Haryana Abhitak News 03/01/2025

सावित्री बाई फुले की जयंती पर मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि
सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की कहानी – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ हल्कावासियों को दी सौगात, बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो लाइन के विस्तार के प्रस्ताव को शीघ्रता से आगे बढ़ाया जाएगा
बहादुरगढ़ के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने की 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा
बहादुरगढ़, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज सावित्री बाई फुले जयंती के अवसर पर बहादुरगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सावित्री बाई फुले को नमन करते हुए कहा कि सावित्री बाई फुले न सिर्फ भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी। मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान घोषणा करते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले की जयंती को सरकारी स्तर पर मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले के सम्मान में हरियाणा सरकार ने राजकीय महिला कॉलेज, लोहारू, भिवानी का नाम माता सावित्री बाई फुले के नाम पर रखा है। श्री नायब सिंह सैनी ने बहादुरगढ़ हल्कावासियों को सौगात देते हुए कहा कि बहादुरगढ़ से आसौदा तक मेट्रो के विस्तार के प्रस्ताव पर राज्य सरकार द्वारा तीव्र गति से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ नगर परिषद को मानदंड पूरा होने पर नगर निगम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाइन पार फाटक पर अंडरपास के निर्माण, बहादुरगढ़ सड़क के नवीनीकरण, पुरानी कोर्ट के साथ लगती खाली पड़ी जमीन पर पार्क विकसित करने और पुराने बस अड्डे के साथ लगती खाली जमीन पर व्यायामशाला- योगशाला बनाने के संबंध में फिजिबिल्टी चैक करवाकर इन परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधूरे पड़े उत्तरी बाईपास के निर्माण तथा नई अनाज मंडी के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों को सरकार द्वारा नियमित किया जा चुका है और उनमें मुलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। यदि ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों की जानकारी मिलती है तो उन्हें भी मानदंड पूरा करवाकर नियमित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वार्ड- 7 और 10 में छठ पूजा घाट बनाए जायंगे। मुख्यमंत्री ने बहादुरगढ़ के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की कहानी
श्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि सावित्री बाई फुले केवल नाम नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण और बेटियों की शिक्षा की एक पूरी कहानी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को शिक्षित करने और सशक्त बनाने के लिए कृतसंकल्प है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए निरंतर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक क्रांति की अग्रदूत और महिला सशक्तिकरण की बुलंद आवाज श्रीमती सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका ही नहीं, बल्कि एक स्वतंत्र व्यक्तित्व और महिलाओं के अधिकारों की प्रणेता थी।
सावित्रीबाई फुले के संकल्प पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्रीबाई ने अपने जीवन को महिला शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समर्पित किया। उन्होंने अपने जीवन का उद्देश्य ही विधवा विवाह करवाना, छुआछूत मिटाना, महिलाओं की मुक्ति और महिलाओं को शिक्षित करना बना लिया था। महिला उत्थान में सावित्री बाई फुले हमारी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने महिला शिक्षा और उनके उत्थान के लिए अनेक विरोधों के बावजूद डटकर काम किया। उन्होंने 1848 में महाराष्ट्र के पुणे में पहला बालिका विद्यालय खोला। सावित्रीबाई फुले के महिला शिक्षा के संकल्प पर चलते हुए हरियाणा सरकार ने पिछले 10 सालों में उच्चतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हर 20 किलोमीटर के दायरे में कॉलेज खोले हैं। इस दौरान 79 सरकारी कॉलेज खोले गये हैं, इनमें 30 कॉलेज केवल लड़कियों के हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी, 2015 में पानीपत से देशव्यापी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। हरियाणा सरकार ने विभिन्न एनजीओ के माध्यम से इस अभियान के तहत बेटियों को बचाने का काम किया। जहां हरियाणा में पहले लिंगानुपात 871 था वहीं आज बढ़कर 916 पहुंच गया है। आज हरियाणा की गिनती बेटियों को मारने वाले प्रदेशों में नहीं होती बल्कि बेटियों को आगे बढ़ाने वाले प्रदेश के रूप में होती है। माता सावित्री बाई फुले को यही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया है। उन्होंने महिलाओं को विधानपालिका में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अब तक राज्य में 33 महिला पुलिस थाने खोले जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में 5 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 1 लाख 46 हजार महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। राज्य में ड्रोन दीदी योजना के तहत 5 हजार महिलाओं को ड्रोन पायलट का मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत राज्य सरकार 8 लाख रुपये तक की कीमत का ड्रोन मुफ्त देगी। अब तक 100 महिलाओं को ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण देकर मुफ्त ड्रोन दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में कर रहा उन्नति – डॉ अरविंद शर्मा
इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि 2014 से पहले के हालातों के बारे में जनता सब जानती है, लेकिन आज मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने महिला शिक्षा को लेकर एक मुहिम शुरू की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है, उसकी नींव माता सावित्रीबाई फुले ने ही रखी थी। आज जो महिलाओं को आगे बढ़ाने का अधिकार और समानता का अधिकार मिल रहा है, उसके पीछे ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले दोनों का विशेष योगदान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की यही सोच है कि महिलाएं जिनती अधिक सशक्त होंगी, उतना ही देश व हरियाणा मजबूत होगा।
महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले के आदर्शों पर चलकर हरियाणा सरकार कर रही जन सेवा के कार्य- रामचंद्र जांगड़ा
राज्यसभा सांसद श्री रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री ऐसे व्यक्ति हैं, जो गरीब, मजदूर, किसान, छोटे दुकानदार सहित हर वर्ग की समस्याओं को समझते हैं और उनका त्वरित निपटान सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले का महाराष्ट्र के गरीब परिवार में छोटे से गांव में जन्म हुआ था। छोटी आयु में ही उनका ज्योतिबा फुले के साथ विवाह हो गया था। ज्योतिबा फुले ने अपनी धर्म पत्नी को पहली महिला शिक्षिका बनाकर महिला शिक्षा के लिए द्वार खोले। महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के आदर्शों पर चलकर हरियाणा सरकार लोगों की सेवा करने का काम कर रही है।
सावित्री बाई फुले ने दिखाया समाज के बदलाव का रास्ता – औमप्रकाश धनखड़
मुख्यमंत्री नायब ने किया जय जवान, जय किसान और जय पहलवान का नारा साकार
मुख्यमंत्री श्री नायब सिहं सैनी सरकार की किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीद की पहल, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ रूपये देने का निर्णय और खिलाडियों को पूरा मान सम्मान देकर सही मायनों में जय जवान, जय किसान और जय पहलवान का नारा साकार किया है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने बहादुरगढ़ में आयोजित माता सावित्री बाई फुले जयंती समारोह में अपना संबोधन देते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले ने 19 वीं सदी में महिला शिक्षा की महता को समझा और महिला उत्थान के लिए शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा कि मोदी और नायब सरकार शिक्षा के क्षेत्र में देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले के सपनों को साकार कर रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि सर्व समाज माता सावित्री बाई
फुले की आभारी है। उनके प्रति कृतज्ञता का भाव प्रकट करते हैं। महिलाओं को सशक्त बनाने में सावित्री बाई फुले के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि पांच सितंबर को शिक्षक दिवस की तर्ज पर तीन जनवरी को माता सावित्री बाई फुले की जयंती को महिला शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए। औमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई फुले ने गरीब, महिला, किसानों की चिंता की थी। समाज में व्यवस्था परिवर्तन की जो मुहिम उन्होंने चलाई,आज पीएम श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार निरंतर हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य कर रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने हरियाणा को खेलों की भूमि बताते हुए कहा कि आज राष्ट्रीय व अंतराराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाडियों का दबदबा है। शूटर मनु भाकर को खेल रत्न और पहलवान अमन सहरावत को अर्जुन अवार्ड मिलना जय जवान,जय किसान और जय पहलवान के नारे को चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि अकेले झज्जर जिला की बात की जाए तो जिला में 50 अखाड़े हैं, जिनमें प्रतिदिन अढ़ाई हजार पहलवान कुश्ती का अभ्यास करते हैं। हरियाणा की खेल नीति की बदौलत खेलों को निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है।
कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा, जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, दिनेश कौशिक, संजय कबलाना, चेयरमैन कर्मबीर सैनी, रामनिवास सैनी, राजेश सैनी, सत्यवान, अजीत खत्री, सोनू सैनी प्रधान, अजय धनखड़, जितेद्र नरवाल, धर्मवीर एडवोकेट नप चेयरपर्सन सरोज राठी, नप चेयरमैन जिले सिंह सैनी, सैनी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सैनी, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश सैनी, कार्यक्रम के संयोजक एवं लाभार्थी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक संजीव सैनी, दिनेश शेखावत, जवाहर सैनी, सोमवती जाखड़, धर्मवीर वर्मा, कर्मवीर सैनी, अंजलि व विनिता दीदी, प्रधान प्रमोद, रोहताश सहित आसपास गांवों की पंचायत और गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन, डीसी प्रदीप दहिया, डीसीपी मयंक मिश्रा, आईपीएस शुभम सिंह, नगराधीश परवेश कादियान, एसडीएम नसीब कुमार सहित अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

प्रदीप दहिया, डीसी झज्जर।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मातृशक्ति उद्यमिता योजना लाभकारी – डीसी
योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को तीन लाख तक ऋण सुविधा का प्रावधान
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के उद्देश्य से मातृशक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत बैंकों के माध्यम से 3 लाख रुपये तक ऋण दिलाने की व्यवस्था की गई है। यह योजना हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही है। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर सिद्ध होगी तथा उनके जीवन स्तर में भी सुधार आएगा। योजना के तहत वही महिला पात्र होंगी व लाभ उठा पाएंगी जोकि हरियाणा की स्थाई निवासी होंगी व जिनकी 5 लाख रुपए से कम वार्षिक आय होगी। ऋण के लिए आवेदन के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर 3 वर्षों तक 7 प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि सरकार द्वारा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी।
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज
उपायुक्त ने बताया कि उपरोक्त योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निर्धारित दस्तावेज आवेदन के साथ जमा कराने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार के फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं तथा आवेदक के पास उपरोक्त सभी दस्तावेजों की दो-दो कॉपी होनी चाहिए।
योजना के तहत इन व्यवसायों के लिए मिलेगा ऋण
उपायुक्त ने बताया कि इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई-रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरू कर सकती है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए इच्छुक पात्र महिलाएं कार्यालय हरियाणा महिला विकास निगम,नजदीक पुराना बस स्टैंड,कोठी नंबर 612 झज्जर में संपर्क कर सकती हैं।

धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार: हरियाणा की कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम
धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित, एक लाख का मिलेगा पुरस्कार
जिला के पात्र कलाकार 6 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं आवेदन
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह जानकारी जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार ने गुरुवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र एवं शॉल प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि केवल हरियाणा के स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। केवल वही सांगी आवेदन कर सकते है जिन्होंने सांग का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति के अनुरूप किया हो। डीआईपीआरओ ने बताया कि जिला के पात्र कलाकार 6 जनवरी 2025 तक धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग में आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि छंटनी के बाद सांगियों को अपने पूर्ण दल के साथ विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी। जिसमें निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा।

झज्जर में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवर्तन परिमंडल कार्यालय झज्जर में शुक्रवार 03 जनवरी को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन होगा। प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को आयोजित बैठक में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक झज्जर शहर, सब अर्बन सब डिवीजन झज्जर, बादली व माछरौली सब डिवीजन क्षेत्र के उपभोक्ताओं की विभिन्न बिजली एवं बिजली के बिल संबंधी समस्याएं (बिजली चोरी को छोडकर) सुनी जाएंगी,जिसकी अध्यक्षता चेयरमैन कार्यकारी अभियंता ऑपरेशन डिविजन झज्जर करेंगे तथा मौके पर उनका निवारण किया जाएगा। यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंताध्उपमंडल अभियंता के फैसले से संतुष्ट न होने पर अपनी शिकायत को चेयरमैन कार्यकारी अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकते हैं, जिससे अदालत के चक्करों से बचा जा सकेगा।

बहादुरगढ़ आर वन की वार्षिक खेल प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि वर्षा गौतम व सीडीपीओ प्रियंका।

सौ मीटर में पूनम और चार मीटर रेस में रूबी ने बाजी मारी
बहादुरगढ आर वन की ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आयोजित
बहादुरगढ़, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को बहादुरगढ़ आर वन की ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्षा गौतम ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिलाओं व किशोरियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल मुकाबलों में 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, साइक्लिंग, और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बहादुरगढ़ आर वन की सीडीपीओ प्रियंका ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में प्रमिला प्रथम, सुरेखा द्वितीय, पूनम तृतीय स्थान पर रही। 300 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम,भारती द्वितीय, हिमांशी तृतीय। 400 मीटर दौड़ में रूबि प्रथम, स्नेह द्वितीय, तन्नू ने तृतीय स्थान पाया। इसी प्रकार साइकिलिंग में हिमांशी प्रथम,प्राची द्वितीय, प्रीति तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, रजनेश, तृतीय स्थान पर सरला रही, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, द्वितीय मंजू, तृतीय स्थान पर भानू रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वर्षा गौतम ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस प्रकार के आयोजनों को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

सैनिक स्कूल रेवाड़ी में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 13 जनवरी तक
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- सैनिक स्कूल रेवाड़ी में छठी और नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। दाखिले के लिए अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2025 का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए होगी और आवेदन प्रक्रिया शुरु हो चुकी है जो 13 जनवरी 2025 तक चलेगी। स्कूल के प्राचार्य मेजर जय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा कक्षा छठी और कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए होगी। अंतिम सीट संख्या पास-आउट और नामांकित विद्यार्थियों की स्थिति पर निर्भर करेगी। कक्षा छठी के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर आधारित 300 अंकों की परीक्षा तथा कक्षा 9वीं की परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और बुद्धिमत्ता पर आधारित 400 अंकों की परीक्षा। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइटhttps:// eÛams-nta-ac-in/AISSEE पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इसमें 67 प्रतिशत सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है। इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार करियर के लिए तैयार करना है।

समाधान शिविर में शुक्रवार को नागरिकों की समस्याओं को सुनते अधिकारी।

आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध – डीसी
उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली में भी प्रतिदिन लग रहे समाधान शिविर
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- प्रशासनिक पारदर्शिता और जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। है। उपायुक्त प्रदीप दहिया के दिशा-निर्देशन में आयोजित शिविर में डीआरओ प्रमोद चहल ने नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई की। डीआरओ ने उपस्थित नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि लंबित शिकायतों का समाधान शीघ्र किया जाए। शिविर में प्रमुख रूप से जलापूर्ति, स्वच्छता, बिजली, सड़क मरम्मत और अन्य जनसेवा से जुड़ी समस्याएं दर्ज हुई। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और समाधान शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी समस्याओं को इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन के समक्ष रखें ताकि उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान किया जा सके। समाधान शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित कर रहे हैं। प्रशासन की द्वारा आयोजित समाधान शिविर को नागरिकों ने भी सराहा है। नागरिकों का कहना है कि इन शिविरों के माध्यम से उनकी समस्याओं को सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिलता है और समय पर समाधान भी सुनिश्चित होता है। उन्होंने बताया कि शहरी स्थानीय निकाय के अलावा उपमंडल स्तर पर बेरी, बहादुरगढ़ और बादली में भी प्रतिदिन समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा जेल में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर श्री विशाल के समक्ष 15 मामले रखे गए जिसमे से 06 मामलो का निपटारा किया गया। इसके अतिरिक्त सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल ने जेल का निरीक्षण कर कैदियों व बंदियों की समस्याएं सुनी व उनके उचित समाधान हेतु दिशा निर्देश दिए। उप जेल अधीक्षक जंग शेर व उप जेल अधीक्षक अमित मौजूद रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बंदियों की दरखास्त लिखी।

भिवानी के मोहित यादव चमकाएंगे विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में हरियाणा का नाम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संग, युवा नेतृत्व का नया चेहरा बनकर मोहित यादव देंगे भारत को नई दिशा
भिवानी, 03 जनवरी, अनिल यादव:- हरियाणा के प्रतिष्ठित उद्यमी और टेक्नोलॉजिस्ट मोहित यादव को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2025 में शामिल होने का सम्मान मिला है। यह प्रतिष्ठित आयोजन डपदपेजतल व िल्वनजी ।ििंपते ंदक ैचवतजे के मंत्रालय द्वारा आयोजित किया गया है और 11-12 जनवरी 2025 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में होगा। इस आयोजन में भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की उपस्थिति भी होगी। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग का उद्देश्य भारत के प्रतिभाशाली युवा नेतृत्व को पहचानना, उनका पोषण करना और उन्हें आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में देश की प्रगति में योगदान देने के लिए सशक्त बनाना है। मोहित यादव चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एक प्रसिद्ध पूर्व छात्र, और एमके ऐप क्रिएटिव्स प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक और सीईओ हैं। श्री मोहित यादव की कंपनी, एमके ऐप क्रिएटिव्स, भारत की सबसे तेजी से बढ़ती स्टार्टअप्स में से एक है, जो दिसंबर 2024 तक $1-मिलियन कंपनी बन गई। उनके दूरदर्शी नेतृत्व में, एमके ऐप क्रिएटिव्स ने 1,000 से अधिक ग्राहकों को सेवाएं दी हैं, जिनमें जीई, डिज्नी, रेड क्रॉस और भारत मैट्रिमोनी शामिल हैं, और 250 लोगों की एक समर्पित टीम के साथ काम कर रहे हैं। श्री मोहित कुमार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया है, जो उनके उत्कृष्टता और नवाचार के प्रति उनके अडिग संकल्प को प्रमाणित करता है। उनके प्रयासों ने डिजिटल इंडिया पहल को आगे बढ़ाने, सतत विकास को बढ़ावा देने और राष्ट्रव्यापी रोजगार के अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मोहित यादव ने इस उपलब्धि पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ष्इस परिवर्तनकारी डायलॉग का हिस्सा बनकर मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूँ। यह मंच विकसित भारत के लिए हमारे दृष्टिकोण को साझा करने और देशभर के नेताओं और बदलाव लाने वालों के साथ सहयोग करने का एक अनूठा अवसर है।
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के उद्देश्य
इस आयोजन का लक्ष्य है
युवा नेतृत्व प्रतिभा की पहचान करना और उन्हें पोषित करना।
युवाओं को विकसित भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को व्यक्त करने का मंच प्रदान करना।युवाओं को शीर्ष निर्णय-निर्माताओं और राष्ट्रीय व वैश्विक हस्तियों से जोड़ना।भारत के विकास और परिवर्तन के लिए अगली पीढ़ी को प्रेरक शक्ति बनाना। मोहित यादव की उद्यमशील यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही है। उनके नेतृत्व में, डज्ञ ।चच ब्तमंजपअमे च्अज. स्जक. भारत के सबसे तेजी से बढ़ते स्टार्टअप्स में से एक बन गया है, जो कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सूचना प्रौद्योगिकी में अत्याधुनिक समाधान प्रदान करता है।
हरियाणा के लिए यह सम्मान का क्षण है और भारत के युवाओं की परिवर्तनकारी क्षमता का प्रमाण है। यह आयोजन देश के भविष्य के नेताओं को सशक्त बनाने और उन्हें विकसित भारत की दिशा में सार्थक योगदान करने के लिए प्रेरित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
पुरस्कार और मान्यताएँ
1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा “राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2024”
2. भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार द्वारा ष्भारत के युवा टेकप्रेन्योर- 2023
3. इकोनॉमिक टाइम्स समूह द्वारा ष्उभरता हुआ स्टार्टअप ऑफ द ईयर- 2023
4. रोड और ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ष्इनोवेटिव स्टार्टअप ऑफ द ईयर- 2023
5. पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा ष्हरियाणा गौरव पुरस्कार – 2023
6. स्टार्टअप इंडिया द्वारा ष् टेक स्टार्टअप ऑफ द ईयर -2022
7. बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान द्वारा ष्एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर – 2020
8. बॉलीवुड अभिनेत्री मंदिरा बेदी द्वारा ष्एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर- 2021
9. बॉलीवुड अभिनेत्री मलाईका अरोड़ा द्वारा एक्सीलेंस इन टेक्नोलॉजी इन आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस – 2021
10. आईआईटी रुड़की और आईआईटी इंदौर में दो बार ज्म्क्Û स्पीकर
11. एक साल में सबसे अधिक पेटेंट दाखिल करने के लिए भारत सरकार का पुरस्कार12. टाटा मोटर्स समूह से 50 करोड़ और फ्यूचर राइवेल्स मोटर्स कॉर्पोरेशन से 1 करोड़ का निवेस
मोहित यादव देश प्रदेश में अपना नाम रोशन कर रहा है। गांव भागेश्वरी निवासी मा. शेरसिंह के पोते मोहित यादव ने अपने प्रतिभा से वो कर दिखाया है, जिसे बड़ी-बड़ी कार कंपनियां नहीं कर पाई। जी हां,मोहित ने एक ऐसा सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसका गाड़ी में इंस्टाल करने के बाद आप चाह कर भी गाड़ी का एक्सीडेंट नहीं कर पाएंगे। इस साफ्टवेयर में एसे फीचर है, जो गाड़ी को काफी हद तक सेफ बना देगी। इस सॉफ्टवेयर के चर्चे देश व विदेश में है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी इस सॉफ्टवेयर की तारीफ कर चुके है। यही नहीं, मोहित को अनेकों सम्मान से नवाजा जा चुका है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के द्वारा भी इस कार्य को लेकर सम्मानित किया जा चुका है। इतना ही नहीं बड़ी-बड़ी कंपनियां सॉफ्टवेयर को खरीदने के लिए आगे आई है जिनमे टाटा मोटर्स, गूगल,नासा इत्यादि मोहित के इस सॉफ्टवेयर से प्रभावित हैं और इनके साथ काम करने को भी आतूर हैं।

सावित्री बाई फुले जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका रेखाचित्र बनाकर उनकों श्रद्धाजंलि प्रदान की                                                                                                                                                                  झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने श्रीमती सावित्री बाई फुले जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका रेखाचित्र बनाकर उनकों श्रद्धाजंलि प्रदान की। मुकेश शर्मा ने बताया कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी का जन्म 3 जनवरी 1831को हुआ था। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की प्राचार्या रही। उन्होनें अपने प्रयासों से पहले किसान स्कूल की स्थापना भी की। उन्होंने विधवा विवाह, छुआछूत मिटाना,असहाय व दलित महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वह एक महान समाज सुधारक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर पाई। उनका देहांत 10 मार्च,1897 को पूना में हुआ था। इस चैपाल रंगोली में भूतपूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि ने मौजूद रहकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की।

 

अवैध देसी शराब के साथ एक आरोपी काबू
बादली, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- झज्जर पुलिस की टीम ने एक आरोपी को अवैध शराब के साथ काबू किया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा द्वारा नशीले पदार्थो एवं शराब के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों पर अंकुश लगाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली में तैनात उप निरीक्षक राकेश की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर बादली से गोयला कला रोड एनसीआर नहर पुल के नजदीक से अवैध शराब के साथ काबू करने में सफलता हासिल कि। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान मंजीत निवासी बादली के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से अवैध देशी शराब की तेरह बोतल बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना बादली में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

 

सीआईए झज्जर की टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ किया काबु
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को थाना सदर झज्जर के एरिया से काबू करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने बताया कि सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप की पुलिस टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। तभी उन्हें एक व्यक्ति बहादुरगढ़ की तरफ से पैदल-पैदल आता दिखाई दिया। जिसने सामने पुलिस पार्टी को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से जाने लगा तो पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार व चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान मुकेश निवासी कबलाना के तौर पर की गई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

61 शिक्षिकाओं को सम्मानित कर मनाई महिला शिक्षा की अग्रदूत सावित्री बाई फूले की जयंती
सावित्री बाई फूले ने विकट परिस्थितियों में भी महिला शिक्षा के लिए किए अभूतपूर्व कार्य – विधायक
व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की निर्मात्री है नारी: महंत चरणदास महाराज
महिला शिक्षा के प्रति सावित्रीबाई फूले का समर्पण था अद्भुत – रमेश सैनी
भिवानी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- महिला शिक्षा की अग्रदूत देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फूले की जयंती पर वीरवार को स्थानीय हनुमान ढ़ाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट द्वारा महिला शिक्षिका सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के साथ-साथ जल एवं पर्यावरण के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाली 61 महिला शिक्षिकाओं को शिक्षा क्रांति ज्योति सावित्रीबाई फूले अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की। कार्यक्रम में सान्निध्य बालयोगी महंत चरणदास महाराज का रहा। कार्यक्रम में मंच का संचालन मनोज शर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत सावित्रीबाई फूले के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। इस मौके पर विधयक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सावित्रीबाई फूले के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और शिक्षा जगत में महिलाओं और बेटियों के उत्थान के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फूले ने विकट परिस्थितियों में महिला शिक्षा के लिए अपने समय में बहुत बड़े कार्य किए। सावित्री बाई महिला शिक्षा के लिए प्रेरित करने वाली भारत की पहली महिला शिक्षिका थी। उन्हे की जगाई अलख के चलते आज देश की बेटियां शिक्षा जगत में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ रही है, जो कि देशवासियों को गौरवांवित करता है। इस मौके पर बालयोगी महंत चरणदास महाराज ने कहा कि महिला जीवन का आधार है। वह व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की निर्मात्री है। उन्होंने कहा कि शिक्षा बिना समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आज नारी खुद अपने अधिकारों को समझने लगी है। यही कारण है कि आज बेटियां निरंतर प्रगति के पथ पर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष समाजसेवी रमेश सैनी व पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार ने महिलाओं की शिक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति सावित्री बाई फूले के समर्पण को अद्भुत बताया। देश के पहले बालिका विद्यालय की नींव रखने में सावित्रीबाई फूले की भूमिका और 19वीं सदी में सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ उनके आंदोलन ने भारतीय महिलाओं की उन्नति और सशक्तिकरण में मदद की। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश सैनी, पर्यावरण प्रहरी विजय सिंहमार, मोनिया सैनी, आशुषोष शर्मा, राजेंद्र, दिनेश, पीए ललित चैहान, संजय राणा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इन शिक्षिकाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान अध्यापिकाएं डा. आशा, डा. प्रोमिला दहिया सुहाग, मोनिता कुमारी, मनीषा, पूजा, रेनू, सीमा शर्मा, निकिता, अनिता शर्मा, राजेश, आशा, रेनू रानी, रेखा जैन, नीरज, पूजा चैहान, सुनीता सैनी, प्रोमिला, रसना, सरला देवी, बाला, संजय सोनी, वसुधा, उषा रानी, गीतांशी, सविता, सीमा, मीनू शर्मा, सुनीता धमीजा, बबीता, ज्योति रोहिल्ला, किरण, सुमन लता, रजनी कुमारी, किरण चांदना, सुदेश, रीना, इशा गर्ग, मंजू महता, किरण राहुल नरेंद्र शर्मा, प्रियंका सोनी, सुनैना बिसला, सुमन देवी, कविता जिंदल, चंदा, आरती शर्मा, मंजू मित्तल को सम्मानित किया गया।

एनएसएस स्वयंसेवकों को डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड से अवगत करवाया
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- शुक्रवार को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादरी तोए में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन सभी स्वयंसेवकों को साइबर सेफ्टी के बारे में जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ राजिंदर जी के मार्गदर्शन में चल रहे कैंप के तीसरे दिन की शुरुआत सभी स्वयंसेवकों ने योगा व एनएसएस गीत से की। इसके बाद एनएसएस विशेष शिविर के तीसरे दिन की थीम यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी के तहत सभी एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए साइबर सेफ्टी अवेयरनेस कैंपेन का आयोजन किया गया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी व कंप्यूटर प्रवक्ता श्री आशीष सिंह कादियान ने स्वयंसेवकों को बताया कि साइबर ठगी का नवीनतम तरीका डिजिटल अरेस्ट है। देश में हर रोज डिजिटल अरेस्ट के मामले सामने आ रहे हैं। डिजिटल अरेस्ट करके लोगों से अभी तक अरबों रुपयों की ठगी हो चुकी है। महत्वपूर्ण बात यह है कि साइबर ठगी के इस तरीके का शिकार पढ़े-लिखे लोग ज्यादा हो रहे हैं। कंप्यूटर प्रवक्ता श्री आशीष सिंह कादियान ने सभी स्वयंसेवकों को जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई कानूनी प्रावधान नहीं है। ठगी के इस तरीके में साइबर फ्रॉड नकली पुलिस अधिकारी बनकर ऑडियो वीडियो कॉल के माध्यम से आपको डराते हैं व आपको डिजिटल अरेस्ट करने की धमकी देकर पैसे ठगते हैं। इसके बाद एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालू ने सभी स्वयंसेवकों को प्रतिज्ञा दिलाई की सभी मिलकर डिजिटल अरेस्ट के बारे में अपने माता-पिता, गांव के बड़े बुजुर्गों व अपने भाई बहनों को अवगत करवाएंगे। मौके पर स्कूल शिक्षक श्री सुनील, श्री कमल, श्री रविंद्र मौजूद रहे।

 

25 जनवरी को आयोजित होगा हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत कार्यक्रम
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- देश के संविधान के संस्थापकों के योगदान को सम्मान देने को ष्हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमानष् टैगलाइन के साथ जिला में 25 जनवरी को जिला स्तर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी जिला परिषद के सीईओ राजेश कुमार ने शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद दी। सीईओ ने बताया कि डीसी प्रदीप दहिया मार्गदर्शन में वार्षिक शेड्यूल के अनुरूप विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर-2024 से शुरू हुआ यह अभियान जो इस वर्ष भी संविधान दिवस तक जारी रहेगा। सीईओ ने बताया कि 24 जनवरी तक सभी शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों की विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित करवाई जाएंगी। इसके अलावा ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का उद्देश्य भारत के संविधान में निहित मूल मूल्यों को दोहराना और नागरिकों को लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम की श्रृंखला में 14 अप्रैल 2025 से 28 अप्रैल 2025 तक 15 दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के योगदान का प्रचार करने के लिए संविधान स्वाभिमान यात्राएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ राजेश कुमार, अधीक्षक धर्मबीर सिंह गुलिया सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक सात को
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- जिला मुख्यालय स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार 07 जनवरी को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक मंगलवार 07 जनवरी को सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी। इस बैठक में बिजली व बिलों से संबंधित (चोरी और अनऑथराइज्ड लोड के केसों को छोड़कर) मामलों की सुनवाई होगी। यदि कोई उपभोक्ता अपने परिवाद को लेकर कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट न हो तो वह चेयरमैन, अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है। उन्होंने बताया कि फोरम में उपभोक्ता की बिजली से जुड़ी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाता है।

नकद पुरस्कार व छात्रवृति के लिए खेल विभाग ने बढ़ाई तिथि, 10 जनवरी तक खिलाड़ी कर सकेंगे आवेदन
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाडियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है,जिसके चलते अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार व छात्रवृति प्रदान करने के लिए 30 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। यह जानकारी खेल विभाग के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा निर्णय लिया गया है कि राज्य के जो खिलाड़ी एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक की खेल उपलब्धियों हेतु नकद पुरस्कार तथा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह गए थे,ऐसे पात्र खिलाड़ी अब 10 जनवरी 2025 तक अपना आवेदन जिला खेल अधिकारी कार्यालय झज्जर में आवेदन जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र का नमूना खेल विभाग की वेबसाईट ूूू.ींतलंदंेचवतजे.हवअ पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए पात्र खिलाड़ी जिला खेल अधिकारी झज्जर के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।


सनातन संस्कृति रक्षा दल लाओ
भारत सरकार के खेल मंत्रालय के द्वारा खेल रत्न पुरस्कार की घोषणा –
पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 में से 5 पदक हरियाण के खिलाड़ियों ने जीता। पैरालम्पिक में भी देश को मिले 29 पदकों में से 8 हरियाण के खिलाड़ियों ने हासिल किया।
टोक्यो ओलंपिक 2020 में हरियाण के 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से भारत ने 7 पदक जीता, जिसमें से 4 पदक हरियाण के खिलाड़ियों ने जीता।
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में हरियाण के 43 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिसमें से 20 पदक जीते।
भारत के सनातनधर्मीयों को एक और रोचक भ्रष्टाचार युक्त तथ्य से अवगत होना चाहिए कि 2014 में भाजपा सरकार हम-आप सभी लेकर भारत की सत्ता में आयें जिस सरकार का नाम है संघी-भाजपा मोदीजी की सरकार। इस सरकार की खेल नीति बन गई है गुजराती भ्रष्टाचार नीति और उसके बजट का अवलोकन करना बहुत ही जरूरी है।
खेल नीति मोदीजी की सरकार का खेलो इंडिया के नाम पर भारत सरकार का कुल बजट 822.60 करोड़ है जो गुजरात को केवल 500 करोड़ से ज्यादा आवंटित किया गया है जबकि हरियाण को मात्र 65 करोड़। खर्च किया गया मेडल हरियाणा के ज्यादा है
गुजरात प्रदेश का खेल रत्न में योगदान 0 जीरों। गुजरात में भी संघ भाजपा से 99ः गुजराती परेशान हैं। इन दोनों संग भाजपा की बाटो राज करो गुजराती ने सिर्फ अपने यार-दोस्त को नीतियों के माध्यम से फायदा पहुँचा रहें हैं। जो चुनाव में इनको पार्टी फंड देते हैं
इसलिए मैं सतपाल बूरा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा सनातन संस्कृति रक्षा दल कहता हु कि भारत की सुरक्षा व विकास के लिए कांग्रेस संघी-भाजपाई से पिंड छुड़ाना होगा। मिलीभक्त भ्रष्टाचार को भगाना होगा यह भी हो सकता है कि अयोध्या का साईकल स्टैंडर्ड तक का ठेका उनके पालतू एजेंट पार्टी फंडिंग गुजराती के पास होगा और बाकी भारत के लोग ताली व थाली बजायेंगें। और नीतियां यहां अरब और अमेरिका जो चाहता है वही लोकसभा से बनेगी महंगाई पर सरकार का नियंत्रण नहीं रहेगा पूंजीवाद गरीब का शोषण करेगी

5 हजार रुपए महीना कमाने वाले चीनू ने जयहिन्द को 21 हजार रुपए दान दिया
मेरे लिए ऐसे लोग भामाशाह जैसे है – जयहिन्द
बहादुरगढ़, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- जयहिन्द सेना द्वारा योद्धा खानदान जयहिन्द को रोटीदृदान मुहीम चलाई गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार 3 जनवरी को एक पच्चीस साल का लड़का चीनू जो कि उत्तर प्रदेश से है और काम बहादुरगढ़ (हरियाणा) में करता है। उनसे जयहिन्द को अपनी दुकान पर चाय पे बुलाया और इक्कीस हजार रुपए दान दिए। जयहिन्द ने चीनू व उनकी पूरी टीम का आभार जताया। जयहिन्द ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व रविवार 12 जनवरी को रोहतक तम्बू में आयोजित होने वाले भंडारे का न्योता दिया। जयहिन्द ने 7027822822 नंबर जारी करते हुए बताया कि जो भी साथी जयहिन्द सेना से जुड़ना चाहता है वह हमारे इस नंबर पर कॉल करके हमसे सीधा जुड़ सकता है। जयहिन्द ने बताया कि चीनू भाई बहादुरगढ़ में एक छोटी से दुकान चलाता है और हमसे कभी नहीं मिले सिर्फ हमारी वीडियो ही देखा करते थे और आज 15000 हजार रुपए महीना कमाने वाले चीनू ने हमारा संघर्ष देखकर हमें चाय पर बुलाया और 21000 रुपए दान दिया। मेरे लिए ऐसे लोग भामाशाह जैसे है। चीनू ने कहा आपकी वीडियो देख हमें हिम्मत मिलती है, हारे हुए गरीब लोगो की लड़ाई लड़ते हो सिर्फ इसलिए दान करने का दिल किया। चीनू ने बताया कि हम जयहिन्द की वीडियो देखा करते थे। हमें जयहिन्द एक ऐसा आदमी लगा जो निस्वार्थ भाव से हर वर्ग के लोगों की मदद करता है और लोगों की समस्याओं का समाधान करवाने के लिए अकेले ही सरकार व प्रशासन से भीड़ जाता है। आप इस बात से अंदाजा लगा सकते है कि बहुत से ऐसे आंदोलन जयहिन्द ने किए जिनसे लाखों बुजुर्गो, बेरोजगारों, विकलांगों, खिलाड़ियों व हर वर्ग के लोगों को लाभ मिला।

 

साल्हावास में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया
झज्जर, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ब्लॉक साल्हावास के राजीव गाँधी खेल स्टेडियम मे महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन खण्ड साल्हावास में कराया गया। कार्यक्रम की मुख्या अतिथि श्री मति उर्मिल सिवाच, जिला कार्यक्रम अधिकारी झज्जर व श्रीमति मुनेश देवी चेयरमैन ब्लाक समिति साल्हावास थे। जिनकी अध्यक्षता मे इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लॉक साल्हावास की सभी महिला प्रतिभागियो द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओ म्यूजिकल चेयर, 100 मीटर रेस, 300 मीटर रेस, 400 मीटर रेस, डिस्कस थ्रो एवं साइकिल रेस मे भाग लिया। उनके द्वारा सभी विजेताओ को ईनाम वितरित किए गया। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी व सभी स्टाफ एवं सुपर वाइजर तथा खेल समिति साल्हावास द्वारा इस प्रतियोगिता के आयोजन कराने मे सहयोग किया गया।

भारतीय संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न गतिविधियों का होगा आयोजन
हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ के आदर्श वाक्य के साथ 25 जनवरी को जिले में होगा विशेष कार्यक्रम
रेवाड़ी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- उपायुक्त अभिषेक मीणा ने कहा है कि भारतीय संविधान को अंगीकार करने के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में वर्षभर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ के आदर्श वाक्य के साथ आगामी 25 जनवरी को भी जिले में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शुक्रवार को हरियाणा के मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी द्वारा सभी उपायुक्तों और विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई बैठक के उपरांत अधिकारियों को निर्देश देते हुए उन्होंने यह बात कही। उपायुक्त ने 25 जनवरी को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इस दिन संविधान के आदर्शों के बारे में जागरूकता के लिए स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालय में संविधान प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, वॉल पेंटिंग, डिबेट, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, व्याख्यान, सेमिनार, नुक्कड़ नाटक आदि का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा कि वर्ष भर चलने वाले इस समारोह की शुरुआत 26 नवंबर को हुई थी, जिसे संविधान दिवस के रूप में मनाया गया था। उपायुक्त ने कहा कि समाज में, विशेषकर विद्यार्थियों में जागरूकता पैदा करने के लिए संविधान के महत्व पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में संविधान सभा के सदस्यों द्वारा दिए गए योगदान को रेखांकित किया जाए। आयोजनों की फोटो और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी बवदेजपजनजपवद75.बवउ पोर्टल के साथ-साथ अन्य सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड की जानी चाहिए। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह तथा उदय सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया उपस्थित थे।

 

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड 39 के चुनाव हेतु जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में डाले जाएंगे वोट
रेवाड़ी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड नंबर 39 हेतु जिला रेवाड़ी में सिविल अस्पताल के नजदीक जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वोट डाले जाएंगे। उपायुक्त अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन सूचना के अनुसार हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी वार्ड नंबर 39 के सदस्यों के लिए आम चुनाव होना है। इस वार्ड में गुरुग्राम, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी एवं महेंद्रगढ़ जिला शामिल है। नामांकन पत्रों की जांच और छंटनी इत्यादि कार्य पूर्ण होने के बाद इस चुनाव में 3 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें हरप्रीत सिंह ढोलक के निशान पर, गगनदीप कौर समुद्री जहाज के निशान पर तथा तजिंदर पाल सिंह ताला चाबी के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं। मतदाताओं को नोटा का भी विकल्प दिया गया है। 19 जनवरी 2025 को हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से वोट डाले जाएंगे।

 

लोगों को बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं नप अधिकारी – उपायुक्त
समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें
रेवाड़ी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- उपायुक्त अभिषेक मीणा ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश है कि वे लोगों को बेसहारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाया जाए और उन्हें गौशालाओं और नंदीशालाओं में छोड़ा जाए ताकि शहर में यातायात भी बाधित न हो और दुर्घटनाओं को भी रोका जा सके। शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए उन्होंने यह बात कही। शिविर में उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कार्यालय में आने वाले नागरिकों से अच्छा व्यवहार किया जाए तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिक स्तर पर ही निदान किया जाए। साथ ही लोगों से भी यह कहा गया कि वह नियमों तथा प्रावधानों के अनुरूप ही अपनी शिकायतें रखें। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों के निपटारे की प्रक्रिया मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों द्वारा आरंभ की गई। उपायुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिन विभागों द्वारा अभी भी एक्शन टेकन रिपोर्ट नहीं दी गई है वह जल्द से जल्द अपनी रिपोर्ट दे। समाधान शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य यही है कि एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित शिकायतों का मौके पर निपटारा किया जा सके। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीएसपी जोगेंद्र शर्मा, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित अन्य संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

उपायुक्त अभिषेक मीणा ने ओपन होम शैल्टर, आस्था कुंज तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया
बच्चों से सुविधाओं बारे ली प्रतिक्रिया, सीएमओ को नियमित स्वास्थ्य जांच के दिए निर्देश
रेवाड़ी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- उपायुक्त अभिषेक मीणा ने गुरुवार को बावल स्थित ओपन होम शैल्टर, रेवाड़ी में बाल देखरेख संस्थान आस्था कुंज (चिल्ड्रन होम), वृद्धाश्रम तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने इन संस्थानों में प्रदान की जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और इनके विस्तार की दिशा में निर्देश दिए। उन्होंने इन संस्थानों में रह रहे वृद्धजनों से प्रतिक्रियाएं ली और अधिकारियों को नियमित रूप से उनके लिए स्वास्थ्य जांच कैंप लगाने की हिदायत दी। बाल गृह की साफ-सफाई व्यवस्था, लाईब्रेरी, रसोई, कमरों, प्ले रूम इत्यादि के निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों से भी सुविधाओं के बारे में प्रतिक्रिया ली और बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ व्यवसायिक प्रशिक्षण लेने और खेलों के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वह संस्थान में बच्चों को घर जैसा वातावरण उपलब्ध करवाएं। साथ ही यहां रह रहे भटके हुए बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने की दिशा में हर संभव प्रयास करें। अभी तक कई बच्चों को उनके अभिभावकों से मिलाने में सफलता मिली है। वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियमित रूप से आने वाली फोन कॉल के लिए लगाए गए रजिस्टर को जांचा। वन स्टॉप सेंटर के लिए उपायुक्त ने अन्य लोकेशन चिन्हित करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यहां पर विभिन्न मामलों की पीड़ित महिलाओं के लिए निर्धारित व्यवस्थाएं दुरुस्त हो। निरीक्षण के दौरान जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, डीपीओ शालू यादव, सीएमओ सुरेंद्र यादव, सीडब्ल्यूसी सदस्य अमरजीत, डीसीडब्ल्यू वीरेंद्र यादव, आदि उपस्थित थे।

 

डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी जन शिकायतें
समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों से तलब की एक्शन टेकन रिपोर्ट
रेवाड़ी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- समाधान शिविर में डीसी अभिषेक मीणा ने जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वे अपने विभागों से संबंधित समस्याओं के संबंध में एक्शन टेकन रिपोर्ट को नियमित रूप से अपडेट करें। जन समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के मद्देनजर यदि जरूरत हो तो मौका मुआयना अवश्य किया जाए और समस्या के समाधान की दिशा में सभी विकल्पों पर विचार किया जाना चाहिए। विभागाध्यक्षों का यह दायित्व है कि वे जन समस्याओं का पूरी गंभीरता के साथ निपटारा करें। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के सभागार में कार्य दिवस के दिन सुबह दस से बारह बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में पानी, पैमाईश, फैमिली आईडी, प्रॉपर्टी आईडी, बुढ़ापा पेंशन इत्यादि समस्याएं मुख्य रूप से रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर समाधान शिविर में आने वाली हर एक शिकायत पर उचित एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। उपमंडल स्तर पर भी ये समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आम नागरिकों को अपनी शिकायतों का समाधान करवाने के लिए चक्कर ना लगाने पड़े और एक ही स्थान पर उनकी समस्या का निवारण हो सके। इसी उद्देश्य से प्रमुख विभागों के अधिकारी व कर्मचारी समाधान शिविर में उपस्थित रहते हैं।

 

सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी व 9वीं के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित’
पात्र अभ्यर्थी दाखिले के लिए 13 जनवरी, 2025 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
रेवाड़ी, 03 जनवरी 2025, अभीतक:- उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी जिला के गांव गोठड़ा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2025-2026 के लिए कक्षा छठी व नौंवी में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र अभ्यर्थी वेबसाइट 222.द्ग3ड्डद्व.ठ्ठह्लड्ड.ड्डष्.द्बठ्ठध्ड्डद्बह्यह्यद्गद्गध् पर 13 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंतिम सीट संख्या पास-आउट और नामांकित विद्यार्थियों की स्थिति पर निर्भर करेगी। कक्षा छठी के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, भाषा और बुद्धिमत्ता जैसे विषयों पर आधारित 300 अंकों की परीक्षा तथा कक्षा 9वीं की परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, विज्ञान, सामाजिक अध्ययन और बुद्धिमत्ता पर आधारित 400 अंकों की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रवेश परीक्षा की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी रक्षा मंत्रालय का एक प्रमुख संस्थान है जो मुख्य रूप से हरियाणा के लोगों को समर्पित है। इसमें 67 प्रतिशत सीट हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीट भारत के अन्य राज्यों के लिए है। इस स्कूल का प्राथमिक उद्देश्य कैडेट को हमारे देश के सशस्त्र बलों में अधिकारियों के रूप में एक शानदार करियर के लिए तैयार करना है। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल रेवाड़ी में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए 75 सीट व कक्ष नौवी में प्रवेश के लिए 25 सीट उपलब्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *