Haryana Abhitak News 08/09/25

विधायक गीता भुक्कल ने बाढ़ से प्रभावित फसलों व गाँवों का निरीक्षण, किसानों से भी की बातचीत
झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: सोमवार को पूर्वमंत्री एवं विधायक श्रीमती गीता भुक्कल ने विधानसभा क्षेत्र के गाँव निवादा, कोन्हदरावाली, निलाहेडी, मुंडाहेडा, अकेहडी मदनपुर, बिरड़, लडायन और बिरोहड़’ का बाढ़ से प्रभावित फसल का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल के साथ संबधित अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द पानी की निकासी करवाई जाए और लोगों को राहत दी जाए। विधायक भुक्कल ने कहा कि बारिश से ग्रामीण अंचल से लेकर शहर तक जलभराव ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। फसल खराब होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने अधिकारियों को समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। ग्रामीणों ने भी विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखीं और बताया कि जलभराव से आवागमन बाधित है, साथ ही बच्चों और बुजुर्गों को बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। मौके पर पहुंचे कुछ किसान अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए विधायक से कहा कि जल्द से जल्द खेतों में खराब फसल की करवाई जाए गिरदावरी पहले भी हुई थी, गिरदावरी लेकिन मुआवजा नहीं मिला उसको लेकर भी किसानों ने नाराजगी सरकार से जताई है।

संस्कारम विश्वविद्यालय का आरजे फॉरसेक सॉल्यूशन के साथ हुआ एमओयू
फॉरेंसिक के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में मिलेगी नई दिशा

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: शिक्षा जगत में एक अहम कदम उठाते हुए संस्कारम विश्वविद्यालय ने फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में अग्रणी संस्था आरजे फॉरसेक सॉल्यूशन के साथ समझौता किया है। इस साझेदारी का उद्देश्य विद्यार्थियों को फॉरेंसिक शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना है। समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर गेस्ट लेक्चर, फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, सेमिनार एवं कॉन्फ्रेंस आयोजित करेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए इंटर्नशिप, प्रशिक्षण एवं संयुक्त शोध परियोजनाओं पर भी काम किया जाएगा। अनुसंधान सहयोग के अंतर्गत संयुक्त प्रकाशन, परामर्श प्रस्ताव, और साझा अनुसंधान सुविधाओं का उपयोग सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल जी ने कहा कि संस्कारम विश्वविद्यालय सदैव अपने विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। आरजे फॉरसेक सॉल्यूशन के साथ यह समझौता न केवल विद्यार्थियों के लिए नए अवसर खोलेगा, बल्कि भारत को फॉरेंसिक साइंस के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक होगा। संस्कारम विश्वविद्यालय भारतीय परंपरागत मूल्यों के संवर्धन के साथ साथ आधुनिक विज्ञान और तकनीक में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) ने कहा कि यह डवन् विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। संयुक्त शोध, प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव से शिक्षा और अनुसंधान दोनों का स्तर ऊँचा होगा। यह पहल आने वाले समय में फॉरेंसिक साइंस की दिशा और दशा बदलने में अहम भूमिका अदा करेगी। इस मौके पर विभाग के सभी फैकल्टी मेंबर्स मौजूद रहे।

सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने 19 सितंबर को होने वाली झज्जर जिले की दिशा मीटिंग में अधिकारियों को जलनिकासी पर हर एक गाँव की रिपोर्ट रखने के दिए निर्देश
जलनिकासी के काम में अगर लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई – दीपेन्द्र हुड्डा
सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय – दीपेन्द्र हुड्डा
समय रहते ड्रेन, सीवर, नालों की सफाई न होना जलभराव का सबसे प्रमुख कारण – दीपेन्द्र हुड्डा

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि आगामी 19 सितंबर को झज्जर जिले की जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) कमेटी की बैठक होगी। उन्होंने आला अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस बैठक में झज्जर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलनिकासी के लिए किये जा रहे उपायों पर एक-एक गाँव की रिपोर्ट रखी जाए और युद्धस्तर पर राहत पहुंचाने के लिये जिला स्तरीय स्पेशल मॉनीटरिंग कमेटी बनायी जाए, ताकि प्रशासन की तरफ से जलनिकासी के लिए कितने पम्प-सेट, पाइप लाइन और बिजली कनेक्शन समेत अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए गए, कितने बिजली पॉइंट बने, मोटर और पाइपलाइन कहाँ-कहाँ उपलब्ध कराईय ड्रेनों तथा आबादी क्षेत्र में सीवर, नालों की सफाई के हालात क्या हैं। इन सभी बिंदुओं पर लगातार निगरानी हो सके। इसके अलावा बाढ़ से जहां फसल बर्बाद हुई है, घरों व दुकानों को नुकसान हुआ है उनको भी सर्वे में शामिल किया जाए ताकि बाढ़ पीड़ितों को शासन स्तर पर मुआवजा दिलाया जा सके। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि जल निकासी हेतु तत्काल अस्थायी व स्थायी पंप सेट लगाए जाएँ। खेतों के साथ ही सड़कों और सार्वजनिक जगहों पर जमा पानी को जल्द निकालकर जनजीवन सामान्य किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि जलभराव से होने वाली संक्रामक बीमारियों की रोकथाम हेतु युद्धस्तर पर दवाइयों का छिड़काव कराया जाए साथ ही लोक निर्माण विभाग टूटी सड़कों की मरम्मत करवाए। उन्होंने कहा कि जलनिकासी के काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी और अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभाने वाले अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के चलते ही जलभराव के हालात भयावह हुए हैं और बड़े पैमाने पर लोगों को नुकसान हुआ है। जलभराव का कारण बरसात का ज्यादा होना तो है लेकिन ड्रैन, सीवर, नालों की सफाई न होना जलभराव का सबसे प्रमुख कारण है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि पंजाब, उत्तराखंड, कश्मीर, गुजरात समेत कई प्रदेशों ने राहत पैकेज की घोषणा कर दी, लेकिन हरियाणा अकेला ऐसा प्रदेश है जहां कोई राहत पैकेज अब तक घोषित नहीं हुआ। उन्होंने सरकार से मांग करी कि मुख्यमंत्री जी तुरंत हरियाणा में बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा करें, साथ ही स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए जाएँ और किसानों को कम से कम 60,000 रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में जलभराव केवल प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि प्रशासनिक आपदा है। जलभराव से राहत दिलाने के लिए प्रशासन तेजी से कार्य शुरू करे। बड़े पैमाने पर गाँव के लोग पोर्टल न खुलने की शिकायत कर रहे हैं। तुरंत क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला जाए। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण पिछले 11 साल में कोई नयी ड्रेन नहीं बनवायी गयी न तो पहले से बनवायी गयी ड्रेन की सफाई हुई। इसी का खामियाजा आज जनता को भुगतना पड़ रहा है।

बहादुरगढ में जलभराव क्षेत्रों से मोटर बोट की सहायता से नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाते एसडीआरएफ टीम।

जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता और सावधानी बरतें नागरिक – डीसी
बहादुरगढ में जलभराव क्षेत्रों से नागरिकों को राहत शिविरों में पहुुंचाया जा रहा सुरक्षित
जल भराव प्रभावित किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक आवेदन का अवसर
आपात स्थिति में तुरंत मदद हेतु 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम

बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि मुंगेशपुर ड्रेन पर तटबंधो को सिंचाई विभाग, एसडीआरएफ व नप की टीमों द्वारा मजबूतीकरण का कार्य निरंतर जारी है। डे्रन में दोबारा से किसी प्रकार का जल रिसाव ना होने पाए,इसके लिए पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। जिला प्रशासन और सभी विभाग जल भराव की समस्या के निदान के लिए सजगता के साथ जुटे हुए हैं। ऐसे में नागरिक किसी प्रकार का पैनिक ना लें। डे्रन नंबर आठ पर भी किनारों की मजबूती का कार्य जारी है। डीसी ने लोगों का आहवान किया कि वे प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संभावित जोखिम से बचे रहें। उन्होंने कहा कि आमजन से अपेक्षा है कि वे सहयोग बनाए रखें।
राहत शिविरों में पीडित परिवारों के लिए जरूरी सुविधाएं
जिला प्रशासन द्वारा जलभराव क्षेत्र बहादुरगढ़ में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखे हुए है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और देखभाल के लिए बहादुरगढ़ में 15 राहत शिविर सक्रिय किए गए हैं, प्रशासन द्वारा शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।
किसानों के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 15 सितंबर तक आवेदन का अवसर
डीसी ने बताया कि जिला में भारी बारिश से उत्पन्न जलभराव के चलते आवासीय व कृषि दोनों स्तरों पर नुकसान हुआ है। प्रशासन द्वारा फसलों की क्षति का आकलन जारी है। किसान 15 सितंबर तक https://ekshatipurti.haryana.gov.in/ पोर्टल पर नुकसान की भरपाई हेतु आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि किसानों को हर संभव मदद दी जाएगी, बशर्ते वे पोर्टल पर पूरी जानकारी भरकर साझा करें। उन्होंने बताया कि जिलेभर में विभागों से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार लगभग साढ़े 15 हजार एकड़ भूमि पर जलभराव हुआ है। कई गांवों के बाहरी क्षेत्रों में भी जलभराव की सूचना है।
आपात स्थिति में तुरंत मदद हेतु 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम
जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करने पर तुरंत कंट्रोल रूम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम चैबीसों घंटे सक्रिय रहकर हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने एक बार फिर आह्वान किया कि जिलावासी पैनिक न हो सरकार और प्रशासन आपके साथ है। जिला प्रशासन ने हेल्प लाइन नंबर जारी किया हुआ है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम के जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 व सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01251-481707 पर सूचित करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

स्वास्थ्य विभाग के जांच शिविर में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। एंटी लार्वा दवा का छिडकाव करते स्वास्थ्य विभाग की टीम।

जल भराव प्रभावित छोटूराम नगर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
उबला हुआ पानी पिएं, बीमार होने डॉक्टर की सलाह लें – डॉ बागड़ी
बीमारी के लक्षण प्रतीत होने पर डॉक्टर से सलाह करें

बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के आदेशों पर जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। सोमवार को नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत वार्ड दस में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया है। शिविर में पीएचसी छोटूराम नगर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. हिमांशु, डॉ. निशांत ने बताया कि शिविर में कुल 147 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा एवं उपचार किया गया। मरीजों में मुख्य रूप से बुखार के सात मरीज, डायरिया के दो मरीज, कंजंक्टिवाइटिस (आंखों का संक्रमण) के 10 मरीज, एवं त्वचा संबंधी एलर्जी के 28 मरीज मिले। स्वास्थ्य टीम ने जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए 200 घरों में ओआरएस (ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन) का वितरण किया। साथ ही, ब्रिडिंग चेकर्स ने सभी क्षेत्रों में एंटी-लारवा गतिविधियां संचालित कीं, ताकि डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों की रोकथाम हो सके। डिप्टी सिविल डॉ टी एस बागड़ी ने बताया कि शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों द्वारा नागरिकों बीमारी से बचाव के तरीके बताएं जा रहे हैं। जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, उबला हुआ पानी ही पीएं तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर स्वास्थ्य जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल भराव जैसी आपदा में जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने का हिस्सा है।

झज्जर शहर में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत सफाई कार्य में जुटे नगर परिषद कर्मचारी।
जिला सचिवालय स्थित विभागीय कार्यालय का निरीक्षण करते एडीसी जगनिवास।

हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025
स्वच्छता को स्वभाव में शामिल करना बेहद जरूरी – स्वप्निल
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा- स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे जिलावासी
स्वच्छता अभियान में बढ़ रही लोगों की भागीदारी, झज्जर को सुंदर बनाने में जुट रहे संगठन और निवासी

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत जिला झज्जर में नगर पार्षद व स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी से सफाई अभियान चलाया जा रहा है और लोगों ने सफाई के लिए शपथ लेकर अपने आसपास सफाई रखने का संकल्प भी लिया है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि स्वच्छता को स्वभाव में शामिल करना बेहद जरूरी है तभी हम सभी मिलकर स्वच्छ पर्यावरण बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। आज इस पुनीत अभियान के कारण हर आमजन स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए उत्साहित है। डीसी ने कहा कि झज्जर में चलाए जा रहे म्हारा झज्जर स्वच्छ झज्जर मुहिम में लोगों का सहयोग मिल रहा है ताकि झज्जर शहर का सौंदर्यीकरण हो सके। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी शहरी व बादली ग्रामीण क्षेत्र को स्वच्छ बनाने की दिशा में नगर परिषद व नगर पालिका के कर्मचारी सफाई करते हुए दूसरों को घरों के आसपास नियमित रूप से सफाई करने के लिए प्रेरित कर रहे है। इस सफाई अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना है। लोगों की भागीदारी से ही शहर को गंदगी से मुक्त किया जा सकता है। शहर के विभिन्न वार्डों में सफाई कर लोगों को अभियान के साथ जोड़ा जा रहा है और लोगों को कचरा सडक अथवा गली में डालने के स्थान पर डस्टबीन में एकत्रित करते हुए कचरा उठाने वाली गाड़ी में डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को सभी वार्डों में नियमित रूप से गलियों एवं नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए और उन्होंने बताया कि प्रत्येक वार्डो में विभिन्न विभागों के नियुक्त नोडल अधिकारी अपने अपने वार्डो में निगरानी कर रहे है।
एडीसी जगनिवास ने सरकारी कार्यालयों का किया निरीक्षण, जांची सफाई व्यवस्था
एडीसी जगनिवास ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का निरीक्षण करते हुए सफाई व्यवस्था को बारीकी से जांचा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की पहल पर हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,स्वच्छता की यह मुहिम 25 नवंबर तक चलेगी। एडीसी ने कहा कि यह एक निरंतर कार्यक्रम है, इसे कर्मचारी व अधिकारी अपनी आदत बनाते हुए नियमित स्वच्छता कार्यों को बढ़ावा देें। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सभी नोडल अधिकारी अपने अपने वार्ड क्षेत्र में लोगों को सफाई का महत्व समझाते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूक कर रहे है। उन्होंने कहा कि सफाई टीमें झज्जर को स्वच्छ बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने बताया कि कूड़ा फेंकने वालों पर अब कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने कार्यालय परिसरों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए एडीसी जगनिवास।

शिकायतों का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता – एडीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास ने सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में 12 नागरिकों की शिकायतें दर्ज हुई जिनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास ने समाधान शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये शिविर जिला प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर की शिकायतों के प्रति सरकार बेहद गंभीर है व शिविर में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निवारण सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि शिविर में एक ही शिकायत बार-बार आती है, तो उक्त मामले में संबंधित विभाग को कारण बताओ नोटिस जारी कर कारण पूछा जाएगा। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी,एसीपी अखिल कुमार, डीआरओ मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर,डीआईपीआरओ सतीश कुमार, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुमित कुमार, पंचायती राज विभाग के एक्सईएन ललित कुमार,बिजली विभाग के एक्सईएन अमित गर्ग,भाजपा प्रवक्ता मनीष बंसल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में बेरी नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते एडीसी जगनिवास।

बेरी नवरात्र मेला में श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सुविधाएं प्रदान करना सुनिश्चित करें अधिकारी – एडीसी
एडीसी जगनिवास ने धर्मनगरी बेरी में नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली
बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में 22 सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित होगा नवरात्र मेला

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में बेरी में लगने वाले अश्विन मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सोमवार को एडीसी जगनिवास ने धर्मनगरी बेरी में मां भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में लगने वाले नवरात्र मेला को लेकर झज्जर लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में 22 सितंबर से 30 सितंबर तक तक लगने वाले नवरात्र मेला के दौरान धर्मनगरी बेरी आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंधों को लेकर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मेला 28 सितंबर से 30 सितंबर को होगा। एडीसी ने कहा कि बेरी मेला में सप्तमी और अष्टमी के दिन मां भीमेश्वरी देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। ऐसे में मेला के पिछले अनुभवों के आधार पर श्रद्धालुओं का अनुमान लगाते हुए मेला परिसर में सुरक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेला परिसर में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को पहचान पत्र संबंधित विभाग द्वारा जारी किए जाएंगे। साथ ही पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों की व्यवस्था को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। एडीसी ने मेला के दौरान तहबाजारी, मुण्डन के लिए शुल्क निर्धारण तथा संवेदनशील दिवसों की पहचान को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था करते समय यह ध्यान रखा जाए कि धर्मनगरी बेरी के मेले में पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने व आवागमन में को कोई भी परेशानी न हो। इस अवसर पर एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी अनिल कुमार, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार, एसएमओ डॉ सुभाष चंद्र, रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल, नप सचिव पूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज (9 सितंबर को)
झज्जर में लगेगी बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज (9 सितंबर मंगलवार को) बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली अदालत व 11 बजे से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 11 से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन भी होगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

दूबलधन कॉलेज के सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर
झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: 10 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। कॉलेज शिक्षा सुधार समिति व पूर्व छात्र संघ के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निहालचंद गोयल आईएएस तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राज सिंह कादयान शिरकत करेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता एमडीयू के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह करेंगे। इस समारोह में शिक्षा, खेल व सरकारी और सैन्य सेवा में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले इस इलाके के नायकों को सम्मानित किया जाएगा। जिनकी सूची तैयार करके व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जा चुका है। कॉलेज प्रशासन ने भी सम्मान समारोह की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झलक दी है। दूबलधन कॉलेज के प्राचार्य डॉ कर्मवीर सिंह गुलिया ने बताया कि यह सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। शिक्षा व खेल क्षेत्र की उत्कृष्ट विभूतियां से छात्रों को रूबरू कराया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी। इस समारोह के आयोजक मास्टर जय भगवान कादयान व प्रोफेसर अजय कादयान ने कहा कि यह समारोह राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के शैक्षिक इतिहास में एक नया आयाम स्थापित करेगा तथा इससे युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलेगी। जिन शख्सियतों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की में उच्च स्थान पाया है, वे भी अपने विचार सांझा करेंगे। ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने आप को सरकारी सेवा या सैन्य सेवा के उच्च पद पर पहुंचने को सम्मानित किया जाएगा।इस सम्मान समारोह में निहालचंद गोयल आईएएस व प्रोफेसर राजवीर सिंह अपना वक्तव्य देंगे, जिन्होंने ग्रामीण परिवेश से आकर प्रशासनिक शीर्ष पदों पर स्थान पाने में सफलता पाई है। वे अपने सफलता के संस्मरणों को छात्रों से साझा करेंगे। अतः इस सम्मान समारोह के लिए इलाके में बड़ा उत्साह है।

दादा-दादी के सम्मान में झूमे बच्चे, संस्कारम स्कूल में मनाया ग्रैंडपेरेंट्स डे
झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातिवास में सोमवार को ग्रैंडपरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद बच्चों ने अपने दादा-दादी के सम्मान में रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों और उनके दादा-दादी के बीच आपसी तालमेल और प्रेम को दर्शाते हुए कई रोचक खेल आयोजित किए गए, जिसमें दोनों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने कविता पाठ, नृत्य प्रदर्शन और भाषण के माध्यम से अपने दादा-दादी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त किया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा हॉल गूंज उठा। इस खास मौके पर, दादा-दादी ने भी बच्चों को अपनी जिंदगी के अनुभव और मजेदार किस्से सुनाए, जिन्होंने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। खेलों व अन्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और दादा-दादी को स्कूल द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में, शिक्षकों और छात्रों ने एक लघु नाटिका प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने हमारे जीवन में दादा-दादी के महत्व को दर्शाया। यह प्रस्तुति बेहद भावुक और प्रेरक थी, जिसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे हमारे दादा-दादी हमारे परिवार की नींव होते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने परिवार के बुजुर्गों के प्रति सम्मान और प्यार की भावना सिखाना था। यह दिन दादा-दादी और पोते-पोतियों के बीच के बंधन को और भी मजबूत करने का एक सुंदर अवसर था। संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों और दादा-दादी को शुभकामनाएं दीं और कहा कि दादा-दादी का जीवन में होना एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। उन्होंने बच्चों को अपने दादा-दादी की सेवा करने और उनसे सीखने के लिए प्रेरित किया।

बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह 18 को
पुस्तक लोकार्पण, पुरस्कार तथा विचार गोष्ठी होंगे मुख्य आकर्षण

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: रेवाड़ी जिले के गांव गुड़ियानी में जन्मे यशस्वी साहित्यकार एवं मूर्धन्य पत्रकार स्व. बाबू बालमुकुंद गुप्त की 118वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बाबू बालमुकुंद गुप्त स्मृति समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर स्थित बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ में किया जाएगा, जिसमें पुस्तक लोकार्पण, बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार तथा विचार गोष्ठी मुख्य आकर्षण होंगे। रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के मुख्यातिथ्य में होने वाले समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए परिषद् के महासचिव डॉ प्रवीण खुराना ने बताया कि हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी, पंचकूला, विश्वविद्यालय की बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ तथा परिषद् के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले इस समारोह के अंतर्गत 12 सितंबर से 18 सितंबर तक जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झज्जर जिले के शिक्षण संस्थानों में भी हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी पत्रकारिता की मसीहा को याद किया जाएगा। डॉ खुराना ने बताया कि इस अवसर पर गुप्त जी के पौत्र बिमल गुप्त के सौजन्य से हर वर्ष की भांति पांच साहित्यकारों को हिंदी तथा हरियाणवी में उत्कृष्ट योगदान के लिए बाबू बालमुकुंद गुप्त पुरस्कार से अलंकृत किया जाएगा। समारोह में क्षेत्र के अनेक साहित्यकारों की नव प्रकाशित कृतियों का लोकार्पण किया जाएगा तथा बाबू बालमुकुंद गुप्त सप्ताह के अंतर्गत आयोजित की गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। अकादमी के हिंदी एवं हरियाणवी प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. धर्मदेव विद्यार्थी, उर्दू प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ. चंद्र त्रिखा तथा पद्मश्री से अलंकृत वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. संतराम देशवाल मुख्य वक्ता होंगे। परिषद् के संरक्षक नरेश चैहान श्राष्ट्रपूतश् स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे तथा समारोह में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर दिलबाग सिंह सानिध्य रहेगा। विश्वविद्यालय में बाबू बालमुकुंद गुप्त पीठ की अध्यक्ष प्रोफेसर रोमिका बत्रा, परिषद् अध्यक्ष ऋषि सिंहल, परिषद् प्रतिनिधि डॉ. सुशांत यादव की देखरेख में विभिन्न प्रकल्पों की तैयारियां प्रारंभ की गई हैं, जिसकी समीक्षा बैठक के बाद सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा।

सहकार भारती महेंद्रगढ़ जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
स्थानीय नैशनल मॉडल स्कूल महेंद्रगढ़ में प्रथम जिला सम्मेलन सम्पन्न हुआ

महेन्द्रगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: जिला सम्मेलन हेतु प्रांत टोली से हरियाणा प्रांत के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र शर्मा, महामंत्री डॉ सौरव भीष्म, सम्पर्क प्रमुख सचिन महायच और प्रशिक्षण प्रमुख ईश्वर सिंह उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक कप्तान हंसराज, विभाग पर्यावरण प्रमुख प्रमोद शास्त्री की भी गरिमामई उपस्थित रही। प्रथम सत्र में प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख ईश्वर ने सहकार भारती के कार्यकर्ताओं को संगठन के विषय में जानकारी दी। द्वितीय सत्र में आरएसएस के जिला संघचालक कैप्टन हंसराज ने संघ शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग पर्यावरण प्रमुख प्रमोद शास्त्री ने पंच परिवर्तन विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया। तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री सौरभ भीष्म ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारा जिला इतना सबल होनी चाहिए कि हम ग्रामीण क्षेत्र तक भी पहुंच कर कार्यकर्ता बना सके और जिला कार्यकारिणी से आगे बढ़ते हुए तहसील एवं पंचायत स्तर तक भी कार्यकारिणी बनाकर नया इतिहास रचे। हमारी टीम सहकारिता जनान्दोलन का पर्याय बने और हम वंचितों की आवाज बनेंगे। उनके हक अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे। प्रदेश सम्पर्क प्रमुख ने सचिन महायच ने कहा कि जिले के प्रत्येक गांव तक सहकार भारती से कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा गांव स्तर पर आने वाली पैक्स की समस्याओं को जिला केंद्रीय बैंकों के समक्ष रखकर उनकी समस्याओं का समाधान हो तथा हर स्तर पर योग्य कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां दी जाएं जो संगठन के विचार को गांव स्तर तक लेकर जाएंगे। इस अवसर पर जिला महेंद्रगढ़ की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। सहकार भारती के जिला महामंत्री डॉ अरविंद यादव ने इस अवसर पर जिला टीम की घोषणा की।
जिला संरक्षक – ओमप्रकाश डागर सतनाली,
पैक्स जिला प्रमुख-लक्की राव सीगड़ा
जिला उपाध्यक्ष – सत्यवीर यादव,
जिला महिला सह प्रमुख- डॉ शोभा यादव,
जिला सचिव- ओमवीर तंवर, सुनील बसई एवं अजय शेखावत श्यामपुरा,
जिला संपर्क प्रमुख – अमित भारद्वाज,
जिला प्रचार प्रमुख-विजय सिंह आकोदा
जिला सह प्रचार प्रमुख- नरेंद्र शेखावत सतनाली
इत्यादि नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास आप सब पर जताया हैं आशा है कि आप उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। मिलकर हम सहकारिता के क्षेत्र में जिले में नए आयाम स्थापित करेंगे और महेंद्रगढ़ जिला संगठन को प्रदेश में पहले स्थान पर स्थापित करेंगे। जिला अध्यक्ष पारस शर्मा ने भी नवदायित्व कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नांगल चैधरी, महेंद्रगढ़ एडवोकेट रेखा यादव, सविन यादव, जिला सचिव अरुण जोशी महेंद्रगढ़, जिला उपभोक्ता सह प्रमुख सुरेश मालडा, जिला सहसचिव हिमांशु सोनी, जिला आईटी राहुल वशिष्ठ, स्वयं सहायता समूह प्रमुख राजेश पड़तल, जिला केंद्रीय सहकारी बैंक प्रमुख कैलाश जोशी एवं सब्जी सहकारी सहकारी समिति प्रमुख लोकेश सैनी महेंद्रगढ़, श्रमिक सहकारी समिति जिला प्रमुख लक्ष्मीनारायण प्रजापत, जिला दुग्ध संघ लालचंद यादव समेत जिलेभर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रथम कक्षा की गणित की पाठ्यपुस्तक की समीक्षा हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई
झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: निदेशालय, स्कूली शिक्षा के निर्देशानुसार, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में प्रथम कक्षा की गणित की पाठ्यपुस्तक की समीक्षा हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जिले भर से 50 प्राथमिक शिक्षकों और 7 मेंटर्स ने भाग लिया। विशेष रूप से अमित कुमार एवं पवन कुमार सम्पर्क फाउंडेशन से तथा सुभाष हुड्डा, पाठ्यपुस्तक लेखन समिति के सदस्य उपस्थित रहे और अपने विचारों से योगदान दिया। जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा, गणित की शुरुआती शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव है। हम चाहते हैं कि पाठ्यपुस्तक बच्चों के दैनिक जीवन, खेल और अनुभवों से जुड़ी हो। शिक्षकगण ही इस परिवर्तन के वास्तविक नायक हैं। उनकी व्यावहारिक अनुभूतियाँ, कक्षा में आए चुनौतियों के समाधान और बच्चों की प्रतिक्रियाएँ ही इस पाठ्यपुस्तक को जीवंत और प्रभावी बनाएंगी। शिक्षकों की प्रतिक्रियाएँ इस पुस्तक को छात्र-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण हैं। जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने बताया कि यह कार्यशाला केवल एक पुस्तक की समीक्षा नहीं, बल्कि हमारी शिक्षा प्रणाली में गहरा और सार्थक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य स्पष्ट है कृ प्रत्येक बच्चा, बिना डर के, गणित की मूलभूत अवधारणाओं को समझे और उसे अपने दैनिक जीवन में उपयोग कर सके। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत निपुण भारत मिशन का उद्देश्य है कि प्राथमिक स्तर पर ही बच्चे संख्यात्मक साक्षर बनें। इस कार्यशाला में संपर्क फाउंडेशन के अमित कुमार एवं पवन कुमार तथा पुस्तक लेखन समिति के सदस्य सुभाष हुड्डा की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने शिक्षकों के साथ परिचर्चा की और पुस्तक को बच्चों के लिए अधिक उपयोगी बनाने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया।

जेजेपी ने अपने संगठन में किया विस्तार
जेजेपी प्रदेश कार्यकारिणी में 56 पदाधिकारी घोषित
प्रदेश संयुक्त सचिव
माहलाराम इस्माइला
बलजीत मलिक खानपुर
राजेंद्र चुटानी
कृष्ण गाडोली
राजू ढुल पाई
रविंद्र बखेता
अनिल त्यागी
राजेश फौगाट
नरेंद्र दहिया
कृष्ण सिलाना
प्रेम ग्योंग
चरण सिंह मलिक
कर्मबीर सिंह रामपुरा
सिकंदर गेहली
भूप सिंह रेवाड़ी
जगसीर सिंह मांगेआना
रमेश गुप्ता
अनिल जन्धेडी
शैलेश त्यागी
मदन शर्मा रानिया
अनवर खान
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य
गुलाब सिंह खेदड़
अलका आर्य
बलराज चैहान
सतबीर लाकड़ा
हरदीप धतरवाल
जगदीश दुब्बल
एडवोकेट सुंदर मलिक
ओमप्रकाश सांगवान
हजारी लाल लंबोरा
रामकुमार रावत
यशपाल अरोड़ा
सुखराज सिंह सिधू
कुलदीप दीवाना
बच्चू सिंह बावल
रमेश मोखरा
हरबेल खाजाखेड़ा
रोहताश दहिया
पूर्ण नारंग
प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य’
सूबेदार रिशाल सिंह
सनवीर दलाल
डॉ बीरबल
सुरेश शास्त्री
नरेंद्र जैन
प्रेम कुमार कुकरेजा
मंगत ओबरॉय
एडवोकेट धर्मबीर खरकाली
बलजीत माहलू दनौदा
मास्टर हरचंद सिंह
धर्मपाल देशवाल
एडवोकेट महेश जुंथरा
पंकज मेहता भिवानी
विद्यासागर गुरुग्राम
जितेंद्र बल्हारा
लीलू राम बेनीवाल
राजन बावा

जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग ने जेजेपी को छोड़कर इनेलो का थामा दामन
झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: झज्जर जिले के निवासी जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सिंह सुहाग ने आज जेजेपी को छोड़कर इनेलो का दामन थाम लिया है। बलवान सिंह सुहाग 2005 में इनेलो पार्टी से ही लोकसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। हाल ही विधानसभा चुनाव के बाद बलवान सिंह सुहाग को जेजेपी की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया गया था। जिन्होंने आज रोहतक में आयोजित अभय सिंह चैटाला के कार्यक्रम में इनेलो पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। 2005 में कांग्रेस सरकार बनने के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया था। वहीं उसके बाद रोहतक लोकसभा से दीपेंद्र हुड्डा को उप चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार उतारा गया था। वहीं उप उप चुनाव में ही इनेलो की ओर से बलवान सिंह सुहाग को उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि उस समय बलवान सिंह सुहाग की हार हुई थी।
बलवान सिंह सुहाग पेशे से वकील
रोहतक में 25 सितंबर को होने वाली देवीलाल जयंती सम्मान समारोह रैली को लेकर अभय सिंह चैटाला हल्का स्तर पर कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं को न्योता दे रहे हैं। वहीं आज रोहतक में आयोजित एक जनसभा के दौरान इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चैटाला के नेतृत्व में इनेलो पार्टी को बलवान सिंह सुहाग ने ज्वाइन किया है। बलवान सिंह सुहाग पेशे से एक वकील हैं और रोहतक व झज्जर में वकालत का कार्य करते हैं। बलवान सिंह सुहाग के इनेलो पार्टी ज्वाइन करने पर झज्जर पार्टी कार्यालय सचिव पवन धनखड़, डॉ. रविंद्र मलिक पार्टी जिला संयोजक चिकित्सक प्रकोष्ठ, शहरी प्रधान हर्मेश सैनी, राव अजीत सिंह, चीनू गुर्जर, जीतराम खन्ना, अमनदीप तलाव, मंगल दीवान व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत के साथ बधाई दी है।

17 वीं वर्ल्ड सीनियर वुशु चेम्पियनशिप में सिल्वर मैडल विजेता करीना कौशिक ने किया गाँव भदाना का नाम रोशन झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: गाँव भदाना झज्जर की बेटी करीना कौशिक ने 17 वीं वर्ल्ड सीनियर वुशु चेम्पियनशिप में सिल्वर मैडल हासिल किया। ब्राजील की राजधानी ब्राजीलया में आयोजित सीनियर वर्ल्ड वुशु चेम्पियनशिप में करीना कौशिक ने इतिहास रचकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। बेटी करीना ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच अपने पिता पूर्व सैनिक जयप्रकाश कौशिक,अपनी माँ मुकेश कौशिक को दिया। इस जीत पर गाँव के सरपंच पवन कुमार ने गाँव के लोगों के साथ रहकर अपनी खुशी का इजहार किया। गाँव भदाना के सभी लोगों ने मिलकर बताया की बेटी करीना कौशिक का 10 सितंबर को गाँव में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा। गाँव के बुजुर्ग सहजराम शर्मा,बालकिशन शर्मा, प्रताप कौशिक,हरिओम शर्मा,कृष्ण शास्त्री, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, रमेश शर्मा, बांकेलाल शर्मा, महेश शर्मा, राहुल वशिष्ठ, पारस वशिष्ठ, अमित शर्मा, धर्मेन्द्र शर्मा, धर्मवीर कौशिक, सतीश कौशिक, बिंटू कौशिक, रमेश सेक्टरी ने मिलकर बेटी की इस जीत पर अपनी खुशी का इजहार किया। करीना के दादा श्री रामनिवास, सुनील कौशिक व करीना के चाचा बबलू कौशिक ने बेटी की इस सफलता के लिए करीना के कोच को बधाई प्रदान की।

झज्जर पुलिस की टीम ने बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में दी जानकारी’
आमजन से अपील अगर कोई नशीले पदार्थ की खरीद फिरौख्त करता है तो 9050891508 या MANAS
पोर्टल पर दे जानकारी’
बहादुरगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निरीक्षक सतीश कुमार की पुलिस टीम द्वारा बहादुरगढ़ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक कर रही है। निरीक्षक सतीश कुमार ने नशे के बुरे परिणाम के बारे में बहादुरगढ़ वार्ड नं 27, 28 व 29 के लोगों को बताते हुए कहा कि नशा हमारे आने वाली पीढ़ी को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। इसलिए हमें नशे को रोकने के लिए मिलकर कार्य करना होगा। अगर आप चाहते हैं कि हमारी आने वाली पीढ़ी इस नशे जैसी भयानक बीमारी के प्रकोप से बची रहे तो नशीले पदार्थ कि खरीद फिरोख्त करने वालों की जानकारी अपने नजदीक पुलिस स्टेशन डायल 112, या 9050 89 1508 पर भी सकते हैं। इसके अलावा MANAS पोर्टल पर भी जानकारी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान गुप्त रखी जाएगी,और आपकी सूचना हमारे लिए बहुत उपयोगी हो सकती है क्योंकि नशा बेचने वाला किसी का नहीं होता वह समाज का दुश्मन है। जिसे सलाखों के पीछे पहुंचाना जहां पुलिस की प्राथमिक वहीं एक जिम्मेवार नागरिक होने के नाते आपकी भी जिम्मेवारी बनती है कि ऐसे व्यक्तियों की सुचना पुलिस को दें। अगर कोई व्यक्ति नशा छोड़ना चाहता है तो इसके लिए वह 1933 पर कॉल करके अपने नजदीकी मेडिकल का पता कर सकता है और वहां से दवाई ले सकता है।

सोमवार को बेरी स्थित लघु सचिवालय में समाधान शिविर में समस्या सुनती एसडीएम रेणुका नांदल।

शिविर में आने वाली शिकायतों का तत्परता से समाधान करना ही प्रशासन का दायित्व – एसडीएम’
बेरी स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी जनसमस्याएं’

बेरी, 08 सितम्बर, अभीतक: समाधान शिविर में आने वाली नागरिकों की शिकायतों का तत्परता के साथ समाधान करना ही प्रशासन का मुख्य दायित्व है। शिविर में नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उनका समाधान सुनिश्चित किया जाता है। समाधान शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं।
सोमवार को आयोजित हुए शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई की। शिविर में नागरिक परिवार पहचान पत्र, बिजली निगम, राजस्व विभाग, पंचायती विभाग, जलभराव आदि से संबंधित शिकायत लेकर नागरिक पहुंचे। एसडीएम ने शिविर में विभिन्न प्रकार की शिकायत लेकर आए नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, एसडीओ पब्लिक हैल्थ वीरेंद्र सिंह व जेई प्रवीण कुमार, एससीपीओ सत्यवान बिजली विभाग से जेई योगेश कुमार, लोक निर्माण विभाग से जेई अभिषेक, योगेश दुजाना सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

आमजन के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम और सरल बनाने के लिए झज्जर पुलिस ने भारी एवं मध्यम भार वाहक वाहनों पर विशेष समय सारणी और मार्गों पर चलने और पार्किंग पर लगाया प्रतिबंध
सुबह 7 से 11 और शाम को 5ः00 से 9ः00 बजे तक भारी वाहनों पर नीचे दिए गए मार्गो पर रहेगा प्रबंध’
रविवार को छोड़कर बाकी दिन लागू रहेंगे यह नियम

झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: आमजन के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम व सरल बनाने के लिए झज्जर पुलिस लगातार कार्य कर रही। जिस संबंध में बीते दिनों पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह और पुलिस मुख्यालय उपायुक्त जसलीन कौर ने शहर बहादुरगढ़ का दौरा किया था और शहर बहादुरगढ़ में चैक चैराहा पर लगे कैमरो के कंट्रोल रूम (थाना शहर बहादुरगढ़) का भी दौरा किया गया था। जिस आधार पर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन और पुलिस मुख्यालय जसलीन कौर द्वारा एक विशेष मीटिंग बुलाकर आमजान को किसी प्रकार की यातायात संबंधित परेशानी ना आये, इन बातों को ध्यान में रखते हुए एक विशेष समय सारणी बनाई गई है। जिसके तहत कुछ रास्तों पर भारी वाहनों और मध्य माल वाहक वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा।
जाने किस समय से किस समय तक यह नियम लागू रहेगा
बराये देखने में आया है की सुबह और शाम के समय शहर में ज्यादा भीड़भाड़ हो जाती है जिससे आमजन को आने जाने में काफी परेशानियों आती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा शहर झज्जर और शहर बहादुरगढ़ में सुबह 7ः00 बजे से 11ः00 बजे तक और शाम को 5ः00 से रात 9ः00 बजे तक नीचे दर्शाये गये मार्गो पर यह नियम लागू किए गए हैं। जिसके तहत उपरोक्त मार्गो पर भारी व मध्य माल वाहनो के आवागमन और पार्किंग पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा।
आईए जानते हैं शहर झज्जर में कौन-कौन से रास्ते हैं वे

  1. फरुखनगर गुरुग्राम की तरफ से शहर झज्जर स्टेट हाईवे 15ए बाईपास नैतिक गौशाला फ्लावर से लघु सचिवालय सब्जी मंडी से शहर झज्जर में प्रवेश करने वाले मार्ग पर रोक रहेगी।
  2. बादली बाईपास फ्लाईओवर के नीचे एचपी पेट्रोल पंप से अनाज मंडी, कुलदीप चैक की तरफ से प्रवेश करने वाले मार्ग पर रोक रहेगी।
  3. बहादुरगढ़ बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली गेट अग्रसेन चैक से शहर झज्जर
  4. गुड्डा बायपास रोहतक रोड की तरफ से शहर झज्जर में शिव चैक, धोड चैक, काके दा ढाबा, बैंक रोड भगत सिंह चैक से शहर झज्जर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  5. चरखी दादरी की तरफ से शहर झज्जर में प्रवेश करने वाले बाईपास चैक से पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, भगत सिंह चैक, चिकारा चैक से शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  6. छुछकवास की तरफ से गवालीसन चैक बाईपास, पंचायत भवन, रेडक्रॉस, सिविल अस्पताल झज्जर से शहर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा
  7. कोसली रोड बाईपास, पुरानी तहसील रोड, यादव धर्मशाला की तरफ से शहर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा
  8. रेवाड़ी रोड गोल चक्कर से विजय अस्पताल, श्री कृष्ण धर्मशाला, राव तुलाराम चैक, सिलानी गेट से शहर झज्जर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  9. सापला झज्जर रोड छोटा बाईपास झज्जर से छारा चुंगी अंबेडकर चैक दिल्ली गेट से शहर झज्जर में प्रवेश करने पर प्रतिबंध रहेगा।
    इसी तरह से बहादुरगढ़ क्षेत्र में भी भारी वाहनों पर ऊपर दी गई समय सारणी के अनुसार प्रतिबंध रहेगा।
  10. रोहतक दिल्ली रोड राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 9 से बहादुरगढ़ में प्रवेश करने वाले मार्ग पर साखोंल गांव से पूर्व बराही मोड के बाद शहर बहादुरगढ़ में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
  11. शहर बहादुरगढ़ से दिल्ली रोहतक रोड पर मेट्रो पिलर नंबर 804- 805 के बीच विवेकानंद नगर भीड़, आर जे हॉस्पिटल, एसआर सेंचुरी स्कूल बहादुरगढ़, ब्रह्म शक्ति हॉस्पिटल, सिटी मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़, मेट्रो स्टेशन शहर बहादुरगढ़ से शहर बहादुरगढ़ की तरफ प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  12. बेरी रोड बाईपास फ्लाईवर के नीचे पीडीएम कॉलेज बहादुरगढ़, सेक्टर 2 बहादुरगढ़ से शहर बहादुरगढ़ में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  13. शहर बहादुरगढ़ रोड बाईपास फ्लाईओवर के नीचे से ओमेक्स सिटी, आईसीसी बहादुरगढ़, बादली चुंगी सब्जी मंडी बहादुरगढ़ से शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  14. बादली-बहादुरगढ़ रोड पर नया गांव बाईपास फ्लाईवर के नीचे से भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, बादली चुंगी बहादुरगढ़ से शहर बहादुरगढ़ की तरफ प्रवेश करने वाले मार्ग पर प्रतिबंध रहेगा।
  15. नजफगढ़-बहादुरगढ़ रोड बायपास फ्लाईओवर के नीचे से बालाजी मंदिर हरदयाल पब्लिक स्कूल, बालोर चुंगी बहादुरगढ़ से शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा
  16. खरखोदा बहादुरगढ़ रोड बीकानेर चैक, सरकारी हाई स्कूल बहादुरगढ़, नाहरा -नाहरी रोड बहादुरगढ़ से शहर बहादुरगढ़ की तरफ प्रवेश करने वाले मार्गों पर भी प्रतिबंध रहेगा
  17. बहादुरगढ़ सिध्दिपुर रोड बाईपास फ्लावर के नीचे से गांव बालौर, तहसील कार्यालय बहादुरगढ़ न्यायालय परिषद बहादुरगढ़ एवं लघु सचिवालय बहादुरगढ़ से शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा।
    जाने किन को होगी आने जाने की अनुमति पुलिस वाहन, दमकल वाहन, एम्बुलेंस, सेनाओ व अर्ध सैनिक बलों से संबंधित वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा।
    रविवार को यह नियम लागू नहीं होगा। जिस संबंध में सभी थाना प्रबंधक चैकी प्रभारियों को आदेश दिए गए हैं यह नियम 15 सितंबर 2025 से प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इसलिए किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए इन नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा का आनंद लें। परंतु कुछ विशेष परिस्थितियों में महत्वपूर्ण, अति महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, त्योहारों, किसी विशेष परिस्थिति में कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी आकस्मिक स्थिति के मध्य नजर आवश्यकता अनुसार इसमें परिवर्तन किया जा सकता है।
    अपील
    झज्जर पुलिस की सभी वाहन चालकों से अपील है कि किसी भी प्रकार के दंड और परेशानी से बचने के लिए इन नियमों का पालन करें। शराब पीकर वाहन न चलाएं, यातायात के नियमों का पालन करते हुए अपने निर्धारित स्थान पर पहुंचे। अपने बच्चों और परिवार का ध्यान रखें खुश रहें सुरक्षित रहें।

स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम ने अवैध देसी पिस्तौल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार’
बेरी, 08 सितम्बर, अभीतक: स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बेरी के एरिया से एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले वांछित आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि विशाल निवासी खापड़वास जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए दुबलधन पहाड़ीपुर रोड पर अखाड़ा के पास खड़ा हुआ है। इस गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो एक व्यक्ति को संदेह के आधार पर काबू करके उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जी एस वाधवा व डीसी अभिषेक मीणा सहित अधिकारियों ने किया जिला जेल का निरीक्षण
जेल अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश अनुसार एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के अध्यक्ष जी एस वाधवा, डीसी अभिषेक मीणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा व सिविल सर्जन डॉ नरेंद्र दहिया सहित अन्य अधिकारियों ने जिला जेल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तथा कैदियों को दिए जाने वाले भोजन की भी जांच की। उन्होंने जिला जेल रेवाड़ी में चलाए जा रहे लीगल एड क्लीनिक में रजिस्टर भी जांचें। जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के अध्यक्ष जी एस वाधवा ने बताया कि किसी भी कैदी के साथ जाति एवं धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा जेल में सभी को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधा समान रूप से उपलब्ध कराई जाए। इस संबंध में उन्होंने जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इसके अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा किया गया गांवों में कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन
झज्जऱ, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा के नेतृत्व में जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा सेामवार को कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके संवैधानिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा निरूशुल्क विधिक सहायता, उनके मौलिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय से संबंधित विषयों पर जागरूक करना था। जागरूकता कार्यक्रमों में पैनल अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वालंटियर्स, विधि कॉलेज के छात्रों और गैर-सरकारी संगठन एमडीडी इंडिया, शक्ति वाहिनी के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्थानीय निवासियों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं कमजोर वर्गों को विभिन्न महत्वपूर्ण कानूनी विषयों जैसे कि बाल अधिकार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, किशोर न्याय अधिनियम, राष्टड्ढ्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण हेल्पलाइन- 15100 की जानकारी एवं उपयोग, बच्चों की पहचान करना -जिन्हे देखभाल और संरक्षण की आवश्यकता है, बाल विवाह उन्मूलन, हरियाणा पीडित मुआवजा योजनाएं, पीडित सहायता एवं समर्थन केंद्र, महिला और बाल अभियोजन के लिए मॉडल अभियोजन योजना, अनुसूचित जाति व जनजाति अधिनियम 1989 एवं नागरिक अधिकार संरक्षण अधिनियम, 1955, विकलांग बच्चों के लिए सरकारी कल्याण योजनाएं, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए (2016), एसिड अटैक पीडितों के लिए (2016), बाल-अनुकूल योजना, महिलाओं के अधिकार और कानूनी संरक्षण आदि के बारे में लोागें को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि कैसे वे जरूरत पडने पर नजदीकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं, और राष्ट्रीय व राज्य सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसके साथ ही बाढ़ जैसी आपदा की स्थिति में नागरिकों की भूमिका पर जागरूक करते हुए कानूनी सहायता एवं सरकारी संसाधनों की जानकारी भी प्रदान की गई और राष्ट्रीय सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाये गए हेल्पलाइन नंबर-15100 एवं संबंधित विधिक सहायता केंद्रों की जानकारी प्रदान की गई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा इस प्रकार के जागरूकता शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं ताकि समाज के सभी वर्गों को न्याय प्रणाली से जोड़ते हुए न्याय सबके लिए के लक्ष्य को साकार किया जा सके।

रेवाड़ी में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मचारी लोगों को शपथ दिलाकर सफाई के प्रति जागरूक करते हुए।
रेवाड़ी में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत अतिक्रमण करने वालों के चालान करते हुए नगर परिषद टीम।
रेवाड़ी में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को जागरूक करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी।

म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी
स्वच्छता के प्रति पहले किया जा रहा सचेत, अनसुनी करने पर प्रशासन एक्शन मोड में
शहर को साफ सुथरा रखने लिए नगर परिषद द्वारा की जा रही कार्यवाही
अतिक्रमण हटाने के साथ ही नियमों की अनदेखी करने वालों के किए जा रहे चालान
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने की जिला प्रशासन की कार्यशैली की सराहना

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जन आंदोलन के साथ कार्य करते हुए रेवाड़ी का सौंदर्यकरण व सुधारीकरण किया जा रहा है। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार व जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश के मार्गदर्शन में जिला में अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेवारी सौंपते हुए वार्ड वाइज नोडल अधिकारी नियुक्त किया गए हैं ताकि शहर में सफाई अभियान के तहत हो रही कार्यवाही पर नजर रखी जा सके। यदि कोई नागरिक कूड़ा ईधर उधर सडकों पर फेंकता दिखाई देता है उस पर पूरी निगरानी रखते हुए कार्यवाही की जा रही है और उनको सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला में शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में सुधार के लिए अतिक्रमण भी हटवाया जा रहा है। साथ ही कूडा करकट ईधर-उधर फेंकने व पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। रेवाड़ी से विधायक लक्ष्मण सिंह यादव शहरी स्वच्छता अभियान में प्रभावी जिम्मेवारी के साथ कार्य कर रहे हैं। स्वच्छता के प्रति सभी को अपनी जिम्मेवारी निभाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है और आमजन की सहभागिता के साथ रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों का सौन्दर्यकरण किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध ढंग से चलाए जा रहे इस सफाई अभियान में आहुति डाल रहे प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना भी की। डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में आमजन से आह्वान किया कि जनहितकारी कदम में आमजन का सहयोग रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्र के सौंदर्यकरण व सुधारीकरण में अहम है, ऐसे में सभी नागरिक सभ्य समाज के रूप में इस सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी स्वच्छता दूत के रूप में फील्ड में पहुंचकर गणमान्य लोगों के साथ मेरा वार्ड-सबसे साफ वार्ड करने के लिए सक्रियता बरत रहे हैं। वहीं नगर परिषद व नगर पालिका द्वारा शहर में साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा रहा है। वार्ड की गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया, कूड़े करकट के ढेर को साफ करने, आमजन को पॉलिथीन का उपयोग न करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं। डीसी ने कहा कि 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान में शहर के सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई की जा रही है और नगर वासियों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी नगर परिषद और नगर पालिका क्षेत्र में लगातार फिल्ड में रहकर सफाई व्यवस्था प्रबंधन पर कार्य कर रही हैं। सडक से लेकर बाजारों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों पर निरंतर साफ-सफाई अभियान जारी है।
शहर को सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद का करें सहयोग
जिला नगर आयुक्त ब्रह्मप्रकाश ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए शहरी स्वच्छता अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के तहत परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सडकों या नालियों में न फेंकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी 31 वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना। नगरपरिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और स्वच्छता अपनाने की शपथ भी सार्वजनिक स्थलों पर दिलवाई जा रही है।
शहर में सफाई के लिए व्हाट्सअप नंबर पर दें सूचना
डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 जारी किया है। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक शहर में कूड़ा करकट इधर-उधर फेंकते दिखाई देता है तो सभ्य नागरिक के रूप में कोई भी व्यक्ति वाट्सअप नंबर 8572827322 पर वीडियो भेजकर जानकारी दे सकता है। सूचना देने वाले की जानकारी गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा कूड़ा करकट फेंकने वालों के चालान किए जा रहे हैं।

समाधान शिविर: प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का किया जा रहा निवारण-डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने सुनी समाधान शिविर में आमजन की समस्याएं

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा को समर्पित समाधान शिविर नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए कारगर साबित हो रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को लगाए जा रहे समाधान शिविर में शिकायतों का निवारण करते हुए लोगों को राहत प्रदान की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ आमजन की शिकायतों को सुनते हुए समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया। डीसी ने गांव नांगलिया में हो रहे अवैध कब्जे के संबंध में संबंधित अधिकारियों को उचित जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव छुरियावास व गुडियानी गांव ट्युबल कनैक्शन के ट्रांसफार्मर की रिपेरिंग करवाने के संबंध में डीसी ने डीएचबीवीएन के अधिकारियों को इसकी जांच करते हुए ट्रांसफार्मर रिपेयर व बदलने के निर्देश दिए। विजयनगर में सडक पर हो रहे कब्जे की शिकायत पर डीसी ने नगर परिषद के अधिकारियों को इसकी जांच करते हुए अवैध कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। नसियाजी रोड़ की साफ-सफाई व छोटे उद्योगों की जांच करने के लिए डीसी ने नगर परिषद व एचएसवीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए ताकि प्रदूषण जैसी कोई समस्या न हो। निजी स्कूलों के द्वारा विद्यार्थियों की मार्कशीट न देने की शिकायत पर डीसी ने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी स्कूल किसी भी बच्चे की मार्कशीट व एसएलसी न रोके, इस संबंध में निजी स्कूलों के खिलाफ कोई शिकायत प्राप्त होती है तो उचित कार्यवाही की जाए। इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे, बिजली, पानी, रास्ते पक्का करवाने जैसी शिकायतें सामने आई जिनका डीसी ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने शिकायतकर्ताओं को आश्वासन दिया कि समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जाएगा और भविष्य में भी समाधान शिविरों के माध्यम से जनता की सीधी भागीदारी को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे है ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, प्रशिक्षु आईएएस रूहानी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।
रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए 15 सितंबर तक खुला ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल
रेवाड़ी जिला के प्रभावित हुए 107 गांवों के किसान फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर करे अपलोड-डीसी

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में हाल ही में भारी बारिश और जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल 15 सितंबर, 2025 तक खुला रखने का निर्णय लिया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला रेवाड़ी के 107 गांव प्रभावित हैं, जिसमें पाल्हावास तहसील के 29 गांव, धारूहेड़ा कि 37 गांव, बावल तहसील के 23 तथा डहीना तहसील के 2 गांव शामिल हैं। इन सभी गांवों के किसानों के लिए 15 सितंबर तक पोर्टल खोल दिया गया है और किसान अपनी फसल खराबे की जानकारी अपलोड कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि जिला राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जाएगा और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारीध्कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का पंजीकरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।
अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

अभिषेक मीणा, डीसी रेवाड़ी।

हरियाणा सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास में मदद करने लिए आर्थिक सहायता राशि की गई निर्धारित
40 से 60 प्रतिशत अंग हानि पर मिलेंगे 74,000 रुपये, 60 प्रतिशत से अधिक अंग हानि पर 2.50 लाख दिए जाएंगे

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक सहायता राशि निर्धारित की है। यह सहायता राशि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास में मदद करने के उद्देश्य से दी जा रही है।
इस प्रकार है आर्थिक सहायता राशि विवरण
हरियाणा सरकार की ओर से मृत्यु पर 4 लाख रुपये, अंग हानि 40 से 60 प्रतिशत पर 74000 रुपये, अंग हानि 60 प्रतिशत से अधिक पर 2.50 लाख रुपये, मैदानी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकान पर 1.20 लाख रुपये, पहाड़ी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकान पर 1.30 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान 15 प्रतिशत तक 10 हजार रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान 15 प्रतिशत तक 5 हजार रुपये, गांव में दुकानध्संस्थानध्उद्योग को 100 प्रतिशत हानि एक लाख रुपये या वास्तविक हानि, व्यावसायिक हानि एक से पांच लाख रूपए तक पर 1.75 से 3.05 लाख रुपये 5 लाख से अधिक पर 3.05 लाख और 10 प्रतिशत, फसल हानि सब्सिडी प्रतिशतता आधार पर पर प्रति एकड़ 7,000 से 15,000 रुपये तक, दुधारू पशु हानि भैंस, गाय, ऊंटनी पर 37500 रुपये, भेड़ध्बकरीध्सूअर पर 4,000 रुपये, दूध न देने वाले पशु ऊंट, घोड़ा, बैल पर रूपए 32 हजार रुपये, मुर्गी पालन पर 10 हजार रुपये तक आर्थिक सहायता राशि निर्धारित की गई है।

डा. कृष्ण कुमार, विधायक, बावल।

बाढ़ पीड़ितों के लिए बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने दिया सहयोग
मुख्यमंत्री के आह्वान पर एक माह का वेतन दिया दान

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: बावल से विधायक डा. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन में पंजाब में आई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए अपने एक माह के वेतन को मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दिया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के विभिन्न जिलों में सीएमओ रहते हुए भी वे विभिन्न सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे तथा भूकंप त्रासदी, बाढ़ व कोरोना काल के दौरान उन्होंने कई बार अपना वेतन संबंधित पीड़ितों के लिए मानवता के आधार पर प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किया था। विधायक बनने के बाद भी वे अपनी समृद्ध परंपरा को नहीं भूले हैं। डा. कृष्ण कुमार ने बताया कि वे किसी सामाजिक संगठन या सामाजिक कार्यकर्ता से बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए तभी अपील कर सकते हैं जब उन्होंने खुद इस दिशा में कोई पहल की हो। इसलिए मैंने अपने एक माह के वेतन को एक छोटी सी आहुति के रूप में इस महायज्ञ में अर्पित किया है, ताकि ताकि प्रदेश व देश के सभी सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता बढ़-चढकर बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आएँ। प्राकृतिक आपदा के बाद मानवता के आधार पर की गई मदद सच्ची सेवा की श्रेणी में आती है, जिसमें हम सब का नैतिक दायित्व बनता है कि आपदा की इस घड़ी में हम पीड़ितों के साथ खड़े हों। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह खुद बाढ़ पीड़ितों से मिलकर उनकी सेवा करने में जुटे हुए ।

एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में पीपीपी के लिए लगाए गए स्पेशल कैंप में शिकायतों का समाधान करते हुए।

परिवार पहचान पत्र की शिकायतों पर लगाया जा रहा है स्पेशल कैंप
एडीसी राहुल मोदी की अध्यक्षता में किया गया सभी शिकायतों का समाधान

रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के आदेशानुसार परिवार पहचान पत्र की शिकायतों एवं परिवार पहचान पत्र में किए जाने वाले सुधार के लिए लघु सचिवालय के कमरा नंबर-202 ए में स्पेशल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। एडीसी राहुल मोदी ने क्रीड कर्मचारियों के साथ परिवार पहचान पत्र की शिकायतों का समाधान किया जा रहा है। सोमवार को 7 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें एडीसी ने सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान करवाया। एडीसी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतों के लिए लघु सचिवालय के कमरा नंबर-202 ए में स्पेशल कैंप लगाकर समाधान किया जाएगा ताकि किसी भी नागरिक को परेशानी न हो।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदनकर्ता 10 सितंबर तक सहमति करे दर्ज-एडीसी
रेवाड़ी, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा हाऊसिंग फॉर ऑल विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहे परिवारों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत के अंतर्गत अफोर्डेबल फ्लैट दिए जा रहे है। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के सर्वे का काम विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत जिन आवेदनकर्ताओं से सम्पर्क नहीं हो पाया है (अनट्रेसेबल आवेदक) वे अपनी सहमति 10 सितंबर 2025 तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी के कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा, ष्कल प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे और उसके बाद कांगड़ा आकर प्रभावित परिवारों से मिलेंगे और सरकार से भी मिलेंगे। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि वे आपदा के इस समय में यहां आ रहे हैं। आपदा के कारण हिमाचल प्रदेश 2023 के बाद लगातार प्रभावित हुआ है और सिर्फ प्रभावित ही नहीं, जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, यही स्थिति मंडी, कुल्लू की है, हिमाचल में ऐसा कोई जिला नहीं बचा है जहां नुकसान न हुआ हो। ऐसे में अगर इसी तरह का क्रम चलता रहा तो हिमाचल अपने पैरों पर कैसे खड़ा हो पाएगा? अगर नुकसान का आकलन करें तो लगता है कि हिमाचल को दोबारा अपने पैरों पर खड़ा होने में कई साल लग जाएंगे। ऐसे समय में हम प्रधानमंत्री के हिमाचल दौरे का स्वागत करते हैं।

पानी निकासी के लिए पूरी ताकत से जुटे अधिकारी, पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में रू ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
हमें एक सिद्धांत मन में पक्का करना है कि हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं रू अनिल विज’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की व अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां तय की’
बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इंडस्ट्रियल एरिया में पानी निकासी प्रबंधों का जायजा लिया व अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए’

चंडीगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज से कल रविवार 7 सितम्बर को अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया से बरसात और जल जमाव की निकासी में कुछ लोगों द्वारा बाधा डालने पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पानी खड़ा है उसे निकालने के लिए वह पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में पानी जाए। आज प्रातरू ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्कुलर जारी कर जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारियों की बैठक दोपहर 12 बजे अम्बाला छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बुलाई। बैठक में अम्बाला उपायुक्त अजय तोमर के अलावा पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत तथा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय हैं कल रविवार 7 सितम्बर को अम्बाला छावनी इंडस्ट्रियल एरिया से बरसात और जल जमाव की निकासी को लेकर उद्यमियों ने मुलाकात की थी। मंत्री अनिल विज के निर्देशों के बाद प्रशासन द्वारा जोर-शोर से शाम को पानी निकासी का काम प्रारंभ कर दिया गया था। मगर कुछ लोगों द्वारा बाधा डाले जाने के कारण पानी निकासी के पाइपों को तोड़ दिया गया था व अन्य सामान को भी नुक्सान पहुंचाया गया था जिस वजह से काम को रोकना पड़ा था। आज की बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अब तक कहां-कहां अत्याधिक पानी आने से जलभराव है उसकी जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने इन क्षेत्रों में पानी निकासी के क्या-क्या इंतजाम किए गए इसकी भी जानकारी ली। उनके (मंत्री अनिल विज) पूछने पर अधिकारियों ने यह भी बताया कि इंडस्ट्री एरिया से पहले की जा रही पानी निकासी को कुछ तत्वों द्वारा रूकवा दिया गया था। इस पर मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों से कहा कि जहां-जहां पानी खड़ा है उसे निकालने के लिए वह पूरी ताकत के साथ जुट जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी निकासी के समय यह ध्यान अवश्य रखा जाए कि पानी सीधा नाले-नालियों में जाए न कि किसी कालोनी में पानी जाए। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी की योजना तैयार की। पानी निकासी के लिए मौके पर अलग-अलग विभागों को जिम्मेदारियां दी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि विभाग एकजुटता से इंडस्ट्रियल एरिया से पानी निकासी के कार्य में जुट जाए। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित बैठक के उपरांत मंत्री अनिल विज इंडस्ट्रियल एरिया मौके पर भी गए जहां उन्होंने पानी निकासी कार्य में लगे अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उद्योगपतियों से बातचीत की तथा शीघ्र पानी निकासी के दिशा-निर्देश दिए।
हमें एक सिद्धांत मन में पक्का करना है कि हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सभी अपने हैं – विज’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान जल भराव के दृष्टिगत प्रशासन के अधिकारियों द्वारा बेहतर कार्य करने पर उनकी प्रशंसा भी की। उन्होंने कहा कि जलभराव के तहत दो कार्य बेहद जरूरी होते है, जिसमें एक तो तुरन्त कार्य करते हुए राहत देना और दूसरा बाद में उस कार्य के लिए स्थाई समाधान हेतु कार्य करना होता है। उन्होंने कहा कि हमें एक सिद्धांत मन में पक्का करना है हमारे लिए कोई पराया नहीं है, सारे अपने हैं। एनएचएआई के प्रोजैक्ट डायरेक्टर ने मंत्री अनिल विज को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया के सामने सड़क पर से पानी निकालने का काम किया जा रहा है और पानी को जल्द निकाल दिया जाएगा। जलभराव को रोकने के लिए आसपास क्षेत्रों में सर्वे टीम भी लगाई गई है ताकि आगे की रूप रेखा बनाते हुए परियोजना तैयार की जाएगी।
टांगरी नदी को गहरा करने से फायदा हुआ – विज’
ऊर्जा मंत्री ने इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को यह भी कहा कि टांगरी नदी को गहरा करने का फायदा यह हुआ है कि टांगरी नदी में जलस्तर खतरे के निशान से अधिक होने के बावजूद भी अम्बाला छावनी के शहरी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति कम रही। उन्होनें कहा कि भविष्य में टांगरी से मिट्टी उठाने वाले वाहन पर जीपीएस होना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। बैठक के दौरान अम्बाला छावनी एसडीएम विनेश कुमार, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, अधीक्षक अभियन्ता मनीष शर्मा, प्रोजैक्ट डायरेक्टर एनएचएआई, अधीक्षक अभियंता हरपाल सिंह, अधीक्षक अभियन्ता अरविंद रोहिल्ला, अधीक्षक अभियन्ता विनय बरनवाल, कार्यकारी अभियन्ता रितेश गोयल, कार्यकारी अभियन्ता बलदेव सिंह, कार्यकारी अभियन्ता हरबंस सिंह, ईओ नगर परिषद देवेन्द्र नरवाल, कार्यकारी अभियन्ता कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियन्ता संदीप कुमार, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, ललता प्रसाद सहित भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, बिजेन्द्र चैहान, हर्ष बिंद्रा, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, बीएस बिन्द्रा व अन्य मौजूद रहे।

रोहतक में इनेलो को मिली बड़ी सफलता, जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग ने जेजेपी को छोड़ कर इनेलो में की घर वापसी
दीपेंद्र हुड्डा के बेहद करीबी कांग्रेसी युवा नेता मंजीत कन्हेली दल बल के साथ इनेलो में हुए शामिल, किसान नेता राजू मकड़ौली ने भी अपने साथियों के साथ इनेलो का थामा दामन
जहां इनेलो पार्टी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है, वहीं बीजेपी सरकार के प्रति लोगों में है भयंकर नाराजगीरू चै. अभय सिंह चैटाला
भारी बारिश से फसलों के नुकसान की अब तक बीजेपी सरकार की तरफ से न तो विशेष गिरदावरी की गई, न कोई मुआवजा दिया गया है
वोट चोरी पर उन्होंने कहा कि भाजपा कम नहीं है, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा सबसे बड़ा वोट चोर है जिन्होंने डमी उम्मीदवार खड़े करके वोट चोरी किए
आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा यह जान गया है कि तीसरी बार की बीजेपी सरकार किसी और ने नहीं बल्कि भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी ने बनवाई है

चंडीगढ़, 08 सितम्बर, अभीतक: इनेलो को रोहतक में बड़ी सफलता मिली जब जेजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलवान सुहाग ने जेजेपी को छोड़ कर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला के नेतृत्व में इनेलो में घर वापसी की। इनेलो पार्टी के गठन के बाद बलवान सुहाग रोहतक के पहले जिला अध्यक्ष बने थे। वहीं दीपेंद्र हुड्डा को भी बड़ा झटका देते हुए बेहद करीबी कांग्रेसी युवा नेता मंजीत कन्हेली कांग्रेस को छोड़ कर हजारों समर्थकों सहित दल बल के साथ इनेलो में शामिल हुए। चै. अभय सिंह चैटाला ने मंजीत कन्हेली को पार्टी मे बड़ी जिम्मेवारी सौंपने का भी ऐलान किया। साथ ही किसान नेता राजू मकड़ौली ने भी अपने साथियों के साथ इनेलो का दामन थामा। अभय सिंह चैटाला ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि चै. देवीलाल की 112वीं जयंती पर 25 सितंबर को रोहतक में होने वाले सम्मान दिवस रैली का निमंत्रण देने के लिए 16 अगस्त से हलकावार दौरे शुरू किए थे। आज सभी 22 जिलों के 90 हलके कवर हो गए हैं। जहां इनेलो पार्टी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है वहीं बीजेपी सरकार के प्रति लोगों में भयंकर नाराजगी है। हाल ही में जो बारिश हुई है उसकी वजह से आधे से ज्यादा हरियाणा में फसलें खराब हो गई हंै। अब तक बीजेपी सरकार की तरफ से न तो विशेष गिरदावरी की गई, न कोई मुआवजा दिया गया है और न ही मुख्यमंत्री और मंत्री लोगों के आंसू पोंछने के लिए गए। जगह जगह नदियों का बहाव बढ़ने की वजह से तटबंध टूट गए हैं। लोगों का बहुत नुकसान हो गया है लेकिन सरकार का इस पर कोई ध्यान नहीं है। कानून व्यवस्था का पूरी तरह से दिवालिया पिट चुका है। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गया है। वहीं लोगों के सामने कांग्रेस की भी पोल भी खुल चुकी है। आज प्रदेश का बच्चा-बच्चा यह जान गया है कि तीसरी बार की बीजेपी सरकार किसी और ने नहीं बल्कि भूपेंद्र हुड्डा एंड पार्टी ने बनवाई है। वोट चोरी पर उन्होंने कहा कि भाजपा कम नहीं है हर तरह के ओच्छे हथकंडे अपनाती है, लेकिन भूपेंद्र हुड्डा सबसे बड़ा वोट चोर है जिसने राज्यसभा चुनाव में 14 वोट चोरी करके बीजेपी के उम्मीदवार को जितवाया, 2024 के विधानसभा चुनावों में डमी उम्मीदवार खड़े करके वोट चोरी किए। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज सिर्फ चै. अभय सिंह चैटाला एक मात्र नेता हैं जो प्रदेश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। चाहे किसान आंदोलन में विधायक पद से इस्तीफा देने, बढ़े बिजली के बिल हों, एचएयू के छात्रों की लड़ाई हो, पानीपत के किसान की हत्या हो, एसवाईएल पानी की लड़ाई हो, हमेशा सडक पर उतर कर लोगों की लड़ाई लड़ी है। आज प्रदेश की जनता भी यह जान चुकी है और लगातार इनेलो से जुड़ रहे हैं।

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष पवन कुमार की नियुक्ति पर उठी उंगली
प्रधानमंत्री को पत्र लेकर नियुक्ति को खारिज करने की मांग की

भिवानी़, 08 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डाक्टर पवन कुमार की नियुक्ति पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। इनकी नियुक्ति को लेकर नारनौल के एक व्यक्ति साहिल कुमार सैनी द्वारा प्रधानमंत्री को लिखा गया है। पत्र में विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार पर आरोप लगाया गया है कि वह राजस्थान में एक ऐसे विश्वविद्यालय में निदेशक हैं जो फर्जी डिग्रियों के मामले में बदनाम है बल्कि चार्ज का भी सामना कर रहे हैं। पत्र में कहा गया है डॉक्टर उन्होंने कहा है कि डॉक्टर पवन कुमार हरियाणा सरकार में उच्च शिक्षा विभाग में कॉलेज में प्राचार्य के पद पर नियुक्त है और इसलिए उन्हें सीधे तौर पर अध्यक्ष नहीं बनाया जा सकता है। उनकी रिटायरमेंट में 1 साल से भी काम का समय बचा है ऐसे में उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भी नहीं नियुक्त किया जा सकता।

फरीदाबाद में एसी फटा, दंपती-बेटी की मौत
बेटा खिड़की से कूदा, हाथ-पैर टूटे
आग का धुआं घर में घुसने से दम घुटा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया बकाया चालान निपटाने का आखिरी मौका, छूट के साथ भर सकेंगे जुर्माना
कब और कहां होगा आयोजन
ये लोक अदालत शनिवार, 13 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी। इसमें बकाया चालानों को आसानी से निपटाया जा सकेगा, जिससे लोगों को लंबे कोर्ट केस की झंझट से बचाया जाएगा। यह कार्यक्रम दिल्ली के सात कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आयोजित होगा। जिसमें पटियाला हाउस, कड़कड़डूमा, राउज एवेन्यू, तिहाड़, द्वारका, साकेत और रोहिणी शामिल हैं।

उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले बीजेडी और बीआरएस का बड़ा ऐलान, वोटिंग से दूर रहने का लिया फैसला

बहादुरगढ़ में जीव प्रेमियों की सजगता से मुक्त कराए लंगूर केआर मंगलम स्कूल में बंधे थे, सूचना पर वन्य प्राणी विभाग की रेड

नेपाल में सड़क से संसद तक संग्राम, 21 की मौत, गृह मंत्री का इस्तीफा

बारापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को मंजूरी, दिल्लीवासियों को जाम से मिलेगी राहत

पिछले 10 वर्षों से अटकी हुई बरापुला फेज-3 फ्लाईओवर परियोजना को आखिरकार केंद्रीय सशक्तिकरण समिति से मंजूरी मिल गई है। इस फ्लाईओवर के निर्माण होने से दिल्लीवासियों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी।

दिल्ली में बच्चा चोर गैंग गिरफ्तार, 6 बच्चे बरामद
दिल्ली में बच्चा चोर गैंग पर पुलिस ने शिकंजा कसा है। गैंग के 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इनके पास से 6 बच्चों को बरामद किया गया है। दोपहर एक बजे दिल्ली पुलिस पीसी करेगी।

पुलिस कमिश्नर के सर्कुलर के बाद दिल्ली में वकीलों की हड़ताल खत्म
पुलिस थाने से वर्चुअल गवाही के फैसले पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर ऑफिस के सर्कुलर के बाद दिल्ली की निचली अदालतों में वकीलों ने हड़ताल वापस ले ली गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *