


https://www.facebook.com/share/v/14bJMtmhMX2
https://www.facebook.com/share/v/1DKT4ED3sT
https://www.facebook.com/share/v/1DYAycebw2

झज्जर में वकील की चाकू मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार’
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: थाना शहर झज्जर की पुलिस ने वकील की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जांच पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए थाना शहर झज्जर के प्रभारी निरीक्षक बलदेव ने बताया कि गांव सिलानी निवासी जगत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसका छोटा बेटा देवराज सिंह पेशे से वकील था और झज्जर में माता गेट के पास रहता था। 4-5 मार्च 2026 की रात को देवराज की पत्नी का फोन आया कि हिमांशु निवासी कुलताना ने देवराज को किसी काम के बहाने बुलाया था। बाद में उसे तेजधार हथियार से गले पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया और उसे उपचार के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिस शिकायत के आधार पर थाना शहर झज्जर में आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हिमांशु निवासी कुलताना, जिला रोहतक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि हिमांशु ने देवराज को किसी केस के बहाने बुलाया था। उसने अचानक चाकू निकालकर देवराज के गले पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से देवराज की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक देवराज के खेत को बेचकर मिलने वाली रकम के लालच में आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। थाना शहर झज्जर की पुलिस ने मामले में आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी के सहयोगी आशीष निवासी गुभाना और एक महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपी हिमांशु को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



एचडी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन के उद्देश्य से हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के तत्वावधान में स्काउट्स-गाइड शिविर का किया गया आयोजन
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एचडी स्कूल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से हिन्दुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के तत्वावधान में एक दिवसीय स्काउट्स-गाइड शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्काउट्स एवं गाइड के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें समाज सेवा, सहयोग और देशभक्ति की भावना को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों को स्काउट्स-गाइड की विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बच्चों को सलामी देना, अनुशासन में रहना, समूह में कार्य करना, प्राथमिक उपचार, सेवा कार्य तथा टीम वर्क जैसी महत्वपूर्ण बातें सिखाईं। बच्चों ने भी पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सभी गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा और सीखने की इच्छा का परिचय दिया। शिविर में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इससे विद्यार्थियों में आगे भी स्काउट्स-गाइड की गतिविधियों में भाग लेने की प्रेरणा मिली। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने अपने संबोधन में कहा कि स्काउट्स-गाइड जैसी गतिविधियाँ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इससे बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास होता है, जो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। वहीं प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि विद्यालय हमेशा ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक हों। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शिविर में सक्रिय भागीदारी के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह शिविर विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक अनुभव सिद्ध हुआ।











https://www.facebook.com/share/v/1CNtMLefkx
https://www.facebook.com/share/v/1DYAycebw2
राज्यस्तरीय सम्मान समारोह में पत्रकारों व प्रमुखजनों का हुआ सम्मान पत्रकारों पर है देश व समाज के प्रति बड़ी जिम्मेदारी: धनखड़
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: पत्रकार एकता महासंघ द्वारा आज संवाद भवन में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश भर से पत्रकार पहुंचे। वहीं वरिष्ठ पत्रकारों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़ रहे। वशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चैहान, बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रमुख अरविन्द सैनी, मीडिया समन्यवक मुख्यमंत्री हरियाणा अशोक छाबड़ा, प्रदेश मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला अध्यक्ष झज्जर विकास वाल्मीकी, संजय कबलाना, प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप अहलावत, झज्जर मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे। धनखड़ ने मंच से कहा की आज पत्रकारिता चुनौतियों से भरी हैं। पत्रकारों पर बड़ी जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा कि युवा पत्रकारों को वरिष्ठ पत्रकारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। ओमबीर राठी ने पत्रकारों के लिए घोषणा की कि उनके अस्पताल में पत्रकारों को निःशुल्क इलाज प्रदान किया जायेगा। सभी वक्ताओं ने पत्रकार सम्मेलन कराने के लिए महासंघ का धन्यवाद किया। मचं संचालन संजय भाटिया ने किया। कार्यक्रम में प्रधान परविंद्र सैनी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। अंत में मीडिया समन्यवक मुख्यमंत्री हरियाणा अशोक छाबड़ा को पत्रकारों के कल्याण के लिए मांग पत्र भी सौंपा गया, छाबड़ा जी ने कहा कि मांगो को मुख्यमंत्री के सामने रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों के हित में कई कार्य कर रही है। मंच संचालन संजय भाटिया ने किया। वीरेंद्र राठी, डॉ प्रवीण खुराना, मनमोहन खंडेलवाल, श्याम अहलावत, मुकेश चावला, उदय भान पूनिया, संजीत कबलाना, प्रमोद बंसल, राकेश अरोड़ा, केशव सिंघल, विनीत पोपली, डॉ सुभाष वर्मा सहित अन्य ने भी संबोधित किया।
स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम ने 250 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया काबू’
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने थाना साल्हावास के एरिया से एक आरोपी को चरस के साथ काबू करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम नशीले पदार्थों की खरीद फिरोख्त करने व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना साल्हावास के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान स्पेशल स्टॉफ झज्जर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि जय भगवान निवासी अंबोली जिला झज्जर मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह मादक पदार्थ बेचने की फिराक में अमौली बिठला रोड पर खड़ा है।इस गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टॉफ में तैनात उप निरीक्षक मोहित कुमार की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहां पर मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 250 ग्राम चरस बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।




झज्जर पुलिस ने टेलीग्राम के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, पांच आरोपी गिरफ्तार’
22 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और बारकोड किए बरामद, टेक्नोलॉजी की मदद से साइबर टीम को मिली बड़ी सफलता’
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत झज्जर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। झज्जर पुलिस की टीम ने टेलीग्राम के माध्यम से लोगों को निवेश के नाम पर ठगी का शिकार बनाने वाले गिरोह के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और कई बारकोड बरामद किए गए हैं। इस पूरे ऑपरेशन में साइबर क्राइम टीम की तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में थाना साइबर क्राइम झज्जर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मामले की जानकारी देते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर के निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि झज्जर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अगस्त 2025 में वह टेलीग्राम पर एक ग्रुप से जुड़ा था। उस ग्रुप में निवेश करने पर मोटा मुनाफा मिलने का दावा किया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने बताया कि ग्रुप में दिए गए निर्देशों के अनुसार उसने एक व्हाट्सएप ग्रुप भी जॉइन कर लिया। वहां उसे अलग-अलग योजनाओं में निवेश करने के लिए कहा गया और शुरुआती दौर में उसे कुछ मुनाफा भी दिया गया, जिससे उसका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद आरोपियों ने उसे अलग-अलग बैंक खातों में लगातार पैसे जमा करवाने के लिए कहा।जब शिकायतकर्ता ने आगे निवेश करने से मना कर दिया और अपने पैसे वापस निकालने की बात कही, तो आरोपियों ने अलग-अलग तरह के चार्ज और फीस बताकर उससे और पैसे मांगने शुरू कर दिए। तभी उसे शक हुआ कि उसके साथ साइबर फ्रॉड हो रहा है। इसके बाद उसने साइबर क्राइम थाना झज्जर में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने साइबर टीम को गहन जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। निर्देशों की पालना करते हुए उप निरीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी जांच और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किस्मत निवासी जिला भिवानी, राहुल निवासी जिला जींद, राहुल निवासी लेबर कॉलोनी हिसार, मुकुल निवासी बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और सूरज निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई है।पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेशानुसार राहुल निवासी जींद को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि बाकी चार आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना साइबर क्राइम प्रबंध का कहना है कि पूछताछ के दौरान साइबर ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी अहम जानकारी मिलने की संभावना है।

अटेली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के प्रयासों से कनीना ब्लॉक के गांव खेड़ी में पॉलिटेक्निकल कॉलेज को मिली मंजूरी।
अब आसपास के अनेक गांवों के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के युवाओं को घर के नजदीक ही मिलेगा बेहतर शिक्षा का अवसर।
ग्रामीणों में खुशी की लहर, स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार।
यह फैसला अटेली क्षेत्र के विकास में साबित होगा मील का पत्थर।


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस प्रोग्राम में बाल युवा नारी जागृति मंच, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच एवं प्रकृति भगत फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया
नजफगढ, 07 मार्च, अभीतक: शनिवार को नजफगढ़ के सांईं गार्डन में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के प्रोग्राम में बाल युवा नारी जागृति मंच, पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच एवं प्रकृति भगत फाउंडेशन के द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री रविंद्र इंदिराज, स्थानीय विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, बीएसएफ के कमांडेंट खत्री एवं श्रीमती खत्री ने अपने विचार रखें और महिलाओं को शुभकामनाएं दी। महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित, प्रवक्ता अश्विनी एवं प्रकृति भगत फाउंडेशन के प्रधान राजेश ने भी अपने विचार रखते हुए देश और प्रदेश की महिलाओं को शुभकामनाएं देते कहा कि हमारी मातृशक्ति ने हर क्षेत्र के अंदर ऊंचाइयां प्राप्त की हैं। कोई भी-पुरुष स्त्री के बगैर अधूरा है किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे एक महिला का हाथ होता है मातृ शक्ति को नमन करते हुए डॉ अशोक दीक्षित ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को जो नजरअंदाज करके चलेगा वह जिंदगी में कभी सफल नहीं हो सकता आज के दिन महिलाएं धरातल से लेकर आसमान तक ऊंचाइयां छू रही हैं। हम सब ने मां, बहन और बेटी के रूप में महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए, सभी माता बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाओं के बगैर देश, प्रदेश गांव ,मोहल्ला की तरक्की कभी नहीं हो सकती।





ई-ग्राम स्वराज गांव की सरकार को बना रहा पारदर्शी: डॉ. वीरेन्द्र’
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों व ग्राम सचिवों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित’
बेरी, 07 मार्च, अभीतक: गांव की सरकार अर्थात पंचायत के कामकाज का डिजिटलीकरण पारदर्शिता का आधार बन रहा है। सरपंचों और ग्राम सचिवों को ई-ग्राम स्वराज सहित विभिन्न पोर्टलों के उपयोग में सिद्धहस्त बनना होगा। सरकार ने कई महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल शुरू किए हैं, जिनके माध्यम से योजनाओं की जानकारी, मॉनिटरिंग और कार्यों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाने लगा है। ये बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चैहान ने कही। वे खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय बेरी में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सरपंचों और ग्राम सचिवों को संबोधित कर रहे थे। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजाराम ने डॉ. चैहान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निदेशक डॉ. चैहान ने सरपंचों और ग्राम सचिवों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा शुरू किए गए डिजिटल पोर्टलों का सही और प्रभावी उपयोग करें। इन पोर्टलों के माध्यम से पंचायतों के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय जानकारी को पारदर्शी तरीके से दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, समय की बचत होती है और योजनाओं की निगरानी भी बेहतर ढंग से हो पाती है। यदि पंचायत प्रतिनिधि इन पोर्टलों का नियमित और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें तो गांवों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्थान पर उनके पुरुष जहां कहीं प्रॉक्सी सरपंच की भूमिका निभा रहे हैं, उसे कड़ाई से रोकना होगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरपंच और ग्राम सचिव पंचायत व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव है। इस बीच बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में सरपंचों और ग्राम सचिवों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ ई-ग्राम स्वराज, पी एफ एम एस और स्वच्छ भारत मिशन जैसे डिजिटल पोर्टलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से पंचायतों के विकास कार्यों की ऑनलाइन एंट्री, मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग आसानी से की जा सकती है। इस कार्यशाला में सरपंचों को ग्राम पंचायत विकास योजना ओर स्वच्छ भारत मिशन और विकसित भारत जी राम जी स्कीम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डी पी एम भूपेश कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर स्वच्छ भारत मिशन सुशील कुमारऔर प्रोजेक्ट ऑफिसर, जीरामजी सुनील कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों का डाटा तुरंत अपडेट करें : डीसी
ओटीपी, मोबाइल नंबर व कर्मचारी विवरण में गड़बड़ियों को प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला के सभी विभागाध्यक्षों, बोर्डों, निगमों व संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा को तुरंत अपडेट और सत्यापित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा नियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने बताया कि राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि सेवा सुरक्षा पोर्टल पर अनुबंध कर्मचारियों के डाटा में कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इनमें ओटीपी प्राप्त करने में समस्या, मोबाइल नंबर का गलत दर्ज होना या बदल जाना, परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) में त्रुटियां तथा कर्मचारियों और आहरण एवं वितरण अधिकारियों (डीडीओ) के विवरण का सही ढंग से दर्ज न होना शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग पात्र अनुबंध कर्मचारियों के डाटा की गंभीरता से जांच करें और यदि किसी कर्मचारी को ओटीपी या अन्य तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो संबंधित विभागाध्यक्ष मामले की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अद्यतन कर्मचारी पहचान संख्या, विशिष्ट वेतन कोड तथा सेवा से संबंधित पूरी जानकारी के साथ पात्र अनुबंध कर्मचारियों की सही और अद्यतन सूची निर्धारित प्रारूप में तैयार करें। भाग-1 के अंतर्गत आने वाले पात्र अनुबंध कर्मचारियों का डाटा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) को भेजा जाएगा, जबकि भाग-2 के कर्मचारियों का डाटा खजाना एवं लेखा विभाग को भेजा जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी इन निर्देशों का समयबद्ध और सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि सेवा सुरक्षा पोर्टल का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके और पात्र अनुबंध कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।




बार काउंसिल चुनाव को लेकर मतदान पार्टियों का प्रशिक्षण 9 व 12 मार्च को
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल के चुनाव-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि माननीय पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार बार काउंसिल के चुनाव 18 मार्च को करवाए जाएंगे, जिनका संचालन जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदान पार्टियों का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 9 मार्च तथा 12 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे से संवाद भवन, झज्जर में मतदान पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी नियुक्त मतदान कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें चुनाव प्रक्रिया, मतदान व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा सके। उन्होंने कहा कि चुनाव से जुड़े सभी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तलाव गांव में अस्मिता ( ASMITA) लीग के तहत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता आज
जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने दी जानकारी
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिले में महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से अस्मिता लीग के तहत महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन रविवार 8 मार्च को किया जाएगा। यह प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से गांव तलाव स्थित खेल परिसर में आयोजित होगी। जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग की महिला खिलाड़ी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को MYBharat Portal (mybharat.gov.in) पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यह आयोजन माय भारत, भारतीय खेल प्राधिकरण और जिला खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल, कॉलेजों, ग्रामीण क्षेत्रों, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी केंद्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़ी लड़कियों और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। जिला युवा अधिकारी ने जिलाभर बालिकाओं और महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है, ताकि वे खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार सकें और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्साहपूर्वक मना सकें।




ई-ग्राम स्वराज गांव की सरकार को बना रहा पारदर्शी : डॉ. वीरेन्द्र
बेरी स्थित बीडीपीओ कार्यालय में सरपंचों व ग्राम सचिवों की दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
बेरी, 07 मार्च, अभीतक: गांव की सरकार अर्थात पंचायत के कामकाज का डिजिटलीकरण पारदर्शिता का आधार बन रहा है। सरपंचों और ग्राम सचिवों को ई-ग्राम स्वराज सहित विभिन्न पोर्टलों के उपयोग में सिद्धहस्त बनना होगा। सरकार ने कई महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टल शुरू किए हैं, जिनके माध्यम से योजनाओं की जानकारी, मॉनिटरिंग और कार्यों का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जाने लगा है। ये बात हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चैहान ने कही। वे खंड पंचायत एवं विकास कार्यालय बेरी में आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि सरपंचों और ग्राम सचिवों को संबोधित कर रहे थे। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजाराम ने डॉ. चैहान का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। निदेशक डॉ. चैहान ने सरपंचों और ग्राम सचिवों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा शुरू किए गए डिजिटल पोर्टलों का सही और प्रभावी उपयोग करें। इन पोर्टलों के माध्यम से पंचायतों के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और वित्तीय जानकारी को पारदर्शी तरीके से दर्ज किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि डिजिटल प्रणाली अपनाने से कार्यों में पारदर्शिता बढ़ती है, समय की बचत होती है और योजनाओं की निगरानी भी बेहतर ढंग से हो पाती है। यदि पंचायत प्रतिनिधि इन पोर्टलों का नियमित और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें तो गांवों के विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सकेगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्थान पर उनके पुरुष जहां कहीं प्रॉक्सी सरपंच की भूमिका निभा रहे हैं, उसे कड़ाई से रोकना होगा। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार महिला शसक्तीकरण को बढ़ावा दे रही है। सरकार द्वारा ग्रामीण विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं और इन योजनाओं का लाभ गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरपंच और ग्राम सचिव पंचायत व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से ही योजनाओं का सही क्रियान्वयन संभव है। इस बीच बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि इस दो दिवसीय कार्यशाला में सरपंचों और ग्राम सचिवों को सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ ई-ग्राम स्वराज, पी एफ एम एस और स्वच्छ भारत मिशन जैसे डिजिटल पोर्टलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इन पोर्टलों के माध्यम से पंचायतों के विकास कार्यों की ऑनलाइन एंट्री, मॉनिटरिंग और रिपोर्टिंग आसानी से की जा सकती है। इस कार्यशाला में सरपंचों को ग्राम पंचायत विकास योजना ओर स्वच्छ भारत मिशन और विकसित भारत जी राम जी स्कीम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर डी पी एम भूपेश कुमार, प्रोजेक्ट ऑफिसर स्वच्छ भारत मिशन सुशील कुमारऔर प्रोजेक्ट ऑफिसर, जीरामजी सुनील कुमार भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं नागरिक : डीसी
योजना के तहत न्यूनतम ब्याज दर पर उपलब्ध करवाई जा रही ऋण की सुविधा
रेवाड़ी, 07 मार्च, अभीतक: बिजली उपभोक्ताओं को बिल से राहत प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी सरकार द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है। इसी के तहत केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना चलाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल के चलते सोलर रूफटॉप सिस्टम अब अत्यंत किफायती हो गया है। पात्र परिवारों को दी जा रही सब्सिडी के चलते सोलर सिस्टम लगवाना काफी किफायती हो गया है। जिन उपभोक्ताओं के लिए प्रारंभिक निवेश करना संभव नहीं है, उनके लिए सरकारी बैंकों के माध्यम से न्यूनतम ब्याज दर पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने बताया कि दो किलोवाट क्षमता का सोलर सिस्टम प्रतिदिन लगभग 8 से 10 यूनिट बिजली उत्पादन करता है, जिससे मासिक उत्पादन करीब 300 यूनिट तक पहुंच जाता है। यह एक मध्यमवर्गीय परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है और इससे बिजली बिल लगभग शून्य हो सकता है।
सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में किया विभाजित
डीसी ने बताया कि सरकार ने आय वर्ग के अनुसार सब्सिडी को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को अधिकतम लाभ मिल सके। योजना के तहत अंत्योदय परिवार जिसकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए तक एवं वार्षिक खपत 2400 यूनिट तक है उन्हें 2 किलोवाट सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार से 60 हजार रुपए तथा हरियाणा सरकार से 50 हजार रुपए कुल 1 लाख 10 हजार रुपए की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। तीन लाख रुपए तक वार्षिक आय एवं 2400 यूनिट वार्षिक खपत वाले परिवारों को 2 किलोवाट पर केंद्र से 60 हजार रुपए और प्रदेश सरकार से 20 हजार रुपए, कुल 80 हजार रुपए का अनुदान दिया जा रहा है। इसके अलावा तीन लाख रुपए से अधिक आय वाले घरेलू उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार द्वारा 1 किलोवाट पर 30 हजार रुपए, 2 किलोवाट पर 60 हजार रुपए तथा 3 किलोवाट तक की क्षमता पर कुल अधिकतम 78 हजार रुपए की सब्सिडी उपलब्ध करवाई जा रही है।
ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढाएं नागरिक
डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित करें और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढाएं। इच्छुक उपभोक्ता घर बैठे आधिकारिक पोर्टल ीजजचेरूध्ध्चउेनतलंहींत.हवअ.पदध् पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर संबंधित उपभोक्ता अपने नजदीकी उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



अस्मिता लीग का आज होगा आयोजन
महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी दौड़ प्रतियोगिताएं
रेवाड़ी, 07 मार्च, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को देशभर में अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत जिला रेवाड़ी में भी महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि 8 मार्च को रेवाड़ी जिला में अस्मिता लीग का आयोजन स्वाईमान स्पोर्ट्स अकादमी, टांकड़ी, बावल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 3 आयु वर्ग (अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मीटर, 200 मीटर वं 400 मीटर दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेलो इंडिया के नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम पोर्टल ूूू.उलइींतंज.हवअ.पद पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा 08 मार्च को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।

डालसा सचिव ने जिला जेल में किया लोक अदालत का आयोजन
जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को उपलब्ध कराई कानूनी सहायता
रेवाड़ी, 07 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश अनुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव अमित वर्मा द्वारा जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। जेल लोक अदालत में मौके पर ही जिला जेल में बंद विचाराधीन कैदियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई। डालसा सचिव अमित वर्मा ने इस दौरान जिला जेल का निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। उन्होंने कहा कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए तथा जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा चलाए जा रहे टोल फ्री नंबर 15100 पर भी फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है।




सीजेएम अमित वर्मा ने किया नशा मुक्ति केंद्र का दौरा
रेवाड़ी, 07 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की डॉन योजना (ड्रग जागरूकता और कल्याण नेविगेशन) के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा ने शनिवार को नशा मुक्ति केंद्र रेवाड़ी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति केंद्र के कार्यों की समीक्षा की। नशा मुक्ति केंद्र में जोगिंदर सिंह प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर एवं वोकेशनल काउंसलर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में 4 रोगी फिलहाल उपस्थित हैं। उन्होंने बताया कि संदीपा काउंसलर द्वारा रोगियों की समय-समय पर काउंसलिंग की जाती है तथा उन्हें नशा छोड़ने के प्रति जागरूक किया जाता है। सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि कानूनी सहायता और उनकी सेवाओं के बारे में सभी को जागरूक किया जाए ताकि कानून की सहायता का लाभ उठा सके। विधिक सेवा प्राधिकरण का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क कानूनी सेवाओं की पेशकश करना व साथ में उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना है । उन्होंने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया। इसके अलावा डालसा सचिव अमित वर्मा ने यह भी बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संत सम्मेलन में पहुंचे साधुओं को निःशुल्क बांटे चश्मे
झज्जर, 07 मार्च, अभीतक: सिद्ध समाधि बाबा प्रसाद गिरि महाराज के 53 वें विराट संत सम्मेलन में समापन के अवसर पर साधुओं को निशुल्क चश्मे दिए गए। चश्मे देने का कार्य समाजसेवी राजेश बागिया द्वारा किया गया। सम्मेलन में अन्य क्षेत्रों से पहुंचे 400 से अधिक साधुओं की आखों की जांच की, जिसमें 400 साधुओं को नजर के चश्मे की जरूरत थी। हरिद्वार कनखल से आए साधु सोहन लाल ने बताया कि उन्हें बहुत दिनों से आखों से ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था। अब चश्मा लगाने से मुझे पहले से बेहतर दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि संतों की सेवा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। कई धार्मिक संस्थाओं से जुड़े अम्बा ऑप्टिकल के संचालक राजेश बागिया ने बताया कि जो बाबा प्रसाद गिरी के विराट संत सम्मेलन में स्थानीय व अन्य शहरों से साधु आते हैं, उन्हें चश्मे निशुल्क दिए जाते है। जिन्हें चश्मे की आवश्यकता होती है, पहले उनकी आखों की जांच की जाती है। हर वर्ष भंडारे वाले दिन उनको उच्च गुणवत्ता के निशुल्क चश्मे वितरित किए जाते हैं। इस वर्ष 400 महात्माओं को निशुल्क चश्मे वितरित किए हैं। उन्होंने बताया कि साधु संतों के आशीर्वाद से वर्ष 1995 से साधुओं की मन से सेवा कर रहे है और आगे भी यह सेवा जारी रहेगी।



पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
फतेहाबाद, 07 मार्च, अभीतक: फतेहाबाद जिले के गांव जांडली खुर्द में पति द्वारा अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दिए जाने की दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हत्या के पिछे घरेलू कलह की वजह बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मोके से फरार हो गया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी अनुसार सुखविंद्र सिंह मजदूरी करता है। वह नशे का आदी है। आज दोपहर को उसका अपनी पत्नी सुदेश 35 वर्षीय से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर गुस्साए सुखविंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे सुदेश की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार मृतका सुदेश दो बच्चों कि माँ थी। इनमें बड़ी बेटी है जबकि छोटा बेटा है। नशे कि लत कि वजह से सुखविंद्र सिंह अपनी पत्नी से झगड़ा करता था।
विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री ने 445 पात्र ग्रामीणों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए
चंड़ीगढ़, 07 मार्च, अभीतक: हरियाणा के विकास, पंचायत एवं खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने आज पानीपत के जिला सचिवालय के सभागार में गांव खुखराना के पुनर्स्थापन की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 445 पात्र ग्रामीणों को अलॉटमेंट लेटर वितरित किए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि खुखराना के ग्रामीणों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया है और सरकार ने उनके हितों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें न्याय दिलाने का काम किया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि जिन लोगों को अलॉटमेंट लेटर दिए गए हैं, उनकी रजिस्ट्री भी जल्द करवाई जाएगी ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने घर बना सकें। उन्होंने इस पहल के लिए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार गांवों के विकास और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री पंवार ने ग्रामीणों से अपील की कि वो जब अपने मकान बनाएं, वहां साफ-सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है और सभी ग्रामीण मिलकर आदर्श गांव बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। बजट की भी किसी भी तरह से कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इस अवसर पर एडीसी डॉ पंकज यादव, डीडीपीओ श्री राजेश शर्मा, डीआरओ श्री कनब लाकड़ा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामानुजन के गणित को राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हिस्सा बनाया जाना चाहिए
एसजीटीयू में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ
भारतीय ज्ञान परंपरा के दम पर ही देश 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बन सकता है
गुरुग्राम, 07 मार्च, अभीतक: महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की विरासत व भविष्य की पीढ़ियों के लिए गणित व उससे आगे तक की प्रेरणा- विषय पर श्री गुरु गोबिंद सिंह ट्राई सेंटेनरी यूनिवर्सिटी (एसजीटीयू) में आज से आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश- विदेश के शीर्ष चिंतकों ने गणित में रामानुजन के असाधारण योगदान को राष्ट्रीय शिक्षा नीति में शामिल किए जाने की आवश्यकता और अनिवार्यता बताई। दो दिवसीय इस सम्मेलन में रामानुजन की प्रतिभा को पहचानने में इतनी देरी होने पर आश्चर्य मिश्रित अफसोस जताया गया। वक्ताओं का कहना था भारतीय ज्ञान परंपरा के दम पर ही देश 2047 तक विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बन सकता है। देश को बदलना है तो शिक्षा को बदलना होगा। रामानुजन ने भारतीय गणित ज्ञान परंपरा की दुनिया में डंका बजाया लेकिन चिराग तले अंधेरे की तरह उन्हें अपनी ही मातृभूमि पर बिसरा दिया गया। एसजीटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) हेमंत वर्मा के नेतृत्व में यह सम्मेलन शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के सहयोग व मुख्य संरक्षक एवं एसजीटीयू के कुलाधिपति पद्मश्री व पद्म भूषण राम बहादुर राय के मार्गदर्शन में किया गया। अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस को डॉ अनिता शर्मा, प्रो (डॉ) पंकज मित्तल, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, प्रो. दिनेश सिंह (पूर्व कुलपति, दिल्ली विश्वविद्यालय), प्रो. श्रीराम चैथाईवाले (राष्ट्रीय संयोजक, वैदिक गणित, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली) व डॉ. राकेश भाटिया तथाअन्य ने संबोधित किया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की स्कूल शिक्षा की नेशनल कन्वीनर डॉ अनिता शर्मा ने अपने संबोधन में रामानुजन के जीवन, गणित में उनकी साधना से संबंधित अनेक पहलुओं को छुआ। उन्होंने कहा कि गणित में रामानुजन के अहम योगदान की पहचान हो, विविध पहलुओं पर शोध व अनुसंधान किया जा जाए। रामानुजन के इन्क्लूजन पर आधारित मैथ के सूत्र, प्रमेह, फार्मूलों का प्रमाणीकरण आज पूरा विश्व कर रहा है, उनके मैथ पर दुनिया भर में अनुसंधान हो रहा है। उन्होंने बताया कि रामानुजन की 138 पेजों की नोट बुक पांच दशकों तक श्लोस्ट नोट बुकश् बनी रही यानी किसी को उसका पता ही चला। इस नोट बुक में हजारों नए फार्मूले थे। अनिता शर्मा ने प्रोफेसर जार्ज ई एंड्रयूज व प्रोफेसर ब्रूस सी बर्न्ट के बारे में बताया जिन्होंने यह नोट बुक ढूंढ़ने और दुनिया तक रामानुजन की विलक्षण गणितीय प्रतिभा सामने लाने में अहम भूमिका निभाई। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने रामानुजन की लास्ट डिस्कवरी श्द मॉक थेटा फंक्शनश् पर विस्तार से बताया। शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी ने इस आयोजन के लिए एसजीटीयू प्रबंधन की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि शिक्षा, संस्कृति उत्थान न्यास के प्रयासों से आज एक हजार से अधिक स्थानों पर रामानुजन का जन्म दिन (22 दिसंबर) राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने रामानुजन के अल्पायु में निधन को देश का दुर्भाग्य बताया। उन्होंने कहा कि यदि वह कुछ और वर्ष जीवित रहते तो भारत सूचना एवं प्रसारण क्षेत्र का विश्व गुरु होता। रामानुजन ने 13 वर्ष की उम्र में रिसर्च शुरू कर दिया, 15 साल में फार्मूलों पर नोटबुक लिख ली, 16 साल का होने पर सूत्र हल कर लिये थे। सत्र के दौरान गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मेलन के एब्स्ट्रैक्ट बुक का औपचारिक लोकार्पण किया गया। मुख्य भाषण डीयू के पूर्व कुलपति प्रो. (डॉ.) दिनेश सिंह द्वारा ऑनलाइन माध्यम से दिया गया। अपने संबोधन में उन्होंने महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के कार्यों से अपने व्यक्तिगत शैक्षणिक जुड़ाव को साझा किया और संख्या सिद्धांत तथा अभाज्य संख्याओं के क्षेत्र में रामानुजन के गहन योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रामानुजन अपने पूरे जीवन गणित के चिंतन में डूबे रहे और छात्रों व शोधकर्ताओं में भी इसी प्रकार की समर्पित अध्ययन-संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है। प्रो. सिंह ने शैक्षणिक संस्थानों से आह्वान किया कि वे विद्यार्थियों को कठोर शैक्षणिक शोध के लिए प्रेरित करें और पारंपरिक अकादमिक सीमाओं से आगे सोचने के लिए प्रोत्साहित करें, ताकि वे ज्ञान की उन्नति में सार्थक योगदान दे सकें। कान्फ्रेंस के दौरान गणित क्षेत्र में असाधारण योग्यता रखने वाले दो मेधावी बच्चों,देविका त्रिपाठी और कृशव अग्रवाल को सम्मानित किया गया। वैदिक गणित पर विशेष सत्र भी आयोजित हुए। 40 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुतियों के लिए स्वीकृत किए गये तथा 10 आमंत्रित व्याख्यान और एक उच्चस्तरीय पैनल चर्चा भी आयोजित की गई।