Haryana Abhitak News 02/03/26

https://www.facebook.com/share/v/1HAytHZx7j

https://www.facebook.com/share/v/17Pmz9M4nU

https://www.facebook.com/share/v/16wMeEwkFk

https://www.facebook.com/share/v/1JB2yBBkhs

https://www.facebook.com/share/v/1AhyRN8n7K

पति ने होली के दिन 8 गोलियां मारकर की पत्नी की हत्या
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: हत्या के मामले में जल से पैरोल पर आए एक व्यक्ति द्वारा गंाव बिरधाना में होली के दिन सायंकाल 8 गोलियां मारकर अपनी पत्नी की हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना की सूचना के बाद सदर पुलिस, सीआईए, एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जटाने के उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर नागरिक अस्पताल शवगृह भेज दिया। हत्या के असली कारणों का देर रात तक खुलासा नहीं हो पाया था। लेकिन ग्रामीणों का कहना है सम्भवतः घरेलू कलह या फिर चरित्र पर शक के चलते आरोपी संजय द्वारा अपनी पत्नी अंजलि की गोली मार कर हत्या की गई होगी। आरोपी संजय करीब चार वर्ष पूर्व गांव दुजाना में एक हत्या के आरोप में जेल से पैरोल पर आया था। बताया जाता है कि नवंबर के बाद से वह फरार चल रहा है। दुजाना में 4 साल पूर्व हुई हत्या के आरोप में संजय, उसका पिता मुख्तार सिंह के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी जेल में थे लेकिन संजय की पत्नी व करीब 6 वर्षीय बेटा घर में रहते थे। कहा जा रहा है कि संजय को संभवतः अपनी पत्नी के चाल चलन पर शक था। इसी के चलते गांव के चैक पर अंजलि को 8 गोलियां मारी, जिसमें अंजलि की मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी की हत्या के बाद पति मौके से फरार हो गया। हत्या के असली कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस व ग्रामीणों का कहना है कि जांच के उपरांत ही हत्या के असली कारणों की जानकारी हो पाएगी।

संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में होली का उमंग: परंपरा और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा उत्सव
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में होली का त्योहार अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहाँ एक ओर रंगों की छटा बिखरी थी, वहीं दूसरी ओर विद्यालय ने अपनी वर्षों पुरानी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। संस्कारम पब्लिक स्कूल के लिए पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता केवल एक दिन का संकल्प नहीं, बल्कि एक स्थापित परंपरा है। यहाँ हर वर्ष की तरह इस बार भी रासायनिक रंगों (केमिकल कलर्स) का पूर्णतः बहिष्कार किया गया। स्टाफ सदस्यों ने पूरी तरह से हर्बल और प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया। इसके अतिरिक्त, जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में श्सूखी होलीश् खेलने की परंपरा को आगे बढ़ाया गया, जो कि प्रकृति के प्रति स्कूल की गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उत्सव का मुख्य आकर्षण संस्कारम ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. महिपाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। चेयरमैन डॉ. महिपाल ने विद्यालय के शिक्षक और स्टाफ सदस्यों के बीच पहुँचकर उनके साथ होली का आनंद लिया। उन्होंने एक परिवार के मुखिया के रूप में सभी के साथ घुल-मिलकर खुशियाँ साझा कीं। चेयरमैन का यह मिलनसार और सरल व्यवहार स्टाफ के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा, जिससे विद्यालय परिसर में भाईचारे का एक अद्भुत वातावरण बन गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. महिपाल ने होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, ष्होली रंगों का त्योहार है, लेकिन इसकी असली खूबसूरती आपसी प्रेम और हंसी-खुशी में छिपी है। आज जिस तरह आप सभी ने मिलकर यह त्योहार मनाया है, वह संस्कारम परिवार की एकता का प्रमाण है। मेरी कामना है कि आप सभी के जीवन में भी ऐसे ही सुखद रंग और खुशियाँ बनी रहें। होली की बहुत-बहुत बधाई!” पूरे दिन कैंपस में उमंग का वातावरण रहा। स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलाया और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। संस्कारम पब्लिक स्कूल का यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि यदि नेतृत्व सहज और मिलनसार हो, तो अनुशासन और उल्लास साथ-साथ चल सकते हैं।

बेरी गेट स्थित शिव मंदिर मंदिर के सामने पूजन करती महिलाएं

महिलाओं ने होलिका पूजन कर की संतान की दीर्घायु की कामना
सनातन धर्म में होलिका दहन का विशेष महत्व है: सुनील

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: होली भारत में हिंदुओं का बहुत बड़ा पर्व है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस बार 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लग रहा हैं जिसके कारण रंग बिरंगी होली चार मार्च को खेली जाएगी। होलिका दहन 2 मार्च को और 4 मार्च को रंगों वाली खेली जाएगी। जिलाभर में सोमवार को होलिका पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होलिका दहन के लिए लकडियों, कंडे आदि एकत्रित किए गए थे। प्रातरू से ही होलिका पूजन के लिए महिलाओं का तांता लगना शुरु हो गया था। महिलाएं परंपरागत वेशभूषा में होलिका पूजन करने के लिए पहुंची। होलिका दहन के दिन सोमवार को शहर में कई स्थानों पर महिलाओं द्वारा होली का पूजन अर्चन किया गया। पूजा के दौरान महिलाओं ने कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और नई फसल के दाने अर्पित किए। कई स्थानों पर सामूहिक रूप से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। बेरी गेट शिव मंदिर शिव मंदिर के देवाचार्य सुनील दत शास्त्री ने बताया कि हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। सनातन धर्म में होलिका दहन का खास महत्व है। मान्यता है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्ति का प्रतीक हैं। शिव मंदिर के सामने महिलाओं ने होलिका की विधिवत रुप से पूजा-अर्चना की और अपनी संतानों की दीर्घायु के लिए होलिका से कामना भी की। छोटे बच्चे काजू, किशमिश, नारियल व मेवों से बनी मालाएं पहनकर पूजा-अर्चना के लिए आए। उनकी माताओं ने बच्चों का होलिका पर माथा भी टिकवाकर प्रार्थना की। महिलाओं ने होलिका का व्रत भी रखा और घरों में पकवान आदि भी बनाए। बाजारों में उपलों की मालाओं की भी खूब बिक्री हुई। उपलों से बनी इन मालाओं को होलिका को अर्पित किया गया। बाजारों में भी होली पर्व की धूम दिखाई दी। पिचकारी, गुलाल से शहर का मुख्य बाजार में रौनक दिखाई दी। बच्चों ने पिचकारियां व गुब्बारे आदि भी खूब खरीदे। होलिका दहन को छोटी होली के नाम से जाना जाता हैं।
चार मार्च को खेली जाएगी रंग-बिरंगी होली
चार मार्च को रंग-बिरंगे गुलाल व पिचकारियों से होली खेली जाएगी। इसे धुलेंडी भी कहा जाता है। लोगों ने इसके लिए पूरी तैयारियां कर ली है। बाजारों में खरीददारी की खूब भीड़ दिखाई दी। धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं भी सामूहिक रुप से होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े स्तर पर कर रही हैं। जिला प्रशासन ने भी लोगों से आग्रह किया है कि वे हर्बल रंगों से ही होली खेलें। केमिकल युक्त रंग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। प्रशासन ने लोगों से यह आग्रह भी किया है कि वे पानी से होली न खेलें। इससे जहां पानी की बर्बादी होती है, वहीं पानी के गुब्बारों से आंखों को भी नुकसान पहुंचता है। प्रशासन ने लोगों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि होली आपसी भाईचारे का त्यौहार है।

प्रदेश की समृद्धि व प्रगति का बजट: औमप्रकाश धनखड़
खेती किसानी सहित हर क्षेत्र को आगे बढ़ाने वाला बजट
राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने प्रदेश को बजटीय अनुशासन में संतुलित बजट देने पर जताया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार
पार्टी के घोषणा पत्र को बजटीय प्रावधानों के तहत आगे बढ़ाया – बोले धनखड़
जिला पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं संग सुना मुख्यमंत्री का बजट संबोधन

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी ने बतौर वित्त मंत्री वर्ष 2026-27 के लिए दस प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ प्रदेश की समृद्धि और प्रगति का बजट विधानसभा में प्रस्तुत किया है। हर क्षेत्र की प्रगति पर फोकस किया गया बजट है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने शानदार बजट देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया है। धनखड़ ने कहा कि 28 हजार 205 करोड़ रूपये का पूंजीगत व्यय है जो प्रदश्ेा के विकास को नई गति प्रदान करेगा। कृषि क्षेत्र में बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम नाम से नया निगम बनाया जाएगा ताकि टयूबलों के कनेक्शन जल्द जारी किए जा सकें। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने जिला पार्टी कार्यालय में मुख्यमंत्री का बजट संबोधन सुनने उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए यद्द बात कही। धनखड़ ने कहा कि बजट में खेती किसानी के हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए अनुदान आधारित योजनाओं का विस्तार किया गया है। देसी कपास, प्राकृतिक व जैविक खेती को बढ़ावा दिया गया है। बागवानी में फलों की खेती खराब होने पर 50 हजार रूपये और मसाले की खेती खराब होने पर 40 हजार रूपये मुवावजा देने का प्रावधान किया गया है। धनखड़ ने कहा कि गुरूग्राम से झज्जर तक छह लेन का सडक मार्ग, झज्जर में खेल स्टेडियम, बहादुरगढ़ के ढाचागत विकास के लिए अलग बजटीय प्रावधान विशेष सक्षम फंड सहित प्रदेश के हर क्षेत्र के विकास को गति देने का काम मुख्यमंत्री ने किया है। एआई, फयूचर विभाग, हर जिले में मैडिकल कॉलेज, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में बजट बढ़ोतरी, एक लाख 80 हजार रूपये तक वार्षिक आय वाली बहनों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ सहित अनेक ऐसे निर्णय लिए हैं, जिनका हमारी पार्टी ने विधान सभा चुनावों में अपने घोषणा पत्र के माध्यम से जनता से वादा किया था। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन करते हुए निवेश को बढ़ावा देने वाला बजट दिया है जो विकसित हरियाणा के संकल्प को आगे बढ़ाएगा। धनखड़ ने कहा कि मिडिल ईस्ट में युद्ध सभी के लिए चिंता का विषय है। सभी ने युद्ध को रोकने की अपील की है। पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में भारतीय नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित निकालने के लिए बड़े स्तर पर कार्य चल रहा है। एक अन्य सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस एक कमजोर शरीर की तरह हो गई है। उन्होंने कहा कि कमजोर शरीर में बीमारियां ज्यादा आती हैं। नेतृत्व की कमजोरी से कांग्रेस और भी कमजोर होगी। शराब घोटाले और प्लांट आवंटन घोटाले के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि अभी अंतिम निर्णय नहीं हैं। जांच एजेंसियों को ऊपरी अदालतों में जाने का अधिकार है। बाकि जनता जर्नादन जानती है कि किस तरह शराब कारोबारियों को लाभ पहुंचाया गया और किस को प्लॉट मिले थे। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री रवि बराही व दया किशन जांगड़ा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को होली के पावन पर्व की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का बजट संबोधन सुना।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिला वासियों को होली और फाग की दी शुभकामनाएं’
शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’
आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं रंगों का त्योहार’

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने रंगों के पावन पर्व होली एवं फाग के अवसर पर सभी जिलावासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक पर्व है, जिसे सभी नागरिक एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से मनाएं।पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा चैकी प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने, सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने और छेड़खानी जैसी हरकतों में शामिल पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी एवं त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए 27 ईआरवी (म्त्ट-27), 58 राइडर (त्पकमत-58), 34 नाके तथा 32 पेट्रोलिंग पार्टियां सक्रिय रूप से तैनात की गई हैं। प्रमुख चैक-चैराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी की गई है। घनी आबादी वाली कॉलोनियों और संभावित विवादित स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु झज्जर और बहादुरगढ़ में विभिन्न स्थानों पर एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर हुड़दंग करने वाले दोपहिया चालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रमुख स्थानों पर महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि छेड़खानी जैसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जा सके।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस पूरी मुस्तैदी और तत्परता के साथ तैनात है। प्रत्येक थाना स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल एवं आवश्यक संसाधन रिजर्व रखे गए हैं, ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कानून का पालन करें, अफवाहों से बचें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7056667275, 7056667276 एवं 01251-277132 पर संपर्क करें।

भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय 27 फरवरी 28 फरवरी व 1 मार्च अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर तेलांगना में सम्पन्न
बहादुरगढ़, 02 मार्च, अभीतक: भारतीय किसान संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा भाग्यनगर तेलंगाना में संपन्न हुई। जिसमें देश भर से 37 प्रांतों से किसान संघ के प्रांत स्तर के पदाधिकारी शामिल हुये। प्रतिनिधि सभा में पारित प्रस्ताव के संबंध में जानकारी देते हुये अखिल भारतीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने बताया कि गौ आधारित जैविक कृषि व गौ कृषि वाणिज्यम् को बढावा देने तथा देशी नस्ल के गौवंश विकास के लिये भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में प्रस्ताव पास किया गया है जिसमें गौवंश के लिंग नियंत्रण पद्धति को रोकने तथा देशी नस्ल के गौवंश के विकास की बात कही गई है। श्री मिश्र ने बताया कि भारतीय गौवंश नस्लें जलवायु अनुकूलता, सर्वाधिक दूध पौष्टिकता, रोग प्रतिरोधकता क्षमता, गोबर व गौ मूत्र में मौजूद लाभदायक जीवाणुओं की दृष्टि से भू सुपोषण के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसलिये किसान संघ की मांग है कि देश भर में गौवंश संपदा को लुप्त करने वाली सैक्स सार्टेड सीमेन तकनीकि (लिंगानुसार वगीकृत वीर्य तकनीकद) का उपयोग बंद किया जाये। निराश्रित बछड़ों की समस्या का समाधान प्रबंधन से संभव है न कि गौवंश को लुप्त करके। कदापि देशी गौवंश नस्ल के लुप्त होने पर गौवंश विविधता को पुनः वापिस लाना संभव नहीं होगा। श्री मिश्र ने आगे बताया कि गौ कृषि वाणिज्यम् को केंद्रित रख अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में कार्यक्रम की रचना तैयार की गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय संपर्क प्रमुख रामलाल जी, प्रांत प्रचारक श्रीधर जी, अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह सहित अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार- दिनेश कुलकर्णी
समापन सत्र को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी ने कहा कि देश व दुनिया की समस्याओं का समाधान देने वाला हमारा विचार है। गौ कृषि वाणिज्यम् हमारी कृषि अर्थव्यवस्था का आधार है। इसके लिये सफल मॉडल हमें समाज के सामने रखने की जरूरत है। श्री कुलकर्णी ने कहा कि ग्राम समिति के कार्यकर्ता ही हमारे संगठन का आधार हैं, कार्यक्रम की नहीं कार्यकर्ता की चिंता करें। उन्होंने आत्मीय व्यवहार के साथ कार्यकर्ता के संभाल करने की बात अपने उद्बोधन में कही। श्री कुलकर्णी ने कहा कि हमें श्मैंश् नहीं श्हमश् के भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिये।
स्वर्ण जयंती वर्ष में एक लाख गांवों तक विस्तार करेगा किसान संघ । के. साईं. रेड्डी’ अखिल भारतीय अध्यक्ष
किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष के. साई. रेड्डी ने संगठनात्मक, आंदोलनात्मक व रचनात्मक आयामों के कार्य में वृद्धि करने की बात कहते हुये कहा कि आगामी स्वर्णजयंती वर्ष को लेकर संगठन को एक लाख गांवों तक विस्तार किया जायेगा।
आने वाले दो साल में हरियाणा प्रदेश के हर जिले में जैविक मॉडल बनेंगे – सतीश छिकारा प्रदेश अध्यक्ष
भारतीय किसान संघ की प्रतिनिधि सभा में हरियाणा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने गौ कृषि वाणिज्य के तहत डाबोदा खुर्द में गौ आधारित जैविक खेती मॉडल के बारे में बताया ओर कहा कि आज 100 में से 70 प्रतिशत मृत्यु हार्ट अटैक ओर कैंसर से होती है और ये दोनों बीमारियां जहर युक्त खाने से होती है इस लिए एक न एक दिन हमे गौ आधारित जैविक खेती पर जाना ही पड़ेगा और हरियाणा प्रदेश इस की पहल कर चुका है और भविष्य में हर जिले में डाबोदा खुर्द जैसे मॉडल स्थापित करने का प्रयास करेगा ताकि धरती माता, पर्यावरण, जीवों का जीवन, जल, खाद पर सब्सिडी और किसान को बचाया जा सके।

35400 मूल वेतन मांग रू मंत्रीमंडल के पुराने फैसले को लागू करने की मांग तेज, लिपिकों का वेतन 35,400 रुपये करने पर अड़ा एचएमएसए
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों और विश्वविद्यालयों में कार्यरत मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने एक बार फिर 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू करने की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा दिया है। हरियाना मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो राज्यव्यापी तीखा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। संगठन के प्रदेशाध्यक्ष हितेंद्र सिहाग, महासचिव जगमिंदर सिंह और महिला सब कमेटी संयोजक मुकेश खरब ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि भाजपा के 2014 के चुनावी संकल्प पत्र और 25 अगस्त 2014 के हरियाणा कैबिनेट के निर्णय के अनुसार लिपिक मूल वेतन 35,400 रुपये, सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर का 39,900 रुपये, सहायक और स्टेनोग्राफर का 44,900 रुपये, उपाधीक्षक का 47,600 रुपये तथा अधीक्षक का 56,100 रुपये निर्धारित होना चाहिए। नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों से कर्मचारियों को उनके वैधानिक हक से वंचित रखा जा रहा है, जबकि विधायकों और जनप्रतिनिधियों के वेतन एवं भत्तों में कई बार बढ़ोतरी हो चुकी है। बढ़ती महंगाई के इस दौर में कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है और परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अपने ही मंत्रीमंडल के फैसले को लागू नहीं कर रही, जो कर्मचारियों के साथ अन्याय है।’संगठन ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती तो आंदोलन अनिवार्य हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में भी क्लर्क एसोसिएशन और मिनिस्ट्रीयल स्टाफ ने इसी मांग को लेकर हड़तालें और प्रदर्शन किए हैं, जिसमें मूल वेतन को 19,900 से बढ़ाकर 35,400 करने की मांग प्रमुख रही है। कर्मचारी संगठन इसे 7वें केंद्रीय वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स लेवल-6 के अनुरूप मानते हैं। हरियाणा सरकार ने 7वें वेतन आयोग की सिफारिशें आंशिक रूप से लागू की हैं, जैसे महंगाई भत्ता (डीए) में बढ़ोतरी, लेकिन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के पदों के मूल वेतनमान में लंबित मांग अभी अनसुलझी है। संगठन ने मांग की है कि पुराने कैबिनेट निर्णय को तुरंत लागू किया जाए ताकि कर्मचारियों को न्याय मिल सके।’

यूएचबीवीएन परिसर व सरकारी दफ्तरों के आसपास 200 मीटर क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन पर प्रतिबंध: डीसी
धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत आदेश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन द्वारा यूएचबीवीएन, झज्जर परिसर में प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर जिला मजिस्ट्रेट एवं उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने संभावित कानून-व्यवस्था स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी की है। आदेश के अनुसार झज्जर जिले में स्थित यूएचबीवीएन परिसर तथा अन्य सरकारी परिसरों के 200 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, सभा, मार्च, तंबू लगाने या अवरोधक गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक सेवाओं में बाधा डालने, बिजली निगम के कार्यों में हस्तक्षेप करने तथा अधिकारियों-कर्मचारियों की आवाजाही प्रभावित करने का कोई भी प्रयास वर्जित होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर भी रोक रहेगी। आदेश के तहत प्रतिबंधित क्षेत्रों में शस्त्र, गोला-बारूद, लाठी-डंडे, धारदार हथियार (म्यान में रखे कृपाण को छोडकर) तथा किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थ ले जाना भी पूर्णतरू प्रतिबंधित किया गया है। डीसी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि सरकारी प्रतिष्ठानों और महत्वपूर्ण संस्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए तथा किसी भी गैरकानूनी सभा या अवैध संरचना को तुरंत हटाया जाए, ताकि आवश्यक सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस, सशस्त्र बल, होमगार्ड एवं अधिकृत सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 सहित अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी यह आदेश 2 मार्च 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा।

झज्जर में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई के लिए बिजली अदालत आज
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा अधीक्षण अभियंता कार्यालय में 03 मार्च मंगलवार को उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक एवं बिजली अदालत का आयोजन किया जाएगा। उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक किया जाएगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता ऑपरेशन सर्कल झज्जर की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की (बिजली चोरी संबंधी शिकायतों को छोडकर) अन्य शिकायतों को झज्जर कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का निवारण किया जाएगा। यदि कोई उपभोक्ता कार्यकारी अभियंता या एसडीओ की कार्यवाही से संतुष्ट नहीं है, तो वह चेयरमैन और अधीक्षण अभियंता के समक्ष अपनी बात रख सकता है।

दहेज निषेध विषय पर कानूनी जागरूकता शिविरों का आयोजन 5 से 10 मार्च तक
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झज्जर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी -कम सचिव के निर्देशानुसार दहेज निषेध विषय पर कानूनी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न गांवों में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशों की अनुपालना में आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 15 दिसंबर 2025 को पारित निर्णय के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा 5 मार्च को रेवाड़ी-खेड़ा व भदाना, 6 मार्च को सुबाना व ढाकला, 9 मार्च को बरानी व लुक्सर तथा 10 मार्च को तलाव व बाबरा गांव में शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन को दहेज निषेध कानून, महिलाओं के अधिकारों तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी, ताकि समाज में जागरूकता बढ़े और दहेज प्रथा जैसी सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने नागरिकों से इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम का लाभ उठाने की अपील की है।

परीक्षाओं में किसी प्रकार की अनियमिताएं बर्दाश्त नहीं: एसडीएम
एसडीएम रेणुका नांदल ने गांव डीघल स्थित परीक्षा केंद्र का किया औचक निरीक्षण

बेरी, 02 मार्च, अभीतक: उपमंडल में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के नकल रहित संचालन के लिए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में उपमंडल प्रशासन मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। बोर्ड परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन को लेकर एसडीएम रेणुका नांदल ने सोमवार को डीघल स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम रेणुका नांदल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि नकल रहित परीक्षा संचालन के लिए जीरो टॉलरेंस पर काम करें। अगर कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो तुरंत एक्शन लें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर कोई भी अवांछित गतिविधि नहीं होने दी जाए, नकल रहित परीक्षा का संचालन कराना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त सभी अधिकारी और कर्मचारी ईमानदारी और सत्यनिष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के सख्त निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति परीक्षा केंद्र की सीमा में ना घुसे यह सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा केंद्र की निर्धारित सीमा में झुंड बनाकर खड़े होने वाले लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई करें।
एसडीएम बेरी रेणुका नांदल।

एसडीएम ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कमियों के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

बहादुरगढ़, 02 मार्च, अभीतक: उपमंडल अधिकारी (नागरिक) अभिनव सिवाच ने सोमवार को शहर स्थित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों के साथ अस्पताल परिसर के सभी चारों ब्लॉकों का विस्तृत दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं, साफ-सफाई व्यवस्था, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाएं तथा मरीजों को दी जा रही अन्य सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मौके पर ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम अभिनव सिवाच ने कहा कि निरीक्षण का उद्देश्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निरीक्षण के दौरान जो भी समस्याएं सामने आई हैं, उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं और प्राथमिकता के आधार पर सभी कमियों को दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि किसी भी मरीज को उपचार या जांच संबंधी सुविधा प्राप्त करने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसी उद्देश्य से नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माणाधीन ब्लॉक का भी जायजा लिया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. मंजू कादयान, एसएमओ डॉ. विनय देशवाल सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

वन क्षेत्रों की पहचान पर्यावरण संरक्षण के लिए बेहद जरूरी : डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में जिला भर में वन जैसे क्षेत्रों की पहचान को लेकर बैठक आयोजित

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में वन क्षेत्रों की पहचान से संबंधित विवरणों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विषय पर विस्तार से चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश गए। डीसी ने कहा कि वन जैसे क्षेत्रों की पहचान पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण विषय है, इसलिए इस प्रक्रिया को गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए उपलब्ध राजस्व रिकॉर्ड, सैटेलाइट मैप, विभागीय अभिलेख तथा फील्ड रिपोर्ट का सूक्ष्म परीक्षण सुनिश्चित करें, ताकि चिन्हित किए जाने वाले क्षेत्रों की स्थिति स्पष्ट और तथ्यात्मक रूप से प्रमाणित हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चिन्हांकन की प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की विसंगति से बचने के लिए संयुक्त निरीक्षण भी आवश्यकतानुसार किया जाए तथा प्रत्येक चरण का उचित दस्तावेजीकरण किया जाए। उपायुक्त ने कहा कि वन क्षेत्रों से सम्बंधित रिपोर्ट को समयबद्ध रूप से अंतिम रूप देते हुए उच्च स्तर पर भेजा जाए, जिससे आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सके। डीसी ने यह भी निर्देश दिए गए कि वन जैसे क्षेत्रों की पहचान से संबंधित सभी आंकड़ों को एकीकृत प्रारूप में संकलित किया जाए और यदि किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा आती है तो उसे तुरंत जिला प्रशासन के संज्ञान में लाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा और सभी विभाग निर्धारित समयसीमा का पालन सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ऐसे क्षेत्रों की सही पहचान अत्यंत आवश्यक है। इससे भविष्य की योजना निर्माण प्रक्रिया में भी सहायता मिलेगी और विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संतुलन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इस अवसर पर डीसीएफ साहिती रेड्डी, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह, बीडीपीओ भारती व अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

एनएसपी पोर्टल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदनों के सत्यापन कार्य में तेजी लाएं विभाग: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की एनएसपी पोर्टल से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा
पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप और ओबीसी, ईबीसी व डीएनटी पीएम यशस्वी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना को लेकर दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा उन्हें वित्तीय सहायता उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और पात्र छात्रों को प्रक्रिया के बारे में सरल एवं पारदर्शी तरीके से जानकारी दें। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए संचालित पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में योजना की प्रगति, प्राप्त आवेदनों, सत्यापन की स्थिति तथा लंबित मामलों की विस्तार से समीक्षा की गई। छात्रवृत्ति के लिए एससी वर्ग के कुल 1787 आवेदन तथा पिछड़ा वर्ग के 1155 बच्चों के आवेदन प्राप्त किए गए हैं। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के सत्यापन कार्य में तेजी लाई जाए।उन्होंने कहा कि सत्यापन प्रक्रिया में अनावश्यक देरी किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए इस कार्य को गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी शिक्षण संस्थान पात्र विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करें। विद्यार्थियों को दस्तावेज अपलोड करने, बैंक खाते से संबंधित जानकारी सही भरने तथा अन्य औपचारिकताओं को समय पर पूरा करने के लिए मार्गदर्शन दिया जाए, ताकि आवेदन निरस्त होने की स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्रवृत्ति योजनाएं सामाजिक समानता को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इन योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है, जिससे उनका भविष्य सशक्त होता है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होती है। इसलिए सभी अधिकारी इस कार्य को मिशन मोड में पूरा करें और नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करते रहें। इस दौरान सीटीएम नमिता कुमारी, डीईओ रतिंद्र कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

डीसी झज्जर, स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

डीसी ने जिला वासियों को दी फाग उत्सव की बधाई
आपसी भाईचारे के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाने से बढ़ती है पर्व की गरिमा – डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बुधवार 04 मार्च को मनाए जाने वाले रंगों के त्यौहार धुल्हंडी की जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। रंगों के पर्व दुल्हंडी के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में डीसी ने जिलावासियों से अनुरोध भी किया कि नफरत व कटुता को खत्म करें ताकि समाज में भाईचारा व एकता की भावना का विकास हो। उन्होंने कहा कि जल बर्बाद न करें और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि रंगों के त्यौहार होली को आपसी भाईचारा व उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष महत्व है। सभी त्यौहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि होली के उपलक्ष्य में अक्सर जिला में दंगल व अन्य कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इन आयोजनों में भागीदारी करने से भी पर्व की गरिमा बढ़ती है। उन्होंने दुल्हेंडी को लेकर जिला निवासियों विशेषकर नौजवानों से आह्वान करते हुए कहा कि नशा करके वाहन न चलाएं व हुड़दंग न मचाएं, एक दूसरे के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाएं। किसी भी पर्व की गरिमा सौहार्द से बनती है। ऐसे में सभी जिलावासी दुल्हंडी पर उमंग व उल्लास के साथ पर्व की शोभा बढ़ाए।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

अधिकारी समाधान शिविर की हर शिकायत का यथाशीघ्र करें उचित निपटारा: डीसी
एक छत के नीचे सभी विभागों से संबंधित हर शिकायत के तुरंत निपटारे के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे समाधान शिविर

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविर में प्राप्त हर शिकायत का यथाशीघ्र उचित निपटारा सुनिश्चित करें। समाधान शिविर में हर विभाग से संबंधित हर शिकायत का एक छत के नीचे तुरंत निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है। डीसी स्थानीय लघु सचिवालय स्थित सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी दिनेश कुमार, एक्सईन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य गौरव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा हर सोमवार व वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय एवं बहादुरगढ़, बेरी व बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे समाधान शिविरों की शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिक से संवाद करें। अधिकारी नागरिक को शिकायत निपटारे के लिए विभाग द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी देकर संतुष्ट करें, ताकि शिकायत का स्थायी समाधान हो सके।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने जिला वासियों को होली और फाग की दी शुभकामनाएं’
शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग करने और छेड़खानी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई’
आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं रंगों का त्योहार’

झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: झज्जर की पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने सभी जिलावासियों को रंगों के पावन पर्व होली और फाग की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है। सभी नागरिक एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस पर्व को शांतिपूर्ण और गरिमामय तरीके से मनाएं। होली पर्व के दौरान जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी थाना प्रबंधकों, अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों तथा चैकी प्रभारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट कहा है कि शराब पीकर वाहन चलाने, हुड़दंग मचाने और सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी एवं त्वरित कार्रवाई की जाएगी।जिले के प्रमुख चैक-चैराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नाकाबंदी की गई है। घनी आबादी वाली कॉलोनियों और संभावित विवाद वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए बहादुरगढ़ और झज्जर में अलग-अलग स्थानों पर एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों तथा साइलेंसर से पटाखे जैसी आवाज निकालकर हुड़दंग करने वाले दोपहिया चालकों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रमुख चैक-चैराहों पर महिला पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, ताकि छेड़खानी जैसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाई जा सके।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक थाना में पर्याप्त पुलिस बल और आवश्यक संसाधन रिजर्व रखे गए हैं।उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे कानून का पालन करें, अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन पर संपर्क करें। आइए, हम सब मिलकर इस होली को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और आनंदमय बनाएं।

मादक पदार्थ स्मैक, हेरोइन 2.08 ग्राम के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 02 मार्च, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक व्यक्ति को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबु किया गया। एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक दिनकर ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम थाना सदर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जतिन निवासी शेखपुर जिला झज्जर नशीला पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। जो अभी नशीला पदार्थ लिए हुए बादली रोड नजदीक गोधन सेवा समिति गौशाला बहादुरगढ़ एरिया के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान उपरोक्त के तौर पर हुई। पकड़े गये व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 2.08 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

बहादुरगढ़ में बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए बिजली अदालत मंगलवार को
बहादुरगढ़, 02 मार्च, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) द्वारा कार्यकारी अभियंता कार्यालय बहादुरगढ़ में आज (03 मार्च मंगलवार) को बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। सुबह 11 बजे से एक बजे तक बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन होगा। यह अदालत फोरम के चेयरमैन एवं बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता बहादुरगढ़ की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों को बहादुरगढ़ कार्यालय में सुना जाएगा। इस दौरान (बिजली चोरी की समस्याओं को छोडकर) बिजली बिल, कनेक्शन और अन्य तकनीकी समस्याओं से जुड़े परिवादों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार फरवरी माह की 10, 17 व 24 तारीख को भी बिजली अदालत व उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं स्वरोजगार के लिए करें प्रेरित: सीईओ
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

रेवाड़ी, 02 मार्च, अभीतक: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं हरियाणा राज्य ग्रामीण आजिविका मिशन (एचएसआरएलएम) के मिशन निदेशक राहुल मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लाइन विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजन किया गया।
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए स्वयं सहायता ग्रुप को सरकारी योजनाओं से जोडकर उनकी आजीविका को सुदृढ़ किया जाए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं को प्रेरित किया जाएं ताकि वे ज्यादा से ज्यादार सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके और लखपत्ती दीदी बन सके। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता ग्रुप के सदस्यों को ऋण सुविधा व प्रशिक्षण दिया जाए ताकि वे योजनाओं का लाभ उठा सके। राहुल मोदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हरियाणा रोडवेज बस स्टैंड रेवाड़ी पर एचएसआरएलएम समूह को दुकान उपलब्ध करवाई जाएं ताकि महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सके। उन्होंने लेबर व एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में नई कैंटीन खोलने के लिए उपयुक्त जगह का चयन किया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा समूह की महिलाएं अपनी आजीविका शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके। इसके अलावा उन्होंने आरएसईटीआई के निदेशक को निर्देश दिए कि स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया जाए ताकि वे कार्य करने में कुशल बन सके। उन्होंने महिला विकास निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एचएसआरएलएम के साथ समन्वय स्थापित करके स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को निगम की योजनाओं का लाभ दिलवाएं। सीईओ जिला परिषद ने कहा कि सांझा बाजार व बस स्टैंड शॉप के लिए स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सरकार के नियमानुसार चिन्हित करें ताकि आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाएं अपना रोजगार शुरू कर सकें और आत्मनिर्भर बन सके। बैठक में श्रम विभाग के सहायक निदेशक दिनेश, डीएचओ डॉ मंदीप यादव, आरएसईटीआई के निदेशक सीपी यादव, एचडब्ल्यूडीसी के जिला प्रबंधक राजकुमार, एचएसआईआईडीसी से अजीत, एचएसआरएलएम के डीपीएम आफताब अहमद सहित ब्लॉक मैनेजर मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत हरजीपुर की वार्डवार मतदाता सूची का प्रकाशन
नागरिक 9 मार्च तक दावा या आपत्ति करवा सकते हैं दर्ज

रेवाड़ी, 02 मार्च, अभीतक: नगराधीश-कम जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) खंड खोल जितेंद्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत हरजीपुर के वार्ड नंबर 3 के पंच पद के उपचुनाव 2026 के लिए वार्डवार मतदाता सूची का ड्राफ्ट तैयार किया जा चुका है। हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के अनुबंधों के अनुसार मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा द्वारा प्रकाशित मतदाता सूची अनुबंधों सहित विधानसभा (नियम 8(2)) के तहत खंड खोल की ग्राम पंचायत हरजीपुर की वार्डवार मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया जा चुका है। नगराधीश-कम जिला निर्वाचक अधिकारी (पंचायत) खंड खोल ने बताया कि ग्राम पंचायत हरजीपुर के वार्ड नंबर 3 के पंच पद के उपचुनाव के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूचियां निरीक्षण के लिए कार्यालय उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रेवाड़ी, कार्यालय नगराधीश कम जिला निर्वाचक अधिकारी रेवाड़ी, कार्यालय खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खोल व ग्राम पंचायत हरजीपुर कार्यालय में उपलब्ध है। इसके अलावा जिला प्रशासन रेवाड़ी की वेबसाइट तमूंतपण्हवअण्पद पर भी देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में किसी भी प्रविशिष्ट को संशोधित करने के लिए 3 मार्च से 9 मार्च सायं 4 बजे तक निर्धारित प्रपत्र में दावेध्आपत्ति लिखित रूप में दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि निश्चित तिथि व समय के पश्चात किए गए दावे व आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा

सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं होली पर्व: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला वासियों को होली पर्व की दी शुभकामनाएं

रेवाड़ी, 02 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला वासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार सौहार्द, भाईचारे एवं शांति के साथ मनाएं तथा पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखें। डीसी अभिषेक मीणा ने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रतीक पर्व है। इस अवसर पर रासायनिक रंगों के स्थान पर प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का उपयोग करें, ताकि स्वास्थ्य एवं पर्यावरण दोनों सुरक्षित रह सकें। उन्होंने नागरिकों से जल संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि होली खेलते समय पानी का मितव्ययिता से प्रयोग करें। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से आग्रह किया कि त्योहार के उल्लास में अनुशासन एवं मर्यादा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि से दूर रहें। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सभी मिलजुल कर प्रेम, सद्भाव व आपसी विश्वास के साथ रंगों का त्योहार मनाएं तथा जिले की समृद्ध परंपराओं को आगे बढ़ाएं।

समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायत सुनते एडीसी राहुल मोदी।

समाधान शिविर में समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से हो रहा निदान: एडीसी
एडीसी राहुल मोदी ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें

रेवाड़ी, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार और डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित कर आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निवारण करवाया जा रहा है। सोमवार को लघु सचिवालय रेवाड़ी स्थित सभागार में आयोजित किए समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने आमजन की शिकायतें सुनीं। एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि सोमवार और वीरवार को जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, ताकि समस्याओं का तत्परता से निवारण किया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे मिलकर अपनी समस्या का निवारण करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यालय स्तर पर समाधान प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है जहां समाधान शिविर की शिकायतों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एडीसी ने सरस्वती विहार फेस-2 में पेयजल की आपूर्ति न होने पर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पेयजल की सप्लाई दुरुस्त करने के निर्देश दिए। गांव शहबाजपुर खालसा में मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत पर एडीसी ने डीडीपीओ को जांच करते हुए कार्यवाही करने और गांव में उचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में पेंशन, परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, पुलिस, बिजली सहित अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुई जिनका एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करते हुए प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर नगराधीश जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पावन होली का रंगोत्सव’
जला दो मोह की लकड़ी, मिटा दो द्वेष का क्रंदन,
सजने दो सत्य की ज्वाला, महकने दो शुचि चंदन।
न केवल पर्व रंगों का, यह अंतस की शुद्धि है,
विजय है आज आस्था की, जहाँ नतमस्तक बुद्धि है।
धरा ने रूप बदला है, बसंती चोला ओढ़ा है,
प्रकृति ने शीत की जड़ता, का बंधन आज तोड़ा है।
श्नव-सस्येष्टिश् यज्ञ में, नवान्न की आहुति दे दो,
अग्नि के पावन मुख से, देव-आशीष तुम ले लो।
होलक का यह दिव्य भोग, तन-मन के दोष मिटाएगा,
ऋतु-सन्धि का यह पावक, नव-आरोग्य लाएगा।
होलिका मात्र नाम नहीं, यह रक्षक एक आवरण है,
प्रह्लाद भीतर का दाना, जिसका प्रभु में समर्पण है।
अहंकारी जो बनता है, वह अग्नि में जल जाता है,
जो श्हरिश् की ओट लेता है, वह अमृत तत्व पाता है।
चलो हम भी जला डालें, भीतर का दंभ और संशय,
प्रेम की जो बची राख, वही है विश्व की अक्षय।
मिटाकर ऊंच और नीच, गुलाल अब गाल पर मलिए,
परस्पर हाथ पकड़कर, प्रेम की राह पर चलिए।
नशा न हो बुराई का, न हो हुड़दंग की बातें,
सजी हों प्यार से सुबहें, धुली हों स्नेह से रातें।
टेसू के रंगों में देखो, संस्कृति की झंकार है,
मनोज वशिष्ठ की दृष्टि में, यही फागुन का सार है।
शुभता का वरदान मांगें, मंगल का संकल्प लें,
राष्ट्र के नवनिर्माण का, हम सब मिलकर कल्प लें।
होलिका की पवित्र लौ में, दुराग्रह सब स्वाहा हों,
मानवता के इस उत्सव में, हम सब अब हमराह हों।
मनोज वशिष्ठ
शिक्षाविद व साहित्यसाधक

रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की मासिक बैठक जल घर कार्यालय में संपन्न हुई
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: होली पर्व के अवसर पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ खंड झज्जर की मासिक बैठक पुरानी तहसील रोड स्थित जल घर कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता खंड झज्जर के प्रधान रमेश जाखड़ ने की तथा मंच संचालन सचिव राजबीर राहड़ ने किया। बैठक की शुरुआत में दिवंगत आत्माओंकृराजा डी.पी. के चाचा, मनोज हुड्डा की माता जी, जयपाल गुड्ढा के भाई एवं फायर ब्रिगेड में शहीद कर्मियों की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी पर वरिष्ठ साथी धर्मपाल अहलावत ने मांगों के समाधान हेतु हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने का प्रस्ताव रखा। जयपाल गुड्ढा व राजेंद्र जुलाना ने आम जनता के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाने की बात कही। प्रधान रमेश जाखड़ ने खंड की गतिविधियों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया कि साथियों की मांगों को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव राजबीर राहड़ ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में जिला वरिष्ठ प्रधान बलबीर यादव, हेडमास्टर बलबीर पंघाल, संरक्षक रामेश्वर बिरधाना, कृष्ण मलिक, विष्णु जांगड़ा, पूर्व प्रधान जयपाल गड्ढा, जे.पी. गुप्ता, राजेंद्र जुलाना व हेडमास्टर रमेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

श्रद्धा व सामाजिक संदेश के के साथ शुरू हुई 56वीं भिवानी से खाटू धाम पदयात्रा
श्री श्याम प्रेम मंडल के प्रधान भानु प्रकाश ने श्रद्धालुओं ने दिलाया नशा मुक्ति व जल संरक्षण का संकल्प
एक स्वस्थ और व्यसन-मुक्त समाज ही देश की प्रगति में दे सकता है योगदान: भानुप्रकाश शर्मा

भिवानी, 02 मार्च, अभीतक: हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयघोष और नीले रंग के ध्वजों की गूंज के बीच श्री श्याम प्रेम मंडल द्वारा आयोजित 56वीं वार्षिक पदयात्रा भिवानी से खाटू धाम के लिए रवाना हुई। भक्ति और सामाजिक सरोकार के अनूठे संगम वाली इस यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। यात्रा की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान और बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित करने के साथ हुई। इस वर्ष की यात्रा केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसमें एक मजबूत सामाजिक संदेश भी जोड़ा गया। श्री श्याम प्रेम मंडल के प्रधान भानु प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में यात्रा के प्रस्थान से पूर्व एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। यात्रा को हरी झंडी दिखाने से पहले श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए प्रधान भानु प्रकाश शर्मा ने समाज में फैल रही कुरीतियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपस्थित सभी श्याम भक्तों को नशा मुक्ति और जल संरक्षण की सामूहिक शपथ दिलाई। प्रधान भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि भक्ति का असली अर्थ केवल मंदिर जाना नहीं, बल्कि समाज को सुंदर बनाना भी है। आज की युवा पीढ़ी को नशे के जाल से बचाना और आने वाली पीढियों के लिए पानी की एक-एक बूंद को सहेजना ही बाबा श्याम की सच्ची सेवा होगी। प्रधान भानु प्रकाश शर्मा ने कहा कि मंडल का उद्देश्य यात्रा के माध्यम से गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ और व्यसन-मुक्त समाज ही देश की प्रगति में योगदान दे सकता है। साथ ही, गिरते भूजल स्तर को देखते हुए जल संरक्षण को उन्होंने आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

कॉस्मेटिक एसोसिएशन ने मनाया अनूठा होली मिलन: दिव्यांग बच्चों की मुस्कान के साथ बिखेरे होली के रंग
मासूमों के जीवन में खुशियों के रंग भरना था होली मिलन समारोह का उद्देश्य: अभिषेक बेसल

भिवानी, 02 मार्च, अभीतक: स्थानीय मिनी बाईपास के पास स्थित दिव्यांग स्वाभिमान चैरिटेबल ट्रस्ट का प्रांगण सोमवार को खुशियों और रंगों से सराबोर नजर आया। मौका था कॉस्मेटिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का, जहां एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दिव्यांग बच्चों के साथ मिलकर रंगों के इस पावन त्यौहार को मनाया। समारोह की शुरुआत में कॉस्मेटिक एसोसिएशन के सदस्यों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने बच्चों को तिलक लगाकर और गुलाल के हल्के स्पर्श के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए सूखी होली खेलने पर जोर दिया गया। एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने बच्चों को अबीर लगाते हुए समाज को जल बचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि त्यौहार हमारी परंपराओं का हिस्सा हैं, लेकिन हमें आने वाली पीढियों के लिए पानी सहेजने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। इस दौरान संगीत की धुन पर बच्चों ने एसोसिएशन के सदस्यों के साथ जमकर लुत्फ उठाया। कॉस्मेटिक एसोसिएशन के प्रधान अभिषेक बंसल ने कहा कि ष्हम हर साल त्यौहार अपने परिवारों और मित्रों के साथ मनाते हैं, लेकिन इन बच्चों के साथ समय बिताकर जो सुकून मिलता है, वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। दिव्यांग बच्चों के साथ होली या अन्य त्यौहार मनाने का असली महत्व यह है कि उन्हें यह महसूस कराया जा सके कि वे समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। हमारा उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि इन मासूमों के जीवन में खुशियों के रंग भरना और उन्हें यह भरोसा दिलाना है कि हम सब उनके साथ खड़े हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कॉस्मेटिक एसोसिएशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता भी जागृत होती है।

भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का पर्व: डॉ. राजेश भाटिया
ब्यापार मंडल फरीदाबाद, तिकोना पार्क में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

फरीदाबाद, 02 मार्च, अभीतक: फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान मनीश अदलखा की अगुवाई में उप-प्रधान-सुरेश लखोटिया, महासचिव-शैलेश मुंधरा, संयुक्त सचिव-मनोज सोमानी व् खजांची-सुमित खंडेलवाल की सहायता द्वारा हर वर्ष की भांति इस बार भी ब्यापार मंडल फरीदाबाद, तिकोना पार्क के प्रांगण में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस आयोजन में सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल के सदस्यों, डॉ. अनिल मालिक श्री सनातन धर्म महाबीर दल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सदस्यों व् शहर के व्यापारियों एवं दुकानदारों सहित गणमान्य लोगों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया और भाईचारे के पर्व होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर ब्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान डा. राजेश भाटिया ने कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अतिथियों का चंदन का तिलक लगाकर एवं फूलों के द्वारा स्वागत किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश भाटिया ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली के त्यौहार का विशेष महत्व है और प्राचीन काल से इस त्यौहार का उद्देश्य समाज में आपसी सामंजस्य स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है, इस दिन सभी गिले-शिकवे भूलाकर हमें भाईचारे व एकता का संदेश देना चाहिए और मिलकर इस त्यौहार को मनाना चाहिए।डॉ. भाटिया ने शहर के व्यापारियों, दुकानदारों सहित सभी को होली के पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस त्यौहार पर सभी विवाद भूलाकर अपने मिल जुलकर इसका आनंद उठाना चाहिए और समाज में आपसी तालमेल को मजबूत करने के लिए कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम में कलाकारों ने होली के प्रोग्राम प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में दुकानदारों व व्यापारियों ने जमकर फूलों व् रंगों की होली खेली और डांस इत्यादि करके पूरे माहौल को खुशनुमा कर दिया। इस शुभावसर पर जगदीश भाटिया, बंसी लाल कुकरेजा, राजेश भाटिया (कानपूर वाले), कैलाश गुगलानी, हरीश भाटिया, हरीश चंद सेठी, इन्दर चावला, नीरज भाटिया, नीरज मिगलानी, अमर बजाज, रवि कपूर, नवीन तनेजा, भोलानाथ मिश्रा, जे पी शर्मा, महाबीर लुनिया, दीपक महाना, गौरव बहती, रितेश सोमानी, गिरीश अदलखा, पुनीत जिंदल, तुषार काबड़ा, विशाल भाटिया, गगन अरोड़ा, अमित नरूला, रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, भरत कपूर, मुकुल कपूर, रविंदर गुलाटी, चुन्नी लाल खत्री, प्रेम बब्बर, राकेश खन्ना, मनोज रतड़ा व अन्य शामिल रहे।

Oplus_131072

अक्षरश् से अवसर और मिट्टी से मशीन तक का अद्भुत समन्वय है बजट: मनोज वशिष्ठ’
रेवाड़ी, 02 मार्च, अभीतक: यह बजट विकास की उस श्होलीश् के समान है, जहाँ हर रंग: चाहे वह किसान की समृद्धि का हरा रंग हो या युवाओं के उत्साह का केसरियाकृएक साथ मिलकर प्रगति का एक इंद्रधनुष बना रहे हैं। यह बजट आंकड़ों का शुष्क दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा की उज्ज्वल पटकथा है। मुख्यमंत्री का यह दृष्टिकोण प्रदेश को आत्मनिर्भरता की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। ष्बजट केवल गणितीय आंकड़ों का लेखा-जोखा नहीं होता, वह राज्य की आत्मा की पुकार और भविष्य का स्वप्न होता है। इसमें अक्षर से अवसर और मिट्टी से मशीन तक का अद्भुत समन्वय है। एक साहित्यसाधक के रूप में मुझे इसमें जन-संवेदना की गूँज सुनाई देती है और एक शिक्षाविद के रूप में उज्ज्वल भविष्य की नींव। यह बजट हरियाणा के सर्वांगीण उत्थान का विजयघोष है।
विकास की स्याही से लिखी गई प्रगति की नई पटकथा है यह बजट!
यह बजट शिक्षा के उजियारे और साहित्य की गरिमा को समर्पित है। किसान की समृद्धि से लेकर युवा के कौशल तक, हर पहलू में अंत्योदय का संकल्प झलकता है। यह हरियाणा को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप है।
मनोज वशिष्ठ (शिक्षाविद व साहित्य साधक)

बजट हरियाणा पर कर्ज के बोझ का दस्तावेज: विक्रम कादयान
झज्जर, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे आंकड़ों का खेल और आधारहीन बजट करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह बजट वास्तविकता से कोसों दूर है और धरातल पर इसकी घोषणाओं का क्रियान्वयन संभव नहीं दिखता। विक्रम कादयान ने आरोप लगाया कि सरकार ने बड़े-बड़े आंकड़ों और लुभावने वादों के जरिए जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया है। उनके अनुसार, इस बजट से हरियाणा को कर्ज के बढ़ते बोझ के अलावा कोई ठोस राहत मिलती दिखाई नहीं देती। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी आज सबसे गंभीर समस्या है, लेकिन बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस और स्थायी प्रावधान नजर नहीं आता। अस्थायी योजनाओं और अल्पकालिक घोषणाओं से युवाओं को स्थायी रोजगार नहीं मिल सकता। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा क्षेत्र को लेकर सरकार की मंशा स्पष्ट नहीं है। लंबे समय से शिक्षा पर सकल घरेलू उत्पाद का 6 प्रतिशत खर्च करने की मांग की जाती रही है, किंतु इस बजट में ऐसा कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं किया गया है। विक्रम कादयान ने नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र हुड्डा के इस कथन से अपनी पूर्ण सहमति व्यक्त की कि “यदि शिक्षा पर पर्याप्त निवेश नहीं होगा तो प्रदेश का समग्र और संतुलित विकास संभव नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि किसान, कर्मचारी, छोटे व्यापारी और मध्यम वर्ग इस बजट से निराश हैं। बजट में महंगाई से राहत, कृषि लागत कम करने तथा युवाओं के कौशल विकास के लिए कोई ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना प्रस्तुत नहीं की गई है। विक्रम कादयान ने सरकार से आग्रह किया कि वह केवल कागजी घोषणाओं के बजाय जमीनी स्तर पर लागू होने वाली व्यावहारिक और पारदर्शी नीतियां लेकर आए, ताकि प्रदेश की जनता को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतरी, तो कांग्रेस सदन से लेकर सड़क तक लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती के साथ आवाज उठाएगी।

यह बजट दिखावे मात्र का बजट है जिसके नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं: अभय सिंह चैटाला
इस बजट में न तो आम आदमी के लिए महंगाई दूर करने की, न ही युवाओं के लिए बेरोजगारी दूर करने की और न ही किसानों को उसकी फसलों पर एमएसपी देने की कोई योजना बनाई गई है

चंडीगढ़, 02 मार्च, अभीतक: इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव चै. अभय सिंह चैटाला ने प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए बजट को केवल मात्र आंकड़ों की बाजीगरी बताते हुए कहा कि प्रदेश का कुल बजट 2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रूपए रखा गया है जो कि पिछले वर्ष के मुकाबले 18 हजार करोड़ रूपए बढ़ाया गया है जबकि कर्ज में जो प्रस्तावित बढ़ोतरी है वो 40 हजार करोड़ रूपए है। इस वर्ष कर्ज की राशि लगभग 4 लाख 30 हजार करोड़ रूपए पार कर जाएगी। बीजेपी सरकार पिछले ग्यारह सालों से प्रदेश के उपर लगातार भारी कर्ज बढ़ाती जा रही है। आज स्थिति यह हो गई है कि प्रदेश में पैदा होने वाला हर बच्चा अपने सिर पर लगभग सवा लाख रूपए से अधिक का कर्ज लेकर पैदा होता है। सरकार प्रदेश के उपर चढ़े कर्ज पर स्वेत पत्र जारी करे। कुल बजट की लगभग 30 प्रतिशत राशि जो कि भारी भरकम 65,670 करोड़ रूपए बनती है वो कर्ज और ब्याज अदायगी में चली जाएगी। इसके अलावा कुल बजट से अगर कर्मचारियों की वेतन तथा पेंशन का खर्च निकाल दें तो नाम मात्र धनराशि प्रदेश के विकास कार्यों के लिए बचेगी। उन्होंने कहा कि बजट में बड़ी बड़ी डींगे हांकी गई हैं। एक ट्रिलियन जीडीपी का आंकड़ा हासिल करने की बात करना प्रदेश के लोगों की आंखों में धूल झोंकना है। प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी इस बात की सूचक है कि मांग तथा खपत में बराबर गिरावट आएगी। जिन मदों में बढ़ोतरी की गई है वो उंट के मुंह में जीरे के समान है। आर्थिक सेवाओं के मद में जो प्रावधान रखा गया है वो राशि 0.52 प्रतिशत कम है जिससे ग्रामीण विकास व पंचायत सेवाओं में कोई सुधार नहीं आएगा। ऊर्जा के मद में 26 प्रतिशत की कटौती की गई है, इससे भी सरकार की प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र में विकास गति को मजबूत करने की मंशा पर सवालिया निशान खड़ा करता है। हर साल एसवाईएल का बजट भी रखा जाता था लेकिन इस बार पंजाब के चुनावों को देखते हुए उसे भी खत्म कर दिया गया है। इसे हरियाणा के लोग भूलेंगे नहीं क्योंकि एसवाईएल हरियाणा के लोगों की जीवन रेखा है। इस बजट में किसानों की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। प्रस्तावित बजट में किसानों की स्थिति सुधारने की दशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। किसानों को राहत देने के लिए कर्ज माफी की कोई बात नहीं की गई और न ही न्यूनतम समर्थन मूल्य की कोई बात रखी गई है। कुल मिला कर यह बजट दिखावे मात्र का बजट है जिसके नाम बड़े और दर्शन छोटे हैं।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधानसभा में पेश किया 12वां राज्य बजट 2026-27
बजट पूर्व परामर्श द्वारा मिले सुझावों में से 5000 सुझावों को आज बजट प्रस्ताव में किया गया शामिल- मुख्यमंत्री
राज्य सरकार के बजट में केंद्रीय करों से उसे राज्य को मिलने वाला हिस्सा होता है कुल राजस्व का एक महत्वपूर्ण स्रोत
16वें वित्त आयोग द्वारा की गई सिफारिश के अनुसार वर्ष 2026 से 2031 तक हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा 1.361 प्रतिशत होगा
विश्व बैंक के बोर्ड ने वायु प्रदूषण रोकने के लिए हमारे हरियाणा क्लीन और प्रोजेक्ट को दी स्वीकृति
वर्ष 2031 तक सभी जिलों में चलने वाले इस प्रोजेक्ट के लिए विश्व बैंक द्वारा दी जाएगी कुल 2716 करोड रुपए की सहयोग राशि
अक्टूबर 2026 तक ॅंजमत ैमबनतम भ्ंतलंदं प्रोजेक्ट के लिए 5715 करोड़ तथा हरियाणा। मिशन के लिए 474 करोड़ की स्वीकृति भी विश्व बैंक से मिल जाएगी
वर्ष 2025 -26 में राजकोषीय घाटा जीडीपी का 2.66ः रहने का अनुमान
वर्ष 2026 27 में इसे और कम करते हुए जीडीपी के 2.65ः तक सीमित रखने का प्रस्ताव
वर्ष 2025 26 के लिए कुल बजट 2 लाख 5017 करोड़ का रखा गया, 31 मार्च 2026 तक लगभग 2 लाख 2000 करोड़ का व्यय अनुमानित
राज्य की तीन प्रमुख संस्थाएं ग्राम सभाएं, प्राथमिक कृषि ऋण समितियां अर्थात पैक्स और श्रम एवं निर्माण समितियां हैं
वर्ष 2026 27 से ग्राम सभा की प्रत्येक बैठक में 6 नए कार्यों पर चर्चा अनिवार्य ऐसा मेरा प्रस्ताव- मुख्यमंत्री
वर्ष 2026 27 में काम से कम 300 घाटे में चल रही पैक्स को लाभ में लाने का रखा है लक्ष्य
वर्ष 2026 27 में श्रम एवं निर्माण सहकारी समितियां के लिए लगभग 4000 करोड़ रुपए के सरकारी कार्य आवंटित करने का प्रस्ताव
वर्षों से चली आ रही ब्लॉक आधारित लोकेशन वर्गीकरण व्यवस्था को समाप्त कर नई व्यवस्था लागू कर सभी ब्लॉकों में औद्योगिक निवेश के लिए वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाए
वर्ष 2026 27 में सक्षम नाम से 500 करोड रुपए की प्रारंभिक राशि से एक विशेष फंड बनाने की स्थापना का प्रस्ताव
वर्ष 2026 27 में न्यूनतम मजदूरी में की जाएगी बढ़ोतरी
वर्ष 2026- 27 के लिए कुल 223658.17 करोड रुपए के बजट का रखता हूं प्रस्ताव
इस बजट में राजकोषीय घाटा 4293.17 करोड़ जो जीडीपी का 2.65 प्रतिशत, राजस्व घाटा 0. 87 प्रतिशत, प्रभावित राजस्व घाटा 0.41 प्रतिशत, पूंजीगत व्यय 1.86 प्रतिशत, प्रभावी पूंजीगत व्यय 2.32 प्रतिशत है
वर्ष 2026 27 के लिए भिवानी रोहतक गुरुग्राम व अन्य जिलों में अतिरिक्त 140000 एकड़ भूमि को खेती लायक बनाने का प्रस्ताव
जो किसान धान छोड़कर डालें तिलहन कपास उगेंगे उन्हें 2000 प्रति एकड़ अतिरिक्त बोनस देने का प्रस्ताव
गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के अंतर्गत किसानों को दी जा रही ₹3000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर 5000 प्रति एकड़ किया जाएगा
ग्रामीण उत्पादों की सीधी बिक्री हेतु प्रदेश भर में ग्रामीण हाट मंडियां की जाएंगे स्थापित
मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के अंतर्गत मिलने वाले मुआवजे को ₹40000 प्रति एकड़ से बढ़ा कर ₹50000 प्रति एकड़ करने का प्रस्ताव
हिसार में 30 करोड रुपए की लागत से हरियाणा पशु चिकित्सा महामारी विज्ञान केंद्र किया जाएगा स्थापित
वर्ष 2026 27 में 2000 नए विटा बूथ एवं मिल्क बार खोलने का प्रस्ताव- मुख्यमंत्री
सिंचाई विभाग के संशोधित अनुमान 5614.06 करोड़ को 14.83ः से बढ़ा कर 6446.57 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव
पब्लिक हेल्थ विभाग के संशोधित अनुमान 5469.22 करोड़ को 8.10ः से बढ़ा कर 5912.02 करोड़ करने का प्रस्ताव
मौलिक शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को 10855.48 करोड़, सेकेंडरी शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को बढ़ा कर 7862.41 करोड़ और उच्चतम शिक्षा विभाग की आवंटित राशि को बढ़ाकर 4197.38 करोड़ का प्रस्ताव
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, आयुष तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान, खाद्य एवं औषधि प्रशासन और म्ैप् की सभी योजनाओं के प्रस्तावों के लिए वर्ष 2026-27 में 14,007.29 करोड़ करने का प्रस्ताव
यह आवंटन वर्ष 2025-26 के आवंटन से 32.89ः अधिक- मुख्यमंत्री
खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के लिए वर्ष 2025- 26 के संशोधित अनुमान 1603.75 करोड़ को 37.22ः से बढ़ा कर वर्ष 2026-27 में 2200.63 करोड़ करने का प्रस्ताव
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के संशोधित अनुमान को 46.93ः से बढ़कर वर्ष 2026- 27 में 1950.92 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव
श्रम विभाग की आवंटित राशि को 89.65 करोड़ को 91.80 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
वित्त वर्ष 2026 27 में विभाग के लिए 77950 करोड रुपए के राजस्व लक्ष्य का प्रस्ताव
ऊर्जा विभाग के बजट अनुमान को 7.66 प्रतिशत से बढ़ा कर वर्ष 2026 27 में 6868 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
लोक निर्माण विभाग के बजट अनुमान को 22ः से बढ़ा कर वर्ष 2026 27 में 5893.66 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
क्षेत्रीय परिवहन एवं यातायात विभाग के संशोधित अनुमान को 3542.79 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
नागरिक उद्यान विभाग के संशोधित अनुमान को 86.91ः से बढ़ा कर 573.34 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
पंचायती राज व ग्रामीण विकास विभाग के संशोधित अनुमान को 22.88ः से बढ़कर 8703.75 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
शहरी स्थानीय निकाय के संशोधित अनुमान को 6240.97 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
नगर एवं ग्राम नियोजन के संशोधित अनुमान को 2026 27 में 556.61 करोड़ करने का प्रस्ताव
सभी के लिए आवास के संशोधित अनुमान को 2424.39 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
पर्यटन एवं विरासत के संशोधित अनुमान को 380.80 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
गृह विभाग के संशोधित अनुमान को 7.21ः से बढ़कर 8475.01 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
राजस्व विभाग के लिए 19500 करोड़ का राजस्व लक्ष्य प्रस्तावित, जो पिछले वर्ष की तुलना में 17.8 प्रतिशत अधिक
वर्ष 2025-26 के संशोधित अनुमान 2180.88 करोड रुपए को 84.53ः से बढ़ा कर वर्ष 2026-27 में 4024.28 करोड़ करने का प्रस्ताव
महिला एवं बाल विकास विभाग के संशोधित अनुमान को 2263.29 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के बजट अनुमान को 439.71 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
कला एवं संस्कृति विभाग के संशोधित अनुमान को 132 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
विदेश सहयोग विभाग के संशोधित अनुमान को 10.43 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग के संशोधित अनुमान को 58.93 प्रतिशत से बढ़ा कर 178.14 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
नागरिक संसाधन सूचना विभाग के संशोधित अनुमान को 220.04 प्रतिशत से बढ़ा कर 422.78 करोड रुपए करने का प्रस्ताव
कर्मचारी और पेंशनधारियों के आश्रितों की चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए आय कि वर्तमान सीमा ₹3500 प्रति माह को बढ़ाकर 9000 रुपए प्रतिमाह करने का प्रस्ताव

मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट से राज्य का स्वास्थ्य तंत्र होगा मजबूत: आरती सिंह राव
कहा: पिछले वर्ष के स्वास्थ्य बजट से लगभग 33 प्रतिशत की हुई वृद्धि

चंडीगढ़, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान जो नायाब बजट पेश किया है उससे प्रदेश में स्वास्थ्य तंत्र मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बतौर वित्त मंत्री जो बजट पेश किया है वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत -2047 के संकल्प की सिद्धि यात्रा में एक अविराम और अथक कदमताल है। आरती सिंह राव ने बताया कि गत वर्ष 2025-26 में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ₹10,539.96 करोड़ का प्रावधान किया गया था जबकि इस वर्ष 2026-27 में ₹14,007.29 करोड़ का आवंटन किया गया है, यह बजट पिछले वर्ष की तुलना में 32.89ः अधिक है। उन्होंने इस बजट के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे विभिन्न स्वास्थ्य मानकों में उल्लेखनीय सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बजट में 30 जून, 2026 तक सभी जिलों में सीटी स्कैन, एमआरआई व डिजिटल एक्सरे मशीनें उपलब्ध करवाने की बात कही गई है। इससे जहां स्वास्थ्य ढांचा मजबूत होगा वही राज्य के लोगों को सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट में 17 नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना करने, 9 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अपग्रेड करने, 100 नये स्वास्थ्य उप केन्द्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने और मेडिकल कॉलेजों में 6 नए कैथ लैब स्थापित करने की घोषणा से मरीजों को अपने घरों के नजदीक ईलाज करवाने की सस्ती सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिना आमदनी को आधार बनाए निरोगी-हरियाणा योजना के तहत 70 वर्ष से बड़े सभी नागरिकों को निःशुल्क रक्त जांच सुविधा देकर श्री नायब सिंह सैनी ने एक और पुण्य का कार्य किया है। उन्होंने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए चैबीसों घंटे सिजेरियन सेवाएं प्रदान करने वाली एफ.आर.यू. (थ्पतेज त्ममिततंस न्दपज) की संख्या 92 से बढ़ाकर 100 करने के कदम को माताओं के हित में उठाया गया ऐतिहासिक कदम बताया है। इसके साथ ही कई स्वास्थ्य केंद्रों में स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट स्थापित किये जाने से शिशु मृत्यु दर में कमी आएगी और उनकी देखभाल बेहतर हो पाएगी। आरती सिंह राव ने कहा कि बजट में आपातकालीन सेवाओं को और मजबूत करने के लिए 70 नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस और 167 नई बेसिक लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस खरीदने की जो बात कही गई है उससे हजारों लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सोशल मीडिया के दौर में जीवन की वर्तमान भागदौड़ को मानसिक स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती बताया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के लिए उसके हर नागरिक का जीवन महत्वपूर्ण है, इसलिए बढ़ती हुई मानसिक समस्या को गंभीरता से लेते हुए वित्तमंत्री अर्थात मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बजट में प्रत्येक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक परामर्शदाता की नियुक्ति करने की घोषणा की है। ये परामर्शदाता माध्यमिक विद्यालयों और महाविद्यालयों में जाकर भी परामर्श सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने इस कदम को खासकर युवाओं और बुजुर्गों के लिए जीवनदायिनी पहल बताया है।

नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्तमंत्री सदन में पेश किया 2026-27 का बजट
2 लाख 23 हजार 658 करोड़ रुपये का बजट पेश, डबल इंजन सरकार ने विकास को दी नई गति
2025-26 की तुलना में 10.3ः अधिक बजट, हर वर्ग के संतुलित और समावेशी विकास पर जोर
प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप हरियाणा को अग्रणी राज्य बनाने का स्पष्ट रोडमैप : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा के माननीय मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज बतौर वित्तमंत्री विधानसभा में वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत करते हुए राज्य के समग्र, संतुलित एवं तीव्र विकास की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वार्षिक आय-व्यय का दस्तावेज नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत – 2047’ विजन को साकार करने की दिशा में हरियाणा के उज्ज्वल भविष्य का मजबूत खाका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों और प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से वर्ष 2047 तक हरियाणा को आर्थिक, सामाजिक तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने के लिए निरंतर और योजनाबद्ध प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य का कुल व्यय 2025-26 (संशोधित अनुमान) में 2,02,816.66 करोड़ रुपये था, जिसे 2026-27 में बढ़ाकर 2,23,658.17 करोड़ रुपये किया गया है। यह लगभग 10.3 प्रतिशत की वृद्धि है, जो यह दर्शाती है कि सरकार विकास और वित्तीय अनुशासनकृदोनों के बीच संतुलन बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि इस बार कृषि एवं संबद्ध सेवाओं का बजट 7,651.13 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 8,319.77 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 8.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, ताकि किसानों की आय बढ़े और खेती को लाभकारी बनाया जा सके। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का बजट 562.19 करोड़ से बढ़ाकर 741.55 करोड़ रुपये किया गया है, जो लगभग 32 प्रतिशत अधिक है। सहकारिता विभाग में 1,156.37 करोड़ से बढ़ाकर 1,970 करोड़ रुपये का प्रावधान कर 70 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा एवं खेल के लिए बजट 21,368.10 करोड़ से बढ़ाकर 23,603.69 करोड़ रुपये किया गया है, जो 10.46 प्रतिशत की वृद्धि है। युवा सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग का बजट 1,101.44 करोड़ से बढ़ाकर 1,512.21 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 37.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य, मेडिकल शिक्षा एवं परिवार कल्याण के बजट को 11,507.11 करोड़ से बढ़ाकर 14,007.28 करोड़ रुपये किया गया है, जो 21.73 प्रतिशत अधिक है। गृह, नागरिक सुरक्षा एवं कारागार विभाग का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इनका बजट 7,904.99 करोड़ से बढ़ाकर 8,475.01 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 7.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ऊर्जा विभाग के बजट को 8,671.37 करोड़ से समायोजित कर 6,868 करोड़ रुपये किया गया है। सामाजिक न्याय, पिछड़ा वर्ग एवं अंत्योदय (ैम्ॅ।) विभाग का बजट 14,905.24 करोड़ से बढ़ाकर 17,250.72 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 15.74 प्रतिशत की वृद्धि है। मुख्यमंत्री ने महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में भी 14.91 प्रतिशत की बढ़ौतरी की है। इस बार का बजट 1,969.65 करोड़ से बढ़ाकर 2,263.29 करोड़ रुपये किया गया है। इसी तरह से ग्रामीण विकास एवं पंचायतों का बजट 7,083.17 करोड़ से बढ़ाकर 8,703.74 करोड़ रुपये किया गया है, जिसमें 22.88 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। परिवहन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के लिए बजट 3,654.54 करोड़ से बढ़ाकर 4,116.13 करोड़ रुपये किया गया है, जो 12.63 प्रतिशत अधिक है।
बजट में शहरों के समुचित विकास पर भी विशेष फोक्स किया गया है, इसके तहत
नगर एवं ग्राम नियोजन तथा शहरी निकायों के बजट में 5,444.31 करोड़ से बढ़ाकर 6,797.57 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है, जिसमें 24.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। प्रदेश में उद्योगों को प्रोत्साहन के लिए भी खास ध्यान रखा गया है। इस बार बजट में उद्योग, वाणिज्य एवं डैडम् क्षेत्र का बजट 1,327.76 करोड़ से बढ़ाकर 1,950.92 करोड़ रुपये किया गया है। जो लगभग 47 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश में ज्यादा ज्यादा उद्योग लगे, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और प्रदेश आर्थिक रूप से और अधिक समृद्ध बने। किसानों के लिए भी बजट में खासा फोक्स किया गया है। मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का बजट 5,614.06 करोड़ से बढ़ाकर 6,446.57 करोड़ रुपये किया गया है, यानी 14.83 प्रतिशत अधिक है। आमजन को पेयजल और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए भी इस बजट में विशेष ध्यान रखा गया है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का बजट 5,469.22 करोड़ से बढ़ाकर 5,912.02 करोड़ रुपये किया गया है। यह 8.10 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं, लोक निर्माण (सड़कें एवं पुल) विभाग के बजट में 6,096.35 करोड़ से 5,893.66 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। राजस्व, आपदा प्रबंधन, अग्निशमन सेवाएं एवं भूमि अभिलेख विभाग का बजट 2,180.87 करोड़ से बढ़ाकर 4,024.28 करोड़ रुपये किया गया है, जो 84.53 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि दर्शाता है। ब्याज भुगतान के लिए बजट 26,497.25 करोड़ से बढ़ाकर 29,266.62 करोड़ रुपये किया गया है, जबकि पेंशन मद में 16,495 करोड़ से बढ़ाकर 17,430 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सार्वजनिक ऋण की वापसी के लिए बजट 35,893.33 करोड़ से बढ़ाकर 36,101.68 करोड़ रुपये किया गया है। अन्य विभागों के बजट में 10,263.21 करोड़ से बढ़ाकर 12,003.46 करोड़ रुपये का प्रावधान कर लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि 2047 तक भारत एक विकसित राष्ट्र बने। हरियाणा सरकार उसी विजन के साथ काम कर रही है। 2026-27 का बजट किसान, युवा, महिला, गरीब, मजदूर और मध्यम वर्ग सभी के सशक्त भविष्य की नींव है। हमारा लक्ष्य है कि हरियाणा 2047 तक विकसित भारत का अग्रणी राज्य बने। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह बजट हरियाणा की तरक्की को तेज रफ्तार देगा, रोजगार, निवेश और सामाजिक न्याय को मजबूत करेगा तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में हरियाणा की भूमिका को निर्णायक बनाएगा।

वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्यरू मुख्यमंत्री
विकसित भारत के विजन के साथ विकसित हरियाणा का संकल्प, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेश किया ऐतिहासिक बजट

चंडीगढ़, 02 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा विधानसभा में नॉन स्टॉप सरकार का लगातार 12वां राज्य बजट प्रस्तुत करते हुए वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 का राज्य बजट केवल आय-व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि विकसित हरियाणा के निर्माण का विजन डॉक्यूमेंट है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत जिस गति से विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में स्थान बना रहा है, उसी संकल्प और उसी प्रेरणा के साथ हरियाणा भी विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक हरियाणा को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047ष् इसी दिशा में राज्य का मार्गदर्शक दस्तावेज है। यह बजट जनता के व्यापक परामर्श से तैयार किया गया है। प्रदेशभर में विभिन्न वर्गों के साथ आयोजित बैठकों से 2,199 सुझाव प्राप्त हुए तथा एआई चैटबॉट के माध्यम से लगभग 12,400 सुझाव मिले, जिनमें से लगभग 5,000 सुझावों को बजट प्रस्तावों में समाहित किया गया है, इसलिए ये हरियाणा की जनता द्वारा बनाया गया बजट है। श्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री सदन के माध्यम से जनता के समक्ष 5 बिंदुओं को रखा, जिनका प्रभाव न केवल इस वर्ष के बजट में दिखेगा बल्कि 2031 तक के राज्य बजटों में भी इसकी झलक दिखाई देगी।
वर्ष 2031 तक लगातार प्रभावी बिंदु
मुख्यमंत्री ने बताया कि 16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार वर्ष 2026 से 2031 तक हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा बढ़कर 1.361 प्रतिशत हो गया है, जो पूर्व अवधि की तुलना में 24.52 प्रतिशत की ऐतिहासिक वृद्धि है और देश में सर्वाधिक वृद्धि है। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की प्रभावशीलता का सशक्त प्रमाण बताते हुए कहा कि आज केंद्र और राज्य की समन्वित नीतियों का सीधा लाभ हरियाणा को मिल रहा है। वर्ष 2026 से 2031 तक हरियाणा का केंद्रीय करों में हिस्सा अब 1.361ः होगा। वर्ष 2005-10 की अवधि में यह हिस्सा 1.075ः था। वर्ष 2010-15 की अवधि में यह हिस्सा घटकर 1.048ः हो गया था और इसमें वर्ष 2005-10 के मुकाबले हुई वृद्धि में हरियाणा पूरे देश में 20वें स्थान पर था। वर्ष 2015-20 की अवधि में यह हिस्सा और बढ़कर 1.084ः हो गया और इसमें वर्ष 2010-15 की तुलना से वृद्धि में प्रदेश 17वें स्थान पर आ गया था। 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार वर्ष 2021-26 की अवधि में यह हिस्सा फिर बढ़कर 1.093ः हो गया था। 16वें वित्त आयोग की ताजा सिफारिशों के अनुसार वर्ष 2026 से वर्ष 2031 तक हिस्सा अब और अधिक बढ़कर 1.361ः रहेगा। यह वृद्धि देश के सभी 28 राज्यों में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 बजट के संदर्भ में इस वृद्धि को देखें तो वर्ष 2005-06 में ₹13,853 करोड़ के हरियाणा के कुल राजस्व में केंद्रीय करों से मिले हिस्से से राजस्व था ₹1,201 करोड़ अर्थात् कुल राजस्व का केवल 8.7ः। वर्ष 2014-15 के ₹40,799 करोड़ के हमारे कुल राजस्व में केंद्रीय करों से मिले हिस्से से राजस्व था ₹3,548 करोड़ अर्थात् कुल राजस्व का फिर से केवल 8.7ः। वर्ष 2024-25 में बढ़कर यह हिस्सा कुल राजस्व का 13.2ः हो गया था। इस वर्ष कुल राजस्व का 14.2ः केंद्रीय करों से प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट के तहत विश्व बैंक द्वारा ₹2716 करोड़ की सहयोग राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, श्ॅंजमत ैमबनतम भ्ंतलंदंश् के लिए ₹5715 करोड तथाश् भ्ंतलंदं ।स डपेेपवदश् के लिए ₹474 करोड़ की स्वीकृति विश्व बैंक से जल्द ही मिल जाएगी। इतना ही नहीं, श्फोरसाइट एनक्सश् के नाम से 4 विभागों के लिए ₹1837.65 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे ये विभाग श्भविष्य सक्षमश् बनेंगे। उन्होंने कहा कि भ्ंतलंदं टपेपवद क्वबनउमदज.2047 के लक्ष्यों के अनुरुप आगामी सभी बजट जेंडर व वृद्धजन आधारित होंगे।
स्वास्थ्य विभाग के लिए वर्ष 2026-27 हेतु ₹14,007.29 करोड़ का बजट प्रस्ताव करते हुए घोषणा की
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, जो वित्त मंत्री भी हैं, ने आज हरियाणा विधानसभा में स्वास्थ्य विभाग के लिए वर्ष 2026-27 हेतु ₹14,007.29 करोड़ का बजट प्रस्ताव करते हुए घोषणा की कि प्रदेश के लोगों को किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी 23 जिला अस्पतालों में अमृत फार्मेसी स्टोर खोले जाएंगे। एनसीआर जिलों के गांवों में खाद्य सुरक्षा को मजबूत करने के लिए 28 नई खाद्य परीक्षण वैन खरीदी जाएंगी। साथ ही, दवा नमूनों की जांच के लिए पंचकूला और करनाल में दो नई औषधि परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *