Haryana Abhitak News 13/12/25

बहादुरगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण उपायों के चलते सड़कों पर टैंकरों से पानी का छिड़काव करती हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीम।

प्रदूषण स्तर बढ़ने पर जिले में ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू
वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-3 नियमों की सख्ती से पालना जरूरी : डीसी
प्रभावी कदम उठाने के लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के दिए निर्देश

बहादुरगढ़, 13 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू की गई हैं। यह कदम वायु गुणवत्ता में सुधार लाने तथा प्रदूषण के दुष्प्रभावों को कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है। डीसी ने कहा कि बढ़ता वायु प्रदूषण हम सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है, जिसका सीधा असर आम जन के स्वास्थ्य पर पड़ता है। ऐसे में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रैप-3 के नियमों की सख्ती से पालना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि झज्जर जिला एनसीआर क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां सभी संबंधित विभागों द्वारा ग्रैप-3 के तहत प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उपायुक्त ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, शहरी निकायों, एचएसआईआईडीसी सहित सभी संबंधित विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे जिले में बढ़ते प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने के लिए ठोस और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी विभाग आपसी समन्वय से जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) को नियंत्रित रखने के लिए निरंतर प्रयास करें।
प्रदूषण नियंत्रण के लिए सख्त पाबंदियां, नागरिकों से सहयोग की अपील
डीसी ने बताया कि ग्रैप के तीसरे चरण के अंतर्गत सड़कों की मशीनों एवं वैक्यूम आधारित सफाई, नियमित रूप से पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण सामग्री का प्रयोग तथा एकत्रित धूल का निर्धारित स्थलों पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में केवल गैर-प्रदूषणकारी गतिविधियां जैसे प्लंबिंग, इलेक्ट्रिकल, कारपेंट्री एवं इंटीरियर फिनिशिंग की अनुमति दी गई है, जबकि स्टोन क्रशर एवं माइनिंग गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। डीसी ने नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदार बनें और सिटिजन चार्टर का पालन करें। छोटी दूरी के लिए पैदल चलने या साइकिल का उपयोग करें, कार पूलिंग अथवा सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और जहां संभव हो वर्क फ्रॉम होम की सुविधा अपनाएं। कोयला या लकड़ी से हीटिंग करने से बचें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की छोटी-छोटी सावधानियां और सामूहिक जिम्मेदारी ही क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सुधारने की दिशा में बड़ा परिवर्तन ला सकती हैं।

जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य : मनीष बंसल
झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य माना जाता है। यह मानव सेवा, ईश्वर सेवा के समान है। इससे सुख शांति मिलती है और समाज में एकता व भाईचारा बढ़ता है। यह बात ऑल इंडिया ब्लड डोनेशन ग्रुप के अध्यक्ष एवं समाजसेवी मनीष बंसल ने शनिवार को जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरण करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी व्यस्त है। लेकिन इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में हमें उन लोगों के बारे में भी सोचना चाहिए जो हमारे आसपास रहते है और जिन्हें मदद की जरूरत है। जरूरतमंदों की सेवा करना न केवल सामाजिक कर्तव्य है बल्कि सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। क्योंकि भारतीय संस्कृति में नर सेवा ही नारायण की सेवा माना जाता है। इससे आत्म सतुंष्टि और मानसिक शांति मिलती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने से सामाजिक समरसता व भाईचारा बनता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कि अपने घर पर किसी भी मांगलिक कार्य होने पर जरूरतमंदों की मदद करे और एक पेड़ अवश्य लगाए। इस दौरान मुख्यतिथि जिप चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, विशिष्ठ अतिथि नजफगढ़ के पूर्व विधायक भरत सिंह के पुत्र चैतन्य भरत सिंह, प्रीतम कुकड़ौला, आदित्य बंसल, मंडल अध्यक्ष राजपाल, संजय बुपनिया, दीपक गुलिया, हिम्मत देशवाल, नितिन गुलिया सहित अन्य मौजूद रहे।

एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में सीबीएसई लाइफ स्किल्स (बेसिक) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया
झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत एच.डी. पब्लिक स्कूल, बिरोहड़ में “लाइफ स्किल्स (बेसिक)” विषय पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों में जीवन कौशल से संबंधित समझ विकसित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से उन्हें अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। प्रशिक्षण सत्र में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन अमित दहिया एवं हरीश दहिया ने जीवन कौशल की अवधारणा, महत्व एवं कक्षा-कक्ष में इसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जीवन कौशल, जैसे- आत्म-जागरूकता, संप्रेषण कौशल, निर्णय क्षमता, समस्या समाधान, भावनात्मक संतुलन, टीमवर्क एवं नैतिक मूल्य-विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर, जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने गतिविधि-आधारित शिक्षण, केस स्टडी, समूह चर्चा, रोल-प्ले एवं अनुभवात्मक सीख जैसे नवाचारों पर विशेष बल दिया गया। रिसोर्स पर्सन ने यह भी बताया कि किस प्रकार इन कौशलों को विषय-आधारित शिक्षण से जोड़ा जा सकता है, ताकि सीखना रोचक, प्रभावी और जीवनोपयोगी बने। आकलन की नई पद्धतियों तथा सतत एवं समग्र मूल्यांकन के अंतर्गत लाइफ स्किल्स के समावेशन पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रशिक्षण संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि इस सत्र में झज्जर, बहादुरगढ़, रिवाड़ी, चरखी दादरी और गुरुग्राम आदि जिलों के सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक सहभागिता की और अपने अनुभव साझा किए। प्रश्नोत्तर सत्र में शिक्षकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया, जिससे उन्हें कक्षा में व्यावहारिक अनुप्रयोग की स्पष्ट दिशा मिली। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक एवं व्यावहारिक बताया। विद्यालय प्रबंधन समीति की ओर से बलराज फौगाट एवं प्राचार्या नमिता दास ने सीबीएसई रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षकों की पेशेवर दक्षता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्राप्त ज्ञान का प्रभावी उपयोग कर शिक्षक विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम का समापन उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस एक दिवसीय सीबीएसई प्रशिक्षण ने शिक्षकों को नई दृष्टि, कौशल और आत्मविश्वास प्रदान किया, जो निश्चित रूप से विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ करेगा। सत्र संचालन में हरिओम शास्त्री, मन्दीप पंघाल, सन्दीप किन्हा, साक्षी, नविता, प्रदीप श्योराण, सत्यपाल, बबीता श्योराण आदि का विशेष योगदान रहा।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल,डीसी झज्जर।

बाल विवाह शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य के लिए गंभीर खतरा: डीसी
बाल विवाह निषेध, कानून और दंड प्रावधान, समाज की भागीदारी पर दिया जोर

झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: केंद्र सरकार के बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने हेतु कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नागरिकों को यह संकल्प भी दिलाया गया कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह नहीं करवाएंगे और न ही होने देंगे। डीसी ने बताया कि बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के अनुसार 18 वर्ष से कम आयु की लड़कियों और 21 वर्ष से कम आयु के लड़कों का विवाह अमान्य है, तथा ऐसा कराने या सहयोग देने पर कानूनी कार्रवाई संभव है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई नहीं, बल्कि बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और भविष्य पर गंभीर असर डालने वाली बाधा है। इसलिए इस प्रथा को समाप्त करने के लिए समाज के हर व्यक्ति को आगे आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कहा कि सरकार बच्चों की शिक्षा, अधिकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही है, लेकिन समाज की भागीदारी के बिना इन्हें प्रभावी बनाना कठिन है। बच्चों का शिक्षित, स्वस्थ और सुरक्षित विकास पूरे समाज की जिम्मेदारी है। जब तक लोग बाल विवाह के खिलाफ जागरूक नहीं होंगे, इसे पूरी तरह समाप्त करना संभव नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कहीं बाल विवाह होने की जानकारी मिले, तो तुरंत उसे रोकने का प्रयास करें और निकटतम पुलिस थाने या चैकी को सूचित करें। इसके अलावा पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन करके भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। शिकायतकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा झज्जर और बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया
22955 मामले रखे गए जिनमें से मामलों की आपसी सहमति से 17826 निपटारा किया गया

झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर द्वारा झज्जर और बहादुरगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री विशाल ने बताया कि लोक अदालत का आयोजन फिजिकल रूप से किया गया जिसमें झज्जर व बहादुरगढ़ की सभी राजस्व एवं न्यायिक अदालतों ने भाग लिया इसके अलावा PLA/PUS कोर्ट में भी 9 दिसम्बर को लोक अदालत का आयोजन किया गया था जिसमें 33 लंबित मामलों का निपटारा किया गया । ट्रैफिक शाखा द्वारा लंबित चालान मामलों, 10643 को सुलझाया गया वहीं राजस्व अधिकारियों द्वारा मामलों 4936 का समाधान किया गया। इस लोक अदालत में कुल। 22955 मामले रखे गए जिनमें से मामलों की आपसी सहमति से 17826 निपटारा किया गया। मामलों को की कुल राशि। 29065168 रुपए रही। प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्री प्रवीण कुमार लाल अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोना सिंह।सिविल जज सीनियर डिवीजन श्री रवि सिविल अतिरिक्त जज जूनियर डिवीजन विनीत कुमार एवं अतिरिक्त सिविल जज श्री विवेक तोमर की कोर्ट ने इस लोक अदालत ने मामलों का समाधान किया। अदालत तेजी से न्याय प्राप्त करने का एक प्रभावी माध्यम है जहां मामले आपसी सहमति से सुलझाया जाते हैं जिससे समय और धन की बचत होती है उन्होंने कहा कि आम जनता को लोक अदालतों का अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए उन्होंने लोक अदालत के सफल संचालन में सहयोग देने वाले पीठासीन अधिकारियों कर्मचारियों अधिवक्ताओ तथा जिला प्रशासन पुलिस बिजली विभाग सहित अन्य विभागों की सराहना की । अंत में सीजेएम विशाल ने सभी सहयोगी विभागो का धन्यवाद किया ।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा युवाओं को संगठन से जोड़ने और नेतृत्व क्षमता को निखारने के उद्देश्य है ‘नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम – चांदवीर हुड्डा
झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने देशभर के युवाओं को संगठनात्मक प्रक्रियाओं से जोड़ने, उनकी राजनीतिक समझ को सुदृढ़ करने और उन्हें नेतृत्व के महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर ‘टैलेंट हंट कार्यक्रम’ की घोषणा की है। इस संदर्भ में नेशनल टैलेंट हंट प्रोग्राम के संयोजक चांदवीर हुड्डा ने आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष संजय यादव, बादली विधायक के भाई ईश्वर वत्स, पूर्व सरपंच प्रदीप बिरोहड, एडवोकेट विक्रांत जांगड़ा, रामानंद दलाल, दलबीर फौजी आदि मौजूद रहे। चांदवीर हुड्डा ने कहा कि यह टैलेंट हंट केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एक ऐसा सशक्त मंच है, जहाँ देश के हर कोने से आए युवा अपने विचार, योग्यता और सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचय दे सकते हैं। चयनित युवाओं को पार्टी में प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, रिसर्च कोऑर्डिनेटर, प्रचार कोऑर्डिनेटर इत्यादि के पदों पर जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी चयन प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यापक बनाने के लिए इसे तीन चरणों में विभाजित किया गया है पहले ब्लॉक एवं जिला स्तरपर आवेदन प्रक्रिया, प्रारंभिक स्क्रीनिंग एवं चयन होगा। उसके बाद प्रदेश स्तर पर लिखित परीक्षा, समूह चर्चा (ळक्), व्यक्तिगत साक्षात्कार (प्दजमतअपमू) होगा और अंत मे राष्ट्रीय स्तर पर अंतिम चयन, पेशेवर प्रशिक्षण होगा एवं वरिष्ठ नेतृत्व के साथ संवाद का अवसर भी मिलेगा। चयनित युवाओं को युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवा दल सहित पार्टी के विभिन्न मोर्चों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। साथ ही उन्हें पार्टी की नीतियों, संगठनात्मक कौशल, राजनीतिक समझ और मीडिया प्रबंधन से सम्बंधित विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान यह भी बताया गया कि टैलेंट हंट के लिए आवेदन प्रक्रिया औपचारिक रूप से प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक युवा कांग्रेस की आधिकारिक वेबसाइट या निकटतम जिलाध्ब्लॉक स्तरीय पार्टी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। हुड्डा ने विश्वास जताया कि कांग्रेस का यह कदम पार्टी में नई ऊर्जा, नए विचार और नए नेतृत्व का संचार करेगा तथा भारतीय लोकतंत्र को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल साबित होगा।

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत
झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत आज दिनांक 13-12-2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में बरहाणा गांव, कोका गांव’ बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसके तहत आज बरहाणा गांव में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा आशा कार्यकर्ताओं को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूक किया गया। एम डी आफ इंडिया से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप ,पुनम डागर ने उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों को बाल विवाह से उत्पन्न होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के चलते बालिकाओं का शारीरिक मानसिक आर्थिक व भावनात्मक विकास नहीं हो पाता जिससे वह बालिकाएं जिनका बाल विवाह होता है वह विकास रुपी दौड़ में पिछड़ जाती है ,पुनम ने कहा कि बाल विवाह का एक कारण लैंगिक असमानता भी है , पितृसत्तात्मक सोच के चलते बालिकाओं के साथ भेदभाव होता है जो आगे चलकर बाल विवाह का कारण भी बनता है इसलिए पितृसत्तात्मक सोच पर प्रहार करने की जरूरत है ताकि बालिकाएं अपने जीवन का सम्पूर्ण विकास कर सकें। पैरा लीगल वालिंटियर कर्मजीत छिल्लर ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है तथा जो कोई व्यक्ति अपने बच्चों का बाल विवाह करवाता है उसमें उन माता पिता को सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। कर्मजीत ने कहा कि मा बाप को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा तथा अपने बेटियों को पूर्ण शिक्षित करने में अपनी अपनी भुमिका निभानी पड़ेगी तब उनका यह कदम बाल विवाह पर शिकंजा कसेगा। स्वास्थ्य विभाग से मोनिका ने कहा कि बाल विवाह खत्म करने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम करने की जरूरत है तथा साथ ही अगर सब व्यक्ति एक जिम्मेवार नागरिक की भांति बाल विवाह के खिलाफ प्रचार प्रसार करे तो निसंदेह बाल विवाह जैसी बुराई पर अंकुश लगेगा।एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पुनम, संदीप जांगड़ा, सुपरवाइजर मनीषा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला, आशा कार्यकर्ताओं प्रमिला, बनीता, पिंकी, नीलम, कविता, माधुरी तथा विद्यार्थी तथा महिलाएं शामिल रही।

21 दिसम्बर को विश्व ध्यान दिवस मनाया जाएगा – आर्ट ऑफ लिविंग
रेवाडी, 13 दिसम्बर, अभीतक: शनिवार को आर्ट ऑफ लिविंग रेवाड़ी द्वारा आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, बीएमजी सिटी, रेवाड़ी में ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। इस एक घंटे की कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 150 शिक्षक एवं स्टाफ सदस्यों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ शिक्षक ब्रहम प्रकाश भारद्वाज द्वारा किया गया। उन्होंने ध्यान के महत्व और उसके बहुआयामी लाभों को प्रभावशाली ढंग से समझाया। उन्होंने बताया कि हमारे शास्त्रों तथा विश्वभर में लाखों लोगों के अनुभव यह सिद्ध करते हैं कि नियमित ध्यान से मन में स्पष्टता, हृदय में पवित्रता और कर्म में ईमानदारी आती है। उन्होंने आगे बताया कि निरंतर ध्यान अभ्यास से कौशल में वृद्धि होती है, ऊर्जा स्तर बढ़ता है तथा सही समय पर सही निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है, जिससे व्यक्ति शांत, संतुलित और आनंदमय मानसिक अवस्था को प्राप्त करता है। भारद्वाज ने यह भी जानकारी दी कि 21 दिसंबर 2025 को विश्वभर में लोग एक साथ गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के साथ सामूहिक ध्यान करेंगे। इस वैश्विक आयोजन की तैयारी के अंतर्गत आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विभिन्न स्थानों पर नियमित मार्गदर्शित ध्यान अभ्यास सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। रेवाड़ी जिले में आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षिकाएँ सुमन यादव, सुषमा यादव, डॉ. सुमन सैनी एवं उर्मिला भारद्वाज, तथा समर्पित स्वयंसेवक पारुल शर्मा, नवीन एवं अन्य सहयोगी विभिन्न स्थलों पर प्रतिदिन ध्यान सत्रों का सफलतापूर्वक आयोजन कर रहे हैं। आज इस अवसर पर आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्राचार्या प्रीती लाम्बा ने आर्ट ऑफ लिविंग टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की तनावपूर्ण एवं प्रतिस्पर्धात्मक जीवनशैली में ऐसे कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं और इन्हें विद्यालयों व हर जगह नियमित रूप से आयोजित किया जाना चाहिए, जिससे समाज में प्रेम, आन्नद व शान्ति का वातावरण कायम हों।

डकैती और अपहरण के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद
झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने डकैती और अपहरण के गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को महाराष्ट्र निवासी सतीश अपनी गाड़ी में धान की फसल लेने के लिए झज्जर मंडी आया हुआ था। जब वह झज्जरदृरेवाड़ी हाईवे पर स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो दो गाड़ियों में आए लगभग छह युवकों ने उसकी गाड़ी को रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित सतीश के साथ मारपीट की, वाहन के शीशे तोड़ दिए तथा गाड़ी में रखे लगभग 11 लाख रुपये और उसका पर्स छीन लिया। इसके उपरांत पीड़ित को आरोपियों के अन्य साथियों को सौंप दिया गया, जो उसे जबरन हिमाचल प्रदेश ले गए और वहां उसके साथ मार पिटाई की घटना की शिकायत मिलते ही थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के आदेशानुसार इस मामले की जांच सीआईए झज्जर को सौंपी गई। उप-निरीक्षक आजाद कुमार के नेतृत्व में काम कर रही टीम ने गहनता से जांच करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रिंस निवासी गुरुग्राम और मोहित निवासी लोवा खुर्द झज्जर के रूप में हुई है। पकड़े गए आरोपियों से वारदात में प्रयोग गाड़ी बरामद की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जिला पुलिस की साइबर सेल टीम ने 1 माह मे ढूंढ निकाले करीब 13 लाख रुपए की कीमत के 52 गुमशुदा मोबाइल फोन
खोए हुए मोबाइल पाकर मोबाइल मालिकों के चेहरे खिले, झज्जर पुलिस की खुले मन से की तारीफ’
मोबाइल फोन गुम होने पर तुरंत ब्म्प्त् पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं ताकि फोन का गलत इस्तेमाल ना हो सके-साइबर इंचार्ज’

झज्जर, 13 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देश अनुसार और पुलिस उपायुक्त क्राइम अमित दहिया के मार्गदर्शन में झज्जर साइबर सैल की टीम सराहनीय कार्य कर रही है। साइबर सेल की टीम ने 1 महिने में गुम हुए 13 लाख की कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। शनिवार को लघु सचिवालय में स्थित पुलिस साइबर क्राईम सेल में करीब 30 गुमशुदा मोबाइल फोनों को उनके मालिकों के हवाले किया। इस संबंध में साइबर इंचार्ज उप निरीक्षक अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस आयुक्त डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जिला झज्जर की साइबर सेल जहां अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने में अहम भूमिका निभा रही है। वहीं जिला की साइबर सेल की टीम ने महत्वपूर्ण सुराग जूटा कर बीते 1 महिने मे आमजन के गुम हुए करीब 13 लाख रुपए कीमत के ब्म्प्त् पोर्टल से ट्रेंस किए गए 52 मोबाइल फोन को ढूंढ कर सराहनीय कार्य किया है।आज उक्त मोबाइल फोनों के मालिकों को कार्यालय में बुलाकर उन्हें उनके गुम हुए मोबाइल फोन सौंपे गए। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने पुलिस का आभार जताया।वहीं मोबाइल फोन ढूंढने में अहम भूमिका निभाने वाली साइबर सेल की टीम में तैनात सिपाही कविन्द्र के कार्य की प्रशंसा की। साइबर सेल इंचार्ज अभिषेक ने बताया कि जिला पुलिस की साइबर सैल ने बीते 1 महिने में अब तक ब्म्प्त् पोर्टल पर प्राप्त मोबाइल गुम की शिकायतों की मॉनिटरिंग करते हुए करीब 13 लाख किमत के गुम करिब 52 मोबाइल को ट्रेस करने में सफलता हासिल की है। उन्होंने ब्म्प्त् पोर्टल के विषय में जानकारी देते हुए बतलाया कि भारत सरकार द्वारा चलाए गए इस पोर्टल की खासियत यह है कि इस पर शिकायत रजिस्टर्ड करने उपरांत मोबाइल का आईएमईआई ब्लॉक हो जाता है और मोबाइल ट्रेस होने उपरांत शिकायतकर्ता को सूचना दे दी जाती है। साइबर इंचार्ज ने कहा कि साइबर सैल पुलिस का यह एक सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि जहां मोबाइल फोन मालिकों को उनके मोबाइल फोन मिलने की खुशी है वहीं उनके मोबाइल फोन अपराधी किस्म के लोगों के हत्थे चढ़ने से भी बचे हैं। उन्होंने कहा कि साइबर झज्जर पुलिस लगातार गुमशुदा मोबाइल्स की मॉनिटरिंग करती है इसी के परिणाम स्वरुप ही खोये हुए मोबाइल पुलिस टीम द्वारा बरामद किये गये है। साइबर इंचार्ज ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे अपने मोबाइल फोन को पूरी तरह सुरक्षित रखें और किसी अनजान व्यक्ति को ना सौंपे ताकि अपराधी किस्म के लोग उनका फायदा न उठा पाए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत उसकी सूचना ई दिशा केंद्र या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से ब्म्प्त् पोर्टल पर दर्ज कराएं ताकि उसका गलत इस्तेमाल ना हो तथा जल्दी से जल्दी उसे महत्वपूर्ण सुराग जुटाकर ढूंढा जा सके।

मादक पदार्थ गांजा 152 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 13 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ गांजा के साथ काबु किया गया। एंटीनारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक जमील अहमद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छोटू राम नगर लाइन पार बहादुरगढ़ के पास से सतेंद्र निवासी दिल्ली को शक की बिनाह पर काबू किया। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गई उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 152 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइन पार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। जिसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

थाना प्रबंधक आसौदा ने आमजन के साथ अपनी खुशियां बांटते हुए उन्हें कंबल वितरित किए
बहादुरगढ़, 13 दिसम्बर, अभीतक: सर्दी का मौसम बढ़ने के साथ ही जरूरतमंदों की कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में पुलिस विभाग द्वारा मानवीय एवं समाजसेवी पहल लगातार की जा रही है। झज्जर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने सभी पुलिस कर्मचारियों को अपनी खुशियाँ समाज के जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करने तथा सेवा, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की भावना से कार्य करने के स्पष्ट निर्देश दे रखे हैं।इन्हीं निर्देशों के क्रम में थाना आसौदा के थाना प्रबंधक राजेश कुमार और मुंशी मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शनिवार को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस टीम ने भट्टो एवं गरीब बस्तियों में जाकर जरूरतमंद लोगों, बच्चों, बुजुर्गों एवं असहाय व्यक्तियों को सर्दी से बचाव हेतु कंबलों का वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान देखने को मिली, जिससे पुलिस टीम को भी आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ।इस अवसर पर थाना प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनना भी पुलिस का दायित्व है। सर्दी के इस मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना एक मानवीय कर्तव्य है, जिसे पुलिस विभाग पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में आगे भी इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज में पुलिस की सकारात्मक, संवेदनशील एवं भरोसेमंद छवि और अधिक सुदृढ़ हो सके।

फतेहाबाद में पंचनंद भवन का भव्य उद्घाटन लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कर कमलों से सम्पन्न हुआ।
इस गरिमामय अवसर पर उनके साथ राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला जी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के कार्यकर्ता भी सम्मिलित हुए।
पंचनंद भवन क्षेत्र की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के लिए एक सशक्त केंद्र के रूप में उभरेगा और जनसेवा के कार्यों को नई दिशा व गति प्रदान करेगा।

माजरा स्थित निर्माणाधीन एम्स का जायजा लेते हुए केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।

मार्च-2026 तक एम्स में शुरू हो जाएगी ओपीडी : राव इंद्रजीत सिंह
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने माजरा में निर्माणाधीन एम्स का लिया जायजा
एम्स का जल्द से जल्द उच्च गुणवत्ता से निमार्ण कार्य किया जाए पूरा
अगले सत्र से शुरू हो जाएंगी मेडिकल कक्षाएं

रेवाड़ी, 13 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शनिवार को गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का निरीक्षण कर जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने दी गई गाइडलाइन के तहत मार्च-2026 तक एम्स में ओपीडी शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने एम्स और एजेंसी के अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि रेवाड़ी जिला के माजरा गांव में बन रहे एम्स को अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा कार्य पूरा किया जाए। इस वित्त वर्ष के आखिरी माह मार्च तक ओपीडी शुरू की जाए। ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी जिले व आसपास के क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी काफी राहत मिलेगी। इसी के साथ बाकी कार्य भी जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इसके अलावा फैकल्टी संबंधी व्यवस्थाएं भी समय से पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मेडिकल क्लासेज भी अगले सेशन में शुरू करवाने के निर्देश दिए। केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण के दौरान रेलवे लाइन के ऊपर से बनने वाले ओवरब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने ओपीडी बिल्डिंग सहित पूरे निर्माणाधीन एम्स परिसर का जायजा लिया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। एम्स के निदेशक डा. डी.एन. शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च में ओपीडी शुरू कर दी जाएगी। वहीं जून-जुलाई के सेशन से यहां मेडिकल कक्षाएं भी शुरू करवा दी जाएंगी। इसके अलावा इमरजेंसी सेवाएं सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं और बिल्डिंग का कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि एम्स बनने से जिले सहित आसपास क्षेत्र के लोगों को नजदीक ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिलेंगी। एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्च में ओपीडी शुरू होने के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी एम्स प्रबंधन द्वारा जल्द देने को लेकर निर्माण कार्य सहित अन्य प्रबंधन तेजी से किया जा रहा है। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी पवन कुमार, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष जीतू, किसान समिति के अध्यक्ष जगदीश यादव, डा. अरविंद यादव, सरपंच रविंद्र आदि मौजूद रहे
210 एकड़ में हो रहा एम्स का निर्माण
एम्स के निदेशक डा. डी.एन. शर्मा ने बताया कि रेवाड़ी के माजरा गांव में बनाया जा रहे 750 बेड के एम्स का कार्य तेजी से चल रहा है। 210 एकड़ में करीब 1700 करोड़ रुपए की लागत से बनाए जा रहे एम्स में सभी सुविधाएं मिलेंगी, जो देश के अन्य एम्स में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि माजरा एम्स में अगले जून-जुलाई- 2026 के सेशन से मेडिकल क्लासेज भी शुरू की जाएंगी। इस एम्स में फिलहाल निर्धारित नियमों के अनुसार शुरुआत में एमबीबीएस के लिए 50 सीट रखी जाएंगी। जो कि आगे बढ़ाकर 100 सीट की जाएंगी।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने हनुमान मंदिर व धर्मशाला का किया शिलान्यास
आशीष-वीर पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी ने किया कार्यक्रम का आयोजन
केंद्रीय मंत्री ने की चैरिटेबल सोसायटी को निर्माण कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा- रेजांगला में शहीद हुए सैनिकों के मेडल रिव्यू करने को लेकर रक्षा मंत्री से की मुलाकात

रेवाड़ी, 13 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने आशीष-वीर पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर हनुमान मंदिर व आशीष मेमोरियल धर्मशाला का विधिवत शिलान्यास किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर सोसायटी के सदस्यों द्वारा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का स्वागत एवं अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री ने इन निर्माण कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ङ्क्षसह ने वीर सैनिकों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि रेजांगला की लड़ाई में हमारे सैनिकों ने जिस बहादुरी के साथ दुश्मनों का सामना किया उस पर हम सभी गौरवान्वित महसूस करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सैनिक संगठनों की मांग पर उन्होंने भारत-चीन युद्ध के सैनिकों की वीरगाथा को प्रदर्शित कर रहे चसूल के अहीर धाम पत्थर को पुनरू पुरानी दिशा में स्थापित करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर उन्हे पूर्व सैनिकों व शहीद परिवारों की सैनिकों की भावनाओं को अवगत करवाया है। इसके अलावा सैनिक संगठनों की ओर से मांग की गई थी कि रेजांगला युद्ध के बाद वीर सैनिकों और शहीदों को जो वीरता मेडल दिए गए थे उसे रिव्यू करने की आवश्यकता है। संगठनों का कहना है कि रेजांगला में सैनिकों के अदम्य साहस को देखते हुए हाई लेवल गैलेंट्री रिव्यू बोर्ड गठित कर वीर शहीदों को यथा योग्य वीरता मेडल दिए जाएं। उन्होंने इस मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ को भारत – चीन युद्ध में रेजांगला में शहीद हुए सैनिकों के मेडल रिव्यू करने की भी मांग की है। केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद सैनिकों का भी आने पर धन्यवाद व्यक्त किया और इस चैरिटेबल ट्रस्ट में अपना सहयोग देने वालों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि चैरिटेबल सोसायटी द्वारा निर्माण करवाई जा रही धर्मशाला के बनने से समस्त बिरादरी के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, भाजपा महामंत्री हिमांशु पालीवाल, आशीष-वीर पब्लिक चैरिटेबल सोसायटी के प्रधान कैप्टन वीर सिंह यादव, वीपी मुनेश यादव, राजीव यादव, कविता यादव, स्नेहा यादव और अशोक यादव सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा

ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए ईसीआई ने मांगे सुझाव
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने दी जानकारी

रेवाड़ी, 13 दिसम्बर, अभीतक: वोटर की सुविधा को बेहतर बनाने और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से चुनावी प्रोसेस में ट्रांसपेरेंसी बढ़ाने के मकसद से, ‘ईसीआईनेट‘ चुनाव आयोग की बड़ी पहलों में से एक है। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने नागरिकों को ‘ईसीआईनेट‘ ऐप डाउनलोड करने और ऐप पर श्ैनइउपज ं ैनहहमेजपवदश् टैब का इस्तेमाल करके ऐप को बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे है, यह सुझाव 27 दिसंबर, 2025 तक दिए जा सकते हैं। भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मांगे गए सुझावों बारे जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने विस्तार से जानकारी सांझा की। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शुरू की जाने वाली पहल बारे बताया कि ‘ईसीआईनेट‘ ऐप का ट्रायल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और हाल के उपचुनाव के दौरान इस्तेमाल किया गया था। इस नए प्लेटफॉर्म से बेहतर वोटर सर्विस, पोलिंग परसेंटेज ट्रेंड्स की जल्दी जानकारी और पोल खत्म होने के 72 घंटे के अंदर इंडेक्स कार्ड्स का पब्लिकेशन भी मुमकिन हुआ जबकि पहले इसमें कई हफ्ते या महीने लग जाते थे। बिहार चुनाव से मिली सीख और सीईओ, डीईओ, ईआरओ, ऑब्जर्वर और फील्ड अधिकारियों से मिले फीडबैक को प्लेटफार्म की फंक्शनैलिटी को और बेहतर बनाने के लिए शामिल किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि यूजर के सुझावों की जांच की जाएगी और प्लेटफॉर्म को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए इसे और अपडेट किया जाएगा। ईसीआईनेट प्लेटफॉर्म का ऑफिशियल लॉन्च जनवरी 2026 में प्लान किया गया है। इसे मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर शुरू किया गया था। ‘ईसीआईनेट‘ ऐप को बनाने का काम 04 मई, 2025 को इसकी घोषणा के बाद शुरू हुआ। ईसीआईनेट ऐप नागरिकों के लिए एक सिंगल, यूनिफाइड ऐप है जो पहले के 40 अलग-अलग चुनाव से जुड़े एप्लिकेशन, वेबसाइट जैसे वोटर हेल्पलाइन ऐप (वीएचए) सी-विजिल, सक्षम, पोलिंग ट्रेंड्स (वोटर टर्नआउट ऐप), नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) ऐप को एक इंटरफेस में जोड़ता है। ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल एप स्टोर दोनों से डाउनलोड किया जा सकता है।

जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन
161 चेक बाउंस, 27 दीवानी, 30 पारिवारिक व 565 बिजली के मामलों का किया निपटारा

रेवाड़ी, 13 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला व जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी गुरविंदर सिंह वाधवा के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा की देखरेख में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में रेवाड़ी में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेवाड़ी विकास गुप्ता, फैमिली कोर्ट से अतिरिक्त प्रिंसिपल जज प्रदीप चैधरी, सिविल जज अर्चना, सिविल जज आकाश सरोहा व सिविल जज बेनिका की अदालत में मामलों का मौके पर ही आपसी सहमति से निपटारा किया गया। बावल में प्रदीप कुमार, सिविल जज तथा कोसली में सिविल जज निशा की कोर्ट द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में मोटर दुर्घटना मुआवजा, चेक बाउंस, दीवानी मामले, बिजली के मामले व अन्य मामलों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 33 मोटर दुर्घटना मुआवजा के मामलों का निपटारा करते हुए 29307000 रुपए मोटर दुर्घटना में मृतकों के आश्रितोंध् घायलोंध्याचीगण को स्वीकृत किए गया। इसी तरह 161 चेक बाउंस 27 दीवानी मामले 30 पारिवारिक मामले व 565 बिजली के मामलों का भी निपटारा किया गया। इस मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से वादों का निपटारा जल्द कराया जा सकता है तथा लोक अदालत के माध्यम से निर्मित किए गए मामलों में आगे कोई अपीलध् पुनरीक्षण दायर नहीं की जा सकती जिससे समय व धन दोनों की ही बचत होती है। लोक अदालत के निर्णय से न किसी की जीत और न ही किसी की हार होती है बल्कि दोनों पक्षों के साथ उचित न्याय हो जाता है। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का निर्णय दोनों पक्षों पर बाध्यकारी व अंतिम होता है तथा लोक अदालत के निर्णय के विरुद्ध अपील नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में सुलह द्वारा प्राप्त निर्णय से आपसी द्वेष भावना मिटती है तथा इसमें लोगों को ज्यादा से ज्यादा भागीदार होकर लाभ उठाने का आह्वान किया। सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है। इस फोन नंबर पर आमजन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस मौके पर अधिवक्तागण व कोर्ट स्टाफ मेंबर उपस्थित रहे।

100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान का आगाज
बाल भवन में जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन

रेवाड़ी, 13 दिसम्बर, अभीतक: जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से 100 दिवसीय विशेष अभियान की शुरुआत कर दी गई है। बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा व प्रमोद कुमार ने जस्ट राइट के सहयोग से एमडीडी ऑफ इंडिया टीम के जिला संयोजक जगदीप सिंह रावत और तुषार शर्मा के साथ मिलकर रेवाड़ी बाल भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में बाल विवाह निषेध अधिकारी सरिता शर्मा ने बाल विवाह और घरेलू हिंसा से जुड़े कानूनों, उसके दुष्परिणामों और रोकथाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान प्रतिभागियों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा 100 गांवों में आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूल और कॉलेज में जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं। गांवों में बाल कल्याण समितियों का गठन भी किया जा रहा है, ताकि समस्या की जड़ तक पहुंचकर रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। प्रशासन ने पुजारी, पाठी, पंच, सरपंच, नंबरदार, नगर पार्षद, बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, धर्मशाला, कार्ड प्रिंटिंग, फोटोग्राफर, बैंड-बाजा और टेंट हाउस संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि विवाह से पूर्व दूल्हा-दुल्हन की उम्र की जांच अनिवार्य रूप से करें और किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तुरंत साझा करें। बाल विवाह निषेध अधिकारी ने बताया कि कानून के मुताबिक लडकी की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लडके की 21 वर्ष निर्धारित है। इससे कम उम्र में विवाह कराना दंडनीय अपराध है, जिसमें 2 वर्ष तक की कैद और 1 लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। वहीं झूठी शिकायत करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। यदि बाल विवाह की जानकारी मिलती है तो उसे 112, 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), नजदीकी पुलिस थाने या आंगनबाड़ी वर्कर को तुरंत सूचित किया जा सकता है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन और समाज की संयुक्त भागीदारी से रेवाड़ी को जल्द ही बाल विवाह मुक्त जिला बनाने का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

नव ज्योति हाई स्कूल प्रकरण पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान: मीना शर्मा
भिवानी, 13 दिसम्बर, अभीतक: भिवानी की पीओएसएच कमेटी की चेयरपर्सन मीना शर्मा द्वारा फतेहाबाद जिले के ढाणी भोजराज स्थित नव ज्योति हाई स्कूल में छात्राओं के साथ हुई गंभीर मारपीट एवं उत्पीड़न के मामले में दायर शिकायत पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार के शिक्षा विभाग एवं पुलिस प्रशासन से एक्शन टेकन रिपोर्ट तलब की है। मीना शर्मा ने बताया कि शिकायत के अनुसार स्कूल के निदेशक द्वारा कक्षा 11वीं व 12वीं की दो छात्राओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि मोबाइल फोन मिलने के बाद छात्राओं को थप्पड़ मारे गए, बाल खींचे गए और जमीन पर गिराया गया। यह पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरों में कैद है तथा 3 दिसंबर 2025 को मीडिया में प्रकाशित समाचार के माध्यम से भी सामने आई थी। मीना शर्मा ने कहा कि घटना की गंभीरता और स्पष्ट वीडियो साक्ष्य होने के बावजूद पुलिस एवं शिक्षा विभाग द्वारा समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे पीड़ित छात्राएं और उनके परिजन मानसिक आघात में हैं। यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों के मौलिक एवं मानवाधिकारों का गंभीर हनन भी है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य श्री प्रियंक कानूनगो की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले को च्तवजमबजपवद व िभ्नउंद त्पहीजे ।बज, 1993 की धारा 12 के अंतर्गत गंभीर मानते हुए हरियाणा के प्रधान सचिव, शिक्षा विभाग तथा पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद को निर्देश दिए हैं कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दो सप्ताह के भीतर विस्तृत एक्शन टेकन रिपोर्ट आयोग को प्रस्तुत की जाए। मीना शर्मा ने मांग की है कि दोषी स्कूल प्रबंधन एवं आरोपी के विरुद्ध तत्काल आपराधिक मामला दर्ज किया जाए। पीड़ित छात्राओं को काउंसलिंग, सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित किया जाए। स्कूल की मान्यता एवं प्रबंधन की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में बच्चों के साथ हिंसा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। यह लड़ाई केवल दो छात्राओं की नहीं, बल्कि हर बच्चे की गरिमा और सुरक्षा की है।

डीसी की बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे खाद वितरण के अधिकारी
डीसी साहिल गुप्ता ने कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कृषि विभाग ने लगाई अधिकारियों की ड्यूटी

भिवानी, 13 दिसम्बर, अभीतक: जिले में उर्वरकों, विशेषकर यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता, पारदर्शी वितरण एवं सख्त निगरानी सुनिश्चित करने को लेकर डीसी साहिल गुप्ता ने कृषि विभाग को कड़े निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के अनुसार कोई भी फर्टिलाइजर निरीक्षक अथवा अधिकारी डीसी की पूर्व अनुमति के बिना अपना मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। डीसी के आदेशों के चलते कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ विनोद फोगाट ने जिले के सभी फर्टिलाइजर निरीक्षकों को अपने-अपने ब्लॉक एवं उपमंडल क्षेत्रों में पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि उर्वरकों से संबंधित किसी भी प्रकार की अनियमितता, कालाबाजारी, टैगिंग, अवैध भंडारण अथवा लापरवाही पाई जाती है तो दोषियों के विरुद्ध तत्काल पुलिस कार्रवाई अथवा नियमानुसार अन्य कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जिला स्तर के सभी अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले के सभी खाद विक्रय केंद्रों पर उपमंडल कृषि अधिकारियों (एसडीएओ) की ड्यूटी लगाकर निरंतर निगरानी की जा रही है तथा प्रत्येक एक से दो घंटे में रिपोर्ट प्राप्त की जा रही है। वर्तमान में विभिन्न स्थानों से खाद की आपूर्ति हो रही है, जिसकी संपूर्ण जानकारी पहले ही साझा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल की स्थिति में भिवानी जिले में 3,639 मीट्रिक टन (एमटी) यूरिया उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त हिसार से आने वाली यूरिया रेक का एक भाग भिवानी जिले के लिए भी निर्धारित किया गया है। भिवानी रेक प्वाइंट पर भी खाद प्राप्त हो रही है, जिसे शीघ्र ही फील्ड में वितरित किया जाएगा। साथ ही, खुदरा विक्रेताओं के पास पहले से ही पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि सभी संबंधित एसडीएओ, ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक दुकान पर स्टॉक बोर्ड पर उपलब्ध खाद की मात्रा स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जाए। साथ ही गाँवों में मुनादी के माध्यम से खाद वितरण की जानकारी किसानों तक पहुँचाई जाए तथा मुनादी किए जाने की पुष्टि सरपंच से लिखित रूप में प्राप्त की जाए। यदि कोई विक्रेता किसानों को खाद देने से इंकार करता है अथवा यूरिया की कालाबाजारी या टैगिंग करता है, तो इसके लिए संबंधित एसडीएओ, ब्लॉक नोडल अधिकारी एवं ब्लॉक कृषि अधिकारी पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। विभाग ने किसानों किसान से अपील की है कि कृषि विभाग द्वारा यूरिया के सत्यापन हेतु संपर्क किए जाने पर सही जानकारी देकर सहयोग करें। यह संभव है कि खाद की जो कमी प्रतीत हो रही है, वह किसी असामाजिक तत्व द्वारा अवैध रूप से अन्य राज्य में सप्लाई कर दी गई हो। ऐसी स्थिति में सही जानकारी देकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करवाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसानों को यह भी सूचित किया जाता है कि यूरिया का निर्धारित मूल्य 266.50 रुपए प्रति बैग है। इससे अधिक मूल्य किसी भी स्थिति में न दें। यदि कोई थोक या खुदरा विक्रेता यूरिया के साथ किसी अन्य सामान या उत्पाद को जबरन लेने के लिए बाध्य करता है, तो इसकी सूचना तत्काल अखबारों एवं मीडिया में जारी हेल्पलाइन नंबरों पर दें। यदि किसी भी व्यक्ति को अपने गाँव या आस-पास यूरिया का अवैध भंडारण दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस अथवा कृषि विभाग को सूचित करें। सभी डीलरों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे भिवानी जिले के बाहर किसी भी किसान, व्यक्ति, डीलर अथवा वितरक को किसी भी प्रकार का उर्वरक सप्लाई न करें। कृषि विभाग भिवानी जिले में खाद की सुचारु उपलब्धता एवं पारदर्शी वितरण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. फोगाट ने बताया कि यूरिया स्टॉक की निगरानी हेतु खंड स्तर पर निम्नलिखित नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
खंड भिवानी: डॉ. संजय कुमार उपमंडल कृषि अधिकारी, भिवानी मोबाइल – 8950488352
खंड बवानी खेड़ा एवं कैरू: डॉ. जय किशन विषय विशेषज्ञ (एग्रो), भिवानी मोबाइल – 9416169313
खंड तोशाम: डॉ. विजय कुमार विषय विशेषज्ञ (पीपी), भिवानी मोबाइल – 9467610908
खंड लोहारू: डॉ. ईश्वर सिंह उपमंडल कृषि अधिकारी, लोहारू
मोबाइल: 9050963170
खंड बहल: डॉ. राहुल छिल्लर विषय विशेषज्ञ (पीपी), लोहारू
मोबाइल – 8708294414
खंड सिवानी: डॉ. सुभाष चंद्र उपमंडल कृषि अधिकारी, सिवानी
मोबाइल – 9466246934
जिला स्तरीय नोडल अधिकारी: डॉ. सुरेंद्र क्यूसीआई

विभाग ने कहा है कि किसान यूरिया अथवा डीएपी की खरीद से संबंधित किसी भी समस्या के लिए अपने-अपने खंड के नोडल अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं। डॉ. फोगाट ने किसानों से अपील की है कि वे केवल अपनी आवश्यकता अनुसार ही खाद खरीदें एवं अनावश्यक भंडारण न करें, ताकि सभी किसानों को समय पर खाद उपलब्ध हो सके।
खाद विक्रेताओं की दुकान का निरीक्षण करते हुये अधिकारी

भिवानी के लिव इन रिलेशनशिप मामले में 6 हत्या आरोपी गिरफ्तार
घर से बुलाकर धनाना निवासी रिंकू की हत्या मामले को भिवानी सीआईए-2 ने सुलझाया
पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार ने प्रैस कांफ्रेंस कर 6 आरोपियों को पकड़े जाने की कि पुष्टि

विधायक घनश्याम सरार्फ ने उत्तम नगर में नारियल तोड़कर गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ
नगर परिषद भिवानी के चेयरमैन प्रतिनिधि भवानी प्रताप, कार्यकर्ता बंधु और सैंकड़ों की संख्या में वार्डवासी कार्य के साक्षी बने
भिवानी, 13 दिसम्बर, अभीतक: भिवानी विधायक एंव पूर्वमंत्री घनश्याम सरार्फ ने कहा कि मेरे लिए राजनीति कभी पद या प्रतिष्ठा का माध्यम नहीं रहीय यह जनसेवा का संकल्प है, समाज के प्रति एक नैतिक दायित्व है, और जनता द्वारा सौंपे गए विश्वास को पूरी ईमानदारी से निभाने की पवित्र जिम्मेदारी है। जनसेवा मेरे लिए सम्मान भी है और आजीवन संकल्प भी।

श्री राम कथा से जीवन में सत्य और मर्यादा का संदेश: फलाहारी बाबा
भिवानी, 13 दिसम्बर, अभीतक: भिवानी के कमला धर्मशाला में दीवान परिवार की ओर से 10 से 18 दिसंबर तक आयोजित 9 दिवसीय श्री राम कथा में अयोध्या से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक फलाहारी बाबा ने भगवान श्री राम की मर्यादाओं, सत्य और धर्म के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि इस संसार में सत्य धर्म सबसे बड़ा धर्म है। जिस व्यक्ति के जीवन में सत्य नहीं है, उसका जीवन अधूरा है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को सत्य को अपनाकर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए। यही शिक्षा हमें रामायण जैसे महान ग्रंथ और भगवान श्री राम के आदर्श जीवन से मिलती है। फलाहारी बाबा ने श्री राम के जीवन वृतांत का वर्णन करते हुए बताया कि किस प्रकार मर्यादा, त्याग, आज्ञाकारिता और सहनशीलता के गुणों के कारण श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम बने। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब समाज नैतिक मूल्यों से भटक रहा है, तब श्री राम का जीवन हमें सही दिशा दिखाने का कार्य करता है। सत्य, धर्म और मर्यादा का पालन कर ही व्यक्ति अपने चरित्र का निर्माण कर सकता है। कार्यक्रम में समाज से जुड़े मनोज दीवान ने कहा कि भगवान श्री राम की कथा करना और उसका श्रवण करना अत्यंत पुण्यदायी है। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने सभी से धर्म-कर्म से जुड़ने और श्री राम की मर्यादाओं को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। समाजसेवी दीपक तौला ने कहा कि दो अक्षरों के शब्द “राम” में ही सम्पूर्ण जगत समाया हुआ है। मर्यादा में रहकर कैसे साधारण मनुष्य भगवान श्री राम के रूप में मर्यादा पुरुषोत्तम बने, यह जानने के लिए श्री रामायण कथा का श्रवण अत्यंत आवश्यक है। विनम्रता, त्याग, आज्ञाकारिता और सहनशीलता जैसे गुणों के लिए श्री राम से बड़ा कोई उदाहरण नहीं है। इस अवसर पर श्री अग्रसेन भवन ट्रस्ट के ट्रस्टी मनोज दीवान, श्री अग्रवाल सभा भिवानी के अध्यक्ष सुनील सर्राफ, जन कल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता दीपक अग्रवाल, दृष्टि बाधित दिव्यांग सशक्तिकरण संस्था के प्रधान सीताराम सर्राफ, सचिव व अधिवक्ता रामवतार गुप्ता, धर्मेंद्र तायल, सुभाष गोयल, राष्ट्रपति युवा पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार भारद्वाज सहित दीवान परिवार व बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे।

भिवानी: भाजपा के प्रचारकों की तर्ज पर कांग्रेस भी टैलेंट हंट कार्यक्रम के माध्यम से अपने प्रचारक तैयार करने में जुटी
कांग्रेस ने टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत देश के प्रतिभाशाली, ऊर्जावान व बौद्धिक युवाओं से इस कार्यक्रम में भाग लेने की की अपील
टैलेंट हंट कार्यक्रम के आवेदन देकर इंटरव्यू, लिखित परीक्षा, पैनल डिस्कशन के चरणों को करना होगा पास
विभिन्न चरणों से गुजरने के बाद कांग्रेस पार्टी इन युवाओं को मैन स्ट्रीम मीडिया तथा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सौंपेंगी जिम्मेवारी
चयनित युवाओं को पार्टी में प्रवक्ता, मीडिया पैनेलिस्ट, रिचर्स कोर्डिनेटर, प्रचार कोर्डिनेटर पदों पर दी जाएगी जिम्मेवारी
योग्यता अनुसार जिला स्तर, राज्य स्तर व राष्ट्रीय स्तर पर मिलेंगे पद, पार्टी की विचारधारा से जुड़े होना होगी सबसे बड़ी योग्यता
पहले कांग्रेस में उच्च स्तर पर पहुंचने के लिए दशकों करनी पड़ती थी मेहनत, अब टैलेंट हंट कार्यक्रम के तहत जल्द पहुंच पाएंगे प्रतिभाशाली युवा कांग्रेस में उच्च पद पर

कांग्रेस पार्टी ने प्रचार का जवाब प्रचार से देने की नीति बनाई

ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत भिवानी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बॉडीबिल्डर रोहित हत्या मामले में तीन आरोपियों को बेंगलुरु से किया काबू

भिवानी, 13 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अंतर्गत भिवानी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने रोहित (बॉडीबिल्डर) हत्या मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को बेंगलुरु से काबू करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में सरोज निवासी हिमायूपुर, जिला रोहतक द्वारा थाना सदर भिवानी में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पुत्र रोहित दिनांक 27.11.2025 को अपने दोस्त जतिन पुत्र बलवान, निवासी बौंद कला, जिला चरखी दादरी के साथ एक शादी समारोह में गांव रेवाड़ी खेड़ा, जिला भिवानी में कन्यादान डालने गए थे। रात करीब 10रू00 बजे बारात में आए कुछ व्यक्तियों द्वारा महिलाओं पर अश्लील शब्द कहे जाने पर रोहित द्वारा विरोध करने से कहासुनी व झगड़ा हो गया। इसके पश्चात जब रोहित अपने दोस्त जतिन के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर रात करीब 11रू00 बजे घर लौट रहे थे, तो रेवाड़ी खेड़ा से बामला रोड रेलवे फाटक के नजदीक बारात में आए व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपियों ने रोहित के सिर व शरीर पर जान से मारने की नीयत से गंभीर चोटें पहुंचाईं। इलाज के दौरान रोहित की मृत्यु हो गई। शिकायत के आधार पर थाना सदर भिवानी में अभियोग संख्या 609 दिनांक 28.11.2025 अंतर्गत धाराएं 109(1), 115, 126, 190, 191(2), 191(3), 324(4), 351(2) व 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भिवानी सुमित कुमार द्वारा संबंधित अपराध यूनिट, थाना सदर पुलिस एवं साइबर पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों की अनुपालना में दिनांक 12.12.2025 को सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी की टीम ने कार्रवाई करते हुए रोहित हत्या मामले में फरार तीन आरोपियों को बेंगलुरु से काबू किया।

आदित्य के किडनैपिंग के बाद मर्डर मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया
भिवानी, 13 दिसम्बर, अभीतक: सोनीपत निवासी आदित्य के किडनैपिंग के बाद मर्डर मामले में पुलिस ने पड़ोसी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सांदल कलां गावं निवासी विश्वमित्र के रूप में हुई है। आदित्य 10 दिसंबर को लापता हुआ था। किडनैपरों ने परिवार को एक वीडियो और मैसेज भेजकर 25 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। साथ ही यह भी कहा कि अगर पुलिस के पास गए तो बेटा मुर्दा मिलेगा। 11 दिसंबर की रात को आदित्य का शव दिल्ली की मुंडका नहर से बरामद हुआ। 12 दिसंबर को परिवार ने शव की पहचान की। इसके बाद गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर, आदित्य का 10 दिसंबर का आखिरी वीडियो सामने आया। इसमें वह गांव में बाइक से उतरकर हाथ में हेलमेट लेकर पुराने घर की तरफ जाता दिख रहा है। इलेक्ट्रिशियन आदित्य सोनीपत में अपनी ड्यूटी करने के बाद घर पर पहुंचा था। जहां आदित्य के पिता सोमपाल नया मकान बनवा रहे हैं। उसके सामने ही आदित्य ने बाइक खड़ी की। उसने अपने पिता से पूछा- कहीं जाना है क्या? उसके बाद वह बाइक की चाबी देकर पुराने की घर की तरफ चला गया। उसके बाद से गायब हो गया। गायब होने के बाद उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन गांव और सोनीपत की मिली। आदित्य के परिवार ने हाल ही में 25 लाख में अपनी जमीन का सौदा किया था। खास बात यह है कि 25 लाख ही फिरौती मांगी गई। इसलिए पुलिस को शक था कि इस मामले में किसी जानकार का हाथ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *