Haryana Abhitak News 21/03/26

https://www.facebook.com/share/v/183PhMdNdN

https://www.facebook.com/share/r/17v5jtPmXR

https://www.facebook.com/share/v/17yZy6XZBJ

एसटीएफ बहादुरगढ़ ने एनकाउंटर में 5 बदमाश पकड़े, दो को लगी गोली
बालक के अपहरण और 5 करोड़ की फिरौती वसूलने के मामले एसटीएफ बहादुरगढ़ की सोनीपत में बदमाशों से मुठभेड़
मुठभेड़ में 5 बदमाश गिरफ्तार व दो बदमाशों के पांव में लगी गोली
दो पुलिस कर्मियों की बुलेट प्रूफ जैकेट में भी लगी गोलियां
बीती रात को मुरथल थाना क्षेत्र के मेहंदीपुर इलाके में हुई मुठभेड़
चार मार्च को होली के दिन हुआ था झज्जर के बरानी गांव में 9 वर्षीय हुनरजीत का अपहरण
पांच करोड़ की फिरौती लेकर आरोपियों ने बच्चे को रोहतक में छोड़ा था
मामले में पहले पैरा जुडो खिलाड़ी मोनू, मनीष व गोविंद भेजे जा चुके हैं जेल
अब दीपांशु, अशोक, रोहित, विन्नी व चितरंजन गिरफ्तार
झज्जर मे बीडीएम कालेज संचालन के बच्चे का अपहरण करने वाले

झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: झज्जर में बदमाशों ने होली के दिन बीडीएम कॉलेज के मालिक के 8 वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया था। बच्चे को किडनैप करने के बाद बदमाशों ने 5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की थी। उस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया था, लेकिन आरोपी फरार हो गए थे। वहीं अब पुलिस ने एनकाउंटर के बाद 5 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान 2 को पैर में गोली भी लगी है। यह मुठभेड़ आज सुबह सोनीपत के गांव मेंहदीपुर के पास एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ (झज्जर पुलिस) के साथ हुई। बताया जाता है कि जब बदमाशों का एसटीएफ यूनिट से आमना-सामना हुआ तो बदमाशों ने एसटीएफ पर गोलियां चलाई। जिसके बाद एसटीएफ यूनिट ने भी गोलियां चलाईं व दो बदमाशों के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने घायलों के अलावा तीन अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ ने बताया कि मंजीत उर्फ चित्रानंद और बिन्नी के पैरों में गोलियां लगी हैं। घायल दोनों के अलावा उनके तीन अन्य साथियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है। घायल बदमाशों को सोनीपत सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है और अन्य तीन आरोपियों को झज्जर ले जाया गया, जहां तीनों से पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने मौके से दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। एसटीएफ यूनिट बहादुरगढ़ इंचार्ज राकेश ने बताया कि 4 मार्च को 8 साल के मासूम के अपहरण के मामले में मंजीत व बिन्नी नाम के दो बदमाशों और उसके तीन अन्य साथियों के साथ मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में मंजीत और बिन्नी को पैर में गोलियां लगी है। बदमाशों ने 4 मार्च को होली के दिन बीडीएफ कॉलेज संचालक के बेटे का अपहरण कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी।

मनोविज्ञान तरीके से सिखाई गई शिक्षा, सफलता में आयेगी काम: बलराज फौगाट
अपडेट टीचर देंगे शानदार परिणाम
एचडी स्कूल बिरोहड़ कर रहा है नए सत्र की दमदार तैयारी
पढ़ाने एवं सिखाने से पहले अध्यापकों को सीखने का वातावरण पैदा करना होगा

झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: बिरोहड़ स्थित एचडी. पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय ‘एक्टिव लर्निंग’ सक्रिय शिक्षा रहा, जिसमें शिक्षकों को शिक्षण की आधुनिक और प्रभावशाली तकनीकों से रूबरू कराया गया। सीबीएसई से आए विशेषज्ञों ने शिक्षण के नए-नए तरीके बताए। कार्यशाला में सीबीएसई द्वारा नियुक्त मुख्य रिसोर्स पर्सन निशा कुमारी और डॉ. संजय कुमार ने शिरकत की। विशेषज्ञों ने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि आधुनिक शिक्षा पद्धति में शिक्षक की भूमिका केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि एक मार्गदर्शक की है। उन्होंने बताया कि छात्रों को कक्षा में प्रश्न पूछने और गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। एक्टिव लर्निंग’ के माध्यम से जटिल विषयों को भी खेल-खेल में और व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए आसानी से समझाया जा सकता है। रटने की प्रवृत्ति को खत्म कर तर्कशक्ति और रचनात्मकता पर ध्यान देना अनिवार्य है। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने कार्यशाला के सफल आयोजन पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि एचडी. स्कूल सदैव अपने शिक्षकों को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग से शिक्षकों की कार्यक्षमता बढ़ती है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है। प्राचार्या नमिता दास ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि इस ट्रेनिंग सत्र से शिक्षकों को कक्षा में नया दृष्टिकोण अपनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यशाला में सीखी गई तकनीकों को स्कूल के दैनिक शिक्षण में लागू किया जाएगा। अध्यापक ध्यान दें बच्चों की ज्यादा भागीदारी सीखने मे अच्छी साबित होगी। बच्चों को ज्यादा भागीदारी दें ताकि बच्चे मनचाहे प्रश्न पूछ सकें। एचडी स्कूल के अध्यापक ऐसी तैयारी कर रहें जिसमें बच्चा बिना हिचक के प्रश्नों के उतर जान सके, अपनी समस्या को बता सके और बच्चों की भागीदारी ज्यादा हो सीखाने में। अध्यापक रटाने की बजाए करके सीखाने पर बल दें। इस बात के लिए एचडी स्कूल मैनेजमेंट कटिबद्ध है व समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रम करवाती रहती है, नए सत्र के लिए बड़ी विशेष योजनाओं के साथ अध्यापक तैयार हो रहे हैं। ट्रेनिंग के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न ग्रुप एक्टिविटीज, रोल प्ले और केस स्टडीज में भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, झज्जर व बहादुरगढ़ से अन्य स्कूलों के शिक्षक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस सत्र को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

हरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी (म्गजवतजपवद) कॉल्स पर लगेगी लगाम: देश में पहली अनूठी पहल’
चंडीगढ़, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध, धमकी भरे कॉल्स और रंगदारी (म्गजवतजपवद) की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। यह देश में अपनी तरह का पहला मोबाइल आधारित सुरक्षा प्लेटफॉर्म है, जो नागरिकों को संदिग्ध कॉल्स, धमकी भरे संदेशों, स्टॉकिंग और डिजिटल उत्पीड़न से बचाने में सक्षम होगा। इस पहल के साथ ही हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहाँ पर इस प्रकार की अनूठी पहल की गई है।
एक्सटॉर्शन कॉल्स पर सख्त प्रहार, तकनीकी नवाचार से मजबूत हुई पुलिसिंग’
इस संबंध में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (क्ळच्) श्री अजय सिंघल ने आज पुलिस मुख्यालय, सेक्टर-6, पंचकूला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‘अभेद्य’ ऐप के फीचर्स और कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी साझा की। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर एवं पुलिस आयुक्त पंचकूला शिबास कबिराज तथा डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि बदलते समय में अपराधी इंटरनेट आधारित

झज्जर में खाद्य आपूर्ति विभाग ने एक बार फिर की छापेमारी
कमर्शियल सिलेंडर के स्थान पर घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग होते पकड़ा
7 घरेलू गैस सिलेंडर और दो कमर्शियल सिलेंडर किए बरामद
विभाग की तरफ से फिर दी गई चेतावनी, सरकार के आदेश व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर न करें घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग
5 किलो के गैस सिलेंडर में गैस भरकर बेचना बताया गैर कानूनी
पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई
छापेमारी टीम में अधिकारी अमरजीत, रंजन यादव, रीतू और अजय राठी रहे शामिल
अधिकारियों ने लोगों से एक बार फिर की व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग न करने की अपील

घरेलू गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई, 9 सिलेंडर जब्त
जिलाभर में चेकिंग अभियान जारी, उपभोक्ताओं से अफवाहों से बचने की अपील

झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: जिला प्रशासन द्वारा घरेलू गैस (एलपीजी) की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशों के तहत शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने झज्जर शहर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 9 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
यह जानकारी देते हुए जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए विभाग लगातार सक्रिय रूप से निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी अमरजीत सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। डीएफएससी ने स्पष्ट किया कि जिले में रसोई गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है और आम नागरिकों को किसी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा जिले में गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में जिला झज्जर में 26 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो उपभोक्ताओं को निर्बाध रूप से गैस आपूर्ति उपलब्ध करा रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि प्रत्येक पात्र परिवार को निर्धारित नियमों के अनुसार गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन के अंतराल पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन के अंतराल पर सिलेंडर वितरण किया जा रहा है, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके। राजेश्वर मुदगिल ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर प्राप्त करें और अनावश्यक भंडारण से बचें। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि अन्य उपभोक्ताओं में अनावश्यक भय और असमंजस की स्थिति भी उत्पन्न करती हैं। उन्होंने नागरिकों से यह भी आग्रह किया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर ही विश्वास करें। प्रशासन सभी पात्र उपभोक्ताओं को नियमानुसार गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण
मरीजों को गुणवत्तापूर्वक चिकित्सा सुविधाएं देने के दिए निर्देश
डीसी ने अस्पताल के विस्तार के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग का भी लिया जायजा

बहादुरगढ़, 21 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शनिवार को एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच को साथ लेकर नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ का औचक निरीक्षण किया। डीसी ने पूरे अस्पताल परिसर का दौरा करते हुए अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अस्पताल में पहुंचने वाले हर मरीज को अच्छी तरह से चिकित्सा सुविधा मिले। अस्पताल परिसर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। डीसी ने हाजिरी रजिस्टर सहित अन्य सुविधाओं को चेक किया। मरीजों और उनके साथ आए परिजनों से भी अस्पताल में मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। डीसी ने नवजात शिशु केयर यूनिट (एसएनसीयू) ट्रामा सेंटर का भी निरीक्षण किया और प्रभारी मेडिकल ऑफिसर से भी जानकारी प्राप्त की। डीसी ने कहा कि शासन प्रशासन का निरंतर प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिले। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही सहन नहीं होगी। कार्यवाहक पीएमओ डॉक्टर विनय कुमार ने डीसी को अस्पताल में मौजूदा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए निर्माणाधीन बिल्डिंग की प्रगति के बारे में जानकारी दी। डीसी ने कहा कि तत्काल कोई भी जरूरत होने पर सीएसआर के तहत सुविधा मुहैया कराने को लेकर प्रशासन तत्पर रहता है। इस दौरान डॉक्टर प्रवीण डॉक्टर दीपक सहित अन्य डॉक्टर मौजूद रहे।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, दिल्ली उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए आगामी सिस्टम 21 से 23 मार्च की सम्पूर्ण मौसम जानकारी
उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। आज 21 मार्च की शाम से 23 मार्च के बीच नए  Western Disturbance का असर साफ तौर पर देखने को मिलेगा। 21 और 22 मार्च को ज्यादातर उत्तर भारत के इलाकों में मौसम लगभग साफ से आंशिक बादलवाही वाला रहेगा, लेकिन पश्चिमी पंजाब, पश्चिमी हरियाणा और उत्तर पश्चिमी राजस्थान के क्षेत्रों में बिखरी हुई हल्की बारिश और बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलेगी। जबकि 23 मार्च को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा, जब पहाड़ी क्षेत्रों में widespread बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी देखने को मिलेगी। वही पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश शुरू होगी, कुछ जगह तेज बारिश और ओलावृष्टि भी संभव है। उत्तर प्रदेश में असर सीमित रहेगा, लेकिन पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश और कहीं-कहीं तेज बौछारें संभव हैं। मध्य प्रदेश में भी हल्की बूंदाबांदी और बादलवाही देखने को मिलेगी। इसके बाद 25 से 30 मार्च के बीच लगातार  Western Disturbance सक्रिय रहेंगे, जिससे मौसम बार-बार बदलता रहेगा और रुक-रुक कर बारिश जारी रहेगी।

झज्जर स्थित संवाद भवन में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित फील्ड ट्रेनर्स।

सघन प्रशिक्षण जनगणना की सफलता का मुख्य आधार: ओमप्रकाश
संवाद भवन में तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन, 34 फील्ड ट्रेनर्स हुए प्रशिक्षित

झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर जिला मुख्यालय झज्जर में आयोजित तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शनिवार को विधिवत समापन हो गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के कुशल मार्गदर्शन में झज्जर स्थित संवाद भवन में आयोजित किया गया, जिसमें 34 फील्ड ट्रेनर्स ने भाग लेकर विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया। वहीं, चार्ज ऑफिसर्स के लिए अलग से कार्यशाला 24 मार्च को आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन डिवीजन इंचार्ज ओमप्रकाश ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि सघन एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण ही जनगणना जैसे व्यापक और महत्वपूर्ण कार्य की सफलता का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की विकास नीतियों और योजनाओं की आधारशिला है। ऐसे में इसमें किसी भी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यही प्रशिक्षक आगे प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण देंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया की गुणवत्ता तय होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान और तकनीकी दक्षता जनगणना कार्य को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में सहायक सिद्ध होगी। ओमप्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 01 मई 2026 से 30 मई 2026 तक 30 दिनों की अवधि में किया जाएगा। इससे पहले 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को ‘जनगणना पोर्टल’ के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आमजन स्वयं अपने परिवार से संबंधित जानकारी दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने आगे बताया कि दूसरे चरण में फरवरी 2027 के दौरान जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। प्रथम चरण के पश्चात चार्ज स्तर पर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, ताकि फील्ड स्तर पर सभी कार्य सुव्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न हो सकें। कार्यक्रम के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. ललित कुमार और जसबीर सिंह द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना 2027 के निर्धारित मानकों के अनुरूप विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इसमें मकान सूचीकरण, परिवार विवरण संकलन, डिजिटल डेटा एंट्री, मोबाइल एप के उपयोग तथा फील्ड में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में अधिकारियों ने निर्देश दिए कि जनगणना से जुड़े सभी कार्यों की पूर्व तैयारी सुनिश्चित की जाए तथा प्रशिक्षण कार्यक्रमों को गंभीरता और प्रभावशीलता के साथ लागू किया जाए, ताकि प्रत्येक स्तर पर स्पष्ट दिशा-निर्देश और तकनीकी जानकारी उपलब्ध रहे और कार्य बिना किसी त्रुटि के संपन्न हो सके।

विजेता तैराकों के साथ डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल साथ में एसडीएम अभिनव सिवाच और हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री।
सीटी बजाकर तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल साथ में एसडीएम अभिनव सिवाच और हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री।

खेलो इंडिया भारत सरकार का बेहतरीन उपक्रम: डीसी
डीसी ने किया अस्मिता विमेंस नॉर्थ इंडिया स्विमिंग लीग 2026 का शुभारंभ
एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में शुरू हुई प्रतियोगिता
तैराकी में बेटियों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर

बहादुरगढ़, 21 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने शनिवार को अस्मिता विमेंस नॉर्थ इंडिया स्विमिंग लीग 2026 का एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया के तहत आयोजित हो रही महिला तैराकी प्रतियोगिता बेटियों को आगे बढ़ने का अवसर दे रहा है। खेलो इंडिया भारत सरकार का बेहतरीन उपक्रम है। यह बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और बेटी आगे बढ़ाओ की मुहिम को साकार कर रहा है। इस दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच ने भी तैराकों का हौसला बढ़ाया। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने डीसी और एसडीएम का स्वागत करते हुए बताया कि तैराकी प्रतियोगिता में देश के नॉर्थ जॉन से 154 महिला तैराक भागीदारी कर रही हैं। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की विजेता खिलाड़ी अहमदाबाद में होने जा रही अस्मिता नेशनल स्विमिंग लीग में हिस्सा लेंगी। डीसी ने कहा नवरात्रों में शुरू हुई यह प्रतियोगिता महिला तैराकों के लिए अच्छा मंच साबित होगी। डीसी ने महिला तैराकों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिला तैराक आगे चल कर स्विमिंग खेल में देश का नाम रोशन करेंगी। एसडीएम ने आयोजकों से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को स्विमिंग में आगे बढ़ाने के लिए एचएल सिटी में स्थित चैंपियंस एक्वेटिक अकादमी में अवसर देने का आह्वान किया। हरियाणा स्विमिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं हरियाणा ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष अनिल खत्री ने कहा कि हम प्रशासन की पहल का स्वागत करते है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सरकार खिलाड़ियों को आगे बढाने के लिए अच्छा कार्य कर रही है। हरियाणा ओलंपिक संघ का प्रयास रहता है कि प्रदेश के ग्रामीण आंचल से प्रतिभा आगे आए। इस दौरान जिला सूचना एवं सम्पर्क और सूचना अधिकारी सतीश कुमार, हरियाणा तैराकी संघ के उपाध्यक्ष रवि सिंगारी, सह सचिव सुरेश जून, देशी ढाणी के निदेशक सुनील खत्री, राजेश गुलिया, अनिल शर्मा, कोच साई जाधव और पदम पाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

सामाजिक न्याय मंत्री कृष्ण कुमार बेदी 22 मार्च को सिवानी में
नवरंग श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

भिवानी, 21 मार्च, अभीतक: प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी 22 मार्च को सिवानी स्थित नवरंग श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 14 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डीसी कार्यालय से प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार 22 मार्च को सिवानी स्थित नवरंग श्री महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल परिसर में आयोजित 14 वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होगा, जिसमें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी दोपहर 2.00 बजे पहुंचेगे। श्री बेदी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। स्कूल में कार्यक्रम के उपरांत मंत्री श्री बेदी सिवानी-खेड़ा में एडवोकेट संजय के निवास पर और उसके बाद राजेश खेड़ा के निवास पर भी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। दौरे के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

आर्य समाज स्थापना सप्ताह: नुक्कड नाटक, परिवर्तन का माध्यम
झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: शनिवार को आर्य समाज प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा (हरियाणा) और आर्य युवा समाज के तत्वावधान में आर्य समाज के 152 वें स्थापना सप्ताह ध्यान में रखते हुए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वामी दयानन्द जी के जीवन और उनके द्वारा दिए गए उपदेशों को लेकर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य पंकज वालिया ने विद्यार्थियों को स्वामी दयानन्द जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके उपदेशों को अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। वहाँ पर उपस्थित सभी ने बच्चों की तारीफ की सनुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानन्द सरस्वती जी के विचारों को अपने जीवन में शामिल करना था। आज के समय में नुक्कड़ नाटक समाज में जागरूकता फैलाने का प्रभावशाली माध्यम है।

झज्जर पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली पर डीआईजी मनवीर सिंह ने दी बधाई
नशा उन्मूलन, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा में सराहनीय कार्य के लिए टीम को सराहा’

झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: डीआईजी मनवीर सिंह ने झज्जर आगमन के दौरान पुलिस कमिश्नर कार्यालय में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में झज्जर पुलिस की कार्यशैली की खुले दिल से सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों और उनकी प्रभावी कार्यप्रणाली की उन्होंने विशेष रूप से प्रशंसा की। बैठक में डीआईजी मनवीर सिंह ने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा नशा उन्मूलन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास न केवल सराहनीय हैं, बल्कि अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, लगातार चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि नशा पीड़ितों को चिन्हित कर उनका उपचार करवाना और उन्हें मुख्यधारा में वापस लाना पुलिस की संवेदनशील और मानवीय सोच को दर्शाता है। डीआईजी ने अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में झज्जर पुलिस की तत्परता की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मोस्ट वांटेड अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान और अपराध की जड़ों तक पहुंचकर उसे समाप्त करने की रणनीति बेहद प्रभावी साबित हो रही है। इससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।वहीं गुमशुदा बच्चों के मामलों पर विशेष चर्चा करते हुए उन्होंने झज्जर पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अधिकतर गुमशुदा बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों से मिलवाना एक सराहनीय कार्य है, जो पुलिस की जिम्मेदारी और मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करता है। इसके अलावा, डीआईजी मनवीर सिंह ने सड़क सुरक्षा (रोड सेफ्टी) के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को भी महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करना और सख्ती से नियमों का पालन करवाना दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक है। झज्जर पुलिस इस दिशा में भी सराहनीय कार्य कर रही है।उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने, सतर्क रहने और अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है और पुलिस का मुख्य उद्देश्य समाज में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। झज्जर पुलिस इस दिशा में बेहतरीन कार्य कर रही है। भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करती रहेगी।”बैठक के अंत में डीआईजी मनवीर सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में झज्जर पुलिस आने वाले समय में भी नशा उन्मूलन, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगी।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचने पर डीआईजी मनवीर सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अधिकारियों द्वारा उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया, मीटिंग के दौरान डीसीपी हेडक्वार्टर जसलीन कौर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी क्राइम अमित दहिया, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी प्रणय कुमार, एसीपी प्रदीप नैन, एसीपी प्रदीप खत्री सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत झज्जर पुलिस ने ग्रामीणों को किया नशा मुक्ति, डायल 112 व साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक’
झज्जर, 21 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार प्रभावी अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में झज्जर पुलिस की टीम ने गांव सिवाना में डोर टू डोर कार्यक्रम के तहत विशेष जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने अपनी टीम के साथ किया।पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक माहौल को भी प्रभावित करता है। विशेष रूप से युवाओं से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई।इसके साथ ही ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड के मामलों के प्रति भी जागरूक किया गया। पुलिस ने फर्जी कॉल, ओटीपी मांगने, लिंक भेजकर ठगी करने और ऑनलाइन धोखाधड़ी के तरीकों के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के उपाय बताए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की सलाह दी गई और साथ ही साथ आपातकालीन स्थिति में डायल 112 के महत्व के बारे में बताया।

मंडी में गेट पास के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य : डीसी
मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड किए निर्धारित

रेवाड़ी, 21 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद को लेकर समस्त तैयारियां और प्रबंध किए गए हैं। इसके साथ हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार ने मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) निर्धारित किया गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को भी निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद करने के निर्देश दिए। उन्होंने मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता, बारदाने की पूरी व्यवस्था के साथ-साथ सभी मंडियों में लिफ्टिंग का कार्य भी सुचारू रूप से होने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडियों में आने वाले किसानों की सुविधा का पूरा ध्यान रखने के लिए पेयजल, शौचालय, छाया सहित अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।

मातृशक्ति उद्यमिता योजना से मजबूत होगा महिला सशक्तिकरण का आधार: डीसी
योजना के तहत 3 लाख रुपये तक ऋण सुविधा, 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी का दिया जा रहा लाभ

रेवाड़ी, 21 मार्च, अभीतक: महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हरियाणा मातृशक्ति उद्यमिता योजना जिला की महिलाओं के लिए वरदान सिद्ध हो रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर न केवल अपनी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ कर रही हैं, बल्कि परिवार और समाज की प्रगति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। मातृशक्ति उद्यमिता योजना भी इसी दिशा में एक सशक्त पहल है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को 3 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस ऋण पर 7 प्रतिशत तक ब्याज सब्सिडी प्रदान की जाती है, जिससे महिलाओं को कम लागत पर अपना व्यवसाय प्रारंभ करने में सहायता मिलती है। महिलाएं इस राशि का उपयोग सिलाई-कढ़ाई केंद्र, बुटीक, डेयरी, ब्यूटी पार्लर, किराना स्टोर, फूड प्रोसेसिंग, हस्तशिल्प, लघु उद्योग या अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में कर सकती हैं। डीसी ने बताया कि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदिका हरियाणा की स्थायी निवासी हो तथा उसकी वार्षिक पारिवारिक आय 5 लाख रुपये या उससे कम होनी अनिवार्य है। साथ ही, महिला किसी भी पूर्व ऋण मामले में डिफॉल्टर नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं में उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रोजगार सृजन को भी गति दे रही है। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो परिवार और समाज दोनों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। डीसी ने जिला की महिलाओं से आह्वान किया कि वे आगे बढ़कर इस योजना का लाभ उठाएं और अपने हुनर व कौशल को व्यवसाय के रूप में स्थापित करें। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक महिलाएं हरियाणा महिला विकास निगम के जिला कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।

जनगणना ट्रेनिंग की थ्योरी के बाद प्रैक्टिकल कार्य संपन्न
रेवाड़ी, 21 मार्च, अभीतक: जिला के प्रधान जनगणना अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा के मार्गदर्शन में राज इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय जनगणना ट्रेनिंग शनिवार को फील्ड ट्रेनिंग के साथ संपन्न हो गई। इसमें 32 फील्ड ट्रेनर्स ने तीन दिन की ट्रेनिंग थ्योरी के बाद पोसवाल चैक, सेक्टर 4 तथा आसपास के क्षेत्र में व्यावहारिक तौर पर मौके पर जाकर समझा। ट्रेनिंग के नोडल अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि तीन दिवसीय ट्रेनिंग में जनगणना के जिला नोडल अधिकारी एवं नगराधीश जितेंद्र कुमार के अनुरूप तीन दिन तक दो मास्टर ट्रेनर्स तथा 32 फील्ड ट्रेनर्स के बीच में रचनात्मक गंभीर विमर्श जारी रहा। समापन सत्र पर सभी फील्ड ट्रेनर्स ने फील्ड में जाकर पोसवाल चैक, सेक्टर 4 तथा आसपास के क्षेत्र में तीन दिन की ट्रेनिंग को व्यवहारिकता से लागू करते हुए इस प्रशिक्षण को पूरा किया। इस अवसर पर जनगणना विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर लक्ष्मण सिंह रावत ने ट्रेनिंग के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना की विस्तृत जानकारी दी। इस फील्ड ट्रेनिंग के दौरान सभी 32 फील्ड ट्रेनर्स के अलावा जनगणना के असिस्टेंट डिविजनल इंचार्ज सतीश कुमार, मास्टर ट्रेनर डॉ. सुनील कुमार, जिला कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार उपस्थित रहे।

प्रदेश के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी की किल्लत को जड़ से खत्म करने के लिए 3,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की: मुख्यमंत्री
चंडीगढ, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी की किल्लत को जड़ से खत्म करने के लिए ₹3,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है। शुक्रवार (20 मार्च 2026) को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की मौजूदगी में जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र और राज्य सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
दक्षिण जिलों के लिए संजीवनी
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ दक्षिण हरियाणा के उन जिलों को मिलेगा जो लंबे समय से जल संकट झेल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों के लिए विशेष परियोजनाएं तैयार की गई हैं। वॉटर स्टोरेज टैंकों का आधुनिकीकरण किया जाएगा ताकि गर्मियों में पानी का पर्याप्त स्टॉक रहे। जो परिवार अभी भी पाइपलाइन से नहीं जुड़े हैं, उन्हें इस चरण में कवर किया जाएगा।
मिशन का यह दूसरा चरण वर्ष 2028 तक चलेगा
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पहले चरण में श्हर घर नलश् का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, अब सरकार का ध्यान पानी की गुणवत्ता (फनंसपजल) और दीर्घकालीन प्रबंधन (ैनेजंपदंइपसपजल) पर है। इसके लिए सभी 23 जिलों में आधुनिक प्रयोगशालाएं और मोबाइल टेस्टिंग वैन तैनात की गई हैं। इस 3000 करोड़ के निवेश से न केवल बुनियादी ढांचा सुधरेगा, बल्कि विश्वास पोर्टल के माध्यम से बिलिंग और शिकायतों के समाधान के लिए एक पारदर्शी प्रणाली भी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे एक जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया है।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यशाला हुई आयोजित
डीएलएसए ने विभिन्न कानूनी योजनाओं पर दी जानकारी

भिवानी, 21 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण भिवानी द्वारा आमजन तक कानूनी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डीआर चालिया के निर्देशानुसार यह कार्यशाला लघु सचिवालय स्थित एडीआर सेंटर के कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई। कार्यशाला की अध्यक्षता सीजेएम-कम-सचिव पवन कुमार ने की। कार्यशाला में पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थ अधिवक्ताओं तथा नवनियुक्त पैरालीगल वालंटियर्स ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीजेएम पवन कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाओं का मुख्य उद्देश्य विधिक सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की सही जानकारी होने से ही कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को प्रभावी सहायता प्रदान कर सकते हैं। इस वर्ष की आयोजित होनी वाली दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई 2026 में अधिक से अधिक केसो को राष्ट्रीय लोक अदालत मे लाकर उनका निदान करवाया जाए। कार्यशाला के दौरान चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल राधेश्याम ने लीगल सर्विसेज टू पर्सन्स विद इंटेलेक्चुअल डिसबिलिटीज स्कीम, 2024 विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष रूप से बौद्धिक दिव्यांग व्यक्तियों को निरूशुल्क और सुलभ कानूनी सहायता प्रदान करने के लिए बनाई गई है, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो सकें और न्याय प्राप्त कर सकें। वहीं डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता बबली ने नालसा (आशा: अवेयरनेस, सपोर्ट, हेल्प एंड एक्शन) स्कीम 2025 के अंतर्गत बाल विवाह उन्मूलन पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान बेहद जरूरी हैं। इसके साथ ही उन्होंने नालसा की ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग-फ्री इंडिया स्कीम 2025 पर भी चर्चा करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण का आह्वान किया। अधिवक्ता शीला तंवर ने मीडिएशन फॉर द नेशन 2.0 तथा हरियाणा कम्युनिटी मेडिएशन प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से विवादों का समाधान आपसी सहमति से सरल और शीघ्र तरीके से किया जा सकता है। इससे न्यायालयों पर मामलों का बोझ भी कम होता है और लोगों को त्वरित न्याय मिलता है।
कार्यशाला में उपस्थित सभी पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थ अधिवक्ताओं एवं नवनियुक्त पैरालीगल वालंटियर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

हरियाणा रोड़वेज के हैप्पी कार्ड रिचार्ज होने हुए शुरू – प्रदीप अहलावत
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने दिया है रोङवेज में गरीबों को फ्री में यात्रा करने का नायाब तौफा
जीएम रोङवेज दीपक कुंडू
वर्ष 2024 मार्च में प्रदेश सरकार ने शुरू की थी योजना

तोशाम, 21 मार्च, अभीतक: एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा कि हरियाणा रोङवेज में गरीबों को फ्री में यात्रा करने मुख्यमंत्री नायब सिंह ने नायाब तौफा दिया गया है। एसडीएम ने कहा कि गरीब परिवारों के हैप्पी कार्ड ऑटोमेटिक रिचार्ज होने शुरू हो गए हैं। जीएम रोङवेज दीपक कुंड ने कहा कि वर्ष 2024 मार्च में प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में गरीबों के लिए देश में एक अनूठी पहल शुरू करके हैप्पी कार्ड योजना शुरू की गई थी। उन्होंने कहा कि हैप्पी कार्ड रिचार्ज होना शुरू हो चुके हैं।
यह है योजना
प्रदेश सरकार ने एक लाख रुपये तक की आय वाले परिवारों के लिए हरियाणा रोडवेज में निःशुल्क यात्रा देने की योजना शुरू की थी। इसके तहत जिले के करीब एक लाख 52 हजार 892 लोगों को लाभ मिलना शुरू किया गया था। बस अड्डा परिसर स्थित कार्यालय में लाभार्थियों के हैप्पी कार्ड रखे हुए हैं। हैप्पी कार्ड के रिचार्ज होने की सूचना परिचालकों की ओर से मिली है। इसमें लाभार्थी परिवार रोडवेज की सामान्य बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर फ्री में हरियाणा रोङवेज की बसों यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। जीएम दीपक कुंड ने बताया कि हैप्पी कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आवेदक को हरियाणा रोडवेज की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्मइववापदहण्ीतजतंदेचवतजण्हवअण्पदध् पर जाना होगा। इसके बाद आवेदन को एप्लाई हैप्पी कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। फिर इसके बाद परिवार पहचान पत्र का नंबर दर्ज कर कैप्चा कोड भरना होगा। अब आधार कार्ड में रजिस्टर नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज कर वेरीफाई करना होगा। अब अप्लाई पर क्लिक करना होगा। इस प्रकार हैप्पी कार्ड के लिए आपकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। आवेदन करने के 15 दिन बाद आप अपने नजदीकी रोडवेज कार्यालय में जाकर हैप्पी कार्ड हासिल कर सकते हैं। एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त सफर एक वर्ष तक कर पाएंगे। लाभार्थी परिवारों को एक स्मार्ट कार्ड बनाकर दिया गया है। इस कार्ड के माध्यम से ही लाभार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर तय कर पा रहे हैं। यह रोडवेज में परिचालकों की ओर से प्रयोग की जा रही ई-टिकटिंग मशीनों से जुड़ा है। तोशाम सब डिपो के डीआई कर्मवीर भाकर ने बताया कि भिवानी डिपू में 91448 लोगों के, तोशाम सब डिपू में फिलहाल 31025 लोगों के और लोहारू सब डिपू में 30419 लोगों के हैप्पी कार्ड बनाए गए हैं। सब डिपो में मंगलवार को लाभार्थियों को रिचार्ज किए गए हैप्पी कार्ड दिए जाएंगे।

प्रदेश में रसोई गैस को लेकर सरकार और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क
अभी तक प्रदेशभर में 12 एफआईआर हुई दर्ज, 169 सिलेंडर किए जब्त

गुरुग्राम में अवैध बिजली कनेक्शन और भ्रष्टाचार की शिकायत
गुरुग्राम, 21 मार्च, अभीतक: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के न्यू पालम विहार सब-डिवीजन में कथित अवैध बिजली कनेक्शन और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। शिकायत में कहा गया है कि विभागीय नियमों का उल्लंघन करते हुए कुछ अधिकारियों ने बकाया राशि वाले उपभोक्ता के परिसर में नया कनेक्शन जारी कर दिया। लाइनमैन अशोक और अन्य क्भ्ठटछ अधिकारी नियमों की अवहेलना करते हुए बकाया राशि वाले उपभोक्ता के लिए नया कनेक्शन जारी करने में शामिल थे। यह कनेक्शन अवैध रूप से जारी किया गया और इसके पीछे भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई है। विभागीय नियमों के अनुसार, किसी भी उपभोक्ता को नया कनेक्शन तब तक नहीं दिया जा सकता जब तक पुरानी बकाया राशि का निपटारा न हो। नया कनेक्शन जारी करने में लेन-देन या रिश्वत शामिल हो सकती है। नियमों के अनुसार यह पूरी तरह गैरकानूनी है। उपभोक्ताओं और निगम की छवि पर असर पड़ सकता है।

फाइलों की रफ्तार ही सरकार की कार्यक्षमता का पैमाना: ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज’
मैं किसी भी फाइल को लंबित नहीं रहने देता, क्योंकि सरकारी कार्यों की गति ही जनता के कल्याण की असली आधारशिला है: अनिल विज’
अंबाला में मंत्री अनिल विज ने फाइलों का त्वरित निपटान किया, जनहित को दी प्राथमिकता
सुशासन का मूल मंत्ररू तेजी, पारदर्शिता और समयबद्ध निपटान: अनिल विज

चंडीगढ़, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने प्रशासनिक व्यवस्था में गति और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कहा कि किसी भी सरकार की कार्यक्षमता का सही आकलन उसके कार्यालयों में फाइलों की गति से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जब फाइलें समय पर आगे बढ़ती हैं, तो उसका सीधा लाभ आम जनता को मिलता है और विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलती है। श्री विज ने स्पष्ट किया कि उनकी कार्यशैली का मूल सिद्धांत यही है कि कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित न रहे। इसी उद्देश्य से वे अपने विभागों की नियमित समीक्षा करते हैं और अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हैं कि प्रत्येक फाइल का शीघ्र, पारदर्शी और प्रभावी निपटान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक देरी न केवल विकास कार्यों को प्रभावित करती है, बल्कि इससे जनता का विश्वास भी कमजोर होता है। इसी क्रम में आज श्री विज के वरिष्ठ सचिव विजय शर्मा और निजी सचिव दलबीर सिंह अंबाला पहुंचे, जहां श्री विज ने ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम विभाग से संबंधित फाइलों की स्थिति की समीक्षा कर उनका त्वरित निपटान सुनिश्चित किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रक्रियाएं समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएं और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी न हो।श्री विज ने बताया कि उनके द्वारा अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता से निपटने के निर्देश दिए हुए है क्योंकि इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता द्वारा चुनी जाती है और उसका मूल उद्देश्य जनकल्याण है, इसलिए हर अधिकारी और जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है कि वह पूरी ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करे। उन्होंने आगे कहा कि सुशासन का अर्थ केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करना भी है। जब तक फाइलों का समय पर निपटान नहीं होगा, तब तक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच सकेगा। इसी सोच के साथ वे अपने विभागों में कार्य संस्कृति को अधिक गतिशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। श्री विज ने दोहराया कि उनके कार्यालय में किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से रोका नहीं जाता, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और प्रदेश की जनता को बेहतर, समयबद्ध और प्रभावी सेवाएं मिल सकें।

हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन में डिजिटल सुधार होगा
राज्य भर में पटवारियों और कानूनगो के लिए 4,156 स्मार्ट टैबलेट की खरीद को मंजूरी दी

चंडीगढ, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार ने राजस्व प्रशासन में एक महत्वपूर्ण डिजिटल सुधार की शुरुआत करते हुए राज्य भर में पटवारियों और कानूनगो के लिए 4,156 स्मार्ट टैबलेट की खरीद को मंजूरी दी है। यह पहल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल द्वारा अनुमोदित की गई है। इसका उद्देश्य फील्ड संचालन का आधुनिकीकरण करना, प्रक्रियागत देरी को कम करना और राजस्व सेवाओं की समग्र डिलीवरी में सुधार लाना है। वित्त आयुक्त (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग) डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि यह पहल सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है जिसके तहत तकनीक को कार्यालयों और शहरी केंद्रों से आगे बढ़ाकर फील्ड स्तर तक पहुंचाया जा रहा है, जहां अधिकारी सीधे नागरिकों से संपर्क करते हैं। उन्होंने कहा कि यह कदम फील्ड स्टाफ और आम जनता दोनों के लिए लाभकारी होगा, क्योंकि इससे सेवाएं अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनेंगी, विशेष रूप से ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों में। दशकों से पटवारी और कानूनगो मैनुअल रिकॉर्ड, हाथ से बने नक्शों और व्यापक कागजी कार्यवाही पर निर्भर रहे हैं, जिससे प्रक्रिया समय लेने वाली और शारीरिक रूप से कठिन रही है। इन टैबलेट के आने से अब अधिकारी फील्ड सर्वे कर सकेंगे, डेटा दर्ज कर सकेंगे, जीपीएस-टैग्ड तस्वीरें ले सकेंगे और जानकारी को सीधे रियल टाइम में केंद्रीय सर्वरों पर अपलोड कर सकेंगे। वॉइस-टू-टेक्स्ट सुविधा डेटा एंट्री को और सरल बनाएगी, जिससे मेहनत कम होगी और सटीकता बढ़ेगी। डॉ. मिश्रा ने बताया कि इन टैबलेट में उच्च स्तर के फीचर्स होंगे, जिनमें बड़ा डिस्प्ले, उन्नत प्रोसेसिंग क्षमता, पर्याप्त स्टोरेज और पूरे दिन के फील्ड कार्य के लिए लंबी बैटरी लाइफ शामिल है। 5ळ और स्ज्म् कनेक्टिविटी के साथ-साथ जीपीएस और इमेजिंग सुविधाएं इन्हें दूरदराज और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में भी प्रभावी ढंग से काम करने योग्य बनाती हैं। सभी 4,156 टैबलेट को दो साल के क्लाउड-होस्टेड लाइसेंस के साथ मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट (डक्ड) सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे सरकार इन उपकरणों की रियल टाइम में निगरानी, अपडेट, सुरक्षा और प्रबंधन कर सकेगी, जिससे संचालन की निरंतरता, डेटा की शुद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि इस पहल के हर पहलू में पारदर्शिता और जवाबदेही को शामिल किया गया है, चाहे वह खरीद प्रक्रिया हो, जो निर्धारित सरकारी मानकों का कड़ाई से पालन करेगी, या प्रत्येक डिवाइस का दैनिक संचालन। डिजिटल उपकरणों के उपयोग से राजस्व सेवाओं में देरी कम होने, त्रुटियों में कमी आने और विसंगतियों को रोकने में मदद मिलेगी। विशेष रूप से किसानों को तेज, विश्वसनीय और घर-घर तक सेवाएं मिलने का लाभ होगा, जिससे उन्हें बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी उपकरणों को एक केंद्रीकृत प्रबंधन प्रणाली से जोड़ने से निरंतर निगरानी, समय पर अपडेट और बेहतर डेटा सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इससे न केवल प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा, बल्कि पूरे राज्य में राजस्व संचालन में अधिक जवाबदेही और पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी। डॉ. मिश्रा ने कहा कि फील्ड अधिकारियों को रियल टाइम डिजिटल उपकरणों से लैस करने से भूमि अभिलेख प्रबंधन, फसल सर्वेक्षण और आपदा आकलन अधिक सटीक और प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जमीनी स्तर पर अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और नागरिक-केंद्रित शासन प्रणाली के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

हरियाणा अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा: मुख्यमंत्री
चंडीगढ, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वैश्विक सहयोग के नए दौर में हरियाणा अफ्रीकी देशों के साथ अपने संबंधों को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा न केवल औद्योगिक और आर्थिक क्षेत्र में अग्रणी राज्य के रूप में उभरा है, बल्कि कृषि, पशुपालन, डेयरी, बागवानी तथा अन्य एलाइड सेक्टर में भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है। इन क्षेत्रों में दोनों मिलकर परस्पर आपसी सहयोग से एक दूसरे का अनुभव और विशेषज्ञता साझा करते हुए विकास में रफ्तार पकड़ेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को भारत इलेक्ट्रिसिटी समिटकृ 2026 के अंतर्गत नई दिल्ली में आयोजित भारत-अफ्रीका सामरिक साझेदारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय उर्जा एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल ने की, जबकि केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्री श्रीपद येस्सो नाइक ने भी समिट को संबोधित किया।
हरियाणा और अफ्रीका की साझेदारी से विकास को मिलेगी गति, भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट – 2026 का हुआ आयोजन
अफ्रीकी देशों के मंत्रियों, प्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा और अफ्रीका के बीच संबंध केवल व्यापारिक लेन-देन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह रिश्ते “बिजनेस टू बिजनेस” से आगे बढ़कर “हार्ट टू हार्ट” के हैं। उन्होंने कहा कि कृषि और उससे जुड़े क्षेत्रों में हरियाणा और अफ्रीका के बीच सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। आधुनिक तकनीक, उन्नत बीज, सिंचाई प्रबंधन, डेयरी विकास तथा कृषि-आधारित उद्योगों के क्षेत्र में साझेदारी से दोनों पक्षों को लाभ होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा सरकार इस दिशा में संस्थागत सहयोग, निवेश प्रोत्साहन और ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में हरियाणा और अफ्रीकी देशों के बीच सहयोग के नए आयाम स्थापित होंगे, जिससे न केवल आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर साझा विकास और समृद्धि के लक्ष्य को भी साकार किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक अंतरराष्ट्रीय बैठक नहीं, बल्कि सहयोग और सामूहिक विकास के माध्यम से बेहतर भविष्य निर्माण का साझा मंच है। उन्होंने कहा कि यह समिट भारत और अफ्रीका के बीच संबंधों को और मजबूत करने के लिए साझा दृष्टि और जुड़ाव का प्रतीक है। भारत और अफ्रीकी देशों के लंबे संबंधों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि यह साझेदारी सांझा इतिहास, सांस्कृतिक जुड़ाव, संघर्षों और आकांक्षाओं पर आधारित है। दोनों क्षेत्र ‘ग्लोबल साउथ’ की मजबूत आवाज के रूप में उभर रहे हैं और समान विकास लक्ष्यों से जुड़े हुए हैं।
हरियाणा आकार में छोटा लेकिन संकल्प में मजबूत
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतदृअफ्रीका सांझेदारी समानता, विश्वास और पारस्परिक सम्मान पर आधारित है, जिसमें किसी को पीछे न छोड़ते हुए समावेशी और साझा विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
विदेश सहयोग विभाग स्थापित करने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य
हरियाणा की भूमिका पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह राज्य आकार में छोटा लेकिन संकल्प में मजबूत है और कृषि, विनिर्माण तथा युवाओं की नवाचार क्षमता में अग्रणी योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि हरियाणा देश का संभवतः एकमात्र राज्य है, जहां विदेश सहयोग विभाग स्थापित है, जिसकी वे स्वयं निगरानी करते हैं, ताकि व्यापार, निवेश, कौशल विकास और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में वैश्विक सहयोग को बढ़ाया जा सके। मुख्यमंत्री ने विकास के लिए ऊर्जा क्षेत्र को एक महत्वपूर्ण आधार बताते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल को हरियाणा के विद्युत क्षेत्र में बदलाव का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि राज्य ने बिजली वितरण में लाभप्रदता हासिल की, 90 प्रतिशत से अधिक गांवों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की और लाइन लॉस को लगभग 9 प्रतिशत तक कम किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा ऊर्जा प्रबंधन, डिजिटल गवर्नेंस और प्रभावी सेवा वितरण के अपने अनुभव अफ्रीकी देशों के साथ साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग और आपसी सीख पर आधारित दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।
निवेश और व्यापार साझेदारी को मजबूती
मुख्यमंत्री ने अफ्रीकी देशों के साथ बढ़ते सहयोग का उल्लेख करते हुए बताया कि केन्या और तंजानिया जैसे देशों के साथ कृषि क्षेत्र में बातचीत चल रही है, जहां हरियाणा के किसान अपनी विशेषज्ञता से उत्पादकता बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युगांडा, इथियोपिया और रवांडा जैसे देशों में ऊर्जा उत्पादन और बुनियादी ढांचे के विकास में संभावनाओं की ओर भी संकेत किया। तंजानिया निवेश केंद्र के साथ सहयोग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इससे व्यापार, कृषि, उर्वरक और ऊर्जा क्षेत्रों में नए अवसर खुल रहे हैं और उच्चस्तरीय संवाद से निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। उन्होंने हरियाणा की विविध अर्थव्यवस्थाकृकृषि, विनिर्माण, एमएसएमई और स्टार्टअपकृका उल्लेख करते हुए कहा कि दक्षिणी अफ्रीकी देशों जैसे दक्षिण अफ्रीका, नामीबिया, बोत्सवाना, जाम्बिया और जिम्बाब्वे के साथ बहु-क्षेत्रीय सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं। पश्चिमी अफ्रीका के देशोंकृनाइजीरिया, घाना और कोट डी’आईवोर में एग्री-बिजनेस, फूड प्रोसेसिंग और डेयरी वैल्यू चेन में अवसर हैं, जबकि पूर्वी अफ्रीका में कृषि तकनीक, सिंचाई, जल प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा में सहयोग की संभावनाएं मौजूद हैं। उत्तरी अफ्रीका में वस्त्र, लॉजिस्टिक्स, फूड प्रोसेसिंग और सौर ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग के अवसर बताए।
डिजिटल परिवर्तन और बाजार विस्तार
मुख्यमंत्री ने भारत इलेक्ट्रिसिटी समिट को तकनीक आधारित अर्थव्यवस्था का प्रतीक बताते हुए कहा कि हरियाणा अपने बाजारों को खुला रखने और व्यापार को अधिक आकर्षक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राज्य अपने डिजिटल परिवर्तन के अनुभव का उपयोग अफ्रीका में सार्वजनिक सेवाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, वित्तीय समावेशन और डिजिटल साक्षरता को बेहतर बनाने में सहयोग के लिए करना चाहता है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक चुनौती बताते हुए भारत और अफ्रीका के बीच नवीकरणीय ऊर्जा, जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण में संयुक्त प्रयासों का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि यह समिट हरियाणा, भारत और अफ्रीकी देशों के बीच मित्रता, सहयोग और साझा सफलता की नई शुरुआत साबित होगी। इस मौके पर मलावी गणराज्य की ऊर्जा और खनन मंत्री डॉ. जीन मथांगा, विद्युत विभाग के सचिव पंकज अग्रवाल, रवांडा के उच्चायुक्त जैकलीन मुकनगिरा, जिम्बाब्वे से सुश्री नोमुसा मुस्वाम्बी, मॉरीशस के द्वितीय सचिव विशाल मुम्मलू, इथियोपिया से मेलेसाइन अयानरा, दक्षिण अफ्रीका से एचआरएच लेबोगांग जुलु, स्विट्जरलैंड के ऊर्जा प्लेक्सस संस्थान से डॉ. लॉरेंस जोन्स, अफ्रीका 50 के सीईओ एलेन एबोबिसे, एनटीपीसी के एसएमडी गुरदीप सिंह, प्रधान सचिव अमनीत पी कुमार, निदेशक अशोक कुमार मीणा, मैनेजिंग डायरेक्ट विक्रम, मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चैधरी मौजूद रहे।

कैबिनेट बैठक 24 मार्च को चंडीगढ, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा सरकार की कैबिनेट बैठक 24 मार्च को आयोजित की जाएगी, जिसमें कई अहम फैसलों पर मुहर लग सकती है। मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा कैबिनेट की बैठक 24 मार्च, मंगलवार को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चैथी मंजिल पर आयोजित होगी। यह बैठक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होगी, जिसमें मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों और नीतिगत फैसलों पर चर्चा की जाएगी। सरकार द्वारा कई प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।

हरियाणा राजनीति में घमासान: क्राॅस वोटिंग और रद वोट पर सियासत तेज
सतीश नांदल को मिला था कई दलों का समर्थन? नए खुलासे से बढ़ी हलचल,

चंडीगढ, 21 मार्च, अभीतक: हरियाणा के राज्यसभा चुनाव के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया है कि पार्टी के कई विधायक विपक्ष के अधिकृत रुख से अलग चल रहे थे। मोहन लाल बड़ौली के अनुसार, भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल के संपर्क में कांग्रेस के करीब 12 विधायक थे। हालांकि इनमें से केवल पांच विधायकों ने ही वास्तव में बतवेे अवजपदह करते हुए सतीश नांदल के पक्ष में मतदान किया। उन्होंने कहा कि यह स्थिति कांग्रेस के अंदरूनी असंतोष को दर्शाती है। श्री बड़ौली ने बताया कि तीन कांग्रेस विधायकों के वोट पदअंसपक हो गए, जबकि एक विधायक ने अपना वोट भाजपा के अधिकृत चुनाव एजेंट और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को दिखा दिया, जिसके कारण वह भी रद कर दिया गया। इस तरह कुल चार वोट रद होने का दावा किया गया है, जो चुनाव परिणाम पर असर डालने वाला मुद्दा बन गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एक कांग्रेस विधायक के वोट की पर्ची को विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने हाथ में लिया था। उन्होंने कहा कि इस आधार पर उस वोट को भी रद किया जाना चाहिए था। उनके अनुसार, यदि ऐसा होता तो चुनाव परिणाम पूरी तरह बदल सकता था और सतीश नांदल की जीत सुनिश्चित हो जाती। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस अपने विधायकों पर नियंत्रण बनाए रखने में विफल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बतवेे अवजपदह करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक करने में भी पार्टी ने पारदर्शिता नहीं दिखाई। पहले चार नाम सामने आए, जबकि पांचवें विधायक का नाम बाद में दबाव बढ़ने पर उजागर किया गया। मोहनलाल बड़ौली ने यह भी कहा कि सतीश नांदल ने भाजपा, इनेलो और कांग्रेस के विधायकों से समर्थन मांगा था। गन्नौर के निर्दलीय विधायक देवेंद्र कादियान ने भी दावा किया था कि प्छस्क् प्रमुख अभय सिंह चैटाला को पहले से जानकारी दी गई थी और उनके विधायक समर्थन देने वाले थे, लेकिन अंतिम समय पर स्थिति बदल गई। हालांकि डबवाली से इनेलो विधायक आदित्य देवीलाल ने इन दावों को खारिज किया। दूसरी ओर, स्वयं सतीश नांदल ने स्वीकार किया कि उन्होंने विभिन्न दलों के विधायकों से समर्थन मांगा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *