



जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कविता वाचन, निबंध लेखन, नुक्कड़ नाटक व हिंदी व्याकरण प्रतियोगिता विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन सभी प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कक्षा आठवीं के बच्चों ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के महत्व पर प्रकाश डाला तथा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा के महत्व के विषय में बताया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अब्दुल कलाम सदन के बच्चे प्रथम विवेकानंद सदन के बच्चे द्वितीय व सुभाष सदन के बच्चे तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका हिंदी प्राध्यापिका श्रीमती सुमन शर्मा ने निभाई व विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों को बताया कि आज हिंदी का विस्तार न केवल राष्ट्रीय स्तर पर है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हिंदी की उपयोगिता दिन -प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सिनेमा के क्षेत्र में, विज्ञापन के क्षेत्र में, अनुवादक के रूप में, पत्रकारिता के रूप में, रेडियो वाचन के रूप में व दूरदर्शन वाचन के रूप में हिंदी का भविष्य उज्जवल बनता जा रहा है। स्कूल संचालिका श्रीमती नीलम जितेंद्र गुलिया ने सभी बच्चों व अध्यापकों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा हिंदी भाषा के उज्जवल भविष्य की कामना की।


इंडो अमेरिकन स्कूल में मनाया गया हिंदी दिवस
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : इंडो अमेरिकन स्कूल में हिंदी दिवस का आयोजन किया गया। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों की हिंदी लेखन प्रतियोगिता रखी गइर्, जिसमें प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मेरा प्रिय खेल कबड्डी, छठी से आठवीं कक्षा, के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्र-भाषा हिंदी तथा नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय रखे गए। इस प्रतियोगिता में बच्चों ने लेखन कौशल तथा बुद्धि कौशल में अपनी प्रतिभा दिखाई। पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में दिव्या, गौरव तथा परी ने प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। छठी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में चाहत, दिपांसी, अपेक्षा, दीक्षा ने प्रथम, द्वितीय तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में तन्नू,नीतू तथा शिवम ने पहला,दूसरा तथा तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्कूल निर्देशक श्री बिजेंद्र काद्यान ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी तथा हिंदी भाषा के महत्त्व को बताया।

एल. ए. स्कूल में हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत मानव श्रंखला बनवाकर हिंदी, हिन्दू, हिंदुस्तान का शुभसन्देश दिया
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में हिंदी दिवस पखवाड़े के तहत भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने एक मानव श्रंखला बनवाकर हिंदी, हिन्दू, हिंदुस्तान का शुभसन्देश दिया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया स्कूल प्रांगण में एक सप्ताह तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जा रहा है। जिसके तहत बच्चों को श्रुतलेख, सुलेख व हिंदी प्रश्नोत्तरी आयोजित करवाई जा रही है। स्कूल प्रबंधक के.एम.डागर ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति स्कूल प्रांगण में अनेकों हिंदी भाषा को लेकर रचनात्मक कार्य आयोजित किए जा रहें हैं। हिंदी प्राध्यापिका सुदेश, पूनम गुलिया, मंजू अरोड़ा व अध्यापक विजय ने अपनी रचनात्मक शिक्षा पद्धति से सभी बच्चों को हिंदी भाषा के प्रति लगाव उत्पन्न किया। स्कूल एचओडी योगेश्वर कौशिक, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव ने सभी हिंदी अध्यापकों के कार्य की प्रशंसा की। स्कूल मैनजमेंट सदस्य जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने हिंदी मानव श्रंखला के पास मौजूद रहकर भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के हिंदी दिवस को एक अलग ढंग से मनाने के अंदाज की प्रशंसा की।




हिन्दी के महत्व को समझते हुए एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया सैकड़ों छात्रों ने भाषण, कविताओं, कहानियों द्वारा अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : हिन्दी के महत्व को समझते हुए एच.डी. स्कूल बिरोहड़ में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग सैकड़ों छात्रों ने भाषण, कविताओं, कहानियों द्वारा अपनी अभिव्यक्ति प्रस्तुत की। स्कूल प्राचार्या नमीता दास ने छात्रों को सृजनात्मक शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए अपनी मातृभाषा का सम्मान करने के लिए आग्रह किया। उन्होनें कहा हिंदी को 14 सितंबर 1949 को भारत की राष्ट्रीय भाषा के रूप में अपनाया गया तब से हिंदी भाषा को एक उच्च दर्जा प्राप्त हुआ और इसी उपलक्ष्य में हम प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाते हैं। हमें हिन्दी को विश्व स्तर पर ले जाने के लिए प्रयास करने चाहिए। बच्चों को शुद्ध हिन्दी का प्रयोग करना चाहिए। हिन्दी में मात्राओं का शुद्धिकरण व शुद्ध उच्चारण का प्रयोग करें। स्कूल निदेशक बलराज फौगाट ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देखा जाए तो मीडिया और हिन्दी के बीच चोली-दामन का साथ है। भले ही अंग्रेजी की मानसिकता वाले अंग्रेजी को सर्वश्रेष्ठ मानते हैं, अखबार सबसे ज्यादा हिन्दी के बिकते हैं। 21वीं सदी में मीडिया का स्वरुप पूरी तरह से बदल गया है। हिन्दी के प्रचार-प्रसार में मीडिया अहम भूमिका निभा रहा है। हिन्दी के विकास में प्रवासी भारतीय महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हिन्दी भाषा तकनीकी रुप से भी लचीली है। हिंदी एक इंडो-आर्यन भाषा है, जिसे देवनागरी लिपि में भारत की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में लिखा गया है। राजेंद्र सिंह, हजारी प्रसाद द्विवेदी, काका कालेलकर, मैथिलीशरण गुप्त और सेठ गोविंद दास गोविंद जैसे लोगों ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा बनाए जाने के पक्ष में कड़ी पैरवी की। हिंदी दिवस के अवसर पर एचडी स्कूल बिराहेड़ के प्रांगण में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भारतीय संविधान के आधार पर, अनुच्छेद 343 के अनुसार, हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया था। हमारी मातृभाषा हिंदी और देश के प्रति सम्मान दिखाने के लिए हिंदी दिवस का आयोजन किया जाता है। हिंदी दिवस पूरे भारत में बहुत उत्साह और गर्व के साथ मनाया जाता है। शिक्षण संस्थानों से लेकर सरकारी दफ्तरों तक सभी हमारी राष्ट्रभाषा को सम्मान देते हैं। इतिहासकारों का मानना है कि हिन्दी विद्वानों द्वारा अपनी महान साहित्यिक कृतियों में प्रयोग की जाने वाली प्रमुख भाषा रही है। रामचरितमानस एक साहित्यिक कृति है जो हिंदी में भगवान राम की कहानी का वर्णन करती है और गोस्वामी तुलसीदास की सबसे महत्वपूर्ण कृतियों में से एक है, जिसे 16 वीं शताब्दी में लिखा गया था। हिंदी सबसे आदिम भाषाओं में से एक है जो मूल रूप से संस्कृत भाषा से संबंधित है। अतीत से, हिंदी एक भाषा के रूप में विकसित होकर हमारी राष्ट्रभाषा बन गई है। वर्ष 1917 में, महात्मा गांधी ने भरूच में गुजरात शिक्षा सम्मेलन में प्रस्तुत एक भाषण में हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी भाषा को राष्ट्रभाषा के रूप में इस्तेमाल किया जाना चाहिये। कम्प्यूटर, इंटरनेट ओर सोशल मिडिया पर इसका आसानी से इस्तेमाल किया जा रहा है। सच कहा जाए तो हिन्दी, मीडिया की पालकी पर सवार होकर विश्व की शीर्ष भाषा बनने की राह पर अग्रसर है। सभी छात्र हिन्दी के महत्व को समझें व हिन्दी का अनुसरण करें। हिन्दी की विभिन्न विद्याओं को जानें तथा हिन्दी के अच्छे वक्ता व लेखक बनें। प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अन्त में स्कूल मैनेजमेंट सदस्य बलराज फौगाट, सुरेन्द्र फौगाट, बलजीत नेहरा व रमेश गुलिया ने सभी बच्चों, अभिभावकों व अध्यापकों को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ दी। सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, हरिओम शास्त्री, सीमा मलिक, पुजा शर्मा, मीनु अरोड़ा, मुक्ता रानी, लक्ष्मी, मन्नु, सविता, बबीता, मोनिका, प्रिया, मंजू फौगाट, प्रदीप, संजना, जितेन्द्र, अंकित बुरा आदि अध्यापकों का योगदान सराहनीय रहा।



हिंदी गौरव है हिंद का, हर भारतीय को नाज है हिंदी पर : संस्कारम के चेयरमैन महिपाल
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : 14 सितंबर हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाने के लिए वीरवार को संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास में विभिन्न अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा तीसरी से पांचवी तक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं कक्षा छठी से आठवीं तक श्लोक वाचन व नौवीं से 12वीं तक कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया। सभी बच्चों में हिंदी दिवस का उत्साह देखते ही बन रहा था। सुबह से ही उत्साहपूर्वक तैयारी करते हुए प्रतिभागी स्वयं को प्रतियोगिता के माध्यम से सर्वश्रेष्ठ साबित करने में लगे हुए थे। कभी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के माध्यम से तो कभी यौन उत्पीडऩ पर आधारित कविताओं के माध्यम से समाज को जागृत करने का कार्य हिंदी दिवस के अवसर पर किया गया। दहेज प्रताडि़त स्त्रियों की वेदना की मार्मिक प्रस्तुति द्वारा प्रतिभागियों ने सोचने पर मजबूर कर दिया कि समाज की सोच को सुधारने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में केवल लड़कियां ही नहीं लडक़ों ने भी बढ़-चढ़ के भाग लिया। विद्यार्थी ही समाज की दिशा और दशा निर्धारित कर सकते हैं ,इस लोकोक्ति को निखिल ने सत्य सिद्ध करते हुए विद्यार्थियों को बुराइयों के खिलाफ शपथ लेने का आव्हान किया। कविताओं के मंत्रमुग्ध उच्चारण से विद्यार्थी गदगद हुए और उनकी तालियों की गडग़ड़ाहट से संस्कारम प्रांगण गूंज उठा। विद्यार्थियों और अध्यापकों सभी का उत्साह देखने लायक था। इसी मौके पर उपस्थित विद्यालय के चेयरमैन महिपाल ने बच्चों को उनके इतने अच्छे वाचन पर बधाई देते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया और बताया कि हिंदी भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय से ही राष्ट्रीय एकता और अस्मिता का प्रभावी व शक्तिशाली माध्यम रहा है। उन्होंने हिंदी की महता को बताते हुए आगे कहा कि हिंदी की सबसे बड़ी शक्ति इसकी वैज्ञानिकता, मौलिकता, सरलता, सुबोधता और स्वीकार्यता है। हिंदी जन जन की भाषा है। हिंदी जन के मन की भाषा है इसी के साथ उन्होंने हिंदी को अपने जीवन में अप नाने का आग्रह किया।




सूबेदार बख्त खां ने 1857 की महान क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत को करारी हार दी थी : डा. अमरदीप
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : आज आजादी का अमृत महोत्सव श्रृंखला के तहत राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के स्नातकोत्तर इतिहास विभाग एवं हरियाणा इतिहास कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डा. रणवीर सिंह आर्य के दिशा निर्देशन में महान स्वतंत्रता सेनानी सूबेदार बख्त खान के 224 वें जन्मदिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक डा. अमरदीप ने कहा कि सूबेदार बख्त खां ने 1857 की महान क्रांति में अंग्रेजी हुकूमत को करारी हार दी थी। 1797 में रुहेलखंड के बिजनौर में बख्त खां का जन्म हुआ था। 1817 के आसपास वे ईस्ट इंडिया कम्पनी में भर्ती हुए। प्रथम आंग्ल अफगान युद्ध में वे बहुत ही बहादुरी के साथ लड़े और उनकी बहादुरी देख उन्हें सूबेदार बना दिया गया। अपने आध्यात्मिक गुरू सरफराज अली के कहने पर वह आजादी की लड़ाई में शामिल हुए। सूबेदार बख्त खान के नेतृत्व में बरेली छावनी में 31 मई, 1857 को 18वीं और 68वीं देशज रेजीमेंट ने ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सफल विद्रोह किया और बरेली से अंग्रेजी हुकुमत को समाप्त कर दिया। एक जुलाई को बख्त खां अपनी फौज और चार हजार मुस्लिम सैनिकों के साथ दिल्ली पंहुचे। इस दौरान बहादुर शाह जफर को देश का सम्राट घोषित किया गया। दिल्ली की सरकार चलाने का जिम्मा बख्त खान के नेतृत्व में एक समिति को दिया गया और उन्हें भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के कमांडर-इन-चीफ की जिम्मेदारी दी गई। बख्त खां को सम्राट बहादुर शाह जफर ने सेना के वास्तविक अधिकार और साहेब-ए-आलम बहादुर का खिताब दिया था। दिल्ली पर दोबारा अंग्रेजो का अधिकार होने पर बख्त खान उनकी पकड़ में नही आये। इस देशभक्त एवं क्रांतिकारी सेनानी ने 1862 में बुनर, पख्तुनख्वा, पाकिस्तान में अंतिम साँस ली।
आप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा आज से रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के दो दिन के दौरे पर : डॉ. मनीष यादव
कार्यकर्ताओं से मीटिंग आगामी रणनीति पर करेंगे चर्चा : डॉ. मनीष यादव
महेंद्रगढ़ के निंबी गांव में परिवार जोड़ो अभियान की करेंगे शुरुआत : डॉ. मनीष यादव
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा शुक्रवार और शनिवार दो दिन रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने वीरवार को दी। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा शुक्रवार को रेवाड़ी में युवाओं के साथ मीटिंग करेंगे, उसके बाद दोपहर 12 बजे भार्गव पैलेस में युवाओं के साथ करेंगे मीटिंग और दोपहर 2 बजे मीडिया से बातचीत करेंगे। इसी कड़ी में शुक्रवार शाम को महेंद्रगढ़ के निंबी गांव में परिवार जोड़ो अभियान की शुरुआत करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि शनिवार को भी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा महेंद्रगढ़ के दौरे पर रहेंगे। महेंद्रगढ़ और अटेली विधानसभा में कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात करेंगे, इसके अलावा नारनौल और नांगल चौधरी के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया की शनिवार को महेंद्रगढ़ में सुबह 11 बजे परिवार जोड़ो अभियान के तहत शहर में डोर टू डोर लोगों से मुलाकात कर उनकी प्रतिक्रिया जानेंगे। दोपहर 12 बजे यादव धर्मशाला में युवाओं के साथ संवाद करेंगे, दोपहर 1.30 बजे आम आदमी पार्टी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, शाम 4 बजे आम आदमी पार्टी के नये ऑफिस का उद्घाटन करेंगे और शाम 6 बजे नारनौल में परिवार जोड़ों अभियान के तहत करेंगे डोर टू डोर लोगों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार जोड़ो अभियान को लेकर पार्टी घर घर जाकर लोगों से संवाद करेगी। लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है। वहीं दिल्ली और पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा।

कुलाना कॉलेज में कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : हिंदी दिवस के अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, कुलाना में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन और मंच संचालन हिंदी प्राध्यापिका सरिता कुमारी ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या कुसुमलता ने की। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को उद्धृत करते हुए कहा कि प्रांतीय ईष्र्या- द्वेष को दूर करने में जितनी सहायता हिंदी के प्रचार से मिलेगी, उतनी किसी दूसरी चीज से नहीं मिल सकती। उन्होंने हिंदी भाषा के महत्व और उपयोगिता से छात्राओं को अवगत करवाया।प्रतियोगिता का निर्णय प्राचार्या कुसुमलता, अंग्रेजी प्राध्यापक राजेश कुमार और अर्थशास्त्र प्राध्यापिका ट्विंकल वर्मा ने किया। सभी छात्राओं ने मंच पर अपनी कविताओं के माध्यम से सुंदर अभिव्यक्ति दी। प्राध्यापिका सरिता कुमारी ने बताया कि हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य सीमित नहीं रहना चाहिए,उसके लिए हम सभी को प्रयासरत रहना पड़ेगा। प्राध्यापक राजेश कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमें हिंदी को लाचार या बेचारी भाषा न समझ कर एक समर्थ व समृद्ध भाषा के रूप में देखना चाहिए।




नेहरू कॉलेज में हिंदी दिवस पर कविता पाठ और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के हिंदी विभाग में हिंदी दिवस मनाया गया और कविता पाठ तथा भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दलबीर सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि हिंदी अंतरराष्ट्रीय भाषा बन चुकी है। इसमें ज्ञान का अपार भंडार उपलब्ध है। यह हमारी भावनाओं से जुड़ी है। अपनी मातृभाषा का सम्मान करना हमारा कत्र्तव्य है। भारत को राष्ट्रीयता के सूत्र में पिरोने के लिए हिंदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। प्रतियोगिताओं का निर्णय हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप, हिंदी प्राध्यापक डॉ. शिव शंकर और डॉ. अमित भारद्वाज ने किया। मंच संचालन मोनू कुमारी ने किया और हिंदी प्रवक्ता सुरजीत ने सहयोग किया। हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में एमए पत्रकारिता के विद्यार्थी रवि ने पहला स्थान प्राप्त किया। बीए प्रथम वर्ष का अभिषेक दूसरे स्थान पर रहा जबकि बीए तृतीय वर्ष की वर्षा तीसरे स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की नीलम पहले स्थान पर रही। बीए द्वितीय वर्ष की नैंसी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और बीए तृतीय वर्ष की वर्षा तीसरे स्थान पर रही।


राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने स्वस्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित आयुष्मान भव: अखिल भारतीय अभियान का बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभीतक) : भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने आज भारत सरकार के स्वस्थ और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित आयुष्मान भव: अखिल भारतीय अभियान का अपने कर-कमलों से बटन दबाकर वर्चुअल शुभारंभ किया तथा इसी के साथ उन्होंने आयुष्मान भव: पोर्टल का भी शुभारंभ किया। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी भी आज इस ऐतिहासिक गौरवमय, मानव कल्याण के लिए शुभारंभ किए गए अभियान का हरियाणा राजभवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा बने। आयुष्मान भव: अभियान देश के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 2 अक्टूबर, 2023 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती तक संचालित होगा। इसे सेवा पखवाड़ा कहा गया है। भारत के प्रत्येक नागरिक यानि अंतिम गांव के अंतिम छोर तक रह रहे व्यक्ति को स्वास्थ सुविधाओं का लाभ पहुंचाने के लिए यह अभियान तीन घटकों में संचालित किया जायेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस अभियान का हिस्सा बने राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय जी ने इस अभियान के संबंध में गहनता एवं गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि राष्ट्रव्यापी इस मानव कल्याणकारी अभियान को हरियाणा प्रदेश में युद्धस्तर पर दृढ़ता से क्रियान्वित करके प्रत्येक व्यक्ति को लाभान्वित किया जायेगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य विभाग हरियाणा डॉ. जी अनुपमा, राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा श्री राजनारायण कौशिक, महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डॉ. सोनिया, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष्मान भारत हरियाणा सुश्री अंकिता अधिकारी, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा डॉ. जे.एस. पुनिया, एडीसी टू गवर्नर श्री अर्श वर्मा भी उपस्थित रहे।


पैक्सों के सशक्तिकरण के लिए सरकार चला रही अनेक योजनाएं : हुकम सिंह भाटी
पैक्स सशक्तिकरण किसानों की समृद्धि का मुख्य आधार : हुकम सिंह भाटी
पैक्सों को और अधिक मजबूती देने के लिए ऋण के अलावा 176 योजनाओं को पैक्स के साथ जोड़ा – नीलम अहलावत
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : लघु सचिवालय परिसर स्थित दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक मुख्यालय परिसर में पैक्स सशक्तिकरण से किसान की समृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को हरको बैंक के चेयरमैन हुकम सिंह भाटी नें बतौर मुख्यातिथि संबोधित किया। जिसकी अध्यक्षता दी झज्जर केन्द्रीय सहकारी बैंक की चेयरपर्सन एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक चेयरमैन एसोशिएशन हरियाणा की प्रधान नीलम अहलावत ने की। कार्यक्रम में सभी पैक्स प्रबन्धक और सदस्य किसानों के साथ संगोष्ठी की गई। कार्यक्रम के उपरांत हरको बैंक के चैयरमैन हुकम ङ्क्षसह भाटी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पैक्स सशक्तिकरण के मुख्य बिंदुओं पर बारीकी से प्रकाश डाला। चेयरमैन हुकम सिंह भाटी नें कहा कि पैक्सों के सशक्तिकरण से ही किसानों की समृद्धि होगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पैक्स के सशक्तिकरण और किसानों की समृद्धि के लिए अनेक योजनाएं क्रियांवित कर रही है ताकि हमारे किसानों को आर्थिक रुप से मजबूत बनाया जा सके। हाल ही में हरियाणा सरकार में पैक्स एक्ट में संशोधन किया जिसके तहत पैक्सों को और अधिक मजबूती देने के लिए ऋण के अलावा 176 योजनाओं को पैक्सों के साथ जोड़ा। वर्तमान समय में पैक्स लोगों को ऋण के अलावा सीएससी सैन्टर, जन औषधि केन्द्र तथा पेट्रोल पंप जैसी 176 सेवाओं का लाभ दे रहीं हैं। लोगों को आत्मनिर्भर बनानें की दिशा में स्वयं सहायता समूहों तथा संयुक्त देयता समूहों को बिना गारंटी के 50 हजार रुपए ऋण उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि व अपना रोजगार स्थापित कर सकें। किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए जल्द ही हरियाणा में राज्य स्तरीय पैक्स सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ सब्जियां की पैदावार करके और मत्स्य पालन के माध्यम से आय बढ़ा सकते हैं। इतना ही नही झज्जर में मत्स्य पालन के क्षेत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने कृषिमंत्री रहते हुए विशेष योजनाएं बनाई थी, जिस पर सरकार सजगता के साथ कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जहां पानी भरता है उस क्षेत्र को तालाबों में कनवर्ट करते हुए मछली पालन को बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पैक्स केवल किसानों को ऋण देने और खाद व दवांईंयां उपलब्ध करवाने का कार्य करतीं थीं लेकिन आज पैक्सों को मल्टीपरर्पज पैक्स बनाकर पैक्सों द्वारा अनेकों सुविधाएं जैसे दवाई की दुकान, कृषि यंत्र, वीटा बूथ, सी एस सी सैन्टर व अनेकों कार्यों को जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा जिससे किसानों को ग्राम स्तर पर ही सारी मूलभूत सुविधाएं मिल सकेंगीं और पैक्सों को भी आर्थिक रुप से मजबूती मिलेगी। उन्होंने दोहराया कि वास्तव में किसानों की समृद्धि का एकमात्र उपाय है कि पैक्सों को सशक्त बनाकर आर्थिक रुप से सम्पन्न किया जाए। हर किसान, खेतीहर मजदूर, छोटा दुकानदार अपनी जरुरतों को पूरा करने के लिए लोकल सुविधाओं पर निर्भर है। आज सहकारी बैंक ग्राहकों को सभी प्रकार की बैंकिंग सुविधाएं, ऋण सुविधाएं आदि राष्ट्रीयकृत बैंकों के अनुरुप प्रदान कर रहे हैं। इस दौरान बैंक की चैयरमैन नीलम अहलावत नें कहा कि झज्जर जिला में 23 पैक्स निरंतर काम कर रहीं हैं। जिनके कुल सदस्य एक लाख 54 हजार 166 हैं। जिसमें से 67 हजार 217 पैक्स के कुल ऋणी सदस्य को लगभग 500 करोड़ रूपये ऋण जारी किया है। रबी और खरीफ फसलों में बैंक ने 77 प्रतिशत ऋण की रिकवरी की है और अपने किसानों को 15 करोड़ 90 लाख रूपये की केन्द्र व राज्य सरकार की ब्याज माफी की योजना का लाभ देकर कसानों को समृद्ध किया है।
इन गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर मुख्य रुप से चेयरमैन हरीश कौशिक, निदेशक औमप्रकाश, जिला महामंत्री भाजपा अश्वनी शर्मा, मंडल अध्यक्ष डीघल बुधराम, मंडल अध्यक्ष बेरी अशोक शर्मा, पूर्व चेयरमैन मनीष शर्मा नंबरदार, जिला उपाध्यक्ष संजीव कादयान, महिला विकास निगम की पूर्व चैयरमैन सुनीता चौहान, पैक्स चेयरमैन सुबाना आजाद सिंह, पैक्स चेयरमैन खानपुर खुर्द अनिल मित्तल, पैक्स चेयरमैन साल्हावास राकेश जाखड़, सरपंच माजरा डी विनोद कुमार, सदस्य पंचायत समिति सूरजमल, बैंक महाप्रबंधक संजय हुड्डा, प्रदेश सह-संयोजक सहकारिता सुरेश चौधरी, पियुष मेहता, विकास बिश्नोई सहकारिता प्रकोष्ट सहित अनेक पैक्स प्रबंधक उपस्थित थे।




विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों को मिलेगा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ : सीटीएम
सीटीएम परवेश कादियान ने झज्जर स्थित स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में आयोजित कैंप का किया अवलोकन
झज्जर ब्लाक के सभी श्रेणी के नागरिकों के लिए 15 सितंबर को लगेगा विशेष कैंप
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : हरियाणा उदय कार्यक्रमों की श्रृंखला में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों के प्रमाण पत्र बनाने के लिए झज्जर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। सीटीएम परवेश कादियान ने शिविर का निरीक्षण करते हुए विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों से सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। कैंप में पहुंचने पर जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा ने सीटीएम परवेश कादियान का स्वागत करते हुए विभागीय योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस शिविर में पहले दिन दो सौ से ज्यादा पात्र नागरिकों ने भाग लिया। सीटीएम ने शिविर में आए नागरिकों से पहचान पत्र,आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कैंप आयोजित करने का मुख्य मकसद यही है कि विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों के प्रमाण पत्र संबंधित खंडों में बनाए जाएं,ताकि पात्रों को सरकार की योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिल सके। दूसरी ओर जिला कल्याण अधिकारी ने बताया कि विशेष शिविर में पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र इत्यादि बनाए गए। शिविर में 116 आवेदन पत्र प्राप्त हुए, जो कि पहचान पत्र, आधार कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, वोटर कार्ड, आय प्रमाण-पत्र, आयुष्मान कार्ड, पैंशन इत्यादि से संबंधित रहे,जिनमें 13 आधार कार्ड, 12 वोटर कार्ड, 40 पीपीपी, छह नागरिकों की पेंशन,सात व्यक्तियों के राशन कार्ड,और लगभग 38 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्होंने बताया कि मेले में टपरीवास, घूमंतू, अर्ध घुमंतू तथा विमुक्त जाति के लगभग दो सौै व्यक्तियों ने भाग लिया।
यह रहेगा विशेष शिविरों का आगामी शैडयूल
डीडब्लुओ ने खंडों पर आयोजित होने वाले शिविरों की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि 15 सिंतबर को झज्जर ब्लाक के लिए बीडीपीओ कार्यालय,झज्जर में कैंप लगेगा,जिसमें सभी श्रेणी के लोग कैंप में भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार 21 सितंबर को बेरी बीडीपीओ कार्यालय परिसर में कैंप का आयोजन होगा,जिसमें विमुक्त जाति के साथ ही सभी श्रेणी के नागरिक मेला में भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार 28 सितंबर को माछरोली स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में विमुक्त जाति के साथ-साथ अन्य श्रेणी के नागरिकों के लिए कैंप का आयोजन होगा,वहीं छह अक्टूबर को साल्हावास स्थित बीडीपीओ कार्यालय परिसर में विमुक्त जाति के साथ साथ अन्य श्रेणी के नागरिकों के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर बीडीपीओ युद्धवीर सिंह, विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड की सदस्या सुनीता चौहान, जयभगवान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


झज्जर जिला में आज से शुरू होगा स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा : सीईओ
दो अक्तूबर तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में चलेगी स्वच्छता मुहिम
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जिला परिषद झज्जर के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर तक जिलाभर के सभी गांवों और शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला के सभी गांवों में ग्रामीणों तथा सरकारी विभागों के सहयोग से सफाई की मुहिम चलाई जाएगी। यह जानकारी डीआरडीए की सीईओ डा सुभीता ढाका ने गुरूवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की बैठक में दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक झज्जर जिला में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस पखवाड़े का शैडयूल जारी किया गया है कि किस दिन किस विभाग के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। सीईओ डा सुभीता ढाका ने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक जिला में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों में समाजसेवी,स्कूली विद्यार्थी,स्वच्छता प्रहरियों सहित अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने बताया कि गांव के सभी आंगनबाड़ी सैंटर, ग्राम सचिवालय, स्कूल, पंचायत भवन, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक शौचालय, फिरनी, तालाब,एतिहासिक स्थलों आदि के आसपास सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा अभियान में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी,जनस्वास्थ्य विभाग, ग्राम सचिव, सरकारी स्कूल के मुखिया व अध्यापक, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाडी वर्कर आदि सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान गांवों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनचेतना रैली निकाली जाएंगी व विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। इसलिए प्लास्टिक के सामान का प्रयोग बंद करने पर विशेष बल इस अभियान में दिया जाएगा।
बैठक में यह अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर सहायक सीईओ सुशील सैनी, पंचायतीराज के कार्यकारी अभियंता संजीव शर्मा, बीडीपीओ उमेद ङ्क्षसह, परियोजना अधिकारी लखविंद्र ङ्क्षसह, एसईपीओ मातनहेल सतेंद्र सिंह, एएसएमओ डा हेमंत कुमार, ओम सिंह राणा, डिप्टी सीएमओ डा पूनम बिश्नोई, पीओ विजय मलिक, पूनम सैनी, डीपीएम मीनू रानी, संदीप कुमार, डीपीएम डालूराम शर्मा सहित संंबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





नियमित रूप से स्वास्थ्य की जांच कराएं गर्भवती महिलाएं : सबिता मलिक
गांव साल्हावास में पोषण माह के चलते जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जिलाभर में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में पोषण से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन जारी है,इसी कड़ी में महिला बाल विकास विभाग के तत्वावधान में गांव साल्हावास में खंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह जानकारी सीडीपीओ सबिता मलिक ने दी।उन्होंने बताया कि महिलाओं और आंगनवाड़ी वर्कर्स को पोषण संबंधी जानकारी दी गई। महिलाओं द्वारा गुलगुले, मालपुड़े आदि स्वादिष्ठ व्यंजन तैयार किए गए। सीडीपीओ ने बताया कि महिलाओं को दूध पिलाने वाली माताओं, किशोरी बालिकाओं के पोषण स्तर का ध्यान रखना है। इस दौरान रेसिपी प्रतियोगिता कराई गई जिसमें मोटे अनाज के द्वारा बनाई गई। उन्होंने बताया कि हमारे जीवन में मोटे अनाजों का सेवन बहुत ही आवश्यक और महत्वपूर्ण है। इन अनाजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से रोगों और शारीरिक बीमारियों से बच सकते हैं। पोषण अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण की समस्या पर प्राथमिकता के आधार पर काबू पाना है। सीडीपीओ मलिक ने बताया कि पोषण माह कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, किशोरियों व बच्चों को पौष्टिक व स्वादिष्ट आहार लेने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से अपने स्वास्थ्य की जांच करवानी चाहिए। सीडीपीओ ने कुपोषण से बचाव व उससे होने वाले नुकसान बारे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कई बार सही और उचित रूप से आहार न लेने के कारण कुपोषण की स्थिति बन जाती है जिस कारण व्यक्ति के व्यवहार में भी बदलाव आ जाता है। उन्होंने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए हमें पूर्ण और उचित रूप में आहार लेना चाहिए। सबिता मलिक ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने दैनिक खानपान के दौरान हरी व ताजा फल-सब्जियों को शामिल करें ताकि पौष्टिक आहार से शरीर का निर्माण हो सके। इस मौके पर सुपरवाइजर शर्मिला यादव,सरिता रानी सहित आंगनवाड़ी वर्कर व महिलाएं उपस्थित रही।

चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग से हर नागरिक गौरवांवित : कप्तान सिंह
जिला परिषद की विशेष बैठक में इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई प्रस्ताव किया पारित
लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान ङ्क्षसह की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : लघु सचिवालय सभागार में गुरूवार को जिला परिषद की विशेष बैठक परिषद के चैयरमैन कप्तान सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों, तकनीशियनों इत्यादि को बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस अवसर जिला परिषद के चैयरमैन कप्तान ङ्क्षसह , उप प्रधान मा. राजीव दलाल सहित अन्य पार्षदों ने इस एतिहासिक सफलता पर अभियान से जुड़े इसरो के समस्त स्टाफ को बधाई दी। जिला परिषद की सीईओ डा सुभीता ढाका ने भी इसरो के वैज्ञानिकों की इस उपलब्धि को अद्ïभुत बताया। चैयरमैन कप्तान ङ्क्षसह ने इसरो के वैज्ञानिकों व तकनीशियनों को शानदार सफलता पर बधाई का प्रस्ताव प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भारत चांद के दक्षणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 को सफलता पूर्वक लैंड करवाने वाला विश्व का प्रथम देश बन गया है। चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग से हर देशवासी गौरवांवित महसूस कर रहा है। यह उपलब्धि अमृतकाल के दौरान प्राप्त हुई है तथा आगामी 25 वर्षों में भारत वर्ष को सशक्त, समावेशी एवं समृद्घ बनाने के लिए महत्वाकांक्षी विजन के लक्ष्य को हासिल करने का शुभ संकेत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चंद्रयान 3 के लैंडिंग प्वाइंट को शिव शक्ति तथा चंद्रयान 2 के इम्पैक्ट प्वाइंट को तिरंगा नाम देने की घोषणा नए भारत के विजन को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि यह वह भारत है, जो अंधरे क्षेत्रों में भी प्रकाश फैलाकर विश्व को रोशन करता है। उन्होंने कहा कि यह सदन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना करता है, जिनके प्रोत्साहन से भारत चांद की ऐसी सतह पर पहुंचने में सफल रहा, जहां पर अब तक कोई देश नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने चंद्रयान 3 मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वैज्ञानिकों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में उन्नत उद्योग और प्रौद्योगिकी के कारण रोहतक, रेवाड़ी, फरीदाबाद और हिसार से मंगवाये गए परिष्कृत उपकरण इस सफलता का आधार बनें। सदन में इस मिशन में शामिल प्रदेश के युवा वैज्ञानिकों और तकनीशियनों की सराहना की गई, जिनमें अंबाला की आरुषी, हिसार के यज्ञ मलिक, भिवानी के देवेश ओला व अमित, करनाल के दीपांशू गर्ग व एश्वर्या, फतेहाबाद के आदित्य सेठी तथा दादरी की कविता शामिल है। जिला परिषद के चैयरमैन ने कहा कि चंद्रयान मिशन और रोवर प्रज्ञान द्वारा भेजे गए चित्रों से नए वैज्ञानिक अनुसंधानों को बढ़ावा मिलेगा। इससे वसुधैव कुटुंबकमï की भावना से समस्त मानव जाति विशेषकर ग्लोबल साउथ के लिए नई जानकारी उपलब्ध होगी। सदन द्वारा पारित प्रस्ताव की प्रतियां केंद्र सरकार, इसरो एवं अन्य आंतरिक्ष संगठनों को भेजी गई।
बैठक में इन अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर सीईओ डा सुभीता ढाका, जिला पार्षद मेघा देवी, गीता देवी, रविंद्र सिंह जोगेंद्र बेनीवाल, ललिता देवी, संजय मुडाहेड़ा, अशोक कूमार, नीतू, राजेंद्र ङ्क्षसह, सोमप्रभा योगेश सिलानी, अमित भोलू भदानी, प्रेमलता, निशा, शिव कुमार के अलावा पंचायीराज के कार्यकारी अभियंता संजीव शर्मा,कार्यकारी अभियंता ओम सिंह राणा, अश्वनी सांगवान, डा पूनम बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, परियोजना अधिकारी लखविंद्र ङ्क्षसह, एएमओ डा प्रमोद, टीडब्लुओ राकेश कुमार, तकनीकी अधिकारी डा ईश्वर जाखड़, एसडीओ यशपाल सिंह, सीडीपीओ प्रियंका देवी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।






हिंदी दिवस पर शिक्षकों व विद्यार्थियों ने बांधा समां
बाबू बालमुकुंद गुप्त को समर्पित किया दिवस
कविताओं, भाषण व नाटक की दी प्रस्तुति
झज्जर 14 सितंबर (अभीतक) : हिंदी दिवस के उपलक्ष में आज राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिंदी पत्रकारिता के पुरोधा बाबू बालमुकुंद गुप्त को आज का दिन समर्पित करते हुए उनके हिंदी के लिए किए गए प्रयासों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने कविताओं भाषण और नाटक के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग के सभी प्राध्यापकों ने इस कार्यक्रम में विशेष तौर पर शिरकत की और सभी ने अपने अनुभवों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें हिंदी के कानूनी पहलुओं से अवगत कराया। उन्होंने इस आयोजन के लिये हिंदी विभाग को बधाई दी। प्राध्यापक मुनेश कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी के उचित बोलने और लिखने के वैज्ञानिक पक्ष को रखा। प्राध्यापक नीरज अहलावत ने इस हिंदी दिवस पर कहा कि हिंदी ही ऐसी भाषा है जिसमें जैसा उच्चारण किया जाता है वैसा ही लिखा भी जाता है। प्राध्यापक अनीता रानी ने देवकीनंदन खत्री और उनके समकालीन हिंदी लेखकों का विशेष तौर पर अपने भाषण में उल्लेख किया। प्राध्यापक अजय मलिक ने भारतीय भाषाओं में हिंदी की मेहता पर प्रकाश डाला। प्राध्यापक दिनेश कुमार ने विस्तार से हिंदी के प्रयोग की जानकारी दी। प्राध्यापक प्रवीन खुराना ने हिंदी दिवस के अवसर पर भारतेंदु हरिश्चंद्र से लेकर बाबू बालमुकुंद गुप्त और उनके बाद हुए हिंदी के लेखकों का उल्लेख किया। गुप्त जी के योगदान पर उन्होंने विशेष रूप से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाबू बालमुकुंद गुप्त के जीवन पर निबंध भी लिखा और उनके चित्र बनाकर गुप्त जी को याद किया। इस आयोजन में 25 विद्यार्थियों ने मंच पर अपनी प्रस्तुति के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में प्राध्यापक मदन अग्रवाल, ज्योति सिंह, डॉ उमा भारद्वाज, वरुण कुमार ने भी सहयोग किया। बाबू बालमुकुंद गुप्त साहित्य एवं संरक्षण परिषद की ओर से सभी सहयोगी शिक्षकों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य सभी शिक्षकों ने भी कार्यक्रम के आयोजन में अपना विशेष सहयोग दिया।



आइस स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन की पहल
रोहतक में होगी प्रदेश की पहली ऑफ आइस स्केटिंग चैंपियनशिप
8 अक्टूबर होंगे मुकाबले, प्रदेश के 14 जिलों के स्केटर्स दिखाएंगे जलवा
रोहतक, 14 सितंबर (अभीतक) : आइस स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने एवं नेशनल लेवल पर हरियाणा की बादशाहत बरकरार रखने के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन ने खेल ईवेंट में कई महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए रोहतक शहर में प्रदेश की पहली ऑफ आइस स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन करेगी। साथ ही इस चैम्पियनशिप में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय स्थानों पर रहने वाले स्केटर्स हिस्सा ले सकेंगे। यह जानकारी देते हुए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि आठ अक्टूबर (रविवार) को रोहतक में होने वाली प्रदेश की पहली ऑफ आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में 14 जिलों के 500 से अधिक आइस स्केटर्स हिस्सा लेंगे। इसके लिए स्पीड आइस स्केटिंग एवं फिगर आइस स्केटिंग के खिलाड़ी अलग-अलग ईवेंट में खेल सकेंगे। ध्यान हो कि 18वीं नेशनल चैम्पियनशिप में हरियाणा एक नंबर पर रहा है। उसी बादशाहत को बरकार रखने के लिए हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन इस बार पहले की तुलना में तीन गुणा अधिक खिलाडिय़ों को नेशनल ट्रेनिंग कैम्प का हिस्सा दिलवाने की रणनीति पर काम कर रही है।
इन आयु वर्गों में होंगे मुकाबले
रोहतक में आठ अक्टबूर रविवार को प्रस्तावितप्रदेश की पहली ऑफ आइस स्केटिंग चैंपियनशिप में स्पीड आइस स्केटिंग श्रेणी में अन्डर-6, 6 से 8, 8 से 10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग में 19 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स हिस्सा लेंगे। इसी प्रकार फिगर आइस स्केटिंग मेें अन्डर-6, 6 से 8, 8 से 10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स हिस्सा लेंगे।
पहली बार एक आयु वर्ग में तीन स्केटर्स
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान के अनुसार आइस स्केटिंग खेल में हरियाणा प्रदेश की बादशाहत को बरकरार रखने के लिए स्थानीय एवं स्टेट लेवल पर होने वाले खेल ईवेंट में कई बदलाव किए गए हैंं। जिनमें जिला स्तर पर प्रथम, द्वितिय एवं तृतीय स्थान पर रहे स्केटर्स को प्रदेश स्तर पर खेलने का मौका देने से लेकर प्रदेश स्तर पर एक से लेकर पांच नंबर तक के विजेताओं को नेशनल ईवेंट के लिए तैयार किया जाएगा।
इन पर रहेगा फोकस
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान एवं प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ के अनुसार प्रदेश के खिलाडिय़ोंं का डाटा तैयार करने, खिलाडिय़ों को ट्रेनिंग दिलवाने, अधिक से अधिक ट्रेनिंग कैम्पोंं का आयोजन करने, कोच के लिए वित्तिय मदद करने के लिए रणनीति बनाने, देश व हरियाणा प्रदेश में ओलम्पिक खेल आईस स्केटिंग को ओर अधिक लोकप्रीय बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
नीदरलेंड पैट्रन पर होगा काम
हरियाणा आइस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह लोहान एवं प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ के के अनुसार प्रदेश देश में आईस स्केटिंग खेल को बढ़ावा देने के लिए नीदरलैंड का पैटर्न अपनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीदरलैंड में आईस स्केटिंग रिंगों की कमी को देखते हुए वहां के खिलाड़ी साधारण स्केटिंग रिंग में अभ्यास करते हैं, और उसके बाद उन खिलाडिय़ों को उनकी दक्षता एवं जरुरत के हिसाब से आईस स्केटिंग रिंग मेें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
बड़ा रोचक रहा एक कांस्य पदक से चैम्पियन बनने का सफर
नेशनल में कभी एक पदक जीतकर अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हरियाणा के लिए चैम्पियन बनने की कवायद किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। ठंडे क्षेत्रों का खेल कहे जाने वाले आइस स्केटिंग खेल में हरियाणा लंबे समय से लगातार प्रयास कर रहा था। प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह की अगुवाई एवं प्रदेश के खिलाडिय़ों को हर सुविधा उपलब्ध करवाने की कवायद, चाणक्य रुपी उनके साथी महासचिव नरेश सेलपाड़ की लगातार बदलाव करने की रणनीति एवं रिस्क लेने की क्षमता एवं मेहनती सह-सचिव दीपक कोहाड़ की मेहनत, इसी टीम के सबसे महत्वपूर्ण कड़ी यश मैन के नाम से चर्चित कोषाध्यक्ष मुकेश बत्रा की टीम ने पिछली नैशनल चैम्पियनशिप वो कर दिखाया, जो कि प्रत्येक हरियाणवीं का सपना था। दूसरे प्रदेशों के खिलाडिय़ों के अभ्यास की वीडियों एवं खेल देखकर हरियाणा ने ऐसी टीम उतारी की बड़े से बड़े खिलाड़ी उसे पार नही पा सके। इससे पहले खिलाडिय़ों को जमकर अभ्यास भी करवाया गया।
हर दूसरे खिलाड़ी को मिला था नेशनल में मेडल
18वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप के रिकार्ड के अनुसार प्रदेश का हर दूसरा खिलाड़ी पदक जीतने में कामयाब रहा। प्रदेश की तरफ से 59 सदस्यों की टीम ने 18वीं नेशनल आइस स्केटिंग चैम्पियनशिप के दौरान स्पीड आइस स्केटिंग श्रेणी में अंडर-10, 10 से 13, 13 से 15, 15 से 17, 17 से 19 आयु वर्ग व सीनियर वर्ग में 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में व्यक्गित स्तर एवं फिगर आइस स्केटिंग मेें 8 से 11, 11 से 13, 13 से 15, 15 से 19 एवं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के स्केटर्स ने व्यक्तिगत, कप्पल एवं टीम स्तर सराहनीय प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की टीम दस स्वर्ण, 11 रजत और दस कांस्य पदक जीतने में कामयाब रही है।
नशे के खिलाफ अलख जगाने का संदेश लेकर सिरसा पहुंची साइक्लोथॉन
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा पीढ़ी को नशे से बचाव के लिए चलाई सराहनीय मुहिम : गोबिंद कांडा
नशा बर्बादी के द्वार खोलने वाला, बचाव के लिए जागरूकता जरूरी : जगदीश चोपड़ा
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभीतक) : हरियाणा उदय कार्यक्रम की श्रृंखला में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की विशेष मुहिम के तहत चलाई गई साइक्लोथॉन यात्रा का सिरसा के गांव नहराणा में पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ। साइकिल यात्रा के प्रतिभागियों को फूल-माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। भारत माता के जयकारों के साथ जन-जन को नशा मुक्त हरियाणा बनाने का जागरूकता संदेश दिया गया। यात्रा के स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ श्री गोबिंद कांडा ने शिरकत की। उन्होंने पूर्व चेयरमैन श्री जगदीश चौपड़ा सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों के साथ साइक्लोथॉन यात्रा का स्वागत किया। अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी साइक्लोथॉन यात्रा के प्रतिभागियों का भव्य स्वागत किया। श्री गोबिंद कांडा ने नशा मुक्ति के खिलाफ एकजुट प्रयासों का आह्वान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने युवा पीढ़ी को नशे से संरक्षित रखने के लिए विशेष मुहिम चलाई है। हम सबको मुहिम का हिस्सा बनकर नशे को जड़ से खत्म करने का संकल्प लेकर देश-प्रदेश के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए। नशा बर्बादी के द्वार खोलता है, जिससे बचाव के लिए जागरूकता जरूरी है। जागरूकता की अलख जगाने में साइकिल यात्रा विशेष भूमिका अदा करेगी। अतिरिक्त उपायुक्त डा. विवेक भारती ने कहा कि सिरसा से हरियाणा को नशा मुक्त बनाने की एक गूंज उठनी चाहिए, जो पूरे प्रदेश तक जाए। इसके लिए सबको मिलकर प्रयास करने होंगे। नशा व्यक्ति को अंदर से खोखला, आर्थिक रूप से खाली बना देता है, जिसका परिवार दुखी और बच्चे लाचारी महसूस करने लगते हैं। नशे के कारण युवाओं की असमय मृत्यु हो जाती है। इसलिए हमें अभी नशे के विरुद्ध चेतना होगा अन्यथा युवा पीढ़ी का भविष्य बर्बाद हो जाएगा। हमें संकल्प लेना होगा कि नशे में लिप्त युवाओं को इससे छुटकारा दिलाएंगे और नशे के कारोबारियों को पुलिस की गिरफ्त में लायेंगे। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि युवा अपनी ऊर्जा गलत दिशा में लगाते हैं जिससे वे नशे की लत में पड़ जाते हैं। इसलिए उनकी ऊर्जा का संचालन उचित दिशा में करने की जरूरत है, जिसके लिए उन्हें जागरूक करना होगा। मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा को नशा मुक्त बनाने का सपना देखा है, जिसे साकार करने के लिए मिलकर प्रयास करने होंगे। साइकिल रैली रूपी इस चेतना यात्रा में बढ़-चढकऱ हिस्सा लेकर हम नशे के खिलाफ संघर्ष को मजबूती प्रदान कर देश-प्रदेश की तरक्की में योगदान दे सकते हैं।
जगह-जगह हुआ स्वागत, साईकिल रैली में जुड़ता गया काफिला :
नशा विरोधी जागरूकता साइकिल रैली का जगह-जगह स्वागत किया गया। स्वागतकर्ताओं में आम जनमानस ने भी हिस्सा लिया। लोगों ने जोरदार नारे लगाते हुए साइकिल संदेश वाहकों को प्रोत्साहन दिया। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर युवाओं-विद्यार्थियों ने साइकिल पर सवार होकर साइकिल रैली में हिस्सा लिया, जिससे काफिला जुड़ता चला गया। बड़ी संख्या में युवाओं ने साइकिल रैली में हिस्सेदारी की।
विद्यार्थियों ने साइकिल यात्रा में हिस्सा ले दिया नशा के खिलाफ जागरूकता का संदेश :
साइक्लोथॉन यात्रा में विद्यार्थियों ने भी स्कूलों के साथ हिस्सा लिया। साइकिल के आगे नशा के खिलाफ जागरुकता तख्ती लगाए हुए आमजन को नशे दूर रहने व नशा के खिलाफ एकजुट होने का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने नशा के खिलाफ जागरूकता के नारे लगाते हुए साइकिलिंग की।
शौर्य चक्र विजेताओं ने विद्यार्थियों को सैन्य सेवाओं की दी जानकारी
जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रोजेक्ट वीर गाथा कार्यक्रम आयोजित
सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों में भरा देश भक्ति का जोश
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रोजेक्ट वीर गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिसार 22 मैकनाईज इंफैंटरी डिवीजन हिसार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बहादुर सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वीर गाथा से अवगत कराते हुए देश सेवा का आहवान किया। इस अवसर शोर्यचक्र विजेता विंग कमांडर शेर सिंह (रिटायर्ड) ने शहीद रमेश राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय और पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में शौर्य चक्र विजेता कर्नल अमित कुुमार ने विद्यार्थियों को देश की सेनाओं की पृष्ठïभूमि से जुड़ी जानकारी दी। विंग कमांडर शेर सिंह ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों व अध्यापकों में देशभक्ति का जोश भरा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में झज्जर जिला का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इस जिला से वीर सैनिकों की अनेक गाथाएं है। उन्होंने इस अवसर पर अपने स्वयं के जीवन पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियोंं व अध्यापकों ने भारतीय सेना पर गर्व महसूस किया और भाषण सुनकर विद्यार्थियों ने सेना में दाखिल होने का इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता डा प्रवीण खुराना ने किया। इस अवसर पर पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेेंद्र ङ्क्षसह, मेजर महिम भठठ, लैफ्टिनेंट रवि राठौर, नायब सुबेदार सीडी रेडी, नायक विकास, हवलदार मंदीप सिंह, अजय कुमार, नायक अश्विनी तिवारी, दिनेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।



लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढाई करें विद्यार्थी : सीटीएम
रोल मॉडल सेशन में सीटीएम परवेश कादियान ने छात्रों को दिए सफलता के गुर
गांव हसनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा मंथन कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जिला के सरकारी विद्यालयों में चल रहे प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हसनपुर में रोल मॉडल सेशन आयोजित किया गया। रोल मॉडल सेशन में बतौर मुख्य अतिथि सीटीएम परवेश कादियान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढाई करने का आहवान किया। विद्यालय पहुंचने पर ेप्रधानाचार्य सुनील दत्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर सिटी मजिस्ट्रेट परवेश कादियान ने अपने जीवन के अनुभव छात्रों के साथ सांझा करते विद्यार्थी जीवन में पढाई के महत्व से अवगत कराया। उन्होंंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,आज जिला के अनेक युवा शिक्षा,खेल सहित अन्य विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश में जिला व गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिभा मंथन कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का पता लगाने,अपनी रुचि और कौशल आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं सीटीएम परवेश कादियान से कैरियर सेे संंबंधित सवाल किए, जिसमें अगर आप लोक सेवा में नहीं आते तो आपकी दूसरी योजना क्या थी? और आपने ग्रामीण परिवेश के चलते किस प्रकार चुनौतियों का सामना करना पड़ा? सीटीएम ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत और आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है,जिसे अपनाकर हम सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। प्रतिभा मंथन शिक्षक संजय शर्मा ने प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के बारे में विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश भक्ति सेे ओतप्रोत कविता और भाषण की प्रस्तुति देते हुए कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरपंच अरुण कुमार, नोडल ऑफिसर डॉ. पूजा नांदल, जितेन्द्र अहलावत, एबीआरसी राकेश कुमार, चिनमोई सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।



पात्र लाभार्थी तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कारगर साबित होगा आयुष्मान भव: अभियान : डॉ अरविंद शर्मा
सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने रिबन काटकर किया जिलास्तरीय आयुष्मान भव: अभियान का शुभारंभ
सांसद ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले निक्षा मित्रों को किया सम्मानित
जिला में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा, 2 अक्टूबर को गांवों में आयोजित होंगी ग्राम सभाएं
सांसद डा अरविंद शर्मा और डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया प्रोत्साहित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि देश और प्रदेश के प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक निर्बाध रूप से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भव: अभियान कारगर साबित होगा। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचेंगी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उनकी बीमारियों का इलाज करवाना सुनिश्चित करेंगी। इतना ही नहीं आयुष्मान योजना से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सपने को साकार किया जाएगा। सांसद डॉ अरविंद शर्मा बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में राष्टïव्यापी आयुष्मान भव: अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में उपस्थिति को संबोधित कर रहे थे। सांसद ने रिबन काटकर जिला स्तरीय कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इससे पहले देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन प्रणाली से आयुष्मान भव: के राष्ट्रव्यापी अभियान का विधिवत रुप से शुभारंभ किया, जिसका प्रसाारण जिला मुख्यालय के अलावा सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दिखाया गया। इस बीच डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से सांसद डा अरविंद शर्मा का बुक्का भेंट कर स्वागत किया।
आयुष्मान कार्ड के फायदों से पात्र लाभार्थी को अवगत कराना बेहद जरूरी
सांसद डा अरविंद शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और हरियाणा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकारें अच्छा कार्य कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास के सिंद्धांत पर चलते हुए आयुष्मान मेलों का आयोजित किए जाएंगे, जिनका पात्र लाभार्भियों को पूरा लाभ मिलेगा। सांसद डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए आयुष्मान भव: योजना की सौगात दी है। इस योजना से देश और प्रदेश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पंहुचाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करके लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। उन्होने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी आयुष्मान कार्ड से अछूता नहीं रहे,इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाए। ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड के फायदों और कार्ड बनवाने की प्रणाली से अवगत कराया जाए ताकि गरीब व्यक्ति को इलाज के लिए पैसे के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़े। उन्होने कहा कि हरेक देशवासी को स्वास्थ्य सेवाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिले,इसके लिए सरकार पूूरी सजगता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोई भी गांव या शहर केंद्र और प्रदेश सरकार के अंत्योदय का दूूरदर्शी सिद्धांत इस योजना के बेहतर क्रियांवयन से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी जिला झज्जर किसी भी मामले में पीछे नहीं रहा,जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की गई थी। उन्होंने आमजन का आहवान किया कि वे 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े से जुडक़र नया कीर्तिमान बनाएं और मानवता की भलाई के लिए सेवा भाव से कार्य करें।
टीबी रोगियों की मदद के लिए निक्षा मित्रों का हुआ सम्मान
इससे दौरान मुख्य अतिथि डॉ अरविंद शर्मा और डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने रक्तदान शिविर का अवलोकन करते हुए रक्तदाताओं को बैज लगाकर उत्साह वर्धन किया। रक्तदान शिविर में 23 युवाओं ने रक्तदान किया। साथ ही प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के लिए सराहनीय कार्य करने पर 25 निक्षा मित्रों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।
पात्र लाभार्थियों को मिले योजना का त्वरित लाभ : डीसी कैप्टन शक्ति सिंह
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मुख्य अतिथि सांसद डॉ अरविंद शर्मा का स्वागत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान भव: योजना का लाभ प्रत्येक लाभार्थी तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रुपरेखा तैयार की गई है। जिला में वर्तमान में तीन लाख 58 हजार 634 लाभार्थी हैं,जिनमें 2 लाख 63 हजार 562 आयुषमान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 32 हजार से ज्यादा लाभार्थियों ने योजना का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के अंतर्गत गांव -गांव और गली मौहल्ला तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि इस आयुष्मान और चिरायु योजना के लाभार्थी को पांच लाख रू पए तक की इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना के पात्र व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच के अलावा सभी टैस्ट किए जा रहे हैं,ताकि बीमारी पता लगते ही उनका इलाज संभव हो सके।
आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य जल्द होगा पूरा : एडीसी
कार्यक्रम के अंत में एडीसी सलोनी शर्मा ने सभी मुख्य मेहमानों का स्वागत करते हुए अभियान की विशेषताओं पर बारीकी से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में निरंतर योजनाओं को गति प्रदान की जा रही है,निक्षा मित्रों ने टीबी रोगियों की मदद करते हुए सराहनीय कार्य किया है,जिसके लिए सभी निक्षा मित्र बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भव: अभियान के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लक्ष्य को 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा,इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पात्र लाभार्थियों का आहवान किया कि जिन्होंने अपना आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बनवाया है,ऐसे पात्र व्यक्ति अपना आयुष्मान चिरायु कार्ड अवश्य बनवा लें।
सेवा पखवाड़े और स्वास्थ्य मेलों का भी होगा आयोजन
वरिष्ठï चिकित्सक डा टीएस बागड़ी ने बताया कि इस अभियान के तहत ही 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाकर प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करने के साथ-साथ आयुष्मान सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयुष्मान आपके द्वार के तहत गांव, खण्ड एवं जिला स्तर पर आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के निशुल्क तथा 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों से 1500 रुपए प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। इनमें स्वास्थ्य, सफाई और पोषण बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इनमें मधुमेह, बीपी, कैंसर, मुंह, सरवाईकल, तपेदिक, कुष्ठ रोग, संक्रामक रोग, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य, प्रतिरक्षण, आंखों की जांच जैसे स्वास्थ्य कार्य किए जाएगें। आंगनवाड़ी और सरकारी स्कूलों के जन्म से 18 साल तक के सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत व वार्ड पंचायत में 5 साल से ऊपर के योग्य व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई जाएगी।
कार्यक्रम में इन गणमान्य व्यक्तियों की रही मौजूदगी
इस अवसर पर नगरपरिषद के चैयरमैन जिले सिंह सैनी, रोहतक लोकसभा संयोजक आंनद सागर, अमित कुमार, वीरभान सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष केशव सिंघल, पूर्वजिलाध्यक्ष दिनेश गोयल, प्रकाश धनखड़, संदीप ङ्क्षसह के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सलोनी शर्मा, डीडीपीओ ललिता वर्मा, वरिष्ठï चिकि त्सक डा टीएस बागड़ी, डिप्टी सीएमओ व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ मनोज सैनी श्रीलता, सुशील कुमार, डा निशा डाबर, डा अजय सिंगला, डा अशोक गोयल, डा प्रीति, डा सुशील कुमार, डा मृदूला, डा मनमोहन, डा शैलेंद्र, डा पूनम बिश्नोई, डा हेमंत शर्मा, डा राहुल जाखड़, आयुुष्मान भारत के जिला प्रबंधक विकास कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्राण वायु देवता पैन्शन स्कीम पेड़ों के संरक्षण में सहयोगी : डीसी
पेंशन के लिए आगामी 20 सितंबर तक होंगे आवेदन
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने कहा कि सरकार द्वारा पुराने पेड़ों की रक्षा और संरक्षण के लिए प्रदेशभर मे 75 साल से अधिक आयु के वृक्षों के लिए प्राण वायु देवता पैन्शन स्कीम लागू की गई है। पैन्शन के रूप में अढाई हजार रुपए सालाना उस व्यक्ति को दिए जाएंगे, जिनके घर या निजी जमीन पर पुराना वृक्ष है। इस प्रकार की योजना लागु करने वाला हरियाणा देश का पहला राज्य है। डीसी ने योजना की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि वह देखभाल के लिए सरकार से अढाई हजार रुपए ले सकता है। उसे वृक्ष की देखभाल करनी होगी। उसे पानी, खाद, मिट्टी की जरूरत है तो वह इस पैन्शन से पूरी कर सकता है। यह योजना पुराने वृक्षों को बचाने के लिए है। जिनके घर में ऐसे पुराने वृक्ष लगे हुए हैं, वे उन्हें काटने के बजाए सरकार से पैन्शन लेकर बचाए रख सकते हैं। वृक्ष को मिलने वाली पैन्शन की राशि उसके मालिक के बैंक खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमें सुरक्षित आक्सीजन गैस निशुल्क मिलती है।
पात्र व्यक्ति ऐसे कर सकते हैं आवेदन
डीसी ने बताया कि पात्र व्यक्ति जिले के वन विभाग कार्यालय में जाकर आगामी 20 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद गठित समिति द्वारा उस आवेदन का आंकलन किया जाएगा। सत्यापन उपरान्त सभी शर्तें पूरी पाई जाती हैं तो लाभार्थी व्यक्ति को वृक्षों की मिलने वाली पैन्शन दे दी जाएगी। इसके लिए संबंधित कागजात जमा कराने होंगे।



पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक : डीसी
पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री हैं सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी बुधवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवाड.र्जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुशंसित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। डीसी ने आगे बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडकऱ सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवार्ड डॉट जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्डं जीओवी.इन/अबाउट अवार्ड एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।
शौर्य चक्र विजेताओं ने विद्यार्थियों को सैन्य सेवाओं की दी जानकारी
जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रोजेक्ट वीर गाथा कार्यक्रम आयोजित
सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों में भरा देश भक्ति का जोश
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जिला मुख्यालय स्थित पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को प्रोजेक्ट वीर गाथा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हिसार 22 मेकेनाइज इंफेंटरी डिवीजन हिसार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बहादुर सैन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वीर गाथा से अवगत कराते हुए देश सेवा का आह्वान किया। इस अवसर शोर्यचक्र विजेता विंग कमांडर शेर सिंह (रिटायर्ड )ने शहीद रमेश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और पीएमश्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शौर्य चक्र विजेता कर्नल अमित कुमार ने विद्यार्थियों को देश की सेनाओं की पृष्ठभूमि से जुड़ी जानकारी दी। विंग कमांडर शेर सिंह ने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों व अध्यापकों में देशभक्ति का जोश भरा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में झज्जर जिला का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। इस जिला से वीर सैनिकों की अनेक गाथाएं है। उन्होंने इस अवसर पर अपने स्वयं के जीवन पर भी प्रकाश डाला। विद्यार्थियों व अध्यापकों ने भारतीय सेना पर गर्व महसूस किया और भाषण सुनकर विद्यार्थियों ने सेना में दाखिल होने का इच्छा जाहिर की। कार्यक्रम में मंच संचालन प्रवक्ता डा प्रवीण खुराना ने किया। इस अवसर पर पीएम श्री राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र धनखड़ और शहीद रमेश कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह,मेजर महिम भट्ट,लेफ्टिनेंट रवि राठौर, नायब सुबेदार सीडी रेडी, नायक विकास, हवलदार मंदीप सिंह,अजय कुमार, नायक अश्विनी तिवारी,दिनेश कुमार सहित विद्यालय स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।
लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढ़ाई करें विद्यार्थी : सीटीएम
रोल मॉडल सेशन में सीटीएम परवेश कादियान ने छात्रों को दिए सफलता के गुर
गांव हसनपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा मंथन कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : जिला के सरकारी विद्यालयों में चल रहे प्रतिभा मंथन कार्यक्रम की श्रृंखला में बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, हसनपुर में रोल मॉडल सेशन आयोजित किया गया। रोल मॉडल सेशन में बतौर मुख्य अतिथि सीटीएम परवेश कादियान ने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित करते हुए पढाई करने का आह्वान किया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य सुनील दत्त ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर सिटी मजिस्ट्रेट परवेश कादियान ने अपने जीवन के अनुभव छात्रों के साथ सांझा करते विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है,आज जिला के अनेक युवा शिक्षा,खेल सहित अन्य विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश में जिला व गांव का नाम रोशन कर रहे हैं। विद्यार्थियों में प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिभा मंथन कार्यक्रम चलाया जा रहा है,जिसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा का पता लगाने,अपनी रुचि और कौशल आधारित शिक्षा के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि एवं सीटीएम परवेश कादियान से कैरियर से संबंधित सवाल किए,जिसमें अगर आप लोक सेवा में नहीं आते तो आपकी दूसरी योजना क्या थी? और आपने ग्रामीण परिवेश के चलते किस प्रकार चुनौतियों का सामना करना पड़ा, सीटीएम ने छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत और आत्मविश्वास का होना बेहद जरूरी है,जिसे अपनाकर हम सफलता के शिखर पर पहुंच सकते हैं। प्रतिभा मंथन शिक्षक संजय शर्मा ने प्रतिभा मंथन कार्यक्रम के बारे में विचार रखे। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता और भाषण की प्रस्तुति देते हुए कला का शानदार प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरपंच अरुण कुमार, नोडल ऑफिसर डॉ. पूजा नांदल, जितेन्द्र अहलावत, एबीआरसी राकेश कुमार, चिनमोई सहित समस्त स्टाफ सदस्य और विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे।






हिंदी केवल भाषा ही नहीं, जनमानस की भावनाओं की अभिव्यक्ति भी है : डीसी
डीसी राहुल हुड्डïा ने जिलावासियों को दी हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
हिंदी लिखने, बोलने व पढऩे में नहीं करनी चाहिए शर्म व संकोच : राहुल हुड्डïा
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : डीसी राहुल हुड्डïा ने हिंदी दिवस के अवसर पर जिलावासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी मात्र एक भाषा नहीं बल्कि एक ऐसा माध्यम है जो भारत के कोने-कोने में बैठे लोगों को एक दूसरे से जोडऩे का काम करती है। उन्होंने हिंदी भाषा का भारत में विशेष स्थान बताते हुए कहा कि वैसे तो भारत में सभी भाषाओं का समृद्ध इतिहास है और भारतीय संविधान में भाषाओं के लिए अलग से प्रावधान रखे गए हैं लेकिन हिन्दी भाषा ने भारत के जनमानस में विशेष स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता प्राप्ति में हिंदी का महान योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के विकास से राष्ट्र और अधिक मजबूत होगा। हिंदी भाषा ही नहीं, जनमानस की भावनाओं की अभिव्यक्ति भी है। हिन्दी एक ऐसी भाषा है, जिसने हमारे समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। यह अत्यंत सरल और समृद्ध भाषा होने के साथ, हमारी राजभाषा भी है। डीसी ने कहा कि आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हिंदी भाषा के महत्व को पहचानने और युवा पीढ़ी को इसके अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करता है। हिंदी भाषा को स्कूल, कॉलेज, बैंक, कार्यालय आदि में मुख्य रूप से प्रयोग किया जाता है। हमें अपनी मातृभाषा हिंदी का दिल से आदर-सम्मान करना चाहिए और इसे बोलने, लिखने व पढऩे में कोई शर्म-संकोच नहीं करनी चाहिए। हिंदी भाषा हम सभी भारतवासियों का गर्व है। हिंदी की सरलता, सहजता और संवेदनशीलता हमेशा आकर्षित करती है। हिन्दी दिवस पर मैं उन सभी लोगों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने इसे समृद्ध और सशक्त बनाने में अपना अथक योगदान दिया है।


विमुक्त एवं घुमंतु जातियों के लाभार्थी उठा रहे कैंप का लाभ : एडीसी
खंड जाटूसाना में विमुक्त एवं घुमंतू जातियों के लिए हुआ मेले का आयोजन
कैंप लगाकर अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का उद्देश्य :
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : विमुक्त एवं घुमंतु जातियों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में गुरूवार को डीसी राहुल हुड्डïा के मार्गदर्शन में जिला के खंड जाटूसाना में मेले का आयोजन किया गया, जिसमें पात्र लोगों ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मूलभूत दस्तावेज जैसे राशन कार्ड, परिवार पहचान पत्र, पेंशन ,वोटर कार्ड, आधार कार्ड आदि बनवाए और सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा उदय कार्यक्रमों की श्रृंखला में विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों के साथ-साथ सभी श्रेणी के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदान करने के उद्देश्य से खंड स्तर पर मेले लगाए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से विमुक्त व घुमंतु जातियों के कल्याण एवं उत्थान के लिए मेलों का आयोजन सजगता पूर्वक किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी सुविधाओं का लाभ अविंलब पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि मेलों में विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु, अर्ध घुमन्तु जाति के साथ-साथ सभी श्रेणियों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिविर में आए नागरिकों को संबंधित विभागों द्वारा पहचान पत्र, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र बनवाने के साथ योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। कैंप आयोजित करने के पीछे सरकार का मुख्य मकसद यही है कि विमुक्त, टपरीवास, घुमन्तु अर्ध घुमन्तु जाति के नागरिकों के प्रमाण पत्र संबंधित खंडों में बनाए जाएं ताकि पात्र व्यक्तियों को सरकार की योजनाओं का निर्बाध रूप से लाभ मिल सके।
आज खंड जाटूसाना में सभी वर्गों के लिए लगेगा जागरूकता कैंप : डीडब्ल्यूओ
मेलों के नोडल अधिकारी एवं जिला कल्याण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार 15 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय जाटूसाना में सभी वर्गों के लिए, गुरूवार 21 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय रेवाड़ी में विमुक्त घुमंतू श्रेणी के लिए व शुक्रवर 22 सितंबर को सभी वर्गों के लिए, गुरूवार 28 सितंबर को बीडीपीओ कार्यालय धारूहेड़ा में विमुक्त घुमंतू श्रेणी के लिए व शुक्रवार 29 सितंबर को सभी वर्गों के लिए तथा गुरूवार 5 अक्टूबर को बीडीपीओ कार्यालय बावल मे विमुक्त घुमंतू श्रेणी व शुक्रवार 6 अक्टूबर को सभी वर्गों के लिए प्रात: 10 बजे से लेकर सायं 4 बजे तक मेलों का आयोजन होगा।



नए परीक्षा केन्द्र के लिए सरकारी व निजी विद्यालय 30 सितंबर तक करें आवेदन : डीसी
डीईओ की सिफारिश के साथ बीएसईएच भिवानी कार्यालय में भिजवाने होंगे आवेदन
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाई जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सैकण्डरी परीक्षा मार्च-2024 के लिए स्थाई मान्यता प्राप्त राजकीय व अराजकीय विद्यालय नया परीक्षा केन्द्र बनवाने के लिए निर्धारित शुल्क एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित 30 सितंबर,2023 तक आवेदन कर सकते हैं। डीसी राहुल हुड्डïा ने जानकारी देते हुए बताया कि जो विद्यालय सैकेण्डरी एवं सीनियर सैकण्डरी की परीक्षा मार्च-2024 के लिए नया परीक्षा केन्द्र बनवाना चाहते हैं तो वह बोर्ड की वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध फार्म को भरकर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की सिफारिश सहित 30 सितंबर, 2023 तक बोर्ड कार्यालय में दस्ती/पंजीकृत डाक के माध्यम से भिजवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि स्थाई मान्यता प्राप्त राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में नया परीक्षा केंद्र बनवाने सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश एवं नियम/शर्तें बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है ।
सैकण्डरी के लिए 200 व सीनियर सैकण्डरी के लिए 150 परीक्षार्थी होना अनिवार्य
डीसी राहुल हुड्डïा ने बताया कि सैकण्डरी परीक्षा के नए केन्द्र के लिए कम से कम 200 परीक्षार्थी व सीनियर सैकण्डरी के लिए 150 परीक्षार्थियों का होना आवश्यक है। नए परीक्षा केन्द्र के लिए 12000 रुपए एवं निरीक्षण शुल्क 3000 रुपए निर्धारित है। उन्होंने बताया कि नए परीक्षा केन्द्र निर्माण हेतु आवेदन फार्म के साथ भवन की योजना तथा परीक्षा केन्द्र बनाने के लिए भवन के जिस भाग को प्रयोग किया जाना है, वह हिस्सा लाल पेंसिल से अंकित किया जाना आवश्यक है। यह भी इंगित किया जाना है कि हॉल और कमरे आपस में जुड़े हुए हैं या नहीं, प्रत्येक कमरे व हॉल का माप भी दर्शाया जाना आवश्यक है। विद्यालय भवन मुख्य सडक़ के पास हो तथा विद्यालय भवन के 16 कमरों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था होनी आवश्यक है।

हिंदी भाषा के प्रति रुचि पैदा करने के लिए विद्यालयों में मनाया गया हिंदी दिवस :
विद्यालयों में हिंदी भाषा पर हुआ अनेक गतिविधियों व प्रतियोगिताओं का आयोजन
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : हिंदी दिवस के अवसर गुरूवार को रेवाड़ी के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में डीसी राहुल हुड्डïा के मार्गदर्शन में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालयों में प्रर्थना सभा के दौरान हिंदी भाषा को बढ़ावा देने से संबंधित अनेक गतिविधियों का आयोजन करते हुए विद्यार्थियों को हिंदी भाषा के महत्व को संजोकर रखने व बढ़ावा देने की शपथ भी दिलाई गई। डीआईओ नसीब सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया था। हिंदी के महत्व को बताने और इसके प्रचार प्रसार के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के अनुरोध पर 1953 से प्रतिवर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है। आज के समय में हिंदी भाषा लोगों के बीच से कहीं-न-कहीं गायब होती जा रही है और इंग्लिश ने अपना प्रभुत्व जमा लिया है। यदि हमें हिंदी भाषा को संजोए रखना है तो इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ाना होगा। सरकारी कामकाज में हिंदी को प्राथमिकता देनी होगी। तभी हिंदी भाषा को जिंदा रखा जा सकता है। डीआईओ ने बताया कि हिंदी दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बच्चो में हिंदी भाषा के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। उन्हें अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी का ज्ञान भी होना आवश्यक है क्योंकि यह हमारी मातृभाषा, राष्ट्रभाषा व राजभाषा है। इस दौरान विद्यालय में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों व प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। विद्यालयों के अनेक विद्यार्थियो ने इन प्रतियोगिताओं में भागीदारी करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए हिंदी भाषा के महत्व पर वक्तव्य दिए।




सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए आवेदन करने का अंतिम दिन आज : डीसी
गणतंत्र दिवस पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : डीसी राहुल हुड्डïा ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामत: पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए गृह मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2023 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुसंशित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाये, जिनकी उत्कृष्टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं। डीसी ने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोडकऱ सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट एमएचए.जीओवी.इन और पद्म पुरस्कार पोर्टल पदमा अवाड.र्जीओवी.इन पर पुरस्कार और पदक शीर्षक के तहत व कानून और नियम वेबसाइट पर पदमा अवार्डं.ओवी.इन/अबाउट अवाड.र्एएसपीएक्स पर उपलब्ध कराई गई है।


गरीब व जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली ला रही हरियाणा सरकार : एडीसी
एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल लाभार्थियों को वितरित किए ऋण पत्र
पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग लाभार्थियों को सौंपे 23 लाख रुपए के ऋण पत्र
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में समाज के गरीबों व जरूरतमंदों के कल्याण एवं उत्थान के लिए कृतसंकल्प हैं। सरकार मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के माध्यम से गरीबों व जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली ला रही है। एडीसी गुरुवार को हरियाणा पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग कल्याण निगम की ओर से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बेरोजगार व्यक्तियों को आजीविका बढ़ाने व स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण वितरित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने पिछड़ा वर्ग के 12 लाभार्थियों को 13 लाख रुपए तथा 8 दिव्यांग लाभार्थियों को 10 लाख रुपए सहित कुल 23 लाख रुपए के ऋण वितरित किए। निगम की ओर से पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक समुदाय व दिव्यांग व्यक्तियों को साधारण ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिसकी अदायगी भी आसान किस्तों में करनी होती है। एडीसी ने कहा कि प्रदेश सरकार अंत्योदय की भावना के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ उठाने के लिए कतृसंकल्प है। अंत्योदय का अर्थ है योजनाओं का लाभ लेने वाले पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति का उदय करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्था योजना के माध्यम से सरकार गरीबों के कल्याण एवं उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। इस योजना से गरीब व्यक्ति को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष गरीब व जरूरतमंदों को अपने-अपने विभाग से संबंधित जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रयास करें ताकि उनके जीवन स्तर एवं आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके। इस अवसर पर डीएमसी उदय सिंह, जिला प्रबंधक राजपाल गौरा, क्षेत्रीय अधिकारी जसवंत सिंह, गजनेश व दीपक कुमार मौजूद रहे।
सीलिंग प्लान के तहत जिला में 122 स्थानों पर विशेष नाके लगाकर की गई संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच
चैकिंग के दौरान 22 बिना नम्बर प्लेट व 02 काली फिल्म लगी गाडिय़ों सहित नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर किए गए 206 वाहनों के चालान
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की जांच के लिए झज्जर पुलिस द्वारा बुधवार को विशेष नाकाबंदी की गई। सीलिंग प्लान के तहत चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी करके झज्जर पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की जांच की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार जिला में सीलिंग प्लान एक्सरसाइज के तहत सुबह 8 बजे से 12 बजे तक नाकाबंदी करके वाहनों की चैकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सीलिंग प्लान के तहत 13 सितम्बर 2023 को जिला में विशेष नाके लगाकर संदिग्ध वाहनों तथा व्यक्तियों की चैकिंग का अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन मे सीलिंग प्लान एक्सरसाइज के दौरान जिला में चिन्हित स्थानों पर करीब 122 नाके लगाए गए। एक्सरसाइज के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसी भी आपात स्थिति से निपटने, अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधी को पकडऩे व अपराधों की रोकथाम के लिए ततपरता से कार्रवाई करने तथा संदिग्ध एवं नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों की जांच करने के लिए जिला पुलिस द्वारा विशेष नाके लगाए गए। सीलिंग प्लान के तहत जिला में लगाए गए करीब 122 नाकों पर अधिकारियों व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा स्वयं हाजिर रहकर चैकिंग की गई है। इसके अतिरिक्त जिला की सभी ईआरवी, पीसीआर व राइडर्स भी अपने-2 एरिया में चिन्हित बिंदुओं पर मुस्तैद रही। सीलिंग प्लान के तहत जिला मे लगे नाको पर तैनात जवानों को सतर्कता से प्रत्येक गतिविधि पर निगाह रखने व संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की गहनता से जांच करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने बताया कि मौजूदा हालात को देखते हुए कडी नाकाबंदी कर विशेषरूप से संदिग्ध वाहनो की गहनता से जांच की गई। इसके अतिरिक्त चैकिंग के दौरान बगैर नम्बर प्लेट या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगे व ब्लैक फिल्म लगे वाहनों पर निगाह रखी गई। चैकिंग के दौरान यातायात नियमो की अवेहलना करने वाले 206 वाहनों के चालान किए गए। जिनमें 22 वाहनों के बिना नंबर प्लेट के, 02 वाहनों के नियमों के विरुद्ध ब्लैक फिल्म लगाने व मोटरसाइकिल पर ट्रिपल राइडिंग के 16 तथा एक बुलेट पटाखा मोटरसाइकिल के चालान शामिल हैं। चैकिंग के दौरान यातायात के अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए जाए करते पाए जाने पर 165 वाहनों के चालान किए गए। उन्होंने बताया कि यह अभियान जिला के आम नागरिकों की सुरक्षा, अपराधों की रोकथाम व किसी भी आपात स्थिति से निपटने को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। पुलिस की मौजूदगी से आम आदमी के मन में पुलिस व कानून के प्रति विश्वास बढ़ता है, साथ ही सडक़ पर होने वाला अपराध भी रुकता है। इस तरह का चैकिंग अभियान व नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
हरियाणा में महंगाई दर 8.27 प्रतिशत जबकि दिल्ली में सबसे कम 3.1 प्रतिशत : डॉ. सुशील गुप्ता
पिछले 9 सालों में महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई खट्टर सरकार : डॉ. सुशील गुप्ता
महंगाई को कम करना दिल्ली की केजरीवाल सरकार से सीखे सीएम खट्टर: डॉ. सुशील गुप्ता
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभीतक) : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में बढ़ती महंगाई को लेकर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पूरे देश में हरियाणा महंगाई में राजस्थान के बाद नंबर दो पर है। प्रदेश के लोग महंगाई से त्रस्त हैं। ऊंची कीमतों का प्रभाव हरियाणा में आसमान छू रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है। जिस पर खट्टर सरकार का कोई कंट्रोल नहीं है। पिछले 9 सालों में खट्टर सरकार महंगाई को रोकने में नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के अनुसार अगस्त में हरियाणा में मुद्रास्फीति दर 8.27त्न दर्ज की गई, जबकि जबकि दिल्ली में सबसे कम दर 3.1त्न दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार में बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त हैं, वहीं सरकार पर एक पैसे की देनदारी भी नहीं है। बल्की 8000 करोड़ रुपये से ऊपर का सालाना मुनाफ़ा कमाती है। जबकि हरियाणा में महंगाई ने जनता का जीना मुश्किल कर रखा है और सरकार की तरफ से भी कोई सुविधा नहीं दी गई है। परंतु 50000 करोड़ रुपये से ऊपर सालाना घाटा है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार को प्रदेश की जनता को मूलभूत सुविधाएं देना और महंगाई से राहत देना दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार से सीखना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सीएम खट्टर के राज में हरियाणा में बिजली और पानी के बिल बढ़ाकर दिए जा रहे हैं। बिल नहीं भरने पर गरीबों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की नीतियों से पूरा प्रदेश त्रस्त हो चुका है। आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। जनता वोट की चोट से खट्टर सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। प्रदेश में 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी और प्रदेश की जनता को दिल्ली की तर्ज पर महंगाई से राहत देने का काम करेंगे।

पीएम मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाएगी भाजपा : फणींद्र नाथ शर्मा
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : बुधवार दोपहर बाद पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में भाजपा संगठन की बैठक जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा के संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि रोहतक लोकसभा से सांसद डॉक्टर अरविंद शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में पीएम मोदी के 74वें जन्मदिन को सेवा पखवाड़े के तौर पर मनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने बताया कि पीएम मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को सेवा पखवाड़े की शुरूआत की जाएगी, जोकि आगामी दो अक्टूबर तक चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा पखवाड़े के तहत रक्तदान शिविर, पौधारोपण अभियान चलाए जाएंगे। 24 सितंबर को मन की बात कार्यक्रम भी बूथ स्तर पर सुना जाएगा। वहीं 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती को बूथ स्तर पर मनाया जाएगा। इसके अलावा लोकल फॉर वोकल मेलों का आयोजन भी किया जाएगा। वहीं डोर टू डोर जनसपंर्क कर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो अक्टूबर को जिले भर में बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान ज़िला प्रभारी महेश चौहान, पूर्व विधायक नरेश कौशिक, जिप चेयरमैन कप्तान बिरधाना, डॉ राकेश कुमार, आनंद सागर, पूर्व मंत्री कांता देवी, नप चेयरमैन जिले सिंह, नप वाईस चेयरमैन प्रवीन गर्ग, नवीन बंटी, अश्विनी शर्मा, सुनीता चौहान, अनिल शर्मा, संजीव कादयान, योगेश दुजाना, सीमा दुजाना और जिले के सभी मंडल अध्यक्षों और विभाग, प्रकोष्ठ व प्रकल्पों के प्रमुख तथा सभी मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

गुप्त जी समर्पित रहेगा हिंदी दिवस
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में हिंदी दिवस 14 सितम्बर गुप्त जी को समर्पित किया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभाग के हिंदी के सभी प्राध्यापक और विद्यार्थी भाग लेंगे। इस संबंध में प्राध्यापक श्रीमती नीरज अहलावत व श्रीमती मुनेश ने बताया कि हिंदी दिवस हिंदी पत्रकारिता के पितामह में कहलाए जाने वाले बाबू बालमुकुंद गुप्त को समर्पित रहेगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थी अन्य कार्यक्रम भी प्रस्तुत करेंगे।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी ने जसौर खेड़ी गांव में चलाया जनसंपर्क अभियान
नवीन बंटी ने हरियाणा व केंद्र की बीजेपी सरकार की योजनाओं की जानकारी दी
जसौर खेड़ी गांव में युवाओं ने किया भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी का स्वागत
बहादुरगढ़, 14 सितंबर (अभीतक) : भारतीय जनता पार्टी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर समाज के सभी वर्गों का भला करके सबका साथ- सबका विकास व सबका विश्वास की नीति को धरातल पर साकार करने का काम कर रही है। हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार से प्रदेश व देश का सभी वर्ग खुश है। यह बात भाजयुमो जिलाध्यक्ष एवं जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य नवीन बंटी ने जनसंपर्क अभियान के तहत हलके के गांव जसौर खेड़ी की चौपाल में युवाओं को भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कही। गांव की चौपाल में पहुंचे भाजयुमो जिलाध्यक्ष नवीन बंटी का युवाओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर युवाओं सेे बातचीत करते हुए नवीन बंटी ने कहा कि युवा देश का भविष्य है और इसी बात पर फोकस करते हुए हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार युवाओं के हित में आगे बढकऱ काम कर रही है। भाजपा सरकार से पहले जिस हरियाणा में पर्ची व खर्ची के कारण सरकारी नौकरियों की नीलामी होती थी उसी हरियाणा प्रदेश में पिछले 9 साल से युवा अपनी मेहनत की बदौलत मेरिट के आधार पर सरकारी नौकरी पर चयनित हो रहे हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार पूरी तरह से पारदर्शिता से काम करते हुए युवाओं को बिना खर्ची व पर्ची के युवाओं को रोजगार देने का काम कर रही है, जिससे प्रदेश का युवा वर्ग भाजपा सरकार से पूरी तरह से खुश है। नवीन बंटी ने कहा कि हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के कुशल नेतृत्व में एक मजबूत व विशाल संगठन बना हुआ है। संगठन से जुड़े लाखों कार्यकर्ता हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाने के साथ केंद्र की सरकार बनाने के लिए हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने में अहम भूमिका निभाएंगे। नवीन बंटी ने कहा कि इसी सप्ताह दिल्ली में हुए जी 20 सम्मेलन की सफलता से भारत की पूरे विश्व में धाक जमी है। जी 20 का सफल आयोजन कर भारत ने पूरे विश्व को शांति व आपसी सद्भाव बढ़ाने का संदेश दिया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान नवीन बंटी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में धारा 370 हटाना, तीन तलाक समाप्त करना, शून्य बैलेंस पर जनधन खाता खुलवाना, उज्जवला योजना लागू कर देश के करोड़ों परिवारों को चूल्हे पर खाना बनाने के कष्ट से मुक्ति दिलाना, कोरोना काल में करोड़ों परिवारों के लिए नि:शुल्क खाद्य योजना लागू करना, किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान भारत योजना के अलावा कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की जिनका लाभ आमजन को धरातल पर मिल रहा है। इसी तरह हरियाणा की बीजेपी सरकार भी जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर समाज के सभी वर्गों का भला कर रही है। नवीन बंटी ने कहा कि 2024 में जनता के आशीर्वाद से हरियाणा व केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर सोमबीर पहलवान, साहिल, ईश्वर, शक्ति, राजेश, सचिन, निशांत, तरुण, यशवंत, कपिल, मोनू, सतीश, हरविंदर, मोहित, सोनू, सुनील, सुमित, दीपांशु, मनजीत, विकास, अतुल, सतीश सहित काफी संख्या में युवा मौजूद रहे।
वीरगाथा कार्यक्रम से विद्यार्थियों को किया प्रेरित राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर में किया गया आयोजन
झज्जर, 14 सितंबर (अभीतक) : युवा विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति के प्रति प्रेरित करने सेवा में भर्ती होकर देश की रक्षा करने जैसे भाव आज वीरगाथा कार्यक्रम के तहत व्यक्त किए गए। एक विशेष कार्यक्रम में शौर्य चक्र विजेता विंग कमांडर शेर सिंह ने यहां बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच के जरिए राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक किया। इससे पूर्व विद्यालय में पहुंचने पर विंग कमांडर शेर सिंह उनके साथ आए अन्य पूर्व सैनिकों का गर्म जोशी के साथ प्राचार्य जोगेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रवीण खुराना ने किया। इस अवसर पर प्राध्यापक जयभगवान, मदन अग्रवाल, पंकज नागर, दिनेश कुमार, वरुण कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विंग कमांडर शेर सिंह ने अपने जीवन के अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ बांटा। उन्होंने बताया कि 1999 में जब कारगिल युद्ध हुआ तो उसे समय वे स्वयं और उनके पुत्र दोनों ही सेवा में कार्यरत रहते हुए देश की सेवा कर रहे थे। उन्होंने 1965 व 71 के अनुभवों से भी अवगत कराया। विंग कमांडर शेर सिंह ने कहा कि गजेटेड ऑफिसर बनने का सबसे आसान जरिया सेना में भर्ती होकर ही प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रभक्त होना चाहिए। केवल सेना के जवान नहीं बल्कि एक साधारण नागरिक भी राष्ट्र के लिए काम कर सकता है और यह उसकी नैतिक कर्तव्य भी है। उनके उनके साथ हिसार डिविजन के अन्य सैनिक भी पहुंचे जिनमें मेजर महिम भट्ट मुख्य रूप से शामिल रहे।
जेजेपी ने खेल प्रकोष्ठ में 22 जिला संयोजकों समेत 32 पदाधिकारी नियुक्त किए
चंडीगढ़, 14 सितंबर (अभीतक) : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 32 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, खेल प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं पूर्व विधायक राजदीप फोगाट, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप मलिक कोच व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद खेल प्रकोष्ठ में 10 वरिष्ठ पदाधिकारियों और 22 जिला संयोजकों की नियुक्तियों की सूची जारी की है। जेजेपी खेल प्रकोष्ठ में ओम प्रकाश ओमी, संजय कोच उमरा और समुंद्र पहलवान को वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया हैं। सुमेर घनघस को प्रदेश प्रधान महासचिव, सीलू पहलवान को प्रदेश संगठन सचिव, प्रदीप डांगी और परमिल चाहर को प्रदेश प्रचार सचिव, रमेश कोच को प्रदेश कार्यालय सचिव, आरिफ खान को प्रदेश प्रवक्ता और सुशील पहलवान सिना को आईटी कोऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके अलावा जेजेपी खेल प्रकोष्ठ में अंबाला जिले में हरबंस, भिवानी में विनय परमार कलिंगा, दादरी में लीला राम, फरीदाबाद में अलकेश लांबा, फतेहाबाद में पूर्ण नारंग, गुरुग्राम में जितेंद्र यादव, हिसार में अजय मलिक, झज्जर में जितेंद्र तिल्ले, जींद में रामनिवास धोला पहलवान, कैथल में सेवा बालू, करनाल में राजेश मंजुरा और कुरुक्षेत्र में गुलाब सिंह को जिला संयोजक बनाया है। महेंद्रगढ़ जिले में रमेश इसराना, मेवात में तसलीम पहलवान, पलवल में मुकेश चौहान, पंचकूला में सुरेन्द्र चड्ढा, पानीपत में रणबीर गुलिया, रेवाड़ी में धर्मबीर पहलवान, रोहतक में प्रवेश कंशाला, सिरसा में कादर खान, सोनीपत में जगमेंद्र दहिया और यमुनानगर में मुनीष चड्ढा खेल सेल के जिला संयोजक होंगे।
स्वच्छता बनाए रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा का रखें ध्यान : डीसी
जरूरतमंद नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए वरदान होगा आयुष्मान भव अभियान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भव अभियान का किया शुभारंभ
डीसी ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान में सराहनीय कार्य करने वालों को किया सम्मानित
17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाया जाएगा सेवा पखवाड़ा
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों पर सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर पूरा फोकस है। स्वच्छता बनाए रखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत चक्र विकसित किया जा रहा है। यह बात डीसी राहुल हुड्डïा ने कही। वे बुधवार को जिला लघु सचिवालय के सभागार में राष्ट्रव्यापी आयुष्मान भव अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ऑनलाइन प्रणाली से आयुष्मान भव के अभियान का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। डीसी राहुल हुड्डïा ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान भव अभियान एक वरदान साबित होगा। इस अभियान के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचेंगी और लोगों के स्वास्थ्य की जांच करके उनकी बीमारियों का इलाज करवाना सुनिश्चित करेंगी। इतना ही नहीं आयुष्मान योजना से वंचित लोगों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य भी पूरा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से देश के प्रत्येक नागरिक को स्वस्थ रखने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के सपने को साकार किया जाएगा। डीसी ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज देशवासियों को स्वस्थ रखने के लिए आयुष्मान भव: योजना की सौगात दी है। अभियान के तहत स्वच्छता सेवा, अंगदान सहित आयुष्मान मेलों का आयोजन आगामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में किया जाएगा। वहीं इस दौरान आयुष्मान सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा। आयुष्मान आपके द्वार के तहत गांव, खण्ड एवं जिला स्तर पर आयुष्मान भारत चिरायु स्कीम के 1.80 लाख रुपये तक आय वाले परिवारों के निशुल्क तथा 3 लाख रुपए तक की आय वाले परिवारों से 1500 रुपए प्रति परिवार प्रति वर्ष लेकर नागरिकों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। इसके अलावा गांव स्तर पर लोगों को जागरूक करने के लिए ग्राम सभाएं आयोजित की जाएगी। इनमें स्वास्थ्य, सफाई और पोषण बारे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। डीसी ने कहा कि अंगदान करना एक पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि जब हम कोई अंगदान करते हैं तो हमारे जाने के बाद भी उस अंग के माध्यम से हम जीवित रहते हैं। यदि हम आंखें दान करते हैं तो मरने के बाद भी हमारी आंखों से हम इस संस्कार को देखते हैं। डीसी ने कहा कि इनमें मधुमेह, बीपी, कैंसर, मुंह, सरवाईकल, तपेदिक, कुष्ठ रोग, संक्रामक रोग, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य, प्रतिरक्षण, आंखों की जांच जैसे स्वास्थ्य कार्य किए जाएगें। आंगनवाड़ी और सरकारी स्कूलों के जन्म से 18 साल तक के सभी बच्चों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। इसके अलावा आयुष्मान ग्राम पंचायत व वार्ड पंचायत में 5 साल से ऊपर के योग्य व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई जाएगी।
आयुष्मान मेलों का किया जाएगा आयोजन
सिविल सर्जन डा.सुरेंद्र यादव ने डीसी सहित अन्य अतिथिगण का स्वागत करते हुए बताया कि आयुष्मान भव अभियान के तहत आयुष्मान मेलों का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत सभी हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर पर सप्ताह अनुसार जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें हर सप्ताह अलग-अलग बीमारियों से जुड़े पहलुओं पर जागरूकता फैलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों द्वारा दूसरा मेला सीएचसी पर भी लगाया जाएगा। इन मेलों में मेडिकल कॉलेज के स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टर शामिल होंगे और उस दिन वहीं ओपीडी की जाएगी।
2 अक्टूबर को पंचायतों में आयोजित होगी आयुष्मान सभा
सिविल सर्जन ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को जिला की सभी ग्राम पंचायतों में आयुष्मान सभा आयोजित की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ पंचायत विभाग अपना सहयोग करेगा। आयुष्मान सभा में उस ग्राम पंचायत के चिरायु व आयुष्मान कार्ड के लाभार्थियों की सूची प्रदर्शित की जाएगी। इसके अतिरिक्त इन योजनाओं का लाभ लेकर इलाज करवाने वाले लाभार्थियों की सूची भी प्रदर्शित की जाएगी। इस आयुष्मान सभा के दौरान चिरायु और आयुष्मान कार्ड के अंतर्गत आने वाले पैनल अस्पतालों की सूची भी वहां लगाई जाएगी।
यह रहे मौजूद
इस अवसर पर एडीसी स्वप्रिल रविंद्र पाटिल, जिला परिषद चेयरमैन मनोज कुमार, वाइस चेयरपर्सन नीलम देवी व समस्त जिला परिषद सदस्यगण, सिविल सर्जन डा.सुरेंद्र यादव डीडीपीओ एचपी बंसल, रेडक्रास सोसायटी सचिव महेश गुप्ता, सीएसआर नोडल अधिकारी जितिन शर्मा सहित अन्य संबंधित सदस्यगण मौजूद रहे।
आमजन के लिए फ्री आधार कार्ड अपडेट स्कीम का लाभ लेने का अंतिम दिन : डीसी
नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी
रेवाड़ी, 14 सितंबर (अभीतक) : डीसी राहुल हुड्डïा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन की तिथि 14 सितंबर निर्धारित की हुई है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 सितंबर तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करें। आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई ने 14 सितंबर तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए लिया जाने वाला शुल्क माफ कर आम नागरिकों को राहत प्रदान की है। डीसी ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है ।
कैसे अपडेट करें आधार कार्ड
- सबसे पहले आधार की वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं।
- लॉग इन करें और नाम/जेंडर/जन्मतिथि और एड्रेस विकल्प को चुनें।
- आधार अपडेट के विकल्प को चुनें।
- एड्रेस या अन्य जानकारी अपडेट करने के विकल्प पर क्लिक करें।
5 स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी को अपलोड करें। - आगे प्रोसेस करें आपको एक यूआरएन नंबर मिलेगा।
- इसे संभालकर रख लें. स्टेटस चेक करने में काम आएगा।