


https://www.facebook.com/share/v/18VXDJAzFV
https://www.facebook.com/share/v/1FYNFEpVTG
https://www.facebook.com/share/r/1CsV9zGvTN
https://www.facebook.com/share/v/1C1m5wX2GQ



इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर में मेगा स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर में विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से एक भव्य मेगा स्कॉलरशिप परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष परीक्षा में न केवल विद्यालय के विद्यार्थियों ने, बल्कि पूरे शहर झज्जर एवं आसपास के सभी गांवों से भी बच्चों ने बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे कार्यक्रम का स्तर और भी भव्य एवं प्रभावशाली बन गया। परीक्षा में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। आयोजन पूरी तरह से व्यवस्थित ढंग से किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के लिए उचित बैठने की व्यवस्था, प्रश्न पत्र वितरण एवं समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखा गया। परीक्षा में अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं मानसिक क्षमता (रीजनिंग) से संबंधित प्रश्न शामिल किए गए, ताकि छात्रों की बौद्धिक क्षमता एवं समझ का समग्र मूल्यांकन किया जा सके। विद्यालय के निदेशक श्री विजेंद्र काद्यान ने बताया कि इस प्रकार की मेगा स्कॉलरशिप परीक्षाएं विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धात्मक भावना को विकसित करती हैं तथा उन्हें भविष्य की बड़ी परीक्षाओं के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि इस मंच के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर मिलता है, जिससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यह सुनिश्चित किया कि सभी विद्यार्थी शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष वातावरण में परीक्षा दे सकें। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में इस परीक्षा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला, जो इस आयोजन की सफलता को दर्शाता है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह भी जानकारी दी गई कि परीक्षा के परिणाम शीघ्र ही घोषित किए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक मेगा स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ेगा तथा वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी इस प्रकार के बड़े स्तर के शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना व्यक्त की है, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिल सके।
बेरी मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर’

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दिए सख्त निर्देश, सुरक्षा में कोई कोताही नहीं होगी बर्दाश्त
करीब 750 पुलिस जवानों की तैनाती, आधुनिक तकनीक से होगी निगरानी’
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: जन आस्था के प्रमुख केंद्र माँ भीमेश्वरी देवी मंदिर बेरी में नवरात्र मेले का शुभारंभ हो चुका है। मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए झज्जर पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक और पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार पूरे मेला क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों और जोन में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके।मेले की सुरक्षा के लिए कुल 744 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें 5 एसीपी,11 निरीक्षक, 156 उप निरीक्षकध्सहायक उप निरीक्षक, 410 मुख्य सिपाहीध्सिपाही,162 महिला पुलिस कर्मचारी शामिल हैं।मेला क्षेत्र में सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सके। असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। वहीं किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम को विशेष उपकरणों के साथ रिजर्व रखा गया है।
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस
महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल तैनात किया गया है। बच्चों के बाल उतारने वाले स्थानों सहित संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
’भीड़ प्रबंधन के लिए बैरिकेडिंग और अलग एंट्री-एग्जिट’ श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए बैरिकेडिंग कर अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं। मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं, जिससे धक्का-मुक्की और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
यातायात और पार्किंग की सुचारू व्यवस्था
बाहर से आने वाले वाहनों के लिए सात अलग-अलग स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की विशेष ड्यूटी लगाई गई है और डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया है।
आपातकालीन सेवाएं अलर्ट मोड पर
मेले के दौरान एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षित पुलिस बल तैनात है।
अस्थायी पुलिस लाइन और हेल्प डेस्क स्थापित
मेला क्षेत्र में पुलिस कर्मचारियों के लिए अस्थायी पुलिस लाइन बनाई गई है। इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता के लिए हेल्प डेस्क और अनाउंसमेंट सिस्टम की व्यवस्था भी की गई है।
पुलिस की अपील
झज्जर पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखें।



झज्जर पुलिस ने लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में नशा मुक्ति, डायल 112, साइबर क्राइम व सड़क सुरक्षा को लेकर किया जागरूकता
बहादुरगढ़, 23 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, डायल 112, साइबर क्राइम एवं सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना, डायल 112, साइबर क्राइम तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने उपस्थित नागरिक को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं। घर-घर जाकर नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। लोगों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कानूनन अपराध है और इससे जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। आगे उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से बचने का एक ही तरीका है जागरूकता। हमारे परिवार के सदस्यों व आसपास के लोगों को भी हमें बताना चाहिए कि किसी के साथ कोई भी ओटीपी साझा न करें, अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें और गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तभी हम साइबर फ्रॉड से बच सकते हैं और आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें। अगर आपके आसपास नशा की खरीद फिरोख्त हो रही है तो मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दे। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में 25 मार्च को तृतीय दीक्षांत एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ झज्जर प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिहं ने बताया कि 25 मार्च को राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में तृतीय दीक्षांत एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। अतः प्राचार्य व समस्ट स्टाफ सदस्यों द्वारा अनुरोध है कि पिछले 5 वर्षों में सभी पास आउट विद्यार्थी इस दीक्षांत समारोह में भाग लेना सुनिश्चित करेंस दीक्षांत समारोह के साथ-साथ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें आईआरसीए, खेलकूद, सांस्कृतिक, एवं एकेडमिक अचीवमेंट प्राप्त की है उनका विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। अतः सभी पूर्व छात्र एवं वर्तमान छात्र अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।



गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को दीं श्रद्धांजलि
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी थे। चंद्रशेखर आजाद व पार्टी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अभूतपूर्व साहस के साथ शक्तिशाली ब्रिटिश सरकार का मुकाबला किया। पहले लाहौर में बर्नी सांडर्स की हत्या और उसके बाद दिल्ली की केंद्रीय सांसद सेंट्रल असेंबली में बम विस्फोट करके शक्तिशाली ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ खुले विद्रोह को बुलंदी प्रदान की। उन्होंने असेंबली में बम फेंक कर भागने से इनकार कर दिया। जिसके फल स्वरुप अंग्रेज सरकार ने 23 मार्च 1931 को उनके दोनों साथियों राजगुरु तथा सुखदेव के साथ फांसी पर लटका दिया।

देशवाल काॅम्पलैक्स के चैगान माता के सामने सीवरेज का गंदा बदबूदार पानी निकलने से स्थानीय निवासी परेशान
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: देसवाल कॉम्प्लेक्स पंजाब नेशनल बैंक के पीछे गली में कूड़े के ढ़ेर की गंदगी से स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त मास्टर सुरेंद्र ने बताया कि क्षेत्र में कूड़े व सीवरेज के मेन हाल से गंदा बदबूदार पानी निकाल रहा हैं जिससे राहगीरों को वहां से निकलना भारी हो रहा हैं। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से स्थाई समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान चैगान माता का पूजन करने में श्रद्धालुओं को बड़ी परेशानी हो रही है। बड़ी संख्या में यहां से लोगों का आना जाना लगा रहता हैं और क्षेत्र में पत्रकार कार्यालय है।
बहादुरगढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में लघु लुहान अवस्था में मिला महिला का शव।
महिला की हत्या के बाद मातन गांव के खेतों में फेंका गया महिला का शव।
मृतक महिला के चेहरे और सिर पर हैं गहरी चोट के निशान।
मृतक महिला की अभी नहीं हो सकी है पहचान।
गांव के खेतों से गुजर रहे कच्चे नाले में मिला शव
35 से 40 वर्ष के बीच आंकी जा रही उम्र
मांडोठी चैकी पुलिस ने हत्या व शव खुर्द बुर्द करने की धारा के तहत अभियोग दर्ज किया।
राजधानी दिल्ली और आसपास के जिलों के थानों से गुमशुदा महिलाओं की हरियाणा पुलिस ने मंगवाई जानकारी।
महिला केशव को पोस्टमार्टम और पहचान के लिए भिजवाया गया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल।




https://www.facebook.com/share/r/1CsV9zGvTN
बहादुरगढ़ में हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार टेम्पो ने बेकाबू होकर कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। एमआईई के मामा चैक से लेकर बाईपास तक अनियंत्रित टेम्पो ने कई वाहन उड़ाए। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत और 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और टेम्पो चालक की तलाश की जा रही है।


शहीदी दिवस पर शहीदों को याद करते हुए किया नमन
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: भगत सिंह चैक पर एकत्रित होकर शहीद भगतसिंह की प्रतिमा की सफाई की तथा पुष्प मालाएं चढ़ाई। पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सजग नागरिकों ने शहीद अमर रहें, इंकलाब जिंदाबाद, वंदे मातरम, भारत माता की जय आदि नारों के साथ आजादी के दीवानों को याद करते हुए नमन किया। उपस्थित समूह ने पुष्पांजलि अर्पित करने से पहले तथा बाद में चैक पर शहीदों बारे चर्चा की। चर्चा में उनकी जीवनी,उनकी दिवानगी, देशभक्ति, असैम्बली में खाली जगह पर गोला फेंकना, परिवार के साथ शहीदों के पत्राचार विशेष कर इन लाइनों की – उसे यह फिक्र है हरदम, नयी तर्ज जफा क्या है? हमें यह शौक है देखें, सितम की इंतहा क्या है ? आदि चर्चा के विषय रहे। पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में कैप्टन सतबीर बड़क, रमेश जाखड़, राजबीर राहर, जयप्रकाश गुप्ता, धर्मपाल अहलावत, श्रीभगवान उर्फ मोरे,मेहर सिंह जाखड़, सूबेदार रमेश फौगाट, लूकेश राहर, रिटायर्ड मुख्याध्यापक वीर सिंह कादियान, विजय कुमार, सत्यप्रकाश, सुरेश कुमार सहित दर्जनभर व्यक्ति शामिल रहे।


घरेलू गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, घबराने की आवश्यकता नहीं: डीसी
जिला की गैस एजेंसियों में स्टॉक की निरंतर निगरानी कर रही विभागीय टीमें
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी जानकारी’
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: जिला प्रशासन और खाद्य एवं पूर्ति विभाग उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुचारू सेवा प्रदान करने के लिए पूरी तरह तत्पर है। यह जानकारी डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने दी। उन्होंने आम उपभोक्ताओं को सूचित किया कि जिले में घरेलू एलपीजी (रसोई गैस) की उपलब्धता पूरी तरह से सामान्य है। विभाग द्वारा सभी गैस एजेंसियों में स्टॉक की निरंतर निगरानी की जा रही है और कहीं भी गैस की कोई किल्लत नहीं है। डीसी ने स्पष्ट किया कि घरेलू सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूरी तरह वर्जित है। विभाग की टीमें होटलों और रेस्टोरेंटों में निरंतर जांच कर रही हैं। यदि कोई एजेंसी निर्धारित दर से अधिक राशि वसूलती पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे किसी प्रकार का पैनिक न लें, प्रशासन द्वारा नियमानुसार गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिला में दो दर्जन से ज्यादा गैस एजेंसियां कार्यरत: डीएफएससी
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि जिलेभर में कुल 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनके पास वर्तमान में लगभग 7 हजार 600 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। सभी एलपीजी कंपनियों के माध्यम से नियमित आपूर्ति बनी हुई है और उपभोक्ताओं को बुकिंग के निर्धारित समय के भीतर रिफिल उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुसार आवश्यक सेवाओं और सामाजिक कार्यों के लिए व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की गई है। विशेष रूप से शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों तथा बेटियों की शादी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करवाई जाएगी, ताकि किसी भी आवश्यक सेवा में बाधा न आए।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित
उन्होंने बताया कि गैस उपभोक्ताओं की सुविधा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला मुख्यालय स्थित जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01251-252516 है। कोई भी उपभोक्ता घरेलू गैस से संबंधित समस्या दर्ज करा सकते हैं।





पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें जनगणना कार्य का निर्वहन: डा. ललित जैन
जनगणना कार्य निदेशक हरियाणा डा. ललित जैन जिला में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
कहा, जनगणना 2027 होगी पूर्णतः डिजिटल, आपसी समन्वय के साथ गंभीरता से अधिकारी निभाए अपना दायित्व
डीसी अभिषेक मीणा ने जनगणना को लेकर जिला में की गई तैयारियों के बारे में दी जानकारी
रेवाड़ी, 23 मार्च, अभीतक: जनगणना कार्य निदेशक हरियाणा डा. ललित जैन ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस कार्य को गंभीरता से लें और आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समयसीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करें। सोमवार को जिला सचिवालय में आयोजित समीक्षा बैठक में डा. ललित जैन ने जनगणना 2027 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि आगामी जनगणना पूर्णतः डिजिटल माध्यम से करवाई जाएगी, जिससे कार्य में पारदर्शिता, गति और सटीकता सुनिश्चित होगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही की गुंजाइश नहीं है, इसलिए जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किए सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि यह कार्य देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए आंकड़ों की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें और आपसी तालमेल बनाए रखें। बैठक में डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में जनगणना को लेकर अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फील्ड ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया जा चुका है तथा ड्यूटी निर्धारण की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा, डिजिटल जनगणना को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। डीसी ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्य को समय पर पूरा किया जाएगा।
जनगणना कार्य को लेकर किए जाए जागरूकता कार्यक्रम
जनगणना कार्य निदेशक हरियाणा डा. ललित जैन ने कहा कि जिला में लोगों को जनगणना जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य को लेकर जागरूक किया जाए। जनगणना कार्य के दौरान पहुंचे जाने वाले सवालों की सही जानकारी देना और इसकी विश्वनीयता के बारे में आमजन को जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। इसके लिए विद्यालयों में जनगणना कार्य को लेकर भाषण और प्रश्नोत्तरी जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों को जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया जाए।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार और ट्रेनिंग नोडल अधिकारी अमित कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


कुरुक्षेत्र में आयोजित टेली-लॉ क्षेत्रीय कार्यशाला में रेवाड़ी के पैनल वकील व सीएससी वीएलई ने साझा किए अनुभव
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व मंत्री राव नरवीर सिंह की मौजूदगी में टेली-लॉ सेवा पर हुई चर्चा
रेवाड़ी, 23 मार्च, अभीतक: केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय की ओर से टेली लॉ व दिशा के माध्यम से लोगों तक न्याय की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में क्षेत्रीय कार्यक्रम-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से सीएससी के प्रतिनिधियों एवं पैनल वकीलों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में सीएससी के माध्यम से टेली लॉ के लिए पीड़ितों का पंजीकरण करने वाले ऑपरेटरों, अधिवक्ताओं व न्याय सहायकों के साथ बातचीत की। इस कार्यकम में रेवाड़ी से सीएससी पैनल अधिवक्ता कर्मबीर यादव ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल तथा मंत्री राव नरवीर सिंह के समक्ष टेली-लॉ सेवा से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि टेली-लॉ के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को घर बैठे मुफ्त कानूनी सलाह मिल रही है, जिससे आमजन को काफी राहत मिल रही है। साथ ही कई मामलों में कोर्ट जाने से पहले ही समाधान संभव हो पा रहा है। गुरावडा सीएससी वीएलई सोनू बाला ने भी टेली-लॉ सेवा के बारे में जानकारी देते हुए इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह सेवा डिजिटल माध्यम से लोगों को त्वरित एवं प्रभावी कानूनी सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने सीएससी टेली-लॉ पहल की सराहना करते हुए बताया कि नागरिकों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और लोगों को मुकदमे से पहले महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान करना है, जिससे सभी के लिए न्याय तक समान पहुंच को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने बताया कि सरकार ने ऑनलाइन केस मैनेजमेंट सिस्टम, ई-कोर्ट और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई से जल्दी न्याय के लिए कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि नागरिकों को न्यायिक जागरूकता, कानूनी मार्गदर्शन और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराना है।उन्होंने बताया कि कानून का सहारा लेने से पहले नागरिकों को कानूनी परामर्श लेना चाहिए, ताकि परामर्श से भी समस्या का हल निकाला जा सके। इस योजना से कानूनी सलाह के लिए अब ग्रामीणों को जिला मुख्यालय या बड़े शहरों में जाए बिना अपने गांव में ह यह सुविधा उपलब्ध होगी। सीएससी जिला प्रबन्धक जगदीप यादव ने बताया कि जिला के आकांक्षी खंड नाहड़ में टेली-लॉ के बारे में जागरूक करने के लिए न्याय सहायक कपिश यादव की नियुक्ति की गई है, ताकि इस ब्लॉक में लोगों को टेली लॉ के बारे में अधिक से अधिक जागरूक किया जा सके। साथ ही इस खंड में लोगों को टेली-लॉ के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करने के लिए शिविर व नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर सीएससी स्टेट हेड हरियाणा आशीष शर्मा भी मौजूद रहे।




माजरा एम्स में 50 एमबीबीएस सीटो को मिली मंजूरी, जल्द शुरू होगी ओपीडी: डा. कृष्ण कुमार
बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने विशेष उपलब्धि बताते हुए जताई खुशी
बावल, 23 मार्च, अभीतक: बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा माजरा स्थित एम्स के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 50 एमबीबीएस सीटों पर दाखिले की मंजूरी मिलने पर विशेष उपलब्धि बताते हुए खुशी जताई। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने सोमवार को रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए लड्डू बाटकर खुशी का इजहार किया। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य करवाएं जा रहे हैं। वर्तमान सरकार अंत्योदय की भावना से पंक्ति में अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को लेकर संकल्पित है। आज हर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है। पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विधायक ने कहा कि जिला रेवाड़ी और बावल विधानसभा क्षेत्र में भी केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से चारों ओर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से माजरा में एम्स में तेजी से निर्माण कार्य हो रहा है और 50 एमबीबीएस सीटों को मंजूरी मिली है। आने वाले समय में जल्द ही ओपीडी शुरू होने से रेवाड़ी और आसपास के जिलों के लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष जीतू, चेयरमैन माजरा सरपंच नरेश यादव नरू, जिला भाजपा सचिव दिनेश यादव, प्रदीप ठेकेदार, एम्स समिति के प्रधान जगदीश, दिलबाग सिंह और जीवनराम गर्ग आदि मौजूद रहे।
भिवानी: राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत 40 लाख किसान इस मिशन से जुड़े – गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत
भिवानी के प्राकृतिक चिकित्सालय में आचार्य देवव्रत ने जगन्नाथ वेलनेस सैंटर का किया उद्घाटन
बगैर दवाईयों के प्राकृतिक तरीके से चिकित्सा करने में जगन्नाथ वेलनेस सैंटर निभाएगा अहम भूमिका: आचार्य देवव्रत
गुजरात के राज्यपाल बोले: आने वाला समय प्राकृतिक खेती का होगा राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत देश भर के किसानों को मिशन से जोड़ा जा रहा
अकेले गुजरात में 8 लाख तथा हिमाचल में 2 लाख किसान इस मिशन से जुड़े, देश में कुल 40 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना रहे
सूक्ष्म जीवाणुओं, मित्र कीट व केंचुए की मदद से बगैर किसी रासायनिक खाद के की जा रही प्राकृतिक खेती
हरियाणा सरकार कुरूक्षेत्र में प्राकृतिक खेती ट्रेनिंग सैंटर बनाकर दी जा रही जानकारी: आचार्य देवव्रत
वेलनेस सैंटर के उद्घाटन पर सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, दादरी के विधायक सुनील सांगवान व प्राकृतिक चिकित्सा वेलनेस सैंटर के संस्थापक बृजलाल सर्राफ रहे मौजूद
डॉ. पवन बुवानीवाला, महासचिव वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट भिवानी एवं अध्यक्ष वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनेजिंग कमेटी भिवानी ने आज शहीदी दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. पवन बुवानीवाला ने कहा कि हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक सशक्त और विकसित भारत का निर्माण करना चाहिए। शहीदों का बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।









कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ है: अभय सिंह चैटाला
राज्यसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस से दूरी बनाने का फैसला प्रदेश की जनता के कहने पर लिया थाः अभय सिंह चैटाला
ओमप्रकाश चैटाला की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं अभय चैटालाः प्रो. संपत्त सिंह
बीजेपी की सरकार अहंकार में है और सत्ता के नशे में चूर हैः रामपाल माजरा
नरवाना, 23 मार्च, अभीतक: सोमवार को नरवाना की अनाज मंडी में इनेलो ने प्रदेशस्तरीय युवा सम्मेलन किया। युवा सम्मेलन में पूरे प्रदेश से युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। यह युवा सम्मेलन युवा सेल के राष्ट्रीय प्रभारी करण चैटाला के संयोजन में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन के दौरान रानियां के विधायक अर्जुन चैटाला ने प्रभावी मंच संचालन किया। इस अवसर पर 2014 और 2019 से जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके धर्मेंद्र ढुल अपने सैकड़ों साथियों सहित इनेलो में शामिल हुए। पूर्व जिला पार्षद और बीजेपी एससी सेल के जिला अध्यक्ष रति राम भाजपा को छोडकर और उनके साथ कई सरपंच, पूर्व सरपंच, जनप्रतिनिध् िभी इनेलो में शामिल हुए। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दी मैं उनको दिल की गहराइयों से नमन करता हूं। पहले दस साल कांग्रेस ने प्रदेश को लूटा और अब पिछले ग्यारह सालों से बीजेपी लूट रही है। मैं लाखों की संख्या में आज यहां पहुंचे युवाओं से अपील करता हूं कि भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव से प्रेरणा लेते हुए आप सभी युवा इन लुटेरी बीजेपी और कांग्रेस को सबक सिखाने का काम करेंगे। अन्याय करना ही अपराध नहीं है बल्कि अन्याय सहना भी अपराध की श्रेणी में आता है। आज नरवाना की धरती से युवा इनेलो पार्टी से जुड़कर बीजेपी सरकार द्वारा युवाओं के साथ किए जा रहे शोषण के खिलाफ अपने हकों की लड़ाई लड़ने की शुरूआत करें। हरियाणा का युवा पूरे देश में सबसे ज्यादा मेहनती और काबिल है। बीजेपी ने ग्यारह सालों में हरियाणा के युवाओं को गर्त में धकेल दिया है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि कांग्रेस सांपनाथ है, बीजेपी नागनाथ है और एक और पार्टी है जो बिच्छुनाथ है। उन्होंने कहा कि 2029 में इनेलो युवाओं की सरकार बनाएगी और 2029 के विधानसभा चुनाव में इनेलो 50 प्रतिशत टिकटें युवाओं को देगी। हमारी सरकार बनने पर प्रत्येक घर से एक युवा को सरकारी नौकरी दी जाएगी। जो युवा नौकरी से वंचित रह जाएगा, उसे 21 हजार रुपए मासिक सम्मान भत्ता दिया जाएगा। इसी तरह से युवाओं को बिना किसी ब्याज के 1 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जाएगा ताकि युवा स्वावलंबी हो सकें। अभय सिंह चैटाला ने इस दौरान यह भी कहा कि युवा सम्मेलन की तर्ज पर ही आने वाले समय में इनेलो की ओर से राज्यस्तरीय महिला सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा। अभय सिंह चैटाला 23 मार्च को शहीदी दिवस पर नरवाना के इस भव्य सम्मेलन में पहुंची भारी भीड़ से गदगद नजर आए। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से हरियाणा के युवा मायूस और हताश हैं। उन्हें अच्छी तरह से याद है कि जब कुरुक्षेत्र का लोकसभा का चुनाव था, वे कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक गांव में गए। तब उन्होंने ग्रामीणों से पूछा कि युवा राजनीतिक सभाओं में नजर नहीं आता। तब सामने आया कि युवा आज हताश है। मायूस और निराश है। अपने प्रदेश में रोजगार न मिलने से आहत होकर यहां का युवा अपनी जान जोखिम में डालकर डोंकी के रास्ते के जरिए विदेश जाने को विवश है। पैंशन के मुद्दे पर सरकार पर सवालिया निशान लगाते हुए इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इस सरकार ने बुजुर्गों का भी अपमान किया। एक साजिश के तहत बुजुर्गों की पैंशन काटने की कवायद की। तब बुजुर्गों के खिलाफ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनकी पार्टी ने बैठक बुलाई और राज्यस्तरीय प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई। इनेलो की चेतावनी के बाद सरकार ने अपना फैसला वापस लिया और सरकार ने बुजुर्गों की पैंशन बहाल की। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा में करीब 27.8 फीसदी बेरोजगारी दर है। बेरोजगारी के चलते अपराध और नशा बढ़ रहा है। नशे के चलते हर माह सैकड़ों नौजवानों की मौत हो रही है। प्रदेश का शैक्षणिक तंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 20 हजार से अधिक पद खाली हैं। अभी हाल में विधानसभा में विधायक अर्जुन चैटाला की ओर से पूछे गए सवाल के जवाब में सामने आया है कि प्रदेश के स्कूलों में प्रिंसीपल के 574 और मुख्याध्यापकों के 759 पद खाली हैं। पी.जी.टी. के 8519, टी.जी.टी. के 4583 और जेबीटी के 2557 पद खाली हैं। क्लर्क के 686 तथा चतुर्थ श्रेणी के 4134 पद खाली पड़े हैं। ऐसे ही प्रदेश के सरकारी कालेजों में 177 में से प्रिंसीपल के 95 पद खाली हैं। सरकारी कालेजों में लैक्चरर के 2819 पद खाली पड़े हुए हैं। युवाओं के लिए इस सरकार के पास कोई नीति नहीं है। इनैलो ने अपनी सरकार में युवाओं के लिए बेरोजगारी सम्मान भत्ता योजना शुरू की। 90 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गईं। आज युवा वर्ग बेरोजगारी के दंश से पूरी तरह से परेशान है। युवा ही नहीं इस सरकार से प्रत्येक वर्ग परेशान हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि सरकार ने लोगों की सहानुभूति व वोट लेने के लिए लाखों लोगों के पीले कार्ड बनाए। अब तरह-तरह के तर्क देकर इस सरकार ने 12 लाख परिवारों के पीले कार्ड काट दिए। चै. अभय सिंह चैटाला ने कहा कि चै. देवीलाल ने हमेशा ही किसान-कमेरे की लड़ाई लड़ी। ऐसे ही इनेलो भी चै. देवीलाल की नीतियों का अनुसरण करते हुए अपने संघर्ष को हमेशा जारी रखेगी। इसलिए वे जनता को विश्वास दिलवाते हैं कि वे उन लोगों की लड़ाई सडक से लेकर विधानसभा तक लड़ेंगे, जिनके पीले राशन कार्ड काटे गए हैं। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा छींटाकशी की और नकारात्मक राजनीति की और इनेलो को भाजपा की बी टीम बताया। अभी हाल में राज्यसभा के चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा की मदद की। 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्याही कांड किया और सुभाष चंद्रा को जितवाया। 2022 में एक बार फिर हुड्डा ने ऐसी ही रणनीति अपनाई और भाजपा का साथ दिया। अब हाल में भी राज्यसभा के चुनाव में हुड्डा ने ऐसे ही रणनीति अपनाई जबकि इनेलो ने लोगों से फीडबैक लिया और मतदान से दूरी बनाने का फैसला किया। जबकि हुड्डा दावा कर रहे थे कि कांग्रेस के 37 विधायक हैं और राज्यसभा के चुनाव में उनको 39 वोट मिलेंगे। अभय सिंह ने कहा कि तब उन्होंने हुड्डा के इस दावे को नकारा था और कहा था कि कांग्रेस को 30 वोट भी नहीं मिलेंगे। सच्चाई सबके सामने है और हुआ भी ऐसा ही। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि हरियाणा की अर्थव्यवस्था खेती पर टिकी है। आज खेती घाटे का सौदा बन गई है। प्रदेश के 16 लाख 64 हजार किसानों पर करीब 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज है। प्रदेश का कुल वित्तीय घाटा 4 लाख करोड़ रुपए तक हो गया है। हरियाणा पुलिस में 28 हजार पद खाली हैं तो सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के 23 पद खाली हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व वित्त मंत्री और इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत्त सिंह ने कहा कि पहली बार चै. ओमप्रकाश चैटाला ने मुख्यमंत्री रहते हुए शाहबाद में शहीदी दिवस मनाया और शहीदी दिवस का अवकाश घोषित किया था। अब उनकी इस परंपरा को चै. अभय सिंह चैटाला ने आगे बढ़ाया है और नरवाना की उस भूमि को चुना है जो चै. ओमप्रकाश चैटाला की कर्मभूमि रही है। प्रो. संपत्त सिंह ने युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला को भी युवा इनेलो को मजबूत बनाने और युवा सम्मेलन का आयोजन करने पर साधुवाद दिया तथा कहा कि इनेलो के दोनों विधायक आदित्य देवीलाल व अर्जुन चैटाला ने भी सडक से लेकर विधानसभा पटल पर जनहित के मुद्दों को गंभीरता से रखा।
ये रहे मौजूद
इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार अहंकार में है और सत्ता के नशे में चूर है। यही वजह है कि यह सरकार प्रत्येक वर्ग के खिलाफ लगातार फैसले ले रही है। अभी हाल में बुजुर्गों की पैंशन काट दी। तब अभय सिंह चैटाला मैदान में आए और बुजुर्गों की पैंशन बहाल हुई। तब तीन कृषि काले कानून लागू हुए, प्रदेश में बिजली के दाम बढ़े और युवाओं पर अत्याचार हुए तो अभय सिंह चैटाला ही मैदान में आए और जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की। पूर्व मंत्री वासुदेव शर्मा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश को समृद्ध बनाने का आधार किसान और कमेरा वर्ग है और इस बात को चै. ओमप्रकाश चैटाला अच्छी तरह से समझते थे। पूर्व मंत्री ने कहा कि जब हरियाणा के 90 विधायक थे और हरियाणा सहित विभिन्न राज्यों के किसान आंदोलन कर रहे थे तब हमारी पार्टी के शेर दिल विधायक अभय सिंह चैटाला ने किसानों के हित में त्यागपत्र दिया। वासुदेव शर्मा ने कहा कि भाजपा जात-पात की राजनीति करती है और इनेलो छत्तीस बिरादरी की पार्टी है। युवा इनेलो के राष्ट्रीय प्रभारी कर्ण चैटाला ने कहा कि यह सरकार युवा के साथ अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में लगातार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं। युवाओं के हितों के लिए हमेशा ही इनेलो ने जोरदार तरीके से आवाज उठाई है। आज हमें जात-पात धर्म से ऊपर उठकर हमें एकजुट होना होगा। कर्ण चैटाला ने कहा कि हमें शहीद-ए-आजम भगत सिंह के विचारों को आत्मसात करते हुए समाजहित और राष्ट्रहित में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए। इस अवसर पर संसदीय बोर्ड के चेयरमैन वासुदेव शर्मा, राष्ट्रीय सचिव उमेद लोहान, पूर्व मंत्री राधेश्याम शर्मा, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, गौरव संपत्त सिंह, सुनैना चैटाला, महिला विंग की अध्यक्ष तनुजा, इनेलो के महासचिव प्रदीप गिल, युवा इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सोनू ठाकरान, इनेलो युवा विंग के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद गोस्वामी, युवा इनेलो के प्रधान महासचिव जितेंद्र नफे राठी, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक, प्रदेश महासचिव अनिरुद्ध खटखड़ सहित युवा इनेलो के सभी जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता मौजूद थे।








https://www.facebook.com/share/v/18VXDJAzFV
https://www.facebook.com/share/v/1FYNFEpVTG
सनातनी संस्कृति, संस्कार और नवाचार हमारी ताकत: धनखड़
भारत को स्वामी दयानंद ने दिया स्वदेशी व स्वराज का मंत्र
देश की आजादी और नवनिर्माण में सनातन व वेदों की विचारधारा का बड़ा योगदान
झज्जर गुरुकुल के 110वें वार्षिक समारोह में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
झज्जर, 23 मार्च, अभीतक: स्वामी दयानंद ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार और ज्ञान से उजाला करने को समर्पित कर दिया। उनकी सुधारवादी विचारधारा से ही स्वदेशी और स्वराज का मंत्र मिला। स्वामी जी के इसी मंत्र से प्रेरित होकर देश की आजादी के लिए अनेक देशवासियों ने त्याग और बलिदान दिया। स्वामी जी विचारधारा आज भी हमें नवाचार की ओर अग्रसर करती है। भारत वर्ष की इस समृद्ध परंपरा को गुरुकुल आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने गुरुकुल झज्जर के 110 वें वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि झज्जर गुरुकुल ने इस क्षेत्र में सनातनी परंपरा और नैतिकता की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है।
सनातनी शिक्षा के नवाचार से भारत हुआ मजबूत
धनखड़ ने कहा कि ओमानंद सरस्वती जी ने स्वामी दयानंद जी की विचारधारा के प्रचार प्रसार में अपना जीवन समर्पित कर दिया। ओमानंद जी ने विपरित परिस्थितियों में भी सनातनी परपंरा को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मैकाले शिक्षा नीति दूसरों के पीछे-पीछे चलना सिखाती है। हमारे वेद व सनातनी शिक्षा नवाचार और सुधार की ओर अग्रसर करती है। हमारी सरकार केे डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सम्मेलन कराने जैसे निर्णय हमें नई तकनीक और नये ज्ञान के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। धनखड़ ने कहा कि सनातनी शिक्षा की बदौलत ही दुनिया के शक्तिशाली देश अब भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखने लगे हैं। पश्चिम एशिया युद्ध को रोकने के लिए कई बड़े देश भारत को आगे आने की बात कर रहे हैं। यह आगे बढ़ते भारत की ताकत है
संस्कृति, संस्कार और नवाचार हमारी ताकत -बोले धनखड़
धनखड़ ने कहा कि भारत के युवा अपनी संस्कृति और संस्कारों को तकनीक के साथ समावेश करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा की रीति और नीति में सनातनी संस्कृति के साथ राष्ट्र विकास सर्वोपरि है। आज भारत दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में हर भारतीय का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत हो अपना। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने संस्कारों और संस्कृति के साथ नवाचार को अपनाएं। गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचने पर आचार्य विजयपाल जी ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का वैदिक परंपरा से स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य विजयपाल, स्वामी प्रद्युम्न, स्वामी देवव्रत, स्वामी पूर्णानंद डॉ योगानंद शास्त्री, आचार्य विजयानंद, महेंद्र धनखड़, आनंद सागर, चेयरमैन जगदीप छिकारा, संदीप हसनपुर, रामबीर सिलानी, उमेद आर्य, सुरेंद्र छपार, मनीष सिलानी, प्रकाश धनखड़ सहित सैकड़ों की संख्या में आचार्य, शिक्षाविद् और छात्र मौजूद रहे।



फरीदाबाद में पाकिस्तानी जासूस अरेस्ट, पेट्रोल पंप पर चला रहा था पंचर की दुकान
सैनिकों के फोटोज भेजता पाकिस्तान प्रति फोटो पर मिलते थे 6 हजार
फरीदाबाद, 23 मार्च, अभीतक: फरीदाबाद से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गैंग के मेंबर नौशाद अली उर्फ लालू को गाजियाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नौशाद पेट्रोल पंप पर तीन महीने से पंचर बनाने की दुकान चला रहा था। नौशाद रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के फोटो वीडियो बनाता था और उसे व्हाट्सएस ग्रुप्स के जरिए पाकिस्तान भेजने का काम करता था। इसके लिए एक फोटो पर उसे 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि अभी तक इसमें गैंग के सरगना मेरठ के सुहेल सहित 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने नौशाद के अलावा औरंगाबाद की मीरा को अरेस्ट किया है। एक आरोपी नाबालिग है। तीनों ने बताया कि सुहेल ने ही हमें ग्रुप में जोड़ा था। गाजियाबाद पुलिस की जांच में पता चला कि ये लोग रेलवे स्टेशन और सुरक्षा बलों के ठिकानों की फोटो और वीडियो बनाकर कुछ लोगों को भेजते थे और इसके बदले उन्हें पैसे मिलते थे। इस गैंग का देशभर में करीब 50 सोलर कैमरे लगाने का प्लान था। दिल्ली-हरियाणा के रेलवे स्टेशनों पर कैमरे लगा भी दिए थे। पुलिस ने दोनों स्थानों के कैमरे रिकवर करते हुए जांच शुरू कर दी है। इन कैमरों को फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। दिल्ली और सोनीपत में लगाए गए कैमरों का एक्सेस पाकिस्तान में था। यानी इनके सीधी वीडियो पाकिस्तान में देखी जा रहीं थी। रिमांड पर सुहेल और अन्य सभी आरोपियों ने बताया कि हम लाइव वीडियो स्ट्रीमिंग पाकिस्तान में बैठे लोगों को भेजते थे। हर कैमरे की इंस्टॉलेशन पर 10 हजार रुपये से लेकर 15 हजार रुपये मिलते थे। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर एक कैमरा इनस्टॉल किया है। 4 से 5 हजार रुपये भी अलग अलग लोगों को मिले। हरियाणा के सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास सोलर ऑपरेटेड दूसरा कैमरा लगाया। इसे गाजियाबाद पुलिस ने रिकवर कर लिया है। यूपी पुलिस, यूपी एटीएस और दिल्ली पुलिस व हरियाण पुलिस भी पूछताछ कर चुकी हैं। जांच एजेंसियों की पूछताछ में सामने आया है सुहेल ने एक व्हाट्सअप ग्रुप बनाया था। इसमें वह लोगों को पाकिस्तान से जुड़े फोटो-वीडियो भेज रहे थे। जानकारी के अनुसार, करीब तीन महीने पहले ही फरीदाबाद के गांव नचैली स्थित खुले एक पेंट्रोल पंप पर नौशाद ने पंचर बनाने की दुकान शुरू की थी। नौशाद बिहार के मुजफ्फरपुर थाना काटी क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदा गांव का रहने वाला रहने वाला है। 16 मार्च की शाम गाजियाबाद पुलिस सादे कपड़ों में लोकेशन ढूंढते हुए पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-एक कर पेट्रोल पंप कर्मियों से नाम और मूल निवास पूछे। इस दौरान नौशाद वहीं बगल में एक तरफ खड़ा रहा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने जब कर्मचारियों से नौशाद अली नामक शख्स के बारे में पूछा तो पता चला कि पंचर की दुकाने लगाने वाले शख्स का नाम नौशाद अली उर्फ लालू है। जिसके बाद पुलिस उसको पकड़ कर ले गई। पुलिस ने इस दौरान उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व मैनेजर रविन्द्र ने नौशाद की पंचर बनाने की दुकान खुलवाई थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रविंदर ने मेवला महाराजपुर पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान करने वाले मुमताज से संपर्क किया। जिसके बाद मुमताज ने नौशाद को संपर्क कर कोलकाता से बुलाया और उसकी पंचर की दुकान गांव नचैली के पंप पर खुलवा दी। दोनों ही बिहार के मुजफ्फरपुर थाना काटी क्षेत्र के अंतर्गत हरचंदा गांव के रहने वाले है।


कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग पर बोले भूपेंद्र हुड्डा, नैतिकता है तो तुरंत दें इस्तीफा
हुड्डा का बागी विधायकों को खुला अल्टीमेटम, रोहतक से हुड्डा का बड़ा बयान
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस, क्रॉस वोट करने वाले विधायकों को नोटिस,
हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, बोले- हर वर्ग परेशान, काम संतोषजनक नहीं
गेहूं खरीद नियमों पर भड़के हुड्डा, ट्रैक्टर नंबर प्लेट अनिवार्यता का विरोध,
रोहतक, 23 मार्च, अभीतक: हरियाणा की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी लाइन से हटकर मतदान करने वाले विधायकों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे विधायकों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। रोहतक स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोटिंग केवल पार्टी के खिलाफ कदम नहीं है, बल्कि यह जनता के भरोसे के साथ भी विश्वासघात है। उन्होंने कहा कि मतदाता अपने प्रतिनिधियों पर भरोसा करके उन्हें विधानसभा भेजते हैं, ऐसे में इस तरह का कदम लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पहले भी ऐसे मामलों में विधायकों ने पार्टी छोड़ने का रास्ता अपनाया था, इसलिए इस बार भी उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। हुड्डा ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस पार्टी ने संबंधित विधायकों को नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब इस पूरे मामले में अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। उनके अनुसार, पार्टी अनुशासन के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी। श्री हुड्डा ने हरियाणा की मौजूदा सरकार की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार की रिपोर्ट ने ही प्रदेश सरकार की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। हुड्डा के अनुसार, राज्य में विकास कार्य अपेक्षा के अनुरूप नहीं हुए हैं और लगभग हर वर्ग सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है। बेमौसमी बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुद्दा उठाते हुए हुड्डा ने सरकार से तुरंत गिरदावरी कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। हुड्डा ने गेहूं खरीद के दौरान ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट अनिवार्य करने के फैसले का भी विरोध किया। उन्होंने कहा कि कई मामलों में जमीन महिलाओं के नाम होती है, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने सरकार से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की।



रेवाड़ी माजरा एम्स में 50’ एमबीबीएस सीट को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी जल्द शुरू होगी ’एमबीबीएस’ के क्लासेस: केंद्रीय मंत्री राव’ इंद्रजीत सिंह ने दी जानकारी’


महिलाओं ने अपनी ज्वलंत समस्याओं व सामूहिक मांगों को लेकर भरी हुंकार!
रोजगार, प्रमोशन सहित जनप्रतिनिधि संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत हिस्सा देने की उठी जोरदार मांग’
महिलाओं ने राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच से हकों की आवाज बुलंद करने का पुरजोर आग्रह किया’
महिलाओं, बच्चों तथा सीनियर सिटीजंस की समस्याओं का समाधान होने तक चलेगा मेगा मिशन अभियान रू अशोक प्रधान’
रेवाड़ी, 23 मार्च, अभीतक: समाज की आधी आबादी कही जाने वाली महिलाओं ने अब अपनी ज्वलंत समस्याओं व सामूहिक मांगों को लेकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने के लिए जोरदार हुंकार भरी है । शहर के ऐतिहासिक रेजांगला पार्क में हुई बैठक में सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके अनेक महिलाओं, पुरुषों ने जनहित में सक्रिय राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच से महिलाओं के जायज हकों की आवाज बुलंद करने का पुरजोर आग्रह किया। बैठक में पहुंचे राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह आदि की उपस्थिति में महिलाओं ने एकजुट आग्रह किया कि उन्हें हर प्रकार के रोजगार, भर्ती, प्रशिक्षण, प्रमोशन तथा जन प्रतिनिधि संस्थाओं (नगर परिषदों, पंचायतों, ब्लॉक समितियों, जिला परिषदों सहित विधानसभाओं, विधान परिषदों, राज्यसभा व लोकसभा) में न्यूनतम 50 प्रतिशत अवसर प्रदान करने की आवाज बुलंद की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि 18 से 58 आयु वर्ग की इच्छुक महिलाओं को स्वरोजगार, कृषि, कुटीर उद्योग, लघु उद्योग, सेल्फ हेल्प ग्रुप आधारित सहकारी प्रतिष्ठान आदि स्थापित करने के लिए 50 लाख रुपये तक के ब्याजमुक्त ऋण 20 प्रतिशत सरकारी सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए दिये जाएं। महिलाओं ने मांग उठाई कि उच्चशिक्षित व सुप्रशिक्षित इच्छुक महिलाओं को स्वरोजगार अथवा उद्योग स्थापित करने के लिए 20 करोड़ रुपये तक के ऋण 5 प्रतिशत ब्याज दर से 20 प्रतिशत सरकारी सब्सिडी के साथ लंबी अवधि के लिए देने की व्यवस्था भी तुरन्त शुरू की जानी चाहिए। बेरोजगार महिलाओं को 58 वर्ष की आयु तक समुचित क्षतिपूर्ति गुजारा भत्ता (जॉब्लेस क्लेम) महंगाई दर के अनुसार प्रदान किया जाए। महिलाओं ने कहा कि इमरजेंसी में महिला हेल्पलाइन पर प्रदान की जाने वाली सेवाओं में ऑन कॉल स्पेशलिस्ट डॉक्टर, मेडिकल चेकअप -ट्रीटमेंट की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराने की व्यवस्था को भी शामिल किया जाए। इसी कड़ी में क्रॉनिक डिजीज से ग्रसित महिलाओं को संपूर्ण मेडिकल चेकअप, मेडिकल लैब टेस्ट व इलाज निःशुल्क प्रदान किए जाएं तथा अस्पताल जाते- आते समय टोल टैक्स से पूर्णतया राहत प्रदान की जाए। महिलाओं की मांग है कि हर शहर व गांव में महिला हॉस्टल्स व वुमन क्लब बनाए जाएं ताकि जरूरतमंद महिलाओं को ठहरने, रहने, खान-पान सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हो सके। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षा व इंटरव्यू आदि के लिए जाते-आते समय महिला अभ्यर्थी व उसके एक सहयोगी को आवश्यकता अनुसार बस -ट्रेन-एरोप्लेन में निरूशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था सरकार को तुरंत लागू करनी चाहिए तथा निजी वाहन प्रयोग करने पर उन्हें टोल टैक्स से पूरी छूट प्रदान की जाए। सरकारी- प्राइवेट कार्यालयों व न्यायालयों में श्वुमेन प्रोटोकॉलश् लागू किया जाए जिससे उनके कार्यों का निपटारा प्राथमिकतापूर्वक हो सके। इस अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि लोक सेवा मंच की ओर से देश -प्रदेश के सीनियर सिटीजंस, बच्चों तथा महिलाओं की समस्याओं एवं न्यायोचित मांगों का समाधान होने तक जनहित में जोरदार अभियान चलाया जाएगा। मांगों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे। बैठक में उपस्थित अनेक महिलाओं व पुरुषों ने उक्त मांगों के समर्थन में खुलकर अपने विचार रखे।

पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन एवं टू की ग्रीन बेल्ट में लाखों रुपये की लगाई गई ग्रिल एवं ईंटों की चोरी – ओ पी सिहाग
चोरों एवं जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए एवं ग्रीन बेल्ट को दोबारा से सुन्दर एवं हरा भरा बनाये जाने की कार्रवाई की जाए
पंचकूला, 23 मार्च, अभीतक: जननायक जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने आज पूर्व पार्षद एवं जजपा पंचकूला के हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद के साथ पंचकूला इंडस्ट्रियल एरिया फेज वन एवं इंडस्ट्रियल एरिया फेज टू की ग्रीन बेल्ट जो सेक्टर 14, 15 एवं सेक्टर 16 की तरफ लगभग 1.5 किलोमीटर की लम्बाई में बनी हुई है उसका निरीक्षण किया तथा पाया कि तत्कालीन हरियाणा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा काफी सालो पहले लगाई गई 80 प्रतिशत ग्रिल एवं ईंटे चोरी हो गई हैं। ओ पी सिहाग ने याद करते हुए कहा कि काफी सालों पहले इस ग्रीन बेल्ट में बहुत ज्यादा पेड़ पौधे, सुन्दर घास तथा फूलों के पौधे लगाये गये थे एवं चारों तरफ चारदीवारी करके सुन्दर ग्रिल भी लगाई थी। पिछले कई सालों से सरकार द्वारा इस ग्रीन बेल्ट के रखरखाव का जिम्मा कभी एच एस वी पी तो कभी एच एस आई डी तो कभी पी एम डी ए को सौंपने का काम किया गया। परंतु इन सभी विभागों के अधिकारियों की लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना रवैये के कारण यह ग्रीन बेल्ट उजड़ती गई। ओपी सिहाग ने कहा कि पिछले 2-3 सालों से तो यह ग्रीन बेल्ट अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपेक्षा की बुरी तरह शिकार हुई है। उन्होंने कहा कि इसी बात का फायदा उठा कर नशेड़ी लोगों तथा चोरों ने इस ग्रीन बेल्ट के चारों तरफ लगाई गई ग्रिल एवं ईंटों को चोरी करना शुरू कर दिया तथा आज लाखों रुपये की 80 प्रतिशत से ज्यादा ग्रिल एवं ईंटों की चोरी हो गई है। उन्होंने कहा कि बड़े ही हैरत की बात है कि अब जो विभाग इस की देख रेख कर रहा है उसके अधिकारियों द्वारा भी इस ग्रीन बेल्ट में हर रोज हो रही चोरी एवं बड़े बड़े पेड़ों के काटे जाने को रोकने को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं जजपा पंचकूला हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद ने प्रदेश सरकार एवं मौजूदा समय पर इस ग्रीन बेल्ट की देख रेख कर रहे पंचकूला मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि जो बची हुई ग्रिल, ईंट एवं बड़े पेड़ पौधे है उनकी सुरक्षा की जिम्मेवारी सही ढंग से की जाए, जो लाखों रुपये की ग्रिल, ईंटों एवं पेड़ों की चोरी हुई है उस बारे तुरंत एफ आई आर दर्ज करवा कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा जिन अधिकारियों की लापरवाही की वजह से ग्रीन बेल्ट के ये हालात हुए हैं उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग एवं हल्का अध्यक्ष राजेश निषाद ने पी एम डी ए के मुख्य प्रशासक से अपील की है इस पूरी ग्रीन बेल्ट को फिर से हरा भरा एवं सुन्दर ग्रिल तथा फूलों वाले पौधे लगाने बारे उचित कार्रवाई की जाए तथा इसके बीच-बीच बह रहे बरसाती नाले की साफ सफाई करवा कर गन्दगी को हटाया जाए ताकि आसपास के सेक्टरो एवं कालोनियों के लोग पहले की तरह सुबह श्याम घूम सके।