





एचडी स्कूल बिरोहड़ में सीबीएसई कार्यशाला थ्योरी ऑफ लर्निंग का आयोजन: शिक्षकों ने सीखे नवीन शिक्षण कौशल
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (ब्ठैम्) के तत्वावधान में, एचडी स्कूल बिरोहड़ में एक दिवसीय कार्यशाला ष् थ्योरी ऑफ लर्निंग का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना था ताकि छात्रों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन डीम्पी आहूजा और एस केजिया कल्पलथा ने मुख्य वक्ता के रूप में महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने गतिविधि-आधारित शिक्षण, रचनात्मकता, और कक्षा में व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर जोर दिया, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (छम्च् 2020) के अनुरूप है। आहूजा और कल्पलथा ने प्रभावी शिक्षण रणनीतियों को साझा किया, जिससे उपस्थित शिक्षकों को काफी प्रेरणा मिली। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्या ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि ऐसे प्रशिक्षण सत्र शिक्षकों के कौशल को निखारने और उन्हें बदलते शैक्षिक परिदृश्य के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राचार्या नमिता दास ने रिसोर्स पर्सन्स और सभी प्रतिभागी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया । उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल ने कार्यशाला के सफल आयोजन में सक्रिय सहयोग दिया। कार्यशाला में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह सत्र अत्यंत इंटरैक्टिव और ज्ञानवर्धक बन गया। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की आवश्यकता जताई। विद्यालय की ओर से रिसोर्स पर्सन्स को स्मृति चिह्न भेंट कर आभार प्रकट किया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कालियावास बस दुर्घटना पर जताया दुख
मृतक छात्रा के परिजनों के लिए 2.50 लाख रुपये व घायलों के लिए सहायता राशि की स्वीकृत
चंडीगढ़, 14 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गाँव कालियावास जिला झज्जर में हुई बस दुर्घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने दुर्घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उल्लेखनीय है कि रविवार सुबह दादरी के एक प्राइवेट स्कूल की बस बच्चों को लेकर प्रतापगढ़ जिला झज्जर जा रही थी और हरियाणा राज्य परिवहन चरखी दादरी की बस झज्जर से दादरी वाया बिहरोड आ रही थी। इस दौरान कालियावास गांव में दोनों बसें हादसाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कूल की एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी 31 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चों सहित बस के चालक, परिचालक और अध्यापक शामिल थे। सभी घायलों को स्थानीय नागरिक अस्पताल सहित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों में से 23 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा, 8 घायलों का अभी भी उपचार चल रहा है। स्कूल बस के ड्राइवर को रेफर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मृतक छात्रा के परिजनों के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि स्वीकृत की है। साथ ही 8 उपचाराधीन घायलों के लिए 50 हजार रुपये की तात्कालिक सहायता राशि, निःशुल्क उपचार तथा चिकित्सा व्यय की प्रतिपूर्ति की स्वीकृति भी दी है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि हरियाणा राज्य परिवहन की सभी बसें बीमाकृत है, जिससे यात्रियों को किसी भी अप्रत्याशित स्थिति में बीमा सुरक्षा कवरेज का लाभ प्राप्त होता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बीमा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित कर प्रभावित परिवारों को शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित किया जाए तथा जिला प्रशासन मामले पर लगातार निगरानी रखें। उन्होंने आम नागरिकों से भी धुंध के दौरान यात्रा में पूर्ण सावधानी बरतने की अपील की।


जन स्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोपरि, ग्रेप-4 नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें: डीसी
वायु प्रदूषण के चलते जिला में ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: जिले में वायु गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) के चैथे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि ग्रेप-4 का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों एवं नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नियमों की पूर्ण एवं सख्त पालना सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें तथा आवश्यक नियंत्रणात्मक कदम प्रभावी रूप से लागू करें।
सिटीजन चार्टर का पालन करें नागरिक: डीसी
उन्होंने बताया कि आम जन ग्रेप चार के चलते सिटीजन चार्टर में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करते हुए प्रदूषण नियंत्रण में सहभागी बने।
आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत
नागरिक विशेषकर बच्चे, बुज अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग व वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें। घर एवं कार्यालय में धूल नियंत्रण रखें, गीली सफाई (वेट क्लीनिंग) अपनाएं। स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मास्क का प्रयोग करें तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों व एडवाइजरी का पालन करें। उन्होंने बताया कि नागरिक खुले में कचरा, पत्तियां या किसी भी प्रकार का अवशेष न जलाएं। किसी भी प्रकार का निर्माणध्ध्वस्तीकरण कार्य न करें। डीजल जनरेटर सेट का उपयोग न करें (आपातकालीन, अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर)। निजी वाहनों का अनावश्यक उपयोग न करें। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त न हों। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रेप-4 प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।







मंचासीन कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी, समस्तीपुर बिहार से विधायक श्री राजेश कुमार सिंह, ओएसडी श्री वीरेंद्र बड़खालसा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और पार्टी पदाधिकारी।
डीघल में कैबिनेट मंत्री का स्वागत करते ग्रामीण और जनसमस्याएं सुनते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी।
अनाज मंडी स्थित किसान विश्राम गृह में नवनियुक्त चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा और वाइस चेयरमैन अशोक कुमार को पदभार ग्रहण कराते कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी।
गरीब, किसान, मजदूर व्यापारियों की भलाई के लिए कार्य कर रही सरकार: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
कैबिनेट मंत्री की मौजूदगी में बेरी मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभार
किसानों व व्यापारियों के बीच सेतु का काम करती है मार्केट कमेटी: श्री कृष्ण बेदी
बेरी स्थित नई अनाज मंडी में मार्किट कमेटी के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का पदभार ग्रहण कार्यक्रम आयोजित
गांव डीघल स्थित चैक पर ग्रामीणों ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी का किया जोरदार स्वागत
बेरी, 14 दिसम्बर, अभीतक: प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही हरियाणा सरकार लगातार जनहितैषी फैसला ले रही है। जनता के आशीर्वाद से बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार अगले 4 वर्ष भी इसी प्रकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। कैबिनेट मंत्री श्री बेदी रविवार को बेरी स्थित नई अनाज मंडी में मार्केट कमेटी के नव-नियुक्त पदाधिकारियों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे थे। उनके साथ समस्तीपुर (बिहार) से विधायक श्री राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित थे। इस मौके पर नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र शर्मा और वाइस चेयरमैन अशोक कुमार गुप्ता के अलावा मार्केट कमेटी के सदस्यों ने अपना पदभार संभाला। इससे पहले गांव डीघल में वरिष्ठ भाजपा नेता बलवान कौशिक सहित ग्रामीणों ने कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी का स्वागत किया। इस बीच श्री कृष्ण कुमार बेदी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। वहीं बेरी में हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल की समाधि पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बेरी में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने अपने संबोधन में कहा कि नई टीम पारदर्शिता व तत्परता के साथ मंडी के विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने कहा कि बेरी मंडी की कार्य प्रणाली किसानों और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से सरकार की नीतियों को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने, किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मंडी में स्वच्छता, पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भाजपा द्वारा चुनाव के दौरान जारी संकल्प पत्र में 241 घोषणाएं की गई थी जिनमें से एक साल के दौरान 52 घोषणाएं पूरी की जा चुकी है। जबकि बाकी घोषणाओं को भी जनसहयोग से बारी बारी से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार पिछले 11 वर्षों से गरीबों, किसानों, मजदूर वर्ग, व्यापारियों व महिलाओं सहित सभी वर्गों के भलाई का कार्य कर रही हैं।
लाडो लक्ष्मी योजना से महिला शसक्तीकरण को मिल रहा बढ़ावा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार द्वारा सभी 6768 गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इसके अलावा पानी की भी समुचित व्यवस्था सरकार द्वारा की जा रही है। सरकार द्वारा महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना के तहत प्रतिमाह 2100 रुपए देकर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया है। वहीं सरकार द्वारा वृद्धावस्था पेंशन तीन हजार रुपये से बढ़ाकर 32 सो करने का निर्णय लिया है,जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों की 18 लाख महिलाओं को 500 रूपये में प्रति गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है। पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड से मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितकारी नीतियो को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हरियाणा के ओएसडी श्री वीरेंद्र बड़खालसा, पूर्व विधायक श्री नरेश कौशिक, पूर्व विधायक श्रीमती सरिता नारायण, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री वीर कुमार यादव ने भी मार्किट कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सेवा भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा राजेंद्र शर्मा जैसे कार्यकर्ता को चेयरमैन नियुक्त कर पार्टी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान बढ़ाया है।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस मौके पर बेरी नगरपालिका चेयरमैन देवेंद्र उर्फ बिल्लू कादयान, सांपला मार्किट कमेटी के चेयरमैन उदयभान मलिक, झज्जर मार्किट कमेटी के चेयरमैन सतवीर यादव, नीलम अहलावत, दिनेश गोयल, हरी प्रकाश यादव, सुनीता चैहान, पार्षद मिथुन शर्मा, आशा शर्मा, दिनेश शास्त्री, नरेंद्र वत्स, मनीष शर्मा नम्बरदार, सन्नी चैहान, दिनेश शर्मा, रविंद्र कौशिक, अशोक बाकरा, पीताम्बर गौड़, डॉ सुमित्रा धनखड़, राजेश मकड़ौली, दीपक राज्यान, बिट्टू कादयान, रमेश शर्मा कोसलिया के अलावा उपमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम रेणुका नांदल, एसीपी अनिल कुमार, एसीपी दिनेश कुमार, बीडीपीओ राजाराम, सचिव कुलदीप जाखड़ सहित अन्य विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने किए मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन
विश्व प्रसिद्ब माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आकर हो रहा सुखद महसूस: कृष्ण कुमार बेदी
बेरी, 14 दिसम्बर, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में रविवार की सायं हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने देवी मंदिर पहुँच माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस दौरान समस्तीपुर बिहार के विधायक राजेश कुमार सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहे। इससे पहले देवी मंदिर कमेटी की ओर से देवी दर्शन के लिए आए मेहमानों का स्वागत किया गया। स्मरण रहे विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के अलावा प्रतिदिन दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के आते हैं और पूजा अर्चना के साथ मन्नतें मांगते हैं। रविवार की सायं कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचे। उन्होंने मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने कैबिनेट मंत्री को ऐतिहासिक कस्बा बेरी और माता भीमेश्वरी देवी के दोनों मंदिरों से जुड़े इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। मंदिर से जुड़ी परंपरा जानने के बाद मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि विश्व प्रसिद्ब माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आकर सुखद महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जगत माता का आशिर्वाद सभी पर बना रहे,ऐसी माता से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि बेरी का इतिहास काफी पुराना है। एक साथ देवी माता के दो मंदिर होना अपने आप में एक इतिहास है। इन मंदिरों में महर्षि दुर्वासा के समय की पूजा पद्धति का आज भी अनुशरण हो रहा है, यह सराहनीय है। इस अवसर पर बहादुरगढ़ के पूर्व विधायक नरेश कौशिक, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नम्बरदार, दिनेश शर्मा, सतपाल थानेदार कोसली, उपमंडल प्रशासन की ओर से एसडीएम रेणुका नांदल, एसएचओ विकास कुमार सहित सहित अन्य विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


पीपीपी धारक परिवार अब दयालु-2 योजना का उठा सकेंगे लाभ: डीसी
जिला स्तरीय समिति करेगी जांच, 6 सप्ताह में जारी होगी सहायता राशि
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के परिवारों की सामाजिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से दीन दयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा योजनादृप्प् को लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत बेसहारा, पालतू या जंगली पशुओंकृजैसे गाय, सांड, बैल, कुत्ता, नीलगाय, भैंस या अन्य छोड़े गए पशुओंकृद्वारा हुई दुर्घटना में घायल, विकलांग होने पर उनको तथा मृत्यु हो जाने पर मृतक के परिजनों को सहायता प्रदान की जाएगी। यह लाभ हरियाणा के सभी उन परिवारों को उपलब्ध होगा जिनके पास परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) है। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य दुर्घटना, गंभीर चोट, स्थायी विकलांगता या मृत्यु होने की स्थिति में प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान कर उनकी सुरक्षा और राहत सुनिश्चित करना है। केवल वे घटनाएँ इस योजना के अंतर्गत मान्य होंगी जो 5 सितंबर 2025 की अधिसूचना के बाद हुई हों। हरियाणा का कोई भी च्च्च् धारक परिवार इस योजना का लाभ ले सकता है, जबकि 1.8 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवार दयालु-1 या दयालु-2 में दावा दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत मृत्यु या 70 प्रतिशत से अधिक स्थायी विकलांगता की स्थिति में आयु-आधारित सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जिसमें 12 वर्ष तक 1 लाख रुपये, 12-18 वर्ष के लिए 2 लाख रुपये, 18-25 वर्ष के लिए 3 लाख रुपये, 25-45 वर्ष के लिए 5 लाख रुपये तथा 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए 3 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं। 70 फीसदी से कम विकलांगता की स्थिति में सहायता राशि आयु एवं विधिक प्रावधानों के अनुसार तय की जाएगी। दावा 90 दिनों के भीतर पोर्टल ीजजचेरूध्ध्कंचेलण्पिदीतअण्हवअण्पद पर दर्ज किया जाएगा। इसके लिए एफआईआरध्डीडीआर, मेडिकल रिपोर्ट, अस्पताल दस्तावेज तथा तस्वीरें अनिवार्य हैं।
जिला स्तरीय कमेटी करेगी करेगी दावों की जांच
डीसी ने बताया कि दावों की जांच एवं अंतिम निर्णय के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है, जिसमें उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम, डीटीओ, सीएमओ तथा जिला सांख्यिकी अधिकारी शामिल हैं। समिति 120 दिनों के भीतर निर्णय लेगी और अनुमोदन के बाद राशि 6 सप्ताह में जारी की जाएगी। शिकायत निवारण के लिए डिवीजनल कमिश्नर और हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास (एचपीएसएन) के सीईओ को अधिकृत किया गया है, जो 30 दिनों के भीतर शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करेंगे। इस योजना की नोडल एजेंसी हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास (एचपीएसएन) है, समिति द्वारा मंजूरी के 6 सप्ताह के भीतर सहायता राशि जारी की जाएगी।


जिला मुख्यालय के साथ ही उपमंडल स्तर पर में आज (15 दिसंबर को) लगेंगे समाधान शिविर
झज्जर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल और बहादुरगढ़, बेरी और बादली में सम्बन्धित एसडीएम सुनेंगे जन समस्याएं
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: जिले में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से समाधान शिविर आज (15 दिसंबर सोमवार को) आयोजित किए जाएंगे। सुबह दस बजे से 12 बजे तक दो घंटे शिविरों का आयोजन होगा, जिला स्तरीय समाधान शिविर लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस रूम में लगेगा जहां डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल स्वयं नागरिकों की विभिन्न प्रकार की शिकायतों और समस्याओं को सुनेंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर बहादुरगढ़ में एसडीएम नसीब कुमार, बादली में एसडीएम डॉ रमन गुप्ता और बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों को सुनते हुए उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि समाधान शिविर हर सप्ताह सोमवार और गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय में आयोजित किया जाता है। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहते हैं और आने वाले नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाता है।




जवाहर नवोदय विद्यालय झज्जर में एलुमनी मीट का भव्य आयोजन
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: जवाहर नवोदय विद्यालय कलोई झज्जर में एलुमनी मीट का भव्य एवं प्रेरणादायक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रथम प्राचार्य श्री ओ. पी. कुमार रहे। इस अवसर पर एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री ओमबीर गुलिया, उपाध्यक्ष श्री परवीन जाखड़, सचिव श्री मंजीत दलाल, कार्यकारिणी सदस्य श्री राजकुमार जी तथा कोषाध्यक्ष श्री विशाल गुलिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य श्री राज रतन तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। विद्यालय के वर्तमान प्राचार्य श्री राजेश गुप्ता जी एवं उप-प्राचार्य श्री प्रदीप कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत कर समा बाँध दिया। अपने संबोधन में प्राचार्य श्री राजेश गुप्ता ने विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट, काउंसलिंग सत्र, आर्ट वर्कशॉप, सेल्फ-डेवलपमेंट गतिविधियाँ नियमित रूप से आयोजित की जाती हैं। विद्यालय में छब्ब्, छैै, स्काउट एंड गाइड तथा स्कूल बैंड सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। साथ ही, बालिकाओं के लिए डिफेंस ट्रेनिंग, नृत्य, संगीत एवं खेलों के लिए प्रशिक्षकों द्वारा नियमित कोचिंग की व्यवस्था की गई है। विद्यालय ने शैक्षणिक क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं एवं 12वीं का 100 प्रतिशत परिणाम रहा है तथा वर्ष 2025 में एक विद्यार्थी एकता का चयन डठठै (च्ळप् रोहतक) में हुआ है। इसके अतिरिक्त विद्यालय में किचन गार्डन, इको क्लब जैसी गतिविधियाँ भी सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। कार्यक्रम के दौरान एलुमनी एसोसिएशन की ओर से सभी कक्षाओं के प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही, एक पूर्व छात्रा नैंसी सुहाग द्वारा छक्ट परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय का नाम रोशन करने पर उसे विद्यालय द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विद्यालय की पूर्व नर्स श्रीमती राजबाला यादव मैडम और यादव सर द्वारा यह जानकारी दी गई कि उन्होंने एक अकादमी एवं छळव् की शुरुआत की गई है, जिसके अंतर्गत कक्षा 10वीं एवं 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5100 का पुरस्कार दिया जाता है। एलुमनी सदस्यों द्वारा हरियाणवी गीत, नृत्य तथा नवोदय गा हरा हूँ गीत की प्रस्तुति भी दी गई, जिसे सभी ने सराहा। कार्यक्रम का समापन श्री प्रदीप कुमार जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह एलुमनी मीट विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध हुआ और नवोदय परिवार की एकता को और अधिक मजबूत कर दिया।
झज्जर: झज्जर – रिवाड़ी रोड़ पर दिखा कोहरे का कहर, हुआ सड़क हादसा
घने कोहरे में सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रैवलर बस
कुलाना और गुरावड़ा गांव के बीच हुआ हादसा
हादसे में बस के चालक को गंभीर चोट, पांव कटा
खाटू श्याम से बहादुरगढ़ आ रही थी श्रद्धालुओं की बस
बस में सवार थे 50 श्रद्धालु
श्रद्धालुओं में कुछ को मामूली छोटे लगने की खबर
गंभीर रूप से घायल चालक ने बताई हादसे की आपबीती
प्राथमिक उपचार के बाद घायल चालक को किया गया पीजीआई रेफर
झज्जरः मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिला के गाँव कालियावास बस दुर्घटना पर जताया दुःख
चरखी दादरी के प्राइवेट स्कूल की बस और हरियाणा राज्य परिवहन की बस हुई हादसा ग्रस्त
हादसे में स्कूल की एक छात्रा की मृत्यु और 31 लोग हुए थे घायल
मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल बच्चों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए दिवंगत छात्रा के परिजनों के प्रति व्यक्त की गहरी संवेदना
मृतक छात्रा के परिजनों के लिए 2.50 लाख रुपए व 8 उपचाराधीन घायलों के लिए 50 हजार रुपए की सहायता राशि की स्वीकृति
इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवार के साथ और हर संभव सहायता की जाएगी प्रदान- मुख्यमंत्री



बैरागी समाज जिला प्रधान कुलदीप स्वामी की अध्यक्षता में बैरागी समाज के एक सम्मानित प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि से आत्मीय एवं गरिमामयी शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर जिला प्रधान कुलदीप स्वामी ने सरल स्वभाव, स्पष्ट विचारधारा एवं समाजहित के प्रति समर्पित नेतृत्व के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल का प्रभावी मार्गदर्शन किया। उन्होंने समाज की एकता, सम्मान और सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने अपने सहज व्यवहार, दूरदर्शी सोच और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने समाज से जुड़े विषयों को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना। भेंट के दौरान कुलदीप स्वामी ने झज्जर शहर में बंदा वीर बैरागी के नाम से चैक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। साथ ही झज्जर में बैरागी समाज हेतु धर्मशाला की भूमि उपलब्ध कराने के विषय पर भी विस्तार से सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में आजाद स्वामी, सुरेश स्वामी, धर्मबीर स्वामी, प्रदीप स्वामी, रघुबीर स्वामी, महेश स्वामी, रोहतास स्वामी, बिजेंद्र स्वामी, जगबीर स्वामी, हरीश स्वामी सहित अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि ने दोनों विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए समाजहित में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाकात बैरागी समाज के सम्मान, विकास और भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल मानी जा रही है।

लेफ्टिनेंट बनने पर युवा हितेष चाहर का समारोह में किया सम्मान
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: आज गांव खोरड़ा के युवा हितेष चाहर लेफ्टिनेंट बनने पर गांव में स्वागत समारोह किया गया। लेफ्टिनेंट हितेष चाहर के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डबवाली से विधायक श्री आदित्य देवीलाल चोटाला रहे और इनेलो जिला प्रधान सतपाल पहलवान ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सम्मान समारोह में इनेलो जिला कार्यालय सचिव पवन धनखड़ व शहरी अध्यक्ष हरमेश सैनी आदि शामिल रहे। उन्होंने लेफ्टिनेंट हितेश को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।



कांग्रेस की दिल्ली रैली के लिए मसानी बैराज से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना
कांग्रेस की दिल्ली रैली के लिए मसानी बैराज से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला रवाना
रेवाड़ी, 14 दिसम्बर, अभीतक: कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए रविवार को मसानी बैराज से सैकड़ों गाड़ियों का काफिला पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र छाबड़ा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश राजेंद्र ठेकेदार, डॉ प्रणव रंगा के नेतृत्व में दिल्ली की ओर रवाना हुआ। इस दौरान नेताओं ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए आयोजित की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा हालात में वोट की पवित्रता पर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। पूर्व मंत्री डॉ. एम.एल. रंगा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता की आवाज बनी है और आगे भी अन्याय के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी। वहीं वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से रैली में भाग लेने की अपील की। मसानी बैराज से दिल्ली तक यह काफिला लोकतंत्र बचाने और जनता की आवाज को मजबूती से रखने का संदेश लेकर आगे बढ़ा।




चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था, हार का ठीकरा फोड़ कांग्रेस खीझ मिटा रही है: प्रो. रामबिलास शर्मा
महेंद्रगढ़, 14 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उस पर हार का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी अपनी खीझ मिटाने का काम कर रही है। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। प्रो. शर्मा ने प्रेस के नाम जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में लगातार घट रहे अपने जनाधार से हताश होकर इस तरह के आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जिसमें लोगों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह वोट चोरी जैसे निराधार आरोप लगा रही है। जनता कांग्रेस के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर रही है। प्रो. शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा वोट चुराती तो हरियाणा में कांग्रेस को इतनी सीटें कैसे मिलतीं। उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस को यह स्वीकार करना चाहिए कि अपने लंबे शासनकाल में उसने देश को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और अनेक समस्याएं दीं, जिसके कारण जनता उससे नाराज है। प्रो. शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा केंद्र और प्रदेश में लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा की नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है और चुनावों में जीत दिला रही है।


आरआरटीएस से बदलेगी रेवाड़ी व बावल की सूरत: राव इंद्रजीत
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कूडियाराम यादव की मूर्ति का किया अनावरण
गांव बाम्बड़ में आयोजित कार्यक्रम में की रोड निर्माण के लिए 11 लाख रुपए देने की घोषणा
रेवाड़ी, 14 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने रविवार को गांव बाम्बड़ में कूडियाराम की मूर्ति का अनावरण किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट से जल्द ही आरआरटीएस की मंजूरी मिलने जा रही है। आरआरटीएस के निर्माण के बाद रेवाड़ी व बाबल की सूरत तेजी से बदलेगी। केंद्रीय मंत्री का गांव में पहुंचने पर ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की। केंद्रीय मंत्री ने गांव में रोड के निर्माण कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कार्यक्रम के संयोजक एवं कूडियाराम यादव के पुत्र सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गबरू, हरीश यादव और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि मूर्ति स्थापित करके अपने पूर्वजों का मान-सम्मान बढ़ाने का नेक कार्य किया है। हम सभी को अपने पूर्वजों को याद रखते हुए उनके सम्मान में ऐसे कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में पूरे देश और प्रदेश सहित रेवाड़ी जिले का भी तेजी से विकास हो रहा है। रेवाड़ी युवाओं को रोजगार मुहैया करवाने के साथ-साथ नेशनल हाईवे, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। जिले में विभिन्न तरह की संस्थाएं स्थापित होने से लोगों को इनका लाभ मिल रहा है। आज रेवाड़ी का देश-विदेश में डंका बज रहा है। इस अवसर पर ग्रामीणों की ओर रखी गई मांगों को भी उचित कार्रवाई करते हुए पूरा करने का आश्वासन दिया। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से रेवाड़ी का चहुंमुखी विकास हो रहा है। एम्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और आने वाले दिनों में रेपिड मेट्रो का कार्य भी जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कूडियाराम यादव की मूर्ति स्थापित करने के लिए सरपंच प्रतिनिधि धर्मबीर गबरू, हरीश यादव, राहुल यादव और प्रदीप यादव सहित पूरे परिवार की सराहना की। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, डीएसपी सुरेंद्र श्योराण, चेयरमैन कंवर सिंह, अनिल रायपुर, सरपंच प्रवीन चैधरी, कार्तिक, रामसिंह और मनोज सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।




हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के लिए अब 17 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन: डीसी
सुशासन दिवस पर राज्य व जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व टीम को किया जाएगा पुरस्कृत
रेवाड़ी, 14 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत आगामी 25 दिसंबर 2025 को साल 2024-2025 में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘गुड गवर्नेंस अवॉर्ड’ दिए जाएंगे। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 17 दिसंबर 2025 कर दिया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना के अंतर्गत उन अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कृत कर शासन में उत्कृष्टता को बढ़ावा देना है, जिनके अभिनव, अभ्यास और असाधारण प्रयास पूरे राज्य में बेहतर शासन में योगदान करते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सुशासन पुरस्कार के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, सोसाइटी, विश्वविद्यालय, हरियाणा सरकार के अधीन उपक्रम के सभी पात्र कर्मचारी (रेगुलर या कॉन्ट्रैक्ट वाले) अपने-अपने ऑफिस-हेड या विभागाध्यक्ष या संबंधित एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी के जरिए ऑनलाइन पोर्टल haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर 17 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसमें प्रोजेक्ट, स्कीम, प्रोग्राम का चयन करने उपरांत नॉमिनेट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एडमिनिस्ट्रेटिव सेक्रेटरी, विभागाध्यक्ष और आईएएस ऑफिसर को इनमें शामिल नहीं किया गया है। डीसी ने बताया कि सभी इच्छुक अधिकारियोंध्अधिकारियों या कर्मचारियों की टीम, जिन्होंने बहुत अच्छा और इनोवेटिव काम किया है, वे अपने आवेदन विभागाध्यक्ष, विभाग के कार्यालयध्संगठन को भेज सकते हैं, जिनकी उनके द्वारा जांच की जाएगी और अपनी सिफारिशों के साथ आगे भेजी जाएगी। स्टेट अवॉर्ड सभी कर्मचारियों के लिए पोर्टल पर अपलोड करने के लिए खुला है, जो स्टेट लेवल पर दिए जाएंगे और हर जिले के लिए डिस्ट्रिक्ट-लेवल अवॉर्ड डिस्ट्रिक्ट लेवल पर दिए जाएंगे। कोई भी डिपार्टमेंट अपने-अपने डिपार्टमेंट में एक से ज्यादा स्कीम के लिए कर्मचारी का नाम प्रस्तावित कर सकता है। उन्होंने बताया कि सभी विजेताओं को एक ट्रॉफी, मुख्य सचिव के हस्ताक्षर किया हुआ अवॉर्ड सर्टिफिकेट और नकद इनाम दिया जाएगा। इससे संबंधित विस्तार से जानकारी वेबसाइट https://csharyana.gov.in और haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in पर उपलब्ध हैं।

आरकेवीवाई स्कीम के तहत कृषि यंत्रों का किया भौतिक सत्यापन
रेवाड़ी, 14 दिसम्बर, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के तहत रविवार को अनाज मंडी रेवाड़ी में कृषि यंत्रों का भौतिक सत्यापन किया गया। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आरकेवीवाई स्कीम वर्ष 2025-26 के फसल अवशेष प्रबंधन घटक के कृषि यंत्रों पर किसानों को 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके उपरांत उपायुक्त महोदय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में किसानों को अनुदान उपलब्ध कराने के लिए चयन लिया गया था। निर्धारित तिथि तक कृषि यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड करने वाले चयनित किसानों का जिला स्तरीय कमेटी द्वारा रविवार को अनाज मंडी रेवाड़ी में कृषि यंत्र सुपर सीडर, रीपर बाईन्डर व कॉप रीपर का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि सुपर सीडर पर कीमत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 105000 रुपए तक, स्वचालित रीपर बाईन्डर पर 250000 रुपए तक व ट्रैक्टर चालित कॉप रीपर पर 37500 रुपए तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। जिला स्तरीय कमेटी में सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा, उत्पाद एवं कराधान अधिकारी नरेश चैधरी, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र रामपुरा डा. विश्वजीत, सुनिल कुमार, सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी डा. कुरडाराम व कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र पाल सदस्य शामिल रहे।



हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश अब हर वीटा पैकेट पर!
चंडीगढ, 14 दिसम्बर, अभीतक: आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी के संकल्प को साकार करने की दिशा में वीटा द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। अब वीटा के प्रत्येक पैकेट पर हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी का संदेश अंकित किया जाएगा। जिससे आम जनमानस में स्वदेशी के प्रति जागरूकता और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक बल मिलेगा। वीटा द्वारा शुरू की गई। इस पहल का मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनीएवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन लाल बडौली ने स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। यह पहल देशवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित करेगी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को साकार करने में सहायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र पूनिया, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश संयोजक आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान श्री पर्व शर्मा, वीटा (हरियाणा) के चेयरमैन राम अवतार गर्ग सहित वीटा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
लखनऊ: केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चैधरी को निरविरोध भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
चण्डीगढ़ – सीएम आवास पर बीएलए-1 बैठक’
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया सम्बोधित
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने भी किया सम्बोधित
संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्य योजना पर मंथन
सरकार और संगठन के बीच समन्वय को लेकर चर्चा
संगठन की शक्ति, सरकार का संकल्प – हर बूथ मजबूत
मुख्यमंत्री आवास पर बीएलए-1 के साथ मंथन
भाजपा हरियाणा परिवार के बीएलए-1 (बूथ लेवल एजेंट) के साथ मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ संबोधित किया।
इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर कार्ययोजना तथा सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संगठन और सरकार के सशक्त तालमेल से ही जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी रूप से पहुँचाया जा सकता है।
इस अवसर पर मैंने बीएलए-1 की भूमिका को चुनावी प्रक्रिया की रीढ़ बताते हुए उन्हें सक्रिय एवं सजग रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा, प्रदेश महामंत्री श्री सुरेंद्र पूनिया एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।




भारतीय जनता पार्टी की लहर सारी सीमाओं को लांघकर पूरे देश में आगे बढ़ती जा रही: ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में भाजपा द्वारा 50 सीटें जीतना बहुत बड़ी बात: अनिल विज’
चंडीगढ, 14 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लहर सारी सीमाओं को तोड़कर पूरे देश में दिन प्रतिदिन आगे बढ़ती जा रही है और तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव के नतीजे यही बताते हैं। आज मीडिया कर्मियों के सवालों के जवाब देते हुए श्री विज ने बताया कि केरल में तिरुवनंतपुरम नगर निगम चुनाव में 50 सीटें भाजपा द्वारा जितना बहुत बड़ी बात है। गौरतलब है कि तिरुवनंतपुरम में नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी ने जीता है और वहां पर कई दशकों से सत्तासीन एलडीएफ को पराजित किया है। उल्लेखनीय है कि शशि थरूर ने लिखा है कि मैं तिरुवनंतपुरम में बीजेपी के ऐतिहासिक प्रदर्शन को स्वीकार करना चाहता हूं। शहर नगर निगम में उनकी महत्वपूर्ण जीत पर विनम्र बधाई देता हूं। यह एक मजबूत प्रदर्शन है, जो राजधानी के राजनीतिक परिदृश्य में एक उल्लेखनीय बदलाव को दिखाता है। मैंने 45 साल के एलडीएफ के कुशासन से बदलाव के लिए प्रचार किया था, लेकिन मतदाताओं ने एक दूसरी पार्टी को पुरस्कृत किया है। यही लोकतंत्र की खूबसूरती है। लोगों के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए, चाहे वो यूडीएफ के लिए हो या मेरे निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के लिए। हम केरल की बेहतरी के लिए काम करते रहेंगे। लोगों की जरूरतों की वकालत करते रहेंगे और सुशासन के सिद्धांतों को बनाए रखेंगे तथा आगे बढ़ते रहो।

ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज का वोट चोर गद्दी छोड़ रैली को लेकर कांग्रेस पर कड़ा प्रहार
कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए पहले से स्यापा करती आ रही, अब वोट चोर गद्दी छोड़ की 13वीं कर रही: अनिल विज
’पिछले लंबे समय से देश में जहां-जहां चुनाव हुए हैं कांग्रेस पार्टी हारती आ रही: विज
कांग्रेस जीते हुए विधायकों से इस्तीफा लेती, फिर दिल्ली में जाकर रैली करती: विज
चंडीगढ, 14 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस द्वारा दिल्ली की जा रही वोट चोर गद्दी छोड़ रैली पर कड़ा प्रहार करते हुए कटाक्ष किया और कहा कि कांग्रेस अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए लंबे समय से पहले से स्यापा कर रही थी और आज यह वोट चोर गद्दी छोड़ की 13वीं कर रही हैं। इस बारे में मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले लंबे समय से देश में जहां-जहां चुनाव हुए हैं कांग्रेस पार्टी हारती आ रही है। कांग्रेस अपनी को लेकर कभी इवीएम पर सवाल उठाती हैं तथा अब यह वोट चोरी की बात कर रही हैं, जबकि कांग्रेस वाले जनता के सामने यह आज तक स्पष्ट नहीं कर सके कि वोट चोरी कैसे हुई। उन्होंने कहा कि जिन मतदाता सूचियां पर हम चुनाव लड़कर जीते हैं वही मतदाता सूचियां कांग्रेस के उम्मीदवारों के पास भी थी और अगर यह मतदाता सूचियां गलत थी तो जहां-जहां से कांग्रेस के विधायक जीते हैं पहले उनका इस्तीफा लेते, फिर दिल्ली में जाकर रैली करते।



पंचकूला- पंचकमल भाजपा कार्यालय में गृहमंत्री अमित शाह का सुनेंगे भाषण’
केंद्रीय गृहमंत्री के भाषण को देखेंगे मंत्री और विधायक
लोकसभा में दिया गया भाषण स्क्रीन पर देखेंगे मंत्री
मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडोली रहेंगे मौजूद
तमाम मंत्री और विधायक भी गृहमंत्री का सुनेंगे भाषण

दिल्ली- मंत्री नितिन नबीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी’
भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।
बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नबीन
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी भाजपा अध्यक्ष मोहनलाल बडोली के साथ भाजपा हरियाणा के मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों के साथ पंचकमल भाजपा कार्यालय के अटल सभागार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लोकसभा में दिया गया भाषण सुनते हुए।
यमुनानगर में महिला की गर्दन कटी नग्न लाश मिलने के ठीक एक सप्ताह बाद केस में सनसनीखेज खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक, यह लाश उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी उमा की थी। उसकी हत्या करने वाला मुस्लिम प्रेमी बिलाल निकला। बिलाल दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। उमा पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी। जानकारी अनुसार अब बिलाल की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। 14 दिसंबर को निकाह होना था। उससे पहले ही वो पकड़ा गया। पुलिस की पूछताछ में उसने जो खुलासा किया वो सिहराने वाला है। बिलाल ने कबूला कि उमा उसके ऊपर शादी का दबाव बना रही थी। जबकि बिलाल के परिजन उसकी शादी तय कर चुके थे। अपनी शादी से पहले उमा को ठिकाने लगाने की सोची। जानकारी अनुसार इसी साजिश के तहत पिछले रविवार को घुमाने के बहाने उमा को साथ लाया। रास्ते में कार की सीट बेल्ट से गला घोंट दिया। पकड़ा न जाए और लाश की शिनाख्त न हो, इस मकसद से शव की गर्दन काट ली और शरीर के कपड़े भी उतार दिए। फिर लाश को पांवटा हाईवे के पास बहादुरपुर (प्रतापनगर) में पॉपुलर की नर्सरी में फेंक गया। कटे सिर को कलेसर जंगल में फेंक दिया, ताकि जानवर खा लें। जानकारी अनुसार रविवार को महिला का सिर हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर लालढांग के पास बरामद हो गया है। हत्या आरोपी बिलाल ने सिर को पॉलिथीन में डालकर फेंका था। रविवार दोपहर को सीआईए की टीम आरोपी बिलाल को मौके पर लेकर पहुंची। उसकी निशानदेही पर सिर बरामद हुआ। जिस जगह सिर मिला वो कलेसर जंगल में ही पड़ती है और इस तरफ आवाजाही कम रहती है। यहां गहरी खाई है।
सोशल मीडिया गु्रप से साभार
चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था, हार का ठीकरा फोड़ कांग्रेस खीझ मिटा रही है: प्रो. रामबिलास शर्मा
महेंद्रगढ़, 14 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रोफेसर रामबिलास शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उस पर हार का आरोप लगाकर कांग्रेस पार्टी अपनी खीझ मिटाने का काम कर रही है। चुनाव आयोग पर आरोप लगाने से कांग्रेस को कोई लाभ नहीं मिलने वाला। प्रो. शर्मा ने प्रेस के नाम जारी बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में लगातार घट रहे अपने जनाधार से हताश होकर इस तरह के आरोप लगा रही है। इसी कड़ी में दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की रैली भी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई, जिसमें लोगों ने कोई खास रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह वोट चोरी जैसे निराधार आरोप लगा रही है। जनता कांग्रेस के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर रही है। प्रो. शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि यदि भाजपा वोट चुराती तो हरियाणा में कांग्रेस को इतनी सीटें कैसे मिलतीं। उन्होंने कहा कि यह बड़े आश्चर्य की बात है कि कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। कांग्रेस को यह स्वीकार करना चाहिए कि अपने लंबे शासनकाल में उसने देश को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी और अनेक समस्याएं दीं, जिसके कारण जनता उससे नाराज है। प्रो. शर्मा ने कहा कि भाजपा द्वारा केंद्र और प्रदेश में लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों के कारण जनता भाजपा की नीतियों पर लगातार विश्वास जता रही है और चुनावों में जीत दिला रही है।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विधिक सेवाओं के बारे में किया जागरूक’
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और शकुंतलम संगीत एवं नाट्य संस्था ने संयुक्त रूप से किया कार्यक्रम का आयोजन’
रेवाड़ी, 14 दिसम्बर, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और शकुंतलम संगीत एवं नाट्य संस्था के संयुक्त तत्वावधान में सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन व दिशा निर्देशानुसार और रंगकर्मी सतीश मस्तान के निर्देशन में रविवार को बस स्टैंड और बीएमजी मॉल में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को नशा नहीं करने और अनेक विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया।नाटक के दौरान लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली अनेक कानूनी सेवाओं की जानकारियों के पंपलेट्स भी वितरित किए गए। नुक्कड़ नाटक में राधिका, शिवानी, मानसी, रिंका, कशिश, आयशा, प्रिया, विधि, दीपक सैनी और यशपाल शर्मा कलाकारों ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से एडवोकेट यशपाल शर्मा, एडवोकेट भारती अरोड़ा व पैरा लीगल वालंटियर धीरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



सर्दी के मौसम में धुंध व कोहरे को लेकर झज्जर पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, वाहन चालकों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील
झज्जर, 14 दिसम्बर, अभीतक: सर्दी का मौसम गहराने के साथ ही सुबह और देर शाम के समय कोहरे की स्थिति बननी शुरू हो गई है। ऐसे में सड़क हादसों की संभावनाएँ भी बढ़ जाती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने आमजन एवं वाहन चालकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह (एडीजीपी)ने कहा कि मौसम में बदलाव के दौरान धुंध के कारण कई बार छोटे-बड़े सड़क हादसे घटित होते हैं, जिन्हें केवल थोड़ी सी सावधानी से रोका जा सकता है। इसलिए सभी वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पूरी सतर्कता के साथ गाड़ी चलाएँ। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने बताया कि कोहरे में गाड़ी चलाते समय सबसे महत्वपूर्ण है कि वाहन चालक सड़क के बाएँ किनारे को ध्यान में रखते हुए वाहन को नियंत्रित गति में चलाएँ। कोहरे में दृश्यता कम हो जाती है, इसलिए आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने चेताया कि हाई बीम का प्रयोग कतई न करें, क्योंकि इससे रोशनी कोहरे में बिखर जाती है और दृश्यता और भी कम हो जाती है। इसके स्थान पर लो बीम पर हेडलाइट रखें, जिससे आगे का रास्ता बेहतर दिखाई देगा और सामने वाले वाहन को भी आपकी गाड़ी स्पष्ट दिख सकेगी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि हाईवे पर सड़कों के किनारे बनी पीली लाइन को फॉलो करना अत्यंत उपयोगी होता है। इससे वाहन चालक दिशा भटकने से बचते हैं। उन्होंने कहा कि यदि मोड़ लेना हो तो काफी पहले से इंडिकेटर दें ताकि पीछे आने वाले वाहन चालक को समय रहते संकेत मिल सके और दुर्घटना टाली जा सके। कोहरे में केवल फॉग लाइट जलाकर और हेडलाइट बंद कर वाहन चलाना भी खतरनाक स्थिति पैदा कर सकता है, क्योंकि दूर से आने वाले वाहन को सिर्फ फॉग लाइट ठीक से दिखाई नहीं देती। इसलिए हेडलाइट व फॉग लाइट दोनों का संतुलित उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट अवश्य लगवाएँ, क्योंकि यह घने कोहरे को चीरकर रोशनी आगे तक पहुँचाने में मदद करती है। साथ ही, कोहरे के दौरान वाहन की गति बिल्कुल नियंत्रित रखें और अनावश्यक ओवरटेक करने से बचें। यदि कोहरा बहुत घना हो, तो जब तक संभव हो सड़क पर निकलने से परहेज करें। ट्रक, टैंपो व भारी वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए जाने पर विशेष जोर दिया गया है, ताकि कम दृश्यता की स्थिति में भी पीछे से आने वाले वाहन उन्हें आसानी से देख सकें।पुलिस ने भारी वाहनों के चालकों को भी चेताया है कि वे किसी होटल, ढाबे या दुकान के सामने सड़क पर गाड़ी न खड़ी करें। इससे पीछे से आने वाले वाहन चालकों को अचानक रुकावट का अंदेशा नहीं होता और हादसे की संभावना बढ़ जाती है। यदि किसी वाहन में तकनीकी खराबी आ जाए, तो उसे सड़क के किनारे काफी दूर हटाकर खड़ा करें और उसकी सभी लाइटें चालू रखें ताकि वाहन दूर से ही दिखाई दे सके। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष गश्त बढ़ाने और धुंध के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य है कि किसी भी तरह सड़क दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आमजन सुरक्षित रूप से सफर कर सके।
दिल्ली- मंत्री नितिन नबीन को मिली बड़ी जिम्मेदारी’
भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।
बिहार सरकार में मंत्री हैं नितिन नबीन
परिवहन और बिजली मंत्री अनिल विज रविवार को एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच
चंडीगढ: रविवार को परिवहन एवं बिजली मंत्री अनिल विज सडक हादसे से बाल-बाल बच गए। जानकारी अनुसार पड़ाव क्षेत्र में काफिले के बीच अचानक एक वाहन घुस आया। जिसने मंत्री की कार को जोरदार टक्कर मार दी। लेकिन इस हादसे में मंत्री अनिल विज को कोई चोट नहीं आई और श्री विज पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि मंत्री अनिल विज के आगे और पीछे सुरक्षा वाहनों का काफिला चल रहा था। इसी दौरान एक काले रंग की कार ने सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए सीधे मंत्री की गाड़ी को निशाना बना दिया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के तुरंत बाद काफिले में तैनात पुलिसकर्मी और कमांडो अलर्ट हो गए। सुरक्षा बलों ने तुरंत उस वाहन को घेर लिया और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन चला रहा व्यक्ति हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स का कर्मचारी बताया जाता है।