


दैनिक समाचारों का विश्वसनीय मंच हरियाणा अभीतक न्यूज पोर्टल अपना निरंतर विस्तार कर रहा है। इसी कड़ी में पोर्टल नए पत्रकार साथियों साथ जोड़ना जा रहा है. आप भी जुड़ें और पत्रकार बने।
प्रतिदिन के ताजा समाचारों का मंच
हरियाणा अभीतक (न्यूज पोर्टल)
सुबह का इंतजार नहीं, रात्रि में ही पढ़े दिनभर के सभी समाचार
निचे दिए लिंक पर क्लिक करें और पढं़े
आप भी अपनी खबरें, लेख, फोटो, वीडियो, कहानियाँ व विज्ञापन भेज सकते हैं।
मनमोहन खंडेलवाल
9350180916, 8168180916
manmohankhandelwal7@gmail.com






देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पंजाबी धर्मशाला में मनाई गई
नगर परिषद चैयरमेन जिले सिंह सैनी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवचरण गोयल शोरेे वाले रहे शामिल
हरियाणा सुंदरी का ताज अपने नाम करने वाली झज्जर की बेटी शबूरी का किया गया सम्मान
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: शनिवार को देश की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पंजाबी धर्मशाला में मनाई गई। कार्यक्रम में नगर परिषद चैयरमेन जिले सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी शिवचरण गोयल शोरेे वाले शामिल रहे। इस मौके पर मुख्य अतिथि नगर परिषद चैयरमेन जिले सिंह सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले को लोगों ने श्रद्धा के साथ याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि सावित्रीबाई फुले ने नारी शक्ति को ही नहीं बल्कि समस्त समाज को सामाजिक बंधनों से मुक्त होकर जीवन में पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति में शिक्षा की अलख जगाने वाली सावित्रीबाई फुले महिलाओं सबसे बड़ी प्रेरणा स्रोत है। चैयरमेन जिले सिंह सैनी ने कहा कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी का जन्म 3 जनवरी 1831को हुआ था। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। चैयरमेन जिले सिंह सैनी कहा कि वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की प्राचार्या रही। उन्होनें अपने प्रयासों से पहले किसान स्कूल की स्थापना भी की। उन्होंने विधवा विवाह, छुआछूत मिटाना,असहाय व दलित महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वह एक महान समाज सुधारक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर पाई। इस मौके पर जयपुर में हुए इवेंट में हरियाणा सुंदरी का ताज अपने नाम करने वाली झज्जर की बेटी शबूरी का भी स्वागत व सम्मान किया गया। शबूरी का विभिन्न संगठनों ने भव्य सम्मान किया। शबूरी ने हरियाणा सुंदरी का ताज अपने नाम किए जाने पर खुशी जताई और कहा कि परिवार व झज्जर के लोगों के आशीर्वाद व दुलार की बदौलत ही यह गौरव हासिल कर पाई हैं। शबूरी का नोटों और फूलों की मालाओं के साथ-साथ मोमेंटो व उपहार के जरिए भव्य सम्मान किया गया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल, पार्षद जयपाल पप्पू, समाजसेवी शिवचरण गोयल शोर वाले, कौशल्या देवी, सुशीला राठी, सोनिया, भूपसिंह काकरान, महेंद्र वाल्मीकि, राजेंद्र कौशिक, उमाकांत, प्रधान प्रवीण सुखिजा, अशोक गैरा, संतलाल बुद्धिराजा, बनवारी लाल, प्रदीप शर्मा, गुलशन शर्मा, पंकज शर्मा आदि उपस्थित रहे।





झज्जर पुलिस की टीम ने विद्यार्थियों को किया जागरण
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: आज संस्कारम स्कूल, खातीवास में 8 एचआर एनसीसी ग्रुप के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 364 लड़कों एवं 110 लड़कियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सामाजिक, कानूनी एवं सुरक्षा संबंधी विषयों के प्रति जागरूक करना था।महिला थाना की ैभ्व् डॉ. किरण देवी ने नारी सशक्तिकरण, महिलाओं की सुरक्षा, डायल 112 की उपयोगिता, ट्रिप मॉनिटरिंग तथा नशा मुक्ति के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद इंस्पेक्टर सतीश कुमार एवं उप-निरीक्षक सत्य प्रकाश ने रोड सेफ्टी एवं यातायात नियमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने सड़क पर सुरक्षित चलने, ट्रैफिक संकेतों के पालन तथा हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व को समझाया।

दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार से झज्जर जिले की महिलाओं को मिलेगा लाभ : डीसी
वर्तमान में जिला झज्जर में योजना के पात्र लाभर्थियों की संख्या 16 हजार 724
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक व दूरदर्शी कदम उठाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार किया है। इस विस्तार से राज्यभर में एक लाख से अधिक पात्र महिलाओं को योजना का सीधा लाभ मिलेगा, वहीं झज्जर जिला में भी पात्र महिलाओं को आर्थिक मजबूती का संबल प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिला झज्जर में योजना के पात्र लाभर्थियों की संख्या 16 हजार 724 है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि योजना के अंतर्गत एक लाख रुपये वार्षिक पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले की तरह 21 सौ रुपये प्रतिमाह की सहायता निरंतर मिलती रहेगी।
योजना के विस्तार के तहत जोड़ी गईं तीन नई श्रेणियां’
उपायुक्त ने बताया कि सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लाडो लक्ष्मी योजना में तीन नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं। इन श्रेणियों के लिए पारिवारिक वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपये से कम होनी चाहिए तथा लाभ अधिकतम तीन बच्चों तक सीमित रहेगा। उन्होंने बताया कि पहली श्रेणी में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते हुए 10वीं या 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करते हैं, ऐसी माताओं को भी अब 2100 रुपये प्रतिमाह का लाभ मिलेगा। वहीं दूसरी श्रेणी में जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है और जिनके बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, उन बच्चों की माताएं भी योजना की पात्र होंगी। उन्होंने बताया कि श्रेणी तीन में पोषण ट्रैकर में दर्ज कोई बच्चा जो पहले कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और माताओं के निरंतर प्रयासों से स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपये प्रतिमाह का लाभ दिया जाएगा। इस श्रेणी के लिए भी पारिवारिक आय सीमा 1.80 लाख रुपये निर्धारित है।
राज्य सरकार की महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की नई पहल’
उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि हरियाणा सरकार ने योजना को और अधिक प्रभावी बनाते हुए महिलाओं के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत अब 2100 रुपये की मासिक सहायता में से 1100 रुपये सीधे महिला के खाते में जमा होंगे, जबकि शेष एक हजार रुपये राज्य सरकार द्वारा फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में सुरक्षित किए जाएंगे। यह राशि ब्याज सहित लाभार्थी महिला को प्राप्त होगी। साथ ही, लाभार्थी की असामयिक मृत्यु की स्थिति में यह राशि तुरंत उसके नामित व्यक्ति को प्रदान करने का भी प्रावधान किया गया है। डीसी ने कहा कि झज्जर जिले में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण की मजबूत आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने जिले की पात्र महिलाओं से आह्वान किया कि वे इस जनकल्याणकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए संबंधित विभाग से संपर्क करें।




पांच जनवरी से 12 जनवरी तक चलेगा नशा के खिलाफ जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में 5 से 12 जनवरी तक (डॉन) ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग फ्री इंडिया स्कीम के अंतर्गत विशेष जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि जागरूकता कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ, नशामुक्त जीवन शैली को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिला विधि सेवा प्राधिकरण के पैरा लीगल वालिंटियर को विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों एवं क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को पीएलवी नीता देवी द्वारा पीडीएम विश्वविद्यालय, बहादुरगढ़ में विधि विभाग के विद्यार्थियों को जागरूक किया जाएगा, 6 जनवरी को पीएलवी सरोज देवी जगन्नाविश्वविद्यालय, बहादुरगढ़ तथा 7 जनवरी को पीएलवी प्रेमवती आसंडा (बहादुरगढ़) स्थित एमईआरआई विधि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगी। इसी प्रकार 8 जनवरी को पीएलवी शिवधन गांव छुछकवास स्थित बीडीएम विधि महाविद्यालय और 9 जनवरी को पीएलवी नवीन कुमारी गांव पटौदा स्थित लॉ कॉलेज में नशा मुक्ति का संदेश देंगी। सीजेएम विशाल ने बताया कि 10 जनवरी को पीएलवी नीता देवी लाइनपार, बहादुरगढ़ क्षेत्र में आमजन को जागरूक करेंगी, 11 जनवरी को पीएलवी सरोज देवी बेरी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेंगी और 12 जनवरी को पीएलवी नेहा रानी बादली क्षेत्र में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में नशा के खिलाफ जागरूक करेंगी। जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना में मिलेगी 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी: उपायुक्त
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा आमजन को स्वच्छ एवं सस्ती ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफ टॉप सोलर पैनल लगाने पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त योजना के अंतर्गत हरियाणा प्रदेश के एक लाख गरीब परिवारों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 60 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 50 हजार रुपये की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इस प्रकार लाभार्थियों को कुल 1.10 लाख रुपये की सब्सिडी का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के माध्यम से बिजली बिल में कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। ऊर्जा विभाग द्वारा मार्च 2027 तक प्रदेश में 2 लाख 20 हजार रूफ टॉप सोलर सिस्टम स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिले के पात्र उपभोक्ताओं से आह्वान किया कि वे इस महत्वाकांक्षी योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित बिजली कार्यालय या अधिकृत पोर्टल से संपर्क करें।




एनएसएस कैंप का पांचवें दिन का शुभारंभ वंदे मातरम गीत से किया
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: शनिवार को राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भुरावास में सात दिवसीय एनएसएस कैंप के पांचवें दिन वंदे मातरम गीत से शुभारंभ किया। श्री पवन कुमार रइज चउ ेीतप उवकंस ेंदेातपजप ेबीववस संकंपद ने स्काउट एंड गाइड के बारे में बच्चों को बताया व प्राथमिक उपचार एवं साइबर क्राइम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री रामनिवास पोस्टमैन ने डाकघर बचत सेवाओं के बारे में बताया। श्रीमती उर्मिला देवी प्राध्यापक इकोनॉमिक्स ने स्वयंसेवकों को एनीमिया के बारे में जानकारी दी तथा इससे बचाव के तरीके बताएं। श्री अमरदीप सिंह ने बच्चों को स्केच निर्माण के बारे में समझाया। स्वयंसेवकों ने बहुत रुचि के साथ सभी की बातों को ध्यानपूर्वक ग्रहण किया। यज्ञ दीप सिंह कृषि विकास अधिकारी पौधा संरक्षण सालावास ने बच्चों को कीटनाशकों के सुरक्षित प्रयोग और उर्वरकों को संतुलित उपयोग के बारे में जानकारी दी। सफाई व्यवस्था करने के साथ-साथ स्वयंसेवकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और पौष्टिक भोजन का आनंद उठाया। श्री अजीत सिंह कार्यक्रम अधिकारी ने आगंतुको का स्वागत एवं धन्यवाद किया।



रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा: चांसलर डॉ. महिपाल
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: संस्कारम विश्वविद्यालय ने अपना तृतीय स्थापना दिवस समाजसेवा, मानवीय संवेदना और परोपकार के संदेश के साथ रक्तदान पर्व के रूप में मनाया। इस मौके पर संस्कारम हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया। संस्कारम विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. महिपाल जी ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे महान सेवा है। यह ऐसा पुण्य कर्म है, जिसमें बिना किसी आर्थिक व्यय के किसी अनजान जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान किया जा सकता है। रक्त का कोई विकल्प नहीं है और समय पर मिला रक्त किसी की जीवन-डोर को टूटने से बचा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि संस्कारम विश्वविद्यालय केवल डिग्रियां प्रदान करने वाला शिक्षण संस्थान नहीं है, बल्कि यह सेवा, संस्कार, शोध और सामाजिक दायित्व को केंद्र में रखकर कार्य करने वाला एक अंतरराष्ट्रीय दृष्टि वाला विश्वविद्यालय है। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल रोजगार प्राप्त करना नहीं, बल्कि समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने वाले संवेदनशील नागरिकों का निर्माण करना है। इसी सोच के तहत विश्वविद्यालय समय-समय पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है। रक्तदान शिविर में एकत्रित किया गया रक्त विश्वविद्यालय से संबद्ध मेडिकल कॉलेज एवं संस्कारम हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन मरीजों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होगा। सड़क दुर्घटनाओं, गंभीर बीमारियों, आपातकालीन सर्जरी और प्रसूति मामलों में रक्त की अत्यधिक आवश्यकता होती है। ऐसे में विश्वविद्यालय परिवार द्वारा दिया गया यह रक्त समाज के लिए संजीवनी के समान है। उन्होंने यह भी कहा कि इतने अल्प समय में विश्वविद्यालय ने शिक्षा, अनुसंधान और सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। संस्कारम विश्वविद्यालय आज राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक मानचित्र पर अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। विश्वविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रमों, आधुनिक आधारभूत संरचना और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण की देश-विदेश में सराहना हो रही है। वर्तमान में संस्कारम विश्वविद्यालय में 175 से अधिक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन पाठ्यक्रमों में मेडिकल साइंस, आयुर्वेद, फार्मेसी, नर्सिंग, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, कृषि विज्ञान, पशु चिकित्सा विज्ञान, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, शिक्षा, विधि, मानविकी और सामाजिक विज्ञान जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय में हजारों विद्यार्थी और शोधार्थी अध्ययनरत हैं, जो देश के विभिन्न राज्यों के साथ-साथ विदेशी विद्यार्थियों की भी भागीदारी को दर्शाता है। भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यह मेडिकल संस्थान अत्याधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सकों और विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा। इसका उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों को उत्कृष्ट चिकित्सा शिक्षा प्रदान करना है, बल्कि क्षेत्र के आम नागरिकों को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना भी है। रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। 365 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया । युवा विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर यह संदेश दिया कि आज का युवा केवल अपने करियर के प्रति ही नहीं, बल्कि समाज और मानवता के प्रति भी सजग है। शिविर में मौजूद चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व, सावधानियों और इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में भी जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल साइंस कॉलेज के निदेशक अजीत सिंह ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुरक्षित रक्त उपलब्धता किसी भी स्वास्थ्य प्रणाली की रीढ़ होती है। उन्होंने बताया कि नियमित रक्तदान से न केवल जरूरतमंद मरीजों को लाभ होता है, बल्कि रक्तदाता स्वयं भी कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करता है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और मानवीय संवेदना को सुदृढ़ करते हैं। संस्कारम हॉस्पिटल और ट्रॉमा सेंटर के फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने भी रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने रक्तदान को मानव सेवा का सर्वोत्तम माध्यम बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित यह रक्तदान शिविर संस्कारम विश्वविद्यालय की उस विचारधारा को सशक्त रूप से प्रतिबिंबित करता है, जिसमें शिक्षा को समाज से जोड़कर देखा जाता है। विश्वविद्यालय का यह प्रयास न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि अन्य शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी एक अनुकरणीय मॉडल प्रस्तुत करता है। कार्यक्रम के समापन पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहेंगे और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहेंगे।




सावित्री बाई फुले की जयंती की पर रेखाचित्र बनाकर दी श्रद्धाजंलि
झज्जर, 03 जनवरी, अभीतक: शनिवार को गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने श्रीमती सावित्री बाई फुले जी की जयंती की पूर्व संध्या पर उनका रेखाचित्र बनाकर उनकों श्रद्धाजंलि प्रदान की। मुकेश शर्मा ने बताया कि सावित्रीबाई ज्योतिराव फुले जी का जन्म 3 जनवरी 1831को हुआ था। भारत की प्रथम महिला शिक्षिका, समाज सुधारिका एवं मराठी कवयित्री थीं। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। वे प्रथम महिला शिक्षिका थीं। उन्हें आधुनिक मराठी काव्य का अग्रदूत माना जाता है। 1852 में उन्होंने बालिकाओं के लिए एक विद्यालय की स्थापना की। सावित्रीबाई फुले भारत के पहले बालिका विद्यालय की प्राचार्या रही। उन्होनें अपने प्रयासों से पहले किसान स्कूल की स्थापना भी की। उन्होंने विधवा विवाह, छुआछूत मिटाना,असहाय व दलित महिलाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। वह एक महान समाज सुधारक के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर पाई। उनका देहांत 10 मार्च,1897 को पूना में हुआ था। इस चैपाल रंगोली में भूतपूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, संदीप, धर्म, प्रशांत, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा, आदि ने मौजूद रहकर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की।
सावित्रीबाई फुले की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने भाजपा की विभाजनकारी राजनीति पर साधा निशाना
कांग्रेस ने महापुरूषों की विचाराधारा को अपनाते हुए राष्ट्र उन्नति से जुड़ी गतिविधियों को दी प्राथमिकता: प्रदीप जोगी
महापुरुषों के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीति के लिए कर रही है भाजपा: प्रदीप जोगी
भिवानी, 03 जनवरी, अभीतक: भारत की पहली महिला शिक्षिका और समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर शनिवार को भिवानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने किया। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और समाज एवं राष्ट्र हित में उनके दिखाए गए पदचिन्हों पर चलने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने सावित्रीबाई फुले के संघर्षमयी जीवन और उनके द्वारा किए गए क्रांतिकारी कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने उस दौर में महिला शिक्षा की मशाल जलाई जब समाज में अंधकार और कुरीतियां चरम पर थीं। उन्होंने ना केवल महिलाओं को शिक्षित करने का बीड़ा उठाया, बल्कि समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए भी जीवनपर्यंत संघर्ष किया। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणा का पुंज है। अपने संबोधन के दौरान प्रदीप जोगी ने राजनीतिक दलों की कार्यशैली की तुलना करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखे प्रहार किए। जोगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले जैसे महापुरुषों के आदर्शों को शासन और संगठन में आत्मसात किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महापुरुषों की विचारधारा को अपनाते हुए शिक्षा, खेल और राष्ट्र की उन्नति से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस का लक्ष्य समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना रहा है। इसके साथ ही प्रदीप जोगी ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार महापुरुषों के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीति के लिए कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा महापुरुषों के नाम पर राजनीति करके जनता के बीच आपसी भाईचारे को तोडने का काम कर रही है, जो समाज के लिए बेहद घातक है। कार्यक्रम के अंत में प्रदीप जोगी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सावित्रीबाई फुले के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और समाज में फैल रही विभाजनकारी शक्तियों के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हों। इस अवसर पर राजेश वाल्मीकि एससी सैल प्रधान दादरी, युवा हल्का प्रधान रजत वाल्मीकि, सुमित बराड, लक्ष्मण वर्मा, संजय गांधी, विरेंद्र बापोड़ा, राजेश कुमार, अमित पंघाल, रामकिशन चैहान, बलबीर सरोहा, मुकेश प्रजापत, मुकेश टिटू, शिवकुमार धानक, दिनेश धनखड़, श्यालाल चारण, सुमित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।



भिवानी:- पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चैटाला पहुंचे भिवानी
जननायक जनता पार्टी के युवा योद्धा कार्यक्रम को किया संबोधित
कहा: 26 जनवरी तक जजपा की जिला व ब्लॉक स्तर की कार्यकारिणी कर दी जाएगी घोषित
पत्रकारों से बातचीत के दौरान दुष्यंत चैटाला ने एचटेट में 1250 परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का लगाया आरोप
दुष्यंत चैटाला का आरोप रू मात्र 3 माह में एचटेट की आंस्वर सीट डिस्ट्रॉय की गई, यह घोटाले को छुपाने की कार्रवाई
दुष्यंत चैटाला बोले रू मुख्यमंत्री एचटेट घोटाले को लेकर दे जवाब, सरकार कार्रवाई नहीं करती है तो जजपा की लीगल सैल के माध्यम से जाएंगे कोर्ट में
कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफसर भर्ती में राज्य से बाहर के युवाओं को नौकरी देने व प्रदेश के 4800 नेट व पीएचडी अभ्यार्थियों को दरकिनार करने का भी दुष्यंत चैटाला ने लगाया आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा सहित 37 लोगों पर मानेसर जमीन घोटाले को लेकर कोर्ट की कार्रवाई को दुष्यंत चैटाला ने कहा कार्रवाई 11 साल बाद हुई, ज्यूडिशिल सिस्टम का जताते है आभार
अजय सिंह चैटाला के ब्यान की भाजपा नेताओं द्वारा आलोचना पर कहा रू आज जेन-जी का समय, सभी ब्यान पब्लिक डोमेने में, जनता की आवाज उठाने को रोकना भाजपा की सीना जोरी, नहीं होने देंगे सीना जोरी
संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो में महत्वपूर्ण पदों पर की गई नियुक्तियां
गौरव सम्पत सिंह को प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रधान महासचिव और विजय जैन को हांसी का जिला अध्यक्ष किया गया नियुक्त
चंडीगढ़, 03 जनवरी, अभीतक: संगठन का विस्तार करते हुए इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. अभय सिंह चैटाला से विचार विमर्श करके विभिन्न पदों पर छह महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ की हैं। गौरव सम्पत सिंह को प्रदेश की राज्य कार्यकारिणी में प्रधान महासचिव, दलबीर जामनी, बलराज नौच और लोकेश दहिया को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया है, कुलदीप कटारिया को गुरुग्राम का शहरी जिला अध्यक्ष और विजय जैन को हांसी को नया जिला बनाए जाने पर हांसी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।




नशे से मुक्त रहने की दिलाई शपथ’
रेवाड़ी, 03 जनवरी, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के तहत शनिवार को नशे से मुक्त रहने की शपथ दिलाई गई। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि नशा मुक्ति हरियाणा मिशन के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिले भर में जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नशे की लत से छुटकारा दिलाना है। उन्होंने बताया कि नशा, समाज, परिवार और युवाओं के भविष्य के लिए घातक है। इस योजना के तहत नशे से पीड़ित व्यक्तियों को कानूनी सहायता परामर्श एवं पुनर्वास केंद्र से जोड़ने तथा समाज में व्याप्त नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

मोबाइल वैन के माध्यम से बाल विवाह तथा नशा मुक्ति बारे किया जाएगा जागरूक’
रेवाड़ी, 03 जनवरी, अभीतक: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव जगदीप सिंह के निर्देशानुसार एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी सचिव अमित वर्मा के मार्गदर्शन में शनिवार को जिला रेवाड़ी के एडीआर सेंटर से एक मोबाइल वैन को आम जनता को बाल विवाह तथा नशा मुक्ति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए रवाना किया गया। मोबाइल वैन जनवरी माह में जिला रेवाड़ी के विभिन्न गांवों में जाकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता एवं पैरा लीगल वॉलिंटियर आमजन को जागरूक करेंगे।




दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना में किया विस्तार: डीसी’
हरियाणा सरकार ने योजना में तीन नई श्रेणियों को जोड़ा’
डीसी अभिषेक मीणा ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान’
रेवाड़ी, 03 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार कर दिया है। इस योजना के विस्तार से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम प्राप्त होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए तीन नई श्रेणियों को जोड़ा है। इन श्रेणियों के लिए पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए और यह लाभ केवल 3 बच्चों तक ही मिलेगा। डीसी ने पात्र महिलाओं को योजना का लाभ उठाने का आह्वान किया है। डीसी ने स्पष्ट किया कि योजना के मानदंड अनुसार एक लाख रुपए सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले की तरह योजना का लाभ मिलता रहेगा। किसी भी पात्र महिला का मौजूदा लाभ न तो रोका गया है और न ही समाप्त किया गया है। 2100 रुपये की सहायता पहले की तरह मिलती रहेगी।
ये हैं तीन नई श्रेणियां’
पहली श्रेणी -’ जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आते है, ऐसी माताओं को भी अब 2100 रुपए प्रति माह का लाभ मिलेगा।
दूसरी श्रेणी-’ जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा- 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, तो ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
तीसरी श्रेणी-’ पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और माताओं के अथक प्रयास के बाद वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपए का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी के लिए परिवारिक सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
परिवार की भविष्य की जरूरतों को देखते हुए यह भी उठाया कदम’
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत आधार देने के उद्देश्य से एक नई दूरदर्शी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं और उनके परिवारों को न केवल तत्काल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय संबल भी सुनिश्चित होगा। इस पहल के तहत, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि महिलाओं के खातों में जा रही है, अब इस राशि में से 1100 रुपए सीधे महिलाओं के खातों में जमा होंगे। जबकि शेष 1,000 रुपए राज्य सरकार रेकरिंग डिपॉजिटफिक्स्ड, डिपॉजिट करवाएगी। इस डिपॉजिट का पैसा ब्याज सहित लाभार्थी महिला को मिलेगा। इतना ही नहीं, लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि तुरंत प्रदान की जाएगी, यह भी प्रावधान किया गया है।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध
चंडीगढ, 03 जनवरी, अभीतक: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके। बिजली निगम के प्रवक्ता ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 05, 12, 19 और 27 जनवरी को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, खराब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा।



नेता प्रतिपक्ष चै. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
हुड्डा समेत तमाम आरोपियों को ब्ठप् कोर्ट से लगा बड़ा झटका
मानेसर लैंड स्कैम में 37 आरोपियों पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के आरोप तय
करीब 10 साल चली सुनवाई के बाद अब ट्रायल शुरू
सीबीआई कोर्ट प्रॉसिक्यूशन के गवाहों को जारी किए नोटिस, 2 मार्च को हो सकती है गवाही।
राजनीतिक वार – पलटवार में भी अब आयेगी तेजी
अनिल विज सरीखे नेता रहते हैं हुड्डा पर खासे हमलावर।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने माता सावित्रीबाई फुले को उनकी जयंती पर किया नमन’

नारी शिक्षा, सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका संघर्ष हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल आज पानीपत रेलवे स्टेशन पर पानीपत (शहरी) विधायक श्री प्रमोद विज एवं परिवार जनों से स्नेहिल भेंट करते हुए।’
केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल आज पानीपत रेलवे स्टेशन पर पानीपत (शहरी) विधायक श्री प्रमोद विज एवं परिवार जनों से स्नेहिल भेंट करते हुए।’
पंचकूला – 29वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 का आयोजन’
मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में की शिरकत
नेशनल यूथ फेस्टिवल के लिए युवाओं को किया रवाना
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ
मंत्री गौरव गौतम, विधायक शक्ति रानी शर्मा मौजूद
सेक्टर 1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कार्यक्रम का आयोजन।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सैनी का संबोधन’
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा अधिकारिता मंत्री गौरव गौतम ने की
पंचकूला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत आयोजित युवा प्रतिनिधिमंडल यात्रा को झंडी देकर रवाना करने का मिला मौका मेरे लिए गौरव की बात- मुख्यमंत्री
आज का दिन हमारे प्रदेश के युवाओं के संकल्पों की उड़ान का दिन
यहां से राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जा रहे सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं
आज का यह अवसर केवल गौरवपूर्ण ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक भी- मुख्यमंत्री
राष्ट्रीय युवा महोत्सव के मंच पर युवा केवल एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि हरियाणा की आन, बान और शान के रूप में रखेंगे कदम
युवा प्रदेश की शक्ति और ताकत जिनकी आंखों में देख रहे हैं विकसित भारत का सपना
किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति से ही होता है तय- मुख्यमंत्री
हरियाणा के युवा सदा ही परिश्रमी, अनुशासित और राष्ट्रभक्त रहे हैं
जब युवा राष्ट्रीय मंच पर कदम रखें तो याद रखें कि स्वयं का नहीं बल्कि हरियाणा की कला और संस्कृति का कर रहे हैं प्रतिनिधित्व
हरियाणा सरकार ने भी युवाओं को रखा है नीतियों के केंद्र में- मुख्यमंत्री
प्रदेश में अब गरीब परिवारों के बच्चों को मिल रही है बिना खर्ची बिना पर्ची के सरकारी नौकरियां
प्रदेश सरकार ने युवाओं के सहयोग के लिए विदेश सहयोग विभाग का भी किया गठन
हरियाणा का हर युवा प्रदेश की प्रगति का बने इंजन यह हमारी सरकार का संकल्प
प्रदेश सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ है खड़ी- मुख्यमंत्री
पंचकूला: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 29 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2026 में शिरकत की
इसके बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने दी जानकारी’
आज राष्ट्रीय युवा महोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की है
मैं उन युवाओं के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और उनको शुभकामनाएं देता हूं
हमारा युवा 29 वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव में झंडा गाड़ने का काम करेगा – सीएम
जेजेपी के प्रमुख डॉ अजय सिंह चैटाला के दिए बयान पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का पलटवार’
वे भी सत्ता में रहे हैं लंबे समय तक राज किया है इस प्रकार का बयान देना निंदनीय है
सीएम ने कहा इस बयान की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है
सीएम ने कहा इस तरीके के बयान से उनकी फ्रस्ट्रेशन झलक रही है
इस तरह के जो बात करते हैं जनता जवाब देती है और अब उन्हें जीरो कर दिया है एक भी सीट 2024 में नही आई – सीएम
सीएम ने जब सत्ता में थे उनके क्या क्रियाकलाप है क्या उन्होंने काम किया है और क्या उनकी योजनाएं रही है यह लोगों ने देखा है
सीएम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नॉनस्टॉप तीसरी बार केंद्र और हरियाणा में सरकार बनी है
सीएम ने कहा यह जन का आशीर्वाद है
इस तरह का बयान देकर जन के आशीर्वाद और प्यार को अपमानित करने का काम कर रहे हैं – सीएम
सीएम ने कहा लंबे समय तक भी यह दिखाई नहीं देंगे



हांसी को जिला बनाने के मामले में विनोद भयाना के प्रॉपर्टी खरीदे जाने के अभय चैटाला के आरोप पर भी सीएम का जवाब
सीएम ने कहा कोई कुछ बोल रहा है कोई कुछ बोल रहा है यह इनकी फ्रस्ट्रेशन है’

अजय चैटाला के बयान पर सांसद सुभाष बराला का कटाक्ष’
देश में अराजकता फैलाने का प्रयासरू सुभाष बराला’
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अजय सिंह चैटाला के दिए बयान की कड़ी भर्त्सना की’
अजय सिंह का बयान देश में अराजकता फैलाने का प्रयास: सुभाष बराला’
राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने अजय सिंह चैटाला के दिए बयान की कड़ी भर्त्सना की’
चंडीगढ़, 03 जनवरी, अभीतक: राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के वरिष्ठ नेता अजय सिंह चैटाला के ताजा बयान को देश में अराजकता फैलाने वाला बताते हुए उसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना की। श्री बराला ने कहा कि इस प्रकार के बयान यह स्पष्ट करते हैं कि इन नेताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में यकीन नहीं है। श्री बराला ने कहा कि इनका इतिहास देखकर यह निश्चित रूप से सामने आता है कि उन्होंने हमेशा अपने वोट बैंक को साधने के प्रयास में केवल राजनीति की है और विद्वेष फैलाने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा कि देश का युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ आगे बढ़ते हुए आज एक नया भारत देखना चाहता है, जिसकी सोच “वसुधैव कुटुंबकम” की ओर अग्रसर है और वह ऐसे किसी भी बहकावे में आने वाला नहीं है। राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2019 में जेजेपी ने युवाओं को गुमराह कर दस विधानसभा सीटें जीतीं, लेकिन वही युवा अब समझ चुका है और इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा से जेजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया है। उन्होंने कहा कि जेजेपी केवल युवाओं को भड़का कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करती रही है, जिसका परिणाम आज स्पष्ट रूप से सामने आया है। श्री बराला ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता ने तीसरी बार भाजपा पर विश्वास जताया और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई है। ऐसे में, अजय सिंह चैटाला का बयान उन मतदाताओं और आम जनता की भावनाओं का अपमान है जिन्होंने स्पष्ट रूप से अपने मत का प्रयोग कर सरकार चुनी है। उन्होंने कहा कि अगर जेजेपी को लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास होता तो वे इस प्रकार के भड़काऊ बयान नहीं देते। ये केवल तानाशाही में विश्वास रखते हैं, और हरियाणा की जनता इसे अच्छे से समझ चुकी है। सांसद ने याद दिलाया कि जब प्रदेश में इनकी सरकार थी, तब नौकरियों में भेदभाव की स्थिति बनी रहती थी, लेकिन जब प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार बनी तो युवाओं में विश्वास पैदा हुआ और मेरिट के आधार पर नौकरियाँ दी गई और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इसी परंपरा को वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगे बढ़ा रहे हैं और युवाओं को मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जा रही हैं और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। श्री बराला ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार गरीब कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश को आर्थिक, सामाजिक तथा युवाओं को सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से आगे बढाया जा रहा है।
राज्यसभा सांसद श्री ैनइींेी ठंतंसं के प्रयासों से क्षेत्र में आएगी खेल क्रांति’
भूना के राजकीय महाविद्यालय में बनेगा आधुनिक सिंथेटिक टर्फ युक्त फुटबॉल मैदान
गोरखपुर हरियाणा अणु विद्युत परियोजना के सीएसआर सहयोग से भूना को मिलेगी खेलों की बड़ी सौगात
राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला ने केंद्रीय मंत्री श्री डंदवींत स्ंस और सीएम श्री छंलंइ ैंपदप का आभार जताया
फतेहाबाद जिले को खेल हब बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास रूसुभाष बराला
कहा, यह परियोजना क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर




आज अपने संसदीय क्षेत्र करनाल में विभिन्न प्रगतिरत विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस क्रम में करनाल की पुरानी अनाज मंडी में निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत तथा निर्माणाधीन सिंगल पिलर फ्लाईओवर के स्थल पर पहुंचकर कार्यों की समीक्षा की एवं संबंधित अधिकारियों व इंजीनियरों के साथ विस्तृत चर्चा कर निर्माण कार्य में और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए। यह महत्वाकांक्षी परियोजना भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शहर में आवागमन को अधिक सुगम, सुरक्षित एवं सुचारु बनाएगी। – केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल
आज 29वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के तहत प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम में शामिल होना और युवा प्रतिनिधिमंडल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करना मेरे लिए गर्व की बात रही। राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए जा रहे सभी युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। आज का दिन हमारे प्रदेश के युवाओं के संकल्पों की उड़ान का दिन है। इस मंच पर युवा केवल एक कलाकार के रूप में नहीं बल्कि हरियाणा की आन, बान और शान के रूप में कदम रखेंगे। हरियाणा के युवा सदा ही परिश्रमी, अनुशासित और राष्ट्रभक्त रहे हैं। जब हमारे युवा राष्ट्रीय मंच पर कदम रखें तो याद रखें कि स्वयं का नहीं बल्कि हरियाणा की कला और संस्कृति का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। हर युवा प्रदेश की प्रगति का बने इंजन यह हमारी सरकार का संकल्प है।
स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी राई शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की होगी प्रयोगशाला- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
114 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के खेल स्टेडियमों की होगी मरम्मत व कायाकल्प
चंडीगढ़, 03 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) 491 करोड़ रुपये की लागत से विकसित की जाएगी। यह यूनिवर्सिटी केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि भावी ओलंपियन और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार करने की प्रयोगशाला होगी। यहां पर खेल मैदानों, प्रशिक्षण सुविधाओं, रहने और खाने की अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध होंगी। खेल मंत्री आज पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में खेल विभाग, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों आयोजित की गई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान अत्याधुनिक खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की ड्राइंग व डिजाइन को अंतिम रूप देने पर भी चर्चा की गई। खेल मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को उत्कृष्ट और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इसी सोच के तहत हरियाणा सरकार द्वारा खेल विभाग के माध्यम से प्रदेशभर के खेल स्टेडियमों की मरम्मत एवं कायाकल्प के लिए 114 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। इनमें से कई स्थानों पर कार्य प्रारंभ भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि खेल मैदानों की जो ग्रेडिंग की गई है, उसमें और अधिक सुधार लाने के लिए डीएससी (डिस्टिक स्पोर्ट्स कौंसिल) से अतिरिक्त संसाधन खर्च किए जाएंगे, जिसकी विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिप्टी डायरेक्टर स्तर के अधिकारी अपने-अपने निर्धारित जिलों के स्टेडियमों का महीने में कम से कम दो बार औचक निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान सामने आने वाली कमियों को समयबद्ध तरीके से दूर किया जाएगा तथा इसके लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही भी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल अवसंरचना की नियमित निगरानी से ही जमीनी स्तर पर वास्तविक सुधार संभव है। उन्होंने कहा कि आगामी बजट में खेलों के लिए और अतिरिक्त फंड का प्रावधान किया जाएगा, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में और अधिक पदक जीतकर देश व हरियाणा का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटियां लगातार देश और विदेश में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। खिलाड़ियों के स्तर में सुधार के लिए खेल नर्सरियां अहम कड़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए खेल नर्सरियों में बेहतर सुविधाएं देने के लिए खेल विभाग निरंतर प्रयासरत है। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, खेल विभाग के निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई (सोनीपत) के कुलपति श्री अशोक कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाई जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
जिला उपायुक्त समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ भेजे
जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित, दिए निर्देश
चंडीगढ़, 03 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला उपायुक्तों को निर्देश दिए हैं कि समाधान शिविरों की जानकारी विभिन्न माध्यमों से आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुँचाई जाए, जिसमें लोगों को शिविरों के आयोजन का दिन और समय की पूरी जानकारी मिल सके, ताकि वे अपनी समस्याएँ दर्ज करवा सकें और उनका समाधान करवा सकें। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह निर्देश चंडीगढ़ में समाधान शिविर की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में दिए। बैठक में सभी जिला उपायुक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों को जिला उपायुक्त अपनी स्पष्ट टिप्पणी के साथ आगे भेजें। साथ ही जब तक किसी शिकायत का पूर्ण समाधान नहीं हो जाता, तब तक उसे जिला स्तर पर पेंडिंग रखा जाए। बैठक में बताया गया कि जुलाई 2025 से दिसंबर 2025 तक पिछले छह महीनों में कुल 17,699 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। समाधान शिविरों में तय समय सीमा में हल की गई शिकायतों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भविष्य में भी समाधान शिविरों में आने वाली सभी शिकायतों का तय समय सीमा में निपटान सुनिश्चित करें। प्रदेश के सभी जिला उपायुक्त और उप-मंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालयों में प्रत्येक सप्ताह सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनमें नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शिविरों में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए। यदि समाधान शिविरों में किसी भी स्तर पर अधिकारियों द्वारा लापरवाही पाई गई, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिला अम्बाला के एक गांव में पानी की निकासी से संबंधित समाधान शिविर में प्राप्त शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जिला उपायुक्त अम्बाला को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए एक समिति गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस समिति में संबंधित विभाग के एक्सईएन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) तथा मार्केट कमेटी का एक कर्मचारी शामिल किया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ. साकेत कुमार, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री विवेक कालिया, श्री बी.बी. भारती सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के विस्तार से एक लाख से ज्यादा नई महिलाओं को मिलेगा लाभ
योजना का विस्तार करते हुए तीन नई श्रेणियों को जोड़ा गया
एक लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले की तरह मिलता रहेगा लाभ
चंडीगढ़, 03 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और निर्णायक कदम उठाते हुए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के दायरे का विस्तार कर दिया है। इस विस्तार के साथ ही राज्य की एक लाख से अधिक नई महिलाओं को योजना का सीधा लाभ मिलेगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का सशक्त माध्यम प्राप्त होगा। सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के मानदंड अनुसार एक लाख रुपये सालाना पारिवारिक आय वाली महिलाओं को पहले की तरह योजना का लाभ मिलता रहेगा। किसी भी पात्र महिला का मौजूदा लाभ न तो रोका गया है और न ही समाप्त किया गया है। 2100 रुपये की सहायता पहले की तरह मिलती रहेगी। प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार ने सामाजिक विकास को प्रोत्साहित करने के लिए दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का विस्तार करते हुए तीन नई श्रेणियों को जोड़ा है। इन श्रेणियों के लिए पारिवारिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए और यह लाभ केवल 3 बच्चों तक ही मिलेगा।
पहली श्रेणी – जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे जो सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं, वे 10वीं और 12वीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज्यादा नंबर लेकर आते है, ऐसी माताओं को भी अब 2100 रुपये प्रति माह का लाभ मिलेगा।
दूसरी श्रेणी- जिन परिवारों की सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, ऐसे परिवारों के बच्चे भारत सरकार के निपुण मिशन के तहत कक्षा- 1 से 4 तक ग्रेड लेवल प्रोफिशिएंसी प्राप्त करते हैं, तो ऐसी माताओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा।
तीसरी श्रेणी- पोषण ट्रैकर में कोई बच्चा जो कुपोषित या एनीमिया से ग्रस्त था और माताओं के अथक प्रयास के बाद वह पोषित और स्वस्थ होकर ग्रीन जोन में आ जाता है, तो ऐसी माताओं को भी 2100 रुपए का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस श्रेणी के लिए पारिवारिक सालाना आय 1 लाख 80 हजार रुपए से कम होनी चाहिए।
भविष्य की जरूरतों को देखते हुए परिवार को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के लिए भी नई पहल
हरियाणा सरकार ने महिला सशक्तिकरण को और अधिक मजबूत आधार देने के उद्देश्य से एक नई दूरदर्शी पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत महिलाओं और उनके परिवारों को न केवल तत्काल आर्थिक सहायता मिलेगी, बल्कि भविष्य के लिए सुरक्षित वित्तीय संबल भी सुनिश्चित होगा। इस पहल के तहत, दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत वर्तमान में जो 2100 रुपए की राशि महिलाओं के खातों में जा रही है, अब इस राशि में से 1100 रुपये सीधे महिलाओं के खातों में जमा होंगे। जबकि शेष 1,000 रुपये राज्य सरकार रेकरिंग डिपॉजिटध्फिक्स्ड डिपॉजिट करवाएगी। इस डिपॉजिट का पैसा ब्याज सहित लाभार्थी महिला को मिलेगा। इतना ही नहीं, लाभार्थी की असामयिक मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि तुरंत प्रदान की जाएगी, यह भी प्रावधान किया गया है।
जनहित में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी कर रही सरकार: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम (च्ींतउंैंीपक्ंउ) मोबाइल एप का उपयोग करें
टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं
चंडीगढ़, 03 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार आम जनता को सस्ती और आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से हरियाणा में दवाओं की कीमतों पर सख्त निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी स्तर पर अधिक कीमत वसूलने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (छच्च्।) के दिशा-निर्देशों के तहत हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (च्डत्न्), खाद्य एवं औषधि प्रशासन (थ्क्।) विभाग के अंतर्गत सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। यह इकाई यह सुनिश्चित कर रही है कि आम नागरिकों को दवाएं सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध हों। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जीवन रक्षक दवाएं हर नागरिक को उचित और नियंत्रित कीमतों पर उपलब्ध हों। यह सभी कदम प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे हैं। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के आयुक्त श्री मनोज कुमार ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 के दौरान हरियाणा में दवाओं की अधिक कीमत वसूलने के 33 मामले सामने आए, जिन्हें आवश्यक कार्रवाई के लिए एनपीपीए, नई दिल्ली भेजा गया है। यह राज्य सरकार की सख्त और पारदर्शी नीति को दर्शाता है, जिसके तहत जनता के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में पीएमआरयू हरियाणा द्वारा तीन दवाओं में ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (क्च्ब्व्) के उल्लंघन का पता लगाया गया, जिनमें पैक पर अंकित एमआरपी, निर्धारित कीमत से अधिक पाई गई। इन मामलों में संबंधित कंपनियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। श्री मनोज कुमार ने कहा कि सरकार प्रवर्तन के साथ-साथ जन-जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दे रही है। वर्ष 2025 में प्रदेश के विभिन्न जिलों में 13 सूचना, शिक्षा एवं संचार कार्यक्रम आयोजित किए गए। पीएमआरयू के ड्रग्स कंट्रोल ऑफिसर्स तथा फीलड इन्वेस्टिगेटर्स द्वारा गत दिसंबर माह के दौरान कैथल, यमुनानगर और सिरसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। इनके माध्यम से केमिस्टों और आम जनता को दवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने, कोल्ड चेन प्रबंधन, उचित रिकॉर्ड संधारण और केमिस्ट दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के बारे में जागरूक किया गया। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के आयुक्त ने आम जनता से अपील की कि वे सतर्क रहें और दवाओं की सही कीमत की जानकारी के लिए फार्मा सही दाम (च्ींतउंैंीपक्ंउ) मोबाइल एप का उपयोग करें। यदि कहीं अधिक कीमत वसूली जाती है, तो उसकी शिकायत सीधे सरकार तक पहुंचाई जा सकती है। इसके अलावा, नागरिक पीएमआरयू हरियाणा के टोल-फ्री नंबर 1800-180-2413 पर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन हरियाणा के स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर-कम -सदस्य सचिव पीएमआरयू, एफडीए हरियाणा श्री ललित कुमार गोयल ने बताया कि हरियाणा में प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में काम कर रही है। इस यूनिट की गवर्निंग कमेटी के चेयरपर्सन स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल तथा एग्जीक्यूटिव कमेटी के चेयरपर्सन एफडीए के आयुक्त श्री मनोज कुमार हैं। इनके अलावा प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सुश्री ज्योति मल्होत्रा और श्री परजिंदर सिंह, असिस्टेंट स्टेट ड्रग्स कंट्रोलर हरियाणा की देखरेख में दो फील्ड इन्वेस्टिगेटर पीएमआरयू में काम कर रहे हैं।