balbir singh advocate bahadurgarh 04/11/23

लडरावन गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान दुकानदारों का घड़ी भेंट कर सम्मान करते हुए एडवोकेट बलबीर सिंह।

लडरावन गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्राम वासियों के साथ एडवोकेट बलबीर सिंह।

हरियाणा व केन्द्र सरकार के सुशासन से खुशहाल है जनता – एडवोकेट बलबीर सिंह
एडवोकेट बलबीर सिंह ने लडरावन गांव में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट बलबीर सिंह ने सैन समाज के दुकानदारों का घड़ी भेंट कर किया सम्मान
बहादुरगढ़, 04 नवम्बर, अभीतक : – हरियाणा व केंद्र की भाजपा सरकार सबका साथ -सबका विकास सबका विश्वास की नीति को धरातल पर साकार करते हुए कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों की भलाई करने का काम सत्ता के माध्यम से कर रही है। आज हरियाणा प्रदेश व देश की जनता भाजपा सरकार के गरीब कल्याण व सुशासन से खुशहाल है। यह बात लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह ने लडरावन गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामवासियों को हरियाणा व केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए कही। जनसंपर्क अभियान के तहत लडरावन गांव पहुंचे एडवोकेट बलबीर सिंह का ग्राम वासियों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट बलबीर सिंह ने ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा व केंद्र की बीजेपी सरकार ने अपने 9 साल के कार्यकाल में जता दिया है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति वाली सरकार अपने फैसलों से कैसे राजनीति की दशा व दिशा बदल सकती है।

लडरावन गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान हरियाणा व केंद्र सरकार की नीतियों की जानकारी ग्राम वासियों को देते हुए एडवोकेट बलबीर सिंह।

हरियाणा व केंद्र की बीजेपी सरकार की उपलब्धियों पर गौर करें तो देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में भारत का सम्मान बड़ा है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में 2024 में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी जनता के आशीर्वाद से जीत की हैट्रिक लगाएगी व हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर कमल खिलेगा।

एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा व केंद्र की बीजेपी सरकार प्रदेश व देश को गरीबी, भ्रष्टाचार, सम्प्रदायवाद, जातिवाद से मुक्त बनाकर सर्व समाज के हित में काम कर रही है। भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास की नीतियों पर देश व प्रदेश की जनता आस्था व्यक्त कर रही है, जिससे तय है कि 2024 में केंद्र व हरियाणा में तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *