Haryana Abhitak News 02/01/26

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल और एसएमजीटी पोर्टल की शिकायतों का हो प्रभावी समाधान: डीसी
समाधान शिविरों से प्राप्त 5450 शिकायतों में से केवल 131 पेंडिंग
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने वीसी के माध्यम से सीएम के समक्ष रखी समाधान शिविर की प्रगति रिपोर्ट

झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को ‘समाधान शिविर’ की साप्ताहिक प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जिले में शिकायतों की स्थिति को लेकर गंभीरता से चर्चा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें। वीसी के दौरान उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला में सोमवार व गुरूवार को लगने वाले समाधान शिविरों की प्रगति की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में कुल 5450 शिकायतें सामाधान शिविरों में दर्ज हुई हैं। इनमें से ज्यादातर का समाधान कर दिया गया है, केवल 131 शिकायत पेंडिंग है, जिनका संबंधित विभागों द्वारा समाधान किया जा रहा है। उपायुक्त ने वीसी उपरांत जिलाभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान शिविरों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता व गंभीरता से करें। नागरिकों की बातों को ध्यान से सुनें और उनको बताएं कि आपकी समस्या का समाधान तय समय सीमा में कर दिया जाएगा। जिन शिकायतों का समाजान हो जाता है उनकों पोर्टल पर अपडेट अवश्य करें। उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा समाधान शिविरों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। समाधान शिविर, जनसंवाद पोर्टल और एसएमजीटी पोर्टल की शिकायतों का सभी विभाग शीघ्र और प्रभावी समाधान करें। अधिकारी शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया पूरी निगरानी स्वयं करें। जिस समस्या का समाधान विभाग द्वारा स्थानीय स्तर पर नहीं हो रहा , उक्त शिकायत को संबंधित एसडीएम के माध्यम से एडीसी और डीसी के समक्ष रखें। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास ही शासन -प्रशासन की प्राथमिकता होती है। समीक्षा बैठक में डीसीपी जसलीन कौर, एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ आईएएस अभिनव सिवाच, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर, डीडीपीओ निशा तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में बागवानी योजनाओं की जानकारी देते विशेषज्ञ।

फूलों की उन्नत खेती पर मुनीमपुर में किसानों को मिला व्यवहारिक प्रशिक्षण
पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र, मुनीमपुर में साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

बादली, 02 जनवरी, अभीतक: निकटवर्ती गांव मुनीमपुर स्थित पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केन्द्र में किसानों के लिए बागवानी योजनाओं व उन्नत तकनीकों के माध्यम से फूलों की खेती विषय पर एक साप्ताहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को फूलों की आधुनिक एवं लाभकारी खेती के लिए नवीनतम तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाना है। इस दौरान महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के विशेषज्ञों ने फूलों की फसलों में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट प्रबंधन तथा विपणन (मार्केटिंग) से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), पूसा, नई दिल्ली से आए वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को गेंदे के फूल उत्पादन, फूलों की संरक्षित खेती (पॉलीहाउस, ग्रीनहाउस) तथा फूलों से बिकी व अन्य उत्पाद तैयार करने के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में केन्द्र के संचालक एवं परियोजना अधिकारी डॉ. सुरेश चंद ने किसानों को खुले क्षेत्र एवं संरक्षित संरचनाओं में फूलों की उन्नत खेती के साथ-साथ सरकार की विभिन्न बागवानी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके अतिरिक्त डॉ. हेमन्त कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ ने प्रशिक्षणार्थियों को केन्द्र पर नर्सरी में तैयार की जाने वाली सब्जी एवं फूलों की पौध, तथा नर्सरी में पौध तैयार करने पर सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली अनुदान आधारित आर्थिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया। किसानों ने केन्द्र पर संचालित सभी कार्यक्रमों का अवलोकन किया और व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।

गाड़ी में लगी स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुना माजरा, बहादुरगढ़ में आयोजित एनएसएस शिविर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा मुहिम के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन सड़क सुरक्षा शाखा, झज्जर के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश एवं आईडीटीआर बहादुरगढ़ की टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना तथा उन्हें सुरक्षित सड़क के नियमों के प्रति जागरूक करना था।अभियान के दौरान उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने गाड़ी में लगी स्क्रीन पर चलचित्रों के माध्यम से छात्राओं को यातायात के सही नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन, सड़क संकेतों की पहचान, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा पैदल यात्रियों के नियमों पर विशेष जोर दिया। चलचित्रों के माध्यम से दिए गए संदेश छात्राओं के लिए रोचक और प्रभावशाली रहे, जिससे वे नियमों को आसानी से समझ सकीं। आईडीटीआर बहादुरगढ़ की टीम ने भी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की। छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

संस्कारम स्कूल में एनसीसी कैंप के दूसरे दिन कैडेट्स ने सीखे सैन्य कौशल और अग्नि सुरक्षा के गुर
झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: संस्करम पब्लिक स्कूल में आयोजित 8 हरियाणा एनसीसी बटालियन, रेवाड़ी के कंबाइंड एनुअल ट्रेनिंग कैंप का दूसरा दिन गतिविधियों से भरपूर रहा। कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह के सत्र में पीटी और अन्य शारीरिक गतिविधियों से हुई। कैडेट्स ने कड़ाके के अनुशासन के साथ मैदान पर पसीना बहाया। इसके पश्चात श्ओपनिंग एड्रेसश् सत्र आयोजित किया गया जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि के प्रेरक संबोधन और औपचारिक उद्घाटन के साथ हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और कैंप कमांडेंट कर्नल वीरेंद्र मोहन सिंह ने श्ओपनिंग एड्रेसश् (उद्घाटन भाषण) के साथ शिविर की औपचारिक शुरुआत की। अपने संबोधन में उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा, कठिन परिश्रम और अनुशासन का महत्व समझाया। उन्होंने कैडेट्स को संबोधित करते हुए अनुशासन और राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि छब्ब् न केवल शारीरिक मजबूती देती है, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। इस अवसर पर संस्करम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेना और पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सूबेदार मेजर राकेश कुमार, एसएचओ राकेश कुमार, एएसआई मनीषा जी व एचजीएच विक्की भी मौजूद रहे। डॉ. महिपाल ने शिविर के सफल आयोजन के लिए बटालियन की सराहना की और सभी अतिथियों का विधिवत सम्मान किया। शिविर के मुख्य आकर्षणों में से एक झज्जर से आए जितेंद्र जी द्वारा दिया गया श्फायर ब्रिगेड लेक्चरश् रहा। उन्होंने कैडेट्स को आग के प्रकार, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग और आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार साहस और सही तकनीक से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन कैडेट्स को न केवल सैन्य अनुशासन सिखाया गया, बल्कि आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान भी दिया गया। संस्करम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि छब्ब् केवल एक वर्दी नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पित होने की एक भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, ष्अनुशासन और कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। इस कैंप से सीखी गई बातें आपको जीवन के हर मोड़ पर एक बेहतर इंसान बनाएंगी। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2025 में झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त व जनहितकारी अभियान चलाया गया
नशा रोकथाम अभियान के तहत 115 गांव व 11 वार्ड नशा मुक्त किए गए तथा 1005 जागरूकता कार्यक्रमों से 62,000 लोगों को जागरूक कर 273 लोगों को नशा मुक्त किया गया
शराब तस्करी में 53 मुकदमे, 73 गिरफ्तार, 82,337 बोतल बरामद हुईं, जबकि नशा तस्करी में 104 मुकदमे, 147 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा, चरस, अफीम, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए

झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान नशे के खिलाफ सख्त एवं जनहितकारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करना रहा, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना भी रहा।झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने बीते वर्ष के दौरान शराब तस्करी के मामलों में कुल 53 मुकदमे दर्ज किए और 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 82,337 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इनमें 15,482 बोतल अंग्रेजी शराब, 61,077 बोतल देसी शराब तथा 5,778 बोतल बियर शामिल हैं। यह बरामदगी जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध भी झज्जर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 104 मुकदमे दर्ज किए और 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 212.177 किलोग्राम गांजा पत्ती, 151.101 किलोग्राम चरस, 7 किलो 70 ग्राम अफीम, 25 किलो चूरा पोस्त, स्मैक, हीरोइन सहित 107 प्रतिबंधित गोलियां और 14 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस वर्ष के दौरान नशे की रोकथाम को लेकर भी झज्जर पुलिस ने जागरूकता अभियान को विशेष प्राथमिकता दी। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 115 गांवों और 11 वार्डों को नशा मुक्त कराने का कार्य किया। वर्ष 2025 में कुल 1005 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 62,000 नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 273 व्यक्तियों को नशे की लत से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त हुई।झज्जर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी इस मुहिम को भविष्य में भी पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ जारी रखेगी, ताकि समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशा मुक्त बनाया जा सके।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि राजा निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसने 3 अक्टूबर 2025 को गांव कनौंदा में अपनी झोपड़ी के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की थी, जो अगले दिन वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।दर्ज मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील निवासी कानौन्दा के तौर पर की गई। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट उतारकर फेंक दी थी और चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ तीन आरोपी काबू
झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बेरी के एरिया से तीन व्यक्तियों को मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ काबु किया गया। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुकेश निवासी खेड़ी खुमार अपने साथियों के साथ सेंट्रो गाड़ी में मादक पदार्थ लेकर रोहतक से बेरी रोड रिटोली की तरफ आएगा। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो एक सेंट्रो कार आती हुई दिखाई दी। जिसको रुकवा कर चेक किया गया तो उसके अंदर तीन व्यक्ति बैठे हुए मिले।पकड़े गये व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैकध्हेरोइन बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 7 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश, दिनेश व रोहित तीनों निवासी खेड़ी खुमार के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वे कार्य के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक करते एडीसी राहुल मोदी।

आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए जिले में चलाया जाएगा विशेष सर्वे अभियान
एडीसी राहुल मोदी ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे करने बारे दिए आवश्यक निर्देश

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक:एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों के लिए विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा ताकि इन बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। एडीसी राहुल मोदी ने आउट ऑफ स्कूल बच्चों का सर्वे करवाने के लिए शिक्षा विभाग तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीसी ने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में विशेष ट्रेनिंग सेंटर पर शिक्षा वालंटियर द्वारा पढ़ाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय, खंड तथा जिला स्तर पर किये जाने सर्वे कार्य की गाइडलाइन जारी की गई है। विभागों के अधिकारी सहित एसएमसी, पंचायत, आंगनवाड़ी वर्कर्स, नंबरदार, शिक्षा स्वयंसेवक तथा जिला के विभिन्न एनजीओ के माध्यम से सर्वे के दौरान सर्वेयर की सहायता करेंगें। उन्होंने कहा कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सभी अपनी भूमिका को पूरी लगन से निभाए। उन्होंने बताया कि समग्र शिक्षा के एपीसी कृष्ण, उप अधीक्षक प्रदीप कुमार के मोबाइल नंबर 9416417326 तथा 8901922300 पर किसी भी आउट ऑफ स्कूल बच्चों की जानकारी देने के लिए कोई भी शिक्षक या अभिभावक सम्पर्क कर सकते हैं। एडीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत स्कूल स्तर पर 09 जनवरी तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। क्लस्टर स्तर पर 12 व 13 जनवरी, खंड स्तर पर 14 व 15 जनवरी तथा जिला स्तर पर 16 जनवरी से 19 जनवरी, 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर नवाचार प्रक्रिया में यथासंभव प्रशासनिक सहायता दी जायेगी। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र हुड्डा सहित खंड शिक्षा अधिकारी बावल, जाटूसाना, खोल, नाहड़ व रेवाड़ी तथा हयूमाना एनजीओ से रतिराम उपस्थित रहे।

जनहित में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी कर रही सरकार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम मोबाइल एप का करें उपयोग
टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर दर्ज करवा सकते है शिकायत

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अधिक कीमत वसूलने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट, खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह इकाई यह सुनिश्चित कर रही है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीवन रक्षक दवाएं हर नागरिक को उचित और नियंत्रित कीमतों पर उपलब्ध हों। यह सभी कदम प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे हैं। मंत्री आरती सिंह राव ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम मोबाइल एप का उपयोग करें। यदि कहीं अधिक कीमत वसूली जाती है, तो उसकी शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। इसके अलावा, नागरिक पीएमआरयू हरियाणा के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की हुई बैठक
एससी, एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमों का त्वरित निराकरण करें सुनिश्चित

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक: पीड़ित व्यक्तियों को नियमों व अत्याचार अधिनियम के तहत उनकी सहायता करने में संबंधित विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार की देरी न करें, पीड़ित व्यक्तियों के आवेदन पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय में जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों व समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। डीसी मीणा ने कहा कि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के खिलाफ अत्याचारों को रोकने के लिए बनाए अधिनियम, 1989 के प्रावधानों के क्रियान्वयन के लिए संबंधित अधिकारी आपस में तालमेल स्थापित कर कार्य करें। उन्होंने कहा कि अत्याचार अधिनियम 1989 के अंतर्गत पीड़ित व्यक्तियों को दी गई राहत, प्राप्त मामलों और पुनर्वास सुविधाएं तथा उनसे संबंधित अन्य मामलों के क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय सतर्कता निगरानी समिति नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। डीसी ने कहा कि अत्याचार अधिनियम 1989 के अधीन गैर अनुसूचित जाति के व्यक्तियों द्वारा अनुसूचित जाति के पीड़ित व्यक्तियों के आवेदन पर जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि आर्थिक सहायता से संबंधित पीड़ित परिवार को भावनात्मक रूप में भी काफी सहारा मिलता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसी घटनाएं न हो, इसके लिए संबंधित गतिविधियां आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम करवाएं जाएं। उन्होंने कहा कि एससीध्एसटी एक्ट में दर्ज मुकदमों में समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बैठक में बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं नियम के तहत प्राप्त 2025 में 42 पीड़ितों को 78 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। इस अवसर पर सदस्यगण डॉ धर्मेंद्र कुमार, अमृत कला, सरोज बाला, जगदेव सिंह, एडीए राहुल कुमार, एएसएमओ डा. सुरेंद्र कुमार, टीडब्ल्यूओ ऐयर सिंह, अनित सिंह, जिला कल्याण कार्यालय से निशा यादव भी मौजूद रहे।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक लेते डीसी अभिषेक मीणा।

पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना बारे किया जाए जागरूक: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना की ली समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, जगमग योजना और लाइन लोसिस को लेकर शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में बिजली निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने जिला में पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली के तहत लगाए गए सोलर कनेक्शन की जानकारी लेते हुए अधिक से अधिक घरों को योजना से जोड़ने को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सौर ऊर्जा बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसमें सौर ऊर्जा से संचालित होने वाले सोलर पैनल स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई यह एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत घरों के साथ-साथ सभी सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। डीसी ने बैठक के दौरान म्हारा गांव जगमग योजना और लाइन लोसिस के बारे में भी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों निर्देश दिए कि जिला में बिजली चोरी की निरंतर निगरानी रखते हुए चेकिंग की जाए। इसके अलावा जिला में निर्बाध बिजली सप्लाई दी जानी सुनिश्चित की जाए। डीएचबीवीएन के अधीक्षक अभियंता पीके चैहान ने बैठक में बताया कि पीएम सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला में अब तक 7705 लोगों ने सोलर कनेक्शन का लाभ लेने के लिए आवेदन किया है जिनमें से 7697 आवेदन सही पाए गए है। उन्होने बताया कि अब तक जिला में 4409 सोलर कनेक्शन लगा दिए गए हैं। वहीं 4163 उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ भी दिया जा चुका है। जिला में योजना के तहत सोलर कनेक्शन लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। इसके अलावा योजना के बारे में जानकारी देते हुए आमजन को कनेक्शन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी और एसीयूटी रूहानी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

रेवाड़ी में समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षात्मक बैठक में विभागाध्यक्षों को दिशा-निर्देश देते डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर का उद्देश्य आमजन की शिकायत का हो प्राथमिकता से निदान: डीसी
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीसी के माध्यम से उपायुक्त को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा- सिटीजन सेटिस्फेक्शन है जरूरी
उपमंडल स्तर पर बावल और कोसली में भी आयोजित किए जा रहे हैं समाधान शिविर

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक: समाधान शिविर में आने वाले परिवादियों की शिकायत का निदान संजीदगी के साथ किया जाए। किसी भी रूप से शिकायत को लंबित न रखें। शिकायत के समाधान की अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर की समीक्षात्मक बैठक में दिए। डीसी रेवाड़ी अभिषेक मीणा ने मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की अनुपालना जिला विभागीय अधिकारियों को प्रभावी रूप से करने को कहा। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सिटीजन सेटिस्फेक्शन बेहद जरूरी है, ऐसे में समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए लोगों को राहत पहुंचाएं। समाधान शिविर में आई शिकायतों को कोई भी विभाग के अधिकारी लंबित न रखते हुए निवारण करवाएं। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान पूरी जांच कर करवाया जाए और उसके बाद समाधान प्रकोष्ठ पर शिकायत के निवारण का सही विवरण दर्ज करें, जिससे की बार-बार शिकायतें री-ओपन की नौबत न आए। इन शिविरों की शिकायतों के समाधान में किसी भी विभाग के अधिकारी द्वारा लापरवाही न बरती जाए। डीसी मीणा ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर और एक ही समय पर करने के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल बावल व कोसली में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर बनाए गए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की हर शुक्रवार को सीएम कार्यालय से उच्च अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक की जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग भी करते है और समय-समय पर समीक्षा बैठक करते हैं। उन्होंने आमजन से प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतों का निवारण करवाने का आह्वान किया। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिकों और संस्थाओं को राज्य पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित
संस्थागत श्रेणियों में एक लाख रुपए व व्यक्तिगत श्रेणियों में 50 हजार रुपए तक के दिए जाएंगें पुरस्कार

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार बुजुर्गों को मान-सम्मान देने और समाज निर्माण में उनके अनुभव का लाभ उठाने के लिए निरंतर ठोस कदम उठा रही है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और उनके कल्याण के लिए वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जातियां एव पिछड़े वर्ग कल्याण विभा द्वारा योजना के तहत समाज सेवा, कला, खेल और बहादुरी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुजुर्गों को नई पहचान और प्रोत्साहन प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न श्रेणियों जैसे शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता, शौर्य और बहादुरी, आजीवन उपलब्धि के साथ-साथ वरिष्ठ पेंटर, मूर्तिकार, संगीतकार और खिलाडियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम और श्रेष्ठ दैनिक देखभाल केन्द्र को भी पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में कला और खेल श्रेणियों के लिए प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 30 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपए निर्धारित है। इसी प्रकार, संस्थागत श्रेणियों (जैसे श्रेष्ठ पंचायत और एनजीओ) के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपए, द्वितीय 75 हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार 50 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। डीसी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं अपनी उपलब्धियों के प्रमाण पत्र और दस्तावेजों सहित विभाग के पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ंूंतकण्ेवबपंसरनेजपबमीतल-हवअण्पद पर 12 जनवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन व्यक्तियों या संस्थाओं ने पिछले तीन वर्षों के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया है, वे उसी श्रेणी में दोबारा आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 5 व 6 को रेवाड़ी में
शिकायतों की सुनवाई के साथ ही वन स्टॉप सेंटर, जिला जेल व महिला थाना का करेंगी निरीक्षण

रेवाड़ी, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया 05 जनवरी, 2026 को जिला रेवाड़ी में शिकायतों की सुनवाई करेंगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चेयरपर्सन रेनू भाटिया सोमवार, 05 जनवरी, 2026 दोपहर 12 बजे लघु सचिवालय सभागार रेवाड़ी में शिकायतों की सुनवाई करेंगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सुनवाई के दौरान उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा चेयरपर्सन 5 जनवरी को ही सायं साढ़े चार बजे पर लोक निर्माण विश्राम गृह में जिला परिषद के चेयरमैन व सदस्यों के साथ बातचीत करेंगी। इसी दिन सायं 5 बजकर 30 मिनट पर रेवाड़ी जिम का दौरा भी करेंगी। प्रवक्ता ने बताया कि चेयरपर्सन रेनू भाटिया 06 जनवरी को प्रातः 11 बजे वन स्टॉप सेंटर कर दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगी। दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर जिला जेल तथा दोपहर 3 बजे महिला थाना रेवाड़ी का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लेंगी।

कांग्रेस की मेहरबानी से बनी बीजेपी सरकार ने कागजी उपलब्धियां गिनवाई लेकिन कमी और खामियों का कोई जिक्र नहीं किया: अभय सिंह चैटाला
बिना पर्ची और बिना खर्ची की बात करने वाली इस बीजेपी ने पिछले दिनों एसडीओ की भर्ती की जिसमें 90 प्रतिशत लोग बाहर के प्रदेशों के लगाए गए हैं
बीजेपी सरकार के मंत्री, विधायक समेत कई पूर्व विधायक हैं जो केवल और केवल अवैध कालोनियां काटने में लगे हुए हैं
भाजपा विधायक विनोद भयाना ने हांसी के चारों तरफ के इलाकों में हजारों एकड़ जमीन खरीदी हुई है, एक षड्यंत्र के तहत फायदा लेने के लिए हांसी को जिला बनाया गया है

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: बीजेपी सरकार द्वारा साल 2025 की उपलब्धियों के गुणगान किए जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर कहा कि कांग्रेस की मेहरबानी से बनी बीजेपी सरकार ने कागजी उपलब्धियां गिनवाई लेकिन कमी और खामियों का कोई जिक्र नहीं किया। इस बीजेपी सरकार में एक साल में कई नए घोटाले हुए। धान घोटाला हुआ। जो लोग धान घोटाला करने के जिम्मेदार थे उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। तीन अफसरों को सस्पेंड किया गया उसके बाद तीनों को अंडर इंक्वायरी बहाल कर दिया गया। साथ ही तीनों की प्रमोशन की फाइल चला दी। श्रम मंत्री अनिल विज का बयान आया था कि उनके श्रम विभाग में 1500 करोड़ रूपए का घोटाला हुआ है। जब एक मंत्री घोटाले की जांच के लिए मुख्यमंत्री को लिखता है तो वो मंत्री किस बात का है? उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। पहले किसी भी मंत्रालय में अगर कोई छोटी सी बात भी हो जाती थी तो मंत्री उसकी जिम्मेवारी लेकर मंत्री पद से इस्तीफा दे देता था। मुख्यमंत्री बजाय दोषियों पर कार्रवाई करने के अधिकारियों की कमेटी बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल देता है। वैसे ही इस 1500 करोड़ रूपए के घोटाले को अलग अलग जांच कराने के बहाने इसको भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। पिछले एक साल में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हुआ है। कोई दिन ऐसा नहीं गया जब किसी न किसी विभाग में कोई घोटाला न हुआ हो। बीजेपी सरकार की दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि बारिश की वजह से किसानों की लाखों एकड़ फसल खराब हो गई। किसानों को कमजोर करने के लिए न तो उसकी खराब फसलों का मुआवजा दिया और न ही खेतों में खड़े पानी को निकाला गया है। तीसरी बीजेपी सबसे बड़ी उपलब्धि बेरोजगारी है। बिना पर्ची और बिना खर्ची की बात करने वाली इस बीजेपी ने पिछले दिनों एसडीओ की भर्ती की जिसमें 90 प्रतिशत लोग बाहर के प्रदेशों के लगाए गए हैं। अगर 90 प्रतिशत प्रदेश से बाहर के लोगों को यहां नौकरी देंगे तो हरियाणा प्रदेश का पढ़ा लिखा नौजवान कहां जाएगा? इस बीजेपी सरकार ने कृषि विभाग के एसडीओ की प्रमोशन करने में भ्रष्टाचार किया और 8 केमिस्ट्री के लोगों को एसडीओ प्रमोट कर दिया जबकि प्रमोट किया जाना था बीएससी और एमएससी एग्रीकल्चर को। इसके लिए 8 लाख रूपए प्रति एसडीओ लिए गए। कोर्ट ने इनका प्रमोशन रद्द किया। बीजेपी के मंत्री राव नरबीर ने मीडिया में एक आरोप लगाया कि उनके सारे अधिकारी भ्रष्ट हैं। अगर एक मंत्री यह कहता है कि अधिकारी मंथली लेते हैं तो फिर भ्रष्टाचार तो उपर से आया है। अधिकारी अपने बलबूते पे किसी से पैसा नहीं मांग सकते। लाडो लक्ष्मी में भी बड़ा घोटाला किया गया है। कहा तो यह गया था कि हर महीने 2100 रूपए देंगे लेकिन अब बहुत सारी शर्तें लगा कर तीन महीने में देने की बात कर रहे हैं। इसका मकसद बैंक में रखे रुपयों का ब्याज खाना है। केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदल कर महात्मा गांधी का अपमान किया है। गरीब आदमी के साथ बहुत बड़ा धोखा किया है। पहले 100 प्रतिशत पेंमट केंद्र की सरकार से आती थी। अब मनरेगा में 40 प्रतिशत प्रदेश को वहन करना पड़ेगा। प्रदेश के उपर पहले से ही 3.70 लाख करोड़ का कर्ज है और तन्ख्वाह देने के पैसे नहीं हैं। साफ है कि केंद्र सरकार मनरेगा को खत्म करना चाहती है। ऐसे में गरीब आदमी सडक पर आ जाएगा। पिछले एक साल में नशा और अपराध बढ़ा है। पिछले डीजीपी ने स्वयं कबूला था कि उन्होंने इतने अपराधी पकड़ लिए कि उनको रखने के लिए जेलों में जगह नहीं है। इसका मतलब बेतहाशा अपराध बढ़ा था। आज की तारीख में अपराध के मामलों में हरियाणा पूरे देश में नंबर एक पर है। पानी में आर्सेनिक और यूरेनियम जैसे खतरनाक जानलेवा केमिकल पाए जाने पर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इसका सबसे बड़ा कारण हरियाणा से लगते पंजाब के जिलों में लगे केमिकल उद्योग हैं जिसका सारा केमिकल कचरा घग्गर नदी में डाल दिया जाता है। इसी कारण से रतिया से लेकर रानियां तक कैंसर की मार सबसे ज्यादा है। दिल्ली से लेकर होडल तक का एरिया भी ऐसे ही खतरनाक केमिकल से प्रभावित है और कैंसर मरीजों की बहुत ज्यादा तादाद है। दिल्ली स्थित केमिकल फैक्ट्रियों का केमिकल कचरा यमुना के अंदर डाल दिया जाता है जो होडल तक पहुंचता है।
बीजेपी सरकार में बेतहाशा अवैध कालोनियां काटी गई जो एक रिकॉर्ड है। बीजेपी सरकार के मंत्री, विधायक समेत कई पूर्व विधायक हैं जो केवल और केवल अवैध कालोनियां काटने में लगे हुए हैं। हांसी को जिला भाजपा विधायक विनोद भयाना के कहने से बनाया है। क्योंकि उन्होंने हांसी के चारों तरफ के इलाकों में हजारों एकड़ जमीन खरीदी हुई है। एक षड्यंत्र के तहत फायदा लेने के लिए हांसी को जिला बनाया गया है। जबकि गोहाना और डबवाली को भी जिला बनाने की मांग चल रही है। सीडी कार्ड में भी विधायक विनोद भयाना का नाम आया था जिसमें वो पैसे लेकर सीएलयू करवाने की बात कर रहा है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस ने अविश्वास मत लाकर एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वे ज्यों के त्यों बीजेपी के साथ खड़े हैं। जो अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए थे वो खुद सदन से नदारद थे। कांग्रेस ने बीजेपी को एक साल का और जीवनदान दे दिया है। अभय सिंह चैटाला ने नवनियुक्त डीजीपी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने 10000 अपराधियों के भगोड़ा होने की बात मानी थी। अभय चैटाला ने कहा डीजीपी का पहला बयान हैरानी करने वाला है। क्या सरकार 11 साल से सोई हुई थी ? क्या सरकार को अपराधियों का संरक्षण है? क्या वर्तमान डीजीपी इन्हें पकड़ने में कामयाब होंगे? में डीजीपी को बधाई देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह अपराधों पर रोकथाम करेंगे। सरकार की गलत बातों को मानने की बजाय सही तरीके से काम करेंगे।

गाड़ी में लगी स्क्रीन के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों के प्रति किया जागरूक
बहादुरगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुना माजरा, बहादुरगढ़ में आयोजित एनएसएस शिविर के अंतर्गत सड़क सुरक्षा मुहिम के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का आयोजन सड़क सुरक्षा शाखा, झज्जर के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश एवं आईडीटीआर बहादुरगढ़ की टीम के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देना तथा उन्हें सुरक्षित सड़क के नियमों के प्रति जागरूक करना था।अभियान के दौरान उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने गाड़ी में लगी स्क्रीन पर चलचित्रों के माध्यम से छात्राओं को यातायात के सही नियमों के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित गति सीमा का पालन, सड़क संकेतों की पहचान, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा पैदल यात्रियों के नियमों पर विशेष जोर दिया। चलचित्रों के माध्यम से दिए गए संदेश छात्राओं के लिए रोचक और प्रभावशाली रहे, जिससे वे नियमों को आसानी से समझ सकीं।आईडीटीआर बहादुरगढ़ की टीम ने भी सड़क दुर्घटनाओं के कारणों और उनसे बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की। छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में महान समाज सुधारिका, आधुनिक भारत की पहली महिला शिक्षिका *सावित्रीबाई फुले की जयंती की पूर्व संध्या पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ० सतवीर सिंह के दिशा निर्देशन एवं प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में *वृक्षारोपण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ. अमरदीप सह प्रोफेसर इतिहास ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेंद्र सिंह ने बताया की सावित्रीबाई फुले ने आधुनिक समाज में स्त्री अधिकारों और शिक्षा की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दिया। सावित्रीबाई फुले ने स्त्री शिक्षा की अखंड ज्योति जलाकर सामाजिक बदलाव की एक सशक्त लहर को जन्म दिया। डॉ० सुरेंद्र सिंह ने बताया की पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा—दोनों ही सावित्रीबाई फुले के विचारों के मूल में निहित मानवीय सरोकारों से जुड़े हैं और वृक्षारोपण कार्यक्रम उनके विचारों को सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ. अमरदीप सह प्रोफेसर इतिहास ने बताया कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 03 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र के सतारा जिले के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने 17 वर्ष की आयु में अध्यापन कार्य प्रारंभ कर रूढ़ियों और अंधविश्वासों से जकड़े समाज को प्रगति की दिशा देने का प्रयास किया। 1848 में पुणे में लड़कियों के लिए पहला विद्यालय खोलकर उन्होंने स्त्री शिक्षा की नींव रखी। सामाजिक विरोध, उत्पीड़न और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और 1848 से 1852 के बीच फातिमा बीवी के सहयोग से लड़कियों के लिए अनेक विद्यालय स्थापित किए। सावित्रीबाई फुले केवल समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि एक महान दार्शनिक और कवयित्री भी थीं। उन्होंने शिक्षा को सामाजिक समानता और मानवीय गरिमा का सबसे प्रभावी साधन माना। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लगाए गए पौधों की देखभाल का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम में डॉ. सुखवीर सिंह, केंद्र अधीक्षक, डॉ. कमल सरदाना, अजय सिंह, मिरणाल, पवन कुमार, मंजीत, दीपक, सुखबीर, भरत, पवन कुमार एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया।

पदभार संभालते ही डीजीपी अजय सिंघल का एक्शन मोड
700 से अधिक अधिकारियों के साथ पहली समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था को लेकर स्पष्ट रोडमैप तय

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के नव नियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने पदभार ग्रहण करते ही राज्य में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने की दिशा में निर्णायक पहल करते हुए प्रदेशभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक आयोजित की। लगभग तीन घंटे चली इस व्यापक व गहन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग बैठक में पुलिस आयुक्तों, रेंज आईजी, जिलों के पुलिस अधीक्षकों, एसटीएफ अधिकारियों सहित करीब 700 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। बैठक के दौरान डीजीपी श्री अजय सिंघल ने सभी जिलों की जमीनी स्थिति की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था से जुड़ी प्रमुख चुनौतियों की जानकारी ली तथा उनसे इन चुनौतियों से निपटने के लिए ठोस, व्यावहारिक और समयबद्ध “प्लान ऑफ एक्शन” तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक जिला अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक प्रबंधन, नारकोटिक्स, साइबर अपराध, फिरौती से जुड़े मामलों, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य संवेदनशील मुद्दों पर अपनी कार्ययोजना दो दिनों के भीतर निर्धारित प्रारूप में भेजेगा, जिसके लिए सभी को फॉर्मेट उपलब्ध करा दिया गया है।
हर जिले की समस्या अलग है, समाधान भी उसी अनुसार होना चाहिए: डीजीपी’
अपने संबोधन में डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हरियाणा पुलिस पूरी निष्ठा से नागरिकों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए कार्य कर रही है, लेकिन बदलती चुनौतियों के अनुरूप पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी व व्यावसायिक बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले की कानून-व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अलग-अलग प्रकृति की होती हैं और हमें उनकी जड़ों तक जाकर समाधान करना होगा, ताकि किसी भी समस्या को गंभीर रूप लेने से पहले ही समाप्त किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि “पुलिसिंग आप सभी जानते हैं, अब इसे प्रोफेशनल पुलिसिंग में बदलना हमारा लक्ष्य है। डीजीपी ने पुलिस आयुक्तों और रेंज आईजी को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ एसपी स्तर के अधिकारियों के साथ नियमित बैठक कर फील्ड में आने वाली चुनौतियों की समीक्षा करें और उनका समाधान सुनिश्चित करें।
भ्रष्टाचार पर सख्त रुख, ईमानदार पुलिसिंग पर जोर
बैठक के दौरान डीजीपी अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस उनका परिवार है और इससे जुड़ा हर अधिकारी व कर्मचारी उनके लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन यह भी दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ भ्रष्ट अधिकारीयों व कर्मचारियों के कारण पूरे विभाग की छवि प्रभावित होती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
अपराध नियंत्रण के विभिन्न मोर्चों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
डीजीपी ने ढाबों पर अवैध हथियार लेकर घूमने वालों, ट्रैफिक जाम की समस्या, अवैध शराब कारोबार, नशा तस्करी, गैंगस्टरों की गतिविधियों, प्रॉपर्टी अपराधों तथा अपराध की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सूचना तंत्र को मजबूत करने, क्षमता निर्माण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने और फील्ड स्तर पर सक्रिय पुलिसिंग को प्राथमिकता देने पर बल दिया। इस महत्वपूर्ण बैठक में एडीजीपी हरदीप दून, एडीजीपी सीआईडी सौरभ सिंह, एडीजीपी अमिताभ ढिल्लो, आईजी राकेश आर्य सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की होगी प्रयोगशाला- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
114 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के खेल स्टेडियमों की होगी मरम्मत व कायाकल्प

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) 491 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। यह यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की प्रयोगशाला होगी। यहां पर खेल मैदानों, प्रशिक्षण सुविधाओं, रहने और खाने की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खेल मंत्री आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल विभाग, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों आयोजित की गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की ड्राइंग व डिजाइन को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गई। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी सोच के तहत हरियाणा सरकार द्वारा खेल विभाग के माध्यम से प्रदेशभर के खेल स्टेडियमों की मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इनमें से कई स्थानों पर कार्य प्रारंभ भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि खेल मैदानों की जो ग्रेडिंग की गई है, उसमें और अधिक सुधार लाने के लिए डीएससी (डिस्टिक स्पोर्ट्स कौंसिल) से अतिरिक्त संसाधन खर्च किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी अपने-अपने निर्धारित जिलों के स्टेडियमों का महीने में कम से कम दो बार औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा तथा इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल अवसंरचना की नियमित निगरानी से ही जमीनी स्तर पर वास्तविक सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में खेलों के लिए और अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया जाएगा, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक पदक जीतकर देश व हरियाणा का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार देश और विदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। खिलाड़ियों के स्तर में सुधार के लिए खेल नर्सरियां अहम कड़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल नर्सरियों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए खेल विभाग निरंतर प्रयासरत है। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) के कुलपति श्री अशोक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
जिला उपायुक्त समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ भेजे
जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जाए, जिसमें लोगों को शिविरों के आयोजन का दिन और समय की पूरी जानकारी मिल सके, ताकि वे अपनी समस्याएँ दर्ज करवा सकें और उनका समाधान करवा सकें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश चंडीगढ़ में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में सभी जिला उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को जिला उपायुक्त अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ आगे भेजें। साथ ही जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए। बैठक में बताया गया कि जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक पिछले छह महीनों में कुल 17,699 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। समाधान शिविरों में तय समय सीमा में हल की गई शिकायतों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी समाधान शिविरों में आने वाली सभी शिकायतों का तय समय सीमा में निपटान सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त और उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। यदि समाधान शिविरों में किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही पाई गई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला अम्बाला के एक गांव में पानी की निकासी से संबंधित समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त अम्बाला को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस समिति में संबंधित विभाग के एक्सईएन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) तथा मार्केट कमेटी का एक कर्मचारी शामिल किया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विवेक कालिया, श्री बी.बी. भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

जनहित में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी कर रही सरकार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम (च्ींतउंैंीपक्ंउ) मोबाइल एप का उपयोग करें
टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अधिक कीमत वसूलने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (छच्च्।) के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (च्डत्न्), खाद्य एवं औषधि प्रशासन (थ्क्।) विभाग के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह इकाई यह सुनिश्चित कर रही है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीवन रक्षक दवाएं हर नागरिक को उचित और नियंत्रित कीमतों पर उपलब्ध हों। यह सभी कदम प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे हैं। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के आयुक्त श्री मनोज कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के दौरान हरियाणा में दवाओं की अधिक कीमत वसूलने के 33 मामले सामने आए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए एनपीपीए, नई दिल्ली भेजा गया है। यह राज्य सरकार की सख्त और पारदर्शी नीति को दर्शाता है, जिसके तहत जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में पीएमआरयू हरियाणा द्वारा तीन दवाओं में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (क्च्ब्व्) के उल्लंघन का पता लगाया गया, जिनमें पैक पर अंकित एमआरपी, निर्धारित कीमत से अधिक पाई गई। इन मामलों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि सरकार प्रवर्तन के साथ-साथ जन-जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। वर्ष 2025 में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13 सूचना, शिक्षा एवं संचार कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएमआरयू के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर्स तथा फीलड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा गत दिसंबर माह के दौरान कैथल, यमुनानगर और सिरसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इनके माध्यम से केमिस्टों और आम जनता को दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, कोल्ड चेन प्रबंधन, उचित रिकॉर्ड संधारण और केमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में जागरूक किया गया। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के आयुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम (च्ींतउंैंीपक्ंउ) मोबाइल एप का उपयोग करें। यदि कहीं अधिक कीमत वसूली जाती है, तो उसकी शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। इसके अलावा, नागरिक पीएमआरयू हरियाणा के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर-कम -सदस्य सचिव पीएमआरयू, एफडीए हरियाणा श्री ललित कुमार गोयल ने बताया कि हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में काम कर रही है। इस यूनिट की गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल तथा एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरपर्सन एफडीए के आयुक्त श्री मनोज कुमार हैं। इनके अलावा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री ज्योति मल्होत्रा और श्री परजिंदर सिंह, असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर हरियाणा की देखरेख में दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर पीएमआरयू में काम कर रहे हैं।

दयालू-1 योजना के तहत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जारी की सहायता
5794 लाभार्थियों को दयालू 1 योजना के तहत दिए गए 217.36 करोड़ रुपये
अब तक 49998 लाभार्थियों को कुल 1881.35 करोड़ की राशि दी गई
बीपीएल परिवार को सदस्य की असामयिक मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता पर दी जाती है सहायता
3 अलग अलग स्लैब में 1 लाख से लेकर 5 लाख तक की दी जाती है सहायता

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार से एक लाख से ज्यादा नई महिलाओं को मिलेगा लाभ
योजना का विस्तार करते हुए तीन नई श्रेणियों को जोड़ा गया
एक लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले की तरह मिलता रहेगा लाभ’

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार कर दिया है। इस विस्तार के साथ ही राज्य की एक लाख से अधिक नई महिलाओं को योजना का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम प्राप्त होगा। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के मानदंड अनुसार एक लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले की तरह योजना का लाभ मिलता रहेगा। किसी भी पात्र महिला का मौजूदा लाभ न तो रोका गया है और न ही समाप्त किया गया है। 2100 रुपये की सहायता पहले की तरह मिलती रहेगी। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए तीन नई श्रेणियों को जोड़ा है। इन श्रेणियों के लिए पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए और यह लाभ केवल 3 बच्चों तक ही मिलेगा।
पहली श्रेणी – जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आते है, ऐसी माताओं को भी अब 2100 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा।
दूसरी श्रेणी- जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा- 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, तो ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
तीसरी श्रेणी- पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और माताओं के अथक प्रयास के बाद वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपए का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी के लिए परिवारिक सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए परिवार को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए भी नई पहल’
हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत आधार देने के उद्देश्य से एक नई दूरदर्शी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं और उनके परिवारों को न केवल तत्काल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय संबल भी सुनिश्चित होगा। इस पहल के तहत, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि महिलाओं के खातों में जा रही है, अब इस राशि में से 1100 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में जमा होंगे। जबकि शेष 1,000 रुपये राज्य सरकार रेकरिंग डिपॉजिटध्फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी। इस डिपॉजिट का पैसा ब्याज सहित लाभार्थी महिला को मिलेगा। इतना ही नहीं, लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि तुरंत प्रदान की जाएगी, यह भी प्रावधान किया गया है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में वर्ष 2025 में झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्त व जनहितकारी अभियान चलाया गया
नशा रोकथाम अभियान के तहत 115 गांव व 11 वार्ड नशा मुक्त किए गए तथा 1005 जागरूकता कार्यक्रमों से 62,000 लोगों को जागरूक कर 273 लोगों को नशा मुक्त किया गया
शराब तस्करी में 53 मुकदमें, 73 गिरफ्तार, 82,337 बोतल बरामद हुईं, जबकि नशा तस्करी में 104 मुकदमे, 147 गिरफ्तार, भारी मात्रा में गांजा, चरस, अफीम, स्मैक व अन्य नशीले पदार्थ बरामद किए गए
झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा वर्ष 2025 के दौरान नशे के खिलाफ सख्त एवं जनहितकारी अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करना रहा, बल्कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाना भी रहा।झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों ने बीते वर्ष के दौरान शराब तस्करी के मामलों में कुल 53 मुकदमे दर्ज किए और 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 82,337 बोतल अवैध शराब बरामद की गई। इनमें 15,482 बोतल अंग्रेजी शराब, 61,077 बोतल देसी शराब तथा 5,778 बोतल बियर शामिल हैं। यह बरामदगी जिले में अवैध शराब के नेटवर्क को तोड़ने की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।इसके अतिरिक्त नशीले पदार्थों के तस्करों के विरुद्ध भी झज्जर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए 104 मुकदमे दर्ज किए और 147 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन आरोपियों से 212.177 किलोग्राम गांजा पत्ती, 151.101 किलोग्राम चरस, 7 किलो 70 ग्राम अफीम, 25 किलो चूरा पोस्त, स्मैक, हीरोइन सहित 107 प्रतिबंधित गोलियां और 14 इंजेक्शन बरामद किए गए। इस वर्ष के दौरान नशे की रोकथाम को लेकर भी झज्जर पुलिस ने जागरूकता अभियान को विशेष प्राथमिकता दी। जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने जिले भर में विशेष अभियान चलाकर 115 गांवों और 11 वार्डों को नशा मुक्त कराने का कार्य किया। वर्ष 2025 में कुल 1005 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 62,000 नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इन निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप 273 व्यक्तियों को नशे की लत से बाहर निकालने में सफलता प्राप्त हुई।झज्जर पुलिस नशे के खिलाफ अपनी इस मुहिम को भविष्य में भी पूरी सख्ती और संवेदनशीलता के साथ जारी रखेगी, ताकि समाज को सुरक्षित, स्वस्थ और नशा मुक्त बनाया जा सके।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद
बहादुरगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि राजा निवासी लाइनपार बहादुरगढ़ ने शिकायत दी थी कि उसने 3 अक्टूबर 2025 को गांव कनौंदा में अपनी झोपड़ी के सामने मोटरसाइकिल खड़ी की थी, जो अगले दिन वहां से गायब मिली। शिकायत के आधार पर थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया।दर्ज मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुनील निवासी कानौन्दा के तौर पर की गई।पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल की नंबर प्लेट उतारकर फेंक दी थी और चेसिस नंबर से भी छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ तीन आरोपी काबू
झज्जर, 02 जनवरी, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना बेरी के एरिया से तीन व्यक्तियों को मादक पदार्थ स्मैकध्हेरोइन के साथ काबु किया गया। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि मुकेश निवासी खेड़ी खुमार अपने साथियों के साथ सेंट्रो गाड़ी में मादक पदार्थ लेकर रोहतक से बेरी रोड रिटोली की तरफ आएगा। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टॉफ झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीन कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो एक सेंट्रो कार आती हुई दिखाई दी। जिसको रुकवा कर चेक किया गया तो उसके अंदर तीन व्यक्ति बैठे हुए मिले।पकड़े गये व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक, हेरोइन बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 7 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक, हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान मुकेश, दिनेश व रोहित तीनों निवासी खेड़ी खुमार के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

बांसवाडा लेडी कॉन्स्टेबल ने पानी में कूदकर बचाई महिला की जान, सुसाइड करने गई थी, पानी से बाहर खींचकर किनारे लाई
बांसवाड़ा में सुसाइड करने के लिए नहर में कूदी महिला को लेडी कॉन्स्टेबल ने बचा लिया। महिला ने कॉन्स्टेबल को कस कर पकड़ लिया और उसे अपने साथ नहर में खींचती रही। फिर भी कॉन्स्टेबल ने हिम्मत नहीं हारी। जैसे-तैसे महिला को काबू में कर किनारे ले आई। इसका वीडियो भी सामने आया है। मामला बारी सियातलाई गांव का बुधवार सुबह 11 बजे का है। एसएचओ बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि सुबह सूचना मिली थी कि एक महिला बारी सियातलाई गांव की नहर में कूद गई है। ऐसे में, थाने से जाब्ता भेजा था। इसमें कालिका टीम की महिला कॉन्स्टेबल गंगा डामोर और थाने से कॉन्स्टेबल दीपक लबाना शामिल थे। कॉन्स्टेबल गंगा डामोर ने कहा कि हम मौके पर पहुंचे और महिला को बचाने का प्रयास किया। महिला मान नहीं रही थी तो उसे बचाने के लिए छलांग लगानी पड़ी। इसके बाद बचाकर लाए। कॉन्स्टेबल दीपक लबाना ने बताया कि मैडम ने महिला से समझाइश की थी, लेकिन महिला बाहर आने को तैयार नहीं थी। इस पर मैडम ने नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद महिला मैडम को पानी में खींचने लगी। मैडम जैसे-तैसे महिला जो खींचकर किनारे तक ले आई। इसके बाद मैंने हाथ पकड़कर दोनों को बाहर खींच लिया।

भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएँ देते नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव।

नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट
विधायक ने दी अध्यक्ष को नव वर्ष की शुभकामनाएँ
बिहार चुनाव के दौरान बांकीपुर विधानसभा में साथ काम करने के अनुभवों को किया साझा

नारनौल, 02 जनवरी, अभीतक: नारनौल के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव ने शुक्रवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात के दौरान विधायक यादव ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर बधाई दी और नव वर्ष की मंगलकामनाएं दी। विधायक ओमप्रकाश यादव ने बताया कि विगत बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार में प्रवासी प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी थी। उस समय उनकी ड्यूटी नितिन नबीन के विधानसभा क्षेत्र बांकीपुर में लगी थी। विधायक यादव ने कहा कि नितिन नबीन एक मिलनसार और जमीन से जुड़े नेता हैं। लगातार पांचवी बार विधायक चुना जाना उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। उनके पिता भी लगातार सात बार बिहार विधानसभा से विधायक चुने गए थे।उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। दिल्ली में कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोरी’ रैली पर कटाक्ष करते हुए विधायक ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हरियाणा और देश की जनता ने इस रैली को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था है और अपनी हार का ठीकरा आयोग पर फोड़ना कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। विधायक यादव ने कांग्रेस से सवाल पूछते हुए कहा कि यदि वोट चोरी हुई होती, तो कांग्रेस हरियाणा में लोकसभा की 5 सीटें कैसे जीतती। प्रदेश में उनके तीन दर्जन से अधिक विधायक कैसे चुनकर आए। सच तो यह है कि जनता ने भाजपा की नीतियों पर मुहर लगाई है और कांग्रेस अब जनता के जनादेश का अपमान कर रही है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद प्रेस वार्ता में नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए जनहित में लिए निर्णयों की जानकारी दी
राज्य परिवहन विभाग के कर्मचारियों के हित में वर्ष 2002 में कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त 347 ड्राइवरों को क्वालीफाइंग सर्विस एवं पुरानी पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय
स्वर्गीय संदीप कुमार लाठर, एएसआई की पत्नी को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के कैंपस स्कूल में पीजीटी गणित (ग्रुप-बी) पद पर सरकारी नौकरी देने का निर्णय।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल बैठक के बाद की घोषणा’
कुंजपुरा (करनाल) मडलौडा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगरपालिका को दर्जा दिया गया
रजिस्ट्री प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कच्ची कॉलोनियों में भूमि रजिस्ट्रियों पर लागू प्रतिबंध को और सख्त करते हुए अब एक्सचेंज के माध्यम से रजिस्ट्री पर भी पूर्ण रोक लगाई गई है।

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सीईटी फेज-2 के अंतर्गत हरियाणा पुलिस कांस्टेबल (पुरुष, महिला एवं हरियाणा रेलवे पुलिस) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती विज्ञापन के अंतर्गत कुल 5500 पद निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 4500 पद पुरुष कांस्टेबल, 600 पद महिला कांस्टेबल तथा 400 पद हरियाणा रेलवे पुलिस के लिए हैं। आयोग के अध्यक्ष श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से प्रारंभ होकर 25 जनवरी 2026 की रात्रि 11ः59 बजे तक चलेगी। इस भर्ती प्रक्रिया में किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी 2.0 के अंतर्गत नवनियुक्त सुशासन सहयोगियों की पहली बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उपायुक्तों और सुशासन सहयोगियों से आह्वान किया कि वे विकसित हरियाणा-विकसित भारत के विजन को साकार करने में अमूल्य योगदान दें। राज्य सरकार द्वारा चिन्हित 6 महत्वपूर्ण क्षेत्रों शिक्षा, स्वास्थ्य, अपशिष्ट प्रबंधन, मानव संसाधन, बुनियादी ढांचा और सुशासन की दिशा में कार्य करते हुए इसके लक्ष्यों को प्राप्त करें।

श्रम विभाग में उजागर अनियमितताओं पर सीएम का सख्त एक्शन!
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की गई है। आईएएस पंकज अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित इस समिति में आईएएस राजीव रतन और आईपीएस पंकज नैन सदस्य हैं। समिति एक माह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 4 जनवरी, 2026 है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आवेदन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य नहीं है। किसी भी नवीनतम अपडेट या जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in को नियमित रूप से विजिट करते रहें। – श्री मुनीश शर्मा, बोर्ड सचिव

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट किया है कि हाई-रिस्क सॉल्वेंट्स और एक्सीपिएंट्स के मामले में नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी।’
उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर न केवल जुर्माना लगेगा, बल्कि उनका लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। – आरती सिंह राव

वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने अरावली संरक्षण के लिए वर्ष 2030 तक की ठोस और दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की है।
अरावली ग्रीन वॉल परियोजना के तहत राजस्थान, दिल्ली और गुजरात सहित सभी अरावली राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाया जा रहा है और मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मिशन लाईफ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ से प्रेरित योजनाओं को राज्यभर में विस्तार दिया जा रहा है।

HTET- 2025 अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना!
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (लेवल-1, 2 व 3) हेतु ऑनलाइन आवेदन पोर्टल अब लाइव है।
इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ूूू.इेमी.वतह.पद पर 04 जनवरी, 2026 (रात 12 बजे तक) आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के लिए शिक्षा बोर्ड द्वारा अभूतपूर्व प्रबंध किए गए हैं।

शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा दादरी पहुँचे’
’शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा चरखी दादरी में भाजपा कार्यालय पहुंचे, कार्यकर्ताओं से मिले और संगठन व सरकार की योजनाओं बारे जानकारी ली’
’हरियाणा शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा का बयान’
राहुल के खानदान ने सत्ता की भूख में लोकतंत्र को फांसी के फंदे पर लटकाया – शिक्षामंत्री
कांग्रेस ने हरियाणा में शिक्षा का बेड़ा गर्ग किया – शिक्षामंत्री
शिक्षा का कोई ढांचागत विकास नहीं कराया – शिक्षामंत्री
भाजपा की सरकार बनी तो हरियाणा में शिक्षा का वातावरण चेंज किया- शिक्षामंत्री
हरियाणा सरकार की नई शिक्षा नीति के परिणाम बेहतर – शिक्षामंत्री
बच्चों को सरकार की शिक्षा नीति का मिल रहा सीधे रूप से फायदा- शिक्षामंत्री
शिक्षा अधिकारियों को दिए निर्देश, 31 मार्च तक कंडम स्कूल भवनों की रिपोर्ट मांगी- शिक्षामंत्री
नये सेशन से स्कूलों का वातावरण बदलेगा, बेहतर सुविधाओं से बच्चों को शिक्षा मिलेगी- शिक्षामंत्री
विधानसभा में झूठ बोलने वाले विपक्षियों को सत्ता से दूर किया, किसी क्षेत्र में कांग्रेस ने कुछ नहीं किया – शिक्षामंत्री
टीचर ट्रांफसर पॉलिसी के तहत एक अप्रेल से शिक्षकों को मिलेंगे नये स्टेशन – शिक्षामंत्री
ब्लॉक में लगातार 15 वर्ष पूरे कर चुके या करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य रूप से स्थानांतरण प्रक्रिया में शामिल नहीं करने पर होगा विचार – शिक्षामंत्री

चंडीगढ़: जनहित में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी कर रही सरकार – स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम (च्ींतउंैंीपक्ंउ) मोबाइल एप का उपयोग करें
टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, राज्य सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
वर्ष 2025 के दौरान हरियाणा में दवाओं की अधिक कीमत वसूलने के 33 मामले सामने आए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए एनपीपीए, नई दिल्ली भेजा गया है
हरियाणा में 3 दवाओं में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (क्च्ब्व्) के उल्लंघन का लगा पता, कंपनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

ऊर्जा मंत्री अनिल विज का अजय चैटाला पर बड़ा हमला: कहा हिंदुस्तान के लोकतंत्र से उठ गया है इनका भरोसा, अब युवाओं को भड़काने में जुटे
अनिल विज का बड़ा बयान : ष्हिंदुओं पर अत्याचार करने वाले देश से कोई संबंध नहीं रखना चाहिए, केकेआर का बांग्लादेशी खिलाड़ी खरीदना गलत’
सर्द हवाओं के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत, गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने जेजेपी प्रमुख अजय सिंह चैटाला के बयान कि शासकों को गद्दी से खींच कर सड़कों पर दौड़ा कर पीटने का काम करना पड़ेगा और इनको देश छोड़ने पर मजबूर करना पड़ेगा, पर कड़ा पलटवार किया और कहा कि ष्अजय चैटाला के बयान का यह मतलब लग रहा है कि उनको हिंदुस्तान के लोकतंत्र में विश्वास नहीं है। उनको अपनी राजनीतिक पार्टी में भरोसा नहीं रहा, इसलिए युवाओं को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं कि हमारे बस का कुछ नहीं रहा है अब और दूसरों को भड़का रहे हैं। श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आईपीएल में शाहरुख खान की टीम ने केकेआर के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा गया है जिसे लेकर हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बांग्लादेश जो कुछ हमारे साथ कर रहा है, रोजाना हिंदुओं के साथ अत्याचार की खबरें आ रही है। दीपू को पेड़ के साथ बांधकर जला दिया गया, ऐसे देश के साथ हमें किसी भी प्रकार का संबंध नहीं रखना चाहिए। अगर कुछ लोगों ने वहां के खिलाड़ियों को खरीदा है यानि उनकी पैसों से मदद की है तो यह बहुत गलत है।
सर्द हवाओं के बीच ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने गुनगुनाया गीत
वहीं, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज प्रातरू अपने सदर बाजार टी-प्वाइंट पर दोस्तों के साथ सर्द हवाओं के बीच चाय का आनंद लिया और पुराना गीत गुनगुनाया गर्दिश में हों तारे, न घबराना प्यारे अगर तू हिम्मत न हारे, तो होंगे वारे न्यारे..

साइबर ठगों को बैंक खातें उपलब्ध कराने व खोतों से नकदी निकालकर देने वाले नाइजीरियन सहित दो आरोपी गिरफ्तार’
टीडीआई सेक्टर 23 निवासी एक व्यक्ति से सामान एक्पोर्ट का बिजनेश शुरू कराने के नाम पर ठगों 4 लाख 5 हजार की ठगी की थी’
24 एटीएम कार्ड, 13 पासबुक, 17 चैकबुक, 16 मोबाइल फोन, 2 आधार कार्ड, 2 डॉयरी, 1 लेपटॉप व 6 हजार रूपए की नकदी बरामद’

पानीपत, 02 जनवरी, अभीतक: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय की टीम ने साइबर ठगों को बैंक खाते व नकदी निकालकर देने वाले नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को दिल्ली से काबू करने में बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर ठगों ने पानीपत के टीडीआई सेक्टर 23 निवासी प्रेम कुमार से सामान एक्पोर्ट का बिजनेश शुरू कराने के नाम पर 4 लाख 5 हजार की ठगी की थी। थाना साइबर क्राइम प्रभारी सब इंस्पेक्टर अजय ने बताया कि थाना साइबर क्राइम में नवंबर 2024 में टीडीआई सेक्टर 23 निवासी प्रेम कुमार ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 4 नवंबर को उसके मोबाइल पर 12 डिजिट के एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई।

लोगों को अम्बाला-शामली 121 किमी एक्सप्रेस-वे का जल्द मिलेगा तोहफा, दिसंबर 2026 तक होगा पूरा – ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज तेजी से बन रहा अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से होगा सीधा जुड़ाव: अनिल विज
अम्बाला-मोहाली और अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे से बढ़ेगी रफ्तार, चंडीगढ़-मोहाली का सफर होगा आसान

चंडीगढ़, 02 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य भी दिसम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक्सप्रेस-वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है और इसके बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और आसान हो जाएगा। श्री विज ने आज भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों को अम्बाला में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए जिससे लोगों को लाभ मिल सके। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष दिसम्बर माह तक अम्बाला में रिंग रोड और अम्बाला-शामली एक्सप्रेस-वे परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और तय समय में यह परियोजनाएं पूरी हों इसके लिए मंत्री अनिल विज ने आज अपने आवास पर एनएचएआई अधिकारियों से चर्चा की। एनएचएआई अम्बाला के परियोजना निदेशक पीके सिन्हा व अन्य अधिकारियों से ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला रिंग रोड का निर्माण जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि अम्बाला व अन्य राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनने से अन्य राज्यों से आने वाले वाहन अम्बाला में दाखिल हुए बिना बाहर से बाहर आगे निकल सकेंगे जिससे शहरी क्षेत्र में ट्रेफिक का दबाव कम होगा। उन्होंने इस परियोजना को लेकर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने रिंग रोड में शाहपुर व बाड़ा गांव में पानी निकासी की समस्या व गांव सेपहड़ा के लोगों को रिंग रोड के लिए रास्ता उपलब्ध कराने के मामले पर भी विस्तृत चर्चा की। परियोजना निदेशक पीके सिन्हा ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज को बताया कि आगामी दिसम्बर 2026 तक रिंग रोड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
दिसम्बर 2026 तक पूरा होगा अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-शामली एक्सप्रेस हाईवे निर्माण परियोजना पर भी चर्चा की व परियोजना के प्रगति रिपोर्ट जानी। श्री विज आज अधिकारियों ने अवगत कराया कि अम्बाला से शामली 121 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण तेजी से किया जा रहा है और यह निर्माण कार्य भी दिसम्बर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। एक्सप्रेस वे अम्बाला से शामली तक बन रहा है जबकि आगे शामली से दिल्ली तक रोड को देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा। वहीं, मंत्री अनिल विज ने अम्बाला-मोहाली एक्सप्रेस-वे के निर्माण संबंधी जानकारी ली। मंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि इस एक्सप्रेस-वे का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है जिसके जल्द पूरा होने की उम्मीद है। इस एक्सप्रेस-वे के बनने से चंडीगढ़ व मोहाली तथा अन्य शहरों को जाना और आसान हो जाएगा। मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी से पंचकूला-सहारनपुर हाईवे को जोड़ने की परियोजना को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की और इस संबंध में योजना तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।
रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन का निर्माण तय समय में पूरा हो – विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जीटी रोड पर रेलवे ओवरब्रिज पर नई सर्विस लेन निर्माण कार्य पर भी एनएचएआई अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे रेलवे कालोनी से आने वाले अंडरपास को भी मानकों के अनुरूप बनाया जाए ताकि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिल सके। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 30 करोड़ रुपए की लागत से सर्विस लेन को तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य आगामी जून 2026 माह तक पूरा कर लिया जाएगा।
इन मुद्दों पर भी मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ चर्चा की’
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के मध्य जीटी रोड के नीचे सब-वे निर्माण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि परियोजना को तैयार किया जा चुका है और जल्द इस पर कार्य प्रारंभ होगी। मंत्री अनिल विज अम्बाला छावनी रेलवे स्टेशन से अम्बाला की सीमा मोहड़ा तक जीटी रोड पर फेंसी लाइटें लगाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि फेंसी लाइटें लगने से शहरी क्षेत्र आकर्षक बनेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जीटी रोड पर बन रहे शहीद स्मारक तक आने-जाने के लिए भी एस्केलेटर, ओवरब्रिज या सब-वे निर्माण परियोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में शहीद स्मारक व साथ बन रहे विज्ञान केंद्र में प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आएंगे। इन लोगों को आने-जाने में दिक्कत न हो इसलिए योजना तैयार की जाए। इसी प्रकार, श्री विज ने मच्छौंडा में प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर भी एनएच अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि यहां फ्लाईओवर निर्माण के लिए कुछ जमीन नेशनल हाईवे के अधीन आ रही है जिसको लेकर सभी विभाग संयुक्त तोर पर साइट इंस्पेक्शन कर योजना को आगे बढ़ाए ताकि निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ किया जा सके। वहीं, सिविल अस्पताल के समक्ष एस्केलेटर को भी नियमित तौर पर चलाने को लेकर चर्चा हुई, इस दौरान नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि इसकी देखरेख व मेंटनेस का जिम्मा एजेंसी को सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *