Haryana Abhitak News 23/04/26

https://www.facebook.com/share/v/1GpbmgtQrQ

https://www.facebook.com/share/v/1CsSad7Cg8

स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया
झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: बिरोहड क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एच.डी. पब्लिक स्कूल बिरोहड़ में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पीएचसी बिरोहड़ के डाॅ. मेजर पंकज एमबीबीएस ने विद्यार्थियों को अच्छे खानपान और स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अपने संबोधन में मेजर पंकज ने बताया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता का पालन करने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने बच्चों को जंक फूड से दूरी बनाकर हरी सब्जियां, फल, दूध और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी। साथ ही रोजाना पर्याप्त पानी पीने और समय पर सोने-जागने की आदत विकसित करने पर भी जोर दिया। विद्यालय के निदेशक बलराज फौगाट ने कार्यक्रम में उपस्थित डॉक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को इस सीख को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नमिता दास ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास संभव है, इसलिए बच्चों को शुरू से ही सही आदतें सिखाना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। उप प्राचार्य नवीन सनसनवाल ने विद्यालय की तरफ से पीएचएसी से आई समस्त टीम का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में पुस्तक दिवस (बुक -डे) मनाया गया
झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, झज्जर में पुस्तक दिवस (बुक -डे) मनाया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को बुक -डे की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बच्चों को साथ में लेकर स्कूल के प्रतिभावान बच्चों को अपने हाथों से ज्ञानवर्धक किताबें प्रदान कि। अनिल गुलिया, प्रियंका यादव के नेतृत्व में बच्चों ने लिटरेचर डे मनाया व अनेकों बच्चों ने मॉर्निंग असेंबली में आज के दिन कि सार्थकता को प्रदर्शित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने मिलकर बच्चों को किताबों से नाता जोड़ने व पढ़ने के लिए प्रेरित किया। एचऑडी रविंद्र लोहचब व पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को प्रतिदिन किताबों को पढ़ने की शपथ दिलवाई।

ब्राह्मण महासभा ने झज्जर कमिशनर श्री राजश्री सिंह से मिलकर सेक्टर 9 झज्जर में हुई मार पीट के मामले में कार्रवाई की माँग की झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: आज ब्राह्मण महासभा झज्जर के उप प्रधान रविंद्र कुमार, राज पेलपा, विनोद छारा व टीनू नौरंगपुर के साथ ब्राह्मण महासभा के महासचिव संत सुरेहती ने झज्जर कमिशनर श्री राजश्री सिंह से मिलकर गत 5 अपै्रल को सेक्टर 9 झज्जर में हुई मार पीट के मामले में कार्रवाई की माँग की और जल्दी से जल्दी दोषियों को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। ताकि आम जनमानस में लोगों में कानून की प्रति आस्था बनी रहे। ऐसी मिसाल कायम की जाए, जिससे भविष्य में कोई भी ऐसा अपराध न कर पाए। यह एक समाज का कार्यक्रम था, जिसमें 36 बिरादरी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे थे। जिसमे सभी सभाओं के अध्यक्ष वहाँ पर पहुँचे हुए थे, लेकिन एक विधायक की गुंडागर्दी के कारण कार्यक्रम को स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि कमिशनर ने विश्वास दिलाया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

वर्ल्ड बुक डे के अवसर पर पुस्तकों के महत्व को दर्शाती हुई एक रंगोली बनाई
झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: गुरुवार को गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर वर्ल्ड बुक डे के अवसर पर पुस्तकों के महत्व को दर्शाती हुई एक रंगोली बनाई। इस रंगोली का शीर्षक पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। दुनिया की पहली किताब बाईबल जर्मनी के जुहान गुटेनबर्ग ने बनाई थी। पहले किताबों को पढ़ने का लोगों में एक जुनून होता था। परंतु धीरे – धीरे नई तकनीकों ने लोगों को किताबों से दूर कर दिया। पढ़ने से मनुष्य को ज्ञान के साथ -साथ आत्मिक शांति भी मिलती है। सभी मनुष्यों को चाहिए कि वो पुनः किताबों के प्रति लोगों में जागरूकता पेश करके पढ़ने के प्रति लोगों की जिज्ञासा बढ़ाएं। पुस्तकों पर झुकें हुए सिर समाज में सिर उठाकर चलते हैं। स्वामी विवेकानंद के द्वारा कही हुई बातें आज भी समाज के लिए एक प्रेरणा हैं। इस चैपाल रंगोली में भूतपूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रमेश कौशिक, मास्टर वेदप्रकाश, अमीर सिंह, बेदपाल बेदु कौशिक, नशीब कौशिक, राजेश वशिष्ठ, नरेंद्र वशिष्ठ, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा ने मौजूद रहकर जीवन में पुस्तकों के महत्व को जीवन में धारण करने का संकल्प लिया।

https://www.facebook.com/share/v/1CsSad7Cg8

झज्जर: बृजेन्द्र की सदभावना यात्रा का 83वें हलके झज्जर में प्रवेश
ग्वालीसन गांव से शुरू हुई यात्रा झज्जर पहुंची, हुआ स्वागत
भाजपा पर लगाया राजनीति साधने के लिए समाज में जहर घोलने का आरोप
कहा: भाजपा की है फिरकापरस्त की राजनीति, कांग्रेस करे मुकाबला यहीं है यात्रा का मकसद
अपनी यात्रा को बृजेन्द्र ने बताया एक तप,कहारू तप करने में नहीं होती कोई बुराई
बृजेन्द्र बोले, भाजपा के खिलाफ 2024 से पहले का माहौल लोगों में है आज भी
ठेठ हरियाणवी में बोले बृजेन्द्र, किसी ने भी नहीं बताया उनकी यात्रा को माडया काम
यात्रा में कांग्रेस के किसी बड़े नेता के शामिल न होने पर दिया माकूल जवाब
कहा: ना मैं विधायक और न ही सांसद और पदाधिकारी, चल रहे है केवल कांग्रेस का झंडा लेकर
दस दिनों के भीतर होगा यात्रा का समापन, कहा: उम्मीद यहीं यात्रा में हर हाल में शामिल होंगे राहुल गांधी। झज्जर पुरानी तहसील रोड प्रदीप कादयान के निवास पर की प्रेस कांफ्रेंस।

झज्जर-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित गौकुल धाम चिकित्सालय का दौरा करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल। गौकुल धाम में श्री किशोरी कामधेनु गौमाता का पूजन करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए आगे आए समाज का हर वर्ग: डीसी
गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा का हिस्सा
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को गोकुलधाम चिकित्सालय का किया दौरा
गौकुल धाम परिसर में श्री किशोरी कामधेनु गौमाता का किया पूजन

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित गोकुल धाम चिकित्सालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घायल पशुओं के उपचार, ओपीडी सुविधा, एक्सरे, फार्मेसी कक्ष, आईसीयू, परिसर की साफ-सफाई, तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गोकुलधाम में श्री किशोरी कामधेनु गाय की विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व नागरिकों के कल्याण की कामना की। उन्होंने गौसेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर कार्य करना चाहिए। डीसी ने कहा कि गौ चिकित्सालय में बेसहारा पशुओं की देखभाल समयबद्ध व बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसके लिए प्रबंधन समिति बधाई की पात्र हैं। उन्होंने विशेष रूप से बीमार व घायल गौवंश के त्वरित उपचार, नियमित स्वास्थ्य जांच और उचित देखरेख पर बल दिया,ताकि किसी भी पशु को अनावश्यक कष्ट न झेलना पड़े। उन्होंने साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, नियमित सैनिटाइजेशन तथा चिकित्सा संबंधी सुविधाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस बीच गोकुलधाम के संरक्षक सुनील निमाना ने डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल का गौकुल धाम पहुँचने पर स्वागत किया तथा गौ चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं, उपचाराधीन पशुओं की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा दैनिक संचालन से जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गौ चिकित्सालय में निरंतर घायल गौ माता के अलावा अन्य जीवों की देखभाल की जा रही है तथा जरूरतमंद व असहाय गौवंश को प्राथमिकता के आधार पर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाती है। साथ ही स्थानीय नागरिकों व समाजसेवियों का भी समय-समय पर सहयोग मिलता रहता है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गौ सेवा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गौसेवा एक सामाजिक जिम्मेदारी है और इस दिशा में किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा चिकित्सा सुविधाओं में नियम अनुसार हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल बेसहारा पशुओं के लिए दवाइयों के लिए दिया गया दान गौवंश के लिए जीवनदायी होगा। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर रवि मीणा, बीडीपीओ राजाराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर गुरुकुल स्थित पुरातत्व संग्रहालय में रखी प्राचीन वस्तुओं का अवलोकन करते उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
गुरुकुल परिसर का जायजा लेते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे को गति: डीसी ने गुरुकुल पुरातत्व संग्रहालय का किया दौरा, दुर्लभ धरोहरों का लिया जायजा
ज्ञान भारतम् मिशन के तहत 16 जून तक चलेगा जिला में चलेगा सर्वे अभियान, संरक्षण व डिजिटलीकरण पर विशेष जोर

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने गुरुवार को झज्जर स्थित गुरुकुल के पुरातत्व संग्रहालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्कों, अभिलेखों एवं ऐतिहासिक प्रतिमाओं का गहन अवलोकन किया और उनके महत्व की जानकारी गुरुकुल महाविद्यालय के संचालक आचार्य विजयपाल से प्राप्त की। गुरुकुल पहुंचने पर आचार्य विजयपाल सहित प्रबंधन समिति ने उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल और एसडीएम झज्जर रवि मीणा का स्वागत करते हुए संग्रहालय में सुरक्षित धरोहरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये प्राचीन पांडुलिपियां और वस्तुएं भारतीय सभ्यता की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत झलक प्रस्तुत करती हैं और शोध के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने संग्रहालय में संरक्षित धरोहरों की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे का मुख्य उद्देश्य ऐसी अमूल्य विरासत की पहचान, संरक्षण और दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ी रह सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में उपलब्ध सभी प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वे कार्य गंभीरता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे के दौरान चिन्हित पांडुलिपियों को आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात संबंधित धारकों को सुरक्षित रूप से वापस सौंप दिया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि यह सर्वे कार्य चरणबद्ध तरीके से 16 जून तक पूरा किया जाएगा, जिसमें सरकारी विभागों के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों का सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत जिले में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान, भौतिक सत्यापन, वर्तमान स्थिति का आकलन, डिजिटलीकरण तथा अभिलेखीकरण का कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जाएगा। ‘ज्ञान भारतम् सर्वे अनुप्रयोग’ के माध्यम से इनका डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा, जिससे एक सटीक एवं व्यापक डाटाबेस विकसित हो सके। उन्होंने बताया कि सर्वे प्रक्रिया पूर्णतः डिजिटल होगी, हालांकि नेटवर्क संबंधी समस्या की स्थिति में मैनुअल प्रपत्रों का भी उपयोग किया जाएगा। सर्वे के दौरान केवल पांडुलिपियों की मैपिंग की जाएगी, जिससे जिले की सांस्कृतिक धरोहर का संपूर्ण विवरण संकलित किया जा सके। उपायुक्त ने आमजन से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय सहयोग दें और गठित सर्वे टीमों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जिले की समृद्ध सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं बौद्धिक विरासत का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
गुरुकुल भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण का सशक्त केंद्र: डीसी
गुरुकुल झज्जर के दौरे के दौरान डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने संस्थान की समृद्ध वैदिक परंपरा, अनुशासित आवासीय व्यवस्था और आधुनिक शिक्षा के समन्वय की सराहना की। लगभग 80 एकड़ में फैले इस गुरुकुल में संचालित आर्य शिक्षा पद्धति, वेदोच्चारण केंद्र, आयुर्वेदिक औषधालय,गौशाला तथा व्यायाम शाला सहित सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल हरियाणा, बल्कि पूरे देश में भारतीय संस्कृति और मूल्यों के संरक्षण का सशक्त केंद्र है। विशेष रूप से स्वामी ओमानंद सरस्वती पुरातत्व संग्रहालय में संरक्षित दुर्लभ पांडुलिपियों, प्राचीन सिक्कों और ऐतिहासिक धरोहरों को देखकर उन्होंने इसे ज्ञान और विरासत का अनमोल भंडार बताया। डीसी ने कहा कि गुरुकुल झज्जर परंपरा और आधुनिकता का उत्कृष्ट संगम प्रस्तुत करते हुए युवा पीढ़ी को संस्कार, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित कर रहा है।
यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर गुरुकुल के मुख्य अधिष्ठाता आचार्य विजयपाल,निदेशक विरजानंद देवकरिणी, मंत्री राजबीर छिकारा,उपमंत्री उमेद सिंह, कृष्ण शास्त्री,नरेश शास्त्री, विनोद सरपंच खाजपुर के अलावा उपनिदेशक अमित पंवार,बीडीपीओ राजाराम सहित अन्य अधिकारी और गुरुकुल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।

गांव आसंडा स्थित राजकीय विद्यालय में कक्षा गतिविधियों का अवलोकन करते हुए डीईईओ राजबाला मलिक। साथ में हैं सीएमजीजीए खुशी कौशल।

निपुण मिशन की प्रगति का हुआ निरीक्षण, कक्षा तत्परता कार्यक्रम पर शिक्षा विभाग का फोकस: डीईईओ
डीईईओ राजबाला मलिक ने गांव आसंडा व भापडोदा स्थित विद्यालयों का किया निरीक्षण

शिक्षकों को दिए जरूरी दिशा – निर्देश, बाल-केंद्रित शिक्षण व शत प्रतिशत निपुण लक्ष्य हासिल करने के लिए किया प्रेरित
झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: निपुण हरियाणा मिशन के तहत प्रारंभिक शिक्षा को सुदृढ़ करने की दिशा में गुरुवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक, सीएमजीजीए खुशी कौशल तथा जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने गुरुवार को गांव आसंडा व भापरोदा स्थित विद्यालयों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस अवसर पर डीईईओ राजबाला मलिक ने कक्षा तत्परता कार्यक्रम के दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि बाल-केंद्रित शिक्षण, नियमित आकलन तथा कमजोर विद्यार्थियों के लिए निदानात्मक शिक्षण को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि “शिक्षक छात्र कल्याण को सर्वोपरि रखते हुए खेल-आधारित शिक्षा, सुव्यवस्थित पाठ योजना और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें, ताकि निपुण लक्ष्यों को शत-प्रतिशत हासिल किया जा सके।” यह निरीक्षण शिक्षा विभाग की गुणवत्तापूर्ण एवं परिणामोन्मुखी शिक्षा सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। वहीं सीएमजीजीए खुशी कौशल ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालयों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा गतिविधियों का सूक्ष्म अवलोकन किया और शिक्षकों व विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन किया। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप नवाचार आधारित शिक्षण विधियों, आधारभूत साक्षरता एवं अंकगणितीय दक्षताओं के स्तर, डिजिटल शिक्षण संसाधनों के उपयोग तथा विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया ने निपुण मिशन की अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि यह पहल प्रारंभिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के सीखने के अंतर को दूर करने में सहायक है। इस दौरान टीम ने शिक्षण-अध्ययन प्रक्रिया, विद्यालय अवसंरचना तथा निपुण मिशन की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया ।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी झज्जर।

अवैध कालोनियों में प्लाट ना खरीदें नागरिक: डीसी
अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा प्रशासन
झज्जर क्षेत्र में खसरा नंबर चिन्हित

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने का आह्वान किया है। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने पर अपनी गाढ़ी कमाई को व्यर्थ न करें। डीसी ने बताया कि झज्जर खेत्र में अवैध कॉलोनी काटी जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने एसडीएम झज्जर, जिला राजस्व अधिकारी व तहसीलदार झज्जर को निर्देश दिए कि वे जिला नगर योजनाकार द्वारा चिन्हित खसरा नंबर में रजिस्ट्री व इन्तकाल न करें। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएं। जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि झज्जर क्षेत्र के खसरा नंबर 273ध्ध्14, 17ध्1, 17ध्2, 181 को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर वाली भूमि पर संबंधित विभाग द्वारा प्लाटिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई सीएलयू और एनओसी जारी नहीं की गई है।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक में जरूरी निर्देश देते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी: डीसी
शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग को तालमेल से अभियान सफल बनाने के निर्देश
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (भ्च्ट) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन सरकार द्वारा निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है और इसका उद्देश्य बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। डीसी ने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्कूल स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि किशोरियों और उनके अभिभावकों को टीकाकरण के महत्व के बारे में सही जानकारी दी जाए। इस संबंध में मुख्य सचिव हरियाणा श्री अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ समीक्षा बैठक भी की, जिसमें अभियान की प्रगति की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं, साथ ही टाइप-6 और 11 से भी बचाव करती है। उन्होंने बताया कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में विकसित होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण एचपीवी संक्रमण है। धूम्रपान, कम उम्र में विवाह व गर्भधारण, बार-बार प्रसव तथा कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि टीकाकरण से पहले यह सुनिश्चित किया जाए कि लाभार्थी किशोरी खाली पेट न हो। साथ ही टीकाकरण से पूर्व अभिभावकों की ओटीपी आधारित या लिखित सहमति लेना अनिवार्य किया जाए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि स्कूलों में किशोरियों का डाटा तैयार कर स्वास्थ्य विभाग के साथ साझा किया जाए। पीटीएम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम को आमंत्रित कर अभिभावकों और छात्राओं को जागरूक किया जाए, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों इस अभियान का लाभ उठा सकें। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे श्रमिकों के माध्यम से उनकी बेटियों को वैक्सीन के लिए प्रेरित करें। डीसी ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान,जिला टीकाकरण नोडल अधिकारी डॉ. बसंत दुबे, डीईओ रतिंद्र सिंह,सहायक श्रम आयुक्त राजेंद्र हुड्डा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

पारदर्शी खरीद, समयबद्ध उठान और बेहतर सुविधाओं पर प्रशासन का फोकस: डीसी
जिला में अब तक दो लाख 28 हजार 911 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, एक लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और खरीद प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। डीसी ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने मंडियों में किसानों के लिए स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, छाया और साफ-सफाई जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 28 हजार 911 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि एक लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 63 हजार 964 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 677 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 9 मीट्रिक टन, बेरी में 49 हजार 320 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 599 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 20 हजार 613 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 620 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 689 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 420 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 34 हजार 993 मीट्रिक टन, बादली में आठ हजार 256 मीट्रिक टन, ढाकला में नौ हजार 791 मीट्रिक टन, बेरी में 24 हजार 532 मीट्रिक टन, मातनहेल में 27 हजार 138 मीट्रिक टन, माजरा डी में 15 हजार 717 मीट्रिक टन, छारा में नौ हजार 79 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 397 मीट्रिक टन तथा आसौदा में नौ हजार 752 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। डीसी ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। डीसी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में लाएं, ताकि नमी के कारण खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की रुकावट न आए।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते एडीसी जगनिवास।

हर शिकायत का तय समय में समाधान करें अधिकारी: एडीसी
झज्जर स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी जनसमस्याएं

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा भी मौजूद रहे। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 6 शिकायतें दर्ज की, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश मौके पर ही दिए गए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातः 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिल रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद बनाए रखें, ताकि समाधान की गुणवत्ता और नागरिक संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि फीडबैक प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जाए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट है या नहीं। दूसरी ओर गुरुवार को जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल द्वारा भी समाधान शिविरों में आमजन की समस्याएं सुनी गई और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान, सिंचाई विभाग से एक्सईएन खिवलेश भारद्वाज, एमिनेंट पर्सन गौरव सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लोक धुनों की गूंज में महिला सशक्तिकरण की बात: गांव-गांव पहुंच रही योजनाओं की जानकारी
भजन मंडलियों के जरिए महिलाओं तक पहुंच रही जनकल्याणकारी योजनाएं, बढ़ रही जागरूकता

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: जिला के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इन दिनों लोक संस्कृति की मधुर धुनों के साथ जागरूकता का संदेश भी गूंज रहा है। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार व उपायुक्त स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर ‘नारी शक्ति वंदन’ के संदेश के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर रही हैं। खास बात यह है कि इन योजनाओं की जानकारी लोकगीतों और पारंपरिक शैली में सरल व सहज भाषा के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है, जिससे वे न केवल जानकारी प्राप्त कर रही हैं, बल्कि उससे भावनात्मक रूप से भी जुड़ रही हैं। उपनिदेशक एवं जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी अमित पंवार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार को गांव फतेहपुरी, सुरहेती, कसार, आसंडा, कडौदा, रणखंडा, जहादपुर, खखाना, शाहपुर व देशलपुर में भजन पार्टियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में सत्यवान एंड भजन पार्टी ने गांव फतेहपुरी, सुरहेती, अशोक एंड भजन पार्टी ने गांव कसार, आसंडा, सतबीर एंड भजन पार्टी ने गांव कडौदा, रणखंडा, रामबीर एंड भजन पार्टी ने गांव जहादपुर, खखाना तथा पूनम एंड भजन पार्टी शाहपुर, देशलपुर गांव में प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया। कलाकारों ने गीत-संगीत के माध्यम से योजनाओं को इतने सरल और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया कि ग्रामीणों का ध्यान सहज ही उनकी ओर आकर्षित हुआ। कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उत्साहजनक रही, जहां उन्होंने योजनाओं के बारे में जानने में गहरी रुचि दिखाई। भजन पार्टी के लीडर सतबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेंटर, ड्रोन दीदी, प्रत्येक जिले में स्थापित महिला थाने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के जन-जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं में आत्मविश्वास और जागरूकता दोनों को बढ़ा रहे हैं। अब महिलाएं योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रही हैं, जो उनके सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक संकेत है। जिला झज्जर के गांव में विकास गीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देते भजन पार्टी के कलाकार।

बेरी में 24 अप्रैल को लगेगी बिजली अदालत, उपभोक्ताओं की समस्याओं का होगा मौके पर समाधान
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा आयोजित उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम में बिलिंग व बिजली संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी

बेरी, 23 अप्रैल, अभीतक: उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, बेरी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दिनांक 24 अप्रैल (शुक्रवार) को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक बिजली अदालत एवं उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम का आयोजन निगम कार्यालय, बेरी में किया जाएगा। इस फोरम में उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति, बिलिंग एवं अन्य संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी अभियंता, प्रवर्तन मंडल, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम, बेरी द्वारा की जाएगी, जबकि नोडल अधिकारी के रूप में उपमंडल अधिकारी, बेरी उपस्थित रहेंगे। निगम की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए निर्धारित समय पर फोरम में उपस्थित होकर लाभ उठाएं। यदि किसी उपभोक्ता को कार्यकारी अभियंता के निर्णय से संतुष्टि नहीं होती है, तो वह अपनी शिकायत माननीय अधीक्षण अभियंता, झज्जर के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

नगर परिषद रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा के चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया जारी
पंचायती राज संस्थाओं के रिक्त पदों पर भी 10 मई को होने है उपचुनाव

रेवाड़ी, 23 अप्रैल, अभीतक: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी, नगर पालिका धारूहेड़ा के आम चुनाव व पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया निर्धारित स्थानों और तय समय सीमा में करवाई जा रही है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा 10 मई को कराए जाने वाले चुनाव व उपचुनाव के लिए प्रत्याशी 25 अप्रैल 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि वीरवार, 23 अप्रैल तक नगर परिषद रेवाड़ी चेयरपर्सन पद के लिए 2 और नगर पालिका धारूहेड़ा चेयरपर्सन पद के लिए 2 उम्मीदवारों ने नामांकन जमा करवाया है। वहीं नगर परिषद रेवाड़ी में वार्डों के पार्षद पदों के लिए अलग-अलग वार्डों से 27 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इसी प्रकार नगर पालिका धारूहेड़ा के वार्डों के पार्षद पदों के लिए विभिन्न वार्डों से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज करवाए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए वीरवार, 23 अप्रैल तक किसी ने भी नामांकन दर्ज नहीं करवाया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए अतिरिक्त उपायुक्त राहुल मोदी को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर परिषद रेवाड़ी में चेयरपर्सन पद के लिए उम्मीदवार लघु सचिवालय के प्रथम तल पर स्थित कमरा नंबर 202 में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते है। वहीं रेवाड़ी नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 से 11 के पार्षद पद के लिए नया मॉडल टाउन स्थित सेक्टर-1, ईओ एचएसवीपी कार्यालय में नामांकन दर्ज करवा सकते है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 12 से 22 के पार्षद पद के लिए महाप्रबंधक हरियाणा राज्य परिवहन विभाग रेवाड़ी के कार्यालय, वार्ड नंबर 23 से 32 के पार्षद पद के लिए लघु सचिवालय स्थित जिला राजस्व अधिकारी कार्यालय के कमरा नंबर 113 में नामांकन दर्ज करवा सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर पालिका धारूहेड़ा के लिए उपमंडल अधिकारी ना. रेवाड़ी सुरेश कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पालिका धारूहेड़ा में चेयरमैन व वार्ड नंबर 1 से 18 के पार्षद पद के उम्मीदवार तहसील कार्यालय धारूहेड़ा में अपना नामांकन दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों के लिए प्रत्याशी निर्धारित किए गए स्थानों पर 25 अप्रैल 2026 तक प्रातःरू11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन दर्ज करवा सकते है।

गांव गोठड़ा अहीर में प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम 27 अप्रैल को
डीसी अभिषेक मीणा ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

रेवाड़ी, 23 अप्रैल, अभीतक: जिला प्रशासन की ओर से सोमवार, 27 अप्रैल को गांव गोठड़ा अहीर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नगराधीश जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा रात्रि ठहराव के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी अभिषेक मीणा।

एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए स्कूल स्तर पर चलाएं जागरूकता अभियान
डीसी अभिषेक मीणा ने एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक

रेवाड़ी, 23 अप्रैल, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला में चलाए जा रहे एचपीवी वैक्सीन अभियान को लेकर लघु सचिवालय में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा स्कूल स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि यह एचपीवी टीकाकरण अभियान मुख्य रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों के लिए चलाया जा रहा है। यह वैक्सीन एचपीवी के टाइप-16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करती है, जो सर्वाइकल कैंसर के प्रमुख कारण माने जाते हैं, साथ ही टाइप-6 और 11 से भी बचाव करती है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूल स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। वहीं किशोरियों और उनके अभिभावकों को एचपीवी टीकाकरण के महत्व के बारे में सही जानकारी दी जाए। डीसी ने जिला के अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) वैक्सीन अवश्य लगवाएं। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है और इसका उद्देश्य बेटियों को गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. नरेंद्र दहिया व उप सिविल सर्जन डा. भंवर सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते डीसी अभिषेक मीणा।

आमजन की शिकायतों का तय समय सीमा में हो निपटान: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनीं शिकायतें
जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर

रेवाड़ी, 23 अप्रैल, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में वीरवार को लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। डीसी ने शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए सभी विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय में जांच पूरी कर समस्याओं के निवारण करने के निर्देश दिए। डीसी ने आमजन से भी आह्वान किया कि वे जिला व उपमंडल स्तर पर सोमवार और वीरवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अपनी समस्याओं से प्रशासन का अवगत कराएं, ताकि उनका निवारण करवाया जा सके। डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में गांव खरखड़ा, बिहारीपुर और खोल में अवैध कब्जा की शिकायतों पर डीडीपीओ को जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बावल रोड पर चांदपुर की ढाणी के पास नाला जाम होने से दूषित पानी रोड पर भरा रहने की शिकायत पर बीडीपीओ को तत्परता से समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसी तरह रेवाड़ी शहर के विजय नगर में रोड का लेवल सही नहीं होने की शिकायत पर नगर परिषद अधिकारियों को जांच कर समस्या का निवारण करवाने के निर्देश दिए। इसी के साथ पेंशन, परिवार पहचान पत्र, बिजली व पुलिस संबंधित शिकायतों की भी सुनवाई करते हुए डीसी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, एडीसी राहुल मोदी, डीएमसी ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार व डीएसपी पवन कुमार सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

पीएम श्री राकवमा विद्यालय रेवाड़ी में सम्मान समारोह का आयोजन
सीएसआर फंड से विद्यालय में उपलब्ध करवाई सुविधाओं के लिए जताया आभार

रेवाड़ी, 23 अप्रैल, अभीतक: पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में वीरवार को पोस्को इंडिया द्वारा छात्राओं के लिए उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं को लेकर प्रबंधन के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलक, पुष्पगुच्छ एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। विद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या मोनिका यादव ने अतिथियों का स्वागत एवं अभिवादन किया। प्राचार्या मोनिका यादव ने बताया कि पोस्को इंडिया द्वारा सीएसआर प्रोजेक्ट के अंतर्गत विद्यालय में असेंबली स्टेज का नवीनीकरण, कॉन्फ्रेंस हॉल की मरम्मत, रफ एवं डीप लैंड फिलिंग, म्यूजिक सिस्टम, प्लास्टिक चेयर्स, सोलर सिस्टम तथा छात्राओं के लिए यूनिफॉर्म जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। इसके लिए पोस्को इंडिया की टीम में मैनेजिंग डायरेक्टर क्वांग हो हा, डायरेक्टर नामूक हॉन्ग, हेड एचआर दीपक कुमार यादव, प्लांट हेड लविंग त्यागी, टीम लीडर एचआर संजय भारद्वाज, एचओडी शरद रावत व सेक्शन लीडर मीनाक्षी सहित पूरी टीम का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सीएसआर फंड के तहत करवाए गए कार्यों में अहम भूमिका निभाने पर शिक्षिका पूनम यादव को उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय प्रयासों के लिए विशेष प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पी.के. चैहान, पूर्व बीईओ पटौदी धर्मवीर तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, संगवारी की प्राचार्या डा. ज्योत्सना यादव उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में मंच का संचालन सुधीर यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर संयोगिता यादव, अनिल कुमार, महेंद्र कुमार, भरत कुमार, बबीता, पुष्पा सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी मौजूद रहे।

विकास कार्यों से बदलेगा इतिहास: मनोज चैधरी
फरीदाबाद, 23 अप्रैल, अभीतक: फरीदाबाद सारण गांव के प्रसिद्ध रविदास मंदिर में जिला प्रभारी भाजपा एस सी मोर्चा नेता मनोज चैधरी का भव्य स्वागत किया गया, जहां मंदिर के पदाधिकारीयों ने फूल बुके देकर और माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मंदिर के पदाधिकारीयों ने उनके समक्ष अपनी कई समस्याएं भी रखी और उन्हें बताया कि फरीदाबाद का यह ऐतिहासिक मंदिर है जहां पर रविदास जी की मूर्ति स्थापित है और समय-समय पर उनकी जयंती व सामाजिक कार्य किए जाते हैं। समस्याएं और बातें सुनकर मनोज चैधरी ने सभी पदाधिकारीयों को आश्वासन दिलवाया कि वह इस बात की चर्चा तुरंत अपने शीर्ष नेताओं से करेंगे और मंदिर और समाज की उन्नति के लिए जो भी कार्य करना बड़े वह स्वयं आगे बढ़कर करेंगे और समाज को मजबूत करने के लिए अग्रसर रहेंगे। श्री चैधरी ने समाज के लोगों से अपील करी की वह उनके हाथों को मजबूत करें। ताकि वह पीछे अधूरे पड़े जो काम हैं और उन्हें पूरा करवाने का प्रयास कर सकें उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि यदि 36 बिरादरी के लोगों ने उनका साथ दिया तो फरीदाबाद में वह एक अलग ही मुकाम हासिल करेंगे। इस मौके पर प्रधान कन्हैयालाल खजान सिंह, अतुल कुमार, किशन सिंह, रामदास, भूपलाल, ओमप्रकाश, हेतराम, कमल, माता सुरजो देवी, फूलवती, शकुंतला, सोनिया के अलावा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

सुजुकी के सीईओ का सीएम नायब सैनी से वायदा- भविष्य में हरियाणा में और भी निवेश करेगी सुजुकी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सुजुकी के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने की मुलाकात
तोशीहिरो सुजुकी बोले- भारत के साथ-साथ हरियाणा की प्रोग्रेस में भी सहयोग करेगी सुजुकी
जापान में मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव, मुख्यमंत्री ने सुजुकी के सीईओ को टोक्यो में आयोजित सेमिनार में आने का दिया न्यौता

चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से गुरुवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने मुलाकात की। इस दौरान सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से वायदा किया कि सुजुकी मोटर भविष्य में भी हरियाणा के अंदर और निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि भारत की प्रोग्रेस के साथ-साथ हरियाणा की प्रोग्रेस में भी उनकी कंपनी पूरा सहयोग करेगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जापान और हरियाणा के बीच सांस्कृतिक सहयोग के लिए जापान में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उन्होंने 20 जून को टोक्यो विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता सेमिनार में विशिष्ट अतिथि के रूप में आने के लिए सुजुकी के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी को न्यौता भी दिया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा पहले भी सुजुकी मोटर को सहयोग करता रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि भविष्य में सुजुकी मोटर हरियाणा में ही निवेश करेगी। उन्होंने कहा कि सुजुकी मोटर इकलौती ऐसी कंपनी है जिसे हरियाणा राज्य ने एसजीएसटी इनसेंटिव दिया है। इस पर सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि वह भारत में हाईब्रिड और सीएनजी गाड़ियों पर फोकस करेंगे। भविष्य में यदि उन्हें ईवी के लिए गाड़ियां बनानी पड़ी और नया प्लांट बनाया तो निश्चित रूप से निवेश के लिए उनकी पहल हरियाणा होगा। उन्होंने कहा कि सुजुकी के साथ हरियाणा सरकार का कम्यूनिकेशन ऐसे ही बना रहे और हरियाणा सरकार का सहयोग मिलता रहे। उन्होंने कहा कि 1982-83 में सुजुकी को शुरू किया था, तब हमने पाया कि भारत और जापान के काम करने का तरीका अलग है लेकिन फिर भी भारत और जापान में बहुत सारी समानता है।
जापान और हरियाणा में सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए जापान में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जापान और हरियाणा के बीच सांस्कृतिक सहयोग बढ़ाने के लिए जून महीने में अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन जापान में किया जाएगा। उन्होंने सुजुकी के सीईओ से अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के दिव्य आयोजन में जापानी नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड को जापान के किसी प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन के साथ जोड़ने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस पर सीईओ तोशीहिरो ने विचार करने पर हामी भरी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सीईओ सुजुकी को 20 जून को टोक्यो विश्वविद्यालय में आयोजित एक श्अंतर्राष्ट्रीय गीता सेमिनारश् में बतौर विशिष्ट अतिथि आने का न्यौता भी दिया। इस पर सीईओ सुजुकी ने कहा कि वह पवित्र ग्रंथ गीता को पढ़ेंगे और इस सेमिनार में शामिल होने की पूरी कोशिश करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र और जापान के बीच सिस्टर सिटी का एमओयू करने का आग्रह भी सीईओ तोशीहिरो सुजुकी के समक्ष रखा। उन्होंने इसमें सहयोग करने का आश्वासन दिया।
बायोगैस प्लॉट में और निवेश करेगी सुजुकी
सुजुकी मोटर के सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि कंप्रेस्ड बायोगैस के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसमें और अधिक निवेश करने की योजना है। अभी 9 बायोगैस प्लांट लगाने की योजना है। इनमें से 2 बायोगैस प्लांट लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खरखौदा प्लांट में सुजुकी स्ट्रॉग हाईब्रिड गाड़ियां का निर्माण करेगी। इसकी प्रोडक्शन और सेल में कोई दिक्कत न आए, इसके लिए उन्होंने हरियाणा सरकार से सहयोग मांगा। इस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सहयोग देने का आश्वासन दिया। सीईओ तोशीहिरो सुजुकी ने कहा कि नई औद्योगिक पॉलिसी-2026 में स्ट्रॉग हाईब्रिड और सीएनजी गाड़ियों के संबंध में भी कोई न कोई प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमें अपने शहरों को इस तरह से बसाना चाहिए कि आने वाले 10 या 20 साल बाद उनकी स्थिति अच्छी हो, अच्छी सुविधाएं हों। बैठक के दौरान पीडब्ल्यूडी, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राव नरबीर सिंह, उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, महानिदेशक इंडस्ट्रीज श्री यश गर्ग, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाइजर श्री राजीव जेठली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

निरोगी हरियाणा के तहत एक करोड़ से ज्यादा लोगों की जांच की, 5.86 करोड़ मुफ्त टेस्ट किए, कार्यक्रम का विस्तार अब बुजुर्गों तक
पूरे राज्य में पहुँच, बीमारी का जल्दी पता लगाना और 70 आयु वर्ग के नागरिकों तक विस्तार, निवारक स्वास्थ्य सेवा में एक बड़ा कदम- डॉ. सुमिता मिश्रा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा सरकार के प्रमुख निवारक स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘निरोगी हरियाणा’ ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) की जा चुकी है, जबकि 5.86 करोड़ से अधिक लैब टेस्ट निःशुल्क किए गए हैं। इससे राज्य में बीमारियों की समय पर पहचान और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को व्यापक मजबूती मिली है। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने यह बात उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल, 2026 तक इस योजना के अंतर्गत अंत्योदय परिवारों के 1,00,07,430 लाभार्थियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए शुरू की गई इस पहल के तहत 5,86,60,875 मुफ्त लैब टेस्ट किए गए हैं, जिससे हजारों परिवारों का होने वाला खर्च कम हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रारंभ में यह योजना उन परिवारों के लिए लागू की गई थी, जिनकी वार्षिक आय 1.8 लाख रुपये तक थी। अब इसका विस्तार कर 3 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों को भी शामिल किया गया है। इस बदलाव से लाभार्थियों की संख्या 1.59 करोड़ से बढ़कर लगभग 2.30 करोड़ हो गई है। तीसरे चरण में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को, उनकी आय चाहे कितनी भी हो, इस योजना में शामिल किया जा रहा है। यह कदम बुजुर्गों के स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। डाॅ मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम अब केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के घर-घर तक पहुंच बना रहा है। इसके तहत 1,11,116 आउटरीच कैंप आयोजित किए गए, जिनमें 38.63 लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई। मोबाइल मेडिकल यूनिट्स द्वारा 12,579 कैंप लगाकर लगभग 2.8 लाख लोगों तक सेवाएं पहुंचाई गईं। साथ ही, 25,907 आंगनवाड़ियों, 14,316 स्कूलों तथा 13,034 औद्योगिक एवं उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में भी स्क्रीनिंग की गई है। जिससे सभी आयु वर्गों और क्षेत्रों के लोगों को इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि ‘निरोगी हरियाणा’ कार्यक्रम आयु वर्ग के अनुसार विशेष स्वास्थ्य जांच की सुविधा प्रदान करता है। इसमें शारीरिक जांच, आवश्यक संकेतों की निगरानी, लैब जांच, रोगों की पहचान, उपचार तथा आवश्यकता अनुसार उच्च संस्थानों में रेफरल जैसी सेवाएं शामिल हैं। यह कार्यक्रम एनीमिया, डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग, कैंसर और जन्मजात विकारों जैसी बीमारियों की समय रहते पहचान सुनिश्चित करता है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इसके माध्यम से कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चरण में ही पता चल पाया है। कैंसर, हृदय रोग, मस्तिष्क संबंधी दुर्लभ बीमारियों और गंभीर एनीमिया से पीड़ित मरीजों को समय रहते उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में भेजकर उपचार उपलब्ध कराया गया, जिससे अनेक जीवन बचाने में मदद मिली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा वर्ष 2026-27 के बजट में की गई घोषणा के अनुसार, अब यह कार्यक्रम 70 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी नागरिकों को कवर करेगा, चाहे उनकी आय कितनी भी हो। इस कदम से बुजुर्ग नागरिकों को सुरक्षा का एक बड़ा सहारा मिलेगा। इस योजना के तहत अब तक कुल 8,69,966 रोगों की पहचान की जा चुकी है। इनमें एनीमिया के 2,99,090, उच्च रक्तचाप के 1,33,528, डायबिटीज के 1,05,238, हृदय रोग के 6,410, कैंसर के 1,257 तथा टीबी के 3,518 मामले शामिल हैं। यह पहल शुरुआती 32 स्थानों से बढ़कर अब पूरे राज्य में 2,000 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों तक विस्तारित हो चुकी है। इस कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन में डिजिटल प्लेटफॉर्म, सुदृढ़ प्रयोगशाला नेटवर्क, प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों और सतत निगरानी प्रणाली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिससे पारदर्शिता और कार्यकुशलता सुनिश्चित हो रही है।

हीट वेव में लापरवाही पड़ सकती भारी, लू से बचाव के लिए अपनाएं जरूरी उपाय: सीएमओ डॉ मंजू कादयान
सीएमओ ने अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश’

झज्जर, 23 अप्रैल, अभीतक: भीषण गर्मी के चलते जिले में हीट वेव (लू) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अत्यधिक तापमान के कारण शरीर में पानी एवं नमक की कमी हो जाती है, जिससे शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाता है और व्यक्ति लू का शिकार हो सकता है। यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो यह स्थिति गंभीर रूप ले सकती है। इसी के मद्देनजर राज्य कार्यालय के आदेशानुसार जिला उपायुक्त श्री स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन (सीएमओ) डॉ मंजू कादयान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग झज्जर द्वारा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों के इंचार्ज एवं अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीएमओ डॉ मंजू कादयान ने बताया कि लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, सिरदर्द, अत्यधिक कमजोरी, त्वचा का सूखना एवं बेहोशी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि आमजन को इन लक्षणों के प्रति जागरूक करना बेहद आवश्यक है ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें। कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुनीता तंवर ने बताया कि लू से बचाव के लिए आमजन को जागरूक करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के तहत चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को जागरूक करना शुरू कर दिया है, ताकि लोगों को समय पर जानकारी मिल सके और वे सुरक्षित रह सकें।
सीएमओ डॉ मंजू कादयान ने लू से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील
दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी एवं तरल पदार्थों का सेवन करें।
धूप में निकलते समय सिर को कपड़े या टोपी से ढकें।
हल्के, ढीले एवं सूती कपड़े पहनें।
दोपहर 11 बजे से 3 बजे तक धूप में बाहर जाने से बचें।
घर से बाहर निकलते समय पानी साथ लेकर चलें।
ओआरएस घोल, नींबू पानी, छाछ आदि का सेवन करें।
अधिक पसीना आने पर शरीर में पानी एवं नमक की कमी को पूरा करें।
उन्होंने आगे बताया कि बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं एवं बीमार व्यक्तियों को लू से अधिक खतरा होता है, इसलिए इनकी विशेष देखभाल करना अत्यंत आवश्यक है।
लू लगने की स्थिति में मरीज को तुरंत ठंडी जगह पर ले जाएं, शरीर को ठंडे पानी से पोंछें तथा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में शीघ्र उपचार करवाएं।
बैठक के अंत में सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लू से बचाव के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाएं, ताकि आमजन को इस भीषण गर्मी से सुरक्षित रखा जा सके। इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ शैलेन्द्र डोगरा,उप सिविल सर्जन डॉ कुलदीप, डॉ ममता त्यागी, उप सिविल सर्जन डॉ बसंत दुबे, उप सिविल सर्जन डॉ निधि मोमिया, डीपीएम सुनीता अरोड़ा, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, जिला आयुष्मान भारत मैनेजर विकास कुमार, पंकज शर्मा व अन्य स्वास्थ्य स्टाफ मौजूद रहा।

अर्जुन अवार्डी एसीपी अखिल कुमार ने छात्रों व शिक्षकों को नशा मुक्ति एवं खेलों के लिए किया प्रेरित’
झज्जऱ, 23 अप्रैल, अभीतक: आज डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में अर्जुन अवार्ड विजेता एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व मुक्केबाज एसीपी श्री अखिल कुमार ने विद्यालय का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को संबोधित किया। अपने संबोधन में एसीपी अखिल कुमार ने खेलों के महत्व पर बल देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता, टीम भावना और आत्मविश्वास का भी विकास करते हैं। उन्होंने छात्रों को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश देते हुए कहा, यदि जीवन में सफलता प्राप्त करनी है तो स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी होगी और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से पूरी तरह दूर रहना होगा। खेल व्यक्ति के जीवन को अनुशासित करते हैं और उसे सही दिशा प्रदान करते हैं। अपने खेल जीवन के अनुभव साझा करते हुए उन्होंने छात्रों को कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्पष्ट लक्ष्य और निरंतर प्रयास से ही सफलता सुनिश्चित होती है। एसीपी श्री अखिल कुमार ने विद्यालय के शारीरिक शिक्षा शिक्षकों श्री प्रतीक, श्री प्रदीप तथा श्री रविंदर से भी भेंट की। उन्होंने शिक्षकों को प्रेरित करते हुए बताया कि वे बच्चों को खेलों के प्रति कैसे उत्साहित कर सकते हैं और किस प्रकार निरंतर अभ्यास, सही तकनीक एवं मनोवैज्ञानिक सहयोग से बच्चों के प्रदर्शन को निखारा जा सकता है। कार्यक्रम का मंच संचालन मैडम मनिता द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य श्री पंकज वालिया ने एसीपी अखिल कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायक सत्र विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कार्यक्रम का समापन छात्रों द्वारा नशा मुक्त जीवन अपनाने तथा खेलों को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

विश्व पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प’
पन्ना (पवई), 23 अप्रैल, अभीतक: शासकीय माध्यमिक शाला नारायणपुरा में मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती और पृथ्वी माता के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस वर्ष की थीम प्लैनेट वर्सेस प्लास्टिक पर शिक्षकों ने बच्चों को विस्तृत जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध और चित्रकला के माध्यम से पृथ्वी को हरा-भरा रखने का संदेश दिया। बच्चों ने पेड़-पौधे लगाने, प्लास्टिक का उपयोग बंद करने, जल संरक्षण और स्वच्छता अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय परिसर में शिक्षकों और बच्चों ने मिलकर पौधरोपण भी किया। शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि पृथ्वी हमारा घर है और इसे सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। छोटी-छोटी आदतें जैसे बिजली बचाना, कचरा डस्टबिन में डालना और सिंगल यूज प्लास्टिक से बचना पृथ्वी को बचाने में बड़ी भूमिका निभाती हैं। प्रधान अध्यापक श्रीमती माया खरे ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ एक दिन का कार्य नहीं है, बल्कि इसे जीवनशैली में अपनाना होगा। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने घर और मोहल्ले में भी लोगों को जागरूक करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पृथ्वी की रक्षा की शपथ ली।

शिक्षक की अनूठी पहलरू बेटी स्वेच्छा पाठक के विवाह में अतिथियों का स्वागत पौधारोपण से’
पन्ना (पवई), 23 अप्रैल, अभीतक: शिक्षक सतानंद पाठक ने समाज के सामने पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने अपनी बेटी स्वेच्छा पाठक के विवाह समारोह में आए अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर और पौधारोपण करवाकर किया। यह विवाह समारोह सोमवार, दिनांक 20 अप्रैल 2026 को संपन्न हुआ। शादियों में फूल-माला और महंगे उपहार देने की परंपरा से हटकर पाठक परिवार ने पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। प्रत्येक अतिथि को आम, नीम, पीपल और तुलसी के पौधे भेंट किए गए। विवाह स्थल पर विशेष रूप से बनाए गए हरियाली मंडप में अतिथियों के हाथों से पौधरोपण भी कराया गया। शिक्षक सतानंद पाठक ने कहा कि बेटी की विदाई के साथ यदि एक पौधा भी रोपा जाए तो वह जीवनभर ऑक्सीजन और छाया देता रहेगा। यह हमारी बेटी के लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद होगा। उनकी इस सोच की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। समारोह में मौजूद पुष्पेंद्र पटेल ने कहा कि यह पहल समाज को नई दिशा देगी। यदि हर शुभ कार्य में एक पौधा लगाने की परंपरा शुरू हो जाए तो पर्यावरण संकट से निपटना आसान हो जाएगा। इस अवसर पर लगभग 200 फलदार एवं छायादार पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया। अतिथियों ने भी पौधों की देखभाल का संकल्प लिया।

इनेलो नेे मेयर उम्मीदवारों की घोषणा की
चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय चैटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर इनेलो के मेयर उम्मीदवारों की घोषणा की। एडवोकेट आंनद खत्री को सोनीपत और मनोज अग्रवाल को पंचकुला नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद का उम्मीदवार बनाया गया है। अंबाला से मेयर उम्मीदवार का नाम आज शाम तक घोषित किया जाएगा। बंगाल चुनाव को लेकर कहा कि भाजपा प्रजातंत्र को बल के साथ दबाना चाहती है। लेकिन भाजपा जितना लोगों को दबाने का का काम करेगी लोगों में उतना ही रोष बढ़ेगा। भाजपा ने बंगाल में फोर्सेस को लगाकर डराने की कोशिश की है। मुझे नहीं लगता कि भाजपा वहां पर जीत हासिल कर सकती है वहां पर ममता बनर्जी ही जीत दर्ज करेगी। कहा कि गेहूं खरीद के मुद्दे पर हमने अपने कार्यकर्ताओं की मंडियों में ड्यूटी लगाई थी और किसान कष्ट निवारण केंद्र खोले ताकी किसानों को कोई समस्या न आए। हमने सरकार से कहा था कि सरकार बायोमेट्रिक सत्यापन की शर्त ना लगाई जाए। लेकिन सरकार ने बायोमेट्रिक सत्यापन करवाना अनिवार्य कर दिया। इससे किसानों को बहुत परेशानी आई। किसानों की गेहूं का उठान नहीं हो रहा था और किसानों के खाते में पैसे नहीं आ रहे थे। सरकार की कोशिश तो यही थी कि कि किसानों की गेहूं अंबानी और अडानी के साईलोस में जाए और वह कमियां निकाल कर फसल को कम कीमत पर खरीदें। लेकिन हमने इस लड़ाई को लड़ा जिससे सरकार दबाव में आई उसके बाद अब मंडियों में गेहूं खरीद की जा रही है। विशेष सत्र बुलाए जाने पर पूछे गए सवाल पर अभय सिंह चैटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने एक विशेष सत्र बुलाया है जिसमें महिला बिल को लेकर निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री के पास महिला आरक्षण बिल पर निंदा प्रस्ताव लाने का समय है। लेकिन किसानों के लिए नहीं। अगर निंदा प्रस्ताव लाना ही था तो सरकार की कमियां और खामियों के बारे में लाना चाहिए था। किसानों को जो दिक्कतें आई है। उसके लिए कहा जाना था कि आगे से इस किसानों को ऐसी समस्याएं नहीं आएगी। जो बिल लोकसभा में गिर गया उसकी चर्चा यहां पर करने का क्या मतलब है। भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल पर राजनीति कर रही थी। जिसमें वह सफल नहीं हुए। इसको लेकर मैं पूरे विपक्ष को बधाई देता हूं कि उन्होंने भाजपा की मंशा को पूरा नहीं होने दिया। सरकार ने किसानों के लिए एक समस्या और खड़ी कर दी। किसान की जमीन की जो रजिस्ट्री होती है उसकी फीस 503 रुपए होती है और अगर किसान की एप्लीकेशन रिजेक्ट हो जाती है तो यह फीस भी जब्त हो जाती है। रजिस्ट्री के लिए 3 दिन का समय रखा गया है। जिसमें कई अलग-अलग अधिकारियों के पास जाना पड़ता है। पोर्टल पर अपडेट भी करना पड़ता है। पोर्टल का सर्वर कब डाउन हो जाए यह पता नहीं चलता। पोर्टल की वजह से किसानों को मंडियों में भी बहुत परेशानी हो रही है। पहले जमीन पैमाइश का काम आसान था। अब सरकार ने इसके लिए 32 करोड़ रुपए खर्च कर के 300 रोवर मशीने खरीद ली। लेकिन वो तीन साल से खड़ी हैं। इनके पास उन्हें चलाने के लिए लोग ही नहीं है। ये मशीनें सिर्फ कमीशन खाने के लिए खरीदी गई थी। प्रदेश में पैमाइश के लिए 4000 लोगों ने अप्लाई किया था। जिसमें से सिर्फ 40 लोगों की जमीन की पैमाइश ही हो पाई है। बीबीएमबी को लेकर कहा कि जब हमारा अधिकारी वहां नहीं होगा तो हमारी पैरवी कौन करेगा। सरकार को इस बारे में चर्चा करनी चाहिए। पंजाब में भाजपा का कोई वजूद नहीं है। मुख्यमंत्री को हरियाणा में कोई नहीं बुलाता तो वो पंजाब चले जाते हैं। प्रेस वार्ता में इनेलो के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस चैधरी, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी, पंचकुला जिलाध्यक्ष सितेंद्र टोनी, पंचकुला शहरी प्रधान मनोज अग्रवाल, सीमा चैधरी और पार्टी सचिव नछत्तर सिंह मलहान मौजूद रहे।

हरियाणा में एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज
सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में बड़ा कदम
प्रदेश में 13,500 से अधिक किशोरियों का टीकाकरण

चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज यहां राज्य स्तरीय संचालन समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए टीकाकरण अभियान के विस्तार और प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि प्रदेश में 14-15 वर्ष आयु वर्ग की लगभग 2.26 लाख किशोरियों को कवर करने के लिए 2.28 लाख वैक्सीन डोज की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गत 22 अप्रैल तक राज्य में 13,500 से अधिक किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन दी जा चुकी है, जिनमें से 561 को अभियान के पहले दिन ही टीका लगाया गया। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने कहा कि हरियाणा की सिंगल-डोज टीकाकरण रणनीति भविष्य में इस बीमारी की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने सोशल मीडिया, रेडियो, प्रिंट मीडिया और सामुदायिक मंचों के माध्यम से जागरूकता अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि वैक्सीन के बारे में किसी भी प्रकार की भ्रांतियों को दूर कर लोगों का विश्वास बढ़ाया जा सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर देते हुए उपायुक्तों को निर्देश दिए कि वे वरिष्ठ डॉक्टरों, समुदाय के मौजिज लोगों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि वह स्कूल प्राचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर अभिभावकों को प्रेरित करे और टीकाकरण के लिए छात्राओं को निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी करे। गौरतलब है कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) एक सामान्य संक्रमण है, जो महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (बच्चेदानी के निचले हिस्से का कैंसर) के लगभग 99.7 प्रतिशत मामलों के लिए जिम्मेदार है। एचपीवी वैक्सीन इस संक्रमण से बचाव करती है और भविष्य में सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को काफी हद तक कम करती है। भारत में महिलाओं में यह दूसरा सबसे आम कैंसर है और टीकाकरण इसके खिलाफ एक प्रभावी रोकथाम उपाय माना जाता है। यह वैक्सीन सुरक्षित व प्रभावी है और केन्द्र सरकार द्वारा वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद अनुमोदित की गई है। विश्व के 160 से अधिक देशों में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रमों के तहत यह वैक्सीन लगाई जा रही है। प्रदेश में टीकाकरण प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा चिकित्सकीय निगरानी में किया जा रहा है। वैक्सीन के दुष्प्रभाव सामान्यतः बहुत मामूली होते हैं, जैसे इंजेक्शन वाली जगह पर हल्का दर्द, बुखार या शरीर में दर्द। इन प्रभावों को डॉक्टर की सलाह अनुसार पैरासिटामोल से आसानी से नियंत्रित किया जा सकता है। टीकाकरण के बाद किशोरियों का ध्यान रखने के लिए राज्य स्तरीय एडवर्स इवेंट्स फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (एईएफआई) कमेटी को सक्रिय किया गया है, जो किसी भी प्रतिकूल घटना की निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेगी। बैठक में बताया गया कि यह टीकाकरण अभियान डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। लाभार्थियों का पंजीकरण यू-विन प्लेटफॉर्म पर किया जा रहा है, जो स्वतः टीकाकरण प्रमाणपत्र भी जारी करता है। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर चिकित्सा अधिकारियों, वैक्सीनेटरों और फ्रंटलाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अन्त्योदय (सेवा) विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी. अनुपमा, विकास एवं पंचायत विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विजयेंद्र कुमार, श्रम तथा युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव श्री राजीव रंजन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक श्रीमती वर्षा खांगवाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजदू रहे। जिलों से उपायुक्त, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा अधिकारी तथा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) और फेडरेशन ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसाइटीज ऑफ इंडिया (एफओजीएसआई) के प्रतिनिधि वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

स्वास्थ्य विभाग में 69 रिक्त पदों पर भर्ती किये जाएंगे फिजियोथेरेपिस्ट: आरती सिंह राव
उझाना और संभली में बनेंगी सीएचसी

चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में जल्द ही फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी , इसके लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग में मांग पत्र भेजा गया है। पहले विभाग द्वारा 54 रिक्त पदों पर भर्ती किए जाने बारे लोक सेवा आयोग को मांग पत्र भेजा गया था , अब संशोधित करके फिजियोथेरेपिस्ट के 69 रिक्त पदों पर भर्ती करने के लिए भेजा गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने आगे यह भी बताया कि जींद जिला के गांव उझाना तथा करनाल जिला के गांव संभली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की भी हरियाणा सरकार द्वारा स्वीकृति दे दी गई है , इनमें उझाना सीएचसी निर्माण के लिए 2195.46 लाख रुपए की तथा संभली सीएचसी के लिए मुख्यमंत्री ने 2322.37 लाख रुपए की मंजूरी दी गई है। आरती सिंह राव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी ग्रामीण क्षेत्र में उपस्वास्थ्य केंद्र, पीएचसी, सीएचसी या अन्य स्वास्थ्य संस्थान खोलने की आवश्यकता हो, उस गाँव में जल्द से जल्द नियमानुसार शुरू किया जाए ताकि ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्वक, सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ हों।

प्रदूषण को लेकर हम आज सचेत न हुए तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा: ऊर्जा मंत्री अनिल विज
पानीपत से श्रीनगर तक ब्रह्माकुमारीज के इको केयर जागरूकता अभियान को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सराहा

चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रदूषण को लेकर हम आज ही सचेत न हुए और इसके बारे में काम नहीं किया तो आने वाली पीढ़ियों का दम घुट जाएगा क्योंकि उन्हें जिंदा रहने के लिए आक्सीजन नहीं मिल पाएगी। श्री विज ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज के इको केयर एंड डिजास्टर मैनेजमेंट द्वारा पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता फैलाने का विशेष अभियान सराहनीय है। श्री विज से वीरवार को इस अभियान के संयोजक ब्रह्माकुमारी भारतभूषण सहित अन्य सदस्यों ने मुलाकात की और उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को घटाने के लिए काफी प्रयास व काम करने की जरूरत है। लोगों को धरती पर अधिक से अधिक पेड़ व पौधे लगाए जाने चाहिए ताकि उनसे ऑक्सीजन मिलती रहे और सरकारें भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर कदम उठा रही है। प्रदूषण वाली चीजों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है और तकनीक में भी सुधार आ रहा है। लोक हित के विषय पर अच्छा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान पानीपत से श्रीनगर तक चलाया जा रहा है, जो कि अच्छा प्रयास है। उन्होंने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है और देश में यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों को विचारों से अवगत कराया जाएगा। गौरतलब है कि पानीपत से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज अम्बाला पहुंचा है और आगे यह कश्मीर तक जाएगा। संयोजक भारत भूषण ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन पर सेवा कर रहा है तथा जागृति पैदा कर रहा है।

नगर निकाय चुनावों में अन्य राज्यों के ैब्ध्ठब् वर्ग को हरियाणा में नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग
चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग को विभिन्न जिलों से यह प्रश्न प्राप्त हो रहे थे कि अन्य राज्यों के अनुसूचित जाति (ैब्) तथा पिछड़ा वर्ग ‘।’ एवं ‘ठ’ श्रेणी के व्यक्तियों की हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में आरक्षण हेतु क्या पात्रता होगी। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में आयोग द्वारा पूर्व में 14 फरवरी 2025 को सभी उपायुक्तों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद पुनः शंकाएँ प्राप्त होने के चलते उक्त स्पष्टीकरण को दोबारा सभी जिलों में भेजा गया है, ताकि संबंधित अधिकारी इसे भली-भांति समझकर अनुपालन सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधि एवं विधायी विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार, अन्य राज्य से जारी अनुसूचित जाति या पिछड़ा वर्ग ‘।’ एवं ‘ठ’ के प्रमाण पत्र के आधार पर हरियाणा में नगर निकाय चुनावों में आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा।
विवाह के आधार पर भी नहीं मिलेगी पात्रता
प्रवक्ता ने बताया कि यदि कोई महिला अन्य राज्य से संबंधित है, तो केवल विवाह के आधार पर उसे हरियाणा में संबंधित श्रेणी के आरक्षण का लाभ प्राप्त नहीं होगा, भले ही उसकी जाति हरियाणा की सूची में शामिल हो।
चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सख्त पालन के निर्देश
उन्होंने कहा कि सभी रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नामांकन पत्रों की जांच के दौरान इन दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप संपन्न हो सके।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ बैठक का दूसरा दिन
लगातार मैराथन बैठक के जरिए हरियाणा की नई उद्योग नीति को लेकर हो रहा है मंथन
हरियाणा में उद्योगों के लिए सकारात्मक वातावरण को और मजबूत करना है बैठक का लक्ष्य
निवेशकों के साथ हर कदम पर साथ खड़ी हैं हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री
हरियाणा में निवेश के लिए सरकार सिंगल विंडो सिस्टम का किया जा रहा है क्रियान्वयन- मुख्यमंत्री
सभी निवेशकों को मूलभूत सुविधाओं मुहैया कराने के साथ साथ तकनीक के साथ जोड़कर काम करेगी हरियाणा सरकार- मुख्यमंत्री
बैठक में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर, उद्योग विभाग आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल समेत कई प्रशासनिक अधिकारी बैठक में मौजूद।

आओ देश को जहरीली खेती व जहर से बचाएं: राज्यपाल देवव्रत आर्य
भिवानी़, 23 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा प्रदेश के भिवानी में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहुंचे गुजरात के महामहिम राज्यपाल आचार्य देवव्रत आर्य का भिवानी में पत्रकारों, सामाजिक और व्यापार से जुड़े प्रबुद्ध व्यक्तियों ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। आचार्य देवव्रत आर्य ने प्राकृतिक खेती पर बोलते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री से भी इस विषय पर चर्चा हुई है, वे भी इस विषय को लेकर गंभीर हैं कि हमें प्राकृतिक खेती पर युद्ध स्तर पर काम करना चाहिए और किस प्रकार से किसानों को इस खेती से जोड़ कर उन्हें जहर मुक्त खेती से कैसे दूर रखना चाहिए। तमाम बिंदु पर चर्चा करते हुए उन्होंने भिवानी में लोगों की फीडबैक ली और कहा कि प्राकृतिक खेती को लेकर केवल गुजरात, हिमाचल प्रदेश में ही नहीं बल्कि देशभर में बड़े स्तर पर काम किया जा रहा है, ताकि हम देश को जहरीली खेती और उससे पनपने वाले जहर से बचा सके। क्योंकि रासायनिक खाद व अन्य जहर युक्त प्रोडक्ट से तैयार हुई खेती आज केवल इंसान को ही नहीं बल्कि जीव जंतुओं को भी बड़े स्तर पर प्रभावित कर रही है। जमीन की शक्ति कमजोर हो रही है, अनेक प्रकार की बीमारियां देश में पनप रही हैं ।इसलिए हमें देसी गाय के गोबर से प्राकृतिक खेती तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती को लेकर प्रशिक्षण दिया जा रहा है ,ताकि हम किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ सके। उन्होंने कहा कि गुजरात में में उन्होंने क्लस्टर तैयार कर इस विषय पर काम किया,तो वहां 8 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े। देश में अब तक 40 लाख के करीब लोग इस मिशन से जुड़े हैं। उन्होंने वर्किंग जर्नलिस्ट एसोसिएशन भिवानी के बैनर तले पत्रकारों से रूबरू होकर महत्वपूर्ण विचार साझा किए। इस अवसर पर उन्होंने रासायनिक खेती पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि वर्तमान में उपयोग हो रही रासायनिक खाद जैसे यूरिया और डीएपी हमारी धरती को बंजर बना रही हैं और मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक साबित हो रही हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यदि समय रहते इस दिशा में बदलाव नहीं किया गया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थिति और भी चिंताजनक हो सकती है। राज्यपाल ने आर्थिक पहलू पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत हर साल रासायनिक खाद के आयात पर लाखों करोड़ रुपये विदेशों में खर्च कर रहा है, जो देश की अर्थव्यवस्था पर भी बोझ है। उन्होंने कहा कि यदि किसान प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो यह खर्च कम होगा और आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सरकार द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत पिपली से ज्योतिसर तक बड़े प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है जिसे अनुमोदन हेतु जल्द ही मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, आयुक्त एवं सचिव, पर्यटन विभाग तथा सदस्य सचिव, केडीबी

नया बिजली शैड्यूल जारी: गांवों में पूरी रात मिलेगी बिजली शाम से सुबह तक नहीं लगेगा कट, न्भ्ठटछ ने आपूर्ति समय बदला, गर्मी में राहत मिलेगी
चंडीगढ़, 23 अप्रैल, अभीतक: बढ़ती गर्मी और उमस के बीच हरियाणा के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम ने ग्रामीण घरेलू फीडरों के लिए बिजली आपूर्ति का नया शेड्यूल जारी किया है। सरकार ने फैसला लिया है कि अब गांवों में श्पूरी रात बिजली की सप्लाई दी जाएगी, ताकि किसानों और आम जनमानस को चैन की नींद मिल सके.। यह नया शेड्यूल 23 अप्रैल की आधी रात से प्रदेश भर में लागू हो जाएगा। खास बात यह है कि सरकार ने श्पीक आवर्सश् यानी जब बिजली की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उस समय को प्राथमिकता पर रखा है। ’नए शेड्यूल के अनुसार, हिसार जोन सहित अन्य क्षेत्रों में शाम होते ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी, जो बिना रुके अगली सुबह तक जारी रहेगी। हिसार जोन में शाम 07ः00 बजे से सुबह 06ः30 बजे तक (लगातार साढ़े 11 घंटे रात की सप्लाई)। गर्मी के पीक समय यानी दोपहर 12ः00 से शाम 04ः30 बजे तक भी बिजली उपलब्ध रहेगी, ताकि लोगों को लू और तपिश से बचाया जा सके। बिजली निगम के इस कदम को सीधे तौर पर गर्मी के प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। रात को कट नहीं लगने से बच्चों की पढ़ाई और बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर नहीं पड़ेगा। दोपहर के समय जब तापमान सबसे अधिक होता है, उस दौरान साढ़े 4 घंटे की बिजली सप्लाई दी गई है। मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि इस शेड्यूल को सख्ती से लागू किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को तय समय पर पूरी बिजली मिल सके
अधिकारियों की चेतावनी
निगम के उच्चाधिकारियों ने साफ किया है कि इस शेड्यूल को लागू करने में कोताही बरतने वाले सब-स्टेशन स्टाफ पर सख्त कार्रवाई होगी। ग्रिड अनुशासन के साथ-साथ जनता की सुविधा का ख्याल रखना अब प्राथमिकता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *