


https://www.facebook.com/share/v/1CbEtQ8Eyz



श्रीमती वर्षा खांगवाल ने संभाला झज्जर जिला उपायुक्त का कार्यभार
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने झज्जर पहुँचने पर किया भव्य स्वागत
विकास कार्यों को नई गति देने पर रहेगा विशेष फोकस: डीसी
झज्जर, 20 मई, अभीतक: झज्जर जिले को नया प्रशासनिक नेतृत्व मिल गया, जब वर्ष 2018 बैच की आईएएस अधिकारी श्रीमती वर्षा खांगवाल ने बुधवार को जिले के 25 वें उपायुक्त के रूप में अपना कार्यभार ग्रहण किया। लघु सचिवालय पहुंचने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनका बुक्का भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर जिले की प्रशासनिक एवं विकासात्मक गतिविधियों की जानकारी सांझा की। निवर्तमान डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने नवनियुक्त डीसी श्रीमती वर्षा खांगवाल का स्वागत किया। कार्यभार संभालने के उपरांत उपायुक्त श्रीमती वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों के साथ जिले में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें ताकि आमजन को समय पर सेवाएं उपलब्ध हो सकें। उपायुक्त ने कहा कि झज्जर जिला विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और इस गति को और अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, महिला एवं बाल विकास तथा ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं व जनगणना कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा कार्यालयों में आने वाले लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करना भी प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, ताकि पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।श्रीमती वर्षा खांगवाल एचसीएस वर्ष 2004 बैच की टॉपर रही हैं। प्रशासनिक मामलों में उनकी दक्षता और सकारात्मक कार्यशैली को देखते हुए उन्हें एक सक्षम एवं अनुभवी अधिकारी माना जाता है। अब नए उपायुक्त के रूप में श्रीमती वर्षा खांगवाल के नेतृत्व से जिले में विकास कार्यों को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी। जिले के प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उपायुक्त वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में झज्जर जिला विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


बहादुरगढ़ के संस्कृति प्राइमरी स्कूल में दुर्गा शक्ति टीम ने बच्चों को सेल्फ डिफेंस व सुरक्षा के प्रति किया जागरूक’
बहादुरगढ़, 20 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में महिला सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुर्गा शक्ति टीम द्वारा सरकारी संस्कृति प्राइमरी स्कूल, बहादुरगढ़ में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान दुर्गा शक्ति टीम में तैनात मुख्य सिपाही टीना व उनकी टीम ने स्कूली बच्चों को सुरक्षा, आत्मरक्षा एवं जागरूकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।कार्यक्रम में बच्चों को सेल्फ डिफेंस के आसान तरीके सिखाते हुए बताया गया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने की बजाय समझदारी, आत्मविश्वास और सतर्कता से काम लेना चाहिए। टीम ने बच्चों को गुड टच-बैड टच के बारे में सरल भाषा में जानकारी देते हुए समझाया कि यदि कोई व्यक्ति गलत व्यवहार करे या असहज महसूस करवाए तो तुरंत अपने माता-पिता, अध्यापक या पुलिस को इसकी जानकारी दें।इसके साथ ही बच्चों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मोबाइल फोन, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। टीम ने महिला हेल्पलाइन, आपातकालीन सेवाओं और पुलिस सहायता संबंधी जरूरी नंबरों की जानकारी भी साझा की तथा बताया कि जरूरत पड़ने पर बिना डर या संकोच के पुलिस सहायता ली जा सकती है।दुर्गा शक्ति टीम ने बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, सवाल पूछे और सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। स्कूल प्रबंधन व स्टाफ सदस्यों ने पुलिस विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऐसे जागरूकता अभियानों की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए बेहद उपयोगी बताया।



मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 20 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी 16ध्17 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मोबाइल फोन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि प्रमोद निवासी बिहार हाल ओमेक्स सिटी बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि दिनांक 2 मार्च 2026 को प्लांट में वेल्डिंग का काम कर रहा था। जो मैंने अपना मोबाइल फोन साइड में लोहे के रेक में रखकर काम करने लगा। जब मैंने काम पूरा करके मोबाइल फोन देखा तो वहां पर नहीं मिला। जिसको कोई नाम पता न मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से छानबीन करने तथा वांछित आरोपी को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी की पुलिस टीम ने मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रदीप निवासी शहजानपुर उत्तर प्रदेश के तौर पर की गई।पकड़े गए आरोपी से एक हजार रुपए की नगदी बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
नशा मुक्ति टीम ने शैक्षणिक संस्थानों और गांव में जाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112 नशा और यातायात के नियमों के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 20 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमें शैक्षणिक संस्थाओं और गांव में घर-घर जाकर युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में कर रही है जागरूक इसी कड़ी में निरीक्षक सतीश कुमार और उसकी टीम ने गांव अहरी के नागरिकों और रेड क्रॉस ऑफिस झज्जर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, यातायात नियमों और डायल 112 के बारे में जागरूक किया।इस दौरान नशा मुक्ति टीम ने मौजूदा युवाओं को बताया की नशा समाज के लिए गंभीर समस्या है। इसे मिटाने के लिए जन आंदोलन की आवश्यकता है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपने गांव, मोहल्ला तथा वार्ड की जिम्मेदारी लेगा और ना ही स्वयं नशा करेगा और ना ही अपने क्षेत्र में नशे को बिकने देगा तभी हम अपने क्षेत्र से नशे को दूर भगाने में कामयाब होंगे। युवा नशे की चपेट में आकर अपराध की तरफ बढ़ रहा है इसलिए माता-पिता को भी अपने बच्चों की दैनिक गतिविधि पर ध्यान रखना चाहिए और उन्हें शिक्षा खेल-कूद तथा सामाजिक हित की गतिविधियों में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करना चाहिए।उन्होंने कहा कि झज्जर पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ की खरीद फिरौत करने वालों पर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर आपके आसपास में कोई व्यक्ति नशा करता है तो आप उसे सिविल अस्पताल के एडिशन सेंटर में काउंसलिंग करवा कर दवाई दिला सकते हो। नशा हंसते खेलते परिवार को तबाह कर देता है। यातायात नियमों के बारे में बताते हो कहा कि हमें दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क पर दर्शाए गए चिन्हों पालन करना चाहिए। यातायात नियमों की पालना करना चाहिए। इन्हें अनदेखा न करें। आगे उन्होंने डायल 112 के बारे में बताते हुए कहा कि आपातकालीन स्थिति में इसका प्रयोग करें।उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नशे की खरीद फिरौत कर रहा है तो इसकी सूचना 1933 मानस हेल्पलाइन पर दें आपके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी और आपकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा।



अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 20 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर बहादुरगढ़ निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने जिला में अवैध असला रखने वाले तथा वांछित आरोपियों की धर पकड़ करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक योमेंश की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना मिली कि नितिन निवासी खेड़का गुजर वरना गाड़ी में अवैध असला लिए हुए है। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए बालोर चैक बाईपास बहादुरगढ़ पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान विशेष तौर पर वरना गाड़ी पर निगरानी की गई। कुछ समय के पश्चात नयागांव की तरफ से एक वरना गाड़ी आई हुई दिखाई दी। पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर गाड़ी को रुकवा कर ड्राइवर सीट पर बैठे लड़के की तलाशी ली गई तो उसके पास से एक अवैध हथियार और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।
सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने एक आरोपी को अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ किया काबू
झज्जर, 20 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की पुलिस टीम ने थाना सदर झज्जर के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि जिला में अवैध असला रखने वाले तथा अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही बलराज की पुलिस टीम थाना के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की अमन निवासी तलाव जिला झज्जर अवैध हथियार लिए हुए झज्जर छुछवास रोड नजदीक श्याम बाबा मंदिर तलाव मोड पर खड़ा है। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर एक नौजवान लड़का खड़ा दिखाई दिया। जिसकी संदेह के आधार पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत झज्जर पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।




एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर व थाना सदर बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, लड़ाई-झगड़ा व अवैध पैसे की मांग मामले में 5000 रूप का इनामी आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 20 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार की टीम और थाना सदर बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने लड़ाई-झगड़ा, तोड़फोड़ और अवैध रूप से पैसे की मांग करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी पर 5000 रूप का इनाम घोषित था तथा उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ प्रबंधक निरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि संदीप निवासी बहादुरगढ़ ने थाना सदर बहादुरगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता के अनुसार 10 दिसंबर 2025 को उसके ड्राइवर ने फोन कर बताया कि तीन हाईवा गाड़ियों में तेल डलवाते समय एक स्विफ्ट कार में सवार दो युवक वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता के मौके पर पहुंचने पर आरोपी वहां से फरार हो गए।शिकायत के अनुसार उसी रात आरोपी दोबारा कार्यालय पहुंचे और दफ्तर के शीशे व दरवाजे तोड़ दिए। आरोपियों ने कार्यालय में रखी अलमारी से नकदी निकाल लिए तथा जाते समय लाखों रुपए की अवैध मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में थाना सदर बहादुरगढ़ में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर और थाना सदर बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम ने गहन कार्रवाई करते हुए आरोपी मनजीत निवासी सौलधा, जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट, लड़ाई-झगड़ा सहित कुल 9 आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी की निशानदेही से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व डंडा बरामद किया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आयुष्मान आरोग्य शिविरों में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़, 265 मरीजों की हुई जांच
गांव चढ़वाना और कसार में आयोजित “आयुष्मान आरोग्य शिविर”में मरीजों ने कराई जांच
टीबी स्क्रीनिंग, एक्स-रे व ब्लड जांच सहित स्वास्थ्य सेवाओं का मिला लाभ
झज्जर, 20 मई, अभीतक: जिला में सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के मार्गदर्शन में गांव चढ़वाना एवं कसार में आयुष्मान आरोग्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविरों में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. निधि मोमिया ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 265 ओपीडी की गईं। इसके अलावा 176 एक्स-रे, 69 स्पुटम सैंपल संग्रह एवं जांच, 202 हीमोग्लोबिन (एचबी) जांच तथा 202 लोगों की ब्लड शुगर जांच की गईं। डिप्टी सिविल सर्जन (टीबी) डॉ. निधि मोमिया ने बताया कि शिविरों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी रोग की समय रहते पहचान करना तथा लोगों को जागरूक बनाना है। शिविर के अंतर्गत समुदाय स्तर पर टीबी जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं और संभावित टीबी मरीजों की स्क्रीनिंग कर उनकी पहचान की गई। साथ ही लोगों को समय पर जांच करवाने, उपचार शुरू करने एवं उपचार को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूकता और नियमित जांच ही इसके नियंत्रण में सबसे प्रभावी उपाय हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।



झज्जर के बिजली उपभोक्ताओं की आज (21 मई) होगी रोहतक में सुनवाई
झज्जर, 20 मई, अभीतक: उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिजली बिल से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के निवारण के उद्देश्य से गुरुवार 21 मई को प्रातरू 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक चेयरमैन जोनल फॉर्म उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम रोहतक द्वारा चीफ इंजीनियर ओपी, प्रवर्तन परिमण्डल, राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में सुनवाई की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान चेयरमैन, चीफ इंजीनियर जोनल फॉर्म रोहतक स्वयं उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे तथा उनका त्वरित निवारण सुनिश्चित करेंगे। विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ता भी अपने बिजली बिल संबंधी मामलों (बिजली चोरी को छोडकर) को बैठक में प्रस्तुत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट ना हो तो वे अपनी शिकायत चेयरमैन, जोनल फॉर्म रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

जिला झज्जर में विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान शुरू, 807 बीएलओ करेंगे घर-घर सत्यापन
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जून से सितंबर तक चलेगा अभियान
झज्जर, 20 मई, अभीतक: एसडीएम रवि मीणा आईएएस ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता तक इसकी जानकारी पहुंचे। उन्होंने कहा कि गांवों, शहरी क्षेत्रों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां चलाई जाएं। सोशल मीडिया, प्रचार वाहनों, मुनादी एवं अन्य जनसंपर्क माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के संबंधित अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीएम रवि मीणा ने जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान डीएमसी अभिनव सिवाच भी मौजूद रहे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला झज्जर की चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों बेरी, झज्जर, बादली तथा बहादुरगढ़ में जून से सितंबर 2026 तक विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के 8 लाख 26 हजार 139 मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए जिले में 807 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) की नियुक्ति की गई है, जो घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। एसडीएम ने निर्देश दिए कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, वहां नियमानुसार नए मतदान केंद्र स्थापित करने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त भवनों की पहचान की जाए और संबंधित अधिकारी समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। विशेष गहन पुनरीक्षण की क्वालिफाइंग तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 14 जून तक बीएलओ का प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण किया जाएगा, जबकि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। उन्होंने बताया कि एसआईआर की प्री-रिवीजन गतिविधियों के तहत मतदाताओं के मिलान का कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने का आग्रह किया तथा आम नागरिकों से अपील की कि वे घर-घर सत्यापन के दौरान बीएलओ एवं चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर कालेज प्राचार्य दलवीर सिंह, तहसीलदार शेखर नरवाल, निर्वाचन नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।




जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच की अध्यक्षता में झज्जर नगर परिषद कार्यालय में एफसीसी कमेटी की हुई बैठक
एफएंडसीसी कमेटी की बैठक में 19 करोड़ 73 लाख के 33 विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति
विकास कार्यों के बेहतरीन किर्यान्वयन से होगा शहर का चहुंमुखी विकास: चेयरमेन जिले सिंह
झज्जर, 20 मई, अभीतक: स्थानीय नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को वित्त एवं संविदा समिति (एफ एण्ड सीसी) की बैठक डीएमसी अभिनव सिवाच की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी विशेष रूप सेउपस्थित थे। बैठक में शहर के विकास कार्यों को लेकर लगभग 19 करोड़ 73 लाख रुपये के 33 विकास कार्यों को कमेटी द्वारा वित्त एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। टैंडर प्रक्रिया पूरी होने उपरांत जल्द ही इन निर्माण कार्यों को शुरू करवा दिया जाएगा। बैठक उपरांत नगर परिषद के चेयरमेन जिले सिंह सैनी ने बताया कि झज्जर शहर का चहुंमुखी विकास शासन प्रशासन की प्राथमिकता में शुमार है। बैठक में स्वीकृत राशि से शहर के सौंदर्यीकरण, सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने, सभी गलियों को पक्का करने, लाइटों की बेहतर व्यवस्था करने तथा प्रमुख चैराहों का सौंदर्यीकरण होगा। नप चेयरमेन ने बताया कि झज्जर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के उद्देश्य से गुरुग्राम रोड पर एक भव्य स्वागत द्वार बनाया जाएगा, वहीं सांपला रोड पर हाइवे के समीप चोराहे का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति कूड़ा-कचरा सड़क या गलियों में न फेंके तथा डस्टबिन का प्रयोग करें, पालिका द्वारा डोर टू डोर के कचरा संग्रहण के लिए लगाए गए टीपर में ही कूड़ा डालें ताकि शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाया जा सके। उन्होंने नागरिकों से शहर को स्वच्छ बनाने में योगदान के लिए प्रेरित किया।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नगरपरिषद के उपप्रधान अंशुल गर्ग, कार्यकारी अधिकारी देवेन्द्र सिंह, सचिव पूजा साहू, कार्यकारी अभियंता पंकज, नगर अभियंता नरेंद्र तनेजा, वार्ड 7 से पार्षद सरिता देवी और वार्ड14 से पार्षद दिनेश कुमार सहित नगर परिषद से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।
चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के हुनर को संवारने, अपनी शैक्षणिक योग्यता एवं ज्ञान क्षमता को बढ़ाने का दे रहा पूर्ण अवसर: दीप्ति धर्माणी
विश्वविद्यालय के 2026-27 दाखिला विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) किया जारी
चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में अब डिग्री के साथ साथ सप्ताहांत में कर सकते हैं डिप्लोमा कोर्स
सप्ताह के अंत में शनिवार एवं रविवार को लगेंगी डिप्लोमा कोर्सेज की कक्षाएं
भिवानी, 20 मई, अभीतक: चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को रोजगारपरक, संस्कारी व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। ये विचार चैधरी बंसीलाल विद्यालय की कुलगुरू प्रो. दीप्ति धर्माणी ने आज विश्वविद्यालय के 2026-27 दाखिला विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) को जारी करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो दिनेश कुमार मदान, डीन एफसीएम प्रो सुनीता भरतवाल, डॉ राहुल त्रिपाठी आदि भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को रोजगार उन्मुख व उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए विश्वविद्यालय हर तरह के प्रयास कर रहा है। पूरे प्रदेश से विद्यार्थी यहां उच्च शिक्षा के लिए आ सकेंगे। चरखी- दादरी एवं भिवानी जिले के विद्यार्थियों को देश प्रदेश के अन्य जिलों में इन सभी कोर्सेज में दाखिलों के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा और उनके गृह क्षेत्र के विश्वविद्यालय में ही उच्च शिक्षा उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में यूजी पीजी एवं डिप्लोमा सहित कुल 81 कोर्सेज संचालित किए जा रहे हैं, जिनमे 12 पीएचडी कार्यक्रम, उनतीस 29 स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रम, 02 एकीकृत कार्यक्रम, (14) स्नातक (यूजी) कार्यक्रम, तेईस (23) डिप्लोमा, स्नातकोत्तर डिप्लोमा कार्यक्रम और एक (1) प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम शामिल हंै। विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती कॉलेज में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप विभिन्न यूजी, पीजी कोर्सेज, 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्सेज और डिप्लोमा कोर्सेज में दाखिले के लिए विद्यार्थी 21 मई से 11 जून तक तथा यूजी के लिए तथा 08 जून से 29 जून तक पीजी एवं डिप्लोमा कोर्सेज के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।विश्वविद्यालय द्वारा सभी कोर्सेज मार्केट एवं इंडस्ट्री में रोजगार डिमांड के मुताबिक प्रारंभ किए गए हैं। अब यूनिवर्सिटी के साथ साथ किसी भी कॉलेज में डिग्री कोर्स में दाखिला पाने वाले विद्यार्थियों के लिए भी चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय डिप्लोमा कोर्स करने का बेहतर एवं सुअवसर प्रदान करने वाला प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है, जिसमें अब विद्यार्थी एक साथ दो कोर्स कर समय की बचत के साथ अपनी कार्य कुशलता, शैक्षणिक योग्यता एवं बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने का दोहरा अवसर प्राप्त कर सकेंगे। डीन एकेडेमिक प्रो. दिनेश मदान ने कहा कि डिप्लोमा कोर्सेज की कक्षाएं शनिवार एवं रविवार को सप्ताह के अंत में दो दिन लगेंगी। सभी डिप्लोमा कोर्सेज के अलावा पीजी डिप्लोमा इन काउंसलिंग एवं गाइडेंस सहित अन्य सभी यूजी एवं पीजी कोर्सेज की कक्षाएं सप्ताह में पांच दिन (सोमवार से शुक्रवार) तक संचालित होंगी। डीन एफसीएम प्रो. सुनीता भरतवाल ने बताया कि सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी में कार्यरत कर्मचारी एवं प्रोफेशनल तथा कोई भी योग्य अभ्यार्थी इन डिप्लोमा कोर्सेज में प्रवेश लेकर अपने कार्य कुशलता के साथ अपनी बौद्धिक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। चैधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के हित में लिए गए इस फैसले की संपूर्ण शिक्षा जगत में प्रशंसा हो रही है। डॉ राहुल त्रिपाठी ने बताया कि दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी कोर्सेज में दाखिले के लिए योग्यता, फीस सहित अन्य विवरण एवं अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर विकसित कर सकते हैं। उल्लेखनीय बात यह है कि विश्वविद्यालय की तरफ से सभी कोर्सेज के साथ एआई कोर्स निरूशुल्क दिया जा रहा है।




चण्डीगढ़: सीएम के सीपीएस आरके खुल्लर के भाई राकेश खुल्लर का हुआ अंतिम संस्कार
चंडीगढ़ सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में राकेश खुल्लर को दी गई मुखाग्नि
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ,इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चैटाला कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी, डॉ अरविंद शर्मा, श्रुति चैधरी और डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्ढा समेत कई विधायकों ने अंतिम संस्कार में शामिल होकर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, डीजीपी अजय सिंघल और गृह सचिव सुधीर राजपाल समेत तमाम आईएएस अधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात करके संवेदना जताई। सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश कुमार खुल्लर के बड़े भाई राकेश खुल्लर का सोमवार की देर शाम को निधन हो गया था।




आमजन जुट गया है ढांडा के सम्मान समारोह की तैयारी में
झज्जर, 20 मई, अभीतक: 22 मई को दूबलधन कॉलेज में होने वाले महिपाल ढांडा शिक्षा मंत्री हरियाणा और उसके साथी विधायकों के सम्मान-समारोह की तैयारी यौवन पर पंहुच गई है। समाज सेवी हरि ओम सिवाना, साधुराम और जोगेंद्र उर्फ जोगी सहित दानवीरो ने अपनी तिजोरी भी समारोह के लिए खोल दी हैं। वहीं आम आदमी भी अपने सामर्थ्य के अनुसार चंदा देकर शिक्षा-सुधार अनुष्ठान मे अपनी भागीदारी कर रहा है। दूबलधन किरमान में रमेश चार्ज, समशेर सिंह, राजवीर शास्त्री, देव वर्मा, लीलू, देवेंद्र, सतपाल रामचंद्र, सच्चा सिंह व राजकुमार शर्मा एमडीयू आदि कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। आज बीध्यान व घिक्यान पान्ने मे भी हर एक आदमी एक दूसरे को निमंत्रण देते घूम रहे है।सिवाना में कलूराम बीडीसी, सतबीर सिंह पूर्व चेयरमैन, धर्मेन्द्र उर्फ कालू, अनिल, प्रमोद पूर्व सरपंच, सुरेश व जगमोहन मास्टर व चिमनी में संजीव कादयान, कश्मीर सिंह, हरि सिंह पूर्व सरपंच, कंवर नंबरदार, राममेहर साहब आदि सहित घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। ढराणा में सुंदर सिंह, बल्ला नंबरदार, सुरेंद्र बाबूजी आदि सहित जनसंपर्क करने में जुटे हुए हैं। इस इलाके का कोई भी गांव और गली-मौहल्ला ऐसा नहीं है जहां पर सम्मान समारोह की तैयारी की चर्चा न हो। दादरी में समाजसेवी कपूर सिंह जाखड़ व राजविरेंदर बाबू जी लोगो को प्रेरित कर रहे है।वही रोहतक में आनंद लेक्चर, शिवनारायण शास्त्री, अशीष कादयान, जबर सिंह, समंदर कौशिक, प्रोफेसर कुलताज सिंह कंवर सिंह दौलता व बेदपाल दौलता आदि निमंत्रण देने में जुटे हुए हैं। आज सुधार समिति को बड़ी सफलता हाथ तब लगी, जब कॉलेज के पूर्व में प्रधान रहे अशोक कादयान,रामफल सिंह, बलजीत फोगाट,नरेश कादयान, सुखविंदर सिंह व संजीव प्रधान ने संयुक्त बयान में सम्मान समारोह की तैयारी मे लोगों को जुट जाने का आह्वान किया तथा कॉलेज के स्वर्णिम भविष्य के लिए रिकॉर्ड तोड़ संख्या में पहुंचने की अपील की।हिद केसरी सुरेश पहलवान व ओलंपियन सत्यवान व सत्यव्रत,राजा पहलवान मलिकपुर को भी समारोह में पहुंचने का निमंत्रण दिया गया है। स्टार से लेकर आम आदमी तक इस समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। गांव के गलियारों से लेकर चंडीगढ़ के सेक्रेट्रिएट तक की निगाहें इस समारोह पर है । झज्जर के प्रशासनिक अधिकारी अपने दफ्तरों के एसी सुविधा छोड़कर कॉलेज की ओर गश्त लगाते दिखाई दे रहे हैं। लोक संपर्क विभाग ने प्रचार व समारोह की तैयारी को अपने हाथों में ले लिया है। प्रशासन व समाज के सहयोग से इसे शिक्षा पर्व के रूप में मनाया जाएगा, जो हरियाणा के शिक्षा के इतिहास में एक अनुकरणीय अध्याय शामिल होगा।





शिकायतकर्ता की संतुष्टि होनी चाहिए विभाग की कार्यवाही पर- डीसी अभिषेक मीणा
सीएम ने वीसी में सीएम विंडो व समाधान शिविर की समीक्षा की
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि सभी विभागों के अधिकारी समाधान शिविर या सीएम विंडो से प्राप्त हुईं शिकायतों का निपटारा करने के बाद शिकायतकर्ता से यह अवश्य पूछेंगे कि वह कार्रवाई से संतुष्ट है अथवा नहीं। लघु सचिवालय सभागार में डीसी अभिषेक मीणा व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा वीसी के जरिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से जुड़े हुए थे। इस वर्चुअल मीटिंग में जिलावार शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देश सुनने के बाद डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि सोमवार और वीरवार को सुबह दो घंटे आयोजित होने वाले समाधान शिविर में प्रत्येक विभाग से एक सक्षम अधिकारी अवश्य मौजूद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर विभाग का मुखिया कम से कम ऐसे दस लोगों से बात करना सुनिश्चित करें, जिनकी शिकायत का निवारण हो चुका है। यदि शिकायतकर्ता संतुष्ट नहीं हैं तो दोबारा कार्यवाही की जाए। डीसी ने मुख्यमंत्री को बताया कि रेवाड़ी जिला में हर आम जन की शिकायत को प्रशासन द्वारा पूरी गंभीरता से लिया जाता है और ठोस कार्रवाई की जाती है। इस अवसर पर एडीसी राहुल मोदी, नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश अहलावत, एसडीएम सुरेश कुमार, नगराधीश जितेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रदीप देसवाल, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता अशोक यादव, विनयकांत, एमिनेंट पर्सन संतोष यादव, रत्नेश बंसल, मनिंदर यादव, कुलदीप यादव, सुरेंद्र वशिष्ठ, रमेश भालिया, जीवनराम गर्ग, रोली यादव आदि मौजूद रहे।


फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम शुरू
मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए जून से सितंबर तक चलेगा अभियान
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 कार्य के संबंध में बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में संबंधित ईआरओ व चुनाव अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरी पारदर्शिता, गंभीरता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए ताकि जिले की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित बनाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता तक इसकी जानकारी पहुंचे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि जिला में गांवों, शहरी क्षेत्रों, पंचायतों, शिक्षण संस्थानों तथा सामाजिक संगठनों के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां चलाई जाए। सोशल मीडिया, प्रचार वाहनों, मुनादी एवं अन्य जनसंपर्क माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया जाए ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। बैठक से पूर्व हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों को विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ईआरओ को निर्देश दिए कि वे अपनी टीम का गठन करते हुए साप्ताहिक रिपोर्ट भी भेजना सुनिश्चित करें। डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण की क्वालिफाइंग तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 10 जून तक बीएलओ को प्रशिक्षण एवं सामग्री वितरण किया जाएगा, जबकि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन का कार्य भी 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा तथा 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। डीसी ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, वहां नए मतदान केंद्र स्थापित करने की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त भवनों की पहचान की जाए और संबंधित अधिकारी समय पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए नागरिक निर्वाचन आयोग के टोल फ्री नंबर 1950 पर सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।




बावल की केमिकल कंपनी में हुई आगजनी की स्थिति का डीसी ने लिया जायजा
डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी के साथ घटनास्थल का लिया जायजा
एनडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर चलाया सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: बावल स्थित इंक बनाने वाली केमिकल कंपनी जीएलएस में गत मंगलवार को हुई आगजनी की स्थिति का जायजा लेने के लिए बुधवार को डीसी अभिषेक मीणा एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। डीसी ने मौके पर चल रहे राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को नियम अनुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केमिकल कंपनी में आगजनी पर फायर ब्रिगेड की कई टीमों के प्रयासों से काबू पा लिया गया है। प्रशासन की टीमों द्वारा घटनास्थल से 6 लोगों को सुरक्षित बाहर (रेस्क्यू) निकाला गया है। ये सभी लोग झुलसने के कारण घायल हुए हैं, जिन्हें बिना समय गंवाए अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। डीसी ने बताया कि घटनास्थल पर चूक की गुंजाइश न छोड़ते हुए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया है। इस टीम द्वारा घटनास्थल पर सघन चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एनडीआरएफ के द्वारा मलबे या प्रभावित क्षेत्र में हर एक कोने की बारीकी से जांच की जा रही है। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि इस पूरी घटना की विस्तृत और निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। जांच में यदि कंपनी प्रबंधन या किसी भी स्तर पर सुरक्षा मानकों में लापरवाही सामने आती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पूर्ण हो चुके विकास कार्यों की रिपोर्ट पोर्टल पर अवश्य अपलोड करे: एडीसी
एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने की विभिन्न विकास योजनाओं के कार्यों की समीक्षा
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में डीआरडीए और जिला परिषद के कार्यों व योजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने गांवों में विभिन्न योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने के निर्देश दिए। एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने योजनाओं के तहत ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यो की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। एडीसी ने बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, जल शक्ति अभियान, पीएम आदर्श ग्राम योजना, मुख्यमंत्री घोषणा, एमपीलेड, अमृत सरोवर, वेस्ट मैनेजमेंट आदि योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य शुरू हो चुके है उन्हें टाइमलाइन सीमा में पूर्ण करवाए। इसके अलावा जो कार्य शुरू नहीं हुए है उन्हें शीघ्र शुरू करवाया जाए तथा जो कार्य फिजिबल नहीं है उनकी रिपोर्ट कार्यालय में भिजवाए ताकि इसकी सूचना मुख्यालय भिजवाई जा सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं के तहत पूर्ण हो चुके कार्यों की रिपोर्ट पोर्टल पर अवश्य अपलोड करे। सीईओ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यो में प्रयोग की जाने वाली सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि करवाए जा रहे विकास कार्यो की मॉनिटरिंग भी की जाएगी। उन्होंने विभिन्न गांवों में अमृत सरोवरों के तहत बनाए जा रहे तालाबों के बारे में भी समीक्षा की। बैठक में डीडीपीओ अंकित चैहान, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र गुलिया, परियोजना अधिकारी अर्जुन लाल, सभी बीडीपीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।




कार छोडकर साइकिल से विधानसभा पहुंचे विधायक डाॅ. कृष्ण कुमार
बावल विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा, साइकिल पर सफर करने का मकसद पेट्रोल डीजल की बचत के साथ खुद को स्वस्थ और फिट रखना भी
बावल, 20 मई, अभीतक: ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार बुधवार को चंडीगढ़ स्थित एमएलए हॉस्टल से हरियाणा विधानसभा कमेटी की बैठक में भाग लेने के लिए साइकिल से पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर की गई अपील का प्रभाव अब जनप्रतिनिधियों में भी दिखाई दे रहा है। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सहित मंत्रिमंडल के कई सदस्य भी साइकिल के माध्यम से सचिवालय और विधानसभा पहुंचकर आमजन को सकारात्मक संदेश दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाना केवल पेट्रोल और डीजल की बचत का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ, सक्रिय और फिट रखने का सबसे सरल उपाय भी है। विधायक ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों को देखते हुए लोगों को नियमित रूप से साइकिल चलाने की आदत अपनानी चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है। विधायक ने युवाओं और आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि छोटी दूरी तय करने के लिए अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें ताकि ईंधन की बचत हो और स्वच्छ वातावरण के निर्माण में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

जिला में 27 मई तक चलाया जाएगा सात दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान
स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में होंगी विभिन्न गतिविधियां
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: एडीसी एवं सीईओ जिला परिषद राहुल मोदी ने बताया कि जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला के ग्रामीण क्षेत्र में 21 से 27 मई 2026 तक सात दिवसीय स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सात दिवसीय चलाए जाने वाले स्वच्छता जागरूकता अभियान में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता, व्यवहार परिवर्तन एवं सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। एडीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाए आयेाजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2026 को फोकस करते हुए जागरूक किया जाएग। जिसमें डोर टू डोर कचड़ा प्रबंधन कार्य, एकल प्लास्टिक के उपयोग न करने बारे जागरूक, बल्क वेस्ट जनरेटर्स, सफाई कर्मचारियों के लिए स्पेशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कूड़ा प्रबंधन प्वाईंट व वेस्ट होटस्पॉट क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, इसके साथ-साथ गांवों में सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। एडीसी ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता अभियान का उद्देश्य घरों तक स्वच्छता संदेशों की पहुंच, विद्यार्थियों में स्वच्छ आदतों का विकास, सामाजिक सहभागिता में वृद्धि तथा स्वच्छता प्रथाओं में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित करना है ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके। एडीसी ने बताया कि सभी संबंधित अधिकारियों को इस अभियान में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए है।

डीएलएसए रेवाड़ी द्वारा विधवा प्रकोष्ठ के संबंध में अधिकारियों की बैठक आयोजित
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी ने बुधवार को विधवा प्रकोष्ठ के संदर्भ में मीटिंग का आयोजन किया। बैठक में उपमंडल अधिकारी रेवाड़ी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, रेवाड़ी, उप-चिकित्सा अधिकारी रेवाड़ी तथा जिला प्रोग्राम अधिकारी रेवाड़ी उपस्थित रहे। मीटिंग में डॉ. रेनू सोलखे ने बताया कि विधवा सेल एक विशेष जिला स्तरीय प्रणाली है, जिससे विधवा महिलाओं को कानूनी सहायता और पुनर्वास प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें पात्र विधवा महिलाओं के लिए पेंशन योजना है, ताकि उनकी मासिक वित्तीय सहायता की जा सके। यह सेल विधवाओं को संपत्ति विवादों और उत्पीडन से बचने के लिए मुफ्त कानूनी सहायता और परामर्श प्रदान करने का कार्य करती है तथा विधवाओं को आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में मदद करने के लिए कौशल विकास प्रदान करती है। पात्र सहायता प्राप्त करने के लिए अपने निकटतम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा जिला समाज न्याय और सशक्तिकरण कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। मीटिंग में डॉ. रेनू सोलखे ने उपस्थित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए।

जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का किया आयोजन
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार डॉ. रेनू सोलखे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कम सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा बुधवार को जिला जेल रेवाड़ी में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने जिला जेल का औचक निरीक्षण भी किया। इस निरीक्षण में उन्होंने जेल में सफाई का जायजा लिया तथा जेल में चलाए जा रहे क्लिनिक में रजिस्टर भी जांचें। उन्होंने बताया कि कोई भी सजायाफ्ता कैदी अपनी अपील फाइल करना चाहते हैं तो उसका विवरण भी रजिस्टर में रहे तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचना भिजवाए। उन्होंने जेल अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।
भीषण गर्मी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का समय प्रातः 7ः00 बजे से 12ः00 बजे तक किया
रेवाड़ी, 20 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में भीषण गर्मी के चलते सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों का समय 20 मई 2026 से आगामी आदेशों तक प्रातः 7ः00 बजे से 12ः00 बजे तक निश्चित किया गया है। डीसी ने जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इन आदेशों की दृढ़ता से पालना सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

हरियाणा श्वेत क्रांति से स्वीट क्रांति की ओर अग्रसर, 2030 तक 15,500 मीट्रिक टन शहद उत्पादन का लक्ष्य-मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला मे विश्व मधुमक्खी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मधुमक्खी पालकों को किया संबोधित
हरियाणा सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को भावांतर भरपाई योजना में किया शामिल, शहद के लिए 120 रूपये प्रति किलो संरक्षित मूल्य तय
श्री नायब सिंह सैनी ने भावांतर भरपाई योजना के तहत किसानों के खातों में 1.02 करोड रूपये की राशि की जारी
हरियाणा बना मधुमक्खी पालकों के रजिस्ट्रेशन में नंबर वन
मधुमक्खियां कृषि और पर्यावरण की रीढ-नायब सिंह सैनी
चंडीगढ़, 20 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के श्वेत क्रांति से स्वीट क्रांति के आहवान पर आगे बढते हुए मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए मधुमक्खी पालन नीति बनाई। इस नीति के तहत वर्ष 2030 तक मधुमक्खी पालकों की संख्या बढ़ाकर 7 हजार 750 करने और शहद उत्पादन 15 हजार 500 मीट्रिक टन करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री आज सैक्टर-1 स्थित रेड बिशप कनवेंशन सैंटर में हरियाणा उद्यान विभाग द्वारा विश्व मधुमक्खी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा भी उपस्थित थे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए मधुमक्खी पालकों द्वारा शहद और शहद से बने उत्पादों के स्टालस का अवलोकन किया और उनमें गहरी रूचि दिखाई। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विश्व मधुमक्खी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार मधुमक्खी पालन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस क्षेत्र में अपार संभावनाओं को देखते हुए अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। मधुमक्खी पालकों को मधुमक्खी के बक्सों, कॉलोनियों और उपकरणों पर 85 प्रतिशत तक सब्सिडी उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होने बताया कि मधुमक्खी पालन से जुडे किसानों को अनिश्चितता और बाजार के उतार-चढाव से राहत दिलाते हुए हरियाणा सरकार द्वारा मधुमक्खी पालन को भी भावांतर भरपाई योजना में शामिल किया गया है। इस योजना के तहत शहद का, संरक्षित मूल्य 120 रुपये किलो तय किया गया है। इससे अब किसान को नुकसान होने का डर नहीं रहता और उन्हें एक निश्चित आय की गारंटी मिली है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 30 किसानों के खातों में भावांतर भरपाई योजना के तहत 1 करोड़ 2 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि जारी की। उन्होने बताया कि इसके अलावा मधुमक्खी पालकों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए मधुमक्खी पालन को मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है। उन्होने बताया कि नेशनल मधुक्रांति पोर्टल पर हरियाणा के 3 हजार से अधिक मधुमक्खी पालक रजिस्टर्ड हैं। मधुमक्खी पालकों के रजिस्ट्रेशन करवाने में हरियाणा राज्य प्रथम स्थान पर है। उन्होने कहा कि विश्व मधुमक्खी दिवस एक छोटे से जीव को लेकर मनाया जा रहा दिन है। लेकिन यह धरती पर जीवन को बचाने के लिए किया जा रहा एक महान प्रयास है। हमारे वैज्ञानिक पूरी मानव जाति को बार-बार चेताते आ रहे हैं कि यदि मधुमक्खियां खत्म हो गई तो जीवन भी खतरे में आ जाएगा। पूरी दुनिया को इसी बात के प्रति जागरूक करने के लिए हर वर्ष 20 मई को विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। हमारे वेदों, पुराणों और भारतीय संस्कृति में भी मधु और मधुमक्खियों का विशेष महत्व बताया गया है। ऋग्वेद में मधु को समृद्धि, शुद्धता और स्वास्थ्य का प्रतीक माना गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मधुमक्खियां केवल प्रकृति की संरक्षक नही है बल्कि ये कृषि अर्थव्यवस्था की रीढ भी हैं। आज जब पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण और खाद्य सुरक्षा जैसी चुनौतियों से जूझ रही है, तब मधुमक्खियों का महत्व और अधिक बढ़ गया है। लेकिन चिंता की विषय है कि आज मधुमक्खियां खतरे में है। कीटनाशकों का प्रयोग, प्रदूषण, जंगलों की कटाई और जलवायु परिवर्तन के कारण इनकी संख्या लगातार कम हो रही है। उन्होने किसानों से आहवान करते हुए कहा कि वे सरसों, सूरजमुखी, कपास, बरसीम और विभिन्न फलों व सब्जियों की खेती के साथ-साथ मधुमक्खी पालन भी करें। इससे शहद उत्पादन के साथ-साथ मधुमक्खियों द्वारा पर-परागण करने से फसलों की पैदावार में बढ़ोतरी होगी। उन्होने कहा कि मधुमक्खियों का महत्व केवल खेती तक ही सीमित नहीं है। वर्तमान समय में मधुमक्खी पालन रोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बन चुका है। कम लागत, कम जमीन और कम संसाधनों में शुरू होने वाला यह व्यवसाय लाखों लोगों को रोजगार प्रदान कर रहा है। मधुमक्खी हमें शहद के अलावा रॉयल जेली, बी-वैक्स, प्रोपोलिस, बी-पॉलेन और बी-वेनम जैसे कई बहुमूल्य उत्पाद भी देती है। इनकी बाजार में, विशेषकर फार्मा और कॉस्मेटिक उद्योगों में भारी मांग है। इन उत्पादों का मूल्य शहद से कई गुणा अधिक है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार मधुमक्खी पालन को बढ़ाने का निरंतर प्रयास कर रही हैं। मधुमक्खी पालन को व्यावसायिक ढंग से चलाने में सहयोग करने के लिए कुरूक्षेत्र के रामनगर में इजरायल की तकनीक पर आधारित देश का पहला एकीकृत मधुमक्खी पालन विकास केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र में किसानों को मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसमें शहद व्यापार केन्द्र भी स्थापित किया गया है। इस केंद्र पर लगभग 800 टन शहद का व्यापार हो चुका है। इसी केंद्र में शहद निकालने, भंडारण, प्रसंस्करण और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहद के विपणन का प्रशिक्षण दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की ज्यादातर भूमि खेती के अधीन है। इसी कारण हमारे यहां जंगलों और बागों की कमी है। फिर भी प्रदेश के प्रगतिशील किसानों ने नेशनल बीकीपिंग एंड हनी मिशन में महत्वपूर्ण योगदान किया है। हरियाणा में लगभग 5 हजार मीट्रिक टन शहद उत्पादन होता है। उन्होने कहा कि हमने मधुमक्खी पालन सहित बागवानी को कृषि विविधिकरण का एक प्रमुख स्तंभ बनाया है। प्रदेश में वर्ष 2014 में कुल बागवानी क्षेत्र 1 लाख 17 हजार एकड़ था, जो आज बढ़कर दोगुणा से भी अधिक यानी 2 लाख 73 हजार एकड़ हो गया है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज भूमि जोत छोटी होती जा रही है। इसलिए, किसान मधुमक्खी पालन करके अधिक मुनाफा कमा सकते हैं। यह ऐसा व्यवसाय है, जिसमें कम जमीन की आवश्यकता होती है। भूमिहीन, कम पढ़े-लिखे, अनपढ़, यहां तक महिलाएं भी प्रशिक्षण लेकर इस व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला सकती हैं। कई राज्यों में महिलाएं सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के माध्यम से शहद उत्पादन और विपणन कर रही हैं। हरियाणा में भी युवा स्टार्टअप के रूप में हनी ब्रांड लांच करके न केवल अपनी कमाई बढ़ा सकते हैं, बल्कि प्रदेश की पहचान भी बना सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा वितिय सहायता और तकनीकी मार्गदशर्न उपलब्ध करवाया जाएगा ताकि हरियाणा को हनी हब बनाया जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 11 प्रगतिशील मधुमक्खी पालकों को 11-11 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होने बागवानी विभाग द्वारा प्रकाशित (हरियाणा स्ट्राईडस अहेड इन हार्टिकल्चर) नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। इससे पूर्व, हरियाणा के कृषि एंव किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश है और इसका देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों की आय बढाने के लिए निंरतर कार्य कर रही है और इस दिशा में अनेक योजनाएं भी लागू की है। हरियाणा देश का पहला राज्य है जहां 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार ने खेतों के लिए खाद और किसानों के लिए भाव सुनिश्चित किया है ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। किसानों की आय बढाने और लोगों के स्वास्थ्य दोनो को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत 10 जिलों में प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जा रही है। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती बंतो कटारिया, नवनिर्वाचित मेयर श्री श्याम लाल बंसल, कृषि एंव किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, बागवानी विभाग के महानिदेशक डाॅ रणबीर सिंह, बागवानी विभाग के एचओडी (विशेष) डाॅ अर्जुन सैनी, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ बीआर कंबोज, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री वीरेदं्र बढखालसा, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे सहित प्रदेशभर से आए मधुमक्खी पालक और विशेषज्ञ शामिल थे।
हरियाणा सरकार ने गठित की समन्वय शिकायत निवारण समिति
एचकेआरएन के पोर्टल पर दर्ज होंगी शिकायतें
चंडीगढ़, 20 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार ने हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मियों से संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा अनावश्यक न्यायिक विवादों को कम करने के उद्देश्य से एक समन्वय शिकायत निवारण समिति का गठन किया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। यह समिति रोजगार सुरक्षा कानून, अनुबंध नियुक्तियों, पात्रता विवादों, सेवा सत्यापन तथा एचकेआरएन से संबंधित अन्य मामलों की समीक्षा करेगी और विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर प्रशासनिक स्तर पर समाधान सुनिश्चित करेगी। एचकेआरएन के महाप्रबंधक समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा मानव संसाधन विभाग में एचकेआरएनध्जाॅब सुरक्षा मामलों को डील करने वाले अधीक्षक, वित्त विभाग में सम्बन्धित अधीक्षक, क्रिड विभाग में आईटी हैड तथा हरियाणा नॉलेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक या उनके प्रतिनिधि को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। समिति का सहयोग करने के लिए एचकेआरएन द्वारा सहायक जिला अटॉर्नी, दो कानूनी सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर उपलब्ध कराए जाएंगे। एचकेआरएन इस समिति के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगा। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार समिति शुरुआती चरण में सप्ताह में कम से कम दो बार बैठक करेगी। आवश्यकता पड़ने पर बैठकों की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। बैठकें भौतिक अथवा वर्चुअल माध्यम से आयोजित की जा सकेंगी। सामान्यतः शिकायतों का समाधान मामला संज्ञान में आने के 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में यह अवधि अधिकतम 10 दिन तक बढ़ाई जा सकेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी शिकायतें सबसे पहले एचकेआरएन के ऑनलाइन शिकायत निवारण पोर्टल पर दर्ज की जाएंगी। पोर्टल स्तर पर अनसुलझे मामलों को आगे विचार एवं समाधान के लिए समन्वय शिकायत निवारण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। सरकार ने निर्देश दिए हैं कि एचकेआरएन, बोर्डों, निगमों तथा सरकारी विभागों के माध्यम से कार्यरत सभी अनुबंध कर्मचारी अनिवार्य रूप से पहले पोर्टल पर उपलब्ध शिकायत निवारण तंत्र का उपयोग करेंगे। प्रशासनिक स्तर पर सभी उपाय अपनाने के बाद ही न्यायिक हस्तक्षेप की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस नई व्यवस्था से अनुबंध कर्मचारियों की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होगा, विभागों के बीच बेहतर तालमेल होगा और अनावश्यक मुकदमेबाजी में कमी आएगी।
सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर करें समाधान – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की करी समीक्षा, त्वरित समाधान के दिए निर्देश
चंडीगढ़, 20 मई, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि लोगो की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए अधिकारी समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। मुख्यमंत्री सी एम विंडो पर आई शिकायतों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में सभी जिलों के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, मंडल आयुक्त भी ऑनलाइन जुड़े। मुख्यमंत्री ने जिला स्तर की सीएम विंडो पर विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने हर जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के उपायुक्त से सी एम विंडो की शिकायतों को लेकर विस्तार से जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर समाधान की शिकायतों के साथ ही इन समस्याओं की भी समीक्षा की जाए। हाउसिंग बोर्ड की समस्याओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा जनता का बकाया पैसे का भुगतान 10 जून को बटन दबाकर किया जाएगा। इसके लिए अधिकारी पूरी तैयारी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करें और उनके शीघ्र निस्तारण को सुनिश्चित करें, ताकि लोगों की समस्याओं का तय समय सीमा में समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने तथा जल्द से जल्द एटीआर अपलोड करने के निर्देश भी दिए, जिससे शिकायतों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाधान शिविरों में भी सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की जाती है। नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस उद्देश्य से समाधान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इन शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनते हैं और उनका मौके पर ही समाधान करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों की शिकायतों की रेंडमली वेरिफिकेशन भी करें जिससे लोगों को संतुष्ट किया जा सके। उन्होंने पुलिस विभाग की शिकायतों की समीक्षा करते हुए जीन्द के मामले में दुर्घटना के समय की मोटर साईकिल बदलने तथा कुरूक्षेत्र के मामले में समय पर चालान प्रस्तुत न करने पर कोताही बरतने वाले दो एएसआई को निलम्बित करने निर्देश दिए। उन्होंने सभी थाना प्रभारी को यह निर्देश दिए कि हर व्यक्ति की बात सावधानी से सुनी जाय ओर उसे संतुष्ट किया जाए। इसके लिए पुलिस विभाग भी अलग से आदेश जारी करें। उनके समक्ष यह शिकायत नहीं आनी चाहिए कि किसी व्यक्ति की समस्या सुनी ही नहीं गई। सरकार ने राजस्व विभाग की शिकायतों का निपटारा करने के लिए राजस्व लोक अदालतें लगाने का निर्णय लिया है। जनता से जुड़े विभाग छोटी छोटी शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करें जिससे लोगों को कोई परेशानी ना उठानी पड़े। मुख्यमंत्री ने करनाल के 100 -100 गज के प्लाटों की पैमाईश समय पर नहीं करने पर उपायुक्त को नायब तहसीलदार के खिलाफ विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश दिए। इसी जींद के बडौद निवासी जरनैल की शिकायत पर पशु बीमा का क्लेम में देरी के लिए विभागीय जांच करने के निर्देश दिए। कैथल जिले के टीक गांव निवासी पूजा की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जीरी की फसल की अदायगी नहीं करने पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला पलवल के लालपुर कदीम निवासी की शिकायत के संबंध में कार्यालय का रिकार्ड खुर्द बुर्द करने के मामले में दोषी अधिकारियों, कर्मचारियों के विरूद्व सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में जिला हिसार गावड़ निवासी की शिकायत पर बैकवर्ड चैपाल की राशि के गबन के मामले में तत्कालीन बीडीपीओ, कनिष्ठ अभियंता व ग्राम सचिव के विरूद्व एफ आई आर दर्ज करने के निर्देश दिए। भिवानी जिले के झुम्पा खुर्द निवासी की शिकायत पर पेमेंट में देरी के लिए जिम्मेदार संबंधित आरटीए से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देष दिए गए है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर समाधान, सी एम विंडो और उनके समक्ष आने वाली शिकायतों की वे स्वयं मॉनिटरिंग करेंगे। इसलिए अधिकारी तीनों तरह की शिकायतों के सही समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि हर शुक्रवार को स्पेशल सीएम विंडो के मामलों की जिला स्तर पर समीक्षा की जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, ए सी एस डॉ सुमिता मिश्रा, सुधीर राजपाल, डॉ वी राजा शेखर, ए के सिंह, जी अनुपमा, मुख्यमंत्री के उपप्रधान सचिव अजय कुमार, विशेष कार्यकारी अधिकारी श्री विवेक कालिया, श्री राकेश संधू, सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
सरकार का उद्देश्य गांव और शहर दोनों में बेहतर कनेक्टिविटी मिले: कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
हिसार के तलवंडी राणा के ग्रामीणों को मिलेगा वैकल्पिक रास्ता, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मंत्री की मौजूदगी में की चर्चा.
विकल्प टू पर बनी सहमति, अगली कार्रवाई में तेजी लाने के दिए निर्देश.
चंडीगढ़, 20 मई, अभीतक: हरियाणा के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हिसार जिला के गांव तलवंडी राणा के ग्रामीणों को रास्ता देना मुख्यमंत्री की कमिटमेंट है, और हर हाल में उसे पूरा किया जाएगा। मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने तलवंडी राणा से हिसार के लिए वैकल्पिक सड़क उपलब्ध करवाने के मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों की सचिवालय स्थित कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान हरियाणा सिविल एविएशन विभाग, वन विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, पीडब्ल्यूडी (बी एंडआर) विभाग तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव रखे। साथ ही तलवंडी राणा रोड बचाओ संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की ओर से भी सड़क निर्माण को लेकर अपनी मांगें और सुझाव प्रस्तुत किए गए। अधिकारियों और ग्रामीणों ने मंत्री श्री गंगवा की मौजूदगी में मैप का विश्लेषण भी किया, और विकल्पों पर चर्चा की, जिससे समस्या का हल हो सके।
एमडीयू में चार वर्षीय स्नातक तथा पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया जारी
दाखिले के लिए 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी
रोहतक, 20 मई, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में सत्र 2026-2027 में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रमों (यूजी ऑनर्सध्यूजी ऑनर्स विद रिसर्च) तथा पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। एमडीयू कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने बताया कि 12वीं कक्षा पास विद्यार्थी एमडीयू द्वारा स्नातक स्तर पर प्रारंभ किए गए 21 पाठ्यक्रमों में 1580 सीटों पर दाखिले के लिए 26 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम 10 से 16 जून तक आयोजित किए जाएंगे। एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट 22 जून को जारी होगा और पहली ओवरऑल मेरिट लिस्ट 24 जून को डिस्प्ले होगी और पहली एडमिशन काउंसलिंग 25 जून को आयोजित की जाएगी। इंटरनेशनल स्टूडेंट्स एडमिशन के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन मेरिट लिस्ट 25 जून को डिस्प्ले होगी और पात्र अभ्यर्थियों को एडमिशन के लिए 3 जुलाई तक ऑनलाइन फीस जमा करानी होगी। विस्तृत जानकारी के लिए प्रॉस्पेक्टस यूनिवर्सिटी वेबसाइट से डाउनलोड किया जाता है। एमडीयू में यूटीडी में चार वर्षीय पाठ्यक्रमों में बीसीए में 160 सीटें, बीए-अंग्रेजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स-पेंटिंग में 30 सीटें, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें, बैचलर ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में 60 सीटें, बीबीए में 120 सीटें, बीबीए हॉस्पिटिलिटी एंड सर्विसेज मैनेजमेंट में 30 सीटें, बीएससी-गणित में 60 सीटें, बीएससी गणित एसएफएस में 60 सीटें, बीएससी-सांख्यिकी में 60 सीटें, बीए-इतिहास में 60 सीटें, बीए-अर्थशास्त्र में 60 सीटें, बीए-लोक प्रशासन में 60 सीटें, बीपीएचएस में 30, बीएससी-जेनेटिक्स में 30 सीटें उपलब्ध हैं। पंच वर्षीय पाठ्यक्रमों में एलएलबी आनर्स पंच वर्षीय में 120 सीटें तथा मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में 60 सीटें उपलब्ध हैं। एमडीयू-सीपीएएस, गुरुग्राम में चार वर्षीय बीबीए पाठ्यक्रम में 60 सीटें तथा एलएलबी आनर्स पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम में 240 सीटें उपलब्ध हैं। बीकॉम बीएड में 50 तथा बीए बीएड में 50 सीटें उपलब्ध हैं।
ख्20ध्05, 8रू15 चउ, श्रवहमदकमत ।ीसंूंज ब्ववचरू आईजीयू में यूजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर-रेवाड़ी द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों में संचालित विभिन्न स्नातक एवं एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से प्रारंभ होगी तथा अभ्यर्थी 10 जून 2026 रात्रि 11ः59 बजे तक विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट ूूूण्पहनण्ंबण्पद पर आवेदन कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस वर्ष विद्यार्थियों के लिए रोजगारोन्मुखी एवं आधुनिक पाठ्यक्रमों पर विशेष ध्यान दिया गया है। प्रवेश हेतु एम.कॉम 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड, बीएचएमसीटी (होटल एवं पर्यटन प्रबंधन), बी.एससी. (ऑनर्सध्रिसर्च) गणित, बी.एससी. (ऑनर्सध्रिसर्च) रसायन विज्ञान, बीए डिफेंस स्टडीज, बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (बीजेएमसी), बीटेक सीएसई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग), बैचलर ऑफ फिजिकल साइंसेज तथा बैचलर ऑफ लाइफ साइंसेज जैसे पाठ्यक्रम उपलब्ध रहेंगे। अधिकांश पाठ्यक्रमों में 60 सीटें निर्धारित की गई हैं, जबकि बीए डिफेंस स्टडीज एवं बीजेएमसी में 30-30 सीटें उपलब्ध होंगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण एवं काउंसलिंग शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, वहीं हरियाणा के एससी, बीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) एवं दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है। प्रवेश के लिए पात्रता संबंधी मानदंड भी निर्धारित किए गए हैं। अधिकांश पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों का 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक (हरियाणा के एससीध्एसटीध्दिव्यांग अभ्यर्थियों हेतु 47.5 प्रतिशत) के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। बीटेक सीएसई (एआई एवं एमएल) कार्यक्रम के लिए अभ्यर्थियों के पास फिजिक्स एवं मैथ्स अनिवार्य विषय होने चाहिए तथा जेईई मेन्स स्कोर भी आवश्यक रहेगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश पूरी तरह शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किए जाएंगे। विश्वविद्यालय ने राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए सीटों का विस्तृत वर्गीकरण भी जारी किया है। विभिन्न विषयों में उपलब्ध सीटों के विवरण, पात्रता एवं फीस के संबंध में विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ूूूण्पहनण्ंबण्पद पर उपलब्ध है। विश्वविद्यालय द्वारा संचालित बीटेक सीएसई (एआई एवं एमएल) कार्यक्रम में प्रवेश हरियाणा स्टेट टेक्निकल एजुकेशन सोसायटी (भ्ैज्म्ै) के माध्यम से किए जाएंगे। बीटेक कार्यक्रम हेतु ऑनलाइन पंजीकरण 15 मई 2026 से प्रारंभ होकर 18 जून 2026 तक चलेगा। प्रवेश जेईई मेन्स-2026 की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर होंगे। इसी प्रकार बी.फार्मेसी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल 2026 से शुरू हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 8 जून 2026 निर्धारित की गई है। बी.फार्मेसी में प्रवेश भ्ैज्म्ै द्वारा आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (व्ब्म्ज्.2026) के आधार पर होंगे। इन कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी ूूूण्जमबींकउपेेपवदेीतलण्हवअण्पद पर उपलब्ध रहेगी। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार काउंसलिंग कार्यक्रम बाद में विश्वविद्यालय की वेबसाइट के एडमिशन पोर्टल पर जारी किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील कि है कि वे आवेदन करने से पूर्व पात्रता, शुल्क संरचना एवं दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।