Haryana Abhitak News 23/12/25

एच.डी. शिक्षण संस्थाओं के उत्कृष्ट योगदान की बदौलत संस्था निदेशक बलराज फौगाट एवं निदेशक बलजीत नेहरा को मिला नेशनल एजुकेशन अवार्ड 2025 सम्मान
झज्जर, 23 दिसम्बर, अभीतक: एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विद्यालय के निदेशक श्री बलराज फौगाट एवं निदेशक बलजीत नेहरा को शिक्षा जगत में उनके उत्कृष्ट, नवाचारी एवं प्रेरणादायक योगदान के लिए ‘फ्यूचर चैलेंज ऑफ एजुकेशन 2.0 तथा नेशनल एजुकेशन अवार्ड 2025’ से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान चितकारा यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चितकारा यूनिवर्सिटी एवं एजुफ्यूचर प्रिंसिपल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया, जिसमें शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अनेक शिक्षाविद, विद्यालय निदेशक एवं प्राचार्य उपस्थित रहे। समिति ने बताया कि श्री बलराज फौगाट एवं श्री बलजीत नेहरा ने अपने कुशल नेतृत्व में एच.डी. पब्लिक स्कूल को अनुशासन, संस्कार एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली का उत्कृष्ट केंद्र बनाया है। उन्होंने शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देते हुए स्मार्ट क्लासरूम, मूल्य आधारित शिक्षा, सह-शैक्षणिक गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया। उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। सम्मान ग्रहण करते हुए श्री बलराज फौगाट ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन समिति, समर्पित शिक्षकों एवं मेहनती विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नैतिक मूल्यों और नवाचार को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार, अभिभावकों ने श्री बलराज फौगाट एवं श्री बलजीत नेहरा को इस गौरवपूर्ण सम्मान के लिए हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गांव डीघल में आयोजित कैंप में एग्री स्टैक आईडी की प्रकिया का जायजा लेते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।

डिजिटल युग में किसानों के लिए एग्री स्टैक आईडी बेहद जरूरी: एसडीएम
एसडीएम रेणुका नांदल ने गांव डीघल में एग्री स्टैक योजना के अंतर्गत आयोजित कैम्प का किया निरीक्षण
प्रत्येक किसान की फॉर्मर आईडी बनाएं अधिकारी,किसानों को सुगमता से मिलेगा योजनाओं का लाभ
बुधवार 24 दिसम्बर को गांव जहाजगढ़ व बिसाहन में आयोजित किए जाएंगे एग्री स्टैक कैंप

बेरी, 23 दिसम्बर, अभीतक: केंद्र सरकार की डिजिटल पहल एग्री स्टैक के अंतर्गत मंगलवार को खंड बेरी के गांव डीघल व दूबलधन में किसानों की एग्री स्टैक आईडी बनाने के लिए विशेष कैम्पों का आयोजन किया गया। एसडीएम रेणुका नांदल ने गांव डीघल में आयोजित कैंप में आईडी प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि इन कैम्पों का उद्देश्य किसानों को एग्री स्टैक से जोडकर उन्हें सरकारी योजनाओं, कृषि सेवाओं एवं बाजार संबंधी सुविधाओं का लाभ प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक भारत सरकार द्वारा विकसित एक डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर है, जो कृषि क्षेत्र के लिए एकीकृत डेटाबेस एवं सेवाओं का समूह है। इसके माध्यम से किसान की पहचान, भूमि रिकॉर्ड एवं अन्य महत्वपूर्ण आंकड़ों को डिजिटल रूप से जोड़ा जाता है। इससे किसानों को सटीक जानकारी प्राप्त होती है तथा सरकारी संस्थाओं को किसानों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं प्रदान करने में सहायता मिलती है। उन्होंने क्षेत्र के किसानों से एग्री स्टैक आईडी बनवाने का आह्वान किया। वहीं खंड कृषि अधिकारी डॉ अशोक रोहिल्ला ने किसानों को एग्री स्टैक के उद्देश्य, लाभ एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा किसानों की मौके पर ही एग्री स्टैक आईडी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण करवाई। उन्होंने बताया कि जिस भी व्यक्ति के नाम कृषि आधारित भूमि है केवल उसी किसान की आईडी बनेगी।
उन्होंने बताया कि बुधवार 24 दिसम्बर को गांव जहाजगढ़ व बिसाहन में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर कृषि सुपरवाइजर अरुण कुमार, एटीएम नवीन कुमार,पटवारी प्रवीण कुमार,संजय व सचिन, सरपंच सतीश कुमार सहित अन्य ग्रामीण व सबंधित विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

बहादुरगढ़: बहादुरगढ़ में मामूली कहासुनी को लेकर चले चाकू, तलवार और कैंची।
चार लोग गम्भीर रूप से घायल।
घायलों को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में करवाया गया भर्ती।
एचएसआइआइडीसी सेक्टर 4 बी की घटना।
घालय धर्मराज, देवराज, बलराम और रामराज मूलरूप से बिहार के हैं रहने वाले।
गाड़ी के सामने अड़ी हुई गाड़ी हटाने को लेकर हुआ विवाद।
कन्टेनर चालक ने सामने खड़ी टाटा ऐस गाड़ी को पीछे लेने के लिए कहा तो टाटा ऐस चालक ने किया साथियों के साथ मिलकर हमला।
दर्जन भर लोगों ने कन्टेनर सवार चालक और मजदूरों को पीटा।
मामले की जांच में जुटी पुलिस।
हमलावर फरार।

भिवानी में दुकान में कंप्रेसर फटा, 2 की मौत
धमाके के साथ टूटी छत और दीवारय बाइक रिपेयर शॉप में हादसा
गुरुग्राम
दी ठेका के फरार पार्टनर सुग्रीव एयरपोर्ट से अरेस्ट
10 करोड़ की अवैध विदेशी शराब मिली थी, इंडोनेशिया के बाली से डिपोर्ट

नारनौल में खाट पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला,टप्क्म्व्रूबोलेरो कैंपर में आए हमलावरय लाठियों व रॉड से किए कई वार
नारनौल में खाट पर सो रहे युवक पर जानलेवा हमला,टप्क्म्व्रूबोलेरो कैंपर में आए हमलावरय लाठियों व रॉड से किए कई वार
सोहना फार्म हाउस पर अवैध पार्टी में पुलिस की रेड,
16 विदेशी नागरिकों सहित 18 गिरफ्तार, लाखों रुपए कैश, कीमती शराब बरामद
हांसी में आज उपमंडल कार्यालय होगा जिला सचिवालयरूडीसी सहित कई विभागों के अफसर बैठेंगेय एक दिन पहले हुआ नोटिफिकेशन
फरीदाबाद में दिशा कमेटी की बैठक शुरूरूमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर पहुंचे, विधायक सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद
कैथल में बिजली कर्मचारियों ने की हड़तालरूजिलेभर से 900 से ज्यादा कर्मचारी शामिल हुए, ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी का विरोध
भिवानी के सिंघानी में सीएम फ्लाइंग की रेडरूचार पिकअप में भरी अवैध लकड़ी जब्त, सवा दो लाख का जुर्माना
सोनीपत में ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 21.18 लाख हड़पेरूफर्जी वॉट्सऐप ग्रुप से फंसायाय हाई नेटवर्थ अकाउंट का दिया लालच
डॉक्टर मर्डर केस में 4 घंटे चला क्रॉस एग्जामिनेशनरूहार्ट-फेल्योर से मौत की दलील, हेड इंजरी साबित, 5 आरोपियों को फांसी की सजा
यमुनानगर में 9 माह की गर्भवती लापता
यूपी की रहने वाली, पति को काम से लौटने पर खाली मिला घर

सोनीपत हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
स्कॉर्पियो ने मारी टक्करय तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था

झज्जर में गामीणों की शिकायत पर कोच निलंबित
दर्जनों गांव के खिलाड़ी प्रेक्टिस करने पहुंच रहे, फोन करने पर भड़कते थे

गोहाना क्षेत्र में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में लाखों की चोरी
कंप्यूटर के उपकरण, राशन के साथ बर्तन और 5 गैस सिलेंडर भी ले गए

सिरसा में दो महिलाओं पर तेजधार हथियारों से हमलारूबहन से मिलने आई थी, दोनों को अकेली पाकर घर में घुसे पड़ोसी
सिरसा पेस्टिसाइड यूनियन प्रधान का किसानों पर बयान का टप्क्म्व्रूराधे गांधी बोले-तथाकथित किसान-नेता शहर में नहीं घुसते, तारीफों में गरिमा भूले

बहादुरगढ़ के छारा में खेतों से बिजली तार चोरी
फसल की सिंचाई में हो रही देरी, किसान की कार्रवाई की मांग
चंडीगढ़ नशा तस्करी केस में आरोपी को 10 साल कैदरूएक लाख जुर्माना लगा, कोर्ट ने कहा-सख्त सजा जरूरी है
नारनौल में 21 साल की लड़की घर से लापतारूठ। में पढ़ती है, घर से कॉलेज गई थीय मोबाइल भी ले गई साथ
फतेहाबाद की महिला से 64 लाख हड़पेरूव्यापार में निवेश का दिया झांसाय पंजाब के दंपती ने की वारदात

भारतीय खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला’
सभी खेल महासंघों को दी एक साल की मोहलत,
चुनाव को 31 दिसंबर 2026 तक स्थगित करने की मंजूरी,
राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम लागू करने का निर्देश,
सभी खेल महासंघों को नए कानून के तहत संविधान बदलना होगा,
बदलाव के लिए खेल महासंघों को पर्याप्त समय दिया है मंत्रालय ने।

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम के आदेश पर खेल विभाग ने की सख्त कार्रवाई!
झज्जर (खरहर) में बच्चों को नियमित ट्रेनिंग न देने और ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कोच अजय राठी को सस्पेंड कर दिया गया है।
सरकार खिलाड़ियों के हितों का पूरा ध्यान रख रही है। किसी भी प्रशिक्षक द्वारा ड्यूटी में लापरवाही या दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।ष्- खेल राज्य मंत्री

झज्जर के सिलानी में तूड़े से भरा ट्रक कार पर पलटा, 5 लोगों की मौत, सिलानी गांव के पास दर्दनाक हादसा
झज्जर में सिलानी गांव के पास तूड़ी से भरा तेज रफ्तार ट्रक एक कार पर पलट गया।
इस भीषण सड़क हा,दसे में कार सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौ,त हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं।
कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए झज्जर के सामान्य अस्पताल भिजवाया।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और परिजनों को संबल प्रदान करे।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

बागवानी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की विशेष अनुदान योजनाएं: डीसी
सब्जी व मशरूम उत्पादन से किसानों की आय में हो रही उल्लेखनीय वृद्धि

बेरी, 23 दिसम्बर, अभीतक: प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में बागवानी क्षेत्र को प्रोत्साहित करने हेतु विशेष अनुदान योजनाएं लागू की गई हैं। इन योजनाओं के अंतर्गत सब्जियों, मशरूम एवं आधुनिक तकनीक आधारित खेती के लिए किसानों को आकर्षक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सब्जियों की खेती पर किसानों को 15,000 से 25,500 रुपये प्रति एकड़ तक का प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, बांस आधारित सब्जी उत्पादन पर 31,250 से 53,125 रुपये, आयरन स्टेकिंग तकनीक पर 70,500 से 1,19,850 रुपये तक की सहायता दी जा रही है। वहीं, प्लास्टिक मल्चिंग के लिए दो रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर से अनुदान उपलब्ध है। इसी प्रकार मशरूम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मशरूम झोपड़ी निर्माण हेतु 22,500 से 25,500 रुपये तथा मशरूम ट्रे पर 15,000 से 25,500 रुपये प्रति किसान की सहायता प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, बागवानी मशीनरी एवं उपकरणों की खरीद पर लागत मूल्य का 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ राजेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर जिले के किसान बेहतर आमदनी प्राप्त कर रहे हैं। विभागीय सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन से किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़ते हुए उन्नत एवं लाभकारी फसलों की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि बांस स्टेकिंग तकनीक अपनाकर किसान लगभग 4 लाख रुपये प्रति एकड़ तक का लाभ अर्जित कर रहे हैं, जबकि गाजर की खेती से किसानों को करीब 2 लाख रुपये प्रति एकड़ तक की आय हो रही है। उन्होंने बताया कि विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल पर बागवानी फसलों का पंजीकरण कराना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीकरण के आधार पर पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत एक किसान अधिकतम 5 एकड़ तक सब्जी फसलों पर अनुदान का लाभ ले सकता है। अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए किसान जिला बागवानी अधिकारी कार्यालय झज्जर से संपर्क कर सकते हैं।

रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ दिलाते निरीक्षक।

नशे के खिलाफ जागरूकता में हर वर्ग का सहयोग जरूरी: रेडक्रॉस सचिव
फस्र्ट एड ट्रेनिंग में छात्र-छात्राओं को सडक सुरक्षा एवं नशे के खिलाफ जागरूकता की दिलाई शपथ

बेरी, 23 दिसम्बर, अभीतक: रेडक्रॉस भवन में मंगलवार को डीसी एवं जिला रैडक्रास सोसायटी के अध्यक्ष स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में फस्र्ट एड प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव देवेन्द्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से रेडक्रॉस के स्वयंसेवक बनने की अपील की। उन्होंने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दुर्घटनाओं के समय रक्तदान जीवन रक्षक सिद्ध होता है। हमें रक्तदान अवश्य करना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश ने छात्र-छात्राओं को कोहरे के मौसम में सुरक्षित यात्रा, यातायात नियमों के पालन तथा दुर्घटना की स्थिति में त्वरित सहायता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी सडक दुर्घटना की सूचना तुरंत 112 पर देने से घायलों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता सत्र में नशे से बचाव के लिए टोल फ्री नंबर 1933 की उपयोगिता बताई तथा नशा बेचने वालों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन 9050891508 की जानकारी दी। इस अवसर पर लेक्चरर विनय कुमार, रेड क्रॉस स्टाफ एवं प्रशिक्षणार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

विजेता प्रतिभागियों का सम्मान करते सवेरा स्कूल के अधिकारी।

खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत: मलिक
सवेरा स्कूल के खिलाडियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान

बेरी, 23 दिसम्बर, अभीतक: डीसी एवं जिला बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष स्वप्निल रविंद्र पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में संचालित सवेरा स्कूल के विशेष बच्चों ने वर्ष 2025 में स्पेशल ओलम्पिक भारत द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सराहनीय उपलब्धियों के उपलक्ष्य में मंगलवार को सवेरा स्कूल परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिला बाल कल्याण अधिकारी नरेंद्र मलिक ने खिलाडियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर खिलाडियों को स्पोट्र्स किट वितरित कर सम्मानित किया गया। जिला बाल कल्याण अधिकारी ने कहा कि विशेष बच्चों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा प्रशिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। ऐसे खिलाड़ी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और आने वाले समय में भी वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि विद्यालय के खिलाडियों ने साइक्लिंग (15 से 20 दिसम्बर, बोकारो-झारखंड), पावरलिफ्टिंग (23 से 27 सितम्बर, दिल्ली) तथा फुटबॉल (16 से 20 नवम्बर, पश्चिम बंगाल) प्रतियोगिताओं में भाग लेकर स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग प्रतियोगिता में पलक ने दो स्वर्ण पदक, तमन्ना ने एक रजत पदक तथा जतिन ने दो रजत पदक हासिल किए। पावरलिफ्टिंग में पलक ने स्वर्ण, साक्षी ने रजत एवं वंश ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं फुटबॉल प्रतियोगिता में चंद सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय एवं राज्य का मान बढ़ाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज होगी रोहतक में सुनवाई
बेरी, 23 दिसम्बर, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से बुधवार, 24 दिसंबर को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम रोहतक द्वारा चीफ इंजीनियर ओपी, प्रवर्तन परिमण्डल, राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

आईटीआई गुढा में अप्रेंटिसध्रोजगार मेला 29 दिसंबर को
बेरी, 23 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्रिल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के दिशा निर्देशानुसार 29 दिसंबर को आईटीआई गुढा में अप्रेंटिसशिपध्रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य एवं जिला नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि मेले में कई कंपनियां भाग लेंगी। जो आईटीआई पास छात्र छात्राएं अप्रेंटिस करना चाहते है, वो छात्र इस अप्रेंटिसशिप, रोजगार मेले में भाग ले सकते है। इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समय पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुड़ा में पहुंचना सुनिश्चित करें।

एनएसएस कैंप में दूसरे दिन विद्यार्थियों ने सीखे स्वस्थ रहने के गुरु
झज्जर, 23 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में चल रहे एनएसएस कैंप में आज दूसरे दिन विद्यार्थियों ने स्वस्थ रहने के गुरु सीखें। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में चल रहे कैंप में आज के सत्र में विद्यार्थियों को आचार्य बलदेव ने जीवन के बिना दवाओं के स्वस्थ जीवन की राह दिखाई।

अपनी पत्नी की हत्या करके सबूत मिटाने के लिए जलाने के मामले में मुख्य आरोपी पति गिरफ्तार
झज्जर, 23 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए थाना मछरौली पुलिस ने पत्नी की हत्या कर सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव जलाने के मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले की जानकारी देते हुए थाना माछरौली प्रबंधक निरीक्षक प्रमजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका आशा की मां द्वारा पुलिस को शिकायत दी गई थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी की शादी दिनांक 30 अप्रैल 2025 को हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार गांव खेड़ी सुल्तानपुर निवासी जतिन के साथ हुई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि शादी के बाद आरोपी ने उसकी बेटी की हत्या कर दी है।पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी पति ने 18ध्19 दिसंबर 2025 की रात को आशा की हत्या की और घटना को छिपाने के इरादे से उसी रात उसके शव को जला दिया, ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए, जिससे मामले को सुलझाने में अहम सुराग मिले।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जतिन निवासी खेड़ी सुल्तानपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां माननीय अदालत के आदेशानुसार उसे गहन पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।थाना मछरौली पुलिस द्वारा मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। झज्जर पुलिस अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्य करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

अवैध शराब के अलग-अलग मामलों में साथ दो आरोपी काबू
झज्जर, 23 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना के अतर्गत पुलिस चैकी डिघल की टीम ने अवैध शराब के अलग-अलग मामलों में दो आरोपियो को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वाले पर कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी की दो अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि जय भगवान निवासी शिमली जिला रोहतक अवैध शराब बेचने का काम करता है पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए के म भट्ट पर बनी दुकान पर पहुंची तो एक व्यक्ति दुकान में मिला जिसे अपना नाम जय भगवान बताया शक के आधार पर दुकान की तलाशी ली गई तो दुकान में रखें प्लास्टिक के कट्टे में से 12 बोतल देसी शराब की बरामद हुए। वही चैकी की दूसरी टीम में तैनात मुख्य सिपाही अंकित कुमार की पुलिस टीम चैकी के एरिया में तैनात थी। तैनात टीम को गुप्त सूचना मिली कि छोछी से महराना रोड पर भट्ठा के सामने राजेंद्र निवासी बीरधाना जिला झज्जर परचून की दुकान में अवैध शराब बेचता है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर दुकान के अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ मिला। जिसे अपना नाम राजेंद्र निवासी बिरधाना जिला झज्जर बताया शाक के आधार पर दुकान को चेक किया गया तो दुकान में प्लास्टिक का कटा मिला जिसके अंदर 12 बोतल देसी शराब की बरामद हुई। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए थाना दुजाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

सीआईए टु बहादुरगढ़ की बड़ी कार्रवाई
2 अवैध हथियार और 8 जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़, 23 दिसम्बर, अभीतक: बीते दिनों रोहतक में हुई गैंगवार की घटना के बाद झज्जर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जिस संबंध में मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधि में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचाने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिन दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए, बहादुरगढ़ सीआईए-2 पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीआईए बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को दो अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि सीआईए-2 की टीम द्वारा आसौदादृखरखोदा रोड पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली जिस गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जम्मूदृकटरा एक्सप्रेस-वे फ्लाईओवर के नीचे एक गाड़ी को रुकवाया गया जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जिनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल, 4 मैगजीन और 8 जिंदा कारतूस बरामद हुए।पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान गांव झरोठ, जिला सोनीपत निवासी जोगेंद्र और प्रदीप के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनके खिलाफ हत्या के प्रयास, लड़ाई-झगड़े सहित कई संगीन मामले जिला सोनीपत में पहले से दर्ज हैं। इसके अतिरिक्त दोनों आरोपी प्रॉपर्टी डीलर का काम भी करते हैं।प्रारंभिक पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार लेकर आए थे, जिन्हें किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में रखा गया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है कि हथियार किस उद्देश्य से लाए गए थे और इनके पीछे किसी बड़े आपराधिक गिरोह का हाथ तो नहीं है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीसीपी क्राइम अमित दहिया ने स्पष्ट किया कि झज्जर पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह सतर्क है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान से मिले भाजपा नेता अमित कसार
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान बोले, मोदी सरकार की ‘सबका साथ-सबका विकास’ नीति से हर वर्ग को मिल रहा लाभ

बहादुरगढ़, 23 दिसम्बर, अभीतक: जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हरियाणा के प्रदेश सचिव अमित पहलवान कसार ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों एवं जनकल्याणकारी नीतियों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भाजपा नेता अमित कसार से कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर चलते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार सत्ता को सेवा मानकर देश के गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के हित में योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। प्रदेश सचिव अमित कसार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों का अनुसरण करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश में सभी वर्गों के हित में योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर उतार रहे हैं। इसी का परिणाम है कि आज हरियाणा प्रदेश की जनता भाजपा के सुशासन में खुशहाली का अनुभव कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भी केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर जनहित के कार्यों को और गति देंगी।

शिक्षा क्षेत्र में इनोवेशन व उद्यमिता बढ़ाएगी केंद्र सरकार
एसजीटीयू में पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों व शिक्षकों के बूटकैंप का शुभारंभ

गुरुग्राम, 23 दिसम्बर, अभीतक: छात्रों, शिक्षकों में रचनात्मकता एवं समस्या समाधान कौशल को विस्तार देने तथा इनोवेशन व उद्यमिता को बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने विशेष मुहिम शुरू की है। इसके तहत पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के लिए केंद्रीय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद एवं शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल द्वारा एसजीटी यूनिवर्सिटी में संयुक्त रूप से तीन दिवसीय फेज-2 इनोवेशन, डिजाइन एवं उद्यमिता (आईडीई) बूटकैंप का शुभारंभ हुआ। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सुश्री अंशु सिंगला, उप निदेशक,एससीईआरटी, गुरुग्राम द्वारा किया गया। इस बूटकैंप में 190 से अधिक प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर पर अनेक शिक्षक, अधिकारी, विशेषज्ञ उपस्थित थे। इनमें डॉ. एम. चित्रा, एसोसिएट प्रोफेसर एवं प्रमाणित उद्यमिता शिक्षिका, ऋषिहुड विश्वविद्यालयय डॉ. मौमिता आचार्य, प्रोफेसर एवं पोष (पीओएसएच) प्रशिक्षक, रंगनाथ ओझा(स्पेशलिस्ट सॉफ्टवेयर इंजीनियर, शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल एवं एआईसीटीई), डॉ. अजीता श्रीवास्तव (बेनेट विश्वविद्यालय) सुमित महाजन, उद्यमी एवं वित्तीय सलाहकार, फेलो चार्टर्ड अकाउंटेंट तथा डॉ. सौरभ त्रिवेदी, संस्थापक, वेंचरबोल्ट उद्यमी, बौद्धिक संपदा विशेषज्ञ एवं ट्रेडमार्क अटॉर्नी विशेष रूप से शामिल थे। एसजीटी के कई प्रमुख अधिकारियों ने भी कैंप में सहभागिता की। इनमें प्रो (डॉ.) अतुल नासा, प्रो-वाइस चांसलर, ऋषि शर्मा, सीईओ, एसीआईसी, परवीन कुमार, चेतना अरोड़ा, आयुष केशरवानी प्रमुख रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों के लिए समूह गतिविधियां, गहन कार्य सत्र एवं इंटरेक्टिव कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। सहयोगात्मक एवं सहभागी शिक्षण पर विशेष बल देते हुए, प्रतिभागी नवाचार के क्यों, क्या और कैसे पहलुओं को गहराई से समझेंगे। इस बूटकैंप के माध्यम से प्रतिभागियों को शिक्षा में नवाचार के महत्व, परिवर्तन लाने की व्यावहारिक रणनीतियों तथा उद्यमशील सोच की शक्ति से परिचित कराया जाएगा। यह बूटकैंप उद्यमिता शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप देश के 25 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जा रहा है। इससे पूर्व, 17 दिसंबर को ऐसे ही बूटकैंप का औपचारिक आनलाइन शुभारंभ धीरज साहू, अतिरिक्त सचिव, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभागय प्रो. टी. जी. सीताराम, अध्यक्ष, एआईसीटीई तथा डॉ. अभय जेरे, उपाध्यक्ष, एआईसीटीई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों के लिए हुआ जांच शिविर का आयोजन
रेवाड़ी, 23 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त एवं जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार तथा जिला रेडक्रास सोसायटी सचिव बिजेन्द्र सोरोत के मार्गदर्शन में जिला रेडक्रास सोसायटी रेवाड़ी और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के उपक्रम एलिम्को के सहयोग से मंगलवार को बीडीपीओ कार्यालय डहीना व खोल में जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 95 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को शिविर में कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण बेटरी चलित तिपहिया साइकिल, व्हील चेयर और कृत्रिम उपकरण, वॉकर, छड़ी, बैसाखी, कान की मशीन हेतु चिन्हित किया गया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी, रेवाड़ी सचिव बिजेंद्र सोरोत सचिव ने पार्षदों, सरपंच, मेंबरों से खंड स्तर पर लगने वाले इन शिविरों में ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को इनका लाभ दिलाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर को विक्रमादित्य सामुदायिक भवन रेवाड़ी तथा सरकारी अस्पताल बावल में जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने इस शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को पहुंचने की अपील की।

बाल गृह आस्था कुंज का निरीक्षण करते डीसी अभिषेक मीणा।

बेसहारा बच्चे को तत्काल प्रभाव से दी जाए पुनर्वास की सहायता- डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने किया आस्था कुंज का निरीक्षण
रेवाड़ी के अलावा कोसली, धारूहेड़ा और बावल में हैं बाल भवन के सेंटर

रेवाड़ी, 23 दिसम्बर, अभीतक: जिला बाल कल्याण परिषद के चेयरमैन एवं डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि जिला में कोई भी बच्चा बेसहारा हो तो उस तक जिला प्रशासन की पुनर्वास सहायता तुरंत प्रभाव से पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण समिति को शिक्षा, पुलिस, स्वास्थ्य, स्थानीय निकाय, पंचायत आदि विभागों के साथ समन्वय बना कर रखना चाहिए। डीसी अभिषेक मीणा ने आज जिला के सरकारी बाल गृह आस्था कुंज का निरीक्षण कर रहे थे। सिविल हॉस्पिटल के समीप स्थित आस्था कुंज में उन्होंने बच्चों के रहने, भोजन, उनकी सुरक्षा, चिकित्सा व पढ़ाई आदि की व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आस्था कुंज में साफ-सफाई और पौष्टिक आहार का विशेष ध्यान रखा जाए। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ उनको चित्रकारी, संगीत, नृत्य आदि विधा भी सिखानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला बाल कल्याण समिति का दूसरे विभागों के साथ तालमेल बनाए रखने के लिए इनकी हर तीन माह में नियमित रूप से बैठक होनी चाहिए। बच्चों के स्वास्थ्य की जांच होनी चाहिए। किसी बच्चे को पढ़ाई या तकनीकी प्रशिक्षण में मदद की आवश्यकता हो तो जिला प्रशासन की ओर से उसकी पूरी सहायता की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि रेवाड़ी के अलावा बावल, कोसली तथा धारूहेड़ा में भी बाल भवन के केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिससे कि जिला में कहीं भी कोई बच्चा बेसहारा हो तो उस तक प्रशासन की मदद जल्दी पहुंचाई जा सके। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने डीसी को बताया कि इस समय आस्था कुंज में 16 बच्चे रह रहे हैं। जिनमें से पांच बच्चों को आरपीएस हसाका तथा 11 बच्चों को महाराजा अग्रसेन विद्यालय में पढ़ाया जा रहा है। बच्चों को गोद लेने के लिए बनाई गई स्पेशलाइज्ड एडॉप्शन एजेंसी के पास दो छोटे बच्चे हैं। जिनमें से एक बच्चे को गोद लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूसरे की जारी है। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन श्रुति शर्मा, सदस्य बलजीत यादव, एडवोकेट अमरजीत, कुसुम शर्मा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी दीपिका यादव, प्रोबेशन ऑफिसर अजमेर सिंह गोदारा, सरस्वती, अधीक्षक मुग्धा यादव, कौंसलर सुभाष, डा. अभिषेक, धर्मवीर आदि मौजूद रहे। समिति के पदाधिकारियों ने डीसी के निरीक्षण उपरांत बावल ओपन शेल्टर सेंटर का दौरा किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं तथा आवश्यकताओं का अवलोकन किया।

जिला परिवेदना समिति की बैठक 26 को बाल भवन में- डीसी
हरियाणा के शहरी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल करेंगे अध्यक्षता

रेवाड़ी, 23 दिसम्बर, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक शुक्रवार, 26 दिसंबर को दोपहर 2 बजे बाल भवन रेवाड़ी स्थित ऑडिटोरियम में होगी। जिसकी अध्यक्षता हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 13 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। जिनमें 6 नए व 7 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय और नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

डीसी अभिषेक मीणा

महिलाओं को आत्मनिर्भर व स्वावलंबी बनाने के लिए चलाई जा रही विधवा अनुदान योजना: डीसी
रेवाड़ी, 23 दिसम्बर, अभीतक: सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त, स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की ओर से हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से महिलाओं के उत्थान व स्वरोजगार स्थापित करने में सहायता प्रदान कर रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में विधवा अनुदान योजना शुरू की है जिसके तहत महिलाओं को तीन लाख रुपए तक का ऋण बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए वही महिलाएं पात्र होंगी, जिनकी पारिवारिक आय तीन लाख रुपए या फिर इससे कम हो तथा महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कोई भी महिला पहले किसी ऋण मामले में डिफाल्टर ना हो और वह हरियाणा की स्थाई निवासी होनी चाहिए। डीसी ने बताया कि यह योजना महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बेहद कारगर है। इस योजना का सहारा लेकर महिलाओं के जीवन स्तर में भी सुधार आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि विधवा अनुदान योजना के तहत बैंक ऋण के ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा वहन की जायेगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपए होगी। महिलाएं स्वरोजगार स्थापित करके दूसरे नागरिकों को भी रोजगार प्रदान कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा महिला विकास निगम की विधवा अनुदान योजना के तहत विधवा महिलाएं डेयरी, ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, पापड़ बनाना, अचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, स्कूल यूनिफार्म सिलना आदि काम शुरु कर सकती हैं।
ये दस्तावेज अनिवार्य
योजना का लाभ लेने के लिए निर्धारित दस्तावेज आवेदन पत्र के साथ जमा करवाने होंगे। इन दस्तावेजों में आवेदन पत्र, राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र आदि शामिल है। इसके अलावा सभी दस्तावेजों की दो-दो प्रतियां होनी आवश्यक है। इस योजना की अधिक जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी के कार्यालय सती कॉलोनी गली नंबर 3, नजदीक नाई वाली चैक रेवाड़ी या दूरभाष नंबर 1274-225294 पर संपर्क कर सकते हैं।

जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया संस्था ने
डहीना ब्लॉक कार्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत की दिलवाई शपथ

रेवाड़ी, 23 दिसम्बर, अभीतक: जिला को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए 100 दिवसीय अभियान के तहत सामाजिक संस्था एमडीडी ऑफ इंडिया के सदस्यों ने डहीना ब्लॉक कार्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बीडीपीओ करतार सिंह, एसईपीओ जसबीर चैधरी, सरपंच और सचिव विशेष रूप से मौजूद रहे। एमडीडी ऑफ इंडिया टीम से जिला संयोजक जगदीप सिंह रावत और तुषार शर्मा ने बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों को बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलवाई। जगदीप सिंह रावत ने बाल विवाह के खतरे, संबंधित कानून और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले के 100 गांवों में आंगनबाड़ी, स्कूल और कॉलेज स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। गांवों में बाल कल्याण समितियां भी गठित की जा रही हैं, ताकि रेवाड़ी को पूर्ण रूप से बाल विवाह मुक्त बनाया जा सके। अभियान के तहत प्रशासन ने पुजारी, पाठी, पंच, सरपंच, नंबरदार, नगर पार्षद, बैंक्वेट हॉल, मैरिज पैलेस, धर्मशाला, कार्ड प्रिंटिंग प्रेस के संचालक, फोटोग्राफर, बैंड-बाजा और टेंट हाउस संचालकों को निर्देश दिए हैं कि विवाह से पहले दूल्हा-दुल्हन की उम्र की जांच अनिवार्य रूप से करें और किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना तुरंत दें। जिला समन्वयक ने बताया कि हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार लडकी की शादी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और लडके की 21 वर्ष निर्धारित की गई है। इससे कम उम्र में शादी कराना दंडनीय अपराध है, जिसके लिए 2 वर्ष तक की कैद और 1 लाख रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है। झूठी शिकायत करने पर भी कार्रवाई होगी। बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 112, 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 और निकटतम पुलिस थाने, आंगनबाड़ी वर्कर को दी जा सकती है।

स्वदेशी उत्सव में रोजगार की बहाररू 45 कंपनियाँ लेकर आईं सुनहरा अवसर
पंचकूला, 23 दिसम्बर, अभीतक: स्वदेशी उत्सव 2025 के तहत आज परेड ग्राउंड, सेक्टर 5, पंचकूला में एक भव्य रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर की 45 प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग ले रही हैं। यह मेला युवाओं, बेरोजगारों और नौकरी बदलने की सोच रखने वालों के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है।
क्या है खास?
45 कंपनियाँ: आईटी, मैन्युफैक्चरिंग, हेल्थकेयर, रिटेल और सर्विस सेक्टर से
वैकेंसी और सैलरी: ₹10,000 से ₹35,000 तक की मासिक सैलरी
योग्यता: 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और टेक्निकल डिग्री धारकों तक
स्थान: परेड ग्राउंड, सेक्टर 5, पंचकूला
समय: आज सुबह 10 बजे से पहले पधारें
आयोजकों की अपील
इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने के लिए इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। एक नौकरी सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को संबल देती है।
स्वदेशी भावना से जुड़ा रोजगार
यह मेला न केवल रोजगार का माध्यम है, बल्कि स्वावलंबी भारत और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यहाँ भाग लेने वाली कई कंपनियाँ स्वदेशी उत्पादों और सेवाओं को प्राथमिकता देती हैं।

49वीं जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन
पुरुष वर्ग में फाइनल में दिल्ली को हरा जीता खिताब, महिला वर्ग में हरियाणा रहा उपविजेता
भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने पुरूष एवं महिला टीम के खिलाडियों का किया अभिनंदन

चंडीगढ़, 23 दिसम्बर, अभीतक: राजस्थान के पिलानी में 16 से 21 दिसंबर तक हुई 49वीं जूनियर नेशनल वालीबॉल चैंपियनशिप में पुरूष वर्ग में हरियाणा के खिलाडियों ने बाजी मारी और दिल्ली को हरा कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं महिला वर्ग की खिलाडियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। मंगलवार को भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने डबवाली रोड स्थित अपने आवास पर विजेता पुरूष एवं उपविजेता महिला टीम की खिलाडियों का स्वागत किया और सभी को जीत की बधाई दी। इस अवसर पर उनके साथ वालीबॉल फैडरेशन ऑफ इंडिया के सहसचिव सूबे सिंह भी मौजूद थे। हरियाणा वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्ण चैटाला ने भी विजेता एवं उपविजेता टीम को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। हरियाणा वालीबॉल एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में हरियाणा ने सेमीफाइनल मैच में तमिलनाडु को 3-1 से पराजित कर फाइनल में स्थान बनाया और फाइनल में दिल्ली को 3-1 के अंतर से पराजित कर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में हरियाणा की टीम ने सेमीफाइनल में मेजबान राजस्थान की टीम को 3-0 से शिकस्त दी और फाइनल में तमिलनाडु को कड़ी टक्कर दी और उपविजेता का खिताब हासिल किया। हरियाणा वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव विजय सिंह ने बताया कि इस प्रतियोगिता में दीपक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वे इस विजयी प्रदर्शन को भविष्य में भी दोहराएं और हरियाणा को पूरे देश में अव्वल स्थान दिलाएं। उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी खिलाड़ियों व खेल के उत्थान के प्रति सदैव उनके साथ रहेगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने नागौर (राजस्थान) में वृहद किसान सम्मेलन में की सहभागिता’
विकसित भारत -जी राम जी योजना से गांव होंगे गरीबीमुक्त, रोजगारयुक्त और आत्मनिर्भर: शिवराज सिंह
विकसित भारतदृजी राम जी भारत के गांवों का करेगा कायाकल्प: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह’
मजदूरों को डराने और भ्रम फैलाने की साजिश रची जा रही है: केंद्रीय मंत्री श्री चैहान
नई योजना विकसित भारतदृजी राम जी में अगले पांच वर्षों में 7.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य – शिवराज सिंह’
किसानों को उचित दाम देने और एमएसपी खरीद में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह’
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में ₹2,000 करोड़ से अधिक राशि की स्वीकृति मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को सौंपी’

नई दिल्ली, 23 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने मंगलवार को राजस्थान के नागौर जिले के मेड़ता सिटी में विशाल किसान सम्मेलन में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों के बैंक खातों में सहायता राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया। कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, सामाजिक न्याय मंत्री श्री अविनाश, राजस्व राज्यमंत्री श्री विजय सिंह, किसान आयोग के अध्यक्ष श्री सी.आर. चैधरी, सांसद सुश्री महिमा कुमारी और विधायक श्री लक्ष्मण राम जी कलरू उपस्थित रहे।
राजस्थान के विकास में नया अध्याय
इस वृहद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि राजस्थान ने पिछले दो वर्षों में विकास का नया इतिहास रचा है। उन्होंने बताया कि राज्य की 12,600 सड़कों के निर्माण के लिए ₹2,089 करोड़ की राशि आज जारी की गई है। श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक वैभवशाली, गौरवशाली, संपन्न, शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति
श्री चैहान ने बताया कि राजस्थान में कृषि क्षेत्र में तेजी से विकास हुआ है। नई जलवायु-अनुकूल उच्च उपज वाली किस्मों के विकास से किसानों की आय बढ़ी है और उत्पादन लागत में कमी आई है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने किसानों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे ₹6,000 के साथ अतिरिक्त ₹3,000, यानी कुल ₹9,000 की सहायता दी है, जिससे खेती की लागत में राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राजस्थान को ₹29,000 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राहत राशि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में मिली है। अब योजना में यह प्रावधान जोड़ा गया है कि क्लेम में देरी होने पर बीमा कंपनियां किसानों को 12ः ब्याज भी देंगी।
एमएसपी पर केंद्र सरकार की ठोस प्रतिबद्धता
श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में एमएसपी मूल्य दोगुना किया गया है। इस वर्ष राजस्थान से ₹2,680 करोड़ की 3.05 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीद को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा, 5.54 लाख मीट्रिक टन मूंगफली तथा 2.65 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन की खरीद का कार्य भी चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा- केंद्र सरकार किसानों को उचित मूल्य देने में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।
विकसित भारत – जी राम जी योजना: ग्रामीण परिवर्तन का नया अध्याय’
केंद्रीय मंत्री श्री चैहान ने कहा कि विपक्ष इस नए कानून की बेवजह आलोचना कर रहा है, जबकि यह योजना भारत के गांवों का कायाकल्प करने जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस कानून के तहत रोजगार के दिन 100 से बढ़ाकर 125 कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीए शासन में जहां मनरेगा पर ₹40,000 करोड़ ही खर्च हुए, वहीं प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में ₹1,11,000 करोड़ प्रति वर्ष तक खर्च किए गए, और इस वर्ष के लिए इसका बजट ₹1,51,282 करोड़ प्रस्तावित है।
ग्राम पंचायतों को मिली बड़ी भूमिका
शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि इस नई योजना में ग्राम पंचायतें ही गांव के विकास की रूपरेखा तय करेंगी। अगले पांच वर्षों में इस योजना के अंतर्गत ₹7.5 लाख करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य है। इसमें जल संरक्षण को प्राथमिकता दी गई है।किसानों और मजदूरों की सुरक्षा के लिए नए प्रावधान किए गए हैं- मजदूरों को समय पर भुगतान न होने पर ब्याज देना अनिवार्य।प्रशासनिक व्यय 6ः से बढ़ाकर 9ः तक किया गया है ताकि रोजगार सहायकों और पंचायत कर्मियों को समय पर वेतन मिल सके। इसके अंतर्गत ₹13,000 करोड़ की वार्षिक व्यय योजना तय की गई है। खेती के सीजन को ध्यान में रखकर श्रमिकों की समयबद्ध आवश्यकता पूरी की जाएगी।
किसानों, मजदूरों और ग्रामीण परिवारों को सीधी सहायता
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह और मुख्यमंत्री भजनलाल ने 35,800 किसानों को डीबीटी के माध्यम से ₹187 करोड़ से अधिक की राशि हस्तांतरित की। 5 लाख किसानों को ₹617 करोड़ की कृषि इनपुट सब्सिडी तथा 5 लाख दुग्ध उत्पादकों को ₹151 करोड़ की सहायता राशि उनके खातों में हस्तांतरित की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 18,500 लाभार्थियों को ₹100 करोड़ की राशि दी गई। निम्न आय वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण परिवारों को पक्का घर और सुविधाओं के लिए ₹1.20 लाख की सहायता राशि प्रदान की गई।
दो नए महत्वपूर्ण विधेयक शीघ्र लाए जाएंगे
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि संसद के अगले सत्र में दो नए विधेयक लाने की तैयारी है- बीज एक्ट (ैममक ।बज) और नकली खाद और उर्वरक की रोकथाम संबंधी कानून।उन्होंने कहा कि किसानों को ठगने वालों के खिलाफ कड़े दंड और सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया जाएगा।
हमारा संकल्प विकसित, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास जारी है। “विकसित भारतदृजी राम जी” योजना से गांव समृद्ध होंगे, रोजगार बढ़ेगा और आम जन का जीवन स्तर ऊंचा उठेगा। हमारा संकल्प विकसित, मजबूत और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।

बुधवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह पंचकूला के अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले मंगलवार शाम को मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली जी और प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया जी ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया।

संगठन को समर्पित दो कद्दावर नेताओं की आज दिल्ली में शिष्टाचार भेंट हुई
मंगलवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं त्रिपुरा के लोकसभा सांसद श्री बिप्लब कुमार देब की देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान श्री देब ने विभिन्न विषयों पर श्री अमित शाह जी से चर्चा की। गृह मंत्री से मुलाकात के बाद श्री देब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के हरियाणा के पंचकूला में विभिन्न कार्यक्रम
दिनांक: 24 दिसंबर 2025
कार्यक्रम 1
सतत कृषि में सहकारिता की भूमिका पर सहकारी सम्मेलन
समय: दोपहर 03ः15 बजे
स्थान: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर – 05, पंचकूला
कार्यक्रम 2
हरियाणा पुलिस का दीक्षांत परेड समारोह
समय: शाम 04ः15 बजे
स्थान: ताऊ देवीलाल स्टेडियम, पंचकूला
कार्यक्रम 3
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण और अटल लाइब्रेरी, प्रदर्शिनी व रक्तदान शिविर का उद्घाटन
समय: शाम 05ः30 बजे
स्थान: अटल पार्क, पंचकूला
कार्यक्रम 4
वीर बाल दिवस पर हरियाणा सरकार का राज्य स्तरीय कार्यक्रम
समय: शाम 06ः00 बजे
स्थान: इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, सेक्टर – 05, पंचकूला

अंबाला छावनी में रेलवे स्टेशन-बस स्टैंड जोड़ने के लिए सब-वे निर्माण हेतू उत्तर रेलवे और राज्य परिवहन ने जारी की गई एनओसी – परिवहन मंत्री अनिल विज
एनओसी मिलते ही मंत्री अनिल विज ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सब-वे निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए’
अम्बाला छावनी में ‘स्मार्ट’ कनेक्टिविटी, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन को जोड़ेगा आधुनिक सब-वे, लाइट्स व ड्रेनेज सिस्टम से होगा लैस’

चंडीगढ़, 23 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन के मध्य पैदल यात्रियों के सुगम आवागमन हेतु जीटी रोड (एनएच 44) के नीचे आधुनिक सब-वेध्अंडरपास निर्माण की एनओसी (अनापत्ति प्रमाणत्र पत्र) उत्तर रेलवे व राज्य परिवहन द्वारा जारी कर दी गई है। दोनों विभागों से एनओसी जारी होने के बाद श्री विज ने आज नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया, अम्बाला के परियोजना निदेशक को सब-वे निर्माण प्रक्रिया तेजी से शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब-वे निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ होना चाहिए ताकि जल्द से जल्द जनता को इसका लाभ मिल सके। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे के मानदंडों के अनुसार सब-वे का निर्माण होगा जिसमें लाइटें, ड्रेनेज सिस्टम आदि सुविधाएं होगी।
एनओसी जारी करने से पहले मौके पर हुआ था संयुक्त निरीक्षण’
सब-वे का निर्माण करने से पहले नेशनल हाईवे अथॉरिटी, रेलवे व राज्य परिवहन विभाग द्वारा संयुक्त निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा निर्माण का जो नक्शा तैयार किया उसमें कोई बाधा नहीं है। इसके अलावा यात्रियों के सुगम आवागमन पर भी विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
सब-वे बस स्टैंड से रेलवे स्टेशन पार्किंग तक होगा
नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा तैयार की गई योजना के अनुसार सब-वेध्अंडरपास बस स्टैंड के जीटी रोड की तरफ आउट गेट के पास बनेगा जोकि जीटी रोड से नीचे से होता हुआ रेलवे स्टेशन पार्किंग एरिया तक होगा। इसकी लंबाई लगभग 60 मीटर होगी। अंडरपास में लाइट व अन्य सुविधाएं होगी, साथ ही यहां पर जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो इसके लिए यहां वॉटर डिस्पोजल के लिए पंप भी लगे होंगे।
सब-वे, अंडरपास बनने से लोगों को नहीं होगी जीटी रोड क्रॉस करने में दिक्कत – विज’
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि सब-वेध्अंडरपास का निर्माण होना यात्री सुविधा में एक बड़ा कदम होगा। उन्होंने बताया कि अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन लगभग पौने चार सौ ट्रेनें होकर गुजरती है जिनमें हजारों यात्री चढ़ते व उतरते हैं। स्टेशन से बाहर जीटी रोड है जिसे क्रास करने के लिए व्यस्त समय में दुविधा होती है। इसी प्रकार, रेलवे स्टेशन से बस स्टैंड बस पकड़ने के लिए भी यात्रियों को रोड क्रास करने में दिक्कत होती है। इसी तरह, बस स्टैंड की ओर से रेलवे स्टेशन तक जाने में भी यात्रियों को परेशानी होती है। इसी वजह से सब-वेध्अंडरपास उनकी इस समस्या को हल करेगा। इसके बनने से लोग जीटी रोड पर जाए बिना सब-वेध्अंडरपास से सीधा रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आ-जा सकेंगे। गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने लोगों को हो रही इस असुविधा के संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को अवगत कराते हुए उनसे यहां सब-वेध्अंडरपास निर्माण की मांग की थी। इस मांग पर केंद्रीय मंत्री द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी को मामले में योजना तैयार कर सब-वे, अंडरपास निर्माण करने के निर्देश दिए गए थे।

केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीबी उन्मूलन प्रोग्राम में स्वास्थ्य विभाग पर बड़े घोटाले के आरोप।
बहादुरगढ़ में लोगों को बिना बीसीजी का टीका लगाए चढ़ा दिया फर्जी रिकॉर्ड।
एनएचएम के तहत सरकार ने देश के 22 राज्यों में शुरू किया था देश से टीबी उन्मूलन का कार्यक्रम।
बहादुरगढ़ की कई कालोनियों में टीबी ग्रसित रोगियों के परिवारों के सदस्य और संभावित टीबी रोगियों को लगाए जाने थे बीसीजी के टिके।
बिना टीके लगाए टीबी उन्मूलन प्रोग्राम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चढ़ा दिया रिकार्ड।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से शिकायत के बाद जांच शुरू।
आदर्श नगर अर्बन पीएचसी में जांच कमेटी ने शिकायतकर्ता अनूप अहलावत से ली मामले की जानकारी।
अर्बन पीएचसी में ऐसी महिलाएं भी पहुंची जिनका नाम स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में था शामिल।
लेकिन महिलाओं और उनके परिवार के सदस्यों को नहीं लगाए गए टीके।
महिलाएं बोली- उनकी कालोनी में स्वास्थ्य विभाग ने नहीं चलाया कोई अभियान।
शिकायतकर्ता बोले- अगर सही ढंग से जांच हुई तो सामने आएंगे विभाग के बड़े अधिकारियों के नाम।
करोड़ों रुपए की बीसीजी वेक्सीन ब्लेक मार्केट में भी बेचने के आरोप।
जांच सही ढंग से नहीं हुई तो हाईकोर्ट में पीआईएल डालने की भी कही बात।

डीजीपी ओपी सिंह का एक और जबदस्त फैसला – हरियाणा में कोई पुलिस वाला रिश्वत लेते पकड़ा गया तो सीधा नौकरी से बाहर, ना सस्पेंड होगा और ना कोई जांच
क्ळच् का करप्शन पर ऑर्डर- जो रंगे हाथ पकड़े गए, उनकी जांच में मत पड़े

चंडीगढ, 23 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का करप्शन पर बड़ा बयान आया है। उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट कर लिखा है कि ठग और बदमाश, चाहें वो पुलिस में हों, या समाज में, पुलिस विभाग की स्पष्ट नीति है – कानून को जवाब दो। मैंने सारे एसपीध्सीपी को कहा है कि जो रंगे हाथ पकड़े जाएं उनके लिए जांच बिठाने की जरूरत नहीं है। संविधान के आर्टिकल 311(2) द्वारा प्रदत्त असाधारण शक्तियों का प्रयोग कर इन्हें नौकरी से बर्खास्त ही कर दें। पिछले दो महीने में जो भी रंगे हाथ धरे गए हैं, उनके साथ यही किया गया है। आगे भी ऐसा ही किया जाएगा। लास्ट में उन्होंने लिखा है कि जैसी करनी वैसी भरनी।

भिवानी:- बिजली कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ विरोध का बिगुल फूंका
कहा: ऑनलाईन ट्रांसफर पॉलिसी वापिस नहीं ली तो प्रदेश में हो सकता है ब्लैकआऊट
बिजली कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो प्रदेश में नांगल चैधरी से लेकर पंचकूला, फरीदाबाद से लेकर कुंडली तक हो सकती है ब्लैक आऊट जैसी स्थिति: कर्मचारी नेता
ऑनलाईन ट्रांसफर पॉलिसी जबरदस्ती थोपी जा रही, कर्मचारियों के लिए हो सकती है जानलेवा साबित
हरियाणा प्रदेश में सेना से भी अधिक बिजली कर्मचारी होते है काम के दौरान दुर्घटना में शहीद, सरकार उपलब्ध करवाए नई तकनीक व अत्याधिक उपकरण: बिजली कर्मचारी
30 दिसंबर को पंचकूला, 7 जनवरी को हिसार तथा 20 जनवरी को चंडीगढ़ में प्रधान एसीएस के बाहर होगा बिजली कर्मचारियों का बड़ा प्रदर्शन: बल्लू बामला कर्मचारी नेता

संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा सरकार द्वारा गुरु ब्रह्मानंद जन्मस्थली गांव चुहड़ माजरा में आयोजित गुरु ब्रह्मानंद जयंती के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने सहित कई घोषणाएं कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने खोला सौगातों का पिटारा
विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने 31 लाख रुपये सहित हरियाणा के चार मंत्रियों ने भी 21-21 लाख रुपये की ग्रांट की घोषणा कर विकास के रास्ते खोले

चंडीगढ़, 23 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी कहा कि जगद् गुरु ब्रह्मानंद सरस्वती जी संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका पूरा जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। वे ऐसे प्रकाशस्तंभ थे, जिनके ज्ञान की किरणें आज भी हमारे विचारों, हमारी संस्कृति और समाज को दिशा प्रदान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने की आधिकारिक घोषणा की। साथ ही उन्होंने कई बड़ी विकास परियोजनाओं की घोषणा कर विकास का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कैथल जिले के गांव चुहड़ माजरा में हरियाणा सरकार द्वारा जगत गुरु ब्रह्मानंद जी जयंती के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने की। समारोह में हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण मिड्ढा, कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, श्री महीपाल ढांडा, राव नरबीर सिंह, सांसद श्री नवीन जिंदल एवं विधायक श्री सतपाल जांबा सहित अन्य विधायकगण व समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गांव चुहड़ माजरा में पहुंचने पर सबसे पहले गांव में गुरु ब्रह्मानंद मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम में अपने संदेश में महान संत स्वामी ब्रह्मानंद जी को नमन करते हुए कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने समाज को ज्ञान, भक्ति और समरसता का मार्ग दिखाया था। सादा जीवन उच्च विचार उनके मुख्य संस्कार थे। उनका जन्म वर्ष 1908 में हरियाणा के कैथल जिले के चुहड़ माजरा गांव में एक साधारण रोड परिवार में हुआ। बचपन से ही ईश्वर-भक्ति का गहरा रुझान, अध्यात्म के प्रति जिज्ञासा और परमात्मा की खोज की धुन उन्हें अलग पहचान देती थी। उन्होंने अपना जीवन, कर्म, ज्ञान व तपस्या मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी जी का आर्य समाज में गहरा विश्वास था। वे एकेश्वरवाद, ओंकार और निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश देते थे। उनका कहना था कि ईश्वर सबका है, सबके लिए है और मानवमात्र की सेवा ही सच्ची ईश्वर-भक्ति है। उनका जीवन इस सत्य का ज्वलंत उदाहरण था। जब समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य सहित तमाम सुविधाओं का अभाव था और समाज को रूढ़िवादिता ने घेरा हुआ था, उस समय में गुरु ब्रह्मानंद जी ने अपनी वाणी, अपनी कलम और अपने कर्म से समाज में जागरूकता की नई अलख जगाई। उन्होंने उस समय में ग्रामीण क्षेत्रों और विशेषकर महिलाओं में शिक्षा प्रसार को अपना ध्येय बनाया। उनका विश्वास था कि गौ सेवा, शिक्षा और समाज सुधार, इन तीन स्तंभों पर ही एक सुखी और सभ्य समाज की नींव टिक सकती है। स्वामी ब्रह्मानन्द जी का जीवन हमें हमारी महान भारतीय संस्कृति, हमारी सभ्यता और हमारे नैतिक मूल्यों की रक्षा और संवर्धन की प्रेरणा देता है। आज के सामाजिक माहौल में स्वामी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। हमारा दायित्व है कि हम उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता, सामाजिक मूल्यों और आपसी सद्भाव की कड़ियों को मजबूत करें। यह उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम उनके समाज सुधार, शिक्षा प्रसार और गौ सेवा जैसे पवित्र कार्यों को आगे बढ़ाएं और उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जाएं। उन्होंने कहा कि गुरु ब्रह्मानन्द जी की शिक्षाओं पर चलते हुए रोड समाज ने मानव सेवा को अपनाया है। रोड समाज एक बहादुर समाज है और इसका वीरतापूर्ण इतिहास है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई हुई है। इसके तहत संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं ताकि आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरित हो और उनके जीवन से मार्गदर्शन प्राप्त कर सके। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे गुरु ब्रह्मानंद जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाते हुए नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहें। मोबाइल जैसी तकनीकों का प्रयोग समय बर्बाद करने में करने की बजाए गुरु ब्रह्मानंद जी की शिक्षाओं को आगे बढ़ाने एवं सशक्त राष्ट्र निर्माण की दिशा में करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, इस संकल्प को पूरा करने के लिए युवा अहम भूमिका निभाएं। हरियाणा सरकार इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को गुरु ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव की बधाई दी और ओउम तत्सत का नारा लगाकर विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। उन्होंने गांव चुहड़ माजरा का नाम बदलकर ब्रह्मानंद माजरा करने, गांव के लिंक मार्ग पर गुरु ब्रह्मानंद के नाम से भव्य स्वागत द्वार बनाने के लिए 21 लाख रुपये देने, गांव में बच्चों के लिए लाइब्रेरी बनाए जाने, ढांड से पूंडरी तक जाने वाली मुख्य सड़क का नामकरण गुरु ब्रह्मानंद मार्ग किए जाने, 51 लाख रुपये की ग्रांट दिए जाने, पानीपत के गांव अहर को सब तहसील बनाने की प्रक्रिया को मानकों (नॉर्म्स) के अनुसार जल्द ही पूरा किए जाने व इसी गांव में गुरु ब्रह्मानंद के नाम से चैक बनाने व गुरुग्राम में बच्चों की पढ़ाई के लिए आवश्यक जगह देने की घोषणा की। साथ ही करनाल में अंजनथली गुरुकुल व सेक्टर 32 में कोचिंग सेंटर के लिए 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। समारोह को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि गुरु ब्रह्मानंद जी ने सेवा को ही साधना और मानवता को सबसे बड़ा गुण बताया था। हमें आज संकल्प लेना चाहिए कि गुरु जी की शिक्षाओं को जीवन में उतारेंगे और उनकी शिक्षाओं को आगे बढ़ाएंगे। महापुरुष किसी एक जाति व समाज के नहीं होते, सभी के साझे होते हैं। गुरु ब्रह्मानंद जी ने नारी शिक्षा, पर्यावरण के विकास पर बल दिया था, वहीं नशे जैसी बुराई के खिलाफ आवाज उठाई थी। हमें उनकी शिक्षाओं पर चलते हुए समाज को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने गुरु ब्रह्मानंद जी के जन्मोत्सव को सरकार द्वारा राज्य स्तर पर मनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी व हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने गांव के विकास के लिए स्वयं की ओर से 31 लाख रुपये की ग्रांट देने सहित हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्ढा, जनस्वास्थ्य एवं लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सांसद श्री नवीन जिंदल की ओर से 21-21 लाख रुपये ग्रांट देने की घोषणा की। समारोह को हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण मिड्डा, कैबिनेट मंत्री श्री रणबीर गंगवा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, सांसद श्री नवीन जिंदल, विधायक श्री सतपाल जांबा ने भी संबोधित किया। साध्वी अभिलाषा ने समारोह के अंत में गुरु ब्रह्मानंद आश्रम की ओर से सभी का आभार जताया।

प्रदेश में पर्यावरण, पर्यटन को बढावा देने को दी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री
सरकार तीसरे कार्यकाल में तिगुणी ऊर्जा के साथ जनकल्याण में जुटी
हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प

चंडीगढ़, 23 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पर्यावरण और पर्यटन को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दी है। सरस्वती आद्रभूमि जलाशय और सरस्वती जंगल सफारी जैसी परियोजनाएं प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन के लिए भी नए अवसर सृजित करेंगी। मुख्यमंत्री संत कबीर कुटीर निवास स्थान पर नागरिकों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है। प्रदेश में जमीनों व सम्पत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में तिगुणी ऊर्जा के साथ जनकल्याण में जुटी हुई हैं। इसलिए हम सब मिलकर हरियाणा को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुरुक्षेत्र और लाडवा की उस पवित्र मिट्टी की महक आज उनके आवास तक पहुँची है। सभी नागरिकों का हृदय की गहराइयों से स्वागत, वदन और अभिनंदन है। हम सब मिलकर लाडवा के विकास रथ को बिना रुके आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि हलके को विकास के मामले में प्रदेश का अग्रणी क्षेत्र बनाना सरकार का लक्ष्य है। इसका उद्देश्य ईंट-पत्थर की इमारतें खड़ा करना नहीं है, बल्कि इस क्षेत्र के अंतिम पायदान पर खड़े नागरिक का भी उत्थान करना है। श्री नायब सिंह ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के लिए उमरी में 108 करोड़ रुपये की लागत से उत्तर भारत के पहले राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना करना गर्व का विषय है। इसके साथ ही 14.51 करोड रुपये की लागत से राजकीय पॉलिटेक्निक भवन का निर्माण और बहलोलपुर में 8.33 करोड़ रुपये की लागत से आईटीआई का निर्माण किया गया है। ये संस्थान युवाओं के भविष्य को संवारने का कार्य करेेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव उमरी में लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत से संत शिरोमणि गुरु रविदास स्मारक का निर्माण किया जा रहा है, जो आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक समरसता और समानता के मूल्यों की प्रेरणा देगा। उन्होंने कहा कि कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए राक्षी नदी पर तीन पक्के पुलों का निर्माण और 3 करोड़ 12 लाख रुपये की लागत से आरसीसी ट्रैक परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनसे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था बेहतर होने से उनकी आय में भी वृद्धि होगी। श्री नायब सिंह ने कहा कि लाडवा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और पीडब्ल्यूडी द्वारा 46 किलोमीटर लंबी 23 सड़कों का नवीनीकरण किया गया है। लाडवा में 31 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला सब-डिवीजन कार्यालय प्रशासनिक कार्यों में गति लाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति को सुद्रढ करने के लिए कनीपला में 5 करोड रुपये का बिजली सब स्टेशन और आमजन के लिए परिवहन सेवाएं शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को जनता के द्वार तक पहुँचाने के लिए गांव डीग में 6 करोड़ 38 लाख रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया है। इसके अलावा, बरोट और बिहोली में भी नए पी.एच.सी. निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि पशुपालकों की सुविधा के लिए बिहोली में पशु वेटरनरी पॉलीक्लिनिक और मथाना के गौवंश धाम में गौ चिकित्सालय की स्थापना करना सरकार की पशुधन संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री नायब सिंह ने कहा कि गांव धनौरा जाटान में 2 करोड़ 74 लाख रुपये की लागत से बना खेल स्टेडियम युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए वैश्विक मंच प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि लाडवा में 26 करोड़ रुपये की लागत से मल शोधन संयंत्र स्थापित कर सीवरेज की समस्या का समाधान किया गया है। क्षेत्र के 65 गांवों में स्वच्छ पेयजल पहुँचाने के लिए 11 करोड़ 51 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन बिछाई गई है। यातायात को सुगम बनाने के लिए 10 करोड 20 लाख रुपये की लागत से सहारनपुर-कुरुक्षेत्र सड़क मार्ग को चार-मार्गी किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान लाडवा में बुनियादी ढांचा, सामाजिक समरसता, सिंचाई, स्वास्थ्य, पशुपालन, खेल, पर्यावरण संरक्षण और नगरीय सुविधाओं के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य हुए हैं, वे पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि लाडवा विधानसभा क्षेत्र के विकास पर अब तक 807 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 310 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए। श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश में फसल खराब होने पर गत 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक 15 हजार 448 करोड़ रुपये की राशि प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *