती वीर कुमार यादव, 360 के प्रधान गौवर्धन, प्रधान सुनील गुलिया सहित क्षेत्र से संत समाज के प्रतिनिधियों और विभिन्न खापों व तपों के प्रधान पंहुचे। दशौटन में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने भागीदारी की।

बसपा की सर्वजन हिताय और सुखाय संकल्प रथ यात्रा का छठा दिन, कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- बहुजन नायक मान्यवर साहेब कांशीराम के सम्मान और कुमारी मायावती के मार्गदर्शन में बसपा द्वारा संचालित सर्वजन हिताय और सुखाय संकल्प रथ यात्रा की शुरुआत शुक्रवार, 01 मार्च से हो चुकी है। यात्रा के छठे दिन की शुरुआत कुरुक्षेत्र के कालवान से हुई। छठे दिन की यात्रा में बहुजन समाज पार्टी हरियाणा के मुख्य प्रभारी कुलदीप बाल्यान, प्रदेश प्रभारी सुमेर जांगड़ा, प्रदेश सचिव राम सिंह प्रजापति, डॉ. प्रदीप अंबेडकर व हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी मौजूद रहे। इसके साथ सभी जिला पदाधिकारी और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यात्रा को हरियाणा प्रदेश का भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। छठे दिन यात्रा कुरुक्षेत्र लोकसभा के धमतान साहिब, डुमरखा, उचाना, पटियाला चैक, कैथल, कमौद व डॉ.भीमराव अंबेडकर चैक के बीच रही। छठे दिन यात्रा का समापन कुरुक्षेत्र जिले के पिपली यूथ हॉस्टल में हुआ। यात्रा के दौरान हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने कहा ष्बसपा इस संकल्प यात्रा के द्वारा जमीनी स्तर पर उतारकर जनता की आवाज उठा रही है। प्रदेश की खस्ताहालत में सुधार करने और अन्याय को मिटाने के लिए बसपा, हरियाणा के सभी 10 लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ेगी और बहन कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाएगी। यात्रा के दौरान बसपा के वरिष्ठ पदाधिकारीयों ने कुरुक्षेत्र के किसानों, विद्यार्थियों, सरकारी कर्मचारीयों और युवाओं से भी चर्चा की। गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अत्याचार जैसे कई सामाजिक मुद्दों पर भी बातचीत हुई और पार्टी के द्वारा अश्वासन दिया कि पार्टी इन मुद्दों को यात्रा के द्वारा और मुखर रूप से उठायेगी। यात्रा और पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की कद्दावर नेता मीना सेन, भारी जनसर्थन के साथ बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गईं। हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राजबीर सोरखी ने मीना सेन को बसपा की सदस्यता दिलाई। मीना सेन ने कहा कि बहन कुमारी मायावती जी हमेशा से बहुजनों के हितों के संगर्ष करती आई हैं इसलिए वंचित वर्गों को उसका संपूर्ण बहनजी ही दिला सकती हैं। सर्वजन हिताय और सुखाय संकल्प रथ यात्रा की सातवें दिन की शुरुआत गुरुवार, 7 मार्च को प्रातः 9 बजे अंबाला के शाहाबाद से होगी। सातवें दिन यात्रा दोसडका, साहा, शहजादपुर, पहाड़ीपुर से होते हुए पंजाबी धर्मशाला रेलवे रोड में समाप्त होगी और यहीं रात्रि ठहराव भी होगा। सर्वजन हिताय और सुखाय संकल्प रथ यात्रा हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों से होकर गुजरेगी, जिसका समापन 10 मार्च 2024 को होगा। 15 मार्च को बहुजन नायक मान्यवर साहेब कांशीराम जी की जन्मजयंती के अवसर बड़े स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

परीक्षा केन्द्र रा०व०मा०वि०, भावड़-1 (सोनीपत) की सीनियर सैकेण्डरी हिन्दी विषय की परीक्षा रद्द
परीक्षा केन्द्र के स्टाफ को ड्यूटी में कौताही बरतने पर किया रिलीव एवं सभी सम्बन्धित के खिलाफ दर्ज करवाई एफ.आई.आर.-बोर्ड अध्यक्ष’
भिवानी, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आज आयोजित हुई सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिकध्मुक्त विद्यालय) हिन्दी एवं डी.एल.एड. (रि-अपीयरध्मर्सी चांस) च्तवपिबपमदबल पद भ्पदकप स्ंदहनंहम विषय की परीक्षा में कुछ केन्द्रों पर अनुचित साधन के 28 मामले दर्ज हुए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी.यादव ने बताया कि उनके स्वयं के उडनदस्ते द्वारा जिला-भिवानी के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया, जहां परीक्षा शान्तिपूर्वक ढग से संचालित हो रही थी। उन्होंने बताया कि बोर्ड सचिव के उडनदस्ते द्वारा जिला-चरखी-दादरी के परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया तथा अनुचित साधन का 01 केस दर्ज किया गया। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केन्द्र रा०व०मा०वि०, भावड़-1 (सोनीपत) से हिन्दी विषय की परीक्षा का प्रश्र पत्र आउट होने की सूचना प्राप्त होने पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए बोर्ड द्वारा गठित नियन्त्रण कक्ष रोहतक से संचालित एस.टी.एफ.-2 उडनदस्ते को मौके पर भेज कर बनती कार्रवाही करने के निर्देश दिए गए। एस.टी.एफ.-2 द्वारा जांच करने पर पता चला कि परीक्षा केन्द्र से एक परीक्षार्थी द्वारा पेपर को वायरल किया गया है। एस.टी.एफ.-2 द्वारा तुरन्त प्रभाव से इस केन्द्र पर संचालित हुई परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण आज की हिन्दी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त सम्बन्धित परीक्षार्थी, केन्द्र अधीक्षक, उप-केन्द्र अधीक्षक, ऑब्जर्वरज व पर्यवेक्षक के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज करवा दी गई है। केन्द्र में परीक्षा ड्यूटी पर तैनात पूरे स्टाफ को तुरन्त प्रभाव से परीक्षा ड्यूटी से रिलीव कर दिया गया तथा जिला शिक्षा अधिकारी को तुरन्त प्रभाव से आगामी परीक्षाओं के लिए केन्द्र पर नए स्टाफ की व्यवस्था करने बारे निर्देश दिए गए। उन्होंने आगे बताया कि कुछ परीक्षा केन्द्रों के बाहर शरारती तत्वों की भीड़ जमा होने की सूचना प्राप्त हुई है जिसके बारे स्थानीय पुलिस प्रशासन को परीक्षा केन्द्रों के आसपास शरारती तत्व की भीड़ इक्कठी न होने देने व व्यवस्था बनाए रखने बारे लिख दिया गया है। उन्होंने बताया कि नकल पर अकुंश लगाने के गठित किए गए उडनदस्तों द्वारा नकल के 27 मामले दर्ज किए गए। प्रदेशभर में आज संचालित हुई 1108 परीक्षा केन्द्रों पर सीनियर सैकेण्डरी (शैक्षिक, मुक्त विद्यालय) की हिन्दी विषय की परीक्षा के 2,11,441 परीक्षार्थी एवं डी.एल.एड. (रि-अपीयरध्मर्सी चांस) के 2,318 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए।

उपायुक्त रोहतक के जरिये सरकार को बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
रोहतक, 06 मार्च, अभीतक:- आज उपायुक्त रोहतक के जरिये सरकार को बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। हमारी मांग है कि सरकार तुरंत बिना शर्त स्पेशल गिरदावरी कराकर किसानों को प्रति एकड़ कम से कम 40,000 मुआवजा दे। फसलों का बीमा नहीं करवाने वाले किसानों और ठेके पर जमीन लेकर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों समेत कृषि मजदूरों को भी मुआवजा दिया जाए। मुआवजे में 5 एकड़ की सीमा को खत्म किया जाए ऐसी शर्तों से किसान हतोत्साहित होते हैं। किसानों को पोर्टल के भरोसे छोड़कर सरकार अपना पल्ला न झाड़े, पोर्टल न चलने, सर्वर डाउन होने से किसान मुआवजा भी क्लेम नहीं कर पा रहे।हरियाणा के कई जिलों में 3-4 साल का मुआवजा नहीं मिला। आज भी सैंकड़ों करोड़ का मुआवजा बकाया है। उनको भी मुआवजा दिया जाए।

झज्जर जिला को आज मिलेगी 155.37 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री मनोहर लाल करेंगेे वर्चुअल माध्यम से परियोजनाओं का शुभारंभ – डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि करेंगे शिरक्त
चार सडक मार्गों का होगा सुदृढ़ीकरण व सुंदरीकरण, जिले का रोड नेटवर्क होगा मजबूत
पाटौदा में विश्राम गृह का उदघाटन और दुजाना में कॉलेज के नये भवन की रखेंगे आधारशिला
करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट से झज्जर जिला के विकास को मिलेगी रफ्तार, जन सुविधाओं में होगा इजाफा
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गुरुवार 07 मार्च को वर्चुअल माध्यम से (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा) झज्जर जिले को बड़ी सौगात देंगे। जिससे जिले की विकास की गति को रफ्तार मिलेगी व जन सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री वीरवार को तीन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे व सात परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, 155 करोड़ रुपये से अधिक की लागत इन परियोजनाओं से जिले के विकास को रफ्तार मिलेगी व जन सुविधाओं में इजाफा होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा सात परियोजनाओ की आधारशिला रखी जाएगी जिनसे क्षेत्र का रोड नेटवर्क मजबूत होगा। इसके अलावा अन्य इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट हैं। झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। डीसी ने बताया कि झज्जर से जुड़ी जिन 10 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री का शुभारंभ व शिलान्यास करेंगे, उनमें दुजाना में स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की बिल्डिंग का निर्माण कार्य का प्रोजेक्ट भी शामिल हैं, जिसकी अनुमानित लागत 31.25 करोड़ है। इसके अलावा मोहनबाड़ी गांव में 1.26 करोड़ की लागत से तैयार हुए जलघर, सिराजवाला में 2.98 करोड़ की लागत से बने तालाब व पटौदी में 7.45 करोड़ की लागत से बने लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस का उद्घाटन करते हुए जनता को समर्पित करेंगे। डी सी ने बताया कि जिले के सडक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं का शुभारंभ होगा। जिनमें झज्जर से कोसली तक सडक मार्ग और बहादुरगढ़ से छारा तक सडक मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। बहादुरगढ़ से बादली सडक मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। डीसी ने बताया की छारा-दुजाना-बेरी-कलानौर रोड का भी सुधारीकरण होगा। उन्होंने बताया कि रोहद वाया सिदिपुर, लोवा खुर्द, नूना माजरा, महेंदीपुर, दाबोदा, सिलोठी तक सडक मार्ग की लागत से सुधारीकरण होगा। इसके अलावा एनएच-9 पर देहकोरा, लोहार हेड़ी, भैंसरू होते हुए एनएच 334बी तक सडक मार्ग को भी चैड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण करते हुए रोड़ नेटवर्क को बेहतर किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इन परियोजनाओं को लेकर संबंधित विभागों ने तैयारी पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र को काफी फायदा होगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सजगता के साथ कार्य कर रही सरकार – विक्रम कादयान
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लखपति दीदी’ कार्यक्रम आयोजित
बेरी, 06 मार्च, अभीतक:- स्थानीय बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में खंड स्तरीय लखपति दीदी’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वर्चुअल माध्यम से ‘लखपति दीदी’ महासम्मेलन के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की सदस्यों को संबोधित किया। स्थानीय स्तर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे, जबकि झज्जर सैंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पहुंचने पर बीडीपीओ अनिल यादव ने मुख्य मेहमानों का बुक्का भेंट कर स्वागत किया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। विक्रम कादयान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सरकार ग्रामीण आजीविका मिशन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सजग है। आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार के इस विजन से महिलाएं जोश और उत्साह के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस महत्वकांक्षी योजना के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाना मुख्य उद्देश्य है। हर समूह को खेती में काम आने वाले ड्रोन उपकरण को 80 प्रतिशत अनुदान पर दिया जा रहा है। सरकार ने महिला सदस्यों को योजना के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि लखपति दीदी योजना के जरिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। इसी उद्देश्य को लेकर महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है ताकि वह प्रति वर्ष एक लाख रुपए से अधिक कमा सकें। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए उन्हें विभिन्न प्रकार की योजनाओं में भागीदार बनाया जा रहा है जिसमें मुर्गी पालन, एलइडी बल्ब, कृषि, मशरूम, स्ट्रॉबेरी की खेती, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन, हस्तशिल्प, विद्युत सखी, आजीविका, बकरी पालन, बंबू उत्पाद, टेक होम राशन प्लांट आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए झज्जर सैंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे हैं और अपनी प्रतिभा के बलबूते पर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की गई हैं जिनका महिलाओं को लाभ उठाना चाहिए। सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढाने के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं का आत्मबल आसमान छू रहा है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर पंजीकरण कराया। कार्यक्रम के पहले सत्र में महिलाओं को लखपति दीदी लाइवलीहुड प्लान और दूसरे सत्र में फाइनेंस मैनेजमेंट व तीसरे सत्र में बिजनेस डेवलपमेंट प्लान की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान स्वास्थ्य और आयुष विभाग के स्टॉल पर महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच कराई।
कार्यक्रम में यह गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, ड्रोन दीदी संतोष सिवाना, समाजसेवी प्रशांत कादयान, समाजसेवी बलजीत सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री राजबाला गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रेमवती, एसईपीओ सत्यवान अहलावत, खादय आपूर्ति उपनिरीक्षक हरीओम भारद्वाज, ग्राम सचिव प्रवीण कुमार, स्वयं सहायता समूह की प्रधान सरिता मांगावास, प्रवीण बरहाना, मंजू बाघपुर, अनिता, मोहिनी, शिक्षा सहित अनेक समूहों की महिलाएं व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


कोल्ड स्टोरेज, पैकिंग इकाई व वातानुकूलित वैन के लिए उद्यान विभाग दे रहा 35 प्रतिशत अनुदान – डीसी
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लेकर लोग स्वरोजगार हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग, हरियाणा ने प्रदेश में वर्ष 2023-24 में वातानुकूलित इकाइयों को स्थापित करने के लिए किसानों को एक सुनहरा अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। योजना के अनुरूप कोल्ड स्टोरेज, ग्रेडिंग पैकिंग इकाई, फल पकाने वाला चेंबर नियंत्रित वातावरण चेंबर, सोलर रुफ टॉप, वातानुकूलित वैन मदों के तहत 35 प्रतिशत अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना का लाभ पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। डीसी ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान विभाग द्वारा इकाइयों पर कृषि अवसंरचना कोष के अंतर्गत ब्याज दर पर छूट, इकाइयों पर दो करोड़ रुपये तक कोलैटरल सिक्योरिटी की सुविधा का प्रावधान किया गया है। आवेदन की विस्तृत जानकारी हेतु उद्यान विभाग की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हॉर्टहरियाणा डॉट जीओवी डॉट आईएन अथवा ईमेल हॉर्टिकल्चर एटदीरेट एचआरवाई डॉट एनआईसी डॉट आईएन पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक प्रार्थी पूर्ण प्रोजेक्ट रिपोर्ट सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ जिला के उद्यान अधिकारी के कार्यालय में जमा करवायें। इसके अलावा इच्छुक प्रार्थी विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

रोहतक में आज सुनी जाएंगी झज्जर जिले के बिजली उपभोक्ताओं की समस्याएं
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा संपूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। जिला झज्जर के उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान को लेकर बृहस्पतिवार 07 मार्च को रोहतक स्थित मुख्य अभियंता राजीव गांधी विद्युत भवन कांफ्रेंस हॉल में प्रातरू 11 बजे से दोपहर एक बजे तक निवारण मंच की बैठक होगी। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता यशवीर सिंह ने यह जानकारी यहां दी। उन्होंने बताया कि बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन जोनल सी.जी.आर.एफ. रोहतक करेंगे। जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में रुपए एक लाख रूपए से अधिक और 3 लाख तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। उन्होंने बिजली उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि वे समस्याओं के समाधान के लिए 07 मार्च को होने वाली बैठक में भाग लेकर बिजली संबधी समस्याओं का समाधान करवाएं।

मातनहेल, सालावास व माछरौली में भी लाइव दिखाया गया महासम्मेलन
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- लखपति दीदी महासम्मेलन का माछरौली के व्यायामशाला हॉल में आयोजित किया गया, जहां बड़ी जनसभा में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का प्रसारण किया गया जहां मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद सागर शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान को समर्पित केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार बेहतरीन कार्य कर रही है जिसके परिणाम भी स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं और महिलाएं स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। वहीं, सालावास में पटवार भवन के नज. स्थित धर्मशाला में महासम्मेलन को बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश शास्त्री शामिल हुए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना सरकार की बड़ी योजना है जिसके तहत ड्रोन व अन्य स्किल्स को महिलाओं में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य, रोजगार व शिक्षा को लेकर बड़े स्तर पर कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा मातनहेल में डॉ राकेश बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। महासम्मेलन के दौरान तीनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सभी स्थानों पर तकनीकी सत्रों में महिलाओं को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत चल रही कौशल प्रोग्राम्स के बारे में महिलाओं को बताया गया। इस दौरान सेल्फ हेल्प ग्रुप चलाने वाली महिलाएं भी काफी संख्या में मौजूद थी।

जिले में 11-17 मार्च तक चलेगा एनीमिया मुक्त अभियान
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- अतिरिक्त उपायुक्त सोलनी शर्मा ने एनीमिया मुक्त अभियान को लेकर बनी जिला समन्वयक कमेटी के अधिकारियों की मीटिंग ली। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित मीटिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने अधिकारियों ने एनीमिया मुक्त सप्ताह की तैयारी को लेकर विस्तार से जानकारी दी। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि एनीमिया मुक्ति के लिए जिले में 11 मार्च से 17 मार्च के बीच चलाया जाएगा। मीटिंग के दौरान डिप्टी सिविल सर्जन डॉ मनोज सैनी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि एनीमिया मुक्ति को सप्ताह के दौरान बच्चों को एनीमिया की दवाई देगी। जिले में अगले सप्ताह से एनीमिया मुक्त अभियान तहत 0-5 वर्ष के बच्चों के लिए आयरन सिरप, 6-10 वर्ष के बच्चों को आयरन पिंक गोली, 11-19 वर्ष के बच्चों को आयरन ब्लू गोली, गर्भवती व महिलाओं को आयरन रेड की गोली दी जाएगी। एडीसी ने कहा कि एनीमिया मुक्त भारत का सपना साकार करने में स्वास्थ्य कर्मियों का अहम रोल है।
झज्जर लघु सचिवालय के सभागार में एनीमिया मुक्ति को संबंधित अधिकारियों बैठक की अध्यक्षता करते एडीसी सलोनी शर्मा।


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रंग बहार- पुष्प उत्सव तथा रंग महोत्सव 2024 का किया शुभारंभ
चंडीगढ़, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने आज महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में रंग बहार- पुष्प उत्सव तथा रंग महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रंग बहार इवेंट के तहत सृजित विकसित भारत थीम के विविध स्टाल्स का अवलोकन किया। भारतीय ज्ञान परंपरा से लेकर आधुनिक विज्ञान-प्रौद्योगिकी की झलक दिखलाते हुए कट-आउट्स प्रेजेंटेशन को कुलाधिपति ने खूब सराहा। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। पुष्प उत्सव रंग बहार में गो-ग्रीन का संदेश बुलंद करते हुए राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने परिसर में पौधारोपण किया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एण्ड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेन्द्र चैहान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. मल्होत्रा तथा प्रतिष्ठित उद्योगपति राजेश जैन ने भी इस अवसर पर पौधारोपण किया। राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने रंग महोत्सव के पोस्टर तथा विवरणिका का लोकार्पण कर इस मेगा इवेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने एमडीयू के सांस्कृतिक-साहित्यिक-पर्यावरणयी-कम्युनिटी आउटरिच पहल की सराहना की। इस इवेंट की सफलता के लिए उन्होंने कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और टीम एमडीयू को हार्दिक शुभकामनाएं दी। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि रंग-महोत्सव मेगा इवेंट साहित्य, संगीत, कला, थिएटर, पाक-कला, पर्यावरणीय सरोकारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। एमडीयू संस्कृति तथा संस्कारों को पुष्पित-पल्लवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलपति ने कहा कि रंग बहार पुष्प उत्सव, विश्वविद्यालय समुदाय को प्रकृति तथा पर्यावरणीय संरक्षण से जोड़ने का पर्व है। कुलपति ने कहा कि रंग महोत्सव विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए एक्सीपीरेंसियल लर्निंग का बेहतरीन अवसर है। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय तथा अन्य आमंत्रित अतिथियों का आभार जताया। भारतीय पुनर्वास परिषद की अध्यक्षा डा. शरणजीत कौर, प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी राजेश जैन, दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफार्मिंग एण्ड विजुअल आर्ट्स के कुलपति गजेन्द्र चैहान, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस.के. मल्होत्रा, डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, हिमालयन टीवी, नेपाल के कार्यकारी निदेशक श्याम कदेल, एमिटी एजुकेशन ग्रुप के उपाध्यक्ष विपिन शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम में रही। रंग बहार कार्यक्रम की संयोजिका प्रो. विनीता हुड्डा ने स्वागत भाषण दिया। मंच संचालन संगीत विभाग के डा. सौरभ वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन रंग बहार के सह-संयोजक निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी ने किया। रंग महोत्सव के संयोजक तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा के संयोजन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। एमडीयू के डीन, एकेडमिक एफेयर्स प्रो. ए.एस. मान, कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा, चीफ वार्डन बॉयज प्रो. सत्यवान बरोदा, चीफ वार्डन गर्ल्स प्रो. सपना गर्ग, विभिन्न फैकल्टीज के डीन, शैक्षणिक विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापकगण, इवेंट आयोजन टीम सदस्यगण, विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ पदाधिकारीगण, विवि कर्मी, विद्यार्थीगण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। छात्र कल्याण कार्यालय टीम ने इवेंट आयोजन समन्वयन किया। रंग बहार कार्यकम में नेस्ट मेकिंग तथा बोनसाई मेकिंग कार्यशालाएं मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। इस इवेंट में फ्रेश फ्लावर, फ्लोरल एक्जीबिट्स, फोलिएज प्लांटस, बोनसाई, कैक्टस, रंगोली, फोटोग्राफी, पेंटिंग, वेजीटेबल कर्विंग, आन द स्पॉट रील मेकिंग, बेस्ट नर्सरी ट्राफी, बेस्ट गार्डन आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा हरियाणवी पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां, फूड स्टॉल समेत अन्य आकर्षक गतिविधियों ने भी आगुंतकों को खूब लुभाया।
रंग बहार झलकियां
राज्यपाल-कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय, कुलपति प्रो. राजबीर सिंह समेत अन्य विशिष्ट जनों ने ईवी वाहन में रंग बहार पुष्प उत्सव का अवलोकन कर ग्रीन एनर्जी के प्रोत्साहन का संदेश दिया।
रंग बहार उद्घाटन सत्र में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की संगीतमय शुरूआत की।
संगीत विभाग की अध्यक्षा प्रो. विमल द्वारा रचित तथा डा. अशोक वर्मा द्वारा संगीतबद्ध वसंत गीत- आई फूलों की ऐसी बहार, आई बसंत ऋतु आई की शाानदार प्रस्तुति संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने दी।
गांव भाली आनंदपुर की महिलाओं ने हरियाणवी लोकगीत प्रस्तुत कर फागण की मनमोहक छटा बिखेरी।
ढोल-नगाड़ों-बीन पार्टी ने सुर लहरियों से रंग बहार को मस्ती एवं हर्षोल्लास के रंग में गुंजायमान किया।
रंग बहार कार्यक्रम में बूंदी, राजस्थान से आए बहुरूपियों ने उपस्थित जन जमकर खूब गुदगुदाया, खूब मनोरंजन किया।
पुष्प उत्सव में प्रतिभागियों ने पुष्पों की बहार सजाई।
रंग बहार में बनाए गए विभिन्न सेल्फी प्वाइंटस पर सेल्फी लेने की धूम रही।

 

बीजेपी सरकार की किसानों को मुआवजा देने की मंशा ही नहीं है- अभय सिंह चैटाला
बीजेपी सरकार जानबूझ कर किसानों को पोर्टलों में उलझाना चाहती है
सरकार की मंशा किसानों को मुआवजा देने की होती तो मात्र कुछ घंटों में मुआवजा दे सकती थी, सभी किसानों और उनकी फसलों का पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास है
नुकसान का सर्वे करने के लिए सरकार के पास पटवारी, एडीओ और सैटेलाइट उपलब्ध है, तो फिर मुआवजा देने में दिक्कत कहां है?
तुरंत 50 हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दे सरकार
चंडीगढ़, 06 मार्च, अभीतक:- इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चैटाला ने प्रदेश में हुई बेमौसमी बारिश और भारी ओलावृष्टि के कारण सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद और सोनीपत समेत अन्य कई जिलों में किसानों की खराब हुई फसल का मुआवजा देने में बीजेपी सरकार की तरफ से की जा रही देरी और क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 5 एकड़ की शर्त के कारण किसानों को हो रही परेशानी पर कहा कि किसानों को मुआवजा देने की बीजेपी सरकार की मंशा ही नहीं है। इससे पहले बीजेपी सरकार ने किसानों की खराब हुई फसल का पिछले चार सालों का लगभग 450 करोड़ रूपए का मुआवजा आज तक नहीं दिया है। खराब हुई फसलों के मुआवजे को लेकर लचर तैयारी पर बीजेपी सरकार को घेरते हुए अभय सिंह चैटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार कभी भी किसानों की हितैषी नहीं रही और हमेशा किसानों को कमजोर करने का काम करती रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार की मंशा पर प्रश्न उठाते हुए कहा कि सरकार की मंशा किसानों को मुआवजा देने की होती तो मात्र कुछ घंटों में मुआवजा दे सकती थी। सभी किसानों और उनकी फसलों का पूरा रिकॉर्ड सरकार के पास है। उसके बाद नुकसान का सर्वे करने के लिए सरकार के पास पटवारी, एडीओ और सैटेलाइट उपलब्ध है, तो फिर मुआवजा देने में दिक्कत कहां है? बीजेपी सरकार ने पोर्टल पर फसलों को ओलावृष्टि और बारिश से हुए नुकसान के लिए 15 मार्च तक का ही समय दिया है। जिससे किसान बेहद परेशान है। बीजेपी सरकार जानबूझ कर किसानों को पोर्टलों में उलझाना चाहती है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि किसानों को उनकी खराब हुई फसल का तुरंत 50 हजार रूपए प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजा दिया जाए ताकि किसान अपनी आगे आने वाली फसल की तैयारी कर सके।

हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया
झज्जर, 06 मार्च, अभीतक:- थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चैकी झाड़ली के एरिया में हुई हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस चैकी झाड़ली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि संदीप निवासी गोरिया जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरा ताऊ महेंद्र सिंह काफी दिन से अपने मकान में अकेला रह रहा था। 27 फरवरी 2024 को किसी को बिना बताए अपने मकान से कहीं चला गया है जो अभी तक वापस नहीं आया जिसकी हमने काफी तलाश की परंतु मेरे ताऊ महेंद्र का कोई पता नहीं चला। हमे शक है कि मेरे ताऊ को किसी नाम पता ना मालूम व्यक्ति ने अनजान जगह पर छुपा कर रखा है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया गया था। दर्ज मुकदमे पर कार्रवाई करते हुए चैकी में तैनात उप निरीक्षक ओम प्रकाश की पुलिस टीम गुमशुदा व्यक्ति महेंद्र की तलाश कर रही थी कि पुलिस को सूचना मिली कि भिड़ावास झील में पुलिया के सामने एक डेड बॉडी कपड़े में लिपटी हुई मिली है। जिसके बारे में हमें गांव वालों से पता चला कि महेंद्र निवासी गोरिया गायब नहीं हुआ बल्कि उसके घर वालों ने मारकर उसकी डेड बॉडी को कहीं छुपा दिया है। मृतक महेंद्र की डेड बॉडी को ढूंढते ढूंढते कुछ ग्राम वासी भिंडावास झील पर पुलिया के नजदीक पहुंचे तो देखा की पुलिया के नीचे से पानी बह रहा था उस बहते हुए पानी में एक मिट्टी के टीले के साथ एक काली रंग की तिरपाल में डैड़ बॉडी नुमा कुछ चीज बंधी हुई दिखाई थी।जिसके नजदीक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में कपड़े बांधकर डाले हुए थे। हमने तिरपाल व कट्टे को बाहर निकाल कर खोलकर देखा तिरपाल में महेंद्र निवासी गोरिया की डेड बॉडी बंधी हुई थी। जिसके सिर में आगे पीछे चोट लगी हुई थी। पुलिस ने गुप्त सूत्रों से जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि उसके भतीजे संदीप पुत्र महावीर ने परिवार वालों के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करके उसके शरीर को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से मारकर भिंडावास झील में गिरा दिया था। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।उन्होंने बताया की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई है। चैकी में तैनात उप निरीक्षक ओमप्रकाश की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान संदीप निवासी गोरिया जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।

 

साइबर थाना झज्जर व साइबर डैक्स बहादुरगढ़ की संयुक्त टीमों ने किया लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक
बहादुरगढ़, 06 मार्च, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा समय-समय पर साइबर अपराध से बचने के लिए साइबर जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। बुधवार को भी साइबर थाना झज्जर व साइबर डैक्स बहादुरगढ़ की संयुक्त टीमों द्वारा सब्जी मंडी बहादुरगढ़, बादली चैक व कोर्ट बहादुरगढ़ में साइबर अपराध के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि आजकल साइबर अपराधियों ने ठगी के नए-नए रास्ते खोज लिए हैं। जिसके तहत वह आमजन के बैंक खातों से उनकी खून पसीने की कमाई चुटकियों में उड़ा लेते हैं। इसके लिए वह अलग-अलग माध्यमों का उपयोग करते हैं।साइबर अपराधी किसी भी प्रकार से आपका बैंक अकाउंट, एटीएम कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, सीवीवी या मोबाइल ओटीपी पूछने का प्रयास करेंगे। परंतु आप उनके साथ अपने बैंक अकाउंट क्रेडिट या डेबिट कार्ड से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी साझा न करें। जागरूक व्यक्ति साइबर अपराधियों को आसानी से पहचान सकता है और उनके झांसे में नहीं आता। इसलिए आवश्यक है कि साइबर अपराध के प्रति जागरूक बने और अपने साथियों को भी इसकी जानकारी दें ताकि वह भी साइबर अपराध का शिकार होने से बच सकें। आमजन को साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर वह तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें। जिससे कि साइबर अपराधियों के खातों में गई राशि को तुरंत फ्रीज करवाकर वापिस पीड़ित के खाते में डलवाया जा सके। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा अपने साथियों को भी इसके बारे में अधिक से अधिक जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

केंद्र सरकार देश की 3 करोड़ महिलाओं को बनाएगी ‘लखपति दीदी’ – डा. बनवारी लाल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में देशभर में हुआ लखपति दीदी’ महासम्मेलन का आयोजन
जिलाभर में वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया ‘लखपति दीदी’ का राष्ट्र व राज्य स्तरीय कार्यक्रम
बावल में आयोजित कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल रहे मुख्य अतिथि
रेवाडी, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल महिला सशक्तिकरण के प्रति कृतसंकल्प हैं। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा देश प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं व कार्यक्रम क्रियान्वित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सरकार की ओर से लखपति दीदी कार्यक्रम की शुरूआत की गई है जिसके तहत देश में 3 करोड़ तथा हरियाणा प्रदेश में 3 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल बुधवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कोलकाता में आयोजित ‘नारी शक्ति वंदन अभिनन्दन’ थीम पर आधारित राष्ट्र स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा करनाल में राज्य स्तरीय महासम्मेलन में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओजस्वी व प्रेरक संबोधन को बावल स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाल परिसर में क्षेत्र की लखपति दीदीयों के साथ वर्चुअल माध्यम से देखने व सुनने उपरांत क्षेत्र की लखपति दीदीयों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बुधवार को जिला रेवाड़ी स्थित बाल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीतम चैहान की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला के विभिन्न विभिन्न खंडों में भी लखपति दीदी महासम्मेलन का कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से दिखाया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रही भारत की अर्थव्यवस्था – डा. बनवारी लाल
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि लखपति दीदी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण देकर लखपति बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को फाइनेंशियल और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग दी जाती है, जिससे वह आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होती हैं। यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के तहत सरकार पात्र महिलाओं को अपना बिजनेस शुरू करने के लिए ब्याज मुक्त आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है। साथ ही सरकार उन्हें बेहतर मार्केट सपोर्ट उपलब्ध कराती है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के साथ-साथ रोजगार देना, उनके लाइफस्टाइल को बेहतर बनाना, इनकम में बढ़ोतरी करना है।
सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक
डा. बनवारी लाल ने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और भारत देश दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। अगले तीन-चार सालों में देश की अर्थव्यवस्था वैश्विक रूप से तीसरे स्थान पर आ जाएगी और 2047 तक विकसित राष्ट्र का सपना साकार हो जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के सपने को साकार करने के लिए सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में महिलाओं का सशक्तिकरण आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज एक समावेशी राष्ट्र का निर्माण हो रहा है, जिसमें लैंगिक समानता को महत्व दिया जा रहा है। महिलाओं की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रभावी नीतियां अपनाकर भारत की विकास गाथा में एक नया अध्याय जोड़ा जा रहा है।
जल जीवन मिशन ने माताओं-बहनों का जीवन बनाया आसान – डा. बनवारी लाल
जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार ने पिछले लगभग 10 वर्षों में दिन-रात एक करके दक्षिणी हरियाणा को डार्क जोन से बाहर निकालने का काम किया है। अब प्रदेश के हर घर में नल से स्वच्छ पेयजल पहुंच रहा है। जल जीवन मिशन से माताओं और बहनों के जीवन में काफी सुधार आया है। उनका जीवन आसान बनाने में जल जीवन मिशन अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। जहां महिलाएं पहले दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने में अपना ज्यादा समय व्यतीत करती थीं अब वे यही समय अपने घर के अन्य कामकाज और परिवार को दे पा रही है। वहीं उनके जीवन से पानी का बोझा ढोने की बड़ी समस्या नहीं रही। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी था जब इस क्षेत्र की महिलाओं को पानी लाने के लिए कई किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए देश के हर घर में शौचालय का निर्माण किया गया है। पंचायती राज संस्थाओं सहित लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘उज्ज्वला’ योजना के माध्यम से महिलाओं का जीवन धुआं मुक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चलाई गई ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ अंत्योदय के सपने को साकार कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में कारगर सिद्ध हुई है।
लोक संपर्क विभाग के कलाकारों ने दी सरकारी योजनाओं की जानकारी
लखपति दीदी‘ कार्यक्रम के दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले के कलाकारों ने विकास गीतों के माध्यम से लोक गायन शैली में उपस्थित महिलाओं को सरकार की महिला सशक्तिकरण सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जागरूक किया। कलाकारों ने नारी सशक्तिकरण, आयुष्मान भारत, चिरायु कार्ड, जन-धन खाता, हर घर नल से जल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत जैसी अनेक योजनाओं को लोक गीतों के जरिए जनता के समक्ष रखा। इस दौरान में ड्रोन दीदी द्वारा महिलाओं को ड्रोन का डेमो दिखाकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डा. अरविंद यादव, डा. कविता गुप्ता, एडीसी अनुपमा अंजलि, एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम लोकेश, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, एआईपीआरओ नरेंद्र सोनी सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।


मुख्यमंत्री आज रेवाड़ी को देंगे 152 करोड़ की विकास योजनाओं की मनोहर’ सौगात – डीसी
जिला की 26 विकास योजनाओं का उद्घाटन व 9 परियोजना का करेंगे शिलान्यास
रेवाड़ी में जनस्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
रेवाडी, 06 मार्च, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल गुरूवार 7 मार्च को चंडीगढ़ से रेवाड़ी जिला को वर्चुअल माध्यम से करीब 152 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की ‘मनोहर’ सौगात देंगे। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम रेवाड़ी जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित होगा जिसमें हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
मुख्यमंत्री इन विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन
डीसी ने रेवाड़ी जिला में होने वाली विकास योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास की जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एचएसआरडीसी की ओर से 5384 लाख रुपए की लागत से मौजूदा रेवाड़ी-बावल रोड़ को 4 मार्गीय करने, महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 2.80 लाख की लागत से मालाहेड़ा, 3.1 लाख रुपए की लागत से टींटी में, 2.25 लाख रुपए की लागत से रसूली में, 1 लाख रुपए की लागत से औलांत, 3 लाख रुपए की लागत से कंवाली, 2.50 लाख रुपए की लागत से मसीत, 2 लाख रुपए की लागत से धवाना में, 4.6 लाख रुपए की लागत से ढोकिया में मॉडल प्ले स्कूल का नवीनीकरण, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज की ओर से अमृत प्लस योजना के तहत गांव बोहतवास अहीर में 52.55 लाख रुपए की लागत से, गांव दड़ौली में 74.9 लाख रुपए की लागत से, फतेहपुरी टप्पा डहीना में 36.34 लाख रुपए की लागत से, गांव बालियर खुर्द में 36.48 लाख रुपए की लागत से, गांव बेरली कलां में 39.29 लाख व 19.61 लाख रुपए की लागत से, गांव खालेटा में 30.21 लाख रुपए की लागत से, गांव कुंडल में 21.33 लाख रुपए की लागत से, गांव मनेठी में 30.35 लाख रुपए की लागत से, गांव नांगल जमालपुर में 35.84 लाख रुपए की लागत से, गांव गुर्जरवास में 42.1 लाख रुपए की लागत से, गावं खुर्शीदनगर में 32.3 लाख रुपए की लागत से, कोसली-भालखी में 56.45 लाख रुपए की लागत से, गांव श्यामनगर में 41.88 लाख रुपए की लागत से, गांव भुरथल जाट में 41.10 लाख रुपए की लागत से, गांव जाडरा में 75.88 लाख रुपए की लागत से विभिन्न कार्यों सहित हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से कोसली बस स्टेंड में 525.88 लाख रुपए की लागत से कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री इन विकास परियोजनाओं की रखेंगे आधारशिला
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल उच्चत्तर शिक्षा व पीडब्ल्यूडी लोकनिर्माण विभाग की ओर से गांव जाटूसाना में 3050.81 लाख रुपए की लागत से राजकीय महिला महाविद्यालय, 172.88 लाख रुपए की लागत से रेवाड़ी-पटौदी रोड़ के मजबूतीकरण, 121.68 लाख रुपए की लागत से रेवाड़ी जिला में सडकों का मजबूतीकरण व चैड़ीकरण, 380.59 लाख, 376.67 लाख, 465.61 लाख, 2147.22 लाख रुपए की लागत से सडकों की विशेष मरम्मत, 1541.98 लाख रुपए की लागत से सुबाना-कोसली-नाहड़-कनीना रोड़ का मजबूतीकरण तथा 389.82 लाख रुपए की लागत से रामगढ़ से भगवानपुर रोड़ की आधारशिला रखेंगेे।

 

किशनलाल पब्लिक कॉलेज में आज होगा संगीत एवं व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन – डीआईपीआरओ
अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीतज्ञ सुभाष चंद्र घोष देंगे वीणा वादन की प्रस्तुति
रेवाडी, 06 मार्च, अभीतक:- सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से गुरूवार, 7 मार्च को सुबह 11 बजे रेवाड़ी शहर के किशनलाल पब्लिक कॉलेज सेमिनार हॉल में सूचना, जनसम्पर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा के महानिदेशक मनदीप सिंह बराड़ के दिशा निर्देशों और डीसी रेवाड़ी राहुल हुड्डड्ढा के मार्गदर्शन में संगीत कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन होगा। संगीत कार्यक्रम एवं व्याख्यान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध वीणा वादक पं. सुभाष चंद्र घोष द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत की धुनों की संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन विभाग सहित जिला प्रशासन की ओर किया जा रहा है जिसमें सुरों की महफिल सजेगी और पंडित सुभाष चंद्र घोष की टीम अपनी प्रस्तुति देगी। उन्होंने बताया कि इस म्युजिकल इवेंट में वाद्ययंत्र नवस्वर रागिनी की धुन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया जाएगा। साथ ही तबला वादक रजनीश धीमान, सुरेश शर्मा व अक्षय कौशल भी अपनी कला का जौहर बिखेरेंगे। उन्होंने बताया कि शास्त्रीय संगीत देश की समृद्ध संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

 

कर वसूली के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग की वन टाइम सेटलमेंट योजना जारी
व्यापारी व उद्योगपति 30 मार्च तक उठा सकते हैं वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का लाभ
डीसी राहुल हुड्डा ने दी जानकारी
रेवाडी, 06 मार्च, अभीतक:- आबकारी व कराधान विभाग द्वारा कर वसूली को लेकर वन टाइम सेटलमेंट योजना की शुरुआत की गई है। पंजीकृत व्यापारी और उद्योगपति 30 मार्च तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा कर वसूली के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग ने शुरू की वन टाइम सेटलमेंट योजना की शुरुआत की है। उन्होंने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि जीएसटी से पहले सात कर अधिनियमों से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। डीसी ने बताया कि व्यापारियों व उद्योगपतियों के बकाया टैक्स से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए विभाग द्वारा ओटीएस योजना के तहत छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जीएसटी से पहले सात कर अधिनियमों से सम्बन्धित मामलों को निपटाने के लिए चार श्रेणियों के तहत ब्याज में छूट दी गई है। ये नामतरू स्वीकृत कर, विवादित कर, निर्विवादित कर और अंतरीय कर हैं। उन्होंने बताया कि योजना में स्वीकृत कर के तहत 100 प्रतिशत टैक्स का भुगतान करने पर ब्याज पूरी तरह से माफ हो जाएगा। इसी प्रकार से विवादित कर के तहत 50 लाख रुपए तक की कर राशि का 30 प्रतिशत व 50 लाख से ऊपर की राशि में 50 प्रतिशत कर का भुगतान करने पर ब्याज व दण्ड राशि शून्य हो जाएगा। निर्विवादित कर श्रेणी के तहत 50 लाख रुपए से कम या बराबर के मामले में मूल कर का 40 प्रतिशत व अन्य सभी मामलों में 60 प्रतिशत जमा करवाने पर ब्याज राशि शून्य हो जाएगी। अंतरीय कर के तहत 30 प्रतिशत टैक्स राशि जमा करने पर ब्याज राशि शून्य हो जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल हरियाणाटैक्सडॉटजीओवीडॉटइन पर टैक्स दाता 30 मार्च तक लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत व्यापारी और उद्योगपति 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा एक ओटीएस हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है, जिस पर व्यापारी व उद्योगपति वन टाइम सेटलमेंट योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

महाभारत कालीन पांडुपोल हनुमान मंदिर पर मंगलवार को एनडीआरफ गुजरात राजस्थान के प्रभारी ने पहुंचकर किया दर्शन
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट।
माचाड़ी अलवर 06 मार्च, अभीतक:- महाभारत कालीन पांडुपोल हनुमान मंदिर पर मंगलवार को एनडीआरफ गुजरात राजस्थान के प्रभारी ने पहुंचकर विधिवत रूप से पूजा अर्चना कर देश में प्राकृतिक आपदा से बचाने के लिए प्रार्थना की। मंदिर के महंत चेतन शर्मा ने धूप दीप नैवेद्य पंचगव्य से पूजा अर्चना कर मंत्र उच्चारण के साथ संपन्न कराई। वहीं शाम की महा आरती में भी एनडीआरएफ गुजरात राजस्थान के प्रभारी विकास कुमार तथा राजस्थान एनडीआरएफ के प्रभारी योगेश कुमार इंस्पेक्टर अजीत सिंह गोविंद जोशी महा आरती और पूजा में मौजूद रहे। एनडीआरएफ के दोनों अधिकारियों ने बताया कि प्राकृतिक रूप से पूरे पहाड़ी क्षेत्र और यहां पर लेटे हुए हनुमानजी अलौकिक मुद्रा में पाए हैं। जिसे देखकर उनके मन में भी यह प्रेरणा जागृत हुई है कि बजरंगबली करते हैं सब की भली। इसी आशा के साथ पूरे देश और प्रदेश में खुशहाली रहे प्राकृतिक आपदा से बजरंगबली और ईश्वर सभी को बचाएं ऐसी प्रार्थना श्रद्धा के साथ की गई। उन्होंने बताया कि सरिस्का गेट से पांडुपोल हनुमान मंदिर तक बारासिंघा चीतल तथा तेंदुए व बघेरा खरगोश जंगली सूअर तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर भी उन्हें देखने को मिले। जिससे प्रतीत होता है यहां पर सभी प्राणी स्वच्छंद रूप से विचरण करते हैं जहां प्राकृतिक सामंजस्य दिखाई दिया। इस अवसर पर पांडुपोल के महंत बाबूलाल शर्मा, पंडितचेतन शर्मा, पंडित ललित शर्मा, पंडित हितेश शर्मा, बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिला अध्यक्ष नागपाल शर्मा सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

माचाड़ी कनिष्ठ अभियंता का स्थानांतरण बांदीकुई होने पर ग्रामीणो व कर्मचारियों ने किया विदाई समारोह
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर 06 मार्च, अभीतक:- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे से जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरीश सैनी का स्थानांतरण बांदीकुई हो जाने पर कस्बे वासियों ने खेल मैदान के पास पंप हाउस पर कनिष्ठ अभियंता हरीश सैनी के साथ-साथ उपस्थित सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर भव्य स्वागत किया तथा महिला कर्मचारी को शाॅल उड़ाकर पुष्प भेंट किया। इस विदाई कार्यक्रम में मंच संचालक डॉक्टर रतन नेता पिनान ने स्वागत करते हुए कहा कि आपने नो वर्ष के कार्यकाल में माचाड़ी कस्बे के साथ-साथ रैणी तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जो कार्य किए हैं वह सराहनीय कार्य किए। लोगों ने आपके कार्य की सराहना की ओर तहसील क्षेत्रवासि आपको हमेशा याद करते रहेंगे।ओर हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं कि आप ओर आगे तरक्की कर आगे बढ़ते रहे और जनता आपके सराहनीय काम की प्रसन्नसा करती रहे। ग्रामीणों व जलदाय कर्मचारी और ठेकेदारों ने विदाई के दौरान उन्हें अल्पहार कराकर व गुलाल लगाकर विदा किया। इस अवसर पर सहायक अभियंता नवीन राज शर्मा, कपिल मीणा कनिष्ठ अभियंता देशराज मीणा, पिंकी मीणा, हरीश सैनी, विधुत विभाग से दिनेश मीणा ज्च्प्। प्रवीण त्रिपाठी, न्क्ब् सुनीता शर्मा राजगढ़, विद्युत कार कृपा शंकर जोशी, पंप चालक मंगतु शर्मा, जगदीश प्रसाद शर्मा, किशोरी लाल मीणा, सहायक धर्मेंद्र शर्मा, कोठ्यारी मीणा, राकेश सैनी, कमलेश सैनी, ख्याली राम मीणा, ग्राम पंचायत द्वारा लगाए श्रमिक शुभम शर्मा उर्फ गोलू,राकेश सैनी, विनोद सिंह, कमलेश सैनी, रैणी जल मिशन योजना से जुड़े आई. एस.ए.महेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि आनंद सिंह, बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिलाध्यक्ष नागपाल शर्मा, सुरेश सैनी, कमलेश जांगिड़, रामबाबू जांगिड़, लक्ष्मी नारायण सैनी,सीताराम सैनी, रतन लाल सैनी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। विदाई के दौरान कनिष्ठ अभियंता हरीश सैनी ने भिगि-भिगि पलकों में कहा की मुझे क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिला जो मैं कभी भुला नहीं सकता। मुझे आप हमेशा याद आते रहेंगे। और मेरे लायक जो भी सेवा होगी मैं उस सेवा को लगन के साथ खुश होकर करूंगा।

शक्ति बंधन लाइव कार्यक्रम का हुआ आयोजन
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर 06 मार्च, अभीतक:- राजगढ़ उपखंड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का लाइव संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडल महामंत्री प्रदीप शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित शक्तिबंधन कार्यक्रम का लाइव संवाद कार्यक्रम नगर पालिका परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा संयोजक प्रेमनाथ धामानी, जिला महामंत्री शिवलाल मीणा, मण्डल अध्यक्ष राहुल दीक्षित, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना शर्मा, जिला महामंत्री महिला मोर्चा श्रीमती मीणा खंडेलवाल, राजगढ़ उपखण्ड अधिकारी सुश्री सीमा खेतान, व अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष सतीश दुहारिया ने की।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला शक्ति एक दिन देश के विकास में अग्रणी रहेगी हमारा लक्ष्य देश की प्रत्येक महिला को आत्मनिर्भर बनाना है। प्रदेश मंत्री भूपेंद्र सैनी ने कहा आज राजस्थान के 200 स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का शक्ति बंधन कार्यक्रम का लाइव आयोजन किया जा रहा है। जिसमें महिलाओं के समूह बनाकर छोटे-छोटे उद्योग धंधे कर अपने आप को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही इससे आमजन की सेवा और आमदनी दोनों ही कार्य हो सकेंगे। कार्यक्रम में नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुमेर सिंह मीणा, सतेंद्र सैनी, जितेंद्र सैनी, सुखराम सैनी, राकेश साहू, शेखर वशिष्ठ, नागराज शर्मा, महावीर सैन, पार्षद धर्मेंद्र सैनी, आशु ठठेरा, बैनी सैनी, अल्का सैनी, सुनीता प्रजापत, अंजुबाला सैनी, प्रीति शर्मा मण्डल उपाध्यक्ष, सीमा विजय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक खंडेलवाल, व समस्त नगर पालिका कार्यालय स्टाफ समस्त पार्षद गण समस्त भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण व सहायता समूह की महिलाएं सैकड़ो की संख्या में उपस्थित थे

रैणी थाने में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला हुआ दर्ज
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर 06 मार्च, अभीतक:- अलवर जिले के रैणी थाने में महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला हुआ दर्ज थाना अधिकारी प्रदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया है। कि एक लड़के ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी देता है। वहीं पीड़िता से धमकी देकर 05 लाख रुपए ऐंठ लिए पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की जांच शुरू कर दी।.

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज पहुंचे दौसा
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर 06 मार्च, अभीतक:- ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज का दिनांक 06 मार्च बुधवार को राजस्थान प्रदेश के दौसा जिले में आगमन हुआ। इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री हरि सिंह गुर्जर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का सम्मान किया और अपने आश्रम पर लेकर पहुंचे। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत धर्म दास महाराज ने सभी भारतवासियों को दस मार्च को होने वाले आह्वान के बारे में जागरूक किया कि दस मार्च को दस बजे सभी भारतवासियों दस बजे एक आवाज भारत देश में गुंजे गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किया जाए। साथ देती नहीं है किसी का, क्या भरोसा है जिन्दगी का’ संत धर्म दास महाराज ने बृजवासी गौ रक्षक सेना के जिला अध्यक्ष नागपाल शर्मा को कहा कि जो लोगों को जीवन मिला है उसका सदुपयोग करें,सदा सत्य बोले, अच्छाई का साथ दे, गरीबों की मदद करें, सर्व जीव जन्तुओ की सेवा और रक्षा करें। आपका जीवन धन्य हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *