Haryana Abhitak News 14/05/26

https://www.facebook.com/share/v/18FRtJ7bD6

एम.जी. पब्लिक स्कूल दूबलधन की टॉपर छात्रा भूमिका।

एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका ने 12वीं में पाए 94 प्रतिशत अंक
विद्यालय के शत प्रतिशत परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल

झज्जर, 14 मई, अभीतक: केन्द्रीय माध्यमिक बोर्ड दिल्ली के बारहवीं कक्षा के घोषित हुए परिणाम में दूबलधन के एम.जी. पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय व गांव में खुशी का माहौल है। जानकारी देते हुए स्कूल प्राचार्य अजय भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय का 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा जिसमें छात्रा भूमिका ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है। वहीं छात्रा मीनाक्षी ने 90 प्रतिशत, साक्षी ने 88 प्रतिशत, खुशी ने 85 प्रतिशत, लक्षिता ने 82 प्रतिशत, दीपांशु ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय व गांव का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

झज्जर जिला से जुड़ी गौशालाओं के प्रबंधकों को सहायता राशि के चैक प्रदान करते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव।

गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव
हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने जिला झज्जर की 6 गोशालाओं को प्रदान किए 91.70 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक

झज्जर, 14 मई, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को रेवाड़ी स्थित रामपुरा हाउस कैम्प कार्यालय में झज्जर जिला की 6 गोशालाओं व गौ सेवा समितियों को 91 लाख 70 हजार 860 रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किए। यह सहायता राशि हरियाणा गौ सेवा आयोग के माध्यम से गौ संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रदान की गई। स्वास्थ्य मंत्री ने जिन गोशालाओं और समितियों को सहायता राशि के चैक प्रदान किए, उनमें श्री गोशाला झज्जर, दानवीर बल्ला जाखड़ खाप गोशाला समिति साल्हावास, श्री बाबा बेहरू नाथ गौसेवा समिति झज्जर, महर्षि दयानन्द गोशाला गुरुकुल झज्जर, आदर्श गोशाला गुरुकुल झज्जर तथा दादा मथुरापुरी गोशाला मातनहेल शामिल हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि गौशालाएं भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं तथा सरकार इनके सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी गई सहायता राशि का उपयोग गोवंश के लिए बेहतर चारे की व्यवस्था, शेड निर्माण, स्वच्छ पेयजल, चिकित्सा सुविधाओं तथा अन्य जरूरी संसाधनों के विकास में किया जाएगा। इससे गौशालाओं में रह रहे गोवंश को बेहतर संरक्षण और सुविधाएं मिल सकेंगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ संरक्षण के कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने गौशाला संचालकों और समितियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे निस्वार्थ भाव से गौ सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य कर रही है ताकि गोवंश की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके। सरकार समय-समय पर गौशालाओं की आवश्यकताओं के अनुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध करवा रही है। इस दौरान गौशाला प्रबंधकों ने स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार से प्राप्त सहायता राशि से गौशालाओं में सुविधाओं का विस्तार करने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर पटौदी से विधायक बिमला चैधरी, झज्जर जिला परिषद के चेयरमैन कप्तान सिंह बिरधाना, गौशाला प्रधान प्रमोद बंसल सहित अन्य गौशालाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में जनगणना से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल।

जनगणना कार्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया: डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिला में चल रही जनगणना कार्य की समीक्षा करते हुए दिए जरूरी निर्देश

झज्जर, 14 मई, अभीतक: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिलाभर में चल रहे जनगणना कार्य को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इससे जुड़े सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा इस कार्य में किसी प्रकार की कोताही न बरती जाए। डीसी ने बताया कि जिला में आगामी 30 मई तक जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग का कार्य प्रगणकों द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाकर निरीक्षण करें और कार्य की प्रगति की निगरानी करें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले प्रगणक के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाए।उन्होंने कहा कि जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि जनगणना प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में डीएमसी अभिनव सिवाच, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु बंसीवाल, डीईओ रतिंद्र कुमार, डीआईओ अमित बंसल सहित जनगणना कार्य से संबंधित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

हरियाणा बोर्ड का 10 वी कक्षा का परिणाम घोषित, 89.60% रहा परीक्षा परिणाम
डिजिलॉकर और बोर्ड साईट पर होगा रिजल्ट https://bseh.org.in/home https://results.digilocker.gov.in/
सैकेण्डरी नियमित एवं मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित
नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 तथा स्वयंपाठी का 70.02 प्रतिशत रहा
मुक्त विद्यालय फ्रैश कैटेगरी का परिणाम 11.17 व रि-अपीयर का 47.64 प्रतिशत रहा
डी.एल.एड. रि-अपीयर का परिणाम भी किया घोषितबोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट व डिजिलॉकर पर देखा जा सकता है परिणाम

भिवानी, 14 मई, अभीतक: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने आज यहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित करवाई गई सैकेण्डरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) वार्षिक परीक्षा-2026 का परिणाम आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in व results.digilocker.gov.in पर दोपहर बाद देख सकते है। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम 89.60 फीसदी तथा स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 फीसदी रहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने सभी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ० पवन कुमार ने बताया कि सैकेण्डरी (शैक्षिक) नियमित परीक्षा में 2,76,640 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 2,47,860 उत्तीर्ण हुए तथा 6,201 परीक्षार्थियों का परिणाम (E.R.) एसेंशियल रिपीट रहा अर्थात् ऐसे परीक्षार्थियों को परीक्षा में फिर से बैठने की आवश्यकता होगी। इस परीक्षा में 1,33,530 प्रविष्ठ छात्राओं में से 1,22,367 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 91.64 रही, जबकि 1,43,110 छात्रों में से 1,25,493 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 87.69 रही। इस प्रकार छात्राओं ने छात्रों से 3.95 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में राजकीय विद्यालयों की पास प्रतिशतता 87.23 रही तथा प्राईवेट विद्यालयों की पास प्रतिशतता 92.45 रही है। इस परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 90.25 रही है, जबकि शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की पास प्रतिशतता 87.94 रही है। उन्होंने बताया कि पास प्रतिशतता में जिला जिला चरखी दादरी प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर जीन्द, तीसरे स्थान पर महेन्द्रगढ़ तथा जिला नूँह सबसे नीचले पायदान पर रहा। उन्होंने आगे बताया कि यह परिणाम आज सायं से संबंधित विद्यालयों/संस्थाओं द्वारा बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर अपनी यूजर आईडी व पासवर्ड द्वारा लॉगिन करते हुए डाऊनलोड भी किया जा सकेगा। उन्होंने आगेे बताया कि सैकेण्डरी परीक्षा के स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 70.02 प्रतिशत रहा है। इस परीक्षा में 4,556 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए जिनमें से 3,190 पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थी अपना अनुक्रमांक अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। विद्यालयी परीक्षार्थी भी अपना परिणाम अनुक्रमांक व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रदेशभर में संचालित करवाई गई सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय वार्षिक परीक्षा-2026 (फ्रैश, रि-अपीयर, अंक सुधार एवं अतिरिक्त विषय) विषय परीक्षा का परिणाम भी आज घोषित किया जा रहा है। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने आगे बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (फ्रैश) की परीक्षा में 5,772 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 645 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जिनकी पास प्रतिशतता 11.17 रही। इस परीक्षा में 3,519 छात्र बैठे थे, जिनमें से 389 पास हुए, इनकी पास प्रतिशतता 11.05 रही है, जबकि 2,253 प्रविष्ठ छात्राओं में से 256 पास हुई, इनकी पास प्रतिशतता 11.36 रही है। उन्होंने बताया कि सैकेण्डरी मुक्त विद्यालय (रि-अपीयर) का परिणाम 47.64 फीसदी रहा। इस परीक्षा में 3,957 परीक्षार्थी प्रविष्ठ हुए थे, जिनमें से 1,885 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षार्थी अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in से अनुक्रमांक/पंजीकरण नम्बर अथवा नाम, पिता का नाम, माता का नाम व जन्म तिथि भरते हुए देख सकते हैं। किसी भी प्रकार की तकनीकी खराबी/त्रुटि के लिए बोर्ड कार्यालय जिम्मेवार नहीं होगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रदेशभर में 16 परीक्षार्थियों ने प्रथम तीन स्थान प्राप्त किए हैं, जिसमें आदर्श वरिष्ठ मा.वि., मिरान, भिवानी की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। 498 अंको के साथ चार परीक्षार्थियों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है, इनमें छात्रा रोनक, बीएसएम व.मा.वि., बिगोवा, चरखी-दादरी, खुशी,एनसीवीएम हाई स्कूल, पुठी समैन, हिसार, अंतु, स्वामी विवेकानंद व.मा.वि., खेड़ी जालब, हिसार व छात्र दीपांशु, बाला जी व.मा.वि., भुंगरका, महेन्द्रगढ़ शामिल हैं। 497 अंको के साथ 11 परीक्षार्थियों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जिसमेंं रा.व.मा.वि., शाहपुर तुर्क, सोनीपत के छात्र काव्यांश, टैगोर व.मा.वि., रावत खेड़ा रोड़ मंगाली, हिसार की छात्रा दीक्षा , श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा साक्षी, पिंक सीटी हाई.स्कूल, बिसला, फतेहाबाद की छात्रा आरजु, आर्यवर्त व.मा.वि., देवबन, कैथल की छात्रामानशी, होली व.मा.वि., सिवानी मंडी, भिवानी की छात्रा आशु, मॉडर्न शिक्षा सदन, देहरा, पानीपत के छात्र मनुराज, श्री बलवीर सिंह व.मा.वि., माढ़ा, हिसार की छात्रा सकोमल, रा.व.मा.वि.,सुंडाना, रोहतक की छात्रा गीता, आर्य हाई स्कूल, मंढ़ोली कलां, भिवानी की छात्रा महक एवं महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल, नरवाना, जीन्द के छात्र वंश देव शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. परीक्षाएं फरवरी/मार्च-2026 की परीक्षा में प्रदेशभर में कुल 5315 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। उन्होंने बताया कि डी.एल.एड. प्रवेश वर्ष 2023-25 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 62.50 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार प्रवेश वर्ष 2023-25 द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 81.76 प्रतिशत रहा। तथा प्रवेश वर्ष 2024-26 प्रथम वर्ष (रि-अपीयर) का परिणाम 65.13 प्रतिशत रहा। उन्होंने बताया कि छात्र-अध्यापकों की Performance Sheets शिक्षण संस्थाओं की लॉगिन आईडी पर भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन परीक्षा परिणामों के आधार पर जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिकाओं की पुन: जाँच अथवा पुनर्मूल्यांकन करवाना चाहते हैं तो वे निर्धारित शुल्क सहित परिणाम घोषित होने की तिथि से 20 दिन तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिला के विद्यालयों में चलेगा पॉक्सो एक्ट जागरूकता अभियान
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 15 से 30 मई तक विभिन्न स्कूलों में लगाए जाएंगे जागरूकता शिविर
झज्जर, 14 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा जिलाभर के विद्यालयों में बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) 2012 के प्रावधानों एवं इसके निहितार्थों के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न स्कूलों में पैरा लीगल स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 15 मई से लेकर 30 मई तक जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों को पॉक्सो एक्ट के बारे में जागरूक किया जाएगा, ताकि बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षा और कानूनी संरक्षण की जानकारी मिल सके।
विद्यार्थियों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव विशाल ने बताया कि जागरूकता अभियान के दौरान पैरा लीगल वॉलिंटियर्स (पीएलवी )चिन्हित स्कूलों में विद्यार्थियों को बाल यौन अपराधों से बचाव, शिकायत प्रक्रिया, कानूनी सहायता तथा बच्चों की सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देंगे। साथ ही विद्यार्थियों को जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिले के विभिन्न विद्यालयों में होंगे शिविर
उन्होंने बताया कि 15 मई को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छूछकवास, 16 मई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेरी, 18 मई को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर, 19 मई को डावला, 20 मई को बादली, 22 मई को माछरौली, 23 मई को साल्हावास, 25 मई को बहादुरगढ़, 26 मई को मातनहेल, 28 मई को दुजाना, 29 मई को माजरी तथा 30 मई को गांव बहू सहित विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर के दौरान आमजन की समस्याएं सुनते एडीसी जगनिवास।

हर शिकायत का तय समय में समाधान करें अधिकारी: एडीसी
झज्जर स्थित लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने सुनी जन समस्याएं
झज्जर, 14 मई, अभीतक: जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में आयोजित समाधान शिविर में एडीसी जगनिवास ने आमजन की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान के निर्देश दिए। एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 8 शिकायतें दर्ज की, जिन पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश मौके पर ही दिए गए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आम नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर उसका समाधान किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को प्रातरू 10 से 12 बजे तक जिला मुख्यालय सहित बहादुरगढ़, बेरी और बादली में उपमंडल स्तर पर नियमित रूप से समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके नजदीकी स्तर पर ही सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बल मिल रहा है। अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निपटान के दौरान संबंधित नागरिक से संवाद बनाए रखें, ताकि समाधान की गुणवत्ता और नागरिक संतुष्टि सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि फीडबैक प्रणाली को भी सुदृढ़ किया जाए, जिससे यह आकलन किया जा सके कि शिकायतकर्ता समाधान से संतुष्ट है या नहीं। दूसरी ओर गुरुवार को जिला मुख्यालय के अतिरिक्त बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच, बादली में एसडीएम विशाल कुमार तथा बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल द्वारा भी समाधान शिविरों में आमजन की समस्याएं सुनी गई और मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रितु बंसीवाल, एसीपी सुरेंद्र कंबोज, डीडीपीओ निशा तंवर, जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुरेंद्र शर्मा, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन चुन्नी लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

गर्मी व हीट वेव से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के निर्देशानुसार जिले में विशेष तैयारियां शुरू’
झज्जर, 14 मई, अभीतक: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार झज्जर जिले में बढ़ती गर्मी एवं संभावित हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को हीट वेव एवं अत्यधिक गर्मी से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, ओआरएस, आईवी फ्लूड्स, आवश्यक दवाइयों एवं कूलिंग उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों एवं खुले में कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा अधिक गर्मी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हीट वेव से संबंधित जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तथा स्वास्थ्य कर्मियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

महाभारत अनुभव केंद्र का भ्रमण शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा में सहयोगी: डीसी
युवा पीढ़ी को भारतीय सांस्कृतिक विरासत से जोडने की दिशा में शासन प्रशासन सजग
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिलाभर की शिक्षण संस्थाओं से ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र भ्रमण के लिए किया आह्वान

झज्जर, 14 मई, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र स्थित ज्योतिसर के महाभारत अनुभव केंद्र के भ्रमण एवं सांस्कृतिक-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। इस केंद्र के भ्रमण से विशेषकर युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यह केंद्र विद्यार्थियों, शोधार्थियों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन रहा है। उन्होंने जिला के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों, युवा संगठनों और सांस्कृतिक संस्थाओं को महाभारत अनुभव केंद्र के भ्रमण के लिए प्रेरित किया है। डीसी ने कहा कि महाभारत भारतीय सभ्यता, संस्कृति और नैतिक मूल्यों का अमर ग्रंथ है, जो धर्म, कर्म, न्याय, कर्तव्य और आदर्श जीवन के सिद्धांतों का मार्गदर्शन करता है। कुरुक्षेत्र की पावन भूमि, विशेष रूप से ज्योतिसर, वह ऐतिहासिक स्थल है जहां भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को श्रीमद्भगवद्गीता का दिव्य उपदेश दिया था। इसी ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक धरोहर को आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से संरक्षित एवं प्रदर्शित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा महाभारत अनुभव केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाना झज्जर सहित पूरे हरियाणा प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि महाभारत अनुभव केंद्र में अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल तकनीक, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और डिजिटल माध्यमों के जरिए महाभारत की कथाओं एवं मूल्यों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया है। डीसी ने कहा कि जिलाभर की विभिन्न संस्थाओं के सक्रिय सहयोग से भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने तथा युवाओं में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सरकार की यह पहल महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के भ्रमण एवं संबंधित गतिविधियों के समन्वय के लिए पर्यटन विभाग के सहायक महाप्रबंधक राजपाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अधिक जानकारी के लिए सहायक महाप्रबंधक के संपर्क सूत्र 8742901812 पर संपर्क किया जा सकता है।

बेरी निगम कार्यालय में उपभोक्ता कष्ट निवारण की बैठक व बिजली अदालत 15 मई को
बेरी, 14 मई, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए आज (15 मई, शुक्रवार) को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई उपभोक्ता फैंसले से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकता है।

बेरी स्थित लघु सचिवालय में जन समस्याएं सुनते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।

जनसमस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी : एसडीएम
बेरी में आयोजित उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने सुनी समस्याएं

बेरी, 14 मई, अभीतक: उपमंडल प्रशासन द्वारा गुरुवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने नागरिकों की शिकायत सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। एसडीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समाधान तय समय-सीमा में किया जाए और कार्यवाही की रिपोर्ट तुरंत प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का निवारण उनके घर द्वार के समीप ही त्वरित गति से हो। एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ किया जाना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, पशुपालन विभाग से एसडीओ डॉ ऋषिपाल, लोक निर्माण विभाग से जेई प्रवीण अहलावत, बिजली विभाग से कनिष्ठ अभियंता अनिल कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

सीबीएसई 12वीं में श्संस्कारम ग्रुपश् का कीर्तिमान: 18 विद्यार्थियों ने 95ः, 45 ने 90ः और 162 ने 80ः से अधिक अंक पाकर रचा इतिहास’
झज्जर, 14 मई, अभीतक: राष्ट्रीय रक्षा अकादमी की परीक्षा में देशभर में अपना परचम लहराने के बाद, संस्कारम ग्रुप के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के परीक्षा परिणामों में भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। संस्कारम ग्रुप के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा का परिचय देते हुए बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया है। ग्रुप के ’कुल 18 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक, 45 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक और 162 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक’ प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध की है। संस्कारम ग्रुप के प्रदर्शन में आर्ट्स संकाय में गरिमा ने 97.2प्रतिशत अंक’ हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में प्रियांशी ने 96.8प्रतिशत और वाणिज्य संकाय में कविश राठी ने 94.4 अंकों’ के साथ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी कड़ी में नॉन-मेडिकल संकाय में विवेक ने 95प्रतिशत अंक’ लेकर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की। स्टार परफॉर्मर्स की सूची में गरिमा (97.2प्रतिशत), प्रियांशी (96.8प्रतिशत), अंशिका (96.2प्रतिशत), सायना (96प्रतिशत), दिव्या (95.4प्रतिशत), नविता (95प्रतिशत), विवेक (95प्रतिशत), विधि (94.4 प्रतिशत) और कविश राठी (94.4प्रतिशत) के नाम प्रमुखता से शामिल हैं। विशेष बात यह रही कि संस्कारम ग्रुप के ’कई विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में से 100 अंक’ प्राप्त कर शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। कठिन विषयों में श्परफेक्ट स्कोरश् हासिल करना विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के सटीक मार्गदर्शन का प्रमाण है। 162 विद्यार्थियों का 80ः के क्लब में शामिल होना यह दर्शाता है कि ग्रुप में हर विद्यार्थी की क्षमता को निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस स्वर्णिम सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. प्रीति गोयल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्कारम का संकल्प विद्यार्थियों को श्ज्ञान के साथ साहसश् प्रदान करना है। उन्होंने इन मेधावियों को भविष्य के श्ग्लोबल लीडर्सश् बताते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में जश्न का माहौल छा गया और मिठाई बांटकर खुशियां मनाई गईं।

बाहरी नहीं तो भर्ती रद्द करो की नीति खतरनाक: विक्रम कादयान
झज्जर, 14 मई, अभीतक:एचपीएससी के “सिलेक्शन के बजाय रिजेक्शन” के फार्मूले को माननीय उच्च न्यायालय ने पूर्णतया नकार दिया है। एचपीएससी द्वारा अंग्रेजी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती को उच्च न्यायालय ने गंभीरता से लेते हुए रद्द कर दिया, जिससे हरियाणा के स्कॉलर्स और युवाओं को न्याय मिला है। यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विक्रम कादयान ने उच्च न्यायालय के फैसले पर खुशी जताते हुए कही। विक्रम कादयान ने कहा कि एचपीएससी ने भर्ती विज्ञापन की शर्तों का खुलेआम उल्लंघन किया है। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार 35 प्रतिशत से अधिक बाहरी उम्मीदवारों का चयन नहीं किया जा सकता, लेकिन हरियाणा में भर्ती प्रक्रिया को बाहरी उम्मीदवारों के लिए चारागाह बना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हिंदी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में सामान्य वर्ग की 60 सीटों में से 41 बाहरी उम्मीदवारों का चयन किया गया। उन्होंने कहा कि साक्षात्कार में बाहरी उम्मीदवारों को थोक के भाव अंक दिए गए, जबकि हरियाणा के योग्य प्रत्याशियों को षड्यंत्र के तहत नीचे रखा गया। इस पूरे मामले पर हरियाणा सरकार को श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। उन्होंने मांग की कि सभी विवादित भर्तियों की न्यायिक जांच करवाई जाए ताकि युवाओं को न्याय मिल सके। विक्रम कादयान ने कहा कि एनटीए द्वारा आयोजित नीट परीक्षा में पेपर लीक के कारण परीक्षा रद्द करनी पड़ी, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है। युवाओं का एनटीए जैसी संस्थाओं से भी विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा के युवाओं के धैर्य की लगातार परीक्षा ले रही है, लेकिन प्रदेश का युवा अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने संसद से लेकर सड़क तक हरियाणा के युवाओं की आवाज बुलंद की। चंडीगढ़ में धरने के दौरान उन्हें पानी की बौछारों और पुलिस बल का सामना भी करना पड़ा। प्रदेश के युवा पिछले कई दिनों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं। विक्रम कादयान ने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस और युवा स्कॉलर्स भाजपा सरकार की बिहारशाही और युवाओं के साथ हो रहे अन्याय का लगातार विरोध करते रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार हरियाणा को अपना उपनिवेश बनाकर प्रदेश के संसाधनों और अवसरों का दोहन कर रही है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रोफेसरों की भारी कमी है, जिसके कारण विद्यार्थियों की संख्या लगातार घटती जा रही है। नई शिक्षा नीति भी नॉन एजुकेशन पॉलिसी बनकर रह गई है, जिसमें शिक्षा सुधार और उच्च शिक्षा के उत्थान के लिए कोई ठोस दिशा दिखाई नहीं देती।

वर्ल्ड फैमली डे की पूर्व संध्या पर विशाल रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से आदर्श परिवार को प्रदर्शित किया झज्जर, 14 मई, अभीतक: गाँव भदाना में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर वर्ल्ड फैमली डे की पूर्व संध्या पर एक विशाल रंगोली रेखाचित्र के माध्यम से आदर्श परिवार को प्रदर्शित किया। इस रेखाचित्र का शीर्षक प्यार से बनता परिवार व वशुधेव कुटम्बकम रहा। घर ईंट व गारा से नहीं बनता है। घर बनता है परिवार के सदस्यों के आपसी प्यार से। आज कल परिवार विखंडित होते जा रहे हैं जो काफी चिंता का विषय है। समाज की सबसे छोटी इकाई परिवार है। एक बच्चा जितना परिवार से सीखता है उतना वह विश्व के किसी भी पाठशाला में नहीं सीख सकता। इसलिए हमें बच्चों के लिए एक आदर्श परिवार की संरचना करनी होगी। हमें पूरे दिन के घटनाक्रम को अपने परिवार के साथ बैठकर मंत्रणा करनी चाहिए व एक समय का भोजन पूरे परिवार के साथ मिलकर बैठ करना चाहिए। हमारी भारतीय संस्कृति रही है कि वसुधैव कुटुम्बकम। पूरा संसार हमारे लिए एक परिवार है। अतः हमें सबका मान-सम्मान रखते हुए अपने परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करनी चाहिए। इस चैपाल रंगोली में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, अमीर सिंह, नरेंद्र शर्मा, वेदपाल शर्मा, वेदपाल कौशिक, रवि शर्मा, सौरव शर्मा, संदीप मास्टर, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि मौजूद रहे।

समाधान शिविर: डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने सुनी जन शिकायतें
समस्याओं का निवारण किया जा रहा है समाधान शिविरों में- डीसी

रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक: रेवाड़ी जिला में समाधान शिविर के माध्यम से जन सुनवाई करते हुए जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है। डीसी अभिषेक मीणा व एसपी हेमेंद्र मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित किए गए समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का निवारण किया। डीसी ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुनना और तुरंत प्रभाव से समाधान करना है। शिविर में गांव ततारपुर खालसा से पेड़ कटाई की आई शिकायत पर डीसी ने वन मंडल अधिकारी को सभी हरे पेड़ों पर नंबर लगाने के निर्देश दिए। गांव पाल्हावास में सर्विस रोड़ पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत पर डीसी ने एनएचएआई के अधिकारियों को कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। गांव धवाना में बिना पैमाइश के रोड़ बनाने की शिकायत पर डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को सही जांच व पैमाइश करवाते हुए सडक निर्माण कार्य करवाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने बताया कि जिला मुख्यालय सहित बावल व कोसली उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किये जा रहे है, जहां आमजन की शिकायतों का समाधान किया जाता है। इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बस स्टैंड रेवाड़ी पर बेची जाएगी हस्तशिल्प सामग्री
स्वयं सहायता समूह से आवेदन किए आमंत्रित

रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक: हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बस स्टैंड पर दुकान चलाने के लिए जिले के स्वयं सहायता समूहों से आवेदन मांगे हैं। ये आवेदन 18 मई तक बीडीपीओ अथवा लघु सचिवालय के कमरा नं. 205 में दिए जा सकते हैं। एडीसी एवं एचएसआरएलएम के जिला मिशन डायरेक्टर राहुल मोदी ने बताया कि रेवाड़ी बस स्टैंड की दुकान नं. 5 पर स्वयं सहायता समूह के उत्पाद बेचे जाएंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और हस्तशिल्पियों द्वारा बनाए गए उत्पादों को एक बेहतर बाजार उपलब्ध कराना है। इस दुकान पर केवल हस्तनिर्मित उत्पादों की बिक्री की अनुमति होगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य परिवहन रेवाड़ी के सहयोग से यह दुकान निर्धारित की गई है। एडीसी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह के सदस्य इस दुकान के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक अनिवार्य रूप से किसी स्वयं सहायता समूह का सदस्य होना चाहिए। इच्छुक सदस्य अपना आवेदन 18 मई, 2026 तक संबंधित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय या एडीसी ऑफिस के कमरा नंबर 205 में डीपीएम आफताब अहमद (9671837173) के पास जमा करवा सकते है।

21 से 23 अगस्त तक मनाया जाएगा समाधान समारोह- सचिव डा. रेनू सोलखे
रेवाड़ी, 14 मई, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि 21 से 23 अगस्त तक उच्चतम न्यायालय के समाधान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि उच्चतम न्यायालय ने देश भर के विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान और मध्यस्थता के माध्यम से निपटारे के लिए यह पहल की है, उसमें जिला न्यायालय, जिला सचिवालय, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल तथा अन्य जगहों पर उच्चतम न्यायालय द्वारा निर्देशित समाधान समारोह के प्रपत्र लगवाए गए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को समाधान समारोह के बारे में जानकारी दी जा सके तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोक अदालत द्वारा समझौते कराने का प्रयास किया जा सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी की सचिव डा. रेनू सोलखे ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा हेल्पलाइन नंबर 011-23112428, 011-23112528, राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा हेल्पलाइन नंबर 011-23382778, 011-23382121, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0172-2562309 व 15100, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ द्वारा हेल्पलाइन नंबर 0172-2718223 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220062 चलाया हुआ है, जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

एमडीयू में डॉ. रवि प्रभात बने कुलपति के ओएसडी
रोहतक, 14 मई, अभीतक: महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ. रवि प्रभात को कुलपति के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) की जिम्मेदारी सौंपी है। कुलसचिव प्रो संदीप बंसल ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। डॉ. रवि प्रभात अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ कुलपति कार्यालय में ओएसडी के रूप में भी कार्य करेंगे। नई जिम्मेदारी मिलने पर डॉ. रवि प्रभात ने कुलपति तथा विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा विश्वविद्यालय की प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय व्यापारिक समागम में व्यापारी समस्याओं के साथ हरियाणा में नगर परिषद कर्मचारी की हड़ताल का मुद्दा उठाया भानु प्रकाश
वृंदावन, 14 मई, अभीतक: भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त प्रावधान में वृंदावन के मां ज्वाला धाम श्री कृष्णा आश्रम में व्यापारी समागम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नागालैंड के राज्यपाल महामहिम नंदकिशोर यादव, राष्ट्रीय व्यापारिक कल्याण बोर्ड के चैयरमैन सुनील सिंधी,राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने शिरकत की भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता, वरिष्ठ महामंत्री मुकुंद मिश्रा ने अध्यक्षता की इस अवसर पर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव एवं नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भानु प्रकाश ने कहा हरियाणा में नगर परिषद के कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से व्यापारियों का व्यापार करना बहुत मुश्किल हो गया है कूड़े के ढेर अब सड़ने लगे हैं। जल्द ही इस विषय में कोई फैसला नहीं लिया गया तो महामारी फैलने का खतरा भी बढ़ जाएगा सरकार इस पर तुरंत संज्ञान लेकर कोई फैसला ले साथ ही व्यापारियों की समस्याओं का एक ज्ञापन सौंप कर मांग की गई है।
विभिन्न समस्याओं का निदान जल्द से जल्द कराया जाए
1- हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन हो।
2 – व्यापारी राहत कोष की स्थापना की जाए।
3- हरियाणा के शहरों में मुख्य बाजारों में पुलिस गस्त की व्यवस्था बढ़ाई जाए।
4- जीएसटी के लागू होने के बाद हरियाणा में मार्केट फीस जो की लगी हुई है इसे पूर्ण रूप से समाप्त किया जाए या अधिकतम एक प्रतिशत मार्केट फीस रखी जाए।
5- जीएसटी रिटर्न जल्द से जल्द हो
6- व्यापारियों की क्षतिपूर्ति योजना हेतु जिला स्तर पर कैंप लगाए जाए।
7- व्यापारियों की पेंशन योजना लागू की जाए व्यापारियों को पेंशन योजना हेतु सरकार जीएसटी का 2ः भाग व्यापारी पेंशन योजना के लिए फिक्स किया जाए।
8- किसान क्रेडिट कार्ड की तर्ज पर व्यापारिक क्रेडिट कार्ड जारी किया जाए।
9- व्यापारियों के आर्म लाइसेंस सरल तरीके से दिए जाएं ।
10- भामाशाह जयंती 29 जून को राष्ट्रीय सत्र पर व्यापारी दिवस घोषित किया जाए।
11- सभी सरकारी कार्यालय में जहां पर व्यापारियों का लेनदेन या आवागमन रहता है वहां पर व्यापारियों को बैठने के लिए अलग से कक्ष की स्थापना की जाए।
12- जिला स्तर पर व्यापारी भवन बनाने हेतु सरकारी दाम पर हरियाणा व्यापार मंडल को जमीन उपलब्ध कराई जाए।
15- शहरों में पर्याप्त स्थान पर पार्किंग स्थल बनाए जाएं जिससे जो जाम की स्थिति बनी हुई है उसे समाप्त किया जा सके।
16- व्यापारियों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटने पर उचित मुआवजे की व्यवस्था बिना विलंब अर्थात समय बद्ध होनी चाहिए।
17- व्यापारियों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन मेडिकल सुविधा का प्रावधान भी किया जाए।
18- व्यापारी राहत कोष की स्थापना हो।जो भी टैक्स हम व्यापारियों द्वारा सरकारी खजाने में जमा करवाया जाता है इस का मात्र 2ः इस कोष में जमा किया जाए ,जिस को आप की ही सहमति से व्यापारियों के कल्याण के लिए खर्च किया जाए।
19- डैडम् नए भुगतान नियम को बिना विलंब किए समाप्त किया जाए ,लघु कुटीर उद्योगों को बचाया जाए
20-अतिक्रमण हटाने के नाम पर व्यापारियों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए।
21-सरकारी योजनाओं के कारण विस्थापित होने वाले व्यापारियों को ष्व्यवासायिक प्रतिपूर्तिष् राशि देने, मुआवजा व उचित विस्थापन करने के लिए व्यवस्था बनाई जाए।
22- छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के हितों की रक्षा हेतु ई-कॉमर्स एवं बड़े कॉर्पोरेट रिटेल व्यापार के लिए संतुलित एवं न्यायसंगत नीति बनाई जाए।
23- जिन बड़े व्यावसायिक समूहों एवं कंपनियों का वार्षिक कारोबार ₹400 करोड़ से अधिक है, उन्हें रिटेल व्यापार में विशेष नियामकीय प्रावधानों के अंतर्गत रखा जाए, ताकि छोटे व्यापारियों के व्यवसाय एवं रोजगार पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
24- स्थानीय व्यापार, पारंपरिक बाजारों एवं छोटे दुकानदारों की सुरक्षा एवं विकास के लिए समान प्रतिस्पर्धा (स्मअमस च्संलपदह थ्पमसक) सुनिश्चित की जाए।
25- ऑनलाइन एवं ऑफलाइन व्यापार के लिए समान कर व्यवस्था एवं व्यापारिक नियम लागू किए जाएं, जिससे छोटे व्यापारियों के हित सुरक्षित रह सकें। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता सहित 28 राज्यों के व्यापारिक प्रतिनिधि उपस्थित थे।

गर्मी व हीट वेव से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के निर्देशानुसार जिले में विशेष तैयारियां शुरू’
झज्जर, 14 मई, अभीतक: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार झज्जर जिले में बढ़ती गर्मी एवं संभावित हीट वेव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों को हीट वेव एवं अत्यधिक गर्मी से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक प्रबंधन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, ओआरएस, आईवी फ्लूड्स, आवश्यक दवाइयों एवं कूलिंग उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एंबुलेंस सेवाओं को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता तंवर ने बताया कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, मजदूरों, प्रवासी श्रमिकों एवं खुले में कार्य करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, हल्के एवं सूती कपड़े पहनने तथा अधिक गर्मी महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में हीट वेव से संबंधित जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं तथा स्वास्थ्य कर्मियों को भी आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि गर्मी के मौसम में सतर्क रहें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

हरियाणा के करनाल में रिश्वतखोरी के मामले में पकड़े गए सब-इंस्पेक्टर (SI) को लेकर अब नया राजनीतिक एंगल सामने आया है। आरोपी SI की पत्नी भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी बताई जा रही हैं और वे निकाय चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं।
सूत्रों के मुताबिक, महिला नेता लंबे समय से स्थानीय राजनीति में सक्रिय थीं और पार्टी टिकट की दावेदार मानी जा रही थीं। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद उनका टिकट काट दिया गया।
जांच एजेंसियों के अनुसार, गिरफ्तार SI पर आरोप है कि उसने कई मामलों में “10 प्रतिशत कमीशन” का सिस्टम बना रखा था। शिकायतकर्ताओं से काम करवाने, कार्रवाई रोकने या राहत दिलाने के नाम पर तय रकम लेने की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद जाल बिछाकर कार्रवाई की गई और SI को कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
मामले के सामने आने के बाद करनाल की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। विपक्ष BJP पर भ्रष्टाचार को लेकर सवाल उठा रहा है, जबकि पार्टी नेता इसे व्यक्तिगत मामला बताकर संगठन से जोड़ने से बच रहे हैं।
सूत्रों का कहना है कि जांच अब आरोपी SI की संपत्ति, बैंक खातों और संपर्कों तक पहुंच चुकी है। आने वाले दिनों में कई और खुलासे हो सकते हैं।

जेसीआई डायमंड के संरक्षक डॉ. पवन बुवानीवाला ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि जेसीआई भिवानी को 15 मई से 17 मई तक “स्पीच क्राफ्ट थेरेपी” कार्यक्रम की मेजबानी मिली हैं।
इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को प्रभावशाली वक्तृत्व कला, संचार कौशल, आत्मविश्वास विकास एवं व्यक्तित्व निखार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य युवाओं को मंच पर बेहतर अभिव्यक्ति और नेतृत्व क्षमता के लिए तैयार करना है, ताकि वे अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर जेसीआई डायमंड के अध्यक्ष सतीश वैद्य , सचिन अंकुर डालमिया, दिनेश गोयल उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *