Haryana Abhitak News 30/05/26

https://www.facebook.com/share/v/1CeUbS9xyz

इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर के छात्र भूमित का भारतीय सेना में चयन
झज्जर, 30 मई, अभीतक: इंडो-अमेरिकन स्कूल, झज्जर के लिए गर्व और खुशी का अवसर है। विद्यालय के होनहार छात्र भूमित पुत्र जयकरण (गांव गुड्डा) का चयन भारतीय सेना में क्लेरिकल पद पर हुआ है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भूमित ने अपनी कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और अनुशासित जीवनशैली के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने प्रारंभ से ही देश सेवा का सपना देखा था और उसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। भारतीय सेना में क्लेरिकल पद पर चयन के लिए विभिन्न परीक्षाओं एवं चयन प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पूरा करना होता है, जिसे भूमित ने अपनी मेहनत और लगन से पार किया। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक विजेंद्र काद्यान ने भूमित को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्र और उसके परिवार के लिए बल्कि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि भूमित की सफलता विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी भूमित को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता यह साबित करती है कि समर्पण और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भूमित भविष्य में भी अपने कार्यों से देश और समाज का नाम रोशन करेंगे। भूमित के माता-पिता ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय द्वारा प्रदान की गई गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मार्गदर्शन और संस्कारों ने उनके पुत्र को इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विद्यालय परिवार ने भूमित को भारतीय सेना में चयन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनकी इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं में देश सेवा के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा जगाई है।

एल. ए. स्कूल के पूर्व छात्र यश गहलावत झज्जर का हुआ इंडियन आर्मी में सलेक्शन
झज्जर, 30 मई, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर के पूर्व छात्र यश गहलावत सुपुत्र योगेश उर्फ माली, माता गेट झज्जर का इंडियन आर्मी में सलेक्शन हुआ है। यश गह्लावत के सलेक्शन ने स्कूल का नाम रोशन किया। छात्र यश गहलावत ने अपने पेरेंट्स योगेश माली का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत। यश ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस उपलब्धि को प्राप्त किया। यह उपलब्धि यश गहलावत की अथा मेहनत व लग्न का नतीजा रहा। यश ने अपने सलेक्शन से अपनी बौद्धिक क्षमता का व शारीरिक प्रतिभा का लोहा मनवाया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनीता गुलिया, नीलम दहिया, स्कूल मैंनेजर के. एम. डागर व स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने अपने हाथों से यश गहलावत व उनके पिता योगेश माली को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। यश गहलावत की सफलता में एल. ए. स्कूल फेकल्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यश गहलावत के इस सम्मान कार्यक्रम में स्कूल एचऑडी रविंद्र लोहचब, पुष्पा यादव व सपना अहलावत एक्टिविटी इंचार्ज भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
झज्जर, 30 मई, अभीतक: शनिवार को पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), झज्जर द्वारा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित 35 दिन की ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 26 युवतियों एवं महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सौंदर्य एवं सौंदर्य उपचार से संबंधित आधुनिक तकनीकों जैसे स्किन केयर, हेयर कटिंग एवं स्टाइलिंग, मेकअप आर्ट, फेशियल, मेहंदी, ब्राइडल मेकअप एवं अन्य व्यावसायिक कौशलों का गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण पूरी तरह व्यावहारिक एवं रोजगार उन्मुख रहा, जिससे प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में मजबूत आधार प्राप्त हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक उमेश भुकर गोरिया ने बताया कि आज के समय में कौशल आधारित प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भर भारत की नींव है, और ब्यूटी एवं वेलनेस क्षेत्र में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना अत्यंत आवश्यक है, और इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उन्हें घर बैठे या छोटे स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू करने का अवसर प्रदान करते हैं। ब्यूटी पार्लर जैसे व्यवसाय कम निवेश में शुरू होकर अच्छी आय का माध्यम बन सकते हैं, जिससे परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और महिलाओं का आत्मविश्वास भी बढ़ता है। संस्थान द्वारा जून माह में कंप्यूटर एकाउंटिंग, जुट उत्पाद बनाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाकर उन्हें नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार प्रदान करने वाला बनाना है। साथ ही बैंकिंग एवं ऋण सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ा सकें। इस अवसर पर संस्थान से उमेश भूकर गोरिया, आशीष रोहिल्ला, आशीष शर्मा, पुण्यपाल, रेखा शर्मा और वंदना आदि उपस्थित रहे। अंत में संस्थान द्वारा यह संदेश दिया गया कि यदि युवाओं के पास कौशल और सही मार्गदर्शन हो, तो वे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करते डीसी वर्षा खांगवाल।
विभिन्न स्टालों का अवलोकन करते डीसी वर्षा खांगवाल।
गांव बिठला में आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी वर्षा खांगवाल।

रात्रि ठहराव कार्यक्रम से प्राप्त शिकायतों का होगा समयबद्व समाधान: डीसी
गांव बिठला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम में हुआ सुशासन का उजियारा
डीसी वर्षा खांगवाल ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

झज्जर, 30 मई, अभीतक: हरियाणा सरकार की सुशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक माह रात्रि ठहराव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साल्हावास खंड के गांव बिठला में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसी वर्षा खांगवाल ने की। इस अवसर पर पुलिस विभाग की तरफ से डीसीपी धारणा यादव भी उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान डीसी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए गांव व आसपास के क्षेत्रों से आई पांच दर्जन से अधिक शिकायतें और सुझाव सुने। उन्होंने कहा कि रात्रि ठहराव जनसंवाद में ग्रामीणों और जिला प्रशासन के बीच अपनेपन और आत्मीयता का संचार होता है। इस बीच डीडीपीओ निशा तंवर और सरपंच नीतू रानी ने डीसी वर्षा खांगवाल और अन्य अधिकारियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीसी वर्षा खांगवाल ने सभी ग्रामवासियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि नागरिकों ने बहुत ही अच्छे तरीके से अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने रखा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा व संस्कारों के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी ज्यादा से ज्यादा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने गांव के सरकारी स्कूल का विशेष ध्यान रखें। पात्र नागरिक सरकार की पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाएं जहां भी कहीं समस्या आती है प्रशासन को अवगत करवाएं। वहीं परिवार पहचान पत्र में आने वाली इनकम की समस्याओं को जेड क्रीम डी क्रीम के माध्यम से ठीक करवाकर योजनाओं का लाभ उठाएं। डीसी ने कहा कि रात्रि ठहराव केवल एक प्रशासनिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह सरकार की जन संवाद की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रशासन जनता के द्वार तक पहुंच रहा है, जिससे समस्याओं को समझने और उनका समाधान करने में पारदर्शिता आई है। डीसी ने कहा कि कई समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ग्रामीणों की भागीदारी से संभव है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में प्राप्त शिकायतों का निवारण प्राथमिकता व समयबद्धता से सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी नागरिक को अपनी समस्या दोहराने की आवश्यकता न पड़े।
ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से बढ़ा कार्यक्रम का महत्व
रात्रि ठहराव कार्यक्रम में गांव बिठला के पांच दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों ने सड़क, जल निकासी, फसल बीमा, सेम की समस्या से निजात दिलाने,पशु चिकित्सा केंद्र, अवैध कब्जे छुड़वाने,बिजली और शिक्षा से जुड़ी समस्याएं खुलकर रखीं। डीसी ने मौके पर संबंधित अधिकारियों को अविलंब समाधान निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्धारित समयावधि में समस्या का समाधान करना सुनिश्चित करें।
एसीपी ने किया जागरूक, नशे और साइबर अपराधों से बचाव पर बल
इस अवसर पर एसीपी सुरेंद्र कंबोज ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के पालन, साइबर फ्रॉड से बचाव तथा नशामुक्त जीवन की आवश्यकता पर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अपराधों से बचाव के लिए समाज को सजग रहना जरूरी है और किसी भी फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत करें। इसके अलावा 112 की जानकारी दी। वहीं डीईओ रतिंद्र सिंह ने ग्रामीणों को एसएमसी के कार्यो और दायित्वो की जानकारी देते हुए बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के लिए प्रेरित किया। वहीं क्रीड विभाग के डीक्रीम ने परिवार पहचान पत्र में आय सत्यापन से जुड़ी जानकारी दी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों व स्टॉलों से योजनाओं के प्रति जागरूकता का प्रसार
कार्यक्रम में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की कलाकार मंडली ने हरियाणवी लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़ा, नशा मुक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए सूचना स्टॉलों में स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, परिवहन, पशुपालन और बिजली विभाग प्रमुख रहे। स्वास्थ्य विभाग व आयुष विभाग की टीम ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लगभग 150 ग्रामीणों की शुगर, बीपी और सामान्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। वहीं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। वहीं अन्य विभागों ने भी स्टाल लगाकर सरकार की अंत्योदय उत्थान से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी।
इन विभागों के अधिकारी रहे उपस्थित
इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर रवि मीणा, सीईओ जिला परिषद मनीष फोगाट, सीटीएम रीतू बंसीवाल, सीएमजीजीए खुशी कौशल, एसीपी सुरेंद्र कंबोज, डीडीपीओ निशा तंवर, गांव बिठला की सरपंच नीतू रानी,देवेन्द्र सिंह, पंचायत समिति चेयरमैन मुनेश देवी, डीईओ रतिंद्र सिंह, एक्सईएन अश्विनी सांगवान, सीएमओ डॉ मंजू कादयान, डीआईओ अमित बंसल, अमरजीत सिंह, प्रवक्ता कृष्ण वशिष्ठ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

वर्षा खंगवाल, डीसी झज्जर।

फसल अवशेषों को जलाने की बजाय उपयोग में लाएं किसान: डीसी
योजना के तहत पात्र किसानों को मिलेगा 50 प्रतिशत अनुदान
फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

झज्जर, 30 मई, अभीतक: डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रवंधन कृषि यंत्रों से फसल अवशेषों को खेतों में मिलाने व अन्य प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है, इच्छुक किसान 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, श्रेडर, मल्चर, बेलर, जीरो टिल ड्रिल, रिवर्सिबल एम.बी. प्लाऊ, स्ट्रॉ रीपर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा। डीसी ने कहा कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल www.agriharyana.gov.in ⁠⁠ पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। वर्षा खांगवाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल अवशेष जलाने के बजाय आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए सदुपयोग करें। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं तथा स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें। उप कृषि निदेशक डा. सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर आवेदित किसानों की वरिष्ठता सुची जिला कार्यकारिणी समिति, झज्जर द्वारा उपायुक्त की अध्यक्षता व किसानों की उपस्थिति में ऑनलाईन ड्रा के माध्यम से निर्धारित की जाएगी।
इस तरह कर आवेदन कर सकेंगे किसान
वहीं सहायक कृषि अभियन्ता डॉ राजीव पाल ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान का खरीफ व रबी सीजन 2025-26 में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है, किसान के नाम या परिवार पहचान पत्र मे से किसी भी सदस्य के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी, बैंक खाता (गेरी फसल मेरा ब्यौरा के अनुसार), पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। लघु एवं सीमात श्रेणी का लाभ लेने हेतु किसान को पटवारी की रिपोर्ट करवानी होगी। अनुसूचित जाति के किसानो को अपना जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसानो को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे व पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। उपरोक्त दस्तावेज किसान को विभागीय वैबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन करते समय अपलोड भी करने होगें। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत श्रेणी के लिए एक किसान केवल एक कृषि यंत्र के लिए ही आवेदन कर सकता है। यदि किसान का चयन बेलर मशीन के लिए हो जाता है तो वह हे रेकध्स्ट्रा रेक व शर्ब मास्टर ध् रोटरी स्लेशर मशीन पर भी अनुदान ले सकता है। एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही किसान को योजना का लाभ मिल सकता है। निदेशालय द्वारा निधारित लक्ष्यों व नियामानुसार चयनित किसानों को उपरोक्त दस्तावेजों की स्वय सत्यापित प्रति 7 दिन के अन्दर सहायक कृषि अभियन्ता, झज्जर के कार्यालय में जमा करवानी होगी। दस्तावेजो की जाँच उपरान्त उपकृषि निदेशक, झज्जर के माध्यम से ऑनलाईन परमिट जारी किये जाएंगे, जिन्हे किसान ऑनलाईन डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाईन परमिट जारी होने के पश्चात 30 जुलाई तक किसान को विभाग द्वारा अनुमोदित निर्माता, डीलर से मशीन खरीदकर बिल, ई-वे बिल व जीपीएस लोकेशन सहित फोटो इत्यादि डीलरध्निर्माता के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे, अन्यथा वरिष्ठता सुची मे से अगले किसान को परमिट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए किसान कल्याण विभाग कार्यालय अथवा विभागीय वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

जीतपाल, प्रधानाचार्य, आइटीआई गुढा।

आईटीआई में दाखिले के लिए 2 से 15 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन
संस्थान में 15 ट्रेडों की 508 सीटों पर होंगे प्रवेश, निःशुल्क हेल्प डेस्क की सुविधा उपलब्ध
प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी जीतपाल ने दी जानकारी

झज्जर, 30 मई, अभीतक: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) झज्जर एट गुढ़ा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया आगामी 2 जून से शुरू होगी। संस्थान के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 2 जून से 15 जून तक ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ीजजचेरूध्ध्ंकउपेेपवदण्पजपींतलंदंण्हवअण्पद पोर्टल पर किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए आधार कार्ड, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, ई-मेल आईडी, दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक खाते की प्रति, मोबाइल नंबर तथा फैमिली आईडी आवश्यक होगी। इसके अलावा सरकार द्वारा आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को निःशुल्क पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। प्रधानाचार्य ने बताया कि झज्जर जिला तेजी से औद्योगिक हब के रूप में विकसित हो रहा है। जिले में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयों की स्थापना होने से कुशल तकनीशियनों और प्रशिक्षित युवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में युवा आईटीआई में प्रवेश लेकर रोजगारोन्मुखी कौशल हासिल कर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान में कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग, ड्राफ्ट्समैन सिविल, वायरमैन तथा इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक सहित विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण उपलब्ध है। संस्थान में 15 ट्रेडों की 33 यूनिटों में कुल 508 सीटों पर प्रवेश किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मैकेनिक ट्रैक्टर, वेल्डर, फिटर तथा इलेक्ट्रीशियन सहित आठ व्यवसाय दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली (डुअल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) के अंतर्गत संचालित किए जा रहे हैं। इसके तहत विद्यार्थियों को औद्योगिक प्रतिष्ठानों में व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।
संस्थान में इन ट्रेडों पर होंगे दाखिले
उन्होंने बताया कि संस्थान में कोपा-48, इलेक्ट्रीशियन-40, फिटर-40, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग-48, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक-24, वायरमैन-20, वेल्डर-40, प्लंबर-48, सेविंग टेक्नोलॉजी-20, सोलर टेक्नीशियन-20, मैकेनिक मोटर व्हीकल-24, मैकेनिक डीजल-48, मैकेनिक ट्रैक्टर-40, ड्राफ्ट्समैन सिविल-24 तथा वुड वर्क टेक्नीशियन-24 सीटें निर्धारित हैं। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सहायता के लिए संस्थान परिसर में हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है।

कार्यक्रम समन्वयक अंजू दहिया

बहादुरगढ़ के वैश्य बीएड कॉलेज में तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला 1जून से
विलुप्त होती सांझी कला के संरक्षण के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के तत्वावधान में होगी कार्यशाला

बहादुरगढ़, 30 मई, अभीतक: हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और पारंपरिक लोक कला सांझी को पुनर्जीवित करने के लिए कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग द्वारा एक विशेष संरक्षण अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान के अंतर्गत बहादुरगढ़ स्थित वैश्य बीएड कॉलेज में 3 दिवसीय सांझी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा जो 1 जून से 3 जून तक रहेगी। जिसका समय सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम समन्वयक अंजू दहिया ने बताया गया कि यह सांझी कार्यशाला केवल महिलाओं के लिए रहेगी। उन्होंने बताया कि हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग कला को न केवल संरक्षित कर रहा है, अपितु युवा वर्ग को प्राचीन संस्कृति से जोड़ने के लिए भी प्रयासरत है। आधुनिकता की दौड़ में विलुप्त हो रही इस प्राचीन लोक कला को बचाने के लिए विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित कुमार अग्रवाल तथा महानिदेशक श्री के.एम. पाण्डुरंग के दिशा-निर्देशन में हरियाणा के समस्त मण्डलों में तीन दिवसीय सांझी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें स्थानीय महिलाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सांझाी तैयार करेंगी। सांझी केवल एक कला नहीं, बल्कि हरियाणा प्रदेश की लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस कला के माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रह सकेगी। शहरीकरण और आधुनिक जीवनशैली के कारण युवा पीढ़ी इस पारंपरिक कला से दूर होती जा रही है। जिसके कारण विभाग मण्डल स्तर पर महिलाओं और युवाओं को इस कला के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इस निशुल्क कार्यशाला में सांझी सीखने की इच्छुक महिलाएं सांझी बनाने की कला के गुर सीख सकती है। उन्होंने महिलाओं से कार्यशाला में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।

वर्षा खांगवाल,डीसी झज्जर।

श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को करवाई जाएगी निशुल्क यात्रा
बीपीएल परिवारों के वरिष्ठ नागरिक 6 जून तक सरल पोर्टल पर करें आवेदन
श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में मिलेगी बुकिंग, मेडिकल प्रमाण पत्र अनिवार्य

झज्जर, 31 मई। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा देशभर में 11 जनवरी 2026 से 11 जनवरी 2027 तक मनाए जा रहे ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम के तहत हरियाणा सरकार की ओर से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को श्री सोमनाथ की धार्मिक यात्रा करवाने का निर्णय लिया गया है। इच्छुक श्रद्धालु यात्रा का लाभ उठाने के लिए 6 जून तक सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। श्रद्धालुओं को ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर स्पेशल ट्रेन में बुकिंग मिलेगी। आठ जून को कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी इस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी वर्षा खांगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेशल ट्रेन सहित धार्मिक स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने उपरांत ही स्पेशल ट्रेन में बैठने की अनुमति दी जाएगी। कोई भी श्रद्धालु विभाग द्वारा जारी आईडी कार्ड के बिना स्पेशल ट्रेन में यात्रा नहीं कर सकेंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करवाना अति अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत सोमनाथ यात्रा पर जाने से पहले अपनी मेडिकल हिस्ट्री के बारे में जानकारी भी साझा करनी होगी ताकि बाद में कोई परेशानी न आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि वे यात्रा के लिए अपना अधिकृत और योग्य चिकित्सक द्वारा प्रमाणित मेडिकल प्रमाण पत्र अवश्य लगाएं। उन्होंने बताया कि यात्रा के लिए आवेदन करने के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज अनिवार्य किए गए हैं, जिनमें वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य सरकारी आईडी), परिवार पहचान पत्र (पीपीपी), शारीरिक रूप से यात्रा के लिए फिट होने की स्वयं घोषणा तथा पिछले तीन वर्षों में योजना का लाभ न लेने की घोषणा शामिल है।डीसी ने पात्रता की जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। आवेदक 60 वर्ष से अधिक आयु और 1.80 लाख तक वार्षिक आय वाले वरिष्ठ नागरिक योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति हर तीन वर्षों में केवल एक बार ही इस सुविधा का लाभ ले सकता है। ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर संचालित इस योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य है और हर तीन वर्ष में एक बार ही इस योजना का लाभ लिया जा सकता है।

तंबाकू निषेध दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रेवाड़ी, 30 मई, अभीतक: विश्व तंबाकू निषेध के अवसर पर जिला के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे लोगो को तंबाकू पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान व बिमारियों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगो का बताया गया कि बिडी सिगरेट पीने से फेफड़ों के कैंसर व खाने वाले तंबाकू के सेवन से मुँह के कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे ना केवल परिवार में जानमाल का नुकसान होता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी नुकसान होता है। इस अवसर पर लोगो को तंबाकू पदार्थों का सेवन ना करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ दीपक वर्मा, मनोवैज्ञानिक डॉ पवन, फिजिसियन डॉ गौरव व डॉ मनीष, ब्लड बैंक इंचार्ज संदीप, लैब ईन्वार्ज डॉ अजीत, डॉ मंजु कोटपा इंचार्ज, जगबीर एसए, राकेश एसए व मोनू यादव उपस्थित रहें।

जिला में जनगणना के पहले फेज का कार्य हुआ पूरा
डीसी अभिषेक मीणा ने प्रगणकों की सराहना करने के साथ साथ नागरिकों का जताया आभार

रेवाड़ी, 30 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि देशव्यापी जनगणना के पहले फेज के कार्य को जिला में 100 फीसदी पूरा कर लिया गया है। जिले को जनगणना के लिए 1954 ब्लॉकों में बांटा गया था। इन सभी ब्लॉकों में जनगणना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके लिए डीसी ने इस कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने में लगे सभी अधिकारियों और प्रगणकों की सराहना की है। वहीं डीसी अभिषेक मीणा ने जिला के समस्त नागरिकों का भी इस कार्य में सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया है। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना एक राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसी के आधार पर देश के विकास की नीतियां और संसाधनों का वितरण तय होता है। स्व-गणना के चरण के बाद प्रगणकों द्वारा अब घर-घर जाकर गणना का कार्य किया गया जो समय रहते पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्य को करने में जिला के प्रत्येक परिवार ने पूरा सहयोग दिया। सभी नागरिकों को इस लिए प्रशासन धन्यवाद करता है। डीसी ने बताया कि जनगणना 2027 से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए आमजन राष्ट्रीय टोल-फ्री हेल्पलाइन 1855 पर सम्पर्क कर सकते हैं। इस टोल फ्री हेल्पलाईन के माध्यम से अपने गृह पंजीकरण और आवास जनगणना कार्यों से संबंधित किसी भी प्रश्न का उत्तर अपनी भाषा में प्राप्त कर सकते हैं।

हरियाणा पर्यटन निगम ने हैरिटेज एवं सिटी वॉक का किया आयोजन
कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत
विधायक ने इस पहल को संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बताया

रेवाडी, 30 मई, अभीतक: हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा शनिवार को रेवाड़ी में हैरिटेज एवं सिटी वॉक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह आयोजन मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा हरियाणा सरकार के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के मार्गदर्शन एवं दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि हरियाणा की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहरें प्रदेश की पहचान हैं तथा इनके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हैरिटेज एवं सिटी वॉक जैसे आयोजन युवाओं को अपनी जड़ों, संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से हरविंदर सिंह यादव, उप महाप्रबंधक ने कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय किया। उन्होंने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम प्रदेश की समृद्ध विरासत, ऐतिहासिक स्थलों एवं सांस्कृतिक धरोहरों को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नागरिकों में अपनी विरासत के प्रति जागरूकता एवं गौरव की भावना विकसित करना है। हैरिटेज एवं सिटी वॉक के दौरान प्रतिभागियों को रेवाड़ी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न विरासत स्थलों के इतिहास, स्थापत्य कला, सांस्कृतिक महत्व तथा संरक्षण की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्थानीय विरासत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र सिंह, प्रबंधक सैंडपाइपर रेवाड़ी ने कार्यक्रम को सफल बनाने विशेष योगदान दिया। उनके सहयोग से विद्यार्थियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय इतिहास एवं संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में हरियाणा पर्यटन निगम की ओर से सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के विरासत संरक्षण एवं पर्यटन संवर्धन कार्यक्रमों के नियमित आयोजन का संकल्प दोहराया गया।

खंडोदा गांव में शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण आज, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह होंगे मुख्य अतिथि
रेवाड़ी के सेक्टर 19 में इस्कॉन मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे केंद्रीय मंत्री

रेवाडी, 30 मई, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रविवार को जिले के खंडोदा गांव में शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं रेवाड़ी के सेक्टर 19 में इस्कॉन मंदिर की आधारशिला भी रखेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रविवार को सुबह करीब 10.15 बजे जिला के खंडोदा गांव में शहीद अरुण कुमार यादव की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री रेवाड़ी के सेक्टर 19 में सांय 7 बजे इस्कॉन मंदिर की आधारशिला कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधिवत शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सोमवार 1 जून को नगर परिषद रेवाड़ी में आयोजित नवनिर्वाचित चेयरपर्सन विनीता पीपल और वार्डों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भी शिरकत करेंगे।

तंबाकू निषेध दिवस पर नागरिक अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
रेवाडी, 30 मई, अभीतक: विश्व तंबाकू निषेध के अवसर पर जिला के नागरिक अस्पताल रेवाड़ी में तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे लोगो को तंबाकू पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान व बिमारियों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर लोगो का बताया गया कि बिडी सिगरेट पीने से फेफड़ों के कैंसर व खाने वाले तंबाकू के सेवन से मुँह के कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। जिससे ना केवल परिवार में जानमाल का नुकसान होता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी नुकसान होता है। इस अवसर पर लोगो को तंबाकू पदार्थों का सेवन ना करने के लिए शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर उप सिविल सर्जन डॉ दीपक वर्मा, मनोवैज्ञानिक डॉ पवन, फिजिसियन डॉ गौरव व डॉ मनीष, ब्लड बैंक इंचार्ज संदीप, लैब ईन्वार्ज डॉ अजीत, डॉ मंजु कोटपा इंचार्ज, जगबीर एसए, राकेश एसए व मोनू यादव उपस्थित रहें।

सुदर्शन क्रिया से मन शांत, बुध् ितीक्ष्ण व सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास: ब्रहमप्रकाश भारद्वाज
रेवाडी, 30 मई, अभीतक: गढ़ी बोलनी रोड स्थित आरपीएस इंटरनेशनल विद्यालय में 28 से 30 मई 2026 तक तीन दिवसीय हैप्पीनैश कार्यक्रम का आयोजन आर्ट आफ लिविंग द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षको ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह प्रशिक्षण आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक ब्रह्मप्रकाश भारद्वाज द्वारा संचालित किया गया जिसमें जीवन के विभिन्न आयामों में सकारात्मक विकास के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य खुशी, संतोष, समर्पण, सकारात्मकता, ऊर्जा, उत्साह तथा आंतरिक शांति जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों को समझना और उन्हें व्यवहार में उतारने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आकाश भारद्वाज द्वारा योग व प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया। अभ्यास से आत्म-विकास, सकारात्मक सोच एवं जीवन में संतुलन स्थापित करने से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और संवाद सत्रों में सहभागिता का अवसर मिला। भारद्वाज जी ने बताया कि तीन दिनों में कुल छह घंटे का यह प्रशिक्षण प्रतिभागियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई तथा इसे ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक और जीवनोपयोगी अनुभव बताया। कार्यक्रम में सुदर्शन क्रिया का अभ्यास भी प्रशिक्षको को करवाया गया व उन्होने बताया कि नित्य सुदर्शन क्रिया के अभ्यास से मन शांत, बुध् ितीक्ष्ण व सही निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है। प्राचार्य श्रीमति प्रीति लाम्बा ने बताया वो पिछले 15 सालो से आर्ट आफ लिविंग से जुडी है। और हर साल सभी शिक्षको व विद्यार्थियो के लिए यह कार्यक्रम आयोजित करवाती है। जिससे उनके व्यक्तिगत जीवन व कार्यस्थल पर सकारात्मक प्रभाव आता है। उन्होने बताया कि एक शिक्षक तभी विद्यार्थियो को प्रभावी मार्गदर्शन कर सकता है जब वह स्वयं मानसिंक व शारीरिक रूप से सतुंलित, प्रसन्न और सकारात्मक हो और इस तरह के कार्यक्रम व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ विद्यालय के शैक्षिणिक वातावरण को भी समृद बनाता है। विद्यालय प्रबंधन से उपस्थित अध्यक्षा डॉ० पवित्रा राव द्वारा भारद्वाज एवम् आकाश भारद्वाज को सम्मान स्वरूप गुलदस्ता प्रदत्त कर किया गया। तत्पश्चात कुछ शिक्षकों ने अपना अनुभव साझा किया। जहां सकारात्मक ऊर्जा, आनंद और आत्मविश्वास के वातावरण के लिए सभी शिक्षकों ने आयोजक व विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। अध्यक्षा डॉ० पवित्रा राव ने आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त शिक्षाएं प्रतिभागियों के व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सार्थक परिवर्तन लाने में सहायक सिद्ध होंगी। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक उर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास के वातावरण में हुआ तथा सभी शिक्षकों ने आयोजकों व विद्यालय प्रबन्धन के प्रति आभार व्यक्त किया।

शिक्षा विभाग में 30 वर्ष 5 महीने की सेवा उपरांत सेवानिवृत्त हुए हुकम चंद
झज्जर, 30 मई, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिरधाना में राजनीति शास्त्र के प्रवक्ता के तौर पर कार्यरत हुकम चंद शनिवार को 30 वर्ष 5 महीने की सेवा उपरांत शिक्षा विभाग से सेवानिवृत हो गए। विद्यालय परिवार ओर से उनके सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत की ओर से सरपंच मंजीत दहिया व पंच सूर्यदेव ने गांव के मौजिज व्यक्तियों की उपस्थिति में गांव की ओर से हुकम चंद को सम्मान सूचक पगड़ी बांधकर उनके मंगल जीवन की कामना की। वहीं विद्यालय परिवार की ओर से भी हुकम चंद को स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके दीर्घायु होने की कामना की। हुकम चंद ने 11 नवंबर 1995 को महेंद्रगढ़ जिले के गोमला विद्यालय में शिक्षा विभाग में ज्वाइन किया और आज 30 वर्ष 5 महीने की सेवा उपरांत शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हो गए।

हरियाणा सरकार में महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा
चंडीगढ, 30 मई, अभीतक: रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन, एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन, श्री गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड का चेयरमैन तथा श्रीमती सुनीता दांगी को हरियाणा महिला विकास निगम की चेयरपर्सन नियुक्त किया गया। इसके अलावा श्री सुभाष कलसाना, श्री सुभाष बंसल और श्री भारत भूषण जुयाल को विभिन्न सहकारी संस्थाओं की मैनेजिंग कमेटियों में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। साथ ही श्री महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन तथा श्री अमित सैनी, श्री बिंदर दनोदा और श्री गगन हरियाणवी को हरियाणा कला परिषद के विभिन्न जोनों का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया।

नगर निगम ने एक शिव मंदिर और मस्जिद पर चलाया बुलडोजर
फरीदाबाद, 30 मई, अभीतक: फरीदाबाद में नगर निगम ने एक शिव मंदिर और मस्जिद पर बुलडोजर चलवा दिया। इसके साथ ही कई अवैध निर्माणों को भी धवस्त किया गया। शनिवार सुबह तक प्रशासन की कार्रवाई चलती रही। सुरक्षा के लिहाज से क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। सरकार ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए छप्ज् क्षेत्र में करीब 21 घंटे तक इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी है। एलिवेटेड रोड और त्त्ज्ै कॉरिडोर निर्माण के लिए ये कार्रवाई की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने कई रोड भी बंद कर दी है। गुरुग्राम जाने के लिए ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दिनभर ये कार्रवाई जारी रह सकती है।

महेंद्रगढ़ जिले में विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर जगी नई उम्मीदें
चरखी दादरी, 30 मई, अभीतक: चरखी दादरी-कनीना-काठूवास होते हुए राजस्थान के नीमराणा तक प्रस्तावित 155 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन अब धरातल पर साकार रूप लेने जा रही है। जानकारी अनुसार इस रूट का प्रारंभिक सर्वे पूरा कर लिया है, जिससे खासकर महेंद्रगढ़ जिले में विकास और बेहतर कनेक्टिविटी को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। करीब 4 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना क्षेत्र में यात्री और माल परिवहन दोनों को नई गति देगी। इस रेल लाइन का सबसे बड़ा असर महेंद्रगढ़ जिले में देखने को मिलेगा। कनीना खास को प्रमुख जंक्शन के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे जिले को सीधे रेल नेटवर्क से मजबूत कनेक्शन मिलेगा। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में मिली जानकारी के अनुसार तीन जंक्शन-चरखी दादरी, कनीना खास और काठूवास प्रस्तावित हैं। नीमराणा और ततारपुर को क्रॉसिंग स्टेशन बनाया जाएगा। महेंद्रगढ़ जिले के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में रामनगर, मोड़ी, चिड़िया, बाघोत, गोमला और नांगल जमालपुर जैसे गांवों में नए स्टेशनध्हाल्ट प्रस्तावित हैं। इससे स्थानीय लोगों की आवाजाही आसान होगी और छोटे गांव भी मुख्यधारा से जुड़ेंगे। जानकारी मुताबिक प्रारंभिक सर्वे पूरा होने के बाद अब विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और स्वीकृति की प्रक्रिया तेज की जाएगी। कनीना और महेंद्रगढ़ क्षेत्र में जल्द बैठकें कर निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग उठने की संभावना है।

पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए दी सहमति
नई दिल्ली, 30 मई, अभीतक: पूर्व विधायक धर्म सिंह छोक्कर द्वारा दायर जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति दे दी है। छोक्कर पर 616 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हजारों घर खरीददार के साथ धोखाधड़ी करने और करोड़ों रुपये की अवैध हेराफेरी करने का आरोप है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए प्रवर्तन निदेशालय को औपचारिक नोटिस जारी किए बिना याचिका को 17 जून के लिए सूचीबद्ध कर दिया। छोक्कर ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अप्रैल 2026 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी। सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और नरेंद्र हुड्डा ने छोक्कर की रिहाई की मांग की, जबकि अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल कौशिक ने इसका कड़ा विरोध किया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि धर्म सिंह छोक्कर के विदेश भागने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। अदालत ने माना था कि मामले में लगे आरोप, वित्तीय लेन-देन की प्रकृति और जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्य इस स्तर पर जमानत देने के पक्ष में नहीं हैं। यह मामला महिरा ग्रुप की एक कंपनी द्वारा शुरू की गई एक किफायती समूह आवास परियोजना से जुड़ा है। आरोप है कि छोक्कर और उनके परिवार के नियंत्रण वाली कंपनी ने हजारों घर खरीदारों से बड़ी राशि वसूली, लेकिन उस धन का उपयोग फ्लैट निर्माण के बजाय अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया। प्रवर्तन निदेशालय का आरोप है कि धर्म सिंह छोक्कर और अन्य सह-आरोपियों ने कथित अपराध से अर्जित लगभग 616 करोड़ रुपये की रकम को विभिन्न कंपनियों और संबद्ध संस्थाओं के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग कर छिपाने का प्रयास किया। जांच एजेंसी का यह भी दावा है कि इस धन का इस्तेमाल व्यक्तिगत खर्चों और संपत्तियां खरीदने में किया गया। धर्म सिंह छोक्कर ने हाईकोर्ट में कहा था कि वह वरिष्ठ नागरिक हैं, समाज में उनकी गहरी जड़ें हैं और उन्होंने जांच में पूरा सहयोग किया है। उनका यह भी तर्क था कि मुकदमे की सुनवाई पूरी होने में काफी समय लग सकता है, इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए। हालांकि, ईडी ने आरोपों की गंभीरता, जांच के दौरान उनके कथित आचरण और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में लागू कानूनी प्रावधानों का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया था। हाईकोर्ट ने यह भी कहा था कि मुकदमे की सुनवाई शुरू होने में हुई देरी के लिए केवल अभियोजन पक्ष को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। अदालत ने माना कि 4 मई 2025 से न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि को भी इस मामले में पर्याप्त आधार नहीं माना जा सकता। अब इस हाई-प्रोफाइल मामले में धर्म सिंह छोक्कर की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 17 जून को विस्तृत सुनवाई करेगा।

10 आईएमटी में से 3 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी: राव नरबीर सिंह
चंडीगढ़, 30 मई, अभीतक: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 विजन को धरातल पर उतारने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने ‘विकसित हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट’ तैयार कराया है, जिसके तहत हर विभाग के लिए वर्ष 2030-31 तक का स्पष्ट रोडमैप और चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक नीति दस्तावेज नहीं, बल्कि हरियाणा को आने वाले वर्षों में औद्योगिक, तकनीकी, कृषि एवं रोजगार के क्षेत्र में राष्ट्रीय नेतृत्व दिलाने की व्यापक रणनीति है। मुख्यमंत्री स्वयं आगामी 5 वर्षों की कार्य योजनाओं की नियमित समीक्षा कर रहे हैं, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके। प्रथम चरण में वर्ष 2030-31 तक की विकास योजना तैयार की जा रही है, जिसके बाद प्रत्येक 5 वर्ष के लिए अलग-अलग चरणबद्ध कार्य योजना बनाई जाएंगी। राव नरबीर सिंह ने बताया कि हाल ही में मंत्रिमंडल ने निवेश, रोजगार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, निर्यात और कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 नई औद्योगिक नीतियों को मंजूरी प्रदान की है। इन सभी नीतियों को समाहित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 1 जून, 2026 को गुरुग्राम से नई हरियाणा औद्योगिक नीति-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। यह नई नीति भ्म्म्च्-2020 का स्थान लेगी। उन्होंने बताया कि नई नीतियों में मेक इन हरियाणा औद्योगिक नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एवं विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइसेज विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा टॉयज एवं स्पोर्ट्स इक्विपमेंट विनिर्माण नीति-2026, हरियाणा इलेक्ट्रॉनिक्स वेस्ट रीसाइक्लिंग नीति-2026, हरियाणा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स नीति-2026, हरियाणा आईटीध्आईटीईएस, एआई एवं उभरती प्रौद्योगिकी नीति-2026, हरियाणा एवीजीसी-एक्सआर नीति-2026, न्यू हरियाणा डेटा सेंटर नीति-2026 तथा हरियाणा एग्री बिजनेस एवं एग्रो प्रोसेसिंग नीति-2026 शामिल हैं। उद्योग मंत्री ने कहा कि इन नई औद्योगिक नीतियों के माध्यम से वर्ष 2030-31 तक राज्य में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के निवेश तथा 10 लाख से अधिक रोजगार अवसर सृजित होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2025-26 के बजट भाषण में 10 नई आईएमटी स्थापित करने की घोषणा की थी, जिनमें से 5 को मंजूरी दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि तोशाम, जींद, रेवाड़ी, फरीदाबाद और राई में प्रस्तावित आईएमटी के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। साथ ही, छोटे एवं मध्यम निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए एचएसआईआईडीसी ने अपने औद्योगिक प्लॉट्स में ‘लैंड ऑन लीज’ नीति लागू करने का निर्णय लिया है, जिसके तहत निवेशकों को लंबी अवधि के लिए औद्योगिक भूखंड लीज पर उपलब्ध कराए जाएंगे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रस्तावित 10 आईएमटी में से 3 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनकी धुरी केएमपी एक्सप्रेसवे रहेगा। इसके अतिरिक्त विकसित किए जाने वाले 5 नए शहर विकसित भारत के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली पर बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि हरित क्रांति का अग्रदूत रहा हरियाणा आज गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर वैश्विक पहचान बना चुका है। आने वाले समय में जब 10 नई आईएमटी विकसित होंगी, तब हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का सिरमौर बनकर उभरेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *