Haryana Abhitak News 02/11/23

बहादुरगढ में लगा कला व संस्कृति मेला 2023
शाम 6 से 9 बजे तक सांस्कृतिक उत्सव व प्रदर्शनी का आनन्द लीजिये एक साथ
बहादुरगढ, 02 नवम्बर, अभीतक ः – अरे! ये क्या? आप अभी तक सेक्टर 6 में आयोजित कला व संस्कृति मेला में आये ही नहीं, तो आज सातवें दिन 2 नवम्बर को आइये ना ! शहीद यादगार कमेटी बहादुरगढ़ द्वारा नाटक भगतसिंह-एक विचार का मंचन देखिये,मशहूर बैंड द्वारा पूरे इंस्ट्रूमेंट के साथ प्रस्तुति, साथ में लोक नृत्य व हास्य चुटकियाँ, नन्हें बच्चों का डाँस और भी बहुत कुछ! साथ में कला प्रदर्शनी में – नूना माजरा की गोमती के बने बैग, हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में गंगालहरी के मिट्टी के नक्काशी वाली विभिन्न मनोरम आइटम्स, टेरीकोटा ज्वेलरी, वुडन गेम आर्ट, नईम खान की चीनी मिट्टी बर्तन, तरुण शर्मा की हस्त निर्मित धूप अगरबती, अर्चना पंवार की कमाल की बेस्ट अॉफ वेस्ट मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, कश्मीर की अजब कलाकारी, सी-जी ट्रस्ट व संघर्षशील जे के एस समिति द्वारा पर्यावरण सुरक्षा टिप्स और 20000 से अधिक बुक्स वाली जनता जनार्दन लाइब्रेरी से पुस्तकें इशू कराने का सुनहरी मौका और साथ ही लुत्फ उठाइये कई तरह लजीज खाने पीने की चीजों का। साथ ही देखिये कल प्रस्तुत कलाकारों का ग्रुप फोटो,आप के पाँव थिरक उठेंगे इधर आने को। बस देर न कीजिये आ जाइये, आ जाइये, इन्तजार कर रहे हैं आपकी।

कानोंदा गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम वासियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह।

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामवासियों के साथ लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह।

कानोंदा गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान दुकानदार का घड़ी भेंट कर सम्मान करते हुए लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह।

एडवोकेट बलबीर सिंह ने कानोंदा गांव में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
एडवोकेट बलबीर सिंह ने जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव में सैन समाज व अन्य दुकानदारों का किया सम्मान
कानोंदा ग्रामवासियों ने एडवोकेट बलबीर सिंह का किया जोरदार स्वागत
बहादुरगढ, 02 नवम्बर, अभीतक ः – लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह ने वीरवार को बहादुरगढ़ हलके के गांव कानोंदा में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान कानोंदा गांव के घर-घर पहुंचे एडवोकेट बलबीर सिंह ने ग्राम वासियों को केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही लाभकारी कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी दी और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट बलबीर सिंह ने गांव के सैन समाज से संबंधित दुकानदारों और अन्य दुकानदारों का घड़ी भेंटकर सम्मान किया। सैन समाज के दुकानदारों का घड़ी भेंट कर सम्मान करते हुए एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि इस इस तरह के सम्मान कार्यक्रम से समरसता के साथ साथ समाज में आपसी भाईचारे एकता को बढ़ावा मिलता है। जनसंपर्क अभियान के दौरान गांव में कई जगह एडवोकेट बलबीर सिंह का ग्राम वासियों ने जोरदार स्वागत किया तथा बुजुर्गों ने हलके की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। ग्राम वासियों को हरियाणा व केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व नीतियों की जानकारी देते हुए एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले 9 वर्ष के कार्यकाल में केंद्र की मोदी व हरियाणा की मनोहर सरकार सबका साथ- सबका विकास और सबका विश्वास के नीति पर चलते हुए सर्व समाज के हित में काम कर रही है। पहली बार केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार द्वारा बनाई गई लाभकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति तक पहुंच रहा है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि पिछले 9 साल से भाजपा सरकार केंद्र व हरियाणा में सत्ता के माध्यम से सभी वर्ग को ध्यान में रखकर लाभकारी योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर लागू करने का काम कर रही है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार का एक ही लक्ष्य है कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति तक बैठे व्यक्ति व परिवार तक पहुंचे। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि बीजेपी की राज में एक तरफ जहां देश की जनता गरीब कल्याण , सुशासन से खुशहाल है वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में आज भारत पूरे विश्व पटेल पर एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित हो चुका है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा व हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी की तीसरी बार सरकार बनेगी।

जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ में विस्तार, सात जिलों में जिला कार्यकारिणी घोषित’
जेजेपी ने कानूनी सेल में सात जिलों में 117 पदाधिकारी बनाए
चंडीगढ़, 02 नवम्बर, अभीतक ः – जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए जिला स्तर पर करीब 117 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चैटाला, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला, कानूनी प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलवान सुहाग, जिला संयोजकों व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद कानूनी सेल में सात जिलों अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल पंचकुला और पानीपत की जिला कार्यकारिणियों की सूची जारी की। अंबाला जिले में जेजेपी कानूनी सेल की जिला कार्यकारिणी में बलबीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेन्द्र सिंह पंवार को उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को मुख्य महासचिव, दीपक सैनी को महासचिव और रूपेंद्र कौर विर्क को सहसचिव बनाया है। वहीं सलीम खान, मलकीत सिंह, अनिल पुनिया और जय सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे। यमुनानगर में जेजेपी कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में अशोक कुमार सैनी, पंकज वर्मा, भूपेन्द्र चैधरी और मोहम्मद इरफान को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हर्षदीप सिंह महासचिव और ओपी लाठर, संजय बेदी, जतिन भोला, राजीव गुप्ता और कपिल राठी कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इसी तरह कुरूक्षेत्र जिले की कार्यकारिणी में शेखर डोगरा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राज कुमार, तनुज सैनी, मनीष सैनी को उपाध्यक्ष, राजन अरोड़ा को महासचिव, संजीव सिंगल को सचिव, रिंकू शर्मा को सहसचिव और रजत सैनी को कोषाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं रवि बुबका, रवि सैनी, नरेश मिधा, अंकुश शर्मा, अमित कुमार, संजीव कुमार और कृष्ण कुमार सैनी कार्यकारिणी में मेंबर होंगे। जिला कैथल की कानूनी प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी में राजकुमार ढुल्ल, सुरेन्द्र, मयंक असीजा और जसविन्द्र को उपाध्यक्ष बनाया गया है। सचिव के पद पर रविन्द्र गौर, विनोद बुरा, स्वीटी चंदाना और अजय को नियुक्त किया गया है। सत्यवीर सिंह और गुलाब ददवाना को सहसचिव, अनूप राणा और सतबीर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं दलबीर सिंह चहल, वेद प्रकाश ढुल्ल, सुनीता मलिक, सुरेश मलिक, बलबीर बेरवाल, हरदीप पाडला, चरण सिंह काला, धर्मपाल छोत, सुरेन्द्र मलिक, वेदपाल सिरोही, मनोज सहारण, निर्मल सिंह, बलजिंदर सिंह मलिक, राजपाल, जय प्रकाश और संदीप सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे। करनाल में कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में रणधीर सिंह मान और अनिल पंवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भगवंत गुप्ता और अभय साहू को उपाध्यक्ष, राज कुमार चैधरी को महासचिव, दीपक कुमार और मनोज जैन को सचिव, वंदना जैन को सहसचिव, वेदपाल कश्यप को कोषाध्यक्ष और संदीप चैहान को संगठन सचिव के पद पर नियुक्त किया है। वहीं प्रवीन कुमार शर्मा, राजपाल सिंह, चरण सिंह मलिक, धर्मपाल कालीरमण, जयपाल दूहन, महेंद्र सिंह संधू, सचिन शर्मा, विक्रम सिंह, दिनेश कुमार और अभिषेक दूहन कार्यकारिणी सदस्य होंगे। जिला पंचकुला में कानूनी सेल की कार्यकारिणी में सुनील भारद्वाज को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, तुषार शर्मा और दिनेश कुमार सैनी को उपाध्यक्ष, रोहित सिंह और भूपेश शर्मा को महासचिव, पीयूष सिंगला और सुमित बिहाना को सचिव बनाया है। वहीं साहिल नैन, सुखदेव सैनी, सुभाष शर्मा, राघव सिंह कार्यकारिणी सदस्य होंगे। इनके अलावा पानीपत में कानूनी प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी में कंवर सिंह जागलान, सुखविंद्र नैन, सुभम बटला और तेजवीर सिंह खर्ब को उपाध्यक्ष बनाया है। विकास कादियान, योगेंद्र मलिक, विजय जांगड़ा और राजकुमार मलिक को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल ककड़, जितेंद्र खर्ब और विकास घणघस को सहसचिव तथा नीरज रावल को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया हैं। वहीं तरुण शर्मा, राजेश जागलान, एडवोकेट अजय कुमार, योगेश धनखड़, रिंटू अहलावत, सज्जन सिंह दूहन, अतीक सिंह दूहन, राजेश कादियान, मुकेश कुमार प्रजापति, विजेंद्र सिंह खर्ब, अंकुर, एडवोकेट अभिषेक गुप्ता और कृष्ण आदि “ाामिल रहे।

आप प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में नशे और बेरोजगारी के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकाली
बेरोजगारी और नशे का हब बन चुका हरियाणा – डॉ. सुशील गुप्ता
खट्टर सरकार युवाओं को रोजगार देने में नाकाम, जिस कारण युवा नशे का सहारा ले रहे – डॉ. सुशील गुप्ता
ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा, जो हरियाणा संस्कृति को नहीं समझ पा रहा – डॉ. सुशील गुप्ता’
हरियाणा में कई किस्म के नशे चल पड़े, इनको खत्म करना जरूरी – डॉ. सुशील गुप्ता
भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही – डॉ. सुशील गुप्ता
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांव रोहद में नशे और बेरोजगारी के खिलाफ जनाक्रोश यात्रा निकाली। इससे पूर्व आम आदमी पार्टी के कार्यर्ताओं ने डॉ. सुशील गुप्ता का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया। डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी के साथ नशा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। हरियाणा सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे पा रही है, जिस कारण युवा नशे का सहारा ले रहा है। इसलिए नेशे और बेरोजगारी के खिलाफ ये यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान प्रदेश संयुक्त सचिव अश्विन दुल्हेड़ा, जिला अध्यक्ष हरीश कुमार, एक्स सर्विसमैन विंग के जिला अध्यक्ष उमराव बेरी, महिला विंग की जिला अध्यक्ष अभिता दुविजा, किसान विंग के जिला अध्यक्ष कृष्ण, ब्लॉक प्रभारी मंगत राम और एससी सेल के जिला संयुक्त सचिव विजय कुमार मौजूद रहे। डॉ. सुशील गुप्ता कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा दिवस के अवसर पर नशे और बेरोजगारी के खिलाफ पांच दिवसीय जनाक्रोश यात्रा निकाल रही है। खट्टर सरकार युवाओं के प्रति काफी उदासीन है। सीएम खट्टर के राज में 30 बार पेपर लीक हो चुका है। यदि पेपर लीक न हो तो कोर्ट के उलझन में पड़ जाता है। उसी उलझन के कारण युवाओं की उम्र निकलती जा रही है, जिसकी वजह से युवा डिप्रेशन में जा रहे हैं और नशे का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी जिलों में कई किस्म के नशे चल पड़े हैं, इनको खत्म करना बहुत जरूरी है। हरियाणा का हर परिवार इतना दुखी है कि कुछ तो नशे से बचाने के लिए अपने बच्चे को जमीन बेचकर विदेश में भेजने को मजबूर हैं, ताकि वहां जाकर रोजगार मिल सके। इसके अलावा अवैध तरीके से भी लोग अपने बच्चों को विदेश भेज रहे हैं, जहां पर जान तक का खतरा है। ऐसी स्थिति में हरियाण बेरोजगारी और नशे का हब बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार केवल जाति और धर्म के नाम पर बांटकर वोट लेने का प्रयास करती रही है। हरियाणा में सामाजिक समरस्ता खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले भी सीएम खट्टर से पूछा था कि भाजपा सरकार हरियाणा के लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बिजली-पानी नहीं दे रही है। इस पर उनके ओएसडी ने कहा था कि बैठकर बात करेंगे, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया। सीएम खट्टर इन नाकामियों पर चर्चा करने से बच रहे हैं। सीएम खट्टर ने जितने भी जनसंवाद किए, उससे पहले ही लोगों को हाऊस अरेस्ट करवा लेते हैं। ये स्थिति किसी भी प्रदेश के लिए अच्छी नहीं होती। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का उभरता हुआ राज्य हुआ करता था आज गर्त में जा रहा है। खट्टर सरकार की इमानदार सरकार में भ्रष्टाचार डबल हो रहा है। यही कारण है कि आज प्रदेश पर 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है। जबकि दिल्ली और पंजाब में सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त होने के बावजूद भी सरकार मुनाफे में चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। अरविंद केजरीवाल के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे पहले इन्होंने अरविंद केजरीवाल को दिल्ली में रोकने की कोशिश की तो तीन बार सरकार बनाई। इसके बाद पंजाब में सरकार बनाई और फिर प्रधानमंत्री मोदी के गढ़ गुजरात में 41 लाख वोट लेकर भाजपा के पसीने छुडा दिए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी पार्टी को कमजोर करना चाहती है। इसलिए पहले इन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था करने वाले सतेंद्र जैन को गिरफ्तार करवाया, दिल्ली के सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने वाले मनीष सिसोदिया, इसके बाद संसद में भाजपा के खिलाफ मुखर होकर बोलने वाले संजय सिंह को गिरफ्तार किया और अब भाजपा सरकार अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है। ये जितना मर्जी दबाने की कोशिश कर ले आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल बनकर काम करेगा और भारत के विकास में भागीदार बनेगा। वहीं, उन्होंने कहा कि काफी नेताओं को एप्पल ने मेल भेजी है कि सरकार द्वारा प्रायोजित तरीके से आपके फोन को हैक करने की कोशिश की जा रही है। इससे ये स्पष्ट है कि भारत सरकार चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं के फोन टैप कराना चाहती है। संसद में पहले भी पेगासस का विरोध किया, लेकिन सरकार ने इसका कोई जवाब नहीं दिया और अब जब एप्पल ने ये मेल भेजा है तो सरकार इसका जवाब नहीं दे पा रही है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि केंद्र में बैठी सरकार लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। इसलिए सबको मिलकर उसके खिलाफ लड़ाई लड़नी पड़ेगी, क्योंकि देश सबसे ऊपर है। पूरे देश ने देखा कि भाजपा सरकार ने अपने एक मित्र को फायदा पहुंचाने के लिए पूरे देश के किसानों को दिल्ली के बॉर्डर पर बैठा दिया था। पूरे हरियाणा में नशा और बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, क्योंकि एक ऐसा व्यक्ति मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा है जो हरियाणा की बातों और संस्कृति को नहीं समझ पा रहा है। उन्होंने कहा हरियाणा में ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि महंगाई सबसे ज्यादा, समरस्ता व सामाजिक सुरक्षा में हरियाणा सबसे फिसड्डी हो गया है, हरियाणा में नए उद्योग नहीं लग रहे, स्कूल बंद हो रहे हैं और अस्पतालों में न दवाइयां हैं, न डॉक्टर हैं। उन्होंने ने कहा कि गांव के लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रदेश के हर गांव में 21-21 सदस्यीय कमेटी बना चुकी है। 2024 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में गुरुवार को अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन। साथ में हैं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।

सफाई कर्मियों की भलाई के लिए आयोग सजग – एम वेंकटेशन
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष ने झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में ली अधिकारियों की बैठक
सफाई कर्मचारियों के लिए बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं का मिले पूरा लाभ
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः -राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन ने कहा कि सफाई कर्मियों की भलाई के लिए आयोग पूरी तरह सजग है। मैनुअल स्कैवेंजर्स के रूप में रोजगार का निषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013 के कार्यान्वयन के साथ-साथ सफाई कर्मचारियों के लिए दिशा निर्देशोंध्योजनाओं का ठीक से पालन किया जाए। आयोग के अध्यक्ष गुरुवार को झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह और एसपी डा अर्पित जैन ने अध्यक्ष का जिला प्रशासन की तरफ से स्वागत किया। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम. वेंकटेशन ने अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें सफाई कर्मचारियों के यूनियन नेताओं के अलावा सफाई कर्मचारी भी शामिल थे। अध्यक्ष एम. वेंकटेशन ने जिला प्रशासन, नगर परिषद और नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सफाईकर्मियों और सीवरमैनों के संबंध में सरकार के दिशानिर्देशों की ठीक से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को सभी नियमित सफाई कर्मियों, संविदा और आउटसोर्स सफाई कर्मियों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में लगी एजेंसियों की समय समय पर निगरानी करते हुए सफाई कर्मियों को मिलनी वाले सु्िरवधाओं की जांच की जाए,साथ ही सफाई कर्मियों के लिए पहचान पत्र जारी किए जाएं, जिस पर उनका ईएसआई, पीएफ और ग्रुप इंश्योरेंस का नंबर भी अंकित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि एजेंसियों को समान काम, समान वेतन सरकार के नियम का पालन करना होगा और सभी सफाई कर्मियों के बैंक खातों में समय पर वेतन वितरित करना होगा। इस बीच आयोग के अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों से बातचीत भी की। इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, डीएमसी जगनिवास, एसडीएम झज्जर विशाल कुमार, सचिव नगरपालिका बेरी राहुल सैनी, नगरपरिषद झज्जर के सचिव राजेश मेहता, कार्यकारी अभियंता अमन कुमार, बीडीपीओ बेरी पूजा शर्मा, बीडीपीओ राजाराम, युद्धबीर सिंह, झज्जर नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता मंजीत दहिया, डीडब्लुओ श्वेता शर्मा सहित सफाई कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी उपस्थित थे।

कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।

सांस लेने के लिए शुद्ध हवा हमारी पहली जरूरत – डीसी
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने नागरिकों से वायु प्रदूषण नियंत्रण में भागीदार बनने का किया आह्वान
ग्रेप नियमों की दृढ़ता से पालना करना हम सबके लिए जरूरी
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि वायु प्रदूषण नियंत्रण करने में सक्रिय रूप से भागीदार बनें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे धूल व धुंआ वायुमंडल में न फैले। ऐसा करना एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना है और दंडनीय भी है। उन्होंने कहा कि सांस लेने के लिए शुद्ध हवा हमारी सबकी पहली जरूरत है। इसलिए सभी नागरिकों का दायित्व बनता है वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने में शासन-प्रशासन के साथ सक्रिय रूप भागीदारी निभाएं। डी सी ने बताया कि जिले का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) बढ़ने से रोकने के लिए हमें वायु प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता देनी होगी। आमजन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। वहीं निर्माणाधीन कार्यों पर लगातार पानी का छिड़काव जरूरी है ताकि धूल न पैदा हो। खुले में कूड़ा या अन्य तरह की आग लगाना जिससे धुआं उत्पन्न होता है पर प्रतिबंद है। डस्ट या निर्माण सामग्री वाले वाहन चालक निमार्ण सामग्री को ढककर आवागमन करेेंगे। शहरी क्षेत्रों में यातायात जाम न लगे इसलिए जरूरी है कि सडक मार्गो पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश पहले संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैंं। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटर सेट का उपयोग करने की मनाही है। होटल व रेस्ट्राओं में बिजली या क्लीन ईंधन का उपयोग करना होगा। कोयला, लकड़ी का उपयोग करना मना है।
खुले में रखी निर्माण सामग्री को ढक कर रखना जरूरी
डीसी ने कहा कि खुले मेंं स्टोर की गई निर्माण सामग्री पर पानी का छिडकाव कर ढककर रखना होगा। उन्होंने कहा कि सी एंड डी साइटों पर एंटी स्मॉग गन का उपयोग करना जरूरी है इसके अतिरिक्त 500 वर्ग गज या बड़ी निर्माण साइट का एनजीटी के डस्ट पोर्टल पंजीकरण कराना अनिवार्य है, यह निशुल्क है। सडकों की सफाई करने से पहले पानी छिडकाव करना है। डीसी ने कहा कि एनजीटी की गाइडलाइन की अवहेलना करने पर नियमानुसार दंडनीय कार्यवाही अमल लाने के संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में गुरुवार को जिला स्तरीय कार्यशाला में डिजिटल पोर्टल की जानकारी देते ट्रेनर।

विभागीय पोर्टल के माध्यम से सेवाओं का घर बैठे लाभ उठाएं आमजन
पोर्टल प्रशिक्षण के तीसरे दिन विभागीय प्रमुखों ने दी डिजिटल पोर्टल की जानकारी
शहरी स्थानीय निकाय प्रतिनिधियों ने लिया पोर्टल का प्रशिक्षण
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह के मार्गदर्शन में नागरिक संसाधन सूचना विभाग के तत्वावधान में चल रहे डिजीटल पोर्टल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन गुरुवार को विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारियों ने अपने – अपने विभागों से जुड़ी आनलाइन सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान शहरी स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों ने भी डिजीटल पोर्टल का प्रशिक्षण लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के डीआईओ डा बसंत दुबे ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पोर्टल के माध्यम से नागरिक घर बैठे स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों से जुड़ी योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। उन्होंने नागरिकों का आह्वान किया है कि वे कार्यालयों के चक्कर न काटे और अधिक से अधिक अॉनलाइन योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाएं। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी डा ईश्वर जाखड़ ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि जिला का प्रत्येक नागरिक घर बैठें विभिन्न सरकारी सेवाओं का पोर्टल के माध्यम से लाभ उठाएं। इसी उद्देश्य के साथ हरियाणा नागरिक संसाधन विभाग (क्रिड) की ओर से ग्राम सचिव, पटवारी, सरपंच, निकाय पार्षद, जनप्रतिनिधि, सभी विभागीय प्रमुख सभी पोर्टल सेवाओं के इस्तेमाल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। क्रीड के प्रबंधक योगेश कुमार ने पीपीपी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि विभिन्न सरकारी सेवाओं को पारदर्शी तरीके से पात्र लाभार्थी तक पहुँचाने में परिवार पहचान पत्र एक प्रमुख माध्यम बना है। पीपीपी के माध्यम से न केवल सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है बल्कि जाति प्रमाण पत्र, इनकम प्रमाण पत्र आदि बनाकर आम आदमी के जीवन को सरल, सुगम और आसान बनाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी उपस्थित विभागीय प्रमुख को सरल पोर्टल सहित अॉटो अपील सिस्टम सहित अन्य सरकारी पोर्टल की बारीकियां भी बताई।

डीआईपीआरओ सतीश कुमार

ड्रामा पार्टी, भजन पार्टी व एकल कलाकारों का चयन छह को
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः -सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणाा द्वारा आगामी छह नवंबर सोमवार को लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में प्रातरू दस बजे सूचीबद्ध ड्रामा पार्टी, भजन पार्टी व एकल कलाकारों का विभागीय कमेटी द्वारा चयन किया जाएगा। यह जानकारी डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने गुरूवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा लोक कलाकारों,यूनिटों तथा कलाकारों को सूचीबद्ध आधार पर आवेदन मांगे गए थे,जिसके चलते केवल आवेदनकर्ता निर्धारित समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लें।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह

पीएमएफएमई योजना बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने में मददगार : डीसी
सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपए तक की ऋण सुविधा
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार से जोडने में लाभकारी साबित होती जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत व्यक्तिगत तौर पर पुरुष, महिला, किसान उत्पादन संगठन, स्वयं सहायता समूह व सहकारी समिति ऋण योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
बुनियादी ढांचा के लिए 35 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध
डीसी ने बताया कि स्वयं सहायता समूह को मशीन की खरीद के लिए प्रत्येक सदस्य के हिसाब से 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की जा रही है। बुनियादी ढांचा खड़ा करने के लिए 35 प्रतिशत अनुदान पर ऋण उपलब्ध करवाया जाता है। खाद उद्योग जैसे बेकरी, आटा मिल, सरसों तेल मिल, मसाले, मिठाई, जूस, पेठा, पापड़, फ्रूट, जैम, शहद, मशरूम, बिस्किट, केक, पिज्जा, टमाटर सॉस, चिप्स, नमकीन, गजक, गुड़, आचार व मखाना आदि से संबंधित खाद्य पदार्थ को बनाने व उत्पादन की यूनिट लगाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सूक्ष्म उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपए तक का ऋण दिया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ लेने के लिए अॉनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इससे संबंधित जानकारी के लिए एमएसएमई सेंटर से संपर्क किया जा सकता है।

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह

सराहनीय प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को मिलेगा कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार – डीसी
सामाजिक कार्यकर्ता और महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर दिया जाएगा सम्मान
राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन 20 नवंबर तक
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं 20 नवम्बर तक अपने आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह यह जानकारी गुरूवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए एक लाख 50 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र, बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए एक लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। वहीं विभिन क्षेत्रों में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू तथा नर्स,महिला खिलाड़ी, राजकीय कर्मचारी,सामाजिक कार्यकर्ता और महिला महिला उद्यमी को 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। डीसी ने स्पष्ट किया कि पुरस्कार के लिए पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर तक अपने नामांकन जिला कार्यक्रम अधिकारी,महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय झज्जर में जमा करवा सकती हैं,जोकि जिला स्तरीय रिकमेंडिंग कमेटी संस्तुति के साथ इन नामांकनों को जिला कार्यक्रम अधिकारी निदेशक,महिला एवं बाल विकास विभाग के हरियाणा के कार्यालय को पहली दिसम्बर 2023 तक भेजेंगे। डीसी ने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस को महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में आकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आवेदन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर विजिट करते हुए पुरस्कार के लिए योग्यताएं और शर्तें डाउनलोड की जा सकती हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा और महसूस किया कि बधिर और मूक लोगों को औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा दी जानी चाहिए       चण्डीगढ़, 02 नवम्बर, अभीतक ः -हमारे देश के ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देखा और महसूस किया कि बधिर और मूक लोगों को औपचारिक शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने देश कि नई शिक्षा नीति में एक हिस्से के रूप में स्कूलों में भारतीय सांकेतिक भाषा को एक विषय के रूप में शामिल करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह विचार आज वीरवार को वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् भारत, चंडीगढ़ में आयोजित तीन दिवसीय यूसुफ हामिद रसायन विज्ञान शिविर में संबोधित करते हुए प्रगट किए। उन्होंने कहा कि ब्ैप्त् आईएमटेक, रॉयल सोसाइटी फॉर केमिस्ट्री और हरियाणा वेलफेयर सोसाइटी फॉर पर्सन्स विद हियरिंग एंड स्पीच इंपेयरमेंट ने इस अनूठे अभ्यास के लिए एक रोड मैप बनाने के लिए हाथ मिलाया है। श्री दत्तात्रेय ने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार हम सब जानते हैं कि देश में लगभग पचास लाख लोग बधिर हैं। जब कि ॅभ्व् के नवीनतम अनुमान के अनुसार भारत में यह संख्या छः करोड़ तीन लाख हो सकती है और इनमें से अधिकांश स्कूल जाने की उम्र के बच्चे हैं। जाहिर है, हमारे लोगों और बच्चों को सिर्फ अपनी भाषा की जरूरत नहीं है, उनकी शैक्षिक और सांस्कृतिक आवश्यकताएँ भी हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह कार्यशाला इस छोटे लेकिन महत्वपूर्ण समुदाय की शैक्षिक और वैज्ञानिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक ऐतिहासिक अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यह बेहद खुशी की बात है कि करनाल में डॉ. अलका राव की टीम द्वारा शुरू की गई एस्ट्रोनॉमी लैब बहुत अच्छा काम कर रही है। बधिर छात्र अब सांकेतिक भाषा में अंतरिक्ष और तारों के बारे में सीख रहे हैं। शिक्षक भी बधिर बच्चों की शिक्षण प्रक्रिया के लिए एस्ट्रोलैब को उपयोगी पा रहे हैं। जब इस परियोजना के बारे में पता चला, तो मेरा पहला विचार यह था कि किसी ने कम से कम बधिरों और एसटीईएम विषयों विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के बारे में सोचना तो शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया प्रौद्योगिकी के इर्द-गिर्द काम कर रही है, तो छः करोड़ तीन लाख जैसे बड़े समुदाय को प्रौद्योगिकी क्षेत्र से बाहर कैसे रखा जा सकता है। इसके लिए प्रौद्योगिकी शिक्षण को समावेशी बनाने के बारे में सोचने के लिए सीएसआईआर को बधाई देता हूं। राज्यपाल श्री दत्तात्रेय ने कहा कि रॉयल सोसाइटी अॉफ केमिस्ट्री के सहयोग से ब्ैप्त् – प्डज्म्ब्भ् में आयोजित यह कार्यक्रम एक बहुत ही नवीन और समय-उपयुक्त कार्यक्रम है। यह कक्षा 9वीं से 12वीं के बधिर छात्रों को एक अनूठा अवसर प्रदान करेगा, जिन्हें वैज्ञानिक शिक्षा के मामले में अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह तीन दिवसीय रसायन विज्ञान शिविर बधिर बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए तैयार किया गया है। इस अमृत काल में, इसके महत्व को कम नहीं किया जा सकता है, क्योंकि इस क्षण में समावेशिता के लिए हमारे दृष्टिकोण को हमेशा के लिए आकार देने की क्षमता है, जिन्होंने इस पहले भारतीय सांकेतिक भाषा सुलभ रसायन विज्ञान शिविर की संकल्पना की। रॉयल सोसाइटी अॉफ केमिस्ट्री और ब्ैप्त् – प्डज्म्ब्भ् दोनों ही प्रशंसा के पात्र हैं। आज के शिविर में मैं आपकों बताना चाहूंगा कि आपकी अपनी हरियाणा सरकार ने भी कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। मूक-बधिर को सरकारी नौकरियां में एक प्रतिशत आरक्षण वर्ष 2017 से है। हरियाणा सरकार ने वर्ष 2021 को अधिसूचना जारी करके सभी विभागों को मूक-बधिर सहित सभी श्रेणियों के दिव्यांगजन के जनवरी 1996 से बैकलॉग पदों की गणना करके विशेष भर्ती अभियान चलाने का निर्णय लेकर अमल प्रारम्भ कर दिया है। लगभग पचीस सौ पद मूक-बधिर श्रेणी के दिव्यांगजन के निकलते है। इस बार भ्ब्ै में भी एक मूक-बधिर उम्मीदवार को चुना गया है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार रेड क्रॉस एवं भारत सरकार की कम्पनी एलिमको के माध्यम से 2023 में विभिन्न स्थानों पर लगे कैंपेन में लगभग दो हजार बधिर दिव्यांगजन को निशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। वर्ष 2023 में पांच मूक-बधिर बच्चों को लगभग बीस लाख रुपयों की लागत से लगने वाले ब्वबसमंत प्उचसंदजंजपवद निशुल्क प्रदान किया गया। इस वर्ष लगभग पांच हजार नए मूक-बधिर दिव्यांगजनों की अॉनलाइन दो हजार सात सौ पचास रुपये प्रति माह की अनुदान राशि प्रारम्भ की गई है। उन्होंने कहा कि यूसुफ हामिद रसायन शिविर जैसी और अधिक पहलों का समर्थन और पोषण करने की प्रतिज्ञा करें। ऐसा करके, हम एक अधिक समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देंगे, जो हर किसी को, उनकी पृष्ठभूमि या क्षमताओं की परवाह किए बिना, ज्ञान और वैज्ञानिक अन्वेषण की खोज में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सशक्त बनाता है। यूसुफ हामिद रसायन विज्ञान शिविर में भारत सरकार के सचिव श्री राजेश अग्रवाल, आइएमटेक, सीएसआईआर के निदेशक श्री संजीव खोसला, रॉयल सोसाइटी अॉफ केमिस्ट्री यू के-इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री अजीत के शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा सरकार को घेरा
प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
जींद के स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ की घटना शर्मनाक – डॉ. सुशील गुप्ता
हरियाणा में छात्राओं, महिलाओं को न्याय नहीं मिलता – डॉ. सुशील गुप्ता
मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होनी चाहिए – डॉ. सुशील गुप्ता
चंडीगढ़, 02 नवम्बर, अभीतक ः – आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने बुधवार को हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पूरे देश में नीचे से पहले नंबर पर हैं। हरियाणा सरकार महिला विरोधी सरकार है। उन्होंने कहा कि जींद के एक गांव के सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल लगातार छात्राओं की प्रताड़ना कर रहा था, शिक्षा के मंदिर में ये सब बहुत ही शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि छात्राओं ने ही हिम्मत कर मामले की शिकायत की। वहीं इससे पहले भी उस प्रिंसिपल ने पहले के स्कूलों में भी प्रदेश की बेटियों का शोषण करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार में यौन शोषण के आरोपी को मंत्री बना कर रखा है और पीडि़ता न्याय के लिए भटक रही है वहीं आरोपी मंत्री संदीप सिंह अपने पद पर विराजमान है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं को न्याय नहीं मिलता है। इससे पहले भी पानीपत की सामूहिक रेप की घटना ने भी पूरे प्रदेश और देश को झकझोर कर रख दिया था। प्रदेश में आरोपियों के हौंसले बुलंद हैं वहीं महिलाएं घरों से भी बाहर नहीं निकलने से भी डरती हैं। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार में प्रदेश की बेटियां दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। प्रदेश की महिला पहलवानों को एफआईआर लिखवाने के लिए जंतर मंतर पर बैठना पड़ा था। हरियाणा में छात्राओं और महिलाओं के लिए न्याय नहीं है। मुख्यमंत्री खट्टर चिर निद्रा में सोए हुए हैं। उन्होंने जींद में स्कूली छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाने के लिए मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर न्याय दिलाने की बात कही।

पुरस्कार वितरण समारोह की तैयारी में जुटे स्टाफ सदस्य

नेहरू काॅलेज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 07 को, तैयारियां जोरों पर
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह 07 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। समारोह के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली के मानविकी और सामाजिक विज्ञान संकाय की प्रोफेसर डॉ. कमलेश सिंह वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि होंगी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने बताया कि इस समारोह में सत्र 2020-21 तथा 2021-22 और 2022-23 के दौरान शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और विभिन्न विषय परिषदों की गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार समिति प्रभारी राकेश पसरीजा ने बताया कि समारोह में 400 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिनमें शैक्षणिक क्षेत्र के 258, सांस्कृतिक क्षेत्र के 59, खेलकूद के 36, एनएसएस के 07, एनसीसी के 15, वाईआरसी के 02 और विषय परिषदों के 25 पुरस्कार सम्मिलित हैं। इसके अलावा गीत-संगीत के कार्यक्रम हरियाणवी अॉर्केस्ट्रा, डांस और समूह गान भी प्रस्तुत किए जाएंगे। पुरस्कार लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उपस्थित होना आवश्यक है।

खंड स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया                                                                                                  मातनहेल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – खंड मातनहेल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातन हेल में खंड स्तरीय लोक नृत्य और रोल प्ले प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मातनहेल ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ विजयबाला की अध्यक्षता में लोक नृत्य और रोल प्ले की इन प्रतियोगिताओं को संपन्न कराया गया। समाज मे फैली कुरीतियों एवं युवा अवस्था में आने वाली चुनौतियों के प्रति जागरूकता लाने के लिए राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद गुरुग्राम हरियाणा के दिशा-निर्देश पर इसका आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जज की भूमिका राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रवक्ता रानी सुहाग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातन हेल से सुमन व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छुछकवास से पिंकी ने निभाई। मंच संचालक श्री प्रीत सिंह ने भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम से सम्बन्धित नियमों के बारे में विस्तार से अवगत कराया। डाइट माछरौली से प्रवक्ता श्री राजीव देशवाल ने कार्यक्रम में शिरकत की। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ विजय बाला ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चो का चहुमुखी विकास करना हैं। कार्यक्रम में आए हुए सभी प्रतिभागियों व अध्यापकों से लोक नृत्य व भूमिका निर्वहन पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी बच्चो ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन बखूबी किया। इस अवसर पर बीआरपी मोनिका व एबीआरसी सरिता, सुशीला, पर्मिला, विभा व विकास ने सभी व्यवस्थाओं के प्रबन्ध में भागीदारी की। रोल प्ले में प्रथम स्थान पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडायन, दूसरे स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माद्यमिक विद्यालय राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहू और तीसरे स्थान पर राजकीय उच्च विद्यालय नोगावां की टीम रही। लोक नृत्य में प्रथम स्थान पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जांसवा, द्वितीय स्थान पर राजकीय उच्च विद्यालय मुंडसा व तीसरे स्थान पर राजकीय उच्च विद्यालय नोगावा रहे। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ विजय बाला ने बताया कि खंड में प्रथम स्थान पर आने वाली विजेता टीम जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी।

नेहरू कॉलेज में लीडरशिप स्किल्स पर विस्तार व्याख्यान आयोजित
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के प्रबंधन विभाग में लीडरशिप स्किल्स विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के प्रबंधन विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आरती ने बतौर रिसोर्स पर्सन व्याख्यान दिया। उन्होंने लीडरशिप स्किल्स के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि किसी भी कार्य को आगे बढ़ाने के लिए ईमानदार नेता या लीडर का होना बहुत जरूरी है, जो ईमानदारी से अपनी टीम को साथ लेकर चले। ईमानदार व्यक्ति की अपने कार्य और व्यवहार में खास पहचान होती है। इसलिए अच्छा लीडर बनने के लिये ईमानदारी को अपना हथियार बनाएं। प्राचार्य डॉ.दलबीर सिंह ने भी व्याख्यान की विषयवस्तु पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समुचित समय प्रबंधन के साथ अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। डॉ. रविन कादयान ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष सौरभ जैन और शिक्षक प्रदीप कुमार, पूनम, सविता, डॉ. ऋतु हुड्डा, डॉ. अदिति कादयान तथा प्रबन्धन एवं मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वरिष्ठ प्राध्यापक खजान सिंह बड़वड़ को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाकस्मा में प्राध्यापक राजनीति विज्ञान के पद पर कार्यरत खजान सिंह बड़वड़, शिक्षा विभाग में 28 वर्ष की सराहनीय सेवा करने उपरांत अपने वर्तमान पद से सेवानिवृत्त हो गए। स्कूल के प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र सांगवान व स्टाफ सदस्यों तथा एस एम सी ने उनके शिक्षण कार्यो की सराहना की तथा उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। खजान सिंह बड़वड़ के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में विभाग की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया गया और स्टाफ-सदस्यों की ओर से उपहार देकर उनके सुखद भविष्य व बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर स्कूल प्राचार्य डॉ सुभाष चन्द्र सांगवान, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पाकस्मा के प्राचार्य सुरेन्द्र कुमार कादयान, सरपंच जयभगवान मेहरा, वरिष्ठ प्राध्यापक गणित जगबीर सिंह भारद्वाज, प्राध्यापिका भूगोल पिंकी घनघस, प्राध्यापिका हिंदी सुशीला ग्रेवाल, प्राध्यापिका अंग्रेजी शीला दांगी, प्राध्यापिका संस्कृत डॉ निशा खोकर, जीवन-सगिनी राजवती देवी, लिपिक पूनम देवी, एस एस मास्टर सुनील राठी, संस्कृत अध्यापक संदीप कुमार, आईओएलम विक्रम सिंह, एबीआरसी सुमित जाखड़, कम्प्यूटर टीचर योगेश राणा, मुख्य अध्यापक विद्या देवी, सीमा देवी, मीना देवी, सन्दीप कुमार, विनोद कुमार, रमेश कुमार, टीना देवी,एसएमसी से शमशेर सिंह, नरेश कुमार, राजबीर सिंह, शमशेर राणा, रविन्द्र सिंह, अजीत राणा, प्रवीन आर्य आदि उपस्थित रहे।

मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा

प्रख्यात समाज सेवी मनजीत सिंह दहिया डॉक्टरेट की मानद उपाधि से 3 नवम्बर को होंगे सम्मानित
झज्जर, 02 नवम्बर, अभीतक ः -हरियाणा की सामाजिक संस्था हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं भारतीय अनुसूचित जाति पिछड़ा एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा को 3 नवम्बर को दशमेश प्लाजा सैक्टर 20 बी फरीदाबाद हरियाणा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मैजिक बुक अॉफ रिकार्ड (मैजिक ओर आर्ट यूनिवर्सिटी) होनोरिस कोजा एम.बी.आर. डाक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए हरियाणा अम्बेडकर संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश कश्यप टिटौली ने बताया कि मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा को यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट योगदान, पत्रकारिता के माध्यम से जागरूकता लाने तथा सामाजिक कृतियों के विरुद्ध जनजागृति चलाने के लिए दिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा पिछले 30 वर्षों से कन्या भू्रण हत्या, नशा खोरी के विरुद्ध जनजागरण अभियान चला रहे हैं और अनेक राज्यों में लोगों को जागृत कर रहे हैं। वहीं मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने कोरोना महामारी के विरुद्ध प्रदेश भर में जागरुकता अभियान भी चलाया था जोकि बहुत ही सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को आगे बढ़ाने में अपना अमूल्य योगदान दिया है इन्हीं सामाजिक सेवाओं को देखते हुए मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा को सैकड़ों सामाजिक, धार्मिक संगठनों द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है वहीं महान स्वतंत्रता सेनानी पं. श्री रामशर्मा सम्मान 2023 के इलावा राह गु्रप फाउंडेशन द्वारा भी समाज सेवक अवार्ड 2018 स्व. चै. मित्रसैन आर्य सर्वश्रेष्ठ समाज सेवक अवार्ड सहित कई भव्य समारोहों में भी सम्मान किया जा चुका है। समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा की अभूतपूर्व और उत्कृष्ट उपलब्धी पर गौरवमयी महसूस कर रहे हैं। मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा ने अपने हरियाणा प्रदेश और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा एक नायाब हीरा हैं जिसको उनकी माता दर्शना देवी सेवानिवृत सी.डी.पी.ओ. महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा सरकार तथा पिता रघवीर सिंह दहिया ने तराशा और इस काबिल बनाया की आज मनजीत सिंह दहिया लाखनमाजरा को पूरे देश में मान सम्मान मिल रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में देश के अलग-अलग राज्यों से भी लोग आएंगे उन सभी लोागें को भी सम्माजिक क्षेत्र व उनकी उपलब्धियों के अनुसार सम्मानित किया जायेगा।

गौमाता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए योगी जी को लिखा पत्र                                                                                                  वृन्दावन, 02 नवम्बर, अभीतक ः -विदित हो मिशन मोदी अगेन पीएम की श्री धाम वृन्दावन में मीटिंग थी जिसमें कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करने के लिए लखनऊ से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम गोपाल काका पधारे। इस अवसर भागवत प्रवक्ता एवं समाज सेवी पंडित राजेश अग्निहोत्री भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने योगी जी के नाम से लिखा पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राम गोपाल काका जी को सौंपा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पत्र और उनकी बात को मुख्यमंत्री श्री योगी जी तक पहुचाने का अग्निहोत्री को आश्वासन दिया। पत्र में अग्निहोत्री ने इस बात का भी उल्लेख किया कि जो योगी जी ने गौशालाओं को बनाया है उसमें से अधिकतर गौशालाओं की दयनीय स्थिति है क्योंकि वहां गौमाताओं के चारे और भूसे की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। गौशालाओं की सुचारू रूप से व्यवस्था चलाने के लिए योगी जी को इस तरफ विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। गौशालाओं में रहने वाली गौमाताओं की सुचारू रूप से चलाने के लिए जो भी उचित कदम हो उस कदम को उठायें। गौमाता की जो गौरक्षक दिन रात एक करके अपने प्राणों को खतरे में डालकर गौरक्षा करते हैं उन्हें सुरक्षा मिलनी चाहिए और उनको समय समय पर सम्मानित भी करना चाहिए तथा जो महानुभाव सरकारी गौशाला में धन या गौमाता के खाने के लिए भूसा,हरा चारा या अन्य खली, चोकर, आदि का सहयोग करें उनको भी सम्मानित किया जाये। जिससे कि अन्य लोगों को भी प्रोत्साहन मिल सके। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद देसवाल, महामंत्री अनिल वर्मा, डॉ श्रीमती जमुना देवी, पन्ना लाल गौतम, बन्टी भैया एवं अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना कारगर – डा. बनवारी लाल
अंत्योदय उत्थान के लिए हरियाणा सरकार का नया और बेहतर प्रकल्प
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया 5 नई योजनाओं का शुभारंभ
40 लाख अंत्योदय परिवार आयुष्मान भारत- चिरायु योजना का उठा सकेंगे लाभ’
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक ः – हरियाणा के सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री ने मुख्यमंत्री अंत्योदय दुग्ध उत्पादन सहकारिता प्रोत्साहन योजना का शुभारंभ किया। इस योजना में उन अंत्योदय परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाएगा, जो ऋण लेकर मिनी डेरी खोलना चाहते हैं। ऐसे परिवार जब मिल्क युनियन में दूध बेचेंगे तो उन्हें एक साल तक दूध पर सहकारिता यूनियन के मूल्य से प्रति लीटर 10 रुपये ज्यादा दिए जाएंगे। डा. बनवारी लाल ने कहा कि सहकारिता से आर्थिक क्षेत्र के द्वार खुलेंगे और इसमें महिलाओं, युवाओं को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। यदि महिला और युवा आर्थिक रूप से सशक्त हो गए तो देश व प्रदेश भी तरक्की की और अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा अंत्योदय उत्थान के लिए चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं में आज एक और नया अध्याय जुड़ गया, जब केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की उपस्थिति में अंत्योदय उत्थान के लिए हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई नई योजनाओं का शुभारंभ किया। इन योजनाओं से गरीब परिवार लाभान्वित होंगे उनमें आर्थिक खुशहाली आएगी और सरकार का अंतोदय उत्थान का सपना भी साकार होगा। हरियाणा सरकार के 9 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिला करनाल में आज आयोजित अंत्योदय महासम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री ने 5 नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया।
आयुष्मान भारत- चिरायु योजना में 14 लाख नए परिवार जुड़े
नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में अथक प्रयास कर रही है। केन्द्र सरकार की आयुष्मान भारत- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में हरियाणा के 15 लाख परिवारों को 5 लाख रुपये का वार्षिक इलाज मुफ्त मिलता है। साथ ही हरियाणा सरकार की चिरायु योजना से अब तक लगभग 11 लाख परिवारों को यह लाभ मिल रहा है। इस योजना में राज्य के 14 लाख नए परिवारों को इस योजना में जोड़ा है। अब केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजना को मिलाकर हरियाणा के लगभग 40 लाख अंत्योदय परिवार आयुष्मान भारत- चिरायु योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त 1.80 लाख से 3 लाख रुपये वार्षिक आय वाले लगभग 38 हजार परिवारों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
हरियाणा में आय वृद्धि बोर्ड का गठन
हरियाणा में अंत्योदय परिवारों की आय बढ़ाने के लिए हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड का शुभारंभ किया। यह बोर्ड अंत्योदय परिवारों के लिए अभी तक राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की निगरानी व समीक्षा करेगा। इतना ही नहीं, यह बोर्ड आय जल्दी से बढ़ाने के लिए नई योजनाएं भी बनाएगा और उनका कार्यान्वयन भी सुनिश्चित करेगा।
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी)
हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी) का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत सालाना 1 लाख रुपये से कम आय वाले अंत्योदय परिवारों, जिनके 3 से अधिक सदस्य हैं, के हर सदस्य को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक निःशुल्क यात्रा करने की सुविधा दी जाएगी।
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना शुरू
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का भी शुभारंभ किया। इस योजना में 1.80 लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों के 60 साल से अधिक आयु के सदस्यों को अयोध्या, वाराणसी आदि तीर्थों के दर्शन करवाए जाएंगे। इसमें आने-जाने का सारा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। गरीब लोगो को तीर्थ स्थानों के फ्री में दर्शन करने अवसर मिलेंगे। डा. बनवारी लाल ने विशेषकर गरीब परिवारों के लिए समर्पित इन योजनाओं के लिए केंद्रीय सहकारिता एवम गृह मंत्री अमित शाह तथा मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का अभिवादन करते हुए आभार जताया।

हरयाणवी मुहावरे और लोकोक्तिया हरियाणा दिवस स्पेशल
1.अकल बिना ऊंट उभाणे फिरैं
2.अपनी रहिय्याँ नै न रोती, जेठ की जायियाँ नै रोवे
3.अंधा न्यौतै और दो बुलावै अर तीसरा गैला आवे
4.अगेती फसल और अगेती मार करणियां की होवै ना कदे बी हार
5.आंध्यां की माखी राम उडावै
6.आंध्यां बांटै सीरणी अप अपणा नै दे – औरां की के फूट-गी, आगा बढ़-कै ले
7.आंधा गुरू आंधा चेला – कूंऐं में दोनूं ढ़ेल्लम-ढ़ेल्लां
8.आपना मारे छाया में गेरे
9.इबै किमै ना बिगङया, इबै तै बेटी बाप कै सै
10.इतनै काणी का सिंगार होगा…. मेळा बिछड़ ज्यागा
11.इतनी चीकणी हांडी होती तै कुत्ते ए ना चाट लेते !
12.इसे बावळे तै भैंसवाळ में पावैंगे जो नहा कै सान्नी काटैं
13.ऊत न ऊत ग°गा जी के घाट पै टकरा ए जाया करै
14.एक घर तै डायण भी छोड दिया करै
15.एक भैंस सोवां कै गार लावै (एक सड़ी मछली सारे तालाब को गंदा करती है)
16.कर जावै घूंघट आळी, नाम झुरमट आळी का
17.कदे कदे तै गधे की बी ग्यास आया करै
18.काका के हाथ में कस्सी हळवी (हल्की) लाग्या करै
काका के हाथ में कुलहाङी पैनी लाग्या करै
19.काका कहे त कोए काकडी ना दे
20.किमें मेरी का मन था, किमें आ-गे लणिहार
21.खा तै खा घी तैं, ना तै जा जी तैं
22.खाद पड़ै तै खेत, नांह तै कूड़ा रेत                                                                                                                                                    23.खच्चरी मरी पड़ी सै, भाड़ा सोनीपत का ।
24.खेती खसम सेती
25.खांड का पानी होना अर्थ करे कराये पे पानी फिरना
26.गरीब की बहु गाम की भाभी
27.गोदी में छोरा और गांव में ढि़ंढ़ोरा
28.गोबर में डळा मारै, अर खुद छींटम-छींट
29.गाम बस्या ना, मंगते फिर गये
30.घणी स्याणी दो बार पोवै – और भूखी सोवै
31.घर तै जळ-ग्या पर मूस्यां कै आंख हो गई
32.घर बेशक हीणा टोह दे, वर हीणा ना होना चाहिये
33.घर में सूत ना पूणी, जुलाहे गैल लट्ठम-लट्ठां
34.घी सुधारै खीचड़ी, और बड्डी बहू का नाम
35.घी होगा तै अंधेरे मैए चमक जागा
36घोड़ी नै ठुकवाई तनहाळ, तो मींडकी नै भी टांग ठाई
37. चालना राही का, चाहे फेर क्यूं ना हो। बैठना भाइयाँ का, चाहे बैर क्यूं ना हो।
38.चोर के मन में डूम का ढांढा (चोर की दाढ़ी में तिनका)
39.चोरटी बिल्ली, छीके की रुखाळी
40.चाहे तै बावली सिर खुजावै ना, खुजावै तै लहू चला ले
41.छाज तै बाजै-ए-बाजै, छालणी बी के बाजै – जिसमै 70 छेद ?
42.जिसी नकटी देवी, उसे-ए ऊत पुजारी
43.जिस गाम में ना जाना, उसके कोस क्यूं गिने
44.जिसकै लागै, वोह-ए जाणै
45.जिसकी खाई बांकळी, उसके गाये गीत
46.जिसका खावै टीकड़ा, उसका गावै गीतड़ा
47.जिसनै करी सरम, उसके फूटे करम
48.जिसनै चलणी बाट, उसनै किसी सुहावै खाट
49.जूती तंग अर रिश्तेदार नंग – सारी जगहां सेधैं
50.झोटे-झोटे लड़ैं, झाडि़यां का खो
51.झूठा खाणा, मीठे के लोभ मै
52.तडके का मीह अर्र साँझ का बटेऊ टल्ल्या नही करते
53.तेरे जामे होड़ तै इसै पाहया चालैंगे
54.दही के भुळामै कपास खा ज्ञाणा –
55.दुध आली की तो लात भी उट जाया करे
56.नानी फंड करै, धेवता डंड भरै
57.पग पग पै बाजरा, मींडक कूदणी जवार – न्यूं बोवै जब कोए, घर का भरै भंडार
58.पत्थर का बाट – जितने बै तोलो, घाट-ए-घाट
59.पकड़ण का ढ़ंग नहीं अर मारण की साई ले रहा!
60.पुलिस के पीटे का आर चमस्सेय के रेह्पटे का के बुरा मानना
61.पूत के पांव पालणे में ऐं दीख ज्याया करैं
62.फूहड़ चालै सारा घर हालै
63.पैसा नहीं पास मेला लगे उदास……..
64.फूहड़ के तीन काम हगे, समेटे अर गेरन जा……….
65.फूफा कहे त कोए फुकनी ना दे श् अर काका कहे ते कोई काकडी ना दे..
66.बहू तै सुथरी सै, पर काणी सै ..औ
67.बहुआं हाथ चोर मरावै, चोर बहू का भाई
68.ब्याहली आंवते ही सासू मत बणिये !
69.बोहडि़या का भाई, गाम का साळा
70.बहू आई रीमो-झीमो, बहू आई स्याणी भोत – आवतीं-हें न्यारी हो-गी, पाथणे ना आवैं चैथ
71.ब्याह में गाये गीत सारे साची ना होते
72.बाप नै ना मारी मींडकी, बेटा तीरंदाज
73.बेर खावै गादड़ी, ड़ंडे खावै रीझ
74.बांदरां के बीच में गुड़ की भेल्ली
75.लखमीचंद ने कहा दृ बुलहद सींग का, मरद लंगोट का – बुलहद काँध का, मरद जुबान का !
76.बेईमान की रुखाळ और आँख में बाळ – दोनूं करड़े काम सैं
77.भीत में आला अर, घर में साला ठीक ना होते
78.मारते माणस का हाथ पकड़ ले…बोलते की जुबान ना पकड़ी जा
79.मार कै भाग ज्या, अर खा कै सो ज्या – कोई ना पकड़ सकै
80.मार पाछै किसी पुकार
81.मरोड़ मैं तै करोड़ लागैंगे
82.साझे का मारै काम और भादवे का मारै घाम
83.साझे की होळी नै कोए बी जळा ज्या
84.सूखा कसार खा-कै तै इसे-ए सपूत जामे जांगे
85.सूधी छिपकली घणे माछर खावै
86.सू-सू ना कहै, सुसरी कह दे
87.सौ दिन चोर के, एक दिन शाह का                                                                                                                                                      88.हँसी-हँसी में हसनगढ़ बस-ग्या
89.हाथ ना पल्ले, मियॉ मटकताऐ चाले
90.हाग्या जा ना पेट पीटे
91.हाथी-घोड़े बह-गे अर गधी बूझै पाणी कितना ?
92.हेजली के बाळक ना खिलाने चाहियें अर च्यातर का काम ना करना चाहिये
ये म्हारी हरियाणा की माट्टी की कहावत सैं..
हरिसिंह

जिलाधीश एवं डीसी राहुल हुड्डा

रेवाड़ी में प्रभावी हुए पटाखों का भंडारण सहित बिक्री व इस्तेमाल न करने के आदेश – जिलाधीश
जिला में ग्रीन पटाखों को छोडकर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री और उपयोग पर रहेगा प्रतिबंध
31 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे आदेश
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक ः – जिलाधीश एवं डीसी राहुल हुड्डा की ओर से बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए रेवाड़ी जिला में पटाखों के भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल (ग्रीन पटाखों को छोडकर) पर रोक के आदेश जिला में 1 नवंबर से प्रभावी हो चुके हैं। जिलाधीश की ओर से जारी आदेशों में फ्लिपकार्ट, अमेजॅन आदि ई- कॉमर्स कम्पनियां पटाखों के किसी भी अॉनलाइन अॉर्डर को स्वीकार नहीं करने की मनाही की गई है। जिला में पटाखों के उत्पादन, भण्डारण तथा बिक्री को लेकर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 सीआरपीसी की धारा 144 के तहत ये आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में नियमों की पालना एसडीएम, थाना प्रभारी, नगर परिषद के अधिकारीगण, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा तहसीलदार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में एक-दूसरे से तालमेल करके सख्ती से करवाएंगे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन की पालना रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में नियमित रूप से भेजेंगे। जारी आदेशों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि वे नियमित रूप से वायु की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतानुसार जिला रेवाड़ी में कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखें ही लाईसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से बेचे जा सकते हैं। अन्य पटाखों तथा लडियों के उत्पादन, बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्णतरू प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये पटाखें भी केवल दीपावली पर्व के दिन सांय 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक व क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर भी निर्धारित समयावधि तक ही चलाने की अनुमति होगी। जिलाधीश के इन आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दण्ड प्रक्रिया अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही करके दण्डित किया जाएगा। यह आदेश रेवाड़ी जिला में 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे।

डीसी राहुल हुड्डा
जेएनवी नैचाना में 9वीं व 11वीं में प्रवेश के लिए 7 तक जमा होंगे अॉनलाइन आवेदन
विद्यार्थियों को लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के माध्यम से दिया जाएगा प्रवेश
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक ः – नवोदय विद्यालय समिति ने जवाहर नवोदय विद्यालय नैचाना में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत कक्षा 9वीं एवं 11वीं में एडमिशन के लिए अॉनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 नवंबर कर दी है, जिसके लिए विद्यार्थियों को किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। योग्य विद्यार्थी 9वीं, 11वीं कक्षा में प्रवेश के लिए जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट पर 7 नवंबर 2023 तक अॉनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी एवं अध्यक्ष जवाहर नवोदय विद्यालय समिति नैचाना राहुल हुड् डा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदन जमा करने के लिए छात्रों व अभिभावकों को अॉनलाइन पोर्टल दंअवकंलं.हवअ.पद पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके लिए पहले होम पेज पर जाकर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा तथा इसके उपरांत मांगी गई जानकारी दर्ज कर दस्तावेज अपलोड करने होंगे और निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। नवोदय विद्यालय कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट के माध्यम से दिया जाएगा। यह परीक्षा 10 फरवरी 2024 को निर्धारित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 11 बजे से होगी. जिसके लिए 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। परीक्षा या प्रवेश से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए विद्यार्थी व अभिभावक एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

 

कर्ण नगरी में हुआ भव्य राज्य स्तरीय अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन अंत्योदय महासम्मेलन में रेवाड़ी जिला के लाभार्थियों की रही उल्लेखनीय भागीदारी
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक ः – हरियाणा सरकार के 9 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को कर्ण नगरी भव्य राज्य स्तरीय अंत्योदय महासम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से लाभार्थी पहुंचे। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अंत्योदय महासम्मेलन के मुख्य अतिथि रहे जबकि सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की। अंत्योदय महासम्मेलन में रेवाड़ी जिला की उल्लेखनीय भागीदारी रही। रेवाड़ी से विभिन्न विभागों से संबंधित योजनाओं के लाभार्थियों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ सम्मेलन में भाग लेते हुए गृह मंत्री अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का प्रेरणादायी संदेश सुना और सरकार द्वारा अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण के लिए क्रियान्वित की जा रही अनेक प्रकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उल्लेखनीय है कि गत 26 अक्टूबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में वर्तमान हरियाणा सरकार ने 9 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में ‘अंत्योदय’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को स्पष्ट किया, जिसमें अंतिम व्यक्ति का उत्थान एवं कल्याण करना मुख्य ध्येय रहा। इन 9 वर्षों के कार्यकाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ‘अंत्योदय’ की भावना से जन-जन का कल्याण करने का काम किया है।


यूआईडीएआई ने 14 दिसंबर तक बढ़ाई फ्री आधार कार्ड अपडेशन की तारीख – डीसी
नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी
रेवाड़ी, 02 नवम्बर, अभीतक ः – डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जनहित में निशुल्क आधार कार्ड अपडेशन की तिथि बढ़ाकर 14 दिसंबर 2023 कर दी है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया है कि वे अपने आठ से दस साल पहले बने आधार कार्ड को 14 दिसंबर 2023 तक यूआईडीएआई के पोर्टल पर निशुल्क अपडेट करें। आधार कार्ड को अॉनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र अॉनलाइन अपलोड करना होगा। डीसी ने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार अॉनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिलावासियों से इस निरूशुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही अॉनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है।