Haryana Abhitak News 19/01/26

बसंती बागा तेरा भक्तों के मन को हर जाए
बाबा तेरे दर्शन से ही हर दुख मिट जाए
सूचना
झज्जर शहर के बीचो-बीच चोपटा बाजार स्थित प्राचीन श्री खाटू श्याम मंदिर के पुजारी विनय तिवारी ने बताया कि 23 जनवरी 2026 को मंदिर में बसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा तथा हवन के साथ सरस्वती माता का पूजन भी किया जाएगा। बसंत पंचमी को प्रातः 5ः30 बजे बाबा को बसंती वस्त्र धरण करवा कर अलौकिक श्रृंगार होगा। प्रातः 8ः00 बजे हवन-यज्ञ के साथ माता सरस्वती का पूजन कर भक्तों को कढ़ी चावल का प्रसाद दिया जायेगा। पंडित जी ने बताया कि बाबा के बसंती वस्त्र की बहुत महिमा है जो कि मनुष्य को किसी भी मुश्किल परिस्थिति से उभरने में मदद करता है तथा इसी क्रम में पिछले वर्ष श्याम बाबा का धारण किया हुआ बसंती वस्त्र श्याम भक्तों को वितरित किया जाएगा। पंडित जी ने कहा कि भक्तगण बाबा के महोत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच कर बाबा की कृपा प्राप्त करें व जो भक्त सेवा देकर भागीदार बनना चाहते हैं वे मंदिर में संपर्क करें।

निजी अस्पताल संचालक डाॅक्टर से मांगी 2 करोड रुपये की फिरौती!
झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: झज्जर में एक निजी अस्पताल के संचालक से 2 करोड रुपये की फिरौती मांगे जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। डाॅक्टर से फिरौती की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अस्पताल संचालक को सुरक्षा प्रदान की है और मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच सीआईए को सौंपी है। दो करोड रुपए की बड़ी फिरौती मांगे जाने की इस घटना के बाद व्यापारियों व अस्पताल संचालकों में दहशत का माहौल है। खबर है कि पूर्व में भी कई लोगों से अब अलग-अलग अपराधी गिरोह द्वारा फिरौती मांगे जाने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। प्राप्त जानकारी अनुसार झज्जर के गौड ग्लोबल अस्पताल संचालक डॉक्टर सुरेंद्र गौड को महेंद्र नामक किसी व्यक्ति ने फोन कर दो करोड रुपए की फिरौती की मांग की है। जानकारी अनुसार महेंद्र ने अपने आप को गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताया है। इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस द्वारा डॉक्टर को जहां सुरक्षा प्रदान की गई है। वहीं पुलिस मामले की गंभीरता से जांच जुटी है कि फिरौती वास्तव में किसी गैंग द्वारा मांगी गई है या फिर किसी सिरफिरे ने को शरारत की है। यह सब मामले की जांच के बाद साफ हो पाएगा।

भूकंप के झटकों से फिर कांपा एनसीआर
झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को सुबह भूकंप के झटकों ने लोगों को चिंता में डाल दिया। प्रातः महसूस किए गए भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान और माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में सुबह 8ः44 बजे 2.8 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र उत्तर दिल्ली में 5 किलोमीटर की गहराई पर था। हल्के झटकों के बावजूद, कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। हरियाणा के सोनीपत में धरती हिलने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है, जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि उस समय भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था। इसके झटके दिल्ली तक में महसूस किए गए थे। फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।

सहकारी नेतृत्व विकास कार्यक्रम से किसानों को मिली नई दिशा
सहकारिता से ही किसानों का समग्र उत्थान संभवरू एस.एन. कौशिक
सहकारी बैंक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध : जोगेन्द्र माच्छरौली
बैंक योजनाओं व ऋण सुविधाओं की दी गई विस्तृत जानकारी: प्रियवृत
हरकोफैड के कार्यक्रम से एमपैक्स को मजबूती

झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: दी माच्छरौली बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लि० के प्रांगण में दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक लि० के शाखा प्रबंधक सतपाल चाहर की अध्यक्षता में हरकोफैड द्वारा सहकारी नेतृत्व विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय एमपैक्स से जुड़े किसानों ने भाग लेकर सहकारिता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरकोफैड के जिला शिक्षा अनुदेशक एस.एन. कौशिक ने सहकारिता के सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारी संस्थाएं किसानों की आर्थिक मजबूती का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि एमपैक्स को सुदृढ़ कर किसान सामूहिक प्रयास से अपनी आय बढ़ा सकते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बना सकते हैं। मुख्य अतिथि दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन पार्षद जोगेन्द्र माच्छरौली ने कहा कि सहकारी बैंक किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और बैंक की योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचे, इसके लिए सहभागिता और पारदर्शिता आवश्यक है। विशिष्ट अतिथि बैंक के विकास अधिकारी प्रियवृत ने किसानों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं, बीमा सुविधाओं एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों से समय पर ऋण अदायगी और बैंक से निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष सतपाल चाहर ने सभी अतिथियों एवं किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहकारी नेतृत्व विकास कार्यक्रम किसानों को जागरूक करने और सहकारिता आंदोलन को नई मजबूती प्रदान करते हैं।
ये रहे मौजूद
चेयरमैन मार्केटिंग सोसायटी एवं दी सुबाना बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति लि० आजाद सिंह, एमपैक्स माच्छरौली चेयरमैन धर्मपाल सिंह, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समिति बिरेन्द्र सिंह, सेवानिवृत्त उपअधीक्षक सहकारिता विभाग मांगेराम बुल्याण, सह शिक्षा अनुदेशक हरकोफैड सत्यनाराण यादव, पैक्स प्रबन्धक हरिकिशन सहित अनेकों किसान।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत मंगलवार को
झज्जर में होगी बिजली अदालत की बैठक

झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में आज 20 जनवरी मंगलवार को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बिजली अदालत तथा उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑप्रेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

गांव कबलाना फायरिंग मामला: हथियार व गाड़ी बरामद, आरोपी को भेजा जेल’
झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: गांव कबलाना में हुई फायरिंग की वारदात में थाना सदर झज्जर पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आपसी रंजिश के चलते आरोपी जगमेंदर वासी कबलाना ने गांव निवासी जगजीत पर जानलेवा हमला किया था। 11 जनवरी 2026 की शाम जगजीत जब अपने प्लांट से घर लौट रहा था, तभी आरोपी तेज रफ्तार गाड़ी में सवार होकर वहां पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली जगजीत की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की शिकायत पर थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग की गई बंदूक व गाड़ी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उसे जेल भेज दिया है।

डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत झज्जर पुलिस ने ग्रामीणों को किया नशा मुक्ति व साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक’
झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस की टीम ने गांव सुरहेती में डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।इसके साथ ही ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी मांगने, लिंक भेजकर ठगी करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई।

पैसे छीनने के मामले में थाना आसौदा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 19 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में जिला झज्जर पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में थाना आसौदा की पुलिस टीम ने पैसे छीनने के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि मोहित निवासी सैंडौर खुर्द, उत्तर प्रदेश ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वह 18 जनवरी 2026 को अपने चचेरे भाई के साथ ठेकेदार के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया और उसके पास से करीब 10 हजार रुपये छीनकर मौके से फरार हो गए।शिकायत मिलते ही थाना आसौदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकितेश निवासी लाइन पार, बहादुरगढ़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में शामिल अन्य व्यक्ति तथा छीनी गई राशि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सरस्वती महोत्सव प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की शिल्पा एवं स्वीटी रही विजेता
झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिंह तथा प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में सरस्वती महोत्सव के अन्तर्गत कार्यक्रम संयोजिका डॉ० पवित्रा देवी ने दो प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया। प्रशासनिक अधिकारी डॉ० सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि भारतीय ज्ञान परम्परा में सरस्वती को विद्या एवं ज्ञान की देवी के रूप में जाना जाता है। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों में ज्ञान, वाक्-कौशल एवं बौद्धिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता एवं वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका डॉ० पवित्रा देवी ने बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, भारतीय संस्कृति, इतिहास, विज्ञान एवं समसामयिक विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी त्वरित निर्णय क्षमता एवं तार्किक सोच का उत्कृष्ट परिचय दिया। वहीं डिक्लेमेशन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने सामाजिक, शैक्षणिक एवं नैतिक विषयों पर प्रभावशाली ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए तथा अपने आत्मविश्वास एवं वाक्-पटुता से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी एवं वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल की भूमिका डॉ० रीना, डॉ० राजपाल, डॉ० मोनिका ने निभाई। डॉ० सुरेन्द्र सिंह ने उक्त प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित करते हुए बताया कि प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिल्पा बी०ए० तृतीय वर्ष एवं स्वीटी बी०एससी० प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर दिक्षा बी०एससी० प्रथम वर्ष एवं मन्जु बी०ए० प्रथम वर्ष तथा तृतीय स्थान पर तन्नु बी०ए० द्वितीय वर्ष एवं अंनुशम बी०एससी० प्रथम वर्ष रही व वाद-विवाद (डिक्लेमेशन) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रीति, बी०ए० प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर शिल्पा बी०ए० तृतीय वर्ष तथा तृतीय स्थान पर तन्नु बी०ए० द्वितीय वर्ष रही। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए डॉ० पवित्रा देवी ने डॉ० सुरेन्द सिंह, निर्णायक मण्डल एवं विद्यार्थियों का हार्दिक धन्यवाद किया।

आर्य समाज बहादुरगढ़ में आयोजित 119वें गायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर शामिल होने का अवसर मिला। इस अवसर पर श्री सतपाल आर्य कार्यक्रम संयोजक एवं प्रधान और उनके साथियों ने पंडित जय भगवान आर्य को सम्मानित किया। उसके लिए सभी प्रबुद्ध आर्य जनों का दिल से धन्यवाद।

रात्रि दरबार में पहुंचने पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का स्वागत करते ग्रामीण।
गांव दुल्हेड़ा में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

दुल्हेड़ा में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव, डीसी ने किया जनसंवाद
आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें ग्रामीण : डीसी
जन समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
विभागीय कैंपों से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
ग्रामीण बोले – प्रशासन का रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार का सराहनीय कदम

बहादुरगढ़, 19 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार की ‘रात्रि ठहराव’ पहल के तहत सोमवार को दुल्हेड़ा गांव में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विभागों ने शिविर लगाकर ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में पहुंचने पर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का ग्राम पंचायत द्वारा स्वागत किया गया। इसके बाद उपायुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए कैंप का निरीक्षण किया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सरपंच ने ग्राम पंचायत दुल्हेड़ा की तरफ से और सरपंच छुड़ानी ने अपने गांव का मांग पत्र डीसी के समक्ष पढ़ा। उपायुक्त ने गांव के विकास व उन्नति के लिए समस्याओं को दूर करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र तक सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि ग्रामीण बेझिझक होकर अपनी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखें। रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीण महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही और उन्होंने अपनी समस्याओं के बारे में जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत करवाया। डीसी ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए तत्पर है। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन खुद गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल कर रहा है। डीसी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा और प्रशासन आपके लिए है।
रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी, समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान
रात्रि ठहराव में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। ग्रामीणों ने अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं डीसी के समक्ष रखीं, जिनमें बिजली, सडक, स्वच्छता, पेयजल, शिक्षा से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए और ग्रामीणों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। डीसी ने कहा कि जिन समस्याओं का मौके पर समाधान संभव था उनका किया गया है व अन्य समस्याओं के लिए अधिकारियों को तय समय में समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं।
रात्रि ठहराव प्रदेश सरकार का बेहतरीन कार्य
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुरु किया है जो एक काफी अच्छी पहल है जिससे ग्रामीणों को सीधे जिला प्रशासन से संवाद का बेहतरीन अवसर मिलता है। इस दौरान जो भी ग्रामीणों की समस्याएं दर्ज होती हैं उनका पूरी गंभीरता के साथ समाधान किया जाएगा। रात्रि ठहराव के दौरान शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि ग्रामीणों की संतुष्टि हो। उन्होंने रात्रि ठहराव में मौजूद सभी अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि ग्रामीण आपस में मिलजुलकर आपसी भाईचारे के साथ सामाजिक सरोकारों के कार्य करें, आधी समस्याओं का समाधान अपने आप हो जाएगा और युवा पीढ़ी को अच्छे संस्कार मिलेंगे । उन्होंने सभी किसानों से अपनी फॉर्मर आईडी बनवाने का भी आह्वान किया।
युवा नशे से दूर रहें: मिश्रा
डीसीपी मंयक मिश्रा ने कहा कि युवा गांव के विकास में योगदान दें। युवा नशे से दूर रहें व अपने सर्वांगीण विकास पर फोकस करें। युवा खेलों से जुड़े। नशे के जो आदी हैं वह भी नशे को छोडकर अच्छा नागरिक बन सकता है। उन्होंने कहा कि नशे के बारे में कोई भी ग्रामीण पुलिस को सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने नशा मुक्त माहौल बनाना है, किसी को सजा देना नहीं। हां, जो लोग नशे का कारोबार करते हैं उनकी सूचना पुलिस को दें ऐसे समाज विरोधी लोगों के साथ पूरी सख्ती से निपटा जाएगा। ग्रामीणों को साइबर क्राइम को लेकर भी जागरूक किया।
विभागों के कैंपों का ग्रामीणों ने उठाया लाभ
दुल्हेड़ा गांव में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन ने विभिन्न विभागों के सहयोग से ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी जांच करवाई। इसके अलावा, रोडवेज, कृषि एवं किसान कल्याण, जनस्वास्थ्य, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास, तथा यूएचबीवीएन सहित कई विभागों ने अपने कैंप लगाए। अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की भजन मंडली ने लोकगीतों के माध्यम से सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया। रात्रि ठहराव के दौरान डीसीपी मंयक मिश्रा, एडीसी जगनिवास , एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस, सीईओ मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, सीएमओ डॉ मंजु, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, दुलेहड़ा बारह के प्रधान उमेद सिंह देशवाल, सरपंच दुल्हेड़ा अमित देशवाल, सरपंच छुड़ानी विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्रदूषण स्तर बढ़ने पर ग्रेप- 4 की पाबंदियां लागू: डीसी
प्रदूषण नियंत्रण के लिए ग्रेप-4 के नियमों की सख्ती से पालना जरूरी: डीसी

वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जनता और विभागों को संयुक्त कार्रवाई का आह्वान
रेवाड़ी, 19 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में 21 नवंबर 2025 को जारी आदेश के तहत ग्रेप के संशोधित शेड्यूल को पूरे दिल्ली-एनसीआर में तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में तेज गिरावट दर्ज की गई है। उक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, ग्रेप पर उप-समिति द्वारा आयोजित आपात बैठक में यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप स्टेज- प्ट (‘गंभीऱ’) के अंतर्गत सभी प्रतिबंधात्मक कार्रवाईयों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए, जो पहले से लागू स्टेज- प्, प्प् एवं प्प्प् के अतिरिक्त होंगी। डीसी ने बताया कि ग्रेप के मौजूदा शेड्यूल के अंतर्गत स्टेज- प्, स्टेज- प्प् एवं स्टेज- प्प्प् की कार्रवाइयां क्रमशःरू 14 अक्टूबर 2025, 19 अक्टूबर 2025 एवं 16 जनवरी 2026 के आदेशों के माध्यम से पहले से ही लागू हैं। उन्होंने कहा कि ग्रेप के स्टेज- प्, प्प्, प्प्प् एवं प्ट के अंतर्गत सभी उपायों को पूरे एनसीआर में संबंधित एजेंसियों द्वारा सख्ती से लागू, मॉनिटर एवं समीक्षा की जाएगी। सभी प्रवर्तन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि वे निरंतर निगरानी रखें और उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा ने नागरिकों से अपील है कि वे ग्रेप स्टेज- प्ट के अंतर्गत जारी नागरिक चार्टर का पूर्ण रूप से पालन करें और वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में प्रशासन का सहयोग करें। वायु गुणवत्ता की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा आईएमडी, आईआईटीएम के पूर्वानुमानों के आधार पर आवश्यकतानुसार आगे निर्णय लिए जाएंगे।

रेवाड़ी में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते एडीसी राहुल मोदी, साथ हैं भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ. वंदना पोपली।

नागरिकों की समस्याओं के निपटारे में कारगर सिद्ध हो रहे समाधान शिविर: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने समाधान शिविर में सुनीं आमजन की शिकायतें
जाटूसाना निवासी कृष्ण कुमार की मौके पर ही बनवाई बुढ़ापा पेंशन

रेवाड़ी, 19 जनवरी, अभीतक: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन के लिए समस्याओं के निवारण का सुगम और बेहतरीन माध्यम बन रहे हैं। एडीसी राहुल मोदी ने आमजन से आह्वान किया कि वे अपनी शिकायतों को समाधान शिविर में जिला प्रशासन के समक्ष रखें, उनकी शिकायतों का तत्परता से उचित समाधान किया जाएगा। एडीसी राहुल मोदी ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की समस्याओं की सुनवाई की। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने भी विशेष रूप से मौजूद रहकर आमजन की शिकायतें सुनते हुए उनका समाधान करवाया। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नंदरामपुर बास की एक बस्ती की कच्ची गली को पक्का करवाने की शिकायत पर एडीसी ने डीडीपीओ को निर्देश दिए कि उचित कार्रवाई करते हुए गली को पक्का करवाया जाए। एडीसी ने गांव बोलनी में पंचायत द्वारा करवाई गई पैमाइश की रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के लिए डीआरओ को निर्देश दिए। इसके अलावा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली, प्रॉपर्टी आईडी और पुलिस संबंधित शिकायतों पर भी संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से निवारण करने के निर्देश दिए। गांव जाटूसाना के कृष्ण कुमार की पेंशन बनाने के संबंध में तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कृष्ण कुमार की पेंशन बनवाई गई जिसके लिए कृष्ण कुमार ने जिला प्रशासन की कुशल कार्यशैली पर आभार जताया और समाधान शिविर को जनहितकारी बताते हुए हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित समाधान शिविरों को आमजन मानस के लिए उपयोगी कहा। भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर काफी कारगर सिद्ध हो रहे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए समाधान शिविर से नागरिकों का विश्वास शासन-प्रशासन के प्रति बढ़ रहा है। समाधान शिविर में सभी विभागों से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से मौके पर ही निवारण किया जा रहा है। इसके लिए सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर में मौजूद रहकर लोगों की शिकायतों का निवारण करते हैं। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व नगराधीश जितेंद्र कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम श्री रा.क.व.मा. विद्यालय रेवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास करते प्रतिभागी।

गणतंत्र दिवस पर रेवाड़ी में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा जिला स्तरीय समारोह
प्रतिभागियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया जा रहा है पूर्वाभ्यास

रेवाड़ी, 19 जनवरी, अभीतक: रेवाड़ी मुख्यालय पर 26 जनवरी को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन प्रांगण में गरिमामयी ढंग से किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा ध्वज फहराया जाएगा व मार्च पास्ट की सलामी ली जाएगी। गणतंत्र दिवस समारोह में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा साथ ही विभिन्न विभागों की झांकियां भी निकाली जाएगी। जिसके लिए सभी संबंधित विभाग तैयारियों में जुट गए हैं और प्रतिभागियों द्वारा समारोह में प्रस्तुत किए जाने वाले देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित मार्च पास्ट व अन्य कार्यक्रमों की रिहर्सल शुरू कर दी गई है। डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में डीईओ बिजेंद्र हुड्डा, डीईईओ प्रदीप दहिया की देखरेख में नोडल अधिकारी एवं कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. ज्योत्स्ना यादव व प्रवक्ता पूनम यादव द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न स्कूल में पहुंचकर देखे और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीईओ बिजेंद्र हुड्डा ने बताया कि मंगलवार से पुलिस लाइन रेवाड़ी में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। गणतंत्र दिवस समारोह से संबंधित फुल ड्रेस रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय सहित उपमंडल कोसली व बावल में भी गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा।

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव
23 जनवरी तक होगा अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन

रेवाड़ी, 19 जनवरी, अभीतक: हरियाणा की धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा सोमवार को आदि बद्री से इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर इस बार अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव भी मनाया जा रहा है। महोत्सव में लाखों दीप की रोशनी से सरस्वती तीर्थ जगमगाया गया है। पांच दिवसीय सरस्वती महोत्सव में हवन यज्ञ के साथ कन्या पूजन तथा सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 20 से 21 जनवरी तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सरस्वती नदी पर अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड तथा पुरातत्व विभाग के संयुक्त तत्वावधान द्वारा 22 जनवरी को राखीगढ़ी और कुनाल में सरस्वती पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 जनवरी को पिहोवा तीर्थ, सरस्वती नगर (धाम), यमुनानगर व पोलड़ एवं पिसोल तीर्थ, कैथल, हंस डहर तीर्थ जींद में सरस्वती महोत्सव समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव को विशेष पहचान दिलाने के लिए 25 जनवरी, 2026 तक पिहोवा में सरस मेला भी आयोजित किया जाएगा।
अलग-अलग राज्यों से पहुंचेंगे क्राफ्ट मैन
डीसी ने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की तर्ज पर अंतर्राष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में क्राफ्ट और सरस मेले का आयोजन भी किया जाएगा। जहां पर देश के अलग-अलग राज्यों में सबसे ज्यादा क्राफ्ट मैन पहुंचेंगे और अपनी क्राफ्ट कला का प्रदर्शन करेंगे। महोत्सव में स्वदेशी बाजार भी लगाया गया है, ताकि भारत में बनी हुई स्वदेशी चीजों का प्रचार-प्रसार हो सके।

जिला स्तरीय समाधान शिविर में डीसी ने नागरिकों से किया सीधा संवाद, सुनी समस्याएं
डीसी के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश – समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी ना करें

झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों से सीधे संवाद करते हुए उनकी विभिन्न समस्याएँ सुनीं। शिविर में 8 नागरिकों ने बिजली, पानी, सडक, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, पेंशन, पारिवारिक पहचान पत्र, भूमि संबंधी विवाद, राशन कार्ड आदि से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराई गईं। डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। कई मामलों में विभागीय अधिकारियों से मौके पर ही रिपोर्ट लेकर तत्काल निस्तारण भी कराया गया। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर से राहत दिलाना और समस्याओं का एक ही स्थान पर समाधान करना है। डीसी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत के समाधान में अनावश्यक देरी न हो। समस्याओं के समाधान में पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित हो। नागरिकों ने समाधान शिविर के आयोजन को लेकर सरकार की सराहना की। वहीं बहादुरगढ़, बादली व बेरी में भी उपमण्डल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए गए। जिनमें नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। इस अवसर पर जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे आईएएस, सीटीएम नमिता कुमारी, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, डीआरओ मनबीर, डीडीपीओ निशा तंवर, एसीपी अखिल कुमार, कष्टड्ढ निवारण समिति के सदस्य सुनील जांगड़ा, सीएम विंडो एमीनेंट पर्सन राजेश कुमार व एक्सईन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएँ सुनते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

लगेगी राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी
जिला के पशुपालकों के लिए मेला के लिए बसों की सुविधा

झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: कुरुक्षेत्र स्थित कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड मेला ग्राउंड में आगामी 06 फरवरी से 08 फरवरी तक तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में प्रदेश भर से लगभग 1500 उन्नत नस्ल के पशु विभिन्न श्रेणियों में भाग लेंगे। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य उत्तम नस्ल के पशुओं का प्रदर्शन कर नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को प्रेरित करना, दूध उत्पादन में वृद्धि कर किसानों की आय बढ़ाना है। यह जानकारी पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनीष डबास ने दी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पशुपालकों से संपर्क कर आयोजन की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने पशुपालकों से भी आग्रह किया कि वे अपने उत्तम नस्ल के पशुओं का विवरण संबंधित पशु चिकित्सक को उपलब्ध कराएं तथा पशु प्रवेश याचिका समय रहते पूर्ण करें। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में मुर्राह भैंस, देशी नस्ल की गायें (हरियाणा, साहीवाल, गिर, थारपारकर, राठी, बेलाही), क्रॉस ब्रीड गाय, घोड़े व गधे, ऊंट, भेड़ (नाली नस्ल, हिसार डेल नस्ल), बकरी एवं गौशाला पशु भाग लेंगे। प्रदर्शनी में चयनित सर्वश्रेष्ठ पशुओं को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पशु मालिकों को प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए अपने साथ आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, कैंसिल चैक तथा परिवार पहचान पत्र (पीपीपी आईडी) अनिवार्य रूप से लाने होंगे। उन्होंने बताया कि पशुपालन विभाग झज्जर द्वारा पशुपालकों को प्रदर्शनी स्थल तक ले जाने व वापस लाने के लिए प्रतिदिन 10 बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने जिला के पशुपालकों से प्रदर्शनी में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़।

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ को गुणवत्ता प्रमाणन प्रदान
राष्टीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र के तीन प्रमुख गुणवत्ता कार्यक्रमों में नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि
स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ जिला के लिए भी गर्व की बात: डॉ. मंजु कादियान

बहादुरगढ़, 19 जनवरी, अभीतक: नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़ ने सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है। अस्पताल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित तीन राष्ट्रीय गुणवत्ता कार्यक्रमों, राष्टीय गुणवत्ता आश्वासन मानक, लक्ष्य और मुस्कान के अंतर्गत गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर डॉ. मंजु कादियान ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ जिला के लिए भी यह बहुत ही गर्व की बात है। उन्होंने बताया कि नगारिक अस्पताल बहादुरगढ़ का राष्टीय स्तर का बाह्य मूल्यांकन 17 से 19 नवम्बर 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र द्वारा नामित विशेषज्ञ टीम द्वारा किया गया। व्यापक जांच के बाद अस्पताल ने सभी निर्धारित गुणवत्ता मानकों को सफलतापूर्वक पूरा किया। डॉ. मंजु कादियान ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक कार्यक्रम के तहत अस्पताल के 15 विभागों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़ ने 89.05 प्रतिशत का समग्र स्कोर प्राप्त किया और सभी मानकों पर खरा उतरा। उन्होंने बताया कि लक्ष्य कार्यक्रम, जो मातृ एवं नवजात देखभाल में सुधार पर केंद्रित है, के अंतर्गत लेबर रूम एवं मैटरनिटी ऑपरेशन थियेटर का मूल्यांकन किया गया। जिसमें लेबर रूम ने 89.16 प्रतिशत और मैटरनिटी ऑपरेशन थिएटर ने 88.80 प्रतिशत स्कोर प्राप्त कर गुणवत्ता प्रमाणन हासिल किया। वहीं मुस्कान कार्यक्रम, जो शिशु एवं बाल रोग सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं बाल-अनुकूल बनाने पर केंद्रित है, के तहत पीडियाट्रिक ओपीडी, पीडियाट्रिक वार्ड और विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई का मूल्यांकन किया गया। संस्थान की इन सेवाओं ने 88.99 प्रतिशत का समग्र स्कोर प्राप्त कर प्रमाणन अर्जित किया। डॉ. मंजु कादियान ने कहा कि यह उपलब्धि सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल टीम, प्रशासनिक अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मियों की सतत मेहनत, अनुशासन और टीम भावना का परिणाम है। साथ ही जिला एवं राज्य स्तरीय वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन न केवल अब तक किए गए प्रयासों की पहचान है, बल्कि भविष्य में भी गुणवत्ता, रोगी सुरक्षा और जन-केंद्रित सेवाओं को और मजबूत करने की जिम्मेदारी को बढ़ाता है। नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़ ने राष्टीय गुणवत्ता मानकों को बनाए रखने और लगातार बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिबद्धता दोहराई है। अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉ देवेंद्र मेघा ने कहा कि मरीजों का नागरिक अस्पताल और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास और बढ़ेगा।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

एग्री स्टैक फार्मर आईडी को लेकर किसानों में दिख रहा उत्साह: डीसी
जिलाभर में अब तक 42 हजार 628 किसानों ने बनवाई फार्मर आईडी
गांव-गांव जागरूकता शिविर लगाकर किसानों को फार्मर आईडी के लाभों की जानकारी दे रहे अधिकारी व कर्मचारी

झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान को लेकर जिले के किसानों में उत्साह देखने को मिल रहा है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत अब तक 42 हजार 628 किसानों की फार्मर आईडी सफलतापूर्वक बनाई जा चुकी है। यह जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे किसानों को भविष्य में कृषि से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। डीसी ने कहा कि फार्मर आईडी किसानों की एक डिजिटल पहचान है, जिसके माध्यम से उन्हें फसल बीमा योजना, किसान सम्मान निधि, सब्सिडी, बीज व खाद वितरण, ऋण सुविधाओं सहित अन्य कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से प्राप्त होगा। उन्होंने बताया कि इस आईडी के जरिए किसानों का पूरा कृषि रिकॉर्ड एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन में भी तेजी आएगी। डीसी ने बताया कि जिले के सभी खंडों और गांवों में जागरूकता कैंपों का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से अधिकारी व कर्मचारी किसानों को फार्मर आईडी बनवाने की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और इसके लाभों की विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। साथ ही मौके पर ही किसानों की आईडी भी बनाई जा रही है, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर आईडी शत-प्रतिशत बनाई जाए। इसके लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उपायुक्त ने किसानों से भी अपील की कि वे समय निकालकर नजदीकी कैंप या कॉमन सर्विस सेंटर पर पहुंचकर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं, ताकि वे सरकार की योजनाओं का पूरा लाभ उठा सकें। डीसी ने बताया कि किसानों के पूर्ण सहयोग और प्रशासन की सक्रिय भूमिका से जिलाभर में शत प्रतिशत एग्री स्टैक फार्मर आईडी बनाने के अभियान को बल मिलेगा।

जिला कांग्रेस कमेटी की महासचिव पूर्व पार्षद शीला गौरा का अभिनंदन
महिलाओं ने फूल-मालाएं पहनाकर व लड्डू खिलाकर महासचिव शीला गौरा का किया अभिनंदन
अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंचाएंगी भाजपा की जनविरोधी नीतियां : महासचिव शीला गौरा

भिवानी, 19 जनवरी, अभीतक: कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूती देने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी द्वारा शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा बीते दिनों की थी। जिसमें पूर्व पार्षद शीला गौरा को महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई। इसी कड़ी में नवनियुक्त महासचिव पूर्व पार्षद शीला गौरा के सम्मान में सोमवार को स्थानीय कोंट रोड़ स्थित शांति नगर मं अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने शीला गौरा को फूल-मालाएं पहनाकर व लड्डूू खिलाकर बधाई दी तथा नाच-गाकर शीला गौरा को नए पद की बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि शीला गौरा की नियुक्ति से जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। वही सम्मान से गदगद शीला गौरा ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सीएलपी लीडर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी तथा अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा से अवगत करवाकर उन्हे पार्टी से जोडने का काम करेंगी। उन्होंने कहा कि वे आने वाले समय में भाजपा सरकार की महिला विरोधी नीतियों व विफलताओं को जनता के सामने रखेंगी और संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगी। इस अवसर पर प्रवीण सांगवान, कांता श्योराण, बिमला सोनी, बीरमति यादव, निर्मला, सुनीता, शांति देवी, बंती देवी, रोशनी सोनी, सुनीता सोनी, रूबी, रेणु, सुदेश, शांति शर्मा, लाली, मनीषा गौरा, सविता, गुड्डी देवी, गोपाल जोगी, मोनू गुज्जर, अमन खरकिया, साहिल गौरा सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

संस्कारम स्कूल के प्रबंधन और सुविधाओं के कायल हुए एनसीसी अधिकारीय 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का मेडलिंग सेरेमनी के साथ भव्य समापन
झज्जर, 19 जनवरी, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल में आयोजित 10 दिवसीय कौशल विकास एवं आपदा मित्र एनसीसी प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह हर्षोल्लास और गौरवपूर्ण क्षणों के साथ संपन्न हुआ। 11 जनवरी से शुरू हुए इस सघन प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स ने अनुशासन, तकनीक और सेवा का जो पाठ सीखा, उसका प्रदर्शन समापन सत्र के दौरान स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट रहने वाले कैडेट्स के लिए श्मेडलिंग सेरेमनीश् का आयोजन किया गया। शिविर के समापन पर 8 बटालियन हरियाणा एनसीसी रेवाड़ी के कमांडिंग ऑफिसर वीरेंद्र मोहन सिंह और सूबेदार मेजर राकेश कुमार ने संस्कारम स्कूल की मुक्तकंठ से सराहना की। अधिकारियों ने अपने संबोधन में विशेष रूप से उल्लेख किया कि एक सफल एनसीसी कैंप के लिए जिस प्रकार के अनुशासन और संसाधनों की आवश्यकता होती है, वह संस्कारम स्कूल में प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। कमांडिंग ऑफिसर वीरेंद्र मोहन सिंह ने कहा, ष्प्रदेश के बहुत कम शिक्षण संस्थान ऐसे हैं जो शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण के महत्व को इतनी गंभीरता से समझते हैं। यहाँ के खेल मैदान, तकनीकी लैब और व्यवस्थित परिसर ने प्रशिक्षण को बेहद सुगम बना दिया। स्कूल का स्टाफ और प्रबंधन जिस तरह से कैडेट्स की हर छोटी-बड़ी जरूरत के लिए तत्पर रहा, वह काबिले तारीफ है। भविष्य में भी हम यहाँ ऐसे शिविरों के आयोजन को प्राथमिकता देंगे।ष् वहीं सूबेदार मेजर राकेश कुमार ने स्कूल के खान-पान और आवास व्यवस्था को बेहतरीन बताते हुए इसे कैडेट्स के लिए एक श्होम अवे फ्रॉम होमश् (घर से दूर एक घर) करार दिया। इस अवसर पर संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने एनसीसी अधिकारियों और प्रशिक्षण टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। डॉ. महिपाल ने अपने संबोधन में कहा, ष्हमारे लिए गर्व का विषय है कि सैन्य अधिकारियों ने हमारे प्रयासों को सराहा। संस्कारम का उद्देश्य हमेशा से सर्वांगीण विकास रहा है। एनसीसी अधिकारियों का अनुशासन और उनका मार्गदर्शन हमारे विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। हम चाहते हैं कि हमारे स्कूल से निकलने वाला हर बच्चा न केवल एक सफल पेशेवर बने, बल्कि श्आपदा मित्रश् की तरह समाज के संकटों में सबसे आगे खड़ा रहने वाला नागरिक भी बने।ष् शिविर के दौरान आयोजित ड्रिल प्रतियोगिता, मैकेनिकल मोटर इंजीनियरिंग टास्क, पेंटिंग और आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल में अव्वल रहने वाले कैडेट्स को मेडल प्रदान किए गए। मेडल प्राप्त करने वाले कैडेट्स ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि यहाँ उन्हें जो व्यावहारिक ज्ञान मिला है, वह किताबों से परे है। एनसीसी कार्यवाहक मनीष योगी ने बताया कि समापन के साथ ही सभी कैडेट्स अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हुए। यह शिविर न केवल उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बना गया है, बल्कि उनमें देशप्रेम और निस्वार्थ सेवा की भावना को और भी प्रगाढ़ कर गया है।

ताजा मौसम अपडेट और मौसम पूर्वानुमान
22 जनवरी की रात और 23 जनवरी के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और बारिश की सम्भावना बन रही है: डॉ चंद्र मोहन

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में नया साल का स्वागत हल्की बारिश कुछ स्थानों बूंदाबांदी से हुआ । उसके बाद लगातार हाड़ कंपा देने वाली ठंड के सभी रंग रूप देखने को मिले। कुछ स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर पाला जमने की गतिविधियों को दर्ज किया गया वहीं अधिकतर स्थानों पर धुंध कोहरा के साथ शीत दिवस की स्थिति देखने को मिलीं। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहा और धीरे तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादल वाही और सुबह के धंटो के दौरान हल्का कोहरा की स्थिति भी देखने को मिल रही है और हाड़ कंपा देने वाली ठंड से राहत भी मिलीं। परन्तु सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव की सम्भावना बन रही है। 19 जनवरी को एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी। परन्तु 22 जनवरी को एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने 22 जनवरी को रात्रि से और 23 जनवरी को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में बादलों की आवाजाही और तेज गति की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की गतिविधियों की सम्भावना बन रही है। हालांकि हरियाणा एनसीआर दिल्ली में उसके बाद भी जनवरी के अंत तक और फरवरी महीने की शुरुआत में लगातार मौसम में बदलाव की सम्भावना बन रही है।
प्रोफेसर डॉ चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ,
नोडल अधिकारी पर्यावरण क्लब राजकीय महाविद्यालय, नारनौल’

शत्रु को पहचानो, लव जेहादियों से बेटियों को बचाओ: सुनील देवघर
संघ की स्थापना के 100 वर्ष पर व्याख्यानमाला
पांच लोगों से शुरू हुई यात्रा अब दुनिया भर में पहुंची: स्वामी चिदानंद
संस्कृति से ही भारत के विश्व गुरु बनेगा: मालिनी अवस्थी

नई दिल्ली, 19 जनवरी, अभीतक: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां लाला सीताराम गोयल की स्मृति में आयोजित व्याख्यानमाला 75.0 में देशभर के वरिष्ठ संघ नेताओं के महाकुंभ में विविध मुद्दों, उपलब्धियों, चुनौतियों पर गहन मंथन हुआ। 20 से अधिक वक्ताओं ने उपस्थित सभी लोगों को आठ घंटे तक प्रभावशाली शैली-शब्दावली व उदाहरणों से बांधे रखा। सौ साल पहले डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना क्यों की, सौ साल में कितनी कठिनाइयां झेलीं, कितने पड़ाव पार किए, संघ कैसे हिंदुत्व के लिए संजीवनी बना, संघ और हिंदुत्व के सामने आज सबसे बड़ी चुनौती क्या है? इन मुद्दों पर वक्ताओं ने विस्तार से अपनी बात कही। व्याख्यानमाला के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार व पार्टी के आंध्र प्रदेश के सह प्रभारी सुनील विश्वनाथ देवघर ने संघ के सौ साल का संघर्षपूर्ण सफरनामा पेश करते हुए कहा कि बड़ी चुनौतियां आज भी सामने हैं। उन्होंने कहा, श्बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओश् मिशन का वर्तमान संदर्भ में अर्थ है बेटियों को लव जेहादियों से बचाना, हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाने वालों की मंशा का भंडाफोड़ करना, सबक सिखाना। उन्होंने कहा कि हर हिन्दू महिला को तीन बच्चे पैदा करने चाहिए, नहीं तो हिन्दू घटते जाएंगे। जो घटेगा वहीं कटेगा। उन्होंने बताया कि 1996 संघ प्रमुख सुदर्शन जी ने तीन बच्चों का आह्वान किया था, उस पर अमल होता तो आज हिंदू युवाओं की नई फोर्स तैयार हो जाती। भारत हिन्दू राष्ट्र था, हिंदू राष्ट्र है और हिन्दू राष्ट्र रहेगा, इस पर कोई कंप्रोमाइज नहीं हो सकता। हमें अपने शत्रु का बोध होना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सुनील विश्वनाथ देवघर को 2018 के त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 25 साल पुराने वामपंथी शासन को उखाड़ फेंकने वाले मुख्य रणनीतिकार के रूप में जाना जाता है। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव मैनेजर रहे। पूर्वोत्तर राज्यों में भाजपा के विस्तार में उनकी भूमिका बेहद खास मानी जाती है। अपने संबोधन में देवघर ने पूर्वोत्तर राज्यों में संघ भाजपा को जन जन तक पहुंचाने में आई कठिनाइयों, उग्रवाद, भाषा, क्षेत्रीयता, भौगोलिक-सामाजिक विषमताओं, विविधताओं, संस्कृति आदि का उदाहरण देते हुए उल्लेख किया। उन्होंने मधुकर लिमये, फड़नीस, मुरलीधर, शशिकांत, शुक्लेश्वर, ओमप्रकाश चतुर्वेदी व त्रिपुरा के चार संघ पदाधिकारियों का उल्लेख करते हुए संघ के विस्तार के लिए जान हथेली पर रखकर अभियान चलाने वालों के जुनून के उदाहरण प्रस्तुत किए। सुनील देवघर बोले, पूर्वोत्तर राज्यों में गारो, खासी, जयंतिया समेत 200 से अधिक जनजातियां और इतनी ही बोलियां हैं। संघ कार्यकर्ताओं को पहले वहां की भाषा, बोली सीखनी-समझनी पड़ी। उन्होंने बताया कि बड़े स्तर पर ईसाई मिशनरी क्षेत्र में धर्मांतरण करवा रही थी, संघ ने उसे बंद करवाया।क्षेत्र में 1905 से घुसपैठ जारी है, उस पर अंकुश लगाने में हमने सफलता पाई। इस अवसर पर परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ संत स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि कुछ संगठन अपने लिए नहीं बल्कि दूसरों के लिए बनते हैं, यही आरएसएस का मूलमंत्र है। अंधविश्वास से विश्वास की ओर ले जाता है संघ। संघ की यात्रा संस्कार की यात्रा है। उन्होंने कहा, धन्य है आरएसएस का संग, बदल देता है जीवन का रंग। डॉ हेडगेवार से लेकर मोहन भागवत तक का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पांच लोगों से शुरू हुई यात्रा अब दुनिया भर में पहुंच चुकी। उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि देश के ही कुछ लोग निगेटिव नैरेटिव बनाते हैं, विदेश जाकर भारत की छवि खराब करते हैं। उन्होंने गंगा आरती व कुंभ का विशेष जिक्र किया। गंगा आरती इनक्रेडिबल इवेंट बन गई जबकि कुंभ में करोड़ों भक्तों के आने के बाद भी प्रदूषण नहीं फैला।
पद्मश्री एवं संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार विजेता व देश की संस्कृति की दूत
मालिनी अवस्थी ने कहा कि संस्कृति से ही भारत के विश्व गुरु बनने का मार्ग प्रशस्त होगा। संघ की इकाई संस्कार भारती का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि संघ ने कला के माध्यम से भी लोगों को साथ जोड़ कर रखा है। सब साथ चलें,साथ बढ़ें, यही संस्कृति का मूल भाव है। संस्कार भारती की थीम भी यही है। 2014 की घटना, जब कुछ कलाकारों ने जब अपने अवार्ड लौटाने शुरू कर दिए थे, तब उनका प्रतिकार करने के लिए संस्कार भारती आगे आई थी, कई बड़े कलाकार राजपत्र पर उतरे थे। इनमें विश्व मोहन भट्ट, नलिनी कमलिनी, सरोजा वैद्यनाथन, प्रियदर्शन, मधुर भंडारकर शामिल थे जिन्होंने देश की जनता को वास्तविकता से अवगत करवाया था। उन्होंने सांप्रदायिक द्वेषपरक टिप्पणी करने पर संगीतकार एआर रहमान पर तीखा कटाक्ष किया। सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पीआईएल मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध अश्विनी उपाध्याय ने कहा कि जो सनातन है, वही भारत है और वही हिंदुत्व है। उन्होंने चेतावनी दी कि घुसपैठ के कारण नौ राज्यों की डेमोग्राफी बदल चुकी है। हिंदू घट रहे हैं, हम घटेंगे तो कटेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण के लिए, लव जिहाद के लिए हिंदू बहन बेटियों का अपहरण किया जा रहा है। साल में 25 लाख लोगों की अकाल मौत हो रही है, सौ लाख एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हो चुके, वक्फ बोर्ड के नाम पर 40 लाख एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे हुए। उन्होंने आह्वान किया कि हिंदुओ जागो, जनप्रतिनिधियों को जगाओ, गले सड़े कानूनों और व्यवस्थाओं से मुक्ति पाओ। अशोक श्रीवास्तव (प्रमुख टेलीविजन पत्रकार एवं लेखक) ने कहा कि जरा कल्पना कीजिए कि यदि संघ न होता तो हिंदुत्व का क्या होता। अमेरिकी यूनिवर्सिटीज व तमिलनाडु की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, सारी दुनिया ने मान लिया है कि संघ अब भारत, सनातन व हिंदुत्व का पर्यायवाची बन चुका। चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्माणी ने संघ की सौ वर्ष की यात्रा के विभिन्न पड़ावों, उद्देश्यों, उपलब्धियों, सरोकारों को प्रस्तुत किया। संघ ने हिंदू को जगाया है, जागरुक किया है, संगठित किया है और भविष्य का दृष्टिकोण दिया है, अच्छे विश्व की परिकलपना सिखाई है। उन्होंने आशा जताई कि अगले सौ साल में ऐसा माइक्रो मैनेजमेंट बनेगा कि दुनिया हिंदुओं से प्यार करेगी। होटल क्राउन प्लाजा में आयोजित वैचारिक महाकुंभ में संघ की दिल्ली इकाई के प्रांत कार्यवाह अनिल गुप्ता (सीए), डा कौशल कांत मिश्रा, विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी नारायण गोयल चेयरमैन (ट्रस्ट बोर्ड) एकल भारत लोक शिक्षा परिषद एवं एकल ग्रामोत्थान परिषद, विहिप नेता विजय शंकर तिवारी, पूर्व डीजीपी (तेलंगाना) जितेन्द्र गोयल आईपीएस, जगदीश मित्तल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि संगम, लंबे समय तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर क्षेत्र (हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, हिमाचल) प्रमुख क्षेत्रीय प्रचारक डॉ. बजरंग लाल गुप्ता, गोपाल आर्य (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक) ने भी अपने संबोधन में कई विचारोत्तेजक पहलुओं को उजागर किया। कवि योगेन्द्र शर्मा (भीलवाड़ा) के काव्य पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। राजेन्द्र शर्मा (गायक-कंपोजर) ने संगीत प्रस्तुति दी। हमेशा की तरह प्रभावशाली मंच संचालन अंतरराष्ट्रीय कवि, संस्कार भारती दिल्ली के कार्यकारी अध्यक्ष, भिवानी परिवार मैत्री संघ व राष्ट्रीय संस्कारों को समर्पित संस्था चेतना के अध्यक्ष राजेश चेतन ने किया। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष का दायित्व संजीव गोयल (सुपुत्र लाला सीताराम गोयल), अध्यक्ष एस आर चैरिटेबल ट्रस्ट व आकाश गोयल, सुपुत्र संजीव गोयल ने संभाला। महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के कुलाधिपति नंदकिशोर गर्ग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक व सांस्कृतिक संस्था चेतना व एस आर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से हुआ।

हरियाणा में एक सप्ताह तक बना रहेगा बारिश का मौसम: 20 से 24 जनवरी तक बादलवाही-बूंदाबांदीय 25 से पूरे प्रदेश में झमाझम वर्षा के आसार

गुरुग्राम में डिलीवरी राइडरों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो: ऑर्डर के इंतजार में खड़े थे, एक की हालत गंभीरय टक्कर के बाद विरोध पर भड़का
हिसार में 282 फुट की ऊंचाई पर युवक का स्टंट: जिंदल टावर पर बीयर की बोतलों पर सिर के बल खड़ा हुआय राजस्थान से आया था
पलवल में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से गैंगरेप :घर के बाहर से किया अपहरण, पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज
सोनीपत में महिला की हत्या कर झाड़ियों में फेंका शव: कपड़े फटे थे, खेत में चुनरी, ड्रेन पर चप्पल पड़ी मिलीय रविवार से लापता थी
अहीरवाल में राव का एकछत्र राज निपटाने की तैयारीरूनरबीर-अभय खुलकर विरोध में उतरेय श्छोटे दिलवालाश् तक कहा एक्सपर्ट बोले- बीजेपी का प्लान
हरियाणा पुलिस भर्ती, कैंडिडेट की उम्र पर उलझन:युवा बोले- सरकारी लापरवाही से अयोग्य हुए, एचएसएससी चेयरमैन ने कहा- रूल्स पढ़ेंय सीएम तक पहुंचा मामला
फरीदाबाद में नगर निगम की बैठक में पार्षदों का हंगामा: 101 प्रस्तावों पर चर्चा, सीनियर और डिप्टी मेयर के चुनाव की मांग
नारनौल में दो स्कूली बसों की आमने-सामने की टक्करः हादसे में यदुवंशी स्कूल के चार बच्चों को लगी चोट, मची चीख पुकार
सोनीपत में बाइक सवारों को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर:ड्यूटी से लौट रहे तीन दोस्त घायलय वाहन समेत ड्राइवर फरार
भिवानी में दीक्षा आत्महत्या मामले में सीबीआई जांच की मांगः परिजनों और सामाजिक संगठनों ने की रोष सभा, बोले- पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं
कैथल के धनौरी में फंदे से लटका मिला व्यक्तिरूपरिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, एक किसान के खेत में करता था मजदूरी
यमुनानगर में पूर्व सरपंच निकला ठग गिरोह का मास्टरमाइंडःडाई दिखाकर नकली नोट को असली बनाने का झासाय पत्नी समेत फरार
हांसी में समाधान शिविर, एसडीएम ने सुनीं समस्याएं:बोले- समय पर निपटारा किया जाएय पेंडिंग शिकायतों का रिकॉर्ड विभागों में भेजा
रेवाड़ी में प्लॉट में बंधी गाय के साथ हैवानियतः साइकिल और सामान भी ले गए, एक के पैर में लगी थी चोट, दो अरेस्ट
पलवल में टीचर को लूटने वाला गिरफ्तार: लिफ्ट देकर पिकअप में बैठाया, फिर पिस्टल दिखाकर पैसे ट्रांसफर करवाए थे
नारनौल हेल्थ टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह पकड़ारूराजस्थान में रेड, गर्भ में लड़का या लड़की, बताने के 80 हजार रुपए मांगे, 6 अरेस्ट
रोहतक में गोशाला शेड निर्माण में घटिया सामग्री का आरोपरूडीसी से मिलने पहुंचे ट्रस्ट के सदस्य, एमपी कोटे से होना था निर्माण
यमुनानगर के वार्ड 10 में महिलाओं का प्रदर्शनरूभाजपा नेताओं के गुमशुदा होना का लगाया पोस्टर, अव्यवस्थाओं से हैं परेशान
फतेहाबाद में कोर्ट परिसर के गेट पर हंगामाः डीएसपी के रीडर-गार्ड में विवाद, वकील से कहासुनी होने पर वर्क सस्पेंड
पलवल में इको ने बाइक को टक्कर मारी:पिता की मौत, बेटा गंभीर घायल, दिल्ली रेफर
सिरसा में दोनों बाइक राइडर्स गिरफ्तार:बाजार में महिला की बालियां झपट हुए थे फरार, पहले भी कर चुके वारदात
मोहाली सिटी में नगर निगम का बुल्डोजर एक्शनः एचसी के आदेश पर एनक्रोचमेंट के खिलाफ ड्राइव, ग्रीन बेल्ट और गेट हटाए जा रहे
पलवल में सिक्योरिटी गार्ड से मारपीट और लूटरूड्यूटी से लौट रहा था, रास्ता रोककर वारदात, 14 हजार रुपये और मोबाइल लेकर फरार
फरीदाबाद में तीन प्रमुख मार्गों पर बनेंगे गेटवे:तैयारियों में जुटा नगर निगम, डीपीआर-फील्ड सर्वे की निजी एजेंसी को जिम्मेदारी
करनाल में सरकारी चावल नहीं लौटाने पर मिलर पर एफआईआरः धान के एवज में करनी थी डिलीवरीय 5.30 करोड़ का नुकसान
करनाल में अवैध कालोनियों पर विधानसभा अध्यक्ष सख्त: बोले- सरकार ने कानून बदल की थी वैध, इसका मतलब ये नहीं और कटती रहे
सिरसा में डलासिंह डेरे के सेवादार पर हमलारूलंगर हॉल में भीड़ होने पर टोका था, रंजिश में बाहर आते ही पीटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *