





वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत गाँव दुबलधन में वित्तीय समावेशन कैंप का किया गया आयोजन
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: भारतीय रिजर्व बैंक, चंडीगढ़ कार्यालय द्वारा वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को गाँव दुबलधन में वित्तीय समावेशन कैंप का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में भारतीय रिजर्व बैंक के पंकज सेठिया, महाप्रबंधक सुरेंदर ने भाग लियाद्य अपने संबोधन में पंकज सेठिया ने बताया कि आरबीआई वर्ष 2016 से वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन कर रहा है द्य उन्होंने सभी गावं वासियों को बैंक अकाउंट, सेविंग, निवेश, जीवन ज्योति बीमा योजना, जीवन सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन आदि के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल लेनदेन के साधन जैसे मोबाइल एप्लीकेशन, यूपीआई, आरटीजीएस, एनईएफटी, सीबीडीसी इत्यादि के जानकारी दी। इसके बाद डिजिटल धोखाधडी से बचने के तरीको को भी सांझा किया। अग्रणी जिला प्रबंधक विजय सिंह और आरसेटी निदेशक उमेश भूकर गोरिया, सतपाल सिंह, फैकल्टी, आशीष शर्मा कार्यालये सहायक भी विशेष तोर पर उपस्थित रहे। जिन्होंने आरसेटी द्वारा चलाए जाने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रमों जैसे फैशन डिजाइनर, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल रिपेयरिंग, घरेलु विद्युत् उपकरण सेवा उधमी, घरेलु वायेरिंग, कंप्यूटर एकाउंटिंग कि जानकारी डी और अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया।


माजरा की कुमारी करीना कादयान ने पाया सीएसआईआर परीक्षा में देशभर में सर्वोच्च स्थान
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: यूजीसी व सीएसआईआर की परीक्षा में नेट या जेआरएफ लगना ही बड़ी उपलब्धि माना जाता है, परंतु झज्जर जिले के माजरा गांव की ठेठ किसान परिवार की बेटी करीना कादयान ने सीएसआईआर परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त करके इतिहास रचा है। इस उपलब्धि के लिए करीना कादयान की शिक्षा साधना और सतत अभ्यास की चारों ओर प्रशंसा हो रही है।ये हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश की युवाओं के लिए एक आदर्श बन गई है। करीना कादयान की पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखें तो उनके पिता सोमवीर सिंह (पीपाण)एक ठेठ देहाती किसान है व माता पिंकी देवी एक गृहिणी है, जो खेती-बाड़ी व पशुपालन से अपने गुजर-बसर करने में लगे रहते हैं। चार बहनों में सबसे बड़ी करीना कादयान शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रही है। उनकी स्कूलिंग माजरा के ही सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई, जहां पर उन्होंने मैट्रिक व 10़2 की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। स्कूल के बाद महारानी किशोरी बाई जाट कॉलेज से उन्होंने बीएससी की तथा चैधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा से माइक्रोबायोलॉजी में एमएससी में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करके अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। करीना कादयान ने अपनी इस उपलब्धि को माता-पिता व परिवार द्वारा दिया गया शैक्षणिक माहौल और सीआर स्कूल के निदेशक मास्टर जय भगवान व प्राचार्या सुनीता देवी के प्रेरणादायी आशीर्वाद को दिया है। करीना कहती हैं कि मेरे सारे परिवार ने मुझे बचपन से ही पढ़ाई के लिए प्रेरित किया है। मुझे शिक्षा के संस्कार जन्म घूटी में ही मिले हैं। शिक्षा का अभ्यास करने की जिज्ञासा सीआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्राप्त हुई, इसके बाद मुझे जेआरएफ की परीक्षा की प्रेरणा चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा की प्रोफेसर दूहन से मिली। जिसके बाद मैंने इस परीक्षा को पार करने की ठान ली। हर रोज प्रतिदिन 16 से 18 घंटे पढ़ाई करती तथा मॉक टेस्ट व रविवार को टेस्टों के द्वारा अपनी तैयारी का स्वंय परीक्षण करती व पहले प्रयास में 2024 में इन्होंने नेट की परीक्षा पास की। परंतु करीना कादयान इस उपलब्धि से संतुष्ट नहीं होने वाली थी। उन्होंने अपने सारा ध्यान सीएसआईआर परीक्षा की तैयारी में लगा दिया। दिन रात मेहनत करके उन्होंने अबकी बार की परीक्षा में सत प्रतिशत परसेंटाइल लेकर के 178.5 अंकों से इस परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह हरियाणा की पहली बेटी बन गई है जिन्होंने इस मुकाम को पाया है। करीना की माता पिंकी ने कहा कि भगवान ने हमें बेटी के रूप में सरस्वती देवी का उपहार दिया है।मेरी बेटी ने आज वह करके दिखा दिया ,जो बेटे नहीं कर सकते। मैं अध्ययनशील बेटी को पाकर अपने आप को धन्य समझती हूं। पिता सोमवीर सिंह ने कहा कि बेटी परिवार का सबसे बड़ा धन है। करीना कादयान ने इस परीक्षा में देश भर में प्रथम स्थान करके हमारा सीना गर्व से चैङा कर दिया है। करीना हमारी नहीं,बल्कि पूरे देश व समाज की बेटी है। इस मुकाम तक पहुंचाने के लिए समाज, विशेष कर सीआर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माजरा दूबलधन का सबसे बड़ा योगदान है। करीना के ताऊ कृष्ण, दिलबाग आदि ने भी करीना की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। करीना कादयान की इस उपलब्धि पर उनके घर पर बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है। परीक्षा तैयारी के बारे में उन्होंने बताया कि सतत्त अभ्यास और लक्ष्य के प्रति समर्पण बड़ी से बड़ी चुनौती पर पार पाया जा सकता है।परीक्षा की तैयारी के लिए नोट्स तथा शॉर्ट नॉट्सों से अभ्यास करके सफलता पाई जा सकती है। मेरी सफलता में सबसे बड़ा योगदान मेरे परिवार, गांव और इस देहाती परिवेश का है।करीना का परिवार अब भी खेती-बाड़ी कर रहा है तथा करीना घर आने पर अभी घर व खेती के काम में हाथ बटाती है। अतः करीना कादयान आज के युवाओं के लिए बहुत ही प्रेरणा का ज्योतिपुंज है, जिससे प्रेरित होकर हर युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा की सीख लेसकता है। गांव के पूर्व सरपंच नरेंद्र कादयान ने कहा कि करीना गांव की नहीं बल्कि पूरे हरियाणा की बेटी है, जिसने इस गांव का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। सीआर स्कूल के निदेशक मास्टर जय भगवान ने कहा कि करीना कादयान शुरू से ही प्रतिभाशाली व मेधावी छात्रा रही है। तथा उसने सीएसआईआर परीक्षा में इतिहास रच करके युवाओं को मेहनत करने का एक संदेश दिया है। मैडम सुनीता कादयान ने कहा कि करीना और उनकी बहनें हमारे स्कूल की होनहार छात्र रही हैं। ये सभी बहनें आगे भी प्रतियोगी परीक्षाओं में इतिहास रच के स्कूल व गांव का नाम रोशन करेंगी। डॉ दयानंद का कादयान का कहना है कि करीना ने गांव के इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है।करीना कादयान ने कहा कि वह अब आइआईटी संस्थान से से पीएचडी करके अध्यापन व शोध के क्षेत्र में देश के लिए काम करना चाहती हूं। उन्होंने कहा कि गांव देहात में रहते हुए माता-पिता के साए में रहकर भी सतत अभ्यास करके ऊंचे से ऊंचा लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि करीना का परिवार अब भी खेत में रहकर दिन-रात मेहनत करता है। खेती और पशुपालन का अभी उनका बड़ा कारोबार है। जब करीना कादयान से संपर्क किया तो उनके माता-पिता पशुओं के लिए चारा लेकर घर आए थे तथा करीना कादयान भी उसमें उनका हाथ बटा रही थी। अतः करीना से मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करने की सीख ली जा सकती है। वे युवाओं के लिए बहुत ही प्रेरणादायी किरदार हैं। राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के सम्मान समारोह में करीना कादयान को सम्मानित किया जाएगा।
अपने माता-पिता के साथ कुमारी करीना कादयान








आज की जीवनशैली में फिजियोथैरेपी अत्यंत आवश्यक – डॉ. महिपाल
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाईड साइंस के डिपार्टमेंट ऑफ फिजियोथैरेपी द्वारा फिजियोथैरेपी डे मनाया गया। इस भव्य आयोजन में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
फिजियोफेस्ट के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें पोस्टर प्रेजेंटेशन, मॉडल मेकिंग, रिसर्च पेपर प्रेजेंटेशन, स्पोर्ट्स एक्टिविटी और क्विज प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। छात्रों ने चिकित्सा विज्ञान से जुड़े नवाचारों को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल ने समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा फिजियोथैरेपी चिकित्सा का कोई साइड इफेक्ट नहीं है। आज के समय में यह चिकित्सा प्रणाली जीवन के लिए वरदान है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। वर्तमान समय में हमारी जीवनशैली अधिकतर आरामदायक हो गई है, जिसके कारण हम कई बीमारियों से ग्रस्त होते जा रहे हैं। ऐसे में फिजियोथैरेपी चिकित्सा अत्यंत कारगर सिद्ध हो रही है। यह न केवल दर्द और रोगों से राहत देती है बल्कि शरीर को सक्रिय, ऊर्जावान और स्वस्थ बनाए रखने में भी सहायक है। फिजियोथैरेपी का महत्व आने वाले समय में और भी बढ़ने वाला है। शिक्षा के साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों के संपूर्ण व्यक्तित्व विकास के लिए आवश्यक हैं। खेल, प्रतियोगिताएँ और सांस्कृतिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों को नई ऊर्जा प्रदान करती हैं। मैं सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देता हूँ। कार्यक्रम को सफल बनाने में फिजियोथैरेपी विभाग के शिक्षकों और छात्रों ने विशेष योगदान दिया। पूरे आयोजन के दौरान संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहयोग दिया। आज का यह आयोजन केवल विद्यार्थियों की शैक्षणिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का मंच ही नहीं बल्कि उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है। इस मौके पर स्कूल ऑफ हेल्थ एंड एलाईड साइंस के डीन डॉ आर एन चैधरी, डॉ.कुसुम, डॉ सक्षम, डॉ प्रतीक, डॉ ज्योति, डॉ स्मृति , डॉ इशांत, डॉ आकिब रसीद, डॉ अंकिता सहित समस्त विद्यार्थी मौजूद रहे।



मुंगेशपुर ड्रेन के तटबंधों की मजबूती के साथ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर फोकस – डीसी
घबराएं नहीं, धैय से काम लें, सरकार व प्रशासन प्रभावितों के साथ
बहादुरगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक:डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि मुंगेशपुर ड्रेन से उत्पन्न जलभराव की स्थिति पर नियंत्रण के लिए प्रशासन का फोकस है। नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके साथ ही भविष्य में मुंगेशपुर व ड्रेन नंबर आठ के किनारों पर कटाव की स्थिति पैदा ना हो, इसके लिए तटबंधों को सिंचाई विभाग, एसडीआरएफ व नप की टीमों द्वारा मजबूत किया जा रहा है। ड्रेन नंबर आठ पर भी किनारों की मजबूती का कार्य जारी है। जलभराव वाले क्षेत्रों से जलभराव का स्तर निरंतर कम हो रहा है। डीसी ने लोगों का आहवान किया कि वे प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार सतर्कता बनाए रखें तथा किसी भी संभावित जोखिम से बचे रहें। उन्होंने कहा कि आमजन से अपेक्षा है कि वे सहयोग बनाए रखें।
बहादुरगढ़ शहर में नागरिकों की सुरक्षा के लिए 15 राहत शिविर
डीसी ने बताया कि प्रशासन जलभराव क्षेत्र बहादुरगढ़ में राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी रखे हुए है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और देखभाल के लिए बहादुरगढ़ में 15 राहत शिविर सक्रिय किए गए हैं, प्रशासन द्वारा शिविरों में रहने वाले लोगों के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। इन राहत शिविरों में कोई भी जलभराव क्षेत्र से जुड़ा परिवार आश्रय ले सकता है।
उबला हुआ पानी पिएं, बीमार होने डॉक्टर की सलाह लें नागरिक
शहर के प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरंतर जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में नागरिकों को जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा रहे हैं। शिविर में अर्बन पीएचसी छोटूराम नगर की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा छोटूराम नगर सहित अन्य क्षेत्रों में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुंदरम,डा गगन जैन और डॉ. निशांत की टीमों द्वारा जल जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। डॉक्टरों द्वारा नागरिकों को जल जनित बीमारी से बचाव के तरीके बताए जा रहे हैं। जल भराव प्रभावित क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, उबला हुआ पानी ही पीएं तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सा सहायता लें। स्वास्थ्य विभाग की टीम निरंतर स्वास्थ्य जांच कर रही है।
आपात स्थिति में मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
बहादुरगढ़ के एसडीएम नसीब कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन ने आपात स्थिति में तुरंत मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर कॉल करने पर तुरंत कंट्रोल रूम से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। कंट्रोल रूम चैबीसों घंटे सक्रिय रहकर हर शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करेगा। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कंट्रोल रूम के जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01251-254270 व सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष के नंबर 01251-481707 पर सूचित करें और अफवाहों पर ध्यान न देकर केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता ईशान सिवाच और नप कार्यकारी अधिकारी अरुण नांदल अपनी टीमों के साथ लगातार जलभराव वाले क्षेत्रों में राहत कार्यों में लगे हुए हैं।




जलभराव से प्रभावित नागरिकों को वितरित की राहत सामग्री
बहादुरगढ़, झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक:हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के आदेश अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया व सीजेएम विशाल के कुशल मार्गदर्शन में मोबाइल वैन को राहत सामग्री देकर रवाना किया गया। बहादुरगढ़ में पीएलवी ने जलभराव से प्रभावित नागरिकों को राहत सामग्री वितरित की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल ने बताया कि जल भराव प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरण के लिए चार पैरा लीगल वालंटियर की ड्यूटी लगाई गई,जोकि लोगों से उनकी समस्याओं के बारे मे जानकारी लेते हुए सहयोग करेंगे। सीजेएम ने बताया कि पैरा लीगल वालंटियर्स ने जलभराव प्रभावित गलियों का जायजा लिया और जहां लोग पानी के चलते में फंसे हुए थे,उनकी सहायता करते हुए राहत सामग्री वितरित की। उन्हांेने बताया कि बहादुरगढ़ में प्रभावित क्षेत्रों के नागरिकों के लिए 15 धर्मशाला व सामुदायिक केंद्रों में रहने की व्यवस्था की गई है, साथ ही जरूरी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं। उसके बाद छोटूराम नगर में जलभराव का निरीक्षण किया। सीजेएम विशाल ने बताया कि हर ब्लाक में पैरा लीगल वालंटियर नियुक्त किए गए हैं जो लोगों को उनके नुकसान के बारे ई – क्षति पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करेंगे ताकि पीड़ितों को नियमानुसार सरकार की तरफ से मदद मिल सके। इस दौरान नागरिकों को फ्रूट,बिस्कुट,नमकीन, ब्रैड,पानी की बोतल सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरण की गई। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर से कर्मजीत छिल्लर, नीता देवी, अमला देवी और एम डी डी ऑफ इंडिया संस्था से संदीप जांगड़ा मौजूद रहे।

आपदा के समय जरूरतमंदों की सहायता पुण्य का कार्य – डीसी
गांव छुछकवास व बीड़ छुछकवास ने दिया मानवीय भावना का उत्कृष्ट परिचय
पंजाब बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ दोनों गांवों के सरपंचों ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को सौंपे सहायता राशि के चैक
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक:पंजाब में बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए जिला के गांव छुछकवास व बीड़ छुछकवास के समस्त ग्रामवासियों ने कुल एक लाख 17 हजार रुपये की राशि का योगदान दिया है। दोनों गांवों के सरपंचों महावीर सिंह व अभिमन्यु ने बीडीपीओ राजाराम के नेतृत्व में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल को सहायता राशि का चेक सौंपा। इस मौके पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के अत्यंत मुश्किल समय में मदद करना हम सबका नैतिक कर्तव्य है। इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर दानवीरों के प्रयासों से अभी तक मदद का निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि गांव छुछकवास के समस्त ग्रामवासियों ने 61 हजार व बीड़ छुछकवास के समस्त ग्राम वासियों ने एकजुट होकर 56 हजार रुपये की राशि का दान कर मानवीय भावना का उत्कृष्ट परिचय दिया। डीसी ने बाढ़ पीडितों के अत्यंत मुश्किल समय में तन,मन और धन से निस्वार्थ भाव से इस सहायता राशि के लिए दोनों गांवों का विशेष रूप से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के बाढ पीडितों को मदद की जरूरत है। भयानक बाढ़ ने वहां जनजीवन को तहस-नहस कर दिया है। पूरे राष्ट्र से पंजाब की सहायता के लिए हाथ उठे हैं, जिसमें जिला झज्जर भी पीछे नहीं है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तथा सामूहिक तौर पर लोगों को बढ़-चढ़कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करनी चाहिए। डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि वे पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा में मदद के लिए आगे आएं। जिला प्रशासन के साथ तालमेल करते हुए राहत सामग्री पहुंचाएं। इस अवसर पर रेडक्रॉस सचिव देवेंद्र चहल भी उपस्थित थे।




बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास में मदद करने लिए आर्थिक सहायता राशि निर्धारित
40 से 60 प्रतिशत अंग हानि पर मिलेंगे 74,000 रुपये, 60 प्रतिशत से अधिक अंग हानि पर 2.50 लाख दिए जाएंगे
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दी जानकारी
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बाढ़ जैसे हालातों और जलभराव प्रभावितों की मदद के लिए विभिन्न श्रेणियों में आर्थिक सहायता राशि निर्धारित की है। यह सहायता राशि प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास में मदद करने के उद्देश्य से दी जाएगी। फसलों के नुकसान की भरपाई लिए ई-क्षति पोर्टल खोला गया है। जल भराव से प्रभावित किसान 15 सितंबर तक पोर्टल अपनी फसल के नुकसान की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। या स्वयं पर कर सकते हैं। जलभराव से क्षतिग्रस्त हुए मकानों का सर्वे कराया जाएगा और तय की गई धनराशि दी जाएगी।
इस प्रकार मिलेगी आर्थिक सहायता
डीसी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से व्यक्ति की मृत्यु पर 4 लाख रुपये, व्यक्ति की अंग हानि 40 से 60 प्रतिशत पर 74 हजार रुपये, अंग हानि 60 प्रतिशत से अधिक पर 2.50 लाख रुपये, मैदानी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकान पर 1.20 लाख रुपये, पहाड़ी क्षेत्र में क्षतिग्रस्त मकान पर 1.30 लाख रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पक्के मकान 15 प्रतिशत तक 10 हजार रुपये, आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कच्चे मकान 15 प्रतिशत तक 5 हजार रुपये, गांव में दुकानध्संस्थानध्उद्योग को 100 प्रतिशत हानि एक लाख रुपये या वास्तविक हानि, व्यावसायिक हानि एक से पांच लाख रुपए तक पर 1.75 से 3.05 लाख रुपये 5 लाख से अधिक पर 3.05 लाख और 10 प्रतिशत, फसल हानि सब्सिडी प्रतिशतता आधार पर पर प्रति एकड़ 7 हजार से 15 हजार रुपये तक, दुधारू पशु हानि भैंस, गाय, ऊंटनी पर 37 हजार 500 रुपये, भेड़, बकरी, सूअर पर 4 हजार रुपये, दूध न देने वाले पशु ऊंट, घोड़ा, बैल पर रूपए 32 हजार रुपये, मुर्गी पालन पर 10 हजार रुपये तक आर्थिक सहायता राशि निर्धारित की गई है।


हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान में दिख रही स्वच्छ शहर की झलक – डीसी
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों का मिल रहा सहयोग
जिला मुख्यालय के अलावा बेरी व बहादुरगढ़ व बादली में स्वच्छता गतिविधियां जारी
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता मुहिम को जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जा रहा है। इस मुहिम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी सफाई व्यवस्था पर निगरानी रखते हुए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्र को गंदगी से मुक्त व स्वच्छ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। इस अभियान में आमजन को जोडने के लिए हर मोहल्ला, हर गली, हर मकान- स्वच्छ हरियाणा की पहचान का नारा दे रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल 11 सप्ताह का नहीं है, बल्कि इसको नियमित रूप से जारी रखना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को कूड़े और कचरे का उठान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिला के शहरी क्षेत्रों को साफ-सुथरा और गंदगी से मुक्त बनाने के लिए विशेष फोकस किया जा रहा है, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गए है। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी तथा बादली ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि व्यवस्था पूर्ण प्रबंधन के साथ ही सफाई कार्य बेहतर ढंग से हो सके इसके लिए प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी स्वच्छता दूत के रूप में फील्ड में पहुंचकर गणमान्य लोगों के साथ मेरा वार्ड-सबसे साफ वार्ड करने के लिए सक्रियता बरत रहे हैं। नगर परिषद द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ वार्डो में नोडल अधिकारियों द्वारा शहरवासियों को भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें लोगों को गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया, कूड़े करकट के ढेर को साफ करने, आमजन को पॉलिथीन का उपयोग न करने की भी सलाह दी जा रही है। डीसी ने बताया कि सफाई को अपनी आदत में शामिल करने के लिए शपथ भी दिलाई जा रही है। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके। शहर की सडकों पर लोगों द्वारा नालों पर अतिक्रमण को हटवाया जा रहा है और निर्धारित मापदंड पूरे न करने, पॉलिथीन का उपयोग करने पर चालान भी किए जा रहे हैं।
डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले वाहन में ही कूड़ा डाले – डीएमसी
जिला नगर आयुक्त डॉ सुशील कुमार ने कहा कि इस अभियान के तहत नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़ तथा नगर पालिका बेरी के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फैंकने से रोक रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह पर नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सडकों या नालियों में न फेंके बल्कि डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण वाहन में ही कूड़ा डालने के लिए जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और पौधारोपण करते हुए स्वच्छता मुहिम में सभी को बढ़चढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।




इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025
युवाओं को मिलेगा वैश्विक मंच पर प्रतिभा दिखाने का अवसर – डीसी फैशन, आईसीटी से लेकर ऑटोमोबाइल और कुकिंग तक 63 विधाओं में होगी प्रतिस्पर्धा
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि युवाओं की प्रतिभा और कौशल को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ हो गई है। भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अंतर्गत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इच्छुक प्रतिभागी केवल पोर्टल (ूूू.ेापसस पदकपं कपहपजंस.हवअ.पद) पर 30 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। किसी अन्य माध्यम से किया गया पंजीकरण मान्य नहीं होगा।
उन्होंने बताया कि चयनित प्रतिभागियों को विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (नवंबर 2025, ताइपेई) और विश्व कौशल अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता (सितंबर 2026, शंघाई) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। जिलाध्राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं अक्टूबर 2025 में, रीजनल दिसंबर 2025 में और नेशनल प्रतियोगिता फरवरी 2026 में होगी। चयनित युवाओं को अगस्त 2026 तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी ने आगे बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। इसके उपरांत अक्टूबर माह में जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि रीजनल प्रतियोगिताएं दिसंबर 2025 में होंगी। नेशनल प्रतियोगिता (इंडिया स्किल्स) फरवरी 2026 में प्रस्तावित है। चयनित प्रतिभागियों को अगस्त 2026 तक घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके बाद वे वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता 2026 में हिस्सा लेंगे, जो 22 से 27 सितंबर तक शंघाई (चीन) में आयोजित होंगी।
विजेता प्रतिभागियों को मिलेंगे प्रमाण पत्र
डीसी ने स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिला स्तर और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में विजेताओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। वहीं राष्ट्रीय स्तर (प्दकपं ैापससे ब्वउचमजपजपवद) पर प्रथम स्थान पर आने वाले को 5 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 3 लाख रुपये और तृतीय स्थान को 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिलेगी। ॅवतसक ैापससे ।ेपं ब्वउचमजपजपवद ॅवतसक ैापससे प्दजमतदंजपवदंस ब्वउचमजपजपवद के लिए पुरस्कार राशि का निर्धारण शीघ्र किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ॅवतसक ैापससे ब्वउचमजपजपवद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 10 लाख रुपये, द्वितीय स्थान को 7.5 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान को 5 लाख रुपये की धनराशि दी जाएगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2004 या उसके बाद होना चाहिए। हालांकि 13 विशेष स्किल्सध्ट्रेड्स जैसे डिजिटल कंस्ट्रक्शन, क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्योरिटी, आईसीटी नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्रियल डिजाइन टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्री 4.0, मेक्ट्रोनिक्स, ऑप्टो इलेक्ट्रॉनिक टेक्नोलॉजी, रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, वॉटर टेक्नोलॉजी, डेंटल प्रोस्थेटिक्स और एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस के लिए प्रतिभागी का जन्म 1 जनवरी 2001 या उसके बाद होना चाहिए।
ट्रेड में कौशल प्रतिभागी ले सकते हैं भाग
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वही उम्मीदवार भाग ले सकते हैं जिनके पास किसी भी योग्यतानुसार संबंधित जॉब रोल या ट्रेड्स में कौशल हो। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रतिभागी के पास हरियाणा राज्य का पीपीपी आईडी होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि युवाओं की प्रतिभा को पहचान और बढ़ावा देने के लिए आयोजित इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में कुल 63 कौशल क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसमें निर्माण एवं भवन प्रौद्योगिकी, क्रिएटिव आर्ट्स एवं फैशन, सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी, विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी, परिवहन एवं लॉजिस्टिक्स तथा सामाजिक एवं व्यक्तिगत सेवाएं प्रमुख रूप से सम्मिलित हैं। निर्माण क्षेत्र में ब्रिक्लेइंग, कारपेंटर, टाइल वर्क, पेंटिंग, प्लंबिंग, रेफ्रिजरेशन, रूफिंग और वॉटर टेक्नोलॉजी जैसी स्किल्स शामिल हैं। वहीं क्रिएटिव आर्ट्स एंड फैशन में फैशन टेक्नोलॉजी, फ्लोरल डिजाइन और ग्राफिक डिजाइन जैसी विधाओं पर प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि आईसीटी सेक्टर में क्लाउड कंप्यूटिंग, सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन, साइबर सिक्योरिटी और वेब टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जबकि विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्र में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, मेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल रोबोटिक्स जैसी स्किल्स पर जोर रहेगा। डीसी ने बताया कि यह प्रतियोगिता युवाओं को वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ उद्योग जगत की जरूरतों के अनुरूप कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करेगी और स्किल इंडिया मिशन को गति देगी।
एसीबी की टीम ने बिजली निगम के जेई को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
फतेहाबाद, 09 सितम्बर, अभीतक: फतेहाबाद में एसीबी की टीम ने बिजली निगम के जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जेई ने बीजेपी नेता से बिल पास करने के बदले 34 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसके बाद उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा नेता ठाकुर भवानी सिंह बिजली निगम में ठेकेदार के तौर पर कार्य करते हैं। उनके 9 रुपए की बिल को पास करने के बदले उसने 34,000 की रिश्वत मांगी गई। खबरों की मानें, तो भवानी सिंह ने बताया कि बिल रोकने के मामले में जेई के उच्चाधिकारियों को भी कहा गया। उन्होंने भी इसको बिल पास करने के निर्देश दिए। मगर उनकी भी सुनवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। एसीबी ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेई को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। वहीं एसीबी के टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि भवानी सिंह की शिकायत के आधार पर जेई धर्मवीर सिंह को पकड़ा गया है। इस पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया जा रहा है।



देवीलाल जयंती सम्मान समारोह को लेकर इनेलो पार्टी की तैयारियां जोरों पर
रोहतक, 09 सितम्बर, अभीतक: रोहतक में आयोजित होने वाली देवीलाल जयंती सम्मान समारोह को लेकर इनेलो पार्टी की ओर से तैयारियां जोरों पर हैं। झज्जर जिले के लिए समारोह को लेकर डबवाली से इनेलो पार्टी के विधायक आदित्य देवीलाल को प्रभारी बनाया गया है। जो कि लगातार झज्जर जिले में कार्यकर्ताओं और आम जन को रैली का निमंत्रण दे रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर जहां इनेलो सुप्रीमो हल्का स्तर पर निमंत्रण देने पहुंचे थे। वहीं अब आदित्य देवीलाल व जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान हल्के के अलग अलग गांवों का दौरा कर सम्मान समारोह का निमंत्रण दे रहे हैं। इनेलो के जिला कार्यालय सचिव पवन धनखड़ ने बताया कि डबवाली से इनेलो विधायक, आदित्य देवीलाल तीन दिन 11, 12 और 13 सितंबर को बेरी हल्के के गांवों का दौरा करेंगे। वहीं इस दौरे के दौरान आदित्य देवीलाल 25 सितंबर को होने वाली सम्मान समारोह रैली का निमंत्रण देंगे। पवन धनखड़ ने बताया कि इस समारोह को सफल बनाने के लिए बड़े स्तर पर इनेलो की ओर से आम जन को साथ लेकर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आदित्य देवीलाल के साथ जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, बेरी हल्का अध्यक्ष बलराज खरहर, इनेलो युवा जिला अध्यक्ष अमरजीत कादियान व पूर्व जिला अध्यक्ष जयभगवान पहलवान भी गांवों का दौरा कर लोगों को रैली में शामिल होने का न्योता देंगे।
विद्यार्थियों को महिला थाना प्रबंधक किरण ने महिला विरुद्ध अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का अभियान लगातार जारी है।इस अभियान के तहत महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक किरण ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास के विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि झज्जर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहती है।अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई गलत हरकत होती है तो तुरन्त आप पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर पर बता सकती है। पुलिस द्वारा आपको जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। पुलिस टीम ने डायल 112 ऐप के बारे में जानकारी दी और उसका उचित प्रयोग करने का तरीका बताया ताकि मुसीबत के समय जल्द से जल्द पुलिस की सहायता ली जा सके, किसी परेशानी या मुसीबत के समय धैर्य व आत्मविश्वास के साथ मुसीबतों का सामना करे। जीवन बड़ा ही कीमती है इसको स्वस्थ व सुरक्षित रखें।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रिप मॉनिटरिंग मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब भी आप घर से बाहर निकलती है तो इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को डायल 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा का विवरण बताना है। इसके उपरांत 112 टीम द्वारा महिला के फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा जाएगा, जिस पर उसे अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी। हरियाणा पुलिस महिला की यात्रा शुरू होने से उसे सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंचने तक उसकी यात्रा को मॉनिटर करेगी। अगर इस यात्रा के दौरान उसे किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा संबधी परेशानी होती है तो उसे तुरंत पुलिस मदद दी जाएगी।वहीं उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी । फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में सभी को जागरूक रहने के लिए कहा गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि हमें कभी भी नशा नहीं करना चाहिए नशा एक विनाश का दूसरा रूप है। अगर कोई नशा छोड़ना चाहता है तो वह 1933 पर कॉल करके इस संबंध में राय ले सकता है, और आपके नजदीक कहां पर दवाई मिलती है उस बारे में भी आप जानकारी ले सकते हो। वहीं उन्होंने बताया कि अगर आपके नजदीक कोई नशीले पदार्थ की खरीद फिरौख्त करता है तो उसकी जानकारी भी आप नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 या ड।छ।ै हेल्पलाइन नंबर 9050 89 1508 पर भी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।



नशीले पदार्थ हेरोइन को फेंक कर मौके से फरार आरोपी को झज्जर पुलिस की टीम ने किया गिरफ्तार’
साल्हावास, 09 सितम्बर, अभीतक: थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चैकी मातनहेल की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थ हेरोइन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करके, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी मातनहेल उप निरीक्षक सत्यवीर ने बताया कि जुलाई माह के दौरान एचएसएनसीबी यूनिट भिवानी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव बिरोहड से मालियावास रोड पर बने माइनर के नजदीक से एक व्यक्ति को काबू करने की कोशिश की तो वह व्यक्ति नशीले पदार्थ को मौके पर ही फेक कर जंगल में काफी ऊंचा घास फुस होने के कारण मौके से फरार हो गया। मौके से नशीला पदार्थ हेरोइन 7.67 ग्राम बरामद हुआ। जिस पर कार्यवाही करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चैकी मातनहेल की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की पकड़े गए आरोपी की पहचान धर्मेंद्र निवासी बिरोहड जिला झज्जर के तौर पर की गई। जिसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।



दूबलधन कॉलेज के सम्मान समारोह की तैयारियां जोरों पर
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: 10 सितंबर को राजकीय महाविद्यालय दूबलधन में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। कॉलेज शिक्षा सुधार समिति व पूर्व छात्र संघ के तत्वाधान में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव निहालचंद गोयल आईएएस तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल राज सिंह कादयान शिरकत करेंगे। इस समारोह की अध्यक्षता एमडीयू के कुलपति प्रोफेसर राजवीर सिंह करेंगे। इस समारोह में शिक्षा, खेल व सरकारी और सैन्य सेवा में उत्कृष्ट भूमिका निभाने वाले इस इलाके के नायकों को सम्मानित किया जाएगा। जिनकी सूची तैयार करके व्यक्तिगत निमंत्रण दिया जा चुका है। कॉलेज प्रशासन ने भी सम्मान समारोह की तैयारी में अपनी पूरी ताकत झलक दी है। दूबलधन कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कर्मवीर सिंह गुलिया ने बताया कि यह सम्मान समारोह शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा। शिक्षा व खेल क्षेत्र की उत्कृष्ट विभूतियां से छात्रों को रूबरू कराया जाएगा। जिससे विद्यार्थियों को नई प्रेरणा और ऊर्जा मिलेगी। इस समारोह के आयोजक मास्टर जय भगवान कादयान व प्रोफेसर अजय कादयान ने कहा कि यह समारोह राजकीय महाविद्यालय दूबलधन के शैक्षिक इतिहास में एक नया आयाम स्थापित करेगा तथा इससे युवा पीढ़ी को नई प्रेरणा मिलेगी। जिन शख्सियतों ने प्रतियोगी परीक्षाओं की में उच्च स्थान पाया है, वे भी अपने विचार सांझा करेंगे। ग्रामीण परिवेश में रहकर अपने आप को सरकारी सेवा या सैन्य सेवा के उच्च पद पर पहुंचने को सम्मानित किया जाएगा।इस सम्मान समारोह में निहालचंद गोयल आईएएस व प्रोफेसर राजवीर सिंह अपना वक्तव्य देंगे, जिन्होंने ग्रामीण परिवेश से आकर प्रशासनिक शीर्ष पदों पर स्थान पाने में सफलता पाई है। वे अपने सफलता के संस्मरणों को छात्रों से साझा करेंगे। अतः इस सम्मान समारोह के लिए इलाके में बड़ा उत्साह है।


कृमि मुक्त बचपन, सुरक्षित रहेगा भविष्य: बच्चों व लाभार्थी महिलाओं को खिलाई गई एल्बेंडाजोल गोली – सीएमओ डॉ जयमाला’
सिविल सर्जन डॉ जयमाला की अपील: हर बच्चे को मिले कृमि मुक्ति की सुरक्षा
सीएमओ डॉ जयमाला ने दिए निर्देश जिले में कोई भी बच्चा एल्बेंडाजोल गोली खाए बिना ना रहे वंचित’
झज्जर, 09 सितम्बर, अभीतक: जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत 26 अगस्त को बच्चों व किशोरों को पेट के कीड़ों से बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई थी। लेकिन भारी बारिश के कारण अनेक संस्थानों के बच्चे व 20 से 24 वर्ष तक की लाभार्थी महिलाएं गोली खाने से वंचित रह गई थीं। इस स्थिति को देखते हुए 2 सितम्बर को मॉप-अप डे आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी एवं उप-सिविल सर्जन डॉ ममता त्यागी ने बताया कि सिविल सर्जन डॉ जयमाला के आदेशानुसार जिलेभर में यह अभियान सफलतापूर्वक चलाया गया लेकिन कुछ बच्चे गोली खाए बिना रह गए हैं उनके लिए विशेषत अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर जिला स्तर पर नोडल इंचार्ज डॉ. बृजमोहन, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, डेंटल हाइजीनिस्ट रविन अहलावत, एरिया इंचार्ज मेडिकल ऑफिसर डॉ रोहित कुमार,एएनएम चंद्रपति और आशा वर्कर प्रवीण की टीम बनाकर झज्जर शहर के राजकीय नेहरू महाविद्यालय, राजकीय बहुतकनीकी संस्थान और विभिन्न स्कूलों में मॉनिटरिंग की गई। नेहरू कॉलेज में जो छात्र-छात्राएं पूर्व में दवा खाने से छूट गए थे, उन्हें आशा वर्कर और एएनएम द्वारा कॉलेज असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अशोक के सहयोग से एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई गई। सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चे अक्सर इधर-उधर का खा-पी लेते हैं, जिससे पेट में कीड़े पड़ जाते हैं। इससे बच्चों की ग्रोथ रुक जाती है, एनीमिया और कई बीमारियां पनपती हैं। ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को विद्यालय या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर एल्बेंडाजोल की गोली अवश्य खिलवाएँ, ताकि बच्चे स्वस्थ और मजबूत बन सकें। इस मौके पर बच्चों को गोली खिलाने के साथ-साथ कॉलेज के छात्र-छात्राओं का आदर्श काउंसलिंग केंद्र मित्रता क्लीनिक में आमंत्रित किया गया और स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया।
पूर्व सांसद चरनजीत रोड़ी ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बरौली की अगुवाई मे हुए शामिल।




सनातन धर्म में गौवंश की सेवा सबसे बड़ा पुण्य का कार्य – सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी
सरकार गौवंश के संवर्धन एवं सरंक्षण के लिए वचनबद्ध – श्रुति चैधरी
गौवंश को बेसहारा व भूखा नहीं रहने दिया जाएगा – श्रुति चैधरी
कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने गौशाला संचालकों को एक करोड़ से अधिक की राशि के चेक वितरित किए
तोशाम, 09 सितम्बर, अभीतक: प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि सनातन धर्म में गौवंश की सेवा सबसे बड़ा पुण्य माना गया है। गौमाता घर में होने पर सकारात्मक ऊर्जा उत्तपन्न होती है। भाजपा सरकार गौवंश के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए वचनबद्ध है। इसलिए गौशालाओं के बजट में कई गुणा वृद्धि की गई है। सरकार का प्रयास है कोई भी गौवंश सड़कों पर बेसहारा और भूखा नहीं रहने दिया जाएगा। महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी मंगलवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में तोशाम हलके की 14 गौशालाओं को चारे की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि के चेक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रही थी। कार्यक्रम में उपायुक्त साहिल गुप्ता, एसडीएम रवि मीणा व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। श्रुति चैधरी ने कहा कि प्रदेश की गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गंभीरता से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार गौशालाओं के सहयोग के लिए चारे की व्यवस्था हेतु ये अनुदान राशि दे रही है। गौवंश को बचाने के लिए आमजन का भी सहयोग जरूरी है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहर मुक्त खेती के लिए सरकार की योजना के अनुसार देशी गाय की खरीद पर सब्सिडी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि अपनी घर की जरूरत के अनुसार ऑर्गेनिक खेती जरूर करें जिसमें गाय के गौबर व गौमूत्र से बनी खाद डालें जिससे बीमारियों से बचा जा सके। कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने श्री शिव मुनी गौशाला जितवानवास को तीन लाख 78 हजार 450, श्री बाबा धुनीवाला गौ सेवा ट्रस्ट दिनोद को 8 लाख 89 हजार 650, श्री खाटू श्याम गौशाला सेवा समिति संडवा को 22 लाख 11 हजार 750, श्री बाबा दिलसुख गौशाला कैरू को 8 लाख 43 हजार 300, श्री राधा कृष्ण गौशाला ट्रस्ट ढाणीमाहू को 4 लाख दो हजार 300, जय श्री श्याम गौशाला पिंजोखरा को 12 लाख 42 हजार, बाबा मुंगीपा गौ सेवा ट्रस्ट तोशाम को 9 लाख 45 हजार, श्री शिव गौशाला धर्मार्थ समिति दुल्हेड़ी को 4 लाख 68 हजार 900, महंत नोमीनाथ खेती गऊ सेवा पर्यावरण सुधता समिति बुशान को 3 लाख 21 हजार 750, मां दुर्गा भवानी गौशाला ट्रस्ट लोहानी को दो लाख 15 हजार 550, बाबा पंचवीर गौशाला संस्था बापौडा को 13 लाख 81 हजार 50, जय बाबा रामदास गौशाला सागवान को 2 लाख 59 हजार 200, यदुवंशी गौशाला सेवा समिति लोहानी को दो लाख 46 हजार 600 और पंचवीर श्री बाबा थडेशरी गौ सेवा धाम बजीना को 4 लाख 62 हजार 150 रुपये का चेक सौंपे। कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने तोशाम क्षेत्र की 14 गौशालाओं के चारे की व्यवस्था के लिए एक करोड़ से अधिक की राशि दिए जाने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी का कार्यक्रम में पहुंचने पर पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ सुनील शर्मा, एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, प्रदीप गोलागढ़, सुनील भारीवास,सरपंच राजेश तंवर आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी और मौके पर उपस्थित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस मौके पर अमर सिंह हालुवास, रामप्रताप शर्मा, दिलबाग नीमड़ी, तोशाम के सरपंच राजेश तंवर, पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन सुनील भारीवास, चैयरमैन सुखबीर पंघाल, कुलदीप मनसरवास, राजेंद्र जाखड़, जेपी हसानियां, सज्जन संडवा, औमपाल पंघाल, भूपेंद्र पिलानियां, डॉ सौरभ छाबड़ा, डॉ सुरेश सांगवान, राजेश दहिया, धर्मपाल, एक्सईएन नवीन देशवाल, मनीष देशवाल, अमन दीप, एसडीओ चेतन, राजकुमार जांगड़ा, सतनारायण शर्मा, जयसिंह वाल्मीकि, रमेश पंघाल, अक्षय भारीवास, सुभाष बापोड़ा, महेंद्र नंबरदार, कुलबीर धायल, सरपंच मुकेश कटवार, किरण ढिल्लो, वासु शर्मा, भोलू पूर्व पार्षद,सुरेश लाठर, पवन बीडीसी,सरपंच कृष्ण सण्डवा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि,अनेक पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पानी निकासी के लिए बनाए जाएंगे नए चैनल – श्रुति चैधरी
शासन और प्रशासन जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में गंभीरता से लगा है – श्रुति चैधरी
सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी ने तोशाम क्षेत्र के गांव सागवान में लिया जल भराव की स्थिति का जायजा
तोशाम, 09 सितम्बर, अभीतक: महिला एवं बाल विकास तथा सिंचाई जल संसाधन मंत्री श्रुति चैधरी ने कहा कि अब की बार मानसून की बारिश प्राकृतिक आपदा के रूप में आई है। जिला भिवानी के साथ-साथ पूरे हरियाणा प्रदेश में सरकार पानी निकासी को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार पूरा शासन और प्रशासन संसाधनों के साथ में जल भराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी में जुटा है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए अलग से नए चैनल भी बनाए जाएंगे और और भविष्य में बाढ़ जैसे हालातों से निपटने के लिए परियोजना पर काम किया जाएगा। सिंचाई मंत्री श्रुति चैधरी मंगलवार को तोशाम विधानसभा क्षेत्र के गांव सागवान में जल भराव का जायजा लेने के दौरान तोशाम के लोक निर्माण विश्राम गृह में पत्रकारों को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते ड्रेन ओवर फ्लो हो गई हैं और ड्रेनों के टूटने का कारण भी अत्यधिक बारिश रहा है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के साथ-साथ अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारी पानी निकासी को लेकर फील्ड में उतरे हुए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं तोशाम क्षेत्र के गांवों में जलभराव को गंभीर हैं तथा निरंतर उनसे जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बारिश से किसानों और आमजन को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। फसलों में हुए नुकसान के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। इसके अलावा मकान या पशु और नुकसान के लिए सरकार द्वारा राशि निर्धारित की गई है। जलभराव खत्म होते ही संबंधित विभागों द्वारा सर्वे करवाया जाएगा और प्रभावित लोगों के आवेदन लेकर उनको सहायता राशि प्रदान कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। श्रुति चैधरी ने कहा कि बारिश के पानी निकासी के लिए अलग से चैनल बनाए जाएंगे इसके साथ-साथ भविष्य के मद्देनजर परियोजनाएं तैयार कर उन पर काम किया जाएगा ताकि आने वाले समय में लोगों को जल भराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि आपदा का समय राजनीतिक बातें करने का नहीं होता। आपदा के दौरान आपस में मिलकर समस्या का हल निकालना और आपदा का सामना करने का होता है। इस दौरान उपायुक्त साहिल गुप्ता, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ सतबीर कादयान, एसडीएम रवि मीणा, चीफ इंजीनियर सतीश जैन, अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्नोई, कार्यकारी अभियंता मनीष, अमनदीप व नवीन देशवाल, विकास धनखड़ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियो के अलावा एडवोकेट हरिसिंह सांगवान, अमर सिंह हालुवास, दिलबाग नीमड़ी, रामप्रताप शर्मा, परमजीत मढू और डॉ जय सिंह सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
श्रुति चैधरी ने जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कैबिनेट मंत्री श्रुति चैधरी ने जल भराव क्षेत्र का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता पंहुचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि गांव सागवान, दांग कला और ढाणी बीरन आदि गांव क्षेत्र लो लाइन में होने के कारण पानी जमा हो गया है। जल्द से जल्द पानी निकासी के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। नागरिकों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए सभी संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए जा चुके हैं।
नेपाल हिंसा – पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, मौत
प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में लूटपाट कीय पीएम ओली के बाद राष्ट्रपति रामचंद्र का भी इस्तीफा





सेवा पखवाड़े के दौरान जनसेवा को पर्व के रूप में मनाएगा भाजपा परिवार
पंचकूला, 09 सितम्बर, अभीतक: पंचकूला स्थित प्रदेश कार्यालय पंचकमल में भाजपा की बैठक में बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा, सेवा पखवाड़े की तैयारियों तथा संगठनात्मक रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़, भाजपा हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया जी, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने उपस्थित परिवारजनों को संबोधित किया। बैठक में बाढ़ से उत्पन्न हालात की समीक्षा की गई तथा सभी को बाढ़ राहत कार्यों में जुटने का आह्वान किया गया। साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। बैठक में टीम हरियाणा के सभी मंत्री, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य और 2024 विधानसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के लिए 1600 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की, जो राज्य के खजाने में पहले से मौजूद 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त है। एसडीआरएफ और पीएम किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र और उसके लोगों की मदद के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। इसमें च्ड आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण, पीएमएनआरएफ के माध्यम से राहत प्रदान करना और पशुओं के लिए मिनी किट वितरित करना जैसे उपाय शामिल होंगे।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाढ़ और प्राकृतिक आपदा में मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा कीरू प्रधानमंत्री कार्यालय
शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा, यह बहुत ही संवेदनशील समय है, दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राज्य की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। इस संबंध में प्रधानमंत्री हिमाचल आए, बैठक की, उसके लिए हम उनका धन्यवाद करते हैं, उन्होंने 1500 करोड़ की आर्थिक मदद का ऐलान किया, उसके लिए भी हम उनका धन्यवाद करते हैं। राज्य को भारी नुकसान हुआ है, केंद्रीय टीमें सर्वे कर रही हैं। अगर मैं अपने विभाग की बात करूं तो अकेले च्ॅक् विभाग को 4000 करोड़ का नुकसान हुआ है। मैं प्रधानमंत्री को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं, लेकिन नुकसान बहुत बड़ा है, इसलिए मुझे लगता है कि आने वाले समय में केंद्र को हिमाचल की और मदद करनी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,500 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की। एसडीआरएफ और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे क्षेत्र को फिर से पटरी पर लाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। यह कार्य कई तरीकों से किया जाएगा जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घरों का पुनर्निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्गों का जीर्णोद्धार, स्कूलों का पुनर्निर्माण, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के तहत राहत का प्रावधान, और पशुओं के लिए मिनी किट जारी करना शामिल है।’
धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के हिमाचल दौरे पर कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करता हूं कि आपदा की इस घड़ी में उन्होंने हिमाचल को बहुत बड़ी मदद दी है, वे पीड़ितों से भी मिले हैं और हिमाचल के लिए 1500 करोड़ के राहत पैकेज की घोषणा की है, इससे हिमाचल को बहुत मदद मिलेगी। ये बहुत बड़ी बात है। उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों से विस्तार से बात की, उन्होंने कहा कि वे इस क्षति में हिमाचल के साथ हैं।


पीएम श्री विद्यालय बावल में हुआ जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
एसडीएम बावल मनोज कुमार ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: पी.एम. श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल के हेरीटेज हॉल में जिला स्तरीय पर्यावरण विज्ञान प्रदर्शनी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ एसडीएम बावल मनोज कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीएमएस अशोक नामवाल, डीएसएस रेनू यादव, खंड शिक्षा अधिकारी बावल राजबाला उपस्थित रहे।
जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र के मार्गदर्शन में रेवाड़ी जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 20 विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन करते हुए बेहतरीन मॉडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में डीपीसी राजेंद्र शर्मा ने विज्ञान को बड़े ही रोचक तरीके से विभिन्न विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया,साथ ही उन्होंने विभिन्न अध्यापकों को विज्ञान विषय में प्रयोगात्मक शिक्षण के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय प्रदर्शनी में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से डॉ. सुमन सहायक प्रोफेसर महिला महाविद्यालय बावल राजेश कुमार गुप्ता, सहायक प्रोफेसर महिला महाविद्यालय गुरुग्राम डॉ प्रेमलता यादव ने निर्णायक मंडल के रूप में मुख्य भूमिका निभाई। इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में राकउवि बरेली कला के हर्ष सलूजा ने प्रथम, रावमावि राजगढ़ के अरशद ने द्वितीय, रावमावि सीहा की मीनाक्षी ने तृतीय व रामॉसवमावि गढ़ी बोलनी के तनुज शर्मा ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। विद्यालय प्राचार्य प्रदीप कुमार ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के विभिन्न अध्यापकों व प्राध्यापकों ने कार्यक्रम में अपने-अपने प्रभार संभाले। गौरतलब है कि विद्यालय कक्षाओं का संचालन उपरोक्त कार्यक्रम के साथ साथ व्यवस्थित रूप से किया गया।




म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी रू
आइए मिलकर स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाएं, स्वच्छ रेवाड़ी बनाएं
जिला प्रशासन की ओर से आयोजित हो रही हैं जागरूकता गतिविधियां
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा- स्वच्छता रैंकिंग में अग्रणी रहेगा रेवाड़ी जिला
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: आइए मिलकर स्वच्छता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए सभी स्वच्छ वातावरण के साथ सुखद माहौल बनाएं और स्वर्णिम भविष्य का निर्माण करने में अपनी आहुति डालें। हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत जिला प्रशासन रेवाड़ी शहरी क्षेत्र में जन आंदोलन के साथ कार्य करते हुए रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा का सौंदर्यकरण व सुधारीकरण करते हुए जनहित में सक्रिय भागीदारी निभा रहा है। म्हारा रेवाड़ी-स्वच्छ रेवाड़ी मुहिम के तहत डीसी अभिषेक मीणा के नेतृत्व में जिला में अनेक जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए सफाई अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव भी क्षेत्रवासियों में स्वच्छता की अलख जगाने में अपना अतुलनीय योगदान दे रहे हैं और निरंतर लोगों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश देते हुए बेहतर वातावरण तैयार किया जा रहा है। लोगों को स्वच्छता के प्रति सचेत करते हुए चालान भी किए जा रहे हैं। वहीं डीएमसी ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत रेवाड़ी जिला के शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद द्वारा हेल्पलाइन नंबर 8572827322 भी जारी किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि रेवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा शहरी क्षेत्र में शहरी स्वच्छता अभियान के तहत सफाई व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासन की ओर से वार्ड स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारी स्वच्छता दूत के रूप में फील्ड में पहुंचकर गणमान्य लोगों के साथ मेरा वार्ड-सबसे साफ वार्ड करने के लिए सक्रियता बरत रहे हैं। नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका बावन व धारूहेड़ा द्वारा शहर में साफ सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए शहरी क्षेत्र को स्वच्छ बनाया जा रहा है। वार्ड की गलियों में कूड़ा उठान प्रक्रिया, कूड़े करकट के ढेर को साफ करने, आमजन को पॉलिथीन का उपयोग न करने सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए नोडल अधिकारियों द्वारा आवश्यक कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में रेवाड़ी जिला अग्रणी रहेगा।
आमजन के सहयोग से स्वच्छ रेवाड़ी बनने की ओर अग्रसर – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने रेवाड़ी शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में आमजन से आह्वान किया कि इस अभियान में आमजन का सहयोग आवश्यक है, ऐसे में सभी नागरिक सभ्य समाज के रूप में इस सफाई अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं। डीसी ने कहा कि 11 सप्ताह तक चलने वाले विशेष सफाई अभियान में शहर के सभी वार्डों में नालियों की साफ-सफाई की जा रही है और नगर वासियों को सफाई रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। गलियों व कॉलोनियों में जहां भी गंदगी देखने को मिलती है वहीं नियुक्त नोडल अधिकारी टीम के साथ गणमान्य लोगों की उपस्थिति में सफाई करवाना सुनिश्चित कर रहे हैं ताकि शहर को साफ व सुंदर बनाया जा सके।
सफाई बनाए रखने की ली शपथ
जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश ने बताया कि हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान के तहत मंगलवार को वार्ड नंबर 24 कुतुबपुर में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। सफाई कर्मचारियों द्वारा वार्ड नंबर 24 में प्राइमरी स्कूल में बच्चों को अध्यापकों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान के तहत सफाई रखने में अपने आसपास गंदगी नहीं होने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही बच्चों के माध्यम से उन्हें स्वच्छता दूत बनाते हुए अभिभावकों को भी कूडा करकट सडकों पर न फेंकने के लिए प्रेरित किया गया।
शहर को सुंदर बनाने की दिशा में नगर परिषद का करें सहयोग
जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा बनाने के लिए शहरी स्वच्छता अभियान शुरू किया हुआ है। इस अभियान के तहत परिषद के अधिकारी और कर्मचारी वार्डों में जाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रहे हैं और उन्हें खुले में कूड़ा फेंकने से रोक रहे हैं। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह करते हुए नगर परिषद के कर्मचारी लोगों को अपने घर का कूड़ा बाहर सडकों या नालियों में न फेंकने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है नगर परिषद द्वारा रेवाड़ी क्षेत्र के सभी 31 वार्डों व नगर पालिका क्षेत्र धारूहेड़ा व बावल को गंदगी मुक्त बनाना। नगरपरिषद ईओ सुशील कुमार ने बताया कि इस मुहिम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया जा रहा है और स्वच्छता अपनाने की शपथ भी सार्वजनिक स्थलों पर दिलवाई जा रही है।

राष्ट्रीय पोषण अभियान: महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर होगा विशेष फोकस -डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने राष्ट्रीय पोषण माह के मद्देनजर ली अधिकारियों की बैठक
जिला में 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक मनाया जाएगा आठवां राष्ट्रीय पोषण माह
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए लोगों की सोच में परिवर्तन लाकर स्वस्थ भारत के निर्माण में हम अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं। जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लोगों की सोच को बदलने में अहम है। यह बात डीसी अभिषेक मीणा ने कही। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में राष्ट्रीय पोषण अभियान के मद्देनजर महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, बचपन की देखभाल-शिक्षा और स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आठवां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इस बार पोषण अभियान को महिला एवं बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष फोकस होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य मानव जीवन के महत्वपूर्ण चरणों गर्भावस्था, शैशवावस्था, बचपन और किशोरावस्था के बारे में व्यापक जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने बताया कि इस राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर को पूरे देश में किया जाएगा। जिसके तहत देश में 75 हजार हेल्थ कैंप भी आयोजित किए जाएंगे, जहां विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला रेवाड़ी में जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ नाहड़ खंड से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और पौष्टिक आहार लेना हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है और यही राष्ट्रीय पोषण माह आयोजित करने का सिद्धांत है।
संतुलन भोजन व पौष्टिक संसाधनों पर दिया जाएगा जोर
डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में राष्ट्रीय पोषण माह बारे व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों विशेषकर महिलाओं को जागरूक किया जाए। इसके लिए स्वयं सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जाए। पोषण के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए संबंधित मंत्रालय द्वारा स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, बचपन की देखभाल-शिक्षा और स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा देने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जांएगे। इस कार्यक्रम में मोटापा घटाने पर जोर देते हुए चीनी और तेल का सीमित सेवन, प्रारंभिक बचपन की देखभाल एवं शिक्षा, शिशु एवं छोटे बच्चों की आहार पद्धतियां, पोषण और बच्चों की देखभाल में पुरुषों की भागीदारी तथा स्थानीय पौष्टिक खाद्य संसाधनों को बढ़ावा दिया जाएगा। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पोषण माह जागरूकता कार्यक्रमों में अधिक से अधिक महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में सफाई अभियान चलाया जाए तथा शिक्षा विभाग स्कूलों में श्रमदान करें।
यह रहे मौजूद
बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, सिविल सर्जन डा. नरेन्द्र दहिया, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, डीपीसी राजेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ: गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित हो – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा- लिंगानुपात सुधार के लिए ट्रेकिंग पर रखें फोकस
डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में हुई बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य व महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं का समय पर रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें। यदि इस प्रक्रिया में संबंधित एएनएम व आंगनवाड़ी सुपरवाइजर किसी भी रूप से रिपोर्टिंग सही तरीके से नहीं करती हैं तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। डीसी मंगलवार को लघु सचिवालय सभागार में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक ले रहे थे। डीसी ने बैठक में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, खेल, शिक्षा सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ जिला में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण व पीसी पीएनडीटी एक्ट के क्रियान्वयन की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करते हुए प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। विभाग की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में लिंगानुपात सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और संबंधित विभाग अपने स्तर पर ट्रेकिंग पर विशेष फोकस रखें और रजिस्ट्रेशन अनुरूप तुलनात्मक अध्ययन अवश्य करें। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग व महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि जिला में कम लिंगानुपात वाले गांवों को चयनित कर विशेष जागरूकता अभियान के अलावा अन्य ठोस कार्य योजना तैयार की जाए। डीसी ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाए। उन्होंने कहा कि जिला के सभी विद्यालयों में लड़कियों के लिए साफ-स्वच्छ शौचालयों की व्यवस्था के साथ-साथ सैनेटरी पैड के प्रबंध भी सुनिश्चित किए जाएं ताकि उन्हें परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पंचायती राज विभाग, डीआरडीए विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों को जागरूकता गतिविधियां बढ़ाने पर जोर देने के निर्देश दिए।
जिला में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट को सख्ती से लागू किया जाना जरूरी – डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के उद्देश्य से जिला में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट) को सख्ती से लागू किया जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लिंगानुपात में सुधार करने के लिए सख्त कदम उठाए और जिला में नियमित रूप से रेड से संबंधित कार्रवाई का अंजाम दें और आरोपियों को पकड़ें। उन्होंने कहा कि एमटीपी किट किसी भी मेडिकल स्टोर पर न बिके इसके लिए मेडिकल स्टोर पर नियमित जांच की जाए और कोई नियमों की अवहेलना करता है तो कार्यवाही अमल में लाई जाए। लिंग चयन व लिंग निर्धारण कराने पर है कैद व जुर्माने का प्रावधान
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि पीसी, पीएनडीटी एक्ट को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए सरकार की ओर से कन्या भ्रूण हत्या करने व करवाने वालों को पकड़वाने पर एक लाख रुपए का इनाम दिया जाता है और सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत पंजीकृत सेंटर संचालक व डॉक्टर द्वारा पहली बार गर्भधारण पूर्व लिंग चयन और प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण संबंधी जुर्म करने पर 3 साल की कैद और 10 हजार रुपए जुर्माना तथा इसके उपरांत पुनरू जुर्म करने पर 5 साल कैद और 50 हजार रुपए जुर्माना का प्रावधान है। पतिध्परिवार के सदस्य या लिंग चयन के लिए उकसाने वाले व्यक्ति के लिए एक्ट में पहले अपराध पर 50 हजार रुपए तक के जुर्माने के साथ 3 साल तक की कैद तथा इसके उपरांत पुनरू अपराध करने पर एक लाख रुपये तक जुर्माने के साथ 5 साल तक की कैद का प्रावधान एक्ट में किया गया है।
डीसी ने आमजन से किया कन्या भ्रूण हत्या न करने का आह्वान
डीसी अभिषेक मीणा ने आमजन से रेवाड़ी जिले के लिंगानुपात को बढ़ाकर जिला को लिंगानुपात के मामले में अग्रणी लाने का आह्वान करते हुए कहा कि रेवाड़ी का कम लिंगानुपात सभी के लिए चिंता व सोच का विषय है, जिसे बढ़ाने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि बेटियां अनमोल हैं और इन्हें भी दुनिया में आने का पूरा हक है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए सबको मिलकर सामूहिक प्रयास करने होंगे। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने व महिला सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कदम उठाए जा रहे हैं ताकि बेटियां समाज में गर्व के साथ सिर उठाकर जी सकें। समीक्षा बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा की गई जागरूकता गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि लडकी के जन्म पर घर के द्वार पर लोगो पेस्टिंग, लड़की के जन्म पर कुआं पूजन, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शपथ कार्यक्रम, आंगनबाड़ी में बेटियों का जन्मदिन मनाने, सिग्नेचर कैंपेन, पौधारोपण अभियान, बालिका दिवस, स्लोगन प्रतियोगिता, जागरूकता रैली व कलश यात्रा आदि के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
यह रहे मौजूद
बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार, डीडीपीओ नरेन्द्र सारवान, सिविल सर्जन डा. नरेन्द्र दहिया, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, डीपीसी राजेंद्र शर्मा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा रू विरासत की हिफाजत थीम पर आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा -17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेंगी गतिविधियां
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विरासत की हिफाजत थीम पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत जिला के ऐतिहासिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों को भी इन स्थलों का भ्रमण कराते हुए ऐतिहासिक धरोहर की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी डीसी अभिषेक मीणा ने दी। डीसी ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेते हुए अभियान के बारे में बताया कि इस अवधि के दौरान जिला की चयनित ऐतिहासिक धरोहरों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान फिलहाल जारी स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) पखवाड़े के साथ शुरू होगा और यह स्वच्छता और पर्यावरण की निरंतरता के प्रति देश और प्रदेश की प्रतिबद्धता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम रहेगा। डीसी ने बताया कि विरासत की हिफाजत स्वच्छता के प्रति देश की प्रतिबद्धता का एक प्रमाण है, इसमें देश भर के ऐतिहासिक स्थलों पर एक राष्ट्रव्यापी अभियान की योजना बनाई गई है, जिसमें एकल-उपयोग के प्लास्टिक को खत्म करने और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित किया गया है। एसएचएस 2025 के अनुरूप, भारतीय पुरातत्व मंत्रालय ने चयनित पर्यटक स्थल व ऐतिहासिक धरोहरों पर इस व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया है। हालांकि, इस अभियान का प्रभाव इन स्थानों से कहीं आगे बढकर अन्य महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों तक भी देखने को मिलेगा। अभियान का मुख्य उद्देश्य कारगर तरीके से कचरा निपटान की सुविधा प्रदान करना, स्वच्छता सुविधाओं को बढ़ाना और पर्यावरण-अनुकूल विकल्पों को अपनाने को प्रोत्साहित करते हुए एकल-उपयोग के प्लास्टिक को खत्म करना है। व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, स्कूल, कॉलेज सक्रिय रूप से इस प्रयास में भाग लेंगे। डीसी ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अनुपालन के लिए एएसआई ने रेवाड़ी सहित प्रदेश के संरक्षित स्मारकों और स्थलों की पहचान की है जहां व्यापक स्वच्छता गतिविधि की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता की यह पहल विद्यार्थियों व आमजन को सरल लेकिन प्रभावशाली कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करती है जो पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता की सुरक्षा, स्थानीय समुदायों के आर्थिक विकास और सामाजिक-सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में योगदान देती है।
सतीश जोशी के पुत्र अनिमेष जोशी की श्रद्धांजलि सभा 15 सितंबर को
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक सतीश कुमार जोशी के कनिष्ठ पुत्र अनिमेष जोशी का 4 सितंबर को निधन हो गया था। अनिमेष पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए सोमवार, 15 सितंबर को अपराह्न 3 बजे सेक्टर-3 स्थित गणेशी लाल धर्मशाला रेवाड़ी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवेदनकर्ता 10 सितंबर तक सहमति करे दर्ज-एडीसी
रेवाड़ी, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा हाऊसिंग फॉर ऑल विभाग के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे बसर कर रहे परिवारों को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत के अंतर्गत अफोर्डेबल फ्लैट दिए जा रहे है। एडीसी राहुल मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदन के सर्वे का काम विभाग द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। योजना के अंतर्गत जिन आवेदनकर्ताओं से सम्पर्क नहीं हो पाया है (अनट्रेसेबल आवेदक) वे अपनी सहमति 10 सितंबर 2025 तक खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रेवाड़ी के कार्यालय में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें या सम्पर्क अधिकारी आशुतोष के मोबाइल नंबर 8053413311 पर सम्पर्क करें अन्यथा आवेदनकर्ता का आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
अनट्रेसेबल आवेदकों के आवेदन नंबर व नाम की सूची
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि जिन आवेदनकर्ताओं से सम्पर्क नहीं हो पाया है उनमें 35592- रेखा रानी, 62467-ज्योति, 112874-मनोज साह, 30919-राम लाल, 23996-सुषमा, 284658-राहुल, 280030-सुदेश कुमार, 66116-सुनील कुमार, 20729-आनंद कुमार, 158842-प्रदीप, 139464-अभिषेक मेहरा, 150706-कमल कुमार खरालिया, 233475-यशपाल आहूजा, 124410-मोतीराम, 159574-ज्योति, 32345-मधु बाला गुप्ता, 24613-आशा रानी, 99200-राकेश, 157567-सुषमा सतीजा, 26686-पायल रानी, 37726-सीमा कुमारी, 136288-निर्मला, 101862-रेनू, 151697-अजित, 25027-मंजू, 25065-ममता, 72698-विक्रम, 182179-कमलेश, 35270-वर्षा रानी, 36937-पवित्रा भटनागर, 189239-धर्मबीर, 151881-पुनिता, 115335-तारावंती, 98839-ओम प्रकाश अरोड़ा, 17233-गीता देवी, 17180-सोनी सैनी, 10413-दीपिका गोयल, 41467-शारदा, 62911-नितेश कुमार, 153363-राज कुमार, 11811-काजल, 12918-सोना गोस्वामी, 59661-राजेन्द्र कुमार, 58875-आशीष शर्मा, 298805-भगवान दास, 106110- बीना देवी, 197732-सरिता, 140308-रेखा रानी, 275738-सुमन देवी, 97746-इंद्रपाल, 227556-निर्मला, 105490-ओमप्रकाश, 36597-बबली, 123368-रेखा, 268267-सतीश कुमार यादव, 21358-निशा देवी, 301317-मुस्कान टम्टा, 13789-उषा, 290168-कशिश, 62197-संजू, 154378-पवन कुमार, 101723-सोनी देवी, 149592-मंजू देवी, 148720-सोना राम, 60676-सुनीता, 32029-शिव कुमार, 187330-उमा, 115466-परमेश्वरी देवी, 131748-शकुन्तला देवी, 107509-रेखा रानी, 211770-कविता, 129623-सुनीता, 132890-रीया, 38603-पूजा, 38043-वंशी, 25243-विष्णु दत्त, 185005-फतेह सिंह, 88237- पूजा, 72625-महेन्द्र सिंह, 138301-मोतिया, 240256-सुनीता, 75729-दीपिका बत्रा, 78858-इन्दु, 242275-सुनील कुमार, 143884-रीता देवी, 262755-अश्विनी कुमार, 289222-मधु नागपाल, 188605-अल्का उमरेल, 71705-कमलजीत कौर, 25914-संजू देवी, 267254-दीपिका, 87495-ज्योति, 44111-मुकेश कुमार, 294326-प्रियंका, 35745-विपिन कौशिक, 54090-सुशीला, 247622-मीना, 263958-शंकर लाल, 211950-पूनम कुमारी वर्मा, 125273-कर्णदीप कुमार, 36233-मीनाक्षी शर्मा, 52838-करण, 119747-संगीता देवी, 25053-अम्बे देवी, 145984-बबीता, 18501-हरबंस लाल खुराना, 35879-हरीश, 238024-गुड्डड्ढी कुमारी, 97611-जसवंत सिंह, 144682-राकेश कुमार, 173350-रामहंस, 34168-प्रदीप कुमार, 125135-अराती, 97997-सुरेश कुमार, 99125-गीता, 165736-कृष्ण, 181663-कांता, 189471-सबीना, 23404-सोनी, 67816-पूनम देवी, 247037-दीपक यादव, 10671-ओम प्रकाश, 76777-सोनिया, 129249-ममता रानी, 36271-कृष्ण कांत सैनी, 95101-हेमलता, 66111, ज्योति, 133157, मंजू यादव, 36703-घन श्याम, 81183-जगदीश, 21597-रवि प्रकाश, 241165-ज्योति, 275917-लाली, 279150-सुमित्रा कुमारी, 79397-नीलिमा जग्मेर बालियान, 28461-राकेश, 97066-माया देवी, 211320-लावण्या, 167358-कविता, 165092-राज कुमार, 226458-सोनू कुमार, 82430-दीपिका रानी, 16151-अंकुर कुमार, 168722-राजीव कुमार, 140678-निर्मला, 297036-खुशी राम, 252027-सुनीता देवी, 23537-गजेंद्र, 256790-त्रिलोक चंद, 185069-मंजू मैसी, 129738-पूजा अटल, 46510-वीर सिंह, 222376-संतोष, 243091-भूपेंद्र सिंह, 105575-कमलेश रानी, 249791-राकेश कुमार, 92267-आशा देवी, 22241-पुष्पा, 22842-संजीव कुमार, 142551-कोयल देवी, 66578-सतपाल, 274435-प्रदीप, 226076-ममता सलूजा, 235372-संदीप कुमार, 79603-चीनू शर्मा, 229799-बालजी गोस्वामी, 100716-मुकेश कुमार, 227873-विजेंद्र, 224014-सुनीता, 41577-साहिल, 176637-सुमन देवी, 132649-रितेश, 268520-सीमा देवी, 79745-लक्ष्मी देवी, 249845-कर्मपता, 103500-गोपाल कुमार, 207218-गोल्डी कुमार, 189132-मिंटू, 288597-शिवानी, 275730-अरुण कुमार, 14276-जय कुमार, 200262-जसवंत सिंह, 141335-रविन्द्र कुमार, 23605-मंजू कसाना, 183102-अमिता, 98803-नवीन कुमार, 43867-राकेश, 228085-सुमित्रा देवी, 292790-राज कुमारी शर्मा, 78027-नसीब चंद, 235608-दीप्ति, 83191-उमेश, 111784-जय भगवान, 81673-अमित, 266032-पूनम, 47805-मुन्नी लाल, 48010-हेतराम, 167385-रोजी, 125356-खेम चंद, 140135-सोनिया, 194003-कामिनी, 236658-राज कुमार, 24419-चुन्नी लाल, 214110-सपना रानी, 43100-शीला देवी, 133068-अजीत, 185021-रेनू, 196319-ओमप्रकाश, 242280-दिनेश कुमार, 32745-सोनी शर्मा, 43264-बंधन देवी, 15213-सुरेश कुमार, 93878-हरपाल सिंह, 129641-पुलकित वशिष्ठ, 11326-सुशीला देवी, 289271-राजेश, 58642-महेन्द्र गेरा, 31496-सीमा, 89894-सोनिया, 284655-पवन कुमार, 46446-सुनीता, 80675-हरिकिशन, 218961- रामनारायण,115511-दीपक गेरा, 142904-बलवान, 291929-गीता, 28951-संजू, 118374-सुमित्रा देवी, 80765-नरेंद्र कुमार, 211808-पुष्प लता, 58132-कृष्णा, 218960-राम किशोर, 49867-बाल किशन सोनी, 174961-उषा रानी, 59480-कमल, 81169-विजय कुमार, 23861-रेखा, 41245-राखी, 77637-जितेन्द्र, 109162-सतीश देवी, 211816-पूनम, 156304-लक्ष्मी, 23831-जैसा राम शर्मा, 47268-विमल, 247861-भानुप्रताप, 99910- सपना, 13192-नीमा 249185-प्रियंका, 282634-सुनीता वर्मा, 98404-किरण , 298448-मुनाचुन प्रसाद पंडित, 98924-विकास कुमार, 285371-सुंदर देवी, 163346-सुनीता, 22565-कौशल किशोर, 266174-स्नेहलत्ता, 137141-कृष्णा देवी, 217169-पूनम शामिल है।
सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों का कर्जा माफ करे ताकि किसान आर्थिक हानि से उभर सकें: अभय सिंह चैटाला
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो घोषणा की वह किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला ने हरियाणा में बाढ़ आपदा पर बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावितों के लिए जो घोषणा की वह किसानों के साथ भद्दा मजाक किया है। मृत्यु पर 4 लाख रूपए की बजाय उसके परिवार के एक युवा को सरकारी नौकरी और 50 लाख रूपए, फसल हानि पर 7000 रूपए की बजाय कम से कम 50 हजार रूपए, दुधारू पशु की हानि पर कम से कम 1.50 लाख रूपए, क्षतिग्रस्त मकान के लिए कम से कम 5 लाख रूपए दिए जाएं। सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों का कर्जा माफ करे ताकि आर्थिक हानि से उभर सकें। साथ ही अगली फसल बीजने के लिए किसानों को मुफ्त बीज, खाद और दवाइयां सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाएं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि पिछले कई दिनों से हुई भारी बारिश से जलभराव के कारण आधे से ज्यादा हरियाणा के किसानों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कई सालों से लगातार हर साल किसानों की फसलें भारी बारिश, ओलावृष्टि व अन्य कारणों से बर्बाद हो रही हैं जिसके कारण अब किसान आर्थिक रूप से भी पूरी तरह से टूट चुका है। किसानों को चैतरफा मार झेलनी पड़ रही है। बीजेपी सरकार ने अन्नदाता को कितना बेबस और लाचार बना दिया है कि उसे बर्बाद हुई फसलों का सरकार मुआवजा नहीं दे रही है, बीमा कंपनियां किसानों को खराब फसल का पैसा नहीं दे रही हैं, समय पर खाद नहीं मिलता अगर मिलता है तो ब्लैक में महंगा खरीदना पड़ता है, खाद के साथ किसानों को गैर जरूरी तरल यूरिया व अन्य सामान खरीदने पर मजबूर किया जाता है, अगर किस्मत से फसल अच्छी हो जाती है तो सरकारी तंत्र मिलीभगत करके किसानों को मंडियों में लूटता है, सरकारी संरक्षण में किसानों को सरेआम नकली खाद बीज बेचा जाता है।

हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मकानों के नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित मकानों का विस्तृत सर्वेक्षण कराने का लिया फैसला
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मकानों के नुकसान की भरपाई के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में जलभराव से प्रभावित मकानों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए। इसमें पूरी तरह गिर चुके घरों के साथ-साथ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों को भी शामिल किया जाएगा। सरकार ने स्पष्ट किया है कि केवल मालिकाना हक वाली जमीन पर बने मकानों तक ही मदद सीमित नहीं रहेगी। जो परिवार पिछले 20 वर्षों से पंचायती जमीन या अन्य प्रकार की सरकारी भूमि पर रह रहे हैं, और जिनके मकान बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें भी मुआवजे का लाभ दिया जाएगा। संबंधित परिवारों की सूची तैयार करने के निर्देश सभी उपायुक्तों को भेज दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य किसी भी प्रभावित परिवार को राहत से वंचित नहीं रखना है। इस कदम से उन हजारों परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा जो दशकों से बिना मालिकाना हक वाली जमीन पर रह रहे हैं और प्राकृतिक आपदा में उनका घर उजड़ गया है।
एएसआई पर सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य से 34 हजार की रिश्वत लेने का आरोप
पलवल, 09 सितम्बर, अभीतक: पलवल में बच्चे से मारपीट के केस में राजीनामा कराने के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हरियाणा पुलिस के एएसआई ने उटावड़ सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य से 34 हजार की रिश्वत ले ली है। जिसके बाद उटावड़ थाना पुलिस ने मामले में आरोपी एएसआई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, प्रधानाचार्य सुनील यादव ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनके विद्यालय में कमरों की कमी के कारण कक्षाएं बरामदें में लगती हैं। विद्यालय का मेन गेट गांव के रास्ते पर होने के कारण बाहरी बच्चे अक्सर अंदर आकर बच्चों की पढ़ाई में बाधा डालते थे। एक दिन उन्होंने एक बच्चे को सिर्फ डराने के लिए छड़ी से हल्का सा मारा था। ताकि, बच्चे भविष्य में ऐसा न करें। हालांकि, उनका उद्देश्य बच्चे को चोट पहुंचाना नहीं था, बल्कि स्कूल में अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसा किया था। प्रधानाचार्य सुनील यादव ने शिकायत में आगे बताया कि उन्हें उटावड़ थाने से फोन आया और कहा कि उनके खिलाफ बच्चे की पिटाई की शिकायत मिली है। जांच अधिकारी मामचंद ने उन्हें एक एमएलआर के साथ एक शिकायत की फोटो दिखाई। जिसमें बच्चे के शरीर पर कुछ निशान थे। इस पर प्रधानाचार्य ने उन निशानों को फर्जी बताते हुए कहा कि ये बाद में जानबूझकर बनाए गए हैं। सुनील यादव ने आरोप लगाया कि जांच अधिकारी मामचंद ने शिकायतकर्ता साहून खान से समझौता करने की बात कही। इसके लिए पहले दो लाख रुपये की मांग की। जिसे प्रधानाचार्य ने देने से साफ इंकरा कर दिया। प्रधानाचार्य का आरोप है कि बाद में ।ैप् मामचंद ने उनसे 24 हजार रुपये नकद और 10 हजार रुपये न्च्प् के माध्यम से ले लिए थे। उस समय एसआई ने कहा कि शिकायतकर्ता को 20 से 25 हजार रुपये में समझौता करने के लिए मना लेंगे। लेकिन, 34 हजार रुपये लेने के बाद उन्होंने न तो समझौता करवाया और न ही उनका फोन उठाया। जब प्रधानाचार्य ने तत्कालीन ैभ्व् दिनेश कुमार से मुलाकात कर पूरी बात बताई। इसके बाद ैभ्व् ने समझौता कराने का आश्वासन दिया, लेकिन इसी बीच दोनों का ट्रांसफर हो गया। प्रधानाचार्य ने नए एसएचओ और एएसआई रमेश से मुलाकात की और फिर से पूरी घटना बताई। एसएचओ ने जब मामचंद से पैसे लौटाने के लिए कहा, तो वो बात को टालता रहा। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के तीन उप-अधीक्षक पदोन्नत
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग मुख्यालय में कार्यरत तीन उप-अधीक्षकों को अधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया है। पदोन्नत अधिकारियों में स्थापना शाखा की श्रीमती सुनीता पांचाल, प्रेस फेसीलिटी सहायक शाखा के श्री कुलदीप राठी तथा लेखा शाखा के श्री सुनील कुमार शामिल हैं।
प्रदेशभर की ग्राम पंचायतों में मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम – कृष्ण लाल पंवार
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पंचायत मंत्री ने विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
चण्डीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के विकास एवं पंचायत विभाग द्वारा प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा और इसका उद्देश्य ग्राम स्तर पर विकासात्मक गतिविधियों को गति देना तथा जनभागीदारी को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने चण्डीगढ़ स्थित पंचायत भवन में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। बैठक के उपरांत श्री पंवार ने जानकारी दी कि सरकार का यह कार्यक्रम अति महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के तहत ग्रामीण विकास को और अधिक सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। जिनमें वृक्षारोपण अभियान, नालों की सफाई, सौर ऊर्जा लाइटिंग की स्थापना व मरमत, तालाबों की सफाई सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को और अधिक गति मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर स्मार्ट गांवों के सरपंचों को सम्मानित भी किया जाएगा। पंचायत मंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा में समावेशी व सतत ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
बैठक में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक श्री डी.के. बेहरा, ग्रामीण विकास के निदेशक श्री राहुल नरवाल सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
करनाल की परियोजना अधिकारी पर लगाया जुर्माना
लंबित प्रकरणों पर आयोग का रुख सख्त
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने करनाल जिले से संबंधित एक शिकायत पर निर्णय सुनाया। शिकायत में कहा गया था कि महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, निसिंग ने आवेदन को संसाधित करने और जिला कार्यक्रम अधिकारी को अग्रेषित करने में अनुचित विलंब किया। इस कारण निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतकर्ता को लाभ उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रकरण को अंतिम तिथि तक निपटाने के बजाय, फाइल को देरी से जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेजा गया। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि तथ्यों की समीक्षा के बाद आयोग ने निर्णय दिया कि इस विलंब के लिए महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, निसिंग (जिला करनाल) जिम्मेदार हैं। आयोग ने स्पष्ट किया कि जिला कार्यक्रम अधिकारी, करनाल पर इस देरी की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती। अधिकारी द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण अस्वीकार्य मानते हुए, आयोग ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, निसिंग को दोषी ठहराया और उन पर एक हजार रुपये का सांकेतिक दंड लगाया है। यह राशि उनके वेतन से काटकर राज्य कोष में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही, आयोग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी, करनाल को निर्देशित किया है कि जिले में लंबित सभी मामलों का निस्तारण बिना किसी और विलंब के सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में प्रमाण पत्र 6 अक्टूबर 2025 तक आयोग को भेजा जाए कि 30 जून 2025 से पूर्व दायर कोई भी प्रकरण विभाग में लंबित नहीं है। साथ ही संबंधित अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक आवेदन की स्थिति सरल पोर्टल पर वास्तविक समय (रियल टाइम) में अद्यतन की जाए, ताकि आवेदक अपने मामलों की प्रगति को देख सकें और अपीलीय प्राधिकरणों के समक्ष अनावश्यक अपीलें न हों। आयोग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिला स्तर पर लंबित मामलों की समीक्षा हेतु पर्याप्त आंतरिक निगरानी तंत्र स्थापित किया जाए और अधिकारियों को आरटीएस मानकों के पालन के प्रति उत्तरदायी बनाया जाए।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की बैठक
आगामी नवरात्रों को लेकर की जा रही तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा
श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु श्री माता मनसा देवी मंदिर में बनेंगे 3 बड़े वातानुकूलित भण्डारा हॉल
नवरात्रों से पहले मंदिर परिसर में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश
तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला के धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए बस सेवा शुरू करने की योजना बनाने के निर्देश
मंदिर परिसर में भित्ति चित्रों और हनुमान वाटिका के संरक्षण व सौंदर्यीकरण के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अश्विन नवरात्रों से पूर्व श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 3 बड़े वातानुकूलित भण्डारा हॉल का निर्माण किया जाए, जिसमें एक हॉल में कम से कम 1500 श्रद्धालु एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर सकें। इसके अलावा, अत्याधुनिक स्तर के रसोईघर की व्यवस्था भी की जाए और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। मुख्यमंत्री, जो श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं, आज यहां श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड, पंचकूला की 22वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा सहित बोर्ड के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भण्डारा हॉल के निर्माण होने तक आगामी नवरात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में अस्थायी हैंगर स्थापित कर बड़े स्तर पर भण्डारे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला में धार्मिक स्थलों के लिए बस सेवा शुरू करने की बनाई जाए योजना
मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए श्री माता मनसा देवी मंदिर, चण्डी माता मंदिर, काली माता मंदिर, मोरनी, बड़ा त्रिलोकपुर, नाडा साहिब इत्यादि स्थलों को जोड़ते हुए बस सेवा शुरू करने की योजना बनाई जाए। इससे श्रद्धालुओं को पंचकूला जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने काली माता मंदिर में कमल आकृति के भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए कहा कि इस कार्य को समय पर पूरा किया जाए। श्री नायब सिंह सैनी ने श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा निर्मित बूथों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुपयोगी एवं जर्जर हो चुके बूथों का सर्वेक्षण कर इन्हें हटाए जाने की संभावनाओं पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि मंदिर के मास्टर प्लान को ध्यान में रखते हुए इस स्थल का उपयोग एचएसवीपी द्वारा नीति के अनुरूप वाणिज्यिक गतिविधियों हेतु किया जाए। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री माता मनसा देवी श्राइन स्थल के जीर्णोद्धार व मास्टर प्लान के तहत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण किया जाए और यदि कोई अतिक्रमण है, तो उसे हटाया जाए। इसके अलावा, मंदिर परिसर में भित्ति चित्रों के संरक्षण और सौंदर्यीकरण के साथ-साथ हनुमान वाटिका के सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए गए।
मंदिर परिसर में स्वच्छता पर दें विशेष ध्यान, श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र वातावरण का अनुभव हो
मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। नवरात्रों के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है, इसलिए मंदिर परिसरों में विशेष अभियान चलाकर संपूर्ण सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को स्वच्छ और पवित्र वातावरण का अनुभव हो। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े के दौरान मंदिर परिसरों और अन्य धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी ढंग से चलाया जाए। इस दौरान प्रशासन, स्थानीय निकाय और स्वयंसेवी संगठन मिलकर व्यापक स्तर पर सफाई कार्य करें। बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण कुमार गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री विकास गुप्ता, पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग, पर्यटन विभाग के निदेशक डॉ. शालीन, एचएसवीपी की प्रशासक मोनिका गुप्ता, पंचकूला के उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ निशा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
परियोजनाओं में देरी को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
प्रशासनिक सचिव स्तर पर गहन समीक्षा के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में चलाई जा रही कई परियोजनाओं के पूरा होने में हो रहे विलम्ब को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिए हैं कि ऐसी सभी परियोजनाओं की प्रशासनिक सचिवों के स्तर पर गहन समीक्षा की जाए। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, जिनके पास वित्त विभाग का दायित्व भी है, ने इस सम्बन्ध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों व निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों तथा उपायुक्तों को एक पत्र जारी किया है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों या संस्थाओं की ’चल रही परियोजनाओं एवं मध्यस्थता मामलों’ की व्यापक समीक्षा करें। साथ ही, विभागों को अधूरी अथवा लंबित परियोजनाओं का विवरण निर्धारित प्रपत्र में भेजने को कहा गया है, जिसमें ’वित्तीय प्रभाव, विलंब के कारण, जवाबदेही तथा शीघ्र पूर्णता के लिए उपाय’ स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएँ। ’लंबित बजट घोषणाओं’ और अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है। एक अन्य पत्र में विभागों से कहा गया है कि वे ’निर्माण कार्यों से संबंधित सभी लंबित मध्यस्थता मामलों’ का ब्यौरा भी प्रस्तुत करें। इसमें परियोजना का विवरण, ठेकेदार या एजेंसी का नाम, वित्तीय दायित्व, गत तीन वर्षों में हुए मध्यस्थता निर्णय एवं उनका राज्य पर वित्तीय प्रभाव सम्मिलित होगा। प्रत्येक विभाग को प्रशासनिक सचिव द्वारा अनुमोदित एक ’संक्षिप्त टिप्पणी’ भी संलग्न करनी होगी, जिसमें विषय की गंभीरता, संभावित त्रुटियाँ, मुख्य चिंताएँ एवं ’आगे की कार्ययोजना’ का स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए। इस उद्देश्य के लिए इंजीनियर-इन-चीफ की एक समिति भी गठित की गई है, जो इन मामलों की समीक्षा कर उचित सिफारिशें देगी ताकि राज्य को अनावश्यक विलंब और वित्तीय दायित्वों से बचाया जा सके।

सेवा पखवाड़ा‘ के तहत 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में नई सड़कों के निर्माण व रिपेयर कार्यों का होगा शुभारंभ – रणबीर गंगवा
लोक निर्माण मंत्री ने छह विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2025 तक ‘सेवा पखवाड़ा‘ आयोजित किया जा रहा है। इसी दिशा में प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग, शहरी स्थानीय विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और एचएसआईआईडीसी द्वारा 20 सितम्बर को पूरे प्रदेश में अपने-अपने विभागों की 75 नई सड़कों का निर्माण कार्य, पुरानी सड़क की मेजर रिपेयर के कार्यक्रमों का शुभारंभ किया जाएगा। श्री रणबीर गंगवा गत सायं यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ ‘सेवा पखवाड़ा‘ को लेकर बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किसी एक स्थान पर मुख्यमंत्री मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके अलावा, अन्य स्थानों पर मंत्री, सांसद व विधायक इस कार्यक्रम में शिकरत करेंगे।
सेवा पखवाड़ा‘ के दौरान लोक निर्माण विभाग द्वारा चलाया जाएगा विशेष सफाई अभियान
श्री रणबीर गंगवा ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि ‘सेवा पखवाड़ा‘ के दौरान बारिश से खराब हुई सड़कों की मरम्मत हेतु विशेष अभियान चलाकर उनको ठीक किया जाए। इसके साथ ही सभी विश्राम गृहों में विशेष सफाई अभियान एवं पौधारोपण किया जाए और सभी सरकारी अस्पताल भवनों का सौंदर्यीकरण किया जाए। इसके अलावा, सड़कों के बर्म और सैन्ट्रल वर्ज को ठीक किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में 20 सितम्बर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित विभाग अपने-अपने कार्यक्रमों के स्थान को चिह्नित कर उसकी सूची कार्यालय भिजवाना सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि प्रदेश में बनने वाली नई सड़कें मजबूत बनें और जिन सड़कों में पैच वर्क का कार्य होना है उनमें सड़क की सतह के बराबर पैचवर्क किया जाए ताकि सड़क से गुजरने वाले मुसाफिरों को कोई असुविधा न हो। श्री गंगवा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की सड़कों की स्थिति से वहां की प्रगति का पता चलता है। आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में सड़क उपयोगकर्ता है। इसलिए प्रदेश की सड़को की हालात अच्छी और मजबूत होनी चाहिए। इस अवसर पर बैठक में लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल और विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की प्राथमिकता – स्वास्थ्य मंत्री
भाजपा सरकार की नीति “जनसेवा ही प्रभु सेवा” पर आधारित
चंडीगढ़, 09 सितम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन से जुड़ी समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित कार्यालय में उन्होंने क्षतिपूर्ति पोर्टल, जलभराव से हुए नुकसान के मुआवजे तथा अन्य लोक-शिकायतों से संबंधित विषयों की समीक्षा की। स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जलभराव जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों को उचित मुआवजा शीघ्र उपलब्ध कराया जाए ताकि किसी भी परिवार को आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसानों का हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी किसान को संकट की घड़ी में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने “ई-गवर्नेंस” और डिजिटल इंडिया की भावना को आगे बढ़ाते हुए क्षतिपूर्ति पोर्टल जैसे तंत्र विकसित किए हैं, जिनके माध्यम से नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुँचा सकते हैं और पारदर्शी तरीके से उनका समाधान पा सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की नीति “जनसेवा ही प्रभु सेवा” पर आधारित है और आमजन की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।