Haryana Abhitak News 10/08/24

 

 

भाजपा सरकार बजट में हरियाणा की उपेक्षा कर रही, 7 रुपया लेकर 1 रुपया वापस दे रही – दीपेन्द्र हुड्डा
रेल बजट हो या खेल बजट हो, केंद्र की बीजेपी सरकार हरियाणा को करती है नजरंदाज – दीपेंद्र हुड्डा
हरियाणा की दिल्ली में कोई सुनवाई नहीं है न कोई पूछ है- दीपेंद्र हुड्डा
बजट देने में हरियाणा को भूली भाजपा सरकार को चुनाव में लोग वोट देना भूल जाएंगे – दीपेंद्र हुड्डा
खेलो इंडिया के 2200 करोड़ बजट में से हरियाणा को केवल 65 करोड़ दिए, जबकि गुजरात, यूपी को 500 करोड़ से ज्यादा का बजट दियादृ दीपेन्द्र हुड्डा
ओलंपिक में देश ने 6 मेडल जीते उसमें से 5 मेडल जीतने में हरियाणा के खिलाड़ियों का योगदान, गुजरात, यूपी ने एक मेडल नहीं जीता दृ दीपेन्द्र हुड्डा
हरियाणा में भाजपा की 30 दिन की सरकार बची है – दीपेंद्र हुड्डा
आखिरी महीने में भाजपा सरकार की घोषणाएं इस बात का कबूलनामा है कि 10 साल में कोई काम नहीं किया- दीपेंद्र हुड्डा
बहादुरगढ़, 10 अगस्त, अभीतक:- सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने आज हरियाणा मांगे हिसाब अभियान के तहत बहादुरगढ़ विधान सभा क्षेत्र में रेलवे स्टेशन से काठ मंडी, रेलवे रोड मेन बाजार, किला मोहल्ला तक पदयात्रा की। इस दौरान पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत किया और रास्ते में फूल बरसाकर उनको अपना समर्थन दिया। पदयात्रा के दौरान हुई भारी बारिश के बावजूद लोग डटे रहे और पानी में भीगते हुए ही दीपेन्द्र हुड्डा के साथ चलते रहे। दीपेन्द्र हुड्डा ने कि रेल बजट हो या खेल बजट केंद्र की बीजेपी सरकार बजट में हरियाणा की उपेक्षा करती है। भारत सरकार के बजट में 28 प्रदेशों में सबसे कम बजट हरियाणा को मिला। केंद्र सरकार हरियाणा से ळैज् में 7 रुपया वसूलकर हरियाणा को केवल 1 रुपया वापस दे रही है। जो पूरे देश में सबसे कम है और हरियाणा के साथ घोर अन्याय है। प्रति व्यक्ति के हिसाब से देखें तो 29 प्रदेशों में सबसे कम यानी 6938 रुपया हरियाणा को मिल रहा है। जबकि, अरुणाचल में 140000 और गोवा हरियाणा के एक जिले जितना है, को 40000 रुपया दिया जा रहा है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बजट देने में हरियाणा को भूली भाजपा सरकार को चुनाव में लोग वोट देना भूल जाएंगे। इस दौरान विधायक राजेन्द्र जून, विधायक गीता भुक्कल उनके साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की दिल्ली में कोई सुनवाई नहीं है न कोई पूछ है। लेकिन प्रदेश की बीजेपी सरकार केंद्र सरकार का गुणगान कर रही है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस साल के खेलो इंडिया के बजट में 2200 करोड़ में से हरियाणा को केवल 65 करोड़ दिया। वहीं, गुजरात को 600 करोड़ रुपए और यूपी को 500 करोड़ से ज्यादा दिया। जबकि ओलंपिक में देश के 6 मेडल में से 5 मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। उन्होंने यह भी कहा कि ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले 21ः खिलाड़ी हरियाणा के हैं। पिछले 4 ओलंपिक, एशियाई और कॉमनवेल्थ खेलों में देश के लिए 40ः से 50ः मेडल हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते। बहादुरगढ़ शहर की दुर्दशा का मुद्दा उठाते हुए दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि यहां न सफाई की व्यवस्था है, न सड़कें सही है। रोड में गड्ढे तो सुने थे लेकिन लोग बता रहे रोड में जोहड़ बन गए। सरकार ने लोगों को प्रापर्टी आईडी, पोर्टल में उलझा दिया। गांव में लोगों ने उनको बताया कि बुजुर्गों को मृत दिखाकर उनकी पेंशन काट दी। सब्जी मंडी में दुकानों के आगे दीवार बना दी। अस्पतालों में डॉक्टर नहीं हैं, स्कूल बंद करा दिए। साखोल गाँव के आगे मेट्रो का एक खंबा भी 10 साल में नहीं बना। उन्होंने सवाल किया कि हरियाणा के साथ भेदभाव और अन्याय करके आखिर किस बात का बदला ले रही बीजेपी सरकार? उन्होंने कहा कि हरियाणा में बीजेपी सरकार केवल 30 दिन की बची है। आखिरी महीने में भाजपा सरकार की घोषणाएं इस बात का कबूलनामा है कि 10 साल में उसने कोई काम नहीं किया। क्योंकि, अगर काम किया होता तो अपने काम के नाम पर वोट मांगते। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी, नशा, अपराध, महंगाई, भ्रष्टाचार में नंबर 1 बना दिया। भारत सरकार के आंकड़े बता रहे हैं कि हरियाणा में अपराधी दनदनाते हुए घूम रहे हैं। 2004 के पहले भी बड़े-बड़े गैंग चल रहे थे फिरौतियाँ मांगी जाती थी। लेकिन कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने प्रदेश से अपराधियों का सफाया कर दिया था। दीपेन्द्र हुड्डा ने अपराधियों को चेतावनी दी कि प्रदेश में बीजेपी की केवल 30 दिन की सरकार बची है और कांग्रेस सरकार आने पर अपराधियों को एक बार फिर प्रदेश से पलायन करना पड़ेगा।

हरियाणा से अपील, अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की दें जिम्मेदारी – सुनीता केजरीवाल’
’बंग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला था, वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा – सुनीता केजरीवाल’
सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत दी, भगवान के घर देर है अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होगा – सुनीता केजरीवाल’                                                                                                अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली-पंजाब को बदल कर दिखाया है, अब हरियाणा में बदलाव की बारी है – सुनीता केजरीवाल’
आप की सरकार बनने पर दिल्ली-पंजाब की तरह हरियाणा के लोगों को भी मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी – सुनीता केजरीवाल
पिछले 10 साल में भाजपा की सरकार ने हरियाणा में कोई काम नहीं किया, उसको विकास से कोई लेना-देना नहीं है – सुनीता केजरीवाल’
सुप्रीम कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को जमानत देकर तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा – डॉ. सुशील गुप्ता’
आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी हैरू डॉ. सुशील गुप्ता’
जो जुल्म अरविंद केजरीवाल के साथ हुआ, वहीं विनेश फोगाट के साथ भी हुआ – डॉ. सुशील गुप्ता’
मोदी जी की नियत ठीक होती तो विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल नहीं रूकता – डॉ. सुशील गुप्ता’
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को बेरी में बदलाव जनसभा की। सभा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा पिछले 10 साल से है, लेकिन कोई काम नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव नजदीक है। मेरी हरियाणा के लोगों से अपील है कि इस बार आप अपने बेटे अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी दें। उन्होंने दिल्ली-पंजाब में बदलाव कर के दिखाया है और अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आप की सरकार बनने पर हरियाणा के लोगों को भी दिल्ली-पंजाब की तरह मुफ्त और 24 घंटे बिजली मिलेगी। हर गांव-शहर में मोहल्ला क्लीनिक खोले जाएंगे, सरकारी स्कूल-अस्पताल अच्छे किए जाएंगे और सबको मुफ्त व शानदार शिक्षा व इलाज मिलेगा। इसके अलावा, हर महिला को एक हजार रुपए प्रतिमाह और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, अश्वनी दुल्हेड़ा, सुरेंद्र नागल, परवीन घुसकानी, हरिश कुमार, अभिथा द्वीजा, ज्योति अहलावत, उमराओ बेरी, चंद्र मोहन, हिम्मत यादव, एडवोकेट सुनिल शर्मा, एडवोकेट जोगिंद्र तंवर, महिंद्र दहिया और विकास दुहन मौजूद रहे। बदलाव जनसभा’ को संबोधित करते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, हरियाणा के लाल हैं। 1994 में मेरी इनसे शादी हुई थी। उस समय उनका परिवार हिसार में रहता था। वहां उनके पिता नौकरी करते थे। अरविंद का जन्म तो सिवानी गांव में हुआ था, लेकिन उनकी पढ़ाई-लिखाई और परवरिश हिसार में हुई थी। उन्होंने कहा कि कोई सपने में भी नहीं सोच सकता था कि 20 साल बाद यह लड़का दिल्ली का मुख्यमंत्री बन जाएगा। ये कोई मामूली बात नहीं है। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था। उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि भगवान उनसे कुछ बड़ा करवाना चाह रहे हैं। अरविंद केजरीवाल ने पहली बार चुनाव लड़ा और वे दिल्ली के मुख्यमंत्री बन गए। उन्होंने देश की राजनीति में भूचाल लाने का काम किया। ऐसे-ऐसे काम किए, जो कोई भी पार्टी नहीं कर पाई। आज पूरी दुनिया में लोग अरविंद केजरीवाल को उनके कामों से जानते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब के सरकारी स्कूल अच्छे कर दिए। गरीबों के बच्चों का भविष्य उज्जवल कर दिया। शानदार मोहल्ला क्लीनिक और अस्पताल कर दिए, जहां मुफ्त और अच्छा इलाज होता है। उन्होंने बिजली फ्री कर दी। महिलाओं को बस में फ्री सफर करने की सुविधा दी। बुजुर्गों के लिए फ्री तीर्थ यात्रा कर दी और अब हर महीने हर महिला को एक हजार रुपए की सम्मान राशि देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी ने जनता के लिए ये काम नहीं किए हैं। जनता बताए कि क्या कोई ऐसी पार्टी है, जिसने स्कूल अच्छे किए हों, मोहल्ला क्लीनिक बनाए हों या सरकारी अस्पताल अच्छे किए हों, किसी ने बिजली फ्री की हो? ऐसे काम केवल हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ही कर सकते हैं। इसलिए मोदी जी अरविंद केजरीवाल से जलते हैं। इसलिए अरविंद केजरीवाल को एजेंसियों का दुरुपयोग करके लोकसभा चुनाव से फर्जी केस में जेल में डाल दिया। अरविंद केजरीवाल को ऐसे व्यक्ति के बयान पर जेल में डाला गया जिसका बेटे को ईडी ने पांच महीने से जेल में रखा हुआ था। अरविंद केजरीवाल की जमानत पर रोक लगाने वाल जज ईडी के वकील के भाई थे। उन्होंने कहा कि बंग्लादेश में भी विपक्षी नेताओं के जेल में डाला हुआ था, वहां जबरदस्त विदरोह हुआ तो वहां की प्रधानमंत्री को देश छोड़कर भागना पड़ा। भगवान की लाठी में देर हो सकती है अंधेर नहीं, तानाशाही का अंत होता है। जब दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत दी तो सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बिना किसी सबूत के जेल में रखना गलत है। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने अरविंद केजरीवाल को नहीं हरियाणा के बेटे को जेल में डाला है। मोदी जी ने हरियाणा के लोगों को ललकारा है। मैं हरियाणा की बहू आपसे पूछती हूं कि क्या हरियाणा की जनता अपने बेटे का अपमान चुपचाप सहन करेगी? केजरीवाल शेर है और वो मोदी जी के सामने झुकेंगे नहीं। हम अब चुप नहीं बैठेंगे। मोदी जी गुजरात से हैं। जब 2014 में मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो गुजरात ने सारी सीटें बीजेपी को दे दी। आपके अरविंद केजरीवाल ने देश और दुनिया में हरियाणा का नाम रौशन किया है। अब आप भी उनका साथ दीजिए। उन्होंने कहा कि कुछ ही दिन बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव हैं। बीजेपी को एक वोट नहीं जाना चाहिए। अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जीताना है। ये बात अरविंद केजरीवाल की नहीं है, ये हरियाणा की इज्जत का सवाल है। जनता हर चीज पर टैक्स देती है। इसलिए जनता को अधिकार है कि सरकार उनको अच्छी शिक्षा, अच्छी चिकित्सा, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दे। बीजेपी ने जनता को 10 साल में कुछ नहीं दिया। उनको विकास से कोई मतलब नहीं है। हरियाणा में सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है, यहां के बच्चे पढ़ने के लिए कहां जाएंगे। बीजेपी सरकार ने आपको आयुषमान कार्ड दे दिया लेकिन प्राइवेट अस्पताल में इलाज नहीं करा सकते। क्योंकि सरकार प्राइवेट अस्पताल को पैसे नहीं देती। उन्होंने कहा हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने जनता के लिए पांच गारंटी दी है। अरविंद केजरीवाल अपनी गारंटी को पूरी करके दिखाते हैं। दिल्ली और पंजाब में उनकी गारंटी पूरी हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा को पहली गारंटी दी है कि दिल्ली और पंजाब की तरह यहां भी घरेलू बिजली फ्री होगी। ‘‘आप’’ की सरकार बनने के बाद हरियाणा में घरेलु बिजली फ्री और 24 घंटे मिलेगी। दूसरी गारंटी, दिल्ली और पंजाब की तरह हर गांव और हर शहर में मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम करेंगे। सरकारी अस्पताल अच्छे होंगे, सबका अच्छा और फ्री इलाज होगा। तीसरी गारंटी, सरकारी स्कूलों को अच्छा बनाएंगे, जहां अच्छी और फ्री शिक्षा मिलेगी। चैथी गारंटी, हर महिला को हर महीने एक हजार रुपए देने का काम करेंगे। पांचवीं, हर बेरोजगार युवा को रोजगार देंगे। इसके अलावा किसानों, व्यापारियों, खिलाड़ियों, महिलाओं और बुजुर्गों के विकास और खुशहाली के लिए विस्तृत योजनाएं लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब को बदला है। अब हरियाणा में बदलाव की बारी है। आपको अपने लाल अरविंद केजरीवाल को अपना घर ठीक करने की जिम्मेदारी देनी है और झाड़ू के निशान पर वोट देना है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कल सुप्रीम कोर्ट ने तानाशाह के मुंह पर तमाचा मारा, दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जमानत देने का काम किया। उन्होंने कहा कि तानाशाह ने हरियाणा के लाल और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को राजनीतिक बंदी बनाकर रखा हुआ है। जिस अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाने का काम किया। अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी जब हिंदुस्तान में आई तो उन्होंने दिल्ली के स्कूलों जिनकी पूरे विश्व में चर्चा है, उनको देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में केजरीवाल की गारंटी लॉन्च की है। हरियाणा में भी 24 घंटे और मुफ्त बिजली मिलेगी, सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाया जाएगा, हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा, 18 वर्ष से उपर हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीना दिया जाएगा और युवाओं को 100ः रोजगार दिया जाएगा। देश के तानाशाह प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रखा है। क्योंकि वो डरते हैं कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब को विकसित कर दिया। यदि ऐसा ही रहा तो पूरो देश 24 घंटे बिजली और अच्छे स्कूल व अस्पताल मांगेगा। मोदी जी अरविंद केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उनकी सोच को नहीं। आज अरविंद केजरीवाल की सोच देश के करोड़ों घरों में पहुंच चुकी है। उन्होंने कहा कि इन्होंने जो जुल्म अरविंद केजरीवाल के साथ किया वो विनेश फोगाट के साथ भी किया। इस तानाशाह ने जंतर मंतर से विनेश फोगाट के खिलाफ साजिश की थी। पहलवान बेटियों को बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर लिखवाने के लिए भी सुप्रीम कोर्ट तक जाजाना पड़ा था। उनको साजिश करके जंतर मंतर से उठा दिया था। जो साजिश इन्होंने देश में रची वही विदेश में रची। जो बेटी तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंची और अचानक कहा कि 100 ग्राम वजन बढ़ गया। मैं पूछना चाहता हूं कि देश का प्रधानमंत्री और हरियाणा का मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे। जब देश की बेटी जीतती जा रही थी तो इनसे एक ट्वीट भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि ये साजिश प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर रची गई। यदि मोदी जी की नियत ठीक होती तो विनेश फोगाट का गोल्ड मेडल नहीं रुकता। आम आदमी पार्टी विनेश फोगाट और हरियाणा की बेटियों को आमंत्रित करती है कि आप आइये और इस तानाशाही के खिलाफ लड़ाई लड़िये। मैं यकीन दिलाता हूं कि जब हम मिलेंगे तो इस तानाशाह को जड़ से उखाड़कर फेंक देंगे। मैं घोषणा करता हूं कि कल हर जिले में आम आदमी पार्टी का एक एक कार्यकर्ता विनेश फोगाट को समर्थन देगा। आज इस व्यवस्था को बदलने के लिए और हरियाणा के लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार देने के लिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल की जरूरत है।

कार्यकर्ताओं की बदौलत ही तीन बार मंत्री व विधायक बनकर क्षेत्र की सेवा करने क मिला अवसर – राव नरबीर
पूर्व कैबिनेट मंत्री ने धारुहेड़ा चैक स्थित आवास पर कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
ऐलान, बादशाहपुर से ही लडूंगा चुनाव, तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता
रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक:- पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता राव नरबीर सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन एवं राजनेता की रीढ़ होते हैं। मेरे कार्यकर्ताओं ने हर हाल में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया है। उन्हीं की बदौलत मैं तीन बार मंत्री एवं विधायक बनने में सफल रहा। कार्यकर्ताओं के बीच रहकर मुझे बेहद सुखद एहसास की अनुभूति होती है। आप लोग अपना आशीर्वाद बनाकर रखेंगे तो निश्चित तौर पर इस बार फिर से हम सरकार में हिस्सेदार होंगे। राव नरबीर सिंह शनिवार को रेवाड़ी में धारूहेड़ा चुंगी स्थित अपने आवास पर रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि हर बार चुनाव लडने से पूर्व वह रेवाड़ी जिले के अपने कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए जरूर आते हैं। वर्ष 1987 में रेवाड़ी जिले की जाटूसाना विधानसभा के लोगों ने ही सबसे पहले उनको विधायक बनाया था। आज भी वह रेवाड़ी के अपने कार्यकर्ताओं के बीच इसलिए आए हैं ताकि वह उनका सहयोग प्राप्त कर सके। राव नरबीर सिंह ने कहा कि वह बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडने की पूरी तैयारी कर चुके हैं और निश्चित तौर पर भाजपा की टिकट भी उनको ही मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार एक साजिश के तहत उनकी टिकट को कटवाया गया लेकिन इस बार पार्टी इस तरह की कोई गलती नहीं करने वाली है। इसलिए गुरुग्राम केे साथ ही रेवाड़ी जिले के कार्यकर्ता भी अपनी कमर कस लें। उन्होंने मौजूद लोगों से कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उन लोगों की जो भी रिश्तेदारी या जानकारी है वहां सभी से संपर्क साधकर उन्हें भी कंधे से कंधा मिलाकर साथ जुटने के लिए कहें।
रेवाड़ी मेरा घर, यहां कराए करोड़ों के विकास कार्य
राव नरबीर सिंह ने कहा कि रेवाड़ी उनका घर है। गांव बूढपुर में उनका पैतृक निवास है। वर्ष 2014 से 2019 तक जब वह मंत्री थे तो रेवाड़ी में भी विकास के कामों को लेकर कोई कमी नहीं छोड़ी गई। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर के सरकुलर रोड में दो-दो फीट गहरे गड्ढे बने हुए थे। मंत्री बनते ही पहली कलम से सरकुलर रोड का काम कराया। वहीं दिल्ली रोड जिस पर आज सरपट वाहन दौड़ते हैं, उसका भी निर्माण उन्होंने कराया। रेवाड़ी बाइपास का काम भी उन्होंने ही अपने कार्यकाल में शुरू कराया। रेवाड़ी की सडकों पर लगी महाराजा लाइटें प्रदेश में एकाध जिले में ही है। राव नरबीर सिंह ने मौजूद लोगों से पूछा कि क्या उनसे पूर्व और उनके पश्चात किसी अन्य विधायक, मंत्री या नेता इतना काम रेवाड़ी में करा पाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी जिला ऐसा नहीं जिसमें उन्होंने करोड़ों के काम नहीं कराए हो।
मनोहर और नायब ने दूर किया भ्रष्टाचार
राव नरबीर सिंह ने कहा कि जब वह भाजपा सरकार में मंत्री थे तो तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल से उनकी सही पटरी बैठती थी। उनकी फाइलों को मुख्यमंत्री कार्यालय में 24 घंटे भी नहीं रोका जाता था। ऐसा ही साथ आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मिल रहा है। राव नरबीर सिंह ने कहा कि ऐसा मुख्यमंत्री हरियाणा को मिल नहीं सकता, जो सुबह पांच बजे से लेकर रात बारह बजे तक भी जनता की सेवा में लगा रहता है। इस अवसर पर गजराज सरपंच जीवड़ा, अशोक सरपंच मसीत, सुभाष सरपंच कंवाली, धनराज ठेकेदार, भोपाल सरपंच पीथनवास, प्रधान कैलाश जाखड़, जोगेंद्र ठेकेदार, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र खटाना, निहाल सिंह, अजीत थानेदार, बीरबल, पृथ्वी सिंह, जयबीर यादव, रिशू यादव, अमन यादव, कमल यादव, बहादुर खोला, बिजेंद्र खोला, सैनी सभा के पूर्व प्रधान रोशनलाल सैनी, पूर्व उपप्रधान हरिसिंह सैनी, जगदीश सैनी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अनेक स्थानों पर समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रेवाड़ी में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने धारुहेड़ा के अलावा शहर में कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं के आवास पर चाय की चुस्कियों के साथ राजनीतिक चर्चा की। पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने धारुहेड़ा में नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह यादव, गांव जोनियावस तथा रेवाड़ी में प्रजापति समाज के 360 के प्रधान दौलतराम प्रजापति समेत अनेक समर्थकों के आवास पर आयोजित जलपान कार्यक्रमों में भी शिरकत की, जहां समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मंत्री ने सभी समर्थकों से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चल रही चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान धारुहेड़ा में बलराज कापड़ीवास, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अशोक कोसलिया, नपा पार्षद कृष्ण, पार्षद विजय पहलवान, होशियार सिंह, रामदयाल सरपंच मिलकपुर, किशन प्रधान, मनोज यादव, ईश्वर सिंह मुकदम, मनीराम राठी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

झज्जर पुलिस के 84 सिपाहियों को मिला पदोन्नति का तोहफा
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- झज्जर पुलिस में तैनात 84 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। पुलिस उपायुक्त श्री शशांक कुमार सावन द्वारा पुलिस विभाग में 12 वर्ष की संतोषजना सेवा पूर्ण होने पर जिला के विभिन्न स्थानों पर तैनात सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा दिया गया है। पुलिस उपायुक्त के आदेशानुसार विभिन्न स्थानों पर तैनात झज्जर जिला के 84 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा देकर उन्हें मुख्य सिपाही(ईएचसी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग जिला झज्जर के जिन 84 सिपाहियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है, उनमें सिपाही तिलक राज, रोहित, मुकेश, नरेंद्र, रमेश, संदीप, कमल, सुशील, संदीप, प्रवीन, सोमवीर, अनिल, रविंद्र, मंगत, नवीन, नवीन, रवि ,नरेश, रविंदर, सोनू, परवीन, रविंद्र ,उदयभान, नरेंद्र ,अमित, राकेश ,मनजीत, हरिओम, राहुल, अश्वनी, सुन्दर, नवीन, अशोक, सोमबीर ,रमेश, कबुल, प्रमिंदर, अमित, नवीन, प्रविंदर, पवन, विकास, विकास, समेर, दिनेश, सोनू, अजीत, अमित, मुकेश, सुधीर, तिलकराज, ताराभान, विक्रम, प्रदीप, कृष्णा, सोमबीर, सोनू, उमेश, पविंदर, प्रमोद, कर्मवीर, संदीप, जग प्रवेश, सतीश, जोगिंदर, मनोज, जितेंद्र, दीपक, दिनेश, लीलू, विकास, दिनेश, राकेश, प्रदीप, संजय, अमित, पवन, हरेंद्र व योगेश झज्जर शामिल हैं। पुलिस उपायुक्त शशांक कुमार सावन ने पदोन्नती पाने वाले उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नए पद पर नए जोश के साथ मेहनत ,लगन, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से अपने ड्यूटी को बेहतरीन तरीके से करेंगे। सभी पुलिस कर्मचारी बेहतरीन ड्यूटी करते हुए विभाग की छवि को ओर अधिक निखारने का कार्य करेंगे।

मादक पदार्थ चरस के साथ चार आरोपी काबू, 497 ग्राम चरस बरामद
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- सीआईए झज्जर की टीम ने थाना दुजाना के एरिया से चार आरोपियों को मादक पदार्थ चरस के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि सीआईए झज्जर की एक टीम थाना दुजाना के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सुशील, संदीप, राहुल व पंकज मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करते है। वह मादक पदार्थ चरस को बेचने की फिराक में स्कॉर्पियो गाड़ी लिए हुए गुड्डा रोड पर सड़क के साथ कच्चे रास्ते पर खड़े हैं। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक विकास कुमार की पुलिस टीम गांव गुड्डा से पहले नाला के नजदीक पहुंचा तो वहां पर कच्चे रास्ते पर एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए गाड़ी में बैठे चारों नौजवान लड़कों को काबू करके नाम पता पूछा तो कंडक्टर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम सुशील, ड्राइवर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम पंकज, व पिछली सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम संदीप व दूसरे लड़के ने अपना नाम राहुल चारों निवासी जोली जिला सोनीपत बताया। गाड़ी में मादक पदार्थ होने के संदेह पर राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार गाड़ी की तलाशी ली गई तो कंडक्टर सीट के नीचे कपड़े के थैले के अंदर एक सफेद रंग की पॉलिथीन मिली। जिसको खोलकर चेक किया गया तो उसके अंदर चरस मिली। जिसका वजन करने पर 497 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में मामला दर्ज करके आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार संदीप, राहुल व पंकज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व सुशील को पूछताछ के लिए चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार ने विद्यार्थियों को किसी प्रकार का नशा न करने, यातायात नियम, साइबर, महिला विरुद्ध अपराध के बारे में किया जागरूक, और गांव कलोई में किया पौधारोपण
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- ओलंपियन खिलाड़ी एसीपी अखिल कुमार व सड़क सुरक्षा सैल उप निरीक्षक सत्य प्रकाश की पुलिस टीम ने तक्षशिला विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल बेरी के विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को बताया कि कैसे नाश हमारे दिमाग को अपने बस में करके हमें गलत रास्ते पर ले जाता है और हमें अपने मार्ग से भटका देता है। वहीं उन्होंने साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आजकल व्यक्ति थोड़े से पैसों की लालच में आकर, घर बैठे पैसे कमाने की चाहत में ऑनलाइन साइबर फ्राड का शिकार हो रही है। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि अगर आपका किसी प्रकार से शोषण होता है या फिर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तो आप उसकी जानकारी पुलिस को दे सकते हैं। महिला पुलिस द्वारा आपकी हर तरह से सहायता की जाएगी और आपको न्याय दिलाया जाएगा। इसके बाद एसीपी अखिल कुमार ने गांव कलोई में पौधारोपण करते हुए पेड़ पौधों की अहमियत बताते हुए कहां की हमारे आसपास पेड़ पौधों की अधिकता बेहद जरूरी है पेड़ पौधों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। पेड़ पौधों से हमें जहां ऑक्सीजन मिलता है वही पेड़ पौधे वातावरण को संतुलित बनाए रखने में काफी सहायक हैं। पेड़ पौधों के बिना हम जीवन की कल्पना ही नहीं कर सकते। पेड़ पौधे कम होने से जीव जंतुओं की तादाद भी घट रही है और वातावरण भी असंतुलित हो रहा है इसलिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए। इस दौरान गांव किलोई के सरपंच प्रदीप व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

नई दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सम्मेलन का किया आयोजन
दिल्ली, 10 अगस्त, अभीतक:- आकाशवाणी ऑटोडोरिम नई दिल्ली में राष्ट्रीय व्यापारी दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने विशाल सम्मेलन का आयोजन किया। जिसमें देश भर से 27 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। हरियाणा व्यापार मंडल की ओर से भानु प्रकाश ने अपने संबोधन में विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए एक ज्ञापन व्यापारी कल्याण बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंघी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता को सौंपकर सम्मेलन में आए केंद्रीय मंत्रियों के माध्यम से भारत सरकार से इन समस्याओं को इन समस्याओं को जल्द हल करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा जीएसटी लगने के उपरांत पूरे देश में एक कर एक व्यवस्था की योजना को लागू किया गया। लेकिन हरियाणा में आज भी मार्केट फीस जो की त्यो बनी हुई है। एनसीआर के चलते उधोगो को डीजल जरनेटर पर रोक लगाने से उधोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। समय पर कंपनियों में माल के ऑर्डर पूरे न होने पर कंपनी उन्हें ब्लेक लिस्ट में डाल रही हे। ऐसी समस्या को सरकार प्राथमिकता के आधार पर हल कर, उद्योगपतियों ओर व्यापारियों को 1987 कि तर्ज पर गैस रहित जर्नेट्रो पर सब्सिडी देने और डीजल जर्नेट्रो को उचित दाम पर बिकवाने या गैस कंपनी से कम कीमत पर गैस कीट लगवाने की व्यवस्था करें। हरियाणा के समस्त उद्योगिक सेक्टरो में छोटे और मध्यम आकार के उद्योगों के लिए छोटे प्लाट की व्यवस्था करे जिससे गली मोहल्लों में लगे छोटे छोटे उद्योगों को औद्योगिक परिसर में स्थापित कर एक बहुत बड़ी समस्या से निजात दिला सकें। आज भी हरियाणा का व्यापारी अनेक समस्याओं से ग्रस्त है। हरियाणा का व्यापारी, आपसे निम्नलिखित मांगों को संज्ञान में लाना चाहता है। व्यापारियों की जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित करें सरकार। जीएसटी के लागू होने के बाद हरियाणा में मार्केट फीस जो की लगी हुई है। इसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए या अधिकतम एक प्रतिशत मार्केट फीस रखी जाए व्यापारियों की क्षतिपूर्ति योजना हेतु जिला स्तर पर कैंप लगाए जाए। व्यापारियों की पेंशन योजना लागू की जाए व्यापारियों को पेंशन योजना हेतु सरकार जीएसटी का 2ः भाग व्यापारी पेंशन योजना के लिए फिक्स किया जाए। किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापारिक क्रेडिट कार्ड जारी किया जाए।व्यापारियों के आर्म लाइसेंस सरल तरीके से दिए जाएं भामाशाह जयंती 29 जून को राष्ट्रीय सत्र पर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।सभी सरकारी कार्यालय में जहां पर व्यापारियों का लेनदेन या आवागमन रहता है वहां पर व्यापारियों को बैठने के लिए अलग से कक्ष की स्थापना की जाए। जिला स्तर पर व्यापारी भवन बनाने हेतु सरकारी दाम पर हरियाणा व्यापार मंडल को जमीन उपलब्ध कराई जाए। नगर निगम और नगर पालिका में पीआईडी को लेकर आ रही समस्या को सरकार तत्काल दूर करें। जीवन रक्षक दवाइयां पर जीएसटी समाप्त किया जाए अर्थात उन्हें जीएसटी मुक्त किया जाए। शहरों में पर्याप्त स्थान पर पार्किंग स्थल बनाए जाएं जिससे जो जाम की स्थिति बनी हुई है उसे समाप्त किया जा सके। व्यापारियों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटने पर उचित मुआवजे की व्यवस्था बिना विलंब अर्थात समय बद्ध होनी चाहिए। व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन मेडिकल सुविधा का प्रावधान भी किया जाए।व्यापारी राहत कोष की स्थापना हो। जो भी टैक्स हम व्यापारियों द्वारा सरकारी खजाने में जमा करवाया जाता है इस का मात्र 2 प्रतिशत इस कोष में जमा किया जाए ,जिस को आप की ही सहमति से व्यापारियों के कल्याण के लिए खर्च किया जाए। एमएसएमई नए भुगतान नियम को बिना विलंब किए समाप्त किया जाए, लघु कुटीर उद्योगों को बचाया जाए सरकारी योजनाओं के कारण विस्थापित होने वाले व्यापारियों को ष्ब्वसायिक प्रतिपूर्तिष् राशि देने, मुआवजा व उचित विस्थापन करने के लिए व्यवस्था बनाई जाए।

 

विनेश भारत की बेटियों के लिए प्रेरणा
आज सीएएस से मिल सकती है खुशी की खबर
बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शादी में आठवां फेरा लिया हो
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- भारत की जिस बेटी ने सरकार के बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शादी में आठवां फेरा लिया हो, उन्होंने इस अभियान को बखूबी आगे भी बढ़ाया और देश की बेटियों के लिए भी प्रेरणा बनी। वह बेटी आज अपने ही खेलष्कुश्ती से हार गई। इतने कटु अनुभव के साथ किसी खिलाड़ी का खेल जगत से संन्यास लेना देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम वर्ग के फाइनल खेलने से पहले ही अयोग्य घोषित किया जाना भारतीय खिलाड़ियों के साथ गए सपोर्टिंग स्टाफ पर सवाल खड़े करता है, क्योंकि कोई भी खिलाड़ी अपने कोच, डाइटिशियन, फिजिशियन व फिजियोथेरेपिस्ट की अनुमति के बगैर एक भी अतिरिक्त खाने की वस्तु ग्रहण नहीं सकता। ऐसे में विनेश का तीन विनिंग बाउट के बाद एक ही दिन में एक किलो 700 ग्राम वजन बढ़ना खेल प्रेमियों ही नहीं पूरे जगत को अचंभित करने वाला है। जैसा कि विदित है, 50 किलोग्राम कैटेगरी में विनेश का वजन मंगलवार को 49.90 किलोग्राम था। उसी दिन विनेश ने तीन मुकाबले खेले और तीनों में ही विजय हासिल की। भारतीय समय अनुसार 10.50 पर सेमीफाइनल जीतकर विनेश ने हल्का-फुल्का ही खाया बल्कि पानी पिया, क्योंकि उसे पता था कि वह वजन की बाउंड्री लाइन पर खड़ी है। रात रात में ही एक किलो 700 ग्राम वजन का बढ़ जाने को कोई थोड़ी सी भी सूझबूझ रखने वाला व्यक्ति हजम हजम नहीं कर पा रहा। बढे हुए वजन को कम करने के लिए विनेश ने सारे प्रयास किए जो किया जा सकते थे। इस सबके बावजूद 100 ग्राम वजन ज्यादा ही रहा। इस पर उनके डॉक्टर ने कहा कि ज्यादा कोशिश करने पर स्वास्थ्य बिगड़ने का खतरा है। विनेश इस मुकाम पर पहुंच चुकी थी कि वह सेहत बिगड़ने का खतरा माल ले सकती थी। कोई भी खिलाड़ी जब गोल्ड जीतने के पायदान पर पहुंच चुका हो वह अपनी सेहत का नहीं बल्कि अपनी जीत और देश का माथा ऊंचा करने की ही सोचता है। यदि विनेश की सेहत बिगड़ी या कोई इंजरी होती है तो उनके खिलाफ फाइनल में लड़ने वाली रेसलर को वाक-ओवर मिल सकता था,जिससे विनेश का रजत पदक पक्का होता। खेलों में वाक-ओवर का प्रावधान होता है।नियम के अनुसार अगर कोई पहलवान पहले दिन प्रतियोगिता के दौरान चोटिल हो जाता है तो उसे दूसरे दिन वजन कराने के लिए उपस्थित होने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि अगर कोई पहलवान पहले दिन प्रतियोगिता के बाद चोटिल हो जाता है या उसे कोई बीमारी या बुखार हो जाता है तो उसे वॉकओवर देने से पहले वजन कराने के लिए उपस्थित होना होता है। विनेश फोगाट चोटिल व बीमार हालत में वजन के लिए उपस्थित होती तो इसमें कोई भी शक-सुबा नहीं कि उनका वजन 50 किलोग्राम से कम होता है। इस मामले की खेल पंचाट न्यायालय में सुनवाई हो चुकी है। भारत के वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने कोर्ट में विनेश फोगाट का पक्ष रखा है। मामले में खेल पंचाट न्यायालय से आज भारत को खुशी की खबर मिल सकती है। विनेश फोगाट के ओलंपिक रेसलिंग में डिसक्वालीफाई होने की घटना में षड्यंत्र की भी बू आ रही है। अब भारत में यह एक राजनीतिक मुद्दा बन चुका है। देश में शायद यह पहली घटना है कि ओलंपिक खिलाड़ी की योग्यता को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष के पदाधिकारियों पर आरोप लगा रहा है। विपक्ष के ये आरोप इसलिए भी पुख्ता नजर आ रहे हैं कि सोशल मीडिया पर चल रही खबरें यह बताती है कि विनेश फोगाट के हारने की पटकथा तो उस समय लिखी जा चुकी थी, जब विनेश फोगाट और उसके साथी पहलवान अपनी ही एसोसिएशन के अध्यक्ष के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर धरने पर बैठे थे। धरने पर बैठे इन खिलाड़ियों को किस बेरहमी, बेदर्दी और बेहैया से खदेड़ा गया था, यह भी देश ने देखा है। इस पटकथा को एक और वाकया पुख्ता करता है ।जब पहले ओलंपिक में विनेश फोगाट 53 किलो भार वर्ग में कुश्ती लड़ती थी, लेकिन इस बार उसे 53 किलो वर्ग में ओलंपिक की एंट्री नहीं मिली ।इसलिए उसे 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती लड़ने का निर्णय लेना पड़ा और उसके लिए जिस जज्बे मेहनत और दृढनिश्चय से काम किया है वही जज्बा ओलंपिक के फाइनल तक ले गया। इस मामले में किस प्रकार से भारत सरकार व भारतीय कुश्ती संघ के अधिकारी पी आर एक्सरसाइज कर रहे हैं। यह समझने वाली बात है। केंद्रीय खेल मंत्री द्वारा संसद में विनेश फोगाट पर खर्च की गई धनराशि का विस्तृत रूप से ब्योरा देने से लगता है कि यह भारतीय कुश्ती संघ के करे-धरे पर स्पष्टीकरण देना है। विनेश फोगाट, भारतीय कुश्ती का एक चमकता हुआ सितारा, जिनके संघर्ष, समर्पण, और दृढ़ संकल्प ने उन्हें विश्व मंच पर अपनी पहचान बनाई, ने हाल ही में कुश्ती से संन्यास लेने की घोषणा की। यह खबर न केवल उनके प्रशंसकों के लिए, बल्कि समूचे खेल जगत के लिए एक बड़ा झटका है। पेरिस ओलंपिक 2024 भारत के खेल जगत के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। विनेश फोगाट का कुश्ती करियर प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत से ही अद्वितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विनेश का संन्यास लेना खेल में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनके उत्थान के लिए एक बड़ा धक्का है। उनके संन्यास के पीछे जो भी कारण हों, वे हमारे लिए चिंतन का विषय हैं। क्या हम अपने खिलाड़ियों को वह सम्मान और समर्थन दे पा रहे हैं जिसके वे हकदार हैं? इस मामले में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खेल प्रेमियों की भावनाओं पर मरहम लगाने का काम किया है। उन्होंने घोषणा की है कि विनेश फोगाट का प्रदेश सरकार द्वारा एक ओलंपिक रजत पदक विजेता खिलाड़ी की तरह ही सम्मान किया जाएगा। आशा है कि विनेश फोगाट अपने संन्यास के बाद भी खेल जगत से जुड़े रहेंगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनी रहेंगी।

 

धर्मनगरी बेरी में आज निकाली जाएगी तिरंगा पद यात्रा बेरी
बेरी, 10 अगस्त, अभीतक:- कस्बा बेरी में रविवार सांय चार बजे तिरंगा पद यात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम कादियान ने बताया की तिरंगा पद यात्रा सांय चार बजे स्वराज गंज से शुरू होगी और पूरे कस्बे की परिक्रमा करते हुए वापिस स्वराज गंज पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा पद यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा भाग लेंगे। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा पद यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया।

9 सितंबर को रोहतक मे होगा भारतीय किसान संघ का प्रांत अधिवेशन – सतीश छिकारा
प्रांत अधिवेशन मे हरियाणा प्रांत की कार्यकारिणी का गठन भी किया जायेगा – सतीश छिकारा’
रोहतक, 10 अगस्त, अभीतक:- रोहतक में भारतीय किसान संघ का हरियाणा प्रांत अधिवेशन होगा। जिसमें प्रदेश के पदाधिकारी व सभी जिलों के पदाधिकारी व किसान कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। यह बात पत्रकारों से बातचीत करते हुए भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने कही। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि रोहतक की नई अनाज मंडी में भारतीय किसान संघ की प्रांत कार्यकारिणी की बैठक प्रांत अध्यक्ष सतीश छिकारा के नेतृत्व मे सम्पन्न हुई। किसान नेता सतीश छिकारा ने बताया कि बैठक मे 9 सितंबर को भारतीय किसान संघ हरियाणा के प्रांत अधिवेशन होने के बारे में विचार विमर्श किया और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी तय की गई। इसी दौरान भारतीय किसान संघ जिला रोहतक का पुनरू गठन भी किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य गण तथा रोहतक जिले में आने वाले सभी खंड अध्यक्षों का चुनाव भी संपन्न हुआ। भारतीय किसान संघ की रोहतक जिला कार्यकारिणी मे नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सत्यवान ढाका, जिला उपाध्यक्ष मास्टर शमशेर सिंह, डॉ. दिलबाग सिंह, कोषाध्यक्ष रमेश रोहिल्ला, कार्यकारिणी सदस्य मे फूल कुमार, बिजेंद्र, वाशुदेव, विश्रम, राजेंद्र ढाका, बूटी, प्रवीण ढाका, अनीता गौतम, अश्वनी, अनिल ढागी को नियुक्त किया गया। भारतीय किसान संघ के नवनियुक्त खंड अध्यक्ष लाखन माजरा बंशीलाल चिड़ी, महम खंड अध्यक्ष अमित सिवाच, कलानोर खंड अध्यक्ष जगबीर फोगाट, रोहतक खंड अध्यक्ष बलराज नोंनद, सांपला खंड अध्यक्ष कृष्ण को बनाया गया। आज के दिन भारतीय किसान संघ के प्रदेश संगठन मंत्री सुंदरलाल जी का विदाई समारोह भी आयोजित किया गया। वह लगातार 8 साल से भारतीय किसान संघ हरियाणा के लिए कार्य कर रहे थे और कड़ी मेहनत के साथ किसान संघ को आगे बढ़ाने का काम किया। उनको केंद्रीय संगठन ने पंजाब में नए संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी है। उनको भारतीय किसान संघ की तरफ से बहुत बहुत शुभकामनायें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी से क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामबीर चैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष मास्टर ईश्वर सिंह, महिला प्रमुख सविता मौर, प्रदेश मंत्री महिपाल, गुलतान, बीज प्रमुख संजय जाखड़, विजय गौड़, गन्ना प्रमुख प्रताप, जैविक प्रमुख तेग सिंह, रामकिशन आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लघु सचिवालय स्थित सभागार में शनिवार को आयोजित बैठक में विशेष संक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यो की समीक्षा करते रोहतक मंडलायुक्त संजीव वर्मा। साथ में हैं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह। झज्जर शहर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ का निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजीव वर्मा, गांव सिलानी में बनाए गए मतदान केंद्र पर निरीक्षण के दौरान बीएलओ को निर्देश देते मंडलायुक्त संजीव वर्मा।

त्रुटि रहित मतदाता सूची लोकतांत्रिक प्रणाली का आधार स्तंभ – मंडलायुक्त संजीव वर्मा
राजनीतिक दल भी वोट बनवाने के लिए युवाओं को करें प्रेरित
चुनाव आयोग द्वारा किया जा रहा है वोट बनाने का कार्य
आगामी 16 अगस्त तक नाम दर्ज कराने के लिए किया जा सकेगा आवेदन
रविवार 11 अगस्त को सभी बूथों पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में रोहतक मंडल के आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक संजीव वर्मा ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में विशेष संक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूूची पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा
मंडलायुक्त ने बैठक उपरांत बूथों का किया निरीक्षण
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- रोहतक मंडल आयुक्त एवं मतदाता सूची पर्यवेक्षक संजीव वर्मा ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला प्रशासन और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक लेते हुए विशेष संक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूूची पुनरीक्षण कार्य की विस्तार से समीक्षा की। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंडलायुक्त संजीव वर्मा का जिला प्रशासन की ओर से स्वागत किया और पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। मंडल आयुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज किए जाएं,इसके लिए अधिकारियों के साथ साथ राजनीतिक पार्टियां भी युवाओं को वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोगी की भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची और जागरूक मतदाता लोकतांत्रिक प्रणाली के आधार स्तम्भ हैं। उन्होंने कहा कि कॉलेजों में विद्यार्थियों का पूरा रिकॉर्ड है,उनकी जन्मतिथि देखकर जो भी पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करा पाए हैं उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित करेें।
मंडलायुक्त संजीव वर्मा ने निर्वाचक पंजीयक अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए अपने अपने स्तर पर गंभीरता से कार्य करें,चूंकि 16 अगस्त तक ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन किया जा सकता है। मंडलायुक्त ने कहा कि वर्तमान में ईवीएम व वीवीपैट की फस्र्ट लेवल चेकिंग का कार्य चल रहा है,जिसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि विजिट कर सकते हैं। साथ ही राजनीतिक दल अपने बीएलए नियुक्त कर सकते हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को सुना और जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने आयुक्त को बताया कि विशेष संक्षिप्त फोटो युक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य जारी है। वोट बनवाने को लेकर विशेष अभियान के चलते रविवार 11 अगस्त को भी पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनवाने का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित बीएलओ पोलिंग स्टेशन पर नए वोट बनाने के लिए फार्म-6 भरने का कार्य करेंगे। डीसी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वह वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसे अलावा एनआरआई मतदाता वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6ए, आधार से वोट कार्ड को लिंक करने के लिए फार्म 6बी, किसी मृतक मतदाता अथवा स्थाई तौर पर स्थानांतरित मतदाता द्वारा वोट कटवाने हेतु फार्म नंबर 7 तथा मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार की शुद्धि हेतु फार्म नंबर 8 भर कर जमा करवा सकते हैं। ये सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं। इसके लिए अवजमतेण्मबपण्हवअण्पद पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मंडल आयुक्त ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का लिया जायजा
मंडल आयुक्त संजीव कुमार ने बैठक के बाद जिला के अंतर्गत आने वाले चारों विधानसभा झज्जर, बेरी, बादली, बहादुरगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम मंडलायुक्त झज्जर शहर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र 59 पर पहुंचे उन्होंने वहां ब्लॉक लेवल अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने बूथ संख्या 60, 61, 62, 63, 64 व 65 और शहर में बूथ संख्या 67, 68, 83, 84, 85, 87 व 89 का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से पूछा कि आज मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने, कटवाने अथवा संशोधित करवाने के लिए कितने फॉर्म प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि रविवार 11 अगस्त को सभी बीएलओ बूथों पर उपस्थित रहेंगे और वोट बनाने संबंधी कार्य करेंगे। इसके बाद बादली विस क्षेत्र के गांव सिलानी स्थित राजकीय प्राईमरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र संख्या 23,24 व 25 में पहुंचे और बीएलओ से रिपोर्ट प्राप्त की। इसके उपरांत गांव सिलाना में बूथ संख्या 19 से 22 का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर एक बैनर अवश्य लगे ताकि आमजन को सुविधा हो सके। इसके उपरांत उन्होंने बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव लकडिया में मतदान केंद्र 22 का निरीक्षण किया,वहीं गांव डीघल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ संख्या 32 व 33 का निरीक्षण किया। मंडलायुक्त ने बहादुरगढ विस क्षेत्र के गांव मेंहदीपुर में बूथ संख्या 90 व डाबौदा कलां में बनाए गए बूथ संख्या 91 व 92, गांव नूना माजरा में बनाए गए बूथ संख्या 213, 214, 215 व 216 का निरीक्षण करते हुए संबंधित निर्वाचक पंजीयक अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक में यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, झज्जर के एसडीएम रविंद्र यादव, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार बहादुरगढ़ जगदीश बिश्नोई, नायब तहसीलदार कीर्ति रानी, निर्वाचन उप तहसीलदार सुरेंद्र कुमार के अलावा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में भाजपा से नरेंद्र जाखड़ व मनोज जांगड़ा,कांग्रेस पार्टी से विकास अहलावत, बीएसपी से जगबीर सभ्रवाल, इनेलो से पवन धनखड़ मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन झज्जर व बहादुरगढ़ में 14 सितंबर को – सीजेएम
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में झज्जर व उपमंडल बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार 14 सितंबर को किया जाएगा। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल ने शनिवार को यहां दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। छोटे अपराधों में ट्रैफिक चालान व फैक्ट्री इत्यादि मामलों के निपटारे में रियायत एवं नरमी बरती जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन फिजिकल तरीके से किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने का आह्वान किया है।
श्री विशाल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी झज्जर।

उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह।

तिरंगा लहराएं और हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करे – डीसी
हर घर तिरंगा पोर्टल पर सेल्फी अपलोड करते ही जारी होगा प्रशस्ति पत्र
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना के साथ पूरे उत्साह से चलेगा। उन्होंने कहा कि जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने जिला वासियों से इन गतिविधियों में शामिल होते हुए तिरंगा फहराने का आह्वान किया और कहा कि तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड अवश्य करें। इसके बाद सेल्फी अपलोड करने वाले के नाम से एक प्रशस्ति पत्र जारी होगा। उन्होंने बताया कि हर घर तिरंगा सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है इसके बाद में दिए गए निर्देशों को देखकर नीचे दिए गए नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है फिर अपना मोबाइल नंबर, नाम व राज्य का नाम भरकर तिरंगे के साथ आपकी सेल्फी या फोटो को अपलोड कर देना है और नीचे दिए गए सबमिट बटन पर क्लिक करना है इसके बाद जनरेट सर्टिफिकेट पर क्लिक करते ही सर्टिफिकेट स्क्रीन पर दिखाई देगा इसे डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान संस्कृति मंत्रालय का महत्वपूर्ण अभियान जिससे देश के जन-जन में देशभक्ति की भावना का संचार होगा।

स्वच्छता जागरूकता अभियान में आईसी गतिविधियों की अहम भूमिका: एडीसी
स्वच्छता अभियान के तहत ओडीएफ प्लस को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जागरूकता अभियान
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में स्वच्छता अभियान जारी है। स्वच्छता अभियान के शेड्यूल के अनुसार शनिवार व रविवार को दो दिनों तक ग्रामीणों को ओडीएफ प्लस को लेकर जागरूक किया गया। इसके अलावा सरपंच, पंच व ब्लॉक समिति सदस्यों आदि को ओडीएफ प्लस के बारे में जागरूक करते हुए स्वच्छता की गतिविधियां आयोजित की गई। एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जिले में बीते 24 जुलाई से विशेष स्वच्छता अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है जिसमें ग्रामीणों की जबरदस्त सहभागिता देखने को मिल रही है। उन्होंने बताया कि आगामी 15 अगस्त तक यह अभियान चलेगा व आखिर में स्वच्छता गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रेष्ठ तीन ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वॉल पेंटिग्स, डोर टू डोर जागरूकता अभियान, सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान आदि गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आईसी पहलों ने स्वस्थ संचार को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वच्छता गतिविधियों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी आईसी गतिविधियों को व्यवहार परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए विशेष रूप से डिजाइन किया गया है। वॉल पेंटिग्स, विज्ञापन, स्लोगन आदि के जरिये जागरूकता बढ़ाना इसी पहल का हिस्सा है। सार्वजनिक स्थानों पर पेंटिंग, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों और मशहूर हस्तियों को शामिल करते हुए सोशल मीडिया अभियान, तथा छात्रों के लिए पेंटिंग, नारा लेखन और अपशिष्ट प्रबंधन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रतियोगिताएं अन्य आईईसी गतिविधियां आयोजित की जा रही है। ये प्रयास युवा पीढ़ी को कम उम्र से ही स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने और प्लास्टिक कचरे के पुनः उपयोग के महत्व पर जोर देने के लिए समर्पित हैं।

तिरंगा यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर दूबलधन गांव में स्थित शहीद स्मारक पर सफाई करते हुए कर्मचारी

तिरंगा यात्रा से गूंजेगा हर गांव, ग्रामीण आंचल में देश के प्रति अनूठी श्रद्धा व सम्मान का भाव जागृत करेगी तिरंगा यात्रा
रविवार को ब्लॉक व गांव स्तर पर निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा, गांव की गलियों में तिरंगे की शान के साथ गूंज उठेंगी देशभक्ति की धुनें
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जिले की ग्राम पंचायतों व ब्लॉक स्तर पर 11 अगस्त रविवार को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में ग्राम पंचायत व ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा आयोजित होगी जो लोगों को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर देगी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आयोजित इस यात्रा में गांव के ग्रामीणों के अलावा स्कूली विद्यार्थी भी शामिल होंगे व जिले के ग्रामीण अंचल में देशभक्ति की भावना का उत्साह फैलाएंगे। एडीसी ने बताया कि जिला प्रशासन ने गांवों में व ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लाई है। जिले में बहादुरगढ़ ब्लॉक का कार्यक्रम साखौल गांव में आयोजित होगा। बादली, माछरौली व मातनहेल ब्लॉक का कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय में ही आयोजित होगा। बेरी ब्लॉक का कार्यक्रम दूबलधन बिधान में आयोजित होगा। ग्राम स्तर पर यात्रा का नेतृत्व ग्राम सरपंच और खंड स्तर पर पंचायत समिति के चेयरमैन करेंगे। रविवार सुबह दस बजे निर्धारित स्थानों से तिरंगा यात्रा प्रारंभ होगी जो गांवों में बने शहीद स्मारक पर यात्रा पूरी होगी। इस यात्रा में शामिल लोग ग्रामीण, विद्यार्थी, आंगनवाड़ी वर्कर, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति,स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, एनएसएस, एनसीसी वालिंटियर, आशा वर्कर, नंबरदार, डिपो होल्डर आदि राष्ट्रीय ध्वज को थामे उत्साह के साथ कदमताल करते हुए गांव के हर कोने में देशभक्ति का संदेश फैलाएंगे। उन्होंने बताया कि इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश के प्रति प्रेम और सम्मान को जागृत करना और पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है। इस दौरान शहीदों के परिवारों को सम्मानित भी किया जाएगा।
देश के प्रति अनूठी श्रद्धा और सम्मान का भाव पैदा होगा
एडीसी ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश के प्रति अनूठी श्रद्धा और सम्मान का भाव जनमानस में पैदा करेगी। इस आयोजन से न सिर्फ गांव के बुजुर्गों में, बल्कि बच्चों में भी देशभक्ति की भावना का संचार होगा। यह यात्रा हमें हमारे गौरवशाली इतिहास की याद दिलाएगी और आने वाली पीढ़ियों को इस देश के प्रति उनके कर्तव्यों का आभास कराएगी।
भारतीय झंडा संहिता का करें पालन
एडीसी ने कहा कि यात्रा शुरू करने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को भारतीय झंडा संहिता 2002 के अनुसार तिरंगे के सम्मान एवं रखरखाव बारे अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा के आयोजन के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एडीसी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे तिरंगा यात्रा के उपरांत विशेष प्रभात फेरी निकालना सुनिश्चित करेंगे।

16 अगस्त को जिले में चलेगी पौधारोपण की बड़ी मुहिम, 2.50 लाख पौधे होंगे रोपित
एक पेड़ माँ के नाम अभियान में एक दिन में होगा 2.50 लाख पौधारोपण
पौधारोपण के जियो टैग फोटो करने होंगे ‘मेरी लाइफ’ एप व पोर्टल पर अपलोड
पौधों की होगी निगरानी, प्रशासन ने एप संचलन को लेकर जारी किया वीडियो
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि जिले भरे में आगामी 16 अगस्त को एक पेड़ माँ के नाम मुहिम के तहत 2.50 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। पौधारोपण की जियो टैग फोटो मेरी लाइफ एप या फिर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। फोटो अपलोड करने की प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अभियान को जन भागीदारी के साथ पूरा किया जाएगा जिसे लेकर तमाम तैयारी पूरी की जा रही हैं। जन भागीदारी से चलने वाले इस अभियान में हर वर्ग पौधा रोपण के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि देश भर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के कुशल नेतृत्व में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा पौधे रोपित किए जा रहे हैं, जिला में इस अभियान में सहभागी बनते हुए प्रत्येक व्यक्ति पौधा रोपित करते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाए। डीसी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में पौधारोपण अभियान को लेकर विशेष रूप रेखा तैयार की जाए, खाली पड़ी भूमि को चिन्हित करते हुए पौधारोपण की तैयारी की जा रही है। जिससे 16 अगस्त को आमजन के सहयोग से पौधारोपण कार्य संपन्न कराया जा सके। पौधारोपण के लिए गांवों में अमृत सरोवर, तालाब आदि जगहों पर पौधारोपण किया जाए। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला के लिए ढाई लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य है, जिसके चलते सरकारी विभागों के अलावा स्वयं सेवी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने वन विभाग, जनस्वास्थ्य, सिंचाई एवं जल संसाधन, खेल, विकास एवं पंचायत विभाग, मत्स्य, रोडवेज, जनस्वास्थ्य, लोक निर्माण, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अपने विभागों में पौधारोपण की इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें।
मेरी लाइव एप पर ऐसे करें फोटो अपलोड
डीएफओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा मेरी लाईफ नामक पोर्टल लांच किया गया है, इस पोर्टल पर पौधारोपण उपरांत फोटो अपलोड की जानी सुनिश्चित की जाएगी। एस को प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इसके अलावा सीधे मेरी लाइफ वेबसाइट पर जाकर भी फोटो अपलोड की जा सकती है। मेरी लाइफ एप पर सबसे पहले आईडी बनानी होगी। इस एक पर सरकारी कर्मचारी, सामान्य नागरिक व अन्य वर्गो में अकाउंट बनाया जा सकता है। अपनी कैटेगरी के अनुसार फाइल चयन करने के बाद मोबाइल नंबर के माध्यम आईडी बनाई जा सकती है। आईडी बनने के बाद न्यू एक्शन वाले लिंक पर क्लिक करते हुए फोटो अपलोड की जा सकती है। फोटो जियो टैग किया होना चाहिए। फोटो अपलोड करने के लिए फोटो 1 एमबी से कम व वीडियो अधिकतम 5 एमबी से ज्यादा व 45 सेकंड से लंबा ना हो। इस पूरी प्रक्रिया को ीजजचेरूध्ध्ूूू.लवनजनइम.बवउध्ूंजबी?अ=इ8ल्ी6न्ऋर्ल50 लिंक पर क्लिक करके समझा जा सकता है।

शहर में मेगा इवेंट ‘रेवाड़ी हॉफ मैराथन’ का भव्य आयोजन आज, देश के लिए दौड़ेंगे प्रतिभागी, तैयारियां पूरी – डीसी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रेवाड़ी हॉफ मैराथन को राव तुलाराम स्टेडियम के दिल्ली रोड़ एंट्री गेट से दिखाएंगे हरी झंडी
जिला प्रशासन की ओर से ‘एक दौड़-देश के नाम’ थीम के साथ किया जा रहा है रेवाड़ी हॉफ मैराथन का आयोजन
सांस्कृतिक मंच से प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे हरियाणवी कलाकार
रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक:- पीतल नगरी के लोगों को जिस मेगा इवेंट का बेसब्री से इंतजार था, आज रेवाड़ी की पावन वीर भूमि पर उस मेगा इवेंट का भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें प्रतिभागी राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ देश के लिए दौड़ेंगे। जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत रेवाड़ी शहर में ‘एक दौड़-देश के नाम’ थीम के साथ आयोजित होने वाली रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। रविवार, 11 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह रेवाड़ी हॉफ मैराथन को हरी झंडी दिखाएंगे तथा स्वयं भी प्रतिभागियों संग हॉफ मैराथन में भागीदारी करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन को लेकर जिला में विभिन्न व्यवस्थाएं व आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। जिला प्रशासन की ओर से हॉफ मैराथन रूट की मरम्मत, मेन स्टेज प्रबंधन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पोस्टर-बैनर, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों व प्रबंधों को अंतिम रूप दिया जा चुका है ताकि जिला में ऐतिहासिक व भव्य ढंग से हॉफ मैराथन इवेंट का आयोजन किया जा सके। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी रविवार 11 अगस्त को रेवाड़ी हॉफ मैराथन को बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे और प्रतिभागियों के साथ दौड़ते हुए उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। रेवाड़ी हॉफ मैराथन के तहत विजेताओं के सम्मान में राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट में शामिल की गई हैं दौड़ की तीन श्रेणियां 
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी हॉफ मैराथन इवेंट को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. जिसमें पहली श्रेणी में 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन, दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन व तीसरी श्रेणी 5 किलोमीटर की रन फॉर फन होगी। उन्होंने बताया कि 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन व दूसरी श्रेणी में 10 किलोमीटर रन में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। 21 किलोमीटर की हॉफ मैराथन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1.21 लाख, 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार व 11 हजार रूपए तथा 10 किलोमीटर रन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ व पंचम विजेताओं को क्रमशरू 1 लाख, 75 हजार, 51 हजार, 21 हजार व 11 हजार रुपए से पुरस्कृत किया जाएगा।
रेवाड़ी हॉफ मैराथन पर चढ़ेगा हरियाणवी कला-संस्कृति का रंग
हॉफ मैराथन कार्यक्रम के दौरान राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में सांस्कृतिक मंच सजेगा जिस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें प्रदेश के लोक कलाकार विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के उद्देश्यों से भी अवगत कराते हुए हरियाणवी कला एवं संस्कृति का जलवा बिखेरेंगे और प्रतिभागियों में जोश व उत्साह का संचार करेंगे। कार्यक्रम में रेणुका पंवार सहित मशहूर हरियाणवी सिंगर प्रदीप बूरा व पूजा हुड्डा व अन्य लोक कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
यह है रेवाड़ी हॉफ मैराथन का रूट प्लान
रविवार, 11 अगस्त की सुबह रेवाड़ी हॉफ मैराथन का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी राव तुलाराम स्टेडियम के दिल्ली रोड़ एंट्री गेट से करेंगे। हॉफ मैराथन दिल्ली रोड से शुरू होकर अभय सिंह चैक, राजेश पायलेट चैक होते हुए गढ़ी बोलनी रोड, आउटर बाईपास से वापिस इसी रूट से होते हुए राव तुलाराम स्टेडियम परिसर में पहुंचेगी। तीन श्रेणियों के अनुरूप धावकों को दिशा सूचक से 5, 10 व 21 किलोमीटर बारे अवगत कराया जाएगा।

हर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा
राष्ट्र प्रेम की भावना के साथ ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान में गर्व से भागीदार बनेगा रेवाड़ी – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा-आमजन तिरंगा फहराते समय भारतीय ध्वज संहिता का रखें ध्यान
रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला में रविवार 11 से बुधवार 14 अगस्त तक राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अभियान को लेकर जिलावासी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान के दौरान तिरंगा यात्रा, मैराथन इवेंट, तिरंगा एंथम प्ले, तिरंगा शपथ, तिरंगा सेल्फी, स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान, डिजिटल कंपेन, कैनवास फोटो, सेल्फी विद तिरंगा, फिल्म डिस्प्ले, प्रदर्शनी, तिरंगा वितरण सहित अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि ‘हर-घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार 11 अगस्त से बुधवार 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला रेवाड़ी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के हर वर्ग को अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ इस पुनीत अभियान में अपने घरों, संस्थानों की छतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का वंदन किया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे तिरंगा झंडा फहराते हुए आवश्यक भारतीय ध्वज संहिता व सावधानियों का ध्यान रखें ताकि झंडे का किसी भी तरीके से अनादर न हो। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि भारतीय ध्वज संहिता का ध्यान रखें और सम्मान पूर्ण तरीके से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लें।
आज मुख्यमंत्री नायब सिंह होंगे हर घर तिरंगा अभियान में मुख्य अतिथि
डीसी ने बताया कि सरकार की ओर से निर्धारित शेड्यूल अनुसार रविवार 11 अगस्त को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि हर घर तिरंगा अभियान यात्रा में शिरकत करेंगे। उन्होंने बताया कि सोमवार 12 अगस्त को पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री संजय सिंह, मंगलवार 13 अगस्त को लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल तथा बुधवार 14 अगस्त को विधायक सत्यप्रकाश जरावता हर घर तिरंगा मिशन यात्रा में मुख्य अतिथि होंगे।
तिरंगा के साथ सेल्फी लें आमजन, वेबसाइट पर करें अपलोड
डीसी ने बताया कि जिला में हर घर तिरंगा अभियान गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के तहत आमजन अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ सेल्फी लेकर राष्ट्रप्रेम को समर्पित इस पुनीत अभियान में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि आमजन राष्ट्रध्वज के साथ सेल्फी लेकर भारत सरकार की वेबसाइट ींतहींतजपतंदहं.बवउध् पर अपलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रध्वज में समाहित है राष्ट्रप्रेम की भावना – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के गौरव व सम्मान का प्रतीक है जो हमारे देश की स्वतंत्रता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रेम की भावना हमारे राष्ट्र ध्वज तिरंगे में पूर्ण रूप से समाहित हैं। डीसी ने कहा कि तिरंगा देश की एकता व अखंडता और लोगों में देशभक्ति की भावना को प्रेरित करता है, ऐसे में जरूरी है कि तिरंगे को लेकर निर्धारित नियमों व प्रावधानों का ध्यान रखते हुए सम्मान पूर्वक व गरिमा पूर्ण ढंग से इसका इस्तेमाल किया जाए।

न्यायिक परिसर में 14 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत – सीजेएम
आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा केस का निपटारा
रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार 14 सितंबर को रेवाड़ी स्थित न्यायिक परिसर सहित बावल व कोसली में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करा सकते हैं। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करा सकता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

मुख्यमंत्री कार्यक्रमों के मद्देनजर जिलाधीश ने लगाई धारा 163
रेवाड़ी, 10 अगस्त, अभीतक:- रेवाड़ी जिला में रविवार 11 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के रेवाड़ी हॉफ मैराथन सहित अन्य कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिलाधीश अभिषेक मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला रेवाड़ी में रविवार 11 अगस्त को यूएवी-ड्रोन का प्रयोग करने पर पूर्ण प्रतिबंध (निषेध) लगा दिया है। उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया है कि यदि उक्त आदेश की पालना में कोई दोषी पाया जाता है तो वह भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 223 के तहत दण्ड का भागी होगा और उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों सहित अन्य ड्यूटी दंडाधिकारियों, सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों तथा सभी उप मण्डल दण्डाधिकारियों को आदेश की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए हैं।

 

खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायित्व रूप प्रदान करें ग्रामीण’
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता संवाद कार्यक्रम आयोजित’
बेरी, 10 अगस्त, अभीतक:- जिलाभर में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन और एडीसी सलोनी शर्मा के निर्देश अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन शैड्यूल के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन की टीम स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों से आमजन को रूबरू कराते हुए स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित भी कर रही हैं। शनिवार को बेरी स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बीडीपीओ राजाराम की अध्यक्षता में स्वच्छता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम मीनू रानी ने ओडिएफ पलस को लेकर उपस्थित जनप्रतिनिधियों से विस्तार से संवाद किया। उन्होंने संवाद के दौरान खुले में शौच मुक्त स्थिति को स्थायित्व रूप प्रदान करना, तरल कचरा प्रबंधन करना, ठोस कचरा प्रबंधन करना, प्लास्टिक को ना जलना, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता जागरूकता दीवार लेखन, आंगनबाड़ी स्वच्छता, स्कूल स्वच्छता सहित अनेक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत समिति अध्यक्ष अंजू, खंड-समन्वयक पूनम सैनी, समाज पंचायत अधिकारी सत्यवान, ग्राम पंचायत दुबलधन किरमान सरपंच सुनीता, ग्राम पंचायत दुबलधन बिधयाण सरपंच जगपाल, ग्राम पंचायत सफिपुर सरपंच संदीप सहित विभिन्न पंचायतों के सरपंच, पंच और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय में स्वच्छता अभियान से गतिविधियों की जानकारी देती डीपीएम।

 

हरियाणा के पुलिस महकमे में भी फेरबदल का सिलसिला जारी है। हरियाणा सरकार ने अब बड़े पैमाने पर एचपीएस अफसरों को इधर से उधर किया है। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में डीसपी और एसीपी बदल गए हैं। वहीं एसीबी और एससीबी-एससीआरबी जैसी स्पेशल यूनिटों में तैनात डिप्टी ैच् भी तब्दील किए गए हैं। कुल मिलाकर 42 एचपीएस अफसरों को तब्दील किया गया है। नीचे तब्दील असफरों की पूरी लिस्ट देखी जा सकती है। इससे पहले बीते शुक्रवार को हरियाणा सरकार ने 3 आईएएस-एचसीएस अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंपी थी।
देखें लिस्ट

ईश्वर सिंघल को भातृ शोक
झज्जर, 10 अगस्त, अभीतक:- सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़े विश्वहिंदू परिषद के झज्जर नगर मंत्री एवं आर्य समाज से जुड़े ईश्वर सिंघल के बड़े भाई जय प्रकाश पुत्र स्वर्गीय लाला हुक्म चंद पंसारी का गत दिवस 4 अगस्त को निधन हो गया। उनकी रस्म पगड़ी 13 अगस्त को चैपटा बाजार स्थित खाटू श्याम धर्मशाला में 3से4 बजे तक संपन्न होगी। उनके निधन पर सामाजिक, विभिन्न धार्मिक संस्थाओं से जुड़े लोगों ने व्यक्तिगत, सोशल मीडिया के माध्यम से ॐ शांति, भगवान दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे और परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी लोगों ने श्रद्धांजलि संदेशो से शोक व्यक्त किया।

पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना अधिकारी का लक्ष्य होना चाहिए- बंडारु दत्तात्रेय
चंडीगढ़, 10 अगस्त, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय ने कहा कि देश के सरचनात्मक ढांचे को मजबूती प्रदान करने व गरीब, दलितों व वंचितों के लिए सरकार की योजना को पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति व हर जरूरतमंद तक पहुंचाने में प्रशासनिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए सभी अधिकारी अपनी इस राष्ट्र के प्रति भूमिका को समावेशी प्रतिबद्धता, ईमानदारी और दृढ़ संकल्प की भावना से निभाएं। श्री दत्तात्रेय शनिवार को राजभवन में संकल्प संस्थान द्वारा आयोजित यू.पी.एस.सी व एच.सी.एस सम्मान समारोह में चयनित 17 प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर समाजसेवा में योगदान करने वाले महानुभावों को भामाशाह सम्मान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय काम करने के लिए महानुभावों को गुरू सम्मान भी प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि सभी चयनित अधिकारी सरकार के कार्यक्रमों व जनता की जरूरतों को गहनता एवं सरलता से समझ कर जन कल्याणकारी नीतियां बनाए एवं उनके क्रियान्वयन के लिए कार्य करे और यह सुनिश्चित करें कि किस प्रकार इन नीतियों का लाभ गरीब, किसान, मजदूर और हर जरूरतमंद तक पहुंचे। यह बड़े गर्व की बात है कि इन 17 बच्चों में से 11 बच्चे हरियाणा प्रदेश से हैं। उन्होंने कहा कि चयनित नहीं हो पाने वाले विद्यार्थी स्वामी विवेकानंद के वाक्य को ध्यान में रख उठो जागो लक्ष्य की प्राप्ति तक मत रुको आगे बढ़ें। इसलिए आपको भी लक्ष्य प्राप्ति तक नहीं रूकना है और अधिक मेहनत करनी है। राज्यपाल ने सभी प्रतिभावान प्रशासनिक अधिकारियों से यह अपील की कि आप पद की गरिमा के अनुरूप अपने शालीनतापूर्ण व्यवहार और उत्कृष्ट कार्यशैली से न केवल सरकार एवं प्रशासन में अपनी एक अलग पहचान बनाए बल्कि समाज के लोगों के दिलों में भी अपनी विशेष जगह बनाए। उन्होंने उनके गृह क्षेत्र की एक महिला अधिकार रेचल चटर्जी का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने हैदराबाद में ऐसा कार्य किया कि आज भी लोग जब उनका नाम सुनते है तो उनके चेहरे खिल उठते है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष, ज्ञान चंद गुप्ता ने भी संबोधित करते हुए कहा कि एक अधिकारी की कार्यशैली में उसके व्यवहार में शालीनता, सेवा और समर्पण का भाव दिखना चाहिए। इस अवसर पर पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, मेजर जरनल नवनीत कुमार (सेवानिवृत्त), समाजसेवी, कैलाश चंद मित्तल, समाजसेवी धीरज अग्रवाल, प्रो. प्रदीप गोयल, डॉ. पी. जे. सिंह, अमित जिंदल, चरणजीत राय, अध्यक्ष, संकल्प संस्था व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा बहादुरगढ़ द्वारा बामनोली मे आदर्श महिला सिलाई केंद्र का उद्घाटन हुआ
बहादुरगढ़, 10 अगस्त, अभीतक:- हल्के के गांव बामनोली की सेवा बस्ती में सेवा भारती हरियाणा प्रदेश शाखा बहादुरगढ़ ने आदर्श महिला सिलाई केंद्र का उद्घाटन समारोह किया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा भारतीय किसान संघ रहे। भारतीय किसान संघ प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा व सेवा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश लाठर ने सेवा भारती के बारे में विस्तार से जानकारी दी सेवा भारती मुख्यतरू चार आयाम पर काम करता हैं। शिक्षा,स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहा है। सेवा भारती के झज्जर जिला में 22 प्रकल्प हैं ओर पूरे भारत वर्ष में 175000 प्रकल्प कार्य कर रहे हैं। सिलाई केंद्र की संचालिका बबीता बहन जी ने कहा कि हम सेवा बस्ती की बहनों को स्वावलंबी बनाकर अच्छे समाज ओर राष्ट्र का निर्माण करेंगे। इस पुण्य कार्य हेतु मशीनों का सहयोग नगर सचिव असीम गांधी और उनके मित्रो ने किया।इस अवसर पर सेवा भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रमेश लाठर, केंद्र संचालिका बबीता, जिला सचिव कुलबीर जून, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र कटारिया, जिला स्वावलंबन आयाम प्रमुख संजय छिकारा, नगर उपाध्यक्ष धर्मवीर देशवाल, जिला शारीरिक प्रमुख अवधेश, प्रीत सिंह, रामकुंवर, सुरेंदर सिंह, जय सिंह, प्रवीन आदि रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *