




इंडो अमेरिकन स्कूल में हवन यज्ञ के साथ की गई नए साल की शुभ शुरुआत
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में एक शांतिमय एवं मंगलमय हवनदृयज्ञ का आयोजन किया गया। विद्यालय परिवार ने नए वर्ष की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक वातावरण तथा विद्यार्थियों की उन्नति की कामना के साथ की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ हुई। हवन कुंड के समक्ष विद्यार्थियों, अध्यापकों और स्कूल प्रबंधन ने एकत्र होकर आहुति डाली। वैदिक मंत्रोच्चारण से विद्यालय परिसर में आध्यात्मिकता और शांति का वातावरण छा गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों ने अपने-अपने विभाग की ओर से प्रार्थना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और शैक्षणिक प्रगति की कामना की। स्कूल प्रबंधन द्वारा विद्यालय की निरंतर प्रगति, श्रेष्ठ परिणाम और नए वर्ष में नई उपलब्धियों की भी मनोकामना की गई। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों व स्टाफ सदस्यों को नए वर्ष की हार्दिक बधाई देते हुए कहा किकृ“नया साल नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसर लेकर आता है। हमें मिलकर शिक्षा और संस्कार की दिशा में इसी तरह आगे बढ़ते रहना है। हवन यज्ञ के उपरांत सभी को प्रसाद वितरित किया गया। विद्यार्थियों ने प्रसाद ग्रहण कर नए वर्ष में पूरी निष्ठा और लगन के साथ पढ़ाई करने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, उमंग और सकारात्मकता का माहौल देखने को मिला। इस प्रकार इंडो अमेरिकन स्कूल ने वर्ष 2026 की शुरुआत पूर्ण श्रद्धा, परंपरा और संस्कारों के संग की।


पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान का कंप्यूटर एकाउंटिंग का गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (च्छठ त्ैम्ज्प्) द्वारा आयोजित कंप्यूटर एकाउंटिंग का 38 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी युवाओं को आधुनिक कंप्यूटर आधारित लेखांकन प्रणाली में दक्ष बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं निजीध्सरकारी क्षेत्र में रोजगार के लिए सक्षम बनाना था। इस 38 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कंप्यूटर एकाउंटिंग से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में विशेष रूप से ज्ंससल म्त्च्, डै व्ििपबम (डै ॅवतकए डै म्गबमसए डै च्वूमतच्वपदज), ळैज् (वस्तु एवं सेवा कर), बहीखाता प्रबंधन, लेजर, जर्नल, कैश बुक, बैंक बुक, बिलिंग सिस्टम, आय-व्यय लेखा, स्टॉक प्रबंधन, ळैज् रजिस्ट्रेशन एवं रिटर्न फाइलिंग की प्रक्रिया, तथा डिजिटल लेखांकन जैसे विषय शामिल रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूर्णतः व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुखी रखा गया, जिसमें प्रतिभागियों को कंप्यूटर पर स्वयं कार्य करके सीखने का अवसर दिया गया। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सरल भाषा में प्रशिक्षण दिया गया, जिससे प्रतिभागी लेखांकन के तकनीकी पहलुओं को आसानी से समझ सकें। इसके साथ ही प्रतिभागियों को बैंकिंग प्रणाली, वित्तीय अनुशासन, डिजिटल लेन-देन एवं उद्यमिता विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पीएनबी आरसेटी झज्जर के निदेशक उमेश भूकर ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में कंप्यूटर एकाउंटिंग की मांग लगातार बढ़ रही है और यह प्रशिक्षण युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोलने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान का उपयोग कर स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करें अथवा किसी प्रतिष्ठित संस्थान में रोजगार प्राप्त करें। प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों की परीक्षा हुई और उन्हें स्वयं का उद्यम प्रारंभ करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर संस्थान से आशीष रोहिल्ला, सतपाल सिंह, आशीष शर्मा, कुसुम, अंशी भटनागर, पुन्यापल, सरिता शर्मा और शशी कुमार मोजूद रहे।




नगर परिषद में अनूठे व खास अंदाज में मनाया गया नव वर्ष-2026
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: वीरवार को नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी की अध्यक्षता में नव वर्ष 2026 अनूठे व खास अंदाज में मनाया गया। चैयरमेन जिले सिंह सैनी के नेतृत्व में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी व अन्य कर्मचारी परिषद भवन में एकत्रित हुए और नगर परिषद चैयरमेन जिले सिंह सैनी की ओर से नव वर्ष के मौके पर सभी को दूध व जलेबियां वितरित की गई। जिले सिंह सैनी ने बताया कि सामूहिकता व सामाजिक समरसता का परिचय देने के उद्देश्य से नव वर्ष 2026 के पहले दिन यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सभी नगर परिषद के अधिकारियों, पार्षदों ने एक साथ मिलकर दूध जलेबी का आनंद लिया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान केशव सिंघल, सब्जी मंडी प्रधान सुनील यादव, पार्षद नरेश वाल्मीकि, अतर सिंह यादव, जयपाल पप्पू, एडवोकेट पंकज शर्मा, पार्षद यशपाल आदि अधिकारी व पार्षद उपस्थित रहे।


झज्जर में पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के संस्थापक ओमप्रकाश चैटाला का जन्म दिवस मनाया गया
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: पहली जनवरी को झज्जर के दिल्ली गेट क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के संस्थापक ओमप्रकाश चैटाला का जन्म दिवस मनाया गया। झज्जर की लालसिंह कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष धर्मवीर दरोगा ने की। इस मौके पर महाराष्ट्र के कोरेगांव के शौर्य की घटना को भी याद किया गया। जिसे शौर्य दिवस के रूप में आज मनाया गया। कार्यक्रम में इनेलो कार्यालय सचिव पवन धनखड़, सोनू, कैप्टन शेर सिंह, हुकम सिंह, कर्मबीर आदि शामिल रहे। धर्मवीर दरोगा ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए समाज को संगठित होने पर बल दिया और कहा कि कोरेगांव की घटना चमार समाज के शौर्य व पराक्रम का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चैटाला को लोह पुरुष की संज्ञा देते हुए कहा कि इनेलो जो कहती है वह करती है और अब जनता का रुख इनेलो की ओर है। कार्यक्रम को पवन धनखड, कर्मवीर, सोनू, कैप्टन शेर सिंह व हुकम सिंह ने संबोधित किया।




दुबई में आयोजित सक्षम समिट 2025 में भारतीय उद्यमी शिक्षाविद राजकुमार यादव इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित
रेवाडी, 01 जनवरी, अभीतक: दुबई, यूएई: वैश्विक उद्यमिता के क्षेत्र में भारत का मान बढ़ाते हुए, ब्वससमहम ैजनकल के फाउंडर, शिक्षाविद राजकुमार यादव को प्रतिष्ठित श्सक्षम इंटरनेशनल बिजनेस एक्सीलेंस अवॉर्ड 2025श् सम्मान से सुशोभित किया गया है। उन्हें यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है। यह भव्य पुरस्कार समारोह 14 दिसंबर, 2025 को दुबई के भव्य सितारा होटल अल खोरी स्काई गार्डन में आयोजित श्सक्षम समिटश् के तीसरे संस्करण के दौरान संपन्न हुआ। सक्षम समिट, लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टम का प्रमुख वार्षिक आयोजन है। स्ब्म् भारत का सबसे भरोसेमंद उद्यमी मेंटरशिप प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 3 बार के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक और विजनरी मेंटर डॉ. अजय शेष, डक्, च्ीक् द्वारा की गई है। यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय स्तर की जानी-मानी नामचीन हस्तियों द्वारा प्रदान किया गया, जिनमें सिंगापुर के कॉरपोरेट दिग्गज हेल्थ-सेफ्टी वेलबीइंग डायरेक्टर श्री सारंग महाजन और प्रसिद्ध अमेरिकी लेखिका सोशलिस्ट सुश्री रेबेका डाहल शामिल थे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने इस पुरस्कार की वैश्विक महत्ता को और बढ़ा दिया। इस उपलब्धि पर बात करते हुए राजकुमार यादव ने कहा, दुबई जैसे ग्लोबल हब में यह सम्मान पाना हमारी शैक्षणिक संस्था के लिए एक ऐतिहासिक मोड़ है। यह हमारी उस प्रतिबद्धता पर मुहर लगाता है जिसमें हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के बिजनेस सिस्टम को बनाने पर जोर देते हैं। यह पुरस्कार डॉ. अजय शेष और स्ब्म् परिवार के मार्गदर्शन का परिणाम है, जिन्होंने हमें स्थानीय से वैश्विक (स्वबंस जव ळसवइंस) बनने का विजन दिया। सक्षम समिट 2025 की थीम सिस्टम, रणनीति और स्मार्ट विकास के साथ अपने व्यवसाय को वैश्विक स्तर पर ले जाना थी। इस कार्यक्रम में भारत के सबसे होनहार उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया, जहाँ उन्हें अपने व्यवसाय को ऑटोमेशन और सिस्टम के जरिए ग्लोबल ब्रांड बनाने की रणनीतियां सिखाई गईं। स्ब्म् के संस्थापक डॉ. अजय शेष ने इस अवसर पर कहा, सक्षम समिट में हम केवल सफलता का जश्न नहीं मनाते, बल्कि उन सिस्टम्स का सम्मान करते हैं जो सफलता को टिकाऊ बनाते हैं। शिक्षाविद राजकुमार यादव ने एक सिस्टम्स-फर्स्ट माइंडसेट का परिचय दिया है, जो उन्हें वास्तव में एक लाइफ चैंपियनश् बनाता है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के साथ शिक्षाविद राजकुमार यादव और इनके द्वारा संचालित संस्था अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी नई पहचान बनाने और वैश्विक सहयोग के लिए तैयार हैं। शिक्षाविद राजकुमार यादव की संस्था कॉलेज स्टडी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। श्री राजकुमार यादव व इनकी संस्था की काउंसलिंग प्रक्रिया ने हजारों विद्यार्थियों के जीवन को बदलकर उन्हें नई उचाईयां प्राप्त करने में निर्णायक भूमिका निभाई है। इनकी संस्था विद्यार्थियों व वर्किंग प्रोफेशनलस को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में पूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करती है। डॉ. अजय शेष द्वारा स्थापित, लाइफ चैंपियंस इकोसिस्टमश् भारत का प्रमुख मेंटरशिप प्लेटफॉर्म है जो उद्यमियों के व्यवसाय को ऑटोमेट करने और वैश्विक स्तर पर विस्तार करने में मदद करता है।

पशुधन बीमा योजना का लाभ उठाएं पशुपालक: डीसी
प्रत्येक परिवार दस पशुधन यूनिट का करवा सकता है बीमा
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में पशुधन को जोखिम से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से पंडित दीन दयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना क्रियान्वित की जा रही है। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिले के पशुपालकों से आह्वान किया है कि वे योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाते हुए अपने पशुधन का बीमा अवश्य करवाएं। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है, ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में उन्हें वित्तीय क्षति से बचाया जा सके। यह योजना केंद्र सरकार के राष्ट्रीय पशुधन मिशन तथा राज्य सरकार के संयुक्त सहयोग से संचालित की जा रही है। जिले के सभी पात्र पशुपालक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास ने बताया कि योजना के अंतर्गत पशुओं को दो श्रेणियोंकृबड़े पशु एवं छोटे पशुकृमें वर्गीकृत किया गया है। बड़े पशुओं में गाय, भैंस, झोटा, घोड़ा, ऊंट, गधा, खच्चर आदि शामिल हैं, जबकि छोटे पशुओं में भेड़ व बकरी का बीमा किया जाता है। प्रत्येक परिवार अधिकतम दस पशुधन यूनिट का बीमा करवा सकता है। एक पशुधन यूनिट का तात्पर्य एक बड़ा पशु अथवा दस छोटे पशुओं से है। यहां परिवार से आशय पति-पत्नी तथा उनके आश्रित बच्चों से है।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति वर्ग के पशुपालकों का बीमा इस योजना के अंतर्गत निःशुल्क किया जाता है। अन्य वर्गों के पशुपालक निर्धारित वार्षिक प्रीमियम का भुगतान कर अपने बड़े एवं छोटे पशुओं का बीमा करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत बीमित पशुधन की आकस्मिक एवं दुर्घटनाजन्य मृत्यु को कवर किया जाता है। बीमा प्रभावी होने के प्रथम 21 दिनों तक केवल दुर्घटना से मृत्यु का कवरेज मान्य होगा, जिसके लिए पुलिस सूचना अनिवार्य है। बीमारी से होने वाली आकस्मिक मृत्यु का कवरेज बीमा के 21 दिन पश्चात लागू होगा। पशुधन की चोरी इस बीमा कवरेज में शामिल नहीं है। पशुधन बीमा करवाने के इच्छुक लाभार्थी सरल पोर्टल अथवा अपने नजदीकी ई-सेवा केंद्र, अटल सेवा केंद्र, ई-दिशा केंद्र या अंत्योदय केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र, मतदाता या राशन कार्ड की प्रति, पशु चिकित्सक द्वारा जारी पशु स्वास्थ्य प्रमाण पत्र तथा बैंक विवरण आवश्यक होंगे। अधिक जानकारी के लिए पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सा संस्थान से संपर्क कर सकते हैं।





जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
शासन-प्रशासन की प्राथमिकतारू जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी व समयबद्ध हो समाधान: एडीसी
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: नागरिकों की समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में गुरुवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) जगनिवास ने की। इस अवसर पर एडीसी ने आमजन की शिकायतें गंभीरतापूर्वक सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आधा दर्जन शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें बिजली, पेयजल, सड़क, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व मामलों, पंचायत भूमि, बीपीएल व राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन तथा परिवार पहचान पत्र से संबंधित प्रकरण शामिल रहे। एडीसी ने प्रत्येक शिकायत पर तत्परता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान अथवा समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसी जगनिवास ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निवारण करना है। समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं, जिससे नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में निपटान सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को बार-बार अपनी समस्या प्रस्तुत न करनी पड़े। इस अवसर पर सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी प्रदीप खत्री, डीआरओ मनवीर सिंह,डीडीपीओ निशा तंवर, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना से महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर: डीसी
सरकार योजना के तहत महिलाओं को उपलब्ध करवा रही 5 लाख रुपए तक का ऋण
डीसी अभिषेक मीणा ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान
रेवाड़ी, 01 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत डेयरी, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढ़ोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरू कर सकती है। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की वार्षिक आय पांच लाख रुपए से कम व हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए। ऋण के लिए आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्रध्अनुभव प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हो तथा सभी दस्तावेजों की दो- दो कॉपी होनी चाहिए। योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम रेवाड़ी कार्यालय नाईवाली चैक, सती कॉलोनी, गली नं 3, रेवाड़ी व कार्यालय के दूरभाष नंबर 01274-225294 पर संपर्क कर सकते है।




समाधान शिविर में एसडीएम ने सुनी जन समस्याएं
जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर का लाभ उठाएं आमजन
रेवाड़ी, 01 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर लोगों की समस्याओं का निराकरण करने का सशक्त माध्यम बने हुए हैं। जिला प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो। इसके लिए समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण कर नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में एसडीएम सुरेश कुमार ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आए लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में गांव गंगायचा अहीर में पंचायत की जमीन के रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत पर डीडीपीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नसियाजी रोड पर सफाई करवाने की शिकायत पर नगर परिषद को सफाई करवाने के निर्देश दिए। गांव कारौली में बिजली का मीटर खराब होने की शिकायत पर बिजली निगम को जांच कर मीटर बदलने के निर्देश दिए। इसके अलावा जल आपूर्ति, परिवार पहचान पत्र, पेंशन, राशन कार्ड व पुलिस सहित से अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें आई। इनमें से कई समस्याओं की मौके पर ही कार्रवाई शुरू करते हुए निवारण करवा दिया गया। वहीं लंबित शिकायतों का भी प्राथमिकता से समाधान करवाने के संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। एसडीएम सुरेश कुमार ने बताया कि जनता व प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित करते हुए लोगों की समस्याओं का निवारण व जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार को प्रातःरू 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि लोगों को एक स्थान पर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका निवारण किया जा सके। इस अवसर पर नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
नववर्ष पर आईजीएल ने दी रेवाड़ी वासियों को बड़ी राहत
घरेलू पीएनजी और सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा
रेवाड़ी, 01 जनवरी, अभीतक: इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने नववर्ष-2026 के अवसर पर रेवाड़ी जिला के उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात देते हुए घरेलू पीएनजी (डोमेस्टिक) एवं सीएनजी की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। आईजीएल के जीएम अंशुमान सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आईजीएल द्वारा घोषित संशोधित दरों के अनुसार घरेलू पीएनजी की कीमत में 2 रुपये प्रति एससीएम की कटौती की गई है। नई दर 45.4 रुपए प्रति एससीएम होगी। वहीं सीएनजी की कीमत में 1 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी की गई है। संशोधित दर 81.7 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित की गई है। ये संशोधित दरें 01 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई हैं। जीएम ने कहा कि आईजीएल की यह पहल स्वच्छ, हरित एवं किफायती ऊर्जा को आम जनता तक पहुंचाने की उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। मूल्य कटौती से रेवाड़ी जिला के घरेलू उपभोक्ताओं एवं वाहन चालकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा स्वच्छ ईंधन के उपयोग को और प्रोत्साहन मिलेगा। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड देश में स्वच्छ ऊर्जा के प्रसार और सरकार के हरित ऊर्जा विजन को साकार करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है।



अंग्रेजी नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर में कमेटी के सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: अंग्रेजी नव वर्ष 2026 के उपलक्ष्य में हनुमान मंदिर में सुरेहती, कासनी, फतेहपुरी, हसनपुर के कमेटी के सदस्यों द्वारा हवन यज्ञ करवाया गया। मुख्य यजमान के रूप संत सुरेहती ने भाग लिया। पंडित बेदल शास्त्री दवारा हवन करवाया गया। इस मौके पर संत सुरहती ने बताया कि हमें पश्चातय सभ्यता को छोड़ कर अपने सनातन धर्म की संस्कृति को अपनाना चाहिए और यज्ञ से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि नकारातमक चीजंे भी नष्ट होती हैं। इस मौके पर हसनपुर से दीवान सिंह, पूर्व सरपंच संदीप हसनपुर, सुरेहती से प्रह्लाद भगत, विक्रांत पटवारी, विकीय और जयकरण पहलवान, सत्यवान, इकबाल, कासनी से नरेन्द्र ब्लॉक समिति मेम्बर आदि सदयों ने भी यज्ञ में भाग लिया।





वीरवार को नववर्ष 2026 के मोके पर श्रीमती गीता भुक्कल विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री ने झज्जर शहर के श्री वीरेंद्र दरोगा द्वारा आयोजित कार्यक्रम’नस्ल बचाओ, दूध से शक्ति – नशे से मुक्ति में भाग लिया। श्रीमती गीता भुक्कल विधायक ने नववर्ष के शुभ अवसर पर चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा को रोहतक निवास स्थान पर जाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस का वर्ष 2025 उपलब्धियों से भरा रहा
- वर्ष भर में 27 इनामी बदमाश, 135 उद्घोषित अपराधी और 365 बेल जंपर गिरफ्तार किए गए
- जिले की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करते हुए 335 बांग्लादेशी नागरिकों को वापिस भेजा गया
- जानलेवा हमले के 29 मामलों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
- ₹1,00,000 के इनामी बदमाश अंकित (निवासी दादम, जिला चरखी दादरी) को किया गिरफ्तार
- ₹5,000 के इनामी 25 बदमाशों को विभिन्न राज्यों से किया गिरफ्तार
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: वर्ष 2025 झज्जर पुलिस के लिए कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जन-सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत सफल और उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल, दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने निरंतर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसा और जिले में शांति एवं सुरक्षा का माहौल कायम किया। बीते एक वर्ष के दौरान झज्जर पुलिस ने 26 इनामी बदमाशों, 135 उद्घोषित अपराधियों (पीओ) और 365 बेल जंपरों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया गया। इसके साथ ही 335 बांग्लादेशी नागरिकों को चिन्हित कर वापिस भेजा गया, जिससे जिले की आंतरिक सुरक्षा को और अधिक मजबूत किया गया। यह सफलता पुलिस की सतर्कता, मजबूत खुफिया तंत्र और टीम वर्क का प्रत्यक्ष प्रमाण है।हिंसक अपराधों पर सख्त रुख अपनाते हुए झज्जर पुलिस ने जानलेवा हमले के 29 आपराधिक मामलों में 53 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इससे अपराधियों को स्पष्ट संदेश गया कि झज्जर में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी झज्जर पुलिस की बड़ी उपलब्धि रही। पुलिस की विभिन्न टीमों ने लगातार कार्रवाई करते हुए ₹1,00,000 के इनामी बदमाश अंकित निवासी दादम, जिला चरखी दादरी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा ₹5,000 के इनामी बदमाशों में रमेश निवासी दुबलधन, संजीत निवासी बुपनिया, नवीन निवासी रामनगर पानीपत, सागर निवासी पीपली खेड़ा, अनिल निवासी अच्छेज, दिनेश निवासी गाली जिला खैरागांव (मध्य प्रदेश), सोनू निवासी प्रधाना जिला पानीपत, सोली निवासी बावला, अरुण निवासी कासनी, जय सिंह निवासी मौथलुहारी जिला हिसार, राकेश निवासी मार्री जिला इंदौर (मध्य प्रदेश), रविंद्र निवासी डिंगल, अजीत निवासी रानी बाग दिल्ली, प्रवीण निवासी बरहाना, प्रदीप निवासी मध्य प्रदेश, गौरव जैन निवासी अलीराजपुर (मध्य प्रदेश), जगविंदर निवासी कुंभकला लुधियाना (पंजाब), मोहम्मद नजीर निवासी बिहार, मन्नू निवासी बिहार, सुरमुख निवासी पंजाब, सुमित निवासी लाइन पार बहादुरगढ़, जितेंद्र निवासी दिल्ली, सुनील निवासी जाखोदा, संतोष निवासी मध्य प्रदेश और भइयों निवासी गुजरात शामिल हैं।इन सभी इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी से जिले में अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं और आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ है। कुल मिलाकर, वर्ष 2025 झज्जर पुलिस के लिए साहसिक कार्रवाई, प्रभावी रणनीति और जनहितकारी पुलिसिंग का प्रतीक रहा, जो भविष्य में भी अपराध मुक्त समाज की दिशा में प्रेरणादायक साबित होगा।







नववर्ष पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने गौशाला गोकुलधाम में गौ माता की पूजा कर जिले की सुख-शांति की कामना की
नशामुक्त, स्वस्थ जीवन का संदेश देते हुए कहा कि नशे से मुक्ति दूध से युक्ति
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: नववर्ष के पावन अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने झज्जरदृगुरुग्राम रोड स्थित गौशाला गोकुलधाम में पहुंचकर विधिवत रूप से गौ माता की पूजा-अर्चना की और जिले में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने गौशाला में मौजूद व्यक्तियों एवं गौसेवकों से बातचीत करते हुए गौसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है और गौसेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि नशे से मुक्ति व दूध से युक्ति। उन्होंने जिले के युवाओं एवं आम नागरिकों से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है।पुलिस कमिश्नर ने लोगों को अपने दैनिक जीवन में दूध, दही एवं अन्य पौष्टिक दुग्ध उत्पादों के सेवन को बढ़ावा देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं पारंपरिक आहार अपनाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है तथा सकारात्मक सोच विकसित होती है।अंत में डॉ. राजश्री सिंह ने सभी जिला वासियों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक रहने और नववर्ष को नई ऊर्जा, अनुशासन एवं सकारात्मक संकल्पों के साथ मनाने की अपील की।

झज्जर पुलिस की टीम ने थ्रेसर चोरी के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी से चुराया गया थ्रेसर और वारदात में प्रयोग ट्रैक्टर बरामद
झज्जर, 01 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में चैकी झाड़ली की पुलिस टीम ने थ्रेसर चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी झाड़ली उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि बलविंदर निवासी सासरौली ने थाना सालावास में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया कि वह कृषि मशीनों की रिपेयरिंग का कार्य करता है और उसके पास एक थ्रेसर मरम्मत के लिए आया हुआ था।दिनांक 30 दिसंबर 2025 को उक्त थ्रेसर अचानक गायब हो गया, जिसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर थाना सालावास में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान चैकी झाड़ली की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंद निवासी पोता, जिला महेंद्रगढ़ तथा दीपक निवासी मुण्डालीय, जिला रेवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया थ्रेसर तथा वारदात में प्रयोग किया गया ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।




एसडीएम रेणुका नांदल ने नव वर्ष 2026 की उपमंडलवासियों को दी शुभकामनाएं’
बेरी, 01 जनवरी, अभीतक: एसडीएम रेणुका नांदल ने बेरी उपमंडल वासियों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नववर्ष पर जारी शुभकामना संदेश में, एसडीएम ने कहा, नव वर्ष 2026 की नई सुबह हमारे जीवन में शांति, समृद्धि और बंधुत्व की भावना का संचार करे। आइए हम अपने बेरी क्षेत्र की प्रगति के नए संकल्प के साथ आगे बढने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि नव वर्ष-2026 हम सबके जीवन में ढेर सारी खुशियाँ और अच्छे स्वास्थ्य के साथ-साथ सफलता और समृद्धि लाए। उन्होंने पुनः बेरी उपमंडल वासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
एसडीएम बेरी रेणुका नांदल।’


जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें अधिकारी’
एसडीएम रेणुका नांदल ने गुरुवार को समाधान शिविर में सुनीं जनसमस्याएं
बेरी, 01 जनवरी, अभीतक: एसडीएम रेणुका नांदल ने गुरुवार को बेरी स्थित लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनते हुए अविलंब समाधान के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम रेणुका नांदल ने समाधान शिविर में आए सभी अधिकारियों कर्मचारियों व नागरिकों को नव वर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्वल भविष्य की कामना की। समाधान शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, और सामाजिक कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। समाधान शिविर में प्रमुख तौर से प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, जमीन का पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड आदि शिकायतें शामिल हैं। इसके निवारण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निवारण करना ही सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है। समाधान शिविर सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करता है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, जन स्वास्थ्य विभाग से एसडीई राजीव कुमार, पीडब्ल्यूडी जेई प्रवीण अहलावत, सचिन, विवेक कुमार, मंजीत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
बेरी स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में जनसमस्याएं सुनती एसडीएम रेणुका नांदल।



हरियाणा पुलिस की सबसे बड़ी भर्ती 5500 कॉन्स्टेबल लिए जाएंगे, महिलाओं के लिए 600 पदय फीस को लेकर नया नियम,
एग्जाम डेट अभी तय नहीं,
हरियाणा जनरल नॉलेज के 20 सवाल होंगे,
मेल केंडिडेट के लिए 170 सेंटीमीटर हाइट जरूरी,
12 मिनट में पूरी करनी होगी दौड़
पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ बनवारी लाल के निवास पर मनाया गया नव वर्ष मिलन समारोह
डॉ बनवारी लाल को बधाई देने बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर डॉ बनवारी लाल को दी नव वर्ष की शुभकामनाएं
इस मौके पर डॉ बनवारी लाल ने प्रदेश वासियों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा – नव वर्ष में नए संकल्प लेकर बढ़े आगे
पिछले वर्ष की कामियों को करें दूर
भाजपा सरकार कर रही है सबका साथ, सबका विकासष् की नीति पर कार्य-
नव वर्ष में बावल विधानसभा को मिलेगी बड़ी सौगात
बावल के विकास के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी से कर चुके हैं मुलाकात
शॉपिंग मॉल, महिला महाविद्यालय का जल्द उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री से मांगा गया समय, मुख्यमंत्री ने जल्द उद्घाटन करने का दिया आश्वासन
माजरा एम्स में भी इस वर्ष हो जाएगी ओपीडी शुरू
वीटा प्लांट के लिए बजट आवंटित करने के लिए मुख्यमंत्री से की चर्चा
किसी भी कीमत पर बावल के विकास की रफ्तार को नहीं रुकने दिया जाएगा
मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का हो रहा है समग्र विकास
भारी संख्या में शुभकामनाएं देने आए कार्यकर्ताओं का जताया आभार
चंडीगढ़: जनहित में बड़ा फैसला
इमीडिएट रिलीज डोजेज फॉर्म में 100 मिलीग्राम से अधिक नाइमेसुलाइड वाली ओरल फार्मूलेशन पर हरियाणा में लगाई रोक
जनस्वास्थ्य के मामलों में सरकार किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी: आरती सिंह राव
कहा: सरकार के इस कदम का मुख्य उद्देश्य लोगों को संभावित दुष्प्रभावों से बचाना और यह सुनिश्चित करना है कि राज्य में केवल सुरक्षित और प्रमाणित दवाओं का ही उपयोग हो।
वैज्ञानिक तथ्यों के गहन मूल्यांकन और ड्रग्स टेक्निकल एडवाइजरी बोर्ड से परामर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला कि 100 मिलीग्राम से अधिक नाइमेसुलाइड वाली ओरल दवाएं मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम पैदा कर सकती हैं, जबकि इनके सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं।
नए साल पर एचेआरएन कर्मचारियों पर गहराया आर्थिक संकट
3 महीने से वेतन न मिलने पर एचकेआर कर्मचारियों का हल्ला बोल, जताया रोष
वेतन ना मिलने से परेशान एचकेआरएन कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, काले बिल्ले लगाकर किया कार्य
कर्मचारियों के नाम का अपडेट ना होने के कारण रूका एचकेआरएन कर्मचारियों का वेतन : प्रधान दीपक तंवर
भिवानी, 01 जनवरी, अभीतक: नए साल के जश्न के बीच हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के हजारों कर्मचारियों के घरों में दुख जैसा माहौल है। पिछले तीन महीनों से वेतन ना मिलने के कारण प्रदेश भर के करीब 9 हजार कर्मचारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इसी के विरोध में वीरवार को स्थानीय चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल में कर्मचारियों ने काले बिल्ले लगाकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रोष प्रदर्शन किया। वेतन रुकने का मुख्य कारण ऑनलाइन पोर्टल पर कर्मचारियों के नाम का अपडेट न होना बताया जा रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि प्रशासन की इस लापरवाही की सजा जमीनी स्तर पर काम करने वाले कर्मचारियों को भुगतनी पड़ रही है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रधान दीपक तंवर ने कहा कि पिछले तीन माह से एचकेआरएन कर्मचारियों को एक रुपया भी नहीं मिला है। जिसके चलते प्रदेश के करीबन 9 हजार कर्मचारी प्रभावित है तथा उन परिवारों पर आर्थिक संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कर्मचारियों के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल पर नाम दर्ज ना होने की वजह से उनकी सैलरी रुकी हुई है। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रधान दीपक तंवर ने सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय इन कर्मचारियों ने भाजपा सरकार का समर्थन किया था, लेकिन आज वही सरकार उनकी सुध नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि आज नए साल पर हमारे पास बच्चों की स्कूल फीस भरने और घर का राशन लाने तक के पैसे नहीं हैं। हम आर्थिक तंगी के उस दौर से गुजर रहे हैं जहां बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी दूभर हो गया है। कर्मचारियों ने याद दिलाया कि जब कोरोना महामारी के दौरान लोग घरों से निकलने में डर रहे थे, तब एचकेआरएन के इन्हीं कर्मचारियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर मरीजों की सेवा की थी। आज उसी कोरोना वॉरियर सेवा का सिला उन्हें खाली जेब के साथ मिल रहा है। प्रदर्शनकारी एचकेआरएन कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 जनवरी तक उनके खातों में बकाया वेतन नहीं आता है, तो वे चुप नहीं बैठेंगे। भिवानी से शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन पूरे हरियाणा में एक बड़े जन-आंदोलन का रूप ले लेगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह शासन और प्रशासन की होगी। इस अवसर पर प्रवीण, कर्मवीर, भगत सिंह, राजकुमार, मुकेश, संदीप, लक्की, नवीन, अजय, निशा, राखी, सरिता, सोनिया, पूनम सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।



पंचकूला में हरियाणा के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने अपना कार्यभार संभाला।
पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित हरियाणा पुलिस मुख्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने सलामी ली।
नए डीजीपी अजय सिंघल मीडिया से रूबरू हुए
बोले: मैं ओपी सिंह जी की तरह अच्छा स्पीकर नहीं हूं, उनकी इस फिल्ड में ज्यादा पकड़ थी
मैने, आलोक राय और ओपी सिंह ने एक साथ ट्रेनिंग की
हमारे बैच के 8- 10 ऑफिसर देश भर में डीजीपी हैं
प्राथमिकता ग्रीवेंस रिड्रेसल रहेगी, महिला सुरक्षा पर भी फोकस रहेगा।
चंडीगढ़: सीएम नायब सैनी की कैबिनेट के फैसलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस’
सीएम ने प्रदेशवासियों को नए साल की बधाई एवं शुभकामनाएं दी
नया साल सुख सम्रद्धि लेकर आने की कामना करता हूँ
कैबिनेट में आज 6 एजेंडे थे सभी को मंजूरी दी गई
पंचकूला में गऊशाला के लिए भूमि पट्टे को मंजूरी कैबिनेट ने दी है
बरवाला के रतेवाली गांव में कामधेनु गौ सेवा समिति को 4 एकड़ जमीन देने की मंजूरी दी है
परिवहन विभाग में 2002 में कॉन्ट्रेक्ट पर जो ड्राइवर थे उन्हें तमाम वित्तिय लाभ देने का फैसला कैबिनेट ने किया है
इन ड्राइवर को शुरुआती तारीख से नियमित मानकर सभी लाभ दिया जाएगा – सीएम
सीएम ने कहा स्वर्गीय संदीप एएसआई की पत्नी संतोष को सरकारी नौकरी देने पर मंत्री मंडल ने फैसला किया है
संतोष को पीजीटी एमडीयू के कैम्पस स्कूल में नियमो के मुताबिक दी गई है – सीएम
कच्ची कॉलोनी में की जमीन ट्रांसफर करके गलत तरीके से जो रजिस्ट्री करवाई जा रही थी वो अब नही होगी – सीएम
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया गया है विशेष योजना शुरू की गई है – सीएम
सीएम ने कहा इसी को आगे बढ़ाते हुए हरियाणा में आज बेटियों के लिए शुरू की गई योजना का विस्तार किया गया है
आज इस योजना में कुछ नई श्रेणियों को जोड़ने की मंजूरी दी है
इस लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जिनके बच्चों के 10 वी और 12 वीं में 80 प्रतिशत से अधिक नम्बर है
ऐसी महिलाओं को भी 2100 रुपये की राशि मिलेगी – सीएम
कुपोषण और एनीमिया से ग्रसित बच्चों को जिन माताओं ने बहार निकाला है उनको भी लाडो लक्ष्मी योजना का 2100 रुपये का लाभ मिलेगा
महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की पहल की गई है
1100 रुपए सीधे महिलाओं को मिलेगी 1000 हजार राशि सरकार डिपॉजिट करेगी जो ब्याज सहित मिलेगा – सीएम
लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर डिपॉजिट राशि नोमनी को तुरंत जारी की जाएगी – सीएम
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 10 लाख 255 महिलाओं ने आवेदन किया है
प्रदेश में 8 लाख को सहायता राशि मिल रही है बाकी की वेरिफिकेशन चल रही है
250 करोड़ की सहायता दो किस्तों में अब तक दी गई है – सीएम
2014 से पहले लिंगानुपात चिंताजनक था
इसके बाद प्रधानमंत्री ने पानीपत में 2015 से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत की
2025 में अब हरियाणा का लिंगानुपात 923 तक पहुंच गया है – सीएम
सीएम ने कहा च्छक्ज् एक्ट के तहत सरकार ने कड़ी कार्रवाई की है।
मुख्यमंत्री ने मतलौडा गांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की: विकास एवं पंचायत मंत्री
पानीपत, 01 जनवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत जिले के मतलौडा गांव को नगरपालिका बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय विभाग हरियाणा द्वारा अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। मतलौडा प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार का पैतृक गांव भी है। मतलौडा ग्राम पंचायत को नगरपालिका बनाए जाने पर क्षेत्रवासियों तथा विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने ब्ड नायब सैनी का आभार जताया है। इस घोषणा पर कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि नववर्ष पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा उनके क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक घोषणा है। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि मतलौडा को नगरपालिका का दर्जा मिलने से क्षेत्र में सुनियोजित शहरी विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।
हलकी बूंदाबांदी से नव वर्ष का स्वागत, कोहरा व बादल छाने से कोल्ड डे की स्थिति बरकरार
हिसार, 01 जनवरी, अभीतक: नए वर्ष-2026 के पहले दिन ही प्रदेश के कई जिलों में हलकी बूंदाबांदी हुई है। इसी के साथ ही कोहरा व बादल छाने से कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति रही। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि वर्ष के प्रथम दिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में छिटपुट बरसात के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से गुरुवार तडके से ही मौसम में बदलाव आएगा और बरसात हो सकती है। पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का अधिक असर देखने को मिलेगा। हरियाणा प्रदेश के मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। वीरवार सुबह अधिकतर क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बादल भी छाए रहे, इसके कारण कई जिलों में सूर्यदेव के दर्शन ही नहीं हुए। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से वीरवार अलसुबह से ही मौसम में बदलाव आएगा और बरसात हो सकती है। हरियाणा प्रदेश के पंजाब से सटे जिलों में इस विक्षोभ का अधिक असर देखने को मिलेगा। इस दौरान एक-दो जगहों पर हल्की ओलावृष्टि भी हो सकती है। इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी बर्फबारी होगी। इस विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 जनवरी के बाद हरियाणा प्रदेश, एनसीआर व दिल्ली में कोहरा, शीतलहर, कोल्ड डे व पाला जमने की स्थिति देखने को मिलेगी। इस संबंध में भारतीय मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
फरीदाबाद को नये साल पर बड़ी सौगात, चैखट पर ही में मिलेगी अस्पताल की सुविधा
फरीदाबाद, 01 जनवरी, अभीतक: केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने नव वर्ष के आगमन पर वीरवार को फरीदाबाद में सेक्टर-28 स्थित अपने कार्यालय परिसर से हॉस्पिटल ऑन व्हील्स दो अत्याधुनिक चिकित्सा बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल ऑन व्हील्स के माध्यम से उन क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी, जहां अस्पतालों की पहुंच सीमित है। इन बसों में प्राथमिक उपचार, जांच सुविधाएं तथा आवश्यक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध होंगे, जिससे आम नागरिकों को घर के नजदीक स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा। यह हरियाणा का पहला हॉस्पिटल ऑन व्हील्स है, जो पूरी तरह आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित है। यह मोबाइल मेडिकल वैन एक चलते-फिरते अस्पताल के रूप में कार्य करेगी। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि इस वैन में एयर कंडीशनिंग, जनरेटर, एक्स-रे मशीन, लैब टेस्टिंग की सुविधा, ब्लड टेस्ट, ईएनटी जांच सहित दर्जनों प्रकार की आवश्यक चिकित्सीय जांच की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अत्याधुनिक वैन के माध्यम से मजदूरों को एक ही स्थान पर सभी जरूरी स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जाएंगी। उन्होंने बताया कि इस पहल का सबसे बड़ा लाभ उन श्रमिकों को मिलेगा, जो दिन-रात औद्योगिक इकाइयों में कड़ी मेहनत करते हैं और समय के अभाव में अस्पताल जाकर नियमित स्वास्थ्य जांच नहीं करा पाते। अब अस्पताल स्वयं मजदूरों के पास पहुंचेगा। यह मोबाइल मेडिकल वैन उद्योगों में जाकर वहीं पर श्रमिकों की जांच करेगी और उन्हें समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों, विशेषकर गरीब, मजदूर और वंचित वर्ग के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसी सोच के साथ देश की सबसे बड़ी बुनियादी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लागू किया गया, जिसके तहत आज देश के लगभग 70 करोड़ नागरिक हर वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर रहे हैं। यह योजना न केवल इलाज का खर्च उठाती है, बल्कि गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के समय आर्थिक संकट से भी बचाती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता केवल इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों की उपलब्धता भी इसका अहम हिस्सा है।
सरकार ने पांच सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में शामिल कर इनकी समय-सीमा निर्धारित की
चंडीगढ, 01 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की पांच सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के दायरे में शामिल करते हुए इनकी समय-सीमा निर्धारित की है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना के अनुसार, सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के भीतर स्थित इकाइयों के लिए सीएलयू अनुमति (सरकार की सक्षमता को छोड़कर) के लिए सम्पूर्ण दस्तावेज प्राप्त होने की तिथि से 60 दिन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। इसी प्रकार, सीएलयू अनुमति प्राप्त स्थलों की भवन योजनाओं की स्वीकृति के लिए 90 दिन की समय-सीमा तय की गई है। कब्जा प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए, अपराध की संलिप्तता न होने की स्थिति में 60 दिन और संलिप्तता होने की स्थिति में 90 दिन की समय-सीमा तय की गई है। इन सेवाओं के लिए जिला नगर योजनाकार या वरिष्ठ, मुख्य नगर योजनाकार को पदनामित अधिकारी नामित किया गया है। वहीं, मुख्य नगर योजनाकार अथवा वरिष्ठ नगर योजनाकार को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी जबकि प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त, हरियाणा अनुसूचित सड़क और नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 के तहत ईंट-भट्टों और चारकोल भट्टों के लिए लाइसेंस सभी दस्तावेज प्राप्त होने की तिथि से 30 दिनों के भीतर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए प्राधिकरण के वरिष्ठ नगर योजनाकार को पदनामित अधिकारी बनाया गया है। वहीं, मुख्य नगर योजनाकार को प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी जबकि प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी बनाया गया है।
इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक फतेहाबाद में होगी
चंडीगढ, 01 जनवरी, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल की राष्ट्रीयध्राज्य कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक फतेहाबाद में सिरसा रोड़ स्थित सेतिया पैलेस में होगी। इस बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी, सदस्य, जिला, शहरी एवं हलका अध्यक्ष, सभी प्रकोष्ठों के राज्य एवं जिला संयोजक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद और प्रदेश एवं जिला के प्रवक्ता शामिल होंगे। इस दौरान इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय संरक्षक पूर्व मंत्री चैधरी संपत सिंह का भव्य अभिनंदन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला सभी जिला, हलका प्रधानों के साथ साथ सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों से उनके द्वारा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट लेंगे। इस बैठक में पार्टी के दिशा निर्देशों का पालन किया गया है या नहीं इस पर पूरी गंभीरता के साथ मंथन किया जाएगा। रामपाल माजरा ने बताया कि इस बैठक में खत्म हो चुकी कानून व्यवस्था, किसानों को उसकी खराब हुई फसल का मुआवजा न दिए जाने, प्रदेश में पनप हरे भ्रष्टाचार और मनरेगा पर भी चर्चा की जाएगी और इन चारों मुद्दों पर प्रस्ताव भी पास किया जाएगा। आज हरियाणा के बद से बदतर हो चुके हालातों और गुंडाराज पर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पूरी तरह से मौन हैं। भूपेंद्र हुड्डा बीजेपी के एजेंट बने हुए हैं। इनेलो पार्टी ही सडक से विधानसभा तक जनता की लड़ाई को लड़ रही है और हमेशा लड़ती रहेगी।