विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में जुटे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी – नायब सैनी’
मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार में पन्ना प्रमुखों की रहेगी अहम भूमिका – नायब सैनी
मोदी सरकार का लक्ष्य हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाना, गरीबी को जड़ से मिटाना है – नायब सैनी
झज्जर विधानसभा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नायब सैनी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
बोले – कांग्रेस के पास देश के विकास का कोई रोडमैप नहीं
पन्ना प्रमुख सम्मेलन को नायब सैनी, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ व सांसद अरविंद शर्मा ने संबोधित किया
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- झज्जर में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में पन्ना प्रमुखों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य हर परिवार का जीवन समृद्ध बनाना, गरीबी को जड़ से मिटाना और युवाओं को अच्छे रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनाना है। यहां श्री सैनी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अब कोई नीति नहीं है, इसलिए कांग्रेस देश के लिए भी कोई सकारात्मक नीतियां नहीं बना सकती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास देश के भविष्य के लिए भी कोई रोडमैप नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में गरीब सरकार को ढूंढता था और अब सरकार गरीब को ढूंढ कर लाभ पहुंचा रही है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़, सांसद अरविंद शर्मा ने भी संबोधित किया। झज्जर विधानसभा की प्रेम वाटिका में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 सालों में देश के मान-सम्मान को बढ़ाने का काम किया है। बीते 10 सालों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के द्वारा आज भारत जिस स्पीड से विकास की गति दौड़ रहा है वो अभूतपूर्व है। नायब सैनी ने सभी पन्ना प्रमुखों से एक बार फिर मोदी सरकार बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। सैनी के आह्वान पर पन्ना प्रमुखों ने भी एक बार फिर मोदी सरकार और मैं हूं मोदी का परिवार का उद्घोष भी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित सभी पन्ना प्रमुखों से अपील की कि वे मोदी का परिवार को एक अभियान के रूप में लें और हर घर को इससे जोड़ें। नायब सैनी ने कहा कि मोदी के सशक्त नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा-370 हटी। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य और दिव्य मंदिर बना, जहां अब रामलला विराजमान है, जिस पर पूरा देश गौरवान्वित है। देश से लाखों और हरियाणा प्रदेश से रोजाना हजारों रामभक्त रामलला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जा रहे हैं। सरकार ने भी राम भक्तों को राम लला के दर्शन कराने के लिए विशेष बसें और ट्रेनें चलाई है। नायब सैनी ने कहा कि मोदी और मनोहर सरकार अपने दोनों कार्यकाल में जनता की आकांक्षाओं पर 100 प्रतिशत खरा उतरी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार ने हरियाणा में पिछली सरकारों के मुकाबले कई गुणा अधिक काम किया है। नौकरियों में पारदर्शिता लाई गई है और भाई-भतीजावाद, सिफारिश, पर्ची-खर्ची सब पर लगाम लगाई गई है। मोदी सरकार में गरीब कल्याण की नीतियों से 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर उठे हैं। मोदी के नेतृत्व में मजबूत और सशक्त हो रहे भारत पर बोलते हुए श्री सैनी ने कहा कि विश्व में अब भारत की साख बढ़ रही है। श्री सैनी ने कहा यह मोदी का मजबूत भारत है जिसका लोहा पूरी दुनिया मान रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जो वादे किए उनसे भी अधिक काम करके दिखाए। मोदी सरकार ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने का काम किया है। पन्ना प्रमुख सम्मेलन में नायब सैनी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि परिवारवाद के कारण कांग्रेस रसातल में जा रही है। कांग्रेस ने सदा झूठ का सहारा लेकर जनता को भ्रमित करने काम किया है। कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय जनता का ध्यान आता है और झूठी घोषणाएं करके जनता को लुभाना चाहती है, लेकिन देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की मानसिकता को समझ चुकी है। इंडी गठबंधन पर बोलते हुए नायब सैनी ने कहा कि यह परिवारवादियों का गठबंधन है। जब प्रधानमंत्री मोदी परिवारवाद पर बोलते हैं तब-तब घमंडिया गठबंधन के नेता तिलमिलाने लगते हैं। नायब सैनी ने सभी पन्ना प्रमुखों से कहा कि वे संकल्प लेकर जाएं कि केंद्र में एक बार फिर मोदी की सरकार तथा हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनाकर देश और प्रदेश के विकास में अपनी भूमिका निभाएंगे। नायब सैनी ने पन्ना प्रमुखों से 11 मार्च को गुरुग्राम में होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पन्ना प्रमुख भाजपा की जीत के शिल्पकार बनेंगे। पन्ना प्रमुख भाजपा की चुनाव रणनीति का एक मजबूत भाग है, संगठन की एक बड़ी ताकत भी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने सभी लोकसभा सीटें जीताकर मोदी जी की झोली में डालने का निर्णय कर लिया है। उन्होंने कहा कि पन्ना प्रमुख अपने क्षेत्र में लोगों से सेवा भाव की भावना के साथ सीधा जुड़ाव रखें। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी बिखराव की राह पर है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी की लीडरशिप में मोबाइल निर्माण में भारत दूसरे, कार निर्माण में तीसरे और दुग्ध उत्पादन में नंबर एक पर है। दवाइयां बनाने में भारत नंबर एक पर है। चिरायु कार्ड और आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब लोगों का फ्री में इलाज हो रहा है। सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि सड़कें, हाइवे, एक्सप्रेस-वे का जाल इन दस सालों में बिछा है। गरीब कल्याण की नीतियां गरीब लोगों का जीवन सरल बना रही है। श्री शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की जनता 10 की 10 लोकसभा क्षेत्रों में कमल खिलाकर एक बार फिर नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री मोहनलाल बड़ौली, जिला अध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला प्रभारी कैप्टेन भूपेंद्र, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना, कार्यक्रम संयोजक डाॅ राकेश कुमार, पूर्व मंत्री कांता देवी, सुनीता चैहान, जिलेसिंह सैनी, सतबीर सिंह एडवोकेट, जिला महामंत्री रामफल सैनी, रत्न सागर, जिला टीम आईटी से परमेन्द्र जांगड़ा, जिला मिडिया प्रभारी नवीन राठी व राजेश आर्य, प्रवक्ता अजय धनखड, भीम प्रणामी व नितिन बंसल, सीमा दुजाना, महेंद्र यादव, जय प्रकाश शर्मा, मंडल अध्यक्ष केशव सिंगला, राजीव दहिया, दयाकिशन जांगड़ा और रविंद्र जाखड़, महिला मोर्चा अध्यक्ष सोमवती जाखड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष शेखर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष- अध्यक्ष दिनेश गोयल, दिनेश शास्त्री, विक्रम कादयान, संजीव सैनी, ऋषि जाखड़ आदि मौजूद रहे।
आरएसएस की सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत संयोजक श्रीमान मंजुल पालीवाल के आदणीय ताऊ जी श्री रमाकांत जी पालीवाल का गत 27 फरवरी मंगलवार को बीमारी के कारण 74 वर्ष की आयु निधन हो गया। जिनका रस्म पगडी कार्यक्रम 09 मार्च को दोपहर पालीवाल भवन, 6934 बास सिताबराय, नानक रेस्टोरेंट के सामने वाली गली, रेवाड़ी पर रहेगा।
चुनावी घोषणा का इंतजार, पन्ने तक हमारे कार्यकर्ता तैयार – धनखड़
घडियाली आंसू बहाने वालों को झज्जर की जनता नहीं करेगी माफ
दुनिया में कहीं पर भी संकट आने पर सबसे पहले पंहुचते हैं मोदी के जहाज
पीएम मोदी ने महिला दिवस पर गैस सिलेंडर 100 रूपये सस्ता करके माताओं- बहनों का किया अभिनंदन
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- चुनावी बेला में घडियाली आंसू बहाने वालों को झज्जर की समझदार जनता माफ नहीं करेगी। झज्जर का भला विकास कार्यों से होगा, घडियाली आंसूओं से नहीं। भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनावी घोषणा का इंतजार है और हमारा संगठन पन्ना प्रमुख तक तैयार है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने महाशिवरात्रि और महिला दिवस की बधाई देते हुए झज्जर विधानसभा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में भारत ने विकास की गति पकड़ी है, देश की जनता इस विकास की गति को आगे बढ़ाने का मन बना चुकी है। धनखड़ ने कहा कि चुनावों के समय बच्चों की तरह रोने वाले झज्जर की जनता के लिए नहीं अपने लिए रो रहे हैं। चुनाव के बाद फिर दिल्ली चले जाएंगे। इसलिए झज्जर की जनता इस बार रोने वालों के बहकावे नहीं आएगी। हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलेगा और भाजपा 400 पार होगी। धनखड़ ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हुए विकास कार्यों की बात करें तो झज्जर जिला को सिंचाई परियोजनाओं के सुधार के लिए 371 करोड़ रूपये, देवरखाना में राष्ट्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र, लगभग 150 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि से तीन रेलवे ओवरब्रिज, कल ही झज्जर जिला को 162 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं। बादली हलके को पाटौदा में पहला सरकारी रेस्ट हाउस मिला है। उन्होंने कहा कि हमने बादली को उपमंडल बनाया तो हमने भेदभाव नहीं किया और सांपला को भी उपमंडल बनाया। अब बाढ़सा एम्स को मेट्रो रेल से जोड़ने का प्रोजेक्ट मंजूर हो गया है। केएमपी एक्सप्रेस वे साथ दोहरी रेल आने से सबसे ज्यादा फायदा झज्जर जिले को होगा। बादली में रेल की सीटी बजेगी। पीएम 11 मार्च को द्वारका एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करने जा रहे हैं, यह एक्सप्रेस वे सीधा बहादुरगढ़ से भी जुड़ रहा है और पटौदी से भी, जिसका सबसे ज्यादा फायदा झज्जरवासियों को होगा। मोदी ने महाशिवरात्रि और विश्व महिला दिवस पर गैस सिलेंडर 100 रूपये सस्ता करके महिलाओं का अभिनंदन किया है। धनखड़ ने कहा कि पीएम मोदी हर भारतीय की चिंता करते हैं। दुनिया में कहीं पर भी संकट आ जाए तो, सबसे पहले मोदी के जहाज संकटमोचक बनकर पंहुचते हैं। कांग्रेस के समय में इनके नेताओं के विदेशी एयरपोर्ट पर कपड़े उतारकर चैक किए जाते थे। आज दुनिया के शीर्ष नेता मोदी के लिए स्वयं पलक पांवड़ बिछाए मिलते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत का विक्रम चांद पर है और आदित्य एल वन सूर्य की ओर। रामलला भव्य मंदिर में विराजमान है और कश्मीर की जनता धारा 370 से आजाद है। झज्जर पन्ना प्रमुख सम्मेलन को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने प्रमुख रूप से संबोधित किया।
धांधलान के शिव मंदिर से महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, 1100 महिलाओं ने लिया हिस्सा -चेयरपर्सन नीलम अहलावत
महिला दिवस पर महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
महिला शक्ति को दे रहे बढ़ावा चेयरपर्सन नीलम अहलावत
बेरी, 08 मार्च, अभीतक:- बेरी हल्के के गांव धांधलान महिला दिवस के उपलक्ष में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें पूरे क्षेत्र के अलग अलग गांवों से करीबन 1100 महिलाओं ने सहभागिता की। कोऑपरेटिव बैंक झज्जर चेयरपर्सन नीलम अहलावत की अगुवाई में कलश यात्रा का शुभारंभ गांव की नहर के निकट किया गया। इसके उपरांत अलग अलग मार्गो से होते हुए शिव मंदिर परिसर में समापन हुआ। इस दौरान समापन पर सभी महिलाओं भगवान महादेव का जलाभिषेक करते हुए अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर के मरम्मत कार्य में अहम योगदान देने वाले समाज सेवी सेठ छाजुराम ने बताया कि जीवन में धर्म से बडा कुछ नहीं होता। सच्चा धर्म वो है जिसके पालन से हमारे हृदय में प्रत्येक जीव व प्राणी के लिए दयाभाव उत्पन्न हो। भगवान भोले नाथ इसके सबसे बडे उदाहरण है जो कि थोडी सी भक्ति में ही प्रसन्न हो जाते हैं। चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने कहा कि महिलाओं का आज के दिन सशक्त होना आवश्यक है। इसी लक्ष्य को लेकर महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। आज क्षेत्र में महिलाएं किसी भी कार्य में पीछे नहीं है वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही है। सरकार महिलाओं को हर कार्य क्षेत्र में प्राथमिकता दे रही है इसलिए राजकीय योजनाओं को महिलाए अधिक से अधिक लाभ ले। उन्होंने सरकार द्वारा नारी उत्थान में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी सभी को दी। आयोजन को सफल बनाने के लिए नीलम अलहलावत ने सभी सहयोगी ग्रामीण महिला पुरूषों का आभार जताया।
श्री अरविंद कुमार बंसल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी झज्जर।
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में 9 मार्च – सचिव
सचिव अरविंद कुमार बंसल ने कहा-राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 9 मार्च को किया जाएगा। इस विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अरविंद कुमार बंसल ने आह्वान किया राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल वर्चुअल दोनों तरीको से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने लोगो से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया हैं।
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए पांच बैंच गठित
सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि शनिवार 9 मार्च को लगने वाली लोक अदालत के लिए पांच बैंचों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि चार बैंच झज्जर के लिए व एक बैंच उपमंडल बहादुरगढ़ के लिए गठित की है। उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भावना जैन की बेंच पारिवारिक मामलों की सुनवाई करेगी। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश फखरुद्दीन की बेंच अन्य मामलों जैसे वाहन दुर्घटना मुआवजा की सुनवाई करेगी, तथा इलेक्ट्रिसिटी मैटर्स आदि की भी सुनवाई करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन आशीष शर्मा व सिविल जज जुनियर डिवीजन विनीत कुमार की बेंच ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, दीवानी आदि मामलों की सुनवाई करेंगी। बहादुरगढ़ के मामलों की सुनवाई सिविल जज जूनियर डिवीजन गरिमा यादव की बेंच करेगी।
चुनाव का पर्व देश का गर्व
योग्य युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें – सलोनी शर्मा
वोटर कार्ड बनवाना व कार्ड में बदलाव करना बेहद आसान, सभी बनवाएं वोटर और करें मतदान – जिला स्वीप नोडल ऑफिसर
जिला स्वीप कोर कमेटी की मीटिंग में मतदाता व मतदान जागरूकता पर हुआ मंथन
उच्च शिक्षण व खेल संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों का वोट बनाने पर विशेष फोकस झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव का पर्व देश का गर्व होता है। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल ऑफिसर एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने उच्चे शिक्षण संस्थानों व विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत योज्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं को वोट बनवाने व मताधिकार के उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एडीसी ने कहा कि मतदाता सूची में योज्य युवाओं विशेषकर छात्र-छात्राओं व युवा खिलाडियों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। युवाओं का वोट महत्व समझाना भी आवश्यक है। कौर कमेटी की मीटिंग के दौरान जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि वोट बनवाना व एक स्थान दूसरे स्थान पर वोट स्थानांतरित करना, दोनों ही बेहद सरल प्रक्रियाएं हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है और एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके प्रत्येक युवक को अपना वोट बनवाते हुए वोट के अधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवतियों में यह धारणा गलत है कि शादी के बाद वोटर कार्ड बनवाएंगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष उम्र होते ही वोटर कार्ड बनवाना चाहिए। शादी होने की स्थिति में बड़ी आसानी से वोटर कार्ड में स्थान परिवर्तन व अन्य बदलाव करवाए जा सकते हैं। इस मीटिंग में उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल, नेहरू युवा केंद्र से राजेंद्र कुमार शर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वोट बनाने के लिए स्पेशल कैंप
जिला नोडल ऑफिसर एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं के वोट बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं या अन्य व्यक्ति जिसने वोट नहीं बनवाया है आदि के वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खास तौर पर युवतियों को जागरूक किया जा रहा है कि वह वोट अवश्य बनवाएं और वोट के अधिकार का उपयोग करते हुए देश की सरकार चुनने में भागीदार बनें।
घर बैठे मोबाइल से भी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड
जिला नोडल ऑफिसर एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्ति या युवा इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट व मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के द्वारा वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर मतदाता पहचान पत्र में संशोधन व अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं।
आज कलानौर में संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जन्मोत्सव समारोह में श्री दीपेन्द्र सिंह हुड्डा सांसद एवं मेंबर सीडब्ल्यूसी, चै. उदय भान अध्यक्ष ने शिरकत की। इस मौके पर श्रीमती गीता भुक्कल विधायक झज्जर व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा, श्री बी. बी. बत्रा विधायक, श्रीमती शकुंतला खटक विधायक और अन्य नेतागण व सभी साथी मौजूद रहे।
कांग्रेस अनुसूचित विभाग का बड़ा एक्शन
प्रमोद सिंह पुरिया को किया उपाध्यक्ष पद से निष्कासित
पार्टी नेताओं के खिलाफ की जा रही बयान बाजी को लेकर हुई कार्रवाई
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ की जा रही बयान बाजी को लेकर प्रमोद सिंह पुरिया को पार्टी द्वारा निष्कासित किया गया है। उनका यह निष्कासन कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज बागड़ी की सिफारिश पर किया गया है। बता दे की प्रमोद सिंह पुरिया कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत थे। उन पर आरोप है कि वह अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ बयान बाजी कर रहे थे। इसी बात को लेकर उनके खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई अमल में लाई गई है। उनका निष्कासन कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज बागड़ी की सिफारिश पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया द्वारा किया गया है। लिलोठिया का कहना है कि पार्टी प्लेटफार्म के बाहर जाकर इस प्रकार की बयान बाजी करना गलत व निंदनीय।
क्रिसिल फाउन्डेशन द्वारा मातनहेल सीएफएल सेंटर की ओर से शिविर का आयोजन किया
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- क्रिसिल फाउन्डेशन के द्वारा 8 मार्च 2024 से मातनहेल सीएफएल सेंटर की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया। इस योजना में केंद्र प्रबंधक रेखा डागर के द्वारा एक कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में मातनहेल सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक से सतबीर व मातनहेल सेंटर मैनेजर रेखा डागर के द्वारा एटीएम कार्ड, बीमा, अटल पेंशन, आरडी, एफडी, ओटीपी, अकाउंट डिटेल, एटीएम पिन, डिजिटल फ्रॉड आदि के बारे में विस्तार से महिलाओं को जानकारी दी। इस कैंप में भिंडावास गांव से तीन आंगनबाडी कार्यकर्ता मुकेश, खिलवंती और कौशल्या सहायिका भी इस कैंप में मौजुद रही सभी महिलाओं ने सारी जानकारी बड़े अच्छे से ली और सभी ने कहा कि हमने इन सभी योजनाओं के बारे में जानकारी नहीं थी, यह सारी जानकारी दी गई है। उन सभी योजनाओं का फायदा उठाएंगे और महिलाओं ने जागरुक होकर सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में एक गु्रप भी खुलवाया।
साइबर वित्तीय फ्रॉड होते ही डायल करें 1930 – डीसी
घर बैठे साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर करें साइबर क्राइम की शिकायत – डीसी
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- साइबर धोखाधड़ी के मामलों को लेकर सरकार बेहद गंभीरता के साथ कार्य कर ही है और आम नागरिकों को भी साइबर ठगी से बचने के लिए अलर्ट रहना चाहिए। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने साइबर अपराधों के मद्देनजर जिला वासियों को जागरूक करने का आह्वान करते हुए यह बात कही। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि वे ऐसे मामलों की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें। पुलिस तत्काल साइबर फ्रॉड के मामले में त्वरित कार्रवाई करेगी इससे फ्रॉड को रोका जा सकेगा। इसके अलावा साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। डीसी ने कहा कि साइबर ठगी करने वाले बेहद शातिर होते हैं व लोगों को सोशल मीडिया पर बंपर डिस्काउंट, लॉटरी या फिर इनामी विज्ञापनों का झांसा देते हुए उनके साथ ठगी करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिये है कि वह आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग कर रहे हैं। साइबर ठग क्लोन वेबसाइट तैयार करके भी लोगों से ठगी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि बैंक डिटेल कभी किसी से साझा न करें। डीसी ने कहा कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबर 1930 डायल करें। डीसी ने जिला के युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों की जितनी जल्दी सूचना दी जाए, उतना ही बढिया ताकि आगे की ट्रांजेक्शन को रोकने के लिए पीडित को त्वरित सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति साइबर क्राइम की वेबसाइट ीजजचरूध्ध्ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।
व्यापारी वन टाइम सेटलमेंट योजना का लाभ उठाकर ब्याज में छूट पाए – डीसी
सौ प्रतिशत टैक्स के भुगतान पर दंड राशि होगी माफ
व्यापारी व उद्योगपति 30 मार्च तक उठा सकते हैं योजना का लाभ
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- व्यापारी व उद्योगपतियों के टैक्स से जुड़े पेंडिंग मामलों के समाधान के लिए प्रदेश सरकार का आबकारी विभाग द्वारा वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की शुरुआत की है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि पंजीकृत व्यापारी और उद्योगपति 30 मार्च तक योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जीएसटी से पहले सात कर अधिनियमों से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए यह योजना शुरू की गई है। व्यापारियों व उद्योगपतियों के बकाया कर से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए विभाग द्वारा ओटीएस योजना के तहत छूट भी दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जीएसटी से पहले लागू सात कर अधिनियमों से सम्बन्धित मामलों को निपटाने के लिए चार श्रेणियों स्वीकृत कर, विवादित कर, निर्विवादित कर और अंतरीय कर के तहत ब्याज में छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि योजना में स्वीकृत कर के तहत 100 प्रतिशत टैक्स का भुगतान करने पर ब्याज पूरी तरह से माफ हो जाएगा। इसी प्रकार से विवादित कर के तहत 50 लाख रुपए तक की कर राशि का 30 प्रतिशत व 50 लाख से ऊपर की राशि में 50 प्रतिशत कर का भुगतान करने पर ब्याज व दण्ड राशि शून्य हो जाएगा। डीसी ने बताया कि इसी प्रकार निर्विवादित कर श्रेणी के तहत 50 लाख रुपए से कम या बराबर के मामले में मूल कर का 40 प्रतिशत व अन्य सभी मामलों में 60 प्रतिशत जमा करवाने पर ब्याज राशि शून्य हो जाएगी। अंतरीय कर के तहत 30 प्रतिशत टैक्स राशि जमा करने पर ब्याज राशि शून्य हो जाएगी। ऑनलाइन पोर्टल हरियाणाटैक्सडॉटजीओवीडॉटइन पर टैक्स दाता 30 मार्च तक लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत व्यापारी और उद्योगपति 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर इसका लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा विभाग द्वारा एक ओटीएस हेल्प डेस्क की भी स्थापना की गई है, जिस पर व्यापारी व उद्योगपति वन टाइम सेटलमेंट योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
शिल्पकारों के हुनर को निखारेगी पीएम-विश्वकर्मा योजना – डीसी
जिला के अधिक से अधिक योजना का लाभ उठाएं कारीगर व शिल्पकार
शिल्पकारों के हुनर को सम्मान देने के लिए पीएम-विश्वकर्मा योजना, रियायती दरों पर मिलेगा ऋण
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि शिल्पकारों और कारीगरों के हुनर को सम्मान देने और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए केंद्र सरकार ने पीएम विश्वकर्मा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 18 विभिन्न प्रकार के पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्कीम के तहत कारीगर बगैर जमानत के ऋण प्राप्त कर सकते हैं व प्रशिक्षण देने का प्रावधान भी किया गया है। डीसी ने बताया कि इस पीएम-विश्वकर्मा योजना में नाव बनाना, शस्त्रागार, लुहार, हथौड़ा व लोहे के औजार बनाना, ताला बनाना, सुनार, कुंभकार, मूर्तिकार, मोची, राजमिस्त्री, टोकरी, सुथार, चटाई बनाना, गुडिया व खिलौने बनाना, बारबर, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने के लिए जाल बनाने का काम शामिल है। कौशल उन्नयन के लिए 5-7 दिनों का बुनियादी प्रशिक्षण और 15 दिन या उससे अधिक का उन्नत प्रशिक्षण, प्रतिदिन 500 रुपये के वजीफे के साथ दिया जाएगा। बुनियादी कौशल प्रशिक्षण की शुरुआत में ई-वाउचर के रूप में अधिकतम 15,000 रुपये का टूलकिट प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कारीगरों को जमानत दो किस्तों में 1 लाख रुपये और 2 लाख रुपये, क्रमशरू 18 महीने और 30 महीने की अवधि के लिए, 5 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर, भारत सरकार द्वारा 8 प्रतिशत तक की सब्सिडी के साथ ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बुनियादी प्रशिक्षण पूरा करने वाले लाभार्थी 1 लाख रुपये तक की ऋण सहायता की पहली किस्त का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे। दूसरी किस्त उन लाभार्थियों को उपलब्ध होगी जिन्होंने पहली किस्त का लाभ उठाया है और उन्होंने ऋण खाता मानक बनाए रखा है और अपने व्यवसाय में डिजिटल लेनदेन अपनाएं हैं या उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है। डीसी ने बताया कि शिल्पकारों का ऐसा तबका है जो पारंपरिक कारीगरी की कला को अपने हाथों में संजोए हुए हैं व समाज का दायित्व है कि इन कारीगरों की कला को प्रोत्साहन व संरक्षण प्रदान करते हुए आने वाली पीढियों तक पहुंचाया जाए। इसके तहत ही केंद्र सरकार ने ये महत्वपूर्ण योजना शुरू की है जिसके तहत शिल्पकारों और कारीगरों को मूल्य श्रृंखला से बेहतर जुड़ाव के लिए गुणवत्ता प्रमाणन, ब्रांडिंग, जीईएम जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग, विज्ञापन, प्रचार और अन्य विपणन गतिविधियों के रूप में विपणन सहायता प्रदान की जाएगी। इस स्कीम का उद्देश्य शिल्पकारों की प्रतिभाओं को तराशना व उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान करना है।
अब विवाह पंजीकरण उपरांत ही मिलेगा मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ – डीसी
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत सरकार की ओर से दिया जाता है 31 से 71 हजार का शगुन
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में गरीब व बेसहारा परिवारों को उनकी बेटी की शादी के लिए मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है ताकि गरीब व बेसहारा परिवारों के सिर से बेटी की शादी पर होने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जा सके। मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को विवाह पंजीकरण करवाने के उपरांत ही दिया जाएगा, जिसके लिए विवाहित जोड़े की शादी का ई-दिशा पोर्टल पर पंजीकरण होना आवश्यक है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जो पात्र लाभार्थी परिवार मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे अपनी बेटी की शादी के 6 महीने पूरे होने से पहले ेींकप.मकपेीं.हवअ.पदध् पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करवाएं। पंजीकरण होने के पश्चात ही विवाहित कन्या के माता-पिता को मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत अनुदान दिया जाएगा। अनुसूचित एवं विमुक्त जाति के परिवार का नाम बीपीएल सूची में है तो उसको मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के अंतर्गत 71 हजार रुपए का लाभ मिलेगा। सभी वर्गों की विधवा महिलाएं, बेसहारा महिला, अनाथ बच्चे, बीपीएल सूची में है या उनकी आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है तो उनको इस योजना में 51 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। बीपीएल सूची में सामान्य या पिछड़े वर्ग के परिवार को 31 हजार रुपए का अनुदान मिलेगा। इसी तरह अनुसूचित वर्ग या विमुक्त जाति का परिवार बीपीएल सूची में नहीं है और जिनकी वार्षिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, उनको 31 हजार रुपए का अनुदान दिया जाएगा। विवाहित युगल चालीस प्रतिशत या इससे ज्यादा दिव्यांग है तो उन्हें 51 हजार रुपए और पति-पत्नी में से एक जन चालीस प्रतिशत या इससे अधिक दिव्यांग है तो उसको 31 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
चुनाव का पर्व देश का गर्व
योग्य युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें – सलोनी शर्मा
वोटर कार्ड बनवाना व कार्ड में बदलाव करना बेहद आसान, सभी बनवाएं वोटर और करें मतदान – जिला स्वीप नोडल ऑफिसर
जिला स्वीप कोर कमेटी की मीटिंग में मतदाता व मतदान जागरूकता पर हुआ मंथन
उच्च शिक्षण व खेल संस्थानों में पढ़ रहे छात्रों का वोट बनाने पर विशेष फोकस
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश में चुनाव का पर्व देश का गर्व होता है। स्वीप कार्यक्रम की जिला नोडल ऑफिसर एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने उच्चे शिक्षण संस्थानों व विभागीय अधिकारियों की बैठक में कहा कि लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत योज्य युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने और ज्यादा से ज्यादा युवा मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत युवाओं को वोट बनवाने व मताधिकार के उपयोग करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। एडीसी ने कहा कि मतदाता सूची में योज्य युवाओं विशेषकर छात्र-छात्राओं व युवा खिलाडियों को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करना जरूरी है। युवाओं का वोट महत्व समझाना भी आवश्यक है। कौर कमेटी की मीटिंग के दौरान जिला नोडल अधिकारी ने कहा कि वोट बनवाना व एक स्थान दूसरे स्थान पर वोट स्थानांतरित करना, दोनों ही बेहद सरल प्रक्रियाएं हैं। इस बात को युवाओं को समझना होगा कि लोकतंत्र में भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत बनता है और एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी कर चुके प्रत्येक युवक को अपना वोट बनवाते हुए वोट के अधिकार का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवतियों में यह धारणा गलत है कि शादी के बाद वोटर कार्ड बनवाएंगी। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष उम्र होते ही वोटर कार्ड बनवाना चाहिए। शादी होने की स्थिति में बड़ी आसानी से वोटर कार्ड में स्थान परिवर्तन व अन्य बदलाव करवाए जा सकते हैं। इस मीटिंग में उच्च शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता, इलेक्शन नायब तहसीलदार सुरेंद्र कुमार.एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अनिल ढुल, नेहरू युवा केंद्र से राजेंद्र कुमार शर्मा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
वोट बनाने के लिए स्पेशल कैंप
जिला नोडल ऑफिसर एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि जिले के शैक्षणिक संस्थानों में युवाओं के वोट बनाने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जा रही है। जिसमें 18 साल से अधिक उम्र के युवाओं या अन्य व्यक्ति जिसने वोट नहीं बनवाया है आदि के वोट बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि खास तौर पर युवतियों को जागरूक किया जा रहा है कि वह वोट अवश्य बनवाएं और वोट के अधिकार का उपयोग करते हुए देश की सरकार चुनने में भागीदार बनें।
घर बैठे मोबाइल से भी बनवा सकते हैं वोटर कार्ड
जिला नोडल ऑफिसर एडीसी सलोनी शर्मा ने कहा कि पात्र व्यक्ति या युवा इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट व मोबाइल एप वोटर हेल्पलाइन के द्वारा वोटर कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय स्थित चुनाव कार्यालय में भी ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मोबाइल एप पर मतदाता पहचान पत्र में संशोधन व अन्य कार्य भी किये जा सकते हैं।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से महान वैज्ञानिक एवं भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष डा. कृष्णा एम. एला ने शिष्टाचार मुलाकात की चंडीगढ़, 08 मार्च, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से राजभवन हरियाणा में भारत के महान वैज्ञानिक एवं भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष डा. कृष्णा एम. एला और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुचित्रा के. एला, भारत बायोटेक की प्रबंध निदेशक ने शिष्टाचार मुलाकात की। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने श्री कृष्णा एम. एला एवं श्रीमती सुचित्रा के. एला को शाल उढ़ाकर तथा भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने दोनों वैज्ञानिकों की प्रसंशा करते हुए कहा कि आप दोनों ने तथा भारत बायोटेक के सभी वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के अन्य वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत से ही देश को पहली भारतीय वैक्सीन प्राप्त हो सकी। आपने बेहद ही कठिन परिस्तिथियों का सामना कर कोवाक्सिन का आविष्कार किया तथा देश को कोरोना जैसी गंभीर महामारी से बचाया। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक आने वाले कल के अग्रदूत हैं, जो अपने समर्पण, रचनात्मकता और ज्ञान की निरंतर खोज के माध्यम से भविष्य को आकार दे रहे हैं। चिकित्सा के क्षेत्र में, वैज्ञानिक बीमारियों के नए उपचार और इलाज खोजने, स्वास्थ्य देखभाल में सुधार करने और जीवन बचाने के लिए अथक प्रयास करते हैं, जोकि हम सब के लिए गर्व की बात है। राज्यपाल हरियाणा ने श्री कृष्णा एला व श्रीमती सुचित्रा एला को गत सांयकाल पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में आयोजित दीक्षांत समारोह के दौरान भारत के उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ जी द्वारा मानद उपाधि प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
नफे राठी की हत्या के मामले में एक और वाछित आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- झज्जर पुलिस व एसटीएफ कि टीम द्वारा नफे सिंह राठी की हत्या के मामले मे गाडी उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। जिस संबंध में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए बताया कि नफे सिंह राठी की हत्या के मामले में जो गाड़ी इस्तेमाल की गई थी। उस गाड़ी को उपलब्ध करवाने वाले आरोपी को झज्जर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और वारदात में प्रयोग की गई प20 को पहले ही रेवाड़ी रेलवे स्टेशन की पार्किंग से बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र पुत्र राजेश निवासी बिजवासन नई दिल्ली के तौर पर हुई है। आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। ताकि यह पता लगाया जा सके की आरोपी ने यह गाड़ी किसके कहने पर मुहिया करवाई थी। यह स्वयं भी आपराधिक रिकॉर्ड का व्यक्ति है और कई आपराधिक गैंग से भी जुड़ा हुआ है। इसको पता था कि यह गाड़ी किसी आपराधिक वारदात में प्रयोग होनी है।वैसे तो आरोपी पर पहले ही दिल्ली में दो हत्या, जानलेवा हमला करने, अवैध वसूली करने तथा दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ करने जैसे पांच संदिग्ध मामले आरोपी पर दिल्ली में दर्ज हैं।
झज्जर ब्रेकिंग
निजी स्कूल से बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी का पेपर आऊट
झज्जर सिटी थाने में फ्लाईंग आफिसर ने कराई रपट दर्ज
परीक्षार्थी पर है पेपर आऊट दर्ज कराने का आरोप
सिटी थाने में परीक्षार्थी बालकदेव व एक अंजान के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस कर रही है पूरे मामले की जांच
झज्जर के बाल विद्या मंदिर में चल रही थी दसवीं की बोर्ड की परीक्षा
परीक्षा के दौरान हीं किया गया था अंग्रेजी का पेपर आऊट
डीएसपी बोले,मामले की जांच जारी,जल्द होगी कार्यवाहीं
नाबालिक छात्रा पर तेल छिड़क कर आग लगाने के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 08 मार्च, अभीतक:- शहर बहादुरगढ़ के एरिया में एक छात्रा पर तेल छिड़कर उसे आग लगाने के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि हमें पीड़िता के भाई ने शिकायत देते हुए बताया कि उसकी बहन घर से रोल नंबर लाने के लिए स्कूल की बोलकर गई थी। कुछ समय बाद उसे सूचना मिली कि उसकी बहन बैंक कॉलोनी बहादुरगढ़ में आग लगने से झुलस गई है जिस सूचना पर वह मौके पर पहुंचा और अपनी बहन को डायल 112 की गाड़ी की सहायता से अस्पताल ले गया रास्ते में उसकी बहन ने बताया कि कालीचरण उस पर शादी का दबाव बना रहा था। उसके मना करने पर उसने उसे आग लगा दी। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने व आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस अधीक्षक के दिए गए दिशा निर्देशों की पालन करते हुए उपरोक्त मामले में चैकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को चैकी के एरिया से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपी की पहचान कालिया उर्फ कालीचरण निवासी उत्तर प्रदेश हाल किराएदार बैंक कॉलोनी बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। उपरोक्त मामले में अनुसंधानकर्ता की प्राथमिक जांच में सामने आया कि 28 फरवरी 2024 को पीड़िता का जन्मदिन था जिसके लिए वह अपने दोस्तों के साथ आरोपी के पास गई थी किसी बात की कहा सुनी को लेकर दोनों में आपस में लड़ाई झगड़ा हो गया इसी लड़ाई झगड़े की रंजिश में आरोपी ने पीड़िता पर तेल छिड़क कर उसे आग लगा दी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की जींद में हुई बैठक जींद, 08 मार्च, अभीतक:- इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की जींद में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों, पार्टी के नये प्रदेशाध्यक्ष के चयन और किसानों तथा हरियाणा की मौजूदा व्यवस्था को लेकर अनेकों प्रस्ताव पर पूर्व मुख्यमंत्री चैधरी ओमप्रकाश चैटाला की मौजूदगी में चर्चा हुई। जींद के गोहाना रोड़ भारत नगर के नजदीक एक होटल में आयोजित इनेलो की इस अहम बैठक में प्रदेश भर से पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर चैधरी ओम प्रकाश चैटाला और ऐलनाबाद विधायक चैधरी अभय सिंह चैटाला ने जहां पार्टी की रणनीति पर अपना संबोधन दिया, वही प्रदेश की गठबंधन सरकार पर निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। बैठक में सर्वप्रथम पार्टी के दिवंगत साथी पार्टी के प्रदेषाध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी एवं अन्य दिवंगत आत्माओं की शांति के मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सुनैना चैटाला,पूर्व सासंद कैप्टन इंद्र सिंह, पूर्व विधायक पिरथी सिंह नंबरदार,डा.सीता राम,जिला प्रधान रामफल कंूडू, प्रदेश प्रवक्ता बिजेंद्र रेढू, एन.एन. शर्मा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला प्रधान लखविंद्र चहल, सुखबीर ढुल सहित अनेकों पूर्व विधायक मौजूद थे। इनेलो सुप्रीमों ओमप्रकाश चैटाला ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। कानून व्यवस्था का दिवाला पीटा हुआ है और अराजक तत्व सरेआम लोगों को मौत के घाट उतार देते हैं उन्हें कानून को कोई खौफ नहीं है। प्रदश में जनता परेषान है प्रदेश का युवा रोजगार न मिलने के कारण विदेशों की तरफ भाग रहा है, शिक्षा,स्वास्थय का बुरा हाला है। इनैलो की सरकार बनेन पर प्रदेश की व्यवस्था को पटरी पर लाने का काम करेंगे। पार्टी के विभिन्न नेताओं द्वारा बेरोजगारी,अपराध,फसल मुआवजा आदि प्रस्ताव रखे गए जिसको सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारयिों ने हाथ खड़े करके पास करवाया। इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चैधरी अभय सिंह चैटाला ने पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने बारे उपस्थित जनों से राय मश्विरा मांगा तों सभी ने सर्वसम्मित से इसके लिए पार्टी सुप्रीमों चैधरी ओमप्रकाष चैटाला को अधिकृत कर दिया। वहीं कहा कि सदस्यता अभियान चला हुआ है पार्टी का पांच लाख स्थाई मेंबर बनाने का लक्ष्य है जिसके लिए पंद्रह मार्च निर्धारित की गई है। पार्टी लोकसभा के चुनावों के लिए पूर्ण रूप से तैयार है पार्टी दस की दस लोकसभा सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए पीएससी कमेटी में कई दौर की चर्चा हो चुकी है और सभी सीटों पर चार-चार, पांच-पांच नामों का पैनल प्राप्त हुआ है। अब उम्मीदवारों के फाइनल चयन प्रक्रिया के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती की अध्यक्षता में पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया। जिसमें पूर्व मंत्री श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद सिंह लोहान, नरेश शर्मा पूर्व विधायक, एडवोकेट जसबीर ढिल्लों को लिया। यह कमेटी तीन दिन के अंदर सभी लोकसभा सीटों का दौरा करके अपनी रिपोर्ट देगी। बाद में पार्टी सुप्रीमो चैधरी ओम प्रकाश चैटाला की सहमति से उम्मीद्वारों का घोषणा कर दी जाएगी।
अपने भक्तों से खास स्नेह रखते है भगवान शिवशंकर – राजेश भाटिया
सिद्धपीठ हनुमान मंदिर में धूमधाम से मना महाशिवरात्रि पर्व
भोले की बारात का मंदिर में हुआ भव्य स्वागत, विवाह समारोह में उमड़ी लोगों की भीड़
फरीदाबाद, 08 मार्च, अभीतक:- सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर एक नंबर मार्किट में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर तिकोना पार्क स्थित माता श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर द्वारा व नीलकंठ महादेव मंदिर 1जी ब्लॉक पार्क द्वारा भगवान भोलेनाथ की बारातो का आगमन मंदिर प्रांगण में हुआ, जहां प्रधान राजेश भाटिया सहित अन्य मंदिर प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल बरसाकर एवं बम-बम भोले के जयकारे लगाकर इस बारात का भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत भगवान शिव और पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन में अपनी भागेदारी निभाई। इस मौके पर प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि भगवान भोले शंकर अपने भक्तों से खासा स्नेह रखते है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह सवेरे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आवगामन शुरू हो गया था और श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मंदिर में खासे इंतजामात किए हुए थे। उन्होंने कहा कि आज भगवान भोले शंकर का दिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उनकी बारात में श्रद्धालुओं ने बढ़चढकर हिस्सा लेकर नृत्य किया और मंगल गीत गाए। जैसे ही बारात मंदिर प्रांगण में पहुंचे, भोले के जयकारों से माहौल गूंजामय हो गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान भक्तों के लिए भंडारे व प्रसाद आदि का वितरण किया गया। राजेश भाटिया ने सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भोलेनाथ से समाज में सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर जगदीश भाटिया, मनधीर सिंह मान, गुलशन बग्गा, करण भाटिया, सुरेंद्र गेरा, आई पी जैन, फकीरचंद कथूरिया, हरीश रतड़ा, भारत अरोड़ा, प्रताप भाटिया, रोहित भाटिया, किशन खन्ना, बंसीलाल कुकरेजा, राजेश भाटिया (कानपुर वाले), सोमनाथ ग्रोवर, बीएन मिश्रा, नीरज भाटिया, पवन माटोलिया, मदन चावला, कैलाश गुगलानी, संजीव ग्रोवर, वीरेंद्र सिंह, वेद प्रकाश भाटिया, संजय अरोड़ा, अजय नाथ, राधेश्याम भाटिया, गौरव भाटिया, तिलक भाटिया, विजय अरोड़ा, राकेश खन्ना, सचिन भाटिया, अनिल चावला, भरत कपूर, अमित टंडन, जतिन गांधी, अनिल अरोड़ा, रविंद्र गुलाटी, अजय शर्मा, सतीश बांगा, विशाल भाटिया, गगन अरोड़ा, रिंकल भाटिया, प्रेम बब्बर, मनोज रतड़ा, मनीष जीत सिंह भाटिया, आशीष अरोड़ा, अमित नरूला, गौरव गुलाटी, अनिल ग्रोवर, नेतराम गांधी, राहुल मक्कड़, ललित गुप्ता, धीरज पुंजानी, अनुज नागपाल, बलजीत भाटिया, बलबीर अरोड़ा व अन्य गण मान्य लोग शामिल रहे।
चुनावी घोषणा पत्र, मंत्रीमंडल का फैसला शीघ्र लागू करे सरकार, अन्यथा आंदोलन रहेगा जारी – सिहाग
बहादुरगढ़, 08 मार्च, अभीतक:- सभी विभागों, बोर्डो, निगमों, नगर निगमों, विश्वविद्यालयों में कार्यरत्त मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों का सांझा संगठन हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा राज्य कमेटी की ओर से हितेंद्र सिहाग, जगमेंद्र सिंह, प्रवीण मोर, अमित बूरा, मनीष घणघस, सतबीर स्वामी ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र व मंत्रीमंडल के फैसले को भी लागू नहीं कर रही है। मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मियों ने अपने वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर पूर्ववर्ती सरकार के शासनकाल में कुरूक्षेत्र में लगातार 477 दिनों तक आंदोलन कर इतिहास रचा था। आंदोलन के दबाव में ही 25 अगस्त 2014 को मंत्रीमंडल में प्रस्ताव पास किया गया, जिसके मुताबिक सातवें पे-कमीशन में मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी 35400 का हकदार बनता है। जिसे लगातार वंचित किया जा रहा है। गत दिनों सरकार द्वारा गठित कमेटी के समक्ष भी लिपिक के 35400 वेतन के पक्ष में मुख्य रूप से चार तर्क प्रस्तुत किए, जिनमें पहला डा. अकराईड के प्रमाणित व मान्य सिद्धांतों अनुसार 2700 कैलोरी खुराक के आधार पर एक परिवार में कुल 5 सदस्यों का न्यूनतम वार्षिक खर्च 26 हजार बनता है। दूसरा, सातवें पे-कमीशन में न्यूनतम वेतन 16900 व अधिकत्तम एक लाख 82 हजार 200 रूपये वेतन है। जिनका अनुपात 1ः14 बनता है। श्रम आयोगों का मानना है कि यह अनुपात 1ः7 होना चाहिए। इस आधार पर गु्रप डी का 26 हजार व लिपिक का 35400 वेतन होना पूर्णतयाः उचित व तर्कसंगत है। तीसरा, वास्तविक नगद वेतन का उल्लेख करते हुए कहा गया कि सभी कटौती के बाद मिलने वाला नगद वेतन भी बढ़ती महंगाई के दौर में गुजारा लायक नहीं है। चैथा तर्क दिया गया कि प्रदेश के गठन के बाद लंबे समय तक तृतीय श्रेणी के कर्मियों का औसत मासिक वेतन 10 ग्राम सोने के बराबर या ज्यादा रहा है। परन्तु वर्तमान में यह आधे से भी कम है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही चुनावी घोषणा पत्र को रद्दी की टोकरी में डालकर आंखें दिखा रही है। जिसका चुनाव में वोट की चोट कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी अपना हिसाब चुकता करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति, एसीपी 5-10-15, वर्कलोड अनुसार नए पद, गु्रप डी का पदोन्नति कोटा 50 प्रतिशत, 2014 की नीति के तहत नियमित हुए कर्मियों की सेवा-सुरक्षा, 18 माह के डीए का भुगतान, एक्सग्रेसिया में लगाई गई शर्त हटाने, पुरानी पेंशन बहाली तथा नीजिकरण की नीतियों पर रोक आदि मांगों को लेकर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मी लांबंद्ध हो गया है।
भाईचारे को मजबूत करने को डाक कावड भगवान महाशिव को चढाई
झज्जर, 08 मार्च, अभीतक:- फागुन मास कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को गांव भदाना के पावन शिव मंदिर में गांव भदाना के युवा मिलकर एक डाक कावड़ लेकर आए। इस डाक कावड़ का उद्देश्य है आपसी भाईचारे को मजबूत करते हुए भगवान महाशिव को अपना सच्चा नमन करना रहा। गांव भदाना के सरपंच पवन कुमार जी के नेतृत्व में सभी युवा इकट्ठे होकर इस पावन कार्य को लेकर आगे बढ़े। पार्थ शर्मा, रमन शर्मा, मास्टर वेद प्रकाश जयप्रकाश उर्फ प्रकासे, अमित शर्मा, मास्टर धर्मेंद्र शर्मा, राहुल कुमार सचिन जतिन मनीष नंबरदार, जितेंद्र उर्फ लाले, टिंकू गौरव, पारस, संजय हिमांशु टिंकू, सागर, जीतू गौरव, कृष्ण उर्फ काहना, सौरव, विशु, अश्वनी व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा शामिल रहे।
अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए 15 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन – डीसी
छात्रवृत्ति योजना में किए गए आवेदनों में जल्द दूर करवाएं त्रुटि – राहुल हुड्डा
रेवाड़ी, 08 मार्च, अभीतक:- डॉ. भीमराव अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाने के लिए विशेष छूट प्रदान की गई है। विद्यार्थियों के लिए इस योजना का लाभ उठाने के लिए निर्धारित की गई तिथि 15 मार्च, 2024 तक कर दी है। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि डा. भीमराव अंबेडकर मेधावी संशोधित छात्रवृत्ति योजना 2023-24 के अंतर्गत इस वर्ष उत्तीर्ण हुए दसवीं कक्षा के सभी वर्गों जैसे-अनुसूचित जाति तथा पिछड़ा वर्ग (ब्लॉक-ए व बी) एवं अन्य सभी समुदाय के विद्यार्थी व बारहवीं तथा स्नातक के लिए अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों द्वारा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किए गए है, जिनमें से बहुत से ऐसे आवेदन भरे गए हैं, जिनके दस्तावेज योजना की हिदायत अनुसार पूर्ण नहीं हैं। ऐसे विद्यार्थी जिनके आवेदन पत्र अपूर्ण हैं व जिला कल्याण कार्यालय द्वारा जिन आवेदनों पर आपत्ति लगाई गई है, वे छात्र अपने आवेदन पर लगी त्रुटि को जल्द से जल्द दूर करवाएं, ताकि योजना का लाभ उठाया जा सके। उन्होंने बताया कि पूर्ण जानकारी के लिए जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय रेवाड़ी से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा जिन छात्रों ने अभी तक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन नहीं किया है, वे आगामी 15 मार्च 2024 तक अपना आवेदन करके योजना का लाभ उठाएं।
हरियाणा सरकार ने हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना की अधिसूचित – डीसी
ग्राम पंचायतों व शहरी निकायों को खेल उपकरण अनुदान पर कराए जाएंगे उपलब्ध
योजना 31 मार्च 2024 तक रहेगी वैध
रेवाड़ी, 08 मार्च, अभीतक:- हरियाणा सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों और शहरी निकायों में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा देने व गांव में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना 2023-24 अधिसूचित की गई है। इस योजना के तहत ग्राम पंचायतों और नगर निकायों को विभिन्न प्रकार का खेल का सामान अनुदान पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान यानि 31 मार्च 2024 तक वैध रहेगी। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार की इस योजना से जिला में विभिन्न प्रकार के खेलों को बढ़ावा मिलेगा तथा युवा इन खेलों की ओर आकर्षित होंगे। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायतें व शहरी निकाय इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए तभी पात्र होंगे यदि संबंधित गांव व शहर में संबंधित खेल के लिए उचित खेल का मैदान (एफओपी) उपलब्ध होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा खेल उपकरण प्रावधान योजना के तहत वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, कुश्ती, जूडो, क्रिकेट को शामिल किया गया है, जिसके तहत खेल का सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
आवेदनों पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया और समय सीमा
आवेदन निर्धारित प्रपत्र में जिला खेल अधिकारी के कार्यालय में जमा किए जाएंगे, जिसकी उचित रसीद आवेदक को दी जाएगी। इस प्रकार प्राप्त आवेदनों का रिकॉर्ड इस प्रयोजन के लिए बनाए गए रजिस्टर में प्राप्ति के कालानुक्रमिक क्रम में दर्ज किया जाएगा। आवेदन किसी भी कार्य दिवस में जमा करवाए जा सकते हैं। ग्राम पंचायतों के मामले में, संबंधित गांव का सरपंच आवेदन जमा करा सकता है। सरपंच का पद रिक्त होने की स्थिति में ग्राम सचिव आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। नगर निकायों के मामले में आवेदन संबंधित वार्ड सदस्यध्परामर्शदाता द्वारा जमा किए जाएंगे। खेल के मैदान की नवीनतम तस्वीरों को आवेदन के साथ संलग्न करना आवश्यक है, जिसमें तस्वीर पर तारीख और स्थान का उल्लेख होना चाहिए।
आवेदन प्राप्त होने पर, इसकी जांच अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जांच समिति द्वारा निर्दिष्ट समय सीमा के अंदर की जाएगी। जांच कमेटी में जिला खेल अधिकारी, जिले के सबसे वरिष्ठ कोच, उपाधीक्षक व वरिष्ठतम अधिकारी व संबंधित खेल के वरिष्ठतम कोच को शामिल किया जाएगा। इस बारे में अधिक जानकारी जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग से प्राप्त की जा सकती है।
ये हैं योजना के नियम एवं शर्तें
(ए) केवल योजना में उल्लिखित खेल उपकरण ही दिए जाएंगे।
(बी) नगर निकायध्ग्राम पंचायतें दो वित्तीय वर्षों की अवधि के दौरान क्षेत्र में लोकप्रिय सभी खेलों के लिए खेल उपकरण के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होंगी। कुश्ती और जूडो के मामले में, इनमें से किसी एक खेल के लिए खेल उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। पात्र आवेदक पॉलिसी के पैरा 4 (सी) और (डी) के अनुसार होगा।
(ग) खेल उपकरण जारी होने के बाद उसे संबंधित ग्राम पंचायत व नगर निकाय के कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा।
(डी) जिला खेल अधिकारी द्वारा एक निर्गम रजिस्टर बनाकर उसमें आवंटित खेल उपकरण को जारी करने के कालानुक्रमिक क्रम में दर्ज करेगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन करें पात्र नागरिक – डीसी
योजना के तहत हरियाणा अंत्योदय परिवारों को निरूशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी
रेवाड़ी, 08 मार्च, अभीतक:- हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना द्वारा राज्य में सभी अंत्योदय परिवारों को निरूशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही हैं। इस योजना द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाती है। डीसी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए कहा कि एक लाख तक वार्षिक आय वाले परिवारों के सदस्य लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थियों को केवल 50 रुपए का मामूली अंशदान देना होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा करने के लिए ई-टिकटिंग प्रणाली से जुड़ा एक स्मार्ट कार्ड जारी किया जाएगा। हरियाणा राज्य परिवहन की वेबसाइट पर जाकर हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है। अब काम पर जाने या किसी अन्य कार्य से एक जगह से दूसरी जगह पर जाने के लिए बस के उपयोग के दौरान लाभार्थी परिवार के सदस्य निःशुल्क यात्रा का आनंद ले सकते है। निःशुल्क यात्रा केवल हरियाणा राज्य की सीमा के अंदर और हरियाणा परिवहन निगम की बसों में ही मान्य होगी। डीसी ने बताया कि योजना शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में रह रहे अंत्योदय परिवारों के आर्थिक बोझ को कम करना है जो उन पर अपने कार्य पर आने और जाने के दौरान पड़ता है।
जांगिड ब्राह्मण सामूहिक विवाह एवं विकास समिति व मंदिर निर्माण द्वारा 09 मार्च को होगा मीटिंग का आयोजन
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 08 मार्च, अभीतक:- माचाडी कस्बे में जांगिड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह एवं विकास समिति व मंदिर निर्माण समिति ने श्रीश्री 1008 श्री हट्टी गोपाल जी महाराज भैरव बाबा के स्थान माचाड़ी कस्बे में दिनांक 23 मई 2024 को पीपल पूर्णिमा को जो सम्मेलन होने जा रहा है। उस सम्मेलन की रुपरेखा बनाने के लिए दिनांक 09 मार्च 2024 अमावस को आम सभा के लिए एक मीटिंग का आयोजन रखा गया है। जांगिड़ समाज अध्यक्ष विश्राम जांगिड़ व मंत्री कैलाश जांगिड ने आहवान किया है कि समाज बंधु इस मीटिंग में 11 बजे से पहले ज्यादा से ज्यादा आकर भाग ले और मीटिंग को सफल बनाएं।
माचाड़ी कस्बे में अन्नपूर्णा रसोई की पट्टी टूटने से टला हादसा
माचाड़ी अलवर, 08 मार्च, अभीतक:- माचाड़ी कस्बे में विद्युत विभाग व प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप संचालित अन्नपूर्णा रसोई नंबर 604 संचालित की बंद के दौरान पट्टीयों के टूटने से एक बड़ा हादसा होने से बच्चा पट्टीयों के टूटने से अन्नपूर्णा रसोई में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया। जैसे की तख्त,भगोना,परात गैस चूल्हा, बाल्टी जग सहित अनेक सामान क्षतिग्रस्त हो गए। पट्टीयों के टूटने की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी व आस-पास के लोग दौड़कर आए और उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई कर्मचारियों को मोबाइल द्वारा सूचना दी जिस पर अन्नपूर्णा कर्मचारी सूचना सुनकर तुरंत दौड़कर आए और उन्होंने सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी को सूचना दी उन्होंने तुरंत आकर मौके की नजाकत देखी। और कहा कि संबंधित विभाग को सूचित कर तुरंत समाधान किया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटर हरकेश मीणा तथा अन्नपूर्णा रसोई संचालक लक्ष्मी शर्मा व खाना बनाने वाली महिला बबीता शर्मा और गीता शर्मा ने बताया कि दोपहर के समय अन्नपूर्णा रसोई बंद रहती है। अन्नपूर्णा रसोई सुबह शाम दोनों टाइम खुलती है। अन्नपूर्णा रसोई कर्मचारियों ने बताया कि बंद के दौरान यह हादसा हुआ है अगर अन्नपूर्णा रसोई खुली होती तो एक बड़ा हादसा घट सकता था भगवान ने ही रक्षा की है।
किसानों को महापंचायत में मिली निराशा,प्रशासन व किसानों के बीच नहीं बन पाई सहमति 17 तक रहेगा धरना
दिल्ली मुम्बई सुपर एक्सप्रेस वे जाम की दी चेतावनी
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 08 मार्च, अभीतक:- रैणी उपखंड क्षेत्र के गढ़ीसवाई राम कस्बे के नजदीक झालाटाला बस स्टैंड के समीप ईआरसीपी योजना से वंचित रहे रैणी राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बाधों को जोड़ने को लेकर गत करीब एक सप्ताह से किसान यूनीयन टिकैत के बैनर तले धरने पर बैठे किसानों की महापंचायत शुक्रवार को खिलारी पटेल झालाटाला की अध्यक्षता में हुई। दिन भर चली पंचायत के दौर में प्रशासन की ओर लक्ष्मणगढ़ तहसीलदार दुष्यंत शर्मा व किसानों के बीच वार्ता विफल रही। तथा किसानों को निराशा मिली। यहां प्रदेश मंत्री भूपत सिंह बाल्याण ने नहर परियोजना से किसानों को होने वाले प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष लाभों की प्रमुखता से आवाज उठाई। लेकिन ऐन वक्त पर प्रशासन की ओर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं होने के कारण किसानों ने अलवर जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मीनाक्षी मीणा,तहसील महामंत्री हरफूल मीणा ने बताया कि गत 12 फरवरी को कलक्टर द्वारा किसानों को दिये गये आश्वासन की पालना नहीं की गई। प्रशासन के झूठे वादा खिलाफी से आहत किसानों ने झालाटाला में धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया। पुनः शुक्रवार को महापंचायत में प्रशासन की सिथिल कार्यशैली के सवालों से परेशान किसानों ने आगामी 17 मार्च तक धरना जारी रखने का ऐलान कर दिया है। किसान महिलाओं ने बताया कि पानी का दर्द सरकार क्या जाने। महिला घर का काम छोड़कर पानी की जुगत में दर दर भटकने को मजबूर रहती है जिसके कारण कभी-कभी बच्चों को स्कूल भूखा जाना पड़ता है। नहर परियोजना से छूटे विधानसभा क्षेत्र के बांधो की सरकार व प्रशासन सुध लेती हैं तो यहां महिला जगत को सुकून मिलेगा। प्रशासन की कार्यशैली और सरकार की वादा खिलाफी से नाराज किसानों ने धरना प्रदर्शन को आगे बढ़ाते हुए सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में कमर कस ली है। किसानों की अगली महापंचायत17 मार्च को युवा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत के नेतृत्व में बड़ी महापंचायत होगी। जिसमें महापंचायत के बाद पैदल मार्च करते हुए दिल्ली मुम्बई सुपर एक्सप्रेस वे जाम की चेतावनी दी गई है। किसानों का कहना है कि मांगो की सकारात्मक वार्ता के लिए सरकार का प्रतिनिधि धरना के दौरान सहमति वार्ता करने को प्रतिबद्ध हैं। किसान महापंचायत में शिवरात्रि के महापर्व पर पद दंगल का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोकुल मीणा,राजगढ़ तहसील अध्यक्ष रामखिलारी मीना,रैणी तहसील अध्यक्ष पुखराज गुर्जर,लक्ष्मणगढ़ तहसील अध्यक्ष रामदयाल मीणा, लक्ष्मणगढ़ तहसील महामंत्री पूरण कचावा,महामंत्री नाहरसिंह मीणा, मंडल अध्यक्ष किसान नेता नारायण लाल यादव पिनान,जिला महामंत्री राम सिंह मीणा झालटाला, कजोड़ भोपा, सुरेंद्र मीणा सहित बहुत से किसान मौजूद रहे।