Haryana Abhitak News 22/12/25

विश्वकर्मा स्कूल पाटोदा में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती पर मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: सोमवार को विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल पाटोदा में श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के अवसर पर मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रमन हाउस, पाणिनी हाउस, आर्यभट्ट हाउस और चाणक्य हाउस ने हिस्सा लिया। मैथमेटिक्स क्विज प्रतियोगिता में पाणिनि हाउस प्रथम स्थान पर रहा और रमन हाउस द्वितीय स्थान पर रहा। इसमें सबसे ज्यादा प्रश्नों के उत्तर कक्षा 12वीं की छात्रा प्रियंका पुत्री श्री सुखबीर ने दिया। प्रबंधक श्री बलवंत सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को उचित इनाम देकर सम्मानित किया और बताया कि आज हम यहां राष्ट्रीय गणित दिवस मनाने के लिए जुटे हैं। यहां दिन हमारे देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास अयंगर रामानुजन को समर्पित है। 22 दिसंबर को गणित के जादूगर श्रीनिवास रामानुजन की जयंती होती है। गणित के क्षेत्र में रामानुजन के महान योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने 26 फरवरी 2012 को घोषणा की थी कि 22 दिसंबर का दिन राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाएगा।

रिलायंस एमईटी श्री धीरूभाई अंबानी क्रिकेट टूर्नामेंट का पाँचवाँ दिवस
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप (एमईटी) एवं रिलायंस फाउंडेशन द्वारा श्री धीरूभाई अंबानी के 93वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन एमईटी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-5 में किया जा रहा है। टूर्नामेंट के पाँचवें दिन ग्रुपदृसी के अंतर्गत चार मैच विभिन्न कंपनियों की टीमों के बीच खेले गए। पहला मैच तिरुपति टेक्नो कंपनी एवं डायनामिक ऑयल कंपनी के बीच खेला गया। तिरुपति टेक्नो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 47 रन बनाए और विपक्षी टीम को 48 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए तिरुपति टेक्नो ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। तिरुपति टेक्नो के खिलाड़ी अखिल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। दूसरा मैच फैबकेयर कंपनी एवं अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड के बीच खेला गया, जिसमें अंबर एंटरप्राइजेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। इस मैच में दीपक कपूर को मैन ऑफ द मैच का खिताब प्रदान किया गया। तीसरा मुकाबला री सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड एवं रिलायंस एमईटी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर रिलायंस एमईटी ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। री सस्टेनेबिलिटी लिमिटेड की टीम 10 ओवर में मात्र 24 रन ही बना सकी। जवाब में रिलायंस एमईटी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरे ओवर में ही जीत हासिल कर ली। इस मैच में भानुप्रताप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। ग्रुप का अंतिम मैच जे.बी. ग्लास कंपनी एवं रविक इंजीनियर्स के बीच खेला गया। जे.बी. ग्लास ने 38 रनों का लक्ष्य मात्र 8 ओवर में प्राप्त कर जीत दर्ज की। टीम के खिलाड़ी अंकित को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया तथा उन्हें इनामी राशि प्रदान की गई। टूर्नामेंट के आगामी चरण में, विजयी टीमों के बीच अगले मैच खेले जाएंगेकृपहला मुकाबला तिरुपति टेक्नो एवं अंबर एंटरप्राइजेज, दूसरा मैच रिलायंस एमईटी एवं जे.बी. ग्लास कंपनी के बीच होगा। इसके साथ ही, ग्रुपदृए से गांव दरियापुर तथा ग्रुपदृबी से गांव निमाणा की टीमें पहले ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं।

एच.डी. विद्यालय बिरोहड़ में छात्र मिलन समारोह का हुआ आयोजन बच्चों ने मनमोहक गीत व नृत्य पेशकर समारोह में लगाए चार चांद
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एच. डी. विद्यालय में आज सरकार के आदेशानुसार ’विद्यार्थी मिलन कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में राजकीय कन्या विद्यालय बिरोहड़ के बच्चों ने संयुक्त रूप से अनेक गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने सांझे तौर पर विचारों का आदान-प्रदान कर एच.डी. विद्यालय बिरोहड़ के पाठ्यक्रम एवं विद्यालय के दौरान नियमित रूप से की जाने वाली गतिविधियों के बारे में अवगत कराया और विद्यालय के संस्कार सभागार, रोबोटिक लैब, स्विमिंग पूल, विज्ञान प्रयोगशाला, आईटी लैब, गायन कक्ष, नृत्य कक्ष, लाइब्रेरी व विभिन्न कक्षाओं का भ्रमण किया। राजकीय कन्या विद्यालय बिरोहड़ की तरफ से साथ आए मोहित, मंजित एवं शर्मिला आदि अध्यापकों ने एच.डी. मैनेजमेंट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मिलन समारोह से बच्चों को कुछ नया सीखने को मिला है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। कार्यक्रम के संचालन की भूमिका बच्चों ने आपस में भाषण, कविता वाचन एवं सोलो डांस नृत्य पेश कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी अध्यापकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई गई यह मुहिम बहुत ही प्रशंसनीय है। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में यह मिलन समारोह मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर प्राचार्या नमिता दास, उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, मुक्ता मैडम, खेल विभाग से सुंजीत पीटीआई व अमनदीप कोच का सहयोग सराहनीय रहा।

बादली पहुंचने पर आत्मनिर्भर भारत रथ हरियाणा का स्वागत करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हलका बादली यात्रा संयोजक आदित्य धनखड़।
आत्मनिर्भर भारत रथ हरियाणा के स्वागत के लिए पहुंचे बादली हलवासी।

आत्मनिर्भर भारत रथ हरियाणा का बादली में हुआ जोरदार स्वागत
आत्मनिर्भर भारत से होकर निकलेगा विकसित भारत का रास्ता: आदित्य
जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, सह संयोजक संदीप सजूमा और नौ जिलों के प्रभारी महेश यादव ने किया संबोधित

बादली, 22 दिसम्बर, अभीतक: विकसित भारत का रास्ता आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भरता का रास्ता स्वदेशी से होकर निकलता है। स्वदेशी हथियारों के दम पर ही आपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को कुछ ही घंटों पर घुटनों के बल ला दिया था। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने आत्मनिर्भर भारत यात्रा रथ हरियाणा के स्वागत में पंहुचे बादली हलकावासियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र वीर सैनिकों, मेहनती किसानों और विश्व विजेता खिलाडियों का है। जिनके लिए देश का मान और स्वाभिमान सर्वोपरि है। उन्होने क्षेत्र की सरदारी, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, यात्रा के प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, सह संयोजक संदीप सजूमा और नौ जिलों के प्रभारी महेश यादव का स्वागत करते हुए कहा कि बादली हलका स्वदेशी को अपनाते हुए सबसे पहले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत और यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के विकसित हरियाणा के सकंल्प को साकार करेगा। आदित्य ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में स्वदेशी अभियान चल रहा है। हरियाणा का युवा स्वदेशी अभियान का अभिन्न अंग बन चुका है। हरियाणा में अनेक स्टार्टअप में शुरू हुए हैं। ट्रैक्टर, कार, मोटरसाइकिल के निर्माण में हरियाणा अग्रणी है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से अग्रसर है। आपरेशन सिंदूर में ब्रहामोस मिसाइल और तेजस का जलवा पूरी दुनिया ने देखा। भाजपा जिला अध्यक्ष विकास बाल्मीकी, यात्रा के प्रदेश संयोजक पर्व शर्मा, सह संयोजक संदीप सजूमा और नौ जिलों के प्रभारी महेश यादव ने बादली हलकावासियों द्वारा रथ यात्रा का जोरदार स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया और स्वदेशी अपनाने का जोरदार तरीके से आहवान किया। कार्यक्रम में अमित गुभाना, महावीर पेलपा, पवन लुहारी, आनंद सागर, निट्टू आनंद बादली, संदीप हसनपुर, रमेश कुकडौला, जयवीर कोच बुपनिया, अनिल शाहपुर, एडवोकेट अरविंद गुलिया, चिंटू सरपंच, चांद लगरपुर, सतीश व साहिल खेड़ी जट्ड्ढट, सीमा लाडपुर, अनार सिंह निमाना, श्याम सिलाना, योगेश सोंधी, संदीप दरियापुर, अमित माजरी, मोहित खेडका, भूपेंद्र देवरखाना, बलवान फतेहपुर, लक्ष्मीनारायण, जयकिशन, सुनील, टीनु, सतनारायण पाहसौर, मोनू, दीपक, श्याम लाल बाढ़ासा, साधुराम मुंडाखेड़ा सहित काफी सख्यां में बादली हलावासी मौजूद रहे।

नेट व जेआरएफ स्कॉलरों से एचपीएससी द्वारा किया गया मजाक: विक्रम कादयान
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) द्वारा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों के परिणाम घोषित किए जाने पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यूजीसी द्वारा नेट और जेआरएफ क्वालिफाई कर चुके अनेक योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को एचपीएससी द्वारा अयोग्य घोषित कर दिया गया, जिसे युवा प्रतिभाओं के साथ खुला मजाक बताया जा सकता है। यह प्रतिक्रिया एचपीएससी द्वारा यह कहे जाने के संदर्भ में आई है कि अंग्रेजी विषय में पर्याप्त योग्य उम्मीदवार नहीं मिले और सीटें खाली रह गईं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने कहा कि एक ओर हरियाणा सरकार अधिसूचना जारी कर यह दावा करती है कि कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में केवल पीएचडी, नेट और जेआरएफ योग्य स्कॉलर्स ही पढ़ाएंगे, वहीं दूसरी ओर वही योग्य उम्मीदवार एचपीएससी द्वारा अयोग्य ठहराए जा रहे हैं। यह दोहरा मापदंड न केवल युवाओं के साथ अन्याय है, बल्कि इससे प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों में गहरी हताशा और निराशा फैल रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की धरती सदैव विद्वानों, बुद्धिजीवियों और प्रतिभासंपन्न लोगों की रही है। यहां ऐसे-ऐसे अंग्रेजी के विद्वान हुए हैं जिनकी विद्वत्ता राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मानी गई है। इसके बावजूद यह कहना कि हरियाणा में अंग्रेजी के योग्य असिस्टेंट प्रोफेसर नहीं मिले, प्रदेश की जनता और यहां की शैक्षणिक परंपरा का अपमान है। विक्रम कादयान ने एचपीएससी द्वारा घोषित परिणामों की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि विषय के पेपर में केवल न्यूनतम पास अर्हता के आधार पर चयन करने के बजाय टॉपर और मेरिट के आधार पर चयन होना चाहिए। कठिन पेपर होने की स्थिति में स्वतः ही योग्य और अयोग्य की छंटनी हो जाती है। मौजूदा चयन प्रक्रिया से न केवल सरकारी संसाधनों की बर्बादी होती है, बल्कि युवाओं में हीन भावना (इन्फीरियरिटी कॉम्प्लेक्स) भी पैदा होती है, जिससे वे राष्ट्रीय मुख्यधारा से कटने को मजबूर हो जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस प्रकार के संशयपूर्ण परिणामों से यह संदेह भी पैदा होता है कि चयन प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है। कांग्रेस पार्टी हरियाणा के युवाओं के साथ हो रहे इस अन्याय को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि सरकार ने समय रहते हस्तक्षेप कर न्याय नहीं किया, तो युवा सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। अंत में विक्रम कादयान ने सरकार से अपील की कि वह एचपीएससी की चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराए और योग्य युवा प्रतिभाओं के साथ न्याय सुनिश्चित करे, ताकि प्रदेश का भविष्य सुरक्षित रह सके।

पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत आईटीआई गुढा में जागरूकता कार्यक्रम
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में सोमवार को आईटीआई परिसर गुढा में पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एमएसएमई- विकास एवं सुविधा कार्यालय, करनाल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का संचालन राखी रावल एमएसएमई-डीएफओ ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक के. सी. मीना ने कार्यक्रम के उद्देश्य तथा पीएम विश्वकर्मा योजना की पृष्ठभूमि, लक्षित लाभार्थी, सहायता घटक एवं कारीगरों और पारंपरिक उद्यमियों के सशक्तिकरण में योजना की भूमिका पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की। इस दौरान एलडीएम विजय सिंह ने प्रतिभागियों की ऋण संबंधी समस्याओं का समाधान किया तथा उन्हें बैंकिंग प्रक्रियाओं, वित्तीय साक्षरता एवं सरकारी बीमा योजनाओं के महत्व के बारे में अवगत कराया। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत पंजीकरण कराने हेतु प्रेरित किया। प्रधानाचार्य जीतपाल ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सरकार तथा राज्य सरकार निरंतर स्वावलंबन तथा स्वरोजगार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करती रहती हैं, ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत तथा विकसित भारत के स्वप्न को साकार किया जा सके। जागरूकता कार्यक्रम में संजीत, गौरी कपूर व राहुल ढींगरा ने अपने विचार रखे।

बादली उपमंडल सचिवालय हुआ नये भवन में स्थानांतरित
उपमंडलवासियों को मिलेगा सभी सेवाओं का लाभ एक ही छत के नीचे: एसडीएम
उपमंडलवासी अपने कार्यों के लिए नये भवन में पंहुचे

बादली, 22 दिसम्बर, अभीतक: बादली उपमंडल सचिवालय नये भवन में स्थानांतरित हो गया है। बादली के एसडीएम डॉ रमन गुप्ता ने बताया कि नये भवन में सभी विभागों को कार्यालय दिया जाएगा ताकि नागरिकों को एक ही छत के नीचे सभी कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान उपलब्घ हो। उन्होंने बताया कि नये भवन में आवश्यक सभी कार्य पूरे हो चुके हैं, कुछ कार्य शेष हैं जिनको जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और औपचारिक रू प से उदघाटन कराया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि ऑनलाइन सेवाओं के लिए सरल केंद्र सहित तहसील कार्यालय तथा जो कार्यालय पुराने उपमंडल भवन में थे, वे सभी कार्यालय यहां पर स्थानांतरित हो रहे हैं। एसडीएम कार्यालय , सरल केंद्र और तहसील कार्यालय ने सोमवार से ही अपना कार्य शुरू कर दिया है। अब उपमंडलवासियों को पुराने उपमंडल कार्यालय में जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय के सामने बाई पास नवनिर्मित भवन में इंटरनेट सहित सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो गई हैं। अब कुछ कार्य बचा हुआ है, जो अपनी निगरानी में जल्द ही पूरा कराया जाएगा।
डॉ रमन गुप्ता, एसडीएम बादली

सोमवार को एडीआर सेंटर में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल।

बाल विवाह सामाजिक बुराई के साथ-साथ कानूनन अपराध: सीजेएम विशाल
एडीआर सेंटर में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर आयोजित

झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: लघु सचिवालय स्थित एडीआर सेंटर में सोमवार को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा नशे के खिलाफ एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने कहा कि बाल विवाह न केवल कानून अपराध है, बल्कि यह बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर एमडीडी ऑफ इंडिया एनजीओ द्वारा 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आमजन को मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव, उनकी रोकथाम के उपायों तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई है, यह बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल देता है। सीजेएम ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढी को नशे जैसी बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा करना अत्यंत खतरनाक है, यह परिवार और समाज को बर्बाद कर देता है। नशा समाज की जड़ों को खोखला कर रहा है, जिससे अपराध, पारिवारिक कलह और आर्थिक संकट बढ़ रहे हैं,ऐसे में नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बुरी तरह प्रभावित करता है, जिससे परिवारों में अशांति फैलती है और समाज का संतुलन बिगड़ता है। कार्याशाला के दौरान वक्ताओं ने युवा पीढी को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के साथ साथ सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संदेश दिया । उन्होंने कहा नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से ही एक सशक्त, शिक्षित और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर डीईओ रतिंद्र सिंह, बाल विवाह निषेध अधिकारी कर्मिंदर कौर, एमडीडी ऑफ इंडिया एनजीओ से मनोज कुमार, जिला कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सहित पुलिस सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज (23 दिसंबर) को लगेगी बिजली अदालत’
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में मंगलवार 23 दिसंबर को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि 23 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली अदालत व 11 बजे से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा 11 से 2 बजे तक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन भी होगा। फोरम उपभोक्ताओं की समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करता है।

जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर से आमजन को मिल रही त्वरित राहत: डीसी
जिला स्तरीय समाधान शिविर में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सुनीं जनसमस्याएं
विभागीय अधिकारियों को दिए जनसमस्याओ के समयबद्ध व निपटान के निर्देश’

झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में आमजन की विभिन्न समस्याएं गंभीरता से सुनीं तथा मौके पर उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर के दौरान 11 शिकायतें दर्ज की गईं।
उपायुक्त ने समाधान शिविर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह मंच प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर त्वरित राहत प्रदान करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए उसका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी एक ही शिकायत की बार-बार पुनरावृत्ति होती है, तो संबंधित विभाग के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य केवल शिकायतों का निस्तारण करना नहीं, बल्कि आमजन को संतोषजनक एवं स्थायी समाधान उपलब्ध करवाना है। समाधान शिविर के दौरान पानी, बिजली, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, सडक, परिवार पहचान पत्र, आवास सहित विभिन्न विभागों से संबंधित अनेक शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह, एसीपी अनिल कुमार, डीडीपीओ निशा तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

डीसी की अपील : घने कोहरे में सावधानीपूर्वक चलाए वाहन
सभी सडको पर मार्किंग, साइन बोर्ड, सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर की करें चैकिंग
डीसी अभिषेक मीणा ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

रेवाड़ी, 22 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सर्दी में घने कोहरे को देखते हुए जिला में नई व मुरम्मत की गई सभी सडकों पर साइन बोर्ड, सफेद पट्टी, रिफ्लेक्टर आदि लगे हो ताकि धुंध के समय वाहन चालकों को परेशानी न हो। डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में सडक सुरक्षा समिति की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्ययक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी सडकों पर पूर्ण रूप से मार्किंग हो। ऐसे में संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सभी सडकों के सुधारीकरण व उन पर मार्किंग, साइन बोर्ड, सफेद पट्टी व रिफ्लेक्टर पर पूरी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। वहीं जिला के सभी रोड से अवैध कटों को पूर्णत बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों, स्टेट मार्गों सहित अन्य सडकों व चैराहों पर राहगीरों व वाहन चालकों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक कार्यवाही अमल में लाते हुए क्षतिग्रस्त सडकों की तुरंत प्रभाव से मुरम्मत करवाना सुनिश्चित करें। जिला की सडकों पर सभी ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सुरक्षात्मक उपाय किए जाएं। लोक निर्माण विभाग, एचएसवीपी, राजमार्ग प्राधिकरण, नेशनल हाईवे व एचएसआईडीसी आदि विभागों के अधीन सडकों पर जो भी ब्लैक स्पॉट हैं, उनको तत्परता से दूर किया जाए। डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग अपने अधिकार क्षेत्र की सडकों पर गड्ढो को दुरुस्त करने के साथ ही टी-प्वाइंट आदि आवश्यक स्थानों पर साइन बोर्ड और ब्रेकर बनवाएं। साथ ही सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए गए। डीसी अभिषेक मीणा वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के दौरान वाहन सीमित गति में, निर्धारित लेन में रहकर और यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके और नागरिक सुरक्षित यात्रा कर सकें। उन्होंने कहा कि विशेषकर सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जाती है। उन्होंने कहा कि धुंध के मौसम में गलत दिशा में वाहन न चलाएं और धुंध के समय जहां तक संभव हो ओवरटेक करने से बचें। उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर ही हम अपने और दूसरों के सफर को सुरक्षित बना सकते हैं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, आरटीए सचिव एवं एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी रविंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

अपनी पूंजी को प्लाट खरीद के दौरान अवैध कॉलोनाइजर के हाथों न करें खराब: डीसी
डीसी ने की अपील- अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला नगर योजनाकार व खनन अधिकारियों के साथ की बैठक

रेवाड़ी, 22 दिसम्बर, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला नगर योजनाकार के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में अवैध निर्माण न होने दिए जाएं। ऐसा करने वालों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को पूर्णतरू ध्वस्त किए जाएं। वहीं कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर योजनाकार व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि जो अवैध कॉलोनियां नियमितिकरण पॉलिसी के अंतर्गत नहीं आती हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। जहां कहीं भी अवैध निर्माण हो रहा है उसे तुरंत प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। डीसी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मेहनत से कमाई गई पूंजी को प्लॉट की खरीदारी की उत्सुकता में अवैध कॉलोनाइजर के हाथों न सौंपे, अन्यथा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। पूरी जांच परख के बाद ही जमीन की खरीद फरोख्त करें, ताकि किसी भी प्रलोभन का शिकार न हो पाएं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को छानबीन कर सकता है।
अवैध खनन न हो इसके लिए मॉनिटरिंग जरूरी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने खनन अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि जिला में किसी भी रूप से अवैध खनन न हो इसके लिए संबंधित विभाग नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध खनन हो रहा हो तो दोषी व्यक्ति के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कहीं भी अवैध माइनिंग की जा रही है तो खनन विभाग उस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए माइनिंग को बंद करवाएं। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, आरटीए सचिव एवं एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार व डीएसपी रविंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

लर्नर लाइसेंस के लिए आज गांव प्राणपुरा में लगाया जाएगा कैंप
रेवाड़ी, 22 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम बावल मनोज कुमार ने बताया कि मंगलवार 23 दिसंबर 2025 को गांव प्राणपुरा में प्रातरू 11 बजे से 2 बजे तक लर्नर लाइसेंस बनाने के लिए कैम्प का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जिस किसी प्रार्थी को लर्नर लाइसेंस बनवाना हो वह अपनी ऑनलाईन फाईल तैयार करके कैंप में आ सकते है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी अपने साथ आधार कार्ड, दसवीं की मार्कशीट, ब्लड ग्रुप रिपोर्ट व रेडक्रॉस सर्टिफिकेट साथ लाकर कैम्प में आएं।

आकांक्षी ब्लॉक नाहड़ में किए जा रहे कार्यो की समीक्षा बैठक करते हुए रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग की निदेशक एवं आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम की प्रभारी वंदना।

नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना आकांक्षी ब्लॉक का उद्देश्य: प्रभारी वंदना
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत नाहड़ की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक
प्रभारी वंदना ने नाहड़ ब्लॉक के संबंध में विभागीय अधिकारियों से ली रिपोर्ट
नाहड़ को विकसित बनाने को लेकर प्रशासन कर रहा कार्य: डीसी

रेवाड़ी, 22 दिसम्बर, अभीतक: आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में शामिल जिला रेवाड़ी के नाहड़ ब्लॉक की प्रगति को लेकर सोमवार को रसायन एवं पेट्रो-रसायन विभाग की निदेशक एवं आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम की प्रभारी वंदना ने संबंधित अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग रेवाड़ी के विश्राम गृह में समीक्षा बैठक की। बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने नाहड़ ब्लाक को विकसित बनाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग की हिदायतों अनुसार किए जा रहा विभागीय कार्यों के बारे में जानकारी दी। आकांक्षी ब्लॉक प्रोग्राम की प्रभारी वंदना ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं के पोषण, बच्चों के पोषण, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय, कृषि क्षेत्र में सुधार के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाएं, सिंचाई, पेयजल आदि को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट को लेकर विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी समेत सभी अधिकारियों को विभागों के ऐप पर सही डाटा के साथ निरंतर रिपोर्ट अपडेट करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों आंगनबाड़ी और विद्यालयों में साफ-सफाई और बेहतर शौचालय व्यवस्था होना सुनिश्चित किया जाए। वहीं गर्भवती महिलाओं को समय से पोषण आहार उपलब्ध करवाया जाए। इसके अलावा बच्चों के लिए भी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषक आहार की नियमित व्यवस्था रहे। उन्होंने किसानों के लिए भी सरकार की ओर से चलाई जा रही सॉयल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि सहित सभी योजनाओं का लाभ मिले। इसके लिए किसानों को योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। उन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी किए जा रहे कार्यों की रिपोर्ट लेते हुए नियमित टीकाकरण करने को लेकर निर्देश दिए। प्रभारी वंदना ने बताया कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम योजना नीति आयोग द्वारा संचालित की जा रही है। इसका उद्देश्य देश के अविकसित ब्लॉकों में विशेष ध्यान रखते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, कृषि आदि बुनियादी ढांचे को दुरुस्त बनाकर नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार करना है। इसी के तहत नाहड़ ब्लॉक को विकसित बनाने को लेकर नीति आयोग के निर्देशन में योजना बनाकर हर क्षेत्र में विकासात्मक कार्य किए जा रहे हैं। नीति आयोग की ओर से समय-समय पर इन कार्यों की समीक्षा भी की जा रही है, ताकि नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार लाया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा नाहड़ ब्लॉक में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और सिंचाई सहित सभी क्षेत्रों तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर विभाग अपनी शत प्रतिशत रिपोर्ट के साथ कार्य कर रहे हैं। नीति आयोग के सभी बिंदुओं पर प्रशासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। विभागों के अधिकारी अपनी रिपोर्ट संबंधित पोर्टल पर भी अपडेट कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि नीति आयोग की सभी हिदायतों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, पीओ आईसीडीएस शालू यादव, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार।

समाधान शिविर: समाधान शिविर बन रहे शिकायतों के निदान का केंद्र
डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार एसडीएम रेवाड़ी ने समाधान शिविर में सुनी शिकायतें

रेवाड़ी, 22 दिसम्बर, अभीतक: एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने कहा कि डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिकों की शिकायतों के निदान के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार ने सीटीएम जितेन्द्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार के साथ नागरिकों की शिकायतें सुनी और शिकायतों का निदान करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई। उन्होंने कहा कि प्रशासन गांव की ओर थीम से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली शिकायतों का भी तत्परता से समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में हंस नगर वार्ड नंबर-23 में सीवरेज ओवरफ्लो की शिकायत पर एसडीएम सुरेश कुमार ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करते हुए समाधान करने के निर्देश दिए। सेक्टर-3 में स्थित प्लाट में मलवा गिराने की शिकायत पर एसडीएम ने नगर परिषद के अधिकारियों को प्लाट से मलवा उठाने के निर्देश दिए। राव तुलाराम विहार में गली के बीच में बिजली के खड़े खंभे की शिकायत पर एसडीएम ने डीएचबीवीएन विभाग के अधिकारियों को खंभा शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सेक्टर-3 में रेन वाटर लाइन को साफ करने की शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारी को रेन वाटर लाइन को साफ करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र में नाम दर्ज कराने, पेंशन, जमीनी विवाद, अवैध कब्जे जैसी शिकायतें सामने आई जिनका एसडीएम ने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान किया गया। एसडीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से लगाए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान के लिए सशक्त माध्यम बन रहे हैं जिसमें कोई भी नागरिक अपनी शिकायतें देकर समाधान करवा सकता है। हरियाणा सरकार द्वारा एक छत के नीचे नागरिकों की शिकायतों के यथाशीघ्र निपटारे के उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

शहिद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में मैथमेटिक्स डे का आयोजन किया गया
रेवाड़ी, 22 दिसम्बर, अभीतक: शहिद रविंद्र कुमार पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाल्हावास में आज मैथमेटिक्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान गणितज्ञ रामानुज को याद किया गया। प्राचार्या शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि आज 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुज की जयंती है और इस अवसर पर गणित दिवस पर विद्यालय में प्रगति ग्रुप गुडगांव के आईटी हेड आयुष सोनी मुख्य अतिथि थे। उन्होंने बताया कि गणित दिवस पर विद्यालय में अनेक कार्यक्रम किए गए जिनको गणित विभाग से किरण यादव, मोना यादव और शोभा यादव ने विद्यार्थियों से गणित संबंधी एक्टिविटी करवाई जिनमें प्रमुख रूप से पोस्टर मेकिंग, चार्ट मेकिंग मॉडल मेकिंग, कविता वचन, भाषण प्रतियोगिता, गणित के ऊपर आधारित स्किट और अंत में क्विज का आयोजन करवाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आयुष सोनी ने बताया कि गणित एक कठिन विषय नहीं बल्कि एक व्यवहारिक विषय है और जीवन के हर क्षेत्र में इसका प्रयोग होता है हमें गणित को सरल और व्यावहारिक विषय समझकर इसका अध्ययन करना चाहिए।

सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को किया काबू
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के संबंध में पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशानिर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्यवाही करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाई वाली करते हुए एक आरोपी को थाना शहर झज्जर के क्षेत्र से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 2290 रुपए की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान विपिन निवासी भट्टी गेट झज्जर के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर झज्जर मे मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

धुंध व कोहरे के मौसम में सड़क पर व्यायाम से बचें, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह की जिला वासियों से अपील
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: जिले में ठंड के मौसम के साथ धुंध एवं कोहरे का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है, जिससे सुबह और देर शाम के समय दृश्यता अत्यंत कम हो जाती है। ऐसे में सड़क पर दौड़ने, टहलने या व्यायाम करने वाले नागरिकों के लिए सड़क दुर्घटनाओं का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिलावासियों से अपील की है कि वे इस मौसम में सड़क पर व्यायाम अथवा दौड़ करने से बचें।पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कोहरे के कारण वाहन चालकों को सामने चल रहे व्यक्ति समय पर दिखाई नहीं देते, जिससे अचानक हादसे हो सकते हैं। विशेष रूप से प्रातःकालीन समय में मॉर्निंग वॉक और रनिंग करने वाले लोग अधिक जोखिम में रहते हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के अधिकांश युवा एवं जवान पैरामिलिट्री फोर्स, सेना और अन्य सुरक्षा बलों में भर्ती होने की तैयारी करते हैं, जिसके लिए वे नियमित रूप से दौड़ और शारीरिक अभ्यास करते हैं। ऐसे युवाओं से विशेष अपील है कि वे सड़क के बजाय खेल स्टेडियम, खुले मैदान, पार्क या अन्य सुरक्षित स्थानों पर ही अभ्यास करें। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य और फिटनेस अत्यंत महत्वपूर्ण है, लेकिन जीवन की सुरक्षा उससे भी अधिक जरूरी है। सुरक्षित स्थानों पर अभ्यास करने से न केवल दुर्घटनाओं से बचाव होगा, बल्कि बेहतर वातावरण में प्रशिक्षण भी संभव होगा। यदि किसी कारणवश सड़क के पास जाना आवश्यक हो, तो रिफ्लेक्टर युक्त जैकेट या चमकीले कपड़े पहनें।उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की कि कोहरे के समय धीमी गति से वाहन चलाएं, फॉग लाइट का प्रयोग करें और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सड़क सुरक्षा हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। थोड़ी सी सतर्कता और जागरूकता से गंभीर दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है और अनमोल जीवन की रक्षा की जा सकती है।

अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू, पकड़े गए आरोपी से 8 बोतल, 20 अध्धे व 12 पव्वे बरामद
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर के अंतर्गत पुलिस चैकी दुलीना की टीम ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी उप निरीक्षक रविंद्र ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वाले पर कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि राकेश निवासी सिकंदरपुर जिला गुरुग्राम अवैध शराब बेचने का काम करता है पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए होरिजिन पार्क फतेहपुर रोड वाले गेट के सामने बने ढाबा के पीछे पहुंची तो वहां पर एक व्यक्ति ने शराब रख रखी थी। उससे उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राकेश निवासी सिकंदरपुर जिला गुरुग्राम बताया और उससे 8 बोतल ,20 अध्धे व 12 पव्वे देसी शराब के बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार
बादली, 22 दिसम्बर, अभीतक: जिले में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए झज्जर पुलिस लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों तथा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। क्योंकि ऐसे असामाजिक तत्व अवैध हथियारों के बल पर किसी भी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम दे सकते हैं। सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत सीआईए टु बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना बादली क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान लाडपुर की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर चलने लगा तो संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुई। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान खजान निवासी दिल्ली के तौर पर हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी के पास मौजूद हथियार अवैध है और उनके लिए उसके पास कोई वैध लाइसेंस नहीं था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बादली में मामला दर्ज किया। इसके बाद आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल मे लाई जा रही है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर एवं एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता एवं बाल विवाह रोकथाम हेतु एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव श्री विशाल जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिन्दर ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव श्री विशाल जी, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिन्दर जी ,बाल कल्याण समिति के चैयरपर्सन श्री सतीश जाखड़, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी श्री करमिन्दर कौर तथा अलग अलग विभागों से आए अधिकारियों का स्वागत करते हुए की। इसके पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई जिममे नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता को लेकर किए गए प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश ने बताया कि नशीली दवाओं के खिलाफ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर,एम डी डी आफ इंडिया संस्था तथा पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से चलाया गया है जिसमें विभाग नशीली दवाओं के खिलाफ जोर शोर से प्रचार कर रहा है तथा चाहे शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्रामीण श्रेत्र हर जगह नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया है। जिसके तहत झज्जर जिले के 105 गांव को नशा मुक्त घोषित किया गया है। इसके बाद संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी श्रीमती करमिन्दर कौर ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के विषय में बताया तथा केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु 100 दिवसीय अभियान चलाया गया है जिसके प्रथम चरण में स्कूलों तथा कालेजो में जागरूकता कार्यक्रम किए जाने हैं, दुसरे चरण में धार्मिक स्थानों जैसे मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारा तथा चर्च, बेंकेट हाल, टैन्ट हाऊस,डीजे वालों को बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाना है फिर तीसरे चरण में ग्राम पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी श्रीमती करमिन्दर कौर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में आए जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिन्दर जी से 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए सहयोग मांगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिन्दर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा जो 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया गया है वह निसंद एक अच्छी पहल है तथा शिक्षा विभाग इस मुहिम को आगे बढ़ाने में पुरजोर सहयोग करेगा।साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा पैमाने पर बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलाई जाएगी तथा विद्यार्थियों को शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम मुख्य अतिथि मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव श्री विशाल ने कहा कि बाल विवाह तथा नशीली दवाइयां दोनों ही देश के विकास में बाधक है बाल विवाह जहां एक बच्चे को उसके सपनों से दूर करता है वहीं नशीली दवाओं का सेवन एक व्यक्ति तथा उसके परिवार को आर्थिक, मानसिक,सामाजिक एवं भावनात्मक रूप से नुकसान पहुंचाता है इसलिए बाल विवाह रोकथाम एवं नशीली दवाओं के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अभी जो 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत चला हुआ है उसमें सभी विभागों की अपनी अपनी जिम्मेदारी एवं भुमिका है तथा सभी विभाग अगर मिलकर एकजुटता से कार्य करे तो हम झज्जर जिले से बाल विवाह का खात्मा कर देंगे। आज के इस कार्यक्रम में एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, पुनम डागर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री रतिन्दर ,बाल कल्याण समिति के चैयरपर्सन सतीश जाखड़, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी करमिन्दर कौर, जिला बाल संरक्षण ईकाई से विशाल वर्मा, मानव तस्करी विरोधी इकाई से पवन कुमार, पैरा लीगल वालिंटियर कर्मजीत छिल्लर,जिला बाल कल्याण अधिकारी कार्यालय से सुनील कादयाण, स्वास्थ्य विभाग से सहायक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी दिनेश रोहिला, पुलिस विभाग से उपनिरीक्षक राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह, सज्जन कुमार, सत्यप्रकाश, स्पेशल जुवेनाइल पुलिस यूनिट से संजीत, पुजा, सरिता, पैरा लीगल वालिंटियर अन्नू, नेहा, रोशनी, नीता, नवीन,भीम सैन, साध एन जी ओ से छोटू राम तथा काफी संख्या में पैरा लीगल वालिंटियर शामिल रहे।

निपुण हरियाणा की ओर बढ़ता झज्जर: मुख्य प्रशिक्षकों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: झज्जर जिले में निपुण हरियाणा मिशन के तहत मुख्य प्रशिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य खंड स्तर पर शिक्षकों को प्रभावी ढंग से प्रशिक्षित करने के लिए मुख्य प्रशिक्षकों को दक्ष बनाना है, ताकि निपुण हरियाणा मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मकता के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके। प्रशिक्षण का औपचारिक उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कक्ष में वे न केवल शारीरिक रूप से, बल्कि मानसिक रूप से भी उपस्थित रहें, ताकि वे भविष्य में शिक्षकों को प्रभावी प्रशिक्षण दे सकें। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि वे अपने-अपने खंडो में शिक्षकों को सफल एवं फलदायी प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, तो यह निपुण मिशन के प्रति उनका एक महत्वपूर्ण योगदान होगा। डॉ. सुदर्शन पुनिया, जिला समन्वयक (निपुण हरियाणा मिशन), ने बताया कि यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण निपुण हरियाणा मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कुल 38 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें से 31 झज्जर जिले और 7 रेवाड़ी जिले के हैं। प्रशिक्षण के मुख्य विषय आठ सप्ताह के उपचारात्मक शिक्षण कार्यक्रम, बुनियादी साक्षरता अध्ययन तथा सेंसस असेसमेंट रहेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान और कौशल को व्यावहारिक रूप से कक्षा में उतारना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रतिभागियों को आह्वान किया कि वे शिक्षकों के साथ नियमित फॉलो अप लें, उनकी चुनौतियों को समझें और उन्हें समाधान उपलब्ध कराएँ, ताकि प्रत्येक बच्चा अपनी कक्षा के निपुण स्तर पर पहुँच सके। प्रशिक्षण स्थल के प्रधानाचार्य जोगेंदर धनखड़ ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण के दौरान नियमित रूप से उपस्थित रहें तथा अनुशासन बनाए रखें। उन्होंने कहा कि अनुशासित वातावरण में ही प्रशिक्षण के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण के मास्टर ट्रेनर वीरेंद्र एवं मंजेश हैं। इस अवसर पर संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार, लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन से दीपक कुमार तथा राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई के सदस्य अभिषेक शर्मा भी उपस्थित थे।

बेरी स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को वाई ब्रेक के दौरान योग करते हुए एसडीएम व अन्य कर्मचारीगण।’

वाई ब्रेक अधिकारियों व कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक: एसडीएम’
पांच मिनट का वाई-ब्रेक (योगा ब्रेक) हर अधिकारी व कर्मचारी के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी’
बेरी स्थित लघु सचिवालय में आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित वाई ब्रेक कार्यक्रम आयोजित’

बेरी झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: स्थानीय लघु सचिवालय में सोमवार को आयुष विभाग द्वारा अधिकारियों और कर्मचारियों को योगा ब्रेक के दौरान कार्यस्थल पर योगाभ्यास कराया गया। एसडीएम रेणुका नांदल सहित राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने वाई ब्रेक के दौरान यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया। आयुष विभाग से आयुष अधिकारी डॉ बरखा, योगाचार्य गीता व प्रदीप कुमार ने योग व प्राणायाम की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया। इस अवसर पर एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि सरकार द्वारा सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों को तनाव मुक्त रह कर कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘वाई-ब्रेक’ देने का निर्णय लिया गया है। वाई-ब्रेक यानी योग के लिए ब्रेक में प्रत्येक कार्यदिवस में अधिकारियों व कर्मचारियों को पांच मिनट योगा करवाकर उन्हें तनावरहित किया जा रहा है। यह पहल केंद्र सरकार द्वारा तैयार वाई-ब्रेक योग प्रोटोकॉल पर आधारित है, जिसका उद्देश्य व्यस्त कार्यस्थलों पर भी योग को सरल और व्यवहारिक रूप से अपनाने को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास न केवल तनाव को कम करता है, बल्कि कार्यकुशलता, सकारात्मकता और टीम भावना को भी मजबूत करता है। वाई-ब्रेक में पांच मिनट शरीर को राहत के लिए आंखों, कंधों, कमर और अन्य अंगों के लिए क्रियाएं कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि वाई ब्रेक से अधिकारियों व कर्मचारियों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, एकाग्रता बढ़ाने और काम के दौरान तनाव व थकान को कम करने में मदद मिलेगी। है। वाई-ब्रेक के लिए हरियाणा योग आयोग द्वारा ऑनलाइन पांच मिनट की क्रियाएं करवाने के लिए ीजजचेरूध्ध्लवहंण्ंलनेीण्हवअण्पदध्चउ-हंससमतल-वजीमतध्ल-इतमंा लिंक भी उपलब्ध करवाया गया है जिससे अन्य वीडियो व सामग्री का उपयोग करके भी क्रियाएं की जा सकती है। रेणुका नांदल ने बताया कि आयुष विभाग की यह पहल 5 मिनट का योग ब्रेक लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने से होने वाली तकलीफों को कम करने, रक्त संचार को बेहतर करने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में अत्यंत सहायक है।

समाजसेवा का जज्बा: भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला को विभिन्न संस्थाओं व जनप्रतिनिधियों ने किया सम्मानित
उन्हें या संगठन को मिलने वाला हर सम्मान छोटी काशी के लोगों को समर्पित: दीपक अग्रवाल तौला

भिवानी, 22 दिसम्बर, अभीतक: समाजसेवा के क्षेत्र में अपने निस्वार्थ भाव और सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले जनकल्याण सहयोग संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा नेता दीपक अग्रवाल तौला के सम्मान में एक और गौरवशाली अध्याय जुड़ गया है। महाराजा शूरसैनी जयंती के पावन अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में उन्हें उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह श्रीसैनी धर्मशाला धर्मार्थ ट्रस्ट, नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था और महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया था। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली हस्तियों ने शिरकत की। दीपक अग्रवाल तौला को यह सम्मान मुख्य रूप से सुरेश सैनी संस्थापक नवदुर्गा सेवा सहयोग संस्था, भवानी प्रताप सिंह नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि, अमन सर्राफ विधायक पुत्र द्वारा प्रदान किया गया। अतिथियों ने तौला के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत बताया। दीपक अग्रवाल तौला पिछले कई वर्षों से समाजसेवा की दिशा में निरंतर सक्रिय हैं। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों के बीच उनकी छवि एक ऐसे नेता की है, जो शिकायत मिलते ही तुरंत हरकत में आते हैं। नागरिकों या व्यापारियों को कोई भी समस्या होने पर तौला स्वयं मौके पर पहुँचते हैं। वे संबंधित विभाग के अधिकारियों से सीधा संवाद कर मौके पर ही समस्या का समाधान सुनिश्चित करवाते हैं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने याद दिलाया कि कोरोना महामारी के भीषण दौर में जब लोग घरों में कैद थे, तब दीपक अग्रवाल तौला ने अपनी जान की परवाह किए बिना जरूरतमंदों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए थे। उन्होंने न केवल राशन और जरूरी सामान हर घर तक पहुंचाया, बल्कि चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने में भी बड़ी भूमिका निभाई थी। सम्मान मिलने के बाद दीपक अग्रवाल तौला ने कहा कि उन्हे या उनके संगठन को मिलने वाला हर सम्मान छोटी काशी की जनता को समर्पित है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मुझे भविष्य में और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा करने की प्रेरणा देगा। बता दे कि समाजसेवा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यो के चलते दीपक अग्रवाल तौला को तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा दो दर्जन से अधिक संस्थाओं से भी तौला सम्मानित हो चुके है।

चण्डीगढ़ हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र
दिनांक 22.12.25 को विधानसभा सत्र के दौरान श्रीमती गीता भुक्कल विधायक झज्जर व पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा ने
1 . गाँव गोरिया में एथेनॉल के 2 प्लांट के मुद्दे पर
2. गाँव अकेहडी़ मदनपुर, कोयलपुर, बिरड़ और गोरिया के खेतों में हाई टेंशन लाइन के मुद्दे पर
3. LCO के मुद्दे पर
4. ब्लॉक साल्हावास के गाँव धनिरवास, ढाणा, धनिया, अम्बोली, भूरावास, बिठला में रिलायंस कंपनी द्वारा बीमे की फसल का मुआवजा न देने बारे का मुद्दा
5. जल भराव से ग्रसित गाँव के मुआवजे के मुद्दे पर
6. मार्केटिंग बोर्ड की सड़क मातनहेल से बम्बुलिया का मुद्दा उठाया।

एनएसएस कैंप का हुआ आगाज, विद्यार्थियों को अधिकारों के प्रति दी गई जानकारी
झज्जर, 22 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में आज से एनएसएस का सात दिवसीय कैंप आरंभ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल के नेतृत्व में यह कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप के पहले दिन महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती कर्मेंद्र कौर ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों से अवगत कराया। बाल विवाह रोकने के लिये उन्होंने विद्यार्थियों नकज शपथ भी दिलाई। आरटीआई एक्टिविस्ट सुभाष ने बच्चों को राइट टू इनफार्मेशन के अधिकारों की जानकारी दी। कैंप की शुरुआत प्राध्यापक अमित कुमार ने बच्चों के योग सेशन से की। उसके बाद प्राध्यापक सुधीर कादयान ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।एनएसएस की आवश्यकता से उन्हें अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी यशवीर नरवाल ने दिनभर की गतिविधियां संचालित की। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस अवसर पर प्राध्यापक दिनेश कुमार, कुलदीप डागर, अनिता, प्रेरणा, सुमन शर्मा, सुदीप सिंह, लक्ष्मी नारायण, कुलदीप गुरान, प्रवीण खुराना सहित अन्य ने भी सक्रिय योगदान दिया।

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिवानी हेतु लायन वीरेंद्र हंस ने व्हील चेयर प्रदान की’
भिवानी, 22 दिसम्बर, अभीतक: सामाजिक संस्था लायंस क्लब भिवानी सुरभि द्वारा समाज सेवा के कार्य निरन्तर चालू हैं। क्लब के सदस्य पूर्व प्रांतपाल लायन वीरेंद्र कुमार हंस ने अपने दिवंगत पूज्य पिता जी की स्मृति में तथा डॉक्टर रमेश लांबा सर्जन, भिवानी अस्पताल के अनुरोध पर एक व्हील चेयर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भिवानी हेतु सहर्ष प्रदान की। क्लब के अध्यक्ष डॉ कर्ण पूनिया, डॉ वंदना पूनिया, डॉ रमेश खासा, अमित शर्मा, पूर्व प्रांतपाल विजय सिरोहा, नरेंद्र अग्रवाल, उमेद पूनिया आदि लायन सदस्य एवं पदाधिकारियों ने लायन हंस को साधुवाद दिया। साथ ही आम जनता से अपील की कि जहां समाज सेवा का मौका मिले तो अपनी सामर्थ्य अनुरूप मदद की आहुति सक्षम लोगों द्वारा प्रदत्त करनी चाहिए।

असंध में जिस 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है: आरती सिंह राव
चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि करनाल जिला के असंध में जिस 100 बिस्तरीय अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है उसी में लेवल-3 ट्रामा केयर की सुविधाएं भी शुरू की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही हैं, इन्ही आवश्यकताओं के तहत असंध में प्रस्तावित 100 बिस्तरीय अस्पताल की आधारशिला गत 3 अक्तूबर 2025 को रखी गई थी और इसमें लेवल 3-ट्रामा केयर सुविधाओं की परिकल्पना की गई है। आरती सिंह राव ने आगे बताया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के नियमों के अनुसार 60 किलोमीटर की दूरी पर ट्रामा सेंटर स्थापित करने का नियम है। जहां तक असंध में पूरा ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने की बात है। इसमें नागरिक अस्पताल असंध से 40 किलोमीटर की दूरी पर जिला नागरिक अस्पताल पानीपत में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध है। इसी प्रकार, असंध के उक्त अस्पताल से 42 किलोमीटर दूर जिला नागरिक अस्पताल जींद, 46 किलोमीटर है।

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। वे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। तैयारियों को लेकर सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल ने कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सदन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का जवाब
2014 से पहले हर वर्ष केवल 700 एमबीबीएस और 4 विशेषज्ञ डॉक्टर मिलते थे। वर्तमान सरकार में यह संख्या बढ़कर प्रतिवर्ष 2500 डठठै और लगभग 200 विशेषज्ञ डॉक्टर हो गई है। अस्पतालों को अपग्रेड किया गया है और प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज व सभी सुविधाओं से युक्त एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है।

हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही जारी’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन में दिया जवाब’
2014 से पहले हर साल केवल 700 MBBS डॉक्टर और 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर मिलते थे
हमारी सरकार में अब 2500 MBBS डॉक्टर और 200 के करीब स्पेशलिस्ट डॉक्टर हर साल मिलते हैं
पहले के वक्त में ये कभी विचार नहीं किया गया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती हैं
हमारी सरकार के वक्त में 30 बेड के अस्पताल को 50 बेड, 50 बेड के अस्पताल को 100 बेड, 100 बेड के अस्पताल को 200 और 200 बेड के अस्पताल को 400 बेड तक अपग्रेड किया है
हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया जारी है
हर जिले में एक अस्पताल ऐसा विकसित किया जा रहा है जहां सभी प्रकार की सुविधाएं हो
अस्पतालों में इलाज के साथ साथ स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है।

पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी किए
चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। पुलिस महानिदेशक ने साफ कर दिया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी ठगी या अपराध में रंगे हाथ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय जांच की औपचारिकता में समय बर्बाद नहीं किया जाएगा, बल्कि संविधान के आर्टिकल 311(2) के तहत सीधे सेवा से बर्खास्त किया जाएगा। डीजीपी ओपी सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर और पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स हैंडल पर लिखा कि ठग और बदमाश चाहे पुलिस में हों या समाज में, पुलिस विभाग की नीति एकदम साफ है – कानून को जवाब देना होगा। डीजीपी ने बताया कि उन्होंने सभी एसपी और सीपी को निर्देश दिए हैं कि जो भी पुलिसकर्मी आपराधिक गतिविधियों में रंगे हाथ पकड़ा जाए, उसके लिए अलग से जांच बैठाने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे मामलों में संविधान द्वारा प्रदत्त असाधारण शक्तियों का उपयोग करते हुए तत्काल बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाए। ओपी सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि यह कोई चेतावनी मात्र नहीं है, बल्कि बीते दो महीनों में इस नीति के तहत कई मामलों में कार्रवाई की जा चुकी है। रंगे हाथ पकड़े गए पुलिसकर्मियों को सेवा से हटाया गया है और आगे भी यही नीति सख्ती से लागू रहेगी। डीजीपी का यह सख्त रुख पुलिस महकमे की छवि सुधारने और ईमानदार पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। संदेश साफ है कि वर्दी में अपराध बर्दाश्त नहीं, जैसी करनी वैसी भरनी।

हरियाणा में ओपन या डिस्टेंस से 10वीं या 12वीं करना आसान होगा
भिवानी़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा में अब ओपन या डिस्टेंस से 10वीं या 12वीं करना आसान होगा। जो बच्चे रेगुलर की पढ़ाई नहीं कर पाते उनके लिए एचबीएसई ने कई बदलाव किए हैं। जानकारी के मुताबिक, जिससे की डिस्टेंस एजुकेशन आसान होगी। जिसमें साल में एक नहीं बल्कि 2 बार परीक्षा, पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना व कक्षाएं लगवाना शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन प्रो. डॉ. पवन कुमार ने कहा कि हरियाणा ओपन स्कूल (डिस्टेंस एजुकेशन) का उद्देश्य है कि ऐसे विद्यार्थियों या लोगों को साक्षर करना या शिक्षा के अवसर प्रदान करना होता है। जो किन्हीं कारणों से स्कूल नहीं जा सकते हैं। वह कुछ भी कारण हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि नेशनल ऑफ स्कूलिंग के तर्ज व पड़ोसी राज्यों की तरह स्टेट ओपन स्कूल है। उसके आधार पर हरियाणा ओपनस्कूल के स्टड्डी सेंटर खोलने जा रहे हैं। जिसमें ऐसे सभी विद्यार्थी या अभ्यार्थी जो ओपन स्कूल के तहत अपना फार्म भरना चाहेंगे, उनको एक नोडल सेंटर जिला मुख्यालय पर दिया जाएगा। वहीं शिक्षा बोर्ड उन्हें पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करवाएगा। उनका अलग से साल में 2 बार मई व दिसंबर में परीक्षा ली जाएगी। उसके आधार पर उनका रिजल्ट जारी किया जाएगा।

युवा समाजसेवी देवेश मुकदम पाली के नेतृत्व में 51 युवाओं ने किया रक्तदान
रेवाडी 22 दिसम्बर, अभीतक: कस्बा कुंड के लॉट्स गार्डन में गोरक्षा दल ओर सनातनी युवा जागृति संगठन के तत्वाधान ने आयोजित रक्तदान शिविर में युवा समाजसेवी देवेश मुकदम पाली ने युवाओं में रक्तदान के जोश भरते हुए 51 युवाओं से रक्तदान करवाते हुए बड़े पुण्य का कार्य किया। सामाजिक ओर धार्मिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले देवेश पाली ने खुद भी रक्तदान किया ओर उनके साथ आए उनके 51 साथियों ने भी रक्तदान किया ओर इस रक्तदान शिविर को ऐतिहासिक बना दिया। इस मौके पर देवेश पाली ने कहा कि रक्तदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है ओर आपके द्वारा दिए गए रक्तदान की एक बूंद कई जिंदगियों को बचा सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो रक्तदान करने में कभी भी संकोच ना करें।

वापकोस को जल जमाव और खारेपन की समस्याओं के मैनेजमेंट के संबंध में मास्टर प्लान 1998 को अपडेट करने का काम सौंपा
चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने शीतकालीन सत्र में बताया कि वापकोस (डब्लूएपीसीओएस) (भारत सरकार का पीएसयू) को हरियाणा में जल जमाव और खारेपन की समस्याओं के मैनेजमेंट के संबंध में मास्टर प्लान 1998 को अपडेट करने का काम सौंपा गया था। वापकोस द्वारा सबमिट की गई उनकी ड्राफ्ट रिपोर्ट की ग्राउंड टूथिंग की जा रही है और 30 जून, 2026 तक रिपोर्ट फाइनल कर दी जाएगी।

गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को लेकर सुमित गिरी महाराज 23 से करेंगे 7 दिवसीय जलधारा तपस्या
रेवाडी, 22 दिसम्बर, अभीतक: सामाजिक ओर धार्मिक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने वाले ओर राष्ट्रीय स्तर पर गौसेवा ओर गोरक्षा को बढ़ावा देने वाले माजरी धाम के महंत सुमित गिरी महाराज 23 दिसंबर से 7 दिवसीय जलधारा तपस्या करेंगे। ये तपस्या माजरी धाम पर सुबह 4 बजे से शुरू होगी। सुमित गिरी महाराज की इस तपस्या को लेकर गोभक्तों में जोश ओर उत्साह है। क्षेत्र के कोने कोने से भक्त माजरी धाम पहुंचेंगे।

न्यू इरा स्कूल में धूमधाम से मनाया गणित दिवस, बच्चो ने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए
रेवाडी़, 22 दिसम्बर, अभीतक: कस्बा कुंड के न्यू इरा सीनियर सेकंडरी स्कूल में आज मैथमेटिक्स डे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महान गणितज्ञ रामानुज को याद किया गया। स्कूल चेयरमैन मास्टर नरेंद्र यादव ने कहा आज 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ रामानुज की जयंती है जो गणित के बड़े विशेषज्ञ थे। विद्यालय में विद्यार्थियों से गणित संबंधी एक्टिविटी करवाई जिनमें प्रमुख रूप से पोस्टर मेकिंग, चार्ट मेकिंग मॉडल मेकिंग, कविता वचन, भाषण प्रतियोगिता, गणित के ऊपर आधारित स्किट और अंत में क्विज का आयोजन करवाया गया। मास्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि गणित एक कठिन विषय नहीं बल्कि एक व्यवहारिक विषय है और जीवन के हर क्षेत्र में इसका प्रयोग होता है हमें गणित को सरल और व्यावहारिक विषय समझकर इसका अध्ययन करना चाहिए।

शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सदन में इनेलो के विधायक अर्जुन चैटाला ने पुलिस विभाग में बड़ी तादाद में रिक्त पड़े पदों को लेकर पूछा सवाल
सदन में चुनाव सुधार चर्चा पर अर्जुन चैटाला चुनावों का आधुनिकीकरण बेहद जरूरी है
अगर बीजेपी सरकार की मंशा सही है तो सभी बूथों और वीवीपैट को मतदाता के फिंगर प्रिंट से जोड़ा जाएरू अर्जुन चैटाला
मतदाता के फिंगर प्रिंट को जोडने से प्रत्येक मतदाता को यह पता चलेगा कि उसका वोट सही जगह गया है या नहीं, अगर फर्जी वोट भी डला तो उसे पता चल जाएगा कि उसका वोट किसको डला

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन इनेलो के विधायक अर्जुन चैटाला ने प्रश्नकाल के दौरान सरकार से सवाल किया कि (क)राज्य के पुलिस विभाग में स्वीकृत पदों की कुल संख्या कितनी है? और वर्तमान में रिक्त पदों की संख्या कितनी है तथा विभिन्न श्रेणियोंध्रैंकवार सभी जिलों में उसका ब्यौरा क्या है? (ख) इन रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार के पास क्या कोई प्रस्ताव विचाराधीन है और इन पदों को कब तक भरे जाने की संभावना है? (ग) बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में रिक्त पड़े पदों के कारण राज्य में कानून व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े क्या इसके लिए सरकार द्वारा कोई अंतरिम या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है? सदन में चुनावी सुधार पर चर्चा के दौरान इनेलो विधायक अर्जुन चैटाला ने कहा कि आज जहां चुनाव सुधार की बहुत बड़ी जरूरत है वहीं चुनाव प्रक्रिया को आधुनिकीकरण करना भी बहुत जरूरी है। तभी हम देश की जनता को यह साबित करने का काम कर सकते हैं कि हमारी चुनावी प्रक्रिया कितनी सही है। आज चुनावी सुधार क्यों जरूरी हैं? चुनावी सुधार देश और प्रदेश के अंदर एक चलती प्रक्रिया है। सरकार के उपर बड़े आरोप लगे हैं और आम आदमी भी सरकार से सवाल पूछने लगा है कि क्या ये चुनाव की प्रक्रिया है वो सही है? आज सरकार सदन में यह बताने का काम करें कि आप की मंशा क्या है। अगर सरकार की मंशा सही है तो आज हर मतदाता का आधार कार्ड बना हुआ है जो उसके फिंगर प्रिंट के साथ लिंक है। इस चुनाव सुधार में प्रत्येक मतदाता को उसके फिंगर प्रिंट के साथ जोडने का काम सरकार करे। ताकि प्रत्येक मतदाता को यह पता चले कि उसका वोट सही जगह गया है या नहीं। अगर फर्जी वोट भी डला तो उसे पता चल जाएगा कि उसका वोट किसको डला है। अगर चुनावों में सुधार लाना है तो जो अधिकारी हैं उन्हें और ज्यादा सुविधाएं देने की जरूरत है। चुनावी बजट को बढाया जाए। अगर आज एक मोबाइल का सिम कार्ड भी खरीदना पड़े तो उसके लिए फिंगर प्रिंट देना पड़ता है। अगर हर बूथ को और वीवीपैट को मतदाता के फिंगर प्रिंट के साथ जोड़ दिया जाए तो यह चुनावी प्रक्रिया और पारदर्शी होगी। यदि आज सरकार ने इस चुनावी सुधार की चर्चा पर स्पष्टीकरण नहीं दिया तो प्रदेश की जनता को यह विश्वास हो जाएगा की सरकार की मंशा ठीक नहीं है और बीजेपी और कांग्रेस की जो हमेशा से जुगलबंदी और मिलीभगत रही है वो आज भी चल रही है। वोट चोरी पर अर्जुन चैटाला ने कहा कि कांग्रेस कभी नहीं चाहेगी कि चुनावी सुधार हों क्योंकि वोट चोरी की शुरुआत कांग्रेस ने की है। राज्यसभा चुनाव में स्याही कांड करके बीजेपी समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को जितवाया। स्वर्गीय जननायक चैधरी देवीलाल को वोट की चोरी करके लोकसभा के चुनाव हरवाए। उनके स्वयं के चुनाव पर कई साथियों ने सवाल उठाए और उस समय कोर्ट के आदेशों पर हमारी विधानसभा की वीवीपैट की वेरिफिकेशन की गई। हालांकि वे जीते हुए उम्मीदवार थे और उन्हें जाने की जरूरत नहीं थी लेकिन फिर भी वे गए और हैरानी की बात है कि जिस कांग्रेस के उम्मीदवार जिसने सवाल खड़े किए थे और उस समय उनका वहां उपस्थित होना जरूरी था तब वो वहां से गायब थे।

23 जनवरी को मनाया जाएगा बसंत पंचमी एवं दीनबंधु छोटूराम का जन्मोत्सव: डॉ मलिक
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा होंगे मुख्य अतिथि

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं जाट सभा पंचकूला ध् चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि आगामी 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी एवं दीनबंधु छोटूराम का 145 वां जन्म दिवस धूमधाम से सेक्टर 6 पंचकूला स्थित चैधरी छोटूराम भवन में मनाया जाएगा। यह निर्णय आज जाट सभा पंचकूला ध् चंडीगढ़ की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। जाट सभा के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी बसंत पंचमी के अवसर पर गरीबों एवं किसानों के मसीहा दीनबंधु चैधरी छोटूराम का जन्म दिन 23 जनवरी 2026 को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। समारोह में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा मुख्य अतिथि होंगे जबकि जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री सुरेंद्र चैधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इनके अलावा, विशिष्ट अतिथि के तौर पर अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से सांसद वरुण चैधरी, महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज अग्रोहा (हिसार) के निदेशक रिटायर्ड जनरल डॉ डीपी वत्स, भाजपा की राज्य उपप्रधान श्रीमती बंतो कटारिया कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। डॉ मलिक ने यह भी बताया कि बसंत पंचमी एवं दीनबंधु छोटूराम का 145 वां जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कई हस्तियां विदेश से आकर भी हिस्सा लेंगी, इनमें सेन फ्रांसिस्को से सरदार समीर सिंह विर्क, यूएसए से सरदार गैरी ग्रेवाल, यूएसए कैलिफोर्निया से डॉ राजबीर दहिया, पूर्व विधायक सरदार जस्सी खंगूरा , आस्ट्रेलिया से महेंद्र चैधरी एवं कृष्णा चैधरी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चैधरी छोटूराम की प्रतिमा भाखड़ा नंगल बांध पर लगाने की स्वीकृति दिलाने में अहम् योगदान देने पर इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री चैधरी बीरेंद्र सिंह को सम्मानित किया जाएगा।

राज्य सरकार ने कोसली में 11.57 करोड रुपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
सब-डिपो के लिए 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि नवंबर, 2025 में राज्य सरकार द्वारा 11.57 करोड़ रुपए की लागत से कोसली में एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। श्री विज सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोसली में एक सब-डिपो स्तर की कर्मशाला भी स्थापित की गई है।

राज्य सरकार ने कोसली में 11.57 करोड रुपए की लागत से एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को दी मंजूरी – परिवहन मंत्री श्री अनिल विज
सब-डिपो के लिए 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि नवंबर, 2025 में राज्य सरकार द्वारा 11.57 करोड़ रुपए की लागत से कोसली में एक नए सब-डिपो की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए 92 नए पदों की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। श्री विज सोमवार को चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान लगाए गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि कोसली में एक सब-डिपो स्तर की कर्मशाला भी स्थापित की गई है।

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने सोनीपत जिले के गन्नौर कस्बे में कैलाना चैक से खानपुर तक 16.15 किमी लंबी सड़क को मजबूत करने के लिए अक्टूबर 2025 में आवंटित कर दिया गया है और अप्रैल, 2026 तक कार्य पूरा होने की संभावना है। श्री गंगवा सोमवार को हरियाणा विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक श्री देवेंन्द्र कादियान द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि बरही गांव से खानपुर सड़क के निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करवाकर ईकृभूमि के माध्यम से जमीन लेकर उस पर आगामी कार्यवाही की जाएगी।

सरकार क्लस्टर बनाकर स्वच्छता अभियान चला रही ताकि शहरों में भी पूर्ण सफाई व्यवस्था बनी रहे – विपुल गोयल
स्वच्छता के क्षेत्र में राज्य को राष्ट्रपति अवार्ड भी मिला

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के स्थानीय निकाय, राजस्व आपदा एवं प्रबंधन मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि वर्तमान सरकार क्लस्टर अनुसार गहन स्वच्छता अभियान चला रही है ताकि शहरों में भी पूर्ण सफाई व्यवस्था बनी रहे। इसके अलावा घर-घर कूड़ा उठाने के कार्य को सही ढंग से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। श्री गोयल सोमवार को विधानसभा में शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन पूछे गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे। स्थानीय निकाय, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में चलाए गए गहन स्वच्छता अभियान के माध्यम से राज्य को स्वच्छता के क्षेत्र में राष्ट्रपति अवार्ड मिला है। यह पूरे भारत में तीसरे नंबर का अवॉर्ड है। उन्होंने कहा कि भिवानी, सिरसा, सोनीपत, पानीपत, करनाल आदि जिलों को क्लस्टर बनाकर अपशिष्ट संग्रहण एजेंसियों को पी पी पी मोड पर स्वच्छता कार्य अलाट किया गया है जिनके माध्यम से प्रतिदिन राज्य की 87 नगर पालिका , 24 नगर परिषद और 11 नगर निगम क्षेत्र में उत्पन्न हो रहे 6334 मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। इनमें 200 से 300 करोड़ रुपए का निवेश भी हो रहा है। यह कार्य केंद्र सरकार की गाइडलाइन अनुसार किया जा रहा है। स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि फिर भी कोई एजेंसी स्वच्छता कार्य को सही ढंग से या सरकार के निर्देशानुसार क्रियान्वित नहीं करती तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही भी अमल में लाई जाती है। गत जनवरी 2023 से अब तक पाई गई अनियमितताओं के आधार पर नगर पालिका सीवन द्वारा एजेंसी पर 3 लाख 29 हजार 200 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि नूंह जिला के मांडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल में जल्द ही सिटी-स्कैन और एमआरआई मशीन स्थापित की जाएगी ताकि गरीब लोगों को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। ये मशीनें स्थापित करने के लिए हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कोर्पोरशन लिमिटेड द्वारा टैंडर जारी किये जा चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। उन्होंने आगे बताया कि इस अस्पताल की विभिन्न लैब्स में कुल 85 नियमित टेस्ट किये जाते हैं , इनमें हीमेटोलॉजी के 17, साइटोपैथोलॉजी के 2 , क्लिनिकल पैथोलॉजी के 5, बायोकेमिस्ट्री के 32, माइक्रोबायोलॉजी के 22 तथा 5 अन्य टेस्ट किये जाते हैं। उन्होंने आगे बताया कि नूंह जिला के मांडीखेड़ा स्थित नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन 790 मरीजों को ओपीडी में सेवा प्रदान की जा रही हैं। आरती सिंह राव ने सदन के सदस्य द्वारा उक्त अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा बाहर से टेस्ट करवाने की सिफारिश करने की जांच करवाने का आश्वासन दिया , इसके अलावा इस अस्पताल में 15 अन्य टेस्ट भी करवाए जाएंगे।

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि जींद जिला के सफीदों में सरकारी नर्सिंग कॉलेज का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, इस कॉलेज के भवन का निर्माण हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन द्वारा किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि सरकारी नर्सिंग कॉलेज, सफीदों के लिए 43.44 करोड़ रुपये की लागत की विस्तृत परियोजना को सरकार तथा स्थायी वित्त समिति द्वारा अनुमोदित कर दिया गया है।

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य सरकार वर्ष 2029 तक पूरे प्रदेश को सेममुक्त करने के लिए प्रयासरत है। वे सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। श्री राणा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पूरे प्रदेश को सेममुक्त बनाने की योजना तैयार करने के लिए निर्देश दिए थे। अब योजना बना ली गई है। रोहतक तथा झज्जर जिला के कुछ क्षेत्र को छोड़कर बाकी प्रदेश की सेमयुक्त जमीन को वर्ष 2029 तक सेम से मुक्ति दिला दी जाएगी।

रोहतक स्थित हैफेड फीड प्लांट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय
चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि रोहतक स्थित हैफेड फीड प्लांट को शहर से बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान फीड प्लांट को आईएमटी रोहतक स्थित मेगा फूड पार्क में स्थानांतरित कर एक नया, आधुनिक पशु चारा संयंत्र स्थापित किया जाएगा। श्री शर्मा सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। डॉ. शर्मा ने बताया कि उत्तम विहार कॉलोनी, रोहतक के आवासीय क्षेत्र के समीप स्थित हैफेड फीड प्लांट अब घनी आबादी से घिर चुका है, जिससे उत्पन्न समस्याएँ क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। उन्होंने बताया कि हैफेड द्वारा वर्ष 1976 में रोहतक में 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाला पशु चारा संयंत्र स्थापित किया गया था, जिसे वर्ष 2008 में उन्नत कर इसकी उत्पादन क्षमता 150 मीट्रिक टन प्रतिदिन कर दी गई थी। वर्तमान में यह संयंत्र आवासीय क्षेत्र के निकट स्थित होने के कारण इसका स्थानांतरण आवश्यक हो गया है। डॉ. शर्मा ने जानकारी दी कि हैफेड के प्रशासक मंडल द्वारा आईएमटी रोहतक स्थित मेगा फूड पार्क में लगभग 7 एकड़ भूमि आरक्षित कर नए पशु चारा संयंत्र की स्थापना के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। परियोजना के क्रियान्वयन हेतु परियोजना प्रबंधन सलाहकार की नियुक्ति की प्रक्रिया भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि वर्तमान परिसर लगभग 16 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें पशु चारा संयंत्र के अतिरिक्त जिला कार्यालय, 39 हजार मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम, कर्मचारी आवासीय क्वार्टर, महाप्रबंधक आवास तथा अन्य कार्यालयीय अवसंरचनाएँ मौजूद हैं। फीड प्लांट के स्थानांतरण के उपरांत इस भूमि का उपयोग उपयुक्त विकास कार्यों के लिए किया जाएगा।

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में डॉक्टरों के सभी पदों को भरने के लिए प्रयत्नशील है ताकि लोगों को सस्ता ईलाज उपलब्ध हो सके। स्वास्थ्य मंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। उन्होंने आगे बताया कि कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में विशेषज्ञ डॉक्टरों अर्थात हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोसर्जन के पद भरने के लिए विभाग द्वारा नियमित और संविदात्मक दोनों आधारों पर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं, इसके लिए पांच बार विज्ञापन भी निकाले गए हैं। इसके बावजूद सरकार पदों को भरने के लिए गंभीरता से कोशिश कर रही है। आरती सिंह राव ने यह भी बताया कि उक्त मेडिकल कॉलेज में कार्डियक कैथ लैब स्थापित करने का भी प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है। ई-टेंडर पोर्टल पर कम प्रतिक्रिया मिली है ,इसलिए एचएमएससीएल से अनुरोध किया गया है कि वह सार्वजनिक निजी भागीदारी के माध्यम से केसीजीएमसी, करनाल में कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी सुविधा के साथ सुपर-स्पेशियलिटी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी सेवाएं शुरू करने के लिए निविदा आमंत्रित करे ।

प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है सरकार, 10 आधुनिक अस्पताल जनता को किए समर्पित: मुख्यमंत्री
पहले की सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया कृ नायब सिंह सैनी
एमबीबीएस सीटों की संख्या 2014 में 700 थी, आज 2500 से भी अधिक हुई : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 22 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में हर जिला स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है। अब तक 10 अस्पताल जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इनमें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई व लैबोरेट्री सहित सभी सुविधाएं मिल रही हैं। अन्य 22 अस्पतालों पर कार्य चल रहा है। मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्न काल में विधायक श्री मामन खान द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले की सरकार ने कभी प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने कभी विचार ही नहीं किया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती हैं। उस समय नागरिकों को प्राइवेट सेक्टर पर छोड़ दिया गया और किस प्रकार से लोगों का शोषण होता था, यह सब जानते हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में हर वर्ष केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही मिलते थे, जबकि आज यह संख्या लगभग 200 तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2014 में एमबीबीएस सीटों की संख्या केवल 700 होती थी, जबकि आज राज्य सरकार के प्रयासों से एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 2500 से अधिक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से आज सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां भी मिल रही है और हर प्रकार की टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 30 बैड के अस्पताल को 50 बैड, 50 बैड के अस्पताल को 100 बैड, 100 बैड के अस्पताल को 200 बैड और 200 बैड के अस्पतालों को 400 बेड में अपग्रेड किया गया है। साथ ही, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई है। साथ ही, अस्पतालों में इलाज के साथ – साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *