


https://www.facebook.com/share/v/1JTBX8YjZM
https://www.facebook.com/share/r/1By1P1yeUA
https://www.facebook.com/share/v/1Ayi1YASQb
https://www.facebook.com/share/v/1E5238P86W
पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपए की साइबर ठगी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: टेलीग्राम के जरिए पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में थाना साइबर क्राइम झज्जर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमवीर कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई एक पीड़ित की शिकायत के आधार पर की गई। थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर ने बताया कि झज्जर निवासी महिला ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसे टेलीग्राम के माध्यम से पार्ट टाइम जॉब से संबंधित एक मैसेज प्राप्त हुआ। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया, जहां ऑनलाइन टास्क पूरा करने के बदले पैसे कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद साइबर ठगों ने अलग-अलग बहानों और टास्क के नाम पर उससे बार-बार पैसे जमा करवाए। इस तरह ठगों ने शिकायतकर्ता से ₹720000 से अधिक की रकम की साइबर ठगी कर ली। जब पीड़िता को धोखाधड़ी का एहसास हुआ तो उसने तुरंत साइबर सेल झज्जर में शिकायत दर्ज करवाई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए साइबर सेल झज्जर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुनील और रामराज दोनों निवासी जिला नागौर राजस्थान के तौर पर की गई।पुलिस ने आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अवैध हथियार सप्लायर आरोपी काबू
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने व सप्लाई करने वाले दोनों आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम ने 24 अप्रैल 2026 को थाना साल्हावास के एरिया से एक आरोपी को अवैध हथियार के साथ काबू किया था। जिस पर आगामी कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही अमित कुमार की पुलिस टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए जांच की तो पता चला कि यह अवैध हथियार उसने भूपेंद्र निवासी रूढ़ियावास जिला झज्जर से लिया है। जिस पर स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति को काबू करके अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की बड़ी कार्रवाई: नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार’
720 नशीले कैप्सूल बरामद’
पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ सख्त अभियान जारी’
बहादुरगढ़, 26 अप्रैल, अभीतक: पुलिस आयुक्त झज्जर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ काबू किया है।मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि यशवंत निवासी चंद्र विहार गांव निलोठी वेस्ट दिल्ली अवैध रूप से नशीली दवाइयों की बिक्री करता है और वह शिव मंदिर छोटू राम नगर बहादुरगढ़ के पास बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए सहायक उप निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।नियमानुसार कार्रवाई करते हुए राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया गया और उनकी मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 720 नशीले कैप्सूल (कुल वजन 432 ग्राम) बरामद किए गए। बरामद दवाइयों की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर और सरकारी डॉक्टर से जांच करवाई गई, जिन्होंने इन्हें प्रतिबंधित नशीली दवाइयां बताया।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को अदालत में पेश करके 2 दिन के पुलिस रिमाइंड पर लिया गया।जहां से आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। नारकोटिक सेल प्रभारी ने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार जिले में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस का उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाना और युवाओं को इस बुराई से दूर रखना है।

हत्या मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार’
पुलिस टीम की सतर्कता से सुलझा केस मौके से साक्ष्य जुटाकर, तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को किया काबू, अदालत से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी’
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कार्य करते हुए चैकी झाड़ली की पुलिस टीम ने हत्या के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साल्हावास निरिक्षक रिषिपाल ने बताया कि दिनांक 23 अप्रैल 2026 को थाना साल्हावास क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक टीम की सहायता से साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू की गई।मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान तकनीकी साधनों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए राहुल, शिवा निवासी बरहाना जिला झज्जर और कर्म निवासी रिठाल जिला रोहतक के तौर पर की गई।पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने आपसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि मामले में और गहन पूछताछ कर अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जा सके।



जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक 27 अप्रैल को
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा करेंगे बैठक की अध्यक्षता
बैठक में 14 परिवादों पर होगी सुनवाई
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं स्थायी समाधान के उद्देश्य से गठित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक सोमवार 27 अप्रैल को दोपहर 2 बजे लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में आयोजित की जाएगी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीटीएम रितु बंसीवाल ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 परिवाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मामलों के समाधान के लिए एक सशक्त मंच के रूप में कार्य करती हैं, जिससे प्रशासनिक पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को बैठक में भाग लेने के निर्देश दिए हैं।
श्री श्याम सिंह राणा,माननीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा।

बेटे के सामने पिता ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: गांव मातनहेल में बेटे के सामने पिता ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। सूचना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले में मृतक के बेटे के बयान पर कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान नरेंद्र के रूप में हुई। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 7ः30 बजे नरेंद्र सिंह घर के आंगन में बैठे हुए थे। कुछ दूरी पर बेटा खाना खा रहा था। इसी दौरान नरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकालकर सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही बेटा बचाने भागा। जानकारी के मुताबिक, साल्हावास पुलिस के मुताबिक मृतक के पास एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें मृतक ने अपनी पत्नी, बेटे व बहू द्वारा प्रताड़ना करने की बात लिखी है। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पुलिस अभी बेटे के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। जानकारी अनुसार, नरेंद्र सेना में हवलदार थे। वो साल 2017 में रिटायर हुए। रिटायरमेंट के बाद आमतौर पर घर पर ही रहते थे। उनका एक बेटा है, जिसकी शादी हो चुकी है। सुबह किस बात पर विवाद हुआ, अभी यह सामने नहीं आया है। पुलिस ने बेटे के भी बयान लिए हैं, जो अभी सार्वजनिक नहीं हुए हैं। डीसीपी धारणा यादव ने बताया कि पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, लेकिन अभी यह पुष्टि नहीं की जा रही कि नोट मृतक ने ही लिखा है। सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग की जांच कराई जाएगी और उसे मृतक की लिखावट से मैच कराया जाएगा। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला परिवार के आंतरिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे अन्य कारण भी हो सकते हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।



जन समस्याओं के समाधान के लिए 27 अप्रैल को लगेंगे समाधान शिविर: डीसी
जिला मुख्यालय सहित बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (27 अप्रैल गुरुवार को ) जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल, बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच और बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।
स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।
गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतें नागरिक: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने नागरिकों से की हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने दिन प्रतिदिन गर्मी के बढ़ते प्रभाव के चलते झज्जर जिला वासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अत्यधिक गर्मी के दौरान विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों, किसानों और बीमार व्यक्तियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है। उन्होंने कहा कि हीट वेव एडवाइजरी के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक की तेज धूप से बचें, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहने, बाहर निकलते समय सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकें, नियमित रूप से पानी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, भले ही प्यास न लगी हो, लस्सी, छाछ, नींबू पानी, ओआरएस जैसे पेय पदार्थों का सेवन करें। इसके अलावा नागरिक काम करते समय बीच-बीच में आराम करें और छायादार स्थान पर ठहरें, घर का बना ताजा भोजन करें और जंक फूड से परहेज करें।
बुजुर्गों और बीमार लोगों का रखें विशेष ध्यान
डीसी ने कहा कि गर्मी में अकेले रहने वाले वृद्धों की दिन में दो बार जांच अवश्य करें। उन्हें ठंडक देने के प्रयास करेंकृजैसे ठंडे पानी से स्नान, गीले तौलिए का प्रयोग और उनके पास हमेशा पानी की बोतल सुनिश्चित करना। यदि किसी व्यक्ति को चक्कर, उल्टी, घबराहट, तेज सिरदर्द या सांस लेने में तकलीफ हो तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। डीसी ने कहा कि हीट वेव से निपटने के लिए जागरूकता जरूरी है।
स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।



मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना
श्री हजूर साहिब नांदेड़ की निःशुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण तिथि 30 अप्रैल तक
सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं लाभार्थी: डीसी
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत तख्त श्री हजूर साहिब नांदेड़, महाराष्ट्र के लिए 5 मई को कुरुक्षेत्र से विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी। इस विशेष ट्रेन को हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी झंडी दिखाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जाने वाली संगत को रवाना करेंगे। डीसी स्वप्निल रविंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए निशुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण की तिथि को 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया है। ऐसे में वरिष्ठ नागरिक, जिनकी आयु 60 वर्ष से अधिक है और उनकी पारिवारिक आय एक लाख 80 हजार रुपए से कम है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर नागरिक 30 अप्रैल तक पंजीकरण किया जा सकता है। पात्र व्यक्ति नजदीकी सीएससी सेंटर या अपने स्मार्ट फोन से सरल हरियाणा पोर्टल पर घर बैठे इस निरूशुल्क यात्रा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
योजना का लाभ उठाने के लिए यह होगी पात्रता
डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत आवेदन करने के लिए आवेदक हरियाणा का निवासी हो और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इसके साथ वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा आवश्यक है, इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लिया हो। योजना के तहत यात्रियों के रहने, खाने और स्थानीय परिवहन की पूरी व्यवस्था सरकार द्वारा अपने स्तर पर की जाएगी।उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिक को एक सहायक के रूप में पूर्ण भुगतान पर साथ ले जाने की अनुमति है। वहीं 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग या 1.80 लाख से अधिक आय वाले लोग इस योजना का लाभ पूर्ण भुगतान पर उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है।
पंजीकरण के उपरांत संगत को डीआईपीआरओ कार्यालय झज्जर में देनी होगी सूचना
डीसी ने बताया कि आवेदन करने के उपरांत आवेदक को लघु सचिवालय, झज्जर स्थित जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय में अवश्य देनी होगी ताकि पात्र व्यक्तियों की सूचना रेलवे को समय पर भेजी जा सके। पंजीकृत व्यक्ति 30 अप्रैल तक यह सूचना डीआईपीआरओ कार्यालय में अवश्य दें,ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सके।
स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।
जनगणना – 2027: जनगणना प्रक्रिया सुगम बनाने के लिए 30 तक स्व-गणना करें नागरिक – एसडीएम
एसडीएम अभिनव सिवाच ने बहादुरगढ़ उपमंडलवासियों से किया स्व गणना का आह्वान
बहादुरगढ़, 26 अप्रैल, अभीतक:एसडीएम अभिनव सिवाच ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के अंतर्गत जनगणना प्रक्रिया को अधिक सुगम एवं तकनीकी रूप से उन्नत बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। इसके तहत नागरिक आगामी 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित पोर्टल ेम.बमदेने. हवअ. पद के माध्यम से स्वयं अपनी एवं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इससे समय की बचत के साथ-साथ प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीकता सुनिश्चित होगी। उन्होंने बताया कि नागरिक स्व गणना के लिए 16 भाषाओं में से अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं। फार्म में कुल 33 सवालों के जवाब देने होंगे। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों सहित आमजन से अपील की कि वे अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें और स्व गणना में मदद भी करें। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में स्व-गणना जैसे विकल्प नागरिकों को सुविधा प्रदान करते हैं और सरकारी कार्यों में पारदर्शिता व गति लाने में सहायक होते हैं।
अभिनव सिवाच, एसडीएम बहादुरगढ़।



खरीद के साथ उठान भी समय पर हो, किसानों को न हो परेशानी: डीसी
जिले की मंडियों में 2 लाख 32 हजार 865 मीट्रिक टन गेहूं की आवक, लिफ्टिंग तेज करने के निर्देश
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिले की सभी अनाज मंडियों में रबी सीजन के दौरान गेहूं खरीद के साथ-साथ लिफ्टिंग (उठान) प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों की उपज की समयबद्ध खरीद और उठान सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि मंडियों में किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। डीसी ने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में अब तक 2 लाख 32 हजार 865 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की जा चुकी है, जिसमें से 1 लाख 64 हजार 821 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा चुकी है। कुल खरीद में से करीब 58.4 प्रतिशत उपज का उठान भी सफलतापूर्वक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया निरंतर जारी है और इसमें और तेजी लाने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं। डीसी ने खरीद एजेंसियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने स्टोरेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया, ताकि खरीदी गई उपज का सुरक्षित भंडारण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि मंडियों में साफ-सफाई, पेयजल, छाया और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को तुरंत दूर किया जाए। डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था का लाभ मिल सके।
स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।
अग्रसेन ट्रस्ट के पूर्व प्रधान महेंद्र बंसल की पत्नी के निधन पर शोक
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: महाराजा अग्रसेन एजुकेशन ट्रस्ट के पूर्व प्रधान महेंद्र बंसल की पत्नी रेखा देवी बंसल अपनी सांसारिक जीवन यात्रा पूर्ण कर प्रभु चरणों में विलीन हो गई। स्वर्गीय रेखा देवी के निधन की सूचना मिलते ही शहर व आसपास के लोगों ने उनके घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। उनके निधन पर बाबा प्रसाद गिरी मन्दिर के महंत परमानंद गिरी महाराज, अग्रसेन ट्रस्ट के प्रधान राजकुमार गोयल, व्यापार मंडल के प्रधान केशव सिंघल, सनातन धर्म एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान प्रकाश चंद गर्ग, अनिल गर्ग बी आर, अधिवक्ता मुकेश नागपाल, समाजसेवी मनीष बंसल, प्रवीण गर्ग, इस्कॉन संस्था के नित्यानंद आश्रय दास, पवन प्रभु, राहुल प्रभु, रोहित बत्रा, आशीष पोपली, गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल व अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया और कहा कि स्वर्गीय रेखा देवी धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। स्वर्गीय रेखा देवी का अंतिम संस्कार बहादुरगढ़ रोड़ स्थित स्वर्ग आश्रम में किया गया। नगर परिषद चेयरमैन जिले सिंह सैनी, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, समाजसेवी गीतांशु चावला, भाजपा जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, मनोज गर्ग, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान श्याम सुंदर गोयल, मृत्युंजय गिरी महाराज, बार एसोसिएशन प्रधान दीपक गोयल, खाटू श्याम मन्दिर के विनय कुमार, संजय गोयल, अमित बंसल, व्यापार मंडल प्रधान राकेश अरोड़ा, बाबा कांशीगिरि सेवा समिति प्रधान नरेंद्र मदान, झंग सभा प्रधान कृष्ण लाल शर्मा, प्रेम मंदिर के प्रधान उमेश नंदवानी, प्रवीण सुखीजा, नगर पार्षद तिलक राज गोसाई, मीतू शर्मा, नवीन छाबड़ा, दिनेश छिक्कारा, विनीत पोपली, कमल गिरोत्रा, सुभाष वर्मा, सुनील यादव, तपस्वी शर्मा, अमित पोपली, देवेंद्र शुक्ला, रवि हसीजा, विनीत नरूला, संजय भाटिया, लवली शर्मा, महेश गुप्ता सहित मानक चंद गुप्ता, प्रशांत आर्य, सीए वीरेंद्र गोयल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि परमपिता परमात्मा परिवार को इस दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। राजेतिक, सामाजिक धार्मिक व शहर के गणमान्य लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए।


स्कूलों में बोर्ड द्वारा निर्धारित पुस्तकें ही होंगी मान्य, भिवानी बोर्ड ने जारी किए आदेश
भिवानी, 26 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के शुरू होते ही प्रदेश के सभी स्कूलों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किया है। बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर यह स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी संबद्ध स्कूलों में केवल बोर्ड द्वारा प्रस्तावित और निर्धारित पाठ्य-पुस्तकों से ही शिक्षण कार्य कराया जाए। निजी स्कूलों में अपनी मर्जी से निजी प्रकाशकों की महंगी पुस्तकें लागू कर देते हैं, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ता है। इसी पर लगाम लगाने और पूरे प्रदेश में एक समान पाठ्यक्रम सुनिश्चित करने के लिए बोर्ड ने यह आदेश जारी किया है।
अनिवार्य नियम
हरियाणा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बोर्ड द्वारा निर्धारित सिलेबस और किताबों का ही पालन करना होगा।
अधिकारियों को निर्देश
जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिया गया है कि वे अपने अधीन आने वाले सभी स्कूलों को इस बारे में सूचित करें और इसकी कड़ाई से पालना सुनिश्चित करवाएं।
भिवानी क्म्व् की कार्रवाई
बोर्ड के आदेश मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी, भिवानी ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने और सभी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को आगामी आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया है।
अभिभावकों के लिए राहत
बोर्ड के इस कदम से उन अभिभावकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है जो हर साल निजी स्कूलों द्वारा सुझाई गई महंगी किताबों के कारण परेशान होते थे। अब स्कूल अपनी मनमानी नहीं कर पाएंगे और उन्हें बोर्ड द्वारा तय मानक पुस्तकों से ही पढ़ाना होगा।
झज्जर जिले के बाघपुर गांव में हुआ प्रोफेसर शेर सिंह स्मृति सभा का आयोजन
हरियाणा के बौद्धिक व सामरिक योद्धा थे प्रोफेसर शेर सिंह- ओमप्रकाश बेरी
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: जिस प्रकार मेवाड़ की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उसी प्रकार हरियाणा को बनाने और उसके विकास में प्रोफेसर शेर सिंह ने भी अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया था। वे हरियाणा के हितों के एनसाइक्लोपीडिया थे तथा हिंदी आंदोलन के सामरिक व बौद्धिक योद्धा थे। उनका जीवन आदर्श व सुचिता की खुली किताब था। आज का हरियाणा उन्हीं की देन है। ये उदगार प्रोफेसर शेर सिंह समृति स्थल बाघपुर के नवीनीकरण समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक ओमप्रकाश बेरी ने व्यक्त किये। ओमप्रकाश बेरी ने कहा कि संयुक्त पंजाब में हरियाणा क्षेत्र के साथ हुई अनदेखी के मुद्दे को लाहौर की विधानसभा में बड़ी बेबाकी से उठाया तो यहां की जनता पर गुरमुखी के जबरन ठोपने पर हिंदी आंदोलन के चला कर के पंजाब की तत्कालीन सताशाही को माकुल जवाब दिया। उन्होंने बौद्धिक रूप से हरियाणा के बनाने का ड्राफ्ट तैयार किया तो वहीं आंदोलन के जरिए हरियाणा के हितों की आवाज को बुलंद किया, जिसका परिणाम था की 1 नवंबर 1966 को हरियाणा प्रदेश अस्तित्व में आया था। रोहतक का मेडिकल कॉलेज, मिल्क प्लांट रोहतक, आकाशवाणी रोहतक, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार तथा कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय उन्हीं के प्रयासों की दिन है।योजना आयोग के सदस्य के रूप में रोहतक से रेवाड़ी रेलवे लाइन लाने का श्रेय उन्ही को है।वहीं गांव गांव में स्कूल व टेलीफोन की व्यवस्था करके हरियाणा को सुविधायुक्त बनाने का पुण्यकार्य उनकी देन है।वे हरियाणा निर्माण से लेकर विकसित हरियाणा बनने तक अग्रणी हस्ताक्षर रहे हैं। उन्होंने हरियाणा लोक समिति से लेकर हरियाणा रक्षावाहिनी से हरियाणा के आम जनता की आवाज को बुलंद किया। वे सच्चे अर्थों में आम जनता के प्रतिनिधि थे। वे सरदार पटेल, लाल बहादुर शास्त्री, पंडित जवाहरलाल नेहरू, चैधरी देवीलाल की तरह एक प्रेरणा पुंज थे। स्वामी विवेकानंद की तरह युवाओं की प्रेरणा के बहुत बड़े केंद्र थे। उन्होंने युवाओं व भावी पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर भारत को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने का आह्वान किया। गुरुकुल झज्जर के आचार्य विजय पाल ने कहा कि हरियाणा की राजनीतिक के वे निष्कलंक हस्ताक्षर थे। स्वामी ओमानंद और प्रोफेसर शेर सिंह ने आर्य समाज को घर-घर पहुंचने का काम किया। रोहतक जिले और हरियाणा में शराबबंदी लागू करवाने में प्रोफेसर शेर सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। प्रोफेसर शेर सिंह और स्वामी ओमानंद सरस्वती एक दूसरे के पर्याय रहे हैं।इन दोनों की जोड़ी ने हरियाणा को व देश की राजनीति को एक सही दिशा दी है। वे राजनीति के कीचड़ में एक शुद्ध कमल थे।स्मृति स्थल भावी पीढी को प्रेरित करने का ऐतिहासिक स्थान होगा। अमेरिका की यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर रहे डॉक्टर बलबीर सुहाग ने कहा कि प्रोफेसर शेर सिंह एक बहुत बड़ी वह वैदिक विचारधारा का साम्राज्य छोड़कर चले गए, जिन पर विश्वविद्यालयों में शोध कार्य हो सकता है तथा वे भावी पीढ़ी के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत का काम कर सकते हैं। वही कादयान खाप के प्रधान राजपाल कादयान ने कहा कि प्रोफेसर शेर सिंह ने खाप पंचायत के जरिए समाज की बड़ी सेवा की। उन्होंने 1952 व 1984 में बेरी में सर्वखाप का पंचायत आयोजित करके नशाबंदी और शादी ब्याह की फिजूल खर्ची पर रोग लगा करके समाज की सेवा करने का काम किया।वहीं खाप पंचायतों के माध्यम से उन्होंने हिंदी आंदोलन को घर-घर तक पहुंचाया और हरियाणा की समय-समय पर रक्षा की। वक्ताओं की तरफ से बाघपुर के खेल स्टेडियम और स्कूल का नाम प्रोफेसर शेर सिंह के के नाम पर रखने का प्रस्तव सर्वसम्मति से पारित किया गया। वही 1 नवंबर को प्रोफेसर शेर सिंह दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव भी सर्व संपत्ति से पारित हु रोहतक और झज्जर की बड़ी-बड़ी संस्थाओं का नाम भी प्रोफेसर शेर सिंह के नाम पर होनी चाहिए। प्रोफेसर शेर सिंह के हरियाणा के विधानसभा में उनकी आत्म कथा मूर्ति स्थापित की जाए तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में प्रोफेसर शेर सिंह शोधपीठ स्थापित की जाए। मार्केट कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने प्रोफेसर शेर सिंह के नाम पर खेल स्टेडियम बनाने के लिए सरकार की में करने का आश्वासन दिया। ठप्त्क् संस्था के सर्वॅसर्वा डॉक्टर जगबीर रावत ने कहा कि रोहतक में प्रोफेसर शेर सिंह के नाम पर कोऑपरेटिव संस्थान खोला जाएगा।इस मौके पर प्रोफेसर शेर सिंह के विचारधारा के सैकड़ो वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इस मौके पर प्रोफ शेर सिंह जी की बेटी डॉ नीलम सिहाग, डॉक्टर जगबीर सिंह, राकेश प्रजापति सरपंच बाघपुर व अन्य गणमान्य जन, उपस्थित रहे। विक्रम कादयान ने युवाओं को प्रोफेसर शेर सिंह के दिखाएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया तथा सभी का वहां पधारने पर आभार व्यक्त किया। प्रोफेसर शेर सिंह के राजनीतिक व सामाजिक संस्मरणों को याद किया गया। वहीं दूबलधन कॉलेज को बनाने व सरकारी करवाने में प्रोफेसर शेर सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



झज्जर मे भाजपा नेत्री एवं को-ओपरेटिव बैंक महिला कर्मचारी ने बैंक के वाइस चेयरमैन पर छेड़छाड़, प्रताडित करनक को आरोप लगाया
भाजपा नेत्री एवं को-ओपरेटिव बैंक महिला कर्मचारी का आरोप है कि वाइस चेयरमैन उसके केबिन में आकर पैर से पैर सटाकर बैठकर अश्लील हरकत करता है
दो साल से परेशान करने के आरोप, एआईआर दर्ज कराई है
झज्जर, 26 अप्रैल, अभीतक: झज्जर में एक महिला कर्मचारी एवं भाजपा की अनुसूचित जाति सेल की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य ने सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन पर छेड़छाड़, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने वाइस चेयरमैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महिला को-ऑपरेटिव बैंक में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत कार्यरत हैं। उनका आरोप है कि वाइस चेयरमैन उसके केबिन में आकर अश्लील हरकतें करता है तथा मेरे पैर से पैर सटाकर बैठता है। साथ ही वह समझौते का दबाव भी बना रहा है। आरोपी वाइस चेयरमैन ने सभी आरोपों को निराधार बताया और कहा कि ये पूरी तरह बेबुनियाद हैं। महिला कर्मचारी ने बताया कि मैं बैंक में पिछले 5 साल से कार्यरत हूं। बैंक के वाइस चेयरमैन पिछले दो साल से मुझे परेशान कर रहे हैं। मेरी बेटी होने के बाद से ही वह मेरी अटेंडेंस पर नजर रख रहे हैं। बेटी के जन्म के एक महीने बाद भी मुझ पर दबाव बनाकर मुझसे अटेंडेंस लगवाई गई। महिला ने आरोप लगाया कि 31 मार्च को वह मेरे केबिन में आए व सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक वहीं बैठे रहे, जबकि वहां कोई पब्लिक डीलिंग नहीं होती। वह मेरे पास आकर पजामा ऊपर कर बैठे और पैर से पैर सटाने की कोशिश की। इसके बाद वह रोज मेरे केबिन में आने लगे। इस पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मौजूद है। उसके खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा- वह मेरी इंटरकास्ट मैरिज को लेकर भी आपत्तिजनक बातें करते हैं। कहते हैं कि इस तरह की शादी करने वाली लड़कियों की कोई इज्जत नहीं होती और वे ‘सरकारी’ हो जाती हैं। मैंने महिला थाने में शिकायत दी, लेकिन वहां मुझ पर समझौते का दबाव बनाया गया। यहां तक कि घर पर आकर पिस्टल दिखाकर मुझसे राजीनामा करने का दबाव बनाया गया और कहा गया कि वह नौ बार जेल जा चुका है। महिला ने कहा कि मैंने 9 अप्रैल को पुलिस कमिश्नर मैडम को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मैं मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराना चाहती हूं। कोई भी कर्मचारी गवाह बनने को तैयार नहीं है, क्योंकि सभी को डर है कि कहीं उनकी नौकरी न चली जाए। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, शिकायत की जांच के बाद महिला थाने में 15 अप्रैल 2026 को मुकदमा नंबर 17 दर्ज किया गया।
किसानों की रबी फसलों के उत्पादन एमएसपी रेट से नीचे नहीं खरीदे जाने की उठी जोरदार मांग
लोक सेवा मंच ने अनाज मंडी में विजिलेंस एवं सिविल सोसाइटी की ईमानदार टीमें तुरंत तैनात करने का सुझाव दिया
मंडी में आए किसानों को खान- पान तथा चिकित्सा सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराने की जरूरत
किसानों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे: अशोक प्रधान
रेवाड़ी, 26 अप्रैल, अभीतक: राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच ने किसानों के लगातार बिगड़ते आर्थिक व सामाजिक हालातों में तुरंत सुधार लाने को लेकर मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को पत्र लिखने का सर्वसम्मत फैसला लिया है। मंच के पदाधिकारियों की श्मेगा मिशन जनसंपर्क अभियानश् के दौरान किसानों से हुई बैठकों में उजागर ज्वलंत समस्याओं पर विचार करते हुए व्यापक जनहित में उक्त आशय का फैसला लिया गया। लगातार 2 दिनों तक स्थानीय अनाज मंडी में सैकड़ों किसानों ने राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच, कोर कमेटी के सदस्यों महेश कौशिक, बीके राम सिंह आदि से मुलाकातों एवं बैठकों में बातचीत के दौरान अपनी ज्वलंत समस्याओं का विस्तार से वर्णन किया । किसानों ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गेहूं का एमएसपी रेट 2585 रुपए तथा सरसों का एमएसपी रेट 6200 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किये हैं। उन्होंने जोरदार मांग उठाई कि सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन फसलों की खरीद एमएसपी रेट्स से नीचे हरगिज नहीं की जानी चाहिए। आरोप है कि अनेक किसानों की सरसों एमएसपी रेट से नीचे खरीद की गई है और यह सिलसिला अगर तत्काल रोका नहीं गया तो ऐसे कृत्य उन किसानों के साथ सरासर आर्थिक धोखाधड़ी,अन्याय सहित सरकार की नीतियों के उल्लंघन हैं। लोक सेवा मंच ने सरकार की नीतियों का पालन सुनिश्चित करने और किसानों को आर्थिक धोखाधड़ी एवं शोषण से बचाने के लिए खरीद प्रक्रिया की समयावधि तक अनाज मंडी में विजिलेंस एवं सिविल सोसाइटी के ईमानदार लोगों की टीमें तैनात करने का सुझाव भी दिया है। अनेक किसानों ने बताया कि प्रातः 11 से 3 बजे तक दोपहर का खाना उपलब्ध कराने के विषय में तो अनाज मंडी के ब्रास मार्केट की ओर खुलने वाले गेट पर अटल कैंटीन की व्यवस्था होने का बोर्ड लगा है मगर सुबह की चाय- नाश्ता तथा रात के खाने का कोई इंतजाम किसानों को नजर नहीं आया है। मंडी में आने वाले किसानों के लिए सुबह के चाय- नाश्ते और रात के खाने की भी निःशुल्क व्यवस्था तुरंत की जानी चाहिए। अनाज मंडी में आने वाले किसानों का स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में न कोई चिकित्सक दवाइयां उपलब्ध बताई जाती हैं। किसानों की मांग है कि तेज गर्मी और लू के इन दिनों में बीमार पड़ने की संभावना भी बहुत अधिक हो गई है , इसलिए निःशुल्क चिकित्सकों एवं डॉक्टर्स की व्यवस्था अनाज मंडी में तुरंत की जानी चाहिए। किसानों ने अन्य अनेक समस्याएं भी गिनाईं। सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ,महेश कौशिक, बीके राम सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि अन्नदाता किसानों की समस्याओं का समाधान अति संवेदनशील ढंग से तुरंत किए जाने की जरूरत है । समाधान होने तक लोक सेवा मंच का मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान व्यापक जनहित में लगातार जारी रहेगा।



11वां प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान दिवस 2026
विश्व संवाद केंद्र न्यास (टैज्ञ) हरियाणा के तत्वावधान में पत्रकार जगत के लिए (देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में) 31 मई 2026 को देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान दिवस का आयोजन किया जाएगा । इस आयोजन में समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा करने वाले मीडिया कर्मियों (पत्रकार, स्तंभकार एवं छायाकार आदि) को सम्मानित किया जाएगा। अतरू विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय पत्रकारिता के साथ आवेदन सादर आमंत्रित किए जाते हैं। आप अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन सम्मान श्रेणियों को ध्यान में रखकर निम्न सूचनाओं के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। अन्य कोई व्यक्ति या संस्थान भी नियम अनुसार अपने परिचित मीडिया जगत से बंधु, भगिनि के नाम का आवेदन, संस्तुति अर्थात प्रस्तावित कर सकते हैं।
आवेदक हरियाणा का मूल निवासी हो- कार्य कहीं भी कर रहे हों अथवा हरियाणा के लिए पत्रकारिता करने वाले हों- रहने वाले कहीं के भी हों।
यहां आवेदन करें:
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfc6cihRUQ96nW-lCN2Rs-pqxVowmHZpKJQGvbteBOaTxTUmA/viewform?usp=header
आवेदन पत्र में मांगी गई पूरी जानकारी तथा अपनी अन्य सामग्री ’गूगल ड्राइव में एक्सेस के साथ’ इस ईमेल vskharyana1@gmail.com पर भेजें।
क्रमांक 1 से 4 के लिए आवेदन अपेक्षित नहीं। क्रमांक 1 से 4 के लिए नाम का सुझाव भेज सकते हैं।
सम्मान के योग्य आवेदकों का चयन 7 सदस्यीय चयन समिति करेगी। जिनकी घोषणा समारोह में ही की जाएगी।
निर्णायक मंडल का निर्णय अंतिम होगा।
कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र व नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है।
आवेदन प्रविष्टियां, फोटोग्राफ, वीडियोग्राफी अपने बायोडाटा के साथ निम्न पते पर भी भेज सकते हैं।
विश्व संवाद केंद्र कार्यालय,
आवास क्रमांक – 17, सेक्टर- 24, पार्ट- 1, पानीपत- 132103
मोबाईल: 9817883944
कुछ भी पूछने व आवेदन भेजने के लिए vskharyana1@gmail.com का प्रयोग करें।
नोट:- कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी आपको अलग से भेजी जाएगी।
पत्रकारिता के लिए सम्मान (वर्ष: 2025-26)
- देवर्षि नारद आजीवन उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान
- हरियाणा पत्रकारिता गौरव नारद सम्मान
- महिला पत्रकारिता गौरव नारद सम्मान
- पत्रकारिता सेवा सम्मान
- नवोदित पत्रकार नारद सम्मान (विगत 4-5 वर्षों में जिन्होंने विशिष्ट पत्रकारिता की हो)
- नागरिक पत्रकारिता नारद सम्मान (यूट्यूबर, समाचारोन्मुखी ब्लॉगर अथवा पत्र पत्रिकाओं में लेखन, संपादक के नाम पत्र, मीडिया हस्तक्षेप- ईमेल आदि। आवेदक प्रोफेशनल मीडिया कर्मी न हो और किसी मीडिया हाउस अथवा व्यावसायिक सोशल मीडिया से संबद्ध न हो)
- ग्रामीण विषयक पत्रकारिता नारद सम्मान
- सामाजिक सरोकार पत्रकारिता नारद सम्मान (समरसता, गोरक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण, स्वदेशी, जल प्रबंधन, स्वच्छता आदि विषयों पर)
- उत्कृष्ट डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म नारद सम्मान
- उत्कृष्ट फोटो पत्रकारिता नारद सम्मान
आपकी प्रविष्टियों की प्रतीक्षा में..।
विश्व संवाद केंद्र हरियाणा
9817883944, 9991877118,
9996339391, 9911708822, 9467353999, 9810621995, 9891412121, 9891314091, 8950964445, 9996505011, 9416417598, 9034344549, 9416237555
10 मई को होंगे नप रेवाड़ी, नपा धारूहेड़ा के आम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव
नामांकन पत्रों की छटनी 27 को, उम्मीदवार 28 को ले सकेंगे नामांकन वापिस
रेवाड़ी, 26 अप्रैल, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव 10 मई को कराएं जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाया है उन नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। 28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। यदि आवश्यकता हुई तो 12 मई को पुनर्मतदान करवाया जाएगा।

गांव गोठड़ा अहीर में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम आज
डीसी अभिषेक मीणा ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद
रेवाड़ी, 26 अप्रैल, अभीतक: जिला प्रशासन की ओर से सोमवार 27 अप्रैल को गांव गोठड़ा अहीर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।