Haryana Abhitak News 01/01/2025

इंडो अमेरिकन स्कूल में नववर्ष का स्वागत हवन यज्ञ से किया
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- इंडो अमेरिकन स्कूल में नव वर्ष के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें स्कूल के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने हवन में आहुतियां डालकर नए वर्ष में सभी विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सफलता की कामना की और साथ ही स्कूल स्टाफ ने आपस में एक दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी। गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ हर आहुति के साथ कामना की गई कि हमारा स्कूल दिन दूनी रात चैगुनी तरक्की करें और हमारा हर विद्यार्थी एक अच्छा व कामयाब इंसान बन। स्कूल निदेशक बिजेंद्र कादयान ने इस अवसर पर सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं को नव वर्ष की बधाई देते हुए उनके पूरे परिवार की खुशियों की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारे स्कूल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता परक और संस्कारवान शिक्षा प्रदान करना है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को नव वर्ष में सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने के लिए आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हमारे स्कूल के विद्यार्थी उत्तम शिक्षा नीति के साथ अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएंगे।

   

एच.डी. स्कूल में अंग्रेजी नववर्ष – 2025 का शुभारंभ सनातन परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ के माध्यम से किया गया
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- एच.डी. स्कूल, बिरोहड़ में अंग्रेजी नववर्ष 2025 का शुभारंभ सनातन परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ के माध्यम से किया गया। इस विशेष अवसर पर पंडित शास्त्री हरिओम भारद्वाज ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। हवन में विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट ने पूर्णाहुति समर्पित करते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नववर्ष का स्वागत करना था, बल्कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करना भी था। उन्होंने आगामी बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रार्थना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को नैतिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाते हैं। हवन के दौरान बच्चों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। छात्रों को यह संदेश दिया गया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत के माध्यम से ही वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का आग्रह किया। सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

प्रदीप दहिया, उपायुक्त झज्जर

खिलाड़ियों के लिए राहत: कैश अवार्ड के लिए अब ऑनलाइन आवेदन प्रणाली शुरू
कैश अवार्ड प्रक्रिया में पारदर्शिता: खेल विभाग का पोर्टल पूरे वर्ष रहेगा खुला
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाता है। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह से ऑनलाइन कर दी गई व खिलाड़ी अब कैश अवार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खेल विभाग के पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। डीसी ने बताया कि खेल विभाग की तरफ से कैश अवार्ड प्रक्रिया को ऑनलाइन किया गया है व पूरी वर्ष पोर्टल खुला रहेगा। खिलाड़ी 1 अप्रैल 2024 व उसके बाद की प्रतियोगिताओं के लिए पोर्टल के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। कोई भी पदक विजेता खिलाड़ी प्रमाणपत्र आने के बाद में इस राशि के लिए आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन प्रक्रिया आने से जहां खिलाड़ियों का समय बचेगा। उन्होंने बताया कि विभाग के पोर्टल ीजजचरूध्ध्ींतलंदंाीमसबंेींूंतक.पद पर नाम कैश अवार्ड मैनेजमेंट सिस्टम का विकल्प चयन करना होगा। खिलाड़ी प्रतियोगिता समाप्त होने उपरांत ही नकद इनाम हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। प्रदेश सरकार द्वारा खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने के लिए नगद पुरस्कार दिया जाता है। इसके तहत मान्यता प्राप्त राज्य, राष्ट्रीय, ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, एशियन गेम्स सहित अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नगद पुरस्कार दिया जाता है।

डीसी प्रदीप दहिया ने जिला वासियों को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
नए साल में विकास के नए आयाम स्थापित करेगा जिला: डीसी
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- जिला उपायुक्त प्रदीप दहिया ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर जिले के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने जिला वासियों के नाम अपने संदेश में कहा कि नव वर्ष सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि नव वर्ष एक नई शुरुआत करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करता है। हमें मिलकर झज्जर को विकास के शिखर पर ले जाना है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 2024 में किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए भरोसा जताया कि 2025 में भी सभी विभाग मिलकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि नया साल जिला वासियों के जीवन में सफलता के अवसर खोले। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों तक सरकारी सेवाओं व योजनाओं का लाभ त्वरित व प्रभावी ढंग से पहुंचाने एवं विकास को जन सहयोग के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।


हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ उठाएं पात्र बीपीएल परिवार: डीसी
हर घर – हर गृहिणी योजना के तहत बीपीएल परिवार को 500 रुपये में सब्सिडी पर सिलेंडर का लाभ
हर घर-हर गृहिणी योजना बीपीएल परिवार की महिलाओं के जीवन में स्तर में सुधार की दिशा में अहम योजनाः डीसी
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। श्हर घर-हर गृहणी योजनाश् महिलाओं को सशक्त करने के लिए एक मजबूत पहल है। इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को 500 रुपये में सब्सिडी पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। योजना का लाभ लेने के लिए ीजजचेरूध्ध्मचके.ींतलंदंविवक.हवअ.पदध् वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। एलपीजी सिलेंडर गैस की 500 रुपये से अधिक की राशि सरकार की ओर से डीबीटी के जरिए सब्सिडी के रूप में लाभार्थी के खाते में डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत पंजीकृत गरीबी रेखा से नीचे परिवारों के लिए यह योजना लागू की गई है। इसके तहत 500 रुपये प्रति सिलेंडर (14.2 किलोग्राम घरेलू सिलेंडर) की दर से प्रति वर्ष 12 सिलेंडर दिए जाएंगे। सब्सिडी की राशि फैमिली आईडी में जो महिला मुखिया होगी इसके बैंक खाते डीबीटी माध्यम से भेजी जाएगी। डीसी ने पात्र बीपीएल कार्ड धारकों को योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एलपीजी के इस्तेमाल से पर्यावरण स्वच्छ रहता है। पारम्परिक ईंधन संसाधनों से वायु प्रदूषण बढ़ता हैं जो सेहत के लिए भी हानिकारक हैं। महिलाओं को इससे होने वाले धुएं से सांस के रोग होते हैं। श्हर गृह – हर गृहिणीश् योजना महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध होगी।

खेल प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को सम्मानित करते हुए नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी व महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका।

ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
खेल प्रतियोगिताएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्णः सरोज राठी
बहादुरगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में ब्लॉक स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नगर परिषद बहादुरगढ़ चेयरपर्सन सरोज राठी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। महिलाओं व किशोरियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 30 वर्ष से कम आयु वर्ग की महिलाओं के लिए 100 मीटर, 300 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं, 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, साइक्लिंग, और डिस्कस थ्रो जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं की सूची इस प्रकार है। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी प्रियंका ने बताया कि 100 मीटर दौड़ में कविता प्रथम, मेनका द्वितीय, पूनम तृतीय। 300 मीटर दौड़ में निशा प्रथम, सीमा द्वितीय, अंशु तृतीय। 400 मीटर दौड़ में मनोरमा प्रथम, दीपिका द्वितीय, सोनिका तृतीय। साइक्लिंग में रामभतेरी प्रथम, अंजू द्वितीय, सोनिया तृतीय। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में माधुरी प्रथम, द्वितीय संतोष, तृतीय निर्मला, म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में सुनीता प्रथम, द्वितीय सुनीता दलाल, तृतीय अनिता। इस अवसर मुख्य अतिथि सरोज राठी ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस प्रकार के आयोजनों को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायत सुनते हुए अधिकारी।

समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित समाधान
समाधान शिविर से प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास और पारदर्शिता बढ़ी
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक कार्य दिवस जिले में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में तथा उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर जिले के जिले के उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और जनसमस्याओं को सुना एवं उनका समाधान किया। डीसी प्रदीप दहिया ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य जनता की प्रशासन तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की जनसेवा और पारदर्शिता की भावना को साकार करता है। शिविर में लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही दिक्कतों को दूर करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर से जनता को अपने स्थानीय प्रशासन के साथ सीधे संवाद का अवसर मिलता है। यह शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच विश्वास और पारदर्शिता को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि बुधवार को आयोजित हुए शिविर में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया। उन्होंने जिला वासियों से आह्वान किया कि इन शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इनका हिस्सा बनें।

पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने जवानों के साथ मिलकर मनाया नया साल                                                                                                                                                                                                              नाकों पर तैनात जवानों को मिठाई खिलाकर दीं नववर्ष की शुभकामनाएं
बहादुरगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- नव वर्ष के आगमन पर जिला में शांति व्यवस्था बनाए रखने व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा वाछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार की रात 9 बजे से वुधवार की सुबह 2 बजे तक अनेक स्थानों पर विशेष नाके लगाए गए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को सड़क पर उतरे। मंगलवार देर रात को जिला में लगाए गए नाकों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने नाके,पी.सी.आर व राइडर को चैक किया गया। विभिन स्थानों पर तैनात पुलिस पार्टियों का औचक निरीक्षण करते हुए उन्होंने सभी पुलिस जवानों को अपनी पूरी निष्ठा से ड्यूटी करने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नाको पर तैनात कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर नए साल की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अपराधों कि रोकथाम के लिए जिला के सभी पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक थाना, चैकी इंचार्ज व बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स के जवानों द्वारा गश्त, पैदल गश्त व नाकाबंदी की गई। पुलिस की अनेक चैकिंग पार्टियों द्वारा जिला के विभिन्न स्थानों पर नाके लगाकर वाहनों की जांच की गई। गश्त के दौरान पुलिस द्वारा होटल, रेस्टॉरेंट, धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन समेत अनेक स्थानों पर जांच पड़ताल की गई। पुलिस उपायुक्त ने मध्य रात्रि को स्वयं पुलिस नाकों व गश्त पार्टियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साह वर्धन किया गया।


चैकी बेरी की पुलिस टीम ने बेरी चैपाल में कस्बा बेरी के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बैठक करके नशे के दुष्प्रभाव और साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी
बेरी, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- नशा मुक्त अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर श्री बी सतीश बालन के दिशा निर्देशन में बुधवार झज्जर पुलिस द्वारा बेरी की छाज्यान पाना वाली चैपाल में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उप निरीक्षक सतबीर चोकी इंचार्ज, सहायक उप निरीक्षक अशोक, अतर सिंह व्यापार मंडल बेरी बिटु समाजसेवी बेरी आजाद सिंह प्रधान धर्मशाला बेरी परविंदर बेरी पूर्व एमसी वार्ड से प्रविंदर लाला बेरी संजय बेरी वीरेंद्र उर्फ करू बेरी सहित 60-70 व्यक्ति मौजूद रहे। इस दौरान चैकी प्रभारी बेरी उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि नशा कोई भी हो वह परिवार को बर्बाद कर देता है समाज में अधिकांश अपराध नशे के कारण ही होते हैं। शुरुआत में तो युवा शोक में नशा करते हैं और बाद में धीरे-धीरे वे हीरोइन, अफीम, पोस्त आदि जानलेवा शुरू कर देते हैं। जो बाद में नशे की लत पड़ने पर उसका जीवन बर्बाद हो जाता है। नशे की बुरी लत से हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ धन की भी हानि होती है। नशे से हजारों लाखों घर बर्बाद हो चुके हैं। नौजवान बच्चे नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं बाद में नशे की पूर्ति के लिए क्राइम का सहारा लेते हैं। जिसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट तथा अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। जिसके कारण उनकी हस्ती खेलती जिंदगी बर्बाद हो जाती है हमें नशे से शुरुआत में ही लड़ना चाहिए। अगर गांव में कोई नौजवान नशा करते है तो आप सभी ग्रामीण अपने नौजवान बच्चों को समझाए। अगर गांव में कोई नशा बेचता है तो आप हमें हैं गुप्त रूप से उसके बारे में सूचना दें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और नशा बेचने वाले के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी आप हमारा सहयोग करें। इंस्टाग्राम फेसबुक पर गैंगस्टर अपराधी किस्म के व्यक्ति अपनी फेस आईडी बनाकर उस पर मैसेज छोड़ते हैं अगर नौजवान बच्चों ने उसे मैसेज को क्लिक किया तो वह भी इस ग्रुप में शामिल समझ जाएगा इसलिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किसी भी तरह का क्लिक करने पर क्योंकि साइबर फ्रॉड भी इसी तरीके से अपराधी किस्म के व्यक्ति करते हैं आपको लालच देकर आपको क्लिक करने बारे व्हाट्सएप पर भी लिंक भेजते हैं जैसे ही आप उसे लिंक को क्लिक करेंगे आपके साथ में फ्रॉड हो जाएगा। इसलिए आप किसी भी लिंक को क्लिक न करें परिचित कोई व्यक्ति है तो ही आप उसे लिंक को क्लिक करें अन्य किसी प्रकार का कोई संदेश व्हाट्सएप फेसबुक पर आता है तो उसे क्लिक न करें इसमें आप सब सावधानी रखें ताकि किसी प्रकार की आपके साथ धोखाधड़ी ना हो। उसके बाद ग्रामीणों की तरफ से अतर प्रधान व्यापार मंडल बेरी ने कहा कि हमारे गांव में पहले भी नशा मुक्त जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया है हम सभी प्रशासन दिल से आभार व्यक्त करते हैं और आपको आश्वासन दिलाते हैं कि अगर हमारे गांव में कोई नशा बेचने वाले की सूचना मिलती है तो हम पुलिस प्रशासन को उसको पकड़वाने में मदद भी करेंगें और नौजवान बच्चों को नशा न करने के बारे में गांव की तरफ से भी जागरूक अभियान चलाएंगे ।

ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- दादरीतोए निवासी एक व्यक्ति के साथ ट्रेडिंग के नाम पर साइबर फ्रॉड करने के मामले में थाना साइबर झज्जर की पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना साइबर झज्जर प्रभारी अजय मलिक ने बताया कि दादरीतोए निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देते हुए बताया कि 04 नवंबर 2024 को मेरे फोन पर व्हाट्सएप नंबर से ट्रेडिंग करने के लिए मेसेज आया जिसने मुझे ऑनलाइन पैसे कमाने के बारे में बतलाया मैंने हा करदी। इसके बाद उन्होंने मुझे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। जिसमे और भी काफी व्यक्ति ऐड थे मेरी उनसे बात चीत होने लगी और वो मेरे पास ऐड भेजते थे। जिस पर वे मुझे पैसे लगाने के लिए कहते थे।सबसे पहले मैंने अपने खाता संख्या से 50 हजार रूपये लगा दिए जिससे मुझे मेरे ट्रेडिंग के अकाउंट में 55 हजार रूपये दिखा दिए। इसके बाद मैंने कुल 14,50,000 रूपये लगा दिए फिर मैंने पैसे निकालना के बारे में कहा तो उन्होंने कहा की आप पहले 51 लाख रूपये और लगाओ उसके बाद आप पैसे निकाल सकते हो।फिर मुझे अहसास हुआ की किसी अनजान व्यक्ति ने मेरे साथ फ्रौड करके मेरे 14,50,000 लाख रूपये ठग लिए है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। निश्चित उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना साइबर झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही विकास की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष और रामस्वरूप निवासी सांवरिया की ढाणी जिला नागौर राजस्थान के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी मनीष को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और दूसरे आरोपी रामस्वरूप को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्रों में नई उम्मीदों, संकल्पों के साथ बढ़ें आगे- राज्यपाल
नागरिकों की तरक्की और कुशलता की करी कामना- बंडारू दत्तात्रेय
प्रधानमंत्री के मिशन 2047 तक विकसित भारत बनाने हेतु करें कार्य
राज्यपाल ने माता मनसा देवी मंदिर में की पूजा अर्चना
चंडीगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने नववर्ष के पावन अवसर पर माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की आर्थिक खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने प्रदेश की जनता को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्यपाल ने कहा कि माता मनसा देवी के चरणों में राज्य के नागरिकों की तरक्की और कुशलता की कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश आर्थिक व सामाजिक क्षेत्र के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में अभूतपूर्व तरक्की करे और नई उम्मीदों और संकल्पों के साथ आगे बढे। उन्होंने कहा कि नए साल पर हरियाणा सरकार राज्य में नवीनतम कार्य करने का संकल्प लें और विशेष कर कृषि, सिंचाई, स्वरोजगार क्षेत्र में भी प्रगति करें ताकि प्रदेश का हर युवा नई सोच और उमंग के साथ आगे बढ़ सके। इस लक्ष्य को लेकर चलने से नागरिकों में भी आर्थिक खुशहाली का दौर आएगा। पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि नए साल पर हम यह प्रण लें कि किसान एवं गरीब लोगों के उत्थान के लिए कार्य करें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक जीवन स्तर बढे और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर सुलभ हों। किसान देश का अन्नदाता है, किसान हितों के लिए कार्य करना प्रदेश व देश में आर्थिक सफलता के द्वार खोलना है। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। भारत की विश्व स्तर पर आर्थिक क्षेत्र में अद्वितीय वृद्धि सुनिश्चित हो और आम नागरिकों की इसमें अहम भागीदारी की मंगलकामना करते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी जनता के हितार्थ और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की प्रबल भावना के साथ कार्य कर रहे है। राज्यपाल ने कहा कि नए साल में विशेषकर कृषि क्षेत्र का संकल्प किसानों की उन्नति के द्वार खोलेगा और इससे हर नागरिक के जीवन में समृद्धि और खुशहाली का दौर आएगा। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती बंडारू वसंथा, श्रीमती बी विजयलक्ष्मी, सुश्री वेदनशी, सुश्री यशोधरा, श्री बंडारू शिव शंकर, श्री आकाश बंडारू, श्री मिथिलेश बंडारू, बंडारू दिनेश, विनोद, आरूश, श्रेष्ठा, श्रेयस, अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, डीसीपी हिमाद्री कौशिक, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, एसडीओ राकेश पाहूजा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का प्राथमिकता से किया जा रहा निवारण – एडीसी
रेवाड़ी, 01 जनवरी 2025, अभीतक:-एडीसी अनुपमा अंजलि ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जा रहा है। आमजन की समस्याओं का समय पर समाधान करने में समाधान शिविर सरकार की एक अच्छी पहल साबित हो रहें हैं। जिला मुख्यालय पर सचिवालय सभागार में प्रतिदिन कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगने वाले समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करते हुए राहत पहुंचाई जा रही है, जिससे आमजन खुश हैं। बुधवार को आयोजित समाधान शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यालय स्थित सभागार में उपस्थित हुए। एडीसी ने एक-एक कर नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र सिंह, सीटीएम प्रीति रावत, डीडीपीओ नरेंद्र सारवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

 

धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए 6 जनवरी तक करें आवेदन
आवेदन पत्र डाक व ईमेल से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग को भेजें आवेदक
रेवाड़ी, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा की ओर से धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला के पात्र कलाकार 6 जनवरी 2025 तक धनपत सिंह सांगी स्मृति पुरस्कार के लिए ई-मेल या डाक के माध्यम से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले और अधूरे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। एक प्रवक्ता ने विभाग की ओर से मांगे गए आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बताया कि चयनित कलाकार को पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र व शॉल भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि आवेदन आगामी 6 जनवरी 2025 तक एससीओ नंबर 200-201 सेक्टर 17-सी चंडीगढ़ या डीआईपीआरफील्डएटदारटेजीमेलडॉटकाम पर ईमेल के माध्यम से विभाग को भेजे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास सांगियों की रचनाओं के मंच निर्देशन के लिए कम से कम 10 वर्ष का अनुभव होना जरूरी है। साथ ही आवेदक हरियाणा का निवासी होना अनिवार्य है और यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रार्थी ने सांगों का निर्देशन हरियाणा की संस्कृति की मर्यादा के अनुरूप किया हो। श्रेष्ठ निर्देशक अपने सहयोगी कलात्मक निर्देशक, संगीत निर्देशक, कॉस्ट्यूम डिजाइनर प्रकाश एवं ध्वनि इत्यादि तकनीकी स्टाफ के साथ तालमेल बनाने में दक्ष होना चाहिए। प्रार्थी की आयु 35 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए और प्रार्थी का सांगों के मंच संचालन में प्रतिष्ठित होना भी जरूरी है।
पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी चयन प्रक्रिया
प्रार्थी को सांग की रचनाओं के आधार पर स्क्रिप्ट तैयार करने अभिनय की बारीकियों और संगीत की जानकारी होना जरूरी है। प्रार्थी द्वारा सालाना कम से कम 10 सालों का निर्देशन एवं मंचन किया हो। चयनित किए जाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं होना चाहिए और निर्देशित किए गए सांग शिक्षाप्रद व सामाजिक सरोकार से जुड़े होने चाहिए। अनिवार्य योग्यताओं के अनुरूप प्राप्त आयोजनों की छंटनी के बाद सांगियों को अपने पूरे दल के साथ विभाग द्वारा निर्धारित स्थान पर सांग महोत्सव में प्रस्तुति देनी होगी, जिसके आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा पात्र सांगी का चयन किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी और चयन कमेटी द्वारा लिया गया निर्णय अंतिम होगा। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा में सभी जानकारी दर्ज कर दस्तावेजों के साथ भेजना जरूरी है।

11 जनवरी को करनाल में आयोजित होगा एमडब्ल्यूबी कार्यक्रम, हरविंद्र कल्याण होंगे मुख्यातिथि
चंडीगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) द्वारा 11 जनवरी को करनाल के कर्ण लेकर में एक संगोष्ठी और पत्रकारों को मुफ्त बीमा पॉलिसी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के मुख्यातिथि हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के सोशल जस्टिस, एससी-बीसी वेलफेयर, अंत्योदय, हॉस्पिटेलिटी और आर्किटेक्टर मंत्री कृष्ण बेदी करेंगे। कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि के तौर पर दैनिक ट्रिब्यून चंडीगढ़ के संपादक नरेश कौशल को आमंत्रित किया गया है। इसके अलावा, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री हरियाणा के पूर्व मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, पूर्व उपकुलपति और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. चतर सिंह, और वरिष्ठ पत्रकार व गुरुग्राम मेल के संपादक यादराम बंसल ने भी कार्यक्रम में भाग लेने की स्वीकृति दी है। इस कार्यक्रम में आधुनिक पत्रकारिता और चुनौतियां विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पत्रकारिता की वर्तमान स्थिति और भविष्य की दिशा पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही, 251 पत्रकारों को मुफ्त टर्म और एक्सीडेंटल इंश्योरेंस पॉलिसी प्रदान की जाएगी। मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन ने पिछले तीन वर्षों में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में पत्रकारों के लिए विभिन्न कार्यों को बढ़ावा दिया है। संस्था ने 780 पत्रकारों को हरियाणा में और उत्तर भारत में 1300 पत्रकारों को मुफ्त बीमा पॉलिसी दी है। इसके अलावा, संस्था ने आर्थिक संकट में पड़े पत्रकारों को अस्पतालों में इलाज के लिए 20 लाख रुपए तक की मदद भी दी है। यह संस्था उत्तर भारत में पत्रकारों के लिए बिना किसी शुल्क के आर्थिक मदद प्रदान करने वाली एकमात्र संस्था है।
सरकार से कुछ महत्वपूर्ण मांगें
एसोसिएशन के महासचिव सुरेंद्र मेहता ने सरकार से कुछ महत्वपूर्ण मांगें भी रखी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए चार हजार किलोमीटर की सुविधा को अनलिमिटेड किया जाना चाहिए। इसके साथ ही, पत्रकारों के बच्चों को शिक्षा और नौकरी में सरकार द्वारा 4 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया जाना चाहिए ताकि मीडिया जगत से जुड़े परिवारों के बच्चे भविष्य में बेहतर अवसरों का सामना कर सकें। उन्होंने यह भी मांग की कि मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा की गई हाउसिंग सोसाइटी की घोषणा को जल्द से जल्द जिला स्तर पर लागू किया जाए, और चंडीगढ़ तथा दिल्ली में कार्यरत हरियाणा के पत्रकारों के परिजनों को भी यह अधिकार मिलना चाहिए। यह कार्यक्रम पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें बीमा सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका को मान्यता देने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

चंडीगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज बुधवार को राजभवन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। राज्यपाल ने भी मुख्यमंत्री के सुखी एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

चंडीगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय से आज बुधवार को राजभवन में मुख्य सचिव श्री विवेक जोशी ने शिष्टाचार मुलाकात कर नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्य सचिव ने राज्यपाल को वर्ष 2025 का सरकारी कैलेंडर भी भेट किया।

Gazette_213-2024_Ext_21410_250101_135746

चंडीगढ़ – सीईटी पॉलिसी को किया गया संशोधित’
हरियाणा सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन
अब 3 साल के लिए मान्य रहेगा सीईटी
अब सामाजिक आर्थिक आधार पर नहीं मिलेंगे पांच अंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नव वर्ष 2025 के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ष्यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए। सभी को उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।

2024 में 94.83 लाख तीर्थयात्रियों ने श्री माता वैष्णो देवी तीर्थ पर दर्शन किए, जो एक दशक में दूसरी सबसे बड़ी संख्या हैरू ैडटक्ैठ (श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड) के ब्म्व् अंशुल गर्ग

नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश यादव ने आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से उनके चंडीगढ़ आवास पर मिलकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।’

सनातनी रक्षा दल ने स्वतंत्रता सेनानी संविधान सभा सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा अनावरण समारोह हेतू निमंत्रण दिया
रोहतक, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- आज श्यामजी कॉम्प्लेक्स में सनातनी रक्षा दल की कोर कमेटी को 15 जनवरी को रोहतक पुरानी जेल पं श्रीराम शर्मा पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी संविधान सभा सदस्य पंडित श्रीराम शर्मा की प्रतिमा अनावरण समारोह हेतू निमंत्रण दिया। मीटिंग में दल अध्यक्ष नगेंद्र लाकड़ा, नरेश राठी, राकेश शर्मा, विक्रम भारद्वाज, दिनेश, रिषभ, ओमवीर, राजेश आर्या ने विश्वाश दिलाया कि हम सभी साथियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के मुख्यातिथि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, अनावरण समारोह की अध्यक्षता सहकारिता मंत्री श्री अरविंद शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि भाजपा अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडोली होंगे। मंच प्रवक्ता अश्वनी कुमार बराही ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित कल से साथियों के साथ निमंत्रण हेतू विभिन्न स्थानों पर गणमान्य लोगों से मुलाकात का सिलसिला आरम्भ करेंगे। 15 जनवरी वो ऐतिहासिक दिन है जब 1922 में बहादुरगढ से होकर पं श्रीराम शर्मा ने झज्जर पहुंचकर टाउन हाल पर लगे यूनियन जैक को हटा कर तिरंगा झंडा फहराया था। विचार मंच ने 15 जनवरी 2025 को महान योद्धा की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह आयोजित करेगा


महान स्वतंत्रता सेनानी पं श्रीराम शर्मा जी की प्रतिमा अनावरण 15 जनवरी,2025 के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण देने के लिए सुबह 10 बजे कैनाल रेस्ट हॉउस रोहतक से इकट्ठे होकर सभी साथियों सहित 2 जनवरी को
सुबह 11 ककराना
दोपहर 12 बजे सुंडाना
दोपहर 1 बजे मसूदपुर
दोपहर 2 बजे काहनौर
दोपहर 3 बजे सांगाहेड़ा
दोपहर 4 बजे माडोदी
पहुंचकर निमंत्रण देंगे। जो भाई इन गांवो में साथ चलकर निमंत्रण देना चाहता है उनका स्वागत है।
डॉ अशोक दीक्षित
अध्यक्ष, पं श्रीराम शर्मा विचार मंच।
9899017055

 

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल किया हासिल
मानविक का इरादा ओलंपिक में पदक हासिल करने का, मंत्री कृष्ण बेदी ने विजेताओं को सम्मानित कर रिफ्रेशमेंट के लिए 21000 रुपये सहर्ष दिए
कुरुक्षेत्र, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- उम्र भले ही कम हो कद छोटा हो लेकिन इरादे तो आसमान की बुलंदियों को छूने के हैं दरअसल धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के शाहाबाद मारकंडा के मानविक ने नेशनल ताइक्वांडो सब जूनियर इवेंट में गोल्ड मेडल प्राप्त करने उपरांत मानविक का इरादा ओलंपिक में पदक हासिल करने का है वही मंत्री कृष्ण बेदी भी विजेताओं की उपलब्धि से गदगद दिखे तथा उनको सम्मानित कर रिफ्रेशमेंट के लिए 21000 रुपये खुशी खुशी दिए। मानविक का कहना है कि उसने ताइक्वांडो नेशनल में गोल्ड मेडल हासिल किया है उसका लक्ष्य ओलंपिक खेलने का ह,ै वही उसके कोच सागर वर्मा ने बताया कि मानविक की उपलब्धि से प्रदेश सरकार उसे 200000 नकद पुरस्कार देगी मंत्री कृष्ण बेदी कहते हैं कि शाहाबाद महिला हॉकी के हब के साथ-साथ ताईकमांडो के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण स्थान हासिल करता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की तरफ से मानविक व अन्य विजेताओं को बधाई दी।


दलितों पर अत्याचार करना कांग्रेस के खून में: कृष्ण बेदी’
दलित बेटी की आत्महत्या पर राजनीतिक रोटियां सेक रही कांग्रेस: कृष्ण बेदी
जिस कॉलेज में दलित बेटी पढ़ती थी वो कांग्रेस विधायक का है, उसी के गांव की लड़की
बेटी को आत्महत्या के मजबूर करने का आरोप भी विधायक के रिश्तेदार पर
दलित बेटी की न्याय दिलवाएगी भाजपा: कृष्ण बेदी’
दलितों को इंसान समझे कांग्रेस, नहीं तो गुस्सा झेलने की तैयार रहे: कृष्ण बेदी’                                                                                                                                                                                                    जींद, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- लोहारू के कॉलेज में पढ़ने वाली दलित बेटी की आत्महत्या के मामले में कांग्रेस द्वारा राजनीति करने को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शर्मनाक बताया है। कृष्ण बेदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि एक दलित बेटी ने आत्महत्या कर ली और कांग्रेस राजनीतिक रोटियां सेक रही है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए, कांग्रेस के विधायक का कॉलेज है, लड़की भी विधायक के गांव की है, आत्महत्या करने का आरोप भी उसी विधायक के रिश्तेदार पर है, ऐसे में कांग्रेस को दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए न कि राजनीति करनी चाहिए। बेटी को न्याय दिलाने की बात करने की बजाए कांग्रेस नेता अपने विधायक का बचाव करने पर तुले हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला सोशल मीडिया पर जिस तरह बयानबाजी कर रहे हैं उससे साफ है कि किसी दलित बेटी को न्याय मिले या ना मिले,कांग्रेस की राजनीति चलती रहनी चाहिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा दलित बेटी को न्याय दिलवाएगी, गुनहगारों को बक्शा नहीं जाएगी। कांग्रेस अपनी घटिया राजनीति से बाज आए और दलित समाज को भी इंसान समझे। जिस कांग्रेस ने हमेशा दलित पर अत्याचार किए, दलितों का हक मारा आज उसी कांग्रेस के नेता दलित हितैषी बनने का ढोंग कर रहे हैं। लोहारू के फरटिया गांव की बेटी ने जिस परिस्थिति में आत्महत्या की है उसके लिए कांग्रेस के विधायक की भूमिका पर शक की उंगली उठना लाजमी है। फ्री शिक्षा के नाम पर चुनाव लड़ा, लोगों ने विधायक भी बनाया और उसी विधायक के कॉलेज में फीस नहीं देने पर एक दलित बेटी ने जान दे दी, यह घटना कांग्रेस और उसके विधायक के लिए डूब मरने वाली है। कांग्रेस विधायक ने जिस फ्री शिक्षा के नाम पर वोट बटोरे,उसकी हकीकत सामने आ गई है। कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस नेता अपनी गंदी राजनीति से बात आएं और बेटी की न्याय दिलवाने की बात करें।
कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा फिर बेनकाब
कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके नेताओं ने हमेशा दलित समाज के होनहारों को पढ़ने और उन्हें आगे बढ़ने से रोका है। लोहारु हल्के के तथाकथित समाजसेवी और वर्तमान विधायक के गांव की गरीब घर में दलित समाज की लड़की जो उन्हीं के कॉलेज में बीए फाइनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी,आत्महत्या कर लेती है और आरोप विधायक के साले के लड़के पर लगता है। कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। कृष्ण बेदी ने कहा कि दीक्षा हमारी बेटी थी, हरियाणा सरकार आरोपियों को बख्शेगी नहीं। कोई कितना ही बड़ा और रसूखदार क्यों न हो, आरोपी को सजा दिलाने का काम हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार करेगी।
बाबा साहेब से लेकर आज तक दलितों का अपमान कर रही कांग्रेस’
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास रहा है कि कांग्रेस के नेताओं ने कभी दलित समाज की आगे नहीं आने दिया। बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की सदन तक नहीं पहुंचने दिया, हमेशा उनका विरोध किया। आज भी कांग्रेस वैसी ही है। हाल ही में कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री कुमारी सैलजा का उदाहरण सबके सामने है। चुनाव के दौरान इतने घटिया शब्दों के प्रयोग कुमारी सैलजा के लिए किया गया। अब कांग्रेस विधायक के कॉलेज की लड़की ने फीस के पैसे नहीं देने पर आत्महत्या कर ली। कृष्ण बेदी ने कहा कि कांग्रेस की दलित समाज से माफी मांगनी चाहिए। बेदी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा दलित समाज का सम्मान किया है और बेटी दीक्षा की न्याय दिलवाने से भाजपा पीछे नहीं हटेगी। कांग्रेस नेता सुरजेवाला अपनी हरकतों से बाज आए नहीं तो दलित समाज का गुस्सा झेलने के लिए तैयार रहे।

पंचकूला ब्रेकिंग’
दलित छात्रा की आत्महत्या के मामले पर बोले मुख्यमंत्री नायब सैनी’
जो भी दोषी होगा उसे पर कड़ी कार्रवाई होगी – मुख्यमंत्री
पुलिस अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश के दिए गए हैं- मुख्यमंत्री
विपक्ष के कुछ नेता ट्वीट कर रहे हैं इस मुद्दे पर लेकिन उनको पूरी जानकारी लेनी चाहिए कि यह कॉलेज किसका है- मुख्यमंत्री
पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा
किसी भी दोषी को नहीं बक्शा जायेगा – मुख्यमंत्री

ऊर्जा मंत्री के निजी सहायक सुनील कुमार बने निजी सचिव’
चंडीगढ़, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री के निजी सहायक श्री सुनील कुमार को निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया है। उल्लेखनीय है कि श्री सुनील कुमार वर्ष 2019 से राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज के साथ कार्यरत हैं। वे वर्ष 2013 में सरकारी सेवा में आए थे। श्री विज ने आज उन्हें पदोन्नत होने पर बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। इसके साथ-साथ ऊर्जा मंत्री के सभी स्टाफ सदस्यों ने भी श्री सुनील कुमार को पदोन्नति के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि सुनील कुमार के साथ- साथ ऋतु रानी और अरुण अशरी को भी निजी सहायक से निजी सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।

 

’भिवानी ब्रेकिंग’
छात्रा द्वारा आत्महत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपी राहुल को भिवानी पुलिस ने गिरफ्तार किया
प्रारंभिक जांच में हुआ ख़ुलासा आरोपी राहुल कुछ महीनों से मृतका के संपर्क में था
पुलिस ने कॉलेज से मृतका से संबंधित रिकार्ड को कब्जे में भी लिया।

दिल्ली, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- केंद्रीय मंत्रिमंडल बैठक पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 2025 की पहली कैबिनेट बैठक प्रधानमंत्री ने किसानों को समर्पित की। इस बैठक में किसानों संबंधित बहुत चर्चा हुई। आज किसानों के कल्याण से संबंधित फैसले लिए गए। आज सबसे बड़ा फैसला प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में 69,515 करोड़ रुपए आवंटन किए गए हैं। इसके साथ ही नवाचार और प्रौद्योगिकी के लिए 800 करोड़ का फंड बनाया गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किया धन्यवाद’
केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा डीएपी के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंजूरी देने पर जताया आभार
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने किसानों को दी सौगात- मुख्यमंत्री
किसानों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार भी किसानों के लिए करती रहेगी कार्य- मुख्यमंत्री
पैकेज के तहत, किसानों को डीएपी खाद पर मौजूदा छठै (न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी) योजना के अलावा 3,500 रुपये प्रति टन की मिलेगी अतिरिक्त सब्सिडी
दिल्ली, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने डीएपी के लिए एकमुश्त विशेष पैकेज के विस्तार को मंजूरी दी है। इसे 1 जनवरी 2025 से लागू किया जाएगा और आगे के आदेश तक जारी रहेगा। इस विस्तार का उद्देश्य किसानों को सस्ती दरों पर डीएपी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इस तरह सरकार ने डीएपी खाद पर एक बार फिर से विशेष पैकेज को मंजूरी दे दी है। इस पैकेज के तहत, किसानों को डीएपी खाद पर मौजूदा छठै (न्यूट्रिएंट बेस्ड सब्सिडी) योजना के अलावा 3,500 रुपये प्रति टन की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी। इसका उद्देश्य वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनावों के बीच किसानों को सस्ती कीमतों पर डीएपी उपलब्ध कराना है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सरकार के इस कदम के बारे में जानकारी दी। इस पर 3850 करोड़ रुपये खर्च होगा।

नए साल पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी से भेंट करना सचमुच में बहुत गर्व का अनुभव है। सरल व्यक्तित्व व हरियाणा को प्रगति की राह पर ले जाने वाले अपने कार्यों से उन्होंने सबको प्रेरित किया है। उनके संघर्ष और प्रयासों के कारण हरियाणा आज एक विकसित राज्य के रूप में उभर रहा है। मुख्यमंत्री से मिलकर व्यक्तिगत तौर पर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी व आशीर्वाद प्राप्त किया।

दिल्ली, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने कहा, ष्हम पश्चिमी विक्षोभ का पूर्वानुमान दे रहे हैं, जो कि कल से सक्रिय हो सकता है। इसी के साथ एक और पश्चिमी विक्षोभ की संभावना है। अगले 3-5 दिनों में पूर्व, मध्य और उत्तर भारत में तापमान बढ़ सकता है। हम पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर भारी बारिश और बर्फबारी का अनुमान भी लगा रहे हैं।

 

सोनीपत पीएनडीटी टीम को बड़ी सफलता
घर में चल रहे भ्रूण लिंग – जांच का किया भंडाफोड़
उतर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर सिटी कॉलोनी में स्थित एक मकान में की जाती थी जांच
मनोज नाम का शख्स चला रहा था अवैध सेंटर
72 हजार में हुआ था सौदा तय,17 हजार 500 बरामद
एक महिला दलाल सहित चार पकड़े, अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद
सोनीपत निवासी रविन्द्र उर्फ बादल और सबीससी बिजनौर की रहने वाली
दलाल रविन्द्र से 17 हजार और महिला से 500 बरामद
धामपुर थाना कर रहा मामले में आगामी करवाई

’चंडीगढ़ – होमगार्ड के जवानों को लेकर बड़ी खबर’
जवानों का डीए 53 प्रतिशत करने की तैयारी
होमगार्ड के डीजी ने भेजा प्रस्ताव
होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा को भेजा प्रस्ताव
होमगार्ड को हर महीने मिलेंगे 11501 रुपए।

बहादुरगढ़ – नए साल के जश्न पर हंगामा’
रुहिल रेजीडेंसी में हुई मारपीट
सोसाइटी में रहने वाले दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा
किराएदारों पर नए साल की पार्टी में झगड़े के लगे आरोप
महिलाओं के साथ भी हुई मारपीट
लाठी-डंडे लेकर आए थे हमलावर
झगड़े का वीडियो आया सामने
झगड़ा और मारपीट की पुलिस को दी गई शिकायत

छात्रा आत्महत्या मामले में ऊर्जा व परिवहन मंत्री अनिल विज का विपक्ष पर पलटवार, कहा छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा है
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने कभी स्वीकारा नहीं – कैबिनेट मंत्री अनिल विज’
सिविल और पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग, कुछ लोग तिकड़म लगाकर सिविल पदो पर बैठे, जिन्हें हटाया जा रहा है रू परिवहन मंत्री अनिल विज’
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के गले में भगवा और कांग्रेस शहजादे राहुल गांधी के गले में जनेऊ नजर आए तो समझ लो कि कहीं न कहीं चुनाव नजदीक हैं“ – अनिल विज’
चंडीगढ, 01 जनवरी 2025, अभीतक:- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने हरियाणा में दलित छात्रा आत्महत्या मामले पर कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला द्वारा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि छात्रा विपक्ष द्वारा ही प्रताड़ित थी और विपक्ष हर बात पर राजनीति कर रहा है। आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि छात्रा किस कांग्रेस विधायक के गांव की थी और किस कांग्रेस विधायक के रिश्तेदार पर आरोप लगाए हैं। यह विपक्ष को समझना चाहिए, उलटा यह सरकार पर आरोप लगा रहे हैंष्। मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनको अच्छी तरह चीजों को समझना चाहिए, लेकिन हम इस मामले में पूरा इंसाफ दिलाएंगे।
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कांग्रेस ने कभी स्वीकारा नहीं – विज
राहुल गांधी के राष्ट्र शोक के बीच विदेश नए साल पर जाने को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं जिस पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि मनमोहन सिंह जी को कांग्रेस ने कभी स्वीकारा ही नही, सब जानते है किस तरह पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के प्रस्ताव को फाड़ा गया और उन्हें अपमानित किया गया। विज ने कहा कि राष्ट्र शोककुल है मगर राहुल गांधी विदेश गए है और वह किस लिए गए है, यह वो ही बता सकते हैं।
सिविल और पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग-अलग, कुछ लोग तिकड़म लगाकर सिविल पदो पर बैठे जिन्हें हटाया जा रहा है – परिवहन मंत्री अनिल विज
परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग से पुलिस अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं। इस पर, अनिल विज ने कहा कि सिविल और पुलिस अधिकारियों की ट्रेनिंग अलग अलग होती है। इसलिए सिद्धांत ये कहता है कि पुलिस और सिविल अपने अपने विभाग में ड्यूटी करें, पर कुछ लोग तिकड़म लगाकर सिविल पदों पर आकर बैठ गए थे। इन्हें व्यवस्था समझ नही आती। इसलिए मैंने पत्र लिखा था यह ठीक नही। जिसके बाद इन्हें हटाया जा रहा है। कुछ को हटा दिया और कुछ को हटा दिया जाएगा।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के गले में भगवा और कांग्रेस शहजादे राहुल गांधी के गले में जनेऊ नजर आए तो समझ लो कि कहीं न कहीं चुनाव नजदीक हैं – अनिल विज
वहीं, कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज टवीट करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी व दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि अगर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के गले में भगवा और कांग्रेस के शहजादे राहुल गांधी के गले में जनेऊ नजर आने लगे तो समझ लो कि कहीं न कहीं चुनाव नजदीक हैं।

चण्डीगढ़- परिवहन विभाग से पुलिस अधिकारियों को हटाने का मामला’
मामले में बोले कैबिनेट मंत्री अनिल विज
सिविल और पुलिस की ट्रेनिंग अलग-अलग होती है – अनिल विज
पुलिस और सिविल अपने-अपने विभाग में ड्यूटी करें – अनिल विज
कुछ लोग सिविल में पदों पर आकर बैठ गए थे – अनिल विज
इसके बाद उन्हें हटाया जा रहा है – अनिल विज
कुछ हटा दिए गए कुछ को हटा दिया जाएगा – अनिल विज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *