Haryana Abhitak News 10/05/26

https://www.facebook.com/share/v/1FWvo8j8Yw

https://www.facebook.com/share/v/1BPYVkF8xR

https://www.facebook.com/share/v/1AJamzkGfQ

मानव विकास के हर क्षेत्र में मां का योगदान: नीलम जितेंद्र गुलिया
झज्जर, 10 मई, अभीतक: जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल सोंधी में मातृत्व दिवस बड़ी श्रृद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में माताओं के लिए विभिन्न सांस्कृतिक, शारीरिक, मानसिक व रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन सभी प्रतिभागियों में माताओं ने बढ़ – चढ़ कर भाग लिया। इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्कूल निर्देशिका नीलम जितेंद्र गुलिया ने मां के अस्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां से प्ररेणा लेकर ही मानव सामाजिक जीवन के हर क्षेत्र सफलता प्राप्त कर अपने जीवन को उन्नत बनाता है। रिसोर्स पर्सन शीतल सोलंकी ने माताओं को मोबाइल फ़ोन के प्रयोग को कम करने की अपील की और बच्चों के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने पर ज़ोर दिया गया ।इस कार्यक्रम को स्कूल प्रधानाचार्य श्री मान संदीप कुंडू ने भी संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक मानव को प्रतिदिन मां का आशीर्वाद लेकर अपने हर अच्छे दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक गणों, बच्चों व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

बहादुरगढ़ वार्ड 14 पंचायत समिति सदस्य राजवीर सिंह को प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए तहसीलदार सुदेश मेहरा।

पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव 2026 शांतिपूर्ण सम्पन्न: डीसी
बेरी खंड के गांव धांधलान में विजय कुमार और बादली खंड के गांव बाढ़सा में धर्मवीर ने सरपंच पद तथा बहादुरगढ़ में पंचायत समिति सदस्य वार्ड-14 में राजवीर सिंह हुए निर्वाचित

झज्जर, 10 मई, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिला में पंचायत राज संस्थाओं तहत रविवार को खंड बेरी के गांव धांधलान तथा बादली खंड के गांव बाढ़सा में सरपंच पद और बहादुरगढ़ क्षेत्र में पंचायत समिति सदस्य वार्ड-14 के लिए मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह मतदान शुरू होने के साथ ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई थी और दिनभर मतदाताओं ने अपने अपने क्षेत्रों में लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी, जिससे मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हुई। बेरी के बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि खंड के गांव धांधलान में तीन बूथों के कुल 2712 मत थे, जिनमें से 2017 वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के उम्मीदवार विजय कुमार ने कुल 1171 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर रहे प्रत्याशी अभिषेक ने 826 मत प्राप्त किए।
धर्मवीर सिंह गांव बाढ़सा के सरपंच निर्वाचित
बादली के बीडीपीओ सुमित बेनीवाल ने बताया कि खंड बादली के गांव बाड़सा में कुल 3449 मतों में से 2230 मत पोल हुए हैं। सरपंच पद के उम्मीदवार धर्मवीर ने कुल 1172 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसके साथ ही चुनावी मैदान में रहे प्रत्याशी सुखबीर को 701, संदीप को 144, जसवंत को 82, सतबीर सिंह को 41, बालकिशन को 39 दीपक को 24, मनोज कुमार को 18, रमेश कुमार को 04 तथा नोटा को 05 मत मिले।
उन्होंने बताया कि चुनाव में पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्सुकता दिखाई दी। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं।
राजवीर सिंह पंचायत समिति बहादुरगढ़ के सदस्य निर्वाचित
वहीं बहादुरगढ़ क्षेत्र में पंचायत समिति वार्ड-14 के लिए भी मतदान कराया गया। वार्ड के मतदाताओं ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कर चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी मतदान में विशेष रुचि दिखाई। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो सके। पंचायत समिति सदस्य के चुनाव में राजवीर सिंह ने 1316 वोट लेकर जीत दर्ज की,वहीं नवीन राठी को 1005 वोट मिले। प्रशासन की ओर से पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। निर्वाचित राजवीर सिंह को तहसीलदार सुदेश मेहरा ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। बेरी, बाढ़सा और पंचायत समिति सदस्य बहादुरगढ़ के लिए हुए चुनाव में ग्रामीण मतदाताओं में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता एवं उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गांव धांधलान में रविवार को मतदान केंद्र का जायजा लेते हुए एसडीएम रेणुका नांदल।

प्रत्याशी विजय कुमार धांधलान के सरपंच निर्वाचित
शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ धांधलान गांव के सरपंच पद का उपचुनाव’
रिटर्निंग अधिकारी रेणुका नांदल ने लिया मतदान केंद्र का जायजा’
निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करवाने के लिए अलर्ट मोड में रहा प्रशासन
74.37 प्रतिशत वोटिंग के साथ पूरा हुआ उपचुनाव’

बेरी, 10 मई, अभीतक: पंचायती राज संस्था के उपचुनाव के तहत खंड बेरी के गांव धांधलान में रविवार को सरपंच पद के लिए 74.37 प्रतिशत वोटिंग के साथ शांतिपूर्ण मतदान हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा निर्देशन में सभी बूथों पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई और मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एसडीएम रेणुका नांदल और एसीपी अनिल कुमार ने मतदान केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रशासन की तरफ से मतदान केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर रहा। उन्होंने मतदान केंद्रों का दौरा किया व इस दौरान पोलिंग स्टेशनों पर व्यवस्था दुरुस्त मिली।
सरपंच पद के लिए उपचुनाव में 74.35 प्रतिशत हुई वोटिंग
एसडीएम रेणुका नांदल ने बताया कि रविवार को सुबह निर्धारित समय 8 बजे से ही निर्धारित तीनों बूथों पर मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हुआ। तीनों बूथों पर कुल 2712 मतदाता थे। उन्होंने बताया कि बूथ नंबर 23 पर कुल 983 मतों में से 757 मत, बूथ नंबर 24 पर 999 मतों में से 737 मत तथा बूथ नंबर 25 पर 730 मतों में से 523 वोटों के साथ कुल 2017 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग करते हुए सरपंच का चुनाव किया।
प्रत्याशी विजय कुमार सरपंच निर्वाचित
बीडीपीओ राजाराम ने बताया कि गांव धांधलान में सरपंच पद पर जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी विजय कुमार ने कुल 1171 वोट लेकर जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने कुल 826 मत प्राप्त किए। उन्होंने चुनाव में जीते प्रत्याशी विजय कुमार को जीत की बधाई भी दी। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुपरवाइजर सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

स्वप्निल रविन्द्र पाटिल, डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी, झज्जर।

मकान सूचीकरण कार्य में प्रगणकों का सहयोग करें जिलावासी – डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया, जिला झज्जर में आगामी 30 मई तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

झज्जर, 10 मई, अभीतक: डीसी एवं प्रधान जनगणना अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत जिला झज्जर में इन दिनों मकान सूचीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान नियुक्त प्रगणक घर-घर पहुंचकर परिवारों से 33 महत्वपूर्ण सवालों की जानकारी जुटा रहे हैं। यह कार्य 30 मई तक संचालित किया जा रहा है। डीसी ने बताया कि जनगणना का उद्देश्य देश की जनसंख्या, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति से संबंधित अद्यतन आंकड़े संकलित करना है, जिससे विकास योजनाओं के निर्माण एवं क्रियान्वयन में सहायता मिलेगी। जिला के मकान सूचीकरण का कार्य ब्लॉक बनाकर विभाजित किया गया है, जहां घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित करने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रगणकों की नियुक्ति की गई है, जो सीधे नागरिकों से संपर्क कर आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं, इन कार्यों की निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
33 सवालों के जवाब होंगे दर्ज
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि जनगणना के दौरान प्रगणकों द्वारा नागरिकों से मकान की स्थिति, परिवार के सदस्यों की संख्या, परिवार प्रमुख का नाम, पेयजल सुविधा, बिजली कनेक्शन, शौचालय एवं बाथरूम की उपलब्धता, गैस कनेक्शन, रेडियोध्टीवी, केबल सुविधा, वाहन जैसे साइकिल, मोटरसाइकिल एवं कार, परिवार द्वारा उपयोग किए जाने वाले मुख्य अनाज तथा मोबाइल नंबर जैसी सामान्य जानकारी ली जा रही है। गणना कर्ता को कोई दस्तावेज दिखाने की आवश्यकता नहीं है। डीसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कार्य में लगे एनमरेटर का सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि यह महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जानकारी देते समय सजग रहें। गणना कर्ता द्वारा आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण या किसी भी प्रकार की ओटीपी की जानकारी नहीं पूछी जाएगी।

https://www.facebook.com/share/r/17hDDgTPhB/?mibextid=wwXIfr

https://www.facebook.com/share/v/1W7f1z3Mfy/?mibextid=wwXIfr

झज्जर स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र का दौरा करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।
वार्ड13 उपचुनाव के चलते मतदान के लिए कतारबद्ध मतदाता।
वोट डालने के बाद उंगली पर स्याही का निशान दिखाते मतदाता।

झज्जर नगर परिषद वार्ड-13 उपचुनाव में 1727 वोटरों ने किया मतदान
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों के साथ किया झज्जर स्थित मतदान केंद्र का दौरा
मतदान के चलते अलर्ट मोड़ पर रहा प्रशासन
शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने वोटरों का जताया आभार’
अब 13 मई को होगा मतों की गिनती का कार्य’

झज्जर, 10 मई, अभीतक: नगर परिषद झज्जर के वार्ड नंबर-13 के लिए रविवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। इस चुनाव में 1727 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने रविवार को उपचुनाव के चलते एसडीएम झज्जर रवि मीणा व एसीपी अनिरुद्ध चैहान के साथ मतदान केंद्र का दौरा किया और आवश्यक निर्देश दिए। नगर परिषद वार्ड 13 के उपचुनाव के चलते प्रशासन दिनभर अलर्ट मोड़ पर रहा। सुरक्षा के चाक चैबंद प्रबंध किए गए थे। उपचुनाव के सुचारू संचालन, कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर सुपरवाइजर नियुक्त किए गए थे। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के रूप में सुधांशु पुत्र महेंद्र कुमार और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विकास पुत्र वीरेंद्र मैदान में हैं। नगर परिषद झज्जर के वार्ड13 में कुल 2473 मतदाता हैं, जिनमें 1727 वोटरों ने रविवार को मतदान में भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मनपसंद पार्षद का चुनाव किया। शहर के भट्टी गेट स्थित शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में उपचुनाव के मद्देनजर दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। बूथ संख्या 13 पर कुल 802 वोटरों जिनमें 404 पुरुष और 398 महिलाओं ने वोट डाले, जबकि बूथ संख्या 14 पर कुल 924 मतदाता जिनमें 506 पुरुष और 419 महिलाओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिला प्रशासन द्वारा वोटरों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थी। पोलिंग के बाद अब शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र पर मतों की गणना 13 मई को प्रातः 8 बजे होगी तथा परिणाम तुरंत घोषित किए जाएंगे। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण मतदान के लिए वोटरों को आभार जताया।

आईटीआई पास छात्र-छात्राओं के लिए 12 मई को लगेगा अप्रेंटिसशिप मेला
विभिन्न नामी कंपनियां लेंगी भाग, चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा अप्रेंटिस का अवसर
नोडल अधिकारी एवं संस्थान के प्रधानाचार्य जीतपाल ने दी जानकारी

झज्जर, 10 मई, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य जीतपाल ने बताया कि संस्थान परिसर में 12 मई को प्रातः 10 बजे अप्रेंटिसशिप व रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अप्रेंटिसशिप ध् रोजगार मेले में कई नामी प्रतिष्ठित संस्थान भाग लेंगे। मेले में सभी ट्रेडों के आईटीआई पास छात्र-छात्राएं भाग ले सकते हैं, जो अप्रेंटिसशिप अथवा रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक हैं। प्रधानाचार्य ने बताया कि मेले के दौरान कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों का इंटरव्यू एवं लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा एवं इंटरव्यू में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन संबंधित कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए किया जाएगा। उन्होंने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की कि वे मेले में भाग लेने के लिए अपने साथ रिज्यूमे, सभी शैक्षणिक दस्तावेजों जैसे मैट्रिक एवं आईटीआई पास प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां एवं फोटो कॉपी तथा पांच पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लेकर आएं, ताकि चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्रधानाचार्य ने बताया कि जो छात्र-छात्राएं अप्रेंटिसशिप मेले में भाग लेना चाहते हैं, वे पहले से ही किसी भी नजदीकी आईटीआई में जाकर अप्रेंटिसशिप पोर्टल ।चचतमदजपबमेीपच प्दकपं पर अपना पंजीकरण करवा लें। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण करवाने से चयन प्रक्रिया में आसानी होगी और अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में अवसर प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने आईटीआई पास युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया।

झज्जर स्थित बाबा प्रसाद गिरी मंदिर परिसर में रविवार को तैयारियो का जायजा लेते हुए जिला परिषद के सीईओ मनीष फौगाट।’

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की सभी तैयारियां पूरी: सीईओ
सीईओ मनीष फौगाट ने अधिकारियों के साथ लिया तैयारियों का जायजा’
राज्यसभा सांसद संजय भाटिया बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में लेंगे भाग’

झज्जर, 10 मई, अभीतक: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में सोमवार 11 मई को जिला स्तर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में सीईओ जिला परिषद मनीष फौगाट ने रविवार को आयोजन स्थल बाबा प्रसादगिरी मंदिर परिसर का दौरा करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व देशभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा तथा जिला स्तर पर इसका आयोजन बाबा प्रसादगिरी मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भाग लेंगी। कलश यात्रा उपरांत मंदिर में शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसे उपस्थित श्रद्धालु लाइव देख और सुन सकेंगे। इसके अलावा मंदिर परिसर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिससे श्रद्धा और सांस्कृतिक चेतना का वातावरण बनेगा। उन्होंने बताया कि पर्व के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर रुब्ींसवब्ींसमपदैवउदंजी और रुैवउदंजीैूंइीपउंदच्ंतअ जैसे हैशटैग्स के जरिए युवा अपनी आस्था को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकेंगे। यह पर्व न केवल सोमनाथ की ऐतिहासिक गाथा को दोहराएगा, बल्कि अमृत काल में भारत की सांस्कृतिक एकता और अखंडता को भी एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने कार्यक्रम में आमजन से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। इस अवसर पर बाबा प्रसादगिरी मंदिर से मृतुन्जय गिरी महाराज, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक अमित पंवार, शिक्षा विभाग से प्रवक्ता संजय शर्मा, डॉ अशवनी कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

लड़की की चाकू से हत्या करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार बहादुरगढ़, 10 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने एक लड़की की चाकू से हत्या करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ उप निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि अरविंद निवासी मुजफ्फरपुर बिहार हाल शक्ति नगर बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरी बहन पड़ोस की शादी में जाने के लिए कहकर घर से बाहर गई थी। जो मुझे पता चला कि मेरी बहन देवीलाल पार्क बहादुरगढ़ नहर के किनारे मृत अवस्था में मिली है और पता लगते ही सिविल हॉस्पिटल बहादुरगढ़ पहुंचा तो मुझे पता लगा कि अभिषेक ने मेरी बहन की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या की है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए तथा वांछित आरोपियों की धर पकड़ करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान अभिषेक निवासी समैण टोहाना जिला फतेहाबाद के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से मृतका का टैब बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अवैध शराब के साथ दो आरोपी काबू, पकड़े गए आरोपियों से 24 बोतल बरामद
झज्जर, 10 मई, अभीतक: झज्जर पुलिस की टीम ने अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को थाना शहर झज्जर के एरिया से काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा जिला में अवैध शराब बेचने वाले पर कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ दो आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। उन्होंने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना शहर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश निवासी जोंधी जिला झज्जर और जूली निवासी शिव कॉलोनी झज्जर अवैध शराब बेचने का काम करते है और वह पुराना बस अड्डा झज्जर के पास बेचने की फिराक में है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही नरेश कुमार की पुलिस टीम पुराना बस स्टैंड झज्जर पहुंची तो वहां पर स्कूटी के ऊपर दो व्यक्ति बैठे हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उन्हें काबू किया। पुलिस टीम ने उनका नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम रमेश और जूली बताया। पुलिस टीम संदेह के आधार पर व्यक्तियों की स्कूटी सहित तलाशी ली गई तो स्कूटी के आगे एक सफेद प्लास्टिक कट्टा में अवैध शराब की दो पेटीया मिली। जिसके अंदर 12 बोतल देशी शराब और 12 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपीयो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मादक पदार्थ 520 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 10 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर की टीम ने थाना साल्हावास के एरिया से एक आरोपी को चरस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए स्पेशल स्टाफ झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम नशीले पदार्थों की खरीद फिरोख्त करने व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों को पकड़ने के लिए थाना साल्हावास के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि सूरज निवासी कोंद्रावली जिला झज्जर मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करता है। वह मादक पदार्थ बेचने की फिराक में कोन्द्रावली मुण्डाहेडी रोड से कोन्द्रावली बनी के रास्ते पर बेचने की फिराक में खड़ा है। इस गुप्त सूचना के आधार पर स्पेशल स्टाफ झज्जर की पुलिस टीम उपरोक्त स्थान पर पहुंची तो वहा पर मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त स्थान से एक व्यक्ति को काबू किया गया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 520 ग्राम चरस बरामद हुआ। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

अवैध शराब की 60 पेटी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 10 मई, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया से एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिलकी गई। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ पुलिस टीम थाना लाइनपार बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना मिलेगी मोहित निवासी रोहना जिला सोनीपत अवैध शराब बेचने का काम करता है और आज वह हुंडई एसेंट गाड़ी में अवैध शराब लेकर बहादुरगढ़ की तरफ आएगा। गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही सोनू कुमार की पुलिस टीम ने बामडोली बराही रोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान विशेष तौर पर एसेंट गाड़ी पर विशेष निगरानी की गई। कुछ समय के पश्चात बराही की तरफ एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। पुलिस टीम तत्परता से कार्रवाई करते हुए गाड़ी को रुकवा कर ड्राइवर से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहित बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो गाड़ी के अंदर 41 पेटी अवैध देसी शराब और 19 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी झज्जर।

मंडियों में गेहूं लिफ्टिंग कार्य को जल्द पूरा करें अधिकारी: डीसी
जिलाभर की मंडियों में अब तक हो चुका दो लाख छः हजार 497 मीट्रिक टन गेहूं का उठान

झज्जर, 10 मई, अभीतक: जिले की अनाज मंडियों में जारी गेहूं उठान प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने स्पष्ट किया कि खरीद एजेंसियों के अधिकारी उठान कार्य को जल्द पूरा करें। चूंकि खरीद के साथ-साथ उसका समय पर उठान और वैज्ञानिक भंडारण सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी स्तर पर अव्यवस्था उत्पन्न न हो। डीसी ने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक दो लाख 37 हजार 921 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज, जबकि दो लाख 23 हजार 772 मीट्रिक टन से अधिक की खरीद व दो लाख छः हजार 497 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 65 हजार मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 854 मीट्रिक टन, ढाकला में 16 हजार 335 मीट्रिक टन, बेरी में 51 हजार 117 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 790 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 21 हजार 399 मीट्रिक टन, छारा में 15 हजार 49 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में दो हजार 15 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 14 हजार 362 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 60 हजार 794 मीट्रिक टन, बादली में 15 हजार 262 मीट्रिक टन, ढाकला में 15 हजार 516 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 949 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 665 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 704 मीट्रिक टन, छारा में 13 हजार 998 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 979 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 13 हजार 905 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि झज्जर मंडी में 58 हजार 443 मीट्रिक टन, बादली में 13 हजार 468 मीट्रिक टन, ढाकला में 11 हजार 528 मीट्रिक टन, बेरी में 45 हजार 868 मीट्रिक टन, मातनहेल में 33 हजार 269 मीट्रिक टन, माजरा डी में 20 हजार 669 मीट्रिक टन, छारा में नौ हजार 746 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 847 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 11 हजार 661 मीट्रिक टन गेहूं का उठान किया जा चुका है।

जन समस्याओं के समाधान के लिए 11 मई को लगेंगे समाधान शिविर: डीसी
जिला मुख्यालय सहित बेरी, बहादुरगढ़ और बादली उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर

झज्जर, 10 मई, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा 11 मई सोमवार को जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल, बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच और बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।

डॉ मनीष डबास, उप-निदेशक, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, झज्जर।

झज्जर जिला में 11 मई से चलेगा एफएमडी-एचएस टीकाकरण अभियान
विभाग का लगभग दो लाख पशुओं को टीकाकरण करने का लक्ष्य

झज्जर, 10 मई, अभीतक: जिलाभर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के दिशा निर्देश अनुसार पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 11 मई से पशुधन को मुंहखुर व गलघोंटू से सुरक्षित रखने के लिए मुँहपका-खुरपका (एफएमडी) और गलघोंटू (एचएस) संयुक्त टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से जिले के हजारों पशुपालकों के घर-द्वार तक पहुँचकर पशुओं को निःशुल्क टीकाकरण करके सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास ने दी। उन्होंने बताया कि विभाग ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की है, जिसके अंतर्गत लगभग दो लाख से अधिक पशुओं के टीकाकरण का अनुमान है, जिसमें करीब 50 हजार गायें और 1 लाख 50 हजार भैंसें शामिल होंगी।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान नए पशुओं की टैगिंग की जाएगी ताकि उन्हें श्भारत पशुधन पोर्टलश् से जोड़ा जा सके। उपनिदेशक डॉ मनीष डबास ने बताया कि इस अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए विभाग द्वारा लगभग 2 लाख से अधिक वैक्सीन डोज जिले के सभी पशु चिकित्सालय में वितरित कर दी गई हैं।
पशुपालन विभाग विभाग की टीमें 11 मई सोमवार से जिला के गांवों में टीकाकरण अभियान शुरू करेंगी
इस बार विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि टीकाकरण की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो और प्रत्येक टीकाकरण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाए, जिसके लिए किसान के पास ओटीपी आयेगा ताकि टीकाकरण सत्यापित हो सके। जिले के सभी अस्पतालों में टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कार्य करेंगी। हमारा लक्ष्य झज्जर जिले के हर एक पशु को इन दो खतरनाक बीमारियों से बचाना है। उन्होंने सभी पशुपालकों से अनुरोध किया है की वे अपने पशुओं को इस टीकाकरण का लाभ दिलवाएं चूंकि सुरक्षित पशुधन ही किसान को समृद्धि प्रदान करेगा। उन्होंने पशुपालकों से अनुरोध किया कि वे अपने पशुओं का टीकाकरण करवाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

गाँव भदाना में सरपंच ने किया आरो प्लांट का उद्घाटन
झज्जर, 10 मई, अभीतक: गाँव भदाना में 10 मई को गाँव के सरपंच पवन व समस्त पंचायत के नेतृत्व में आरो प्लांट का उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर जगदीप छिकारा ब्लॉक सिमिति चेयरमैन रहे। विशेष अतिथि के तौर पर पंचायत सेक्टरी सोनू डबास रहे। पवन कुमार सरपंच ने बताया कि गांव भदाना के सभी नगर निवासियों के लिए पीने के पानी का स्वच्छ प्रबंधन पंचायत की पहली प्राथमिकता थी उसी के तहत आज गांव में आरो का प्लांट लगाया गया। इस आरो प्लांट में 5000 लीटर तक की कैपेसिटी का प्योरिफायर आरो है वह गर्मियों में ठंडा जल सभी को प्राप्त हो इसकी व्यवस्था की गई है। इससे गाँव के प्रत्येक व्यक्ति को स्वच्छ व ठंडा जल गर्मियों में पीने को मिलेगा। गाँव के आरो प्लांट का विधिवत तरिके से उद्घाटन गाँव कि नन्ही बालिका बेटी सोनू सुपुत्री नागपाल शर्मा ने किया। इस कार्य के लिए बेटी सोनू को गाँव के सरपंच पवन कुमार ने सम्मानित किया। 10 मई 2026 को वर्ल्ड मदर्स डे पर गांव की सभी मातृशक्ति ने एकत्रित होकर आरो प्लांट में से पानी लेकर ग्राम पंचायत को अपना शुभ आशीष प्रदान किया। गाँव भदाना से ही भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा, रिटायर्ड प्लानिंग ऑफिसर जयदेव शर्मा, मनीष नंबरदार, कृष्ण शर्मा नंबरदार ने गांव के सभी व्यक्तियों को एकत्रित कर अपने सम्बोधन में कहा कि हमें इस आरो प्लांट के रख-रखाव व पानी सभी को प्राप्त हो इसकी व्यवस्था को बहुत ही अनुशासित तरीके से आगे बढ़ना होगा। पंचायत की इस पहल का सभी व्यक्तियों ने स्वागत किया। आज गांव के सभी बड़े बुजुर्ग वह महिला शक्ति बूस्टर प्लांट के पास आरो प्लांट के उद्घाटन में शामिल हुए। जिसमें गाँव के गणमान्य व्यक्ति जयदेव शर्मा हरिओम शर्मा देवेंद्र शर्मा, किशन दत्त शर्मा, प्रताप कताला, रामचंद्र कताला देवेंद्र कताला, संजीत, पंचायत मेंबर धर्मेंद्र, राकेश, धर्मपाल, राधाकृष्ण, संगीता, कामनी, अंजू रानी ने साथ मिलकर आरो प्लांट का अपने हाथों से उद्घाटन किया।

चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी, डीसी व एसपी ने पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
मतदाताओं में मतदान के प्रति दिखाई दिया जोश, 13 मई को होगी मतगणना
नपा धारूहेड़ा में 72.4 प्रतिशत व नप रेवाड़ी में 64.8 प्रतिशत हुआ मतदान

रेवाड़ी, 10 मई, अभीतक: निकाय चुनाव को लेकर रविवार को प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पूरे दिन अलर्ट रहे और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद रही। नगर पालिका धारूहेड़ा में 72.4 प्रतिशत व नगर परिषद रेवाड़ी में 64.8 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा व पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा क्षेत्र में मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया और विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित पाया। डीसी ने रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम स्टेडियम, केएलपी कॉलेज, जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विश्वकर्मा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय(बाल) वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नगर परिषद परिसर सहित रेवाड़ी और नगर पालिका धारूहेड़ा में बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों को चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से अब तक कितनी पोलिंग हो चुकी है, किसी प्रकार की कोई समस्या तो नहीं है, इस बारे भी जानकारी ली। उन्होंने स्टाफ को कहा कि वे निर्धारित मापदंडों की पालना करते हुए अपना कार्य सही एवं सुचारू रूप से करें। उन्होंने मतदान केंद्र पर संबंधित स्टाफ को यह भी निर्देश दिए कि वोटिंग वाले स्थान पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें और पहले वोटर के वोट डालने के बाद ही अगले वोटर को बारी-बारी अंदर जाने दें। डीसी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार मतदान केंद्रों की परिधि में कोई भी प्रत्याशी किसी प्रकार का प्रचार न कर इसका विशेष ध्यान रखा जाए। नगर निकाय चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह और जोश नजर आया। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थी। नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा चुनावों के लिए मतदान पूरी तरह से शांति पूर्ण व सौहार्द माहौल में हुआ। मतदान केंद्रों के लिए तैनात की गई पोलिंग पार्टियां पूरी सक्रिय रही।

बहू के पहनावे व मारपीट से तंग सास-ससुर ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
पानीपत, 10 मई, अभीतक: बहू के पहनावे और मारपीट से तंग आकर पानीपत में सास-ससुर द्वारा आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। गांव नारा निवासी राजेश और पत्नी सुमन अपनी पुत्रवधु को कपड़े पहने को लेकर टोकते थे, जिसके कारण अक्सर परिवार में विवाद होता। आरोप है कि बहू सास व सुसर से मारपीट भी करती और बेटा भी कुछ नहीं कहता था। परिजनों के अनुसार बहू स्नेहा दिल्ली के मॉडर्न परिवार में पली-बढ़ी थी और वह शादी के बाद गांव के माहौल में ढलने को तैयार नहीं थी। वह दिल्ली का कल्चर छोड़ना नहीं चाहती थी। उसके पहनावे और रील्स बनाने के शौक को लेकर अक्सर सास-ससुर टोका-टाकी करते थे, जो धीरे-धीरे बड़े क्लेश का रूप लेने लगा। जानकारी के मुताबिक, सुमन और राजेश चाहते थे कि बहू सूट और साड़ी पहने, लेकिन स्नेहा को यह पाबंदी मंजूर नहीं थी। जिससे परेशान होकर दोनों ने सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत पानीपत के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने सास को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, ससुर की हालत बेहद गंभीर थी, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान सुसर नेे भी दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार राजेश और सुमन का इकलौता बेटा आशीष है। आशीष की पहचान दिल्ली की रहने वाली स्नेहा से फेसबुक और इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों करीब दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इसके बाद जनवरी 2025 में उन्होंने परिवार की रजामंदी से लव-कम-अरेंज मैरिज की थी। मतलौडा पुलिस के अनुसार मृतक राजेश के भाई रमेश की शिकायत की आधार पर पुत्रवधू स्नेहा, उसके पिता और मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले की आगामी कार्रवाई जारी है।

व्यापारी से मंथली एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 5 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जींद, 10 मई, अभीतक: जींद पुलिस ने एक व्यापारी से मंथली एक लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाले गिरोह के 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के निर्देश पर नरवाना शहर थाना पुलिस और सीआईए स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों को पकड़ा। मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जींद जिले के काब्रच्छा गांव निवासी अमरजीत उर्फ बच्ची, प्रवेश, मयंक, राहुल और सचिन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मॉडल टाउन निवासी व्यापारी नरेश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 मई को कुछ युवक उनकी दुकान पर आए और सुरक्षा के नाम पर हर महीने 1 लाख रुपए की मांग की। आरोपियों ने पैसे न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी थी। जानकारी अनुसार शिकायत मिलने के बाद नरवाना शहर थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। ब्प्। स्टाफ के प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों की मदद से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है।
जानकारी अनुसार पुलिस ने कार्रवाई के दौरान पांचों आरोपियों को सिर मुंडवाकर शहर के मेन रोड पर घुमाया। पुलिस का उद्देश्य था कि इससे लोगों के मन से बदमाशों का डर खत्म हो और समाज में यह संदेश जाए कि अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस ने आरोपी राहुल, सचिन, मयंक और प्रवेश को कोर्ट में पेश कर जिला जेल भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी अमरजीत उर्फ बच्ची का पुलिस रिमांड लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है। जींद पुलिस ने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धमकी या रंगदारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

भिवानी: आज वैश्य सीनियर सैकण्डरी स्कूल, भिवानी में मातृ दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला (अध्यक्ष प्रबन्ध समिति) इसी कड़ी में डॉ. पवन कुमार बुवानीवाला ने अपने सम्बोधन में कहा कि माँ ईश्वर का ही स्वरूप है। माँ हमारे पालन-पोषण के लिए अपने सुख एवं सपनों का त्याग करती है तथा जीवन की हर कठिनाई से लड़ने की शक्ति प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि वह अहसास है जो हर दुःख में सुकून और हर खुशी में आशीर्वाद बनकर साथ रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *