


https://www.facebook.com/share/v/1E3yFgHMsg
https://www.facebook.com/share/v/1BeF5NZuFw
https://www.facebook.com/share/v/1CvfSzSKcF


एल. ए. सी. सै. स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मेरिट में अपना स्थान बनाया
झज्जर, 5 मईए अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के बच्चों ने राष्ट्रीय शिक्षा समिति टोहाना के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में मेरिट में अपना स्थान बनाया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के द्वारा अगस्त 2025 को आयोजित हरियाणा गौरव पुरस्कार परीक्षा में बच्चों ने गोल्ड मैडल प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता के लिए बच्चों को तैयार करने के लिए अध्यापिका पूनम गुलिया, सुदेश, प्रीति शर्मा को स्कूल प्राचार्या, संस्था प्रबंधक के.एम.डागर, ने सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रदान कर उनके सुनहरे भविष्य की कामना की। इस अवसर पर स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव,सपना अहलावत, म्यूजिक टीचर जितेंद्र, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।



जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस अब मानसिक रूप से बीमार भी हो गई है रू मोहन लाल बड़ौली
निकाय चुनाव में “हर वार्ड में खिलेगा कमल, टूटेंगे जीत के रिकॉर्ड : मोहन लाल बड़ौली
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने झज्जर में नगपरिषद उपचुनाव में वार्ड 13 से भाजपा प्रत्याशी सुधांशु शर्मा के समर्थन में किया जनसंपर्क
झज्जर, 5 मईए अभीतक: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने झज्जर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मानसिक रूप से बीमार हो चुकी है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीति केवल दूसरों पर दोष मढ़ने तक सीमित रह गई है और जनता ने भी कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जो थोड़े बहुत लोग भी कांग्रेस के साथ हैं वे भी कांग्रेस से किनारा कर लेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को झज्जर नगर परिषद के वार्ड नंबर 13 में हो रहे उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी सुधांशु शर्मा के समर्थन में लोगों से सीधा संवाद किया और भाजपा के प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। इस दौरान मोहन लाल बड़ौली प्रत्याशी सुधांशु शर्मा के कार्यालय पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। श्री बड़ौली ने कहा कि प्रदेश में जनता का जो उत्साह और समर्थन भाजपा के प्रति दिखाई दे रहा है, वह स्पष्ट संकेत देता है कि 10 को जनता का भाजपा को भरपूर आशीर्वाद मिलेगा और हर वार्ड में कमल खिलेगा तथा जीत के नए रिकॉर्ड बनेंगे। श्री बड़ौली ने कहा कि पश्चिम बंगाल और असम में हुई भाजपा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों पर जनता के अटूट विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि देश की जनता विकास, सुशासन और पारदर्शिता की राजनीति को पसंद कर रही है और इसी कारण भाजपा को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में भाजपा सरकार लगातार जनहित में फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने 217 संकल्प लिए थे, जिनमें से महज डेढ़ साल में ही 63 संकल्प पूरे किए जा चुके हैं और बाकी संकल्पों को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। श्री बड़ौली ने कहा कि भाजपा जो भी संकल्प लेती है, उसे पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करती है। यही कारण है कि प्रदेश में भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनावों में भी जनता भाजपा की नीतियों और कार्यों को समर्थन दे रही है। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से विकास कार्यों की गति तीन गुणा बढ़ेगी। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से सरकार की हर योजना का लाभ सीधा लोगों तक पहुंचेगा। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि नायब सैनी सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं तथा गरीबों के कल्याण के समर्पित है। भाजपा सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। श्री बड़ौली ने भाजपा जनता से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए 10 मई को कमल के फूल पर बटन दबाएं और भाजपा प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जिताएं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर विकास और सुशासन की राजनीति को मजबूत करेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विकास वाल्मिकी, चेयरमैन कप्तान बिरधाना, चुनाव प्रभारी रवि भराई, प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार कटारिया, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सोमवती जाखड़, अश्विनी रंगा, राजपाल, रवि गुर्जर, मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग मौजूद रहे।





निगमों में बीजेपी के भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए हरियाणा की जनता कांग्रेस को जिताने का मन बना चुकी है – दीपेन्द्र हुड्डा
बादली विधायक कुलदीप वत्स द्वारा आयोजित श्हनुमान जी का रोटश् कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा
हरियाणा की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार, अहंकार को जोर का झटका धीरे से देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी – दीपेन्द्र हुड्डा
बीजेपी ने देश के अलग अलग प्रदेशों में चुनाव आयोग को सहयोगी बनाकर चुनावी मैनेजमेंट का खेल कर सत्ता हासिल की- दीपेन्द्र हुड्डा
झज्जर, 5 मईए अभीतक: सांसद दीपेन्द्र हुड्डा आज बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स द्वारा बड़े मंगलवार के अवसर पर आयोजित श्हनुमान जी का रोटश् कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। दीपेन्द्र हुड्डा ने इस दौरान विधायक कुलदीप वत्स को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि ईश्वर से यही प्रार्थना करते हैं कि कुलदीप वत्स जी को सुखी जीवन दे और स्वस्थ रखें तथा इनकी सारी मनोकामनाएं पूरी हों। इनका यश बढ़े और जनप्रतिनिधि के रूप में इलाके की यूं ही सेवा करें और आगे बढ़ें। कुलदीप वत्स के बारे में बोलते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि इस क्षेत्र में इनका बहुत बड़ा संघर्ष रहा है और हम लोगों ने मिलकर इस इलाके और प्रदेश के विकास के लिए बहुत लंबा तप किया है। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि निकाय चुनाव में नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आएंगे क्योंकि प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है। हरियाणा की जनता भाजपा के भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, उसके भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए और भाजपा के अहंकार को जोर का झटका धीरे से देने के लिए कांग्रेस के पक्ष में वोट करेगी। क्योंकि आज भारतीय जनता पार्टी को अहंकार में हरियाणा की जनता दिख नहीं रही है। अब जनता ही बीजेपी को दिखाएगी कि लोकतंत्र में जनता सबसे महत्वपूर्ण है। एक सवाल के जवाब में सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के माध्यम से चुनावी नतीजों को प्रभावित करने के लिए हर इंतजाम करके जनादेश को मोड़ कर सत्ता हासिल करने का कार्य किया है। जिस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव के समय नायब सिंह जी ने कहा था कि हम इंतजामों से सरकार बनाएंगे। तो बीजेपी ने हर जगह इंतजाम करके जनादेश को प्रभावित कर सत्ता हासिल की है। ये काम सबसे पहले बीजेपी ने हरियाणा में किया था। क्योंकि हरियाणा के सारे एग्जिट पोल, ओपिनियन पोल, लोगों और हवा का रुख और माहौल इस बात का संकेत कर रहा था कि प्रदेश में बदलाव हो रहा है। भाजपा भी इस बात को स्वीकार कर रही थी तभी तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को हटा दिया गया था। अगर बीजेपी सरकार लोकप्रिय सरकार होती, अच्छे काम किए होते तो मुख्यमंत्री को चुनाव के ठीक पहले नहीं हटाया जाता। जिस तरह हरियाणा में मैनेजमेंट से बनी हुई सरकार है उसी तरह का मैनेजमेंट करने में चुनाव आयोग बीजेपी का सहयोगी बना और बीजेपी ने चुनावी मैनेजमेंट का खेल पूरे देश में अलग-अलग प्रदेशों में खेला। जिसको लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी की संज्ञा दी। विपक्ष लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ता रहेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक चंद्रप्रकाश, विधानसभा प्रत्याशी जयभगवान अंतिल, जिलाध्यक्ष संजय यादव, नवीन जयहिन्द आदि मौजूद रहे।


संस्कारम पब्लिक स्कूल, खातीवास में श्विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवसश् पर विशेष आयोजनरू छात्रों ने कलम की शक्ति और मीडिया की भूमिका को दर्शाया
झज्जर, 5 मईए अभीतक: खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में आज श्विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवसश् के अवसर पर एक भव्य और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने अपनी विविध गतिविधियों के माध्यम से लोकतंत्र के चैथे स्तंभ यानी श्मीडियाश् की महत्ता को बखूबी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों द्वारा समाचार पत्रों के वाचन से हुई, जहाँ उन्होंने ग्रुप में बैठकर देश-दुनिया की प्रमुख खबरों पर चर्चा की और संपादक की भूमिका को समझा। विद्यार्थियों ने मंच से लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रभावशाली वक्तव्य दिए। विशेष रूप से श्द अनचेन्ड पेनश् कविता के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश दिया कि एक निष्पक्ष कलम कभी झुकती नहीं है। इस अवसर पर स्कूल परिसर में एक विशेष श्न्यूज कॉर्नरश् भी बनाया गया था, जहाँ बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताएं और लेख प्रदर्शित किए। छोटे बच्चों ने पत्रकार और रिपोर्टर बनकर सांकेतिक इंटरव्यू भी लिए, जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण और शिक्षाप्रद हो गया। इस विशेष अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. महिपाल ने अपने संदेश में कहा कि प्रेस समाज का वह मजबूत आईना है, जो हमें हकीकत से रूबरू कराता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, ष्कलम की ताकत तलवार से भी बड़ी होती है। आज के युग में जहाँ सूचनाओं की बाढ़ है, वहाँ सही और गलत खबर की पहचान करना बहुत आवश्यक है।ष् डॉ. महिपाल ने बच्चों को प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की सलाह दी ताकि उनका सामान्य ज्ञान और भाषाई कौशल सुदृढ़ हो सके। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए पूरे विद्यालय परिवार की सराहना की और बच्चों को सत्य की राह पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया।





शहरों को स्वच्छ बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं नागरिक : डीएमसी’
डीएमसी अभिनव सिवाच ने दी जानकारी – नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा मुहिम के तहत स्वच्छता गतिविधियों को मिल रहा बढ़ावा’
झज्जर, बहादुरगढ़ और बेरी शहरों में 15 मई तक चलेगा अभियान’
झज्जर, 5 मईए अभीतक: डीएमसी अभिनव सिवाच ने कहा कि प्रदेश सरकार की नई सोच-नया शहर, स्वच्छ हरियाणा मुहिम के तहत नगर परिषद झज्जर व बहादुरगढ़ तथा नगरपालिका बेरी क्षेत्र में स्वच्छता को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान 15 मई तक लगातार चलेगा, जिसका उद्देश्य सभी शहरों को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने बताया कि शहरी निकायों में आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आंगनबाड़ी वर्कर और शहरी स्थानीय निकाय स्टाफ सदस्यों के सहयोग विभिन्न जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिनमें सफाई अभियान, जनसंवाद, रैलियां और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं। नगर परिषद व नगरपालिका की टीमें अन्य विभागों के साथ मिलकर ये संदेश घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के कम उपयोग और सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने के बारे में जागरूक कर रही हैं। इसमें आंगनवाड़ी वर्करों का भी विशेष सहयोग लिया जा रहा है। डीएमसी ने कहा कि स्वच्छता केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। यदि सभी लोग मिलकर सहयोग करें, तो शहरों को साफ-सुथरा रखना आसान हो जाएगा। उन्होंने बेरी,बहादुरगढ़ और झज्जर शहरवासियों से अपील की कि वे कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और नई सोच-नया शहर,स्वच्छ हरियाणा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। अपने आसपड़ोस के क्षेत्र को स्वच्छ रखें।

कबाड़ से जुगाड़ : भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए विद्यालय परिवार ने पेश की मिसाल
जोधपुर, 5 मईए अभीतक: ज्येष्ठ मास की तपती गर्मी और आसमान से बरसती आग के बीच इंसानों के साथ-साथ बेजुबान पक्षियों के सामने भी पानी का संकट गहरा गया है। ऐसे में ग्राम पंचायत गिलाकोर स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री मंगलसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टाफएवं विद्यार्थियों ने मानवता और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की है। व्याख्याता किशोर कुमार ने बताया कि श्कबाड़ से जुगाड़श् की अवधारणा को साकार करते हुए विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थियों ने तेल के खाली टिनों को काटकर आकर्षक परिंडे तैयार किए। इन परिंडों को विद्यालय परिसर के छायादार वृक्षों पर लटकाया गया है, ताकि चिलचिलाती धूप में प्यासे पक्षियों को पानी के लिए भटकना न पड़े। प्राध्यापक शैतानाराम बिश्नोई ने बताया, ष्इस भीषण गर्मी में पक्षी दो बूंद पानी के लिए पूरी तरह मानवीय सहयोग पर निर्भर हैं। खाली पड़े टिन के डिब्बों से परिंडे बनाना किफायती होने के साथ-साथ पर्यावरण प्रदूषण कम करने का भी जरिया है। इनमें पानी भरकर जो आत्मसंतुष्टि मिल रही है, वह शब्दों में बयां नहीं की जा सकती है। शारीरिक शिक्षक रूपा राम का मानना है कि इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थियों में जीव-दया, करुणा और जल संरक्षण के संस्कार विकसित होंगे। विद्यालय परिवार ने आमजन से अपील की है कि वे भीषण गर्मी को देखते हुए अपने घरों की छतों और बालकनी में पक्षियों के लिए परिंडे जरूर लगाएं और नियमित रूप से उनमें पानी भरें। इस मौके पर व्याख्याता शैताना राम बिश्नोई, ओम प्रकाश, किशोर कुमार, देवी लाल सोनी, रमेश कुमार, ओम प्रकाश कड़ेला, रूपा राम, खुशाल राम, नरेंद्र कुमार, समु कँवर, छात्र – छात्रा प्रतिनिधि मनीष, अंशिका सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

झज्जर जिला नागरिक अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम होगा अत्याधुनिक, सुरक्षा व्यवस्था को मिली बड़ी मजबूती :स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
झज्जर, 5 मईए अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ-साथ अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। इसी कड़ी में झज्जर जिला नागरिक अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की गई है। इस परियोजना पर लगभग 271.42 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बजट घोषणा 2026-27 के तहत हरियाणा सरकार ने प्रदेश के जिला अस्पतालों, उपमंडल अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अग्निशमन व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 100 करोड़ रुपये की विशेष योजना शुरू की है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य अस्पतालों में सुरक्षा मानकों को बेहतर बनाना और किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित बचाव सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में हर दिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का मजबूत होना बेहद जरूरी है। फायर फाइटिंग सिस्टम के सुदृढ़ होने से अस्पताल परिसर में आगजनी जैसी किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तुरंत नियंत्रण पाया जा सकेगा और मरीजों, उनके परिजनों व स्वास्थ्य कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक फैसले ले रही है। प्रदेशभर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आधुनिक चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, अस्पतालों के उन्नयन और सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बेहतर इलाज उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि अस्पतालों में आने वाले हर व्यक्ति को सुरक्षित वातावरण देना भी है। इसी सोच के साथ स्वास्थ्य विभाग स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और आधुनिक सुविधाओं को बढ़ाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने विश्वास जताया कि झज्जर जिला नागरिक अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम मजबूत होने से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।




खरीदी गई गेहूं उपज का उठान सुनिश्चित करें खरीद एजेंसी : एसडीएम
एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों के साथ छारा खरीद केंद्र का दौरा कर लिफ्टिंग कार्य का लिया जायजा
बहादुरगढ़, 5 मईए अभीतक:एसडीएम बेरी रेणुका नांदल ने मंगलवार को छारा स्थित खरीद केंद्र का दौरा कर गेहूं खरीद के साथ ही एजेंसियों के अधिकारियों को समयबद्ध उठान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है जिसमें से दस हजार 966 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि कुल खरीद में से सात हजार 288 मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी किया जा चुका है। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मंडी में लिफ्टिंग कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंडी में खरीद के साथ ही आढ़तियों और किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाए, इसके लिए प्रशासन सजग है। इस अवसर आढ़तियों के अलावा खरीद एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित थे।
मंडियों में खरीदी गई गेहूं उपज का समयबद्ध उठान जरूरी छ डीसी
अब तक दो लाख 35 हजार 824 मीट्रिक टन आवक व दो लाख 14 हजार 669 मीट्रिक टन से अधिक खरीद
एक लाख 80 हजार 228 मीट्रिक टन गेहूं का हो चुका उठान
झज्जर, 5 मईए अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिले की अनाज मंडियों में गेहूं खरीद के साथ ही एजेंसियों को समयबद्ध उठान के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि फसल की खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उपायुक्त ने कहा कि पीक सीजन के दौरान भंडारण और लिफ्टिंग व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए। डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 35 हजार 824 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि दो लाख 14 हजार 669 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व एक लाख 80 हजार 228 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 64 हजार 749 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 15 हजार 576 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 117 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 780 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 945 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 316 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 58 हजार 39 मीट्रिक टन, बादली में 14 हजार 470 मीट्रिक टन, ढाकला में 14 हजार 523 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 951 मीट्रिक टन, मातनहेल में 32 हजार 960 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 567 मीट्रिक टन, छारा में दस हजार 966 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 939 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 290 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 50 हजार 982 मीट्रिक टन, बादली में 11 हजार 145 मीट्रिक टन, ढाकला में दस हजार 140 मीट्रिक टन, बेरी में 39 हजार 190 मीट्रिक टन, मातनहेल में 30 हजार 750 मीट्रिक टन, माजरा डी में 19 हजार 147 मीट्रिक टन, छारा में सात हजार 288 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 707 मीट्रिक टन तथा आसौदा में नौ हजार 880 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें।





सीटीएम की अध्यक्षता में ईवीएम व पोलिंग पार्टियों की प्रथम रेंडमाइजेशन सम्पन्न
पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु लघु सचिवालय में हुई ईवीएम और पोलिंग पार्टियों की रेंडमाइजेशन प्रक्रिया
झज्जर, 5 मईए अभीतक: जिला में आगामी 10 मई को होने वाले पंचायती राज संस्थाओं तथा नगर परिषद झज्जर वार्ड-13 के उपचुनाव को लेकर प्रशासन द्वारा तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व पोलिंग पार्टियों का प्रथम रेंडमाइजेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन व सीटीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी रितु बंसीवाल की देखरेख में निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार रेंडमाइजेशन किया गया। इस दौरान ईवीएम मशीनों व पोलिंग पार्टियों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से आवंटन सुनिश्चित किया गया। सीटीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी रितु बंसीवाल ने बताया कि पंचायत समिति सदस्य वार्ड-14 बहादुरगढ़, गांव धांधलान व गांव बाढसा में सरपंच पद तथा झज्जर शहर के वार्ड-13 में पार्षद पद के लिए 10 मई को उपचुनाव होना है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए ईवीएम व पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन एक महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी चुनावी प्रक्रियाएं समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं, ताकि मतदाताओं का विश्वास बना रहे और चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके। इस अवसर पर डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईओ अमित बंसल, बीडीपीओ साल्हावास राहुल मेहरा सहित अन्य अधिकारी व उम्मीदवार उपस्थित थे।
अवैध कालोनियों में प्लाट ना खरीदें नागरिक
अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा प्रशासन
झज्जर क्षेत्र में खसरा नंबर चिन्हित
झज्जर, 5 मईए अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिलावासियों से अवैध कॉलोनियों में प्लाट न खरीदने का आह्वान किया है। जिला प्रशासन अवैध कॉलोनियों को गिराने के लिए निरंतर अभियान चला रहा है। नागरिक अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने पर अपनी गाढ़ी कमाई को व्यर्थ न करें। डीसी ने बताया कि झज्जर खेत्र में अवैध कॉलोनी काटी जाने की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने एसडीएम झज्जर, जिला राजस्व अधिकारी झज्जर व तहसीलदार झज्जर को निर्देश दिए कि वे जिला नगर योजनाकार द्वारा चिन्हित खसरा नंबर में रजिस्ट्री व इन्तकाल न करें। इसके अलावा बिजली निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र में बिजली कनेक्शन जारी नहीं किए जाएं। जिला नगर योजनाकार अंजू ने बताया कि झज्जर क्षेत्र के खसरा नंबर 144ध्ध्28,29 को चिन्हित किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त नंबर वाली भूमि पर संबंधित विभाग द्वारा प्लाटिंग को लेकर किसी प्रकार की कोई सीएलयू और एनओसी जारी नहीं की गई है।



भूमि की उर्वरता को बनाए रखने के लिए फसल अवशेष प्रबंधन जरूरी : डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन अपनाने की अपील
झज्जर, 5 मई, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने खेतों में फसल अवशेष (फाने) जलाने की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाना कानूनन अपराध है और ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि फसल अवशेष जलाने से न केवल पर्यावरण प्रदूषित होता है, बल्कि भूमि की उर्वरता को बनाए रखने वाले सूक्ष्म जीव-जंतु भी नष्ट हो जाते हैं। इसके साथ ही आगजनी की घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है, जिससे आसपास की फसलों व संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसी किसी भी घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग तत्काल मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाएं। डीसी ने कृषि विभाग सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से फील्ड में सक्रिय रहकर निगरानी रखें तथा ‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर फसल अवशेष जलाने वालों की रेड एंट्री सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वाले खेत मालिकों को न केवल जुर्माने का सामना करना पड़ेगा, बल्कि भविष्य में मंडियों में फसल बेचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गांव स्तर पर विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाएं तथा शिविर लगाकर ग्रामीणों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी जाए। किसानों को आगजनी से होने वाले नुकसान और पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना अत्यंत आवश्यक है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे फसल अवशेष जलाने के बजाय हैप्पी सीडर, सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम सहित अन्य कृषि यंत्रों का अधिकाधिक उपयोग करें तथा अवशेषों को मिट्टी में मिलाकर भूमि की गुणवत्ता बढ़ाने में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि यह न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि किसानों की भूमि की उत्पादकता बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगा।
पंचायतीराज संस्थाओं के उपचुनाव के मद्देनजर धारा 163 लागू
मतदान केंद्रों के 200 मीटर दायरे में पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक
झज्जर, 5 मईए अभीतक: हरियाणा पंचायती राज उपचुनाव-2026 के मद्देनजर जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। जिलाधीश स्वप्निल रविन्द्र पाटिल द्वारा जारी आदेशों के अनुसार 10 मई रविवार को होने वाले पंचायत समिति सदस्य एवं सरपंच पद के उपचुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिलाधीश की ओर से जारी आदेश अनुसार बहादुरगढ़, बादली एवं बेरी खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों कसार, सराय औरंगाबाद, टांडा हेड़ी, बाढ़सा और गांव धान्धलान में चुनाव के चलते कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया गया है। उक्त क्षेत्रों की परिधि में किसी भी व्यक्ति द्वारा आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, जैली, गंडासा, चाकू, साइकिल चेन अथवा अन्य किसी भी प्रकार के घातक हथियार को लेकर चलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इसके अतिरिक्त 10 मई को मतदान दिवस पर किसी भी मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी रोक लगाई गई है। आदेशों की अवहेलना करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



जल संरक्षण को अपनी आदत में शामिल करें आमजन -एसडीएम
पानी की एक एक बूंद कीमती जल संरक्षण के लिए एसडीएम ने लोगों से किया आह्वान
एसडीएम रेणुका नांदल ने वजीरपुर जलघर का किया निरीक्षण, जलापूर्ति व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
बेरी, 5 मईए अभीतक:एसडीएम रेणुका नांदल ने मंगलवार को निकटवर्ती गांव वजीरपुर स्थित जलघर का औचक निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जलघर में उपलब्ध संसाधनों, पानी के भंडारण, वितरण प्रणाली और स्वच्छता व्यवस्था की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने एसडीएम को जलघर की कार्यप्रणाली, पानी की सप्लाई के समय और वितरण तंत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में नियमित रूप से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और किसी भी समस्या के समाधान के लिए विभाग तत्पर है। एसडीएम रेणुका नांदल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखी जाए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पानी की एक-एक बूंद कीमती है, इसलिए इसकी बर्बादी को रोकना बेहद जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा कि वे जल संरक्षण को अपनी आदत में शामिल करें और अनावश्यक पानी बहाने से बचें। साथ ही किसी भी प्रकार की जलापूर्ति संबंधी समस्या होने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके। एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों को जलघर परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, लीकेज की समय पर मरम्मत करने और सप्लाई लाइन की नियमित मॉनिटरिंग करने के भी निर्देश दिए, जिससे लोगों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके।
उपमंडल के निकटवर्ती गांव वजीरपुर में मंगलवार को जलघर का दौरा कर सप्लाई व्यवस्था का जायजा लेती एसडीएम रेणुका नांदल।
खेल स्टेडियमों में खिलाड़ियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति किया जागरूक
गांव तलाव, साल्हावास सहित अन्य खेल स्टेडियमों में खिलाड़ियों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
झज्जर, 5 मईए अभीतक: जिला भर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत खेल परिसरों में खिलाड़ियों को खेलों के साथ – साथ नशे जैसी बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ भी दिलाई जा रही है। जिला खेल अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि अभियान के अंतर्गत खिलाड़ियों को खेल परिसर साल्हावास,तलाव, , छारा व नेहरू कॉलेज के क्रिकेट मैदान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों के लिए नशा के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति की कार्यक्षमता को प्रभावित करता है, जिससे खेल प्रदर्शन में गिरावट आती है और खिलाड़ी अपने लक्ष्य से भटक सकता है। साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि नशीले पदार्थों की लत से व्यक्ति का स्वास्थ्य ही नहीं बल्कि उसका सामाजिक व पारिवारिक जीवन भी गंभीर रूप से प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अनुशासन, नियमित अभ्यास और स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है, जिसमें नशे के लिए कोई स्थान नहीं है। खेल परिसरों में खिलाड़ियों को नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी खिलाड़ियों ने इस संकल्प को दोहराते हुए नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का भी वचन दिया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।
साल्हावास व गांव तलाव खेल परिसर में नशे के खिलाफ जागरूकता की शपथ लेते खिलाड़ी।



बाहरी राज्यों से बने शस्त्र लाइसेंस धारकों को 15 दिन में देनी होगी जानकारी – पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह’
नियमों के पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई, सभी लाइसेंस की स्थानीय सत्यापन प्रक्रिया अनिवार्य’
झज्जर, 5 मईए अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा जिला झज्जर में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। इन निर्देशों के तहत ऐसे सभी शस्त्र लाइसेंस धारक, जिनका लाइसेंस अन्य राज्यों से जारी हुआ है लेकिन वे वर्तमान में जिला झज्जर से संबंधित हैं, उन्हें 15 दिनों के भीतर अपने शस्त्र लाइसेंस की पूर्ण जानकारी एवं उसकी सत्यापित प्रति संबंधित थाना में जमा करवाना अनिवार्य किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने बताया कि आर्म्स एक्ट 1959 एवं संबंधित नियमों के तहत यह प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति किसी अन्य राज्य से जारी शस्त्र लाइसेंस के साथ किसी नए जिले या राज्य में निवास करता है, तो उसे अपने लाइसेंस की सूचना स्थानीय पुलिस को देना आवश्यक होता है। इसका उद्देश्य शस्त्रों का सत्यापन, रिकॉर्ड अपडेट करना तथा कानून व्यवस्था बनाए रखना है।इसके अतिरिक्त, लाइसेंस धारकों को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनके शस्त्र का विवरण, निवास स्थान एवं अन्य आवश्यक जानकारी स्थानीय थाना रिकॉर्ड में दर्ज हो। यह प्रक्रिया सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है, जिससे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के भीतर जानकारी जमा न करवाने वाले लाइसेंस धारकों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने सभी संबंधित नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करते हुए समय पर अपने दस्तावेज जमा करवाएं और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, ताकि जिले में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखा जा सके।
बच्ची के गुम होने की सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने बच्ची को किया सकुशल बरामद
बहादुरगढ़, 5 मईए अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सराहनीय कार्य किया। पुलिस को डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक 9 साल की बच्ची गुम हो गई है। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंची और स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की गई तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बच्ची की तलाश की गई। लगातार प्रयासों और सूझबूझ के परिणामस्वरूप कुछ ही समय में गुमशुदा बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्ची को सकुशल उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशीलता से परिजन अत्यंत प्रसन्न हुए और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।



विद्यार्थियों को महिला थाना प्रबंधक किरण ने महिला विरुद्ध अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 5 मईए अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक किरण ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय कबलाना के विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि झज्जर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहती है।अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई गलत हरकत होती है तो तुरन्त आप पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर पर बता सकती है। पुलिस द्वारा आपको जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। पुलिस टीम ने डायल 112 ऐप के बारे में जानकारी दी और उसका उचित प्रयोग करने का तरीका बताया ताकि मुसीबत के समय जल्द से जल्द पुलिस की सहायता ली जा सके, किसी परेशानी या मुसीबत के समय धैर्य व आत्मविश्वास के साथ मुसीबतों का सामना करे। जीवन बड़ा ही कीमती है इसको स्वस्थ व सुरक्षित रखें।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रिप मॉनिटरिंग मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब भी आप घर से बाहर निकलती है तो इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को डायल 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा का विवरण बताना है। इसके उपरांत 112 टीम द्वारा महिला के फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा जाएगा, जिस पर उसे अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी। हरियाणा पुलिस महिला की यात्रा शुरू होने से उसे सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंचने तक उसकी यात्रा को मॉनिटर करेगी। अगर इस यात्रा के दौरान उसे किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा संबधी परेशानी होती है तो उसे तुरंत पुलिस मदद दी जाएगी।वहीं उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी । फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में सभी को जागरूक रहने के लिए कहा गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि हमें कभी भी नशा नहीं करना चाहिए नशा एक विनाश का दूसरा रूप है। वहीं उन्होंने बताया कि अगर आपके नजदीक कोई नशीले पदार्थ की खरीद फिरौख्त करता है तो उसकी जानकारी भी आप नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 या ड।छ।ै हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
ज्ञान भारतम मिशन से सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को मिलेगी मजबूती रू डीसी
पांडुलिपियों को डिजिटल पहचान मिलने से शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को मिलेगी सुलभता
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया, 15 जून 2026 तक चलाया जा रहा सर्वेक्षण अभियान
रेवाड़ी, 5 मईए अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि देशभर में प्राचीन पांडुलिपियों, ताड़पत्रों एवं दुर्लभ अभिलेखों का सर्वेक्षण, प्रलेखन, संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कर उन्हें शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों एवं आमजन के लिए सुलभ पहुंच बनाने के उद्देश्य से ज्ञान भारतम् मिशन’ चलाया जा रहा है। अभियान के तहत लगभग 75 वर्ष या उससे अधिक पुरानी पांडुलिपियों को प्राथमिकता दी जाएगी। सर्वे कार्य को तीन माह के भीतर पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जो कि 15 जून तक किया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि कि ज्ञान भारतम् मिशन के तहत आम नागरिक भी अपनी पांडुलिपियों की जानकारी जिला प्रशासन को सीधे रूप से ीजजचेरूध्ध्हलंदइींतंजंउ.बवउध् वेबसाइट या ीजजचेरूध्ध्चसंल.हववहसम.बवउध्ेजवतमध्ंचचेध्कमजंपसे?पक=बवउ.हलंदइींतंजंउ.ंचच-चसप=1 मोबाइल ऐप के माध्यम से साझा कर सकते हैं। चिन्हित पांडुलिपियों को राष्ट्रीय डिजिटल रिपॉजिटरी में सुरक्षित रखा जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस अभियान में पांडुलिपि धारकों का स्वामित्व पूर्णतया सुरक्षित रहेगा। सर्वेक्षण के तहत सरकारी पुस्तकालयों, विश्वविद्यालयों, संस्कृत पाठशालाओं तथा मंदिरों, गुरुद्वारों और मठों जैसे धार्मिक स्थलों में उपलब्ध पांडुलिपियों की पहचान और दस्तावेजीकरण करने के साथ-साथ पांडुलिपियों की भौतिक स्थिति का आकलन भी किया जाएगा।
सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का प्रयास
जिला स्तरीय समिति के अध्यक्ष एवं डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय ज्ञान परंपरा और दर्शन को बौद्धिक धरोहर के महत्वपूर्ण स्रोत के रूप में पांडुलिपियों के संरक्षण और उन्हें भावी पीढियों तक सुरक्षित पहुंचाने के उद्देश्य से ‘ज्ञान भारतम् मिशन’ के तहत राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को जिला में प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह मिशन न केवल देश की सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, बल्कि इससे आने वाली पीढियों को प्राचीन ज्ञान से जोडने का भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों (बीडीपीओ) को निर्देशित करते हुए कहा कि वे ग्राम सचिवों के माध्यम से गांव-गांव में स्थित मंदिरों, गुरुद्वारों, मस्जिदों तथा अन्य धार्मिक एवं सामाजिक संस्थानों में उपलब्ध हस्तलिखित पांडुलिपियों की जानकारी एकत्रित करें। यदि किसी स्थान पर पांडुलिपियां उपलब्ध होती हैं, तो उन्हें ‘ज्ञान भारतम् ऐप’ के माध्यम से जियो-टैग कर पोर्टल पर अपलोड किया जाए। वहीं, यदि किसी स्थान पर पांडुलिपियां उपलब्ध नहीं हैं, तो संबंधित महंत, इमाम या प्रबंधक से प्रमाण-पत्र प्राप्त किया जाए।
दुर्लभ धरोहरों को सुरक्षित रखने में मिलेगी मदद
डीसी ने बताया कि यह राष्ट्रीय अभियान गत 16 मार्च 2026 से प्रारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत देशभर में परिवारों, धार्मिक स्थलों एवं विभिन्न संस्थानों में सुरक्षित पांडुलिपियों का सर्वेक्षण, सूचीकरण एवं डिजिटलीकरण किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के माध्यम से एक व्यापक डिजिटल डेटाबेस तैयार किया जा रहा है, जिससे इन दुर्लभ धरोहरों को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला में जहां भी वर्षों पुरानी पांडुलिपियां सुरक्षित हैं, जिनमें धार्मिक ग्रंथ, ऐतिहासिक दस्तावेज एवं पारंपरिक ज्ञान का अनमोल भंडार निहित है, उनकी पहचान कर डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इस दिशा में गंभीरता से कार्य कर रहा है और सभी संबंधित विभागों के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल से जिले की ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के साथ-साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
हरियाणा सरकारी अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए नि:शुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत करने वाला उत्तरी क्षेत्र का पहला राज्य बना रू नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित हवन यज्ञ व रक्तदान शिविर में की शिरकत
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत
चंडीगढ़, 5 मईए अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में डेंगू रोगियों के लिए निरूशुल्क सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की शुरुआत करने वाला हरियाणा उत्तरी क्षेत्र में पहला राज्य बना है। डेंगू मरीजों को 11 हजार रुपये की प्रतिपूर्ति की जाती है। प्रदेश में कुल 154 ब्लड सेंटर कार्यरत हैं। सरकार ने पिछले वर्ष तय लक्ष्य 3 लाख 30 हजार यूनिट्स ब्लड से बढ़कर 4 लाख 50 हजार यूनिट से भी अधिक ब्लड एकत्रित किया। केंद्र सरकार से हरियाणा को वर्ष 2024-25 में सबसे अधिक रक्तदान हेतु रक्तदान में उत्कृष्टता के लिए लगातार दूसरे वर्ष पुरस्कार मिला है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी, पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा के साथ हवन यज्ञ में पूर्णाहुति डाली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने रिबन काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया और रक्तदाताओं को बैज लगाकर व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र की इस पावन धरा पर केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन मंत्री श्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर आयोजित रक्तदान शिविर में आपके बीच आकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने अपने राजनीतिक और सामाजिक जीवन में हमेशा सेवा, पारदर्शिता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन वास्तव में उनके जीवन मूल्यों को साकार करने का एक श्रेष्ठ प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति और हमारे शास्त्रों में कहा गया है कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। रक्तदान इसी भावना का सर्वोच्च उदाहरण है। जब कोई व्यक्ति अपने रक्त का दान करता है तो वह न केवल एक जीवन को बचाता है, बल्कि उस परिवार को भी खुशियों से भर देता है, जो अपने प्रियजन को खोने के कगार पर होता है। उन्होंने कहा कि यह दान किसी भी अन्य दान से श्रेष्ठ है, क्योंकि यह सीधे जीवन से जुड़ा हुआ है। आज विज्ञान ने अद्भुत प्रगति कर ली है कि हम अंतरिक्ष तक पहुंच गए हैं और नई-नई तकनीकों का आविष्कार कर रहे हैं, लेकिन आज भी रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं बना पाए हैं। इसका अर्थ यह है कि एक इंसान ही दूसरे इंसान के जीवन का सहारा बन सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज रक्त की आवश्यकता तेजी से बढ़ी है। चाहे वह किसी दुर्घटना का शिकार व्यक्ति हो, कैंसर से जूझ रहा मरीज हो, बड़ी सर्जरी से गुजर रहा कोई व्यक्ति हो या फिर थैलेसीमिया और हीमोफिलिया जैसे रोगों से पीड़ित बच्चे, इन सभी के लिए रक्त जीवन का आधार है। आंकड़े बताते हैं कि हमारे देश में हर दो सैकेंड में किसी न किसी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ती है और अस्पताल में भर्ती हर दस में से एक मरीज को खून की जरूरत होती है। यह एक गंभीर स्थिति है, जो हम सभी से सामूहिक प्रयास की मांग करती है। उन्होंने कहा कि ऐसे में आप जैसे जागरूक और समर्पित नागरिक ही इस कमी को दूर कर सकते हैं। आपकी एक छोटी-सी पहल किसी के जीवन में नई सुबह ला सकती है। किसी मां की गोद को सूना होने से बचा सकती है और किसी बच्चे के चेहरे पर मुस्कान वापस ला सकती है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि चिकित्सा विज्ञान के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति, जिसकी आयु 18 से 65 वर्ष के बीच है, वह सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकता है। इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह हमारे शरीर में नए रक्त के निर्माण को भी प्रोत्साहित करता है। इसलिए हमें इन भ्रांतियों को दूर करना होगा और लोगों को जागरूक बनाना होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक बनाने, स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने और ब्लड बैंक सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे प्रदेश में रक्तदाताओं के सहयोग से थैलेसीमिया, हीमोफिलिया, एचआईवी पॉजिटिव मरीजों, गर्भवती महिलाओं और एनीमिया से पीड़ित लोगों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही, सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों को भी निःशुल्क रक्त देने की व्यवस्था की गई है। यह सब केवल आप जैसे जागरूक नागरिकों के अथक प्रयासों के कारण संभव हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में युवा केवल रक्तदान शिविर ही नहीं लगाते, बल्कि लोगों के दिलों में सेवा की भावना भी जागृत करते हैं। यह कार्य केवल प्रशासन या सरकार के प्रयासों से संभव नहीं है। इसके लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग आवश्यक है। जब सरकार और समाज मिलकर काम करते हैं, तभी हम एक स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अपील करते हुए कहा कि वो नियमित रूप से रक्तदान करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। ऐसे स्वस्थ समाज के निर्माण में आपका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त करना है सरकार की प्राथमिकता : नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 11 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 70 लाख 24 हजार रुपये की चारा अनुदान राशि के चैक किए वितरित
गांव नैन और गांव ढंढुर में बनाए जाने वाले गौ अभ्यारण्यों के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि की जा चुकी जारी
कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर व ममरिया आसमपुर में खोले जाएंगे 4 नए राजकीय पशु चिकित्सालय
चंडीगढ़, 5 मईए अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश को बेसहारा गौवंश से मुक्त करना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए दो गौ अभ्यारण्यों की स्थापना की गई है। एक जिला पानीपत के गांव नैन और दूसरा जिला हिसार के गांव ढंढुर में बनाया गया है। इनमें शैड, पानी, चारे की व्यवस्था की गई है। इनके लिए 8 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेसहारा गौवंश के पुनर्वास के लिए वित्त वर्ष 2025-26 में 51 गौशालाओं को शैड बनाने के लिए 10 लाख रुपये प्रति गौशाला अनुदान देने का प्रावधान किया है। इनमें से 21 गौशालाओं में शैड बनाने हेतु अनुदान दिया जा चुका है। इसी तरह पंचगव्य आधारित उत्पादों पर अनुसंधान और विकास के लिए हरियाणा गौवंश अनुसंधान केंद्र सुखदर्शनपुर पंचकूला की स्थापना की गई है। मुख्यमंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र के लाडवा में श्री कृष्ण गौशाला सोसायटी में गौशाला चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा श्रीमती सुमन सैनी के साथ गौशाला में गौ पूजा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लाडवा व थानेसर हल्के की 11 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 70 लाख 24 हजार रुपये की चारा अनुदान राशि के चैक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौशालाओं के लिए चारा अनुदान राशि वितरण समारोह हमारी संस्कृति, हमारी सेवा और समर्पण भावना से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है। आज फिर मुझे गौमाता की सेवा का अवसर मिला है। आज की 11 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 70 लाख 24 हजार रुपये की चारा अनुदान राशि को मिलाकर वर्ष 2025-26 में पूरे प्रदेश की 619 पंजीकृत गौशालाओं के लिए कुल 228 करोड़ 58 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि जारी की जा चुकी है। पंजीकृत गौशालाओं को पिछले सवा 11 वर्षों में 526 करोड़ 45 लाख रुपये की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वेदों में गाय की महिमा का व्यापक रूप से वर्णन मिलता है। हमारे वेदों और पुराणों ने गाय को समृद्धि, शांति और जीवन का आधार माना है। गौ सेवा, गौ पालन और गौ रक्षा का किसी न किसी रूप में हमारे धर्म-ग्रन्थों में उल्लेख मिलता है। हमारे देश में गाय आदिकाल से ही पूजनीय रही है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवता निवास करते हैं। गाय को आध्यात्मिक और दिव्य गुणों की स्वामिनी भी कहा गया है। हमारे ग्रंथों ओर वेदों में कहा जाता है कि देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन से निकले 14 रत्नों में से एक कामधेनु गाय थी। गाय के इसी महत्व को देखते हुए धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों द्वारा गौशालाओं की स्थापना पर बल दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने भी गौशालाओं के विकास, गौवंश संरक्षण और प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। वर्ष 2026-27 के बजट में 7 नए राजकीय पशु औषधालय खोलने का प्रावधान किया है। इनमें मुस्नोता, नांगल जाट, शिव गौशाला (मतलौडा), मोर खेड़ी, बलौली, दहिमन, गौ-अभ्यारण (नैन) शामिल हैं। इसके अलावा कारी आदू, ढूंढ़वा, मोहम्मदपुर अहीर व ममरिया आसमपुर में 4 नए राजकीय पशु चिकित्सालय खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 तक हरियाणा में 215 पंजीकृत गौशालाओं में केवल 1 लाख 75 हजार गौवंश था, लेकिन इस समय राज्य में 697 पंजीकृत गौशालाएं हैं। इनमें लगभग 4 लाख से अधिक बेसहारा गौवंश का पालन-पोषण हो रहा है। उन्होंने कहा कि पंजीकृत गौशालाओं में से 330 गौशालाओं में सोलर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं। वर्ष 2026-27 में प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तित किया जाएगा। सरकार गौशालाओं में 2 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली उपलब्ध करवा रहे हैं। पहले गौशालाओं से जमीन की रजिस्ट्री पर 1 प्रतिशत शुल्क लिया जाता था, लेकिन अब नई गौशालाओं को जमीन की रजिस्ट्री पर कोई भी स्टाम्प ड्यूटी नहीं देनी पड़ती। उन्होंने कहा कि गौशालाओं में गौवंश के स्वास्थ्य की जांच के लिए हमने पशुचिकित्सों की व्यवस्था की है। हमने तीन हजार से अधिक गौवंश वाली गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन पशुचिकित्सक की ड्यूटी लगाने का काम किया है। इसके अलावा तीन हजार से कम गायों वाली गौशालाओं में सप्ताह में एक दिन वी.एल.डी.ए. की ड्यूटी लगाई है। इसके साथ ही मोबाइल पशु चिकित्सालय की सेवाएं भी गौशालाओं के लिए उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि गौ माता को पहले जैसा सम्मान दिलाने के लिए हमें देशी नस्ल की गायों के संरक्षण व संवर्धन के लिए भी कारगर कदम उठाने होंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए श्राष्ट्रीय गोकुल मिशनश् लागू किया है। उन्होंने कहा कि देशी नस्ल की हरयाणा, साहीवाल व बेलाही गायों के गौपालकों को दूध उत्पादन की क्षमता के अनुसार 5 हजार से 20 हजार रुपये तक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। हम गौशालाओं में आश्रित गौवंश की नस्ल सुधार के लिए भी प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़कों पर विचरण कर रहे बेसहारा गौवंश को पकड़कर अपनी गौशाला में लाने पर गौशाला को 300 रुपये प्रति बछड़ा व बछड़ी, 600 रुपये प्रति गाय तथा 800 रुपये प्रति नंदी (सांड) मानदेय देने का प्रावधान किया गया है। इसके लिए 4 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सरकार द्वारा गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए व्यापक प्रयास किये जा रहे हैं। गौशालाएं गाय के गोबर और गोमूत्र से प्राकृतिक फिनाइल, फॉस्फेट से भरपूर जैविक खाद, गोबर के बर्तन, गोबर से प्राकृतिक पेंट, गमला, दीया, धूप, साबुन और अन्य उत्पाद बना रही हैं। उन्होंने कहा कि पंचगव्य उत्पादन के लिए गौशालाओं की मांग अनुसार आवश्यक मशीनरी की खरीद के लिए मदद दी जा रही है। गाय के गोबर से डंडे, धूप बत्ती, उपले गमले की मशीन या गौ मूत्र से गौ अर्क, गोनाईल आदि बनाने की मशीनों पर 101 गौशालाओं को अनुदान राशि दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने गौमाता की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून ष्हरियाणा गौ-वंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम-2015 लागू किया है। इस कानून में गौ हत्या करने वाले व्यक्ति को 10 वर्ष तक का कारावास तथा अवैध गौ तस्करी करने वाले व्यक्ति को सात वर्ष तक की कैद का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन में समाज की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सरकार सहयोग कर सकती है, संसाधन दे सकती है, लेकिन सेवा और समर्पण समाज के सहयोग से ही संभव है। मैं सभी पंचायतों, स्वयंसेवी संगठनों और युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने गांव की गौशाला को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करें। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एनएचएम कर्मचारियों के हितार्थ शुरू किया ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन सिस्टम रू आरती सिंह राव
अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत होने पर कर्मचारी को भी एसएमएस के जरिए मिलेगी सूचना
चंडीगढ़, 5 मईए अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्रशासनिक सुधार और डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम), हरियाणा द्वारा समग्र ऑनलाइन अवकाश प्रबंधन प्रणाली (स्मंअम डंदंहमउमदज ैलेजमउ) के शुभारंभ करने की घोषणा की है। इससे कर्मचारियों को अवकाश लेने में आने वाली परेशानियों से निजात मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह नई प्रणाली विभिन्न प्रकार के एनएचएम कर्मचारियों के अवकाश के लिए आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विकसित की गई है। यह पोर्टल ीजजचरूध्ध्दतीउींतलंदंण्हवअण्पदरू90ध्समंअमदीउध् पर उपलब्ध है। एनएचएम हरियाणा एक ऐसे आधुनिक मानव संसाधन तंत्र के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जो कार्यप्रवाह को आसान बनाए, प्रशासनिक बोझ को कम करे और समयबद्ध स्वीकृति सुनिश्चित करे। एनएचएम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से कर्मचारी अब कैजुअल लीव, एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव, मैटरनिटी लीव के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही विदेश यात्रा के लिए एनओसी (छव व्इरमबजपवद ब्मतजपपिबंजम) का अनुरोध भी कर सकते हैं। पोर्टल में थ्तवउ क्ंजम और ज्व क्ंजम चयन करने की सुविधा को सरल और उपयोगकर्ता अनुकूल बनाया गया है, जिससे आवेदन में स्पष्टता और सटीकता बनी रहती है। एक्स्ट्राऑर्डिनरी लीव के मामलों में कर्मचारियों को आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे, जिससे सक्षम अधिकारी आवेदन का गहन मूल्यांकन कर सकें और उचित निर्णय ले सकें। आवेदन करने के बाद संबंधित रिपोर्टिंग, रिव्यूइंग और अप्रूविंग अथॉरिटी को एसएमएस के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। वहीं, अवकाश स्वीकृत या अस्वीकृत होने पर कर्मचारी को भी एसएमएस के जरिए सूचना मिल जाएगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से मैन्युअल फाइल वर्क में कमी आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी, प्रक्रिया तेज होगी और मानव संसाधन प्रबंधन में जवाबदेही मजबूत होगी। सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से अवकाश आवेदन बिना किसी अनावश्यक देरी के निपटाए जा सकेंगे, जिससे कर्मचारियों की संतुष्टि और प्रशासनिक दक्षता दोनों में वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में इस सिस्टम को और सशक्त बनाया जाएगा, जिसमें ’मेडिकल लीव, रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे, पितृत्व अवकाश और गर्भपात अवकाश जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी, जिससे यह एक पूर्ण डिजिटल समाधान बन सकेगा।
मुख्यमंत्री ने 8 जून, 2026 को प्रदेश से भव्य सोमनाथ यात्रा निकालने की करी घोषणा
गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें नागरिक रू नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री ने सचखंड श्री हुजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन के लिए जा रही विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
दो महान तीर्थ स्थलों के बीच सेतु का काम कर रही है विशेष ट्रेन
चंडीगढ़, 5 मईए अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा करते हुए कहा कि 8 जून, 2026 को प्रदेश से भव्य सोमनाथ यात्रा का आयोजन किया जाएगा। सोमनाथ मंदिर हमारी अखंड आस्था, सांस्कृतिक धरोहर और आत्मसम्मान के पुनर्जागरण का प्रतीक है। भारत की सांस्कृतिक चेतना के प्रतीक भगवान श्री सोमनाथ महादेव ज्योतिर्लिंग की पावन भूमि के प्रति गहरी श्रद्धा और आस्था है। भारत सरकार द्वारा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व – 1000 वर्ष की अखंड आस्था के अंतर्गत 11 जनवरी, 2027 तक एक वर्षव्यापी राष्ट्रीय स्मरणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री मंगलवार को कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर आयोजित मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना समारोह में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने सचखंड श्री हुजूर साहिब नांदेड़ के दर्शन के लिए जा रहे यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और यात्रियों से बातचीत कर शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस पवित्र यात्रा पर जा रहे यात्रियों को संकल्प दिलवाते हुए कहा कि वो गुरु साहिब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारें। यही इस यात्रा की सच्ची सफलता होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री को स्मृत्ति चिह्न, सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज जो ट्रेन कुरुक्षेत्र से जा रही है वह दो महान तीर्थ स्थलों के बीच सेतु का काम कर रही है। एक तरफ धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र है, जहां भगवान श्रीकृष्ण जी ने मोहग्रस्त अर्जुन के माध्यम से संसार को गीता का उपदेश देकर जीवन का मार्ग दिखाया। यही नहीं, यह पावन धरा गुरु साहिबान के पावन चरणों से भी अनेक बार पवित्र हुई है। दूसरी तरफ, सचखंड श्री हुजूर साहिब, नांदेड़ वह पवित्र स्थान है, जहां दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ज्योति जोत समाए। इन दोनों पवित्र स्थलों को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की आध्यात्मिक धारा के प्रवाह का प्रतीक बन रही है। उन्होंने कहा कि तीर्थ यात्राएं धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ समाज को जोड़ने का माध्यम होती हैं। यह लोगों को संस्कारों से और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त माध्यम होती हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्री आनंदपुर साहिब- श्री फतेहगढ़ साहिब-श्री चमकौर साहिब-फिरोजपुर अमृतसर- खटकड़ कलां कलानौर-पटियाला विरासत सर्किट के विकास को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर में गत 25 नवम्बर को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में शामिल होकर उन्हें नमन किया था। उन्होंने श्री गुरु तेग बहादुर को समर्पित सिक्के, डाक टिकट और कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। इससे पहले वर्ष 2019 में उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर में डेरा बाबा से श्री करतारपुर साहिब गलियारे का उद्घाटन किया। तीर्थ यात्रियों के लिए अमृतसर से नांदेड़ तक विशेष हवाई सेवा शुरू की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के शहीदी दिवस को हर वर्ष वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। हर साल 26 दिसम्बर को वीर बाल दिवस पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इन सभी प्रयासों का उद्देश्य हमारी आस्था को सशक्त करना और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री सचखंड हुजूर साहिब, नांदेड़ सिख इतिहास और परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां जाकर हर श्रद्धालु को दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की शिक्षाओं, उनके त्याग और उनके बलिदान की अनुभूति होती है। उन्होंने हमें सिखाया कि धर्म की रक्षा के लिए, अन्याय के खिलाफ खड़ा होना चाहिए और मानवता की सेवा के लिए हमें सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे पहले गत 28 मार्च को भगवान श्री राम की जन्मभूमि, अयोध्या धाम के लिए विशेष तीर्थ ट्रेन भेजी गई थी। उसके बाद आज यह दूसरी ट्रेन श्री हजूर साहिब भेजी जा रही है। आज प्रदेश के 9 जिलों से 800 से अधिक श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर भेजा जा रहा है। इस यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए ट्रेन में खान-पान और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का यह संकल्प है कि हमारे बुजुर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के श्रद्धालु, धन के अभाव में तीर्थ यात्रा से वंचित न रहें। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की गयी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अन्य तीर्थों के दर्शन के लिए भी वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है। स्वर्ण जयन्ती सिन्धु दर्शन योजना के तहत 10 हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री वार्षिक वित्तीय सहायता देने का प्रावधान है। कैलाश मानसरोवर यात्रा योजना के तहत 50 हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री वार्षिक वित्तीय सहायता देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना के तहत श्री हजूर साहिब गुरुद्वारा (नांदेड़), श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले प्रदेश के तीर्थ यात्रियों को 6 हजार रुपये प्रति तीर्थ यात्री वित्तीय सहायता दी जाती है। सरकार ने गुरुद्वारा श्री चिल्ला साहिब, सिरसा को 70 कनाल भूमि देने की घोषणा की थी, इसे गुरुद्वारा साहिब को दे दिया गया है। प्रदेश में अनेक शिक्षण व स्वास्थ्य संस्थाओं, सड़कों, चैक, द्वार आदि गुरु साहिबान के नाम पर स्थापित किए गए हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सीएम के मीडिया सचिव प्रवीन आत्रेय, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, हरियाणा सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जगदीश झींडा, बीबी करतार कौर, उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच, जिला परिषद चेयरपर्सन कंवलजीत कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।