Haryana Abhitak News 25/03/26

https://www.facebook.com/share/v/1CKpbQPkyj

https://www.facebook.com/share/v/171urzL8GS

https://www.facebook.com/share/v/18bzWsDTeD

https://www.facebook.com/share/v/1JjDPigtv5

उद्यान अनुसंधान केंद्र रईया करेगा बागवानी किसानों के सपने साकार: धनखड़
रईया उद्यान अनुसंधान केंद्र में आयोजित हवन में पहुंचे पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़
मसाले, फल, फूल, सजावटी पौधों जैसी मूल्यवान खेती पर फोकस करें किसान-बोले धनखड़
महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के वीसी प्रो सुरेश मल्होत्रा की रही गरिमामय मौजूदगी

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल का रईया अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के साथ साथ प्रदेशभर के बागवानी किसानों के सपनों को साकार करेगा। अनुसंधान केंद्र में आयोजित हवन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने केंद्र में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के वीसी प्रो सुरेश मल्होत्रा ने शिरकत की।
अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग करना सीखें युवा किसान
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बागवानी अनुसंधान केंद्र का शुरू होना सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है। अनुसंधान केंद्र में बागवानी वैज्ञानिक अच्छी किस्म की पौध तैयार करेंगे और बागवानी किसानों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र को हम ताजा फल, सब्जी, फूल उपलब्ध कराने की ताकत रखते हैं। यह सालाना लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की मार्केट है। हमारे युवा अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग करना सीख लें। मार्केट पर हमारा कब्जा होगा। सजावटी पौधों की बड़ी मार्केट उभर रही है। मुनीमपुर में फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए फूलों की नई नई किस्में ईजाद कर रहा है।
जीवन बदलने की संस्था बनें
गुरूग्राम में एग्री बिजनेस स्कूल, मुनिमपुर फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र, रईया में उद्यान अनुसंधान केंद्र जैसे संस्थान हमारे किसानों का जीवन बदलने के संस्थान साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हमने नहर टूटने पर,ड्रेन ओवर फलो होने पर मुआवजा देना शुरू किया। जोखिम फ्री खेती के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बागवानी भावांतर भरपाई योजना सहित जैसे किसान हितैषी कार्य किए गए। हमारे विरोधी भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि इन योजनाओं के लागू होने से किसानों का जीवन सरल हुआ है। धनखड़ ने आह्वान किया कि किसान इस केंद्र का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
रईया केंद्र अखिल भारतीय उद्यान अनुसंधान केंद्र से जुड़ा : वीसी मल्होत्रा
महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के वीसी प्रो सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि रईया केंद्र अखिल भारतीय बागवानी अनुसंधान केंद्र से जुडकर देश के मैप पर आ गया है , जल्द ही यह केंद्र अनुसंधान कें क्षेत्र में विश्व के मैप पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। यह सब पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और आज के हमारे मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ जी के प्रयासों से पूरा हुआ है। उनका प्रयास है यह उत्कृष्टड्ढ अनुसंधान केंद्र बनकर उभरे। मूल्यवान फसलों की नई नई किस्म तैयार की जा सके।
धनखड़ किसान कल्याण के बड़े पैरोकार: बोले वीसी
प्रो सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि पहले कृषि मंत्रालय होता था। धनखड़ साहब ने वर्ष 2014 में प्रदेश का कृषि बनते ही खेती किसानी की नीतियों को किसान कल्याण पर केंद्रित करते हुए विभाग का नाम भी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कर दिया। इनकी सोच हमेशा किसान, पशुपालक के भले की रही है। इन्ही के प्रयासों आज यहां राष्ट्र स्तरीय संस्थान बनकर उभर रहा है। जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का समय लेकर इसका विधिवत रूप से उद्घाटन कराया जाएगा। मुख्यातिथि पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने डॉ मंजू पूनिया, तकदीर सिंह, नवनीत,आदेश, सुरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सहित जागरूक किसानों को सम्मानित किया। केंद्र में आयोजित ओग्रेनिक कृषि उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले केंद्र आयोजित हवन में पूर्णाहुति डालते हुए क्षेत्र और प्रदेश की समृद्धि कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी, अनुसंधान निदेशक डॉ धर्मपाल चैधरी, संपदा अधिकारी सुरेश सैनी, डॉ सतपाल यादव,दर्जनभर गांवों से ग्राम पंचायतें, सोमवीर कोडान, विजय रईया, महाबीर रईया, संदीप हसनपुर, कृष्ण कुंजियां, अशोक डावला, चेयरमैन जोगेंद्र सिलानी धर्मबीर नंबरदार, प्रकाश माजरा, राजपाल नंबरदार सहित काफी संख्या में जागरूक किसान मौजूद रहे।

इंडो-अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया
झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: झज्जर स्थित इंडो-अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना फतेहाबाद द्वारा करवाया गया था। दसवीं कक्षा से रितिका, प्रिंसी, आठवीं कक्षा से भूमि, देवग्ग्य, आदित्य शर्मा, दक्ष, कक्षा सातवीं से मान्या, तनिष्का, परी, नव्या ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता और भाषा कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया था। इसमें छात्रों ने संधि, समास, वाक्य रचना, मुहावरे जैसे विषयों पर अपनी पकड़ का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों में छात्रों की समझ, सटीकता और गति का मूल्यांकन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने बताया कि आज के डिजिटल युग में हिंदी भाषा के प्रति छात्रों की रुचि बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल भाषा कौशल को निखारती हैं बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाती हैं। प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और सम्मानित पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य प्रतिभागियों को भी प्रोत्साहन पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक विजेंद्र काद्यान ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया। इस प्रतियोगिता ने यह सिद्ध कर दिया कि हिंदी भाषा के प्रति छात्रों का उत्साह और लगन लगातार बढ़ रही है, और आने वाले समय में यह और भी मजबूत रूप में सामने आएगा।

जिला स्तरीय कपास मेला सफलतापूर्वक आयोजित’
झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: हरियाणा में कपास की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु जिला स्तरीय कपास मेले का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान भाइयों ने भाग लेकर नई तकनीकों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ’उमेश भुकर गोरीया (निदेशक, RSETI झज्जर)’ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बदलते समय में आधुनिक तकनीक अपनाकर ही किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। उन्होंने किसानों को प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार के अवसरों के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में SDO Agriculture, ADO Agriculture एवं Veterinary Surgeon ने भी किसानों को फसल प्रबंधन, पशुपालन एवं कृषि से जुड़ी नवीन योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर दीपक झांसवा (चेयरमैन, मातनहेल ब्लॉक ठक्ब्) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और किसानों को प्रोत्साहित किया। मेले के सफल आयोजन में उपस्थित सभी किसानों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

श्री राम जन्मोत्सव पर विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिले में 101 कार्यक्रम आयोजित होंगे
रेवाड़ी, 25 मार्च, अभीतक: रेवाडी की नई अनाज मंडी में, विश्व हिन्दू परिषद की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्ष्ता जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने की। राधेश्याम ने बताया कि रामनवमी पर श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा जिले में कुल 101 धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की योजना जिले के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बनाई गई है। जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र जोशी ने बताया कि इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में परिवार प्रबोधन, धार्मिक जागरूकता और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि स्थानीय समितियाँ इन कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हुई हैं। यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होंगे, बल्कि सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बनेंगे। रेवाड़ी नगर में लगभग 32 कार्यक्रम, धारूहेड़ा नगर के 15 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के 54 स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन होगा। इस प्रकार पूरे जिले में कुल 101 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और सामाजिक जागरूकता से जुड़े आयोजन शामिल होंगे। इन आयोजनों से जिले में एकता, संस्कृति और श्रद्धा का संदेश प्रसारित होगा और समाज में धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द को नई दिशा मिलेगी। इन सभी कार्यक्रमों में मुख्य केन्द्र रेवाड़ी जिले के शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर होगे, जिसमें ’दीपोत्सव’ का मुख्य कार्यक्रम रहेगा। सभी उपस्थित जन श्री राम जी के प्रकट होने के उपलक्ष्य में अपने अपने क्षेत्र के मन्दिरों में दीप जलाकर उत्सव मनाएंगे। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री परमेश कुमार ने सभी राम भक्तों को आवाहन किया कि, आप सब भी अपने निकट स्थित मंदिर में, अपने अपने घर से देशी घी का दीपक लेकर जाए और उसे प्रज्ज्वलित करें।

दुल्हेडा गांव में देशवाल एचपी गैस ग्रामीण एजेंसी पर एसडीएम का औचक निरीक्षण’
देशवाल एचपी गैस ग्रामीण एजेंसी से 3 अतिरिक्त कमर्शियल सिलेंडर जब्त और स्टॉक से 191 घरेलू सिलेंडर कम मिले

बहादुरगढ़, 25 मार्च, अभीतक: क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी संबंधी लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अभिनव सिवाच ने बुधवार को फिर से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम के साथ विभिन्न गैस एजेंसियों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने देशवाल एचपी गैस ग्रामीण एजेंसी पर छापेमारी की, जहां स्टॉक रिकॉर्ड से अधिक 3 कमर्शियल गैस सिलेंडर और 191 स्टॉक से घरेलू सिलेंडर कम पाए गए। नियमों के उल्लंघन पर इन सिलेंडरों को खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा मौके पर ही जब्त कर लिया गया। एसडीएम अभिनव सिवाच ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों व संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित रूप से निरीक्षण अभियान जारी रखें, ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर गैस उपलब्ध हो सके और किसी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से इंस्पेक्टर राजेश और राकेश मौजूद रहे।

वार्षिक परीक्षा परिणाम पाकर खिले बच्चों के चेहरे
जोधपुर, 25 मार्च, अभीतक: चामू क्षेत्र की गिलाकोर ग्राम पंचायत स्थित स्वतंत्रता सैनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह एवं मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती की प्रतिमा सम्मुख दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित के साथ किया गया। परीक्षा प्रभारी किशोर कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार बोर्ड परीक्षाओं के अलावा स्थानीय कक्षाओं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, समस्त विद्यार्थियों को रिपोर्ट कार्ड एवं हॉलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड वितरित किए गए। परिणाम पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह मीणा द्वारा विभिन्न कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया एवं बताया कि शिक्षा देश एवं समाज के विकास की पूंजी है। व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम अपने जीवन के उद्देश्यों को प्राप्त कर सकते हैं। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश शुरू हो चूके हैं और अधिक से अधिक बच्चों को सरकारी विद्यालय से जोड़कर नामांकन की अपील की। मेगा पीटीएम में उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर व्याख्याता ओमप्रकाश, बाबू सिंह, देवीलाल, रावल सिंह, भगवान सिंह गिलाकोर, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, भैरा राम, रूपा राम, नरेंद्र, खुशाल, समू कंवर सहित अभिभावकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

उद्यान अनुसंधान केंद्र रईया करेगा बागवानी किसानों के सपने साकार: धनखड़
रईया उद्यान अनुसंधान केंद्र में आयोजित हवन में पंहुचे पूर्व कृषि मंत्री औमप्रकाश धनखड़
मसाले, फल, फूल, सजावटी पौधों जैसी मूल्यवान खेती पर फोकस करें किसान-बोले धनखड़
महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के वीसी प्रो सुरेश मल्होत्रा की रही गरिमामय मौजूदगी

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल का रईया अनुसंधान केंद्र क्षेत्र के साथ साथ प्रदेशभर के बागवानी किसानों के सपनों को साकार करेगा। अनुसंधान केंद्र में आयोजित हवन में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे प्रदेश के पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री औमप्रकाश धनखड़ ने केंद्र में प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करते हुए यह बात कही। कार्यक्रम में बतौर विशिष्टड्ढ अतिथि महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय के वीसी प्रो सुरेश मल्होत्रा ने शिरकत की।
अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग करना सीखें युवा किसान
पूर्व कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बागवानी अनुसंधान केंद्र का शुरू होना सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है। अनुसंधान केंद्र में बागवानी वैज्ञानिक अच्छी किस्म की पौध तैयार करेंगे और बागवानी किसानों को उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने कहा कि एनसीआर क्षेत्र को हम ताजा फल, सब्जी, फूल उपलब्ध कराने की ताकत रखते हैं। यह सालाना लगभग 40 हजार करोड़ रुपये की मार्केट है। हमारे युवा अपने प्रोडक्ट की ब्रांडिंग करना सीख लें। मार्केट पर हमारा कब्जा होगा। सजावटी पौधों की बड़ी मार्केट उभर रही है। मुनीमपुर में फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद्र क्षेत्र के किसानों के लिए फूलों की नई नई किस्में ईजाद कर रहा है।
जीवन बदलने की संस्था बनें
गुरूग्राम में एग्री बिजनेस स्कूल, मुनिमपुर फूल एवं बीज उत्कृष्टता केंद, रईया में उद्यान अनुसंधान केंद्र जैसे संस्थान हमारे किसानों का जीवन बदलने के संस्थान साबित होंगे। उन्होंने कहा कि हमने नहर टूटने पर,ड्रेन ओवरफ्लो होने पर मुआवजा देना शुरू किया। जोखिम फ्री खेती के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, बागवानी भावांतर भरपाई योजना सहित जैसे किसान हितैषी कार्य किए गए। हमारे विरोधी भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि इन योजनाओं के लागू होने से किसानों का जीवन सरल हुआ है। धनखड़ ने आह्वान किया कि किसान इस केंद्र का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं।
रईया केंद्र अखिल भारतीय उद्यान अनुसंधान केंद्र से जुड़ा: वीसी मल्होत्रा
महाराणा प्रताप उद्यान विश्वविद्यालय करनाल के वीसी प्रो सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि रईया केंद्र अखिल भारतीय बागवानी अनुसंधान केंद्र से जुडकर देश के मैप पर आ गया है , जल्द ही यह केंद्र अनुसंधान कें क्षेत्र में विश्व के मैप पर अपनी पहचान स्थापित करेगा। यह सब पूर्व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और आज के हमारे मुख्य अतिथि औमप्रकाश धनखड़ जी के प्रयासों से पूरा हुआ है। उनका प्रयास है यह उत्कृष्ट अनुसंधान केंद्र बनकर उभरे। मूल्यवान फसलों की नई नई किस्म तैयार की जा सके।
धनखड़ किसान कल्याण के बड़े पैरोकार: बोले वीसी
प्रो सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि पहले कृषि मंत्रालय होता था। धनखड़ साहब ने वर्ष 2014 में प्रदेश का कृषि बनते ही खेती किसानी की नीतियों को किसान कल्याण पर केंद्रित करते हुए विभाग का नाम भी कृषि एवं किसान कल्याण विभाग कर दिया। इनकी सोच हमेशा किसान, पशुपालक के भले की रही है। इन्ही के प्रयासों आज यहां राष्ट्र स्तरीय संस्थान बनकर उभर रहा है। जल्द प्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री का समय लेकर इसका विधिवत रूप से उदघाटन कराया जाएगा। मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंत्री धनखड़ ने डॉ मंजू पूनिया, तकदीर सिंह, नवनीत, आदेश, सुरेंद्र सिहं, बिजेंद्र सहित जागरूक किसानों को सम्मानित किया। केंद्र में आयोजित ओग्रेनिक कृषि उत्पाद की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इससे पहले केंद्र आयोजित हवन में पूर्ण आहूति डालते हुए क्षेत्र और प्रदेश की समृद्धि कामना की। कार्यक्रम में क्षेत्र की सरदारी, अनुसंधान निदेशक डॉ धर्मपाल चैधरी, संपदा अधिकारी सुरेश सैनी, डॉ सतपाल यादव,दर्जनभर गांवों से ग्राम पंचायतें, सोमवीर कोडान,विजय रईया, महाबीर रईया, संदीप हसनपुर, कृष्ण कुंजिया, अशोक डावला, चेयरमैन जोगेंद्र सिलानी धर्मबीर नंबरदार, प्रकाश माजरा, राजपाल नंबरदार सहित काफी संख्या में जागरूक किसान मौजूद रहे।

झज्जर स्थित संवाद भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा।

जनसमस्याओं के त्वरित प्रभावी समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आयोजित
परिवेदना समिति की बैठक में 18 मे से 17 परिवादों का मौके पर निपटारा

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान कुल 18 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि एक मामले पर संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा ही सुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए कार्य कर रही है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को उसकी समस्या का समाधान पारदर्शी, त्वरित एवं संतोषजनक ढंग से मिले। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की बैठकें प्रशासनिक जवाबदेही को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब सहन नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत की जांच निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ की जाए तथा शिकायतकर्ता को हर स्तर पर जानकारी दी जाए, ताकि उसे न्याय का पूर्ण भरोसा मिल सके। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। इसके लिए आवश्यक है कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाएं। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी विभिन्न जनहित मुद्दों को उठाते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव दिए, जिन पर कैबिनेट मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह अधिकारी एवं गणमान्य रहे उपस्थित
बैठक में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे,एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, बेरी नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादियान, डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, एलडीएम विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में स्नातक एवं स्नातकोत्तर दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन
झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में बुधवार को तृतीय दीक्षांत समारोह एवं वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोहश् अत्यंत गरिमामयी ढंग से आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रो० इंद्र जीत (सेवानिवृत्त), पूर्व विभागाध्यक्ष, भूगोल विभाग, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिंह व दीक्षांत समारोह संयोजक डॉ० सुरेंद्र सिंह के कुशल निर्देशन में पूरा कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से संचालित किया गया। प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सतवीर सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके एंव सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्राचार्य ने महाविद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कॉलेज की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि राजकीय महाविद्यालय, बिरोहड़ क्षेत्र में उच्च शिक्षा के केंद्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बना रहा है। मुख्य अतिथि प्रो० इंद्र जीत ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि, डिग्री केवल एक प्रमाण पत्र नहीं है, बल्कि यह आपके कठिन परिश्रम और भविष्य की संभावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने एम.डी.यू. रोहतक के अपने शैक्षणिक अनुभवों को साझा करते हुए स्नातक और स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को शोध और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन का कार्य सहायक प्रोफेसर निशा रानी एवं पवन कुमार के द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। तृतीय दीक्षांत समारोह में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं के 176 छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ प्रदान की। डॉ० सवीन ने स्नातकोत्तर, डॉ० रश्मि ने कला संकाय, सुनील कुमार ने वाणिज्य संकाय व डॉ० नरेन्द्र सिंह ने विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह में इन्चार्ज की भूमिका निभाकर डिग्रीयाँ दिलवाई। पारंपरिक भारतीय वेशभूषा में डिग्रीयाँ प्राप्त करके विद्यार्थियों के चेहरे अपनी शैक्षणिक सफलता पर खिले हुए थे। दीक्षांत समारोह के साथ-साथ वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शैक्षिक उपलब्धियाँ, यूथ रेड क्रॉस, खेलकूद, राष्ट्रीय सेवा योजना और सांस्कृतिक गतिविधियों में महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ० सुरेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, गैर-शिक्षक कर्मचारी और काफी संख्या में ग्रामीण व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

किसान चैक, नेशनल हाईवे जाखौदा पर बंद कट को खुलवाने हेतु निवेदन

निपुण मिशन की जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की मीटिंग झज्जर में आयोजित की गई
झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, डाइट प्रधानाचार्य अनिल श्योराण की अध्यक्षता में निपुण मिशन की जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई की मीटिंग राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर में आयोजित की गई। इस मीटिंग में डीपीसी अनिल शर्मा, मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी सुश्री खुशी, खंड शिक्षा अधिकारी झज्जर सुनीता देवी ,डाइट फैकल्टी सुनील कुमार व भूपेंद्र रोज, संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार तथा जिले के सभी बीआरपी व एबीआरसी शामिल थे। बैठक की शुरुआत जिला एफएलएन समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया द्वारा हितधारकों की फरवरी माह में की गई विजिट रिपोर्ट की प्रस्तुति से हुई। उन्होंने खंड स्तरीय अधिकारियों तथा डीएसटी टीम की भूमिका को मजबूत करने पर बल दिया। सभी हितधारकों को नियमित स्कूल विजिट, गुणवत्तापूर्ण कक्षा अवलोकन तथा रचनात्मक फीडबैक सुनिश्चित करने के सुझाव दिए गए। इसके साथ ही एक अप्रैल को आयोजित होने वाली मेगा पीटीएम को प्रभावशाली बनाने हेतु अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। विद्यार्थियों के होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड को विभागीय दिशानिर्देशानुसार भरने के बारे में भी बताया गया। नामांकन हेतु प्रेरणा प्रदान करने के लिए मेंटॉर्स को शिक्षकों को प्रोत्साहित करने को कहा गया। सभी मैंटर्स के लिए ‘मैं भी निपुण’ क्विज का आयोजन किया गया जिसमें एबीआरसी प्रिया ने प्रथम, बीआरपी मोनिका ने द्वितीय तथा एबीआरसी प्रमिला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डाइट प्रधानाचार्य अनिल शोराण ने डीपीआईयू के प्रयासों की सराहना की तथा सभी हितधारकों से तनावमुक्त होकर सामूहिक रूप से कार्य करने और इको कक्षा निरीक्षण को अच्छे से करने का आह्वान किया। डीईईओ राजबाला मलिक ने सभी हितधारकों के उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की, विशेषकर ‘मैं भी निपुण’ क्विज के लिए मेंटॉर्स के उत्साह व जोश को रेखांकित किया। डीईओ रतिंदर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा, सफलता प्राप्त करना बहुत कठिन नहीं है, लेकिन उसे बनाए रखना ही असली चुनौती है। उन्होंने छात्र संख्या में वृद्धि पर बल दिया तथा नवीन शैक्षणिक सत्र में नामांकन सुधारने हेतु दृढ़ प्रतिबद्धता व उत्साह की आवश्यकता पर जोर दिया।उन्होंने विभागीय निर्देशानुसार प्रवेश उत्सव आयोजन के लिए भी सभी को प्रोत्साहित किया। बैठक का समापन एफएलएन कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रवेश उत्सव के आयोजन, एफएलएस के सुचारू संचालन, एचपीसी का समयबद्ध वितरण, मेगा पीटीएम तथा सामुदायिक अभियान के माध्यम से नामांकन वृद्धि सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देशों के साथ हुआ।

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी नवरात्र मेले में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन करते सीजेएम एवं डालसा सचिव विशाल।

माता भीमेश्वरी देवी मेले में कानूनी जानकारी लेने में रुचि दिखा रहे नागरिक: सीजेएम विशाल’
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में स्थापित स्टाल का किया अवलोकन’

बेरी, 25 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में आयोजित हो रहे प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी नवरात्र मेले के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में आमजन को कानूनी रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष हेल्प डेस्कध्स्टाल स्थापित किया गया है। बुधवार को सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल ने मंदिर परिसर में पहुंचकर इस स्टाल का निरीक्षण किया और वहां दी जा रही सेवाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीजेएम विशाल ने बताया कि इस हेल्प डेस्क के माध्यम से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को विभिन्न कानूनी अधिकारों और योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (हालसा) और राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है, ताकि जरूरतमंद व्यक्ति इनका लाभ उठा सकें। उन्होंने आगे बताया कि स्टाल पर विशेष रूप से राष्ट्रीय लोक अदालत, स्थायी लोक अदालत (परमानेंट लोक अदालत), सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र, निःशुल्क कानूनी सहायता और अन्य विधिक सेवाओं के बारे में सरल भाषा में समझाया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह है कि आमजन अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और किसी भी कानूनी समस्या का समाधान सरल और सुलभ तरीके से प्राप्त कर सकें। सीजेएम विशाल ने बताया कि इस पहल को लोगों से अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक लगभग साढ़े आठ सौ से अधिक लोग इस हेल्प डेस्क से कानूनी जानकारी प्राप्त कर चुके हैं और अपना नाम भी दर्ज करवा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास समाज में कानूनी साक्षरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर, नवीन कुमारी, अमला, बबीता, सरोज देवी और प्रेम देवी सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जो स्टाल पर आने वाले लोगों को मार्गदर्शन देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरी पर सख्ती: डीसी
जिला की एजेंसियों पर दस हजार 266 घरेलू सिलेंडर स्टॉक में, उपभोक्ताओं को नियमानुसार हो रही आपूर्ति

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुधार है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमितता या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने बताया कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, इसलिए उपभोक्ता अनावश्यक रूप से पैनिक होकर एलपीजी बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस की खरीद करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैस, पेट्रोल व डीजल के स्टॉक एवं आपूर्ति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में 10 आवेदनकर्ताओं को विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए 80 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का कुल 10,266 का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण प्रणाली पर सतत नजर बनाए हुए हैं। सभी आपूर्तिकर्ताओं से प्रतिदिन रिपोर्ट भी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि गैस सिलेंडर की आपूर्ति, कीमत या वितरण से संबंधित कोई शिकायत सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्ध पुरी पार्क में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ 2026 में आहुति डालते कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा। साथ में हैं पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह।

विश्व में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं महायज्ञ: कृषि मंत्री
समाज में शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है शांति – बोले श्री श्याम सिंह राणा

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर के साथ लगते बाबा बुद्धपुरी पार्क में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ में डाली आहुति
बेरी(झज्जर) 25 मार्च। धर्मनगरी बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्ध पुरी पार्क में बुधवार से तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत हो गई। वैश्विक शांति, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय ‘विश्व शांति महायज्ञ’ में बाद दोपहर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने भाग लिया। बुधवार की सुबह पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। आचार्य योगेश शास्त्री ने हवन में मंत्रोच्चारण कर प्रथम दिन का हवन पूर्ण करवाया। महायज्ञ के प्रथम दिन पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इस विशेष पहल का नेतृत्व कर रही पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह तथा कार्यक्रम का आयोजन कर रही डॉ जैकलीन जिंदल को बधाई भी दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश प्रदेश में शांति कायम रखने के लिए सजगता से कार्य कर रही है और इस प्रकार के महायज्ञ विश्व में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य देशों में भी शांति, समृद्धि व विकास के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महायज्ञ के माध्यम से समाज में भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जाएगा। उन्होंने विश्व शांति महायज्ञ 2026 के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों को लोक सेवा के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कहा कि समाज में सच्ची शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है। उनके प्रयास सांस्कृतिक लोकाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी समझ को दर्शाते हैं, जो नागरिकों को एक उच्च उद्देश्य के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा यह आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर वैश्विक शांति और सार्वभौमिक सद्भाव के लिए एकजुट करने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान वातावरण को शुद्ध करने, नकारात्मकता को दूर करने और मानवता के कल्याण की कामना की जा रही है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र यज्ञ में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर नपा चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, पार्षद तवीन, अंजित कादयान, राजीव मित्तल, पवन जिंदल, डाॅ राजेश्वर कादियान के अलावा एसीपी अनिल कुमार व अनिरुद्ध चैहान, एसीपी दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना करते हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा।

हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने किए मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन
एक साथ देवी माता के दो मंदिर होना अपने आप में एक इतिहास- बोले कृषि मंत्री
विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी दर्शन के लिए धर्मनगरी बेरी पहुंचे कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा

बेरी, 25 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में बुधवार की सायं हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने देवी मंदिर पहुँच माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इससे पहले माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। स्मरण रहे विश्व प्रसिद्ध माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्रों के अलावा प्रतिदिन दूर दराज से श्रद्धालु दर्शन के आते हैं और पूजा अर्चना के साथ मन्नतें मांगते हैं। बुधवार की सायं हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे और पूजा अर्चना की। देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित पुरुषोत्तम वशिष्ठ ने कैबिनेट मंत्री को ऐतिहासिक कस्बा बेरी और माता भीमेश्वरी देवी के दोनों मंदिरों से जुड़े इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। मंदिर से जुड़ी परंपरा जानने के बाद कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि विश्व प्रसिद्ब माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आकर सुखद महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जगत माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे,ऐसी माता से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि बेरी का इतिहास काफी पुराना है। एक साथ देवी माता के दो मंदिर होना अपने आप में एक इतिहास है। इन मंदिरों में महर्षि दुर्वासा के समय की पूजा पद्धति का आज भी अनुशरण हो रहा है, यह सराहनीय है। इस अवसर पर नपा चेयरमैन देवेंद्र कादियान,बीडीपीओ राजाराम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

79 कुण्डीय वैदिक यज्ञ से गूंजा झज्जर, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल बना आस्था का केंद्र
झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में आज श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। डीएवी कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष परम श्रद्धेय डॉ. पूनम सूरी जी के 79वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर पुलिस लाइन पार्क में 79 कुण्डीय विशाल वैदिक यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों तथा आर्य समाज के सदस्य श्री ओमप्रकाश अहलावत व अन्य ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ,जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियाँ देकर विश्व शांति, राष्ट्र उन्नति और समाज कल्याण की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, वैदिक प्रवचन और संस्कारमय प्रस्तुतियों ने वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वैदिक मंत्रोच्चारण की ध्वनि से परिसर गुंजायमान रहा, जिससे उपस्थित जनसमूह भाव-विभोर हो उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज वालिया ने इस अवसर पर कहा कि डीएवी संस्थाओं का उद्देश्य केवल औपचारिक शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में वैदिक संस्कार, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नैतिक मूल्यों का समग्र विकास करना भी है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हैं और उन्हें जिम्मेदार एवं आदर्श नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने समाज में शिक्षा, संस्कार और नशा-मुक्त जीवन के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस सफल आयोजन में विद्यालय के समस्त स्टाफ, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का उल्लेखनीय योगदान रहा, जिससे यह आयोजन एक यादगार और प्रेरणादायक पहल बन गया।

माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में विश्व शांति महायज्ञ 2026: प्रथम दिवस का सफल आयोजन’
मुख्य अतिथि डॉ. राजश्री सिंह ने आहुति डालकर किया शुभारंभ, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा रहे विशेष अतिथि, आमजन से अधिकाधिक भागीदारी की अपील

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: शांति, आस्था और जनसहभागिता के अद्भुत संगम के रूप में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ 2026 का आज प्रथम दिवस श्री माता भीमेश्वरी देवी मंदिर, बेरी (झज्जर) में श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस पावन आयोजन का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा हवन कुंड में आहुति डालकर किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन में भाग लेकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान वातावरण भक्तिमय हो उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने भी विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लिया और इस आध्यात्मिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देते हैं।बेरी मेला आयोजन समिति द्वारा पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह सहित एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी प्रदीप नैन, एसीपी अनिल कुमार, थाना प्रबंधक बेरी विकास कुमार तथा थाना प्रबंधक महिला बहादुरगढ़ नीलम को सम्मानित किया गया।वहीं, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा समाजसेवी एवं आयोजन से जुड़े प्रमुख व्यक्तियोंकृजैकलिन जिंदल, प्रजीत गुलिया, पवन जिंदल, राजीव मित्तल, दिनेश शर्मा, वीरेंद्र कादियान, तविन कुमार, सुदेश कुमार और सुनील कादियान को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि विश्व शांति महायज्ञ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने और आंतरिक शांति को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आमजन, पुलिस और प्रशासन के आपसी सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसमें नागरिकों की भागीदारी अत्यंत सराहनीय रही है।उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर हवन कुंड में आहुति दें और विश्व शांति, सद्भाव तथा मानव कल्याण के लिए प्रार्थना करें।तीन दिवसीय इस महायज्ञ के अंतर्गत 51 वैदिक पंडितों द्वारा निरंतर अनुष्ठान, 11,000 दीपों का प्रज्वलन तथा सामूहिक हवन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर रहे हैं।यह आयोजन झज्जर पुलिस की जन-केंद्रित सोच और पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक बनकर उभर रहा है, जो कानून व्यवस्था के साथ-साथ सामाजिक और आध्यात्मिक समरसता को भी सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जनसमस्याओं के त्वरित प्रभावी समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध: कृषि मंत्री
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक आयोजित
परिवेदना समिति की बैठक में 18 मे से 17 परिवादों का मौके पर निपटारा

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में बुधवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने अध्यक्षता करते हुए आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। बैठक के दौरान कुल 18 शिकायतें प्रस्तुत की गईं, जिनमें से 17 का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि एक मामले पर संबंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कैबिनेट मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व में जनसेवा ही सुशासन के मूल मंत्र को अपनाते हुए कार्य कर रही है। सरकार का स्पष्ट उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को उसकी समस्या का समाधान पारदर्शी, त्वरित एवं संतोषजनक ढंग से मिले। उन्होंने कहा कि परिवेदना समिति की बैठकें प्रशासनिक जवाबदेही को सुदृढ़ करने के साथ-साथ शासन और आमजन के बीच विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब सहन नहीं किया जाएगा। प्रत्येक शिकायत की जांच निष्पक्षता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ की जाए तथा शिकायतकर्ता को हर स्तर पर जानकारी दी जाए, ताकि उसे न्याय का पूर्ण भरोसा मिल सके। कृषि मंत्री ने कहा कि सरकारी योजनाओं और सेवाओं की सार्थकता तभी सिद्ध होती है जब उसका लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर पहुंचे। इसके लिए आवश्यक है कि सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि वे फील्ड में जाकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करें और जमीनी स्तर पर सुधार लाने के लिए ठोस कदम उठाएं। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी विभिन्न जनहित मुद्दों को उठाते हुए उनके समाधान के लिए सुझाव दिए, जिन पर कैबिनेट मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
यह अधिकारी एवं गणमान्य रहे उपस्थित
बैठक में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे,एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ. रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, बेरी नगर पालिका चेयरमैन देवेंद्र कादियान,डीआरओ मनवीर सांगवान, डीडीपीओ निशा तंवर, एलडीएम विजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के दिशा-निर्देश में पांच दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण आयोजित किया गया
गुरूग्राम, 25 मार्च, अभीतक: पांच दिवसीय इंडक्शन प्रशिक्षण, जो राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, गुरुग्राम के दिशा-निर्देशों तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य, जिला प्रशिक्षण संस्थान मोहरा, अंबाला श्रीमती ज्योति सबरवाल के मार्गदर्शन में तथा सेवाकालीन प्रशिक्षण, क्षेत्र अंतः क्रिया, नवाचार एवं समन्वय विभागाध्यक्ष वरिष्ठ प्राध्यापक श्री विजेंद्र सिंह डागर के कुशल प्रबंधन में आयोजित किया गया था, का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रूप में शारीरिक शिक्षा व्याख्याता श्री राजेश कुमार, अंग्रेजी प्राध्यापक श्रीमती मनू अबरोल तथा हिंदी प्राध्यापक श्री अजय कौशल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. जोगेंद्र सिंह की टीम द्वारा प्रतिभागियों को स्वच्छता एवं अच्छे स्वास्थ्य के साथ जीवन जीने के महत्वपूर्ण गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण के अंतिम दिन जिला शिक्षा अधिकारी श्री सुधीर कालड़ा ने उपस्थित होकर सभी प्रशिक्षुओं को उनके सेवा संबंधी दायित्वों के प्रति जागरूक किया तथा यह भी विस्तार से बताया कि किस प्रकार उन्हें अपने-अपने विद्यालयों में विद्यालय प्रमुख का सहयोग करते हुए कार्य करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को उनके दायित्वों, सेवा नियमों, कार्यालयी कार्यप्रणाली तथा संस्थागत कार्यों के प्रभावी संचालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। विभिन्न सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक एवं उपयोगी जानकारी साझा की गई, जिससे प्रतिभागियों की कार्यकुशलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को अपने-अपने कार्यस्थलों पर प्रभावी रूप से लागू करने हेतु प्रेरित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अंत में समूह छायाचित्र के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

एलपीजी गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, जमाखोरी पर सख्ती: डीसी
जिला की एजेंसियों पर दस हजार 266 घरेलू सिलेंडर स्टॉक में, उपभोक्ताओं को नियमानुसार हो रही आपूर्ति

झज्जर, 25 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूर्ण रूप से सुधार है तथा किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। प्रशासन द्वारा गैस सिलेंडरों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनियमितता या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। डीसी ने बताया कि आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, इसलिए उपभोक्ता अनावश्यक रूप से पैनिक होकर एलपीजी बुकिंग न करें और केवल आवश्यकता अनुसार ही गैस की खरीद करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गैस, पेट्रोल व डीजल के स्टॉक एवं आपूर्ति की नियमित निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज जिले में 10 आवेदनकर्ताओं को विवाह एवं अन्य कार्यक्रमों के लिए 80 कमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके साथ ही जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का कुल 10,266 का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए विभाग द्वारा विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण प्रणाली पर सतत नजर बनाए हुए हैं। सभी आपूर्तिकर्ताओं से प्रतिदिन रिपोर्ट भी प्राप्त की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि गैस सिलेंडर की आपूर्ति, कीमत या वितरण से संबंधित कोई शिकायत सामने आती है तो इसकी सूचना तुरंत खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई कर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

विश्व में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं महायज्ञ: कृषि मंत्री
समाज में शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है शांति – बोले श्री श्याम सिंह राणा
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बेरी स्थित ाता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर के साथ लगते बाबा बुद्धपुरी पार्क में चल रहे विश्व शांति महायज्ञ में डाली आहुति

बेरी, 25 मार्च, अभीतक: धर्मनगरी बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मंदिर के साथ लगते बाबा बुद्ध पुरी पार्क में बुधवार से तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ की शुरुआत हो गई। वैश्विक शांति, आपसी सद्भाव और आध्यात्मिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में तीन दिवसीय ‘विश्व शांति महायज्ञ’ में बाद दोपहर हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने भाग लिया। बुधवार की सुबह पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ में आहुति डाली। आचार्य योगेश शास्त्री ने हवन में मंत्रोच्चारण कर प्रथम दिन का हवन पूर्ण करवाया। महायज्ञ के प्रथम दिन पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इस विशेष पहल का नेतृत्व कर रही पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह तथा कार्यक्रम का आयोजन कर रही डॉ जैकलीन जिंदल को बधाई भी दी। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार देश प्रदेश में शांति कायम रखने के लिए सजगता से कार्य कर रही है और इस प्रकार के महायज्ञ विश्व में शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व के अन्य देशों में भी शांति, समृद्धि व विकास के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी विश्व पटल पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। महायज्ञ के माध्यम से समाज में भाईचारे, प्रेम और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश जाएगा। उन्होंने विश्व शांति महायज्ञ 2026 के माध्यम से आध्यात्मिक मूल्यों को लोक सेवा के साथ एकीकृत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए कहा कि समाज में सच्ची शांति केवल सुरक्षा से ही नहीं, बल्कि आंतरिक सद्भाव से भी उत्पन्न होती है। उनके प्रयास सांस्कृतिक लोकाचार और सामाजिक जिम्मेदारी की गहरी समझ को दर्शाते हैं, जो नागरिकों को एक उच्च उद्देश्य के लिए एकजुट होने के लिए प्रेरित करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा यह आयोजन लोगों को एक मंच पर लाकर वैश्विक शांति और सार्वभौमिक सद्भाव के लिए एकजुट करने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के दौरान वातावरण को शुद्ध करने, नकारात्मकता को दूर करने और मानवता के कल्याण की कामना की जा रही है। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पवित्र यज्ञ में भाग लेने की अपील की है। इस अवसर पर नपा चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र शर्मा, दिनेश शर्मा, पार्षद तवीन, अंजित कादयान, राजीव मित्तल, पवन जिंदल, डाॅ राजेश्वर कादियान के अलावा एसीपी अनिल कुमार व अनिरुद्ध चैहान, एसीपी दिनेश कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु गण मौजूद रहे।

एम्स के निर्माण कार्य व व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

एम्स में शैक्षणिक सत्र से पहले कक्षाएं और हॉस्टल की हो समुचित व्यवस्था: डीसी
आगामी सत्र में माजरा एम्स में एमबीबीएस की 50 सीटों को मिल चुकी है मंजूरी
डीसी अभिषेक मीणा ने एम्स निर्माण कार्य के संबंध में की समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 25 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने जिला में गांव माजरा भालखी में निर्माणाधीन एम्स के संबंध में अधिकारियों के साथ बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में समीक्षा बैठक की। डीसी ने आगामी शैक्षणिक सत्र में एम्स में एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित होने से पहले भवन, क्लासरूम और हॉस्टल समेत जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा आगामी शैक्षणिक सत्र- 2026-2027 के लिए जिला के गांव माजरा भालखी में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान(एम्स) में एमबीबीएस की 50 सीटों को मंजूरी दी गई है। इन एमबीबीएस विद्यार्थियों के लिए एम्स में सुव्यवस्थित भवन, क्लासरूम, हॉस्टल और फर्नीचर सहित जरूरी व्यवस्थाएं संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा समय रहते पूरी होना सुनिश्चित कर लिया जाए। इसके साथ-साथ एम्स परिसर में सडक निर्माण, पानी की सप्लाई और बिजली की आपूर्ति आदि का कार्य भी संबंधित विभाग के अधिकारी शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले पूरा होना सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि एम्स निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य से जुड़ी सभी एजेंसी एवं विभाग अपना कार्य गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूरा करवाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। डीसी ने नेशनल हाईवे से एम्स की ओर जाने वाले रास्ते तथा ट्रैफिक आवागमन के लिए आरओबी के निर्माण कार्य को लेकर जल्द कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देशवाल, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य अधिकारीगण, एजेंसी के प्रतिनिधि व कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

एएमआर समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया।

एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग व संक्रमण पर करें नियंत्रण
सीएमओ डा. नरेंद्र दहिया ने ली एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस समिति की बैठक

रेवाड़ी, 25 मार्च, अभीतक: सिविल सर्जन डॉ.नरेंद्र दहिया की अध्यक्षता में बुधवार को नागरिक अस्पताल में एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला में एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग, संक्रमण नियंत्रण तथा एएमआर की रोकथाम बारे दिशा-निर्देश दिए गए। सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया ने एएमआर के बढ़ते खतरे पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक एवं बिना चिकित्सकीय परामर्श के उपयोग से बैक्टीरिया में दवा-प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है, जिससे सामान्य बीमारियों का उपचार भी जटिल हो जाता है। उन्होंने इसे एक गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बताते हुए सभी विभागों के बीच समन्वय एवं सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि जिला के सभी सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य संस्थानों में एंटीबायोटिक उपयोग की निगरानी को सुदृढ़ किया जाए, मेडिकल स्टोर्स पर बिना चिकित्सकीय पर्चे के एंटीबायोटिक दवाओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाए, स्कूलों, कॉलेजों एवं समुदाय स्तर पर जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा स्वास्थ्य कर्मियों को एएमआर एवं संक्रमण नियंत्रण के संबंध में नियमित प्रशिक्षण दिया जाए ताकि एंटीबायोटिक दवाओं के उचित उपयोग व संक्रमण पर नियंत्रण किया जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में एएमआर के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने, एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को सुनिश्चित करने तथा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला माइक्रोबायोलॉजिस्ट डा. जोगेंद्र तंवर ने एएमआर की वर्तमान स्थिति, लैब में होने वाली जांच प्रक्रिया तथा निगरानी प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि नियमित सैंपलिंग एवं रिपोर्टिंग के माध्यम से जिले में संक्रमण के पैटर्न की पहचान की जा रही है, जिससे समय रहते प्रभावी कदम उठाए जा सके। डीएसओ डॉ. भंवर सिंह ने रोग निगरानी प्रणाली को मजबूत करने, संक्रामक रोगों की समय पर रिपोर्टिंग तथा फील्ड स्तर पर जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से ग्रामीण स्तर तक एएमआर के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अत्यंत आवश्यक है। डीसीओ राजेश धालीवाल ने औषधि नियंत्रण से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा करते हुए बताया कि मेडिकल स्टोर्स पर एंटीबायोटिक दवाओं की बिना प्रिस्क्रिप्शन बिक्री पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण कर नियमों की पालना सुनिश्चित की जाएगी। वहीं डीक्यूसी डॉ. नीलम ने अस्पतालों में गुणवत्ता मानकों, संक्रमण नियंत्रण उपायों तथा एंटीबायोटिक नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में हैंड हाइजीन, उपकरणों की स्वच्छता तथा मरीजों के उपचार में मानक प्रोटोकॉल का पालन एएमआर को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बैठक में डायग्नोस्टिक लैब से डॉ. गजेंद्र यादव, डीएओ डॉ. बसंत कुमार, पशुपालन विभाग से डॉ. रुपिन यादव व अधीक्षक शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैनल एडवोकेट, मेडिएटर तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर की बैठक का किया गया आयोजन
रेवाड़ी, 25 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के पैनल एडवोकेट, मेडिएटर तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर की बैठक का आयोजन किया। बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने पैनल एडवोकेट, मेडिएटर तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर को कार्य क्षेत्र में आने वाली समस्याओं के बारे में जाना तथा उचित दिशा निर्देश दिए। अमित वर्मा ने कहा कि 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दें। मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी अमित वर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 तथा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके आमजन फ्री कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते है। बैठक में मेडिएटर अनुराधा ने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं तथा पैरा लीगल वॉलिंटियर को मध्यस्थता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला जेल में बंदियों तथा विचाराधीन कैदियों के लिए कैंप लगाकर मौके पर ही आधार कार्ड बनवाया गया
रेवाड़ी, 25 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिबल तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला जगदीप सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा द्वारा बुधवार को जिला जेल रेवाड़ी में बंदियों तथा विचाराधीन कैदियों के लिए आधार कार्ड का कैंप लगाया गया जिसमें जिला जेल के बंदियों तथा विचाराधीन कैदियों का आधार कार्ड मौके पर ही बनवाया गया साथ ही जिनके आधार कार्ड में कोई त्रुटि थी उसको ठीक कराया गया। इस दौरान सीजेएम अमित वर्मा ने जिला जेल का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में सचिव अमित वर्मा ने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है जिस पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं इसके अलावा उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल करके फ्री कानूनी सहायता ली जा सकती है। इस मौके पर लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम चीफ हरीश कुमार शर्मा तथा लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम असिस्टेंट सर्वदमन ने कैदियों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जिला जेल अधीक्षक सहित जेल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में गांव खोल में कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया
रेवाड़ी, 25 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिबल तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सदस्य सचिव हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला जगदीप सिंह के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में गांव खोल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। लीगल लिटरेसी सैल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप ने उपस्थित बच्चों को कानूनी महत्व के बारे में समझाया। सीजेएम अमित वर्मा के मार्गदर्शन में महिंद्रा से अमित संगी के सहयोग से सीएसआर योजना के तहत स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग तथा स्टेशनरी वितरित करवाई गई। डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 पर आम जन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस कैंप में बावल ब्लॉक से खंड शिक्षा अधिकारी अशोक नांदल, प्रधानाचार्य राजपाल, लीगल लिटरेसी सैल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप महिंद्रा से अमित संगी उपस्थित रहे।

मंत्रिमण्डल की बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए जिनमें से 18 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की – मुख्यमंत्री
गैस सप्लाई में पूरे विश्व स्तर पर आ रही समस्या, विपक्ष सहयोग की भावना से करे कार्य
एलपीजी के स्थान पर पीएनजी कनैक्शन उपयोग में लाए
कट्टर ईमानदारी की बात करने वाली आप पार्टी कट्टर भ्रष्टाचार में फंसी

चंडीगढ़, 25 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित हुई। लगभग 6 घण्टे चली बैठक में कुल 31 एजेंडे रखे गए जिनमें से 18 एजेंडों को मंजूरी प्रदान की गई। मंत्रिमण्डल की बैठक के बाद आयोजित प्रैसवार्ता में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बी फार्मा पदो के लिए उपयुक्त प्रार्थी नहीं मिलने के कारण रिक्तियां खाली रह जाती थी और उनकी लम्बित मांग होने के कारण बी फार्मा अधिकारियों की भर्ती में 6 माह के प्रशिक्षण की ढील दी गई है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को ऋण देने के मामले में कठिनाई आ रही थी। उनके समक्ष आने वाली समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दोबारा से एजी के माध्यम से ऋण मुहैया करवाने का प्रावधान किया गया है। गैस सप्लाई को लेकर आ रही समस्या के संदर्भ में पूछे गए सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण पूरे विश्व में यह समस्या आ रही है। इस समस्या से पूरी दूनिया प्रभावित हो रही है। इसलिए सरकार ने यह निर्णय लिया है कि एलपीजी के स्थान पर पीएनजी के कनैक्शन उपयोग में लाए जाए। वर्तमान में राज्य में 5 लाख पीएनजी कनैक्शन धारक हैं। लेकिन 2 लाख के करीब उपभोक्ता इसका उपयोग नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष कोरोना काल में भी दुष्प्रचार करता रहा। विश्व स्तर पर आई समस्या से निजात पाने के लिए सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा लोगों को पीएनजी से जोड़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्यवाई की जा रही है। इसके अलावा सोलर चुल्हा, इलेक्ट्रिक प्लेट व चुल्हा आदि को वैकल्पिक उपयोग के तौर पर इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 10 कंपनियों द्वारा पीएनजी सप्लाई दी जा रही है। रॉ मैटेरियल के कारण पाईप लाईन बिछाने की समस्या आ रही थी लेकिन अब सरकार ने निर्देश जारी किए हैं इसे डीम्ड परमिशन मानते हुए कार्य को आगे बढाया जाए ताकि पीएनजी सप्लाई बढाई जा सके। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अफोरडेबल हाउस पोलिसी में किया गया संशोधन केवल फ्लेट धारकों पर लागू होंगे। कट्टर ईमानदारी की बात करने वाली आप पार्टी कट्टर भ्रष्टाचार में फंसी हुई है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने महल पर 33 करोड़ रुपए की राशि खर्च की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में बुजुर्ग पैंशन को तरस रहे हैं। सरकार ने 2500 रुपए देने का वादा किया लेकिन 1500 भी नहीं दिए जा रहे है। महिलाओं को भी 1100 रुपए देने की बात कही लेकिन अब तक पंजीकरण भी नहीं किया जा रहा। आप सरकार वोट से पहले महिलाओं के खाते में यह राशि भेजकर वोट हथियाने का काम करेगी। एमएसपी पर किसानों की फसलें नहीं खरीदी जा रही है। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने केवल अपनी सेवा की, जनता की सेवा नहीं की। इसलिए दिल्ली में पूर्ण रूप से सफाया हुआ और अब पंजाब में भी सफाया तय है।
बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरूण गुप्ता, एडीआईपीआर श्रीमती वर्षा खांगवाल, मीडिया सलाहकार श्री प्रवीन आत्रेय भी मौजूद रहे।

सभी को मिलकर हरियाणा को करना है टीबी मुक्त: मंत्री आरती सिंह राव
स्वास्थ्य मंत्री ने ष्टीबी मुक्त भारत अभियान-100 दिवसीय अभियानष् के राष्ट्रीय शुभारंभ में लिया हिस्सा
मंत्री ने निक्षय मित्र के तौर पर टीबी के 30 मरीजों को गोद लिया

चंडीगढ़, 25 मार्च, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा को टीबी मुक्त करने के लिए प्रदेश के सभी लोगों को मिलकर काम करना है। उन्होंने यह बात आज विश्व टीबी दिवस के अवसर पर ष्टीबी मुक्त भारत अभियान- 100 दिवसीय अभियानष् के राष्ट्रीय शुभारंभ कार्यक्रम में ऑनलाइन हिस्सा लेने के बाद यहां कही। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा में टीबी मुक्त अभियान की यह राज्यव्यापी पहल प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उस विजन के अनुरूप है, जिसके तहत भारत से टीबी (तपेदिक) को वैश्विक लक्ष्य से पहले ही समाप्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
इस अभियान की थीम है: हां! हम टीबी खत्म कर सकते हैं – भारत के नेतृत्व में, जनभागीदारी की शक्ति से
मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा अपनी रणनीति को केवल लक्षणों पर आधारित दृष्टिकोण से हटाकर एक सक्रिय और प्रो-एक्टिव स्क्रीनिंग मॉडल की ओर ले जा रहा है। इसका उद्देश्य हर मामले की पहचान करना और उसका इलाज करना है-उन संवेदनशील आबादी में भी, जहां लोगों में टीबी के कोई लक्षण दिखाई नहीं देते। उन्होंने बताया कि पहली बार, राज्य के दूरदराज और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में त्वरित स्क्रीनिंग के लिए ।प्-सक्षम (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त) हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। हाई रिस्क गांवों और शहरी वार्डों में स्क्रीनिंग को और अधिक तेज किया जाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट और विशेष श्निक्षय वाहनश् घर-घर जाकर जांच और निदान संबंधी सेवाएं प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य शिविरों के तहत प्रदेश के लोगों को टीबी की स्क्रीनिंग के साथ-साथ बीपी, बीएमआई, ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन की जांच की एकीकृत सुविधा मिलेगी, ताकि उन्हें समग्र स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित हो सके। उन्होंने श्निक्षय मित्रोंश्, स्वयं सहायता समूहों और ष्माई भारतष् के स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे टीबी के मरीजों को पोषण संबंधी और मनो-सामाजिक सहायता प्रदान करें। उन्होंने यह भी बताया कि जिला और ब्लॉक स्तर पर चुने हुए प्रतिनिधि (सांसद, विधायक और पीआरआई सदस्य) जागरूकता अभियानों का नेतृत्व करेंगे, ताकि इस बीमारी से जुड़े सामाजिक कलंक को कम किया जा सके। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि 100 दिनों के इस सघन चरण में ष्पूरी सरकारष् वाला दृष्टिकोण अपनाया जाएगा, जिसमें कई विभाग मिलकर काम करेंगे ताकि प्रभावी ढंग से योजना लागू हो सके और संसाधनों को जुटाया जा सके। राज्य के स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया गया है कि वे ब्लॉक स्तर पर छोटी-छोटी योजनाएं बनाएं, ताकि काम की प्रगति पर रोजाना नजर रखी जा सके। इसके अलावा, विश्व टीबी दिवस के मौके पर हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री ने आज खुद आगे बढ़कर निक्षय मित्र पहल का समर्थन किया और टीबी के 30 मरीजों को गोद लिया।

हरियाणा के छात्रों को मुफ्त किताबों के लिए 45.05 करोड़ की मंजूरी
कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को समय पर मिलेगी मुफ्त पाठ्य पुस्तकें
15 अप्रैल तक सभी स्कूलों में पहुंचेगी निःशुल्क किताबें

चंडीगढ़, 25 मार्च, अभीतक: हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद् द्वारा प्रत्येक वर्ष समग्र शिक्षा के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। इसी क्रम में, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा परियोजना अनुमोदन बोर्ड (च्।ठ) की बैठक में वित्त वर्ष 2026दृ27 हेतु “मुफ्त पाठ्यपुस्तकें” मद के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कुल 45.05 करोड़ रुपये की राशि अनुमोदित की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिषद के एक प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (भ्च्च्ब्) की बैठक 29 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई। बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुसार चयनित फर्मों को पाठ्यपुस्तकों के मुद्रण एवं आपूर्ति का कार्य आवंटित किया गया। उक्त निर्णय के अनुपालन में विभाग द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित फर्मों को कार्यादेश (ॅवता व्तकमत) जारी किए गए, जिनके अनुसार 15 अप्रैल 2026 तक पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति का कार्य पूर्ण किया जाना निर्धारित है। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री के मार्गदर्शन एवं निगरानी में संबंधित फर्मों द्वारा अम्बाला, हिसार, कुरुक्षेत्र, पानीपत, पलवल, भिवानी एवं चरखी दादरी जिलों में कक्षा 1 से 8 तक की पाठ्यपुस्तकों की आपूर्ति जिला स्तर पर की जा चुकी है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी विद्यालयों तक पाठ्य पुस्तकों की आपूर्ति सुनिश्चित कर दी जाएगी। पाठ्यपुस्तकों के समयबद्ध वितरण को सुनिश्चित करने हेतु शिक्षा मंत्री का कार्यालय विभाग के साथ सतत समन्वय बनाए हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *