Haryana Abhitak News 02/08/23

गांव मांडोठी में बुधवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

धरातल पर योजनाओं का आंकलन करना जनसंवाद कार्यक्रम का असली मकसद : डीसी
सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने में हरियाणा उदय सरीखे कार्यक्रम फायदेमंद- बोले डीसी
गांव मांडोठी में डिलीवरी हट बनाने के दिये निर्देश
उपमंडल के गांव मांडोठी में आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
गांव मांडोठी स्थित दादा सीताराम मंदिर परिसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में 89 समस्याओं का निपटारा

बहादुरगढ, 02 अगस्त (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पहल पर शुरू किए गए सामुदायिक पुलिसिंग और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाणा उदय कार्यक्रम में बुधवार को गांव मांडोठी में जिले का चौथा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इससे पहले गांव पहुँचने पर ग्रामीणों ने डीसी कैप्टन शक्ति सिंह,एसडीएम अनिल कुमार, सीटीएम परवेश कादियान सहित अन्य अधिकारियों का पगड़ी और फूल माला पहनाकर का स्वागत किया। डीसी ने दादा सीता राम मंदिर में बाबा की समाधि पर नमन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में लगी विभिन्न विभागों की दो दर्जन से ज्यादा स्टालों का अवकोकन करते हुए ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। डीसी ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए लोगों से रूबरू हुए। उन्होंने 89 शिकायतें सुनकर अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को गांव के अस्पताल में डिलिवरी हट शुरू करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जनसंवाद का असली मक़सद धरातल पर जनता के बीच पहुँचकर इस बात का आकलन किया जाता है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम लाभार्थी तक पहुँच रहा है। इतना ही नहीं जनसंवाद कार्यक्रम सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं को सांझा करने का सकारात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही अंत्योदय का एकमात्र मूल मंत्र है,इतना ही नहीं बहुत सी योजनाएं किसी अच्छे उद्देश्य को लेकर शुरू की जाती हैं, मगर जानकारी के अभाव के कारण पात्र व्यक्ति उनका लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। सरकार द्वारा 485 सेवाओं को ऑनलाईन किया गया है,आम नागरिक को गांव में घर बैठे ही इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आगामी समय में आयोजित होने वाले जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए एक दिन पूर्व की जनसमस्याओं के पंजीकरण की व्यवस्था की जाएगी।
योजनाओं के साथ ही संबंधित दस्तावेजों की सरल हरियाणा पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध
डीसी ने कहा कि सरकार द्वारा आमजन की सुविधा के लिए सेवा का अधिकार अधिनियम लागू किया गया है, जिसके अंतर्गत अब ऑनलाइन आवेदन करते ही घड़ी का समय चलने लगता है,समयबद्ध सेवाओं में यह कारगर साबित हो रहा है। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां ऑटो अपील सिस्टम की शुरुआत हुई है। उन्होंने बच्चों के अभिभावकों को मोबाइल और वाहन ना चलाने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने कहा कि बच्चे बेसक वाहन चलाने में सक्षम हैं मगर 18 वर्ष की आयु पूरी करने से पूर्व वाहन चलाना न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने सडक़ सुरक्षा को लेकर आम नागरिकों से यातायात नियमो का पालन करने का आह्वान किया। डीसी ने नशे को युवा पीढ़ी के लिए खतरे की घंटी बताते हुए इस बीमारी से दूर रहने का आह्वान मंच से किया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि किसी भी प्रकार के नशे संबंधित सूचना के लिए सरकार और प्रशासन द्वारा 8930305020 और 9050891508 टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है, जिस पर नशे को लेकर सूचना दी जा सकती है। डीसी ने सामाजिक सद्भाव व सामुदायिक संबंधों को मजबूत बनाने को लेकर आयोजित हरियाणा उदय कार्यक्रम को आमजन के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा उदय कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक संबंधों को मजबूत व बेहतर बनाना और प्रशासन, कानून प्रवर्तन एजेंसियों और जनता के बीच बेहतर संबंधों को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि आउटरीच कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सोच है कि प्रशासन जनसमस्याओं का समाधान करने गांवों की ओर चले और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक हो सके। सरकार व प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को सरकार की योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिले। कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों और खिलाडिय़ों को डीसी ने किया सम्मानित
इस अवसर पर डीसी ने क्षेत्र के स्कूलों में बोर्ड कक्षाओं में अव्वल रहने वाली छात्रा चेतना, शुहाना, हिमांशी दलाल, तन्नू, ज्योति, खुशबु, किरण, आकांक्षा, ईशा, हर्षिता, एकता, छात्र सचिन, जतिन, जतिन पुत्र जयकुमार, भविष्य आदि को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि आज मेहनत करने वाले बच्चों का समय है, जो बच्चे मेहनत करते हैं, उसको आगे बढऩे से कोई नहीं रोक सकता।
पौधरोपण के साथ आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित
डीसी,एसडीएम,सीटीएम सहित अन्य अधिकारियों ने स्थानीय परिसर में पौधारोपण करते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया कि वे मानसून सीजन में अधिक से अधिक पौधे लगाएं ताकि पर्यावरण का संरक्षण हो सके । इसके उपरांत उन्होंने कबड्डी, मटका रेस और रस्साकस्सी मुकाबलों का भी शुभारंभ किया औऱ खिलाडिय़ों को खेलों के लिए प्रोत्सहित किया। उन्होंने जुडो में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ी पायल और रैसलिंग में स्वर्ण पदक विजेता अंकित को भी पुरष्कृत किया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाए गए दिव्यांगों दिलावर सिंह, बलजीत सिंह और अमरजीत सिंह को यूडीआईडी प्रमाण पत्र और कैंसर पीडितों को बस पास वितरित किये।
ग्रामीणों ने की हरियाणा उदय कार्यक्रम की सराहना
मांडोठी गांव निवासी कमला, विद्या, निरन्जन, रविंद्र सहित अन्य ग्रामीणों ने हरियाणा सरकार की आपसी भाईचारा व सामाजिक ताना-बाना मजबूत करने की सोच के साथ शुरू की गई इस मुहिम का स्वागत करते हुए कहा कि इस योजना से समाज में निश्चित तौर पर बदलाव आएगा और आपसी भाईचारा बढ़ेगा। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से ग्रामीणों को अपनी संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के इस आउटरीच कार्यक्रम को सराहनीय पहल बताया।
उल्लेखनीय कार्य और महान बलिदानी को सच्ची श्रद्धांजलि : डीसी
डीसी ने कार्यक्रम उपरांत गांव में विश्व प्रसिद्ध पेंटर महेश दलाल द्वारा निर्मित शहीद नमन स्थल का दौरा करते हुए शहीद भगत सिंह व अन्य महापुरुषों के जीवन पर आधारित म्यूजियम का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने इस म्यूजियम को अपनी तरह अनूठा और युवा पीढ़ी के लिए ज्ञानवर्द्धक और प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि महेश ने उल्लेखनीय कार्य किया है और सही मायनों में महान बलिदानी को सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है।
लगभग दस वर्षीय छात्रा मानवी ने रखी गांव में पार्क और बिजली मांग
डीसी ने जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान लगभग दस वर्षीय छात्रा मानवी ने रखी गांव में पार्क और बिजली मांग रखी। छात्रा की मांग को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा। डीसी ने छात्रा का होंसला बढ़ाते एक पेन भेंट किया और समस्या रखने पर शाबाशी दी।
मौके पर 50 से ज्यादा नागरिकों ने कराया पीपीपी डाटा सत्यापन
जनसंवाद से जनकल्याण कार्यक्रम में लगाए गए परिवार पहचान काउंटर पर मौके पर गांव के 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने परिवार पहचान पत्र में डाटा सत्यापन कराया, जिस पर काउंटर पर मौजूद टीम ने तुरंत डाटा सत्यापन कर त्रुटि को दूर किया,जिस पर ग्रामीण तत्पर सेवा से प्रसन्न नजर आए। ग्रामीणों खुशी जताई है कि जिला प्रशासन द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर पीपीपी सहित अन्य आमजन से जुड़े समस्याओं का तत्परता से निदान किया जा रहा है। इसके लिए ग्रामीणों ने डीसी कैप्टन शक्ति सिंह व एडीसी सलोनी शर्मा का धन्यवाद भी किया।
जनसंवाद कार्यक्रम में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला पार्षद संजय दलाल, सरपंच प्रतिनिधि नीलेश कुमार, जिला प्रशासन की तरफ से सीटीएम परवेश कादियान, एसडीएम बहादुरगढ़ अनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ मनीष डबास, सरपंच प्रतिनिधि नीलेश कुमार, डीईओ राजेश कुमार, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, तहसीलदार नरेन्द्र दलाल, बीडीपीओ उमेद सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में बुधवार को हरियाणा सीएसआर कमेटी की बैठक को सम्बोधित करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

सामाजिक सहभागिता के साथ जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं औद्योगिक इकाईयां : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने हरियाणा सीएसआर कमेटी की बैठक में औद्योगिक इकाइयों को किया प्रोत्साहित
कौशल विकास, कला एवं संस्कृति और खेल गतिविधियों को भी सीएसआर में मिले बढावा

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि शासन-प्रशासन के साथ ही सामाजिक रूप से दायित्व निभाने में औद्योगिक इकाईयां आगे आ रही हैं और जनसेवा में उनकी भूमिका सराहनीय है। डीसी बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में हरियाणा सीएसआर कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ओधोगिक संस्थान शिक्षा, स्वास्थ्य, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ- साथ कौशल विकास, कला एवं संस्कृति और खेल गतिविधियों को भी बढावा देने में सरकार और प्रशासन का सहयोग करें। इस बीच हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट के अतिरिक्त सीईओ गौरव सिंह ने पीपीटी के माध्यम से हरियाणा सीएसआर ट्रस्ट की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए संस्थाओं से सरकार और प्रशासन के सहयोग की बात दोहराई। डीसी ने कंपनी प्रतिनिधियों से सीएसआर के तहत किए जा रहे कार्यों बारे जानकारी ली और औद्योगिक इकाईयों द्वारा सामाजिक दायित्व के संबंध में उठाए जाने वाले पहलुओं पर भी चर्चा की। उन्होंने अपील की कि कंपनी को नियमानुसार लाभ का कुछ हिस्सा सीएसआर के तहत सामाजिक कार्यों पर भी खर्च किया जाना प्रावधान के अनुरूप है। उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का सही प्रयोग हो, इसके लिए जिला स्तरीय कमेटी भी गठित की गई है। उन्होंने कहा कि सीएसआर मद का इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्रों में प्राथमिकता के साथ किया जाए ताकि आमजन को सीएसआर फंड का लाभ प्रभावी रूप से जनहित में मिल सके। उन्होंने कहा कि सीएसआर पोर्टल पर निरंतर औद्योगिक इकाईयां अपडेट रखें। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत कंपनी सामाजिक प्रक्रियाओं के साथ अपनी व्यावसायिक प्रक्रियाओं को एकीकृत करने के लिए नैतिक और पारदर्शी तरीके से अपने कार्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सीएसआर एक ऐसी रचनात्मक अवधारणा है जिसमें निरंतर रूप से अपनी औद्योगिक इकाइयों के क्षेत्रों में और आस-पास रहने वाले लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए लगातार अपनी गतिविधियों को अपग्रेड करने के लिए प्रतिबद्ध रहना होता है। डीसी ने कहा कि जिला भर में स्थापित औधोगिक इकाइयों के पास ऐसे उपकरण जिनकी किसी विशेष परिस्थिति में जरूरत पड़े, उनकी सूची जल्द भिजवाई जाए, ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से निपटा जा सके और उन उपकरणों का समुचित उपयोग भी हो सके। साथ ही संस्थानों से सीएसआर में चल रहे कार्यों की प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार करने की बात कही। कंपनी प्रतिनिधि कौशल विकास को बढावा देते हुए ऐसे कार्यक्रम चलाए, जिससे युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सके।
बैठक में इन अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर सीटीएम परवेश कादियान, जिला उधोग केंद्र की संयुक्त निदेशक विजय लक्ष्मी, एक्सटेंशन आफिसर सरिता रंगा सहित अनेक कंपनी प्रतिनिधि व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 14 अगस्त तक करें आवेदन किसान : डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी जानकारी

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में कृषि तथा किसान कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन स्कीम के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 14 अगस्त कर दिया गया है। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बुधवार को यहां दी। डीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी में 50 प्रतिशत अनुदान व सहकारी समिति, एफपीओ तथा पंचायत द्वारा किसानों के लिए कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने पर 80 प्रतिशत अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा वर्ष 2023-2024 के दौरान 50 प्रतिशत (व्यक्तिगत लाभार्थी किसान) व 80 प्रतिशत (कस्टम हायरिंग केंद्र) पर विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए है। उन्होंनेे बताया कि फसल अवशेष प्रबंधन हेतु इन सीटू क्राप रेज्ड्यू मैनेजमेंट स्कीम के तहत कृषि यंत्र सुपर एसएमएस, हैप्पी सीडर, स्ट्रॉ चॉपर/श्रेडर, मलचर, श्रुब मास्टर/रोटरी स्लेशर, रिवर्सिबल प्लाऊ, जीरो ड्रिल, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर (केवल रेक्टंगीलर स्ट्रॉ बेलर), स्ट्रॉ रैक व क्रॉप रिपर अनुदान पर दिए जा रहे है। डीसी ने बताया कि लाभार्थियों का चयन संबंधित गठित जिला स्तरीय कार्यकारिणी समिति द्वारा किया जाएगा। चयन उपरांत किसान सूचीबद्ध कृषि यंत्र निर्माताओं से मोलभाव कर अपनी पसंद के निर्माता से खरीद कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्र निर्माता स्कीम में मशीनों की आपूर्ति हेतु पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा के टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 अथवा उप कृषि निदेशक, झज्जर व सहायक कृषि अभियंता, झज्जर के कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

जिला में विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत सात अगस्त तक आयोजित होंगी जागरूकता गतिविधियां : डीसी
अभियान के माध्यम से कामकाजी महिलाओं को स्तनपान के महत्व बारे जागरूक किया जा रहा जागरूक

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जागरूक करने व शिशुओं के स्वास्थ्य में सुधार लाकर कुपोषण मुक्त करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा द्वारा आगामी 7 अगस्त तक स्तनपान को सक्षम बनाना-कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना थीम पर विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान गांव से लेकर जिला स्तर तक शिशुओं के लिए स्तनपान को बढ़ावा देने संबधी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। डीसी ने कहा कि अभियान के माध्यम से कामकाजी महिलाओं को स्तनपान के महत्व बारे जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि कामकाजी महिलाएं कार्यस्थल से संबंधित चुनौतियों के कारण शिशु को स्तनपान करवाना छोड़ देती है या स्तनपान करवाने के निर्धारित समय से पहले स्तनपान बंद कर देती है। माता-पिता को स्तनपान करने के लिए पर्याप्त समय और समर्थन की आवश्यकता होती है। अभियान के तहत घर के सदस्यों, पुरुषों, समुदाय द्वारा सफल स्तनपान को सुनिश्चित कराने के लिए उठाए जाने वाले कदमों के बारे में जानकारी प्रदान करना व कामकाजी माताओं को स्तनपान कराने हेतु सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि स्तनपान के संरक्षण, प्रचार एवं समर्थन करने के लिए हर साल अगस्त के पहले सप्ताह को पूरी दुनिया में स्तनपान सप्ताह के तौर पर मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वस्थ एवं संपोषित बच्चे किसी राष्ट्र की रीढ होते हैं। समुदाय एवं पूरे राष्ट्र के स्वास्थ्य और कल्याण में स्तनपान की महत्वपूर्ण भूमिका है।
इन जागरूकता गतिविधियों का होगा आयोजन : सिवाच
महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी उर्मिल सिवाच ने बताया कि विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत पहली अगस्त से जागरूकता गतिविधियों का आयोजन निरंतर जारी है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 3 अगस्त को गांव स्तर पर जागरूकता बैठक का आयोजन, शुक्रवार 4 अगस्त को खंड स्तर पर क्विज, स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, शनिवार 5 अगस्त को गांव स्तर पर जागरूकता बैठक, रविवार 6 अगस्त को खंड, गांव व जिला स्तर पर हस्ताक्षर अभियान तथा सोमवार 7 अगस्त को खंड, गांव व जिला स्तर पर स्तनपान से संबंधित शपथ दिलाई जाएगी।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 15 सितंबर तक करें आवेदन : डीसी
पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री हैं सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : आजादी अमृत काल में गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की नि:स्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। डीसी ने आगे बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडकऱ सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवार्ड जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्ड.ओवी.इन/अबाउट अवार्ड एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।

ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने में ग्राम दर्शन पोर्टल की अहम भूमिका : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से सरकार को बताएं अपने गांव के विकास बात

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में रहने वाले नागरिक अब सरकार को विकास कार्यों संबंधी मांग, शिकायत और सुझाव सीधे ऑनलाइन माध्यम से दे सकते हैं। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया है। डीसी ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल सरकार की एक व्यापक, सहभागी, पारदर्शी और जवाबदेह पहल है। इसका उद्देश्य निर्वाचित प्रतिनिधियों, सरकार और ग्रामीण निवासियों के बीच संबंध स्थापित करना है। यह पोर्टल ग्रामीणों को अपनी मांग, शिकायत व सुझाव देने का एक सुविधाजनक एवं सरल माध्यम है। कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि इस पोर्टल पर ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर भविष्य की विकास योजनाओं का खाका तैयार किया जाएगा।
अपने ही गांव की शिकायत हो सकेंगी दर्ज
डीसी ने बताया कि ग्राम दर्शन पोर्टल पर कोई भी व्यक्ति केवल अपने स्थायी निवास के गांव (जो परिवार पहचान पत्र में दर्ज हो) के संबंध में शिकायत दर्ज कर सकता है। ग्रामीणों द्वारा दिया गया सुझाव और मांग सीधे सरपंच/पंचायत समिति सदस्य/जिला परिषद सदस्य/विधायक और सांसद को दिखाई देंगे। सभी जनप्रतिनिधियों को उनके अधिकार क्षेत्र के ही सुझाव डैशबोर्ड पर दिखाई देंगे, जिन्हें संबंधित जनप्रतिनिधि संस्तुति के साथ आगे बढ़ा सकेंगे।
एसएमएस से मिलेगी सुझाव/शिकायत के स्टेटस की जानकारी
उन्होंने बताया कि पोर्टल पर सुझाव/शिकायत दर्ज कराने के साथ ही एक आईडी जनरेट होगी जो संबंधित आवेदक को एसएमएस के माध्यम से मिलेगी। इसके साथ ही आवेदक को समय समय पर सुझाव/शिकायत पर हुई कार्रवाई की अपडेट सूचना एसएमएस के माध्यम से मिलती रहेगी।

बेरी स्थित मिनी सचिवालय में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देेते एसडीएम बेरी।
बेरी स्थित मिनी सचिवालय में बुधवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देेते एसडीएम बेरी।

स्वतंत्रता दिवस 2023 : खेल स्टेडियम बेरी में धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली अधिकारियों की बैठक

बेरी, 02 अगस्त (अभीतक) : कस्बा के भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम परिसर में आगामी 15 अगस्त को उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। यह जानकारी एसडीएम रविंद्र मलिक ने बुधवार को मिनी सचिवालय स्थित कार्यालय में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिस भी विभाग को जो जिम्मेदारी दी गई है, उसके लिए अधिकारी अभी से तैयारियों में जुट जाएं,ताकि कार्यक्रम को भव्य रूप से दिया जा सके। उन्होंने बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि समारोह में ध्वजारोहण के साथ ही पीटी शो, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मुख्यातिथि द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर सफाई व अन्य इंतजामों की जिम्मेवारी सभी संबंधित विभागों की लगाई गई है। उन्होंने बताया कि फाइनल व फूल ड्रेस रिहर्सल 13 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कादयान, नपा सचिव राहुल सैनी, मार्किट कमेटी सचिव संजय फौगाट, पब्लिक हैल्थ विभाग की एसडीओ मीनाक्षी, खंड कृषि अधिकारी डॉ. अशोक रोहिल्ला, खाद्य आपूर्ति विभाग के उपनिरीक्षक हरीओम भारद्वाज, डीएचसी बिंदू तोमर दलाल, सीडीपीओ सबिता मलिक, धर्मेंद्र शर्मा, जेई रोहित लोहचब, प्रवीण कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

एचएल सिटी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 56वी हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर बेडमिंटन चौंपियनशिप का हुआ समापन
बहादुरगढ़, 02 अगस्त (अभीतक) : बहादुरगढ़ के एचएल सिटी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 56वी हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियर व सीनियर बेडमिंटन चौंपियनशिप का आज समापन हो गया। जिस प्रकार से पिछले पूरे सप्ताह तक सैकडो महिला व पुरूष खिलाडियों द्वारा अपनी बैडमिंटन खेल के हुनर को दिखाया गया वो काफी लंबे समय तक बहादुरगढ के खेल प्रेमियों की यादों में ताजा रहने वाला है। अनेक क्षणों पर हुए रोमाचंक मुकाबले व अंत तक विजेताओं के हार जीत का निर्णय न होने से बहुत से मैच सांस रोक देने वाले भी रहे थे, वो तो खासकर सभी को याद रहेंगे। सप्ताह भर पूरे बहादुरगढ पर बैडमिंटन का सरूर सिर चढ कर बोला व हजारों खेल प्रेमियों ने इस बडी स्पर्धा का मजा जमकर उठाया व अपने पंसदीदा खिलाडियों की हौसला अफजाई करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी। इसके साथ ही अपने अपने वर्गां में प्रदेश को नए स्टेट लेवल के चौम्पियन भी मिल गए है। विभिन्न वर्गाे के खिताबी मुकाबलों के समापन के साथ ही विजेता रहे खिलाडियों का स्वागत व सम्मान में पूरा स्टेडियम तालियों की गूंज से गडगडा उठा। उप विजेताओं को भी ख्ेाल प्रेमियों ने पूरा सम्मान दिया व उम्मीद जताई कि आगे वो इससे बढकर कौशल का प्रदर्शन करेंगे। अंतिम दिन मुकाबलों के दौरान बतौर मुख्य अतिथि बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के उपाध्यक्ष व हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव अजय सिंघानिया ने शिरकत करते हुए सभी विजेताओं व उप विजेताओं सहित प्रतिभागी खिलाडियों का हौसला अफजाई की व कहा कि एक प्रतियोगिता की हार या जीत के साथ ही कभी किसी खिलाडी का पूरा आंकलन नहीं हो पाता है। पिछले सप्ताह भर से बहादुरगढ सहित पूरे देश की निगाहे इस बडे टूर्नामेंट पर टिकी हुई थी कि किस प्रकार अपने अपने वर्ग में खिलाडी जीवटता के साथ जिले का प्रतिनिधित्व पाने के लिए अपने खेल को कितनी उंचाईयों पर ले जाते है। हांलाकि स्पर्धा का रोमांच प्रथम दिन से ही सभी खेल प्रेमियों पर छा गया था, समापन के दिन यह अपने चरम पर रहा। एचएल सिटी स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निदेशक राकेश जून ने कहा कि खेल की उचाईया पाने के लिए हर एक खिलाडी जी तोड मेहनत करता है, लेकिन किसी को जल्द किसी को देर से सफलता मिलती है इससे हताश न हो बल्कि अपना समपर्ण सौ प्रतिशत हमेशा खेल को दे। इसके साथ ही अंतिम दिन शामिल बतौर गेस्ट आफ आनर पंकज हंस ने शिरकत की। उनके साथ ही जितेंद्र महाजन, यशपाल पंवार, मनोज शर्मा, साईनिंग स्टार बैडमिंटन एकेडमी कोच सुरेंद्र राठी व मौजिजों ने खिलाडियों की हौसला अफजाई की। अंतिम दिन के मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया खिताबी मुकाबलों के दौरान अंडर 19 ब्वाजय सिंगल में हर्षित ने ओमकरण को हराया। इसी वर्ग के गल्र्स सिंगल में मेधावी नागर ने शीना नरवाल को मात दी। ब्वाजय डबल के इस वर्ग में मयंक राणा व सन्नी नेहरा ने हर्षित व ईशान सिहाग को हराया। इसी वर्ग के गल्र्स डबल में आफरीन बिश्नोई व चितवन खत्री की जोडी ने निशु मलिक व तन्नू मलिक को मात दी। इसी वर्ग के मिक्स डबल में आर्यन व अनमोल खरब ने मयंक राणा व जीया रावत का मात दी। इसी प्रकार सीनियर वर्ग के मैनस सिंगल मुकाबलो में रवि ने भारत राधव को मात दी। वुमैन सिंगल में उन्नति ने अनमोल खरब को मात दी। इसी वर्ग के वुमैन डब्लस में देविका सिहाग व रिद्धि कोर तुर ने ललिता दहिया व शिवानी संतोष सिंह को मात दी। इसी वर्ग के मैन्स डब्लस में आर्यन हुड्डा व पंकज ने अमन सिंधु व सन्नी नेहरा को हराया। इसी वर्ग के मिक्स डब्लस में अक्षित महाजन व रिद्धि कोर तुर ने नीरज वशिष्ट व ईशु मलिक को मात दी। इसके साथ ही विजेता व उपविजेताओं का चयन नेशनल टीम के लिए कर लिया गया है।

दाखिलों में क्रीमिलेयर संबंधी त्रुटि दूर करने को लेकर गुजवि उप कुलपति से मिला पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा का 52 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल
हिसार, 02 अगस्त (अभीतक) : पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा के प्रदेश महासचिव भारतीय इन्द्र सिंह जाजन वाला ने बताया कि आज पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा, हरियाणा का 52 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति से दाखिलों में क्रीमिलेयर संबंधित त्रुटि को दूर करने बारे मिला, जिस पर कुलपति ने तुरंत संज्ञान लेते हुए त्रुटि को ठीक करवाकर प्रभावित छात्रों को दाखिला दिवालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने उप कुलपति को बताया कि विश्वविद्यालय 2023-24 के प्रोस्पेक्टस में विश्वधालय सभी कोर्सों के नये दाखिले हरियाणा सरकार प्रधान सचिव अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग क्रीमिलेयर की 17 अगस्त 2016 व 28 अगस्त 2018 की क्रीमिलेयर अधिसूचनाओ के अंतर्गत कर रहा है। जिस अधिसूचना में विद्यार्थी के माता पिता की वार्षिक आय 3,00,000/- (तीन लाख रूपये) है उन्हें पहले मैरिट सूचि में रखने को कहा गया है। तथा 6,00,000/- (छ: लाख रूपये) वार्षिक आय वाले को बाद में रखा गया है। जबकि उपरोक्त दोनों अधिसूचनायें माननीय पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने इन्हें गैर कानुनी एवं संवैधानिक मानते हुये खारिज कर दिया है जिसके बाद हरियाणा सरकार में पिछड़ा वर्ग क्रीमिलेयर की नई अधिसूचना क्रमांक 491 स. क. (1) 2021 दिनांक 17 नवंबर 2021 जारी की गई जिसके तहत पिछड़ा वर्ग क्रीमिलेयर निर्धारण हेतू 3,00,000/- (तीन लाख रूपये) व 6,00,000/- (छ: लाख रूपये) के स्लैब को खत्म कर दिया है तथा क्रीमिलेयर के लिये वार्षिक आय केवल 6,00,000/- (छ: लाख रूपये) रखी गई है। इसलिए दो स्लैबों मे दाखिले नहीं किये जा सकते क्योकि कोर्ट ने स्लैब को खत्म कर दिया अर्थात एक ही स्लैब यानि शून्य से 6,00,000/-(छ: लाख रूपये) इन्कम तक के दाखिले होगें। इस अधिसूचना के बाद हरियाणा के लगभग सभी संस्थानो में दाखिले नई अधिसूचना को मानकर ही हुये हैं जबकि गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय में इस अधिसूचना को दर किनार किया गया है जो पिछड़ा वर्ग विद्यार्थियों के साथ अन्याय है। प्रतिनिधिमंडल ने इस गुजवि उप कुलपति से इस त्रुटि को ठीक करने की मांग करते हुए कहा कि जिन छात्रों के दाखिले हो चुके हैं वे ठीक हैं लेकिन जो छात्र इसके चलते दाखिले से वंचित रह गए हैं उन्हें नई अधिसूचना के आधार पर सीटें बढ़ाकर दाखिला दिया जाए। जाजन वाला ने बताया कि गुजवि उप कुलपति ने त्रुटि ठीक कर वंचित छात्रों को दाखिला देने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शांता कुमार आर्य, पिछड़ा वर्ग कल्याण महासभा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष, भूपेन्द्र गंगवा, पूर्व प्रत्याशी हल्का बरवाला कांग्रेस, हनुमान वर्मा प्रवक्ता कांग्रेस हरियाणा, लाल बहादुर खोवाल एडवोकेल, देवेंद्र एडवोकेट, महेंद्र जांगड़ा, रोशन जांगड़ा, सुरेन्द्र पांचाल रोहतक, देशराज व ओमप्रकाश प्रधान कर्मचारी यूनियन गुजवि के अलावा पिछड़ा वर्ग समाज हरियाणा के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
गुजवि कुलपति के समक्ष मुद्दा रखते प्रतिनिधिमंडल के सदस्य।

स्वच्छ हरित स्वच्छता अभियान के तहत किया पौधारोपण
झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : स्वच्छ हरित स्वच्छता अभियान वह वृक्षारोपण अभियान के तहत आज ग्राम पंचायत खुंगाई व अन्य गांव में जिला उपायुक्त कैप्टन शक्तिसिंह के आदेशानुसार व सीईओ जिला परिषद सुभिता ढाका के मार्गदर्शन में चल रहे। स्वच्छ हरित पंचायत वृक्षारोपण अभियान के तहत गांव खूंगाई में वेस्ट प्लास्टिक इक_ा करने का अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में मैडम मीनू व खंड समन्वयक झज्जर संगीता दलाल ने सभी ग्रामीणों को प्लास्टिक व पॉलिथीन के प्रयोग के नुकसान के बारे में आमजन को जागरूक किया। उन्होंने सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग न करने बारे में लोगों को समझाया 1 जुलाई से 7 जुलाई तक पूरे जिले में स्वच्छता और पौधारोपण का कार्यक्रम स्वच्छ हरित स्वच्छता अभियान वृक्षारोपण के कार्यक्रम चल रहे हैं। इसी कार्यक्रम के तहत 9 अगस्त को नेहरू युवा केंद्र जिले के प्रत्येक गांव में युवा क्लबों के माध्यम से मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के नाम से वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाएंगे। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की जिला प्रबंधक मैडम मीनू, खंड समन्वयक संगीता दलाल, खंड समन्वयक बादली सविता, ग्राम सचिव देवेंद्र रंगा, गांव की सरपंच अंजू रानी, आंगनवाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व सभी ग्रामीणों स्वास्थ्य विभाग से डॉ. योगेश भी कार्यक्रम में शामिल रहे।

झज्जर लघु सचिवालय में 29 दिनों से चल रहे लिपिकीय वर्ग के धरना स्थल पर भूख हडताल सहित प्रदर्शन करते कर्मचारी गण।

हमारी मांग पूरी ना होने तक हड़ताल जारी रहेगी
सरकार व जिला प्रशासन के आदेशों की पालना होगी

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले क्लेरिकल एसोसिएशन के आह्वान पर 29 वें दिन भी लिपिक वर्ग की हड़ताल लघु सचिवालय स्थित पार्क परिसर में जारी रही। हड़ताल के साथ-साथ आज लोक निर्माण विभाग से उपाधीक्षक यशपाल सिंह, तेजिंदर, जनस्वास्थ्य विभाग से सहायक राजेन्द्र सिंह, कृषि विभाग से प्रदीप व शशि और तकनीकी शिक्षा विभाग से अर्पण आदि कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर रहे। जिला प्रधान आनंद कुमार ने बताया कि सरकार दवरा किसी भी आपदा में कोई भी आदेश लागु किया जाता हैं तो समस्त लिपिक वर्ग उसकी ओलना करेगा। उन्होने कहा कि जब तक सरकार हमारा हक हमारा सम्मान जनक वेतनमान 35400 हमें नही देती तब तक हड़ताल जारी रहेगी, हमारे शीर्ष नेतृत्व ने भी अपनी तरफ से भी स्पष्ट किया है कि जिन दिनों का वेतन सरकार काटेगी उन दिनों का कार्य भी लिपिक वर्ग नही करेगा। आज लिपिक वर्ग हड़ताल स्थल पर पूरे जोश व उत्साह में भरे नजर आए। एसोसिएशन के जिला संयोजक सुरेंद्र सुहाग ने कहा कि सरकार जो आदेश दिया है उससे लिपिक वर्ग डरेगा नही, जब तक उनकी वेतनमान 35400 की मांग पूरी नही होती तब तक हड़ताल पर रहेगा। कृषि विभाग से अधीक्षक सुरेश सुहाग ने मंच के माध्यम से कहा कि सरकार समय रहते लिपिको की मांग को पूरा करें। बीएण्डआर से उप अधीक्षक यशपाल ने साफ कहा है कि प्रजातंत्र में सभी को अपने हक की लड़ाई लडऩे का पूरा हक है, जिसके लिए पिछले 29 दिनों से लिपिक वर्ग अपनी लड़ाई शांति, धैर्य व संयम के साथ लड़ रहा हैं और प्राकृतिक आपदा आदि की स्थिति में प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। जिसके लिए पूरा लिपिक वर्ग हमेशा तत्पर रहेगा। क्लेरिकल ऐसासिएशन के मीडिया प्रभारी सतेंद्र ने कहा कि सरकार की और लिपिको को डराने हेतु जो आदेश आएगा उसका लिपिक वर्ग डटकर सामना करेगा। उन्होंने धरना स्थल पर पहुंचे सभी सहभागियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर हेमसा से मोहित गुलिया, उमेश कुमार रोहिल्ला, गणेश कुमार, पुरूषोत्तम, दिनेश कुमार, कुलदीप, राधेश्याम, श्रीभगवान, पवन कुमार, सोनू, गौरव कुमार, सुरेंद्र कुमार, साहिल, मंगला, रेखा, ज्यौति, प्रीति, सुनिता, बाला, जया, रजनी, नीतू, मीना, अंचला, कमलेश, मिनाक्षी, औमबीर, नरेश शर्मा, मोहन, देवेंद्र सिंह, मनीष, अनिल, जोगेंद्र, रवि नारा, नितिन दलाल, जितेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, सूनील, राकेश, नरेंद्र कुमार, नवीन, जिला खजाना कार्यालय से जयभगवान, नवीन ढाकला, विनय, सुरेश, राहुल, मनदीप, नवीन, गरीबदास, सहित विभिन्न विभागों के लिपिकीय वर्ग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त शक्ति सिंह को सौंपा ज्ञापन
झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग झज्जर नगर टोली ने बुधवार को जिला उपायुक्त श्री शक्ति सिंह को झज्जर सचिवालय 31 जुलाई ब्रज मंडल मेवात धार्मिक यात्रा के दौरान विश्व हिन्दू परिषद एवम् बजरंग दल के ऊपर असमाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी आगजनी जानलेवा हमला किया। जिसमें जान माल का बहुत भारी नुकसान पहुंचा है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनू शर्मा ने बताया कि नूंह में हमारे साथियों के साथ बहुत ही भयानक मन्जर देखने को मिला। हमारी हरियाणा सरकार से विशेष रूप से मांग की इस प्रकरण जिसने ये संयन्त्र रचा और इस घटना सम्मलित सभी दोषियों के खिलाफ शक्त से शक्त कारवाही की जानी चाहिए। इस मौके विश्व हिन्दू परिषद के जिला उपाध्यक्ष मनू शर्मा झज्जर नगर मन्त्री ईश्वर सिंगल विश्व हिन्दू परिषद नगर सह मन्त्री जयपाल लाम्बा बजरंग दल बल उपासना प्रमुख सागर हिन्दूस्तानी जिला संयोजक देवेन्द्र आर्य धर्म जागरण प्रमुख रजनीश शर्मा सह प्रमुख आन्नद सिंह आदि विषेश रुप से शामिल रहे। इसमें जो भी क्षति हुई है उसकी भरपायी कि जाये और जिन भाइयों ने बलिदान किया है उनके लिए मुहावजा दिया जाये।

कई पार्षदों ने लगाया लाइट रिपेयर कार्य में भेदभाव का आरोप
सभी वार्डों में लाइट रिपेयर का कार्य समान रूप से कराए नगर परिषद

बहादुरगढ़, 02 अगस्त (अभीतक) : नगर परिषद द्वारा शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को रिपेयर कराने के लिए टेंडर लगाया गया, मगर लाइट रिपेयर करने वाले कर्मचारी केवल कुछ वार्डों में जाकर लाइट रिपेयर का कार्य कर रहे हैं। अधिकांश वार्डों में तो अभी तक यह कर्मचारी लाइट रिपेयर के लिए पहुंचे ही नहीं है। कई पार्षदों ने लाइट रिपेयर के मामले में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कार्यकारी अभियंता को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद जितेंद्र राठी, पार्षद मोहित राठी, पार्षद रमन यादव, पार्षद बिजेंद्र दलाल व संदीप दहिया ने नगर परिषद अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शहर के अधिकांश वार्डों में स्ट्रीट लाइट रिपेयर का कार्य सुचारू रूप से नहीं किया जा रहा है। जबकि काफी समय पहले लाइट रिपेयर कार्य का टेंडर भी हो चुका है। कई वार्डों में तो लाइट रिपेयर के लिए कर्मचारी रोजाना भेजे जा रहे हैं, लेकिन अधिकांश वार्डों में आज तक लाइट रिपेयर के नाम पर कोई कर्मचारी पहुंचा तक नहीं। पार्षदों ने आरोप लगाया कि जब पूरे शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए टेंडर जारी किया गया है तो अधिकांश वार्डांे के साथ भेदभाव क्यों बरता जा रहा है। स्ट्रीट लाइट रिपेयर के लिए हुआ टेंडर सभी वार्डों के लिए है, जिसे चार जोनों में बांटा गया था, लेकिन कुछ वार्डों को छोडक़र किसी भी वार्ड में स्ट्रीट लाइट रिपेयर के लिए कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में शहर के अधिकांश वार्डों के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पार्षदों ने बताया कि वह कई बार अपने निजी खर्च से स्ट्रीट लाइटों को ठीक करा चुके हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी उनके वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक नहीं किया जा रहा। स्ट्रीट लाइटें खराब होने के चलते वार्डों की गलियों में अंधकार छाया रहता है, जिससे आवागमन में परेशानी के साथ-साथ आपराधिक वारदात होने का खतरा भी बना रहता है। शहर के सभी वार्डों के लिए समान रूप से टेंडर जारी किया गया है तो इस कार्य में भेदभाव न बरता जाए और सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट रिपेयर के कार्य को सुचारू रूप से करवाया जाए।

बच्चों के लिए वरदान है स्तनपान : शालू यादव
विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत हुआ वेबीनार का आयोजन, महिलाओं को किया गया जागरूक

रेवाड़ी, 02 अगस्त (अभीतक) : महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला में डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां आयोजित करते हुए महिलाओं को स्तनपान के बारे में जागरूक किया जा रहा है। विश्व स्तनपान सप्ताह सोमवार 7 जुलाई तक चलेगा। विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत बुधवार को वेबीनार के माध्यम से जिला स्तर स्तनपान को सक्षम बनाना-कामकाजी माता-पिता के लिए बदलाव लाना विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वेबीनार में जिला कार्यक्रम अधिकारी शालू यादव, सीएमओ डा. सुरेंद्र यादव, डा. सीमा मितल, एसएमओसीएसी मीरपुर सरोज रंगा, परियोजना अधिकारी रेवाड़ी शहर सुमन यादव, विभिन्न खंडों के एसएमओ, जिला आशा कोऑर्डिनेटर व खंड आशा कोऑर्डिनेटर, सभी खंडों की सर्कल सुपरवाइजर व आंगनवाड़ी वर्कर तथा केन्द्र मे उपस्थित महिलाओं ने भाग लिया। डा. सीमा मित्तल ने पीपीटी के माध्यम से महिलाओं को बच्चे को स्तनपान करवाने के लाभ बताए। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि स्तनपान बच्चों के लिए वरदान है। महिलाओं को शिशु के जन्म के छह माह तक बच्चे के अपना दूध पिलाना चाहिए। जन्म के आधे घंटे के भीतर ही बच्चे को दूध पिलाना लाभदायक होता है। उन्होंने कहा कि मां के दूध में पौष्टिक तत्व और एंटीबॉडी होते हैं जो बच्चे को गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इसमें मां भी शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रहती है। स्तनपान न करने वाले बच्चे कमजोर होते हैं और बीमारियों से लड़ते रहते हैं। इससे शारीरिक रूप से उनके बीमार होने पर मां के साथ परिवार के अन्य सदस्य परेशान रहते हैं। उन्होंने माताओं से आह्वान किया कि वे बच्चों को जन्म के कम से कम छह महीनों तक अपना दूध पिलाए और उसका पालन-पोषण करें।

सेवानिवृत्ति उपरांत सामाजिक दायित्वों का करें निवर्हन : डीसी
तहसीलदार कोसली भूपेन्द्र शर्मा के सम्मान में विदाई कार्यक्रम आयोजित

प्रशासनिक अधिकारियों सहित स्टाफ सदस्यों ने भूपेन्द्र शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए की उज्ज्वल भविष्य की कामना
रेवाड़ी, 02 अगस्त (अभीतक) : तहसीलदार कोसली भूपेन्द्र शर्मा की सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम में डीसी मो. इमरान रजा, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल डा. जितेन्द्र सिंह, डीआरओ राकेश कुमार सहित स्टाफ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने तहसीलदार भूपेन्द्र शर्मा को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ्य व सुखद जीवन की कामना की। डीसी इमरान रजा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों ने विदाई समारोह में तहसीलदार भूपेन्द्र शर्मा का फूल माला व सम्मान की पगड़ी पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। डीसी इमरान रजा ने तहसीलदार भूपेन्द्र शर्मा को मिलनसार, नेक दिल इंसान व बेहतरीन अधिकारी बताया और उनकी कार्यकुशलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी की सेवानिवृत्ति सरकारी प्रक्रिया का अहम हिस्सा है तथा सरकारी सेवा में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को एक दिन अपनी सेवा से सेवानिवृत होना होता है। उन्होंने कहा कि जब कोई अधिकारी या कर्मचारी नियुक्त होता है, उसकी सेवानिवृति का दिन भी उसी दिन निर्धारित हो जाता है। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र शर्मा ने अपना कार्य पूरी निष्ठा व लग्न से करते हुए विभाग को अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने भगवान से उनकी दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। डीसी ने कहा कि सेवानिवृति उपरांत सामाजिक दायित्व का निवर्हन करने में अब वे अपनी सहभागिता निभाएं। तहसीलदार कोसली भूपेन्द्र शर्मा ने कहा कि सेवाकाल के दौरान उन्हें डीसी इमरान रजा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्य करने का सुअवसर मिला जिसके लिए वे अपने आप को भाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने पद पर रहते हुए अधिकारी व कर्मचारी साथियों का हर समय सहयोग मिला, जिसके लिए वे उनका आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि बेशक आज विभाग से उनकी विदाई हो रही है, लेकिन विभाग को जब भी उनकी जरूरत होगी वे विभाग की सेवा करने के लिए हर समय तैयार हैं।

मुख्यमंत्री ने क्षतिपूर्ति पोर्टल का नया स्वरूप किया लॉन्च
नागरिक बाढ़ के कारण हुए घरों, पशुधन, फसलों और वाणिज्यिक चल-अचल संपत्ति की क्षति व नुकसान की जानकारी दर्ज करवा सकेंगे
18 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल, सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी मुआवजे की गणना

चंडीगढ़, 02 अगस्त (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने हाल ही में प्रदेश में आई बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल https://ekshatipurtiharyana.gov.in के नये स्वरूप को लॉन्च किया है। इस पोर्टल पर नागरिक अपने घर, पशुधन, फसलों, वाणिज्यिक और चल-अचल संपत्ति की क्षति व नुकसान की जानकारी दर्ज कर सकेंगे। अपने नुकसान के दावे अपलोड करने के लिए यह पोर्टल आम जनता के लिए 18 अगस्त 2023 तक खुला रहेगा। श्री मनोहर लाल ने आज यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से हाल ही में नूहं में हुई घटना के दौरान संपत्ति को हुए नुकसान की जानकारी भी नागरिक दर्ज कर सकेंगे और एक योजना बनाकर उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले क्षतिपूर्ति पोर्टल में केवल किसान ही अपनी फसलों के नुकसान का ब्यौरा दर्ज कर सकते थे। लेकिन अब सरकार ने पोर्टल में नए फीचर शामिल किए हैं, जिससे नागरिक जान-माल के नुकसान की जानकारी एक ही पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य जनता द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है। साथ ही प्रभावित लोगों को हुए नुकसान के समयबद्ध तरीके से सत्यापन और मुआवजे के वितरण की प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से समय कम हो जाएगा, मुआवजे के दावे की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। आम जनता से अनुरोध है कि वे इस पोर्टल का उपयोग करें। श्री मनोहर लाल ने बताया कि इस पोर्टल पर लोग आपदा में खोए हुए पशुओं की किस्म और संख्या का विवरण अपलोड कर सकते हैं। इसी तरह, घर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में घर का प्रकार यानी कच्चा या पक्का और उसकी क्षति के प्रकार जैसे विवरण प्रदान करना आवश्यक है। नुकसान का आकलन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के फील्ड स्टाफ द्वारा कम से कम समय में सत्यापित किया जाएगा। मुआवजे की गणना सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी और उचित प्रक्रिया के बाद व निर्धारित मानदंडों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
चल और अचल संपत्ति के नुकसान का क्रमश: अधिकतम 50 लाख और 25 लाख रुपए मिलेगा मुआवजा
मुख्यमंत्री ने मुआवजा संबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि चल संपत्ति के मामले में 5 लाख रुपए तक के नुकसान के लिए 80 प्रतिशत यानी 4 लाख रुपए का मुआवजा मिलेगा। 5 लाख से 10 लाख रुपए तक के नुकसान के लिए 70 प्रतिशत, 10 से 20 लाख रुपए तक के नुकसान के लिए 60 प्रतिशत, 20 से 50 लाख रुपए तक के नुकसान के लिए 40 प्रतिशत, 50 लाख रुपए से 1 करोड रुपए तक के नुकसान के लिए 30 प्रतिशत, 1 करोड रुपए से 1.5 करोड रुपए तक के नुकसान के लिए 20 प्रतिशत का मुआवजा दिया जाएगा। मुआवजे की ऊपरी सीमा 50 लाख रुपये तक सीमित की गई है। इसी प्रकार, अचल संपत्ति के मामले में 1 लाख रुपए तक के नुकसान के लिए शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाएगा। 1 लाख रुपए से 2 लाख रुपए तक के नुकसान के लिए 75 प्रतिशत, 2 से 3 लाख रुपए तक के लिए 60 प्रतिशत, 3 से 5 लाख रुपए तक के लिए 50 प्रतिशत, 5 से 7 लाख रुपए तक के लिए 40 प्रतिशत, 7 लाख रुपए से 25 लाख रुपए तक के लिए 30 प्रतिशत का मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व आपदा प्रबंधन निधि के प्रावधानों के अनुसार मुआवजे की राशि निर्धारित है, हालांकि यह राशि कम है और सरकार इसे संशोधित करने पर विचार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने की घोषणा, एचएसवीपी द्वारा वर्ष 2018 से वर्ष 2023 तक पानी के बिलों में 25 प्रतिशत की वृद्धि को किया माफ
श्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ओर से पानी के बिलों पर 5 फीसदी प्रति वर्ष की वृद्धि के अनुसार 5 वर्षों का 25 प्रतिशत बढ़ाकर बिल देने का विषय सामने आया था। मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2018 से वर्ष 2023 तक उन बिलों का 25 प्रतिशत माफ कर दिया गया है और 5 प्रतिशत वृद्धि अब से लागू होगी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बिलों में 5 प्रतिशत की वृद्धि का सर्कुलर निकाला गया था, लेकिन डिमांड नोट नहीं भेजे। लोगों ने कहा कि एक साथ 25 प्रतिशत रेट बढ़ाना उचित नहीं है। इसलिए सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2018 में जो 5 प्रतिशत की बढोतरी की थी, वह अब से लागू होगी। उन बिलों का 25 प्रतिशत माफ कर दिया है। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के लिए 42 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
कांवडिय़ों की मृत्यु पर सरकार देगी 2 लाख रुपये का मुआवजा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष कावड़ यात्रा के दौरान कुछ कावडिय़ों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई और पिछले साल की भांति इस वर्ष भी सरकार की ओर से मृतकों के परिवारजनों को 2 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा। अभी तक 24 व्यक्तियों की मृत्यु की सूचना है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री डी एस ढेसी, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा वित्त आयुक्त, राजस्व श्री राजेश खुल्लर, गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री टीवीएसएन प्रसाद और सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्री विवेक कालिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बाबा कांशीगिरि मन्दिर में सुंदरकांड पाठ के दौरान भजनों की प्रस्तुति देते भजन गायक

मेरे सिर पर रख दो भोले, अपने दोनों ये हाथ.. भजन पर झूमें भक़्त
विन्रमता व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण : पवनकौशिक
सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मन्दिर में 160 वां श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : सिद्ध श्री 108 बाबा कांशीगिरि मन्दिर में 160 वां श्री सुंदरकांड पाठ एवं भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री सुंदरकांड वाचक पंडित पवनकौशिक, वर्मा सुभाष, उमंग खुराना, सुधांशु हंस, उमा गुलाटी, किरण शर्मा, सृष्टि रंजन, रवि यादव, अनिल छाबड़ा, विशन वधवा, सुषमा तनेजा, नीलम सुरेश गाबा, इन्दू शर्मा, आशा नागपाल, राजरानी नरुला, योगिता-प्रदीप गुलाटी, भारत भूषण नन्दा, इन्दू भुगड़ा, डॉ.धर्मराज यादव, विकास नरुला, सुमन वधवा, चारवी -आंचल सेठी सन्तोष हंस, हर्षिता काठपालिया, कमल लता शर्मा, नारायणी सरदाना, सन्तोष अरोड़ा, सन्तोष शर्मा, विनायक भूटानी, प्रिया तनेजा, हर्ष चावला, आशा-गुलशन ग्रोवर, निर्मल नागपाल, राधिका गम्भीरिया, प्रियंका चुघ सहित श्रद्धालुओं ने संगीतमयी श्री सुंदरकांड पाठ का सामूहिक गायन किया। पंडित पवनकौशिक ने उपस्थित श्रद्धालुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति का सबसे बड़ा गुण विन्रमता है। इस अवसर पर ताराचन्द भूटानी, लक्ष्य वर्मा, हरीश कौशिक, राजेद्र वधवा, देवेश शर्मा, भारत भूषण नन्दा, योगेश रंजन, दिनेश दुजाना ने मेरे सिर पर रख दो भोले, अपने दोनों ये हाथ, देना हो तो दीजिए जनम जनम का साथ मेरे जीवन मे अब कर तू कर दे अब कृपा की बरसात .. .. भजन सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। सुंदरकांड पाठ विश्राम पर श्री हनुमान चालीसा, बाबा चालीसा, आरती के उपरांत गुलशन ग्रोवर, विनोद भूटानी ने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया। इस मौके पर वी. के. नरुला, डॉ. गौतम आर्य, मन्दिर समिति के प्रधान हिमांशु हंस, वी. के. शर्मा, प्रदीप काठपालिया, नरेन्द्र पाहवा, देवराज भुगड़ा, प्रिंस सेठी, मनोज गुप्ता, वैद्य महिपाल सैनी, डॉ. सुभाष नागपाल, मुकेश सुखीजा, राघव हंस, पदम् खट्टर, रमेश लखेरा, शेषांक चुघ, कालू वर्मा, निखिल सलूजा, राधव रंजन, कुलदीप शर्मा, सुभाष वर्मा, राघव शर्मा, संदीप, कालू, तरुण वर्मा, वंशू वर्मा, सक्षम वर्मा, सन्नी मोनू खुराना, मनोज चुघ, भवित वर्मा, मोनू खुराना, दीपांशु छाबड़ा, नयन हंस, ध्रुव सेठी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोले नाथ आये है… भजन पर झूमें भक़्त
क्षमा करना अच्छे व्यक्तित्व की पहचान : सुनील दत्त शास्त्री

झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : कभी कभी व्यक्ति को क्षमा करना भी सीखना चाहिए। जिसके पास क्षमा का गुण है, वो हमेशा प्रसन्नचित रहते है। यह बात कथा वाचक सुनील दत्त शास्त्री ने कही। वे बेरी गेट शिव मन्दिर में चल रही द्वितीय श्रावण मास कृष्ण प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आयोजित पांचवी श्री शिव महापुराण कथा में उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रवचन कर रहे थे। क्षमा मांगना व्यक्तित्व का एक अच्छा गुण हैं। इसी तरह किसी को क्षमा कर देना भी अच्छे व्यक्तित्व की पहचान है। कथा के दौरान महिला श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से अपने भाव प्रकट किए। इसमें सजा दो घर को गुलशन सा मेरे भोले नाथ आये है लगी कुटिया भी दुल्हन सी मेरे भोले नाथ आये है…भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। कथा व्यास ने मलमास के पुरुषोत्तम मास बनने की कथा सुनाई। उन्होंने श्रद्धालुओं को मलमास के बारे में विस्तार से बताया कि कथानुसार बारह महीने के अलग-अलग स्वामी है, लेकिन स्वामीहिन होने के कारण अधिकमास को मलमास कहने से उनकी बड़ी निंदा की गई की। इसी से परेशान होकर मलमास हरिविष्णु के पास गया और उसने अपना दुख बताया। जंहा भक्तवत्सल श्रीहरि उसे लेकर गोलोक पंहुचे। करुनासिन्धु भगवान श्री कृष्ण ने मलमास की व्यथा जानकर उसे वरदान दे दिया अब में तुम्हारा स्वामी हूं। मैं पुरुषोत्तम के नाम से विख्यात हूं और तुम्हें अपना यही नाम दे रहा हूं। आज से तुम मलमास के स्थान पर पुरुषोत्तम के नाम से जाने जाओगे। वही शास्त्रानुसार हर तीसरे वर्ष सर्वोत्तम अर्थात पुरुषोत्तम मास की उत्पति होती है। इस मास के समय में जप, तप, दान से अनन्त पुण्यों की प्राप्ति होती है। इस मास में श्री मद्भागवत कथा, श्री राम कथा, श्री शिवमहापुराण कथा व विष्णु भगवान की उपासना की जाती है। भक़्त दीपांशु ने बताया कि नगरवासियों व महिला सत्संग मंडली शिव मंदिर के सहयोग से धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर शेर सिंह सैनी, हुक्म चंद वत्स, मेहर सिंह, वेद प्रधान, महाबीर प्रधान, सुमित्रा देवी, नीलम रानी, सावित्री देवी, सरोज रानी, पुष्पा देवी, संतोष देवी, सुमन रानी, पूनम रानी, मायादेवी, मूर्ति, कृष्णा देवी, मनीता देवी शिव मन्दिर सत्संग मंडली सहित बेरी गेट के भक्तों ने कथा श्रवण की और भजनों का आनंद लिया।

राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलू नचियार की 293 वीं जयंती पर विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन
झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत प्राचार्य डा. रणवीर सिंह आर्य के दिशा निर्देशन में राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के सयुंक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी रानी वेलू नचियार की 293 वीं जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवम इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अमरदीप ने कहा कि रानी वेलू नचियार तमिलनाडु के शिवगंगई क्षेत्र की धरती पर जन्मीं और अंग्रेज़ों से युद्ध में जीतने वाली पहली रानी थी। उन्होंने झांसी की रानी लक्ष्मीबाई से काफ़ी पहले अंग्रेज़ों से लोहा लिया और उनको नाको चने चबवा दिए। तमिल उन्हें वीरमंगाई अर्थात बहादुर महिला कहकर बुलाते हैं। 1730 में वेलू नेचियार का जन्म रामनाड साम्राज्य के राजा चेल्लमुत्थू विजयरागुनाथ सेथुपति के राजमहल में हुआ था। वेलू को किसी राजकुमार की तरह ही युद्ध कलाओं, घुड़सवारी, तीरंदाज़ी और विभिन्न प्रकार के अस्त्र-शस्त्रों का प्रशिक्षण दिया गया और इसके अलावा उन्हें अंग्रेज़ी, फ्ऱेंच और उर्दू जैसी कई भाषाएं भी सिखाई गईं। 1746 में वेलू नचियार का विवाह शिवगंगा राजा मुथु वडुगनाथ पेरियावुदया थेवर के साथ हुआ। 1772 में ईस्ट इंडिया कंपनी की अंग्रेज़ सेना और अरकोट के नवाब की सेनाओं ने मिलकर शिवगंगई पर आक्रमण किया और इस युद्ध में वेलू नचियार के पति और कई अन्य सैनिक मारे गए, पर वेलू नचियार और उनकी पुत्री किसी तरह से सकुशल बच निकलने में क़ामयाब हुईं। वेलू नचियार ने अपना राज्य वापिस लेने के लिए कई शासकों के साथ मैत्री बढ़ाई और हैदरअली उनमें से एक था। हैदर अली ने रानी को 400 पौंड और 5000 सैनिक देकर मदद भी की। रानी वेलू नचियार धीरे-धीरे अपनी सेना इक_ा करने लगीं, दूसरी और रानी वेलू नेचियार की जनता अरकोट का नवाब के खिलाफ विद्रोह कर रही थी। रानी ने अरकोट के नवाब के साथ संधि करके अपना क्षेत्र वापिस पा लिया और स्वयं शासक बनकर राज करने लगी परन्तु अंग्रेजो ने 1780 में उनके राज्य पर फिर आक्रमण कर दिया। युद्ध के दौरान रानी वेलू ने इतिहास में दर्ज पहला सूसाइड बम हमला करने की योजना बनाई। रानी की सेना की कमांडर कुइली ने इस योजना के लिए ख़ुद की बलिदान देने के लिए आगे बढ़ीं। कुइली ने ख़ुद पर घी डाला, आग लगाई और अंग्रेज़ों के गोला-बारूद और हथियारों के जखीरे में कूद पड़ीं और अंग्रेज़ों की सेना को कमज़ोर करते हुए वीरगति प्राप्त की। कुइली को इतिहास का पहला सुसाइड बम हमलावर भी माना जाता है। प्रोफेसर पवन कुमार ने कहा कि एक दूसरी वीरांगना उदइयाल ने अन्य हमले में उदइयाल ने ख़ुद का बलिदान देकर अंग्रेज़ों का शस्त्रघर नष्ट किया। रानी ने कुशल रणनीति, युद्ध कलाओं से बहुत से लोगों के अंदर वतनपरस्ती की भावना भर दी और अंग्रेज़ों को शिवगंगा छोड़ कर भागना पड़ा और उन्होंने दोबारा इस राज्य की तरफ़ आंख उठाकर नही देखा। 1796 में रानी नचियार का निधन हो गया। लेकिन रानी ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शिवगंगा और तमिल वासियों में देशप्रेम की जो लौ जगाई थी वो आजादी के आन्दोलन के दौरान जलती रही। इस कार्यक्रम में डा. नरेंद्र सिंह, पवन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह 1-7 अगस्त को लेकर बनाई रंगोली
झज्जर, 02 अगस्त (अभीतक) : गाँव भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने राष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह 1-7 अगस्त 2023 को लेकर एक रंगोली बनाई। नारी चौपाल में घूंघट प्रथा, दहेज प्रथा, नवजात शिशु हेतु मातृ स्तनपान को लेकर महिलाओं के बीच इन मुद्दों पर होनी चाहिए। इसी शीर्षक को लेकर रंगोली के माध्यम से कहा गया माँ का दूध बच्चे के लिए सम्पूर्ण आहार। इस रंगोली के माध्यम से समाज में एक जागरूकता फैलानी की माँ को अपने बच्चे के लिए पूर्ण देखभाल के साथ जरूरी है। इस अवसर पर बबिता शर्मा के नेतृत्व कौशिल्या देवी, माया देवी, बेबी, पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, रामवतार, विजय, राधेश्याम, प्रमोद, धर्मेन्द्र वशिष्ठ, केशव शर्मा, दिनेश वशिष्ठ, धीरेंद्र आदि उपस्थित रहे।

नूंह हिंसा में सोशल मीडिया ने भी अदा की बडी भूमिका, सोशल मीडिया पर निगरानी रखने व स्कैनिंग के लिए बनाई तीन सदस्यों की एक समिति – गृह मंत्री अनिल विज
समिति गत 21 जुलाई से 31 जुलाई तथा उसके बाद भी हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म को करेगी स्कैन – अनिल विज
अगर किसी ने कोई उत्तेजनात्मक पोस्ट डाली होगी तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी- विज

चण्डीगढ, 02 अगस्त (अभीतक) : हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने नूंह हिंसा के संबंध में कहा नूंह हिंसा में सोशल मीडिया ने भी बडी भूमिका अदा की है इस लिए सोशल मीडिया पर निगरानी रखने व स्कैनिंग के लिए तीन सदस्यों की एक समिति बनाई गई है। यह समिति गत 21 जुलाई से 31 जुलाई तथा उसके बाद भी हर सोशल मीडिया प्लेटफार्म को स्कैन करेगी जिसमें फेसबुक, ट्वीटर, व्हाट्सएप इत्यादि शामिल हैं। श्री विज ने कहा कि अगर किसी ने कोई उत्तेजनात्मक पोस्ट डाली होगी तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। श्री विज आज यहां मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसी कोई भी पोस्ट अंधाधूध फारवर्ड न करें और न ही पोस्ट करें क्योंकि सोशल मीडिया पर हमने पैनी निगाह रखी हुई है।
एक अपराधी द्वारा डाली गई वीडियो पोस्ट के बाद हिंसा करना ठीक बात नहीं- विज
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि यदि किसी अपराधी ने सोशल मीडिया पर कोई वीडियो जारी कर दी थी, तो इसका मतलब यह नहीं है कि लोगों के घरों को आग लगा दो, गाडिय़ों को फूंक दो और गोलियां चला दो। उन्होंने प्रश्न करते हुए कहा कि ‘यह कौन सी किताब में लिखा है कि अगर कोई अपराधी इस प्रकार से वीडियो जारी करता है और उसके बाद हिंसा कर दो। उन्होंने वीडियो पोस्ट के संबंध में कहा कि ”इसका मतलब यह हुआ कि सब कुछ अपराधियों के हाथ में चला जाएगा, ये ठीक नहीं हैं, जो भी लोग इस प्रकार की दलील दे रहे हैं वो ठीक बात नहीं कर रहे हैं।
मोनू मानेसर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी- विज
श्री विज ने कहा कि मोनू मानेसर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और सख्त कार्यवाही करेंगें। इस मामले में भी यदि उसकी कोई भूमिका होगी तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि नूंह हिंसा में तथ्यात्मक चीजों को एकत्रित किया जा रहा है और जगह-जगह पर पुलिस दोषियों के खिलाफ कार्यवाही भी कर रही है।
लोग कानून हाथ में न लें- विज
एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र में सभी को अपनी बात कहने का हक है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कानून अपने हाथ में न लें।
षडयंत्रकारी को बख्शा नहीं जाएगा- विज
एक विधायक द्वारा डाले गए ट्वीट के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी छोटे या बडा हो, जिसने भी इसकी साजिश की है, जिसने भी इसकी इंजीनियरिंग की है, जिसने भी यह षडयंत्र रचा है, जिसने भी यह जहर घोला है, उसको माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘उसको पहले बेनकाब करेंगे, हम तथ्यात्मक तरीकों से षडयंत्रकारी को नहीं बख्शेगे।
यह राजनीति करने का समय नहीं, शांति बहाल करने में सभी योगदान दें- विज
उन्होंने कहा कि यह अभी राजनीति करने का समय नहीं हैं, अभी प्रदेश में शांति बहाल करनी है और शांति बहाल करने में सभी योगदान दें।

जिला में टीकाकरण के लिए 7 अगस्त से आरंभ होगा मिशन इंद्रधनुष : डीसी
मिशन इंद्रधनुष के तहत तीन चरणों में बच्चों व गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण
टीकाकरण के लिए आमजन स्वयं भी कर सकते है यू-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

रेवाड़ी, 02 अगस्त (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जीरो से पांच वर्ष के बच्चों को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों अगस्त, सितंबर व अक्टूबर माह में चलाया जाएगा। जिला में 7 से 12 अगस्त प्रथम चरण, 11 से 16 सितंबर द्वितीय चरण व 9 से 14 अक्टूबर को तृतीय चरण के तहत टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मीजल्स रूबेला यानी खसरा की बीमारी मुक्त समाज के निर्माण के लिए सरकार निरंतर धरातल पर गंभीर प्रयास कर रही है। स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायतीराज सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय और टीम वर्क की भावना से कार्य करते हुए मिशन इंद्रधनुष को सफल बनाने का आह्वïान किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर्स, आशा वर्कर्स और एएनएम आपसी समन्वय से कार्य करेंगी तो परिणाम और बेहतर आएंगे।
यूविन पोर्टल से गर्भवती महिलाओं, बच्चों का कहीं भी हो सकेगा टीकाकरण : डीसी
डीसी रजा ने बताया कि यूविन पोर्टल के माध्यम से बच्चों व महिलाओं का टीकाकरण कहीं भी कराना आसान हो जाएगा। खास बात यह है कि पोर्टल का ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को अधिक फायदा मिलेगा। पोर्टल पर नजदीकी अस्पताल में टीकाकरण शिविर की जानकारी मिलेगी। साथ ही टीकाकरण के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और स्लॉट बुक कर सकेंगे। यूविन को कोविन पोर्टल की तर्ज पर बनाया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी कर्मचारियों को पोर्टल को ऑपरेटर करने का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। पोर्टल का उद्देश्य गर्भवती महिला और बच्चे को कहीं भी टीकाकरण की सुविधा देना है। टीकाकरण उपरांत यूविन पोर्टल से सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकेंगे। पोर्टल पर बच्चों के टीकाकरण के साथ गर्भवती महिलाओं का पूरा रिकॉर्ड देखा जा सकेगा। पंजीकरण के बाद टीकाकरण के लिए ई-कार्ड जारी हो जाएगा। ई-कार्ड पर टीकाकरण की पहले वाली वैक्सीन की तारीख और अगली तारीख भी देखी जा सकेगी। साथ ही नजदीकी अस्पताल में टीकाकरण के लिए स्लॉट बुक करा सकेंगे। इससे लोगों को अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नागरिक टीकाकरण के लिए यू-विन पोर्टल पर स्वयं भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और प्रमाण पत्र भी पोर्टल से ही डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि बच्चों को बीसीजी, हैपेटाइटिस, पोलियो समेत अन्य टीकाकरण कराया जाता है। अभी गर्भवती महिला और बच्चे के टीकाकरण की जानकारी जच्चा-बच्चा सुरक्षा कार्ड और एएनएम के पास रजिस्टर में होती है। ऐसे में टीकाकरण के लिए उसी केंद्र पर जाना पड़ता था। हालांकि दूसरी जगह जाने पर टीकाकरण हो तो जाता, लेकिन इसमें परेशानी उठानी पड़ती थी। अब यूविन पोर्टल से प्रक्रिया ऑनलाइन होने से टीकाकरण में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 5 वर्ष तक के लेफ्ट आउट और ड्रॉप आउट बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं जिनकी वैक्सीन की डोजेज छूट गई है को विशेष तौर पर सम्मिलित किया गया है।

हरियाणा बना क्रेच पॉलिसी लाने वाला देश का पहला राज्य : डीसी
क्रेच में रह सकेंगे कामकाजी महिलाओं के 6 महीने से 6 साल तक के बच्चे

रेवाड़ी, 02 अगस्त (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से तैयार की गई हरियाणा राज्य क्रेच पॉलिसी को अधिसूचित कर दिया गया है। राज्य सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं को ध्यान में रखते हुए यह पॉलिसी बनाई गई है। 6 महीने से 6 साल तक के बच्चे को क्रेच में एडमिशन दिया जाएगा और 8 से 10 घंटे तक बच्चे के रखने के अनुकूल क्रेच स्थापित होंगी। डीसी ने बताया कि कामकाजी महिलाओं के ऑफिस की क्रेच से अधिकतम दूरी 500 मीटर निर्धारित की गई है। क्रेच के लिए जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम है उन्हें प्रत्येक बच्चे के लिए 50 रुपए शुल्क देना होगा। एक लाख से 1.80 लाख पर 100 रुपए 1.80 लाख से तीन लाख पर 250 रुपए, तीन लाख से 5 पांच वार्षिक आय पर 350 रुपए, पांच लाख से अधिक पर 500 रुपए हर महीने देने होंगे।
50 से अधिक कर्मचारियों वाले सभी संस्थानों को क्रेच खोलना अनिवार्य : इमरान रजा
डीसी इमरान रजा ने बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार 50 से अधिक कर्मचारियों वाले सभी संस्थानों को क्रेच खोलना अनिवार्य होगा। क्रेच में बच्चों के खेलने के सामान और खिलौने के साथ ही पौष्टिक भोजन, नियमित स्वास्थ्य जांच और टीकाकरण, सोने की व्यवस्था, शिक्षा तथा शारीरिक व सामाजिक-भावनात्मक विकास के लिए तमाम इंतजाम होंगे। उन्होंने बताया कि पुराने क्रेच को नई पॉलिसी के तहत अपग्रेड किया जाएगा। क्रेच महीने में 26 दिन खुले रहेंगे। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पेरेंट्स और स्टाफ के आई डी कार्ड भी बनाए जाएंगे। क्रेच में किसी भी बच्चे को अकेला नहीं रहने दिया जाएगा। हर वक्त वर्कर और सहायिका की बच्चों पर नजर रहेगी। क्रेच में बच्चे को सुबह का नाश्ता, लंच और शाम को स्नैक्स भी दिया जाएगा जिसका सारा खर्च सरकार की ओर से वहन होगा। सफाई और स्वच्छता के लिए हर महीने एक हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। क्रेच में बच्चों के सोने और फीडिंग रूम की भी व्यवस्था होगी।

डीसी मो. इमरान रजा

आमजन पौधारोपण अभियान में बढ़चढक़र भागीदारी करें, लगाए अधिक से अधिक पौधे : डीसी
डीसी इमरान रजा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आमजन से किया पौधारोपण का आह्वïान

रेवाड़ी, 02 अगस्त (अभीतक) : डीसी मो. इमरान रजा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आम नागरिकों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आह्वïान किया है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति पूरी तरह गंभीर है। जिला प्रशासन की ओर से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में विभिन्न सामाजिक गतिविधियां आयोजित करने के साथ पौधारोपण अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें सभी को बढ़चढक़र भागीदारी करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। इससे निपटने का एक ही प्राकृतिक तरीका है, वृक्षारोपण। पेड़ हवा में मौजूद जहरीली गैस जैसे सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और छोटे कण को अवशोषित कर सकते हैं। डीसी ने कहा कि पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। एक पौधा वृक्ष बनकर बहुमूल्य ऑक्सीजन नि:शुल्क प्रदान करता है। इसलिए वृक्षों की महत्ता को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण और बढ़ते तापमान को देखते हुए हमारे इर्द-गिर्द हरियाली का होना बहुत जरूरी है। वनों के विकास से ही मानव का विकास संभव है। प्रकृति और मानव जीवन साथ-साथ चलता है। इसलिए हमें वन क्षेत्र को बढ़ाना चाहिए और अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।

जिलाधीश एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा

जिला में किसी को भी शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ नहीं करने दिया जाएगा खिलवाड़ : डीसी
डीसी इमरान रजा ने आमजन से की जिला में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

रेवाड़ी, 02 अगस्त (अभीतक) : जिलाधीश एवं डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला में किसी को भी शांति एवं कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिला में शांति, अमन-चैन व कानूनी व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। जिला में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जिला में जगह-जगह अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन की हर गतिविधियों पर पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि जिला में शांति व सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीसी इमरान रजा ने कहा कि जिला में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। प्रशासन की ओर से जिला में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारियां की हुई हैं। प्रशासन की ओर से आगामी आदेशों तक जिला में धारा 144 लागू की हुई है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने क लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी प्रकार की भी कोई गलत अफवाह न फैलाए। अगर कोई भी सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाएगा या फिर किसी किसी के धर्म या जाति पर कोई गलत टिप्पणी करेगा तो उस पर पुलिस सख्त एक्शन लेगी।
जिला में ये लगाए गए हैं ड्यूटी मजिस्ट्रेट :
जिलाधीश इमरान रजा ने जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी अनहोनी घटना से निपटने के लिए तहसीलदार रेवाड़ी श्रीनिवासी को थाना रेवाड़ी शहर एरिया, नायब तहसीलदार रेवाड़ी भूपसिंह को थाना सदर एरिया, बीडीपीओ नाहड़ को थाना कोसली एरिया, नायब तहसीलदार नाहड़ अस्तित्व परासर को थाना माडल टाउन एरिया, तहसीलदार बावल सज्जन कुमार को थाना बावल एरिया, नायब तहसीलदार धारूहेड़ा श्याम सुंदर को थाना धारूहेड़ा व सेक्टर 6 धारूहेड़ा एरिया, बीडीपीओ खोल अमन मित्तल को थाना रामपुरा एरिया, नायब तहसीलदार मनेठी निशा को थाना खोल एरिया, बीडीपीओ जाटूसाना अंकित चौहान को थाना जाटूसाना एरिया, नायब तहसीलदार बावल रवि कुमार को थाना कसौला एरिया तथा नायब तहसीलदार पाल्हावास अरूणा कुमारी को थाना रोहड़ाई एरिया का ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित एसडीएम अपने-अपने उपमंडल क्षेत्र के ऑवरऑल इंचार्ज होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *