Haryana Abhitak News 27/02/26

https://www.facebook.com/share/v/18BMfYe8H7

https://www.facebook.com/share/v/17DzNbY38e

https://www.facebook.com/share/v/18GnsDbj1B

सिल्वर जोन मैथ्स ओलंपियाड में आदि, नीति, पुलकित, लवीश, दीपिका व अपेक्षा ने जीता गोल्ड मेडल, स्कूल में खुशी का माहौल
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: दिल्ली गेट पर स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थी समय-समय पर विभिन्न शैक्षणिक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं और अपने विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। इसी क्रम में विद्यालय की कक्षा पहली के छात्र आदि, कक्षा दूसरी की छात्रा नीति, कक्षा तीसरी के छात्र पुलकित, कक्षा आठवीं के छात्र लवीश, कक्षा नौवीं की छात्राओं दीपिका व अपेक्षा ने सिल्वर जोन मैथ्स ओलंपियाड में शानदार सफलता प्राप्त करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिसर में हर्ष और गर्व का वातावरण बना हुआ है। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सिल्वर्जोन मैथ्स ओलंपियाड परीक्षा में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पहली कक्षा से आदि, दूसरी कक्षा से अक्षिता व नीति, तीसरी कक्षा से पुलकित, चैथी कक्षा से तनव गोदारा व खुशी देशवाल, छठी कक्षा से यश, रिया शर्मा, लक्ष अंतल, आठवीं कक्षा से लविश तथा नौवीं कक्षा से विरिका, दीपिका व अपेक्षा ने परीक्षा में सहभागिता की। सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की गई। इस अवसर पर विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्कूल निदेशक बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन से ही प्राप्त होती है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे पूरे मनोयोग से अध्ययन कर ऐसे ही श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करें। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफलता के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा व्यक्त की।

https://www.facebook.com/share/v/18BMfYe8H7

श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में फागुन शुक्ल पक्ष की एकादशी बड़ी धूमधाम से मनाई गई
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: झज्जर के श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर में फागुन शुक्ल पक्ष की एकादशी बड़ी धूमधाम से मनाई गई। इसमें प्रातः काल करीब 5 बजे से ही श्याम भक्तों का ध्वजा लेकर आने का सिलसिला शुरू हुआ और बाबा को भजन कीर्तन से रीझाने का दिन भर सिलसिला जारी रहा। श्याम बाबा के लिए भक्तों ने मधुर भजन गाए। होली खेल रहे नंदलाला, झज्जर की गली गली में आ गए दिन फागुन के, आज नहीं तो कब नाचोगे, रंग बरसे आदि भजन बाबा को अर्पित किए और मंदिर कमेटी के प्रबंधक श्री आजाद दीवान ने बताया कि फागुन शुक्ल पक्ष की एकादशी पर लगाई गई अर्जी बाबा जरूर स्वीकार करते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। एकादशी को बाबा का कीर्तन होता है और द्वादशी को बाबा को खीर चूरमा का भोग लगाकर प्रसाद भक्तों में वितरित किया जाता है। प्रसाद लेकर भक्त भक्ति रस में डूब जाते हैं। आजाद सिंह दीवान ने बताया कि बाबा की प्रातः काल 5 बजे मंगल आरती, 9ः15 बजे श्रृंगार आरती, 12ः15 बजे भोग आरती, शाम 6ः30 बजे संध्या आरती और रात को 9ः15 बजे श्यन आरती होती है।
एक मार्च को निकली जाएगी मनोकामना सिद्धि ध्वजा यात्रा: आजाद दीवान
आजाद सिंह दीवान ने बताया कि 1 मार्च को मनोकामना सिद्धि ध्वजा यात्रा मंदिर से निकली जाएगी। जिसमें बाबा की ध्वजा बाबा की तरफ से निःशुल्क दिया जाएगा और इस यात्रा में बाबा दिव्य रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे। निशान यात्रा श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर से शुरू होकर बीकानेरी चैक, यादव धर्मशाला, सिलानी गेट, हरिपुरा मोहल्ला व मेन बाजार होते हुए मंदिर में संपन्न होगी। इस यात्रा में श्याम सेवक अपनी सेवा देंगे। आज के कार्यक्रम में भारत दिवान, मनोज दीवान, बृजमोहन कौशिक, सोमबीर अत्री, हेमंत, पंडित बालकृष्ण, कृष्ण पहलवान सुधांशु हंस आदि श्याम भगत उपस्थित रहे।

गांव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: गुभाना गांव के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद चन्द्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई गई। समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद चन्द्रशेखर आजाद का जन्म 23 जुलाई 1906 को भाबरा चंद्रशेखर आजाद नगर मध्य प्रदेश में हुआ था। उन्होंने राम प्रसाद बिस्मिल के नेतृत्व में 9 अगस्त 1925 को काकोरी कांड किया और फरार हो गए। उसके पश्चात सन 1927 में बिस्मिल के साथ चार प्रमुख साथियों के बलिदान के बाद उन्होंने उत्तर भारत की सभी क्रांतिकारी पार्टीयों को मिलाकर एक करते हुए हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन संगठन का गठन किया था। भगत सिंह के साथ लाहौर में लाला लाजपत राय की मौत का बदला सांडर्स की हत्या करके लिया। दिल्ली पहुंचकर असेंबली बम कांड को अंजाम दिया। अल्फ्रेड पार्क प्रयागराज इलाहाबाद में पुलिस के साथ गोलीबारी करते हुए 27 अगस्त 1931 को वीरगति को प्राप्त हुए।

आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु विशेष अभियान चलेगा 31 मार्च 2026 तक: सीएमओ डॉ मंजू कादयान
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: जिला झज्जर में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दिनांक 14 फरवरी से 31 मार्च 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य बचे हुए पात्र लाभार्थियों का ई-केवाईसी कर उनके आयुष्मान कार्ड बनवाना है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में लगभग 50,000 आयुष्मान कार्ड तथा 70 वर्ष या उससे अधिक आयु वर्ग के लगभग 58,000 आयुष्मान वय वंदना योजना (टटल्) कार्ड बनाए जाने शेष हैं। सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वे अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ पहुँचकर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करवाएं और अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं। कार्यक्रम नोडल अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को सूचीबद्ध सरकारी एवं निजी अस्पतालों में प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5,00,000 तक का निशुल्क कैशलेस उपचार प्रदान किया जाता है। जिले में 20 सरकारी तथा 30 निजी अस्पताल इस योजना के अंतर्गत पंजीकृत हैं। लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज लेकर सूचीबद्ध अस्पतालों में भी निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी पात्र परिवारों से आग्रह किया जाता है कि वे परिवार पहचान पत्र के माध्यम से अपनी पात्रता जांच कर शीघ्र अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और सरकार द्वारा प्रदत्त ₹5,00,000 तक के मुफ्त कैशलेस चिकित्सा लाभ का लाभ उठाएं।

एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने 6.09 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया काबू
बहादुरगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी व्हीकल थेफ्ट झज्जर की पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ हीरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई।मामले की जानकारी देते हुए एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि अंकुर निवासी अग्रवाल कॉलोनी बहादुरगढ़ साखौंल, नशीले पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह पुराना बस अड्डा बहादुरगढ़ के पास मादक पदार्थ लिए हुए खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए एक राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 6.09 ग्राम नशीला पदार्थ हीरोइन बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक की हिरासत में भेज दिया गया।

सीआईए झज्जर की टीम ने नशीली गोलियां के साथ एक आरोपी को किया काबू
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस नशीले पदार्थों की खरीद फिरोख्त करने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में सीआईए झज्जर की टीम ने थाना शहर झज्जर क्षेत्र से एक आरोपी को प्रतिबंधित नशीली गोलियां के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए झज्जर प्रभारी निरीक्षक कर्मवीर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए कड़े दिशा निर्देश दे रखे हैं। पुलिस कमिश्नर के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए झज्जर की एक टीम थाना शहर झज्जर के क्षेत्र में मौजूद थी की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि नवीन निवासी माता गेट झज्जर नशीली गोलियां बेचने का अवैध धंधा करता है। आज वह सुर्खपुर रोड बुधो माता मंदिर श्मशान घाट के पास बैठा हुआ है। जिस गुप्त सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर में तैनात उप निरीक्षक आजाद की पुलिस टीम ने उपरोक्त स्थान से गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को काबू किया।पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीली गोलियों के कुल तीन पत्ते(30 गोलियां) बरामद हुई।पकड़े गए आरोपी से बरामद नशीले दवाइयां की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर व सरकारी डॉक्टर से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि यह गोलियां नशीली हैं और सरकार द्वारा इन पर रोक लगाई गई है। प्रतिबंधित नशीली दवाइयां के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत आउटरीच गतिविधि आयोजित विद्यार्थियों को किया जागरूक’
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के मार्गदर्शन एवं उप सिविल सर्जन डॉ. पूनम बिश्नोई के निर्देशानुसार राजकीय माध्यमिक विद्यालय, लकड़िया में किशोर-किशोरियों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, संतुलित खान-पान, व्यक्तिगत स्वच्छता, माहवारी स्वच्छता प्रबंधन तथा तनाव मुक्त परीक्षा की तैयारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को मित्रता क्लीनिक में उपलब्ध निःशुल्क एवं गोपनीय परामर्श सेवाओं के बारे में अवगत कराते हुए वहां आने के लिए प्रेरित किया गया एवं इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं को 28 फरवरी से आरंभ होने वाले एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान के बारे में भी जागरूक किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशभर में भ्च्ट टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। यह टीका किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर स्कूल मुख्य प्राध्यापिका अनीता कुमारी, स्कूल हेल्थ ब्रांड एंबेसडर ज्योति, अध्यापिका सरोजबाला, संगीता, सुनील एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहा। जिले में यह टीकाकरण अभियान 28 फरवरी से नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़ एवं नागरिक अस्पताल, झज्जर में प्रारंभ किया जाएगा। यह टीका उन किशोरियों को लगाया जाएगा जिनकी आयु 14 वर्ष पूर्ण हो चुकी है तथा 15 वर्ष से कम है। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी पात्र बालिकाओं को निर्धारित तिथि पर टीकाकरण के लिए अवश्य लाएं, ताकि भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

सीएचसी छारा में नलबंदी ऑपरेशन की हुई शुरुआत, जल्द शुरू होगी सिजेरियन सुविधा: सीएमओ डॉ मंजू कादयान’
झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छारा में आज नलबंदी (ट्यूबल लिगेशन) ऑपरेशन सेवा की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम में डॉ. मंजू कादयान, सिविल सर्जन, झज्जर ने रिबन काटकर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र ही गर्भवती महिलाओं के लिए सिजेरियन (सी-सेक्शन) की सुविधा भी प्रारंभ की जाए, ताकि क्षेत्र की महिलाओं को प्रसव सेवाओं के लिए बाहर अन्य शहरों में न जाना पड़े और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छारा के इंचार्ज डॉ. नरेंद्र रोहिल्ला ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर की शुरुआत होना क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में जल्द ही सिजेरियन सुविधा भी शुरू कर दी जाएगी, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। ऑपरेशन टीम में नागरिक अस्पताल झज्जर से डॉ. नरेश दहिया (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) तथा डॉ. अजय धनखड़ (सर्जन) की विशेष ड्यूटी लगाई गई थी। टीम द्वारा सफलतापूर्वक ऑपरेशन संपन्न किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुखदेव, डॉ बबीता, डीपीएम सुनीता अरोड़ा,पंकज (ओटीए), नर्सिंग ऑफिसर ज्योति गौतम सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आमजन को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

ओबीसी वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही लागू की जाएगी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
चंडीगढ, 27 फरवरी, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायबसिंह सैनी ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में ओबीसी वर्ग की क्रीमीलेयर सीमा केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही लागू की जाएगी। हिसार के आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा ने क्रीमीलेयर की सीमा बढ़ाने की मांग की थी, क्योंकि प्रदेश में ओबीसी की आबादी काफी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर किसी ओबीसी बच्चे को क्रीमीलेयर में शामिल नहीं किया गया है, तो उसका नाम सामने लाया जाए। उन्होंने बताया कि पिछड़ा वर्ग की आय सीमा समय-समय पर बदलती रही है। पहले यह 6 लाख रुपए थी, बाद में बढ़ाकर 8 लाख रुपए कर दी गई। सैलरी और कृषि आय इसमें शामिल नहीं होती। 2008 में सीमा 4.5 लाख रुपए थी, जबकि 2016 में मनोहर सरकार ने दो स्लैब बनाने का निर्णय लिया। वर्ष 2024 में नायब सिंह सैनी ने केंद्र के नियमों के अनुरूप 8 लाख रुपए सीमा लागू की। कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते पिछले साल 31 लाख एकड़ जमीन पर फसल खराबा दर्ज हुआ था, जिसमें अंबाला, यमुनानगर और नूंह जिले अधिक प्रभावित हुए। नूंह में 11 हजार एकड़ भूमि का जलभराव मुआवजा अभी नहीं मिला। मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि प्राकृतिक आपदा के लिए जो मुआवजा दिया गया, वही उचित है और जरूरत पड़ने पर री-वेरिफिकेशन करवा दिया जाएगा। रबी 2022 के 32 करोड़ रुपए में से 8 करोड़ लंबित हैं, जिनमें अकाउंट या अन्य कारणों से समस्या आई है। असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने छह गांवों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पूछी। मंत्री आरती राव ने बताया कि तीन स्थानों पर जमीन नहीं मिली, एक का टेंडर प्रक्रिया में है और असंध में एमसी से जमीन मांगी गई, लेकिन नहीं मिली। राणा ने सरपंचों के प्रस्ताव को तेजी से कार्यान्वित करने का सुझाव दिया। कोसली विधायक अनिल यादव ने कहा कि धनिया गांव का सर्किल रेट 39 लाख है, जबकि मुआवजा मात्र 7 लाख रुपए रखा गया है, जिसे बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि इसकी घोषणा 11 साल पहले हुई थी। इस पर मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि कोसली बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण जरूरी है। सरकार ई-भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन खरीदती है। उच्चस्तरीय समिति ने 23 एकड़ जमीन खरीदने का निर्णय लिया है। शहादतपुर और धनिया के केवल 75 प्रतिशत किसान सहमत हैं। उन्होंने विधायक से कहा कि किसानों को तैयार करने के लिए प्रयास करें, ताकि कार्य जल्दी पूरा हो सके। विधायक रामकुमार गौतम और भारत भूषण बत्तरा के सवाल पर मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास को रेलवे ने अप्रूव कर दिया है। 1346 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है और क्लेक्टर रेट पर भूमि लेकर कार्य होगा। बत्तरा ने कहा कि रेलवे चार साल पहले अप्रूव कर चुका था, अब छह-आठ महीने में काम शुरू करने के लिए एक तय समय देना चाहिए।
गीता भुक्कल ने माता मंदिर टेंडर पर उठाए सवाल
विधायक गीता भुक्कल ने गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर के टेंडर को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं। टेंडर मैसर्ज गोरालाल एंड बिल्डर को दिया गया था, जिसकी लागत पहले 60 करोड़ थी, बाद में 100 करोड़ कर दी गई, लेकिन काम नहीं हुआ। तीन एजेंसियों की देरी के कारण बोर्ड का कार्यकाल 1 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया। स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि टेंडर पूरा हो गया है, रेट बढ़ोतरी पिल्लर साइज और नॉन शेड्यूल आइटम के कारण हुई। बोर्ड का गठन हो चुका है और फाइल अंडर प्रोसेस है।
अनुबंधित शिक्षकों को जॉब सिक्योरिटी देने की मांग की
सोनीपत विधायक निखिल मदान ने प्रदेश के 1400 अनुबंधित शिक्षकों को 2024 के सेवा सुरक्षा अध्यादेश के तहत नौकरी की सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने बताया कि पार्ट-टाइम और अनुबंधित टीचर्स को इसी अध्यादेश के तहत कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रस्ताव पर संज्ञान लेकर चार सदस्यीय समिति बनाई है, जो जल्द रिपोर्ट सौंपेगी और उसके अनुसार कार्रवाई होगी। सदन में कार्यवाही के दौरान अंबाला में मुलाना विधायक पूजा चैधरी ने कहा कि, “नदी की खुदाई केवल पंचायती जमीन पर हुई है, जबकि नदी प्राइवेट जमीन पर बह रही है, जिससे किसानों और सरकार को अरबों का नुकसान हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि “जिसका खेत, उसका रेत” योजना लागू की जाए, जिससे नुकसान रोका जा सके। वहीं, सिंचाई मंत्री श्रृति चैधरी ने बताया कि टांगरी और मारकंडा नदियों से मिट्टी निकालने का काम बाढ़ के खतरे को कम करने के लिए किया जा रहा है। इस वर्ष मानसून से पहले भी कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सरकार सतर्कता से यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई समस्या न हो। जगाधरी के विधायक अकरम खान ने छछरौली की सड़कों की खराब स्थिति पर चिंता जताई और निर्माण की मांग की। इसके जवाब में मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि 4.5 किलोमीटर लंबी सड़क हाल ही में बनाई गई है और 2029 तक मेंटेनेंस की अवधि है। दूसरी सड़क ऊंचाई पर होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध है। डबवाली एमएलए आदित्य देवीलाल ने स्टेडियम के निर्माण पर सवाल उठाए, बताया कि 12 साल में कोई खर्च नहीं हुआ और इलाके में नशे की समस्या है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कोई जांच लंबित नहीं है। डीएसओ से एक करोड़ रुपए का एस्टीमेट प्राप्त हुआ है और स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रैक सहित खेल मैदान का काम जल्द शुरू किया जाएगा।
देसी कपास पर बोनस देने से बच रही: गोकुल सेतिया
कार्यवाही के दौरान सिरसा विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि कपास में गुलाबी सुंडी की समस्या के कारण किसान धान की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से अपील की कि देसी कपास पर बोनस जारी किया जाए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके। वहीं, कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि कपास को उचित समर्थन मूल्य पर खरीदा जाता है और 2025 में इसका रकबा लगभग 4 हजार एकड़ बढ़ गया है। सरकार धान छोड़ने वाले किसानों को 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि भी दे रही है।
एनआईटी में बड़े अस्पताल की मांग और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति
विधायक सतीश फागना ने एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में बड़े अस्पताल की कमी को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों को उपचार के लिए दूर जाना पड़ता है और उन्होंने उपमंडल स्तर का अस्पताल बनाने की मांग की। स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने जवाब दिया कि फरीदाबाद में 2 मेडिकल कॉलेज, एक जिला अस्पताल और तीन सीएचसी मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अगर आबादी के हिसाब से जरूरत होगी, तो नए स्वास्थ्य संस्थान के निर्माण पर विचार किया जाएगा।
पृथला में उपमंडल की मांग और प्रशासनिक प्रक्रिया
पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने ब्लॉक के 36 गांवों और चार बड़े गांवों में 20 हजार आबादी को लेकर उपमंडल बनाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि लोगों को सुविधाओं के लिए 75 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पृथला को उपमंडल घोषित करने की वर्तमान में कोई योजना नहीं है। नई जनगणना के बाद नए आंकड़े आएंगे और यदि आवश्यक होगा, तो उपमंडल बनाने पर विचार किया जाएगा।

पुलिस का फर्जी परीक्षार्थियों पर शिकंजा, छोटे भाई की जगह परीक्षा देने पहुंचा बडा भाई काबू
नूंह, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान नकल और फर्जीवाड़े के खिलाफ नूंह पुलिस और प्रशासन की सतर्कता लगातार जारी है। परीक्षाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार जांच जारी है, जिसके चलते एक के बाद एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जा रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को 10वीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा के दौरान एक मामला सामने आया। जहां छोटे भाई की जगह बड़ा भाई नकली परीक्षार्थी बनाकर परीक्षा देने पहुंचा था लेकिन पकड़ा गया। पुलिस प्रवक्ता नें जानकारी देते हुए बताया कि आरके इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलम्बा परीक्षा केंद्र पर मोहम्मद सोहेल पुत्र अनीस निवासी घासेड़ा के नाम से परीक्षा देने पहुंचा था, लेकिन जांच के दौरान पता चला कि सोहेल का बड़ा भाई इरशाद पुत्र अनीस परीक्षा देने पहुंचा है। केंद्र अधीक्षक को गुप्त सूचना मिलने के बाद स्कैनिंग और सघन जांच के दौरान इरशाद की असल पहचान हो गई। उसने फर्जी तरीके से अपना आधार कार्ड प्लेन पेपर पर रंगीन प्रिंट करवाकर प्रवेश पत्र बनवाया था, जिसकी मदद से वह छोटे भाई सोहेल की जगह परीक्षा देने आया था। यह पूरा फर्जीवाड़ा एक सीएससी संचालक की मिलीभगत से अंजाम दिया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों इरशाद और सोहेल को गिरफ्तार कर लिया है। सीएससी संचालक की तलाश जारी है और उसे भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा । थाना सदर नूंह में इस मामलें में मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेंट्रल सुपरिंटेंडेंट विजेंद्र सिंह की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पहले भी नूंह जिले में 12वीं की परीक्षा के दौरान सालाहेड़ी गांव में दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए थे, जिसमें एक नाबालिग भी शामिल था और उस मामलें में नाबालिक के अतिरिक्त तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस एवं प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है ताकि बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सकें।

बल्लभगढ़ विधायक ने निगम कार्यालय निर्माण पर उठाए सवाल
चंडीगढ, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने क्षेत्र के विकास से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को सदन में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बल्लभगढ़ नगर निगम के लिए प्रस्तावित नई इमारत के निर्माण में हो रही देरी पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि बल्लभगढ़ क्षेत्र में नगर निगम कार्यालय की नई इमारत का निर्माण लंबे समय से अपेक्षित है। वर्तमान भवन में सीमित संसाधनों और स्थान की कमी के कारण नागरिकों को कई बार असुविधा का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि आधुनिक और व्यवस्थित कार्यालय की आवश्यकता समय की मांग है, ताकि लोगों के कार्य तेजी और पारदर्शिता से पूरे हो सकें। सदन में उठाए गए इस प्रश्न पर सरकार की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया दी गई। आश्वासन दिया गया कि नए नगर निगम कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शीघ्र ही ज्मदकमत च्तवबमेे प्रारंभ की जाएगी। सरकारी पक्ष ने यह भी स्पष्ट किया कि आगामी कुछ दिनों में निर्माण कार्य की औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी और कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 25 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आएगी। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि नए भवन के निर्माण से बल्लभगढ़ नगर निगम जोन को आधुनिक और सुव्यवस्थित कार्यालय मिलेगा। इससे न केवल नागरिकों को अपने कार्यों के लिए बेहतर सुविधा प्राप्त होगी, बल्कि अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना के पूरा होने से प्रशासनिक कार्यों की गति तेज होगी और सेवा वितरण प्रणाली में सुधार आएगा। इस अवसर पर पं. मूलचंद शर्मा ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन से बल्लभगढ़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।

हरियाणा जाट आरक्षण हिंसा: सीबीआई कोर्ट ने 57 आरोपियों को किया बरी
कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने मामले में 57 आरोपियों पर फैसला

चंडीगढ, 27 फरवरी, अभीतक: साल 2016 के जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक में पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी जलाने के बहुचर्चित मामले में पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया। इस मामले में कुल 57 आरोपी अदालत के समक्ष पेश थे, जिनमें अधिकांश रोहतक और झज्जर जिले के निवासी हैं और सभी 57 आरोपियों को बरी कर दिया गया है। वर्ष 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हरियाणा के कई हिस्सों में हिंसा भड़क उठी थी। आरोप के अनुसार, रोहतक में दिल्ली बाइपास की ओर से आई भीड़ ने पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की कोठी को निशाना बनाया। आरोप था कि भीड़ लाठी, तलवार और पेट्रोल बम से लैस थी। आरोप है कि भीड़ ने जबरन घर में प्रवेश किया, परिसर में खड़े वाहनों को आग के हवाले कर दिया और घर के सामान में लूटपाट की। बताया गया कि घर के अंदर मौजूद लोगों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से पेट्रोल बम फेंके गए, जिससे कोठी में आग लग गई और करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के भतीजे रोहित के बयान के आधार पर वर्ष 2016 में केंद्रीय जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज की थी। राज्य सरकार ने मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने विस्तृत जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें 60 लोगों को आरोपी बनाया गया। तीन आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है और एक को अदालत द्वारा पीओ घोषित किया हुआ है। चार्जशीट में अशोक बल्हारा, राहुल दादू, मनोज दूहन, जगपाल उर्फ जग्गा, धर्मेंद्र हुड्डा सहित अन्य के नाम शामिल थे। ट्रायल के दौरान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने वाले चार न्यायाधीशों के बयान भी अदालत में प्रस्तुत किए गए। शुक्रवार को इस बहुचर्चित केस में फैसला आया। यह मामला वर्षों तक राज्य की राजनीति और कानून व्यवस्था पर चर्चा का केंद्र बना रहा।

एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच।

बहादुरगढ शहर की स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें नागरिक: एसडीएम
बहादुरगढ़ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र से अवैध प्लास्टिक कचरे को हटाने के दिए निर्देश

बहादुरगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने कहा कि शहरी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पीवीसी स्क्रैप गोदामों और खुले में जमा प्लास्टिक कचरे से फैल रहे प्रदूषण की रोकथाम को लेकर प्रशासन द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर और आसपास के गांवों में खुले प्लॉटों व जमीन पर प्लास्टिक कचरा और पीवीसी स्क्रैप वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में पीवीसी स्क्रैप गोदामों से खुले में प्लास्टिक कचरा जमा करने से प्रदूषण की संभावना बनी रहती है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऐसी किसी भी अवैध गतिविधियों में संलिप्त ना हो जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़े और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी खतरा उत्पन्न हो। उन्होंने कहा है कि स्वच्छ सुरक्षित एवं प्रदूषण मुक्त वातावरण के लिए प्रशासन के साथ आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में नगर परिषद और गांवों में बीडीपीओ व पंचायतों के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। संबंधित भू-मालिकों को अपनी जमीन से तुरंत प्लास्टिक व स्क्रैप हटाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी अगर सामान नहीं हटाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों का आहवान किया कि वे प्लास्टिक कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें और स्वच्छता बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें,चूंकि जनसहयोग से ही बहादुरगढ शहर को प्रदूषण मुक्त बनाया जा सकता है।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में जल संचय जन भागीदारी अभियान की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जल संचय -जन भागीदारी 2.0 के लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें विभाग : डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की जल संचय – जन भागीदारी कार्यक्रम की समीक्षा

झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जल शक्ति अभियान तथा जल संचय जनभागीदारी 2.0 अभियान की प्रगति को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध पूरा करें। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी जरूरत है और इसे जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस बीच अभियान के नोडल अधिकारी ने विस्तार से जानकारी दी। डीसी ने अधिकारियों से कहा कि जिले में वर्षा जल संचयन, तालाबों के पुनर्जीवन, चेक डैम, सोक पिट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तथा अन्य जल संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिन्हित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत किए गए कार्य की रिपोर्ट को भी पोर्टल पर अपलोड करें। बैठक में डीसी ने जनभागीदारी पर विशेष बल देते हुए कहा कि आमजन, स्वयं सहायता समूहों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाए, ताकि जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और स्थायी परिणाम सामने आएं। उन्होंने कहा कि जल बचत के लिए व्यवहार में बदलाव लाना भी उतना ही जरूरी है, जितना संरचनात्मक कार्य। डीसी ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रचार-प्रसार गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग जल संचय के महत्व को समझें और अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अभियान के तहत अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी कार्य योजना पर भी चर्चा की। डीसी ने आशा जताई कि सामूहिक प्रयासों से जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में सकारात्मक व स्थायी बदलाव देखने को मिलेगा। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीसीएफ साहिती रेड्डी,सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुमित कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

समाधान शिविर की शिकायतों का समयबद्ध निपटान जरूरी: डीसी
समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दिए निर्देश

झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि आमजन से जुड़ी प्रत्येक समस्या का समयबद्ध निपटान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। ऐसे में अधिकारी जनसमस्याओं का तत्परता से निपटारा करें। डीसी शुक्रवार को समाधान शिविर की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5654 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 140 पेंडिंग हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि वे समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद आदि माध्यमों से प्राप्त सभी शिकायतों की रिपोर्ट निर्धारित समय सीमा में पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य, पुलिस, सिंचाई , पंचायत, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी तथा शिक्षा विभाग से जुड़ी समस्याओं का विभागवार आकलन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें तथा समय पर पोर्टल पर एटीआर अपलोड करें। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन सुमित कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

झज्जर जिला में 1 मार्च से 24 मार्च तक चलेगा विशेष कानूनी जागरूकता अभियान
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा अभियान
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी जानकारी

झज्जर, 27 फरवरी, अभीतक: सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव विशाल ने बताया कि राष्ट्रीय वार्षिक कार्य योजना के अनुपालन में 1 मार्च से जिला के चिन्हित गांवों में विशेष कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत पैरा लीगल वालंटियर गांवो में पात्र व्यक्तियों को निशुल्क विधिक सहायता, परामर्श और अधिकारों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि यह अभियान महिला कैदियों और वृद्ध कैदियों के लिए न्याय और सम्मान पहल, मानव-वन्यजीव संघर्ष (एचडब्ल्यूसी) के पीड़ितों को न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने तथा बौद्धिक अक्षमता वाले व्यक्तियों को बेहतर कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाया जाएगा। प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (एनएएलएसए) की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित रहेगा। इसके तहत पात्र व्यक्तियों को निरूशुल्क विधिक सहायता, परामर्श और अधिकारों संबंधी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी, ताकि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग न्याय प्रणाली से सीधे जुड़ सकें। सचिव विशाल ने बताया कि जागरूकता शिविरों में प्राधिकरण से जुड़े पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांव-गांव जाकर लोगों को कानूनी अधिकारों, निरूशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, पीड़ित मुआवजा योजनाओं तथा विशेष श्रेणियों के लिए उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देंगे। सीजेएम विशाल ने 24 मार्च तक चलने वाले कानूनी जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि 1 मार्च को पीएलवी शिवधन गांव औरंगपुर, 2मार्च को गांव बिरधाना में पीएलवी प्रेमवती, 3 मार्च को गांव दहकोरा में पीएलवी नीता देवी, 4 मार्च को गांव छोछी में पीएलवी सरोज देवी और 5 मार्च को गांव देसलपुर में आयोजित विशेष अभियान में पीएलवी नेहा रानी कानूनी जानकारी देंगी। उन्होंने बताया कि 6 मार्च को गांव गंगटान में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी नवीन कुमारी, 7 मार्च को गांव कोका में पीएलवी रोशनी, 8 मार्च को गांव रेढूवास में पीएलवी बबीता कुमारी, 9 मार्च को गांव महराना में पीएलवी शिवधन व 10 मार्च को गांव दीमाना में आयोजित अभियान में पीएलवी प्रेमवती की अध्यक्षता रहेगी। सभी पीएलवी चिन्हित गांवो में पात्र नागरिकों को कानूनी सेवाओं की जानकारी देंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल में बताया कि 11 मार्च को गांव रोहद में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में पीएलवी नीता देवी,12 मार्च को गांव मलिकपुर में पीएलवी सरोज देवी,13 मार्च को गांव इस्माइलपुर में पीएलवी नेहा रानी,14 मार्च को गांव गोधड़ी में पीएलवी नवीन कुमारी व 15 मार्च को गांव किलरोध में पीएलवी रोशनी पात्र नागरिकों को कानूनी सेवाओं से सम्बंधित जानकारी प्रदान करेंगी। इसी प्रकार 16 मार्च को गांव खापडवास में पीएलवी बबीता कुमारी, 17 मार्च को गांव खखाना में पीएलवी शिवधन, 18 मार्च को गांव वाजिदपुर में पीएलवी प्रेमवती, 19 मार्च को गांव मांडोठी में पीएलवी नीता देवी और 20 मार्च को गांव ढराना में आयोजित कैम्प में पीएलवी सरोज देवी कानूनी जानकारी प्रदान करेंगी। सीजेएम विशाल ने बताया कि 21 मार्च को गांव जैतपुर में आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में पीएलवी नेहारानी, 22 मार्च को गांव बाघपुर में पीएलवी नवीन कुमारी,गांव पटासनी में 23 मार्च को पीएलवी रोशनी और 24 मार्च को गांव चढ़वाना में आयोजित कार्यक्रम में पीएलवी बबीता कुमारी पात्र नागरिकों को कानूनी सेवाओं की जानकारी देंगी। उन्होंने कहा कि इस विशेष जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य न्याय तक समान पहुंच सुनिश्चित करना और समाज के कमजोर वर्गों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठाएं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनें।

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से हो निदान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविर में आई शिकायतों को लेकर की समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 27 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाले नागरिकों की शिकायतों का निदान प्राथमिकता से किया जाए और किसी भी रूप से शिकायत को लंबित न रखें। शिकायत के समाधान की अपडेट रिपोर्ट समाधान प्रकोष्ठ के पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे रहे थे। बैठक से पहले हरियाणा सरकार में आयुक्त एवं सचिव अमनीत पी. कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रही थी। डीसी अभिषेक मीणा ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से आमजन की शिकायत का समाधान तत्परता से करते हुए राहत पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर में आई शिकायतों को लंबित न रखते हुए तुरंत निवारण करवाना सुनिश्चित करें। शिकायतों का समाधान पूरी जांच कर करवाया जाए और उसके बाद समाधान प्रकोष्ठ पर शिकायत के निवारण का सही विवरण दर्ज करें। डीसी मीणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के दिशा-निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों का समाधान एक ही स्थान पर और एक ही समय पर करने के लिए सप्ताह में दो दिन सोमवार व गुरुवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जिला व उपमंडल बावल व कोसली में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों को लेकर बनाए गए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल की हर शुक्रवार को सीएम कार्यालय से उच्च अधिकारियों द्वारा समीक्षा बैठक की जाती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी भी समाधान शिविरों में आने वाली शिकायतों की मॉनिटरिंग भी करते है और समय-समय पर समीक्षा बैठक करते हैं। उन्होंने आमजन से प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों का लाभ उठाते हुए अपनी शिकायतों का निवारण करवाने का आह्वान किया। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

जिला सडक सुरक्षा समिति की बैठक में आवश्यक दिशा निर्देश देते डीसी अभिषेक मीणा।

वाहन चालकों के लिए सडकें हो सुगम व सुरक्षित: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला सडक सुरक्षा समिति की ली बैठक

रेवाड़ी, 27 फरवरी, अभीतक: डीसी एवं चेयरमैन जिला सडक सुरक्षा समिति अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में सडक सुरक्षा को लेकर मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डीसी ने सडकों पर संकेतक, सफेद पट्टड्ढी, रिफ्लेक्टर और रोड मार्किंग सहित लाइट के उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला की सडकों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला की सभी सडकों एवं राजमार्गों को वाहन चालकों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित और सुगम बनाना सरकार व प्रशासन की प्राथमिकता है, इसलिए संबंधित विभागों और एजेंसी के अधिकारी आपस में समवन्य स्थापित करते हुए सभी सडकों एवं राजमार्गों को दुरुस्त रखें। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा आम आदमी की जान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है। इसमें बैगर लापरवाही के पूरी तरह से जिम्मेदारी से कार्य किया जाए। उन्होंने बैठक में रोड पर किसी भी तरह का अतिक्रमण न हो इसके लिए लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखी जाए। डीसी ने बैठक में कहा कि जिला से निकल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे वाहन खड़ा करने से दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है, इसलिए ऐसा करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। उन्होंने कहा कि रात्रि के समय जिला में राजमार्गों व मुख्य सडकों पर लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं सडकों पर अवैध कट बिल्कुल न हो। इसके साथ-साथ सडकें गड्ढड्ढे मुक्त होना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सडकों के नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के चालान करने के साथ-साथ नियमों के बारे में भी जागरूक किया जाए। बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पोलिसी के तहत सभी स्कूल की बसों की जांच की जाए। यदि कोई बस बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के मिलती है तो उन्हें इम्पाउंड किया जाए। डीसी ने एंबुलेंस के रिस्पांस टाइम में तेजी लाने, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों, लिमिट से अधिक सवारियां लेकर चलने वाले वाहनों के चालान करने, सडकों पर साइन बोर्ड लगवाने, दुघर्टना का ऑडिट, ब्लैक स्पॉट, एक्सीडेंट प्रोन प्वाइंट चिन्हित करने सहित अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी रविंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिला नगर योजनाकार, खनन व श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

जिला में नहीं पनपने दी जाए अवैध कॉलोनियां: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने माइनिंग, डीटीपी व चाइल्ड लेबर विभागों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 27 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में अवैध कॉलोनियां नहीं पनपने दी जाए। इसको लेकर जिला योजनाकार विभाग पुलिस के सहयोग से लगातार कार्रवाई करे। अवैध कालोनियां नियमितिकरण पॉलिसी के अन्तर्गत नहीं आती हैं उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए। डीसी अभिषेक मीणा ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला नगर योजनाकार, नार्को समन्वय कमेटी, माइनिंग व बाल श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने डीटीपी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में नियमानुसार विभागीय कार्यवाही की जाए। इसके साथ-साथ आमजन को भी अवैध कॉलोनाइजर के झांसे में न आने को लेकर जागरूक किया जाए। उन्होंने जिला में आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि कोई भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। नागरिक अवैध कॉलोनियों में खरीद-फरोख्त न करें। कोई भी व्यक्ति प्लाट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस को पूछताछ कर सकता है। डीसी अभिषेक मीणा ने खनन अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए बताया कि जिला में खनन न हो इसको लेकर फील्ड में गश्त की जाए और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं डीसी द्वारा बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध और विनियम अधिनियम 1986 के अंतर्गत टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में श्रम अधिकारियों द्वारा श्रम एक्ट के तहत अब तक की गई कार्यवाही के बारे में भी समीक्षा की। उन्होंने बैठक में डीटीएफ टीम को निर्देश दिए कि जिला रेवाड़ी में कही भी बाल श्रम की निरंतर जांच की जाए, जहां भी बाल श्रम नियमों की अवहेलना हो वहां सहायक श्रम आयुक्त स्वयं मौके पर पहुंचकर बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने का कार्य करें। इसके साथ श्रम एक्ट के तहत श्रम नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करें।
जिला में सभी मेडिकल पर सीसीटीवी व रजिस्टर मेंटेन हो सुनिश्चित
डीसी अभिषेक मीणा ने जिला स्तरीय नार्को समन्वय कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला में सभी मेडिकल स्टोर पर सीसीटीवी कैमरे होना सुनिश्चित किया जाए। वहीं सभी मेडिकल पर रजिस्टर मेंटेन होना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने जिला में सरपंचों के सहयोग से भांग के पौधे नष्ट करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि वह न केवल शहरी क्षेत्र बल्कि दूर दराज के क्षेत्र में भी व्यापक निगरानी रखें। नशे की लत ने जिन युवाओं को गिरफ्त में ले लिया है, उनके पुनर्वास के लिए भी ठोस प्रयास किए जाएं। अधिकारियों से कहा गया कि वे नशा करने वालों की पहचान करें और उनकी काउंसलिंग करवाएं। इस कार्य में पुलिस विभाग का भी सहयोग लिया जाए। जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन के साथ-साथ विद्यालय व महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नशा न करने बारे जागरूक किया जाए। डीसी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नशा बेच रहा है अथवा सेवन कर रहा है तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें। उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी मादक पदार्थ बिक्री होने अथवा सेवन का पता चलता है तो उक्त जानकारी बारे मानस राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन पोर्टल अथवा टोल फ्री नंबर 1933 पर भी रिपोर्ट की जा सकती है। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, एसडीएम बावल मनोज कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी रविंद्र सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

जिला में चलाया जाएगा एचपीवी अभियान
रेवाड़ी, 27 फरवरी, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) वैक्सीनेशन अभियान की तैयारियों के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर से 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए देशव्यापी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) जैसी रोकथाम योग्य बीमारी को जड़ से खत्म करना है। केंद्र सरकार द्वारा यह अभियान देशभर में व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। जिला में भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए व्यापक स्तर पर अभियान चलाए। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग दोबारा शुरू: उपायुक्त सचिन गुप्ता
फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि 25 फरवरी 2026 तक बढ़ाई गई

रोहतक, 27 फरवरी, अभीतक: उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के लिए फ्लैट बुकिंग की प्रक्रिया दोबारा शुरू की गई है। फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 25 फरवरी 2026 किया गया है। जिला में इस योजना के तहत लगभग 231 पात्र लाभार्थियों की पहचान की गई है। सचिन गुप्ता ने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्तूबर 2025 के तहत फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 25 फरवरी 2026 कर दी गई है, जो लाभार्थी किसी कारणवश पूर्व में योजना का लाभ लेने से वंचित रह गए थे, उन्हें सरकार द्वारा पुनरू अवसर प्रदान किया गया है। योजना के अंतर्गत पात्र आवेदकों की सूची तथा उपलब्ध फ्लैटों का विवरण हाउसिंग फॉर ऑल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट ीजजचेरूध्ध्ींिण्ींतलंदंण्हवअण्पद पर उपलब्ध है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि पात्र लाभार्थी उक्त वेबसाइट पर जाकर 10 हजार रुपये की अग्रिम राशि जमा कर अपना फ्लैट बुक कर सकते हैं। निर्धारित समयावधि में अग्रिम राशि जमा न कराने की स्थिति में पात्रता स्वतरू निरस्त मानी जाएगी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि किसी पात्र लाभार्थी को योजना से संबंधित कोई समस्या आती है तो वह स्थानीय जिला विकास भवन स्थित अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

सीनियर सिटीजंस को घर पर डॉक्टर एवं मेडिकल सुविधाएं: निःशुल्क उपलब्ध कराने की मांग ने जोर पकड़ा’
लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने शहर के माॅडल टाउन में वरिष्ठ नागरिकों से की मुलाकात,बुजुर्गों ने दिया भरपूर समर्थन’
सीनियर सिटीजंस को लेकर उठाए जा रहे मुद्दे उनके जायज हक: अशोक प्रधान’

रेवाड़ी, 27 फरवरी, अभीतक: शहर के मॉडल टाउन में राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत सीनियर सिटीजंस , लोगों से मिलकर जनहित के ज्वलंत मुद्दों पर रायशुमारी की। सीनियर सिटीजंस ने उनके जायज हकों को लेकर लोक सेवा मंच की ओर से लगातार बुलंद की जा रही ज्वलंत मांगों पर सरकार से विचार करने का जोरदार समर्थन किया। राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल आदि शहर की पाॅश कॉलोनी मॉडल टाउन पहुंचे जहां उन्होंने अनेक वरिष्ठ नागरिकों, लोगों से मुलाकातें कीं। इस कड़ी में यहाँ के स्वर्ण जयंती पार्क में रायशुमारी बैठक भी हुई। बैठक में सीनियर सिटीजंस ,लोगों ने कहा बुढ़ापे में प्रत्येक सीनियर सिटीजन महिला-पुरूष को न्यूनतम एक पेंशन पाने का मौलिक अधिकार मिलना उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए अत्यन्त जरूरी है। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जीवन जीने के अधिकार के तहत संसद एवं विधानसभाओं में सीनियर सिटीजन फंडामेंटल सोशल सिक्योरिटी पेंशन एक्ट तुरंत पास करके प्रत्येक सीनियर सिटीजन को न्यूनतम एक पेंशन पाने की गारंटी तत्काल प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि जिन सीनियर सिटीजंस को कोई भी पेंशन नहीं मिल रही है, उनसे मानवीय आधार पर सहानुभूति रखते हुए तुरंत प्रभाव से पेंशन शुरू करनी चाहिए। इसके अलावा 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को आवश्यकता पड़ने पर श्ऑन कॉल घर पर डॉक्टर व मेडिकल सुविधाएंश् जनहित में निरूशुल्क उपलब्ध करानी चाहिए। जनसंपर्क अभियान के दौरान सीनियर सिटीजंस ने कहा कि लोक सेवा मंच ने जनहित में उठाईं प्रत्येक जिले में डेडिकेटिड सीनियर सिटीजंस रेजिडेंशियल सेक्टर, फ्री ओल्डएज होम, इमरजेंसी में सहायता के लिए सीनियर सिटीजंस हेल्पलाइन, संपूर्ण निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा तथा ट्रेन -बस व हवाई यात्रा किरायों में 70 फीसदी की छूट, कार्यालयों- न्यायालयों में सीनियर सिटीजन प्रोटोकॉल तत्काल लागू किए जाने, हर सीनियर सिटीजन को पेंशन पाने का मौलिक अधिकार देने सहित प्रत्येक गांव में व शहर के हर वार्ड- सेक्टर में सीनियर सिटीजंस क्लब खोलने आदि की मांगें पूर्णता जायज हैं। बैठक में मंच के जनहितकारी मुद्दों को हर घर तक पहुंचाने का सर्वसम्मत निर्णय भी लिया गया। इस अवसर पर प्रगतिशील विचारक अशोक प्रधान ने कहा कि सीनियर सिटीजंस के सामाजिक हालातों एवं उनकी ज्वलंत समस्याओं की ओर समाज के सभी लोगों,परिवारों और देश -प्रदेश की सरकारों का ध्यान दिलाने के लिए लगातार जारी मेगा जनसंपर्क अभियान मांगें पूरी होने तक चलाया जाएगा। इन मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे तथा हस्ताक्षर अभियान लगातार जारी है। अभियान को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बैठक में कृष्ण गोपाल यादव, दीवान चंद, बीके रमेश शर्मा, केएल कत्याल, रमेश चंद्र राजपूत, बीडी मालिक, केके गुप्ता व राजेंद्र कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।’

हरियाणा में राज्यसभा के दो पदों के लिए द्विदृवार्षिक निर्वाचन की अधिसूचना जारी
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा राज्यसभा के द्विदृवार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर श्री पंकज अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा सदस्य श्रीमती किरण चैधरी और श्री रामचंद्र जांगड़ा का का000र्यकाल 9 अप्रैल, 2026 को पूरा हो रहा हैं। इनके रिक्त होने वाले स्थानों को भरने के लिए द्विदृवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम जारी किया गया है। इस निर्वाचन प्रक्रिया के तहत, इन दोनों पदों के लिए नॉमिनेशन 5 मार्च 2026 तक जमा किए जा सकते हैं। नॉमिनेशन की स्क्रूटनी 6 मार्च को की जाएगी, और आवेदक 9 मार्च तक अपने आवेदन वापस ले सकते हैं। यदि आवश्यक हुआ, तो मतदान 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूप में होगा। श्री अग्रवाल ने यह भी बताया कि आवेदन दस्तावेज कार्यदिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय में एआरओ श्री गौरव गोयल को सौंपे जा सकते हैं।

22 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों पर मनाया जाएगा पांच दिवसीय रंगोत्सव: डाॅ अरविंद शर्मा
कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यालय में लांच किया पोस्टर, क्यूआर कोड से मिलेगी जानकारी
सूरजकुंड मेला, दिवाली मेला, मैंगो मेले के बाद होली पर आयोजन की हुई पहल

चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: प्रदेश में पहली बार पर्यटन विभाग के टूरिस्ट काम्प्लेक्स होली के रंगों में सराबोर होंगे और आमजन, परिवार, कॉरपोरेट, आरडब्ल्यूए, एसोसिएशन इसका आनंद उठा सकेंगे। विरासत व पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा 28 फरवरी से प्रारंभ हो रहे पांच दिवसीय रंगोत्सव 2026 को लांच करते हुए कहा गया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग निरंतर आमजन को जोड़ने के लिए नई पहलें कर रहा है। वीरवार दोपहर विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता व महाप्रबंधक ममता शर्मा की मौजूदगी में रंगोत्सव 2026 के पोस्टर को लांच किया। उन्होंने कहा कि 28 फरवरी से 4 मार्च तक हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश में 22 टूरिस्ट काम्प्लेक्सों पर होली कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। उन्होंने बताया कि गुरूग्राम, फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल, रोहतक और पंचकूला जोन के टूरिस्ट काम्प्लेक्सों में आयोजन की तैयारी कर ली गई हैं। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि रंगोत्सव 2026 में प्रतिदिन डीजे, हरियाणवी कलाकारों की प्रस्तुति, रेन डांस जोन, आर्गेनिक कलर जोन, किड्स प्ले जोन, पारंपरिक होली पर लोक कला अनुसार फाग व रागनी का भी आयोजन होगा। पर्यटन मंत्री डाॅ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में पर्यटन विभाग द्वारा सूरजकुंड में अंतरराष्ट्रीय शिल्प महोत्सव, दीवाली मेला, पिंजौर में मैंगो मेला और बैसाखी मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस बार होली पर कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गई है, ताकि आमजन इन आयोजनों में संगीत, नृत्य और खान-पान का लुत्फ उठा सकें। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक पार्थ गुप्ता ने बताया कि सूरजकुंड टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बडखल लेक मोटल, अरावली गोल्फ कोर्स, मैगपाई टूरिस्ट काम्प्लेक्स, राजा नाहर सिंह टूरिस्ट काम्प्लेक्स, बारबेट टूरिस्ट काम्प्लेक्स सोहना, सरस टूरिस्ट काम्प्लेक्स दमदमा, डबचिक टूरिस्ट काम्प्लेक्स होडल, गौरैया टूरिस्ट काम्प्लेक्स बहादुरगढ़, जँगल बाबलर टूरिस्ट काम्प्लेक्स धारूहेड़ा, सैंडपाइपर टूरिस्ट काम्प्लेक्स रेवाड़ी, यादवेंद्र गार्डन पिंजौर, मोरनी टूरिस्ट काम्प्लेक्स मोरनी, किंगफिशर टूरिस्ट रिजॉर्ट अंबाला, पैराकीट टूरिस्ट काम्प्लेक्स पीपली, कर्ण लेक टूरिस्ट काम्प्लेक्स व ओएसिस फास्ट फूड करनाल, एथनिक इंडिया राई, तिलियार टूरिस्ट रिजॉर्ट रोहतक, बया टूरिस्ट रिजॉर्ट भिवानी में आयोजन होंगे।

कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज करनाल (केसीजीएमसी) में पीपीपी मोड पर कैथ लैब स्थापित की जाएगी: स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि कल्पना चावला सरकारी मेडिकल कॉलेज करनाल (केसीजीएमसी) में पीपीपी मोड पर कैथ लैब स्थापित की जाएगी। इसके अलावा , पंडित दीन दयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, कुटैल में कैंसर विज्ञान विभाग स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि करनाल के केसीजीएमसी में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से कार्डियो-थोरेसिक सर्जरी सुविधा सहित सुपर स्पेशियलिटी इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी की सेवाएं शुरू की जाएंगी, इसके लिए निविदा आमंत्रण करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों में पीपीपी मोड पर कैथ लैब स्थापित करने के लिए संयुक्त आरएफपी ( रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल) किया है। सभी सिविल अस्पतालों में कैंसर डे-केयर सेंटर बना दिए गए हैं। इसके अलावा, राज्य में तीन इंस्टिट्यूटस, पीजीआईएमएस रोहतक, अटल कैंसर अस्पताल अम्बाला तथा एम्स बाढ़सा में भी कैंसर के रोगियों का ईलाज किया जाता है।

हरियाणा में विकास परियोजनाओं में गुणवत्ता सुनिश्चित, लापरवाही करने वाली एजेंसियों पर जुर्माना
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि राज्य में विकास परियोजनाओं के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि जो भी एजेंसी या ठेकेदार कार्य में लापरवाही करता है, उस पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई की जाती है और जुर्माना लगाया जाता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा आज हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्री देवेन्द्र हंस द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि कैथल जिले के सीवन गांव में सीवरेज परियोजना के लिए 30.60 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे और वर्ष 2019 में इसका निर्माण कार्य शुरू हुआ था। कार्य में हुई देरी के कारण विभाग ने अनुबंध की धारा 2 एवं धारा 3 (सी) के तहत संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1.28 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। शेष कार्य अब उसी एजेंसी के जोखिम एवं लागत पर किसी अन्य एजेंसी को आवंटित किया गया है। परियोजना 30 जून, 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है। विधायक द्वारा उठाए गए एक अन्य सवाल के जवाब में, जिसमें सीवर और पानी की पाइप लाइन बिछाने के दौरान खोदी गई सड़कों को पुनर्निर्माण करते समय सड़क धंसने के कारण रिहायशी मकानों को होने वाली संभावित क्षति का मुद्दा था, श्री गंगवा ने कहा कि 23 फरवरी, 2026 को संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में किसी भी मकान को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि विभाग सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कर रहा है, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

हर घर नल से जल पहुँचाने की दिशा में हरियाणा सरकार कर रही लगातार पहल: रणबीर गंगवा
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का संकल्प है कि हर घर नल से जल पहुँचे। इस दिशा में विभाग लगातार काम कर रहा है और नई नियमित कॉलोनियों में भी पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री रणबीर गंगवा वीरवार को हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान विधायक श्रीमती गीता भुक्कल द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री श्री गंगवा ने कहा कि हाल ही में झज्जर में की गई 25 नियमित कॉलोनियों में जलापूर्ति की योजनाएं तैयार की जा चुकी हैं और उनके लिए अनुमान भी तैयार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि झज्जर निर्वाचन क्षेत्र के गाँव कालियावास, खानपुर कलां, मुंडसा, खोर्रा, बहु, नोगांवा, साल्हावास, मातनहेल, धाना धानीरवास तथा झज्जर शहर में नहर आधारित पेयजल आपूर्ति योजनाओं के माध्यम से मानक अनुसार पानी की आपूर्ति हो रही है। मंत्री ने आगे कहा कि इन सभी नहर आधारित जल घरों में जल भंडारण टैंकों की नियमित सफाई और रखरखाव किया जाता है। साथ ही, पेयजल पाइप लाइन में रिसाव की रोकथाम और मरम्मत के लिए विशेष अभियान भी चलाए जाते हैं। ग्रीष्म एवं बरसात के मौसम में पाइप लाइनों की विशेष निगरानी रखी जाती है। जल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक स्रोत के जल के नमूनों का एन. ए. बी. एल. से मान्यता प्राप्त विभागीय प्रयोगशालाओं में प्रतिवर्ष रासायनिक परीक्षण कराया जाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा किसी भी प्रकार के हैंडपंप स्थापित नहीं किए गए हैं और झज्जर विधानसभा क्षेत्र में अब तक किसी गांव या शहर में पैकेटबंद पेयजल की आपूर्ति की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई है। मंत्री ने विश्वास दिलाया कि विभाग के सतत प्रयासों से प्रदेश के हर घर तक सुरक्षित और शुद्ध जल पहुँचाने का काम निरंतर जारी रहेगा।

आयुष्मान योजना के तहत सरकार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही है सुदृढ़: आरती सिंह राव
योजना के तहत 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध

चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शल्य चिकित्सा, डे केयर उपचार, दवाइयों एवं जाँच की लागत सहित लगभग 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश में कुल सक्रिय कार्डों की संख्या 1,38,47,905 है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के तहत जनवरी 2024, अक्टूबर 2024 और जनवरी 2026 के दौरान कुल 2694 उपचार-पैकेज उपलब्ध रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उपयुक्त उपचार पैकेजों में शामिल न होने वाले उपचार-पैकेजों को सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा अनिर्दिष्ट (नदेचमबपपिमक) श्रेणी के तहत बुक किया जाता है तथा तदनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि नवंबर 2022 से 17 फरवरी 2026 तक राज्य में आयुष्मान योजना सहित कुल उपचारों की संख्या (भुगतान किए गए दावों के अनुसार) 14,28,872 थी जिनकी एवज में अस्पतालों को 2010 करोड़ रुपये 33 लाख 66 हजार 180 रुपये की राशि वितरित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव ने छात्राओं को करवाया विधानसभा भ्रमण
छात्राओं ने देखा लोकतंत्र का मंदिर, सदन की कार्यवाही का किया प्रत्यक्ष अनुभव

चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की पहल पर महेंद्रगढ़ जिला के राजकीय महिला कॉलेज उन्हानी और राजकीय कॉलेज नारनौल की छात्राओं को लोकतंत्र के मंदिर हरियाणा विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर नारनौल के विधायक श्री ओमप्रकाश यादव भी उपस्थित रहे। विधानसभा परिसर पहुंचते ही छात्राओं में विशेष उत्साह और जिज्ञासा देखने को मिली। उन्होंने सदन में बैठकर विधानसभा की लाइव कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा प्रश्नकाल, विधेयक प्रस्तुत करने की प्रक्रिया और जनहित के मुद्दों पर होने वाली चर्चा को नजदीक से समझा। छात्राओं ने विधायी कार्यप्रणाली, चर्चा प्रणाली और निर्णय लेने की संवैधानिक प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और विधायक ओमप्रकाश यादव ने स्वयं छात्राओं का स्वागत किया तथा उन्हें सदन की गरिमा, परंपराओं और लोकतांत्रिक मूल्यों के महत्व से अवगत कराया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा, “आज की बेटियां ही कल की नीति-निर्माता हैं। राजनीति और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे शासन व्यवस्था को समझने के लिए प्रेरित होती हैं। वहीं विधायक श्री ओमप्रकाश यादव ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में इस प्रकार के अनुभव भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक एवं राष्ट्रीय मुद्दों के प्रति भी जागरूक रहें। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने छात्राओं से संवाद करते हुए स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर ही छात्राएं अपने सपनों को साकार कर सकती हैं। कार्यक्रम में कॉलेज स्टाफ, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं अन्य अतिथि भी उपस्थित रहे। छात्राओं ने इस प्रेरणादायी पहल के लिए स्वास्थ्य मंत्री एवं विधायक का आभार व्यक्त किया। इस पहल को छात्राओं में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

आयुष्मान योजना के तहत सरकार हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को कर रही है सुदृढ़: आरती सिंह राव
योजना के तहत 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध

चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि ष्आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनाष् के तहत सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है। इस योजना के अंतर्गत शल्य चिकित्सा, डे केयर उपचार, दवाइयों एवं जाँच की लागत सहित लगभग 2694 उपचार पैकेज उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य मंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थी। आरती सिंह राव ने बताया कि 20 फरवरी 2026 तक प्रदेश में कुल सक्रिय कार्डों की संख्या 1,38,47,905 है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत-चिरायु हरियाणा योजना के तहत जनवरी 2024, अक्टूबर 2024 और जनवरी 2026 के दौरान कुल 2694 उपचार-पैकेज उपलब्ध रहे हैं। इसके अतिरिक्त, उपयुक्त उपचार पैकेजों में शामिल न होने वाले उपचार-पैकेजों को सूचीबद्ध अस्पतालों द्वारा अनिर्दिष्ट (नदेचमबपपिमक) श्रेणी के तहत बुक किया जाता है तथा तदनुसार कार्यवाही अमल में लाई जाती है। उन्होंने आगे बताया कि नवंबर 2022 से 17 फरवरी 2026 तक राज्य में आयुष्मान योजना सहित कुल उपचारों की संख्या (भुगतान किए गए दावों के अनुसार) 14,28,872 थी जिनकी एवज में अस्पतालों को 2010 करोड़ रुपये 33 लाख 66 हजार 180 रुपये की राशि वितरित की गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कांग्रेस पर निशाना
नई दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस यूथ कार्यकर्ताओं ने देश का किया अपमान, यह निंदनीय- मुख्यमंत्री
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का युग, गुरुग्राम और पंचकूला में बनाए जाएंगे दो एआई हब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित इंडिया ए आई समिट में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार का नंगा नाच किया और भारत देश को दुनियाभर में अपमानित करने का काम किया है, उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। मुख्यमंत्री वीरवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। इसी के मद्देनजर राज्य सरकार ने पिछले बजट में घोषणा की थी कि सरकार गुरुग्राम तथा पंचकूला में दो ए.आई हब बनाएगी। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में वैश्विक स्तर की ए आई समिट का आयोजन किया गया। इस समिट में पूरी दुनिया से लोगों ने भागीदारी की, लेकिन कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने वहां नंगा नाच करके इस देश को दुनिया में अपमानित किया।

इनेलो की राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक में लचर कानून व्यवस्था और अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर प्रस्ताव और बीपीएल एवं राशन कार्ड काटे जाने के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया,
23 मार्च को प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किया मंथन, सभी से लिए गए सुझाव
सिर्फ दो विधायक होने के बावजूद इनेलो निभा रही असली विपक्ष की भूमिका: अभय सिंह चैटाला
बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ कर रही है धोखा: प्रो. संपत सिंह

अभय सिंह चैटाला प्रदेश के लोगों की एकमात्र उम्मीद हैं जो भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंक सकते हैं: रामपाल माजरा
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: शुक्रवार को इंडियन नेशनल लोकदल की चंडीगढ़ स्थित जाट भवन में राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला मुख्य वक्ता के तौर पर उपस्थित रहे। साथ ही राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चैधरी एवं शेर सिंह बडशामी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती, राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष वासुदेव शर्मा, सदस्य एमएस मलिक एवं राधेश्याम शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद लोहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी एवं महिला की प्रदेश संयोजक तनुजा कश्यप और सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। राष्ट्रीय एवं राज्य कार्यकारिणी की इस बैठक में प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था एवं अमेरिकन ट्रेड टैरिफ पर जनहित से जुड़े दो प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं भाजपा सरकार द्वारा बीपीएल और राशन कार्ड काटे जाने पर निंदा प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही 23 मार्च को नरवाना में होने वाले प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मंथन किया गया और सभी से पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए सुझाव लिए गए। युवा सम्मेलन के लिए सभी जिलों के लिए प्रभारी भी किए गए नियुक्त। अभय सिंह चैटाला ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश के लोगों की जुबान पर बीजेपी को आने वाले विधानसभा चुनावों में सत्ता से बाहर करने के लिए इनेलो एक मात्र विकल्प है। पूरे प्रदेश में लोगों के अंदर बस एक ही चर्चा है कि पहले प्रदेश में तीसरी बार बीजेपी की सरकार भूपेंद्र हुड्डा और उसके बेटे ने बनवाई है और अब मुख्य विपक्ष की भूमिका निभाने में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से असफल सिद्ध हो रही है। इनेलो के दो विधायक होने के बावजूद असली विपक्ष की भूमिका बखूबी निभा रही है। आज बीजेपी की सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, छोटा व्यापारी, बुजुर्ग, महिला, युवा समेत सभी वर्ग बेहद दुखी है। बीजेपी के राज में चारों तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। जहां प्रदेश के युवा बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं वहीं उच्च सरकारी पदों पर बाहर के लोगों को भर्ती किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को इनेलो गोहाना में बड़ा युवा सम्मेलन करने जा रहा है जिसमें भारी संख्या में युवा आकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों केे खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। राष्ट्रीय संयोजक प्रो. संपत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी सरकार प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा कर रही है। सत्ता में आने के लिए युवाओं से झूठे लुभावने वादे किए लेकिन अब सत्ता प्राप्त करने के बाद प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी की दलदल में झोंक दिया है। चिंता और भी बढ़ जाती है जब सरकारी नौकरियों की भर्ती लिस्ट जारी होने पर सामने आता है कि भर्ती में 90 प्रतिशत बाहर के प्रदेशों के लोगों जगह दी गई है। आज प्रदेश का युवा हताश और निराश है। उनमें हमें नई ऊर्जा भरनी है। इसके लिए 23 मार्च को युवा सम्मेलन एक नया अध्याय लिखेगा। प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि चैधरी अभय सिंह चैटाला प्रदेश के लोगों की एकमात्र उम्मीद बचे हैं जो भ्रष्ट बीजेपी को सत्ता से उखाड़ फेंक सकते हैं। जब पंजाब सरकार ने भाखड़ा का पानी रोका तब अभय सिंह चैटाला ने पंजाब सरकार को पानी न देने के लिए चेताया और उन्हें इसका परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा। अगले ही दिन पंजाब ने पानी छोड़ दिया। जब बीजेपी सरकार ने बुढ़ापा पेंशन काटी तो भी अभय सिंह चैटाला ने बीजेपी सरकार को पूरे प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने की चेतावनी दी और तभी सरकार ने पेंशन जारी की वो भी 200 रुपये बढ़ा के दिए। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने प्रदेश को गर्त में पहुंचा दिया है, आज सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं है, इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं है।

अम्बाला में लॉन टेनिस के खिलाड़ियों व शौकीनों के लिए आधुनिक सिंथेटिक टर्फ लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा: अनिल विज
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेलों में अपनी अलग पहचान रखने वाले अम्बाला छावनी में अब “लॉन टेनिस” के खिलाड़ियों व शौकीनों के लिए भी एक नया ठिकाना बनने जा रहा है। ऊर्जा मंत्री ने खिलाड़ियों को बड़ी खुशबरी देते हुए कहा कि अम्बाला छावनी में आधुनिक सुविधाओं से लैस दो नए आधुनिक सिंथेटिक टर्फ लॉन टेनिस कोर्ट” का निर्माण किया जाएगा। विज ने बताया कि दोनों आधुनिक लॉन टेनिस कोर्ट अम्बाला छावनी में वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम के ठीक साथ अम्बाला क्लब परिसर में अल्ट्रा मार्डन तकनीक से बनाए जाएंगे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने टेनिस कोर्ट निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की राशि अपने अपने स्वैच्छिक कोष से नगर परिषद को जारी कर दी है। बहुत जल्द दो लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण किया जाएगा जिससे लॉन टेनिस के शौकीनों व खिलाड़ियों को खेलने का लाभ मिलेगा। इन कोर्ट्स की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यहां खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा मिलेगा, जिससे न केवल अभ्यास की गुणवत्ता सुधरेगी बल्कि भविष्य में यहां प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा सकेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि योजना के अनुसार टेनिस कोर्ट्स को आधुनिक मानकों पर तैयार किया जा रहा है जिनमें यह सुविधाएं होगी।
डे-नाइट मैच की सुविधा:
कोर्ट्स में हाई-मास्ट एलईडी फ्लड लाइट्स लगाई जाएंगी। इससे खिलाड़ियों को गर्मियों के दिनों में कड़ी धूप से राहत मिलेगी और खिलाड़ी रात के समय भी अभ्यास और मैच खेल सकेंगे।
सिंथेटिक टर्फ सर्फेस:
मिट्टी के पारंपरिक कोर्ट्स की जगह यहां पर अंतरराष्ट्रीय स्तर का श्सिंथेटिक हार्ड कोर्टश् बनाया जाएगा, जो खिलाड़ियों के घुटनों के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ गेंद को सही उछाल प्रदान करता है। दर्शकों के बैठने का इंतजाम रू मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए यहां दर्शकों व स्पोर्ट स्टाफ के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इससे स्थानीय स्तर पर टेनिस की लोकप्रियता बढ़ेगी।
उभरते टेनिस खिलाड़ियों को प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म मिलेगा: मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला क्लब में सरकारी सिंथेटिक कोर्ट्स के बनने से हर वर्ग के प्रतिभाशाली युवाओं को एक किफायती और प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म मिलेगा। नए टेनिस कोर्ट्स न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देंगे, बल्कि हरियाणा से टेनिस जगत के अगले ‘लिएंडर पेस, ‘महेश भूपति’, ‘सानिया मिर्जा’, रोहन बोपन्ना’ जैसे खिलाड़ी निकल पाएंगे।
अम्बाला छावनी को हरियाणा की स्पोर्ट्स सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और कदम: अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि खेलों में अम्बाला छावनी विश्व स्तरीय सुविधाओं को छू रहा रहा। वार हीरोज स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय स्तर का फीफा एप्रूव्ड फुटबॉल स्टेडियम, ऑल वेदर स्वीमिंग पूल, जिम्नास्टिक हॉल, बैडमिंटन हॉल, शूटिंग रेंज के बाद टेनिस कोर्ट का यह प्रोजेक्ट अम्बाला छावनी को हरियाणा की स्पोर्ट्स सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

दूध डेयरी पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम का संयुक्त छापा, लिये गए सैंपल
चंडीगढ़, 27 फरवरी, अभीतक: शुक्रवार को नरवाना के ढाकल रोड स्थित दूध डेयरी पर सीएम फ्लाइंग और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान टीम ने डेयरी में रखे करीब 900 लीटर दूध की जांच की और दूध और घी के सैंपल भरकर लैब में टेस के लिए भेज दिए। टीम में फूड ैंमिजल ऑफिसर योगेश कादयान, सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, बिजेंदर सिंह तथा असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर चरण सिंह शामिल रहे। अधिकारियों का कहना है कि विभाग को शिकायत प्राप्त हुई थी कि डेयरी में दूध और घी में मिलावट की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सैंपलों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियम के मुताबिक आगामी कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में मिलावट की पुष्टि होती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जाएंगे। रेड की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आम जनता की सेहत से किसी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मिलावट खोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

खबरें सोशल मीडिया से

हांसी शहर के व्यस्त बाजार में स्थित छोटू स्वीट्स से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। बाइक सवार दो युवकों ने इस संबंध में एक पर्ची उनकी दुकान में फेंकी और फरार हो गए। दुकान संचालक हन्नी सपड़ा ने इस पर्ची को उठाया तो 50 लाख रुपए का इंतजाम करने की धमकी दी थी। दुकान मालिक के मुताबिक, पर्लिची में खा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे हुए बताए जा रहे हैं। इसके बाद दुकान संचालक ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। जिस रास्ते से बाइक सवार युवक फरार हुए, वहां एरिया की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

कुरुक्षेत्र जिले में हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-152 पर जलबेहड़ा गांव के पास एक्सीडेंट में हुई एनआरआई गुरदीप सिंह की मौत के मामले में परिवार ने सड़क बनाने वाली और सुपरविजन कंपनी को जिम्मेदार ठहराया है। परिवार ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया। परिवार का आरोप है कि कंपनी ने समय रहते सड़क पर बने गड्ढे को ठीक नहीं किया। विक्रमजीत सिंह के मुताबिक, यह कंपनी के अधिकारियों की सरासर लापरवाही है। उन्होंने घटनास्थल के पास बने गड्ढे को रिपेयर नहीं किया, जिसकी वजह से हुए हादसे में उसके पिता की जान चली गई। उधर, पुलिस आज गुरदीप सिंह (60) के शव का पोस्टमॉर्टम करवाएगी।

चरखी दादरी क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्रा से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी सहेली समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि छात्रा के पिता ने की। परिवार के लोग रोहतक पीजीआई में रखा छात्रा का शव लेने को राजी हो गए। आज ही छात्रा के ननिहाल में उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि, इस पर पुलिस का अभी तक कोई बयान सामने नहीं है। छात्रा 24 फरवरी को घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी। दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि रोज गार्डन में एक लड़की बेसुध पड़ी है। पुलिस ने छात्रा को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

महाकाल मंदिर के लड्डू प्रसादी को लेकर इंस्टाग्राम आईडी ऋतवेींदऋलंकंअ2 पर वीडियो जारी करना उज्जैन के एक कॉन्टेंट क्रिएटर पर भारी पड़ गया। वीडियो जारी करने के दो दिन बाद महाकाल मंदिर समिति ने क्रिएटर के खिलाफ महाकाल थाने में आईटी एक्ट में मामला दर्ज कराया है। युवक ने वीडियो शेयर कर लड्डू की गुणवत्ता पर सवाल उठाए थे। साथ ही एक बालिका की तबीयत खराब होने की बात भी कही थी। महाकाल मंदिर की तरफ से एफआईआर में बताया है कि 25 फरवरी को सोशल मीडिया पर श्रीअन्न रागी लड्डू प्रसाद के संबंध में एक भ्रामक वीडियो उज्जैन के रोशन यादव ने वायरल किया था। यह प्रसाद श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराया जाता है।

पानीपत के बहुचर्चित और रोंगटे खड़े कर देने वाले ट्रिपल मर्डर केस में न्यायपालिका ने अपना कड़ा फैसला सुना दिया है। पानीपत की आर के मेहता की अदालत ने पत्नी, साली और सास की बेरहमी से हत्या करने वाले दोषी नूरहसन उर्फ राजू को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

हरियाणा के रेवाड़ी में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस एक सीट जीतेगी, जबकि दूसरी सीट भाजपा के खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार किसी तरह का खेल नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार के नाम पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। जल्द ही पार्टी हाईकमान और प्रदेश नेतृत्व से चर्चा के बाद प्रत्याशी तय किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाईकमान का फैसला सर्वोपरि होगा और पार्टी उसी के आधार पर चुनाव लड़ेगी।

सोनीपत में शुक्रवार को बहालगढ़ चैक स्थित पहल न्यूट्रिशन (सप्लीमेंट) के शोरूम पर बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की। एक बदमाश ने शोरूम में बैठे युवक को भी गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। गोलियां लगने से शोरूम का शीशा टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दो महीने पहले पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल से कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी।

हरियाणा के हांसी-दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास गोरक्षा के नाम पर तीन भैंस व्यापारियों के साथ बर्बरता और लूटपाट का मामला सामने आया है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें 4 घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट की गई और लगभग 80 हजार रुपये की नकदी व एक भैंस छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 24 फरवरी को सुबह लगभग साढ़े तीन बजे की है। उत्तर प्रदेश के तीनों व्यापारी श्रीगंगानगर से भैंस खरीदकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हांसी-दिल्ली हाईवे पर सैनीपुरा फ्लाईओवर के पास पहुंचे, एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी गाड़ी को रोक लिया।

राजस्थान के तीन शहरों के नाम बदलने की घोषणा की गई है। बता दें कि भजनलाल शर्मा ने माउंट आबू का नाम बदलकर आबू राज और जहाजपुर का नाम बदलकर यज्ञपुर करने का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *