


.


झज्जर में हुई जांगिड समाज प्रतिनिधियों में भाग लेते समाज बंधू।
झज्जर में हुई जांगिड समाज की बैठक, चुनाव में गडबडी की निंदा की
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर की जांगड़ा धर्मशाला में जय भगवान जांगड़ा बेरी की अध्यक्षता जांगिड़ समाज प्रतिनिधियों की एक बैठक हुई। बैठक में महासभा जिला अध्यक्ष के चुनाव में चुनाव अधिकारी द्वारा बरती गई अनियमितताओं पर विचार विमर्श किया गया। बहादुरगढ व मातनहेल में बैठक आयोजित करने के बाद अगला निर्णय लेने पर का फैसला लिया गया। बैठक में जिला अध्यक्ष चुनाव की अनियमितताओं पर चुनाव अधिकारी द्वारा बरती गई लापरवाही व धोखाधड़ी का सभी सदस्यों ने कड़े शब्दों में निंदा की और अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा को शिकायत कर चुनाव रद्द करने की मांग की गई। राजेश जांगडा भुरावास व जिला पार्षद संजय जांगड़ा ने कहा कि कुछ लोगों की मनमानी समाज को जोड़ने की वजह तोड़ने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव अधिकारी की संदीप भूमिका की समस्त समाज निंदा करता है। बैठक में पूर्व प्रधान जिला अध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल ने भी विचार व्यक्त किए और कहा कि समाज को जोड़े रखने के लिए सक्रियता के साथ अभियान चलाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष चुनाव में नंदकिशोर बाबेपुर के साथ जिस प्रकार से भेदभावपूर्ण तरीके से एक योजना पर ढंग से उनका नामांकन एक सप्ताह के बाद रद्द किया। चुनाव चिन्ह अलाॅट होने के बाद रद्द किया जाना कुछ लोगों की मंशा पर सवाल उठता है। उन्होंने कहा कि समाज में इस प्रकार की घटना निंदनीय है। बैठक में नंदकिशोर जांगड़ा बाबेपुर, प्रदीप कुमार झज्जर, जगदीश, भोलू जांगड़ा ढाणा, नरेंद्र सिंह धारौली, कैलाश धारौली, महावीर जांगड़ा, सुबे सिंह, परविंदर जांगड़ा सुबाना, उम्मेद सिंह मुंडाहेड़ा, कृष्ण दत्त जांगड़ा, दिलबाग अकेहडी, रेखा तुम्बहेड़ी, कर्मवीर तुंबाहेडी, दयाकिशन जांगड़ा अकेहडी मदनपुर, सुरेंद्र जांगड़ा भुरावास, नवरत्न तुंबाहेड़ी, प्रवीण कुमार बीरधाना, संजय जांगड़ा मुंडाहेड़ा, रामपत जांगड़ा, रामकेश जांगड़ा धारौली, सुरेश कुमार बाबेपुर, करतार मालियावास, सुनील कुमार मालियावास, राजेश जांगडा, जयभगवान जांगड़ा मातनहेल, जोगिंदर जांगड़ा, बृजलाल जांगिड़ धारौली आदि शामिल रहे।

एल. ए. स्कूल के बच्चों ने विशाल रंगोली बनाकर मतदान करने का दिया संदेश
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने स्कूल के बच्चों को साथ में लेकर एक विशाल रंगोली बनाई। इस रंगोली के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया। इस आकृति का शीर्षक चुनाव का पर्व, देश का गर्व रहा। इस अवसर पर झज्जर जिले के एसडीएम रविंद्र यादव व जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार मुख्य अतिथि के रूपये में मौजूद रहे। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने इस कार्य के लिए मुकेश शर्मा व बच्चों की दिल खोलकर तारीफ की। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप भी अपने अभिभावकों को मतदान के प्रति जागरूक करके देश के महापर्व को सफल कर सकतें हैं। मतदान के ज्यादा योगदान से लोकतंत्र मजबूत होता है। स्कूल एचऑडी पिंकी अहलावत व पुष्पा यादव ने कक्षा छठी से आठवीं के बच्चों की मतदान शीर्षक पर पेंटिंग के विजेताओं को सम्मानित किया। प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को उनके इस योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया ओर कहा कि आने वाली 23 मई को हमें मतदान के लिए हमें अपनी मुहिम को निरन्तर जारी रखना होगा। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने उपस्थित रहकर मुख्य अतिथियों का स्कूल में पहुंचने पर स्वागत किया व उनका आभार प्रकट किया।


सत्ता के अहंकार में जनता जनार्दन की अनदेखी करने वाले बीजेपी सांसद को मिलेगी मात- दीपेंद्र हुड्डा
वोट लेने के बाद सांसद ने नहीं ली इलाके की सुध, ना संसद में आवाज उठाई, ना सांसद निधि खर्च की- दीपेंद्र हुड्डा
जेजेपी ने सत्ता के लालच में हरियाणा की जनता के 5 साल किए बर्बाद, जनता लेगी बदला- दीपेंद्र हुड्डा
हार की बौखलाहट में एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही बीजेपी, जनता देगी मुंहतोड़ जवाब- दीपेंद्र हुड्डा
बहादुरगढ, 08 अप्रैल, अभीतक:- सत्ता के अहंकार में जनता जनार्दन की अनदेखी करने वाले बीजेपी सांसद को इसबार करारी मात का सामना करना पड़ेगा। लोगों के मन पर टीस है कि मौजूदा सांसद ने 5 साल में कभी इलाके की सुध नहीं ली। वोट लेने के बाद उन्होंने कभी मुड़कर अपना चेहरा नहीं दिखाया। ना ही उन्होंने कभी लोकसभा में रोहतक की आवाज नहीं उठाई। यहां तक कि मौजूदा सांसद ने अपनी सांसद निधि तक विकास कार्यों पर खर्च करना जरूरी नहीं समझा। यह कहना है राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का। दीपेंद्र हुड्डा बहादुरगढ़ में ‘घर-घर कांग्रेस, हर घर कांग्रेस’ अभियान के तहत लोगों से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने दुकानों व घरों में जाकर जनता से संवाद किया। इस मौके पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है। लोकसभा चुनाव में इस बार सत्ता के अहंकार की नहीं बल्कि जनता के प्रति समर्पण की जीत होगी। इसबार खोखले दावों की नहीं बल्कि जमीन पर हुए विकास की जीत होगी। बीजेपी के पास गिनवाने के लिए कोई काम नहीं है, जबकि 10 साल से विपक्ष में होते हुए भी कांग्रेस अपने विकास कार्यों के नाम पर वोट मांग रही है। जेजेपी नेताओं द्वारा लगातार पार्टी छोड़ने के मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद दीपेंद्र ने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है। अपने चुनावी वादों को भूलकर भाजपा के साथ गठबंधन करने का खामियाजा जेजेपी को भुगतना पड़ेगा। इस पार्टी ने सत्ता के लालच में हरियाणा की जनता के 5 साल बर्बाद किए हैं, अब जनता की बारी है। जनता लोकतांत्रिक तरीके से वोट की ताकत से जेजेपी को पूरे हरियाणा में पटकनी देगी। जनता इस बात को भी बखूबी समझती है कि बीजेपी के साथ जेजेपी का अंदरूनी गठबंधन आज भी जारी है। लेकिन दोनों दलों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि वो जनता को बरगला लेंगे। लोगों ने जिस तरह बीजेपी के 75 पर के नारे धराशाही किया था, उसी तरह इसबार 400 पार के नारे की हवा निकालेंगे। 75 पार की बात करने वाली बीजेपी विधानसभा चुनाव में 40 सीटों पर सिमट गई थी। इसी तरह लोकसभा में 400 पर का नारा देने वाली बीजेपी सिर्फ 150 सीटों पर सिमट जाएगी। शायद इसका अंदेशा खुद बीजेपी को भी हो गया है। इसलिए वह विपक्षी नेताओं को जांच एजेंसी के झूठे मुकदमों के जरिए जेल में बंद कर रही है। देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस के अकाउंट सील किए जा रहे हैं। बीजेपी सत्ताबल का इस्तेमाल करके चुनाव को प्रभावित कर रही है। लेकिन जनता बीजेपी की इस बौखलाहट को बखूबी समझ रही है और अपनी वोट के जरिए इसका मुंह तोड़ जवाब भी देगी।

संस्कारम् इंटरनेशनल स्कूल पटौदा में बच्चों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- संस्कारम् इंटरनेशनल स्कूल पटौदा में सोमवार को कक्षा नर्सरी से पाँचवी तक के बच्चों के लिए स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जैसा की हम सब जानते हैं की 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। इसी दिन को मनाने के क्रम को आगे बढ़ाते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया। संस्कारम का मानना है की अगर बच्चों को कुछ खास सिखाना या बताना है तो सिर्फ बोलकर बताने की बजाए उन्हें कुछ करके दिखाए ताकि वो उस बात के महत्व को अच्छे से समझे। इस जाँच शिविर में संस्कारम अस्पताल के सभी अनुभवी डॉ शामिल हुए स उनके द्वारा बच्चों की कई प्रकार की जाँच की गई। इसमें बच्चों का वजन, लम्बाई, आँखों व दांतो आदि की जाँच की गई और बच्चों को इनसे संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। स्वस्थ रहना हमारी दिनचर्या का ही एक हिस्सा हैं स कहा भी गया है कि – स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है इसलिए मन को शांत व स्वस्थ रखने के लिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक है । परन्तु आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना बहुत बड़ी चुनौती हो गया है। इतना समय भी किसी के पास नहीं है के बार-बार डॉ के पास जाकर जाँच करा ले अतः इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों व अभिभावकों दोनों को ही लाभ मिलता है। चिकित्सकों ने बच्चों के साथ कुछ महत्वपूर्ण बातें साँझा की। इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ महिपाल व कार्यकारिणी समिति के अन्य मुख्य लोग भी उपस्थित थे। संस्था के चेयरमैन डॉ महिपाल का कहना है के अगर बच्चे स्वस्थ रहेंगे तो उनका पढ़ाई में भी मन लगेगा और अन्य गतिविधियों में भी जो उनके लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा के इस तरह के शिविर वो समय समय पर लगवाते रहेंगे ताकि बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास में स्कूल अपनी भूमिका अच्छे ढंग से निभा सके।



कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
मतदाताओं के लिए कारगर साबित हो रहा 1950 हेल्पलाइन नंबर
वोटर हेल्पलाइन पर करें कॉल.. समस्याओं का होगा समाधान
हेल्पलाइन 1950 पर आई 149 समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव 2024 में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें,वोट बनवाने संबंधित किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो पाए,इसके लिए वोटर हेल्पलाइन 1950 शुरू की गई है,जिसका आमजन पूरा लाभ उठा रहे हैं। जिला मुख्यालय पर वोट संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान इस हेल्पलाइन के जरिए किया जा रहा है। अब तक वोटर हेल्पलाइन 1950 पर 149 काल पंजीकृत की गई ,जिनका मौके पर ही समाधान किया गया है। यह जानकारी डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश शिकायतें वोट बनवाने संबंधी रही हैं,जिन्हें वोट बनवाने संबंधी जानकारी देते हुए मतदान के प्रति जागरूक भी किया गया है। डीसी ने बताया कि इस हैल्प लाइन के जरिए कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में नाम सम्मिलित कराने, नाम हटाने या जुड़वाने, किसी भी प्रकार के संशोधन कराने, मतदाता फोटो पहचान पत्र और निर्वाचन से संबंधित जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन नंबर पर काल कर सकते हैं। सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डीसी ने बताया कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार स्वीप टीमें लगातार वोटरों को जागरूक कर रही है। मतदाताओं को प्रेरित करने और चुनाव आयोग के माध्यम से संचालित किए जा रहे विभिन्न एप की जानकारी भी आमजन को प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी समय 24 घंटे नंबर पर कॉल करके समस्याओं के बारे में जानकारी दी जा सकती है। उन्होंने बताया कि एक अप्रैल 2024 को जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष हो चुकी है,ऐसे युवा आगामी 26 अप्रैल तक आनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से अपना वोट बनवाकर मतदाता सूची में अपना नाम शामिल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि वोट के लिए पात्र व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट एनवीएसपी डॉट इन तथा वोटरर्स डाट ईसीआई डाट जीओवी डाट इन, वोटर हेल्पलाइन एप, सीएससी सेंटर और बीएलओ के माध्यम से वोट बनवा सकते हैं।



कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी, झज्जर।
चुनाव में अवैध शराब की शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
टोल फ्री नंबर पर शिकायत या सूचना मिलते ही होगा एक्शन
अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर जिला प्रशासन सख्त
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि लोकसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए चुनाव के दौरान अवैध शराब की शिकायतों के निदान के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आमजन टोल फ्री नंबर 1800-1022- 012 व फोन नंबर 0172-4112222 पर अवैध शराब से संबंधित शिकायत या सूचना दे सकता है। जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 01251-295092 और 01276-298200 पर अवैध शराब की शिकायत या सूचना दी जा सकती है। डीसी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति शराब की अवैध आवाजाही या बिक्री के संबंध में अपनी शिकायत या सूचना उपरोक्त नंबरों पर दर्ज करा सकता है । सूचना मिलते ही प्रशासन द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि आमजन लोकसभा आम चुनाव के दौरान आचार संहिता के संचालन के दौरान हरियाणा राज्य में शराब की अवैध आवाजाही, बिक्री एवं नकली शराब से संबंधित शिकायतें सूचना देने व प्राप्त करने के लिए आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा द्वारा मुख्य कार्यालय, पंचकूला में राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। टेलिफोन नंबरों के अलावा ीमसचकमेा/ींतलंदंजं-.हवअ.पद,कमजबम–रीर.मजक/ीतल.हवअ.पद, कमजब-ररत/हउंपस.बवउ पर ईमेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।
उपायुक्त ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव के दौरान जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री न हो, इसके लिए संबंधित विभाग तत्परता से निगरानी कर रहा है और विशेष टीमें ड्यूटी पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों को रूटीन में अधिकृत शराब ठेकों पर रिकॉर्ड भी चेक करने के निर्देश दिए गए हैं व डिस्टलरी से निकलने वाली गाडियों की रियल टाइम मॉनिटरिंग की जा रही है। अगर कहीं भी अवैध शराब मिलती है तो तुरंत एक्शन लेते हुए सख्त कार्रवाई करने के निर्देश हैं। इसके अलावा अवैध व नकली शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग द्वारा द्वारा कड़ी नजर रखी जाएगी।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
चुनाव से जुड़ी सही जानकारी प्राप्त करने के लिए आयोग की वेबसाइट्स व सोशल मीडिया को करें फॉलोरू जिला निर्वाचन अधिकारी
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, यूट्यूब के माध्यम से कर रहा है जागरूक
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत चुनाव आयोग ने डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को चुनाव से जुड़ी जानकारी को प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट (ईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन)व एप को ही फॉलो करना चाहिए। इसके अलावा अन्य अपुष्ट स्रोतों से जानकारी प्राप्त नहीं करनी चाहिए। डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग ने इस बार कई तरह की एप लॉन्च की हैं जो अलग-अलग कार्य के लिए इस्तेमाल में लाई जा सकती हैं। इसके अलावा हर रोज की चुनाव आयोग से जुड़ी गतिविधियों को चुनाव आयोग क वेबसाइट्स व सोशल मीडिया हैंडल पर देखा जा सकता है। डीसी ने कहा कि इस बार चुनाव आयोग ने स्पेशल चुनाव आयोग प्रवक्ता (इलेक्शन कमीशन स्पोक्सपर्सन) नाम से ट्विटर अकाउंट बनाया है जिस पर जरूरी गतिविधियां की जानकारी दी जाती है। उन्होंने कहा कि यह ट्विटर हेंडल सबसे भरोसेमंद स्रोत हैं। डीसी ने कहा कि वोटर हेल्पलाइन एप मतदाताओं के लिए सबसे महत्वपूर्ण एप है। यह एप मतदाताओं को चुनाव से जुड़ी सभी जानकारी प्रदान करता है, जैसे कि मतदाता सूची में नाम खोजने, मतदान केंद्र का पता लगाने, चुनाव से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराने, चुनाव आयोग के निर्देश, आदेश और नोटिफिकेशन देखने, मतदाता शिक्षा से जुड़ी सामग्री देखने आदि। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय आमजन तक सत्यापित सूचनाएं पहुंचना जरूरी है। कई बार भ्रामक सूचनाओं से माहौल खराब होता है। ऐसे में आमजन से आह्वान है कि वह चुनाव से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए चुनाव आयोग के आधिकारिक स्रोतों का ही इस्तेमाल करें।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व
मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे सूचना व जनसंपर्क विभाग के कलाकार
जिला भर में प्रभावी रूप से जारी हैं स्वीप गतिविधियां
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़ चढकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम के कलाकार गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। विभाग के लीडर सतबीर सिंह, जीतेंद्र, कमल सिंह, अमन,रामनिवास आदि पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम की धुनों पर ‘सुण ल्यो भाई सारे मतदाताओं, वोट डाल के आना सै, आपणे हाथां तै थामनै भारत का भाग्य बनाना सै…’ जैसे मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए सहज ही लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। भजन मंडली कलाकारों द्वारा मतदाता जागरूकता गीतों व भजनों के माध्यम से लोगों को बढ़ चढकर मतदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक किया जा रहा है। भजन मंडली कलाकार ग्रामीणों से वोट बनवाने का आह्वान करते हुए लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक कर रहे हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने व मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए झज्जर जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार की रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया रहा है। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी सलोनी शर्मा बतौर नोडल अधिकारी कार्य करते हुए गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी झज्जर।

रविंद्र मलिक, एसडीएम बेरी।
चैत्र नवरात्रि आज से,श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से होंगे माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन – एसडीएम
बेरी में नवरात्रों की शुरुआत से ही माता के दर्शन को आते हैं श्रद्धालु
माता भीमेश्वरी देवी का मुख्य मेला 14 से 16 अप्रैल तक लगेगा
बेरी, 08 अप्रैल, अभीतक:-एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में प्रत्येक श्रद्धालु को बिना किसी कठिनाई के माता के दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इस बार मंगलवार 09 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो रही है और पहले नवरात्र से ही माता के दर्शन को श्रद्धालु आना शुरू हो जाते हैं। मेले में प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मेला में आने वाले हर व्यक्ति को बिना किसी परेशानी के देवी के दर्शन हों,जिसके चलते संबंधित विभागों के अधिकारी तैयारियों को पूरा करने में लगे हुए हैं। एसडीएम ने माता भीमेश्वरी देवी मेला परिसर का दौरा करते हुए सुविधाओं का निरीक्षण किया।
श्रद्धालुओं की सुविधा को लगेंगी एलईडी स्क्रीन
एसडीएम रविंद्र मलिक ने बताया कि इस बार देवी मेला के चलते मंदिर परिसर में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिससे दर्शन की कतार में लगे माता भक्तों को माता के दर्शन आसानी से हो सकें। उन्होंने बताया कि देवी दर्शन के चलते भीड़ होने के कारण कई बार दर्शन ठीक ढंग से नहीं हो पाते, ऐसे में मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है,जिससे बाहर से आने वाले श्रद्धालु माता के स्वरूप को आसानी से देखकर पूजा अर्चना कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेला में भी जरूरत अनुसार भक्तों की सुविधा के लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की जा रही है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को लेकर चाक चैबंद रहेगी व्यवस्था
एसडीएम ने बताया कि आगामी 14 से 16 अप्रैल को लगने वाले बेरी मेला में सप्तमी और अष्टमी के दिन मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था चाक चैबंद रहेगी। उन्होंने बताया कि मेला में किसी प्रकार की सिथति से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैद रहेगा। मेले की सुरक्षा के चलते चप्पे-चप्पे पर पुलिस रहेगी। उन्होंने बताया कि मेला में पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों की व्यवस्था को लेकर सार्थक प्रयास किये गए हैं। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ के चलते कानून व्यवस्था की स्थिति पर पैनी नजर रहेगी।

बिजली उपभोक्ता फोरम की बैठक आज
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- जिला मुख्यालय स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार 9 अप्रैल को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक मंगलवार 9 अप्रैल को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी।

गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में शहीद मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर समिति सदस्यों ने पुष्प अर्पित करके किया नमन
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में शहीद मंगल पाड़े की पुण्यतिथि पर समिति सदस्यों ने पुष्प अर्पित करके नमन किया। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि मंगल पांडे का जन्म भारत के उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगवा नामक गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम दिवाकर पांडे था, ब्राह्मण होने के कारण मंगल पांडे सन 1849 में 22 साल की उम्र में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी की सेना में बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34 वी बटालियन में भर्ती किए गए। जिसमें ज्यादा संख्या में ब्राह्मणों की भर्ती जाती थी। मंगल पांडे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वह ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इन्फेंट्री के सिपाही थे तत्कालीन अंग्रेजी शासन ने उन्हें बागी करार दिया जबकि आम हिंदुस्तानी उन्हें आजादी की लड़ाई के नायक के रूप में समान देता है। भारत के स्वाधीनता संग्राम में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर भारत सरकार द्वारा उनके सम्मान में सन 1984 में एक डाक टिकट जारी किया गया तथा मंगल पांडे द्वारा गाय की चर्बी मिले कारतूस को मुंह से काटने से मना कर दिया था। ब्रिटिश सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी दे दी गई। श्रद्धांजलि देने वालों में सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, जय भगवान प्रधान, राहुल, सत्यवान भोला, समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक मौजूद रहे।

रेखाचित्र प्रतियोगिता में भारत प्रथम
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर में ललित कला समिति के तत्वाधान में रेखाचित्र प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता सेनानियों के रेखाचित्र बनाये। इसमें 16 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पहला स्थान बीए द्वितीय वर्ष से भारत, दूसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष से जयश्री तथा तीसरा स्थान बीए द्वितीय वर्ष से प्रवीण ने प्राप्त किया। महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के जनसंचार विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हरीश कुमार, प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, जनसम्पर्क निदेशक सुनीत मुखर्जी एवं जनसंचार प्राध्यापक डॉ. नवीन कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। जनसंचार प्राध्यापिका डॉ. कविता, कंप्यूटर विज्ञान प्राध्यापिका डॉ. अंजू बाला और मोनिका सिंगला और अंग्रेजी प्रवक्ता डॉ. मीनू ने कार्यक्रम का आयोजन किया।

एमडीयू की समिति ने किया नेहरू कॉलेज का दौरा
एमए पत्रकारिता की संबद्धता के लिए किया इंस्पेक्शन
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में एमडीयू रोहतक की समिति ने कॉलेज मे एमए पत्रकारिता पाठ्यक्रम के द्वितीय वर्ष की संबद्धता प्रदान करने के लिए दौरा किया। इस समिति में एमडीयू के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार, प्राध्यापक सुनीत मुखर्जी और डॉ. नवीन कुमार शामिल रहे। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने समिति का अभिनंदन किया और कॉलेज में उपलब्ध ढांचागत सुविधाओं और अन्य गतिविधियों की जानकारी दी। जनसंचार प्राध्यापक डॉ. अमित भारद्वाज ने समिति को जनसंचार विभाग में उपलब्ध संसाधनों और मीडिया लैब के बारे में जानकारी दी। समिति ने मीडिया लैब, पुस्तकालय, संगीत विभाग, ऑडिटोरियम और अन्य टीचिंग ब्लॉक का भ्रमण किया। प्रोफेसर हरीश कुमार ने जनसंचार के विद्यार्थियों से संवाद किया और कहा कि आज विद्यार्थियों के पास पहले से बेहतर सुविधाएं और सोशल मीडिया के प्लेटफार्म उपलब्ध हैं। विद्यार्थियों को इनका सदुपयोग करना चाहिए। लेखन और रिपोर्टिंग के लिए विषयों की कमी नहीं है। प्रोफेसर सुनीत मुखर्जी ने कहा कि विद्यार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण पर ध्यान देना चाहिए और खुद को अपडेट रखना चाहिए। लेखन का निरंतर अभ्यास करना चाहिए और अपने कौशल विकसित करने चाहिए। डॉ. नवीन कुमार ने मीडिया शिक्षण के लिए उपलब्ध विभिन्न तकनीकी सुविधाओं की जानकारी दी और महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के स्टूडियो का भ्रमण करने के लिए आमंत्रित किया । इस अवसर पर महाविद्यालय के रजिस्ट्रार राकेश पसरीजा, जनसंचार प्राध्यापिका डॉ. कविता, प्रवक्ता अंकुर, जितेंद्र और डॉ. रितु हुड्डा उपस्थित रहे।

सरकार के हठधर्मिता के लिए सरकार के प्रति कर्मचारियों में रोष: चंद्रभान शर्मा
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- जिला कार्यकारिणी झज्जर की मासिक बैठक स्थानीय जल घर में जिला प्रधान राजवीर सिंह प्रधान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आज की बैठक में विशेष रूप से प्रांतीय संगठन सचिव चंद्रभान शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को मुख्य अध्यापक राजेंद्र प्रसाद, भूप सिंह, एस के गौतम ने बैठक को संबोधित किया। प्रांतीय संगठन सचिव चंद्रभान शर्मा ने प्रेस को बताया कि मीटिंग में वर्तमान सरकार के हठधर्मिता के लिए सरकार के प्रति रोष प्रकट किया गया। क्योंकि हरियाणा सरकार स्टेट पेंशनर्स लगभग 2 वर्षों से संघर्षरत हैं। पेंशनर्स ने हरियाणा सरकार के सभी विधायकों सांसदों व मंत्रियों को ज्ञापन सौंप कर हरियाणा सरकार को अपनी मांगों से अवगत कराया लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं बैठक में सर्व समिति से फैसला किया गया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा व जेजेपी उम्मीदवारों का डटकर विरोध किया जाएगा। जो सरकार को भारी पड़ेगा। भाजपा व जे जे पी का विरोध करने के लिए और लोगों को जे जे पी जन विरोधी नीतियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आंदोलन को सफल बनाने के लिए सभी साथियों ने सहमति जताई। जिलाप्रधान राजवीर सिंह ने आह्वान किया यदि सरकार ने समय रहते हमारी मुख्य मांगों 65,70,75 वर्ष की आयु उपरांत 10, 15, 20 प्रतिशत की वृद्धि मेडिकल कैशलेस की सुविधा प्रदान करना मेडिकल 1000 से बढ़कर 3000 करना फैमिली पेंशनर्स को एल टी सी की सुविधा प्रदान करना। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय को लागू करना, 18 महीना का कोरोना की आड़ में रोका गया महंगाई भत्ता, महंगाई राहत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार रोका गया। महंगाई भत्ता 6ः ब्याज की दर से देना आदि मांगों को शीघ्र पूरा करें अन्यथा भविष्य में सरकार को उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। आज की बैठक में प्रांतीय संगठन सचिव चंद्रभान शर्मा, राजवीर सिंह, मुख्य अध्यापक जिला प्रधान झज्जर सतीश शर्मा, महासचिव राजेंद्र प्रसाद शर्मा, भूप सिंह, मास्टर श्री किशन गौतम, मुख्य अध्यापक बाबूलाल आदि उपस्थित रहे।

बच्चों को शिक्षित करने का कार्य कर रहा है डा. अनिल मलिक स्कूल – राजेश भाटिया
स्कूल के संस्थापक की पुण्यतिथि पर प्रधान सहित गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि
फरीदाबाद, 08 अप्रैल, अभीतक:- श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एनआईटी नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित गणमान्य लोगों व अध्यापकों ने डा. अनिल मलिक चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि डा. अनिल मलिक ने वर्षो पहले जो पौधा रोपा था, आज वह वट वृक्ष के रूप में बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि जो पहले डा. अनिल मलिक ने की थी, उसके लिए वह सदैव हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे। श्री भाटिया ने कहा कि स्कूल में बच्चों को शिक्षित होते देख उन्हें बहुत खुशी होती है क्योंकि यहां गरीब व जरूरतमंद बच्चों को शिक्षित किया जा रहा है, जो आने वाले समय में देश का भविष्य बनेंगे। उल्लेखनीय है कि यह स्कूल 1975 में डॉक्टर रघुनाथ राय जी के सुपुत्र श्री अनिल मलिक द्वारा प्रारंभ किया गया था परंतु अप्रैल 1981 में उनकी मृत्यु के पश्चात स्कूल का नाम उन्हीं के नाम से प्रसिद्ध है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल की प्रथम अध्यापिका श्रीमती लाज अरोड़ा एवं श्रीमती शकुुंतला मेहंदीरत्ता रही। 1975 से 1985 तक यह स्कूल आठवीं कक्षा तक था, 1985 से 1992 तक नौंवीं, दसवीं तक था तथा 1992 में यह स्कूल 12वीं तक हो गया। अब यह स्कूल स्व. डा. श्री रघुनाथ राय के पुत्र श्री विनोद कुमार मलिक के संरक्षण में प्रधान राजेश भाटिया द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस मोके पर प्रधान राजेश भाटिया, विनोद मलिक एवं स्कूल के बच्चों के संग नन्द राम पहिल, जनक भाटिया, मोक्षित भाटिया सचिन भाटिया, प्रेम बब्बर तथा स्कूल अद्यापिकाओं में सोनिया अरोड़ा, सुमन अरोड़ा, रजनी बजाज, नीतू भाटिया, हिमानी गुलाटी, शोभा शर्मा, मान्या रतड़ा, रेखा वधवा, रेखा जोहरा, अनु भाटिया, प्रवेश भाटिया, सोनिया ठकराल, मोनिका विरमानी, अशोक कुमार, रिंकल भाटिया, चाहत, नूपुर, सुनीता, सीमा भाटिया, इंदु दस्वाल, विकास शर्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जनसंपर्क अभियान के दौरान श्रीमती गीता भुक्कल विधायक झज्जर व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा’ ने झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गाँव बिठला’ में शिरकत की और 14 अप्रैल को झज्जर में होने वाली जन आक्रोश रैली का निमंत्रण दिया। इस मौके पर श्री. कुनाल भादो भी उपस्थित रहे।

जिला प्रशासन को राज्य सरकार के दिशा निर्देश अनुसार केस फाइल कराना हुआ चुनौतिपूर्ण – श्रीभगवान फौगाट
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय अभिलेखागार रिकॉर्ड आजाद हिन्द फौज नामीनल रोल के आधार पर राज्य सैकड़ों सैनिकों को स्वतंत्रता सेनानी दर्जा दिलाने रिकॉर्ड परिवारों तक पहुंचाने गांव के गौरव पट्ट स्मारकों पर स्वतंत्रता सेनानी होने का नाम लिखवाने के प्रयास में आठ साल से लगे सामाजिक कार्यकर्ता स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी सदस्य श्रीभगवान फौगाट द्वारा बताया गया है कि इस विषय में सभी जिला प्रशासन को छः सालों में पांच बार केस फाइल करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पत्र भी लिखे जा चुके हैं एवं पांच बार जिला प्रशासन द्वारा भी पत्र सम्बन्धित विभाग अधिकारियों को लिखे जा चुके हैं लेकिन रिपोर्ट तैयार कर भेजा जा रहा है कि परिवारों के पास ऐसा कोई रिकॉर्ड ही नहीं है जिससे यह पता चलता है कि ऐसे सैनिकों का नाम गांव का नाम देकर रिपोर्ट मांगी जा रही है लेकिन रिकॉर्ड को कार्यालय में रखा जा रहा लगता है। श्री भगवान फौगाट द्वारा बताया गया है ऐसे काफी केस तो जिला झज्जर से हैं जिनको गांव के गौरव पट्ट स्मारकों पर अंग्रेजी सेना में रहते हुए अमर शहीद सैनिक होने का नाम लिखा गया है जबकि रिकॉर्ड आजाद हिन्द फौज पुनः बार बार फिर से राज्य व जिला प्रशासन को दिया जा चुका है लेकिन परिवारों को नहीं दिया गया है लगता यह है कि परिवारों और पटवारियों तक रिकॉर्ड नहीं पहुंच पा रहा है इसलिए राज्य सरकार के दिशा निर्देश पालन करना जिला प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण हो गया है उम्मीद करते हैं कि जल्द से जल्द ऐसे सैनिकों का रिकॉर्ड परिवारों तक पहुंचाकर गांव के गौरव पट्ट स्मारकों पर स्वतंत्रता सेनानी होने का नाम लिखने व स्वतंत्रता सेनानी होने कि सिफारिश राज्य सरकार को भी भेजने में जिला प्रशासन ठोस कदम उठाकर ऐसे सैनिकों को सम्मान देगा।

झज्जर पुलिस द्वारा ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया गया
ब्लैक फिल्म लगी 125 गाड़ियों सहित 1910 वाहन चालकों के किए चालान
बहादुरगढ़, 08 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों पर विशेष निगरानी रखते हुए चालान करने का अभियान चलाया गया था। इस अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा जिलेभर में 125 ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के चालान किए गए इसके साथ ही यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 1910 अन्य वाहन चालकों के चालान भी किए गए। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना यातायात बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हरियाणा पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार व पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक विशेष अभियान चलाकर ब्लैक फिल्म लगी 125 वाहन चालकों के चालान किए गए वही गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 374, बिना नंबर प्लेट व बिना पैटर्न नंबर प्लेट 191 के वाहन चालको के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान अपराधिक गतिविधियों को रोकने व यातायत के नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने के लिए चलाया गया था। इस अभियान के तहत बीते सात दिन के दौरान झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर विशेष चेकिंग अभियान चला कर यातायात के नियमों का पालन न करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिस संबंध में यातायात प्रबंधक बहादुरगढ़ ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और यातायात के नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ कानून कारवाई अमल मे लाई जाएगी।

ऑनलाइन फ्रॉड का हो गए हो शिकार तो पोर्टल पर ऑनलाइन करें शिकायत दर्ज या 1930 पर कॉल करके दे जानकारी
साइबर फ्रॉड होने पर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के बारे में पुलिस उपायुक्त ने दी विस्तृत जानकारी
झज्जर, 08 अप्रैल, अभीतक:- आजकल पढ़े-लिखे लोग भी घर बैठे पैसे कमाने के चक्कर में साइबर ठगी के शिकार हो रहे हैं। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा स्कूलों, कॉलेज, सार्वजनिक स्थानो, कंपनियां,व फैक्ट्री आदि में जाकर लोगों को साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक किया जा रहा है क्योंकि साइबर फ्रॉड से बचने का तरीका केवल जागरूकता ही है अगर हम जागरुक है तो हम साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं। पुलिस उपायुक्त ने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के लिए प्रयोग किए जा रहे विभिन्न तरीकों के बारे में बताते हुए ठगी होने पर हेल्पलाइन नंबर-1930 पर कॉल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि साइबर ठगों द्वारा फेक आईडी, फेक लिंक, फेक ईमेल, फेक नौकरी, फेक कॉल व मैसेज सहित विभिन्न प्रकार से बैंक डेबिट व क्रेडिट कार्ड ब्लॉक करने के नाम पर, कार व दुपहिया वाहन व अन्य सामान ऑनलाइन बेचने व खरीदने के नाम पर, पॉलिसी रिन्यू करने के नाम पर, लोन देने के नाम पर, मॉर्फ की गई न्यूड वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देने के नाम पर इत्यादि प्रकार से ठगी की जा रही है।किसी भी व्यक्ति को मोबाइल पर आने वाले ओटीपी व बैंक खाते संबंधी कोई भी जानकारी न दें। ठग बैंक अधिकारी बन कर ठगी करते है। मोबाइल पर आने वाले अनजान लिंक व किसी भी इनाम और ऑफर के लिंक को ओपन न करें ऐसा करने पर आप साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए हमें साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूक होना बहुत जरूरी है। सही जानकारी होने पर कुछ लोगों के पैसे वापस मिल जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग सोशल मीडिया पर बदनाम होने से भी बच जाते हैं। हरियाणा सरकार द्वारा साइबर क्राइम या फ्रॉड की शिकायत करने के लिए एक पोर्टल बनाया है।आप 1930 पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं। इसके अलावा ीजजचेरूध्ध्बलइमतबतपउम.हवअ.पदध् पर जाकर लिखित शिकायत कर सकते हैं। इस साइट पर जाने के बाद होमपेज पर दिख रहे शिकायत दर्ज करें के बटन पर क्लिक करें। अगले पेज पर नियम और शर्तें पढ़ें और स्वीकार करें।
श्अन्य साइबर अपराध की रिपोर्ट करेंश् बटन पर क्लिक करें।
श्नागरिक लॉगिनश् विकल्प चुनें और नाम, ईमेल और फोन नंबर जैसी जानकारी दें।
अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
अगले पेज पर, उस साइबर अपराध के बारे में जानकारी प्रदान करें जिसकी आप रिपोर्ट करना चाहते हैं।
इस फॉर्म को चार भागो में विभाजित किया गया है-सामान्य जानकारी, पीड़ित जानकारी, साइबर अपराध की जानकारी और प्रीव्यू।
प्रत्येक भाग में मांगी गई आवश्यक जानकारी दें।
जानकारी को ठीक से देखने के बाद श्सबमिटश् बटन पर क्लिक करें।
अब एक नए पेज पर क्राइम की पूरी जानकारी जैसे स्क्रीनशॉट, मोबाइल नंबर या अन्य फाइलें अपलोड करें और सेव एंड नेक्स्टश् पर क्लिक करें।
जानकारी वेरिफाइड करें और श्सबमिटश् बटन पर क्लिक करें।
आपको एक कंफर्मेशन मैसेज प्राप्त होगा कि आपकी शिकायत दर्ज कर ली गई है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें। इस प्रकार से आप साइबर पोर्टल पर अपनी रिपोर्ट दर्ज कर सकते हैं।

बहादुरगढ़वासी को पुलिस संबंधित कार्यों के लिए नहीं काटने पड़ेंगे झज्जर के चक्कर
पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा द्वारा बहादुरगढ़ में ही किया जाएगा समस्याओं का समाधान
बहादुरगढ़, 08 अप्रैल, अभीतक:- झज्जर जिले में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बाद से ही बहादुरगढ़ डिवीजन को पुलिस जिला बहादुरगढ़ घोषित किया गया है जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था बनाने रखने के संबंध में जिम्मेदारी पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। जिसमें थाना शहर बहादुरगढ़, थाना लाइनपार बहादुरगढ़, थाना बादली, थाना आसौदा, महिला थाना बहादुरगढ़, सदर थाना बहादुरगढ़ व थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ आते हैं। भविष्य में निम्नलिखित थानों के अंतर्गत आने वाले आमजन को किसी प्रकार की परेशानी है तो वे बहादुरगढ़ में ही बालौर रोड पर बने लघु सचिवालय में पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा से अपनी समस्याओं के बारे में ऑफिस समय में किसी भी समय मिल सकते हैं और अपनी समस्याओं के बारे में पुलिस उपायुक्त को बता सकते हैं जिनकी समस्याओं का जल्दी समाधान किया जाएगा। पुलिस जिला घोषित होने के बाद बहादुरगढ़ वासियों को पुलिस संबंधित कार्यों के लिए अब झज्जर जाने की आवश्यकता नहीं है बहादुरगढ़ में ही पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इसलिए आमजन को सूचित किया जाता है कि अगर भविष्य में अपनी समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारी से मिलना हो तो वे झज्जर न जाकर बहादुरगढ़ में बने पुलिस कार्यालय में पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा से मिल सकते हैं। आमजन के आपसी विवादों व पुलिस कार्रवाई से संबंधित शिकायतों पर तत्परता से कार्यवाही करने तथा अन्य समस्याओं का समाधान अब बहादुरगढ़ में ही हो सकेगा। लघु सचिवालय बहादुरगढ़ में पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा शिकायतकर्ताओं के रूबरू होकर उनकी समस्याओं के समाधान बारे संबंधित थाना प्रबंधकों को उचित दिशा निर्देश करेंगे।
हाईटेक तरीके से लोकसभा चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा भारत निर्वाचन आयोग
लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों की सहुलियत के लिए बनाया सुविधा पोर्टल
चुनाव प्रचार से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के लिए मिलेगी ऑनलाइन परमिशन
रेवाड़ी, 08 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी के युग में भारत निर्वाचन आयोग हाईटेक तरीके से लोकसभा आम चुनाव कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार के लोकसभा आम चुनावों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कईं मोबाइल ऐप व पोर्टल लॉन्च किए हैं, जिससे चुनाव प्रक्रिया से संबंधित गतिविधियों के क्रियान्वयन में आयोग के साथ-साथ राजनीतिक पार्टियों व उम्मीदवारों को सुविधा होगी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लॉन्च किए गए सुविधा पोर्टल (ेनअपकीं.मबप.हवअ.पद) के माध्यम से चुनाव प्रचार गतिविधियों के लिए ऑनलाइन अनुमति मिलेगी। उन्होंने बताया कि सुविधा पोर्टल एक तकनीकी समाधान है, जो स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनावों के लोकतांत्रिक सिद्धांतों को कायम रखते हुए सभी को समान अवसर सुनिश्चित करता है। इस सुविधा पोर्टल के माध्यम से चुनाव अवधि के दौरान राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से अनुमति और सुविधाओं के अनुरोध प्राप्त करने तथा उन पर कार्रवाई करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया गया है। चुनाव अभियान अवधि के दौरान जब पार्टियां और उम्मीदवार मतदाताओं तक पहुंचने के लिए गतिविधियों में व्यस्त होते हैं, तो उस दौरान यह सुविधा पोर्टल पहले आओ-पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से विविध श्रेणी के तहत अनुमति अनुरोधों पर कार्रवाई करता है।
सुविधा पोर्टल पर राजनीतिक दल व उम्मीदवार अनुमति के लिए कहीं से भी किसी भी समय कर सकते हैं ऑनलाइन अनुरोध
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक दल और उम्मीदवार कहीं से भी, किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, सभी हितधारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन सबमिशन विकल्प भी उपलब्ध है। पोर्टल में एक ऐप भी है जो आवेदकों को वास्तविक समय में अपने अनुरोधों की स्थिति को ट्रैक करने में सक्षम बनाता है, जिससे प्रक्रिया में और अधिक सुविधा और पारदर्शिता आती है। इसके अलावा, पोर्टल पर उपलब्ध अनुमति डेटा चुनाव व्यय की जांच करने के लिए एक मूल्यवान संसाधन के रूप में कार्य करता है, जो चुनावी प्रक्रिया में अधिक जवाबदेही और अखंडता में योगदान देता है। इस पोर्टल पर रैलियों के आयोजन, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, घर-घर जाकर प्रचार करने, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने व पर्चे बांटने सहित विभिन्न गतिविधियों की अनुमति प्राप्त की जा सकती है।
चुनाव का पर्व-देश का गर्व
आमजन को मतदाता जागरूकता का संदेश दे रहीं हरियाणा राज्य परिवहन की बसें
हरियाणा रोडवेज की बसों पर लगी प्रचार सामग्री मतदाताओं को बढ़चढकर मतदान करने के प्रति कर रही है उत्साहित
रेवाड़ी, 08 अप्रैल, अभीतक:- हरियाणा राज्य परिवहन लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में शामिल होने और अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहा है। हरियाणा राज्य परिवहन के रेवाड़ी डिपो से निकलने वाली बसें न केवल हरियाणा राज्य बल्कि देश के अन्य राज्यों के मतदाताओं को भी जागरूक करने में मददगार बन रही हैं। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा द्वारा हरियाणा राज्य परिवहन की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री लगाई गई है जो मतदाताओं का ध्यान सहज ही अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं और मतदाताओं को 25 मई मतदान के दिन बढ़चढकर मतदान करने के प्रति जागरू कर रही हैं। लोकसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रेवाड़ी बस स्टैंड से विभिन्न रूटों पर चलने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के जरिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए भारत निर्वाचन आयोग व राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से हरियाणा रोडवेज की बसों पर मतदाता जागरूकता प्रचार सामग्री, बैनर व पोस्टर चस्पा करवाए गए हैं। इन पोस्टरों में आम जनता से ‘छुट्टड्ढी का दिन समझकर घर पर आराम न फरमाइए-मतदान केंद्र पर मतदान करने आइए’, ‘लोकतंत्र की सशक्त तस्वीर- उंगली पर नीली लकीर ’ जैसे जागरूकता स्लोगन व टैग लाइन के माध्यम से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की जा रही है। बसों पर लगी प्रचार-सामग्री के माध्यम से आमजन को मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 की भी जानकारी दी जा रही है।

चुनाव का पर्व-देश का गर्व
आमजन के बीच पहुंचकर मतदान करने का संदेश दे रही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की प्रचार टीम
जिलाभर में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को किया जा रहा है जागरूक
लोकसभा आम चुनाव के मद्देनजर जिलाभर में 25 मई तक जारी रहेंगी स्वीप गतिविधियां
रेवाड़ी, 08 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं को जागरूक कर बढ़चढकर मतदान करने व मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम गांव-गांव जाकर जिला प्रशासन की ओर से जिला में चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत आमजन को वोट बनवाने के साथ ही वोट डालने के लिए प्रेरित व जागरूक कर रही है। विभाग के पार्टी कलाकार ढोलक, चिमटा व हारमोनियम के माध्यम से मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाले गीत व भजन गाते हुए लोगों का मतदान का संदेश दे रहे हैं। सोमवार को भजन मंडली कलाकारों ने ग्रामीणों को वोट का महत्व समझाते हुए वोट बनवाने का आह्वड्ढान करने के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में वोट का शत प्रतिशत प्रयोग करने बारे जागरूक किया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोट बनवाने व मतदान करने के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए जिला में स्वीप अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं तथा रचनात्मक गतिविधियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया रहा है। स्वीप गतिविधियों के लिए एडीसी अनुपमा अंजलि बतौर नोडल अधिकारी कार्य करते हुए गतिविधियों के सफल आयोजन की मॉनिटरिंग कर रही हैं। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है ताकि चुनाव पर्व देश का गर्व थीम को सही मायनों में चरितार्थ किया जा सके। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी जागरूक किया जा रहा है। जिला में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 25 मई तक स्वीप गतिविधियां जारी रहेंगी।
उम्मीदवार के खाते में जुड़ेगा बल्क एसएमएस का खर्च रू जिला निर्वाचन अधिकारी
आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी रहेगी टीम की कड़ी नजर
रेवाड़ी, 08 अप्रैल, अभीतक:- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने लोकसभा आम चुनाव में प्रचार के दौरान उम्मीदवार द्वारा थोक में भेजे जाने वाले एसएमएस का खर्च भी संबंधित उम्मीदवार के खाते में जोड़ा जाएगा। प्रचार अवधि के दौरान वैकल्पिक निर्वाचन के प्रचार के लिए बल्क (थोक) में भेजे गए एसएमएस की जानकारी जिला प्रशासन व संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मिलने पर वह सेवा प्रदाता से इस पर हुए व्यय का अनुमान लगवाकर इसे उम्मीदवार के खाते में जोड़ देगा। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार मतदान संपन्न होने के लिए निश्चित किए गए समय की समाप्ति से 48 घंटे पहले तक की अवधि के दौरान राजनीतिक प्रकृति के थोक में एसएमएस भेजने पर प्रतिबंध होगा। जिला में प्रचार के दौरान मोबाइल सेवा प्रदाता सभी संबंधितों के नोटिस में ऐसे थोक एसएमएस की जानकारी मॉनिटरिंग टीम के संज्ञान में लाने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण प्रक्रिया के साथ संपन्न करवाने के लिए भी आयोग ने निर्देश जारी किए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक एसएमएस भेजने वालों पर भी टीम की कड़ी नजर रहेगी। आपत्तिजनक एसएमएस की जांच के दौरान एसएमएस भेजने वाले का पता लगाकर उसके खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।पन्ना पवई, 08 अप्रैल, अभीतक:- शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में आज लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत आज विद्यालय में मेंहदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता एवम् रंगोली बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने अति उत्साह से भाग लिया। जहां एक ओर मेहंदी के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न नारों को अदभुत डिजाइन के साथ उकेरा गया वहीं रंगोली के जरिए रोचक संदेश के जरिए मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु रंगोली बनाई।
मत है ताकत संकल्प मतदान – लक्ष्य विकसित भारत
आज की कार्यक्रम में शिक्षक सतानंद पाठक ,जय प्रकाश पांडे बीएलओ,प्रेमा प्रजापति शिक्षक विवेक सिंह, राजेश पाठक विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , ग्रामीण जन एवं छात्र,छात्राएं उपस्थित रहे

अलवर बिजली घर चैराहे पर 07 अप्रैल से लगाई जाने वाली प्याऊ का किया उद्घाटन
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी अलवर, 08 अप्रैल, अभीतक:- रविवार को बिजली घर चैराहे पर हर बार की भांति पिछले 10 सालों से आपकी सेवा में निशा होम केयर की तरफ से और सभी के जन सहयोग से लगने वाली प्याऊ का उद्घाटन किया गया। जिसमें सभी समाजसेवी मौजूद रहे। अपना घर आश्रम के अशोक मेठी, डॉ अशोक व उनकी धर्मपत्नी निशा होम केयर पूरी टीम व समाजसेवी गौरव शर्मा डायरेक्टर निशा होम केयर निशा सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।यह प्याऊ 07अप्रैल से जगन्नाथ जी के रथ यात्रा के बाद मेले के समापन तक चलाई जाएगी।

मोदी सरकार रहेगी तब तक आरक्षण के साथ नहीं होगी छेड़छाड ़-डाॅ. किरोड़ी
ज्योतिबा फूले जयन्ती समारोह में शरीक हुए भाजपा नेता
नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट
माचाड़ी राजगढ़, 08 अप्रैल, अभीतक:- पिनान कस्बे के ज्योतिबा फूले पार्क में सोमवार को सैनी समाज की ओर से भारतीय समाज सुधारक एवं सत्य शोधक समाज के निर्माता महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती हर्षोउल्लास के साथ मनाई गई। यहां आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने शिरकत कर भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव के समर्थन में मतदान करने की बात कही।कार्यक्रम में शरीक हुए कृषि एवं बागवानी और ग्रामीण विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री डा.किरोड़ी लाल मीणा ने महात्मा ज्योतिबा फूले के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने उपस्थित लोगों से जन संपर्क करते हुए कहा कि जब तक मोदी सरकार रहेगी तब तक आरक्षण के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मतदान करने की अपील करते हुए मोदी सरकार को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आमजन को संबोधित करते हुए कहा कि किसी के बहकावे में नहीं आए।भाजपा भजन लाल सरकार में कोताही बरतने का काम नहीं है। भ्रष्टाचार में लिप्त भ्रष्टाचारियों को कतई नहीं बख्सा जाएगा। पेपर लीक मामला युवाओं का सबसे दर्द भरा मामला रहा है। जिसमें भाजपा सरकार ने संज्ञान लेते हुए प्रकरण में लिप्त दोषियों को जेल भेज रह रहे हैं।दोषियों को भी सजा अवश्य मिलेगी। पिनान में चतुर्भुज मंदिर की मूर्ति चोरी प्रकरण को लेकर उठे मुद्दे पर बाबा के नाम से मशहूर सवाई माधोपुर विधानसभा के सदस्य डा.किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि पिनान के पंचायती चतुर्भुज मंदिर की मूर्ति चोरी प्रकरण में संघर्ष किया तो सफलता मिली और मूर्ति बरामद हुई। लेकिन मूर्ति आज तक मंदिर में प्रतिष्ठित नहीं हो सकी इसकी गहरी संवेदना व्यक्त की। कार्यक्रम में बांदीकुई विधायक भाग चंद टाकडा, पप्पू प्रधान अलवर, निर्मल तिवारी अलवर, भाजपा नेता विजय समर्थ लाल मीणा, बन्ना राम मीणा, सुनीता मीणा,ओम प्रकाश सैनी, जिला महामंत्री शिवदयाल मीणा, सतीश उपाध्याय, संजय शर्मा पुंदरा, मंडल अध्यक्ष बनवारी लाल मीणा, भजनलाल सैनी, संदीप सैनी, लाला सैन मालाखेडा सहित सैनी समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लिफ्ट का बटन दबाने के साथ ही मतदान के लिए जागरूक करेगी ऊंगली
सार्वजनिक स्थानों के अलावा लिफ्टों में लगेंगे मतदाता जागरूकता के स्टीकर
भिवानी, 08 अप्रैल, अभीतक:- लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर स्वीप अभियान जोरों पर हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा स्वीप अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियों का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों के साथ ही नागरिकों को अस्पतालों व अन्य जगहों पर लिफ्ट में भी मतदान के प्रति जागरूकता के लिए स्टीकर नजर आएंगे, जो लिफ्ट का बटन दबाने से पहले मतदान के प्रति जागरूक करेंगे। उल्लेखनीय है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला में अबकी बार लोकसभा चुनाव में जिला में 75 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अधिक से अधिक मतदान को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त नरेश नरवाल के निर्देशानुसार एडीसी हर्षित कुमार की अगुवाई में स्वीप प्लान तैयार किया गया है, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा जागरूकता रैली निकाली जा रही हैं, वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मंगल गीत गाकर विशेषकर महिलाओं को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्वयं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरवाल ने पिछले दिनों शहर में राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में आयोजित एथलीट प्रतियोगिता में छात्राओं को अपने मत का प्रयोग करने की शपथ दिलाई थी। मतदाताओं को जागरूक करने की कड़ी में ही लिफ्टों में स्टीकर लगाए जाएंगे, जो बटन दबाने के साथ-साथ लोगों को अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंगे। स्टीकर पर संदेश है कि इस ऊंगली का प्रयोग सिर्फ लिफ्ट का बटन दबाने के ही नहीं बल्कि 25 मई 2024 को को ईवीएम का बटन दबाने के लिए भी करें। मतदाता जब पहुंचे बूथ, लोकतंत्र करे मजबूत। लोकतंत्र के महापर्व के स्टीकर पर सबसे ऊपर चुनाव का पर्व-देश का गर्व अंकित है, जो प्रत्येक मतदाता को अपने आप ही गौरवांवित कर रहा है। स्टीकर पर ईवीएम पर बटन दबाते हुए ऊंगली दिखाई गई है, जो हमको अपने मत का प्रयोग करने के लिए जागरूक कर रही है।
बॉक्स
बैंक और डाकघरों में भी लगाई जाएगी मतदाता जागरूकता सामग्री
मतदाता जागरूकता को लेकर डाकघर और बैंकों में भी मतदाता जागरूकता सामग्री लगाई जाएगी। इस बारे में जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा अमलीजामा पहनाया जा रहा है। गौरतलब है कि डाकघर और बैंकों में दिनभर लोग अपने काम के लिए आते हैं। इसी के चलते यहां पर मतदाता जागरूकता पर जोर दिया जा रहा है। यहां पर आने वाले लोग मतदान के प्रति जागरूक हो ताकि लोकतंत्र मजबूत हो।
बॉक्स
मतदाता जागरूकता को लेकर जिला में स्वीप प्लान तैयार किया गया है, जिसके नोडल अधिकारी एडीसी हर्षित कुमार हैं। मतदाता जागरूकता के लिए सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ सरकारी व निजी अस्पतालों में लिफ्टों में स्टीकर लगाए जाएंगे, जो नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। मतदाताओं से अपील है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में अपने मत का प्रयोग कर इसमें भागीदार बनें।
टोल फ्री नंबर 1950 पर अब तक 324 लोग ले चुकें हैं चुनाव संबंधित जानकारी – डीसी
सिवीजल एप पर आ चुकी हैं 46 शिकायतें
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोगों की समस्याओं का किया जा रहा है समाधान
भिवानी, 08 अप्रैल, अभीतक:- जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी नरेश नरवाल ने कहा है कि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं पारदर्शिता निर्वाचन के निर्देशानुसार सिविजल एप के माध्यम से नागरिकों की चुनाव से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। जिला में अब 46 लोगों ने आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित शिकायत दर्ज करवाई हैं, जिनका समाधान किया जा चुका है। इसी प्रकार से टोल फ्री नंबर 1950 पर अब तक 324 लोगों ने चुनाव से संबंधित जानकारी ली हैं, जिनमें अधिकांश वोट बनवाने के बारे में हैं। डीसी श्री नरवाल ने बताया कि लोकसभा चुनाव में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न प्रकार की एप और पोर्टल के माध्यम से चुनाव संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही नागरिकों की समस्याएं व शिकायतें भी सुनी जा रही है। चुनाव को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के चलते नियुक्त किए गए अधिकारियों द्वारा उनका समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला में पांच मार्च को टोल फ्री नंबर की सुविधा शुरु कर दी गई थी, जो जिला निर्वाचन कार्यालय में स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि नागरिक इस टोल फ्री नंबर पर चुनाव से संबंधित जानकारी ले सकते हैं। अब तक इस नंबर पर 324 लोगों द्वारा संपर्क किया जा चुका है। अधिकांशतौर पर लोगों ने वोट बनवाने से संबंधित जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि सिविजिल एप पर अब 46 लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई हैं। इनमें से 15 शिकायतें तो आधारहीन थी, जो रिजेक्ट की गई हैं। शेष शिकायतों का समाधान कर दिया गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करने में जिला प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। इसके लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना में जिला प्रशासन का सहयोग करें।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल के मामलों में आई बड़े स्तर पर कमी – बोर्ड चेयरमैन डा. वीपी यादव
वर्ष 2023 में जहां 1741 नकल के मामले दर्ज किए गए वहां अब मात्र 807 केस दर्ज किए गए – बोर्ड चेयरमैन
क्यूआर कोड व अल्फा न्यूमैरिकल कोड व हिडन सिक्योरिटी फीचर प्रश्र पत्रों में अंकित किए जाने के बाद आई नकल के मामलों में कमी – बोर्ड चेयरमैन
27 फरवरी से 2 अप्रैल के बीच हुई 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में 31 परीक्षा केंद्र भी नकल रोकने के लिए बोर्ड ने किए रद्द – बोर्ड चेयरमैन
रिकॉर्ड समय में जारी कर दिया जाएगा 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम – बोर्ड चेयरमैन
ऑनलाईन मार्किंग का सरकार व मंत्रीमंडल बदलने के चलते नहीं हो सका समय पर फैसला, ऑफलाईन मार्किंग से जांचे जा रहे प्रश्र पत्र – बोर्ड चेयरमैन
मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को उपद्रवी बताना भाजपा की किसान विरोधी सोच को दर्शाता है – अभय सिंह चैटाला
गुंडों से गुंडागर्दी छोड़ने का आग्रह करना दिखाता है कि मुख्यमंत्री कितने कमजोर हैं
प्रदेश के लोगों को बीजेपी और जेजेपी के नेताओं के प्रति नफरत हो गई है जिसका मुख्य कारण पहले पांच सालों मेें भाजपा सरकार और पिछले साढे चार सालों में बीजेपी और जेजेपी के नेताओं ने अपना पूरा ध्यान सिर्फ लूट मचाने, भ्रष्टाचार करने और घोटाले करने में ही बिताया है
पूरे हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के नेताओं का हररोज गांवों में लोगों द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है और कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है, अगर इनकी सिक्योरिटी हटा ली जाए तो लोग इनके कपड़े फाड़ेंगे
प्रदेश के लोगों के बीच जाने पर जिस तरह से इनेलो को लोगों का स्नेह और समर्थन मिल रहा है उससे साफ हो गया है कि भाजपा सत्ता से जा रही है और इनेलो सत्ता में आ रही है
चंडीगढ़, 08 अप्रैल, अभीतक:- इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चैटाला ने मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा किसानों को उपद्रवी बताने और गुंडों से गुंडागर्दी छोड़ने का आग्रह करने पर कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों से ही जहां उनकी किसानों के प्रति किसान विरोधी मंशा का पता चल रहा है वहीं गुंडों से आग्रह करने से स्पष्ट हो गया है कि वो कितने कमजोर मुख्यमंत्री हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि पूरे हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी के नेताओं का हर रोज गांवों में लोगों द्वारा बहिष्कार किया जा रहा है और लगातार उन्हें गांवों में घुसने और कार्यक्रम करने से रोका जा रहा है। अगर इनकी सिक्योरिटी हटा ली जाए तो लोग इनके कपड़े फाड़ेंगे। प्रदेश के लोगों को बीजेपी और जेजेपी के नेताओं के प्रति नफरत हो गई है जिसका मुख्य कारण पहले पांच सालों मेें भाजपा सरकार और पिछले साढे चार सालों में बीजेपी और जेजेपी की गठबंधन की सरकार में संत्री से लेकर मंत्री तक ने अपना पूरा ध्यान सिर्फ लूट मचाने, भ्रष्टाचार करने और घोटाले करने में ही बिताया है और प्रदेश की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं जैसे रोजगार, कानून व्यवस्था, महंगाई, अस्पतालों में सुविधा, स्कूलों में मास्टर, बिजली, पानी, सडकें, किसानों को उनकी फसलों के उचित दाम और हर जगह पोर्टलों से लोगों द्वारा झेली जा रही समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा से भयंकर दुखी है और पूरी तरह से भाजपा का होने वाले लोकसभा और आगे विधानसभा में सूपड़ा साफ करने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि जब वे प्रदेश के लोगों के बीच जाते हैं तो जिस तरह से लोगों का स्नेह और समर्थन मिल रहा है उससे साफ हो गया है कि भाजपा सत्ता से जा रही है और इनेलो सत्ता में आ रही है।