


https://www.facebook.com/share/v/1ALfpkULob
https://www.facebook.com/share/v/1Dv3vS2vdH
https://www.facebook.com/share/v/18FjS2M5Sy
https://www.facebook.com/share/v/1SAZvueCXL



एल. ए. स्कूल में हुआ भव्य स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: एल.ए.सी.सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, सेक्टर-9 में आज स्कॉलरशिप टेस्ट आयोजित किया गया। जिसमें पूरे झज्जर जिले से आए बच्चों ने भाग लिया। इस स्कॉलर टेस्ट में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। जिसका परिणाम सभी अभिभावकों तक पहुंचाया जाएगा। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा विद्यालय प्रतिभावान बच्चों को हमेशा सहयोग करता आया है। हमारा उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी बच्चों व अभिभावकों ने इस टेस्ट में भाग लेकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्कूल प्रबन्धक के.एम. डागर ने सभी बच्चों का व उनके अभिभावकों का स्कूल प्रांगण में पहुँचने पर स्वागत किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया,नीलम दहिया ने प्रतिभावान बच्चों के कार्य की प्रशंसा की।







श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर द्वारा धुमधाम से निकाली गई 17 वीं मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: झज्जर धाम में पंडित सुभाष दीवान जी की प्रेरणा से श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर झज्जर धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फागुन त्रयोदशी को 17 वीं मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें शहर व आसपास के गांवों से हजारों महिला व श्याम भक्तों ने ध्वजा उठाई और बाबा श्याम के आगे नतमस्तक हुए। दिव्य एवं भव्य रथ पर सवार होकर बाबा श्याम पूरे शहर की नगर परिक्रमा की। मनोकामना सिद्धि विशाल ध्वज एवं रथ यात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर बीकानेर चैक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट चैक से होते हुए मेंन बाजार, डाकखाना चैक, अंबेडकर चैक होते हुए मंदिर में ही सम्पन्न हुई। मंदिर में पहुंचकर सभी भक्तों ने बाबा श्याम को ध्वजा आर्पित किये व बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा श्याम सब की मनोकामना पूर्ण करें और सभी श्याम प्रेमियों ने प्रसाद ग्रहण किया। यात्रा में जगह-जगह पर शहर के श्याम भक्तों द्वारा जल सेवा, प्रसाद सेवा व्यवस्था की गई थी। डीजे पर बजते श्याम भजनों पर नाचते गाते श्याम बाबा की भक्ति में डुबे नजर आए। यात्रा के कारण पूरा झज्जर नगर श्याम बाबा के भजनों व जयकारों से गूंजता रहा और पूरा वातावरण श्याममय बना रहा। जगह-जगह लोगों ने पूरी श्रद्धा से श्याम बाबा के दर्शन किए। मंदिर प्रबंधक आजाद दीवान, हरिओम मुदगिल, भारत दीवान, श्याम श्रृंगार सेवक मनोज दीवान, तुषार दीवान, ब्रजमोहन कौशिक, सोमबीर अत्री, हेमंत, बालकृष्ण, कृष्ण पहलवान, हिमांशु पंडित और भी कई अन्य सेवक श्री श्याम सेवा में लगे रहे। साथ ही मंदिर कमेटी ने पुलिस प्रशासन व कमिश्नर साहब का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया। बाबा श्याम हमारे नगर पर प्रदेश पर हमारे राष्ट्र पर कृपा बरसाते रहे।









खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर पर पर्याप्त बजट आवंटन दे सरकार: दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी सरकार हर वर्ग को धोखा दे रही है, क्योंकि ये जनभावनाओं से नहीं बनी राजनीतिक बेईमानी, मैनेजमेंट से बनायी हुई सरकार – दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी सरकार ने अपने किए हुए वायदे भी पूरे नहीं किये – दीपेन्द्र हुड्डा
केंद्र की बीजेपी सरकार मनरेगा को खत्म करने का षडयंत्र रच रही – दीपेन्द्र हुड्डा
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज झज्जर में कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में हरियाणा को विकास की पटरी से उतार दिया गया है। उन्होंने मेट्रो का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय पूरे हरियाणा में 81 किलोमीटर मेट्रो बनी और 4 शहर गुरुग्राम, बहादुरगढ़, फरीदाबाद, बल्लभगढ़ मेट्रो से जुड़े। बीजेपी के 12 साल में मेट्रो का एक खंबा भी नहीं बना। रिकार्ड बेरोजगारी, ध्वस्त कानून-व्यवस्था के चलते आज हरियाणा में हर वर्ग परेशान है। अपराध इस कदर बढ़ चुके हैं कि चारों तरफ फिरौतियों के कॉल आ रहे हैं। किसानों को डैच् नहीं मिली, फसल खराबे का मुआवजा नहीं मिला, गरीब आदमी को 100-100 गज प्लॉट की योजना खतम कर दी। अब मनरेगा को समाप्त कर दिया। खेल स्टेडियम का बुरा हाल है, प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ियों की जान चली जा रही है। बीजेपी सरकार ने अपने किए हुए वायदे भी पूरे नहीं किये। दीपेन्द्र हुड्डा ने मांग करी कि हरियाणा सरकार प्रदेश को विकास की पटरी पर वापस लाने के प्रयास करे और खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर पर पर्याप्त बजट आवंटन दे। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि बीजेपी सरकार हर वर्ग को धोखा दे रही है, क्योंकि ये जनभावनाओं से नहीं बनी राजनीतिक बेईमानी मैनेजमेंट से बनायी हुई सरकार है। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि किसानों को 3100 का भाव देने की बात कहने वाली बीजेपी सरकार में धान, बाजरा, नरमा पर भी एमएसपी नहीं मिली और सीएम 24 फसलों को डैच् पर खरीदने की बात करते हैं। भाजपा को जब वोट मिल गया तो वह किसान, नौजवान, गरीब, माताओं-बहनों और बड़े बुजुर्गों को भी भूल गयी। बीजेपी ने चुनाव के समय हरियाणा की सभी 85 लाख महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना में 2100 रुपए देने का वादा किया लेकिन अब कह रही है कि केवल 1000 रुपया देगी बाकी अगली सरकार देगी। भाजपा सरकार ने बड़े-बुजुर्गों को 6000 रुपया पेंशन देना तो दूर हर गांव, हर घर में पेंशन काटने का काम किया। जब हमने सोनीपत में धरना रखा तो डरी भाजपा सरकार ने पेंशन काटने के फैसले को स्थगित किया। बारिश में जलभराव हुआ तो केवल 6 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा घोषित हुआ और उसमें भी साढ़े पांच लाख किसानों का रजिस्ट्रेशन कराकर सिर्फ 53 हजार को ही मुआवजा दिया गया। जबकि कांग्रेस सरकार के समय फसल खराबे पर पंजाब में जितना प्रति एकड़ मुआवजा मिलता था, उसका डबल मुआवजा हरियाणा की हुड्डा सरकार देती थी। उन्होंने कहा कि ठश्रच् सरकार द्वारा मनरेगा योजना को खत्म करने की साजिश रचना गरीब आदमी के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है, यह अस्वीकार्य है। इसी तरह बीजेपी सरकार ने चुनाव के ठीक पहले हरियाणा की 75ः आबादी को झूठे सब्जबाग दिखाकर उनके ठच्स् राशन कार्ड बनाए, फिर मतदाताओं को धोखा देकर सत्ता हासिल की और चुनाव के बाद अब तक करीब 14 लाख बीपीएल कार्ड काट दिए। बीजेपी सरकार ने गरीबों का हक छीनकर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से भी वंचित कर दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय उन्होंने हजारों करोड़ रुपयों की लागत वाली बड़ी परियोजनाएं मंजूर कराई थी वो भी हरियाणा से एक एक कर जाती रही और प्रदेश सरकार मूकदर्शक बनी देखती रही। गुरुग्राम में रक्षा विश्वविद्यालय का काम अब तक पूरा नहीं हुआ। गोहाना में रेल कोच फैक्ट्री मंजूर कराई उसे भी बीजेपी सरकार बनारस उठा ले गई। महम से इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में जेवर चला गया। झज्जर के एम्स 2 परिसर में मंजूर 11 राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थानों का काम भी ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मातृशक्ति उद्यमिता योजना लाभकारी: डीसी
सरकार योजना के तहत महिलाओं को उपलब्ध करवा रही 5 लाख रुपए तक का ऋण
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने पात्र महिलाओं से योजना का लाभ उठाने का किया आह्वान
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक तौर पर सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना शुरू की है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को बैंकों के माध्यम से 5 लाख रुपए तक का ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना चलाई जा रही है। योजना के तहत डेयरी, उद्योग विभाग की सूची में शामिल नकारात्मक गतिविधियों तथा केवीआईबी को छोडकर अन्य सभी गतिविधियां शामिल है। इन गतिविधियों में यातायात वाहन के तहत ऑटो रिक्शा, छोटा सामान ढ़ोने के वाहन, थ्री व्हीलर, ई रिक्शा, टैक्सी, सामाजिक व व्यक्तिगत सेवा गतिविधियों के तहत सैलून, ब्यूटी पार्लर, टेलरिंग, बुटीक, फोटोस्टेट की दुकान, पापड़ बनाना, आचार बनाना, हलवाई की दुकान, फूड स्टाल, आइसक्रीम बनाने की यूनिट, बिस्कुट बनाना, टिफिन सर्विस, मिट्टी के बर्तन आदि बनाने का काम शुरू कर सकती है। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए महिला की वार्षिक आय पांच लाख रुपए से कम व हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए। ऋण के लिए आवेदक के समय महिला उद्यमी की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी आवश्यक है। आवेदक पहले से लिए गए ऋण का डिफाल्टर नहीं होना चाहिए। योजना के तहत समय पर किस्त का भुगतान करने पर तीन वर्षों तक सात प्रतिशत ब्याज अनुदान राशि हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से दी जाएगी।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन पत्र के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, ट्रेनिंग प्रमाण पत्रध्अनुभव प्रमाण पत्र आदि दस्तावेज शामिल हो तथा सभी दस्तावेजों की दो- दो कॉपी होनी चाहिए। योजना के बारे में अन्य जानकारी के लिए हरियाणा महिला विकास निगम झज्जर कार्यालय से संपर्क कर सकते है।




जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आज
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी जानकारी
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: जनता की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (02 मार्च सोमवार) को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतों का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय, झज्जर के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल करेंगे। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे और उपस्थित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर भी संबंधित लघु सचिवालय परिसरों में समाधान शिविर आयोजित होंगे। बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस), बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल तथा बादली में एसडीएम डॉ. रमन गुप्ता की अध्यक्षता में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान मिल सके।

ड्राफ्ट मतदाता सूचियां 6 मार्च तक आमजन के अवलोकन के लिए उपलब्ध
रिवाईजिंग अथॉरिटी-कम-एसडीएम अंकित कुमार चैकसे आईएएस ने दी जानकारी
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: नगर परिषद झज्जर के वार्ड संख्या 13 के उप-चुनाव 2026 के दृष्टिगत तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूचियों का प्रकाशन हो चुका है। यह मतदाता सूची वार्ड संख्या 01 से वार्ड 19 तक आमजन के अवलोकन के लिए आगामी 6 मार्च तक उपलब्ध रहेंगी। यह जानकारी रिवाईजिंग अथॉरिटी-कम-उप-मण्डल अधिकारी (ना.),अंकित कुमार चैकसे आईएएस ने दी। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा, द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तैयार की गई ड्राफ्ट मतदाता सूचि को उपायुक्त कार्यालय सहित अन्य संबंधित कार्यालयों में अवलोकन के लिए रखवाया गया है, ताकि कोई भी नागरिक इस सूची में अपने नाम व विवरण की अच्छी तरह जांच कर सकें। उप-मण्डल अधिकारी (ना.),अंकित कुमार चैकसे आईएएस ने बताया कि निर्धारित समय अवधि के दौरान कोई भी वोटर मतदाता सूची का अवलोकन कर आवश्यक आपत्तियां अथवा दावे नियमानुसार प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने पुनः नागरिकों से अपील की है कि वे तय समयावधि के भीतर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपने नाम, पते व अन्य विवरण की पुष्टि अवश्य कर लें, ताकि उप-चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके।






जिला झज्जर में बी-1 विभागीय परीक्षा का किया गया आयोजन, 129 में से 47 जवान हुए सफल,मुख्य सिपाही पदोन्नति की दिशा में बढ़ा पुलिस जवानों का कदम
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: पुलिस विभाग में सिपाही से मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नति के लिए आयोजित की जाने वाली विभागीय बी-1 परीक्षा का शनिवार को सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह परीक्षा पुलिस कर्मचारियों के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जाती है। बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद संबंधित जवानों को मधुबन में विशेष प्रशिक्षण एवं परीक्षण के लिए भेजा जाता है। प्रशिक्षण और परीक्षण पूर्ण करने के पश्चात ही उन्हें मुख्य सिपाही के पद पर पदोन्नत किया जाता है।शनिवार को गंगा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिला झज्जर से महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों सहित कुल 129 जवानों ने भाग लिया। परीक्षा शांतिपूर्ण, पारदर्शी और अनुशासित वातावरण में संपन्न हुई। इनमें से 47 कर्मचारियों ने परीक्षा पास कर सफलता प्राप्त की।परीक्षा के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, विजय प्रताप कमांडेंट थर्ड बटालियन आईआरबी सुनारिया, एसीपी अनिरुद्ध चैहान सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।बी-1 परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पुलिस लाइन झज्जर में पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सामने परेड का आयोजन किया गया। परेड के दौरान सफल कर्मचारियों ने अनुशासन और तत्परता का परिचय दिया। इसके पश्चात वेपन हैंडलिंग का परीक्षण कराया गया, जिसमें हथियार को खोलना और पुनः जोड़ना शामिल होता है। यह प्रक्रिया उनकी तकनीकी दक्षता और प्रशिक्षण की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बी-1 परीक्षा कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन माध्यम से एक विशेष सॉफ्टवेयर पर आयोजित की जाती है। इसमें बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 140 प्रश्न पूछे जाते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। सफल अभ्यर्थियों में उत्साह का माहौल है और वे अब आगे की प्रशिक्षण प्रक्रिया के लिए तैयार हैं। यह परीक्षा पुलिस जवानों के भीतर पारदर्शी पदोन्नति प्रणाली और कार्यकुशलता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
अवैध हथियार के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को पूछताछ के लिए लिया एक दिन के पुलिस रिमांड पर
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने थाना शहर झज्जर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी निरीक्षक दिनकर यादव ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन कुमार की टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के अनुसार जतिन नामक युवक सर्विस रोड, झज्जर बाईपास के पास दादरी रोड क्षेत्र में अवैध हथियार के साथ खड़ा था। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया। माननीय अदालत के आदेशानुसार आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। जिसमें पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।





झज्जर पुलिस ने सेंट मोरिया स्कूल में वार्षिक उत्सव पर यातायात नियमों की दी जानकारी, 112 व राहवीर योजना के प्रति किया जागरूक’
बहादुरगढ़, 01 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा लगातार जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 1 मार्च 2026 को सेंट मोरिया स्कूल, आसोदा टोडरान की सूरज वाटिका में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में थाना यातायात प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने उपस्थित अभिभावकों और लगभग 370 छात्रों को यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार का वाहन न दें। साथ ही उन्होंने मोटर व्हीकल एक्ट 2019 संशोधन के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कहीं भी सड़क दुर्घटना होने पर तुरंत 112 नंबर पर कॉल करें और घायलों की सहायता कर पुलिस का सहयोग करें। उन्होंने राहवीर योजना के तहत मिलने वाले 25,000 रुपये के प्रोत्साहन राशि की जानकारी दी, जिसे एक व्यक्ति एक माह में पांच बार तक प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त पूरे भारत में शीर्ष 10 मददगारों को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिए जाने का भी प्रावधान है।इस दौरान स्कूल निदेशक गिरिराज भारद्वाज ने मुख्य अतिथियों का मोमेंटो व फूलमालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों व अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने 2 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त के साथ दो आरोपी किए गिरफ्तार’
झज्जर, 01 मार्च, अभीतक: डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने थाना दुजाना क्षेत्र से दो आरोपियों को 2 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त सहित काबू करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि टीम नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए थाना दुजाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नवीन निवासी एमपी माजरा और विपिन निवासी फोर्टपुरा बरानी, जिला झज्जर, अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने का कार्य करते हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपी नीजी स्कूल खातीवास से जहाजगढ़ रोड की ओर, बंद पड़ी फैक्ट्री के पास खड़े होकर नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में थे।सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ में तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की टीम मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को काबू किया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उनकी उपस्थिति में तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 10 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ।दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना दुजाना में मामला दर्ज कर उन्हें अदालत झज्जर में पेश किया गया, माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।




भावांतर भरपाई योजना से मधुमक्खी पालकों को मिलेगी आर्थिक सुरक्षा: डीसी
योजना के तहत शहद के लिए संरक्षित मूल्य तय
रेवाड़ी, 01 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार द्वारा भावांतर भरपाई योजना के अंतर्गत शहद का संरक्षित मूल्य 120 रुपए प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इससे मधुमक्खी पालकों को बाजार में कीमतों के उतार-चढ़ाव से राहत मिलेगी और उन्हें अपने उत्पाद का उचित मूल्य सुनिश्चित होगा। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने मधुमक्खी पालकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए भावांतर भरपाई योजना के तहत शहद के लिए संरक्षित मूल्य तय किया है। यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और कृषि से जुड़ी सहायक गतिविधियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन किसानों के लिए आय का महत्वपूर्ण अतिरिक्त स्रोत बनकर उभरा है। यह न केवल किसानों की आमदनी बढ़ाता है, बल्कि परागण के माध्यम से फसलों की उत्पादकता बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। हरियाणा सरकार कृषि विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। डीसी ने बताया कि योजना के तहत पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया मधुक्रांति पोर्टल (उंकीनातंदजपण्पद) तथा भावान्तर भरपाई योजना पोर्टल (शहद) ीवतजींतलंदंण्हवअण्पद के माध्यम से की जाएगी। पंजीकरण की अवधि 1 जनवरी से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए हरियाणा राज्य की सीमा के भीतर सत्यापन अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र और बैंक खाते के विवरण के आधार पर सत्यापन कराना होगा। यह प्रक्रिया अधिकृत अधिकारियों द्वारा पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक मधुमक्खी पालकों तक पहुंच सके। डीसी ने मधुमक्खी पालकों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना पंजीकरण करवाकर योजना का लाभ उठाएं। योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1800-180-2021 पर संपर्क किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक: डीसी
मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का लाभ उठाएं पात्र परिवार
डीसी अभिषेक मीणा ने योजना के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 01 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करना और बेटियों की शादी में आर्थिक चिंताओं को कम करना है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के जरूरतमंद परिवारों की बेटियों और दिव्यांगजन की शादी में आर्थिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना संचालित की जा रही है। यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने और बेटियों के विवाह के लिए प्रोत्साहन देने का एक सराहनीय प्रयास है।उन्होंने सभी पात्र परिवारों से आह्वान किया है कि वे इस योजना का लाभ उठाएं। डीसी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को सहायता राशि प्रदान की जाती है, जिसमें अनुसूचित जाति, विमुक्त जाति ध् टपरीवास जाति के लाभार्थियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 71,000 अनुदान राशि प्रदान की जाती है और पिछड़े वर्ग और सामान्य वर्ग के व्यक्तियों (जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक हो) की बेटियों के विवाह पर 41,000 अनुदान राशि दी जाती है। उन्होंने कहा सभी वर्गों की विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित, अनाथ एवं निराश्रित बच्चे (जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो) की शादी के लिए 51,000 अनुदान राशि प्रदान की जाती है। इसके साथ-साथ इस योजना के तहत यदि विवाह में दोनों वर-वधू दिव्यांग हैं, तो उन्हें 51,000 अनुदान राशि दी जाएगी। अगर केवल एक वर या वधू दिव्यांग है, तो 41,000 की अनुदान राशि दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। खिलाड़ी महिला (कोई भी जाति जिसकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये प्रति वर्ष या उससे कम हो) उन्हें 41,000 की अनुदान राशि दी जाएगी। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपनी बेटी के विवाह के बाद 6 माह के भीतर विवाह पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया गया है। आवेदक ीजजचेरूध्ध्ेींकपण्ींतलंदंण्हवअण्पदध् पोर्टल पर जाकर विवाह पंजीकरण और मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के लिए आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।




राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को
आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे मामले : सीजेएम
रेवाड़ी, 01 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि रेवाड़ी जिला स्थित न्यायिक परिसर में 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें दोनों पक्षों की सहमति से मामलों का निपटारा करवाया जाएगा। सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से त्वरित निपटारा करवाना है। लोक अदालत में ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना अधिनियम, पारिवारिक विवाद, दीवानी एवं फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी के बिलों तथा राजस्व आदि का निपटारा किया जाएगा। सीजेएम अमित वर्मा ने आमजन से अपील की है कि शनिवार, 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर का लाभ उठाएं। कोर्ट में अपने लंबित मामलों को आपसी सहमति से हल करवा लेने में ही फायदा है, जिससे कि समय कम लगे और मामूली खर्च में ही विवाद का निपटारा हो जाए। कोई भी केस में कोर्ट में चलता है तो लोगों को उसके लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं और धन व समय भी खर्च होता है। लोक अदालत में आदमी आकर विवाद को सुलझा ले तो यह वहीं समाप्त हो जाता है।
भिवानी के नवा धिराणा गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया, इस भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत भिवानी, 01 मार्च, अभीतक: भिवानी के नवा धिराणा गांव के पास तेज रफ्तार एक छोटा हाथी (पिकअप) अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। मिली जानकारी के अनुसार, इस भीषण सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत हो गई। वहीं एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद मौके पर चीख- पुकार मच गई। पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर तेलंगाना में संपन्न
गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार- दिनेश कुलकर्णी’
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ- के साईं रेड्डी, अध्यक्ष
देश भर में गौवंश संपदा को लुप्त करने वाली सैक्स सार्टेड सीमेन तकनीकि का उपयोग बंद करने किया प्रस्ताव पास’
देश भर के 37 प्रांतो से पंहुचे 512 पदाधिकारी।
प्लास्टिक मुक्त रहा परिसर, साज सज्जा में फूल पत्तों का प्रयोग
तेलंगाना, 01 मार्च, अभीतक: भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर तेलंगाना में संपन्न हुई। जिसमें देश भर से 37 प्रांतों से किसान संघ के प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हुये। प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव के संबंध में जानकारी देते हुये अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि गौ आधारित जैविक कृषि व गौ कृषि वाणिज्यम् को बढावा देने तथा देशी नस्ल के गौवंश विकास के लिये भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पास किया गया है जिसमें गौवंश के लिंग नियंत्रण पद्वति को रोकने तथा देशी नस्ल के गौवंश के विकास की बात कही गई है। श्री मिश्र ने बताया कि भारतीय गौवंश नस्लें जलवायु अनुकूलता, सर्वाधिक दूध पौष्टिकता, रोग प्रतिरोधकता क्षमता, गोबर व गौ मूत्र में मौजूद लाभदायक जीवाणुओं की दृष्टि से भू सुपोषण के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिये किसान संघ की मांग है कि देश भर में गौवंश संपदा को लुप्त करने वाली सैक्स सार्टेड सीमेन तकनीकि (लिंगानुसार वगीकृत वीर्य तकनीकद) का उपयोग बंद किया जाये। निराश्रित बछड़ों की समस्या का समाधान प्रबंधन से संभव है न कि गौवंश को लुप्त करके। कदापि देशी गौवंश नस्ल के लुप्त होने पर गौवंश विविधता को पुनः वापिस लाना संभव नहीं होगा। श्री मिश्र ने आगे बताया कि गौ कृषि वाणिज्यम् को केंद्रित रख अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में कार्यक्रम की रचना तैयार की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, प्रांत प्रचारक श्रीधर जी, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह सहित अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार- दिनेश कुलकर्णी’
समापन सत्र को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि देश व दुनिया की समस्याओं का समाधान देने वाला हमारा विचार है। गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है। इसके लिये सफल मॉडल हमें समाज के सामने रखने की जरूरत है। श्री कुलकर्णी ने कहा कि ग्राम समिति के कार्यकर्ता ही हमारे संगठन का आधार हैं, कार्यक्रम की नहीं कार्यकर्ता की चिंता करें। उन्होंने आत्मीय व्यवहार के साथ कार्यकर्ता के संभाल करने की बात अपने उद्बोधन में कही। श्री कुलकर्णी ने कहा कि हमें ’मैं’ नहीं ’हम’ के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिये।
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ: के साईं रेड्डी’
किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के.साई. रेड्डी ने संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक आयामों के कार्य में वृद्वि करने की बात कहते हुये कहा कि आगामी स्वर्णजयंती वर्ष को लेकर संगठन को एक लाख गांवों तक विस्तार किया जायेगा। जिसके लिये सतत् प्रवास, वार्षिक कार्ययोजना, आर्थिक स्वाबलंबन, प्रशिक्षण वर्ग, सदस्यता अभियान के लक्ष्य निर्धारित किये गये।
प्लास्टिक मुक्त रहा परिसर, साज सज्जा में फूल पत्तों का प्रयोग’
किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में देश भर के 37 प्रांतों के 512 प्रांत स्तर तक के पदाधिकारी शामिल हुये। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुसे दैनिक कार्यकलापों में प्रयुक्त होने वाली सामग्री में प्लास्टिक का उपयोग प्रतिबंधित रहा हैं। यहां तक कि राष्ट्रीय विद्या केंद्र परिसर की साज सज्जा के लिये भी फूल पत्तों का ही उपयोग किया किया।



बिजेंद्र जून (काला) निर्वाचित हुए बहादुरगढ़ की दीनबंधु सर छोटूराम धर्मशाला सोसायटी के प्रधान, उन्हीं के पैनल के प्रदीप लड़रावण उप-प्रधान और साहब सिंह दलाल महासचिव हुए निर्वाचित। जबकि विजेंद्र दलाल पैनल के गुलाब सिंह छिकारा कोषाध्यक्ष और प्रवीण छिल्लर सह-सचिव हुए निर्वाचित। सभी विजेता पदाधिकारियों को बधाई!

23 मार्च को होने वाला युवा सम्मेलन अब नरवाना की बजाय जींद की नई अनाज मंडी में होगा: करण चैटाला
चंडीगढ़, 01 मार्च, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चैटाला ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया की 23 मार्च को नरवाना में आयोजित किए जाना वाला प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का स्थान बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से जगह बदलने की मांग आने के कारण सर्वसम्मति से अब जींद स्थित नई अनाज मंडी में ये युवा सम्मेलन होना तय किया गया है। जींद की नई अनाज मंडी की कैपेसिटी भी नरवाना के मुकाबले कई गुना अधिक है और पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले युवाओं के लिए पहुँचने में भी आसानी रहेगी। करण चैटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं की बहुत बेकद्री की हुई है जिसके कारण हरियाणा का युवा बेहद हताश और निराश है और बीजेपी सरकार द्वारा रोजगार और सरकारी नौकरियाँ उपलब्ध ना करवाने और सरकारी नौकरियों में बाहर के लोगों को तरजीह देने के बेहद आक्रोशित है। इस युवा सम्मेलन में पूरे हरियाणा के सभी जिलों से युवा आयेंगे और सरकार को युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। करण चैटाला ने बीजेपी सरकार को चेताते हुए कहा कि हरियाणा का युवा इतना कमजोर नहीं है जो अपनी अनदेखी के चलते चुप बैठ जाएगा। इनेलो का युवा संगठन प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर उनके हकों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। ये युवा सम्मेलन आगे आने वाले युवाओं के भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा।



28 फरवरी को संचालित हुई झमोला परीक्षा केन्द्र की हिन्दी विषय की परीक्षा रद्द
केन्द्र को किया शिफ्ट, नियुक्त समस्त स्टाफ भी कार्यभार मुक्त
जिला शिक्षा अधिकारी को नया स्टाफ लगाने के निर्देश भिवानी, 01 मार्च, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ० (प्रो०) पवन कुमार एवं सचिव श्री मुनीश शर्मा, भा.प्र.से. ने संयुक्त रूप से बताया कि बोर्ड द्वारा संचालित अध्यक्ष विशेष आरएएफ उडनदस्ता द्वारा जिला जीन्द के परीक्षा केन्द्र पीएसपीएम व. मा. वि., झमोला पर छापेमारी के दौरान केन्द्र पर नियुक्त सेवादार के मोबाइल में सैकेण्डरी हिन्दी विषय की परीक्षा से संबंधित ‘डी’ कोड की उत्तरकुंजी पाई गई थी। इसके अतिरिक्त केन्द्र पर काफी अनियमितताएं भी देखने को मिली। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा इस मामले में तुरन्त कार्यवाही करते हुए सेवादार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवा दी गई थी। बोर्ड प्रशासन द्वारा परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण पीएसपीएम व.मा.वि.,झमोला परीक्षा केन्द्र पर 28 फरवरी को संचालित हुई हिन्दी विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है तथा केन्द्र पर नियुक्त समस्त स्टाफ को भी तुरन्त प्रभाव से कार्यभार मुक्त कर दिया गया है। बोर्ड अध्यक्ष ने आगे बताया कि परीक्षा केन्द्र पीएसपीएम व.मा.वि.,झमोला केन्द्र को सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी परीक्षा के लिए नए परीक्षा केन्द्र रा. क. व. मा. वि., जुलाना-02 (बी-02) पर शिफ्ट कर दिया गया है। अब 03 मार्च से सीनियर सैकेण्डरी एवं 05 मार्च से सैकेण्डरी कक्षा की परीक्षाएं नए परीक्षा केन्द्र रा. क. व. मा. वि., जुलाना-02 (बी-02)पर संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी, जीन्द को निर्देशित किया कि वह नए परीक्षा केन्द्र रा. क. व. मा. वि., जुलाना-02 (बी-02) पर नया स्टाफ (केन्द्र अधीक्षक, उप-केन्द्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक अमला, लिपिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) की नियुक्ति करना सुनिश्चित करें। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा बोर्ड विशेष तौर पर नकल रहित परीक्षाओं के संचालन को लेकर अति सवेंदनशील है। इसलिए शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए परीक्षाओं में अनुचित साधनों के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाएं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी के योगदान से ही बोर्ड द्वारा चलाया गया नकल रोको अभियान सफल हो पाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए नकल जैसी बुराई को जड़मूल से समाप्त करना होगा।
सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्य में तेजी लाएं और लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें: विक्रम सिंह
डीएचबीवीएन ने परिचालन मानकों में समयबद्ध सुधार के दिए सख्त निर्देश, 31 मार्च तक लक्ष्य पूरे करने की चेतावनी-
हिसार, 01 मार्च, अभीतक: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने विभिन्न सर्कलों के प्रदर्शन की समीक्षा के बाद निगम के सभी फील्ड अधिकारियों को वित्त वर्ष 2025-26 के लक्ष्यों को आगामी 31 मार्च तक हर हाल में पूरा करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं।हाल ही में आयोजित ऑपरेशनल रिव्यू कमेटी (ओआरसी) बैठकों के बाद उन्होंने ये निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने सिरसा व फतेहाबाद तथा फरीदाबाद व पलवल को हुई समीक्षा बैठकों में कई प्रमुख परिचालन मानकों में सुधार की धीमी गति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्त वर्ष समाप्त होने में लगभग एक माह शेष है, ऐसे में सभी सर्कल, डिवीजन और सब-डिवीजन स्तर के अधिकारी तत्काल प्रभाव से कार्य में तेजी लाएं और लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करें। निर्देशों में यह भी कहा गया है कि जिन सर्कलों में ठोस और मापनीय सुधार नहीं दिखेगा, उनके विरुद्ध प्रशासनिक समीक्षा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
प्रमुख समीक्षा बिंदु
बैठकों में प्रमुख विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। इनमें बिलिंग दक्षता, टी एंड डी लॉस, ए टी एंड सी लॉस तथा आरआईबी, डिफॉल्टर उपभोक्ताओं से बकाया राशि की वसूली, पीडीसीओ साइटों के सत्यापन, एलआरए कार्रवाई, बिजली चोरी रोकथाम लक्ष्य, शहरी व आरडीएस फीडरों के लॉस, एफटूओके केस, एचटी एवं एलटी सीटी ओके प्रतिशत तथा सीएम टूल अपवाद, बिलिंग शिकायतों की लंबित संख्या, ‘मेरा गांव जगमग गांव’ एवं पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति, एचईआरसी से जुड़े मुद्दे एवं मीटर बॉक्स की अनियमितताएं, असुरक्षित पोल व लाइन शिफ्टिंग संबंधी सरकारी निर्देश, जन संवाद, सीएम विंडो, नए कनेक्शन व एचईपीसी पोर्टल पर लंबित प्रकरण, 11 केवी एवं 33 केवी फीडरों की ट्रिपिंग, सैफीध् सैदी, सीजीआरएफ मामलों का क्रियान्वयन, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर एवं दुर्घटनाएं, ऑडिट, एमएंडपी, एनर्जी ऑडिट के एलओआर केस, ट्रांसफार्मर, लाइन व सब-स्टेशन का प्रिवेंटिव मेंटेनेंस आदि बिंदु थे।
डिफॉल्टर राशि में 10 प्रतिशत कमी अनिवार्य
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि मार्च 2025 की तुलना में मार्च 2026 तक कनेक्टेड एवं डिस्कनेक्टेड उपभोक्ताओं की बकाया राशि में कम से कम 10 प्रतिशत की कमी सुनिश्चित की जाए। साथ ही सरकारी एवं निजी उपभोक्ताओं की बकाया राशि की अलग-अलग एवं श्रेणीवार (डीएस, एलटीएस, एचटीएस, कृषि आदि) समीक्षा की जाएगी।
पीएम सूर्य घर योजना पर विशेष फोकस
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत नेट मीटरिंग के लिए मीटरों की खरीद मुख्य अभियंता, एमएम के निर्देशानुसार की जाएगी तथा सभी आरटीएस मामलों की 100 प्रतिशत एंट्री सीसीबी में सुनिश्चित कर बिलिंग की जाएगी
सख्त प्रशासनिक नियंत्रण के निर्देश
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार मुख्य अभियंता (वाणिज्य), डीएचबीवीएन ने इस संबंध में जारी निर्देशों को अत्यंत आवश्यक श्रेणी में रखा है। सभी एसई, एक्सईएन एवं एसडीओ को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कड़ा प्रशासनिक नियंत्रण रखने तथा 31 मार्च तक सभी परिचालन मानकों में स्पष्ट एवं मापनीय सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि परिचालन कमियों, विशेषकर बकाया वसूली में ढिलाई, से निगम की वित्तीय स्थिति और सार्वजनिक छवि प्रभावित हुई है। अतः सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर वार्षिक लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए समन्वित एवं गंभीर प्रयास करें।
एडवोकेट विनय यादव ने जन्मदिन पर गोशाला में जाकर गायों की सेवा की और प्रसाद खिलाया
रेवाड़ी, 01 मार्च, अभीतक: केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के समर्थक एडवोकेट विनय यादव ने आज अपने जन्मदिन के मौके पर रामपुरा आश्रम गोशाला में जाकर गायों की सेवा की ओर प्रसाद खिलाया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निजी सचिव कैप्टन भोलाराम, उपाध्यक्ष जीतू चेयरमैन, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव टीट, प्रिंसिपल सतीश यादव धवाना, प्रदीप ठेकेदार नारायणपुर सरपंच चेतन अहरोद, सरपंच अशोक मामडिया, सरपंच हेमंत नंगली गोधा और भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य संदीप यादव प्राणपुरा ओर धर्मवीर बासदूदा आदि मौजूद रहे।