Haryana Abhitak News 03/06/26

https://www.facebook.com/share/v/1ECUQR7xei

झज्जर स्थित संवाद भवन में बीएलओ, सुपरवाइजरों को आयोजित कार्यशाला में जरूरी जानकारी देते मास्टर ट्रेनर्स।

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में बीएलओ की भूमिका अहम: रितु बंसीवाल
मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 को लेकर बादली विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ और सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जारी
झज्जर स्थित संवाद भवन शैड्यूल के अनुरूप बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

झज्जर, 03 जून, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की तैयारियों को लेकर जिला में बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर जारी हैं। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में बुधवार को बादली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। सीटीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रितु बंसीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप प्रशिक्षित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुधवार को झज्जर स्थित संवाद भवन में बादली विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 131 से 198 तक से जुड़े बीएलओ एवं सुपरवाइजरों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित दिशा-निर्देशों, नए मतदाताओं के पंजीकरण, नाम संशोधन, नाम विलोपन, स्थानांतरण सहित निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। सीटीएम रितु बंसीवाल ने कहा कि शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसमें बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की अहम भूमिका रहती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इस अवसर पर उप तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप,आनंद कुमार स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

एनीमिया मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए जिलेभर में लगाए जा रहे एनीमिया जांच शिविर: सीएमओ डॉ मंजू कादयान’
अभियान के तहत स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीज करवाएं मुफ्त में अपने रक्त की जांच’

झज्जर, 03 जून, अभीतक: हरियाणा सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत जिलेभर के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एनीमिया जांच शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान के निर्देशानुसार नागरिक अस्पताल झज्जर सहित जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों की निःशुल्क रक्त जांच कर खून की कमी (एनीमिया) का पता लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में नागरिक अस्पताल झज्जर में आयोजित एनीमिया जांच शिविर का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान ने स्वास्थ्य कर्मियों से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा आमजन से अधिक से अधिक संख्या में जांच करवाने की अपील की। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों, किशोर-किशोरियों, महिलाओं एवं बच्चों की निःशुल्क रक्त जांच की जा रही है ताकि शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा का पता लगाया जा सके। जिन व्यक्तियों में खून की कमी पाई जाती है उन्हें उचित परामर्श, संतुलित एवं पौष्टिक आहार की जानकारी तथा कार्यक्रम के तहत आयरन सिरप एवं आयरन फोलिक एसिड (प्थ्।) की गोलियां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। एनीमिया मुक्त भारत अभियान की जिला नोडल अधिकारी डॉ. पूनम बिश्नोई ने बताया कि जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर खून की कमी से प्रभावित लोगों की पहचान की जा रही है। अभियान का मुख्य उद्देश्य एनीमिया की रोकथाम, समय पर पहचान तथा उपचार सुनिश्चित कर स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। नागरिक अस्पताल झज्जर में एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ राशि ने नेतृत्व में चलाया है वहीं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (त्ज्ञैज्ञ) के तहत जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा द्वारा किशोर एवं किशोरियों की स्वास्थ्य संबंधी काउंसलिंग कर उन्हें संतुलित आहार, आयरन युक्त खाद्य पदार्थों तथा स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर नागरिक अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. यशपाल मोनिया, उप सिविल सर्जन डॉ. निधि मोमिया, उपाधीक्षक डॉ.सुरेन्द्र दहिया, नेत्र विशेषज्ञ एवं वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मीनू, टीबी विशेषज्ञ डॉ. हिमानी, कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ राशि,जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, मैट्रन कृष्णा, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी सुदेश राठी, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

झज्जर और बहादुरगढ़ स्वास्थ्य संस्थानों में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते स्वास्थ्य कर्मी। योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करते सीनियर सिटीजन व अन्य।

नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता हैं
झज्जर, 03 जून, अभीतक: योग दिवस को लेकर जिला स्तर तैयारियां जारी है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 21 जून को मनाए जाने वाले योग दिवस के उपलक्ष्य में लोग मंगलीराम पार्क में प्रतिदिन सुबह योग कर रहे है। योग अभ्यास कर रही मंजू, सरिता, बिमला सहित महिलाओं ने बताया कि अनुलोम विलोम, कपाल भारती, ॐ उच्चारण आदि नियमित योग अभ्यास से शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता हैं। उन्होंने शहर वासियों से अपील करते हुए कहा कि 21 जून को 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढ़ चढ़ कर भाग ले। योग न केवल व्यक्ति को शारिरिक व मानसिक रूप से निरोग रखता। प्राकृतिक और खुले वातावरण में योग करने से इसके लाभ और अधिक प्रभावी होते हैं। इसी उद्देश्य से लोगों को हरित वातावरण में योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। नियमित योगाभ्यास से न केवल शारीरिक फिटनेस बेहतर होती है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में 6 मंजिला होटल में भयंकर आग, 21 की मौत
मरने वालों में कई विदेशी नागरिक, 40 को बचाया

दिल्ली, 03 जून, अभीतक: दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज्यादातर विदेशी नागरिक हैं। जो सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों से हैं। कितने विदेशी नागरिक मारे गए हैं, फिलहाल इसकी सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चैथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे। कुल 40 लोगों का रेस्क्यू किया गया। कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया। दिल्ली के इस होटल में आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्वास्थ्य केंद्रों, योगशालाओं व सार्वजनिक स्थानों पर करवाया गया योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
झज्जर, 03 जून, अभीतक: जिलाभर में डीसी वर्षा खांगवाल के मार्गदर्शन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। आयुष विभाग झज्जर द्वारा हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग समिति, योग भारती, शिक्षा विभाग और खेल विभाग के सहयोग से जिला भर में योग प्रोटोकॉल अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी कड़ी में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. संगीता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को जिला के नागरिक अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सब हेल्थ सेंटरों पर आयुष विभाग के योग सहायकों द्वारा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इसके अतिरिक्त ओल्ड एज होम बहादुरगढ़, सीनियर सिटीजन क्लब झज्जर एवं बहादुरगढ़ सहित सभी योगशालाओं में भी योगाभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि पतंजलि योग समिति झज्जर द्वारा शहीदी पार्क, मंगली राम पार्क तथा जांगड़ा धर्मशाला के नजदीक स्थित पतंजलि योग समिति कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत प्रतिदिन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया जा रहा है।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर घर-घर दस्तक देंगे बीएलओ, सभी नागरिक करें सहयोग: डीसी
एसआईआर को लेकर डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने ली ईआरओ व एईआरओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की नियमित मॉनिटरिंग तथा समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

झज्जर, 03 जून, अभीतक: डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2026 को पूरी गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ लागू किया जाए। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक एवं त्रुटिहीन बनाना है, ताकि सूची में शामिल प्रत्येक नाम पात्र और अपडेट हो। जिला प्रशासन निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास से वीडियो कांफ्रेंसिंग उपरांत निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों तथा सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों की बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहीं थीं। उन्होंने अभियान की रूपरेखा, अधिकारियों की जिम्मेदारियों सहित अन्य संबंधी कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जरूरी निर्देश दिए। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत मतदाता सूची से मृत, स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जबकि 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 जून से 15 जून 2026 तक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। इसके उपरांत 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर सर्वेक्षण किया जाएगा।
उन्होंने सभी ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिए कि वे अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करें तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वे कार्य की निरंतर समीक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही या त्रुटि न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब भी बीएलओ घर-घर सर्वे के लिए आएं तो उन्हें सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं। परिवार अथवा आसपास के मृत, स्थानांतरित या अयोग्य मतदाताओं की जानकारी साझा करें तथा 1 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए आवश्यक विवरण अवश्य दें। डीसी ने राजनीतिक दलों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि जिन राजनीतिक दलों ने अभी तक बूथ लेवल एजेंट-2 की नियुक्ति नहीं की है, वे इसे शीघ्र पूरा करें ताकि पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा सके। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा,बहादुरगढ़ बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली विशाल कुमार, सीटीएम रितु बंसीवाल,डीईओ रतिंद्र सिंह, डीईईओ राजबाला मलिक, डीएफएससी राजेश्वर मुदगिल,नायब तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को अधिकारियों की बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं व कार्यक्रमों की समीक्षा करती हुईं डीसी वर्षा खांगवाल।

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाकर आमजन तक पहुंचाएं लाभ: डीसी
डीसी वर्षा खांगवाल ने अधिकारियों की बैठक में की शत प्रतिशत लिंगानुपात, नशा मुक्ति केंद्रों की निगरानी, चाइल्ड हेल्थ, डायरिया रोकथाम एवं एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रमों की समीक्षा

झज्जर, 03 जून, अभीतक: उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े सभी कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए। उपायुक्त वर्षा खांगवाल बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। उन्होंने बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को बढ़ावा देने के लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा लिंगानुपात की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि बेटियों के संरक्षण एवं सम्मान को बढ़ावा देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि पीसीपीएनडीटी एक्ट की प्रभावी पालना सुनिश्चित की जाए तथा अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी की जाए। जिन क्षेत्रों में लिंगानुपात अपेक्षाकृत कम है, वहां विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से जोड़ने का कार्य किया जाए। उन्होंने बैठक में नशा मुक्ति केंद्रों के संचालन एवं वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की । उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहादुरगढ़ स्थित नशा मुक्ति केंद्र का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा उपचाराधीन व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि युवा वर्ग को इस सामाजिक बुराई से दूर रखा जा सके। डीसी ने चाइल्ड हेल्थ कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं टीकाकरण से जुड़े सभी लक्ष्य समयबद्ध रूप से पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जन्म से लेकर किशोरावस्था तक बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। बैठक में गर्मी के मौसम को देखते हुए डायरिया एवं जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई तथा जनजागरूकता गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाए। एनीमिया नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि गर्भवती महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों में एनीमिया की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं। आयरन एवं फोलिक एसिड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ नियमित स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं ताकि एनीमिया मुक्त जिला बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रमों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी आपसी समन्वय एवं टीम भावना से कार्य करते हुए जन स्वास्थ्य से जुड़े लक्ष्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें।
ये अधिकारी रहे उपस्थित’
इस अवसर पर एसडीएम बादली विशाल कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, सीटीएम रितु बंसीवाल, सिविल सर्जन डॉ. मंजू कादयान, डीडीपीओ निशा तंवर, डीईओ रतिंद्र सिंह,डीईईओ राजबाला मलिक सहित स्वास्थ्य,महिला एवं बाल विकास विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

झज्जर: झज्जर के डीघल गांव में फिर बहा खून
घर में घुसकर सो रहे बुजुर्ग जितेन्द्र को गोलियों से भूना
फाईनेंसर साहिल उर्फ सोनू हत्याकांड से जुड़े है तार
बदले की भावना से मृतक साहिल के चचेरे भाई ने ले डाली बुजुर्ग की जान
घटना से जुड़ा एक सीसीटीवी भी आया सामने,हत्या में शामिल दो युवक कर रहे फायरिंग
हत्या का आरोप अमन उर्फ बंटी व उसके साथियों पर लगा है हत्या का आरोप
साहिल हत्याकांड में जेल में बंद योगेश उर्फ योगी का चाचा था मृतक जितेन्द्र
परिवार ने पहले ही जता दी इस प्रकार की अनहोनी घटना होने की आशंका
फिलहाल पुलिस इस मामले में बोलने को तैयार नहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही है निरन्तर दबिश
झज्जर के नागरिक अस्पताल में मृतक के शव का कराया पोस्टमार्टम
मृतक के परिजनों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की करी मांग
परिजन कर रहे हैं सुरक्षा की मांग
झज्जर जिले में लगातार हो रही है हत्या लोगों में भय का माहौल।
पुलिस के हाथ खाली नही पकड़ा कोई आरोपी।

डीघल में देर रात गोलियाँ बरसा कर अधेड़ व्यक्ति की हत्या
हत्या के तार 8 अप्रैल को हुए फाइनेंसर साहिल हत्याकांड से जुड़े’

झज्जर, 03 जून, अभीतक: झज्जर जिले में मंगलवार देर रात एक व्यक्ति की 8 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना डीघल गांव की है, जहां दो युवक घर में घुसकर 52 वर्षीय जितेंद्र पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने वाले युवकों में से एक ने चेहरे पर जोकर वाला मास्क पहन रखा था। पूरी घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जितेंद्र दिव्यांग था। प्रारंभिक जांच में इस हत्या के तार 8 अप्रैल को हुए फाइनेंसर साहिल हत्याकांड से जुड़ते नजर आ रहे हैं। जितेंद्र साहिल हत्याकांड के मुख्य आरोपी योगेश उर्फ योगी का चाचा था। योगेश फिलहाल जेल में बंद है। वहीं, जितेंद्र की हत्या का आरोप साहिल के चचेरे भाई अमन उर्फ बंटी पर लगा है। जितेंद्र के भाई सोमबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अमन उर्फ बंटी पहले भी उनके परिवार को अपने भाई की हत्या का बदला लेने की धमकी दे चुका था। परिवार को आशंका थी कि उन पर कभी भी हमला हो सकता है। धमकी देने के कुछ दिन बाद ही उसने जितेंद्र की हत्या कर दी। दुजाना थाने में अमन उर्फ बंटी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

क्लीनिकल स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री कर लेते हैं, वे अपने मूल विभाग में काम करते रहेंगे
चंडीगढ, 03 जून, अभीतक: हरियाणा सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के लिए पीजी बॉन्ड पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। एसीएस स्वास्थ्य डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि जो डॉक्टर सरकारी सर्विस में रहते हुए क्लीनिकल स्पेशलिटी में पोस्टग्रेजुएट डिग्री कर लेते हैं वे अपने मूल विभाग में काम करते रहेंगे, जिससे पूरे हरियाणा में स्पेशलिस्ट हेल्थकेयर सेवाएं मजबूत होने की उम्मीद है। वहीं, नॉन-क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल स्पेशलिस्ट के लिए तीन साल की टीचिंग सर्विस के दौरान जो डॉक्टर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में रिजर्वेशन का फायदा उठाकर प्री-क्लीनिकल और पैरा-क्लीनिकल विषय में पोस्टग्रेजुएट कोर्स पूरा कर लेते हैं, उन्हें मेडिकल एजुकेशन और रिसर्च डिपार्टमेंट के तहत मेडिकल एजुकेशन इंस्टीट्यूशन में तीन साल तक काम करना होगा।

हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, पीएम सूर्य घरः मुफ्त बिजली योजना में मिलेंगे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
चंडीगढ, 03 जून, अभीतक: हरियाणा ने श्प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 4 जून को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम के दौरान हरियाणा को तीन विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा को जिन तीन श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त होंगे, उनमें मंथ ऑफ सोलर – सर्वाधिक उपभोक्ता आवेदन श्रेणी में तृतीय स्थान, मंथ ऑफ सोलर – सर्वाधिक सोलर इंस्टॉलेशन श्रेणी में द्वितीय स्थान तथा “मंथ ऑफ सोलर – सर्वाधिक डिस्कॉम निरीक्षण (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन)” श्रेणी में तृतीय स्थान शामिल हैं।
श्री अनिल विज, ऊर्जा मंत्री

मादक पदार्थ 205 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 03 जून, अभीतक: नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह ने जिला में मादक पदार्थ खरीद फिरोख्त करने वाले व्यक्तियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से एक व्यक्ति को नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सीआईए टु में तैनात उप निरीक्षक पवन वीर की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि पंकज निवासी बाल्मीकि मोहल्ला बहादुरगढ़ गांजा बेचने का अवैध धंधा करता है वह गांजा बेचने की फिराक में बालौर रोड़ के पास खड़ा है।जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए सीआईए टु बहादुरगढ़ की टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक नौजवान लड़का दिखाई दिया। जिसे शक की बिनाह पर पुलिस टीम ने काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। इसके बाद मौके पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जा से गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 205 ग्राम पाया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान उपरोक्त के तौर पर की गई। नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

दुकान से ड्राई फ्रूट व नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़, 03 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने दुकान से ड्राई फ्रूट और नगदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक लाइनपार बहादुरगढ़ निरीक्षक अजय ने बताया कि संजीत निवासी बामडोली बहादुरगढ़ ने शिकायत देते हुए बताया कि मैंने नाहर नाहरी रोड पर अपने फ्रूट व ड्राई फ्रूट की दुकान किराए पर ले रखी है और कल शाम को अपनी दुकान को बंद करके अपने घर चला गया था।जब सुबह आकर देखा तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और ड्राई फ्रूट और गला में रखें ₹25000 की नगदी कोई नाम पता नहीं मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक महावीर सिंह की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान साहिल निवासी बिहारी कॉलोनी निजामपुर रोड लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

झज्जर सीआईए की बड़ी कार्रवाई : पांच अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस सहित एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 03 जून, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशानुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए झज्जर पुलिस लगातार अभियान चलाए हुए है। इसी क्रम में सीआईए झज्जर की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। सीआईए प्रभारी निरीक्षक कर्मबीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि गांव भदानी निवासी हरपाल अवैध हथियारों के साथ कबलाना से भदानी की ओर जा रहा है। सूचना के अनुसार आरोपी अपने साथ एक बैग में हथियार लेकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए झज्जर में तैनात मुख्य सिपाही जोगिंदर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कबलाना-भदानी रोड पर स्थित श्मशान घाट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी की पहचान हरपाल निवासी भदानी के रूप में की गई। जब आरोपी तथा उसके पास मौजूद बैग की तलाशी ली गई तो बैग के अंदर से पांच अवैध हथियार और 27 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियारों और कारतूसों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी आधा दर्जन से अधिक संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया,जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर हथियारों की सप्लाई चेन,उसके सहयोगियों तथा संभावित आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाएगी।झज्जर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में पंडित श्रीराम शर्मा के नाम से स्थापित होगी शोधपीठ: डॉ. अशोक दीक्षित
रोहतक, 03 जून, अभीतक: बुधवार को पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच के अध्यक्ष डॉ अशोक दीक्षित ने यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी एवं कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का धन्यवाद करते हुए बताया कि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में महान स्वतंत्रता सेनानी पं श्रीराम शर्मा के नाम से शोधपीठ स्थापित करवाने मैं विशेष योगदान रहा है। पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने वॉइस चांसलर प्रोफेसर मिलाप पुनिया जी एवं रजिस्ट्रार प्रोफेसर संदीप बंसल जी को 25 लाख रुपए का चेक सोंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय में शोध पीठ स्थापित करवाने की बरसों पुरानी हमारी मांग आज पूरी हो गई है। विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक दीक्षित ने बताया कि शोधपीठ के लिए 25 लाख रुपए का इंतजाम करने में 11 लाख रुपए कि अनुदान राशि कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा जी से प्राप्त हुई और बाकी 14 लाख रुपए पंडित श्रीराम शर्मा विचार मंच ने 36 बिरादरी के सहयोग से स्वैच्छिक चंदा के रूप में इकट्ठा किया है । इसलिए आज का दिन ऐतिहासिक है पंडित श्रीराम शर्मा जी के नाम से शोधपीठ का स्थापित होना अपने आप में एक मील का पत्थर साबित होगा जिससे कॉलेज के छात्र छात्राएं पंडित जी के नाम से शोध करके पीएचडी कर सकेंगे। इस अवसर पर पंडित श्रीराम शर्मा के पौत्र पंडित अंशु शर्मा दोहते कुलदीप शर्मा ने इस ऐतिहासिक कार्य के लिए विचार मंच का धन्यवाद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारत माता को अंग्रेजों से आजाद करवाने के लिए पंडित श्रीराम शर्मा जी द्वारा दिए गए ऐतिहासिक योगदान एवं राष्ट्र के प्रति समर्पित भाव और संघर्ष को बारीकी से युवा पीढ़ी जांन सकेंगी, जिससे देश प्रदेश के युवाओं में देशभक्ति की भावनाएं जागृत होती रहेंगी। गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के वॉइस प्रिंसिपल डॉक्टर दलबीर शर्मा ने बताया कि पंडित श्रीराम शर्मा जी ने 15 जनवरी 1922 को झज्जर टाउन हॉल से अंग्रेजी झंडा उतार फेंक कर तिरंगा झंडा फहराया था इस तरह की ऐतिहासिक जानकारियां हमारे छात्र-छात्राओं को शोध पीठ के माध्यम से जानने को मिलेंगी। पंडित श्रीराम शर्मा के साथी स्वतंत्रता सेनानी चैधरी माईधन के पोते एवं विचार मंच के महासचिव ईश्वर मलिक ने भी पंडित श्रीराम शर्मा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शौधपीठ स्थापित होने का कार्य आज से 25 साल पहले हो जाना चाहिए था लेकिन आज हुआ है तो भी हमें खुशी है। विचार मंच के उपाध्यक्ष कैप्टन ऋषि प्रकाश अत्री, कैशियर दिनेश वशिष्ठ,सचिव धर्म सिंह प्रजापति, मुकेश भोगल, देवेंद्र शर्मा गोहाना सत्यवान राजा, अनूप डागर, अश्वनी शर्मा, नवीन शर्मा, सतीश प्रकाश पहरावर, हरि शमशेर कौशिक, एडवोकेट सतीश कौशिक , श्री भगवान कौशिक, खुशीराम शास्त्री प्रधान ब्राह्मण सभा इंदिरा कॉलोनी रोहतक, रविंद्र कौशिक, प्रवीण कौशिक पहरावर, एवं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रधान सुरेश शर्मा, सुपरीटेंडेंट डॉ सुरेंद्र भारद्वाज, मनीष कौशिक जी ने भी संयुक्त बयान में कहा कि पंडित जी के नाम से शोध पीठ स्थापित होने की हमें बेहद खुशी है पंडित श्रीराम शर्मा जैसा नेता आज के दौर में होना बहुत ही मुश्किल है उनकी ईमानदारी, देशभक्ति, नीडरता, संघर्ष को आज के युवाओं ने अपना लेना चाहिए।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का अवैध कनेक्शनों के खिलाफ अभियान
नीलाहेड़ी गांव एसडीओ में नोटिस देकर कनेक्शन काटे
गांव नूना माजरा में डोर टू डोर किया जन जागरूकता का कार्य

झज्जर, 03 जून, अभीतक: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिला कंसलटेंट श्याम अहलावत के नेतृत्व में झज्जर जिले के विभिन्न गांव में जन जागरूकता व जल संरक्षण अभियान चलाया गया स इस क्रम में उपमंडल अभियंता कीर्ति प्रकाश की अध्यक्षता में गांव निलाहेड़ी ब्लॉक साल्हावास में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की वासो टीम व पंचायत सदस्यों की उपस्थिति में अवैध रूप से पीने के पानी की मेन लाइन से किए गए कनेक्शनों के विरुद्ध पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में विशेष अभियान चलाया गया। वहीं गांव नूना माजरा में बीआरसी मीनू वत्स के नेतृत्व में गांव नूना माजरा में घर घर जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस अवसर पर लोगों को जागरूक कल जल प्रबंधन, जल संरक्षण, पेयजल की शुद्धता एवं गुणवत्ता के प्रति जागरूक करने के साथ ही पेयजल सप्लाई संबंधित किसी भी शिकायत समाधान के लिए टोल फ्री नंबर 1800180 व वाट्सअप नंबर 9041741800 के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी स वहीं इस अभियान के दौरान विभाग की टीम ने गांव नीलाहेड़ी में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया और पाया कि कई स्थानों पर बिना अनुमति के सीधे मेन पाइपलाइन से पानी लिया जा रहा था। ऐसे 33 अवैध कनेक्शनों को तुरंत प्रभाव से काट दिया गया। उपमंडल अभियंता कीर्ति प्रकाश ने बताया कि अवैध कनेक्शन न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इससे पानी की सप्लाई भी प्रभावित होती है और अन्य उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे केवल वैध कनेक्शन ही लें और जल सरंक्षण बारे विभाग के साथ सहयोग करें। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे और अवैध कनेक्शन पाए जाने पर व नल को खाली चला कर पानी की बर्बादी करने वालो व इंसनिट्री कनेक्शन पाए जाने पर विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर विभाग के बीआरसी मीनू वत्स, पूजा, सुनील, दिनेश, विक्रम, सरला, प्रमिला, जेई हरीश,सरपंच प्रतिनिधि विक्रम, पंच श्रीभगवान, चैकीदार राजेश व पंप चालक राजबीर, प्रवीण व सत्यनारायण भी उपस्थित रहे।

स्पोर्ट्स, फिटनेस और वेलनेस पर जोर, मिशन ओलंपिक्स-2036 पर नजर
प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार करने को हरियाणा की बहु-स्तरीय कार्ययोजना
मुख्य सचिव ने की प्रगति की समीक्षा

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: मिशन ओलंपिक्स-2036 को ध्यान में रखते हुए, हरियाणा सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रतिभावान खिलाड़ी तैयार करने का बीड़ा उठाया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी पहल ‘मिशन ओलंपिक्स-2036-विजयी भवः’ के तहत 8 से 10 वर्ष के आयु वर्ग के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित प्रशिक्षण और जरूरी सहयोग प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के माध्यम से संचालित किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग से प्रारंभिक वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और खेल अर्थव्यवस्था के उभरते क्षेत्रों के महत्व को देखते हुए हरियाणा खेल विश्वविद्यालय द्वारा ई-स्पोर्ट्स, खेल पत्रकारिता, खेल संचार और खेल प्रबंधन जैसे विषयों में विशेष कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। इससे युवाओं के लिए खेल के क्षेत्र में रोजगार और करियर के नए अवसर उपलब्ध हो रहे हैं। राज्य सरकार खेल नीति में संशोधन, दीर्घकालिक प्रतिभा विकास कार्यक्रम के माध्यम से भविष्य के ओलंपियनों को तैयार करने तथा खिलाड़ियों को एकीकृत डिजिटल मंच के जरिए सरकारी सेवाओं तक सहज पहुंच उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य कर रही है। इन पहलों की जानकारी आज यहां हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी को दी गई। बैठक में दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित मुख्य सचिवों के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान लिए गए निर्णयों पर हरियाणा द्वारा की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। ‘विकसित भारत के लिए मानव पूंजी’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में खेल एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों को युवा विकास और राष्ट्र निर्माण के महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया था। बैठक के दौरान मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने सभी स्वीकृत कार्य बिंदुओं के समयबद्ध क्रियान्वयन की आवश्यकता पर बल देते हुए विभागों को राष्ट्रीय रोडमैप के तहत निर्धारित उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपसी तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। खेल विभाग के निदेशक श्री पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा ने अपनी खेल नीति के संशोधन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसे अंतिम बार वर्ष 2015 में अपडेट किया गया था। वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा और नवीनतम राष्ट्रीय खेल नीति तथा आधुनिक खेल प्रशासन की आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारों के लिए सुझाव देने के लिए एक समर्पित कार्य समूह का गठन किया गया है। प्रस्तावित संशोधन से खिलाड़ियों के कल्याण, प्रतिभा विकास कार्यक्रमों, खेल अवसंरचना तथा संस्थागत सहायता तंत्र को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने मुख्य सचिव को ‘खेलो हरियाणा ऐप’ की भी जानकारी दी। यह डिजिटल प्लेटफार्म खिलाड़ियों के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस ऐप के माध्यम से छात्रवृत्ति, नकद पुरस्कार, रोजगार लाभ, खेल ग्रेडेशन प्रमाण-पत्र, पेंशन और बीमा सुविधाओं सहित खिलाड़ियों के कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं और सेवाओं को एकीकृत किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक आयोजित खेल प्रतियोगिताओं की निगरानी तथा पूरे प्रदेश में उपलब्ध खेल अवसंरचना का वास्तविक समय में रिकॉर्ड रखने के लिए प्रौद्योगिकी आधारित प्रणाली विकसित करने की योजना है। बैठक मंे बताया गया कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें विकसित करने के लिए पहले से ही खेल नर्सरी, आवासीय अकादमियों और उत्कृष्टता केंद्रों की एक सुव्यवस्थित व्यवस्था मौजूद है। यह बहु-स्तरीय प्रणाली युवा खिलाड़ियों को जमीनी स्तर की भागीदारी से लेकर उन्नत प्रशिक्षण और प्रतिस्पर्धी खेलों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध हो रही है। राज्य में ’माई भारत’ मंच पर 6.61 लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं, जो युवाओं की विकासात्मक, शैक्षिक और सामुदायिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को दर्शाता है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बड़ी संख्या में यूथ क्लबों, शैक्षणिक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों का भी पंजीकरण किया गया है, जिससे युवा नेतृत्व और सहभागिता के अवसरों का विस्तार हुआ है। बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष तथा विकास एवं पंचायत विभागों द्वारा बच्चों और युवाओं में शारीरिक साक्षरता, फिटनेस और वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी दी गई। स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने और प्रारंभिक आयु से ही शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार लाने के उद्देश्य से योग कार्यक्रमों, फिटनेस गतिविधियों और शारीरिक साक्षरता मूल्यांकन जैसी विभिन्न पहलें की जा रही हैं। बैठक में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक श्री यश गर्ग, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री अश्वनी मलिक सहित तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार: नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों के चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यभार ग्रहण समारोह में पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सरदार ढिल्लों के नेतृत्व में पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी और पंजाब में भी हरियाणा की तरह डबल इंजन की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब भाजपा कार्यालय में पूजा और अरदास की तथा दीप प्रज्वलित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित संगठन है, जहां व्यक्ति नहीं बल्कि विचार और राष्ट्रहित सर्वोपरि होते हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करता है, जिसके कारण आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर उभरी है।
उन्होंने कहा कि पंजाब ने देश की सुरक्षा, कृषि, उद्योग और राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में सदैव अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रदेश की जनता विकास, रोजगार, समृद्धि और सुशासन की आकांक्षा रखती है तथा भारतीय जनता पार्टी इन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरदार केवल सिंह ढिल्लों की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी संगठन को पंजाब में नई ऊर्जा, नई दिशा और नई मजबूती मिलेगी तथा जनता के बीच पार्टी की पकड़ और सशक्त होगी। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले वर्षों में देश में हुए विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत तेजी से विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनने के बाद पंजाब भी विकास, निवेश, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे संगठन विस्तार को अपना प्रमुख लक्ष्य बनाते हुए गांव-गांव, शहर-शहर और बूथ स्तर तक पार्टी की नीतियों एवं विकास कार्यों को पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि आगामी समय पंजाब के लिए नए अवसर लेकर आएगा और जनता विकास, पारदर्शिता तथा सुशासन की राजनीति को और अधिक समर्थन देगी। उन्होंने पंजाब के लोगों से पंजाब को देश के अग्रणी राज्यों में स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री रवनीत सिंह बिट्टू, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री तरुण चुघ, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़, सांसद सतनाम सिंह संधू, स. नरेंद्र सिंह, सरदार इकबाल सिंह लालपुरा तथा विजय सांपला सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

जलवायु संकट से मुकाबले को हरियाणा का बड़ा कदम, 100 करोड़ रुपये के ग्रीन क्लाइमेट फंड की स्थापना का प्रस्ताव
5 जून को गुरुग्राम में होगा राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस समारोह- राव नरबीर सिंह

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज पूरे विश्व के समक्ष एक गंभीर चुनौती बनकर उभरा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा से लेकर विश्व के विभिन्न देश इस समस्या के वैज्ञानिक समाधान तलाशने के लिए निरंतर शोध एवं नवाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने प्रदेश को जलवायु-अनुकूल एवं पर्यावरणीय दृष्टि से अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल करते हुए वर्ष 2026-27 के बजट में 100 करोड़ रुपये के सीड प्रावधान के साथ “हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंट फंड” स्थापित करने की घोषणा की है। राव नरबीर सिंह ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को गुरुग्राम में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया जाएगा समारोह के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए राज्य सरकार की विभिन्न पहलों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। राव नरबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस का थीम ‘प्राकृति से प्रेरित-जलवायु के लिए-हमारे भविष्य के लिए’ निर्धारित किया गया है। यह थीम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण एवं पुनर्बहाली, स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, सतत जीवनशैली अपनाने तथा सुरक्षित भविष्य के लिए वैश्विक सहयोग की आवश्यकता पर बल देता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 100 करोड़ रुपये का ग्रीन क्लाइमेट फंड हरियाणा में शून्य-उत्सर्जन वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा दक्षता, जल संरक्षण, शहरी हरितीकरण, जलवायु-अनुकूल कृषि तथा प्रकृति-आधारित समाधानों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके माध्यम से वायु एवं जल प्रदूषण की चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में नवाचार आधारित निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा। वन एवं पर्यावरण मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश से होकर गुजरने वाली 313 किलोमीटर लंबी यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विशेष मिशन मोड में कार्य करने की पहल की है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में संचालित होने वाले इस मिशन के अंतर्गत मल-जल शोधन क्षमता में वृद्धि, अनियंत्रित अपशिष्ट प्रवाह पर रोक, औद्योगिक इकाइयों की रियल टाइम निगरानी, नदी तटों का संरक्षण, हरित पट्टी विकास तथा भू-जल पुनर्भरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के दौरान यमुना में गिरने वाले सभी नालों के जल का वैज्ञानिक उपचार सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे नदी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन पहलों से हरियाणा में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी तथा प्रदेश सतत, समावेशी एवं हरित विकास के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेगा। साथ ही उन्होंने प्रदेशवासियों से पर्यावरण संरक्षण को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की।

एचसीएस अधिकारी मनीष कुमार को लगाया एडीआईपीआर
खान एवं भूविज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: हरियाणा सरकार ने नागरिक उड्डयन विभाग के अतिरिक्त निदेशक श्री मनीष कुमार लोहान को तत्काल प्रभाव से सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग का अतिरिक्त निदेशक लगाया है। इसके अतिरिक्त, उन्हें खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चैधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को आदमपुर हिसार पहुंचकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय चैधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय चैधरी भजनलाल के जन प्रेरणा स्थल(समाधि स्थल) पर पहुंचकर परिक्रमा की तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने समाधि स्थल परिसर में पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना में मिलेंगे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
मंथ ऑफ सोलर अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हरियाणा को पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड हेतु गया है चुना
4 जून को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में दिया जाएगा सम्मान

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: हरियाणा ने श्प्रधानमंत्री सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजनाश् के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा 4 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्टीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वषर्रू 1 करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा का विस्तार” के दौरान हरियाणा को तीन विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव तथा उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक श्री विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मई 2026 में आयोजित “मंथ ऑफ सोलर” अभियान के दौरान बेहतरीन कार्य करने के लिए हरियाणा का चयन “पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड” के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि मंथ ऑफ सोलर – अधिकतम उपभोक्ता आवेदनरू तृतीय स्थान (17,142 आवेदन), मंथ ऑफ सोलर: अधिकतम सोलर इंस्टॉलेशनरू द्वितीय स्थान (11,983 स्थापना) और मंथ ऑफ सोलर दृ अधिकतम डिस्कॉम निरीक्षण (यूएचबीवीएन एवं डीएचबीवीएन)रू तृतीय स्थान (12,514 निरीक्षण) दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रालय ने अपने पत्र में हरियाणा की इस सफलता की सराहना करते हुए कहा है कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के प्रभावी नेतृत्व, ऊर्जा विभाग, राज्य नोडल एजेंसी, दोनों बिजली वितरण निगमों (उत्तर एवं दक्षिण) तथा फील्ड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और क्रियान्वयन साझेदारों के समर्पित प्रयासों का प्रतिफल है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 में शुरू की गई थी, जिसका लक्ष्य मार्च 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना है। वर्तमान में देशभर में 40 लाख से अधिक परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि 32 लाख से अधिक रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस भव्य राष्ट्रीय कार्यक्रम में हरियाणा सरकार की ओर से योजना से जुड़े अधिकारियों का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल यह सम्मान ग्रहण करेगा। इस उपलब्धि को राज्य में अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा स्वच्छ और हरित ऊर्जा के प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

हरियाणा में नए बिजली उपभोक्ताओं को मिलेंगे स्मार्ट मीटर, ऊर्जा मंत्री की समीक्षा बैठक में हुआ फैसला: खट्टर
बोले- 98 मेगावाट बढ़ेगी बिजली उपलब्धता

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: हरियाणा में बिजली व्यवस्था को आधुनिक और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को अब स्मार्ट मीटर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह निर्णय केंद्रीय ऊर्जा मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें बिजली आपूर्ति, मांग और भविष्य की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में केंद्रीय मंत्री एवं हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि प्रदेश में बिजली उपलब्धता को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा को अतिरिक्त 98 मेगावाट बिजली मिलने से राज्य की कुल बिजली मांग लगभग 16,454 मेगावाट तक पहुंचने पर भी बेहतर प्रबंधन संभव होगा। स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को बिजली खपत की वास्तविक समय में जानकारी मिल सकेगी। इससे बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी और बिजली चोरी पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा। बिजली निगमों को भी उपभोक्ताओं की खपत का सटीक डेटा प्राप्त होगा, जिससे आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। समीक्षा बैठक में गर्मी के मौसम में बढ़ती बिजली मांग, ट्रांसमिशन नेटवर्क की स्थिति और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को लेकर भी चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। सरकार का मानना है कि स्मार्ट मीटर परियोजना से बिजली क्षेत्र में डिजिटल बदलाव को गति मिलेगी और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। आने वाले समय में प्रदेश के अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस तकनीक से जोड़ने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। हरियाणा सरकार ने श्री मनीष कुमार लोहान, अतिरिक्त निदेशक, नागरिक उड्डयन, हरियाणा के स्थानांतरणध्पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं। उन्हें उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग में अतिरिक्त निदेशक तथा खान एवं भू-विज्ञान विभाग में अतिरिक्त निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

बीजेपी सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है: अभय सिंह चैटाला
जहां सरकार को जनहित की नीतियां बना कर जनता को राहत देनी चाहिए, वहीं उसके उलट पेट्रोलियम और रसाई गैस के दाम बढ़ा कर महंगाई की मार मार रही है

चंडीगढ़, 03 जून, अभीतक: इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिहं चैटाला ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की परेशानियां कम करने के बजाय बढ़ा रही है। जहां सरकार को जनहित की नीतियां बना कर जनता को राहत देनी चाहिए, वहीं उसके उलट पेट्रोलियम और रसाई गैस के दाम बढ़ा कर महंगाई की मार मार रही है। दरअसल भाजपा को जनता की परेशानियों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और जमकर प्रदेश को लूटने में व्यस्त है। हरियाणा की बीजेपी सरकार लगातार जनता के हितों को कुचलने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और राज्य को अंधकार की ओर धकेलने का सिलसिला जारी रखे हुए है। नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाली यह सरकार जनता की समस्याओं के प्रति पूरी तरह असंवेदनशील, लुटेरों की सरपरस्त और विकास की दुश्मन साबित हुई है। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि जहां प्रदेश का युवा बेरोजगारी की आग में जल रहा है, कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है, किसानों का शोषण किया जा रहा है, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा का बुरा हाल है, जनता को पीने का पानी नहीं मिल रहा है, बिजली के लंबे लंबे कट लगाए जा रहे हैं और जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। वहीं बीजेपी सरकार भर्ती घोटाला करने, पेपर लीक करने, प्रोक्योरमेंट स्कैम करने और अवैध खनन करने जैसे भ्रष्टाचार करने में व्यस्त है। चारों तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बीजेपी सरकार हरियाणा को बर्बादी के रास्ते पर ले जा रही है। यह सरकार किसानों की दुश्मन, युवाओं की हत्यारी, महिलाओं की सुरक्षा में नाकाम और भ्रष्टाचारियों की छत्रछाया बनकर उभरी है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा से मुक्ति चाहती है और 2029 में भाजपा को जड़ से खत्म कर देगी।

वर्षा खांगवाल, डीसी झज्जर।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी नि:शुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य

झज्जर, 03 जून, अभीतक: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। आठ जून को कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है। डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।

पीएम स्वनिधि योजना के तहत 30 जून तक आयोजित होंगे लोक कल्याण मेले, पात्र लाभार्थियों को मिलेगा योजनाओं का लाभ: डीएमसी
रेहड़ी-पटरी व छोटे व्यवसायों से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार की महत्वपूर्ण पहल
योजना के तहत 15 हजार से 50 हजार रुपये तक ऋण सुविधा का प्रावधान

झज्जर, 03 जून, अभीतक: भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत एक जून से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जिला स्तर पर स्वनिधि महोत्सव, शहरी स्थानीय निकाय स्तर पर लोक कल्याण मेला तथा जनगणना नगर स्तर पर स्वनिधि शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। जिला नगर आयुक्त अभिनव सिवाच ने बताया कि लोक कल्याण मेलों का उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। इसके साथ ही लंबित आवेदनों का निपटान, नए ऋण आवेदनों की स्वीकृति एवं वितरण तथा डिजिटल भुगतान से वंचित रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं का पंजीकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के तहत अब रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं के साथ-साथ छोटे व्यवसाय व सेवाओं से जुड़े लोगों को भी शामिल किया गया है। इनमें नाई, सैलून संचालक, साइकिल मरम्मत करने वाले, कपड़े धोने व प्रेस करने वाले, अखबार विक्रेता, जूता मरम्मत करने वाले, वाहन धुलाई, पैकिंग कार्य, कुरियर सेवा, बढ़ई, लोहार, फोटो कॉपी व लेमिनेशन कार्य, टेंट सेवा, पुस्तक वाइंडिंग, ऑटोमोबाइल सेवाएं, कबाड़ी कार्य, आटा चक्की संचालन सहित अन्य छोटे कार्य करने वाले पात्र व्यक्ति शामिल हैं। डीएमसी ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अपना रोजगार बढ़ाने के लिए पहले चरण में 15 हजार रुपये तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। ऋण की समय पर अदायगी करने पर दूसरे चरण में 25 हजार रुपये तथा इसके बाद 50 हजार रुपये तक ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। समय पर किस्त जमा करवाने वाले लाभार्थियों को सरकार द्वारा ब्याज सब्सिडी का लाभ भी दिया जाता है। इसके अलावा डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने, वित्तीय जागरूकता बढ़ाने और लाभार्थियों को अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
योजना का लाभ लेने के लिए यह दस्तावेज जरूरी
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति के पास वोटर कार्ड, आधार कार्ड और बैंक खाते की कॉपी होना आवश्यक है। इच्छुक लाभार्थी अपने नजदीकी सामान्य सेवा केंद्र के माध्यम से स्ट्रीट वेंडर्स प्रमाण पत्र और ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं। नगर परिषद झज्जर कार्यालय में कार्यरत स्टाफ द्वारा भी निशुल्क आवेदन करवाने की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9899037726 व 9466554936 पर संपर्क किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आधार कार्ड का मोबाइल नंबर से जुड़ा होना अनिवार्य है। सरकार द्वारा झज्जर जिले के गांव फेजाबाद तथा बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव लड़रावन को भी इस योजना में शामिल किया गया है।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान
घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे बीएलओ: डीसी
एसआईआर के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर डीसी अभिषेक मीणा ने की बैठक

रेवाड़ी, 03 जून, अभीतक: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम-2026 के तहत व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो सके। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी अभिषेक मीणा ने इस संदर्भ में बुधवार को संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवासन ने प्रदेश के सभी जिलों के डीसी व अन्य अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जरूरी दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के लिए 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। अर्थात जो नागरिक 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके होंगे, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के पात्र होंगे। वहीं अभियान के तहत मृत, स्थानांतरित व अपात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान का प्रारंभिक चरण 5 जून से 10 जून 2026 तक चलेगा। इस दौरान संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। डीसी ने बताया की 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य करेंगे। इस दौरान मतदाताओं के एन्यूमरेशन फॉर्म भरवाएंगे, फोटो अपडेट करेंगे तथा हस्ताक्षर करवाकर फॉर्म प्राप्त करेंगे। साथ ही नए मतदाताओं के लिए आवश्यक फॉर्म-6 भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। मतदाता ऑनलाइन पोर्टल अवजमते.मबप.हवअ.पदध् के माध्यम से भी आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र व्यवस्था की मजबूती का आधार है। यह पुनरीक्षण अभियान इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईआरओ और एईआरओ अभियान की नियमित मॉनिटरिंग करने के साथ अपने क्षेत्र में सर्वे कार्य की निरंतर समीक्षा भी करें। डीसी अभिषेक मीणा ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जब बीएलओ घर-घर सर्वेक्षण के लिए आएं तो उन्हें पूरा सहयोग दें। मतदाता अपने नाम, पता, जन्मतिथि तथा अन्य विवरणों की जांच प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अवश्य करें और किसी भी त्रुटि की स्थिति में निर्धारित समय अवधि के भीतर दावा या आपत्ति दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा का पालन करना अत्यंत आवश्यक है और सभी दावे एवं आपत्तियां तय अवधि के दौरान ही स्वीकार की जाएंगी। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के उप निदेशक अमित पंवार व नायब तहसीलदार चुनाव अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

जिला परिवेदना समिति की बैठक लोक निर्माण विश्राम गृह में आज: डीसी
हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे अध्यक्षता

रेवाड़ी, 03 जून, अभीतक: जिला के नागरिकों की शिकायतों का निवारण करने के लिए जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक गुरुवार, 4 जून को प्रातरू 11 बजे लोक निर्माण विश्राम गृह में होगी। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 14 परिवादों की सुनवाई की जाएगी। इनमें 8 नए व 6 लंबित परिवाद शामिल हैं। हरियाणा के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा इन सभी परिवादों तथा मौके पर आम नागरिकों की शिकायतें सुनेंगे। इस अवसर पर जिला के विधायक, विभाग अध्यक्ष, पंचायत व निकाय समितियों के चेयरमैन तथा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य उपस्थित रहेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 : स्वास्थ्य विभाग ने योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया आयोजन
रेवाड़ी, 03 जून, अभीतक: आयुष विभाग, रेवाड़ी द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन की तैयारियों के अंतर्गत बुधवार को राव तुलाराम स्टेडियम रेवाड़ी में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों को कॉमन योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण प्रदान करना रहा। इस अवसर पर एसडीएम सुरेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग से सिविल सर्जन रेवाड़ी डॉ. नरेंद्र दहिया, जिला आयुष अधिकारी डॉ. बसंत कुमार, उप सिविल सर्जन डॉ भंवर सिंह, जिला खेल अधिकारी मनोज, जिला शिक्षा अधिकारी प्रदीप, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (आयुष) संदीप यादव व शिक्षाविद एवं साहित्यकार डॉ. सत्यवीर नाहडिया सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की तथा योग के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मंच एवं योग संचालन योगाचार्य राकेश छिल्लर ने कराया। कार्यक्रम में आयुष विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त जिले के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी तथा योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा प्रतिभागियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए निर्धारित कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया तथा योग को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. बसंत कुमार ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के सफल आयोजन हेतु जिले में विभिन्न स्तरों पर योग जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी विभागों, शिक्षण संस्थानों एवं आमजन से 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। कार्यक्रम का समापन सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वस्थ जीवन के संकल्प के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने योग को जन-जन तक पहुंचाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।

कार्यस्थल पर महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी
कार्यस्थल पर सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी का गठन अनिवार्य

रेवाड़ी, 03 जून, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं गरिमा की रक्षा प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है। इसी के दृष्टिगत कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, यौन उत्पीड़न को रोकने और शिकायतों के निवारण के लिए केंद्र सरकार ने यौन उत्पीड़न, रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम के तहत सेक्सुअल हरासमेंट कमेटी का गठन अनिवार्य किया गया है। डीसी ने बताया कि एक स्वस्थ एवं सुरक्षित कार्यस्थल किसी भी संस्थान की कार्यकुशलता और सकारात्मक कार्य संस्कृति का आधार होता है। कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करना, उनकी बातों को महत्व देना, पेशेवर तरीके से संवाद करना तथा उनकी व्यक्तिगत गरिमा और निजता का सम्मान करना प्रत्येक कर्मचारी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि किसी भी महिला कर्मचारी के प्रति अभद्र टिप्पणी करना, उसके पहनावे या व्यक्तित्व पर अनावश्यक टिप्पणी करना, घूरना, पीछा करना, अश्लील भाषा का प्रयोग करना, सोशल मीडिया अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से अवांछित संदेश भेजना तथा किसी भी प्रकार का अनुचित व्यवहार करना न केवल अनुशासनहीनता है, बल्कि यह कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की श्रेणी में भी आ सकता है। डीसी ने अपील की कि वे कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता एवं सम्मान की भावना को बढ़ावा दें तथा किसी भी प्रकार के भेदभाव, उत्पीड़न या अनुचित आचरण से बचें। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी शिकायत पर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षित कार्य वातावरण का निर्माण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज और प्रत्येक कर्मचारी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यस्थल पर शिष्टाचार, मर्यादा और पारस्परिक सम्मान की संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।

डा. कृष्ण कुमार, विधायक बावल।

चरखी दादरी मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखना ऐतिहासिक निर्णय: डॉ. कृष्ण कुमार
विधायक डा. कृष्ण कुमार विधानसभा में भी उठा चुके हैं स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर संस्थानों का नामकरण करने का मुद्दा

रेवाड़ी, 03 जून, अभीतक: बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव द्वारा चरखी दादरी में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम के नाम पर रखने की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायक निर्णय बताया है। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि अमर शहीद राव तुलाराम ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उनके अद्वितीय साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति से वर्तमान एवं आने वाली पीढियों को प्रेरणा मिलती रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी बड़े शैक्षणिक एवं स्वास्थ्य संस्थान का नाम उनके नाम पर रखा जाना पूरे अहीरवाल क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। विधायक डा. कृष्ण कुमार ने कहा कि उन्होंने स्वयं भी हरियाणा विधानसभा में यह मुद्दा उठाया था कि प्रदेश में बनने वाले स्टेडियम, चैक, स्कूल, कॉलेज तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों का नाम स्वतंत्रता सेनानियों, विशेषकर अमर शहीद राव तुलाराम के नाम पर रखा जाए, ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और महान व्यक्तित्वों से परिचित हो सके। उन्होंने कहा कि यह निर्णय केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निरंतर प्रयासों और क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने विश्वास जताया कि यह संस्थान अमर शहीद राव तुलाराम के आदर्शों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करने का माध्यम बनेगा।

आईटीआई सहारणवास में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू
रेवाड़ी, 03 जून, अभीतक: राव अभय सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), सहारणवास में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी व्यवसायों में प्रवेश प्रक्रिया 02 जून 2026 से प्रारंभ हो गई है। संस्थान के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने क्षेत्र के विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संस्थान में कोपा (एनसीवीटी व एससीवीटी), फिटर (एनसीवीटी व एससीवीटी), वेल्डर (एनसीवीटी), मैकेनिक डीजल (एनसीवीटी), इलेक्ट्रीशियन (एनसीवीटी) तथा टर्नर (एनसीवीटी) व्यवसायों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आईटीआई प्रशिक्षण विद्यार्थियों को रोजगारपरक एवं व्यावहारिक तकनीकी शिक्षा प्रदान करता है, जिससे उन्हें उद्योगों में रोजगार प्राप्त करने के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी मिलते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की कि वे समय रहते ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग लें और अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसलिए युवा वर्ग को इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने कौशल का विकास करना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी राव अभय सिंह राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सहारणवास (रेवाड़ी) से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *