Haryana Abhitak News 06/06/25

एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ के बच्चों ने ग्रीष्म अवकाश के चलते घर पर मनाया पर्यावरण दिवस
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ के परिवार ने ग्रीष्म अवकाश होने पर भी घर पर रहते हुए पर्यावरण दिवस मनाया। स्कूल के स्टाफ सदस्यों व बच्चों ने पर्यावरण पर गहरी चिंता व्यक्त की और इससे निपटने के लिए इस दिवस पर घर पर ही पौधे लगाकर लोगों को उत्साहित किया। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने बताया कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। हमारे चारों ओर के सभी जीवित और निर्जीव तत्व शामिल होते हैं, जैसे कि हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे, जानवर और अन्य जीव-जंतु। पर्यावरण के घटक परस्पर एक-दूसरे के साथ जुड़कर एक समग्र पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करते हैं। प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवनशैली के लिए इनके गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने, प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के उद्देश्य से हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाते हैं। प्राचार्या नमिता दास ने बताया कि भारत समेत पूरे विश्व में प्रदूषण तेजी से फैल रहा है। बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रकृति खतरे में हैं। प्रकृति जीवन जीने के लिए किसी भी जीव को हर जरूरी चीज उपलब्ध कराती है। ऐसे में अगर प्रकृति प्रभावित होगी तो जीवन प्रभावित होगा। प्रकृति को प्रदूषण से बचाने के उद्देश्य से पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत हुई। इस दिन लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता है और प्रकृति को प्रदूषित होने से बचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। हमारा फोकस ’हमारी भूमि’ नारे के तहत भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे पर केंद्रित है। हमें अपने चारों तरफ के वातावरण, पर्यावरण को स्वच्छ बनाना होगा नहीं तो हमें इस माता पृथ्वी पर जीवन जीना बड़ा ही मुश्किल होगा। बच्चों ने भी घर पर रहते हुए आकर्षक पोस्टर, स्लोगन, चार्ट बनाकर व पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने के लिए लोगों को संदेश दिया। पौधों से ही हमें जड़ी-बुटी प्राप्त होती हैं।

भाजपा की कुलाना मंडल कार्यकारिणी घोषित
पवन चैहान मंडल अध्यक्ष की टीम में 15 सदस्य शामिल
नई कार्यकारिणी ने दायित्व देने पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जताया आभार
बादली, 06 जून, अभीतक:- बादली हलके के मंडल कुलाना की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। बादली हलका विधान सभा संयोजक विनोद भटेड़ा ने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि से विचार विमर्श उपरांत कार्यकारिणी में रामेश्वर सरपंच, नरेश, प्रदीप सरपंच, सरोज माछरौली, प्रदीप यादव पाटौदा को मंडल उपाध्यक्ष बनाया गया है। श्याम सिलाना और नीरज असदपुर खेड़ा को मंडल महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है। लक्ष्मीनारायण उटलौधा, बलवान खखाना, संजय जैतपुर, मनमोहन राघव और नरेंद्र वशिष्ठ को मंडल सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सरपंच चांदपुर को कार्यालय मंत्री, विकास अहरी को मीडिया प्रभारी और मुकेश पूर्व सरपंच गिजाडौद को मंडल कोषाध्यक्ष व जयवीर माछरौली सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। कुलाना मंडल अध्यक्ष पवन चैहान ने पार्टी में दायित्व देने के लिए वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।


नागरिक अस्पताल में सुविधाओं को पटरी पर लाने व स्टाफ का व्यवहार सुधारने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता ने सीएमओ को सौंपा मांग पत्र
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- समस्याओं से जुझ रहे झज्जर के नागरिक अस्पताल में मुलभूत सुविधाओं को पटरी पर लाने व स्टाफ का व्यवहार सुधारने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता वेद शर्मा खुंगाई ने सीएमओ डाॅ जयमाला को मांग पत्र सौंपा। इस मांग पत्र में आमजन की समस्याओं का समाधान 15 जून तक न करने पर धरने की चेतावनी भी वेद शर्मा ने दी है। मांग पत्र में वेद शर्मा ने कहा है कि झज्जर के झज्जर जिला मुख्यालय के नागरिक अस्पताल में हर रोज सैकड़ों की संख्या में मरीज उपचार के लिए आते हैं लेकिन नागरिक अस्पताल झज्जर में सुविधा नहीं है और डॉक्टर व स्टाफ सदस्यों का व्यवहार भी संतोषजनक नहीं है। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा जो दवाइयां पर्ची पर लिखी जाती ह,ैं उनमें से अधिकांश अस्पताल में नहीं मिलती और ज्यादातर दवाइयां डॉक्टरों द्वारा बाहर की दुकानों की लिखी जा रही हैं। यहां स्थित थे लैब में भी व्यवस्था है और किसी भी सैंपल की ठीक से जांच नहीं की जा रही है। साफ-सफाई भी अस्पताल व लैब में उचित नहीं है। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का व्यवहार तो और भी खराब है और नागरिक अस्पताल के एम एस डाॅ नरेश दहिया का व्यवहार भी मरीज के प्रति अच्छा नहीं है। मरीजों व उनके तामीरदारों के बैठने के लिए भी उचित जगह नहीं है। दवाइयांे के काउंटर के बाहर मरीज के बैठने के लिए जो स्थान बनाया गया है, वहां गर्मी में लोगों को एसी की गर्म हवा से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए एसी को भी हटवाया जाए। जनहित में समस्याओं का समाधान कराया जाए और यदि स्वास्थ्य विभाग प्रशासन द्वारा इन समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं ली जाती है तो 16 जून से नागरिक अस्पताल के समक्ष धरने पर बैठने को मजबूर होंगे।

रिहायशी व घनी आबादी में चल रही औद्योगिक इकाइयों पर मांगी रिपोर्ट
शहर की एक शिकायत पर हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने उठाया कदम
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एक शिकायत के तहत रेवाड़ी शहर के झज्जर रोड पर स्थित एक उद्योग के संचालन को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। यह शिकायत भीम बस्ती, झज्जर रोड के निवासियों द्वारा दर्ज करवाई गई थी। जिसमें फैक्ट्री द्वारा पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन करते हुए अत्यधिक शोर, वायु प्रदूषण और भारी मशीनों के कारण कंपन उत्पन्न करने जैसे आरोप लगाए गए हैं। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में लिखा है कि उक्त फैक्ट्री एक घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित की जा रही है। यह फैक्ट्री पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन करते हुए अत्यधिक शोर और वायु प्रदूषण फैला रही है। भारी मशीनरी से उत्पन्न कंपन और रात के समय संचालन के कारण स्थानीय निवासियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है। एक हृदय रोगी महिला की स्वास्थ्य स्थिति इस कारण और अधिक बिगड़ गई है। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति ललित बत्रा ने अपने आदेश में यह स्पष्ट किया है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत स्वच्छ, सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में जीने का अधिकार प्रत्येक नागरिक का मूल अधिकार है। आयोग ने इस फैक्ट्री के संचालन को वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम तथा शोर प्रदूषण (नियमन और नियंत्रण) नियम का उल्लंघन माना है। आयोग के अध्यक्ष ने अपने आदेश में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अधिनियम और संबंधित नगर पालिका कानूनों का भी उल्लेख किया है, जिनके अनुसार रिहायशी क्षेत्रों में औद्योगिक इकाइयों का संचालन प्रतिबंधित है। आयोग के प्रोटोकॉल, सूचना व जनसंपर्क अधिकारी डॉ. पुनीत अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने 19 अगस्त तक इस बारे में प्रशासन व संबंधित अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर की लंबित शिकायतों का शीघ्र करें निपटान – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने ली समाधान शिविर में आई शिकायतों व निवारण की समीक्षा बैठक ली
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रहे समाधान शिविर उपयोगी साबित हो रहे है। सरकार की इस पहल को जनता का भरपूर सहयोग व सराहना मिल रही है। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में समाधान शिविर में आई शिकायतों व निवारण की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने सोमवार व गुरुवार को लगे समाधान शिविर में आई शिकायतों और उनके समाधान की विस्तार से समीक्षा की। बैठक से पहले अग्निशमन सेवा के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त के साथ समीक्षा कर दमकल सेवाओं के प्रबंधन के बारे में विस्तार से बताया। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर में आने वाले जन शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए सभी विभागों को गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने जिन विभागों की शिकायतें लंबित हैं, उनको आगामी शिविर से पहले शीघ्र निपटान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों का निपटान कर उपायुक्त कार्यालय में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समाधान करके आमजन का जीवन सरल बनाया जाए। सभी विभागों से संबंधित जन शिकायतों का एक ही स्थान पर समाधान करने के लिए समाधान शिविर जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर लगाए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते है। उपायुक्त ने कहा कि समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मुख्यमंत्री स्वयं मॉनिटरिंग करते है। मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देश है कि अगर शिकायतकर्ताओं को एक ही मुद्दे के लिए बार-बार समाधान शिविरों में आना पड़ा तो अधिकारी की जवाबदेही होगी। बैठक में एडीसी अनुपमा अंजलि, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान व डीआरओ प्रदीप देशवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

सीईटी की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
चंडीगढ, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह द्वारा जारी एक बयान में कहा है कि सीईटी- 2025 की परीक्षा को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से कराने के लिए आयोग पूरी तरह से सक्षम एवं तैयार है किसी भी अभ्यर्थी को अगर सीईटी से जुड़ी हुई कोई समस्या आती है तो उसका निराकरण हर स्तर पर आयोग की तरफ से किया जाएगा। हिम्मत सिंह ने यह बात आज कॉमन एलिजिबिलिटी परीक्षा 2025 के रजिस्ट्रेशन हेतु जारी आधिकारिक वेबसाइट https://onetimeregn.haryana.gov.in की तरह दिखने वाली एक फर्जी वेबसाइट ीhttps://onetimeregn.examinationservices.in के माध्यम से अभ्यर्थियों से ठगी के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद कही। उन्होंने बताया कि इस फर्जी वेबसाइट को हाल ही में Hostinger डोमेन पर रजिस्टर्ड किया गया था और इसके जरिए अभ्यर्थियों से रजिस्ट्रेशन शुल्क के नाम पर QR कोड के माध्यम से पैसे वसूले जा रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही भ्ैैब् विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और पंचकूला के सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज करवाया। आयोगों ने बताया कि अभी तक इस फर्जी लिंक के जरिए केवल 77 अभ्यर्थियों ने 22 हजार रूपये के करीब फीस जमा कराई गई थी और इससे पहले की कोई और आवेदक इनकी जालसाजी का शिकार हो आयोग ने तत्परता दिखाकर पंचकुला पुलिस के माध्यम से इनको पकड़ने का कार्य किया। इस पर पंचकूला पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सबसे पहले गूगल से इस फर्जी वेबसाइट को हटवाया, जिससे अन्य अभ्यर्थियों को ठगी से बचाया जा सका। पुलिस उपायुक्त पंचकूला सृष्टि गुप्ता स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर रही हैं और लगातार जांच टीमों से अपडेट ले रही हैं। इस पूरे प्रकरण में 4 लोगों को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से, एक को हरियाणा के कुरुक्षेत्र से और एक को फतेहाबाद से हिरासत में लिया गया है। जिसमें से पुलिस ने मुख्य आरोपी जिसने फर्जी वेबसाइट लिंक बनाया था उसको भी हिरासत में ले लिया है। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा कि ब्म्ज् 2025 की परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत ना आए इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग हर स्तर पर हर संभव प्रयास कर रहा है। उम्मीदवारों के पंजीकरण से लेकर सुव्यवस्थित परीक्षा कराना आयोग का सबसे पहला लक्ष्य हैं। इसके साथ ही आयोग की तरफ से पंजीकरण के समय आ रही समस्याओं का निराकरण ही फोन हेल्पलाइन के जरिये किया जा रहा है और जल्द ही आयोग की तरफ से सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव संवाद के जरिए उम्मीदवारों को आ रही समस्याओं के निराकरण पर भी बात की जाएगी।

पुलिस लाइन रेवाड़ी में पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाते हुए योग प्रशिक्षक

11 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
आयुष विभाग ने शुरू की ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया
एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग- थीम पर होगा योग दिवस कार्यक्रम
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा आयुष विभाग द्वारा इस वर्ष 21 जून को पूरे राज्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 को राज्यव्यापी स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। योग दिवस को भव्य रूप देने के लिए इस वर्ष का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जो लोगों में उत्साह और स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आगामी 21 जून को अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयुष विभाग ने विशेष पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्यक्रम के लिए इच्छुक प्रतिभागी पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्पदजमतदंजपवदंसलवहंकंलीतलण्पद या ़91-9501131800 पर मिस कॉल देकर पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों की अभूतपूर्व भागीदारी रहेगी और जन-जन तक योग का संदेश पहुंचेगा। डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न संस्थाओं में योग प्रशिक्षकों द्वारा योग प्रोटोकॉल के बारे शिविर का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल, कॉलेज, सामाजिक संस्थाएं और स्वयंसेवी संगठन भी इसमें भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली उपमंडल में योग दिवस पर प्रोटोकॉल अनुरूप योग क्रियाएं होंगी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिलावासियों से 21 जून को योग दिवस में सक्रिय रूप से भाग लेने और इस आयोजन को एक जन अभियान बनाने का आग्रह किया है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को करवाया गया योगाभ्यास
आयुष विभाग द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाइन रेवाड़ी में पुलिस विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया गया। इस योगाभयास कार्यक्रम में एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा सहित डीएसपी डॉ. रविंद्र सिंह, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, डीएसपी विनोद शंकर सहित सभी एसएचओ और पुलिस स्टाफ के सदस्यों ने अपने परिवारों के साथ भाग लिया।

रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए एसी बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।

रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए चलाई गई एसी बस
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने एसी बस को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शुक्रवार को रेवाड़ी जिला को मिली लग्जरी एसी बस को रेवाड़ी से चंडीगढ़ वाया दिल्ली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रेवाड़ी में एसी बसें देने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में चहुंमुखी विकास करवा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए प्रदेश में नई बसें चलाकर सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि यात्री अब रेवाड़ी से अलग-अलग रूटों पर एसी बसों से आरामदायक सफर कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को रेवाड़ी डिपो में एसी बसें मिलने से बहुत लाभ मिलेगा। परिवहन महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि जिला रेवाड़ी को 10 एसी लग्जरी बसें मिली हैं, इनको अलग-अलग रूटों पर चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये बसें सामान्य बसों से अधिक सुविधाजनक हैं। एसी बस का किराया सामान्य बसों से डेढ़ गुना तथा वोल्वो बसों से कम है। इस बस में कोई भी स्टॉफ व पास मान्य नहीं होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार 7 जून को कोसली से चंडीगढ़ के लिए भी एक एसी बस को रवाना किया जाएगा।

 

मतदान केंद्र बनवाने या मतदान केन्द्र भवन परिवर्तन के लिए आम जन से सुझाव व प्रस्ताव आमंत्रित किए
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी में कोई नया मतदान केन्द्र बनाने व मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन से संबंधित यदि किसी व्यक्ति का कोई सुझाव या प्रस्ताव है तो वह 10 जून तक लिखित में इसे लघु सचिवालय के कमरा नंबर 216 में स्थित निर्वाचन कार्यालय दे सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी सुझाव या प्रस्ताव पर विचार नहीं किया जाएगा। आम नागरिकों से मतदान प्रक्रिया को जन सुविधा के अनुसार स्थापित करने के लिए ये सुझाव आमंत्रित किए गए हैं।

समाधान शिविर की समीक्षा करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल व साथ में मौजूद

समाधान शिविर की शिकायतों की हुई साप्ताहिक समीक्षा
डीसी ने विभागों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) को देखा, दिए जरूरी निर्देश
जन शिकायतों के समाधान को लेकर सरकार गंभीर, अधिकारी त्वरित निवारण करें – डीसी
रेवाड़ी, 06 जून, अभीतक:- समाधान शिविरों को लेकर हरियाणा सरकार पूरी तरह गंभीर है व मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शिविरों में आने वाली शिकायतों की नियमित निगरानी व समीक्षा की जा रही है। शुक्रवार को हरियाणा सरकार के आयुक्त एवं सचिव शेखर विद्यार्थी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा की। वीसी में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने जिले में प्राप्त शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। वीसी के बाद डीसी स्वप्निल पाटिल ने अधिकारियों की बैठक लेकर स्पष्ट किया कि यदि किसी शिकायत के समाधान में अनावश्यक देरी या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान उन विभागों की विशेष समीक्षा की गई जिनकी शिकायतें ज्यादा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय के समाधान प्रकोष्ठ द्वारा लगातार की जा रही है, ऐसे में पारदर्शिता और जवाबदेही बेहद जरूरी है। इस अवसर पर सीटीएम रविंद्र मलिक, डीआरओ प्रमोद चल, एससीपी अखिल कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
डीसी ने की अपलोड एटीआर की समीक्षा
डीसी ने विभागों द्वारा समाधान करने के उपरांत विभागों द्वारा अपलोड की गई एक्शन टेकन रिपोर्ट की समीक्षा और एटीआर के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एटीआर पूरी तरह से शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने वाली होनी चाहिए एवं तथ्यात्मक हो जिससे की वह शिकायत फिर से ना खुले। उन्होंने कहा कि जनहित को केंद्रित करते हुए शिकायतों का समाधान पूरे पारदर्शी तरीके से किया जाए।
समाधान शिविररू प्रशासन और नागरिकों के बीच पुल
डीसी ने कहा कि समाधान शिविर आज प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही का प्रतीक बन चुके हैं। ये शिविर जनता और प्रशासन के बीच संवाद का सेतु हैं, जहां समस्याएं केवल सुनी ही नहीं जातीं, बल्कि उनका त्वरित समाधान भी सुनिश्चित किया जाता है।
एसएमजीटी, सीएम विंडो की भी डीसी ने की समीक्षा
इस दौरान डीसी ने सोशल मीडिया मैनेजमेंट पोर्टल व सीएम विंडो पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा। उन्होंने कहा कि विभागों द्वारा शिकायतों का समाधान करते हुए नागरिकों को राहत दी जा रही है। सभी विभागाध्यक्षों को जन शिकायतों का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।

झज्जर स्थित रोडवेज वर्कशाप में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा लेते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

रोडवेज वर्कशॉप में मनाया जाएगा 11 वां जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – डीसी
योग दिवस की तैयारियों को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- जिला भर में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं। जिला मुख्यालय पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रोडवेज वर्कशाप परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का दौरा करते हुए तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन होना है, जिसके लिए आवश्यक प्रबंध समय रहते पूरे किए जाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने अपने विभागों से संबंधित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योग दिवस के दृष्टिगत योग प्रोटोकॉल की तैयारी के लिए सभी विभाग एवं स्वयंसेवी संगठन अभ्यास कराएं।
इस मौके पर डीसीपी लोगेश कुमार पी, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर आईएएस अंकित कुमार चैकसे, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, नगराधीश रविन्द्र मलिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

योग प्रशिक्षण शिविर में योग करते हुए युवा।

11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए मिस कॉल से करें ऑनलाइन पंजीकरण
आयुष विभाग ने जारी किया योग प्रोटोकॉल, पोर्टल से डाउनलोड करें अभ्यास पुस्तिका
विश्व में जन-आंदोलन बना योग, जिले में उमंग और उत्साह से हो रही योग दिवस की तैयारी
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि योग को जन-जन तक पहुंचाने और योग दिवस को जन-आंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में जिला सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। आगामी 21 जून को जिला व ब्लॉक स्तर पर योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें हजारों लोग शामिल होंगे व योग दिवस के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जोरों पर है और अब इसमें जुड़ना और भी आसान हो गया है। योग प्रोटोकॉल (सामान्य योग अभ्यासक्रम) पुस्तिका जारी की गई है जो पोर्टल से डाउनलोड की जा सकती है। https://www.yogamdniy.nic.in/ckfinder/userfiles/files/IDY_2025_Handbook_2_0_English.pdf
डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक नागरिक केवल एक मिस कॉल देकर भी योग दिवस के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आयुष विभाग द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर 9501131800 पर कॉल करना है, जिसके बाद व्यक्ति का नाम रजिस्ट्रेशन सूची में स्वतः जुड़ जाएगा। इसके अतिरिक्त, पोर्टल www.internationalyogadayhry.in के माध्यम से भी आसानी से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पूरे प्रदेश व जिले में पंजीकरण प्रक्रिया चल रही है व व अब तक हजारों लोग इन माध्यमों से पंजीकरण कर चुके हैं, जो इस आयोजन के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है। डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों से आह्वान किया है कि वे अपने स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों को इस रजिस्ट्रेशन अभियान से जोड़ें। स्कूल-कॉलेजों में विद्यार्थियों को भी इस मुहिम से जोड़ा जा रहा है, ताकि योग को बाल्यावस्था से ही जीवन शैली में अपनाया जा सके। उन्होंने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि संतुलित जीवन की एक संपूर्ण पद्धति है। यह शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक और भावनात्मक स्थिरता का भी आधार है। इसलिए हर नागरिक को इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर हैं और विभिन्न संस्थानों में योग प्रशिक्षकों द्वारा योगा की ट्रेनिंग भी दी जा रही है। जिले भर में जन-जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
योग प्रोटोकॉल व अन्य जानकारी के लिए पोर्टल पर जाएं
डीसी ने बताया कि योग के महत्व को वैश्विक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार आयुष विभाग व मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान की वेबसाइट पर योग के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। इन संस्थानों की वेबसाइट्स पर योग से संबंधित अनेक अहम दस्तावेज उपलब्ध हैं जिन्हें पढ़कर योग के क्रियाओं व योग के महत्व को जाना जा सकता है। इसके अलावा योग आयोजनों में शामिल होने के बारे में भी यहां काफी जानकारी हिंदी सहित अन्य भाषाओं में उपलब्ध है जिनका लोगों को अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहिए।

नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार
नशामुक्ति में योगदान पर मिलेगा सम्मान, 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे राज्य पुरस्कार
उत्कृष्ट नशा मुक्ति कार्य के लिए 50 हजार तक का पुरस्कार, 10 जून तक करें आवेदन
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में सराहनीय कार्य करने पर राज्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति, संस्थान, नशा मुक्ति केंद्र आदि जो भी नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वह आवेदन के पात्र हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न 9 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ नशा मुक्ति केंद्र, शराब और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि नौ विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमशरू 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के लिए अवार्डडॉटसोशलजस्टिसएचआरवाईडॉटजीआईजीओवीडॉटइन पर विजिट करें। इस विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लघु सचिवालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया ज सकता है।

झज्जर का श्री श्याम अखण्ड ज्योति मंदिर बनेगा खाटूधाम
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- श्री अखण्ड ज्योति मंदिर एवं धर्मशाला द्वारा 16 वाँ श्री श्याम बाबा का विशाल जागरण एवं भंडारा दिनांक 07 जून शनिवार को रात्रि 7 बजे से 11 बजे तक भंडारा एवं जागरण रात्रि 8 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा। जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. अरविंद शर्मा, (कैबिनेट मंत्री हरियाणा सरकार) होंगे। पावन सानिध्य अंतरराष्ट्रीय स्तर के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बाबा कालिदास जी कृष्णानंद परमहंस महाराज जी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री नरेंद्र धनखड, श्री पुनीत रॉयल फ्रूट्स, श्री रविंदर सोनी, श्री मंजीत फोगट (चेयरमैन पैरामाउंट एजुकेशन सोसायटी), श्री संत सुरहेती (प्रमुख भाजपा नेता), श्री जोगेंद्र माछरौली (जिला पार्षद वार्ड न. 08) होंगे। मंदिर कमेटी के प्रधान प० सुभाष दीवान ने बताया कि बाबा का गुणगान करने के लिए कृष्ण अग्रवाल दिल्ली, पूजा सखि पटियाला, धर्म नागर दिल्ली, दामिनी पांचाल झज्जर, मुकेश शेरवाल व ओ. पी. सैनी होंगे वहीं मंच संचालन श्री संजय शर्मा द्वारा किया जाएगा। जागरण में बाबा का आलौकिक श्रृंगार, मन भावन दरबार, छप्पन भोग, अखंड ज्योति , देसी घी का भंडारा एवं साज सज्जा मुख्य आकर्षण होंगे।
इस आयोजन को सफल बनाने में शहरवासी और मुख्य रूप से मंदिर समिति के सदस्य पुजारी राज कुमार मिश्रा गांव बागेश्वर, आजाद दीवान, ब्रजमोहन कौशिक, बाल किशन गुप्ता, सोमवीर अत्री, मनोज कौशिक, मनोज दीवान, गोपाल दीवान, भारत दीवान, मंदीप दीवान, राजू हलवाई एंड पार्टी एवं हिमांशु भारद्वाज पुजारी श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर झज्जर, तत्पर सेवा में लगे हुए है। रथ यात्रा में बाबा अलौकिक श्रृंगार, मनभावन दरबार, ध्वज यात्रा, अखण्ड ज्योति एवं देशी दीयों का नजारा एवं सारा साजो-सामान प्रमुख आकर्षण होगा।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को कुरुक्षेत्र का ब्रह्मसरोवर होगा योगमय
अब तक 70 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए करवाया रजिस्ट्रेशन
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने 21 जून 2025 को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सुव्यस्थित व अनूठे ढंग से मनाने का निर्णय लिया है। धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। समारोह में योग गुरु बाबा रामदेव भी पधारेंगे। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केवल योग प्रदर्शन ही नहीं होगा बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया जाएगा। यह सरकार के स्वस्थ, जागरूक और पर्यावरण के प्रति जागरूक दृष्टिकोण को दर्शाता है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि लोगों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। अब तक 70 हजार से अधिक लोगों ने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षों में गांवों में योग एवं व्यामशालाएं खोली हैं, जिनमें प्रतिदिन ग्रामीण योग करके स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में 250 इंडोर जिम खोले जाने की घोषणा की है। यह समारोह ‘योग युक्त, नशा मुक्त’ थीम पर केंद्रित है, जो समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और व्यसन मुक्त समाज बनाने के दोहरे उद्देश्यों को पुष्ट करता है। यह नारा सरकार के स्वस्थ, जागरूक और पर्यावरण के प्रति जागरूक जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के व्यापक दृष्टिकोण से भी मेल खाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के कार्यक्रम में हरित योग वृक्षारोपण अभियान शामिल किया गया है, जो एक विशेष पहल है।इसके माध्यम से वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना और पर्यावरण को स्वच्छ करना ध्येय है। योग समारोह को एक जन आंदोलन बनाने के लिए नागरिकों को पंजीकरण की सुविधा प्रदान की गई है। कोई भी नागरिक अपना पंजीकरण आधिकारिक वेबसाइट www.internationalyogadayhry.in या ़91-9501131800 पर मिस्ड कॉल देकर कर सकता है।

 

हरियाणा में CET का फर्जी पोर्टल बनाने वाले गिरफ्तार
HSSC ने पोर्टल बंद कराया, अकाउंट फ्रीज…तहकीकात जारी
हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के लिए फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टरमाइंड समेत 6 आरोपियों को पंचकूला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.प्रहलाद। इनमें 4 आरोपी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर और 2 आरोपी हरियाणा के कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद के रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जांच में सामने आया है कि पोर्टल गोरखपुर से ही ऑपरेट हो रहा था। आरोपियों ने 77 लोगों से 22 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने पोर्टल और उससे संबंधित बैंक अकाउंट फ्रीज करा दिए हैं। पुलिस ने अभी आरोपियों की पहचान नहीं बताई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

शिकायतों पर ऑन द स्पॉट एक्शन, एसडीएम ने मौके पर जाकर करवाया समाधान शिविर की समस्या का समाधान
गंदे पानी की निकासी व अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम गांव सिवाना में मौके पर पहुंचीं
समाधान शिविर में शिकायतों की सुनवाई के बाद एसडीएम ने की तुरंत कार्रवाई, मौके पर पहुंचकर करवाया समाधान
बेरी, 06 जून, अभीतक:- समाधान शिविर में गुरुवार को नागरिकों की समस्याएं सुनने के बाद एसडीएम रेणुका नांदल विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ स्थिति का जायजा लेने गांव सिवाना पहुंचीं और गंदे पानी की निकासी एवं पंचायत भूमि पर अतिक्रमण की शिकायतों के अविलंब समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम ने समस्या के ऑन द स्पॉट समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर ही ग्रामीणों का पक्ष सुनते हुए कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन सजग है। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है व प्रत्येक शिकायत के त्वरित समाधान पर प्रशासन का पूरा फोकस है ताकि कोई शिकायत लंबित न रहे। एसडीएम ने बताया कि गांव सिवाना के निवासियों ने समाधान शिविर में एक गली में गंदे पानी की निकासी न होने और पंचायत भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए समाधान शिविर के तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों की टीम के साथ गांव का दौरा किया और स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि गली में जलभराव की समस्या का समाधान करवाया गया और नालों की तुरंत सफाई कर पानी निकासी का स्थायी प्रबंध किए गए।
पंचायती भूमि पर अतिक्रमण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं
अवैध कब्जों पर सख्त रुख अपनाते हुए एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि पंचायत की जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही गांव में स्वच्छता बनाए रखने और जन सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का आह्वान किया।
सार्थक शिविर, सकारात्मक समाधान
एसडीएम नांदल ने कहा कि समाधान शिविर केवल शिकायत दर्ज करने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि ये शासन-प्रशासन के उत्तरदायित्व और संवेदनशीलता का प्रतीक हैं। इन शिविरों से आमजन की छोटी से छोटी समस्याओं का समाधान तेजी से किया जा रहा है, जिससे नागरिकों में विश्वास की भावना और गहरी हो रही है।

झज्जर पुलिस लाइन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग अभ्यास कार्यक्रम का किया गया आयोजन
योग शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मियों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली के लिए योग के महत्व को समझाना
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पुलिस लाइन में योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग अभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर द्वाराकी गई। इस दौरान पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार, पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा और एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी धर्मवीर सिंह, एसीपी अखिल कुमार और भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। इस योग अभ्यास कार्यक्रम में पुलिस के तमाम कर्मचारी और अधिकारियों ने भाग लेते हुए योग अभ्यास किया स योग अभ्यास कार्यक्रम को लेकर पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय आध्यात्मिक और शारीरिक अभ्यास है, जो शरीर, मन और आत्मा को जोड़ता है। इसका उद्देश्य शरीर को स्वस्थ,मन को शांत और आत्मा को परमात्मा से जोड़ना है। योग की स्थापना प्राचीन काल में हुई थी और इसका महत्व शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत अधिक है स योग की स्थापना सिंधु सरस्वती घाटी सभ्यता के समय से ही माना जाता है, जिसका इतिहास 2700 ईसा पूर्व से है और योग का महत्व शरीर को स्वस्थ बनाने और रोगों से दूर रखने में मदद करता है स यह मन को शांत और तनाव मुक्त करता है,जिससे व्यक्ति की मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है स योग ध्यान और एकाग्रता में सुधार करता है,जिससे व्यक्ति अपनी क्षमताओं को बेहतर ढंग से समझ सकता है स यह आध्यात्मिक विकास में भी मदद करता है और व्यक्ति को परमात्मा के साथ जुड़ने में मदद करता है स योग समाज के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,क्योंकि स्वस्थ नागरिक से स्वस्थ परिवार और स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज का निर्माण होता है स इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय जसलीन कौर ने योग को लेकर कहा कि योग सत्र का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाना,तनाव का प्रबंधन करना और उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना है और पुलिसकर्मियों को योग की विभिन्न कलाओं,आसनों, प्राणायाम और ध्यान की तकनीकों का अभ्यास कराया गया है स डीसीपी लोगेश कुमार ने योग को लेकर कहा कि योग एक समग्र जीवन जीने की कला है जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसका अभ्यास करने से व्यक्ति को शांति, आनंद और आत्म-साक्षात्कार प्राप्त हो सकता हैस इस मौके पर पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा ने कहा कि पुलिस कर्मचारी पूरी ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करते हैं लेकिन अगर वह ड्यूटी के साथ-साथ थोड़ा सा समय योग करने में भी लगाएंगे तो उनका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।इस दौरान आयुष विभाग से योग सहायक परवीन और गौतम ने योग की अलग-अलग क्रियाएं करवाते हुए उनके लाभ के बारे में जानकारी दी।

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक को किया आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने शहर दुजाना के एरिया से एक अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम थाना दुजाना के एरिया में बहराना सांपला रोड बरहाना मौजूद थी। एक व्यक्ति सरकारी स्कूल के पास खड़ा दिखाई दिया। जिसे शक कि बिनाह पर काबू करके पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध हथियार बरामद हुआ। अवैध के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान नवीन निवासी बरहाना के तौर पर की गई। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर दुजाना में सशस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज करके अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयोग ब्लेड बरामद
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम ने एक लड़के पर जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी छुछकवास उप निरीक्षक मंजीत कुमार ने बताया कि अनिल निवासी बम्बुलिया ने शिकायत देते हुए बताया कि 3 जून 2025 की दोपहर मै छुछकवास किसी काम के लिए गया हुआ था। तभी मेरे दोस्तों ने कहां की तेरी मनीष छुछकवास के साथ कुश्ती करवाते हैं। जब हम छुछकवास सरकारी स्कूल के मैदान में पहुंचे वहां पर मनीष और कर्मवीर पहले से ही मैदान में खड़े थे। मनीष के साथ कुछ दिन पहले ही मेरी कहा सुनी हुई थी इसी कहासुनी कि रंजिश को मन में रखते हुए मनीष ने अपनी जेब से सर्जिकल ब्लेड निकालकर मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे गले को काट दिया।जब मैं भागने की कोशिश की तो उन दोनों ने मेरा रास्ता रोक दिया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना के अंतर्गत आने वाली पुलिस चैकी छुछकवास की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपियों की पहचान कर्मवीर और मनीष निवासी छुछकवास के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग ब्लेड बरामद किया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने क्रेडिट कार्ड के माध्यम से लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर प्रबंधक निरीक्षक के सोमबीर कुमार ने बताया कि भूरावास निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि मैने दिसबंर 2023 मे एक कंपनी से 25 लाख रुपये का पर्सनल लोन लिया था। उसके बाद दिनांक 01 अक्टूबर 2024 को एक बैंक के माध्यम से मुझे पता चला कि मेरे नाम से क्रेडिट कार्ड जारी हो रखा है जिससे 485417 रुपये की खरीददारी हुई थी। जो अभी तक आपने जमा नहीं करवाई है जिस संबंध में मैने उस बैंक से पता किया तो मेरे नाम से एक क्रेडिट कार्ड होना पाया गया और इसमे मोबाईल नम्बर किसी और का रजिस्ट्रड मिला। जो मेरा उस बैंक में कोई भी खाता नहीं है यह क्रेडिट कार्ड बिना मेरी जानकारी के जारी हुआ है जो इस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कुल 485417 रुपये की अनजान व्यक्तियो ने धोखाधडी की है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर लोगेश कुमार द्वारा साइबर अपराध के मामलों में गहनता से कार्रवाई करके आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़ज दिशा निर्देश दिए गए हैं। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए।साइबर थाना झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक चाँद की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान राजकुमार निवासी कैरु जिला भिवानी के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने एक माह मे ढूंढ निकाले करीब 2.5 लाख रुपए की कीमत 18 गुमशुदा मोबाइल फोन
खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खिले, झज्जर पुलिस की खुले मन से की तारीफ
मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके- एसीपी अनिरुद्ध चैहान
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय में बने एसीपी ऑफिस में 18 गुमशुदा मोबाइल फोन को एसीपी अनिरुद्ध चैहान ने उनके मालिकों के हवाले किया। इस संबंध में एसीपी अनिरुद्ध चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला झज्जर की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है वहीं जिला की साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर बीते एक माह मे आमजन के गुम हुए करीब 2.5 लाख रुपए कीमत के ब्म्प्त् पोर्टल से ट्रेंस 18 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय के एसीपी ऑफिस में आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर मोबाइल फोन सौंपे गये। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया। उन्होंने ब्म्प्त् पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है।एसीपी अनिरुद्ध चैहान ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर झज्जर पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है।

सरकारी कार्य में बाधा डालने पर दो आरोपियों को गिरफ्तार करके भेजा जेल
बहादुरगढ़, 06 जून, अभीतक:- पुलिस गश्त के दौरा पुलिस अधिकारी से दुर्व्यवहार करने व सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके माननीय अदालत के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बीती रात को थाना शहर बहादुरगढ़ प्रभारी दिनकर सिंह अपनी टीम सहित झज्जर मोड बहादुरगढ़ के नजदीक गश्त पर थे। इसी समय झज्जर मोड पर टीम ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल को तेज भगने की कोशिश करने लगे तो पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों को काबू कर लिया। जब मोटरसाइकिल को देखा तो मोटरसाइकिल पर आगे, पीछे नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस की टीम को शक हुआ तो उन युवकों से मोटरसाइकिल के दस्तावेज मांगे जिस बात पर वे बिफर पड़े और थाना प्रबंधक के साथ और उनकी टीम के साथ दुर्व्यवहार करने लगे और दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। पकड़े गए दोनों व्यक्तियों की पहचान आकाश निवासी तुरुकपुर सोनीपत और बृजेश निवासी जुआमारा सोनीपत के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में दुर्व्यवहार करने, सरकारी ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।

निपुण मिशन के तहत 200 प्राथमिक अध्यापकों के पहले बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न
बहादुरगढ़, 06 जून, अभीतक:- निपुण मिशन के अंतर्गत फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण का पांच दिवसीय कार्यक्रम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बहादुरगढ़ में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में जिले के 200 प्राथमिक शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (फाउंडेशनल स्टेज), नई पाठ्यपुस्तकों, और हिंदी, गणित व अंग्रेजी में उपयुक्त शिक्षण विधियों से परिचित कराना था। यह प्रशिक्षण बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता कौशल को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशिक्षण के समापन समारोह में जिला प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा, ष्यह प्रशिक्षण निपुण मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से लैस करना बच्चों के बुनियादी कौशलों को मजबूत करने की दिशा में एक ठोस प्रयास है।ष् जिला परियोजना समन्वयक रतिंदर सिंह ने अपने संबोधन में जोड़ा, ष्शिक्षक हमारे शिक्षा तंत्र की रीढ़ हैं। इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान और तकनीकों का उपयोग कक्षा में करने से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, यह प्रशिक्षण आपको अपनी कक्षा में रचनात्मक और प्रभावी शिक्षण विधियों को लागू करने का अवसर प्रदान करता है। आप सभी से अपेक्षा है कि आप इसे पूर्ण समर्पण के साथ लागू करें। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुधर्शन पुनिया ने अपने संबोधन में शिक्षकों को प्रेरित करते हुए कहा, ष्आप सभी निपुण मिशन के ब्रांड एंबेसडर हैं। आपका योगदान बच्चों में साक्षरता और संख्यात्मकता के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। प्रशिक्षण के अंत में सभी 200 शिक्षकों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण की व्यवस्था, इसकी सामग्री की प्रासंगिकता और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान करने के तरीके की भरपूर सराहना की। शिक्षकों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक और व्यावहारिक बताया। उन्होंने मास्टर ट्रेनर्स की शिक्षण शैली और प्रशिक्षण सामग्री की गुणवत्ता को विशेष रूप से सराहा। यह प्रशिक्षण निपुण मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षा को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

पीएम मोदी ने शुक्रवार को पहलगाम हमले के बाद पहली बार जम्मू-कश्मीर का दौरा किया। उन्होंने यहां के रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का तिरंगा दिखाकर उद्घाटन किया। इसके बाद अंजी ब्रिज और कटरा में कश्मीर की पहली ट्रेन कटरा-श्रीनगर वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। मोदी ने कटरा में 42 मिनट का भाषण दिया। इसमें आतंकवाद, पाकिस्तान और कश्मीर के टूरिज्म का जिक्र किया। पीएम ने कहा, श्दुर्भाग्य से हमारे पड़ोस का देश, मानवता का विरोधी, मेलजोल का विरोधी है। वह ऐसा देश है जो गरीब की रोजी-रोटी का भी विरोधी है। 22 अप्रैल को पहलगाम में जो हुआ, वह इसी का उदाहरण है। पाकिस्तान ने इंसानियत और कश्मीरियत पर हमला किया। हमने 6 मई को उस पर कयामत बरसा दी।

लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान रायबरेली में राहुल गांधी की दाढ़ी-बाल काटने वाले मिथुन फिर सुर्खियों में हैं। 5 जून को मिथुन नई दिल्ली में राहुल गांधी के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की। इस दौरान राहुल ने मिथुन की बेटी शिवांशी को गोद में उठाया, चॉकलेट-चिप्स खिलाए। उनके पूरे परिवार के साथ फोटो भी खिंचवाई। मिथुन लालगंज बैसवारा के रहने वाले हैं।

हरियाणा के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को बड़ी राहत मिली है। नारनौल की सेशन कोर्ट ने उसे 5 आपराधिक मामलों में बरी कर दिया है। महेंद्रगढ़ जिले की अलग-अलग अदालतों ने उसे दोषी ठहराया था। इसके बाद पपला ने इन फैसलों को नारनौल की सेशन कोर्ट में चुनौती दी। शुक्रवार को सुनवाई करते हुए सेशन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। पपला गुर्जर पर हरियाणा और राजस्थान में हत्या, लूट, फिरौती सहित कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पपला गुर्जर भौंडसी जेल में बंद है। शुक्रवार को वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुआ।

 

हरियाणा के पलवल में गुरुवार को मुख्यमत्री नायब सिंह सैनी ने राहुल गांधी को कांग्रेस का लंगड़ा घोड़ा बताया। दरअसल 4 जून को संगठन विस्तार कार्यक्रम में चंडीगढ़ पहुंचे राहुल गांधी ने हरियाणा कांग्रेस नेताओं को 3 कैटेगरी में बांटते हुए लंगड़ा, बारात और रेस का घोड़ा बताया था।
सीएम सैनी ने गुरुवार को पलवल की अनाज मंडी में धन्यवाद रैली के दौरान कहा कि राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। देश में कांग्रेस का 55 साल राज रहा है। राहुल बाबा खुद अंदाजा लगाएं कि कौन लंगड़ा घोड़ा था, कौन बारात का घोड़ा और कौन रेस का घोड़ा है।

गुरुग्राम में कोविड-19 के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को नौ नए कोविड पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से आठ मरीजों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है, जबकि एक मरीज ने हाल ही में मेघालय की यात्रा की थी। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

जींद में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिफाकरण की कोर्ट ने नशा तस्कर को 12 साल कैद और 1 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी ने जुर्माना की राशि नहीं भरी तो उसे एक साल और अतिरिक्त सजा काटनी होगी।

हिसार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 जून को हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचकर हिसार से चंडीगढ़ के लिए शुरू होने वाली फ्लाइट सेवा का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
9 जून को हिसार से फ्लाइट शाम 04रू55 बजे रवाना होगी व लगभग 6 बजे चण्डीगढ़ पहुंचेगी।
एलायंस एयरलाइंस का यह प्लेन 48 सीटर होगा। टिकट एयरलाइंस की बेबसाइट से ऑनलाइन बुक की जा सकेगी।

 

केंद्रीय राज्य मंत्री ने पलवल रैली को किया संबोधित, कहा- हरियाणा ने 11 वर्षों में किया ऐतिहासिक विकास
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि पिछले लगभग 11 वर्षों में हरियाणा ने अभूतपूर्व विकास की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लागू किया है, जिनसे आम जनता को सीधा लाभ हुआ है। केंद्रीय राज्य मंत्री आज पलवल में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि 2014 तक हरियाणा के 6700 गांवों में से सिर्फ 600 गांवों में 24 घंटे बिजली आती थी। जबकि हमारी सरकार ने 600 गांवों को बढ़ाकर 6 हजार किया है। कांग्रेस सरकार ने 10 सालों में 500 किलोमीटर हाईवे बनाए जबकि हमारी सरकार ने 10 सालों में 5000 किलोमीटर हाइवे बनाए। कांग्रेस सरकार में केवल 1000 रुपए पेंशन मिलती थी, जबकि आज राज्य सरकार ने वृद्धावस्था पेंशन को 3000 रुपए तक बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने 24 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदने का निर्णय लिया है, जिससे किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाया है। हरियाणा सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें महिला कॉलेजों की स्थापना, नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना, और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि शामिल हैं। श्री कृष्ण लाल गुर्जर ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने किसानों के लिए फसल बीमा योजना, प्राकृतिक आपदाओं में सहायता और डीएपी की कीमतों में नियंत्रण जैसे कदमों से किसानों को सशक्त करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की फसलों के नुकसान की स्थिति में मुआवजा देने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है।
चुनावों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जताया विश्वास – विपुल गोयल
शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। वे एक ऐसे जन नेता हैं जो 24 घंटे जनता की सेवा, समस्याओं के समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा से समर्पित हैं। उनके नेतृत्व में हरियाणा एक नए युग में प्रवेश कर चुका है, जहां पारदर्शिता, जनभागीदारी और विकास की स्पष्ट दिशा दिखाई देती है। श्री गोयल ने विशेष रूप से पलवल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में, जब राजनीतिक हालात चुनौतीपूर्ण थे, तब भी इस क्षेत्र की जागरूक जनता ने एकजुट होकर भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया। उन्होंने कहा कि यह चुनाव मात्र एक राजनीतिक विजय नहीं थी, बल्कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता के अपार विश्वास और समर्थन की जीत थी। उन्होंने कहा कि पलवल आज विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। सड़कें, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और उद्योग, हर क्षेत्र में प्रगति हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि पलवल की जनता ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ समर्थन दिया है, उस पर खरा उतरने के लिए सभी घोषणाओं और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए।
हमारी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित – राजेश नागर
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पलवल को 2014 से पहले पिछड़ा क्षेत्र माना जाता था, लेकिन जब से हमारी सरकार ने केंद्र और प्रदेश में सत्ता संभाली, तभी से इस क्षेत्र की तस्वीर बदलनी शुरू हुई है। आज पलवल तेजी से तरक्की कर रहा है। आज पलवल में नए-नए उद्योग लग रहे हैं। पलवल न केवल केएमपी एक्सप्रेसवे से जुड़ा है, बल्कि बॉम्बे-वडोदरा एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट के भी बहुत निकट है। आने वाले वर्षों में पलवल को इन सभी परियोजनाओं का सबसे अधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिया है। चाहे उज्ज्वला योजना के माध्यम से 500 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना हो, 80 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त राशन देना हो, हर गरीब के सिर पर छत सुनिश्चित करने की योजना हो, या फिर आयुष्मान भारत जैसी स्वास्थ्य सेवाओं और किसानों के लिए चलाई गई कल्याणकारी योजनाएं हों, इन सभी प्रयासों ने यह साबित कर दिया है कि हमारी सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए पूरी तरह समर्पित है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर – गौरव गौतम
खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर न केवल पलवल जिले के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह संपूर्ण हरियाणा के विकासशील भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत है। उन्होंने कहा कि पलवल की जनता ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में अभूतपूर्व समर्थन दिया है। यहां की जनता ने बड़े-बड़े दावेदारों को चुनाव में हराकर नया इतिहास रच दिया है। पलवल में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज हुई है, जिससे कांग्रेस पार्टी अब तक उबर नहीं पाई है। श्री गौतम ने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति कर रहा है, वहीं हरियाणा भी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है। हरियाणा में अब विकास का पहिया नहीं रुकने वाला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 36 बिरादरियों के सच्चे प्रतिनिधि हैं, जिनके नेतृत्व में समाज के हर वर्ग का सशक्तिकरण और हर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो रहा है। इस अवसर पर श्री गौरव गौतम ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर एक मांग पत्र भी प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अनेक गण्मान्य अतिथि उपस्थित रहे।

 

राज्य-पार टीबी देखभाल समन्वय को मजबूत करने के लिए पंचकूला में अंतर-राज्यीय बैठक की गई आयोजित
टीबी रोगियों के लिए निर्बाध देखभाल सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर किया गया ध्यान केंद्रित
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. ब्रह्मदीप सिंह की अध्यक्षता में आज अंतर-राज्यीय सीमा पार रेफरल समन्वय उच्च स्तरीय बैठक में सीमा पार से आने वाले रोगियों के लिए निर्बाध टीबी देखभाल सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दो व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की पहल शुरू की गई। जिसमें सिलाई स्कूल व कार्यालय प्रशासन और टैली पाठ्यक्रम है। इनका उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से टीबी रोगियों और उनके परिवारों के पुनर्वास का समर्थन करना है। इस बैठक का आयोजन रेड बिशप टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स, पंचकूला, में किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, पंजाब, चंडीगढ़ (यूटी) के प्रतिनिधियोंध्राज्य टीबी अधिकारियों ने अपने जिला नोडल अधिकारियों (डीएनओ) और हरियाणा के जिला टीबी अधिकारियों के साथ चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव की विशेषता वाले चार जागरूकता वीडियो जारी किए गए, जो हरियाणा के मजबूत प्रशासनिक संकल्प और टीबी मुक्त भारत के प्रति समर्पण को प्रदर्शित करते हैं। उन्होंने बताया कि पोषण और निक्षय मित्र पहल में हरियाणा को निक्षय मित्र पहल में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सराहना मिली। लगभग 7,000 स्वयंसेवकों ने पूरे राज्य में टीबी रोगियों को 2.13 लाख से अधिक पोषण बैग वितरित की हैं। राष्ट्रव्यापी 3 लाख से अधिक निक्षय मित्रों ने 32 लाख से अधिक खाद्य टोकरियाँ वितरित करने में योगदान दिया है, जो टीबी देखभाल में सामुदायिक समर्थन की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करता है। इसके अलावा, सामुदायिक जुड़ाव और टीबी चैंपियन में निक्षय मित्रों और सामुदायिक प्लेटफार्मों की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया। डॉ. सिंह ने निरंतर प्रेरणा और सहायता के लिए टीबी चैंपियन को व्यक्तिगत रोगियों के साथ जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान केंद्रीय टीबी प्रभाग, नई दिल्ली की उप महानिदेशक डॉ. उर्वशी सिंह ने समन्वित प्रयासों की तत्काल आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि टीबी रोगियों के पलायन से अक्सर उपचार और पोषण तक पहुंच में देरी होती है। निर्बाध देखभाल सुनिश्चित करना एक साझा जिम्मेदारी है। राज्य की सीमाओं के कारण किसी भी टीबी रोगी को पीछे नहीं छोड़ा जाना चाहिए। हरियाणा के राज्य टीबी अधिकारी डॉ. राजेश राजू द्वारा रेफरल और “स्थानांतरित-बाहर” रोगी समन्वय पर एक प्रस्तुति दी गई। अंतर-राज्य टीबी रोगी स्थानांतरण के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जल्द ही तैयार की जाएगी और सभी भाग लेने वाले राज्यों के साथ साझा की जाएगी। बैठक का समापन 2025 तक टीबी मुक्त भारत की दिशा में सहयोगात्मक रूप से काम करने की एकीकृत प्रतिज्ञा के साथ हुआ, जिसमें यह सुनिश्चित किया गया कि प्रशासनिक या भौगोलिक बाधाओं के कारण किसी भी मरीज को देखभाल से वंचित न किया जाए।

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी की 5 सेवाएं राइट टू सर्विस एक्ट के दायरे में
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग की 5 सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में लाते हुए इनकी समय-सीमा निर्धारित की है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, अब राज्य राजमार्ग या सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अधीन अनुसूचित सड़क से प्रवेश या निकासी के लिए क्लीयरेंस, उपयोग का अधिकार (राइट ऑफ यूज) के अधीन प्राकृतिक गैस या पाइप लाइन बिछाने की अनुमति और उपयोग का अधिकार के अधीन संचार अवसंरचना तथा ऑप्टिकल फाइबर केबल जैसी सम्बद्ध स्थापना बिछाने के लिए अनुमति 40 दिन के अंदर दी जाएगी। कार्यों तथा सेवाओं के लिए ठेकेदारों की सूचीबद्धता के लिए 45 दिन की समय-सीमा तय की गई है। इन सेवाओं के लिए सम्बन्धित अधीक्षण अभियंता को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है जबकि सम्बन्धित मुख्य अभियंता को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और प्रमुख अभियंता को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा, अब छोटे गड्ढ़ों की मरम्मत 10 दिन के अन्दर की जाएगी। इस सेवा के लिए सम्बन्धित कनिष्ठ अभियंता को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है जबकि सम्बन्धित उप-मंडल अभियंता को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी और सम्बन्धित कार्यकारी अभियंता को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।

सुपर 100 कार्यक्रम गरीब विद्यार्थियों के लिए लेकर आया है आशा की नई किरण-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा
आईआईटी व जेईई एडवांस 2025 परीक्षा में सुपर 100 के सरकारी स्कूलों के 72 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने कहा है कि अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर गरीब व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार पिछले 10 वर्षों से निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में गरीब विद्यार्थियों को आईआईटी व जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए हरियाणा शिक्षा विभाग ने सुपर 100 कार्यक्रम चलाया है। यह कार्यक्रम गरीब विद्यार्थियों में आशा की एक नई किरण लेकर आया है। आईआईटी व जेईई एडवांस 2025 के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि सरकारी स्कूल अब केवल शिक्षा केंद्र नहीं बल्कि संभावनाओं का मजबूत मंच बन चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों का आईआईटी व जेईई एडवांस 2025 का परिणाम 37 प्रतिशत रहा है, जो राष्ट्रीय स्तर से कहीं अधिक है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष सुपर 100 के सरकारी स्कूलों के 193 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और जिनमें से 72 विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया है, जिनमें सामान्य श्रेणी के 37, पिछड़ा वर्ग के 20 तथा अनुसूचित जाति के 30 विद्यार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस परिणाम का सबसे प्रगतिशील व सकारात्मक पहलू यह है कि परीक्षा में 24 बेटियों ने सफलता हासिल की है। यह प्रदेश सरकार की लड़कियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन सुविधा देने का नतीजा है। उन्होंने बताया कि जींद जिले के उंचाना खंड के रविंद्र ने आल इंडिया रैंकिंग में 1267वां स्थान प्राप्त किया है। रविंद्र ने 10वीं की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुराना हिसार से पूरी की थी और ओबीसी श्रेणी में उनका रैंक 212वां है। शिक्षा मंत्री ने सफलता हासिल करने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बधाई दी।
परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले ये हैं 5 जिले
शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 5 जिलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिनमें फरीदाबाद जिले से 8, गुरुग्राम व हिसार से 7-7 तथा भिवानी व जींद से 6-6 विद्यार्थी शामिल हैं।

 

 

हरियाणा लोकायुक्त शिकायत हेतु एक नया हलफनामा फॉर्म जारी
तीन रुपये के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर तैयार करवाना होगा हलफनामा
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने हरियाणा लोकायुक्त (कार्य, शक्तियां, जांच और अन्वेषण) नियम, 2008 में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए एक नया हलफनामा प्रपत्र (फॉर्म-प्प्) लागू किया है। संशोधित नियमों के अनुसार, अब लोकायुक्त के समक्ष शिकायत दर्ज करते समय शिकायतकर्ता को तीन रुपये के गैर-न्यायिक स्टांप पेपर पर हलफनामा तैयार करवाना होगा। यह हलफनामा किसी नोटरी, ओथ कमिशनर या प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट से सत्यापित कराना अनिवार्य होगा। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, शिकायतकर्ता को यह सत्यापित करना होगा कि वह स्वयं ही इस मामले में शिकायतकर्ता है। शिकायत में दिए गए तथ्यों को उसने स्वयं पढ़ा या पढ़वाया है, जिन्हें वह सही तरीके से समझता है। इससे पूर्व उसने हरियाणा लोकायुक्त के समक्ष ऐसी कोई और शिकायत या आवेदन नहीं किया है। पैराग्राफ में दिए गए तथ्य उसकी जानकारी तथा विश्वास के अनुसार सत्य हैं और ये किसी व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना या दस्तावेजों पर आधारित हैं, जिन्हें वह सत्य मानता है।

पलवल विधानसभा क्षेत्र भरेगा विकास की नई उड़ान, मुख्यमंत्री ने की करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणाएं
पलवल में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मॉर्डन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स
सड़कों के नवीनीकरण के लिए 77 करोड़ 75 लाख रुपये की घोषणा
सेक्टर- 21 ट्रांसपोर्ट नगर में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये की घोषणा
5 गांवों में वीआर ब्रिज के लिए 13 करोड़ रुपये की घोषणा
पलवल शहर के बाहर बनेगी नई अनाज मंडी
पलवल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ रुपये की घोषणा
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पलवलवासियों को विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात देते हुए विधानसभा क्षेत्र के लिए अनेक घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि पलवल में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मॉर्डन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स बनाया जाएगा। साथ ही, 55 लाख रुपये की लागत से पलवल में इनडोर स्टेडियम को साउंडप्रूफ बनाया जाएगा। इसके अलावा, सेक्टर- 21 ट्रांसपोर्ट नगर में बुनियादी सुविधाओं जैसे पार्किंग, बरसाती पानी की निकासी, ड्रेनेज सिस्टम, जलापूर्ति इत्यादि के विकास के लिए 50 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने आज पलवल में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए उपरोक्त घोषणाएं की। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने 40 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत की 7 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 15 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत की 3 परियोजनाओं का उद्घाटन तथा 24 करोड़ 71 लाख रुपये लागत की 4 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि पलवल विधानसभा क्षेत्र में 152 किलोमीटर की 75 सड़कें, जो अभी गारंटी पीरियड में हैं, संबंधित एजेंसियों के माध्यम से इन सड़कों की मरम्मत करवाई जाएगी। साथ ही, 37.5 किलोमीटर की 8 सड़कों की मरम्मत के लिए 37 करोड़ 57 लाख रुपये तथा 54.5 किलोमीटर लंबाई की 26 सड़कों के नवीनीकरण के लिए 40 करोड़ 18 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने जनौली डिस्ट्रीब्यूटरी की रिमॉडलिंग के लिए 50 लाख रुपये तथा 5 गांवों में वीआर ब्रिज के लिए 13 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। जमीन उपलब्ध होने पर मुस्तफाबाद में 66 केवी और पलवल में लाइन पार क्षेत्र में 220 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। पलवल शहर में भूमि उपलब्ध होने पर विभागीय मानदंडों के अनुरूप दो नए स्कूल खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पलवल शहर से बाहर भूमि उपलब्ध होने पर नई अनाज मंडी का निर्माण किया जाएगा। वार्ड नंबर 1 से 10 में कॉलोनियों में कच्ची गलियों को पक्का किया जाएगा। उन्होंने पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सामुदायिक केंद्रों के लिए 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पलवल शहर में पानी की निकासी हेतु ड्रेनेज सिस्टम में सुधार किया जाएगा। बडौली को सब तहसील बनाने के लिए इस संबंध में गठित कमेटी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसके अलावा, अन्य मांगों की फिजिबिलिटी चैक करवाकर, उन्हें भी पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगरा नहर की पटरी पर सड़क के विस्तार के फिजिबिलिटी चेक करवाकर इसे बनाने का कार्य किया जाएगा। पलवल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्यों के लिए भी अलग से 5 करोड़ रुपये की घोषणा की।
विकसित भारत- विकसित हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए राज्य सरकार केंद्र के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कर रही काम
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत-विकसित हरियाणा को आगे बढ़ाने के लिए हमारी सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 गौरवशाली वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन 11 वर्षों में हर भारतवासी ने एक ऐसे भारत का उदय देखा है, जो अपनी प्राचीन विरासत पर गर्व करता है, वर्तमान की चुनौतियों का डटकर सामना करता है और भविष्य के लिए महत्वाकांक्षी सपने संजोता है। प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व, उनकी अदम्य इच्छाशक्ति और श्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासश् के मूलमंत्र ने देश को एक नई दिशा और एक नई ऊर्जा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2014 में श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के प्रधान सेवक का पदभार संभाला, उस समय हमारी अर्थव्यवस्था पूरे संसार में 11वें स्थान पर थी, लेकिन आज भारत दुनिया की चैथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 से पहले प्रदेश में विकास की गति धीमी थी और आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता था, न ही उनको योजनाओं का लाभ मिलता था। लेकिन 2014 के बाद हमारी सरकार ने हरियाणा में दोगुनी गति से विकास कार्य किए हैं। 10 सालों से अधिक समय के कार्यकाल में पलवल विधानसभा क्षेत्र में 1270 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए हैं।
राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से मांगनी चाहिए माफी
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान को निंदनीय बताते हुए कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यकाल की तुलना करते हुए कहा कि 2014 से पहले हरियाणा के 17 लाख बुजुर्गों को पेंशन मिलती थी, जबकि आज वर्तमान सरकार द्वारा 36 लाख से अधिक बुजुर्गों को 3 हजार रुपये महीना सम्मान भत्ता दिया जा रहा है। कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल में प्रदेश में फसल खराबे पर किसानों को केवल 1155 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि हमारी सरकार ने 10 सालों में 15,145 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया। कांग्रेस के समय में गरीबों को बीमारियों के इलाज के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, जबकि आज आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीबों का इलाज हो रहा है। इसके तहत अब तक 20 लाख से अधिक लोगों को 2 हजार 767 करोड़ रुपये का मुफ्त इलाज प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में कांग्रेस ने छरू मेडिकल कॉलेज बनाए, जबकि वर्तमान सरकार ने 9 कॉलेज बनाने का काम किया और 9 अन्य कॉलेज निर्माणाधीन हैं। वहीं, कांग्रेस के समय में एमबीबीएस की मात्र 700 सीटें होती थी, जबकि आज 2185 सीटें हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले सालों में हरियाणा में एमबीबीएस की 3485 सीटें हो जाएंगी। इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, राज्य मंत्री श्री राजेश नागर और खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के लिए करें अनिवार्य इंटर्नशिप प्रशिक्षण – महीपाल ढांडा
विश्वविद्यालयों में ‘कुलपति’ अब ‘कुलगुरु’ कहलायेंगे, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में ‘इंटर्नशिप अवसरों’ पर एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश के उच्चतर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए ‘इंटर्नशिप’ को अनिवार्य रूप से पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाए और इसमें पाठ्यक्रम उपरांत विद्यार्थियों के इंटर्नशिप प्रशिक्षण को लेकर किसी प्रकार का समझौता न किया जाये। शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा आज जे.सी. बोस विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में ‘इंटर्नशिप अवसरों’ पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इस आयोजन को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद (एचएसएचईसी) द्वारा विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप अवसरों के लिए परस्पर सहयोग और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री राज नेहरू, हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष प्रो. एस.के. गखड़, जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर और संबद्ध कॉलेजों के निदेशक-प्राचार्य शामिल रहे। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों से आह्वान किया कि वे विश्वविद्यालयों में ‘कुलपति’ पदनाम में बदलाव की पहल करें और ‘कुलपति’ के स्थान पर भारतीय परम्परा के अनुसार ‘कुलगुरु’ लिखना एवं उपयोग करना प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि इस संबंध में राज्य सरकार द्वारा विश्वविद्यालय अधिनियम में आवश्यक संशोधन लाया जायेगा। विश्वविद्यालयों में ‘कुलपति’ पदनाम में बदलाव का प्रस्ताव भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से अखिल भारतीय महामंत्री श्री सुनील शर्मा द्वारा रखा गया था। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में व्यावहारिक शिक्षा पर विशेष बल दिया गया है, ताकि हमारे विद्यार्थी वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हो सके। उन्होंने प्रसन्नता जताई कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। साथ ही, उन्होंने आह्वान किया कि सभी शिक्षकों नीति को इसमें निहित भाव के साथ लागू करें ताकि इसका पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्रों के लिए इंटर्नशिप को सरल तरीके से लाया जा रहा है, ताकि छात्र उद्योग के साथ-साथ अगर चाहे तो गांव में रह कर भी इंटर्नशिप कर सकें। इसके साथ ही, शिक्षकों का ध्यान रखना होगा कि कोई छात्र इंटर्नशिप का झूठा सर्टिफिकेट लेकर न आये। कार्यशाला में यह भी चर्चा की गई कि सभी विश्वविद्यालय अप्रेंटिसशिप इंटीग्रेटेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करें, जिसमें प्रोग्राम की पूरी अवधि के 50 प्रतिशत अवधि की अप्रेंटिसशिप संस्थान के साथ हो सकती है। इसके लिए बोर्ड ऑफ अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग (बीओएटी) के साथ या फिर इंस्टीट्यूट ऑफ अप्रेंटिसशिप के साथ समझौता करना चाहिए। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा इस वर्ष बीसीए, बीकॉम (प्रोफेशनल), बीएससी (इवेंट मैनेजमेंट), बीएससी (मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी) विषयों में एईडीपी शुरू किया जा रहा है। कुलपति प्रो. सुशील कुमार तोमर ने गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 1969 में इंडो-जर्मन परियोजना से तहत स्थापित यह संस्थान नवाचार, उत्कृष्टता और उद्योग-केंद्रित शिक्षा की दिशा में अग्रसर रहा है।

वित्त आयुक्त राजस्व एवं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने हरियाणा के उपायुक्तों को निर्देश जारी करते हुए संपत्ति विलेखों के पंजीकरण से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन पर दिया जोर
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा की वित्त आयुक्त राजस्व एवं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने हरियाणा के सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी करते हुए संपत्ति विलेखों के पंजीकरण से संबंधित नियमों के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। यह कदम उन रिपोर्टों के जवाब में उठाया गया है, जिनमें कहा गया था कि उप-पंजीयक और संयुक्त उप-पंजीयक नियमित रूप से हरियाणा शहरी क्षेत्र विकास एवं विनियमन अधिनियम, 1975 की धारा-7ए के एक प्रमुख प्रावधान का उल्लंघन कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि कुछ मामलों में पंजीकरण अधिकारी अधिसूचित शहरी क्षेत्रों में बिक्री, पट्टे या उपहार विलेखों को पंजीकृत करने से पहले संबंधित जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) से अनिवार्य अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्राप्त करने में विफल रहे हैं, जो कानून के तहत स्पष्ट रूप से अनिवार्य है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि पंजीकरण प्रक्रिया में यह एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य कार्य है। प्रदेश सरकार ऐसी तरह से नियमों की उल्लंघना को लेकर गंभीर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अधिनियम की धारा 7-ए का पालन करने में किसी भी तरह की कोताही करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों, अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपायुक्तों को इस प्रावधान का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने और यह निगरानी करने का निर्देश दिया गया है कि उनके अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सभी उप-पंजीयक और संयुक्त उप-पंजीयक निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करें।

मानसून में जल निकासी के पुख्ता प्रबंध रहें सुनिश्चित – राव नरबीर सिंह
गुरुग्राम के 15 स्थानों का दौरा कर जल निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लिया
चंडीगढ़, 06 जून, अभीतक:- हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ गुरुग्राम में 15 स्थानों का दौरा किया। उन्होंने जल निकासी के लिए किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेने के बाद कार्य को और अधिक तेज गति से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। राव नरबीर सिंह ने कहा कि आगामी मानसून के दौरान नागरिकों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसके लिए सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने जीएमडीए, एचएसआइआइडीसी तथा नगर निगम सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि नालों की सफाई समय पर पूरी की जाए और जलनिकासी के सभी सिस्टम सक्रिय रखे जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर उस क्षेत्र की पहचान करें जहाँ हर वर्ष जलभराव की स्थिति बनती है, और वहां विशेष प्रबंध करें। किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जलभराव की समस्या को स्थायी रूप से हल करने के लिए दीर्घकालिक योजनाओं पर भी काम करने की हिदायत दी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने शुक्रवार को ही कादीपुर स्थित नगर निगम गुरुग्राम की नर्सरी का अवलोकन किया तथा वहां पर रूद्राक्ष का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है और वृक्षारोपण इसका एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील करते हुए कहा कि विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना समय की मांग है। यदि हम आज प्रकृति की रक्षा नहीं करेंगे, तो आने वाली पीढियों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

नशामुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा राज्य पुरस्कार
नशामुक्ति में योगदान पर मिलेगा सम्मान, 9 श्रेणियों में दिए जाएंगे राज्य पुरस्कार
उत्कृष्ट नशा मुक्ति कार्य के लिए 50 हजार तक का पुरस्कार, 10 जून तक करें आवेदन
झज्जर, 06 जून, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा नशामुक्ति के क्षेत्र में विभिन्न श्रेणियों में सराहनीय कार्य करने पर राज्य पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इच्छुक आवेदक अपने आवेदन 10 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कोई भी व्यक्ति, संस्थान, नशा मुक्ति केंद्र आदि जो भी नशा मुक्ति के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं वह आवेदन के पात्र हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी वीरेंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा विभिन्न 9 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। इनमें नशा मुक्ति के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले सर्वश्रेष्ठ नशा मुक्ति केंद्र, शराब और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए काम करने वाली संस्थाएं आवेदन कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि नौ विभिन्न श्रेणियों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले विजेताओं को क्रमशरू 50 हजार, 30 हजार व 20 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। आवेदन के लिए अवार्डडॉटसोशलजस्टिसएचआरवाईडॉटजीआईजीओवीडॉटइन पर विजिट करें। इस विषय में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए लघु सचिवालय में जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया ज सकता है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *