Haryana Abhitak News 01/06/24

एग्जिट पोल: हरियाणा में बीजेपी को 7-8 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान

झज्जर, 01 जून, अभीतक:- शनिवार को लोकसभा चुनाव का सातवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न हो गया। सायंकाल मतदान संपन्न होने के बाद टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल प्रशारित होने लगे। हरियाणा की कुल 10 लोकसभा सीटों के लिए छठे चरण में 25 मई को वोटिंग हुई थी। शनिवार को एग्जिट पोल आने शुरू हो गए। जिसमें भाजपा को वर्ष 2019 की तुलना में कुछ नुकशान दर्शाया गया है। लेकिन सबसे ज्यादा भाजपा की ही झोली में हरियाणा की सीटें जाती दीख रही हैं। कांग्रेस गठबंधन को इस बार 3 सीटें मिलने का अनुमान है। लेकिन कुछ एग्जिट पोल में कांग्रेस को 1 या 2 और बीजेपी को 8-9 सीटें मिलने का अनुमान है।

देखिए, किस को एग्जिट पोल दे रहे हैं कितनी सीटें

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के मुताबिक हरियाणा में 7 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस जीत सकती है।

वहीं टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी  को 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। अनुमान के मुताबिक भाजपा का वोट शेयर 10 प्रतिशत गिरकर 48 प्रतिशत के आसपास रह सकता है। कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर 41 प्रतिशत हो सकता है। अन्य के हिस्से में 11 प्रतिशत वोट शेयर आ सकता है।

रिपब्लिक-मैट्रिज और पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 8 और आप-कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को 2 सीटें मिल सकती हैं।

न्यूज 24- टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में हरियाणा में भाजपा को 10 सीटों में से 6 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस 4 सीटों पर जीत सकती है।

जनादेश 2024- न्यूज नेशन सर्वे में हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों में भाजपा को 7 सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं कांग्रेस को 3 सीटों पर आगे बताया गया है।

हरियाणा में भाजपा, कांग्रेस दुष्यंत चैटाला की जननायक जनता पार्टी और ओमप्रकाश चैटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के बीच चुनावी मुकाबला है।

टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च में भाजपा का 10 प्रतिशत वोट शेयर गिर सकता है

टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च के एग्जिट पोल के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस को 1 से 3 सीटें मिल सकती हैं। अनुमान के मुताबिक भाजपा का वोट शेयर 10ः गिरकर 48 प्रतिशत के आसपास रह सकता है। कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर 41 प्रतिशत हो सकता है। अन्य के हिस्से में 11 प्रतिशत वोट शेयर आ सकता है।

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के एग्जिट पोल में ये 3 कांग्रेस उम्मीदवार जीत सकते हैं।

इंडिया न्यूज-डी डायनामिक्स के मुताबिक हरियाणा में 7 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस जीत सकती है। इसमें कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को रोहतक से, कुमारी सैलजा को सिरसा और सतपाल ब्रह्मचारी को सोनीपत से बढ़त दिखाई गई है। बाकी सभी 7 सीटों पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है।

हरियाणा में बाइपोलर मुकाबला, 2019 से 5.54 प्रतिशत कम वोटिंग

हरियाणा में इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच ही रहा। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने राज्य में इंडी अलायंस के तहत मिलकर चुनाव लड़ा। कांग्रेस ने 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जबकि कुरुक्षेत्र सीट आप को दी। वहां से पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता उम्मीदवार रहे। इस बार आम चुनाव में बाकी राज्यों की तरह हरियाणा में भी 2019 के मुकाबले 5.54 प्रतिशत कम वोटिंग हुई। 2019 में 70.34 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि इस बार यह आंकड़ा 64.80 प्रतिशत रहा।

2019 में भाजपा ने सभी 10 सीटें जीती, 2014 में 7 सीटें मिली थी।

भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटें जीती थी। तब कांग्रेस का खाता तक नहीं खुला। इससे पहले 2014 में ठश्रच् ने 10 में से 7 सीटें जीती। इंडियन नेशनल लोकदल ने 2 और कांग्रेस ने रोहतक सीट पर जीत दर्ज की।

वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में भाजपा का हरियाणा में खाता तक नहीं खुला था। तब कांग्रेस ने राज्य की 9 सीटों पर कब्जा जमाया वहीं एक सीट कुलदीप बिश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस के खाते में गई थी।

झज्जर पुलिस के 10 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त, विदाई समारोह में एसीपी शमशेर सिंह व अनिल कुमार ने दी शुभकामनाएं
झज्जर, 01 जून, अभीतक:- झज्जर पुलिस परिवार के 10 सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर, शुक्रवार को पुलिस लाइन झज्जर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसीपी शमशेर सिंह व अनिल कुमार ने सेवानिवृत्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला निरीक्षक विजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शुक्रवार को सेवानिवृत्ति पाने वाले उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उप निरीक्षक हेमचंद, उप निरीक्षक धर्मवीर, उप निरीक्षक जय भगवान, उपनिरीक्षा के कृष्ण कुमार, मुख्य सिपाही सत्यवान व मुख्य सिपाही कुलदीप शामिल हुए। एसीपी शमशेर सिंह ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका इनका धन्यवाद करते हैं। एसीपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी। एसीपी ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

साइबर ठगो द्वारा सोशल मीडिया पर डीपी बदलकर मांगे जा रहे हैं पैसे – एसीपी शुभम सिंह
बादली, 01 जून, अभीतक:- झज्जर पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के लिए आमजन को समय-समय पर जागरूक करके साइबर ठगो द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों के बारे में जानकारी देकर उनके बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी शुभम सिंह आईपीएस ने बताया कि आजकल साइबर ठग साइबर फॉड के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में आमजन को जागरूक करते हुए कहा है कि अगर आपके फोन पर किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की डीपी लगे फोन से रुपए मांगने या गिफ्ट वाउचर भेजने के बारे में मैसेज या फोन काल आए तो पहले उनके पास फोन कर सुनिश्चित कर ले, क्योंकि ये साइबर ठगो द्वारा आमजन से ठगी करने का तरीका है। एसीपी बादली ने कहा है कि साइबर अपराधी वरिष्ठ अधिकारियों की डीपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर लगाते है और उसके बाद मैसेज भेज कर रुपए या गिफ्ट वाउचर मांगते है।उन्होंने आमजन से अपील कि है कि इस तरह की किसी भी जालसाजी से बचे। किसी भी अपरिचित व्यक्ति का फोटो व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर बतौर डीपी होने पर यह न समझे की यह अकाउंट असल उसी व्यक्ति का है और अगर आपके पास किसी भी एसे किसी डीपी लगे फोन से रुपए मांगने व गिफ्ट वाउचर भेजने के बारे में मैसेज या फोन काल आए तो संबंधित व्यक्ति के पास फोन कर सुनिश्चित कर ले। क्योंकि ऐसे फर्जी नंबर साइबर धोखाधड़ी करने के लिए होते है। एसीपी बादली ने कहा है कि साइबर सेल सभी प्रकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही है अगर कोई भी व्यक्ति किसी अधिकारी या अन्य किसी भी व्यक्ति की फोटो को डीपी के रूप के प्रयोग कर उसका दुर्पयोग करता पाया तो उसके खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। आप किसी साइबर फॉड के शिकार हों जाते है तो तुरंत प्रभाव से साइबर हेल्पलाइन 1930 और नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत

विश्व दूध दिवस पर रेखाचित्र के माध्यम से दूध एक संतुलित आहार का संदेश दिया
झज्जर, 01 जून, अभीतक:-शनिवार, 01 जून ज्येष्ठ मास कृष्ण पक्ष-नवमी ,2081 को गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर (वर्ल्ड मिल्क डे), विश्व दूध दिवस पर एक रेखाचित्र के माध्यम से दूध एक संतुलित आहार का संदेश दिया। 1 जून को पूरे विश्व में दूध दिवस मनाया जाता है। इस रेखाचित्र में गाय को एक मां के रूप में प्रदर्शित किया। गाय सदियों से मानव जीवन में अपने दूध से लोगों का पालन-पोषण करती आ रही है। वेदों में भी गाय के दूध के महत्व को दर्शाया गया है। दूध हर उम्र के व्यक्ति के लिए एक संतुलित आहार है। दूध में सभी विटामिन व प्रोटीन पाए जाते हैं। विशेष तौर पर दूध में कैल्शियम की मात्रा बहुत अधिक पाई जाती है। दूध के निरन्तर सेवन से मनुष्य की हड्डियां मजबूत होती हैं। भारत में श्वेत क्रांति के आने से दूध के उत्पादन में बहुत अधिक इजाफा हुआ है। इस रेखाचित्र में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, मास्टर वेदप्रकाश, देवेंद्र वशिष्ठ, रामवतार शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा ने मौजूद रहकर अपने खानपान में दूध के इस्तेमाल व गाय को पालने का संकल्प लिया।


ठंडाई की छबील लगाई, कढ़ी चावल भी बांटा
झज्जर, 01 जून, अभीतक:- पुराना बीकानेर चैक स्थित गुर्जर धर्मशाला के समक्ष गौरक्षा दल, धार्मिक संगठनो एवं मार्किट के सहयोग से ठंडाई कढ़ी चावल का भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर युवकों ने सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सड़क पर दिन भर वाहन चालकों, राहगीरों को रोक रोककर ठंडाई पिलाई। आशू बेनीवाल ने बताया कि शनिवार सुबह से दोपहर बाद तक लोगों की सेवा में कढ़ी चावल और ठंडाई की छबील लगाई गई। उन्होंने कहा कि समाज की सेवा को समर्पित ठंडाई एवं कढ़ी चावल का भंडारा आयोजित किया गया। युवाओं के इस नेक कार्य से लोगों ने सराहना की।

प्रदेश में एक भी युवक की नौकरी नहीं जाएगी, भर्ती रोको गैंग के मंसूबे हुए फेल: कापडीवास
प्रदेश सरकार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची दे रही नौकरी, विपक्षियों को नहीं आ रहा रास
सामाजिक-आर्थिक आधार पर अंक की लड़ाई सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी सरकार
रेवाड़ी, 01 जून, अभीतक:- सरकारी नौकरियों में सामाजिक -आर्थिक आधार पर सरकार द्वारा पांच अंक दिए जाने को हाई कोर्ट की ओर से असंवैधानिक करार देने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कापडीवास ने विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। मुकेश कापडीवास ने कहा कि हाईकोर्ट के फैसले से 12500 युवाओं में से एक भी नौकरी नहीं जाएगी। भर्ती किए गए इन कैंडिटेट को पांच नंबर नहंी दिए थे। ऐसे में उनकी नौकरी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला। भर्ती रोको गैंग को बिना पर्ची खर्ची मिली नौकरी नहीं पच रही है। जनता इस गैंग को पहचना चुकी है। युवाओं को सामाजिक आर्थिक आधार पर पांच नंबर देने की लड़ाई सरकार सुप्रीम कोर्ट में लड़ेगी। कापडीवास ने कहा कि पूर्व सीएम खट्टर ने प्रदेश में बिना पर्ची खर्ची युवाओं को नौकरी देने का काम किया, इससे कुछ लोगों की दलाली खत्म हो गई। प्रदेश के लाखों परिवार खट्टर सरकार की भर्तियों से पूरी तरह से खुश है। उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में भी प्रदेश में बिना पर्ची खर्ची से नौकरी देने का काम किया जाएगा। प्रदेश की भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए तमाम कार्य किए है। इसका लाभ प्रदेश के लोगों को मिल रहा है और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार पूरी तरह से खुश है। लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों को भाजपा सरकार की लोकप्रियता पच नहीं रही है। ऐसे में वह किसी न किसी तरीके से भर्ती रोकने के षडयंत रचती रहते हैं। उन्होंने प्रदेश के 12500 परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घबराने की जरुरत नहीं है, सरकार उनके साथ खड़ी है। एक भी युवक की नौकरी नहीं जाएगी।


दुकानदारों ने छबील लगाकर लोगों को पिलाया मीठा शरबत
मां वैष्णों चैक पर छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया शर्बत
प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है – रमेश सोनी
झज्जर, 01 जून, अभीतक:-शनिवार को क्षेत्र में निरंतर पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते हरिपुरा स्थित मां वैष्णों चैक पर व्यापारियों एवं युवाओं ने मीठे शरबत की छबील लगाई। जिसमें सेवादारों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों को रोककर ठंडा व मीठा पानी राहगीरों को पिलाया गया। दुकानदारों के आपसी सहयोग से आयोजित यह छबील को शनिवार सुबह से दोपहर बाद तक जारी रही। जिसमें सैंकडों लोगों की प्यास बुझाई गई। समाजसेवी रमेश सोनी ने कहा कि बढ़ते तापमान से राहगीरों को कुछ गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से छबील लगाकर शरबत का वितरण किया। छबील पर आने- जाने वाले लोगों ने मीठा व ठंडा शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। सोनी ने कहा कि प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। मनुष्य को अपनी क्षमता के अनुसार समाजसेवा के कार्य अवश्य करने चाहिए। नगर में भीषण गर्मी के चलते धूप के बीच राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी से कुछ राहत महसूस की, और व्यापारियों के इस प्रकार के आयोजन करने पर प्रशंसा की।

नेहरू कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

डीसी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
झज्जर, 01 जून, अभीतक:-डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने शनिवार को राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान 4 जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश जारी किए। डीसी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद झज्जर जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम मशीनें नेहरू कॉलेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखी गई हैं। स्ट्रांग में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं व 8-8 घंटे की ड्यूटी पर 24 घंटे ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात हैं। उन्होंने बताया कि यह सारा परिसर 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों की नजर में है। यहां बने कंट्रोल रूम में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीन पर हर गतिविधि दिखाई देती है। राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि भी सीसीटीवी को स्क्रीन पर देख सकते हैं इसकी सुविधा की गई है। डीसी ने निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम के रजिस्टर को भी चेक किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चाक-चैबंद रखा जाए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मतगणना प्रबंधों के बारे में डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर के समक्ष जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी।

डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर ने वीसी के जरिये की जिले में मतगणना प्रबंधों की समीक्षा
जिले में सुचारू मतगणना के लिए सभी तैयारियां संपन्न: जिला निर्वाचन अधिकारी
झज्जर, 01 जून, अभीतक:- भारत निर्वाचन आयोग के उप चुनाव आयुक्त हिरदेश कुमार ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में मतगणना तैयारियों की समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मतगणना प्रबंधों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। इस दौरान उप चुनाव आयुक्त ने जिला प्रशासन को सफलतापूर्वक निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न करवाने के लिए बधाई दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के उपरांत अधिकारियों को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि जिले में मतगणना को लेकर तमाम तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। सभी एआरओ अपने विधानसभा के अनुसार मतगणना का कार्य करवाएंगे। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार अलग-अलग मतगणना कक्ष स्थापित किए गए हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि मतगणना के समय कागजी कार्यवाही को ध्यानपूर्वक करें। मतगणना के दौरान राजनीतिक पार्टियों के एजेंट एवं प्रत्याशियों के लिए सुविधा सुनिश्चित की जाए। डीसी ने मतगणना केंद्र पर अन्य जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा जिससे मतगणना का कार्य बिना देरी के सुगमता के साथ पूर्ण हो। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि कर्मचारियों को मतगणना के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि मतगणना कार्य के लिए नियुक्त कर्मचारियों को ईवीएम व वीवीपैट की मतगणना संबंधित सभी निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके अलावा प्रथम रेंडमाइजेशन व रिहर्सल भी करवाई जा चुकी है। रविवार को ऑब्जर्वर की मौजूदगी में दूसरी रेंडमाइजेशन संपन्न होगी। डीसी ने बताया कि इसके अतिरिक्त मीडिया कर्मियों की सुविधा के दृष्टिगत कॉलेज के स्टाफ रूम में मीडिया सेंटर स्थापित किया गया है। सुरक्षा के दृष्टिगत बैरिकेडिंग सहित अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मतगणना के दिन मतगणना केंद्र पर थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। वीसी के दौरान एडीसी सोलनी शर्मा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश कुमार, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, उपतहसीलदार (इलेक्शन) सुरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


जिलाधीश राहुल हुड्डा ने मतगणना केंद्रों के बाहर लगाई धारा 144
ड्रोन व ग्लाइडर उड़ाने पर भी रहेगा प्रतिबंध
रेवाड़ी, 01 जून, अभीतक:-जिलाधीश राहुल हुड्डा ने लोकसभा आम चुनाव की मतगणना के मद्देनजर जैन पब्लिक स्कूल रेवाड़ी व राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-18, रेवाड़ी में बने मतगणना केंद्रों पर मतगणना के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा-144 लगाने तथा मतगणना क्षेत्र को रेड जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेशों के तहत मतगणना केन्द्रों के आस-पास के 200 मीटर क्षेत्र में 5 या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। मतगणना केन्द्रों के अन्दर हथियार व अन्य ज्वलनशील सामग्री, मोबाइलध्आईपैड, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन नियम-2021 के तहत जिला रेवाड़ी में ड्रोन ध् ग्लाइडर का उपयोग करने व उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। मतगणना क्षेत्र को रेड जोन तथा मतगणना केन्द्रों के 100 मीटर क्षेत्र को पैदल क्षेत्र घोषित किया गया है। उन्होंने स्पष्टड्ढ किया कि उक्त आदेश पुलिस तथा अन्य सरकारी विभागों के अधिकारीध्कर्मचारी जो चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त हैं, उन पर लागू नहीं होगें। आदेशों की अवहेलना में यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो भारतीय दण्ड प्रक्रिया संहिता 1860 की धारा 188 के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


जिला के सभी राजकीय व प्राइवेट विद्यालयों में 30 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश – डीसी
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान स्कूल खुला पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाई
रेवाड़ी, 01 जून, अभीतक:- डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए जिले भर के सभी राजकीय व निजी स्कूलों में 30 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। 30 जून तक बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा। उन्होंने सभी निजी व सरकारी स्कूल संचालकों को 30 जून तक स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। अब स्कूल एक जुलाई से खुलेंगे। उन्होंने चेताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कोई भी विद्यालय खुला पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भीषण गर्मी के प्रभाव से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां
डीसी राहुल हुड्डा ने आमजन से आह्वान किया कि वे सरकार की ओर से जारी की गई एडवाइजरी की पालना करें और लू से बचे रहें। उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए गर्मी में हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें, अपना सिर ढक कर रखें, कपड़े, हैट अथवा छतरी का उपयोग करें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं-भले ही प्यास न लगी हो, ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन), घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का मांड) नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन कर तरोताजा रहें। बच्चों को वाहनों में छोड़कर न जाएं उन्हें लू लगने का खतरा हो सकता है, नंगे पांव बाहर न जाएं, गर्मी से राहत के लिए हाथ का पंखा अपने पास रखें, काम के बीच में थोड़ा-थोड़ा विश्राम लें, खेत खलिहान में काम कर रहे हैं तो समय-समय पर पेड़ या छाया में ही आसरा लें। गर्मी के मौसम में जंक फूड का सेवन न करें। ताजे फल, सलाद तथा घर में बना खाना खाएं। खासतौर पर प्रातःरू 10 बजे से सायं 4 बजे के बीच धूप में सीधे न जाए। यदि आमजन व बच्चों को चक्कर आए, उल्टी, घबराहट अथवा तेज सिरदर्द हो, सीने में दर्द हो अथवा सांस लेने में परेशानी तो चिकित्सक को दिखाकर उचित परामर्श लें।


सुप्रीम कोर्ट में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक होगा स्पेशल लोक अदालत का आयोजन – अमित वर्मा
सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अमित वर्मा ने दी जानकारी
रेवाड़ी, 01 जून, अभीतक:- सुप्रीम कोर्ट द्वारा आगामी 29 जुलाई 2024 से तीन अगस्त 2024 तक न्यायालय में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केस से संबंधित पार्टियां यदि विशेष लोक अदालत के सामने रखना चाहती है तो वे 28 जुलाई से पहले स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-कंसिलीएटॉरी बैठकें आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।
स्पेशल लोक अदालत में इन मामलों को किया जाएगा शामिल
सीजेएम ने बताया कि स्पेशल लोक अदालत में श्रम मामले, चैक बाउंस मामले (सेक्शन-138 एन.आई. एक्ट), दुर्घटना क्लेम मामले (मोटर दुर्घटना क्लेम), उपभोक्ता संरक्षण मामले, स्थानान्तरण याचिकाएं (सिविल एवं अपराधिक), धन-वसूली से संबंधित मामले, आपराधिक मिश्रित मामले, अन्य मुआवजा संबंधी मामले, पारिवारिक कानूनी मामले सेवाओं से संबंधित मामले, किराया संबंधी मामले, शैक्षणिक मामले, भरण-पोषण संबंधित मुद्दे, बंधक मामले, भूमि विवाद मामले, अन्य सिविल मामले शामिल किए जाएंगे। इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क, कॉल करें या संबंधित राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों या उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति की वेबसाइट पर जाएं व पंजाब राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, एस.ए.एस. नगर, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, यू.टी., चंडीगढ़ उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय, चंडीगढ़ से सम्पर्क करें।

 

अशोक तंवर ने तोडी चुप्पी, बोले कुछ लोगों ने गड़बड़ी की है और ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है जिन्होंने गड़बड़ी की
फतेहाबाद, 01 जून, अभीतक:- शनिवार को फतेहाबाद के टोहाना में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक अपनी चुप्पी तोड़ते हुए अशोक तंवर कहा कि कुछ लोगों ने गड़बड़ी की है और ऐसे कर्मचारियों की सूची बनाई जा रही है, जिन्होंने गड़बड़ी की। अगर सरकारी नौकरी करने वाले ऐसा करते हैं, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है और ऐसे लोगों से संविधान को खतरा है। उधर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने वालों ने कांग्रेस का साथ देकर नीति और सिद्धांतों को ताक पर रख दिया है। डॉ. तंवर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हमने मजबूती से 10 की 10 सीटों पर चुनाव लड़ा। कुछ लोगों ने हवा बनाने की कोशिश की, लेकिन जनता ने इन चुनावों में विपक्षियों की हवा निकाल दी। सिरसा सीट पर बड़े मार्जिन से कमल खिलने जा रहा है, जो 400 सीटों में भागीदार होगा। राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं और जनता में भारी उत्साह था। आज उन्हीं जनता और कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए मीटिंग की थी। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से हरियाणा में 10 की 10 सीटें भाजपा जीत रही है। उन्होंने अप्रत्यक्ष रूप से पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विपक्ष के मौकापरस्त लोगों ने भाजपा के कार्यों का श्रेय लेने की कोशिश की। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो काम हुए, उनका श्रेय लेने का प्रयास किया, ऐसे लोगों ने राजनीतिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर कांग्रेस के उम्मीदवार का साथ दिया। उनकी कोई विचारधारा नहीं है, केवल भाजपा का विरोध करते रहे, इसके बावजूद जनता ने जो विश्वास दिखाया, उससे कुछ लोगों के चेहरे नंगे हो गए। टोहाना से विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बराला ने कहा कि फिलहाल पार्टी ने उन्हें 6 साल के लिए राज्यसभा में सेवा के लिए भेजा है। भविष्य में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को मौका दे सकती है, यह पार्टी की मर्जी है। भाजपा में किसी की व्यक्तिगत इच्छा नहीं चलती। उन्होंने कहा कि डॉ. तंवर बड़े मार्जिन से सिरसा से चुनाव जीतेंगे। रिजल्ट से पहले ही आभार मीटिंगों के सवाल पर बराला ने बताया कि भाजपा ऑटो मोड पर चलने वाली पार्टी है, जो अभी से 2024 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। उन्होंने इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इस गठबंधन के साथ ऐसा हो गया है कि इस दिल के टुकड़े हजार हुए, कोई यहां गिरा कोई वहां गिरा। एग्जिट पोल आने वाले हैं, उससे पहले ही कांग्रेस ने कह दिया है कि उनका कोई प्रवक्ता इसमें भाग नहीं लेगा, क्योंकि कांग्रेस के आंतरिक विश्लेषण में कांग्रेस 100 के पार नहीं जा रही, वह कांग्रेस जो इंडी गठबंधन में सबसे बड़ा दल होने का दावा करती है। इस प्रकार भाजपा नेता अपनी पार्टी की मजबूती और विपक्ष की कमजोरी पर जोर देते हुए आगे की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। जनता और कार्यकर्ताओं के समर्थन का आभार जताते हुए, वे आगामी चुनावों की तैयारी में जुट चुके हैं और विश्वास जता रहे हैं कि भाजपा सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *