Haryana Abhitak News 22/10/23

हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़

जन्मदिन पर विशेष
बेहतरी के लिए बदलाव का एक सतत आंदोलन हैं औमप्रकाश धनखड़
किसान में देवता, कार्यकर्ता में ईश्वर और जनता में ईश्वर का विराट रूप देखते हैं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष
सेवा ही संगठन भाव से कमल को घर घर तक पहुंचाया

झज्जर, 22 अक्टूबर, अभीतक। पार्टी और जनता का आदेश सिरमाथे की धारणा को साकार करते हुए एक कुशल संगठक, अच्छे नीति निर्माता, किसानों में किसान बंधु, गो सेवकों में गोरत्न, शिक्षाविदों में मोटिवेटर, ग्रामीणों में ग्राम सेवक और सेवा व स्वच्छ राजनीति के उदाहरण हैं। बेहतरी के लिये बदलाव का एक सतत आंदोलन हैं हरियाणा भाजपा अध्यक्ष औमप्रकाश धनखड़। साधारण परिवार में जन्मे धनखड़ छात्र जीवन से ही राजीनीति में आए छात्र नेता के नाते सोलह वर्षों तक विद्यार्थी परिषद मे सक्रिय रहे। साधारण कार्यकर्ता से असाधारण बने, भिवानी के जिला अध्यक्ष, दो बार हरियाणा भाजपा के प्रदेश महामंत्री, अटल जी के शासन काल मे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव, हिमाचल के प्रभारी रहे। दो बार लगातार किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। किसान हित मे देश व्यापी आंदोलन खड़ा किया। भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टैच्यू आफ यूनिटि के लोहा मिट्टी एकत्रिकरण के राष्ट्रीय संयोजक रहे। कश्मीर, आसाम, गुजरात सहित देश अधिकांश राज्यों मे चुनाव प्रबंधन मे सहभागी रहे। वर्ष 2014 में बादली से हरियाणा विधानसभा पहुंचे और मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री का दायित्व मिला। पहला कानून गोरक्षा का बनाया , गोशाला संचालकों ने गोरत्न की उपाधि से नवाजा। शिक्षित पंचायत का कानून बनाया। फसल लागत मूल्य का डेढ़ गुणा भाव का कानून बनवाने पर उत्तर भारत के किसानों ने किसान बंधु का टाइटल दिया। धनखड़ को कोरोना काल जैसी विपरीत परिस्थितियों में हरियाणा भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार मिला। उन्होंने एक कुशल नायक की तरह विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के एक एक कार्यकर्ता को सेवा ही संगठन भाव मे जन सेवा को समर्पित कर दिया।
संगठन को सर्वोपरि मानकर काम करने की प्रेरणा देते हैं धनखड़ भाजपा प्रदेश मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा बताते हैं कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ ने पांच लाख कार्यकर्ताओं का लक्ष्य तय किया है। पन्ना प्रमुखों की लगभग साढ़े 3 लाख की टीम बन गई है। नवम्बर तक संभावना है कि पन्ना प्रमुखों की संख्या हरियाणा में 4 लाख तक पहुंच जाएगी। क्योंकि अब तक 90 में से 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन हो चुके हैं। 19786 बूथों पर पहले त्रिदेव नियुक्त करना और फिर उनके सम्मेलन करने का सिलसिला धनखड़ ने जारी रखा। बैठकों के जरिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी ताकत पहचानने और संगठन को सर्वोपरि मानकर काम करने की प्रेरणा देते हैं। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए टास्क भी धनखड़ के नेतृत्व में पूरे किए गए। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ता सेवादार बनकर सेवा का कार्य कर रहे हैं। पन्ना प्रमुख हर बूथ पर 15-15 घरों तक पहुंचकर उनकी सहायता कर रहे हैं।
हरियाणा के घर-घर तक पहुंची भाजपा
औमप्रकाश धनखड़ के कुशल नेतृत्व में भाजपा हरियाणा के घर-घर तक पहुंच गई है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। यह रीढ़ और अधिक मजबूत हो इसके लिए धनखड़ निरंतर प्रयासरत हैं। धनखड़ के नेतृत्व में भाजपा संगठन जनता और सरकार के बीच एक सेतू की तरह काम करते हुए मोदी सरकार और मनोहर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचा रहा है। धनखड़ के लगभग साढ़े तीन साल की सबसे बड़ी उपलब्धि है कि भाजपा के पन्ना प्रमुख हर घर संवाद करते हुए निरंतर पार्टी के कार्यों को गति दे रहे हैं। इन साढ़े तीन वर्षों में कार्यकर्ताओं और प्रदेश अध्यक्ष के बीच का रिश्ता इतना मजबूत हुआ है कि धनखड़ कार्यकर्ताओं के दिल की धड़कन बन गए हैं। दृढ़ इच्छाशक्ति के धनी, कर्मठ, कर्तव्यनिष्ठ धनखड़ विनम्र रहते हुए पार्टी के लक्ष्यों को सुगमता से कार्यकर्ताओं के माध्यम से धरातल पर फलीभूत कर रहे हैं। आज 23 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का जन्म दिन है। उनके जन्मदिन को कार्यकर्ता उत्सव की तरह मनाने में जुटे हैं। औमप्रकाश धनखड़ सुधार, विकास यानि तमसो माँ ज्योर्तिगमय के एक सतत आंदोलन का नाम है। जो काम हाथ मे लिया अपना पूर्णांक देते हुये आगे बढ़ाया। हजारों लोगों की प्रेरणा का स्रोत बने है। सतत सक्रिय है। कार्यकर्ता और पार्टी मानती है कि उनके जीवन का सर्वश्रेष्ठ आना अभी बाकी है। लाखों कार्यकर्ता आज लोकप्रिय व्यक्तित्व व जनप्रिय नेता प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ को उनके जन्मदिन पर भाजपा परिवार की ओर से शुभकामनाएं और उनकी दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना कर रहे हैं।

https://youtu.be/4DhIBbIYBr8?si=z5ewKo6HGDm1NmzR
https://youtu.be/FRjVFYWuN-M?si=-3vviPP-3-pt4jZK

श्री श्याम खंड ज्योति मंदिर से 26वीं भव्य रथ एवं मोटरसाइकिल यात्रा खाटू श्याम के लिए रवाना हुई
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। विजयदशमी के उपलक्ष्य में श्री श्याम खंड ज्योति मंदिर एवं धर्मशाला झज्जर से 26वीं भव्य रथ एवं मोटरसाइकिल यात्रा खाटू “याम मंदिर प्रांगण में उपस्थित महिलाओं व मोटरसाइकिलों के साथ खाटू के लिए रवाना हुई। जिन्होंने पूजन करने के पश्चात यह यात्रा अंबेडकर चैक, डायमंड चैक, हरिपुरा मोहल्ला, दिल्ली गेट, सिलानी गेट होती हुई ब्राह्मण धर्मशाला में पहुंची। रास्ते में सभी उपस्थित महिलाएं भजन गाते हुए नाचती हुई अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ इस यात्रा में शामिल रही। यह यात्रा 22 अक्टूबर को झज्जर से चलकर रात्रि बावल में विश्राम करेगी। उसके उपरांत 23 अक्टूबर को यात्रा वहां से चलकर नाथूसर रात्रि को विश्राम करेगी। 24 अक्टूबर को वहां से चलकर श्री बाबा खाटू श्याम के चरणों में ध्वजा अर्पण करेगी। इसी यात्रा में 51 मोटरसाइकिल सवार भक्त ‘ाामिल रहे, यह शोभायात्रा देखने योग्य थी। सभी भक्त हाथ में ध्वज लेकर बाबा श्याम का गुणगान करते हुए नगर भ्रमण के लिए बाबा के रथ के साथ चलते रहे। श्याम बाबा के जयकारे शहर में गुंजायमान होते रहे और यह यात्रा ब्राह्मण धर्मशाला में भोजन करने के पश्चात अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया। इस यात्रा में श्री श्याम अखंड ज्योति मंदिर एवं धर्मशाला के प्रधान पंडित सुभाष दीवान, भाई आजाद दीवान, बृजमोहन कौशिक, बालकिशन बंसल, मनोज दीवान, सागर अत्री, कृष्ण डाबला, सुबे सिंह हरित, भारत दीवान, मनोज दीवान, अरुण हरित, मनोज कौशिक, बिंदु, अंजे पुजारी, दिनेश वत्स, मनदीप, मोहित, बिजेंदर भारद्वाज व अन्य सैकड़ों महिलाएं व पुरुष ने उपस्थित होकर बाबा श्याम का भव्य गुणगान किया।

आज श्री राम होंगे वीरों के वीर हनुमान जी से रूबरू
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। माता सीता का हरण हो चुका है, जब जब स्त्री अपनी मर्यादाओं का उल्लंघन करेगी, तब तब बाहर खड़े साधु वेश में रावण उनका हरण करते रहेंगे। श्री प्राचीन रामलीला यह संदेश देने के बाद श्री राम वनों में भटकते हैं। श्री राम लताओं से पूँछ रहे हैं, पेड़ों से विलाप कर कर सीता के बारे में पूछ रहे हैं। जल धारा से घटना का प्रतिबिम्ब की माँग करते हैं।श्री राम भटक रहे हैं, व्यथित हैं। परेशान हैं।जटायु ने उनका मार्ग प्रशस्त किया। अनेकांे ऋषि मुनीयो से राम की भेंट होती है। वो सभी उन्हें विभिन्न उपदेश देते हैं और शस्त्र भेंट करते हैं।आगे चलकर वो शबरी के आश्रम जाते हैं, वो शबरी जो कई दशकों से श्री राम के आने का इंतजार कर रही है, आज उसका इंतजार खत्म होता है और श्री राम को अपने हाँथो से बीने हुए अपने झूठे किए हुए बेरों का स्वाद चखाती है। उनके इस आत्मीय प्रेम से मुग्ध होकर श्री राम उनका उद्दार कर उन्हें मोक्ष का वरदान देकर शबरी का आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ जाते हैं।शबरी द्वारा बताए गए मार्ग पंपापुर पर्वत की और निकल पड़ते हैं। वहाँ उन्हें अग्रज से आहत राजा सुग्रीव राज रहित रहते हैं। सुग्रीव को दिखायी दिया कि दो शूरवीर दूर से भटकते हुए आ रहे हैं। आशंकित मन से सुग्रीव ने अपने वानर सेना प्रमुख हनुमान को उनके पास भेष बदल कर भेजा वहाँ बुद्धिमताम हनुमंत उनकी व्यथा सुनते हैं और शीघ्र ही उन्हें आशान्वित करते हैं की महाराज सुग्रीव उनकी अवश्य ही मदद करेंगे। और फिर उन्हें लेकर वो पंपापुर पर्वत चंत ले आते हैं जहां से असुर संहार का अद्भुत संयोग बनना शुरू होता है। विदित रहे दिनो दिन श्री प्राचीन रामलीला भीड़ जुटाती जा रही है। नित रोज कोई नया चित्रण लेकर विभिन्न कलाकार बेजोड़ मेहनत से सफल मंचन कर रहे हैं। दूसरी तरफ रामलीला के प्रधान अपनी टीम के साथ पूरे ऊर्जित नजर आ रहे हैं। वो प्रतिदिन के मंचन से लेकर दशहरा पर्व और रावण दहन की तैयारियों में भी जूटे हैं। आज से मुकुट धारी 9 हनुमान अपना जोश और भगती दिखाने के लिए रामलीला मैदान में उतर चुके हैं। इनका भी एक अद्भुत इतिहास और रोमांचकारी कहानी बताई जा रही है जो दशहरा वाले दिन मंच से ही मंच संचालक द्वारा बताई जाएगी।

संतोषी समिति का 17वां मां भगवती विशाल जागरण आज
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। अग्रसेन महिला महाविद्यालय के पास मां भगवती के विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है। मां संतोषी सेवा समिति के प्रवक्ता ने बताया कि 23 अक्टूबर को रात्रि 9 बजे से दीपक म्यूजिकल ग्रुप नारनौल, शिवम अग्रवाल रेवाड़ी, स्वेता शर्मा अलवर एवं विक्की भगाना झज्जर अपनी मधुरवाणी से महामाई के भजनों से गुणगान करेंगे। प्रसिद्ध समाजसेवी नगर पार्षद प्रतिनिधि तिलक राज गोसाई 17 वें मां भगवती जागरण में ज्योति प्रचंड करेंगे।

सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर 1 फरीदाबाद मैं लंका दहन की तैयारियां संपूर्ण

दीक्षांत ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। जिला झज्जर के दीक्षांत ने 18 से 20 अक्टूबर तक फरीदाबाद में हुई राज्य स्तरीय स्कुली मुक्केबाजी प्रतियोगिता में झज्जर की टीम में 36 से 38 किलो भार वर्ग में खेलते हुए स्वर्ण पदक जीता। जैसे ही स्वर्ण पदक जीता, वैसे ही जिला झज्जर में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाई देने वालों का तांता लग गया। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि दीक्षांत 2 साल पहले अभ्यास करने के लिए मेरे पास आया था और लगातार अभ्यास करते हुए इसकी मेहनत व उसकी लगन को देखते हुए बहुत ही जल्दी अपने मुक्के का दम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस प्रतियोगिता में यह दीक्षांत की पहली प्रतियोगिता थी। जिसमें दीक्षांत ने अपने मुक्के का लोहा मानवाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसका सारा श्रेय दीक्षांत ने अपने माता-पिता और कोच हितेश देशवाल को दिया। दीक्षांत एक मध्यम वर्ग के परिवार किस परिवार से आते हैं। पिता सतपाल राज्यान ने कहा हमें अपने पुत्र पर गर्व है कि बहुत ही मेहनती है और अपने गांव का धौड, जिला झज्जर और हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन किया। अब दीक्षांत का सिलेक्शन नेशनल के लिए हो गया, जो हरियाणा की तरफ से आगे होने वाली प्रतियोगिता में खेलेगा। पूरा विश्वास है कि वहां पर भी वह स्वर्ण पदक जीतेगा। इस खुशी के मौके पर दीक्षांत और कोच को बधाई दी। जिला प्रधान सोमवीर अहलावत, प्रवीण गहलोत, रविंद्र जून, चुन्नीलाल, मनजीत, डीपी प्रवीण, डीपी कालू, सुबह कोच नवीन नेहरा और सभी खेल प्रेमी ने कोच हितेश देशवाल और मुक्केबाज दीक्षांत को बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्री विकास रामलीला क्लब द्वारा संचालित रामलीला मे मुख्यातिथि पहुंचे कांग्रेस नेता संजीत कबलाना
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। वर्षो से चले आ रहे श्री विकास रामलीला क्लब द्वारा संचालित भारत मिलाप की लीला बेहतरीन तरीके से किया गया। क्लब द्वारा युवा कांग्रेस नेता संजीत कबलाना को मुख्य अतिथि के रूप मे आमंत्रित किया। सबसे पहले आरती कर प्रभु श्री राम का गुणगान हुआ…, इसके बाद भारत मिलाप की लीला दिखाई दी। जिसमें भारत द्वारा रिलीज के लिए माता, गुरु और अन्य पंडितों से सलाह ली गई और उनकी सहमति से राम को वापस अयोध्या आगमन के लिए वन गमन की ओर चल दिया गया। इस लीला का दर्शकों ने बहुत आनंद लिया। तालिया की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा। जिससे कलाकारों का उत्साहवर्धन भी हुआ। संजीत कबलाना ने श्री विकास रामलीला क्लब के सभी सदस्यों को बधाई देतें हुआ कहा की यह मेरा सौभाग्य कि वर्षो से चली आ रही इस भव्य रामलीला मे मुझे मुख्य अतिथि के रूप में आकर प्रभु श्री राम व माता सीता का आशीर्वाद मिला। कबलाना ने कहा की हम दिनभर की भागदौड़ व अपने कामकाज मे इतने व्यस्त होते ही की धार्मिक ग्रंथो को पढ़ना या देखना तो दूर सोच भी नही पाते है, लेकिन रामलीला कमेटीयो ने अभी इसे बरकार रखा है.. रामलीला मंच बनाकर लोगो को प्रभु से लीन करने का जो प्रयास किया जाता है वो काबिले तारीफ है। रामलीला मंच प्रांगन मे माताओ बहनो व भाइयो की हाजिरी बता रही है की हम अपनी आस्थाओ से जुड़े है और आज भी रामायण के प्रति कितना प्रेम है। संजीत कबलाना ने क्लब के सभी सदस्यों का मान -सम्मान करने पर धन्यवाद किया और उनकी प्रेरणा व मेहनत की तारीफ करते हुए कहा कि क्लब की मेहनत का ही परिणाम है कि आज भी रामलीला को बहुत भव्य व सुंदर ढंग से मंच के माध्यम से प्रस्तुत किया जा रहा है। जिससे दर्शक भी बड़े भाव विभोर शांति से सुन रहे हैं और लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इस मोके पर पूर्व नपा चैयरमेन जितेंदर उर्फ ननकी, पूर्व पार्षद भारत सोनी, संतराम गुर्जर, नीटी गहलोत, एडवोकेट विनोद गुर्जर, राजू, चिराग लोहचब व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विपक्ष पोर्टल की पारदर्शी जन सेवा से बौखलाया – विक्रम कादियान
बहादुरगढ़, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। प्रदेश के 44 विभागों की 545 योजनाओं और सेवाओं का ब्यौरा सरल पोर्टल के माध्यम से स्मार्ट फोन स्क्रीन पर उपलब्ध रहता है। ग्राम विकास पोर्टल गांव की समस्याओं को निपटाने व नियोजित विकास में ग्रामीण जन भागीदारी का एक अनूठा आॅनलाइन माध्यम है। जिससे गांव के विकास का सुनहरा आइना आमजन की आंखों के सामने आ जाता है। हमें इस सूचना तकनीकी से घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि इसका अधिक से अधिक लाभ उठाना है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादियान ने डाबोधा खुर्द की म्याने वाली चैपाल में जन समस्याएं सुनने और उनके समाधान करवाने के उपरांत कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इन पोर्टलो के माध्यमों से छोटी से छोटी सुविधा से लेकर बड़ी से बड़ी परियोजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंच रही है और जिसका आमजन लाभ भी उठा रहा है। विपक्ष पोर्टल की पारदर्शी जन सेवा से बौखला गया है और वह पोर्टल सेवा बंद करने के लिए माहौल तैयार करने का असफल प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरियां दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी व सेवाओं में भाई भतीजावाद व भ्रष्टाचार बिल्कुल खत्म हो गया है। इसके लिए मनो-नमो की सरकारे बधाई की पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान भी किया। इस मौके पर सरपंच मंजीत डाबोदा खुर्द, हरीश दलाल मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक समिती मेम्बर साहिल, पूर्व पार्षद राजबीर, संतराम, राजे उर्फ राजीव, सतीश, रामकिशन, करने, रमेश पटवारी, चान्दना, रणवीर साहब, जीते, रोहतास, रणबीर सिंह, गोपाल सिंह, बिजेंद्र, कृष्ण, सुरेश, बंटी, दीपक, धोला उर्फ संजय, नरसी, राहुल, राजेश।
करीब एक सौ लोगों की समस्याओं को करवाया समाधान विक्रम कादियान ने बताया कि करीब एक सौ लोगों की परिवार पहचान पत्र और पेंशन संबंधी समस्याओं का समाधान करवाया गया है। वहीं बिजली, पानी व सड़कों से संबंधित समस्याओं का मौका मुआयना करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समस्याओं के जल्द समाधान करवाने की बात कही गई है।

राजकुमार गोयल

अग्रोहा धाम में 29 अक्टूबर को लगेगा ऐतिहासिक मेला ः राजकुमार गोयल
मेले में देश भर से लाखों श्रद्धालुओं की उमड़ेगी भीड

झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। आगामी 29 अक्टूबर को अग्रोहा धाम में एक विशाल और ऐतिहासिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हरियाणा से ही नही अपितु पूरे देश से लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड उमडेगी। यह व्यक्तव्य अग्रोहा विकास ट्रस्ट के प्रांतीय प्रवक्ता व अग्रवाल समाज के वरिष्ठ नेता राजकुमार गोयल ने दिया। गोयल ने बताया कि इस राष्ट्रीय मेले में उड़ीसा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेशी लाल व एस्सल ग्रुप के चैयरमेन व पूर्व राज्य सभा सांसद सुभाष चंद्रा मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अग्रोहा धाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग करेंगे। मेले में महामंडलेश्वर ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी का विशेष सान्निध्य रहेगा। मेले में देश के जाने माने भजन सम्राट व टीवी कलाकार अपनी अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित जन का मन मोह लेंगे। गोयल ने कहा कि अग्रोहा धाम देश का पांचवा धाम है जो करोड़ो देश वासियों की आस्था का केन्द्र है। जाति पाती और धर्म से उपर उठकर हजारों श्रद्धालु हर रोज यहां पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। इसी धाम में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य में हर साल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जिसमें पूरे देश से लाखों श्रद्धालु पहुंचते है। इस बार यह मेला 29 अक्टूबर को आयोजित होने जा रहा है। इस महाकुंभ रूपी मेले में सुबह से शाम तक कार्यक्रमों का दौर रहेगा। सुबह शक्ति सरोवर स्नान होगा फिर धाम के मंदिरों में आरती और पूजा अर्चना होगी। उसके बाद सैकड़ों महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। उसके बाद छप्पन भोग होगा और फिर सवामणी का भोग लगेगा और इसी के साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हो जाएगा जो पूरा दिन चलेगा। सवामणी के भोग के बाद ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। दोपहर को मेले में खुले अधिवेशन का आयोजन होगा। गोयल ने कहा कि हमें इस तरह के मेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए। इस प्रकार के मेलों में भाग लेकर आपसी भाईचारा और समरसता बढ़ती है।

नेहरू महाविद्यालय वॉलीवाल टीम का अच्छा प्रदर्शन
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर की महिला वॉलीवाल टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इंटर कॉलेज वॉलीवाल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक में आयोजित की गई। इस टीम में अंशुल, कृत्तिका, अंशु, मनीषा, मुस्कान और दीपिका शामिल रही। वहीं इनमें से अंशुल और अंशु का चयन महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की वॉलीवाल टीम के इंटर यूनिवर्सिटी कैंप के लिए हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि के लिए प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह, खेल प्रभारी डॉ. श्रीकृष्ण दूहन, एक्सटेंशन लेक्चरर रीना और डॉ. अरूण कुमार ने उनको बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डॉ अर्पित जैन आईपीएस, पुलिस अधीक्षक झज्जर

अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव करने से बचें। अॉनलाइन धोखाधडी व साइबर क्राइम से सजग रहें, सुरक्षित रहें – एसपी डॉ अर्पित जैन
अश्लील वीडियो कॉल करके ठगी करने वाले साइबर अपराधियों से रहें सावधान

झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस द्वारा एसपी डॉ अर्पित जैन के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आम जन को अॉनलाइन धोखाधड़ी व साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने के लिए चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। आमजन को साइबर अपराध के प्रति जागरूक करते हुए झज्जर पुलिस द्वारा अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल को रिसीव ना करने का आह्वान किया गया है। साइबर अपराधी रोजाना ठगी का नया तरीका निकाल रहे हैं। अब नया ट्रेंड देखने को मिला है कि जालसाज व्यक्ति लड़कियों के माध्यम से अश्लील (न्यूड) वाट्सएप कॉल कराके उसका वीडियो बनाते हैं और फिर उससे लोगों को ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करते हैं। झज्जर जिला में भी इस प्रकार के कुछेक मामले सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने का आह्वान किया है। इसमें साइबर अपराधी अश्लील वीडियो दिखाकर लोगों को ब्लैकमेल करने का प्रयास करते हैं। वाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अंजान नंबरों से किए गए वीडियो कॉल को रिसीव करने से बचें। अगर गलती से वीडियो कॉल उठा लेते हैं, तो डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस से शिकायत करें और किसी को भी पैसे न दें। पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉ अर्पित जैन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आज के इस तकनीकी युग में तरह -2 के साइबर अपराध सामनें आ रहे हैं। जिनके प्रति हर पल सचेत रहने की आवश्यकता है। क्योंकि जरा सी चूक के कारण साइबर अपराध की घटना किसी भी व्यक्ति के साथ हो सकती है। इसलिए अॉनलाइन कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को खुद को साइबर अपराधों के प्रति सचेत व सावधान रहना चाहिए। कोई भी अन्जान व्यक्ति आपके साथ आपकी भलाई का झांसा देकर अॉनलाइन धोखाधडी को अन्जाम दे सकता है। क्योकि साइबर क्रिमनल लॉटरी में लाखों रुपए का इनाम निकलने का झांसा देकर, टैक्स रिफंड, अॉनलाइन फर्जी जॉब अॉफर्स, किसी तीर्थ यात्रा का पैकेज, केवाईसी को अपडेट करने, बैंक खाते के निलंबन, सिम की वैद्यता समाप्ति बारे, फर्जी एसएमएस या कॉल अथवा मैसेज करके या किसी अन्य तरीके से सीधे-सादे लोगो को बहला-फुसलाकर उनके साथ धोखाधडी करते है। इस प्रकार के लुभावनें आफर्स से बचें। किसी अन्जान व्यक्ति की बातों में आकर अपनी निजी जानकारी बैक खाता या ओटीपी इत्यादि शेयर ना करें। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन ने बताया कि साइबर ठग लोगों को वॉट्सएप पर अश्लील वीडियो कॉल करते हैं। इनमें महिलाओं का उपयोग किया जाता है। जैसे ही कोई व्यक्ति कॉल रिसीव करता है, उसके सामने एक निर्वस्त्र महिला होती है। वह उससे बात करती है। इस दौरान वीडियो कॉल को रिकॉर्ड कर लिया जाता है। इसके बाद ठग इस आपत्तिजनक वीडियो को एडिट कर उस व्यक्ति को वॉट्सएप पर भेजकर उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास करता है। अश्लील वीडियो कॉल से कुछ व्यक्ति साइबर क्रिमिनल्स के झांसे में आ जाते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं। इसलिए किसी भी अन्जान नम्बर से कोई विडियो कॉल आती है तो सावधान रहें। अनजान नंबर से आई वीडियो कॉल ना उठायें व उस नम्बर को ब्लॉक कर दें। वाट्सएप पर अगर अपरिचित नंबर से फोन आता है तो उसे रिसीव न करें। गलती से कॉल रिसीव कर लेते हैं, तो सामने का कैमरा अॉन न करें। फेसबुक में आने वाले लाइव चैट के विज्ञापन से बच के रहें। जूम मीटिंग एप की आइडी सार्वजनिक न करें, एडमिन कैमरा डिसेबल कर दें। वाट्सएप प्राइवेसी में अपना अकाउंट सिर्फ कॉन्टेक्ट कर के रखें। एसपी डॉ अर्पित जैन ने बताया कि साइबर क्रिमनल अलग-2 तरीके अपनाकर धोखाधडीध्ठगी करने की ताक में रहते हैं। जो कभी भी किसी भी प्रकार का झांसाध्लालच देकर धोखाधडी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिये झज्जर शहर में साइबर क्राइम थाना के अतिरिक्त झज्जर जिला के सभी पुलिस थानों में अलग से एक-एक साइबर हैल्प डैस्क स्थापित की गई हैं। इन साइबर हैल्प डैस्क पर जाकर कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध से संबंधित मदद ले सकता है और साइबर अपराध होने पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। स्थानीय पुलिस द्वारा लोगों को साइबर अपराधों से बचाने व जागरूक करने के लिये विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी तरह के साइबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिये “राष्ट्रीय साइबर अपराध रिर्पोटिंग पोर्टल” बनाया गया है। जंहा से कोई भी व्यक्ति साइबर अपराधों के बारे में जानकारी हासिल कर सकता है और साइबर अपराध होने पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। साइबर अपराध घटित होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर अपराध पोर्टल ूूू.बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। उपरोक्त हेल्पलाइन नंबर अथवा पोर्टल पर जितनी जल्दी शिकायत दर्ज कराई जाएगी, धोखाधड़ी से ठगे गए पैसों के रिकवर होने की संभावना भी उतनी अधिक हो जाती है।

दुकान से स्टील का स्क्रैब चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबू
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा पुराना बर्फ खाना रोड शिव चैक झज्जर के नजदीक एक स्टील फेब्रिकेशन की दुकान से स्टील का स्क्रब चोरी करने के मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। थाना प्रबन्धक शहर झज्जर निरीक्षक जय भगवान ने बताया कि संजय निवासी हरिपुरा मोहल्ला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने पुराना बर्फखाना रोड शिव चैक के पास स्टील फेब्रिकेशन की दुकान कर रखी है। वह अपनी दुकान से गोदाम पर सामान लेने गया तो पीछे से एक नौजवान लडका मेरी दुकान से सामान चोरी करके कट्टे मे डालकर निकलता हुआ दिखाई दिया तो मैने भागकर उसको पकड लिया। उसने अपना नाम नवीन निवासी माता गेट झज्जर बतलाया। कट्टे को चैक किया तो उसमे करीब 20 किलो स्टील स्क्रैब मिला। उपरोक्त मामले की सूचना पर तुरंत पुलिस की टीम मौका पहुंच गई। मौका पर पहुंची पुलिस को दी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना शहर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशों का पालना करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही सुनील कुमार की पुलिस टीम द्वारा चोरी के उपरोक्त मामले में पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

सट्टा खाईवाली करता एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सरेआम सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खाईवाली करते हुए एक व्यक्ति को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के संबंध में एसपी डॉ अर्पित जैन द्वारा विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। एसपी के दिशा निर्देशानुसार मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम द्वारा एक आरोपी को सट्टा खाईवाली करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात सहायक उप निरीक्षक चांदराम की पुलिस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा खाईवाली करते हुए नजफगढ़ रोड बहादुरगढ़ के नजदीक से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की मौका पर तलाशी ली गई तो उससे 1270 रुपए नगद सहित सट्टा पर्चियां बरामद हुईं। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान अमित निवासी जटवाड़ा मोहल्ला बहादुरगढ़ के तौर पर हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

चैकिंग अभियान के दौरान वाहनों की जांच करते पुलिस की टीमें

यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए झज्जर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग के लिए चलाया विशेष अभियान
झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। झज्जर पुलिस द्वारा जिला में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने को मद्देनजर रखते हुए वाहनों की चैकिंग का विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत संदिग्ध वाहनों की गहनता से जांच तथा काली फिल्म लगे वाहनो, बिना नंबर प्लेट व बिना हेलमेट, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी व पटाखा बजाने वाली मोटरसाइकिल तथा यातायात के अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों की चैकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया गया। विशेष अभियान के तहत झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा जिला के अलग-अलग स्थानों पर नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर अनेक वाहनों के चालान किए गए। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन आईपीएस के आदेशानुसार झज्जर पुलिस की अलग अलग टीमों द्वारा यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है। जानकारी देते हुए यातायात प्रभारी झज्जर दिलावर सिंह ने बताया कि चैकिंग अभियान के तहत विशेष रुप से नशा करके गाड़ी चलाने, गाड़ी के शीशों पर लगी काली फिल्म, बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाना, दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल सवारी, विदाउट हैलमेट, पटाखा बजाते बुलेट बाइकों व सड़क सुरक्षा के अन्य नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने वाले वाहनों पर पुलिस द्वारा नियमानुसार कार्यवाही की गई। झज्जर जिला के अंतर्गत आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य राजमार्ग अथवा किसी भी अन्य मार्ग पर गाडियों पर झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। इसके अतिरिक्त यातायात नियमों का पालन ना करने वाले स्कूल बस व अन्य वाहनों की भी नियमानुसार चैकिंग की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ अर्पित जैन द्वारा यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के संबंध में थाना प्रबंधक यातायात बहादुरगढ़ व यातायात प्रभारी झज्जर सहित सभी थाना प्रबंधको व चैकी प्रभारियों को कड़े दिशानिर्देश किए गए थे। एसपी के आदेशानुसार झज्जर पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी अपराधी एवं शरारती किस्म के व्यक्ति गाडियों पर ब्लैक फिल्म लगाकर अथवा शराब का सेवन करके गाड़ी चलाते हुए वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। जिस पर रोक लगाने के लिए यातायात प्रभारियों सहित सभी थाना प्रबंधकों व चैकी प्रभारियों को विशेष हिदायते की गई थी। विशेष चैकिंग अभियान के तहत झज्जर पुलिस द्वारा जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चैकिंग आरंभ की गई। चैकिंग के दौरान कोई भी वाहन चालक अगर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिलता है तो उसी समय नियमानुसार चालान करने के निर्देश किए गए हैं। झज्जर पुलिस की अलग अलग टीमो द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करते पाए जाने पर अनेक वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए चालान किए गए। चैकिंग के दौरान सभी वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों की पालना करने के प्रति भी चेताया गया। झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा विषेश अभियान के तहत चैकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगे वाहनों के चालान करते हुए शीशों पर लगी ब्लैक फिल्म को मौके पर ही उतार दिया गया। इसके अतिरिक्त दुपहिया वाहन पर ट्रिपल सवारी व बिना हैलमेट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग तथा पटाखा बजाते बुलेट बाइकों के चालान व अन्य नियमों के उल्लंघना करने के चालान किए गए। यातायात नियमों की पालना को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष चैकिंग अभियान सख्ती के साथ लगातार जारी रहेगा।

मंडियों में 37 हजार 438 मीट्रिक टन बाजरा और 140 मीट्रिक टन धान की हुई खरीद – डीसी
खरीद केंद्रों पर अब तक 36 हजार 18.10 मीट्रिक टन बाजरे का हुआ उठान
बेरी और मातनहेल मंडियों में 140.05 मीट्रिक टन धान की खरीद दर्ज

झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि झज्जर जिला में बाजरा और धान खरीद के साथ ही उठान प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है,जिला की मंडियों में अब तक 37 हजार 438.95 मीट्रिक टन बाजरा खरीद किया गया है,वहीं बेरी और मातनहेल खरीद केंद्रों पर 140.05मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। उन्होंने किसानों का आहवान किया कि वो अपनी बाजरा और धान की उपज को सुखाकर बिक्री के लिए मंडी लाएं। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा को मद्देनजर रखते हुए सरकार की ओर से निर्धारित नियमों अनुसार सभी खरीद केंद्रों पर शेड्यूल अनुसार बाजरा और धान की खरीद की जा रही है। खरीद केंद्रों पर अभी तक 1261 गांवों के 13 हजार 688 किसानों का बाजरा खरीदा जा चुका है। विभागीय आंकडों के अनुसार झज्जर जिला में अब तक कुल 37438.95 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है, जबकि अभी तक 36 हजार 18.10 मीट्रिक टन बाजरे का उठान हो चुका है। वहीं बेरी खरीद केंद्र पर 100.6 एमटी और मातनहेल केंद्र पर 39.9 मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की गई है। उन्होंने खरीद एजेंसी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान कार्यों में भी तेजी लाएं।
अब तक 36 हजार 18.10 मीट्रिक टन बाजरे का हुआ उठान
जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक कुशलपाल ने बाजरा उठान की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 151.20 मीट्रिक टन, बेरी में 1701.65, ढाकला खरीद केंद्र पर 6333 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 15126.60 मीट्रिक टन, बादली 1024 मीट्रिक टन तथा मातनहेल में 11 हजार 681.65 मीट्रिक टन बाजरे का उठान सहित जिला के खरीद केद्रों से अब तक 36 हजार 18.10 मीट्रिक टन बाजरे का उठान दर्ज किया गया है। उन्होंने खरीद एजेंसी द्वारा अब तक की गई खरीद के बारे में विभागीय आंकड़े देते हुए बताया कि बहादुरगढ़ खरीद केंद्र में अब तक 167.95 मीट्रिक टन, बेरी में 1747.90, ढाकला खरीद केंद्र पर 6711.65 मीट्रिक टन, झज्जर अनाज मंडी खरीद केंद्र पर 15340 मीट्रिक टन, बादली 1071.40 मीट्रिक टन तथा मातनहेल में 12 हजार 400.05 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद हुई है।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

वायु प्रदूषण नियंत्रण में प्रत्येक नागरिक बने सहभागी – डीसी
जिला में ग्रेप स्टेज टू के तहत प्रतिबंध लागू, एक्यूआई तीन सौ के पार पंहुचा
एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना पर होगी नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही

झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण करने में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धूल व धुंआ वायुमंडल में न फैले। ऐसा करना एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना है और दंडनीय भी है। उन्होंने कहा कि सांस लेने के लिए शुद्ध हवा हमारी सबकी पहली जरूरत है। इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व बनता है वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने में शासन-प्रशासन के साथ सक्रिय रूप भागीदारी निभाएं। डी सी ने बताया कि रविवार को जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) तीन सौ के पार पहुंच गया है जो स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इसलिए जनहित एनजीटी की गाइडलाइन के अनुसार ग्रेप टू की स्टेज लागू हो गई है। आमजन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। वहीं निर्माणाधीन कार्यों पर लगातार पानी का छिडकाव जरूरी है ताकि धूल न पैदा हो। खुले में कूड़ा या अन्य तरह की आग लगाना जिससे धुआं उत्पन्न होता है पर प्रतिबंद है। डस्ट या निर्माण सामग्री वाले वाहन चालक निमार्ण सामग्री को ढककर आवागमन करेेंगे। शहरी क्षेत्रों में यातायात जाम न लगे इसलिए जरूरी है कि सडक मार्गो पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैंं। इमरजेंसी सेवाओं को छोडकर डीजल जनरेटर सेट का उपयोग करने की मनाही है। होटल व रेस्ट्राओं में बिजली या क्लीन ईंधन का उपयोग करना होगा। कोयला, लकड़ी का उपयोग करना मना है।
खुले में रखी निर्माण सामग्री को ढक कर रखना जरूरी
डीसी ने कहा कि खुले मेंं स्टोर की गई निर्माण सामग्री पर पानी का छिडकाव कर ढककर रखना होगा। उन्होंने कहा कि सी एंड डी साइटों पर एंटी स्मॉग गन का उपयोग करना जरूरी है इसके अतिरिक्त 500 वर्ग गज या बड़ी निर्माण साइट का एनजीटी के डस्ट पोर्टल पंजीकरण कराना अनिवार्य है, यह निशुल्क है। सडकों की सफाई करने से पहले पानी छिडकाव करना है। डीसी ने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही अमल लाने के संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

बेरी माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में लगाई गई स्टाल पर कानूनी जानकारी प्रदान करते पीएलवी।

रुचि के साथ विधिक सेवाओं से जुड़ी योजनाओं से रूबरू हो रहे श्रद्धालु’
बेरी सिथत माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की स्टाल पर आमजन को कानूनी जानकारी दे रही पीएलवी
अब तक मेला में आए 641 श्रद्धालुओं ने स्टाल पर पहुँच ली योजनाओं की जानकारी

बेरी, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गत 15 अक्टूबर से बेरी सिथत माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर में स्टाल लगाकर प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। आश्विन नवरात्र मेला को लेकर प्राधिकरण द्वारा लगाई गई स्टाल पर पीएलवी आमजन को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं की जानकारी प्रदान कर रही हैं। अब तक 641 श्रद्धालुओं ने इस स्टाल पर पहुँच कर पीपीपी, आधार कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य जानकारी ली। दूसरी ओर सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया बेरी मेला में आने वाले नागरिकों को निशुल्क कानूनी जानकारी देने के लिए पैरा लीगल वालेंटियर रवीना, सरोज, कर्मजीत आदि पीएलवी की ड्यूटी लगाई गई है,जोकि मेले में माता के दर्शनार्थ आने वाले नागरिकों को राष्ट्रीय और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण का मुख्य उद्देश्य हर जरूरतमंद व्यक्ति को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उसे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए । उन्होंने मेला में आने वाले श्रद्धालुओं का आह्वान किया कि वे माता के दर्शन उपरांत विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा स्थापित स्टाल पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेते हुए योजनाओं का लाभ उठाएं।

पशु मेला के दौरान अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश लेते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।
रविवार को अष्टमी पर बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी की पूजा अर्चना करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह। साथ में हैं एसडीएम रविन्द्र मलिक।

दुर्गाष्टमी पर श्रद्धालुओं ने की मां भीमेश्वरी की आराधना
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, एसडीएम रविंद्र मलिक ने माता के दर्शन कर की पूजा अर्चना
श्रद्धालुओं ने बाय तालाब से मिट्टी निकालकर पुरानी परंपरा को निभाया’
’डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों के साथ बेरी-भिवानी मार्ग पर चल रहे पशु मेले का किया अवलोकन
मेला में आए श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों को सराहा

बेरी झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। महाभारत कालीन कस्बा बेरी में रविवार को लाखों श्रद्धालुओं ने माता भीमेश्वरी देवी के अंदर और बाहर वाले मंदिर में देवी की आराधना कर विधिवत पूजा अर्चना की। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह,एसडीएम रविंद्र मलिक ने अष्टमी को माता के दर्शन किये और महामाया का आर्शीवाद लिया। दर्शन उपरांत डीसी ने व्यवस्थाओ का जायजा भी लिया। वहीं सप्तम तिथि की रात को देवी के अंदर वाले भवन में माता के जयकारे लगाकर दूरदराज से आए भक्तों ने मां भगवती के दर्शन किये और मनोकामना की। परंपरा के अनुरूप रोजाना की भांति सुबह के समय माता को कड़ी सुरक्षा के बीच बाहर वाले मंदिर ले जाया गया,जहां भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। एसडीएम रविंद्र मलिक और डीएसपी प्रदीप कुमार रविवार की अलसुबह से ही मंदिर में सिथति का जायजा लेने पहुँचे। मेला में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के कुशल नेतृत्व में प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किये गए प्रबंधों की दूर दराज से आए भक्तों ने सराहना की। गौरतलब है कि बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मेले में हर श्रद्धालु को बिना किसी कठिनाई के माता के दर्शन हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक इंतजाम किए गए थे। रविवार और वीक एंड के चलते अष्टमी के दिन श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा सभी जरूरी तैयारियां की गई थी। रविवार को डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने देवी मेला के साथ ही पशु मेले का अवलोकन किया। इस दौरान डीसी ने पशुओं की साज सज्जा से जुड़े सामान की खरीदारी की। एसडीएम रविंद्र मलिक ने डीसी को पशु मेला की विस्तार से जानकारी दी। मेला अधिकारी एवं बीडीपीओ पूजा शर्मा ने बताया कि यह मेला पूरे भारत वर्ष में प्रसिद्ध है।मेला में हरियाणा ही नहीं बल्कि कई राज्यों के पशु पालक मेला में खरीद परोख्त का कार्य करते हैं।
भक्तों ने नवजात शिशुओं का मुंडन और गठजोडे की जात लगाई
बेरी मेला में आए अनेक श्रद्धालुओं ने अपने नवजात शिशुओं के मुंडन और गठजोड़ों की जात लगाकर माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन किए। इसके उपरान्त बाय नामक तालाब से मिट्टी निकालकर पुरानी परंपरा को बरकरार रखा। परम्परा के अनुरूप प्राचीन काल से ही माता के दर्शन उपरांत तालाब से मिट्टी निकाली जाती थी,जिसके कारण आज भी मान्यता के अनुरूप आज भी देवी दर्शन को आने वाले भक्तों ने मंदिर के साथ लगते तालाब से मिट्टी निकालकर कार सेवा की। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा तालाब की सफाई के साथ ही सुरक्षा के मद्देजनर स्टील की ग्रिल लगाई गई हैं, तालाब में सुरक्षा के दृष्टिगत रबड़ ट्यूब डाली गई हैं ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो सके। वहीं पशु मेला में भी व्यापारियों ने पशुओं की खूब खरीददारी की। वहीं पशु मेला के आयोजन पर बेरी क्षेत्र के पशु पालकों और विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
दिनभर रेडक्रॉस और स्काउट वालिंटियर ने दिव्यांग और वृद्धजनों को कराए देवी दर्शन
मेला में माता के दर्शन को आने वाले भक्तों की रेडक्रॉस वालेंटियरस और स्काउट्स के विद्यार्थियों ने दिन भर की सहायता की। स्काउट्स गाइड ने बीईओ अशोक कुमार के मार्गदर्शन में वृद्ध और दिव्यांगों को मंदिर तक पहुँचाया और माता के दर्शन कराए। इतना ही नहीं रेडक्रॉस वालिंटियर ने भी श्रद्धालुओं की हर प्रकार की सहायता में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी। मेला में माता दर्शन के लिए आए दिल्ली करोलबाग निवासी मनीष व प्रवीण गर्ग,चेतना रानी,मुंडका दिल्ली निवासी अजय सिंगल,जयपुर से धर्मवीर यादव, पानीपत निवासी देवेंद्र शर्मा, पंजाब के लुधियाना निवासी हन्नी आदि ने बताया कि इस बार मेला में साफ -सफाई, पर्याप्त बेरिकेटिंग व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सहित अन्य जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई थी, जिसके लिए झज्जर प्रशासन की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम होगी।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

अंत्योदय परिवारों व व्यापारियों के कल्याण के लिए सरकार ने शुरू किए पोर्टल – डीसी
दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत दयालु योजना लाभकारी

झज्जर, 22 अक्टूबर, ;अभीतकद्ध। हरियाणा सरकार की ओर से अंत्योदय परिवारों व व्यापारी समुदाय के कल्याणार्थ एक और पहल की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति तथा दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा पोर्टल शुरू किया है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना के तहत प्रदेश में दयालु योजना की शुरुआत की है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत एफआईडीआर के अनुरूप सत्यापित 1.80 लाख रुपए वार्षिक तक की आय वाले परिवार के सदस्य की मृत्यु या दिव्यांग होने पर वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य राज्य के पात्र निवासियों को मृत्युध्दिव्यांगता के मामले में सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 15 वर्ष से 60 वर्ष तक की आयु के सदस्यों को इस योजना का लाभ मिलेगा। दयालु स्कीम का लाभ केवल उन परिवारों को देय होगा जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार रुपए तक सीमित है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री व्यापारी क्षतिपूर्ति योजना के तहत आग, प्राकृतिक आपदा के कारण माल के स्टॉक के नुकसान के लिए पात्र लाभार्थियों को मुआवजा नियम व शर्तों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को मुआवजे का प्रावधान किया गया है। हरियाणा राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत छोटे व्यापारियों के भंडार की बाढ़, आग, चक्रवर्ती तूफान इत्यादि से होने वाले नुकसान की भरपाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *