




समस्या समाधान की बजाय समस्या उठाने वालों को जेल भेज रही है सरकार – डॉ रघुबीर कादियान’
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर एवम बेरी हलके से कांग्रेस विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान ने कहा कि बीजेपी सरकार जनता की समस्या सुलझाने की बजाय समस्या उठाने वालों को गिरफ्तार करके जेल भेज रही है। मंडियों में किसान की सरसों को खरीदने की बजाय सिर्फ कागजों में उलझाया जा रहा है। इन्ही समस्याओं को लेकर रतिया में किसान मुख्यमंत्री नायब सिंह के पास गए थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उनकी समस्या सुनने की बजाय किसानों को गिरफ्तार करवाकर जेल भिजवा दिया। जो कांड पुराने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करते थे वैसे ही काम अब नायब सिंह कर रहे हैं, जिसका जवाब उन्हें जल्द ही मिल जायेगा। डॉ. कादियान शुक्रवार को बेरी हलके के गांव ढराना, चिमनी, सिवाना, दुबलधन गांव में हलके की सात अप्रैल को बेरी में आयोजित होने वाली कांग्रेस की जनआक्रोश रैली का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस रैली में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस अध्यक्ष चै उदयभान व राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। सांसद दीपेंद्र हुड्डा की प्रशंसा करते हुए डॉ कादियान ने कहा कि जब दीपेंद्र हुड्डा राज्यसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे तो बाकी 250 सांसदों ने खड़े होकर ताली बजाकर इनका स्वागत किया। अन्य नेताओं के मुकाबले देखें तो मुख्यमंत्रियों के बेटों ने अपने बाप का नाम डुबोने का काम किया वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने अपने पिताजी का गौरव और सम्मान बढ़ाने का काम किया। अपने दौरे पर डॉ कादियान ने कहा कि प्रदेश की जनता बेरोजगारी बढ़ाने वाली बीजेपी सरकार को चुनाव में करारा जवाब देगी। ये सरकार सिर्फ बदला – बदली में लगी हुई है। पूरे देश में विपक्ष के नेताओं को बदले की भावना के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज करके जेलों में डाला जा रहा है। जहां पर इनके नेताओं का जनता विरोध कर रही है वहां खुद अपने मुख्यमंत्री, मंत्रियों को बदलने में जुटी हुई है। अब चर्चा है कि बीजेपी लोकसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार भी बदलने जा रही है, लेकिन सरकार कि इस बदला – बदली से कुछ फर्क नहीं पड़ने वाला है। जनता ने इस सरकार को ही बदलने का मन बना लिया है। आज के समय में सरकार से हर वर्ग किसान, कर्मचारी, नौकरी पेशा लोग परेशान हैं और इसका बदला जनता इनसे वोट के रूप में लेगी और ये चुनाव आने वाली पीढ़ियों का भविष्य निर्धारित करेगा। इस मौके पर उनके साथ पूर्व विधायक सुखबीर फरमाणा, अमरजीत अहलावत, विजय अहलावत, रवि कादियान, राजेन्द्र प्रधान, अनिल धौड़, सोशल मीडिया विभाग प्रदेश सचिव सुरेश सोलंकी व कांग्रेस पार्टी के अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारी कार्यशैली को प्रभावित कर रहा सोशल मीडिया – डॉ. दलबीर सिंह
निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में अंग्रेजी साहित्य परिषद् और सृजनात्मक लेखन समिति के तत्वाधान में सोशल मीडिया के प्रभाव पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 विद्यार्थियों ने भाग लिया। एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष के विद्यार्थी गौरव ने पहला स्थान प्राप्त किया। एमए अंग्रेजी प्रथम वर्ष की छात्रा राशिका दूसरे स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा जयश्री ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया आज का ज्वलंत विषय है, जिसका आधुनिक पीढ़ी पर बहुत गहरा असर हुआ है। सोशल मीडिया का उपयोग हमारी दिनचर्या और कार्यशैली को प्रभावित कर रहा है। इसलिए विद्यार्थी सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और इससे प्राप्त होने वाली सूचनाओं की प्रामाणिकता की जांच किए बिना उनको फॉरवर्ड ना करें। सोशल मीडिया में गोपनीयता की कमी होती है और कई बार निजी डेटा चोरी होने का खतरा रहता है तथा हैकिंग और फिशिंग जैसे साइबर अपराधों का खतरा भी बढ़ जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंग्रेजी विभागाध्यक्ष श्रीकिशन चाहर ने की। प्रतियोगिता का निर्णय प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज, डॉ. कविता और प्रदीप यादव ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में मंजीत, डॉ. जय प्रकाश और डॉ. रुचिका ने सक्रिय सहयोग दिया।



कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
मतदान व मतदान के पहले दिन प्रकाशित होने वाले प्रिंट मीडिया विज्ञापन का प्रमाणीकरण अनिवार्य – डीसी
मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित समाचारों की एमसीएसी करेगी निगरानी
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार मतदान के दिन और मतदान से एक दिन पहले प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित कराने से पहले उम्मीदवार या राजनीतिक दल को एससीएमसी से प्रमाण पत्र लेना होगा। जिला निर्वाचन अधिकाी एव डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिला में 25 मई को लोकसभा के लिए मतदान होगा, इसलिए 24 व 25 मई को प्रिंट मीडिया में विज्ञापन प्रकाशित कराने से पहले उम्मीदवार प्रस्तावित विज्ञापन का प्रमाण पत्र अवश्य लें। अन्यथा यह आदर्श आचार सङ्क्षहता की अवहेलना मानी जाएगी। उन्होंने बताया कि टीवी और लोकल केबल टीवी में विज्ञापन प्रसारित कराने के लिए नामांकन करते ही एमसीएमसी से प्रमाणित कराना होगा। विज्ञापन प्रमाणित कराने के लिए विज्ञापन छपवाने व प्रसारित करने की तिथि से दो दिन पहले एमसीएमसी के पास निर्धारित प्रोफार्मा में जमा कराना होगा। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में निर्देशन में मीडिया मॉनिटरिंग एवं सर्टिफिकेशन कमेटी का गठन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एमसीएमसी पूरी गंभीरता से अपना कार्य कर रही है। पेड न्यूज पर नजर रखने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र व निपक्ष चुनाव संपन्न करवाने में नागरिक सबसे अहम भूमिका अदा सकते हैं। नागरिक जितना सजग होता है व लोकतंत्र उतना ही मजबूत होता है। एमसीएमसी चुनाव के दौरान ऐसे समाचारों पर पैनी नजर रखेगी, जो पेड न्यूज की श्रेणी में आते हैं।


कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
केवाईसी ऐप से मतदाता देखें अपने उम्मीदवार की प्रोफाइल – डीसी
केवाईसी एप मतदाता के अधिकारों को बनाती है सशक्त
प्रत्याशी की के जानकारी प्राप्त करने में एप सहायक
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सर्वोपरि होता है और मतदाता को सशक्त बनाने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़े कदम उठाए हैं। चुनाव में मतदाता अपने लोकसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं की प्रोफाइल से अवगत हों, इसके लिए आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप की शुरुआत की है जिसके मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन में दर्ज जानकारी को देख सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ऐप के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। आयोग द्वारा केवाईसी ऐप शुरू की गई है जो चुनाव प्रक्रिया में काफी अहम रोल रखती है। इस ऐप के जरिये कोई भी व्यक्ति स्वयं के लोकसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि समूचे भारत की लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र देख सकता है। उम्मीदवारों द्वारा नामांकन में दर्ज की गई विस्तृत जानकारी इस ऐप के माध्यम से देखी जा सकती है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह ऐप गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से फ्री में डाउनलोड की जा सकती है। इस ऐप पर उम्मीदवार का नाम, पिताध्पति, पार्टी, उम्र, लिंग, पता, राज्य, विधानसभा, लोकसभा की जानकारी मेन डिस्प्ले में दिखाई देती है। इसके साथ ही उम्मीदवार द्वारा नामांकन के दौरान दिया गया हलफनामा इस ऐप में अपलोड किया जाता है। मतदाता सीधे उम्मीदवार के हलफनामे में दी गई जानकारी प्राप्त सकते हैं। इसके अलावा ऐप पर चुनाव के दौरान सभी नामांकन, स्वीकार नामांकन, निरस्त हुए नामांकन और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की भी जानकारी मिलती है।


रविंद्र मलिक,एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बेरी।
नियमों के विरुद्ध प्रचार सामग्री छापने पर होगी कड़ी कार्रवाई – एआरओ
एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को दिए सख्त निर्देश
बेरी, 05 अप्रैल, अभीतक:-एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी रविंद्र मलिक ने क्षेत्र के प्रिंटिंग प्रेस मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे बिना जांच पड़ताल व नियमों के विरूद्ध जाकर कोई भी चुनाव प्रचार सामग्री प्रकाशित न करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान मुद्रक व प्रकाशक के नाम के बिना चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि छापना जनप्रतिनिधि अधिनियम 1951 का उल्लंघन है और ऐसा करने वाले प्रिंटर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-188 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को यह भी निर्देश दिए हैं कि चुनाव से संबंधित हर सामग्री पर मुद्रक व प्रकाशक का नाम अवश्य छापें। उन्होंने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने लोकसभा उम्मीदवारों के खर्च की सीमा निर्धारित की हुई है इसलिए यह जरूरी है कि उनके पम्पलेट व पोस्टर आदि के खर्च का भी पूरा हिसाब किताब रहे। एआरओ ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव से संबंधित पम्पलेट व पोस्टर आदि उसी स्थिति में छापें जब सामग्री छपवाने वाला व्यक्ति हलफनामे के साथ दो गवाह दें और उनके हस्ताक्षर भी लेने जरूरी हैं। ऐसे पोस्टर व पम्पलेट आदि छापने के बाद उनकी एक कॉपी जिला मजिस्ट्रेट को भेजनी होगी और राज्य स्तर पर मुख्य चुनाव अधिकारी को कॉपी भेजकर यह बताना होगा कि अमुक व्यक्ति ने चुनाव से संबंधित कितनी संख्या में पोस्टर अथवा पम्पलेट छपवाएं है और उनके खर्च का भी विवरण देना होगा। उन्होंने कहा कि कॉपी से कॉपी करना भी इसी श्रेणी मेें आता है। चुनाव पम्पलेटध्पोस्टर का अर्थ प्रचार के लिए प्रयोग किए जाने वाले उन सभी कागजातों से है, जिनमें किसी भी राजनैतिक दल या लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार से संबंधित प्रचार की जानकारी हो।


एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग के एडिशनल कमिश्नर आशुतोष रंजन मीटिंग लेते हुए।
अवैध शराब की शिकायतों के लिए स्थापित होगा स्पेशल कंट्रोल रूम, 24 घंटे करेगा काम
आबकारी एवं कराधान विभाग के एडिशनल कमिश्नर ने शराब ठेकेदारों की ली मीटिंग
शराब बिक्री में अनियमितताओं पर नो टॉलरेंस की नीति
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक:- एडिशनल एक्साइज कमिश्नर आशुतोष रंजन ने गुरुवार को जिला के शराब ठेकेदारों के साथ मीटिंग करते हुए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी व शराब तस्करी की शिकायतों के लिए जिला में स्पेशल कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। शराब बिक्री व परिवहन व स्टोरेज को लेकर नियमों में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर तुरंत एक्शन लिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक्साइज एंड टैक्सेशन विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। विभाग के एडिशनल कमिश्नर ने शराब ठेकेदारों व एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए शराब की अवैध तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एक्साइज पॉलिसी नियमों के अनुसार ठेकेदारों को कार्य करना होगा व किसी प्रकार की नियमों की अनदेखी पाई जाती है तो उनके लाइसेंस तुरंत प्रभाव से रद्द किये जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से जीएसटी व एक्साइज टीमों को संयुक्त रूप से सामंजस्य के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला निर्वाचन कार्यालय व पुलिस के साथ मिलकर बेहतर तालमेल के साथ काम करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा जो 24 घंटे काम करेगा। कंट्रोल रूम में केवल आबकारी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। डीटीसी (एक्साइज) अनिरुद्ध, व डीटीसी (एसटी) आदित्येंद्र व विभाग के अन्य अधिकारी व जिला के शराब लाइसेंस धारक मीटिंग में मौजूद थे।



बहादुरगढ स्थित एक शिक्षण संस्थान में स्वीप अभियान के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते एसडीएम परमजीत चहल।
खुद भी करें मतदान और परिवार को भी करें जागरूक – एसडीएम
बहादुरगढ़ स्थित शिक्षण संस्थानों में एसडीएम के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान जारी
बहादुरगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला भर में डीसी एव जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह के निर्देशानुसार और स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा की निगरानी में स्वीप गतिविधियां निरंतर जारी हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बहादुरगढ़ में एसडीएम परमजीत चहल ने स्वीप कार्यक्रम के तहत शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया, ताकि वे लोकसभा चुनाव 2024 में मतदान करते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करे। विद्यार्थियों को वोट पंजीकरण की प्रक्रिया के बारे में भी बताया। उन्होने कहा कि ऐसे युवा जिनकी एक अपै्रल को 18 वर्ष की आयु पूरी हो चुकी है और अभी तक अपना वोट नहीं बनवाया है, ऐसे युवक युवती अपना वोट बनवाएं। एसडीएम ने कहा कि मतदान करते हुए हमें एक सशक्त और सक्रिय नागरिक होने की जिम्मेदारी का हमें निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील करते हैं कि वे न केवल स्वयं मतदान करें बल्कि अपने आसपास व परिवारजनों को भी अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने कहा कि स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के द्वारा आमजन को मतदान करने व वोट बनवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
नशा मुक्त अभियान के तहत महिला थाना प्रबंधक बहादुरगढ़ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बहादुरगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- जिला को नशा व अपराध मुक्त करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार शुक्रवार को वैश्य आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित जागरूकता रैली को महिला थाना प्रबंधक राजेश कुमारी व कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर आशा कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों सहित अध्यापक ने भाग लिया। झज्जर जिला को नशा व अपराध मुक्त करने के लिए झज्जर पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार वैश्य आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ के विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारी की अगुवाई में युवाओं व आम जन को नशा के दुष्प्रभाव, साइबर फ्रॉड व यातायात के नियमों के बारे जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया गया। रैली को वैश्य आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ से महिला थाना प्रबंधक राजेश कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रैली कॉलेज से शुरू होकर लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया की मुख्य गलियों व चोक चैराहों से होते हुए वापस कॉलेज में पहुंची। इस रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नशे के खिलाफ हाथों में बैनर लेकर नशे से होने वाली बुराइयों व बीमारियों की जानकारी देने के साथ ही नशे से दूर रहने के नारे लगाकर युवाओं सहित लाइनपार बहादुरगढ़ के लोगों को इसके प्रति जागरूक किया। इस दौरान झज्जर पुलिस द्वारा लोगों को नशे से दूर रहने के संबंध में शपथ दिलाई गई और उन्हें नशा करने वालों को भी जागरूक करने की अपील की गई। जागरूक रैली के संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार झज्जर जिला को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई गई मुहिम के अंतर्गत नशे के दुष्प्रभाव के बारे लोगों को जागरूक किया गया। उन्हें नशा न करने, यातायात के नियमों का पालन करने व साइबर क्राइम से बचने के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान वैश्य आर्य शिक्षा महिला महाविद्यालय बहादुरगढ़ की प्रिंसिपल डॉक्टर आशा व अन्य अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे।



यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सहायक पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने लिया एक्शन
18 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों सहित 258 वाहन चालकों के किए चालान
झज्जर, 05 अप्रैल, अभीतक:- शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने झज्जर में यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्वयं ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों व यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के चालान करवाये। इसी दौरान उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय हमें हमेशा सावधान रहना चाहिए नियमों की अनदेखी करने वाले अपने ही नहीं दूसरों के भी जीवन को खतरे में डाल देते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने नाबालिक बच्चों को दो पहिया वाहन चलाने को न दें क्योंकि यह यातायात के नियमों की अवेहलना है बराये देखने में आता है कि पढ़ाई करने वाले बच्चे एक मोटरसाइकिल पर तीन चार बैठ के तेज रफ्तार व लापरवाही से मोटरसाइकिल को चलाते हैं। जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है बीते कुछ दिनों पहले भी हमारे जिले मे एक मोटरसाइकिल पर पेपर देकर आते हुए चार बच्चों कि सडक दुर्घटना में मौत हो गई थी। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने बताया कि अगर माता-पिता अपने बच्चों से प्रेम करते हैं तो उन्हें कम उम्र में ऐसा न करने दें अपने बच्चों को समझाएं वरना पुलिस तो अपनी कार्रवाई करेगी ही और साथ में उनके माता-पिता के खिलाफ भी कानून कारवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगर भविष्य में कहीं पर भी नाबालिक बच्चों द्वारा जिसका लाइसेंस नहीं बना हुआ अगर वह वाहन चलाता हुआ मिला तो उसके साथ-साथ उसके माता-पिता के खिलाफ भी कानून कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। शुक्रवार को भी पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान ब्लैक फिल्म लगी 18 व रॉन्ग साइड में वाहन चलाने पर 59 वाहनों के चालको सहित 258 वाहन चालकों के चालान किए गए।

सीएचजेयू प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष राम सिंह बराड़ व प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री नायब सिंह को ज्ञापन सौंपते व पत्रकारों की मांगों बारे विस्तार से जानकारी देते हुए।
सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन, सभी पत्रकारों के मान्यता कार्ड व पेंशन जारी रखने की मांग
दैनिक, सप्ताहिक, पाक्षिक, मंथली सभी अखबारों, टीवी व डिजिटल मीडिया के सभी पत्रकारों को मिले मान्यता
सीएचजेयू ने सीएम से की पत्रकार पेंशन योजना व प्रेस मान्यता के लिए जारी नई अधिसूचना वापस लेने की मांग
चंडीगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- चंडीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन (सीएचजेयू) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात कर पत्रकारों की मांगों को उनके समक्ष रखा और एक ज्ञापन सौंपा। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से सांघ्य, दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक, मंथली छपने वाले मध्यम, लघु व स्थानीय समाचार पत्रों, टीवी व डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को पे्रस मान्यता कार्ड को लेकर पेश आ रही दिक्कतों का उल्लेख करते हुए पहले की तरह सीए रिर्पोट पर मान्यता देने की मांग की और मान्यता प्रदान करने व पेंशन योजना के लिए जारी नई अधिसूचना की शर्तों को गैर-तर्कसंगत बताते हुए अधिसूचना को वापस लिए जाने की मांग की है। सीएचजेयू के अध्यक्ष राम सिंह बराड़, प्रदेश चेयरमैन बलवंत तक्षक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह को दिए ज्ञापन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए 10 हजार महीना पेंशन को बढ़ाकर 15 हजार करते समय जो अधिसूचना जारी की है, उसमें कुछ शर्तें ऐसी जोड़ी गई हैं, जो तर्कसंगत नहीं है। प्रतिनिधिमंडल में ललित धीमान, अख्तर फारूखी, पुनीत भास्कर, जगदीश असीजा, राजेश सलूजा, विनोद शर्मा, रविशंकर शर्मा, एचएस चहल, जगवीर, घनश्याम भी शामिल थे। सीएचजेयू प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह को पगड़ी व शाल पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 14 नवंबर, 2023 की अधिसूचना को वापस लिया जाए। सीएचजेयू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पत्रकारों को कर्मचारियों की तरह कैशलैस मेडिकल सुविधा देने का ऐलान किया था। अभी तक पत्रकारों को कैशलैस मेडिकल कार्ड नहीं मिले हैं। सीएचजेयू ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सभी पत्रकारों को यह सुविधा देते हुए पत्रकारों के कैशलेस मेडिकल कार्ड जल्दी बनवाए जाएं और पत्रकारों की निशुल्क बस सुविधा पर लगी किलोमीटर सीमा हटाने सहित पत्रकारों की अन्य लंबित सभी मांगे भी जल्दी लागू करवाएं। सीएचजेयू ने कहा कि विभाग द्वारा जारी नई अधिसूचना अनुसार परिवार के सिर्फ एक सदस्य को ही पेंशन मिल सकेगी। यानि अगर पति व पत्नि दोनों पत्रकार हैं तो उनमें अगर पति को पहले पेंशन शुरू हो गई तो पत्नि को पेंशन नहीं मिलेगी। पुराने नियमों में ऐसी कोई पाबंदी नहीं थी। इसके अलावा पुराने नियमों में यह प्रावधान था कि अगर पेंशन पाने वाले पत्रकार का निधन हो जाता है, तो उसके जीवन साथी (पत्नि अथवा पति) को पूरी पेंशन मिलेगी। यानि उस समय पत्रकार का निधन होने पर उसके जीवन साथी को पूरी 10 हजार रूपए महीना पेंशन मिलती थी। नए नियमों के अनुुसार अब उनके लिए पेंशन 10 हजार से बढकर 15 हजार होने की बजाय घटाकर 7,500 रूपए कर दी गई है। इन नियमों में एक यह भी प्रावधान किया है कि किसी पत्रकार के खिलाफ कोई भी मामला दर्ज होने पर उसकी पेंशन बंद कर दी जाएगी, यह शर्त भी न्यायसंगत नहीं है। इसके अलावा भी पेंशन प्रदान करने के नियमों को सरल करने की बजाय अब और ज्यादा कड़े व सख्त कर दिए हैं। नए नियमों में यह भी प्रावधान किया है कि पेंशन पाने वाले पत्रकारों के लिए पीपीपी कार्ड जरूरी है। पेंशन पाने वाले चंडीगढ़ व अन्य स्थानों पर रह रहे पत्रकारों के पीपीपी कार्ड बन नहीं रहे हैं। सीएचजेयू प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह ने पत्रकारों की मांगों व उन्हें पेश आ रही दिक्कतों को ध्यान से विस्तारपूर्वक सुना और इस संबंध में उनका रवैया बेहद सकारात्मक रहा।


चुनाव का पर्व-देश का गर्व
राजनीतिक दल व उम्मीदवार ‘क्या करना है-क्या नहीं करना’ की कड़ाई से करें अनुपालना – जिला निर्वाचन अधिकारी
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आपसी तालमेल से करें सहयोग
रेवाड़ी, 05 अप्रैल, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव-2024 लड़ने वाले उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए चुनाव के दौरान क्या करना है और क्या नहीं करना (डूज एंड डोंट्स) के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन दिशा-निर्देशों का चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने तक उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को अनुपालना करनी अनिवार्य व आवश्यक है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी दलों और चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को सार्वजनिक स्थानों जैसे कि मैदान और हेलीपैड निष्पक्ष रूप से उपलब्ध होना चाहिए। चुनाव के दौरान, अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की आलोचना केवल उनकी नीतियों, कार्यक्रमों, पिछले रिकॉर्ड और कार्यों तक ही सीमित रहनी चाहिए। इसके अलावा, शांतिपूर्ण और विवेकपूर्ण घरेलू जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति के अधिकार की पूरी तरह से रक्षा की जानी चाहिए। स्थानीय पुलिस अधिकारियों को पूरी तरह से सूचित किया जाना चाहिए और प्रस्तावित बैठक के समय व स्थान की आवश्यक अनुमति समय रहते सही तरीके से ली जानी चाहिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रस्तावित बैठक के स्थान पर यदि कोई प्रतिबंधात्मक या निषेधात्मक आदेश लागू हैं तो उन आदेशों का सम्मान किया जाना चाहिए। इसी प्रकार, प्रस्तावित बैठकों के लिए लाउडस्पीकर या ऐसी किसी अन्य सुविधा के उपयोग के लिए अनुमति प्राप्त की जानी चाहिए और बैठकों में गड़बड़ी या अव्यवस्था पैदा करने वाले व्यक्तियों से निपटने में पुलिस सहायता प्राप्त की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि किसी भी जुलूस को शुरू करने और समाप्त करने के समय व स्थान तथा मार्ग को अग्रिम रूप से फाइनल किया जाना चाहिए और पुलिस अधिकारियों से पूर्व अनुमति प्राप्त करनी चाहिए। जुलूस का मार्ग यातायात को बाधित नहीं करना चाहिए।
शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए चुनाव अधिकारियों का करें सहयोग
जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि शांतिपूर्ण और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी चुनाव अधिकारियों को सहयोग किया जाना चाहिए। साथ ही, चुनाव में लगे सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को बैज या पहचान पत्र दिखाना होगा। मतदाताओं को जारी अनौपचारिक पहचान पर्ची सादे (सफेद) कागज पर होनी चाहिए और जिस पर पार्टी का कोई नाम और निशान या उम्मीदवार का नाम नहीं होना चाहिए। इसके अलावा, प्रचार अभियान की अवधि के दौरान और मतदान के दिन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध का पूरी तरह से पालन किया जाना चाहिए। चुनाव के संचालन के संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत या समस्या को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी, जोनलध्सेक्टर मजिस्ट्रेट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी या भारत निर्वाचन आयोग के संज्ञान में लाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि चुनाव के विभिन्न पहलुओं से संबंधित सभी मामलों में निर्वाचन आयोग या रिटर्निंग ऑफिसर या जिला निर्वाचन अधिकारी के आदेश या दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना चाहिए। चुनाव प्रचार अवधि के समाप्त होने के उपरांत, यदि कोई व्यक्ति मतदाता या चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार या उम्मीदवार का चुनाव एजेंट नहीं है तो उस व्यक्ति को संबंधित निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ना होगा।
चुनाव की पवित्रता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए नकद लेन-देन से बचें राजनीतिक दल
जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनावों के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को क्या नहीं करना चाहिए, की जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी आधिकारिक काम को चुनाव प्रचार या चुनावी गतिविधियों के साथ नहीं जोड़ा जाना चाहिए और वित्तीय या अन्य किसी प्रकार का कोई प्रलोभन मतदाता को नहीं दिया जाना चाहिए। मतदाताओं की जाति या सांप्रदायिक भावनाओं के आधार पर कोई अपील नहीं की जानी चाहिए और न ही कोई ऐसी गतिविधि जो मौजूदा मतभेदों को बढ़ा सकती है या विभिन्न जातियों, समुदायों, धार्मिक और भाषाई समूहों के बीच आपसी द्वेष पैदा करती हो या तनाव पैदा करती हो, ऐसी कोई गतिविधि नहीं की जानी चाहिए। चुनाव की पवित्रता व पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राजनीतिक दलों को यह सलाह दी जाती है कि वे नकद लेन-देन से बचें और अपने उम्मीदवारों, एजेंट, कर्मियों और पदाधिकारियों को निर्देश दें कि चुनाव के दौरान वे बड़ी मात्रा में नगद राशि अपने साथ न रखें। इसके अलावा, अन्य राजनीतिक दलों या उम्मीदवारों द्वारा आयोजित सार्वजनिक बैठकों या जुलूसों में बाधा नहीं डालनी चाहिए। अन्य राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों द्वारा लगाए गए पोस्टरों को हटाना या विकृत नहीं किया जाना चाहिए। वाहनों पर रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक लाउडस्पीकरों का उपयोग नहीं होना चाहिए।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व
मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सूचना व जनसंपर्क विभाग के कलाकार
जिला भर में प्रभावी रूप से जारी हैं स्वीप गतिविधियां, 25 मई तक चलेंगी
रेवाड़ी, 05 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़ चढकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम के कलाकार गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर ‘सुण ल्यो भाई सारे मतदाताओं, वोट डाल कै आणा सै, अपणे हाथां तै थमनै भारत का भाग्य बनाना सै…’ जैसे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए सहज ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को बढ़ चढकर मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडली कलाकारों ने ग्रामीणों से वोट बनवाने का आह्वड्ढान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक किया। इस दौरान गांव गोलियाकी के सरपंच मनीष यादव सहित ग्रामीण मौजूद रहे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने व मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया रहा है। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी अनुपमा अंजलि बतौर नोडल अधिकारी कार्य करते हुए गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 25 मई तक स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।


ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फसल खराबे की सूचना भरने की अंतिम तिथि आज – एसडीएम
एसडीएम विकास यादव ने दी जानकारी
रेवाड़ी, 05 अप्रैल, अभीतक:- रेवाड़ी जिला के गांवों में गत 29 मार्च को हुई भारी बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब फसलों के खराबे की सूचना प्रभावित गांवों के किसान अंतिम तिथि शनिवार 6 अप्रैल तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर भर सकते हैं। यह जानकारी एसडीएम रेवाड़ी विकास यादव ने दी। एसडीएम ने बताया कि डीसी राहुल हुड्डड्ढा के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा भी किया गया है। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर आवेदन करने के लिए मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल का दर्ज होना अनिवार्य है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 6 अप्रैल तक खोलने का निर्णय लिया है। इसके माध्यम से किसान अब सीधे ही आपदा से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। ऐसे किसान जिनकी फसल बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई है, वे ई-फसल क्षतिपूर्ति पोर्टल मोींजपचनतजप.ींतलंदं.हवअ.पदध् पर आवेदन कर सकते हैं। इस पोर्टल के माध्यम से मुआवजा राशि ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर उपलब्ध करवाए गए काश्तकार के सत्यापित खाते में सीधे जमा करवाई जाएगी। एसडीएम ने सभी तहसील अधिकारियों को आदेश दिए कि वे संवेदनशीलता के साथ प्राप्त दावों को सत्यापित करने का कार्य समय पर पूरा करें।


फसल खरीद के दौरान किसानों को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने कोसली अनाज मंडी में पहुंचकर फसल खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीसी ने दिए निर्देश किसानों को गेट पास प्राप्त करने में नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी
कोसली, 05 अप्रैल, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से फसल खरीद के दौरान मंडियों में आने वाले किसानों की सुविधा को पूरा ध्यान रखा जा रहा है तथा किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेट पास प्राप्त करने से लेकर फसल बचने उपरांत उनके खातों में पैसे आने से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीसी राहुल हुड्डा शुक्रवार को कोसली स्थित अनाज मंडी में फसल खरीद के दौरान किसानों के लिए किए गए प्रबंधों व व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फसल खरीद के दौरान किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे फसल उठान कार्य में तेजी लाएं ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों की सुविधा के लिए पेयजल, बिजली, छाया, गेट पास सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने बारे भी जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी या समस्या आती है तो वे एसडीएम कोसली व डीसी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। डीसी इस दौरान मंडियों में अपनी उपज लेकर आए किसानों से रूबरू हुए और उनसे बातचीत करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का पूरा प्रयास है कि मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने फसल में नमी की मात्रा की भी जांच की और बताया कि जिला में हैफेड, वेयर हाउस, खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा निर्धारित नमी से ऊपर की फसल की खरीद की जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में बारदाने की पूरी व्यवस्था की जाए ताकि फसल उठान में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर एसडीएम कोसली उदय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।


शिक्षा को संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाए विद्यार्थी – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने राजकीय महाविद्यालय कोसली के दीक्षांत समारोह में की शिरकत
विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान कर की उज्ज्वल भविष्य व मंगलमय जीवन की कामना
विद्यार्थियों से वोट बनवाने व मताधिकार का प्रयोग करने का किया आह्वान
कोसली, 05 अप्रैल, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री या सर्टिफिकेट प्राप्त करने का माध्यम नहीं है, विद्यार्थियों को इसे संपूर्ण व्यक्तित्व निर्माण का माध्यम बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर छात्र व्यावहारिक ज्ञान से परिपूर्ण होना चाहिए। जब वह शिक्षण संस्थान से पास होकर निकले तो भारत के ऐसे नागरिक के रूप में खुद को स्थापित करें जो भरपूर ऊर्जा व आत्मविश्वास से भरा हुआ हो। उन्होंने कहा कि उन्हें जीवन के जिस भी क्षेत्र में जो जिम्मेदारी दी जाए, वे पूरे आत्मविश्वास के साथ उसे चुनौती के रूप में स्वीकार कर लक्ष्य तक पहुंचाने में अपना योगदान दे सके। डीसी राहुल हुड्डा शुक्रवार को कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह का दीप प्रज्ज्वलन करने उपरांत बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी के जीवन में दीक्षांत समारोह का दिन बेहद खास होता है। इस दिन उन्हें अपनी साल भर की मेहनत का फल मिलता है। इस खास दिन पर छात्र-छात्राओं को डिग्री, प्रशस्ति पत्र और पदक से नवाजा जाता है। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके माता-पिता व अभिभावकों के लिए भी यह दिन बेहद गौरव भरा पल होता है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि विद्यालयों, महाविद्यालयों विश्वविद्यालयों में ऐसे माहौल को बढ़ावा दिया जाए जहां नवाचार फलता-फूलता हो। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ता और मेहनत के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि जीवन में कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। इसके अलावा उन्होंने छात्रों को माता-पिता के आशीर्वाद के महत्व का स्मरण कराया। उन्होंने इस अवसर पर पिछले तीन वर्षों के पासआउट विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य व मंगलमय जीवन की कामना की। डीसी ने इस अवसर पर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी शहादत को नमन किया। उन्होंने महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण भी किया।
लोकतंत्र के महापर्व मतदान में बढ़-चढकर लें भाग – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महापर्व है। जो युवक एवं युवती एक जनवरी, 2024 को 18 साल की आयु पार कर चुके हैं, उन्हें लोकसभा आम चुनाव नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपना वोट बनवा लेना चाहिए। चुनाव में मतदान करना भी प्रत्येक मतदाता के लिए गर्व व गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नागरिक 26 अप्रैल, 2024 तक अपना वोट बनवा सकते हैं और चुनाव का पर्व-देश का गर्व में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर चुनाव में हर एक मतदाता को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में और अधिक मतदान होना चाहिए। इसके लिए सभी को जिला प्रशासन को अपना सहयोग देना होगा। सभी मतदाता मतदान के लिए मतदान की तारीख 25 मई को याद रखें और यह प्रयास करें कि 25 मई की सुबह सबसे पहले अपना वोटर आईडी कार्ड लेकर पोलिंग बूथ पर वोट डालने के लिए जाएं।
इस अवसर पर एसडीएम कोसली उदय सिंह, महाविद्यालय प्राचार्य डा. सुधीर यादव, उप प्राचार्य डा. विवेक यादव, डा. लक्ष्य कौशल, सह संयोजक विनोद कुमार, सुरेंद्र कुमार, डॉक्टर लाजवंती, संजीव कुमार, योगेश यादव, हकीकत, ओम प्रकाश यादव, अमित यादव, डॉक्टर संध्या, मिस प्रीति, जसवंत जाखड़, विकास शर्मा, जसमेर अहलावत, नीलम यादव, रेनू यादव, रेनू जांगड़ा सहित गणमान्य व्यक्ति व शिक्षकगण व विद्यार्थी मौजूद रहे।
लोकसभा आम चुनावों के लिए हरियाणा में बनाये गए चुनाव आइकॉन- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
मतदाताओं को वोट की ताकत और मतदान के महत्व के प्रति करेंगे जागरूक- अनुराग अग्रवाल
युवा इस अवसर को चूकें नहीं, क्योंकि जब तक निर्वाचकीय प्रक्रिया के साथ नहीं जुड़ेंगे तब तक वे लोकतंत्र की शक्ति और अपने वोट का महत्व नहीं जान पाएंगे
चंडीगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा में 25 मई को होने वाले लोकसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने एक अनूठी पहल करते हुए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा बनाये गए चुनाव आइकॉन फिल्म अभिनेता राजकुमार राव की तर्ज पर अपने-अपने जिलों में आइकॉन बनाने का आग्रह किया था जिसे आज अंतिम रूप दिया गया। श्री अनुराग अग्रवाल ने इस संबंध में उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा का मतदान प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक रहा था। परंतु इस बार हमने इसे 75 प्रतिशत तक ले जाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसी कड़ी में खेल व अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वालों को जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है जो मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि एशियाई गेम्स 2023 में निशानेबाजी में स्वर्ण पदक विजेता पलक को झज्जर जिले के लिए, 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाजी में कांस्य पदक विजेता आदर्श सिंह को फरीदाबाद जिले के लिए, 19वें सीनियर पैरा पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सुमन देवी व भोपाल में हुई नेशनल स्कूल गेम्स में राज्य की टीम की खिलाडी याशिका को पानीपत जिले के लिए तथा 19वें एशियाई गेम्स में निशानेबाजी में रजत पदक विजेता सरबजोत सिंह को अंबाला जिले के लिए आइकॉन बनाया गया है। इसी प्रकार विश्व चैंपियन में रजत पदक विजेता महिला पहलवान सोनम मलिक को सोनीपत जिले के लिए, ओलम्पिक हॉकी खिलाड़ी सुरेंदर कुमार को कुरुक्षेत्र जिले के लिए तथा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में गायकी में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मुस्कान फतेहाबाद के लिए जिला चुनाव आइकॉन बनाया गया है। श्री अनुराग अग्रवाल ने अन्य जिलों के उपायुक्त- सह- जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों में चुनाव आइकॉन बनाने के लिए आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनावों के लिए चुनाव का पर्व- देश का गर्व को शीर्ष वाक्य बनाया है ताकि नागरिक बढ़-चढ़कर चुनावों में भाग लें। उन्होंने प्रदेश भर के युवा जिनकी आयु 18-19 वर्ष है, जो पहली बार मतदान करेंगे, से आग्रह करते हुए कहा कि युवा जब निर्वाचकीय प्रक्रिया के साथ जुड़ेंगे तभी वे लोकतंत्र की शक्ति और अपने वोट का महत्व जान पाएंगे। इसलिए युवा इस अवसर को चूकें नहीं क्योंकि 5 वर्षों में एक बार लोकतंत्र का यह पर्व आता है।

लोकसभा चुनाव के दौरान अवैध शराब की तस्करी पर रहेगी कड़ी नजर
सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन भी सकते हैं आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन की शिकायत
चंडीगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री अनुराग अग्रवाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान हरियाणा में अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रहेगी। आबकारी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी इस संबंध में कड़ी निगरानी रखें और समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकार्ड भी जांचें। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाये गये हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कृत्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमों का भी गठन किया गया है जो वाहनों की जांच करेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा मुख्य कार्यालय, पंचकूला द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
सी-विजिल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन भी सकते हैं आदर्श आचार संहिता की उल्लंघन की शिकायत
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर नागरिकों को भी सतर्क होकर चुनाव में भाग लेना होगा। सीविजल मोबाइल एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की गई है, जिस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर-अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाता है। उन्होंने बताया कि नागरिक गूगल प्ले स्टोर से इस एप्लिकेशन को एंड्राइड फोन तथा एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके इस एप पर अपलोड कर सकते हैं। वह फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड होती है और शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाता है।
यूएचबीवीएन के शिकायत निवारण मंच चेयरमैन द्वारा 8 अप्रैल को सी.जी.आर.एफ. के कार्यालय पंचकूला में सुनी जाएंगी शिकायतें
चंडीगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली की आपूर्ति उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यूएचबीवीएन पंचकूला के शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्यों द्वारा मंच की कार्यवाही 8 अप्रैल, 2024 को सी.जी.आर.एफ. के कार्यालय पंचकूला में की जाएगी। इस दौरान केवल पंचकूला जिला के उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मंच के सदस्य, पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे। इनमें मुख्यतःरू बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडने बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं। बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की धारा 126 तथा धारा 135 से 139 के अन्तर्गत बिजली चोरी और बिजली के अनधिकृत उपयोग के मामलों में दंड तथा जुर्माना और धारा 161 के अन्तर्गत जांच एवं दुर्घटनाओं से सम्बंधित मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी।

हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा हरियाणा अधिवासी लेखकों से 15 मई तक प्रविष्टियां आमंत्रित की
चण्डीगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा वर्ष 2023 के लिए विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हरियाणा अधिवासी लेखकों से 15 मई, 2024 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की है। एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अकादमी द्वारा श्रेष्ठ कृति (साहित्यिक) पुरस्कार योजना, पाण्डुलिपि प्रकाशन प्रोत्साहन योजना, कहानी प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, नाटक प्रतियोगिता आदि योजनाओं के अंतर्गत हरियाणा अधिवासी लेखकों से 15 मई, 2024 तक प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है। अकादमी द्वारा उक्त सभी योजनाओं के लिए हिन्दी, संस्कृत, हरियाणवी, अंग्रेजी, पंजाबी, तथा उर्दू भाषाओं में लिखने वाले सभी लेखक अपनी साहित्यिक कृतियां या पाण्डुलिपियां इन योजनाओं के लिए अकादमी को भेज सकते हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी द्वारा वर्ष 2024 से हिन्दी, संस्कृत, हरियाणवी, तथा पंजाबी भाषा में पहली बार नाटक प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं कहानी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इन सभी योजनाओं की विस्तृत नियमावली तथा आवेदन के लिए अपेक्षित प्रपत्र आदि अकादमी की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ींतलंदंांकमउप.ंब.पदध् पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि लेखक अकादमी वेबसाइट से प्रपत्र आदि प्राप्त करके अपनी प्रविष्टियां निर्धारित तिथि से पहले अकादमी कार्यालय में दस्ती अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि पंचकूला स्थित अकादमी भवन परिसर को एक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में पहचान दिलाने के लिए अकादमी का महाराजा दाहिर सेन सभागार साहित्यिक आयोजनों के लिए संस्थाओं को निरूशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। इच्छुक संस्थाएं अकादमी वेबसाइट पर निर्धारित प्रपत्र के अनुसार सभागार का आरक्षण निरूशुल्क करवा सकते हैं।
योग क्रियाओं के साथ दूसरे दिन शुरू हुई आईजीध्एसपी कॉन्फ्रेंस
तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ की योग क्रियाएं
चंडीगढ़, 05 अप्रैल, अभीतक:- प्रदेश में पहली बार आयोजित किए जा रहे प्रथम पुलिस महानिरीक्षकध्अधीक्षक सम्मेलन के दूसरे दिन की शुरुआत सभी पुलिस अधिकारियों ने योग क्रियाएं करते हुए की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए डीजीपी शत्रुजीत कपूर के साथ तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए योग क्रियाएं की। पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि योग के माध्यम से तन और मन को स्वस्थ व शुद्ध रखा जा सकता है। योग शारीरिक, मानसिक, अध्यात्मिक व सामाजिक स्वास्थ्य का साधन है। योग हमें सम्पूर्णता से जीवन जीने की राह दिखाता है और तन और मन के विकारों को दूर करता है। उन्होंने कहा कि हम योग को अपनाकर संतुलित जीवन का निर्वहन कर सकते हैं। योग से जीवन में संतुलन कायम होता है तथा हमें अनेक प्रकार की बीमारियों से मुक्ति मिलती है। योग क्रियाओ के दूसरे दिन सत्र में पुलिस अधिकारियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करवाए गए। योगाचार्य हेमंत ने पुलिस अधिकारियों को तनाव मुक्त जीवन शैली अपनाने में योग क्रियाओ जैसे-प्राणायाम, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया। इसके अलावा योग सत्र में सभी ने मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक ध्यान की क्रियाएं और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। योगासन के दौरान पुलिस अधिकारियों को शिथिलीकरण अभ्यास के आसन भी करवाए गए। योग आचार्य ने उष्ट्रासन, शशकासन, उत्तानमंडूकासन, वक्रासन, मक्रासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंध आसन, उत्तानपाद आसन, अर्धहलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाति, शीतली प्राणायम करवाया। उन्होंने योग साधकों को इन सभी आसनों से मिलने वाले लाभ के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी।