Haryana Abhitak News 04/08/23

उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की गाथा को जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल सौंधी के बच्चों ने रखा जारी
राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता में स्कूल का लहराया परचम

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : उत्कृष्ट परिणाम देकर सफलता की गाथा को जारी रखते हुए जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, सौंधी के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड प्रतियोगिता में अपने स्कूल का परचम लहराया है। हिमांशी सुपुत्री श्री कर्मबीर ने विज्ञान प्रतियोगिता में स्टेट में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। नीतू सुपुत्री श्री तेजपाल ने अंग्रेजी प्रतियोगिता में और नितिन सुपुत्र श्री राकेश ने साइंस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है। स्कूल के बच्चों ने अलग-अलग विषयों में शानदार प्रदर्शन किया और पदक हासिल किए। स्कूल संचालिका श्रीमती नीलम जितेंद्र गुलिया ने सभी बच्चों को पदक व उपहार देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों की इस उपलब्धि पर स्कूल स्टाफ को हार्दिक बधाई दी वह सन्नी सर, पवन सर व प्रीति दलाल मैम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

सीएसआईआर यूजीसी नेट का रिजल्ट हुआ जारी, शकुंतला ने ऑल इंडिया में 24 वां स्थान किया हासिल
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : हाल ही में सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 का रिजल्ट जारी हुआ। जिसमें श्रीमती शकुंतला पत्नी श्री नवींद्र कुमार ने ऑल इंडिया में 24 वां स्थान जर्नल श्रेणी मैं हासिल किया। फिलहाल PM shri Senior Secondary School दादरी तोए झज्जर में बायोलॉजी पढ़ा रही है। इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद व सभी स्टाफ मेंबर ने भी मैडम को बधाई दी। वह इसके अलावा पूरे दा हाइट संस्था के स्टाफ मेंबर ने बधाई दी। लॉक डाउन के दौरान समय का सही सदुपयोग करके नेट की तैयारी स्टार्ट की और जिस का रिजल्ट अब 2023 में मिला। 2005 में MSc जूलॉजी से वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान की थी। अब 18 साल बाद नेट सही परीक्षा पास करना वह पूरे देश में अच्छा रैंक हासिल करना सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। पढ़ाई किसी की उम्र में की जा सकती है। सभी विद्यार्थियों ने भी मैडम को शुभकामनाएं दी वह कहां मैडम के इस रिजल्ट से सभी बच्चों में पॉजिटिव ऊर्जा चालू हुई है। मैडम को आदर्श मानकर वह भी कड़ी पढ़ाई करेंगे और यह बात भी सिद्ध होती है। जीवन की असली सच्चाई किताबी काले पन्नों में है और मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। प्राध्यापिका शकुंतला अपनी सफलता श्रेय पूरे परिवार को दिया।

प्राइवेट यात्री बस ने पीछे से ट्रक में मारी टक्कर, तीन यात्री घायल
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : झज्जर-जहाजगढ़ मार्ग नी गांव खातीवास के पास तेज रफतार प्राइवेट बस ने ट्रक में टक्कर मार दी। बस में करीब 3 दर्जन सवारियां थी। बस झज्जर से साल्हावास जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुई है। टक्कर लगते ही बस में चीख पुकार मच गई। इस दौरान करीब 3 से 4 सवारियां घायल हो गई। हालांकि, घायलों की संख्या इससे कई ज्यादा है। मगर वह वहां से अन्य वाहनों के माध्यम से अपने गंतव्य स्थल की ओर रवाना हो गए। जो गंभीर रूप से घायल थे, उन्हें ही मौके पर इलाज के लिए सिविल अस्पताल में एंबुलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया। फिलहाल टक्कर लगते ही ट्रक चालक मौके पर से फरार हो गया। यह टक्कर बस के पीछे से हुई थी। घटनास्थल पर इस दौरान जाम भी देखने को मिला। करीब आधे घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। बस के कंडक्टर ने बताया कि गाड़ी प्रवीण चला रहा था। सबसे ज्यादा चोटें प्रवीण को ही लगी है। उसे मौके पर एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। यह मामला करीब शाम 5:45 बजे के आसपास का है। जहां तक सवाल ओवरटेक करने का है, ऐसा बिल्कुल नहीं था। ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है।

डॉ अर्पित जैन आईपीएस, एसपी झज्जर

अवैध हथियार रखने के शौकीनों पर झज्जर पुलिस ने कसा शिकंजा
अवैध असलाह के साथ बीते जुलाई माह के दौरान 02 हथियार सप्लायर सहित 17 आरोपी गिरफ्तार, 23 देशी पिस्तौल व 61 कारतूस बरामद

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : अवैध हथियार रखने के शौकीनों पर कड़ा प्रहार करते हुए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बीते एक माह के दौरान दो हथियार सप्लायर सहित अनेक आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ काबू करने में सफलता हासिल की गई है। एसपी डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के मध्येनजर जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार चलाए गए अभियान के तहत झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा बीते जुलाई माह के दौरान जिला के अलग-अलग स्थानों से 17 आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। अभियान के तहत नाजायज असलाह रखने वाले तथा अवैध असलाह की सप्लाई करने वाले दोषियों की धरपकड़ के लिए झज्जर पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा विशेष रूप से कड़ी निगाह रखते हुए सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई गई। अवैध हथियारों को बनाने, उनका वितरण करने, बेचने अथवा खरीदने की गतिविधियों में संलिप्त दोषियों को पकडऩे के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा थाना व चौकी स्तर पर विशेष रूप से कड़ी निगाह रखी गई। अवैध हथियार बनाने, रखने अथवा बेचने के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के लिए माह जुलाई 2023 में विशेष अभियान चलाया गया। अवैध हथियार रखने वालों को नाजायज असलाह के प्रति हतोत्साहित करने तथा अवैध असलाह की बरामदगी के लिए झज्जर पुलिस द्वारा विशेष अभियान की शुरुआत एक जुलाई से की गई थी। अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने के लिए संदिग्ध स्थानों पर कड़ी नजर रखने तथा अवैध हथियार रखने के दोषियों को गिरफ्तार करने के लिए गंभीरता से कार्रवाई करने के संबंध में जिला के सभी थाना प्रबंधको, चौकी प्रभारियों तथा अपराध अन्वेषण टीमों को कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। पुलिस महानिरीक्षक रोहतक रेंज रोहतक श्री राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश अनुसार व पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस द्वारा अवैध असलाह के साथ अनेक आरोपियों को काबू किया गया। अवैध हथियार रखने वालों तथा नाजायज़ हथियार खरीदने/बेचने के अवैध धंधे व आपराधिक गतिविधियों में लिप्त दोषियों के खिलाफ कारवाई करने के लिए जिला के सभी थाना प्रबन्धकों, चौकी प्रभारियों तथा अपराध जांच शाखा झज्जर व बहादुरगढ़ के प्रभारियों को विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश किए गए थे। विशेष अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा चिन्हित संदिग्ध व सार्वजनिक स्थानो पर लगातार निगरानी रखते हुए औचक कार्यवाही अमल में लाई गई। विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अलग अलग स्थानों पर असामाजिक, शरारती तत्वों तथा संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखते हुए चैकिंग गई। जिला स्तर पर पीसीआर, राइडर्स व गश्त पार्टियों की तैनाती तथा चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके कड़ी नजर रखी गई। अभियान के तहत 01 से 31 जुलाई 2023 तक की अवधि के दौरान जिला के अलग-अलग स्थानों पर तैनात पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा 17 मामलों में नाजायज असलाह के साथ 17 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की गई। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 23 देशी पिस्तौल, 02 देशी राइफल (डोगा) व 61 जिंदा कारतूस बरामद हुए। जिला के विभिन्न स्थानों से अवैध असलाह के साथ पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार संबंधित एरिया के थाना में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज किए गए। अभियान के तहत नाजायज असलाह की सप्लाई चैन को तोडऩे के लिए विभिन्न टीमों द्वारा सख्ती से कार्रवाई अमल में लाई गई। गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थाना में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। एसपी डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार नाजायज असलाह को पकडऩे के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी है। स्थानीय पुलिस की विभिन्न टीमों द्वारा अपने-2 निर्धारित एरिया में किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियो को रोकने तथा नाजायज हथियारों की बरामदगी के लिये सतर्कता के साथ कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

फिरौती व जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले का एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : अवैध वसूली व जान से मारने की नियत से फायर करने के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि मनीष निवासी मातनहेल ने शिकायत देते हुए बताया कि 30 दिसंबर 2022 की रात को वह घर पर मौजूद था और उसके पिताजी घर के अंदर ही बनी दुकान पर मौजूद थे। एकदम से उसके पिता ने दुकान के अंदर से ही आवाज लगाई कि चार-पांच आदमी जबरदस्ती दुकान में घुस आए हैं। वह तुरंत अपने घर के अंदर से दुकान में आया और देखा कि चार-पांच लडक़े वहां पर मौजूद हैं। जिनमें से एक लडक़ा दुकान के गल्ले में से पैसे निकाल रहा था और जब उसने शोर मचाया तो उनमें से दूसरे लडक़े ने जो अपने हाथ में पिस्तौल लिए हुए था, उसने उसके पिता पर गोली चला दी। जो गोली उसके पिता की गर्दन को छूकर निकल गई। उसके पिता लहूलुहान होकर गिर गए। शोर सुनकर युवक मौका से भाग निकले। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि जानलेवा हमला करके जबरदस्ती रुपयों की मांग करने के उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा मामले की गहनता से जांच पड़ताल करने तथा वांछित दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान विजय निवासी राजावास जिला महेंद्रगढ़ के तौर पर हुई। प्राथमिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने उपरोक्त वारदात बारे खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उपरोक्त वारदात में शामिल छह आरोपियों रवि उर्फ मोटा निवासी सेहलंगा, मोहित उर्फ मोडा निवासी निमली दादरी, अजय निवासी महराणा जिला चरखी दादरी, सोमबीर निवासी फतेहगढ़ जिला चरखी दादरी, अजय निवासी राजावास जिला महेंद्रगढ़ तथा सचिन निवासी मालियावास जिला झज्जर को स्थानीय पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्त में आए वारदात के सातवें आरोपी विजय की निशानदेही पर उसके कब्जे से उपरोक्त वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे माननीय अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच पड़ताल की कार्रवाई जारी है।

झज्जर पुलिस के 16 सिपाहियों को मिला पदोन्नति का तोहफा, जिला के 16 सिपाही बने हवलदार
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : झज्जर जिला के विभिन्न स्थानों पर तैनात सिपाहियों को पदोन्नत किया गया है। एसपी डॉ अर्पित जैन के आदेशानुसार विभिन्न स्थानों पर तैनात झज्जर पुलिस के 16 सिपाहियों को हवलदार (ईएचसी) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पुलिस विभाग में 12 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण होने पर जिला के 16 सिपाहियों को मुख्य सिपाही (ईएचसी) के पद पर पदोन्नत किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। झज्जर जिला के जिन 16 सिपाहियों को पदोन्नत किया गया है, उनमें सिपाही राकेश कुमार नंबर 273, सोमबीर 306, सुनील कुमार 308, मनोज कुमार 457, जसबीर सिंह 717, दविंदर सिंह 832, राजकुमार 1451, अशोक कुमार 1467, आनंद सिंह 1468, ओमवीर 1482, महिपाल 1483, सुनील 1484, हरिओम 1555, कृष्ण कुमार 1591, नितेश 1595 तथा प्रवीण कुमार 1766 झज्जर शामिल हैं। एसपी डॉ अर्पित जैन ने पदोन्नती पाने वाले उपरोक्त सभी पुलिस कर्मचारियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपेक्षा करता हूं कि नए पद पर नए जोश के साथ मेहनत ,लगन, ईमानदारी एवं निष्पक्षता से अपने ड्यूटी को बेहतरीन तरीके से करेंगे। सभी पुलिस कर्मचारी बेहतरीन ड्यूटी करते हुए विभाग की छवि को ओर अधिक निखारने का कार्य करेंगे।

नेहरू कॉलेज में नए विद्यार्थियों का ओरिएंटेशन आज
स्नातक कक्षाओं के दाखिले होंगे 10 तक
स्नातकोत्तर कक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि आज

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की शुरूआत के अवसर पर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों की आम सभा और ओरिएंटेशन प्रोग्राम 05 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में महाविद्यालय के नियमों, प्रक्रियाओं, विभिन्न सुविधाओं तथा वर्ष भर होने वाली विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक तथा खेलकूद गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों के लिए इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उपस्थित होना आवश्यक है ताकि महाविद्यालय की शैक्षणिक, खेलकूद तथा सांस्कृतिक गतिविधियों के बारे में विद्यार्थी जानकारी लेकर उनका लाभ उठा सकें। उधर बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए आदि स्नातक कक्षाओं की ओपन काउंसलिंग 10 अगस्त तक चलेगी। नए आवेदनों के लिए एडमिशन पोर्टल 08 अगस्त को शाम पांच बजे तक खुला रहेगा। नेहरू कॉलेज के प्रेस एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ. अमित भारद्वाज ने बताया कि जिस विद्यार्थी ने ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है, वह ओपन काउंसलिंग में भाग ले सकता है। नेहरू कॉलेज में विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की कुल 1160 सीटें हैं, इनमें से 550 भरी जा चुकी हैं जबकि 610 खाली हैं। इनको ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जा रहा है। अभी तक बीए की 197, बीएससी नॉन मेडिकल की 243, बीएससी मेडिकल की 47, बीकॉम की 44, बीकॉम ऑनर्स की 31, बीबीए की 45 और बीसीए की 06 सीटें खाली हैं। एमए, एमएससी, एमकॉम आदि स्नातकोत्तर कक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 05 अगस्त है। अब तक विभिन्न स्नातकोत्तर कक्षाओं की 330 सीटों के लिए 673 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे उच्चतर शिक्षा विभाग के एडमिशन पोर्टल admissions.highereduhry.ac.in आवेदन कर सकते हैं। नेहरू कॉलेज में एमए हिंदी की 30, एमए अंग्रेजी की 30, एमए पत्रकारिता की 30, एमए मनोविज्ञान की 40, एमएससी गणित की 40, एमएससी कंप्यूटर विज्ञान की 40 और एमकॉम की 120 सीटें हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।

ब्रिटिश कालीन भारत में बंबई स्थानीय शासन के जनक थे फिरोज़शाह मेहता : डा. अमरदीप
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत प्राचार्य डा. रणवीर सिंह आर्य के दिशा निर्देशन में राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के सयुंक्त तत्वावधान में महान स्वतंत्रता सेनानी फिरोज़शाह मेहता की 178 वीं जयंती पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक एवम इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अमरदीप ने कहा कि 4 अगस्त 1845 को बम्बई में जन्में फिरोजशाह मेहता पारसी समाज में एम. ए. पास करने वाले पहले युवक थे। फिऱोज़शाह ने चार वर्ष तक इंग्लैड में क़ानून का अध्ययन किया। वहाँ उनका दादाभाई नौरोजी से भी सम्पर्क हुआ। वे वहाँ भारत के पक्ष में आवाज़ उठाने वाली संस्थाओं से भी जुड़े रहे। 1868 में वहीं से बैरिस्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारत लौटे। मुम्बई के कमिश्नर आर्थर क्रॉफर्ड़ का एक क़ानूनी मामले में बचाव करते हुए उन्होंने स्थानीय शासन के सुधार की आवश्यकता महसूस की और 1872 के नगरपालिका अधिनियम की रूपरेखा तैयार की, जिसके कारण वह बंबई स्थानीय शासन के जनक’ कहलाए। उन्होंने ‘मुम्बई म्युनिसिपल बोर्ड के कार्यों में गहरी रुचि ली। उनका नगर में इतना प्रभाव था कि उन्हें ‘मुम्बई का मुकुटहीन राजाÓ कहा जाता था। 1873 में वह इसके आयुक्त नियुक्त हुए और 1884-85 तथा 1905 में अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया। 1886 से बंबई विधान परिषद के सदस्य रहते हुए वह 1893 में गवर्नर-जनरल की सर्वोच्च विधान परिषद के लिए चुने गए। 1890 में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छठे अधिवेशन की अध्यक्षता की। 1910 में इंग्लैंड की संक्षिप्त यात्रा के पश्चात् वह बंबई विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त हुए। 1911 में उन्होंने उस सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना में योगदान किया, जो भारतीयों द्वारा वित्त पोषित तथा नियंत्रित था। अपने जीवन के अन्तिम दिनों में फिरोज़शाह मेहता ने अंग्रेज़ी दैनिक पत्र ‘बॉम्बे का प्रकाशन आरम्भ किया। बाद में इस पत्र का देश के स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान रहा। 5 नवम्बर, 1915 ई. को फिरोज़शाह मेहता का निधन हो गया। इस कार्यक्रम में डा. नरेंद्र सिंह, पवन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

मेरी माटी मेरा देश सेल्फी के लिए वाट्ïसअप नबर जारी
जिला में नागरिक वाटसअप नंबर 9466102800 और ई-मेल आईडी diprojjr1@gmail.com पर भेजें फोटो
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आगामी नौ अगस्त से 15 अगस्त तक प्रस्तावित देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम मेरी माटी मेरा देश और हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सेल्फी भारत सरकार की वेबसाइट पर प्रशासन द्वारा अपलोड की जाएंगी। आमजन की सुविधा के लिए कार्यक्रमों की सेल्फी अपलोड करने के लिए जिला प्रशाासन द्वारा वाटसएप नंबर और मेल आईडी जारी की है। युवा, छात्र, पुरूष, महिलाएं आदि वाटसअप नंबर 9466102800 और ई-मेल आईडी diprojjr1@gmail.com पर गौरव पटिटकाओं के साथ सेल्फी, तिरंगे के साथ सेल्फी की फोटो सांझा कर सकते हैं,जिससे कार्यक्रम के प्रति हमेशा यादगार बनी रहेगी। डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह यह जानकारी शुुक्रवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के समापन पर वीरो नमन करने के लिए भारत सरकार मेरी माटी-मेरा देश और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला झज्जर वीरों की भूमि है,यहां की माटी में देशभक्ति की भावना कूट कूट कर भरी हुई है। देशभक्तों के बलिदान की गौरव गाथा से युवा पीढी को अवगत कराने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान सार्थक सिद्ध होगा। डीसी ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत जिलाभर में 247 गांवों के साथ-साथ शहरों में कार्यक्रमों की धूम रहेगी। उन्होंने जिलावासियों का आहवान किया कि वे मेरी माटी मेरा देश अभियान के साथ ही आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे हर घर तिरंगा कार्यक्रम में भी अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराकर कार्यक्रम में सहभागी बनें और तिरंगा के साथ सेल्फी लेते हुए फोटो अपलोड करें या उपरोक्त नंबर पर भेजें ।

मेरी माटी मेरा देश अभियान : जिले में पिछले छह माह में जन्मी बेटियों के नाम पौधरोपण: डी सी
बेटी के गांवों के सरकारी स्कूल के अलावा सरकारी जमीन पर होगा पौधारोपण
डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों को जारी किए निर्देश

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में चलाए जा रहे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत जिला में पिछले छह में जन्मी बेटियों के नाम से गांवों के सरकारी स्कूलों के अलावा सरकार की खाली पड़ी जमीन पर पौधारोपण होगा। जब तक पौधा बड़ा नहीं होता,तब तक उसके देखभाल की जिम्मेदारी भी नवजात बेटी के परिवारजनों व स्कूल प्रबंधन की होगी। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि इस अभियान को लिंगानुपात और बेटियों को सम्मान देने के लिए शुरू किया है। जिलावासियों को हिस्सा बनाने के लिए विशेष जागरूकता की मुहिम चलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले का लिंगानुपात बढक़र 932 पहुंच गया है,हमें इसे शत -प्रतिशत तक पहुंचाना है। उन्होने बताया कि हमें बेटों की तरह बेटियों पर गर्व होना चाहिए,बेटियों की शिक्षा और सम्मान के लिए सरकार और प्रशासन पूरी तरह सजग है। डीसी ने बताया कि सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रम बेटी बचाओ -बेटी पढाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए ही मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत बेटियों को मान सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम अपने आप में महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि गांव में बेटियों के नाम से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होने से न केवल बेटियों के प्रति लोगों की सोच में बदलाव आएगा,साथ ही उनके परिजन भी गौरवांवित महसूस करेंगे। पौधारोपण कार्यक्रम से पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिलेगा। डीसी ने ग्रामीणों का आहवान किया कि वे मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत बेेटियों के नाम से आयोजित होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह, डीसी झज्जर।

राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सभी का दायित्व : डी सी
मैला, कटा व फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज न फहराएं
राष्ट्रीय ध्वज संहिता के अनुसार करें राष्ट्रीय ध्वज का निस्तारण, सरकारी कार्यालयों में कराएं जमा

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में गत वर्ष जिलावासियों ने पूरे उमंग व उत्साह के साथ हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनकर देशप्रेम की भावना को बल दिया,इसी कड़ी में इस बार भी आगामी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा,जिसमें नागरिक अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा फहराएं। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने शुक्रवार को यहां दी। डी सी ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त माह मेंं शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घरों पर तिरंगे फहराए गए। अब देखने में आया है कि कुछ स्थानों पर फटे-कटे व रंग उड़े हुए राष्टï्रीय ध्वज फहर रहे हैं। उन्होने आह्वान किया है कि फटे-कटे व रंग उड़े हुए राष्ट्रीय ध्वज के स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज फहराएं । फटे-कटे व रंग हुए राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान के साथ निस्तारण करना होता है। अगर कोई व्यक्ति नियमानुसार राष्ट्रीय ध्वज निस्तारण नहींं करने में सक्षम नहींं है तो उक्त ध्वज को अपने नजदीक के किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं।
इन बातों का ख्याल रखा जाना जरूरी
डीसी ने कहा कि तिरंगा कभी भी फटा या मैला-कुचैला नहीं फहराया जाना चाहिए। हालांकि, अशोक चक्र का कोई माप तय नही है। सिर्फ इसमें 24 तीलियों का होना जरूरी है। झंडे के किसी भाग को जलाने, नुकसान पहुंचाने के अलावा मौखिक या शाब्दिक तौर पर इसका अपमान करने पर तीन साल तक की जेल या जुर्माना, या दोनों हो सकते हैं। झंडे पर कुछ भी बनाना या लिखना गैरकानूनी है। तिरंगे को किसी भी प्रकार के यूनिफॉर्म(वर्दी) में इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकता। किसी भी स्थिति में तिरंगा जमीन को छूना नहीं चाहिए। किसी अन्य झंडे को राष्ट्रीय ध्वज से ऊंचा नहीं रख या लगा सकते। साल 2002 से पहले राष्ट्रीय ध्वज को आम लोग सिर्फ स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही फहरा सकते थे लेकिन साल 2002 में इंडियन फ्लैग कोड में बदलाव किया गया जिसके तहत कोई भी नागरिक किसी भी दिन झंडे को फहरा सकता है। झंडा अगर फट जाए या फिर मैला हो जाए तो उसे एकांत में मर्यादित तरीके से नष्ट करना चाहिए। नियमों के मुताबिक, झंडे का आकार आयताकार(रेक्टैंगुलर) होना चाहिए। इसकी लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 का होना चाहिए।
घर पर लगे झंडों को तह बनाकर घर में रखें
डी सी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों ने अपने घरों में झंडे लगाए हैं। ऐसे में लोग सम्मान के साथ इन तिरंगों को साफ करके प्रेस करके घर के अंदर उन्हें संभालकर रख सकते हैं। इन झंडों का उपयोग राष्ट्रीय पर्व के लिए किया जा सकता है।
राष्टï्रीय ध्वज के अपमान पर जेल का प्रावधान
राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 और भारतीय झंडा संहिता, 2021 के तहत कार्रवाई हो सकती है। कोई व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते, इसे जलाते, दूषित करते, कुचलते या नियम के खिलाफ ध्वजारोहण करते हुए पाया जाता है तो उसे तीन साल की जेल या जुर्माना, या दोनों दंड के रूप में मिल सकते हैं।

झज्जर में शुक्रवार को आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह को बैज लगाते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश।
डीसी कैप्टन सिंह को रक्तदान संबंधित प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया।

डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने अपने जन्मदिन पर किया रक्तदान
जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय तेवतिया ने डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह की गरिमामयी उपस्थिति में किया रक्तदान शिविर का शुभारंभ
डी सी ने स्वयं रक्तदान कर दिया समाज में सार्थक संदेश – बोले जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय तेवतिया
जिला मुख्यालय स्थित बार रूम आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने किया 101 यूनिट रक्तदान

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : जिला मुख्यालय स्थित बार रूम में शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वावधान में बाढसा एम्स की टीम द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायधीश अजय तेवतिया ने डीसी कैप्टन शक्ति सिंह की मौजूदगी में किया। इस दौरान डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने अपने जन्म दिवस पर कार्यक्रम में भागीदार होते हुए रक्तदान किया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने डीसी को बैज लगाया और रक्तदाता प्रमाण पत्र प्रदान किया। रक्तदान शिविर में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह,वकीलों,कोर्ट स्टाफ सदस्यों सहित 101 नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय तेवतिया ने डीसी कैप्टन शक्ति सिंह को जन्म दिवस की बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि डी सी द्वारा स्वयं रक्तदान कर समाज में सार्थक संदेश देने का नेक कार्य किया है । इस अवसर पर सीजेएम विनय शर्मा, एसीजीएम आशीष शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इससे पूर्व कैंप में पहुंचने पर झज्जर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत सोंलकी ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि बार की तरफ से इस तरह के कार्यक्रम समय समय पर आयोजित किए जाते रहते हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अजय तेवतिया ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान करना चाहिए। जिस प्रकार आक्सीजन शरीर के लिए आवश्यक है, इसी रूप में रक्त भी शरीर के लिए आवश्यक है। रक्तदान करने वाला रक्तदाता सही मायनों में एक सच्चा सेवक होता है,क्योंकि रक्तदान करने से किसी व्यक्ति को नया जीवन मिलता है। एक रक्तदाता कम से कम चार मरीजों की जिन्दगी बचा सकता है।
शुभ अवसरों पर अवश्य रक्तदान करें जिलावासी : डीसी
रक्तदान करने उपरांत डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने कहा कि रक्तदान महादान है,हमें अपने घरों में शुभ अवसरों पर रक्तदान अवश्य करना चाहिए। चूंकि इस तरह के अवसरों पर रक्तदान जैसे पुण्य का कार्य करने से हमेशा यादगार बनी रहती है। वे अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। डीसी ने दोहराया कि समय -समय पर रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती। ऐसे में हमें अवश्य रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान करने के लिए तथा कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह को बार एसोसिएशन के साथ ही अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी जन्म दिवस की हार्दिक बधाई दी। रक्तदान शिविर में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

लिपिक आंदोलन बना जन आंदोलन, सामाजिक संगठनों ने दिया समर्थन
लिपिको ने लगाए सरकार विरोधी नारे

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : लघु सचिवालय के आगे धरने पर बैठे लिपिको ने शुक्रवार को सरकार द्वारा वेतनमान न देने तथा जायज मांग को लेकर वार्तालाप न करने के विरोध में अपना शक्ति प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरोध में नारे लगाए । भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले चल रही लिपिक हड़ताल को आज 31 दिन पूरे हो गए हैं, लेकिन सरकार द्वारा तीन दौर की बातचीत के बाद समाधान न निकलने पर लिपिक पिछले 14 दिन से क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं । आज इसी कड़ी में तकनीकी शिक्षा विभाग से नरेश फौजी, विशाल, संजय कुमार, अजय, अर्पण दलाल, नगर योजनाकार से मधुकर व हाउसिंग बोर्ड से विनोद आदि भूख हड़ताल पर रहे । गत दिवस धरने को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया, जिसमें जाट आरक्षण संघर्ष समिति व जाट सेवा संघ से चिंटू प्रधान छारा, सत्यप्रकाश गुलिया, बबला रैया, कृष्ण जैतपुर आदि ने लिपिक वर्ग को तन मन और धन से समर्थन का वायदा किया और कहा कि पूरा समाज आपके साथ सहानुभूतिपूर्वक खड़ा है।
जिला प्रधान आनंद कुमार ने कहा कि गत दिवस हमने आंदोलन को जन आंदोलन बनाने की बात कही थी, आज उसी कड़ी में हमे कई सामाजिक संगठनों का साथ मिला है, इससे पहले भी हमे कई खाप समर्थन कर चुकी है। निकट भविष्य में सभी लिपिक साथ गावं गावं जाकर सरकार की आंदोलन के प्रति पोल खोलेंगे । इसके लिए हमने अपनी अपील जनता तक पहुंचाने के लिए पोस्टर और बैनर आदि बनवा लिए गए हैं । यदि सरकार हमारी एकमात्र मांग वेतनमान 35400 को पूरा करती है तो हम अगले ही पल अपने काम पर लौट जाएंगे । कलेरिक्ल एसोसिएशन वेल्फेयर सोसाइटी के जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार लिपिक वर्ग के वेतनमान 35400 की मांग को पूरा न करके धरने को लंबा खींच रहीं हैं, लेकिन सरकार यह बात जान ले कि लिपिक अपनी समान की लड़ाई को जीते बिना इस प्रांगण से वापिस नहीं लौटेंगे और भविष्य में इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा । जिसके लिए हमारी यूनियन पूर्ण रूप से तैयार है और अपने हकों की इस लड़ाई को जीतने के लिए हम अपने प्राणों की आहुति भी देनी पडी तो हम पूर्णतया तैयार है।
सरकार की मंशा ठीक नहीं : मोहन यादव
जन स्वास्थ्य विभाग के लिपिक मोहन यादव ने बताया कि तीन दौर की बातचीत सरकार के साथ हो चुकी है, लेकिन सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है, जिससे प्रतीत होता है कि सरकार की लिपिक के प्रति मंशा ठीक नहीं है। जो कि सरकार के भविष्य के लिए ठीक नहीं है। हमारी कोई लंबी चौड़ी मांग नहीं हैं, हमारी केवल एकमात्र मांग लिपिक वर्ग के सम्मान जनक वेतन मान 35400 की है, जोकि हमारा हक है जिसे सरकार द्वारा 1986 से दबाया गया है, इसलिए अब हम मांग करते हैं कि सरकार अपनी गलती सुधारने का काम करे। इस अवसर पर उपाधीक्षक यशपाल, अधीक्षक सुरेश सुहाग, उमेश कुमार रोहिल्ला, प्रवेश हूडा, गणेश, पुरुषोत्तम, दिनेश, ओमबीर, जयबीर, राजेन्द्र सिंह, पवन कुमार, हरपाल सिंह, सुनील शर्मा हरिपुर, विनोद, अजीत कुमार, मुकेश कुमार, पिंकी कुमारी, धर्मेंद्र ढाका, सुनिता, राहुल यादव, कौशल चंद, बाबूलाल, रोशन, सोहनलाल, दीपा, सुरति, सुशीला देवी, जाग्रति, जया, रेखा, मंगला, उषा रानी, विजयपाल, इकबाल सिंह, दयानन्द, गुड्डी, व मोहित गुलिया आदि उपस्थित थे।

साल्हावास खंड के दूसरी और तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का किया जायेगा मूल्याङ्कन
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : राष्ट्रिय स्तर पर चल रहें निपुण भारत अभियान के अंतर्गत विद्यालय शिक्षा विभाग झज्जर द्वारा साल्हावास खंड के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहें कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का मौखिक भाषा कौशल का मूल्याङ्कन करने का निर्णय लिया गया है। जिला एफ़ एल एन संयोजक डॉ सुदर्शन पुनिया ने बतया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाना में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज के नेतृत्व में खंड के सभी एबीआरसी और बीआरपी की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमे खंड शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह, खंड संसाधन संयोजक हरिओम, एलएलएफ से डॉ केशन लहरी, प्रभात सिंह और संपर्क फाउंडेशन से अमित कुमार भी शामिल हुए। डॉ पुनिया ने बताया कि सभी मेंटर को एक दिन दो विद्यालयों में जाकर बच्चों का मूल्याङ्कन करना होगा और अगले दिन फिर से दो अलग विद्यालयों में जाना होगा। सभी मेंटर को मूल्याङ्कन की प्रक्रिया विस्तार से समझाने के साथ साथ मूल्याङ्कन शीट भी दे दी गई है। मुल्यांकन के दौरान वच्चे को वर्णों की पहचान, दो, तीन और चार वर्णों से बने शब्दों का पठन, मात्राओं का ज्ञान और प्रवाहपूर्ण पठन जांचा जायेगा। इस प्रक्रिया में कक्षा दूसरी और तीसरी में पढने वाले प्रत्येक बच्चे का मूल्याङ्कन किया जायेगा। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस मूल्याङ्कन का उदेश्य एफएलएन कार्यकम को प्रभावशाली तरीके से लागू करने के लिए भविष्य की नीति बनाने में मदद मिलेगी और कमजोर क्षेत्रों की पहचान करके उनपर काम किया जायेगा। इस प्रकार का मूल्याङ्कन पहले मातनहेल खंड की टीम द्वारा किया गया था जिसके बहुत ही सकारात्मक परिणाम आ रहे है। खंड शिक्षा अधिकारी रतिन्द्र सिंह ने मेंटर से आह्वान किया कि विद्यार्थियों के साथ मित्रवत व्यवहार करते हुए वास्तविक मूल्याङ्कन किया जाए ताकि खंड में एफएलएन कार्यकम सफल बनाने में मदद मिल सकें। खंड संसाधन संयोजक हरिओम ने सभी का धन्यवाद किया और इस अनूठे प्रयास के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य नित्यानंद जाखड भी उपस्थित रहें।

इंडेप्थ विजन फ़ाउंडेशन द्वारा सार्वजनिक स्थानों में 15 त्रिवेणी लगाई गई
झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : हरित भारत हरित धरा अभियान के तहत संस्थाओं सेवा ट्रस्ट यूके इंडिया तथा इंडेप्थ विजन फ़ाउंडेशन द्वारा खरहर तथा छुड़ानी के सार्वजनिक स्थानों तथा पीएचसी में 15 त्रिवेणी लगाई गई। छारा गाँव के पंचायत मेम्बर तथा संस्था आईवीएफ़ से अनिल दलाल ने बताया कि आज के जलवायु परिवर्तन की समस्या किसी से भी छुपी नहीं है। इसको लेकर अंतराष्ट्रीय स्तर पर योजनाए बनाई जा रही है। जलवायु परिवर्तन का असर प्रत्येक प्राणी पर पड़ता है। अत: हम सब का ये दायित्व बनता है कि हम बड़ चड़ कर पेड़ लगाये। पीएचसी से डॉ अन्नू अग्रवाल ने बताया वे स्वयं इन पेड़ो की देखभाल करेंगी। उन्होंने बताया कि ये त्रिवेणी डिप्टी सीएमओ मनोज सेनी के मार्गदर्शन में लगाई गई है।उन्होंने संस्था द्वारा चलाए गये पौधारोपण अभियान की सहारना की। इस अवसर पर डॉ अन्नू अग्रवाल, धर्मबीर मास्टर, सुमन लता, सीमा स्टॉफ नर्स, कुलदीप, सावन, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

हरियाणा कैबिनेट ने शिक्षक स्थानांतरण नीति 2023 के मसौदे को दी मंजूरी
नई नीति का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा और शिक्षकों व स्कूल प्रमुखों का न्यायसंगत एवं मांग-आधारित वितरण सुनिश्चित करना

चंडीगढ़, 04 अगस्त (अभीतक) : मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में आज यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में 5 जून, 2017 को जारी शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2016 को निरस्त करते हुए शिक्षक स्थानांतरण नीति, 2023 के मसौदे को मंजूरी प्रदान की गई। इस नई नीति का उद्देश्य छात्रों के शैक्षणिक हितों की रक्षा करने, कर्मचारियों में नौकरी की संतुष्टि को बढ़ाने और निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से शिक्षकों व स्कूलों के प्रमुखों का न्यायसंगत, मांग-आधारित वितरण सुनिश्चित करना है। शिक्षक स्थानांतरण नीति वर्ष 2016 में अधिसूचित की गई थी और वर्ष 2017 में संशोधित की गई थी। बाद में समय-समय पर इसमें कुछ बदलाव भी किए गए। समय के साथ विभाग ने वर्तमान नीति को लागू करने में कुछ चुनौतियों का अनुभव किया। इसलिए इस नीति को निरस्त करने तथा कुछ मौजूदा प्रावधानों में संशोधन करके और कुछ नए प्रावधान शामिल करते हुए नीति को संक्षिप्त और सटीक बनाकर एक नई नीति लाने पर विचार किया गया।
नई नीति के मुख्य बिंदु
ज़ोन की अवधारणा समाप्त – मसौदा नीति में प्रस्तावित महत्वपूर्ण परिवर्तनों में राज्य शिक्षक पुरस्कार और राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के आधार पर ज़ोन तथा अंकों की अवधारणा को समाप्त किया गया है। एक शिक्षक एक स्कूल में अधिकतम पांच साल तक रह सकता है- नई नीति के अनुसार शिक्षक अपने सेवा करियर के दौरान एक स्कूल में अधिकतम पांच साल तक रह सकता है। इसके अलावा, नई नीति में विधवाओं के लिए श्रेणीबद्ध तरीके से एक अतिरिक्त प्रावधान किया है। पात्र नियमित शिक्षक और अतिथि शिक्षक न्यूनतम 10 शैक्षणिक ब्लॉक चुन सकते हैं- नई नीति में पात्र नियमित शिक्षकों और सभी अतिथि शिक्षकों से राज्य काडर और जिला काडर पदों के लिए विशेष जिले के सभी ब्लॉक के लिए न्यूनतम 10 शैक्षणिक ब्लॉक का विकल्प मांगा जाएगा। नियमित और अतिथि शिक्षकों दोनों की पसंद पर विचार करके प्रत्येक पद हेतु प्रत्येक ब्लॉक के लिए सामान्यीकरण किया जाएगा। इसके अलावा, दंपति के मामले में, उन सभी पुरुष और महिला शिक्षकों को अधिकतम 5 अंक दिए जाएंगे, जिनके पति/पत्नी हरियाणा राज्य के किसी विभाग/बोर्ड/निगम /पीएसयू/राज्य विश्वविद्यालय या हरियाणा में स्थित किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में या केंद्र सरकार/पीएसयू और हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में नियमित आधार पर कार्यरत हैं या अतिथि शिक्षक के रूप में तैनात हैं।
जिला काडर होने के कारण सी एंड वी शिक्षकों को मिलेगी प्राथमिकता
जिला काडर होने के कारण सी एंड वी शिक्षकों को जिले के भीतर उनकी पोस्टिंग सुनिश्चित करने के लिए टीजीटी काडर के शिक्षकों की तुलना में उनके जिले में प्राथमिकता दी जाएगी। सभी योग्य ईएसएचएम को अनिवार्य रूप से ईएसएचएम के साथ-साथ टीजीटी के पद का विकल्प भी भरना होगा। ईएसएचएम के लिए चयनित योग्य रिक्ति आवंटित करते समय ईएसएचएम के पद के विकल्प को प्राथमिकता दी जाएगी। ईएसएचएम के सभी पदों को आवंटित करने के बाद ही शेष ईएसएचएम को टीजीटी के पदों पर आवंटित किया जाएगा। अच्छे परिणाम प्रदर्शन का लाभ केवल प्रिंसिपल और हेड मास्टर को स्कूल के परिणाम के आधार पर देने का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। 80 से कम संख्या वाले विषयों के शिक्षकों (पीजीटी/टीजीटी/सी एंड वी) को 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के कारण अनिवार्य रूप से ड्राइव में शामिल नहीं किया जाएगा, जब तक कि पदों के युक्तिकरण के कारण उनके पद को सरप्लस घोषित नहीं किया जाता है। विभाग प्रत्येक जीटीडी के क्रियान्वयन से पहले ऐसे विषयों की एक सूची प्रकाशित करेगा।
नूंह जिले और मोरनी क्षेत्र खंड में सेवा का विकल्प चुनने वाले शिक्षक को प्रोत्साहन के रूप में 10 प्रतिशत अतिरिक्त वेतन
यदि कोई शिक्षक किसी रिक्ति के विरुद्ध पंचकुला जिले के मोरनी क्षेत्र या पलवल जिले के हथीन शैक्षिक खंड या नूंह जिले (मेवात क्षेत्र के रूप में माना जाने वाला) में स्थित स्कूल में तैनात होने का इच्छुक है और उसने मोरनी क्षेत्र और पलवल, नूंह, फरीदाबाद या गुरुग्राम के मामले में न तो पंचकुला को अपना गृह जिला घोषित किया है और न ही उक्त दोनों क्षेत्रों के लिए क्रमश: पंचकुला जिले और पलवल, नूंह, फरीदाबाद या गुरुग्राम जिलों में स्थित किसी स्कूल से 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की है। ऐसे नियमित शिक्षकों को मूल वेतन का अतिरिक्त 10 प्रतिशत जमा महंगाई भत्ता दिया जाएगा और अतिथि अध्यापकों को 10,000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। नीति में उल्लिखित विशेष कारकों से एक शिक्षक अधिकतम 20 अंक प्राप्त कर सकता है। किसी भी स्थिति में, उम्र और विशेष कारकों के आधार पर प्राप्त अधिकतम योग्यता अंक 80 से अधिक नहीं हो सकते। प्रधानाचार्यों के मामले में, तालिका में उल्लेखित शैक्षणिक प्रदर्शन की गणना के लिए 10वीं और 12वीं कक्षाओं के उत्तीर्ण प्रतिशत के औसत पर विचार किया जाएगा। प्रधानाध्यापकों के मामले में, अंकों की गणना के लिए केवल बोर्ड परीक्षा के 10वीं कक्षा के उत्तीर्ण प्रतिशत पर विचार किया जाएगा। यदि पति और पत्नी दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं, तो 10 अंकों के लाभ का दावा उनमें से कोई एक कर सकता है। शिक्षक स्थानांतरण नीति 2023 की दुर्बल विकार की बीमारी की सूची में क्रोनिक हृदय रोग और क्रोनिक धमनी रोग, क्रोनिक रीनल फेल्योर, ब्रेन ट्यूमर, विभिन्न अंगों की घातकता, पैरापलेजिया / क्वाड्रिप्लेजिया / हेमिप्लेजिया, मल्टीपल स्केलेरोसिस, मिस्थेनिया ग्रेविस, पार्किंसंस रोग, थैलेसीमिस शामिल हैं। हीमोफिलिया, अप्लास्टिक एनेमिस, मयेलोडिस्प्लास्टिक विकार एड्स, लिवर और किडनी प्रत्यारोपण, सिस्टिक फाइब्रोसिस और टाइप -1 मधुमेह शामिल है। सामान्य स्थानांतरण अभियान शुरू होने से कम से कम 30 दिन पहले प्रशासनिक सचिव स्कूल शिक्षा द्वारा प्रशासनिक सचिव स्वास्थ्य के परामर्श से सूची में संशोधन किया जा सकता है।

पार्षद जितेंद्र राठी ने स्टेडियम में किया लोगों से जन संवाद
इनेलो की सरकार आने के बाद कराया जाएगा लोगों की समस्याओं का समाधान
प्रशासन की अनदेखी के चलते अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा स्टेडियम

बहादुरगढ़, 04 अगस्त (अभीतक) : शहर के रेलवे रोड स्थित शहीद ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में इनेलो प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी के पुत्र पार्षद जितेंद्र राठी ने लोगों ने जनसंवाद किया और मौके पर लोगों की समस्याओं को जाना। साथ ही उन्होंने स्टेडियम में लगी जंगली घास को ककटवाया, ताकि स्टेडियम में सैर के लिए आने वाले खिलाडिय़ों व आम नागरिकों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोगों से जन संवाद करते हुए कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने अपने कार्यकाल के दौरान स्टेडियम में अनेक सुविधाएं मुहैया करवाई थी, जिसमें स्टेडियम में पहलवानों के लिए नर्सरी, ट्रैक व अन्य खेलों के सामान उपलब्ध कराए थे। इसके अलावा रेलवे रोड से नाहरा-नाहरी रोड को जोडऩे वाली सडक़ को बनवाने का काम किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक नफे सिंह राठी ने लगातार स्टेडियम के रखरखाव व खिलाडिय़ों को सुविधा देने के लिए समय-समय पर सुविधाएं मुहैया करवाई, लेकिन उसके बाद जितनी भी सरकार आई उन्होंने स्टेडियम की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। देखरेख के अभाव में स्टेडियम आज अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। लोगों की परेशानी को देखते हुए उन्होंने स्टेडियम में जगह-जगह पनप चुकी जंगली घास को कटवाने का काम किया और लोगों की अन्य परेशानियों को सुना, जिन्हें शीघ्र दूर करवाया जाएगा। जन संवाद के दौरान उन्होंने लोगों को बताया कि इनेलो शासनकाल के दौरान बहादुरगढ़ शहर में अनेक विकास कार्य करवाए गए। कई ट्रांसफार्मर लगवाए गए, सीमेंटिड सडक़ें बनवाई गई, पेयजल की उचित व्यवस्था की गई, इसके अलावा भी अनेकों विकास कार्य करवाए गए थे। इनेलो की सरकार आने के बाद बहादुरगढ़ हलके का चहुंमुखी विकास कराया जाएगा और शहर के लोगों को आने वाली समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जितनी जन विरोधी नीतियां बनाई है उसका खामियाजा उसे चुनाव में हार के रूप में भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर उनके साथ नगर पार्षद रमन यादव, सोल्हा पहलवान, रणधीर, सूरजमल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

आजादी का अमृत महोत्सव
देशभक्ति से ओत-प्रोत होगा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम : डीसी
डीसी ने किया हर जिलावासी से कार्यक्रम बढचढक़र भाग लेने का आहवान

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृखंला में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आजादी अमृत महोत्सव की श्रंख़ला में बलिदानियों , स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य व पुलिस बल के शहीदों को समर्पित मेरी माटी-मेरा देश अभियान जिले में नौ अगस्त से 15 अगस्त तक जनभागीदारी के साथ गरिमामयी ढंग से चलेगा,जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। देशभक्ति से ओत-प्रेात शहरी क्षेत्र के लिए जिला नगर आयुक्त जगनिवास और ग्रामीण क्षेत्र के लिए सीईओ जिला परिषद डॉ सुभिता ढाका को कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ब्लॉक लेवल पर बीडीपीओज नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पूरे देश व प्रदेश के साथ जिलेभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले मेरी माटी-मेरा देश अभियान को सफल बनाना प्रत्येक जिलावासी की जिम्मेदारी है। इन कार्यक्रमों में वीरों का वंदन के तहत देश के गुमनाम स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों और नायकों के नाम की हर गांव व शहर में शिलापट गौरव पट्ïट स्थापित किए जाएंगे और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। राष्टï्रीय ध्वज फहराया जाएगा। वसुधा वंदन के तहत हर गावं व शहर में दीघार्यु वाले 75 पौधे रोपित किए जाएंगे। अमृत सरोवर के समीप देशभक्ति से ओतप्रोत गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इस बार भी 13 से 15 अगस्त तक चलेगी हर घर तिरंगा मुहिम
डीसी ने कहा कि आजादी अमृत महोत्सव की श्रृख्ंाला में इस बार भी जिला झज्जर में 13 से 15 अगस्त हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम के तहत हर घर,संस्थान, सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा फहराते हुए शहीदों को नमन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलावासियों को 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों,संस्थानों आदि की छतों पर तिरंगा फ हराने के लिए प्रेरित करें। आमजन में राष्ट्र प्रेम की चेतना जागृत करते हुए अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने जिलावासियों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढक़र भागीदार बनने का आहवान किया।
विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट के साथ समीक्षा
डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने कहा कि जिलाभर में चल रही योजनाओं और परियाजनाओं व कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट के साथ विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्य तय समय सीमा में पूरे हों। जिससे आमजन को योजनाओं का त्वरित लाभ मिल सके। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि यह भारत सरकार का फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जिसे सफल बनाते हुए अपने क्षेत्र को स्वच्छता के अग्रणी पायदान पर पहुंचाना होगा। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मिशन मोड में कार्य करते हुए जिलाभर में चल रहे कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में इन अधिकारियों की रही उपस्थिति
इस मौके पर एडीसी सलोनी शर्मा, सीईओ जिला परिषद डा सुभीता ढाका, सीटीएम परवेश कादियान, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, एसडीएम बहादुरगढ़ अनिल कुमार, डीएसपी शमशेर सिंह, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ ललिता वर्मा, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीईओ राजेश कुमार सहित तहसीलदार, बीडीपीओज व संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।
लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देते डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह

साइबर कैफे व होटल मालिक रखें आगन्तुकों का पूरा रिकॉर्ड : डीएम
जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने धारा 144 लागु करते हुए दिए निर्देश

झज्जर, 04 अगस्त (अभीतक) : जिलाधीश कैप्टन शक्ति सिंह ने सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के आधार कुछ आतंकी या नक्सलियों द्वारा अराजकता फैलाने की आशंका को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा कारणों के दृष्टिगत दा कोड आफ क्रिमिनल प्रोसीजर 1973 की धारा 144 के तहत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले के सभी साइबर कैफे, पीजी, होटल, मकान मालिक आदि को उनके यहां आने-जाने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने उक्त संस्थाओं के संचालकों को निर्धारित नियमों की सख्ती से अनुपालना करने के निर्देश जारी किए हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशानुसार साइबर कैफे, होटल या पीजी में कोई भी व्यक्ति या किरायेदार आता है या ठहरता है, तो उस व्यक्ति से फोटो पहचान पत्र की प्रति लेकर उसका पूरा रिकॉर्ड रखें। इसके अलावा मकान मालिक भी अपने यहां किरायदार या नौकर के रूप में रह रहे व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड ,उसके पहचान पत्र के रूप में अवश्य रखें। उन्होंने बताया कि आदेशों की अवहेलना करने पर आईपीसी की धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

राष्टï्रप्रेम को समर्पित होगा मेरी माटी-मेरा देश अभियान : डीसी
डीसी इमरान रजा ने कहा- अभियान के क्रियांवयन को लेकर प्रशासन सजग

रेवाड़ी, 04 अगस्त (अभीतक) : डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के दौरान मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तत्वावधान में मिट्टी को नमन-वीरों का वंदन 9 से 15 अगस्त तक राष्टï्रप्रेम को समर्पित रहेगा। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान भी देशभक्ति से सराबोर हो जिलावासी भागीदार बनेंगे। उन्होंने कहा कि जिला के ग्रामीण व शहरी निकाय क्षेत्रों में अभियान के दौरान विशेषकर 5 कार्यक्रम पर फोकस रहेगा जिनमें हर गांव से मिट्टी यात्रा शुरू की जाएगी। वहीं गांवों एवं शहरों में अमृत वाटिका, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन कार्यक्रमों के अलावा शिलाफल्कम अर्थात गौरव पट्टिïका बनाए जाएंगे जिन पर वीरगति को प्राप्त हुए वीर सैनिकों व ब्रेव हर्ट के नाम लिखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज जितना शानदार तरीके से हुआ था, समापन समारोह उससे भी भव्य ढंग से किया जाएगा।
जिला के सभी खंडों से माटी एकत्रित कर युवा टीम ले जाएगी दिल्ली कर्तव्य पथ पर :
डीसी इमरान रजा ने कहा कि देश के गांव-गांव से 7,500 कलशों में मिट्टी लेकर अमृत कलश यात्रा देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर पहुंचेगी। यह यात्रा अपने साथ देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधे लेकर भी आएगी। कलश में आई मिट्टी और पौधों से राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के समीप अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा। यात्रा में गांवों से कलश में मिट्टी ली जाएगी। इसके बाद उस मिट्टी को ब्लॉक स्तर पर लाया जाएगा। इस प्रकार जिला के सभी खंडों से मिट्टी लेकर कर्तव्य पथ दिल्ली पर आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में ले जाया जाएगा। वहीं गांवों में अमृत सरोवर के किनारे बनाई जाने वाली अमृत वाटिका में 75 पौधे जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लगाए जाएगें तथा पांच प्रण लेकर राष्ट्रगान भी किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की फोटो लेकर बेवसाईट पर अपलोड की जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग मेरी माटी-मेरा देश अभियान से संबंधित सभी कार्यक्रमों की फोटो, सेल्फी आदि एनआईसी स्तर पर एकत्र करके अपलोड करवाना सुनिश्चित करें ताकि अभियान में जिला की बेहतरीन तरीके से उपस्थिति दर्ज कराई जा सके।
पुलिस विभाग द्वारा निकाला जाएगा विशेष मार्च पास्ट : डीसी
डीसी इमरान रजा ने बताया कि इन कार्यक्रमों में जन प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा और उनसे सुझाव भी लिए जाएंगे। पुलिस विभाग द्वारा मेरी माटी मेरा देश को लेकर जिला स्तर पर विशेष मार्च पास्ट निकाला जाएगा। हर पुलिस चौकी, थाने पर बैनर, पोस्टर, सेल्फी प्वांइट बनाए जाएंगे। उपमण्डल व जिला स्तरीय स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भी इस अभियान से संबंधित सांस्कृतिक गतिविधियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला के हर व्यक्ति में राष्ट्रीय भावना प्रेरित करने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा कार्यक्रम में घरों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्टï्र ध्वज फहराए जाएंगे। इसके लिए राष्टï्रीय ध्वज की व्यवस्था सस्ते राशन की दुकानों पर उपलब्ध करवाने का प्रावधान किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में एनवाईके, स्वयं सहायता समूहों, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशनों, कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जन भागीदारी से ही सभी कार्यक्रमों को सफल बनाया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा वर्कर, स्वंय सहायता समूहों को जोडक़र राष्ट्रीय एकता की भावना से प्रेरित बेहतर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम सभा की बैठकों में भी इन कार्यक्रमों की चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रमों में दिलाए जाएंगे पांच प्रण : डीसी
डीसी रजा ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर तथा शहरी स्थानीय निकाय कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों को कर्मचारियों को पांच प्रण दिलाए जाएंगे। पंचायत स्तर पर मिट्टी यात्रा के दौरान अमृत सरोवर के नजदीक देश, प्रदेश के वीरों, सेनानियों को याद करते हुए विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता और एकजुटता, नागरिकों में कर्तव्य की भावना सहित पंच प्रण दिलाए जाएंगे।
पद्म पुरस्कार विजेताओं को सार्वजनिक समारोह का न्यौता : डीसी
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से जारी निर्देशों की अनुपालना में जिला मेंं आयोजित होने वाले सार्वजनिक समारोहों व महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हरियाणा के पद्म पुरस्कार विजेताओं को सममानपूर्वक निमंत्रण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र अनुसार राष्ट्र की असाधारण और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए पद्म पुरस्कार दिए जाते हैं। पद्म पुरस्कार विजेताओं की जीवन भर की उपलब्धियां और योगदान दूसरों के लिए प्रेरणादायी होते हैं और लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। ऐसे में सार्वजनिक क्षेत्र में उनके अनुकरणीय कार्यों को पहचानना और सम्मान देना अनिवार्य है। समारोह में उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति निस्संदेह दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी और राष्ट्र के लिए उनके असाधारण योगदान को मान्यता प्रदान करेगी।

हरियाणा सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल का नया स्वरूप किया लांच : डीसी
नागरिक बाढ़ के कारण घरों, पशुधन, फसलों और वाणिज्यिक चल-अचल संपत्ति की क्षति व नुकसान की जानकारी करा सकेंगे दर्ज
सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी मुआवजे की गणना, 18 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

रेवाड़ी, 04 अगस्त (अभीतक) : हरियाणा सरकार ने हाल ही में प्रदेश के कई जिलों में आई बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए क्षतिपूर्ति पोर्टल ekshatipurtiharyana.gov.in के नए स्वरूप को लांच किया है। इस पोर्टल पर नागरिक अपने घर, पशुधन, फसलों, वाणिज्यिक और चल-अचल संपत्ति की क्षति व नुकसान की जानकारी दर्ज करा सकेंगे। अपने नुकसान के दावे अपलोड करने के लिए यह पोर्टल आम जनता के लिए 18 अगस्त 2023 तक खुला रहेगा। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले क्षतिपूर्ति पोर्टल में केवल किसान ही अपनी फसलों के नुकसान का ब्यौरा दर्ज करा सकते थे लेकिन अब सरकार ने पोर्टल में नए फीचर शामिल किए हैं, जिससे नागरिक जान-माल के नुकसान की जानकारी एक ही पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य जनता द्वारा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। साथ ही प्रभावित लोगों को हुए नुकसान के समयबद्ध तरीके से सत्यापन और मुआवजे के वितरण की प्रणाली में पारदर्शिता लाना है। उन्होंने कहा कि इस ऑनलाइन प्रक्रिया से समय कम हो जाएगा, मुआवजे के दावे की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाएगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। उन्होंने आम जनता से अनुरोध किया कि जरूरतमंद व्यक्ति इस पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। डीसी रजा रजा ने बताया कि इस पोर्टल पर लोग आपदा में खोए हुए पशुओं की किस्म और संख्या का विवरण अपलोड कर सकते हैं। इसी तरह, घर के क्षतिग्रस्त होने की स्थिति में घर का प्रकार यानी कच्चा या पक्का और उसकी क्षति के प्रकार जैसे विवरण प्रदान करना आवश्यक है। नुकसान का आकलन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के फील्ड स्टाफ द्वारा कम से कम समय में सत्यापित किया जाएगा। मुआवजे की गणना सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी और उचित प्रक्रिया के बाद व निर्धारित मानदंडों के अनुसार भुगतान किया जाएगा।

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के लिए 31 अगस्त की गई आवेदन की अंतिम तिथि : डीसी
डीसी इमरान रजा ने दी जानकारी

रेवाड़ी, 04 अगस्त (अभीतक) : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई,2023 से बढ़ाकर 31 अगस्त, 2023 कर दी गई है। अवार्ड की घोषणा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के अवसर पर की जाएगी। डीसी मोहम्मद इमरान जा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (पीएमआरबीपी) 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in पर शुरू हो गई है। यह पुरस्कार बहादुरी, खेल, सामाजिक सेवा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और नवाचार के क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि के लिए दिए जाते हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी बच्चा, जो भारतीय नागरिक है, और भारत में रहता है, और 18 वर्ष से अधिक आयु का नहीं है (आवेदन/नामांकन की अंतिम तिथि तक) पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकता है। कोई अन्य व्यक्ति भी योग्य बच्चे को पुरस्कार के लिए नामांकित कर सकता है। पीएमआरबीपी के लिए आवेदन केवल इस उद्देश्य के लिए डिजाइन किए गए ऑनलाइन पोर्टल awards.gov.in  के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे।

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का शुभारंभ सोमवार से
रेवाड़ी, 04 अगस्त (अभीतक) : जिला रोजगार कार्यालय की ओर से डीसी मोहम्मद इमरान रजा के मार्गदर्शन में 7 से 11 अगस्त तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। व्यवसायिक मार्गदर्शन सप्ताह के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों को कैरियर व भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मार्गदर्शन देकर जागरूक व प्रेरित किया जाएगा। इस दौरान स्वरोजगार प्रशिक्षण व ऑनलाइन पंजीकरण बारे भी जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी मनीता यादव ने दी।

मुख्यमंत्री ने निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी रोग से ग्रस्त 5 मरीजों को लिया गोद, मरीजों को पोषण आहार किट मुहैया करवाई गई
प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम संकल्पबद्ध – मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 04 अगस्त (अभीतक) : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निक्षय मित्र योजना के अंतर्गत टीबी रोग से ग्रस्त 5 मरीजों को गोद लिया और मुख्यमंत्री की ओर से पंचकूला की सीएमओ डॉ मुक्ता कुमार ने मरीजों को पोषण आहार किट प्रदान की। इससे पहले भी मुख्यमंत्री ने फरवरी माह में भी 5 मरीजों को गोद लिया था, जिनके 6 माह के ईलाज की अवधि अब पूर्ण हो चुकी है। श्री मनोहर लाल ने कहा कि टी.बी. कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। यदि इसका नियमित रूप से सही अवधि तक उपचार किया जाए, तो यह पूरी तरह से ठीक हो जाती है। ईलाज के दौरान टी.बी. के रोगी को अधिक पोषक आहार की जरूरत होती है, इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने निक्षय मित्र योजना चलाई है, जिसके तहत टीबी रोगियों को पोषण संबंधी सहायता, जांच सहायता और व्यावसायिक सहायता प्रदान की जा रही है। इन पोषण किट्स में गेहूं, चावल, मूंगफली खाने का तेल एवं दालें इत्यादि शामिल हैं। इस पहल से टी.बी. रोगियों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें बीमारी से लडऩे का हौसला भी मिलता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार प्रधानमंत्री के टीबी मुक्त भारत अभियान के लक्ष्य को 2025 तक प्राप्त करने की दिशा में निरंतर सहयोग कर रही है और हम सब हरियाणा को टीबी मुक्त प्रदेश बनाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *