Haryana Abhitak News 18/01/26

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

जिला व उपमंडल स्तर पर आज (सोमवार 19 जनवरी) को आयोजित होंगे समाधान शिविर
सुबह 10 से 12 बजे तक नागरिकों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

झज्जर, 18 जनवरी, अभीतक: जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से आज सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त करेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त नागरिकों की विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें एवं समस्याएं सुनेंगे तथा संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे। वहीं, उपमंडल स्तर पर समाधान शिविरों का आयोजन संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में किया जाएगा। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, आईएएस, बेरी में एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चैकसे व बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान शिविर आयोजित होंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी मंच हैं। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह सोमवार एवं गुरुवार को नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहते हैं, जिससे आमजन को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान उपलब्ध हो सके।

झज्जर: झज्जर अनकाउंटर मामले में हुई खापों की एंट्री
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए पंकज अहलावत के समर्थन में हुई महापंचायत
गांव डीघल में अहलावत की खाप की हुई पंचायत में 27 गांवों के ग्रामीण हुए एकत्रित
एनकाउंटर के नाम पर पुलिस की कार्यशैली पर उठाएं सवाल, पुलिस को दिया 7 दिनों को अल्टीमेटम
खाप पंचायत ने मुख्यमंत्री के आश्वासन पर विश्वास व्यक्त किया
गिरफ्तार किया गया पंकज अहलावत भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप अहलावत का है भाई
प्रमुख सामाजिक परिवार है पंकज अहलावत का, पिता आंनद सिंह रहे हैं चैयरमेन, भाभी हैं एचसीएस अधिकारी
महापंचायत में किया गया कमेटी का गठन, सीएम से मामले की जांच के लिए मिलेगी कमेटी
गिरफ्तार पंकज व उसके साथियों को उनके परिजनों को सौंपने की रखी मांग
कहा: सात दिन के भीतर नहीं हुई मांग पर कार्यवाहीं तो दोबारा पंचायत कर बनेगी अगली रणनीति
गिरफ्तार आरोपी पंकज अहलावत का भाई प्रदीप अहलावत है भाजपा का प्रदेश प्रवक्ता
पंचायत में प्रदीप अहलावत ने भी बताई सीएम से मिलने और उनकी मांग पर झज्जर आईजी को भेजने की बात
महापंचायत में उठी मांग, जल्द से जल्द पंकज को इलाज के लिए उसके परिजनों को सौंपे पुलिस
परिवार अपनी कस्टड़ी में कराना चाहता है पंकज अहलावत का इलाज
पंचायत की तरफ से अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत को शासन और प्रशासन को आश्वासन
कहा: जहां जरूरत होगी वहीं पर जांच के लिए समय-समय पर किया जाएगा पंकज को पुलिस के सामने पेश
आरोपी पंकज के पिता आनन्द और खाप प्रधान जय सिंह बोले, अपनी गलती को छिपाने के लिए पंकज को दोषी साबित करने पर तुली है पुलिस

दुल्हेड़ा गांव में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज (19 जनवरी सोमवार) को
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे ग्रामीणों से सीधा संवाद
स्वास्थ्य जांच शिविर और योजनाओं की जानकारी के लिए लगेंगे विभागीय स्टॉल

बहादुरगढ़, 18 जनवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अनूठी पहल पर जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह आयोजित किए जाने वाले रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन इस बार आज (19 जनवरी सोमवार) को बहादुरगढ़ खंड के गांव दुल्हेड़ा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। डीसी ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और उनका मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करेंगे। यह जानकारी बहादुरगढ़ के एसडीएम आईएएस अभिनव सिवाच ने दी। एसडीएम ने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरूशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य प्रशासन को गांव स्तर पर जनता से सीधे जोडने और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से प्रशासन को जमीनी हकीकत समझने और योजनाओं के वास्तविक क्रियान्वयन की स्थिति जानने में मदद मिलती है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं, अपनी समस्याएं और सुझाव प्रशासन के समक्ष रखें, ताकि गांव का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना ग्रेप-4 का मुख्य उद्देश्य: डीसी
स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सिटीजन चार्टर का पालन करें नागरिक
वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर के चलते जिले में ग्रेप-4 की पाबंदियां लागू

बहादुरगढ़, 18 जनवरी, अभीतक: जिले में वायु गुणवत्ता के गंभीर श्रेणी में पहुंचने पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देशानुसार ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चैथे चरण की पाबंदियां लागू हो गई हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि ग्रेप-4 का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना तथा आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों एवं नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नियमों की पूर्ण एवं सख्त पालना सुनिश्चित की जाए। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें, उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें तथा आवश्यक नियंत्रणात्मक कदम प्रभावी रूप से लागू करें। उन्होंने बताया कि ग्रेप चार के चलते जिला में निर्माण, तोड़फोड़ कार्यों पर रोक रहेगी व सीमेंट, रेत, फ्लाई ऐश जैसी निर्माण सामग्री की वाहनों में आवाजाही बंद रहेगी। वहीं सड़कों की साफ सफाई मशीनों से करनी होगी। सड़कों व पेड़ों पर पानी का छिड़काव व एंटी-स्मॉग गन का उपयोग बढ़ाना होगा। कचरा जलाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
उद्योगः कोयला, लकड़ी से चलने वाले उद्योग व थर्मल पावर प्लांट, स्टोन क्रशर व खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर रोक रहेगी।
नागरिक क्या करें’
डीसी ने कहा कि विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग व अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग व वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें। आमजन निजी वाहनों का प्रयोग कम करें। घर एवं कार्यालय में धूल नियंत्रण रखें, गीली सफाई (वेट क्लीनिंग) अपनाएं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु मास्क का प्रयोग करें तथा चिकित्सकीय सलाह का पालन करें। प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों व एडवाइजरी का पालन करें।
नागरिक क्या न करें’
डीसी ने बताया कि ग्रेप चार की पाबंधियों के चलते नागरिक खुले में कचरा, पत्तियां या किसी भी प्रकार का अवशेष न जलाएं। किसी भी प्रकार का निर्माण, ध्वस्तीकरण कार्य न करें। आपातकालीन, अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर) डीजल जेन सेट का उपयोग ना करें। प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों में संलिप्त न हों। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें, ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रेप-4 प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

हरियाणा बजट 2026-27 के लिए 31 जनवरी तक सुझाव दे सकते हैं नागरिक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
मिस्ड कॉल, एआई-सहायक व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आमजन दे सकता है बजट सुझाव
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं हितधारकों से कर रहे हैं संवाद

झज्जर, 18 जनवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के बजट निर्माण की प्रक्रिया में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार का मत है कि बजट जनहित, विकास प्राथमिकताओं और नागरिकों की वास्तविक आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार हो। इसी उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक नागरिक को अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया है। डीसी ने बताया कि नागरिकों की सुविधा के लिए सुझाव देने के कई माध्यम उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिक 7303350030 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर 31 जनवरी तक अपनी राय दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त एआई-सहायक के माध्यम से thevoxai.in/haryanabudget लिंक पर संवाद करने की सुविधा भी उपलब्ध है। विस्तृत सुझाव देने के लिए नागरिक bamsharyana.nic.in/suggestion.aspx लिंक पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी स्वयं हितधारकों से कर रहे हैं संवाद’
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हरियाणा बजट 2026-27 को जनभागीदारी के साथ तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों से निरंतर बैठकें कर रहे हैं। इन बैठकों में उद्योग, शिक्षा, व्यापार, कृषि, महिला उद्यमिता सहित अनेक वर्गों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से सुना जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 6 जनवरी को गुरुग्राम विश्वविद्यालय से इस जनभागीदारी कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। डीसी ने आगे बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किए गए एआई आधारित हरियाणा बजट जनभागीदारी पोर्टल के माध्यम से आम नागरिक, विशेषज्ञ और हितधारक राज्य के बजट निर्माण में सीधे भागीदारी कर रहे हैं। इस पोर्टल पर हरियाणवी, हिंदी और अंग्रेजी तीनों भाषाओं में सुझाव देने की सुविधा उपलब्ध है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिलावासियों से अपील की कि वे समय रहते अपने सुझाव साझा करें, ताकि बजट निर्माण की प्रक्रिया अधिक समावेशी और प्रभावी बन सके। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों पर गंभीरता से विचार कर उन्हें बजट निर्माण में सम्मिलित किया जाएगा, जिससे हरियाणा के समग्र विकास को नई दिशा मिल सके।

गांव दुजाना में ग्रामीणों को एग्री स्टैक फार्मर आईडी के लिए जागरूक करते कृषि विभाग के अधिकारी।

एग्री स्टैक फार्मर आईडी अभियान तेज, रविवार को भी किसानों ने बनवाई फार्मर आईडी
फार्मर आईडी से कृषि योजनाओं का लाभ प्रदान करना शासन प्रशासन का उद्देश्य: एसडीएम

झज्जर, 18 जनवरी, अभीतक: एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चैकसे ने कहा कि डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में सरकार की डिजीटल पहल एग्री स्टैक के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार प्रगति पर है। इसी कड़ी में रविवार को सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने विशेष अभियान चलाते हुए किसानों की एग्री स्टैक फार्मर आईडी जेनरेट की। रविवार यानी अवकाश के दिन आयोजित किए गए इस विशेष अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को सुविधा प्रदान करना रहा, ताकि कार्यदिवसों में व्यस्त रहने वाले किसान भी इस महत्वपूर्ण पहल से जुड़ सकें। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांवों में किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए जागरूक किया। एसडीएम अंकित कुमार चैकसे ने अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित टीमों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एग्री स्टैक फार्मर आईडी किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि इसके माध्यम से उन्हें सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं, सब्सिडी, बीमा, ऋण और अन्य लाभ सीधे व पारदर्शी तरीके से मिल सकेंगे। एसडीएम ने किसानों से भी अपील की कि वे समय निकालकर अपनी फार्मर आईडी अवश्य बनवाएं और कृषि से जुड़ी सरकारी योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने बताया कि रविवार को कैंप आयोजित करने का मुख्य मकसद यही है कि अधिकतम किसानों को कवर किया जा सके और कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी इसी तरह के विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी पात्र किसानों की एग्री स्टैक फार्मर आईडी निर्धारित समय सीमा में तैयार की जा सके।

झज्जर का भरोसा: संस्कारम में उमड़ा विद्यार्थियों और अभिभावकों का जनसैलाब
स्कॉलरशिप परीक्षा में 3,247 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा: मेधावियों को मिले पुरस्कार

झज्जर, 18 जनवरी, अभीतक: शिक्षा के क्षेत्र में झज्जर का भरोसा बन चुके संस्कारम पब्लिक स्कूल में आज प्रतिभा और अटूट विश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला। संस्कारम स्कॉलरशिप यूनिवर्स 3.0 के मुख्य चरण में आज क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परिचय दिया। आज 18 जनवरी को संस्कारम कैंपस में आयोजित इस मुख्य परीक्षा में रिकॉर्ड 3,247 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कैंपस में सुबह से ही अभिभावकों और बच्चों की भारी मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि बेहतरीन भविष्य के लिए क्षेत्र की पहली पसंद केवल संस्कारम है। इस गरिमामयी आयोजन के दौरान उन प्रतिभावान बच्चों का भी विशेष सम्मान हुआ जिन्होंने पहले चरण में अपनी चमक बिखेरी थी। गौरतलब है कि 11 जनवरी को चरखी दादरी, साल्हावास और रोहतक के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में 634 उमदा विद्यार्थियों ने भाग लिया था। उन सभी मेधावियों को आज संस्कारम कैंपस के भव्य मंच पर नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर इन होनहार बच्चों के चेहरे खिल उठे। आज की स्कॉलरशिप परीक्षा का आयोजन अलग-अलग विंग्स में किया गया, जिसमें बोर्ड और बुनियादी कक्षाओं के विद्यार्थियों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखी। आंकड़ों के अनुसार, नर्सरी से दूसरी कक्षा के विंग में कुल 650 बच्चे आए, जिनमें दूसरी कक्षा के विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही। तीसरी से पांचवीं के विंग में 780 छात्र पहुंचे, जहाँ पांचवीं कक्षा का दबदबा रहा। छठी से आठवीं के विंग में 840 उमदा छात्र शामिल हुए, जिसमें आठवीं कक्षा के परीक्षार्थी सर्वाधिक थे। वहीं, नौवीं-दसवीं के सेकेंडरी विंग में 610 छात्रों ने परीक्षा दी, जहाँ दसवीं कक्षा में रिकॉर्ड उपस्थिति दर्ज की गई। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के सीनियर सेकेंडरी विंग में भी 367 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कड़ाके की ठंड के बावजूद इन उमदा बच्चों के उत्साह में कोई कमी नहीं थी, जिसका एक बड़ा श्रेय स्कूल द्वारा प्रदान की गई निशुल्क बस सुविधा को जाता है। दूर-दराज के गांवों से आए हजारों बच्चों ने इस फ्री बस सेवा का भरपूर लाभ उठाया और सुरक्षित तरीके से कैंपस पहुँचकर परीक्षा दी। संस्कारम ग्रुप के चेयरमैन डॉ. महिपाल सिंह ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज आयोजित हुई इस स्कॉलरशिप परीक्षा के परिणाम 31 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। उन्होंने आगे जानकारी दी कि इस परीक्षा के विजेताओं को 8 फरवरी को स्कूल के वार्षिक महोत्सव में भव्य पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। डॉ. महिपाल ने कहा कि, ष्आज यहाँ पहुँचे ये विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों और पेरेंट्स का आना यह साबित करता है कि संस्कारम आज झज्जर का भरोसा है। उन्होंने 11 जनवरी के विजेताओं को बधाई दी और आज के परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मांडोठी चैकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, जानलेवा हमले के आरोपी को 10 घंटे में किया गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 18 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चैकी मांडोठी की टीम ने जानलेवा हमले के एक मामले में आरोपी को महज 10 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए चैकी मांडोठी प्रभारी उप निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि घायल सतेंद्र निवासी गांव घिलौड़ कलां, जिला रोहतक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसकी भापड़ोदा के सरपंच प्रतिनिधि प्रमोद के साथ दोस्ती है। शुक्रवार को वह प्रमोद के कार्यालय में गया था, जहां दलजीत उर्फ कालू, मासूम, सागर, गौरव और प्रमोद का गनमैन संदीप मौजूद थे। इसी दौरान संदीप और दलजीत उर्फ कालू के बीच कहासुनी हो गई। स्थिति को संभालने के लिए सतेंद्र और सागर निवासी भापड़ोदा ने संदीप को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। इससे नाराज संदीप गालियां देने लगा। जब सतेंद्र और सागर कमरे के गेट के सामने खड़े थे, तभी संदीप ने जान से मारने की नीयत से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां चला दीं। इनमें से एक गोली सतेंद्र के पैर में और दूसरी गोली सागर के पैर में लगी।घटना के बाद साथियों ने दोनों घायलों को तुरंत पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही मांडोठी चैकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घायल सतेंद्र के बयान के आधार पर केस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 10 घंटे के भीतर आरोपी संदीप निवासी डांटा, जिला हिसार को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर, तीन खाली खोल और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की बड़ी कार्रवाई, 41 नशीली गोलियां व 50 इंजेक्शन के साथ तस्कर और उसका सहयोगी गिरफ्तार’
बहादुरगढ़, 18 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रदीप नामक व्यक्ति, निवासी दिल्ली, नशीली गोलियां व इंजेक्शन बेचने का काम करता है और बहादुरगढ़ स्थित नंदी शाला मेला ग्राउंड के पास स्कूटी पर बैठा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू किया।राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में जब आरोपी प्रदीप की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 41 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 50 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद नशीले पदार्थों के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने प्रदीप के सहयोगी आरोपी योगेश निवासी दिल्ली को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी योगेश को अदालत बहादुरगढ़ में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि मुख्य आरोपी प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गांव कबलाना में फायरिंग की वारदात, थाना सदर झज्जर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 18 जनवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सदर बहादुरगढ़ पुलिस ने फायरिंग की एक गंभीर वारदात में गहनता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह मामला गांव कबलाना का है, जहां आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया गया।थाना सदर झज्जर के प्रबंधक निरीक्षक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव कबलाना निवासी जगजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जनवरी 2026 की शाम वह अपने प्लांट से घर खाना खाने के लिए जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार गाड़ी उसके पास आकर रुकी, जिसमें से गांव का ही निवासी जगवेंदर बाहर निकला और अपने हाथ में लिए हथियार से उस पर गोली चला दी। गोली जगजीत की कमर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस शिकायत के आधार पर थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज कर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। प्रभावी जांच और दबिश के बाद आरोपी जगवेंदर निवासी कबलाना को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उसे पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ की कार्यकारिणी सर्वसम्मति से गठित
लोकेश शर्मा जिलाध्यक्ष, राहुल अहलावत महासचिव तो सिद्धार्थ बने उपाध्यक्ष
झज्जर में भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध वित्तीय संस्थान कर्मचारी संघ की अहम बैठक सम्पन्न
केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा दिलाने को आंदोलन तेज
19 से 25 जनवरी तक प्रदेशभर में विधायकों को सौंपे जाएंगे ज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ राष्ट्र, उद्योग और कर्मचारी हित में निरंतर संघर्षरत

झज्जर, 18 जनवरी, अभीतक: वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ (हरियाणा) झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संघ, भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध, की एक महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय तलाव रोड स्थित सिंचाई भवन झज्जर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाग ने की। बैठक में प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र वशिष्ठ मुख्य अतिथि तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बीएमस के पूर्व प्रदेश मंत्री प्रदीप गोच्छी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री नरेन्द्र वशिष्ठ ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ विश्व का सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है, जो राष्ट्र हित, उद्योग हित और कर्मचारी हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करता है। उन्होंने संगठन की नीति, अनुशासन और एकजुटता पर बल देते हुए कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि हरियाणा में केंद्रीय सहकारी बैंकों के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस मांग को लेकर 8 जनवरी को जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपा गया था, जो आंदोलन का प्रथम चरण था और वह पूरी तरह सफल रहा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत 19 जनवरी से 25 जनवरी तक हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में सत्ता पक्ष के विधायकों को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। बीएमएस जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र सुहाग ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री से भेंट कर कर्मचारियों की सभी जायज मांगों का समाधान कराया जाएगा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पं. लोकेश शर्मा ने अपने वक्तव्य में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक के अनुबंधित कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा, सम्मान और स्थायित्व दिलाना संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी तथा सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक में वित्तीय संस्थान ठेका कर्मचारी संघ झज्जर जिला की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें पं. लोकेश शर्मा को जिलाध्यक्ष (प्रधान), राहुल अहलावत को महासचिव, सिद्धार्थ एवं शकुन्तला देवी को उपाध्यक्ष, दीपक दलाल एवं सीमा देवी को सह सचिव, अरुण कुमार को कोषाध्यक्ष तथा सुरेश कुमार को प्रेस प्रवक्ता नियुक्त किया गया। जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जितेन्द्र, युद्धवीर सिंह, अनूप कुमार, अशोक कुमार एवं सुन्दर को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर रितु, बेरी, सावित्री, नीतू, सीमा शर्मा, राकेश गार्ड, सुखबीर गार्ड, भूप सिंह, शीतल देवी, सुमित कुमार, रेखा दलाल, अमित गुलिया, मुकेश गार्ड, रीना गुलिया, पिंकी देशवाल, ममता, जगजीत सिंह, महेश दलाल, अमित दलाल, दर्शना, वंदना पाठक, दीपक, धर्मजीत, कमलेश, नवीन कुमार, मुकेश चाहर, संदीप चाहर, तकदीर, रेखा सहित बड़ी संख्या में झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक के कर्मचारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सहकार भारती का स्थापना दिवस बरवाला में हर्षोल्लास से मनाया गया
बरवाला, 18 जनवरी, अभीतक: सहकार भारती के स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पैक्स कार्यालय बरवाला में एक भव्य सहकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन कुमार, जिला अध्यक्ष सहकार भारती हिसार ने की। संगोष्ठी में विभिन्न सहकारी संस्थाओं के अध्यक्ष, समितियां, एम-पैक्स व सीएम-पैक्स प्रतिनिधि, कर्मचारी तथा संचालक मंडल के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला महामंत्री अनिल पूनिया (बयाना खेड़ा) ने किया। संगोष्ठी में उपस्थित सहकार बंधुओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम को अमरीक सिंह पाली (उपाध्यक्ष), अशोक कुमार खोखर (जिला संगठन प्रमुख), जितेंद्र सेठी (सेवानिवृत्त जेल सुपरिंटेंडेंट), सुरजीत सिंह (विभाग संगठन प्रमुख) तथा हनुमान गोदारा (प्रांत प्रमुख, पैक्स प्रकोष्ठ, सहकार भारती हरियाणा) ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सहकार भारती के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “सहकार से समृद्धि” के लक्ष्य को साकार करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा अलग सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया है। इसके अंतर्गत देशभर की प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों (पैक्स) के कंप्यूटीकरण के साथ-साथ उन्हें बहुउद्देशीय गतिविधियां संचालित करने के अवसर प्रदान किए गए हैं। साथ ही नई सहकार नीति-2025 लागू की गई है। संगोष्ठी में यह मांग प्रमुखता से उठाई गई कि हरियाणा सरकार भी केंद्र की तर्ज पर राज्य की सहकार नीति लागू करे। वक्ताओं ने कहा कि गलत नीतियों के कारण प्रदेश की पैक्स में लगभग 8,500 करोड़ रुपये का ऋण असंतुलन उत्पन्न हो चुका है, जिसकी भरपाई के लिए ठोस योजना बनाई जानी चाहिए। साथ ही सहकारी संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों के कल्याण हेतु वेतन विसंगति दूर करने, केंद्रीय सहकारी बैंकों में पदोन्नति जैसी मांगों पर भी जोर दिया गया। सरकार पर आरोप लगाया गया कि केंद्र की योजना के तहत प्रदेश में प्रस्तावित लगभग 1700 नई पैक्स का गठन नहीं किया गया है। वहीं करीब 300 सीएम-पैक्स गठित होने के बावजूद उनके लिए कोई स्पष्ट कार्य आवंटन नीति नहीं बनाई गई है, जिस पर सरकार को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। वक्ताओं ने अतिदेय किसानों के लिए घोषित ब्याज माफी योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा को अब तक वित्त विभाग की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। साथ ही मौजूदा नीति में रखी गई शर्तों के कारण किसानों को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग की कि सहकार भारती और अन्य स्टेकहोल्डरों से विचार-विमर्श कर नीति में संशोधन किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजना का लाभ मिल सके। अंत में जिला अध्यक्ष पवन कुमार ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए संगोष्ठी के समापन की घोषणा की।

ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि पर विश्व शांति धाम में मनाया गया विश्व शांति दिवस
मौन योग साधना में लीन रहे साधक, शांति व पवित्रता से गूंजा वातावरण
कुरुक्षेत्र, 18 जनवरी, अभीतक: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संस्थापक एवं आध्यात्मिक युग प्रवर्तक श्रद्धेय ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व शांति धाम में विश्व शांति दिवस श्रद्धा, साधना और संकल्प के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सेवा केंद्र से जुड़े सैकड़ों बहन-भाइयों ने सहभागिता कर राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से ब्रह्मा बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की। विश्व शांति दिवस के उपलक्ष्य में 1 जनवरी से ही विश्व शांति धाम में प्रतिदिन राजयोग साधना कराई जा रही थी। पुण्य स्मृति दिवस पर विशेष मौन योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित साधक गहन शांति की अनुभूति में लीन रहे। साधना के दौरान पूरा परिसर शांति, पवित्रता और दिव्यता के आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत रहा। इस अवसर पर सेवा केंद्र की इंचार्ज राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सरोज बहन ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि पुण्य स्मृति दिवस केवल स्मरण का अवसर नहीं, बल्कि आत्मिक उन्नति और श्रेष्ठ जीवन निर्माण का संकल्प दिवस है। उन्होंने बताया कि सन 1936दृ37 में निराकार शिव परमात्मा के दिव्य साक्षात्कार के पश्चात दादा लेखराज जी ने अपना संपूर्ण जीवन मानव कल्याण हेतु समर्पित कर दिया और वही दिव्य कार्य आगे चलकर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के रूप में विश्वभर में फैल गया। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने त्याग, तपस्या और दृढ़ संकल्प के बल पर राजयोग ज्ञान के माध्यम से मानवता को आत्मिक शांति, नैतिक मूल्यों और विश्व बंधुत्व का संदेश दिया। आज यह संस्था विश्व के 140 से अधिक देशों में आध्यात्मिक, सामाजिक और नैतिक मूल्यों के उत्थान हेतु कार्य कर रही है। राजयोगिनी सरोज बहन जी ने कहा कि ब्रह्मा बाबा ने मातृशक्ति को समाज के नेतृत्व में आगे बढ़ाया। ब्रह्माकुमारी संस्था विश्व की एकमात्र ऐसी आध्यात्मिक संस्था है, जो पूर्णतः नारी शक्ति के नेतृत्व में संचालित है। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 1969 को 93 वर्ष की आयु में ब्रह्मा बाबा अव्यक्त हो गए, इसके पश्चात दादी प्रकाशमणि जी के नेतृत्व में संस्था ने वैश्विक स्तर पर नई ऊँचाइयाँ प्राप्त कीं। कार्यक्रम के दौरान बी.के. आरती एवं बी.के. पूनम ने भावपूर्ण गीत “अंबर में हैं तारे, जब तक सागर में है पानी” के माध्यम से ब्रह्मा बाबा के जीवन और त्याग को स्वरांजलि दी। वहीं बी.के. विमला, बी.के. गीता एवं बी.के. रघुवीर भाई ने परमात्मा स्मृति गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को शांति और सेवा के संदेश से प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन “शांति की शक्ति से शांति जग में लानी है” गीत के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी बहन-भाइयों ने राजयोग को जीवन में अपनाकर समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने का संकल्प लिया।

भगवानपुर अस्पताल बनाओ कमेटी के नेतृत्व में सैंकड़ों महिलाओं ने अस्पताल बनाने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ कमेटी के तत्वाधान में आस-पास के गांवों एवं शहर की सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं स्थानीय नेता जी सुभाष चंद्र बोस पार्क रेवाड़ी में इकट्ठा हुई। गौरतलब यह है कि आंदोलन में शरीक महिलाएं प्रदेश की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव को दो बार और राव इंद्रजीत सिंह सांसद से इस आशय का पत्र लिख चुकी है कि भगवानपुर की पंचायती जमीन पर जो एनएच 71 से महज 500 मीटर की दूरी पर है, वायदा के अनुसार हॉस्पिटल या ट्रामा सेंटर बनाया जाए जो वायदा राव इंद्रजीत सिंह ने अनिल सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर के साथ किया था। परंतु अत्यंत वेदना का विषय यह है कि स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार ने हा या ना का कोई जवाब ही नहीं दिया। स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार को पहले 04 नवंबर 2025 को एक पत्र लिखा गया तथा फिर एक पत्र 02 जनवरी 2026 को भेजकर अनुरोध किया था कि हॉस्पिटल के मुद्दे पर महिला प्रतिनिधिमंडल की बात सुनी जाए जो 7 माह से जायज मांग को लेकर संघर्षरत हैं, परंतु स्वास्थ्य मंत्री ने वार्ता करने की कोई जरूरत ही महसूस नहीं की और ना ही कोई जवाब दिया। आखिर महिलाएं 18 जनवरी को वार्ता करने के लिए राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार के रेवाड़ी निवास की तरफ गई तो भारी पुलिस बन्दोस्त ने उनको उनके निवास से पहले ही रोक लिया और बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार आरती राव एवं राव इंद्रजीत सिंह निवास स्थान पर नहीं है। इससे महिलाओं में और भी रोष पनप गया उन्होंने कहा कि वे जन प्रतिनिधि है, वे जनता के प्रति जवाबदेह है। 7 महीने से हम उनके वायदा खिलाफी के विरोध में और हॉस्पिटल की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है। परंतु प्रदेश की महिला स्वास्थ्य मंत्री को स्वास्थ्य के मुद्दे पर अपने ही गृह जिला में मिलने का समय नहीं है। उनका यह आचरण अलोकतांत्रिक एवं जनप्रतिनिधि होने की हैसियत से संविधान द्वारा प्रदत ड्यूटी के खिलाफ है। पुलिस द्वारा इस तरह महिलाओं को रोक लेना गलत है। हॉस्पिटल के मुद्दे पर जब प्रदेश के मुख्यमंत्री तीन बार कमिटी के प्रतिनिधि मंडल से मिल चुके है तो क्या स्वास्थ्य मंत्री और राव इंद्रजीत सिंह के पास मिलने का समय क्यों नहीं है? महिलाओं ने कहा कि जब तक हमको नहीं सुना जाएगा, हम यहां आती रहेगी और 8 फरवरी तक स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार से अनुरोध है कि हमसे मिले, अन्यथा हजारों की संख्या में फिर आयेगी और बड़ा आंदोलन गठित किया जाएगा। आरती राव के पीए के माध्यम से उनको ज्ञापन प्रेषित किया गया। संघर्षशील महिलाओं ने कहा न्याय की आवाज को कुचलने कि अनुमति नहीं दी जा सकती। कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने कहा कि रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ कमिटी रेवाड़ी वार्ता के दौर का दरवाजा खुलवाने के लिए आई है और यह एक सार्थक पहल इस जिला की महिलाओं ने की है। सांसद एवं स्वास्थ्य मंत्री गंभीरता दिखाए और किए गए वायदे को पूरा करे। महिलाओं के संगठित, अनुशासित प्रदर्शन को नागरिकों ने दिल से सराहा। आंदोलन के संयोजक अनिल कुमार सरपंच प्रतिनिधि भगवानपुर ने कहा मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

जांगिड़ ब्राह्मण सभा रेवाड़ी की आमसभा लक्ष्मण सिंह जांगिड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: आज श्री विश्वकर्मा मंदिर रेलवे चैक रेवाड़ी में जांगिड़ ब्राह्मण सभा (रजि.) रेवाड़ी की आमसभा श्री लक्ष्मण सिंह जांगिड़ की अध्यक्षता में हुई। आज की सभा में सर्वप्रथम जांगिड़ ब्राह्मण सभा (रजि) रेवाड़ी के उपस्थित सभी सदस्यों ने नव वर्ष 2026 सभी के लिये शुभ एवम् कल्याणकारी हो ऐसी शुभकामनाएं व्यक्त की। इसके पश्चात विनीत कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण सभा (रजि.) रेवाड़ी ने अब तक हुए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया तथा भविष्य में किये जाने वाले सामाजहित के जनकल्याण हेतु कार्यों के बारे में उपस्थित सदस्यों से सुझाव देने का अनुरोध किया। श्री प्रहलाद दत्त जी शर्मा पूर्व कोषाध्यक्ष जांगिड़ ब्राह्मण सभा(रजि.)रेवाड़ी ने सुझाव दिया कि जांगिड़ ब्राह्मण सभा सभा (रजि.) रेवाड़ी के पास जो ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं उनको रजिस्टर में सूचीबद्ध कर श्री विश्वकर्मा मंदिर रेलवे चैक रेवाड़ी के परिसर में सभी के पढ़ने के लिये रख दी जाये। जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया व इस पर अपनी सहमति जताई। श्री ललित कुमार कोसलिया हंस नगर रेवाड़ी ने कहा कि आज के युवाओं में शिक्षा और रोजगार की भारी चिंता है हमारे समाज में युवाओं के लिये रोजगार प्राप्त करने के अवसर बनाने की आवश्यकता है। इस विषय को आगे बढ़ाते हुए श्री विकास कुमार गुलाबी नगर रेवाड़ी ने कहा कि हमारे युवाओं में कौशलता की कमी नहीं है।समाज से उन्हें अवसर प्रदान कराने की आवश्यकता है। इसके लिये हमें युवा रोजगार मेला लगाने का कार्य करना चाहिए।जिस सभा के सभी सदस्यों ने सहमति जताई तथा इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिये युवा एवम अनुभवी सदस्यों का एक ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया है। श्री विजय कुमार शर्मा कुतुब पुर रेवाड़ी ने समाज में बेरोजगार युवकों की पहचान कर उन्हें रोजगार दिलाने में हमारे प्रबुद्ध समाज बंधुओं को पहल करनी चाहिए। जांगिड़ ब्राह्मण सभा(रजि.) इस दिशा में पहल करती है तो ये सराहनीय कार्य होगा। श्री इंद्रजीत खंडेलवाल, खंडेलवाल फर्नीचर हाउस रेवाड़ी ने वयोवृद्ध लोगों के स्वास्थ के प्रति सेवाभाव रखते हुए आंखों की निशुल्क जांच एवम् ऑपरेशन लगाने का सुझाव दिया। जिसके लिये श्री विनय कुमार शर्मा काठ मंडी रेवाड़ी ने भी अपना सहयोग देने का आश्वासन दिया।सभी सदस्यों ने विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया कि मार्च के महीने में आंखों की निशुल्क जांच एवम् ऑपरेशन कैंप लगाया जाएगा। मास्टर चुन्नी लाल जांगिड़ ने अपने संबोधन में कहा कि आज की सभा में उपरोक्त सभी निर्णय बहुत ही सराहनीय हैं। हम सबको इन निर्णयों पर जो कि सर्वसम्मति से लिये गये हैं एकजुट हो कर समाज हित कार्य करना होगा। आज की बैठक में उपरोक वक्ताओं के अलावा श्री बाबू लाल जांगिड़ कृष्णा नगर रेवाड़ी, श्री रामेश्वर दयाल कृष्णा नगर रेवाड़ी, श्री बाबूलाल जांगिड़ चांद पुर की ढाणी बावल रोड रेवाड़ी, श्री मदन लाल जांगिड़ हंस नगर रेवाड़ी, श्री रामावतार भाड़ावास रोड़ रेवाड़ी, श्री कवर सिंह जांगिड़ भाड़ावास रोड़ रेवाड़ी, श्री राजेंद्र प्रसाद कायस्थ वाडा रेवाड़ी, श्री रमेश कुमार बबेरवाल, श्री सतीश बबेरवाल भक्ति नगर रेवाड़ी, श्री हरद्वारी लाल जांगिड़ आनंद नगर रेवाड़ी और श्री सुरेंद्र सिंह शर्मा बगथला वाले भाड़ावास रोड रेवाड़ी उपस्थित रहे। आज की सभा का संचालन श्री राजेश कुमार शर्मा सचिव जांगिड़ ब्राह्मण सभा (रजि.) रेवाड़ी ने की। श्री लक्ष्मण सिंह जांगिड़ प्रधान जांगिड़ ब्राह्मण सभा (रजि.) रेवाड़ी ने आये सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया तथा सभा को अगली मीटिंग तक के लिये स्थगित किया गया।

लोक सेवा मंच की ओर से जल्द चलाया जाएगा डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान’
डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाने को लेकर सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित’
सीनियर सिटीजंस के ज्वलंत मुद्दों का समाधान होने तक जनहित में जारी रहेगा अभियान: अशोक प्रधान लोक सेवा मंच’

रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: लोक हित में सक्रिय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से स्थानीय सेक्टर -4 में मंच की कोर कमेटी एवं सेक्टर के सक्रिय वरिष्ठ नागरिकों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वरिष्ठ नागरिकों के हकों को लेकर उठाए जा रहे ज्वलंत मुद्दों पर अधिकाधिक लोगों से जनसंपर्क एवं रायशुमारी करने के लिए सेक्टर में जल्द डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के जायज हकों की आवाज सरकार, प्रशासन तक पहुंचाने के क्रम में अधिकाधिक वरिष्ठ नागरिकों व जनसाधारण की राय एवं सहमति लिए जाने का अभियान जोरों पर है। इसी कड़ी में सेक्टर- 4 के लगभग ढाई हजार परिवारों में रहने वाले सीनियर सिटीजंस, सेक्टरवासियों से संपर्क स्थापित करने के लिए डोर टू डोर अभियान चलाया जाएगा। डोर टू डोर अभियान में सीनियर सिटीजंस, निवासियों का हाल-चाल पूछते हुए लोक सेवा मंच की ओर से उठाए जा रहे हैं जनहितकारी मुद्दों पर खुलकर राय ली जाएगी ।अभियान का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्यगण व सक्रिय वरिष्ठ नागरिकगण करेंगे। गौरतलब है कि मंच की ओर से इन दिनों जनहित में सीनियर सिटीजंस के लिए जिला स्तर पर रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्ड एज होम ,सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन सुविधा, निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा, कार्यालयों एवं न्यायालयों में सीनियर सिटीजंस प्रोटोकॉल लागू करने, यात्री किरायों में 70 प्रतिशत छूट देने आदि की व्यवस्था तत्काल शुरू किए जाने को लेकर जोरदार आवाज बुलंद की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान सहित जनसंपर्क लगातार जारी है। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजें जाएंगे। बैठक में महेश कौशिक ,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, बीके राम सिंह, बिजेंद्र यादव आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

सरकारी योजनाओं के लाभ के लिए किसान जरूर बनवाएं एग्रीस्टैक फार्मर आईडी: डीसी
फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में जा रही है विभागीय टीमें

रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी प्रत्येक किसान के लिए अनिवार्य है। इस आईडी के बनने के बाद ही किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि फार्मर आईडी को लेकर जिला के सभी गांवों में विभागीय टीमें जा रही हैं, जहां किसानों को जागरूक करने के साथ-साथ फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार जारी है। डीसी अभिषेक मीणा ने किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाएं और इस कार्य में टीमों का सहयोग करें। साथ ही अन्य किसानों को भी फार्मर आईडी बनवाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि भविष्य में सभी सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा। डीसी ने बताया कि फार्मर आईडी बनाने का मुख्य उद्देश्य किसानों की पहचान को सुरक्षित करना और उन्हें सरकारी सेवाओं का सीधा लाभ उपलब्ध कराना है। इसके लिए अधिकारी मिशन मोड में कार्य करें ताकि प्रत्येक किसान की एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बन सके। उन्होंने बताया कि भविष्य में बैंक ऋण, पीएम किसान सम्मान निधि, फसल क्षतिपूर्ति, खाद-बीज तथा विभिन्न कृषि अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा।
फार्मर आईडी के लिए ये दस्तावेज जरूरी
डीसी ने बताया कि एग्रीस्टैक फार्मर आईडी बनवाने के लिए किसानों को मोबाइल नंबर से लिंक आधार कार्ड, पिछली फसल के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पंजीकरण की प्रति या जमीन से संबंधित फर्द साथ लाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि किसान स्वयं भी एग्रीस्टैक फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

सभी वीएलई का पीसीसी व सीएससी बैनर होना अनिवार्य, अन्यथा सीएससी आईडी होगी बंद
सीएससी वीएलई के लिए हुआ वर्कशॉप का आयोजन

रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा के निर्देशानुसार रेवाड़ी के सभी सीएससी सेंटर वीएलई के लिए लघु सचिवालय सभागार में वर्कशाप आयोजित की गई जिसमें सरकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर अनमोल चंद व आरीफ ने सभी वीएलई को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्य करे। उन्होंने बताया कि सरकार कि हिदायत अनुसार सभी मानकों को पूरा करे। उन्होंने बताया कि सभी सीएससी सेंटर वीएलई का पुलिस करेक्टर सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है। यदि किसी वीएलई का पीसीसी नहीं होगा उस सेंटर की आईडी को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कॉमन सर्विस सेंटर केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत संचालित किए गए हैं। सीएससी के माध्यम से सरकारी और निजी क्षेत्र की कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती हैं। इसमें सीएससी का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराना है। इनमें प्रमुख रूप से जैसे सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं, प्रमाण पत्र व दस्तावेजों के लिए आवेदन, डिजिटल भुगतान व ऑनलाइन आवेदन, बैंकिंग और बीमा सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर जिला स्तर पर अच्छे काम करने वाले सीएससी संचालकों को सम्मानित भी किया।
जिला रेवाड़ी में 160 सीएससी आईडी अस्थाई रूप से की बंद
सीएससी जिला प्रबंधक जगदीप यादव ने बताया कि कॉमन सर्विस सेंटर के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले सीएससी केंद्रों पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया जिला रेवाड़ी में अब तक 160 सीएससी आईडी को अस्थाई रूप से बंद किया गया है। उन्होंने बताया कि इन केंद्रों कॉमन ब्रांडिंग, रेट चार्ट, पुलिस वैरिफिकेशन, अधिकृत बैनर व आवश्यक दस्तावेजों की न होने के कारण सी.एस.सी. द्वारा तय नियमों का उल्लंघन किया गया है। उन्होंने बताया कि सी.एस.सी. का संचालन केवल निर्धारित स्थान, अधिकृत ब्रांडिंग एवं तय मानकों के अनुसार ही किया जाना अनिवार्य है। किसी भी सी.एस.सी. केंद्र द्वारा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बिना पूर्व सूचना के संबंधित सी.एस.सी. आई.डी. बंद की जा सकती है। उन्होंने सभी सी. एस. सी. केंद्र संचालक को निर्देश दिए कि इसके तहत नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन का उद्देश्य सी.एस.सी. केंद्रों के तहत आम नागरिकों को पारदर्शी, सुरक्षित एवं विश्वसनीय सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी सी.एस.सी. संचालक स्थायी संचालन स्थल सुनिश्चित करें, कॉमन सी.एस.सी. ब्रांडिंग एवं रेट चार्ट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करे। उन्होंने बताया कि सभी संचालक पुलिस वैरिफिकेशन, बॉयोमैट्रिक व आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखें। इस अवसर पर स्टेट टीम के अभिमन्यु शर्मा, अशोक बिश्नोई सहित वीएलई गुरावड़ा अजीत, बूढ़पुर राहुल, रवीन्द्र, अभिषेक, प्रदीप, रणसिंह, संजू चैहान, योगेश सहित जिला के अन्य वीएलई भी मौजूद थे।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को
दोनों पक्षों की सहमति से निपटाए जाएंगे मामले-सीजेएम

रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।
सीजेएम अमित वर्मा।

साइबर अपराध ऑनलाइन ठगी और फर्जी सूचनाओं से सावधान रहे नागरिक: सीजेएम
साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस या साइबर अपराध विभाग में करे शिकायत

रेवाड़ी, 18 जनवरी, अभीतक: मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अमित वर्मा ने मैनेजिंग थे डिजिटल वर्ल्ड थिंक बिफोर यू शेयर अभियान के तहत सब डिविजनल लीगल सर्विसेज कमिटी बावल का दौरा किया। सीजेएम ने वहां के पैनल अधिवक्ता तथा मेडिएटर्स को साइबर अपराध ऑनलाइन ठगी और फर्जी सूचनाओं के बढ़ते खतरे के बीच आम आदमी को कानूनी जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य पर चर्चा की तथा विस्तार से बताया। डालसा सचिव अमित वर्मा ने बताया कि यह अभियान विशेष रूप से बच्चों और किशोर को सोशल मीडिया के अत्यधिक प्रयोग से होने वाले मानसिक और शारीरिक दुष्प्रभाव से अवगत कराने पर केंद्रित है। इसमें फर्जी खबरों की पहचान करना और सत्यापन के लिए रुकना जांचना तथा रिपोर्ट करना के सिद्धांत को भी जनता तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार का साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत पुलिस या साइबर अपराध विभाग में शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी सहायता ली जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार की कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।

रायपुररानी: गोलपुरा से विकास का नया आगाज
कालका, पंचकुला, रायपुररानी में तेज रफ्तार से होंगे अधूरे काम पूरे: सांसद कार्तिकेय शर्मा

पंचकुला, 18 जनवरी, अभीतक: रायपुररानी क्षेत्र के गांव गोलपुरा में आज विकास कार्यों को लेकर एक बड़ी सौगात मिली। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने ग्राम पंचायत गोलपुरा में सामुदायिक केंद्र, अंबेडकर भवन, गांव की गलियों के निर्माण, फिरनी निर्माण तथा कब्रिस्तान तक गली निर्माण सहित कई विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और सांसद कार्तिकेय शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2024 से जनवरी 2026 के बीच ग्राम पंचायत गोलपुरा में करीब 1 करोड़ 26 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे किए गए हैं या विभिन्न चरणों में हैं। इनमें स्कूल परिसर में ओपन जिम, पंचायत भूमि पर आरसीसी पिलर, श्मशानघाट से जुड़े निर्माण कार्य, पावर ब्लॉक, जल टंकी, गलियों का निर्माण, सामुदायिक केंद्र और अंबेडकर भवन जैसी योजनाएं शामिल हैं। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कालका क्षेत्र में जो काम अधूरे रह गए थे, उन्हें अब पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास किसी एक गांव या एक हल्के तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरा जिला उठेगा और कालका, पंचकुला व रायपुररानी में जोरों पर विकास कार्य होंगे। उन्होंने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो वादा हमने किया था, उसे पूरा करने का काम किया जाएगा। यह सिर्फ शुरुआत है। यह आगाज है, आगे आगे देखना अंजाम क्या होगा। सांसद ने बताया कि सड़कों पर भी लगातार काम चल रहा है और सड़कें बनाने का काम जल्द पूरा किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और रोजमर्रा की जिंदगी आसान होगी। भावुक अंदाज में ग्रामीणों से संवाद करते हुए सांसद ने कहा, आप पूरा मेरा परिवार हैं। आपके लिए मेरे घर के दरवाजे चैबीस घंटे खुले हैं। उन्होंने यह भी कहा कि विधायक शक्ति रानी शर्मा जी वे लगातार इस बात को लेकर चिंतित रहती हैं कि उनके हल्के में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हों और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे। इसी भावना के साथ क्षेत्र में योजनाएं आगे बढ़ाई जा रही हैं। विकास की बड़ी तस्वीर रखते हुए सांसद ने कहा कि विकसित भारत बनने के लिए पहले कालका विकसित बनेगा, फिर रायपुररानी बनेगा, पंचकुला बनेगा और तभी पूरा हरियाणा विकसित बनेगा। महिला स्वास्थ्य को लेकर सांसद ने बताया कि ‘नमो शक्ति रथ’ की शुरुआत उन्होंने स्वयं की है, ताकि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को इलाज के लिए केंद्र सरकार पांच लाख रुपये तक की सहायता दे रही है, और जांच की सुविधा जमीन पर उपलब्ध कराई जा रही है, क्योंकि स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत संभव नहीं है। कार्यक्रम में जिला व मंडल स्तर के जनप्रतिनिधि, पंचायत समिति के पदाधिकारी, बीडीसी चेयरमैन, मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में माननीय सांसद ने विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों को मंच पर सम्मानित किया, और पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि गांव के विकास में पंचायतें सबसे मजबूत कड़ी हैं। अपने संबोधन के अंत में सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में रायपुररानी, पंचकुला और पूरा हरियाणा प्रगति और उद्योग के नाम से जाना जाएगा, और यह बदलाव अब जमीन पर दिखने लगा है।

हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की शिष्टाचार भेंट, विकास मुद्दों पर हुई चर्चा’
चंडीगढ़, 18 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज जी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल जी से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस अवसर पर दोनों मंत्रियों के मध्य हरियाणा राज्य में ऊर्जा क्षेत्र से संबंधित वर्तमान स्थिति, विद्युत उत्पादन एवं वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने, निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच केंद्र एवं राज्य सरकारें आपसी सहयोग एवं समन्वय के माध्यम से विकास योजनाओं को और अधिक गति देने पर भी विचार विमर्श हुआ, जिससे प्रदेश की प्रगति को नया आयाम मिलेगा और आमजन को इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक एवं रचनात्मक संवाद भी हुआ।

पुलिस को कार से मिला 1.214 किलोग्राम सोना और 1 करोड़ 42 लाख रुपए कैश
चंडीगढ, 18 जनवरी, अभीतक: चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया के फेज-1 में एक कार से भारी मात्रा में सोना और नगदी बरामद किए जाने की खबर है। इस मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई है। जानकारी अनुसार पुलिस ने रात में नाका लगाया हुआ था, इसी दौरान इस अमेज कार की तलाशी ली गई तो पुलिस को कार से 1.214 किलोग्राम सोना और 1 करोड़ 42 लाख रुपए कैश मिला। सोना और कैश की इतनी बड़ी बरादमगी के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतनाम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं सूचना मिलने पर अन्य संबन्धित अधिकारी भी मौके पर पहुंचे गए थे। जिस कार से इतनी भारी मात्रा में सोना और कैश मिला। उसका चालक पुलिस की छानबीन में कोई ठोस दस्तावेज नहीं दिखा सका। जिसके बाद पुलिस ने सोना और कैश जब्त कर लिया। साथ ही कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। कार चालक की पहचान निवासी अंबाला जगमोहन जैन के रूप में हुई बताई जा रही है, जो स्वयं को व्यापारी बता रहा है। हालांकि पुलिस ने उसके परिवार से संपर्क किया है। पुलिस पता लगा रही है कि उसके पास इतना सोना और कैश कहां से आया और वह कहां लेकर जा रहा था। क्या यह सोना अवैध लेनदेन का तो नहीं है? फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में पुलिस की पूछताछ जारी है।

नायलॉन या किसी भी सिंथेटिक सामग्री से बने तथा गैर-अपघटनीय चीनी मांझा या पतंग उड़ाने के लिए प्रयुक्त धागे के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध: डीसी
भिवानी, 18 जनवरी, अभीतक: डीसी साहिल गुप्ता ने जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1974 और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 18(क)(ख) के अंतर्गत सीपीसीबी द्वारा 27 मार्च 2023 को जारी निर्देशों के संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। डीसी श्री गुप्ता ने अपने आदेशों में कहा है कि नायलॉन या किसी भी सिंथेटिक सामग्री से बने तथाध्या सिंथेटिक पदार्थ से लेपित तथा गैर-अपघटनीय चीनी मांझा या पतंग उड़ाने के लिए प्रयुक्त धागे के निर्माण, बिक्री, भंडारण, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध है। डीसी ने अपने आदेशों में कहा है कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पंचकुला के निर्देशानुसार केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की हिदायतानुसार नायलोन या किसी भी कृत्रिम पदार्थ से बने औरध्या कृत्रिम पदार्थ से लेपित तथा गैर-जैव अपघटनीय चीनी मांजा या पंतंग उड़ाने के लिए प्रयुक्त धागे के निर्माण विक्री भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। माननीय न्यायालय राष्ट्रीय ग्रीन ट्रीब्यूनल के आदेश व जल (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1974 और वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 18 (1) (ख) के अंतर्गत जारी निर्देशों अनुसार हरियाणा राज्य में नायलॉन, प्लास्टिक या किसी भी कृत्रिम पदार्थ से बने पतंग उड़ाने वाले धागे जिनमें आमतौर पर चाईनिज मांजा के नाम से जाना जाने वाला धागा और कांच धातु या किसी अन्य नुकीली सामग्री से युक्त कोई भी अन्य पतंग उड़ाने वाला धागा शामिल है की बिक्रीध्उत्पादन भण्डारण, आपूर्ति, आयातु और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबन्ध रहेगा। पतंग उड़ाना केवल सूती धागे से ही अनुमत होगा जो किसी भी प्रकार के नुकीलेध्धातुध्कांच के चिपने वाले पदार्थ का ना बना हो। क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड, भिवानी यह सुनिश्वित करेंगे कि वैध सीटीओ वाली मौजूदा इकाइयों पतंग उड़ाने के लिए चीनी मांजाध्नायलॉन, सिंथेटिक, कांच लेपित धागे का निर्माण या उत्पादन ना करें। आदेशों की अवहेलना करने पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी का अभिनंदन
कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर व लड्डू खिलाकर नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी का किया अभिनंदन

भिवानी, 18 जनवरी, अभीतक: हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा-निर्देशानुसार कांग्रेस के शहरी जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी द्वारा टीम का विस्तार किए जाने के बाद रविवार को नवनियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रमों का दौर जारी रहा। इसी कड़ी में नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी के सम्मान में स्थानीय हुन्नामल प्याऊ के समीप एक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय निवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शिरकत की तथा उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त उपप्रधान संजय गांधी को फूल-मालाओं से लाद दिया और लड्डू खिलाकर उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं का कहना था कि संजय गांधी की नियुक्ति से जमीन स्तर पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। वही सम्मान से गदगद संजय गांधी ने प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सीएलपी लीडर एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता पर जो विश्वास पार्टी ने जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। गांधी ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाना है। आने वाले समय में हम एकजुट होकर भाजपा सरकार की विफलताओं को जनता के सामने रखेंगे और संगठन को और अधिक गतिशील बनाएंगे। इस अवसर पर रामबीर चैहान, हनुमान गोस्वामी, नवनीत परमार, चांद पंघाल, पंकज चावला, संजय चावला, रामकिशन, सोनू जांगड़ा, आशु चैहान, मुकेश, सुनील तंवर, राकेश, विशांत गुलिया, राजू तोगडिया, अंकि, सौरभ, जितेंद्र राजपूत, सुनील शर्मा, प्रवीण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

सुदेश अग्रवाल डी.लिट की मानद उपाधि से होगे सम्मानित
भिवानी, 18 जनवरी, अभीतक: पुणे की अजिंक्या डी.वाई. पाटिल विश्वविद्यालय ने प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सामाजिक चिंतक सुदेश अग्रवाल को डॉक्टरेट इन लिटरेचर (डी.लिट) की मानद उपाधि से सम्मानित करेगा। यह सम्मान उन्हें 24 जनवरी को उनके द्वारा प्रस्तावित एवं निर्माणाधीन “सनातन धर्म स्थल” की परिकल्पना, शोध एवं कार्य के लिए प्रदान किया जाएगा। बताना होगा कि सुदेश अग्रवाल देश के प्रमुख उद्योगपतियों में गिने जाते हैं। ईमानदारी, परिश्रम, संघर्ष और अपनी योग्यता के बल पर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है। उन्होंने वर्ष 2002 से 2008 के बीच हरियाणा में सामाजिक संगठन “समस्त भारतीय प्रतिष्ठान” की स्थापना कर समाज के उत्थान के लिए कार्य किया। वर्ष 2008 में उन्होंने “समस्त भारतीय पार्टी” की स्थापना की और हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा राजस्थान में चुनावों में भाग लिया। वर्तमान में वे पिछले पांच वर्षों से सनातन धर्म के पुनरुत्थान और विश्व के सबसे बड़े तीर्थ स्थल के निर्माण की दिशा में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। इस परियोजना का मॉडल जुलाई 2026 में गुरुग्राम में प्रदर्शित किया जाएगा। सुदेश अग्रवाल की आगामी पुस्तक “हिन्दू सनातन धमर्रू मूलभूत ज्ञान” के लिए उन्हें आचार्य की उपाधि भी प्रदान की जाएगी। उनका महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट “सनातन धर्म स्थल” न केवल सनातन धर्म के मूल विचारों का वैश्विक स्तर पर प्रसार करेगा, बल्कि मानवता की सेवा और सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा देगा। इस स्थल का उद्देश्य सांप्रदायिक विवादों को समाप्त कर आपसी सद्भाव और शांति स्थापित करना भी है।

पंजाबी जागृति मंच ने मनाया लोहड़ी पर्व व पारिवारिक मिलन कार्यक्रम भिवानी, 18 जनवरी, अभीतक: पंजाबी जागृति मंच भिवानी द्वारा कृष्णा कालोनी में लोहड़ी पर्व व पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के सभी सदस्यों ने लोहड़ी जलाकर उत्सव मनाया। बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा पंजाबी भंगड़े पर सभी ने नृत्य किया। महिलाओं ने पंजाबी गिद्दा पर डांस किया। पंजाबी जागृति मंच के प्रधान दर्शन कुमार मिड्डा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान होनहार बच्चों को सम्मानित किया। हिमानी टुटेजा सीए को शानदार परिणाम के लिए, हिमानी अरोड़ा को एल.एल.एम में गोल्ड मेडल लाने पर व यमन दिनोदिया को एम.ए योगा में गोल्ड मैडल लाने पर सम्मानित किया। यमन दिनोंदिया ने राष्ट्रीय योगा डे पर दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में योग कराया था। अक्षय नागपाल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एम.बी.ए स्नातक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर केन्द्रीत एक अनुभवी पोफेशनल है। उन्होंने सभी आर्टिफिशियल इटेलिजेंस पर बताया वह इस समय लन्दन में ए.आई कसंलेटिंग प्रैक्टिस का संचालन कर रहे हैं। पंजाबी जागृति मंच द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पंजाबी जागृति मंच द्वारा एक वाटर कुलर जोकि बाल भवन में लगाया गया तथा समय-समय पर स्वेटर वितरण, गरीब बच्चों को किताबें दी जाती है। इस वर्ष तीन स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्वेटर, जुते जुराब भी वितरित की गई है तथा कई विद्यार्थियों की फीस भी मंच द्वारा दी जाती है। पंजाबी जागृति मंच द्वारा रिश्तों की फ्री सर्विस कृष्णा कालोनी में चलाई जा रही है। मंच का संचालन अमिता व शकुंतला गाबा ने किया। इस अवसर पर विजय टुटेजा, मनोहर लाल सरदाना, जगन्नाथ गंभीर, विवेक चैधरी, हर्षदीप डूडेजा, बिशंबर अरोड़ा, सुशील सरदाना, नरेश महता सेवानिवृत जिला शिक्षा अधिकारी, विनोद गाबा, नरेश चान्दना, मदन कामरा, राधा कृष्ण चावला, नरेन्द्र दीवान, धनेश महता, मनोज दिनोदिया, संजय दुआ, अंचल अरोड़ा, मनोज महतानी, ओमप्रकाश दुरेजा, भारत भुषण महता, जगदीश गिरधर, संजय गिरधर, हरीश नागपाल आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश में मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड़ सेफ्टी ऑडिट और सड़कों का चैड़ीकरण का किया जा रहा कार्य: रणबीर गगंवा
चंडीगढ, 18 जनवरी, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गगंवा ने कहा कि विभाग द्वारा आज की समस्या नहीं, बल्कि आने वाले कल की जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए प्रदेश में मॉडल सड़कों का निर्माण, रोड़ सेफ्टी ऑडिट और सड़कों का चैड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। श्री रणबीर गंगवा आज पंचकूला के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में सडक, सुरक्षा माह (जनवरी 2026) सडक सुरक्षा, जीवन रक्षा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विभाग के सभी मुख्य अभियंता, अधीक्षक अभियंता, सभी जिलों के कार्यकारी अभियंता, एसडीओ, जेई, विषय विशेषज्ञ और विभिन्न एनजीओ ने भाग लिया। उन्होने कहा कि धुंध व खराब दृश्यता के समय वाहन चालकों को सुरक्षित रखने के लिए पिछले साल 3500 कि.मी. और इस साल 2300 कि.मी. सड़कों पर सफेद पट्टियां लगाई गई हैं। इसी तरह से स्कूल सेफ्टी पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। संकेतक, रोड़ मार्किंग और चेतावनी बोर्ड बच्चों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। उन्होने संबंधित अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्रों में ब्लैक स्पाॅट चिंहित करके उनका निवारण करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने कहा की पीडब्ल्यूडी की सड़कें गुणवत्ता, सुरक्षा और भरोसे का ब्रांड बने, इस उद्देश्य के लिए सभी अधिकारी मिल कर कार्य करे। लोक निर्माण विभाग मंत्री ने बताया कि सडक दुर्घटनाओं को रोकने और दुर्घटना से होने वाली मृत्यु के मामलों में कमी लाने के उदेश्य से प्रतिवर्ष सडक सुरक्षा माह का आयोजन किया जाता है। आज का यह कार्यक्रम भी इसी पहल का हिस्सा है। उन्होने कहा कि आज की दुनिया में सड़क और परिवहन प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में एक सड़क उपयोगकर्ता है। हर साल सड़क दुर्घटनाओं में बेगुनाह लाखों लोगों की जान चली जाती है और करोड़ों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। उन्होने कहा कि इस तरह के सडक सुरक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता लाकर सडक दुर्घटनाओं में कमी लाई ला सकती है। श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के रखरखाव, रिपेयर, निर्माण, चैड़ाकरण व पैचवर्क के कार्य की प्रकिया युद्धस्तर पर जारी है। इस वर्ष वर्क प्रोग्राम 2025-26 के अंतर्गत 6608 किलो मीटर की कुल 2324 सडकों की विशेष मरम्मत के लिए 5508 करोड रूपये की राशि सरकार द्वारा स्वीकृत की गई है जिसमें से 2229 सडकों पर कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार प्रदेश में 3500 किलोमीटर सडकों को 12 फुट से बढ़ाकर 18 फुट चैड़ा किया जा रहा है। 1275 किलोमीटर सड़कों को चैड़ा करने का कार्य इस वर्ष पूरा कर लिया जाएगा, जबकि शेष 2225 किलोमीटर सड़कों को मार्च 2027 तक चैड़ा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होने बताया कि प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना 2025-26 का शुभारंभ मुख्यमंत्री के कर कमलों द्वारा 21 सितंबर, 2025 को किया गया था। उन्होंने बताया कि परियोजना के अंतर्गत चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 4827 करोड़ रूपये की लागत से 9410 कि.मी. लंबाई वाली 4227 सड़कों के उत्थान का कार्य किया जाएगा। उन्होने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने एक अन्य महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा को गड्ढा मुक्त राज्य बनाने के उदेश्य से म्हारी सड़क ऐप को आमजन को समर्पित किया है। श्री रणबीर गंगवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 में 50 किलोमीटर लम्बी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि वर्ष 2026-27 में लगभग 110 किलोमीटर लम्बी मॉडल सड़कों के निर्माण का लक्ष्य है जिसें विभाग अवश्य पूर्ण करेगा। उन्होने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित एजेंसियों को सड़क निर्माण कार्यों में गुणवत्तापूर्वक सामग्री का प्रयोग करने के लिए सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। विभाग द्वारा समय समय पर सैंपल, लैब टेस्ट के लिए भी भेजे जाते हैं और जिस भी ठेकेदार के कार्य में कमी पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ साथ उसे ब्लैक लिस्ट भी किया जाता है। उन्होने कहा कि विभाग हरियाणा की सड़कों को देश की सबसे सुरक्षित सड़कों में बदलने के लिए तत्परता व ईमानदारी से कार्य कर रहा है।

नायब सैनी सरकार हर वर्ग की उन्नति के लिए कार्य कर रही है: पंडित मोहन लाल बड़ौली’
भाजपा सरकार का संकल्प ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता है: बड़ौली
वीबी जीरामजी योजना पारदर्शी और ग्रामीणों के फायदे की योजना: बड़ौली’
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने सोनीपत की ग्राम पंचायत जठेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया और हेल्थ सेंटर के शिलान्यास समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए’

चंडीगढ, 18 जनवरी, अभीतक: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने रविवार को सोनीपत की ग्राम पंचायत जठेड़ी में आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन किया। श्री बड़ौली जिम हॉल व सब हेल्थ सेंटर के निर्माण हेतु शिलान्यास समारोह में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस मौके पर विधायक कृष्णा गहलावत विशेष रूप से उपस्थित रहीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र और हेल्थ सेंटर खुलने से मातृ-शिशु कल्याण, ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के अलावा युवाओं के स्वास्थ्य को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के साथ जनकल्याण हेतु निरंतर कार्यरत है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की नायब सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। लाड़ो लक्ष्मी योजना के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह दिए जा रहे हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में नायब सैनी सरकार हर जिले में मेडिकल खोल रही है ताकि लोगों नजदीक बेहतर स्वास्थ्य लाभ हो सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में सुशासन व्यवस्था लागू की है। भाजपा सरकार आने के बाद शिक्षा की तरफ युवाओं का रूझान बढ़ा है। अब युवाओं को हरियाणा में योग्यता के आधार पर नौकरियां मिल रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास के कार्य पूरे प्रदेश में करा रही है। इस मौके पर उन्होंने वीबी जीरामजी योजना के बारे में भी लोगों को विस्तार से बताया। श्री बड़ौली ने कहा कि वीबी जीरामजी योजना पारदर्शी और ग्रामीणों के फायदे की योजना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई थी, लेकिन जीरामजी योजन स्थायी रोजगार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता है, हमारा विजन ग्राम आधारित विकास है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मुकाबले जीरामजी योजना बेहतर है। श्रमिकों को अब हरियाणा में 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, ग्राम पंचायत जठेड़ी के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी एवं ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *