इंडो अमेरिकन स्कूल के बॉक्सर मुकुल का एशियन कैंप में चयन
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – इंडो अमेरिकन स्कूल के विद्यार्थियों में प्रतिभा कूट-कूट कर भरी हुई है। हाल ही में मुकुल पुत्र एडवोकेट धन सिंह का एशियन कैंप में चयन होने पर स्कूल में खुशी का माहौल बना हुआ है। मुकुल का नेशनल में मेडल लाने पर आर्मी में सिलेक्शन हो चुका है। मुकुल अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, अपने कोच व स्कूल प्रबंधन को देता है।स्कूल निर्देशक बिजेंद्र कादयान ने मुकुल की सफलता पर उसके माता पिता को बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद है कि इंडो अमेरिकन स्कूल का प्रत्येक विद्यार्थी किसी न किसी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करके अपने माता-पिता व स्कूल का नाम रोशन करे।
एल. ए. स्कूल के छात्र भारत जून ने एशियन यूथ बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर रचा इतिहास
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – एल. ए. सी. सै. स्कूल के छात्र भारत जून ने कजाकिस्तान में आयोजित हुई एशियन यूथ बॉक्सिंग चेम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर रचा इतिहास। बाहरवीं कक्षा के छात्र भारत जून ने एशियन बॉक्सिंग चम्पियनशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त कर अपने माँ-बाप के सपने को पूरा किया। स्कूल प्रांगण में पहुँचनें पर स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने बताया कि भारत जून ने क्वार्टरफाइनल में ईरान के बॉक्सर को 5-0 से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में भारत जून ने कजाकिस्तान के बॉक्सर को 4-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में भारत जून ने साउथ कोरिया के बॉक्सर को 5-0 से हराकर गोल्ड मैडल अपने नाम किया। स्कूल मैनेजर के.एम.डागर ने बताया कि आज भारत जून के इस सम्मान समारोह में भारत के इस सम्मान समारोह में भारत के कोच हितेश देशवाल,पिता रविन्द्र जून, माता मंजू देवी, साथी खिलाड़ी गौरव सैनी, सुमेर सिंह, विजयपाल ने आज मुख्यअतिथि के तौर अपनी स्कूल प्रांगण में उपस्थित दर्ज करवाई। कोच डीपीई अमित लोहचब व संजीत सांगवान ने उनकी इस जीत पर अपनी खुशी व्यक्त कर भारत के सुनहरे भविष्य की कामना की। भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने मंच संचालन का कार्य किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया,जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने भारत जून की इस सुनहरी उपलधि पर सभी शुभकामनाएं भेंट की। भारत जून की ही तरह खेलों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
दीपावली खुशियाँ और ज्ञान बाँटने तथा सबको साथ लेकर चलने का त्यौहार है मिलन समारोह में बोले संस्कारम चेयरमैन महिपाल
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में वीरवार को दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि संस्कारम समूह के चेयरमैन महिपाल ने यह परम्परा बनाई हुई है कि हर तीज त्यौहार के अवसर पर संस्कारम में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाए। कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षा की देवी माँ सरस्वती और मास्टर दयानंद के समक्ष पुष्प अर्पित कर और दीप प्र्व्जल्लन से की गई। अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार की सांस्कृतिक, म्यूजिकल और एकल प्रस्तुतियों से कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाते हुए उत्सव को यादगार बना दिया। प्राइमरी अध्यापकों द्वारा प्रस्तुत आज की रामायण में समाज के ज्वलंत मुद्दों पर व्यंग्यात्मक कटाक्षों में उपस्थित दर्शकों को हँसाने के साथ साथ सोचने पर भी मजबूर कर दिया। मिडिल विंग के अध्यापकों द्वारा दम घोंटू पर्यावरण थीम पर प्रस्तुत डांस ड्रामा में नन्हें मुन्नों के साथ साथ बुजुर्गों को जिस परेशानी का सामना करना पड़ता है का चित्रण अध्यापकों की अपने समाज के प्रति दायित्व और कम से कम प्रदूषण के लिए समाज को जागरूक करने का सन्देश देने का प्रयास काबिले तारीफ और सराहनीय था। वरिष्ठ अध्यापक समूह द्वारा कविताएँ, एकल गीत और समूहगान में प्रस्तुतियां दी गई। हास्य कविता श्रीमती जी का बेलन कार्यक्रम में हसीं के फुहारे छोड़ गया जब कवि ने घर में बेलन की महिमा का बखान किया और बताया किस प्रकार श्रीमती जी का बेलन घर में अपनी अहमियत बनाये रखता है। घट घट में बसे श्री राम की माधुर्यपूर्ण संगीत और शब्दों का जादू समाँ में भक्तिभाव और कृतज्ञता का भाव छोड़ गया। कार्यक्रम में आगे संस्कारम में कार्यरत सहायक कर्मचारियों के साथ साथ अध्यापकों का सम्मान भी किया गया और शिक्षा की अलख जगाने के कार्य के लिए उन्हें धन्यवाद प्रेषित किया गया। अध्यापकों से अपने विचार साँझा करते हुए संस्कारम समूह के चेयरमैन महिपाल ने सभी को दीपों के त्यौहार दीपावली की शुभकामनायें दी और आने वाले सत्र से मल्टीप्ल इंटेलीजेंस बेस्ड शिक्षण प्रणाली को हम संस्कारम में लागू करने जा रहें हैं। जिसमें हर एक विद्यार्थी को उसके आनुवांशिक प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे जिसमें देशभर से एक्सपर्ट्स संस्कारम में अपनी सेवाएं देंगे।
प्राचार्य डॉ. दलबीर ने किया कर्मचारियों का अभिनंदन
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय, झज्जर के प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से मुलाकात की और उनका अभिनंदन करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी किसी भी संस्था की रीढ़ होते हैं। इनके सहयोग से ही संस्था की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाती हैं। ये परिश्रम, सहयोग, सहनशीलता और सेवा भावना के प्रतीक होते हैं। उन्होंने कर्मचारियों से फीडबैक लिया और उनको कर्त्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार पूनिया, डॉ. प्रताप फलसवाल, डॉ. अमित भारद्वाज और मोनिका सिंगला उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. दलबीर सिंह ने कर्मचारी जगदीश, पवन कुमार, बलवान सिंह, विजय कुमार, अशोक कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, अनिल कुमार, मनोज कुमार और सोनवती का अभिनंदन किया और उनकी सुख समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुकुंदपुर गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए एडवोकेट बलबीर सिंह।
सैन समाज के दुकानदार भाई का घड़ी भेंट कर सम्मान करते हुए एडवोकेट बलबीर सिंह।
एडवोकेट बलबीर सिंह ने मुकुंदपुर गांव में चलाया डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान
जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट बलबीर सिंह ने सैन समाज के दुकानदार का घड़ी भेंट कर किया सम्मान
मुकुंदपुर गांव पहुँचे एडवोकेट बलबीर सिंह का ग्रामवासियों ने किया जोरदार स्वागत
बहादुरगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – केंद्र की मोदी व हरियाणा की मनोहर सरकार अंतोदय की भावना को धरातल पर साकार करते हुए सभी वर्गों की भलाई करने का काम सत्ता के माध्यम से कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति तक बैठे हुए व्यक्ति व परिवार तक पहुंच रहा है जिससे हरियाणा प्रदेश व देश की जनता बीजेपी सरकार से खुश है। यह बात लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट बलबीर सिंह ने मुकुंदपुर गांव में डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर ग्रामवासियों को हरियाणा व केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों की जानकारी देते हुए कही। जनसंपर्क अभियान के तहत मुकुंदपुर गांव पहुंचे एडवोकेट बलबीर सिंह का ग्राम वासियों ने जगह जगह जोरदार स्वागत किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट बलबीर सिंह ने गांव में सैन समाज के दुकानदार भाई का घड़ी भेंट कर सम्मान किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान एडवोकेट बलबीर सिंह ने ग्रामवासियों को भाजपा सरकार की जनहितकारी नीतियों की जानकारी देते हुए कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में सुधार लाने के विजन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय से संपूर्ण विकास की अवधारणा पर चलते हुए प्रदेश में समाज कल्याण के एक नए युग का सूत्रपात किया है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने ग्रामवासियों को बताया कि मोदी सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी और मनोहर सरकार ने अनेक काम किए हैं। हरियाणा में इसके लिए महिला थाने अलग से खोले गए, अलग से महिला कालेज बनाकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया। भाजपा शासनकाल में लड़कियां फाइटर जेट उड़ा रही हैं, बीएसएफ व आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर रही हैं। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 को हटाया गया। दृढ़ इच्छा शक्ति से देश कोविड जैसी महामारी से बाहर निकला। जी-20 की सफलता से भारत की प्रतिष्ठा दुनिया में और बढ़ी है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान योजना सहित कई ऐतिहासिक योजनाएं बनाकर लागू की गई है। एडवोकेट बलबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा व केंद्र की बीजेपी सरकार के 9 साल के विकास पर मुहर लगाते हुए प्रदेश व देश की जनता तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सुमित सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
सिलाना में आयोजित बादली विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
अयोध्या में रामलला के दर्शनों को लेकर सभी में उत्सुकता : धनखड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में 22 जनवरी को करेंगे भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन रू बोले राष्ट्रीय सचिव धनखड़
बादली विधानसभा क्षेत्र मेंं पन्ना प्रमुख बनाएं अपनी -अपनी पन्ना समिति
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी को करेंगे। रामलला के दर्शनों को लेकर देश भर में उत्सुकता का माहौल बना हुआ है। हर घर में भगवान श्रीराम का कैलेंडर भी पंहुचाने का प्रयास करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने सिलाना में बादली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात कही । उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम मंदिर के उदघाटन की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं में चाव व उत्साह माहौल है। सभी के मन में रामलला के दर्शनों को लेकर उत्सुकता है। कार्यकर्ता मिलकर उद्घाटन उपरांत ऐसी व्यवस्था करेंगे कि ज्यादा से ज्यादा लोग रामलला के दर्शन करने अयोध्या पंहुचे। राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि भाजपा में बैठक नियमित तौर पर होती रहती हैं। भाजपा संगठन को पन्ना प्रमुख से आगे बढ़ाकर पन्ना समिति तक विस्तार कर रही है। आज बादली विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इसकी रूपरेखा बनाकर कार्य शुरू कर दिया है। धनखड़ ने राजस्थान में चुनावों को लेकर सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राजस्थान में भाजपा बड़े अच्छे बहुमत से जीत रही है और कांग्रेस जा रही है। राजस्थान में कांग्रेस की आपसी फूट से सरकार सचिवालय से नहीं और रेस्ट्रा व रिसोर्ट से चलाई गई। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। उन्होंने कहा कि दिवाली उपरांत मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए जा रहा हूं । मध्यप्रदेश में भी भाजपा के पक्ष मेंं माहौल है। धनखड़ ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देशभर में उनके ब्यान पर ऐतराज हुआ है। ब्यान अति निंदनीय है। सर्वत्र आलोचना हो रही है। उन्होंने कहा कि अंतिम व्यक्ति तक इसी आलोचना हुई है। वायु प्रदूषण पर सवाल का जवाब देते हुए राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि हरियाणा में काफी काम हुआ है। पंजाब और दिल्ली सरकार को भी इस दिशा में और काम करने की जरूरत है। यह आरोप -प्रत्यारोप का विषय नहीं, काम करने का विषय है, सभी के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है। इस पर गंभीरता से काम होना चाहिए। इस अवसर पर जिला प्रभारी महेश चैहान, जिप प्रधान कप्तान बिरधाना, विधानसभा प्रभारी विनोद चैहान, मंडल अध्यक्ष विनोद बाढ़सा, भीष्मपाल कुलाना, बसंत सुहरा, संदीप खरब सहित पन्ना प्रमुख और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हरियाणा यूनियन अॉफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की नई कार्यकारिणी गठित
सर्वसम्मति से हुआ नई कार्यकारिणी का गठन रू मनमोहन कथूरिया प्रदेशाध्यक्ष
रोहतक, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा यूनियन अॉफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की एक महत्वपूर्ण बैठक रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के राधा-कृष्णन सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक में यूनियन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा यूनियन अॉफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कथूरिया ने कहा कि राज्य सरकार ने हालही में प्रदेश के पत्रकारों को सरकारी कर्मचारियों के समकक्ष कैशलेस चिकित्सा कार्ड बनाने की घोषणा कर महत्वपूर्ण सौगात दी है। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों से विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया। यह जानकारी यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता विजय कौशिक ने दी।
ये चुने गए प्रदेश पदाधिकारी
हरियाणा यूनियन अॉफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स नवगठित कार्यकारिणी में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन कथूरिया रोहतक, महासचिव इंद्रवेश भिवानी, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन रोहतक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगन्नाथ गौतम फरीदाबाद, विजय मेहता फतेहाबाद, सुरेंद्र मेहता यमुनानगर व महेंद्र पंडित रोहतक, उपाध्यक्ष अनिल शर्मा रोहतक, सचिव अर्जुन जग्गा फतेहाबाद, शील भारद्वाज बहादुरगढ व हरविंद्र यादव नारनौल, सहसचिव सुरेंद्र कुमार जींद व ललित शर्मा कैथल व प्रदेश प्रवक्ता विजय कौशिक महेंद्रगढ़ को चुना गया।
ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
इसके अलावा नवीन मल्होत्रा कैथल, मनमोहन खंडेलवाल झज्जर, सुरेंद्र गोयल कैथल, अभिषेक दत्ता यमुनानगर, प्रवीन मुदगिल यमुनानगर, देवीदास शारदा यमुनानगर, गुरमीत मान सिरसा, संसार भूषण सिरसा, सन्नी मग्गू जींद, नरेंद्र ख्यालिया भिवानी, महासिंह भिवानी, प्रदीप साहू चरखी दादरी, सोमवीर शर्मा भिवानी, रामचंद्र सैनी नारनौल, सुशील नारनौल, सोनू भारद्वाज नारनौल, सुभाष बजाज रोहतक, तान्या अंबाला सिटी, पीयुष जैन अंबाला सिटी, नरेंद्र राणा सोनीपत, सुशील शर्मा हिसार, गुलशन वर्मा भिवानी, सुरेंद्र दुआ नूंह, संजीव शर्मा पंचकुला, सुरेंद्र सांगवान पानीपत, राजेश वधवा कुरुक्षेत्र, महेंद्र भारती रेवाडी, देवेंद्र कथूरिया पानीपत, राजेश दास फारीदाबाद, केएल गौतम फरीदबाद, मनमोहन शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।
ये रहे विशेष आमंत्रित सदस्य
विशेष आमंत्रित सदस्यों में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सोमनाथ शर्मा रोहतक, अश्विनी दत्ता यमुनानगर, भूपेद्र धर्माणी सिरसा, बलजीत सिंह सिरसा, विनोद जिंदल कुरुक्षेत्र, अजय मल्होत्रा भिवानी, विजय शर्मा करनाल को चुना गया गया है।
छात्र फ्रेंडली व सुरक्षित हों स्कूल भवन – डीसी
लघु सचिवालय से सभागार में स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने दिए निर्देश
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन के लिए सर्वोपरि है और बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है, ऐसे में सरकारी स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूल भी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें। स्कूलों की बिल्डिंग छात्र फैंडली होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को उचित माहौल मिल सके। डीसी गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लेकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इससे पूर्व बैठक में डीईओ राजेश कुमार ने स्कूल सुरक्षा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि स्कूलों में शैक्षिणक कार्य के सुरक्षित वातावरण तथा शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए सरकार द्वारा मापदंड तय किए गए हैं, जिनकी कड़ाई से पालना करना सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जरूरी है। सरकार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों में कमरों की स्थिति, ड्यूल डैस्क, बिजली व पेयजल आपूर्ति के अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
स्कूलों में स्वच्छता व सुरक्षा पर फोकस करें स्कूल मुखिया
डीसी ने कहा कि स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि छात्रों का आवागमन सुरक्षित है। स्कूलों में पानी के टैंक की सफाई नियमित तौर होनी चाहिए। अग्निशमन यंत्र सही तरीके से चालू हालत में हों। स्कूल में अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थान की बसों में सीसीटीवी, फस्ट एड बाक्स, आपातकालीन खिड़की सहित सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमानुसार चालकों की स्वास्थ्य जांच कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों की खिड़कियों में रेलिंग लगवाने का सुझाव दिया गया। डीसी ने कहा कि स्कूल वैन में सवारियों की जो संख्या निर्धारित की गई है, उतने ही बच्चे उनमें बैठाए जाएं।
बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर सीएमओ डॉ ब्रह्मदीप सिंधु, डीइइओ सुभाष भारद्वाज सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित मौजूद रहे।
लघु सचिवालय सभागार में स्कूल सेफ्टी कमेटी की बैठक में जरूरी दिशा निर्देश देते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ।
श्रेष्ठ ग्राम पंचायत व श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार के लिए अॉनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि आज – डीसी
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार, श्रेष्ठ ग्राम पंचायत व श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में वरिष्ठ नागरिकों व संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पुरस्कारों के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिक या संस्था अपनी उपलब्धियों के विवरण व प्रमाण पत्रों के साथ विभाग के पोर्टल 222.ड्ड2ड्डह्म्स्र.ह्यशष्द्बड्डद्यद्भह्वह्यह्लद्बष्द्गद्धह्म्4.द्दश1.द्बठ्ठ पर 10 नवंबर 2023 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने यह जानकारी गुरुवार को यहां दी। डीसी ने बताया कि वरिष्ठ नागरिक सम्मान पुरस्कार (2023-24) के तहत शतवर्षीय पुरस्कार, श्रेष्ठ माता पुरस्कार, शौर्य और बहादुरी पुरस्कार, आजीवन उपलब्धि पुरस्कार, वरिष्ठ पेंटर पुरस्कार, वरिष्ठ मूर्तिकला पुरस्कार, वरिष्ठ अभ्यासरत संगीतकार या गायक पुरस्कार, वरिष्ठ नृत्य अभ्यासरत पुरस्कार तथा वरिष्ठ अभ्यासरत खिलाड़ी पुरस्कार के लिए प्रथम विजेता को 50 हजार, द्वितीय विजेता को 30 हजार तथा तृतीय विजेता को 20 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इन पुरस्कारों की अन्य श्रेणी में श्रेष्ठ पंचायत पुरस्कार, श्रेष्ठ स्वैच्छिक संगठन पुरस्कार, श्रेष्ठ वृद्धाश्रम पुरस्कार तथा श्रेष्ठ दैनिक देखभाल केन्द्र पुरस्कार के लिए प्रथम विजेता को एक लाख, द्वितीय विजेता को 75 हजार तथा तृतीय विजेता को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। इस विषय में अधिक जानकारी के लिए लघु सचिवालय स्थित समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय या ड्ड2ड्डह्म्स्र.ह्यशष्द्बड्डद्यद्भह्वह्यह्लद्बष्द्गद्धह्म्4.द्दश1.द्बठ्ठध्ठ्ठशह्लद्बद्घद्बष्ड्डह्लद्बशठ्ठ-शह्म्स्रद्गह्म् से प्राप्त की जा सकती है।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
जिला में पटाखे निर्माण, भंडारण, बिक्री व उपयोग पर पाबंदी – जिलाधीश
जिलाधीश एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जारी किए आदेश, आगामी 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे
जनहित में ग्रीन पटाखों को छोडकर सभी प्रकार के पटाखों पर प्रतिबंध
दीपावली के अलावा क्रिसमस व नववर्ष पर भी निर्धारित समय के दौरान ही कर सकेंगे ग्रीन पटाखों का इस्तेमाल
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – जिलाधीश एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए झज्जर जिला में पटाखों के निर्माण,भंडारण, बिक्री व इस्तेमाल (ग्रीन पटाखों को छोडकर) पर रोक लगाने के आदेश जारी किए है। जारी आदेशों में फ्लिपकार्ट, अमेजॅन आदि ई- कॉमर्स कम्पनियां पटाखों के किसी भी अॉनलाइन अॉर्डर को स्वीकार नहीं करने की मनाही की गई है। इस बार दीपावली पर्व 12 नवंबर को है,दीपावली के चलते निर्धारित समयावधि के लिए ग्रीन पटाखे की अनुमति प्रदान की गई है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश में नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने की जिम्मेदारी एसडीएम, थाना प्रभारी, नगर परिषद के अधिकारीगण, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी तथा तहसीलदार अपने-अपने कार्यक्षेत्र में एक-दूसरे से तालमेल करके इन आदेशों को सख्ती से लागू करवाएंगे। आदेशों को लागू करने वाले सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रतिदिन की पालना रिपोर्ट उपायुक्त झज्जर को नियमित रूप से भेजेंगे। माननीय अदालत के आदेशानुसार उपरोक्त आदेशों की अनुपालना पूरी कड़ाई करनी होगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही मिलने पर संबंधित एरिया अधिकारी जिम्मेदार होगा। जारी आदेशों में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि वे नियमित रूप से वायु की गुणवत्ता पर निगरानी रखेंगे। सर्वोच्च न्यायालय की हिदायतों के अनुसार जिला झज्जर में कम प्रदूषण फैलाने वाले ग्रीन पटाखें ही लाईसेंस प्राप्त व्यापारियों के माध्यम से बेचे जा सकते हैं। अन्य पटाखों तथा लडियों के उत्पादन, बिक्री तथा प्रयोग पर पूर्णतरू प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि इनसे बहुत ज्यादा वायु तथा ध्वनि प्रदूषण होता है और ठोस कचरा संबंधी समस्याएं भी होती हैं। ये पटाखें भी केवल दीपावली पर्व के दिन सांय 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक व क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर रात्रि 11 बजकर 55 मिनट से लेकर रात्रि 12 बजकर 30 मिनट तक चलाने की अनुमति होगी। जिलाधीश के इन आदेशों का उल्लंघन करते पाए जाने पर दण्ड प्रक्रिया अधिनियम तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1884 की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्यवाही करके दण्डित किया जाएगा। यह आदेश झज्जर जिला में पहली नवम्बर, 2023 से लागू होकर 31 जनवरी 2024 तक प्रभावी रहेंगे।
कैप्टन शक्ति सिंह, डीसी झज्जर।
विशेष अभियान को लेकर 2 व 3 दिसंबर को लगेंगे शिविर – डीसी
एक जनवरी 2024 तक 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवा अवश्य बनवाएं अपनी वोट
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने पात्र युवाओं से किया आह्वान
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी 2 और तीन दिसंबर को विशेष अभियान के अंतर्गत जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन दिनों बीएलओ मतदान केंद्रों पर बैठकर मतदाता सूचियों में पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोडने व मृतक एवं स्थाई तौर पर स्थानांतरित मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि दो और तीन दिसंबर को विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ अपने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात 5 जनवरी 2024 तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं का आह्वान कि एक जनवरी 2024 को 18 साल की उम्र पूरी करने वाले सभी युवा अपनी वोट अवश्य बनवाएं, ताकि हम मिलकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण करने में अपनी भूमिका अदा कर सके। दूसरी ओर निर्वाचन तहसीलदार सुनील डांगी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक होगी वह फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवा सकता है। इसे अलावा एनआरआई मतदाता वोट बनवाने के लिए फार्म नंबर 6ए, आधार से वोट कार्ड को लिंक करने के लिए फार्म 6बी, किसी मृतक मतदाता अथवा स्थाई तौर पर स्थानांतरित मतदाता द्वारा वोट कटवाने हेतु फार्म नंबर 7 तथा मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार की शुद्धि हेतु फार्म नंबर 8 भर कर जमा करवा सकते हैं। ये सभी कार्य अॉनलाइन भी किए जा सकते हैं। इसके लिए 1शह्लद्गह्म्ह्य.द्गष्द्ब.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
गांव सौंधी में गुरुवार को आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को पराली ना जलाने का संदेश देते सीजेएमम अरविंद कुुमार बंसल।
धान की पराली ना जलाकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देें ग्रामीण – सीजेएम
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने ग्रामीणों से किया आह्वान
फसल अवशेष ना जलाने और मोटे अनाज के उपयोग को लेकर गांव सौंधी में कानूनी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – जिला के गांव सौंधी में गुरूवार को आयोजित कानूनी जागरूकता शिविर में सीजेएम एवं सचिव अरविंद कुमार बंसल ने ग्रामीणों से धान की पराली ना जलाकर इसका सदुपयोग करने पर बल दिया,साथ की ग्रामीणों को अपने खानपान में मोटे अनाज को शामिल करने की बात कही। उन्होंने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तत्वावधान में फसल अवशेष ना जलाने और मोटे अनाज के उपयोग को लेकर आयोजित जागरूकता कार्यक्रमों में ग्रामीणों से बढचढ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि फसल अवशेष प्रबंधन प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिगत समय की जरूरत है। अब ऐसी तकनीकें भी उपलब्ध हैं, जिनके द्वारा फसलों के अवशेष से उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं और अवशेष को विभिन्न उद्योगों में बेचा भी जा सकता है। ऐसे में किसी को भी फसलों के अवशेष जलाने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। किसान फसल अवशेष को आय के साधन के रूप में प्रयोग करें और अपनी आमदनी बढ़ाएं। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक डा जितेंद्र अहलावत ने सीजेएम अरविंद कुमार बंसल का स्वागत करते हुए बताया कि धान की पराली ना जलाकर हमें इसका सदुपयोग करना चाहिए, यह पराली भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने में काफी फायदेमंद है,जबकि फसल अवशेष जलाने से न केवल जमीन के मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं,साथ ही प्रदूषण भी फैलता है, जोकि वातावरण की शुद्धता में बड़ी बाधा है।
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी डा ईश्वर सिंह जाखड़ ने ग्रामीणों को मोटे अनाज के सेवन पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मोटे अनाज में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है और यह मधुमेह की रोकथाम में भी मददगार है। यह आयरन, जिंक और कैल्शियम, जैसे खनीजों का अच्छा स्त्रोत है। मोटा अनाज वजन कम करने और उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में भी फायदमंद रहता है। इनका आमतोर पर फलियों के साथ सेवन किया जाए,जोकि प्रोटीनयुक्त होता है। इस मौके पर सहायक कृषि अभियंता राजीव चावला, डा विनोद कुमार, इंद्रसिंह सहित अनेक ग्रामीण और विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
सलोनी शर्मा, एडीसी झज्जर
पात्र व्यक्तियों को अनुदान पर मिलेेंगे सोलर पम्प – एडीसी
अॉनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढकर हुई 14 नवंबर
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा द्वारा प्रधानमंत्री किसान उर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान के अंतर्गत 3 एचपी से 10 एचपी तक के सौर ऊर्जा पंप 75 प्रतिशत अनुदान पर दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार द्वारा आवेदन की तिथि बढ़ाकर 14 नवंबर कर दी गई है। यह जानकारी एडीसी सलोनी शर्मा ने गुरूवार को यहां दी। उन्होंने बताया कि सोलर पंप के लिए इस वर्ष के लक्षित लाभार्थियों का चयन परिवार की वार्षिक आय व भूमि धारण के आधार पर किया जाएगा। लक्षित लाभार्थी चयन के उपरांत सूचीबद्ध कंपनी का चयन करके अपना हिस्सा जमा करवा सकेंगे,जिसकी सूचना उनके मोबाइल नंबर या विभाग की वेबसाईट पर प्राप्त होगी। एडीसी ने बताया कि सोलर पंप के लिए सरल हरियाणा पोर्टल पर आगामी 14 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं।
राष्ट्रीय स्तरीय सिविल सेवा खेल चैस (पुरूष व महिला) के ट्रायल आज
झज्जर, 09 नवंबर, अभीतक ः – जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि राष्ट्रीय स्तरीय सिविल सेवा खेल चैस (पुरूष व महिला ) के लिये 10 नवंबर को कर्ण स्टेडियम करनाल में चयन ट्रायल संबंधित जिला खेल अधिकारी की अध्यक्षता में प्रशिक्षकों के द्वारा लिया जायेगा। इस ट्रायल में जिले के सभी सिविल सेवा में कार्यरत कर्मचारीध्अधिकारी भाग ले सकते है। केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की हिदायतों अनुसार इन सिविल सेवा प्रतियोगिताओं में बोर्ड, कॉरपोरेशन के अधीन कार्यरत कर्मचारीध्अधिकारी तथा पुलिस विभाग, बिजली बोर्ड, एचएसआईआईडीस के कर्मचारीध् अधिकारी भाग नहीं लेगें। कर्मचारी अधिकारी अपने-अपने विभाग से सत्यापित फोटो सहित प्रमाण पत्र अपने विभाग के मुखिया के साथ-साथ आदान-प्रदान अधिकारी की अनुमति पत्र साथ लेकर जायेगें। ईच्छुक अधिकारी एवं कर्मचारी सिविल सर्विस खेल उपरोक्त प्रतियोगिताओं हेतू टीम में चयन हेतू निर्धारित तिथि समय स्थान पर अपने दस्तावेजों सहित पहुंचकर ट्रायल में भाग ले सकते हैं।
अधिकारी लंबित विकास कार्यों को तय समय सीमा में करवाएं पूरा नहीं तो होगी कार्रवाई
केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश
राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी के 253 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास
रेवाड़ी, 09 नवंबर, अभीतक ः – केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों को जिला में चल रहे विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करवाने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्य तय समय सीमा में पूरा न कराने पर संबंधित विभागाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। राव इंद्रजीत सिंह गुरुवार को स्थानीय लोक निर्माण विश्राम गृह में भालखी-माजरा एम्स सहित एलसी-61 भाड़ावास फाटक, नारनौल रोड़ से झज्जर बाईपास रोड़, बड़ा तालाब व सोलहराही तालाब, एलसी-3 व 59 आरओबी, रेवाड़ी बाईपास सहित अन्य विकास कार्यों की प्रगति बारे अधिकारियों की समीक्षा बैठक ले रहे थे। उन्होंने बैठक में एक-एक करके विकास कार्यों की स्टेटस रिपोर्ट तलब करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी विकास योजनाओं को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित करें। विकास कार्यों को लेकर कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पहुंचने पर डीसी राहुल हुड्डा ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बैठक से पहले केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री ने जिला परिषद की ओर से रेवाड़ी के डेढ़ दर्जन गांवों के 253 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों को उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में अनेक कार्य लंबित हैं और कई नए विकास कार्य शुरू किए जाने हैं। संबंधित अधिकारी आपसी तालमेल से कार्य करें और विकास कार्यों को पूरा करवाएं। उन्होंने जिले में सडक तंत्र, तालाब सौंदर्यकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के साथ-साथ विभिन्न विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण कार्य करानेे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोकनिर्माण विभाग व सिंचाई विभाग सोलहराही तालाब और हनुमान मंदिर स्थित बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाएं।
केंद्रीय मंत्री ने रेवाड़ी व धारूहेड़ा बस स्टैंड के संबंध में अधिकारियों से ली स्टेटस रिपोर्ट
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने अधिकारियों से रेवाड़ी व धारूहेड़ा में बनने वाले बस स्टैंड की प्रगति रिपोर्ट तलब करते हुए समीक्षा की और कहा कि रेवाड़ी शहर व धारूहेड़ा बस स्टैंड के निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाएं ताकि यात्रियों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने बैठक में रेवाड़ी-नारनौल रोड़ पर पाली रेलवे फाटक पर बनाए गए ओवरब्रिज बारे संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को निर्देश कि वे ओवरब्रिज निर्माण में जो-जो खामियां हैं उन्हें तुरंत ठीक करवाएं ताकि वाहन चालकों को परेशान न होना पड़े। नेशनल हाईवे से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को सर्विस रोड़ की मरम्मत कराने, साइन बोर्ड लगवाने सहित अवैध कटों को बंद करवाने के निर्देश दिए। नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शहर में सफाई व्यवस्था का पूर्ण रूप से ध्यान रखें। कूड़ा-कचरा सडकेां पर न फैलाएं बल्कि उसका सही ढंग से निस्तारण कराया सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी शहर सहित रामसिंहपुरा में आमजन को कूड़े की समस्या से छुटकारा दिलाएं तथा जनहित को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने शहर में गौवंश सहित कुत्तों व बंदर जैसे आवारा पशुओं को पकड़ने के निर्देश भी दिए।
केंद्रीय मंत्री ने किया सोलहराही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण
बैठक उपरांत केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर सेक्टर 1 स्थित सोहलराही तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए लोकनिर्माण विभाग व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को कार्य को गति प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर सोलहराही तालाब के नक्शे का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि सोलहराही तालाब के आस-पास भी अतिक्रमण किया हुआ है उसे हटवाया जाए। उन्होंने कहा कि सोलहराही तालाब रेवाड़ी का प्रसिद्ध तालाब है और इसका संरक्षण अति आवश्यक है। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया पूरी होने उपरांत तालाब में जल्द से जल्द पानी भरवाने के निर्देश दिए।
ये रहे मौजूद
बैठक में सहकारिता एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डा. बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, विधायक अटेली मंडी सीताराम यादव, जिला परिषद अध्यक्ष मनोज यादव, सुनील यादव मुसेपुर, एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, एसडीएम बावल डा. जितेंद्र सिंह, एसडीएम कोसली जयप्रकाश, डीएमसी उदय सिंह सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एनसीआर में ग्रैप के चैथे चरण की पाबंदियों के बीच एडवाइजरी का पूर्णत: पालन करें जिलावासी – डीसी
वायु प्रदूषण नियंत्रित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी, बहुत जरूरी हो तभी घर से निकलें बाहर, पब्लिक ट्रांसपोर्ट व साइकिल का करें उपयोग
स्प्रिंकलर सहित प्रदूषण नियंत्रण के सभी संसाधनों का इस्तेमाल करें आमजन – राहुल हुड्डा
रेवाड़ी, 09 नवंबर, अभीतक ः – डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि रेवाड़ी सहित एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण के निरंतर बढ़ते स्तर से आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एनसीआर क्षेत्र में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्थिति में है, जिसके मद्देनजर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने आमजन के लिए प्रदूषण से बचाव के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है, जिसकी जिलावासियों को पूर्णतरू पालना करनी चाहिए। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया है कि पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण से बचाव की दिशा में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे निर्णायक कदमों में आमजन भी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। वायु प्रदूषण नियंत्रित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है तभी हम ताजा व खुली हवा में सांस ले सकेंगे।
सुबह और देर सायं बाहर टहलने से परहेज करें नागरिक
डीसी राहुल हुड्डा ने वायु प्रदूषण के बचाव व निवारण के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी नागरिक सुबह और देर शाम को बाहर टहलना, दौड़ना और शारीरिक व्यायाम करने से परहेज करें। साथ ही सुबह और देर शाम के समय बाहरी दरवाजे और खिड़कियां बंद करके रखें।उन्होंने कहा कि लकड़ी, कोयला, पशुओं का गोबर, मिट्टी का तेल जैसे बायोमास जलाने से बचें। खाना पकाने और हीटिंग उद्देश्यों के लिए स्वच्छ धुआं रहित ईंधन (गैस या बिजली) का उपयोग करें। यदि बायोमास का उपयोग कर रहे हैं, तो स्वच्छ कुक स्टोव का उपयोग करें। चूंकि यह सर्दियों का मौसम है ऐसे में अंगीठी में लकड़ी का कोयला व किसी भी प्रकार की लकड़ी, पत्तियां, फसल अवशेष और अपशिष्ट को खुले में जलाने से भी परहेज करें।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी की पालना जरूरी
डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि चूंकि पूरे एनसीआर क्षेत्र में प्रदूषण काफी उच्च स्तर पर है ऐसे में बंद परिसर में मच्छर भगाने वाली क्वायल और अगरबत्ती जलाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। वहीं अपनी आंखों को प्रदूषण से बचाने के लिए उन्हें नियमित रूप से साफ पानी से धोते रहें और गले मे सांस लेने में कोई परेशानी ना हो इसके लिए गर्म पानी से नियमित गरारे करें। इस दौरान यदि आपको सांस फूलना, चक्कर आना, खांसी, सीने में तकलीफ या दर्द, आंखों में जलन (लाल या पानी आना) जैसा महसूस हो तो अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें। उन्होंने हृदय संबंधी बीमारियों से प्रभावित आमजन को प्रदूषण से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए बताया कि वायुमंडल में बढ़ते एक्यूआई के बीच ऐसे व्यक्ति किसी भी प्रकार की अनावश्यक गतिविधियों से अपना बचाव रखें। स्वास्थ्य देखभाल पर डॉक्टर के निर्देशों का ठीक से पालन करते हुए शरीर के संकेतात्मक लक्षणों के बढ़ने पर भी नजर रखें। साथ ही जो निर्धारित दवाइयां हैं उनकी अपने पास उपलब्धता बनाए रखें। यदि घर से बाहर निकलना जरूरी है तो फेस मास्क का इस्तेमाल करें।
दैनिक दिनचर्या में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का करें उपयोग
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिला में प्रदूषण पर रोक लगाने हेतु पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना जरूरी है। इसलिए बेहतर होगा कि हम अपनी दैनिक दिनचर्या में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देकर अपने निजी वाहनों का कम से कम इस्तेमाल करें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे अपने रिहायसी सर्कल जैसे नजदीकी बाजार व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जाने के लिए पैदल चलें अथवा ई रिक्शा व साईकिल का उपयोग करें। उन्होंने संबंधित एसडीएम को निर्देश दिए कि वे अपने अपने अधिकार क्षेत्र में प्रदूषण नियंत्रण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करवाना भी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिला में ग्रेप के विभिन्न चरणों के तहत विभिन्न प्रकार की पाबंदियां भी लगाई गई है, जिसमें निर्माण कार्य की रोकथाम भी प्रमुख है। डीसी ने कहा कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि उनके अधिकार क्षेत्र में कोई भी निर्माण सामग्री खुले में ना पड़ी हो। बेहतर रहेगा कि उस पर पानी का छिडकाव कर उसे तिरपाल से ढकवाना सुनिश्चित करें।
राज्यपाल हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उत्तराखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर वहां के प्रदेशवासियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं
चंडीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – भारत के यशस्वी एवं ओजस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में लिए गए निर्णय अनुसार देश में पहली बार राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बरकरार रखने तथा आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ाने के लिए सभी राज भवनों में प्रदेशों के स्थापना दिवस मनाए जाते हैं जोकि एक सराहनीय कदम है। हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह विचार आज हरियाणा राजभवन में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार गरिमापूर्ण ढंग से मनाए गए उत्तराखंड स्थापना दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड वासियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। जिसमें उत्तराखंड प्रदेश से आए लोगों ने अपने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। राज्यपाल हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय का प्रतिनिधिमंडल ने अपने प्रदेश की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया। श्री बंडारू दत्तात्रेय ने उत्तराखंड से आए प्रतिनिधिमंडल का खुले हृदय से स्वागत करते हुए सबका आपस में परिचय लिया। प्रतिनिधिमंडल के सभी सदस्यों ने अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारी के साथ-साथ अपने उत्तराखंड प्रदेश में लंबी चैड़ी सड़कों के साथ हुए विकास कार्यों तथा वहां की महान सभ्यता संस्कृति वातावरण खान-पान रहन-सहन और लोगों की जीवन शैली और कार्यशैली के बारे में विस्तार से बताया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हमारा अपना अलग उत्तराखंड प्रदेश बनने से प्रदेश में काफी विकास हुआ है और स्थिति में सुधार हुआ है अब वहां लोग काफी खुश हैं। राज्यपाल हरियाणा श्री बंडारू दत्तात्रेय ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया और उनके सफलता की कामना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री अतुल द्विवेदी ओएसडी श्री बखविंदर सिंह तथा अन्य अधिकारी गण भी उपस्थित थे।
डीसी राहुल हुड्डा ने जिलावासियों को दी पंच पर्व की शुभकामनाएं
जिलावासियों से किया प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान
सौहार्दपूर्ण ढंग से इको फ्रेंडली तरीके से त्यौहार मनाने का दिया संदेश
रेवाड़ी, 09 नवंबर, अभीतक ः – डीसी राहुल हुड्डा ने जिलावासियों पंच पर्व (धनतेरस, छोटी और बड़ी दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज) की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वे दीपवाली के पावन पर्व को सौहार्दपूर्ण ढंग से इको फ्रेंडली व प्रदूषण मुक्त तरीके से ही मनाएं और केवल ग्रीन पटाखों का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि ग्रीन पटाखे पर्यावरण को अधिक प्रदूषित नहीं करते। उन्होंने कहा कि जिलावासी मिलकर पर्यावरण को अपनी भावी पीढियों के लिए सुरक्षित रखें। उन्होंने जिलावासियों से इस दीपावली पर ग्रीन पटाखों के अलावा दूसरे पटाखों का प्रयोग नहीं करने का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पटाखें कई प्रकार से पर्यावरण व हमारे स्वास्थ्य के लिए घातक हैं। उन्होंने बढ़ते एआईक्यू लेवल के मद्देनजर जिलावासियों से प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का आह्वान किया।
स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं पटाखें
डीसी ने कहा कि दीपावली पर पटाखों से वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है और अस्थमा के रोगियों को दिक्कत पेश आती है। उन्होंने बताया कि पटाखों से जो हानिकारक विषैली गैस निकलती हैं उनका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है और वह प्रभाव लंबे समय तक रहता है। पटाखों व आतिशबाजी से वरिष्ठ नागरिकों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं तथा श्वास संबंधी रोगियों पर बुरा प्रभाव पडता है। पटाखों से गला तथा छाती जकड़न की समस्या होना आम बात हैं और खांसी, जुकाम तथा एलर्जी से पीडि़त रोगियों की स्थिति और बिगड़ जाती है, इसलिए जनहित तथा पर्यावरण हित में दीपावली पर आतिशबाजी न चलाएं और दीप जलाकर रोशनी के इस पर्व को खुशी व इको फ्रेंडली तरीके से मनाएं।
दीपावली पर वायु प्रदूषण करने वालों पर सर्वोच्च न्यायालय व एनजीटी सख्त – राहुल हुड्डा
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय व नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल-एनजीटी ने पटाखे फोडने से होने वाले वायु प्रदूषण पर कड़ा संज्ञान लिया है। दीपावली पर आतिशबाजी को लेकर सर्वोच्च न्यायालय, एनजीटी सहित जिला प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व प्रशासन पूरी तरह सख्त है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सुझाव एवं सरकार के निर्देशानुसार जिला में सीआरपीसी-1973 की धारा-144 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिले की सीमा के अंदर ग्रीन पटाखों को छोडकर सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, बिक्री एवं उनके उपयोग पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हुए हैं। आदेशों की उल्लंघना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता, विस्फोटक अधिनियम-1884 विस्फोटक अधिनियम-2008 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।
शिक्षकों व विद्यार्थियों ने ली प्रदूषण मुक्त दीवाली मनाने की शपथ
दीपावली के मद्देनजर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुढ़पुर व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पदैयावास सहित विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने की शपथ लेते हुए आतिशबाजी व पटाखे न जलाने का संकल्प लेते हुए आमजन को प्रदूषण मुक्त, सेफ व सुरक्षित दीपावली मनाने का संदेश दिया।
आमजन त्योहारी सीजन पर मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों से रहे सावधान – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने आमजन से किया पर मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों से सतर्क एवं सावधान रहने का आह्वान
जिला प्रशासन की मिलावटखोरों पर पैनी नजर – राहुल हुड्डा
रेवाड़ी, 09 नवंबर, अभीतक ः – डीसी राहुल हुड्डा ने त्योहारी सीजन पर आमजन का आह्वान किया है कि वे मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थों विशेषकर मिलावटी मिठाइयों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि मिलावटी व नकली खाद्य पदार्थ सेहत व स्वास्थ्य पर बुरा असर डालते हैं, आमजन को इसके प्रति सजग एवं सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रशासन मिलावटखोरों पर पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि जिला में इस प्रकार की शिकायत मिलती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ फूड सेफ्टी एक्ट के तहत नियमानुसार सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन इस बारे जागरूक रहें। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स की मांग भी दिवाली पर बढ़ी है। इसी को देखते हुए मिलावटखोरों ने नकली चॉकलेट और घटिया गुणवत्ता के ड्राई फ्रूट्स भी बेचने शुरू कर दिए हैं. सूखे मेवों को ताजा दिखाने के लिए केमिकल्स का प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा उन पर चमक लाने के लिए रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। आमजन को दीपावली के पर्व पर मिठाई खरीदते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
जांच-परख कर खरीदें मिठाइयां, ड्राई फ्रूट्स व चॉकलेट – डीसी
डीसी राहुल हुड्डा ने कहा कि मिलावटी मिठाइयां या कोई और खाद्य सामग्री किसी भी व्यक्ति को गंभीर रूप से बीमार कर सकती है. सबसे अधिक लोग पेट से संबंधित बीमारियों से पीडि़त होते हैं। मिलावटी मिठाइयां खाने से लीवर पर सूजन आ जाना, फूड प्वाइजनिंग, पेट में दर्द जैसी समस्या ज्यादा होती हैं. इसलिए मिठाई खरीदते समय हमेशा सावधानी व सतर्कता बरतें और जांच-परख कर ही मिठाईयां खरीदें। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि जहां तक हो सके भरोसेमंद दुकान से ही मिठाई खरीदें। सस्ती मिठाई के चक्कर में न पड़ें। मिठाई खरीदने से पहले उसे सूंघ कर और चखकर जरूर देखें। घटिया सामग्री से बनाई गई मिठाई के स्वाद और सुगंध में फर्क आ जाता है। इसी तरह अगर आप चॉकलेट खरीद रहे हैं तो पैकिंग को अच्छे से चेक करें। इसी तरह ड्राई फ्रूट्स खरीदते समय भी उन्हें चखकर जरूर देखें।
जिला जेल में हुआ मेगा शिविर का आयोजन
रेवाड़ी, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विमल कुमार के निर्देशन एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी वर्षा जैन की अध्यक्षता में जिला कारागार रेवाड़ी में मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिला जेल में कैदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एडवोकेट यशपाल शर्मा सहित एडवोकेट हरीश कुमार व हेमलता द्वारा कैदियों को उनके विचाराधीन केसों, अपील, जमानत के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे कानूनी सहायता नंबर 01274-220062 के बारे में बताया गया इस नंबर पर कोई भी कानूनी जानकारी निशुल्क प्राप्त की जा सकती है। शिविर में सिविल अस्पताल से डा. अनिल एवं डा. पवन मनोचिकित्सक डा. प्रीति बिसला और उनकी टीम और आयुष विभाग से डा. राहुल बत्रा डा. राजेश सिरोहा, डा. नरेश यादव एवं जयदीप और सतीश कुमार योग सहायक ने कैदियों को योग व आयुर्वेद के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
तोशाम के आरसीआईटी इंस्टिट्यूट में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव का हुआ शुभारंभ
पहले दिन रंगोली, मेहंदी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुई आयोजित
तोशाम, 09 नवंबर, अभीतक ः – गुरुवार को स्थानीय आरसीआईटी कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में प्रूडेंस लाइब्रेरी के संयुक्त तत्वाधान में दो दिवसीय दीपावली महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस दौरान दीपावली महोत्सव के प्रथम दिवस गुरुवार को इंस्टिट्यूट प्रांगण में रंगोली, मेहंदी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह जानकारी देते हुए इंस्टिट्यूट संचालक डॉ. विष्णु दत्त शास्त्री ने कहा कि पिछले करीबन 15 वर्षों से निरंतर इंस्टिट्यूट में दीपावली पर्व के अवसर पर दो दिवसीय दीपावली महोत्सव आयोजित किया जाता है। इसी कड़ी में गुरुवार को भी रंगोली, मेहंदी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के दो दिवसीय दीपावली महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उन्होंने बताया कि दीपावली महोत्सव के प्रथम दिवस आयोजित प्रतियोगिताओं में करीबन तीन दर्जन से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उनका कहना था कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों में छुपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है, और विद्यार्थियों में आत्मविश्वास भी पैदा होता है। प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों का उत्साह चरम पर था और सभी विद्यार्थी दीपावली महोत्सव के तहत आयोजित कार्यक्रम को लेकर उत्साहित थे। शास्त्री ने बताया कि प्रतियोगिताओं का परिणाम दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को घोषित किया जाएगा तथा प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर लाइब्रेरी संचालक दीपक माहेश्वरी, याशिका रहेजा, चाप सिंह, तनिष्क शर्मा, अनुप्रिया, गरिमा शर्मा, राहुल शर्मा, मनोज कुमारी, ममता रानी, प्रिया, तनुज शर्मा, सुमित, अमन कुमार, प्रियंका आदि सहित समस्त स्टाफ सदस्य व अनेक विद्यार्थी मौजूद थे।
करनाल में मकान की कच्ची छत गिरने से मां और उसके तीन बच्चे मलबे के नीचे दबे
हादसे में 5 साल के इकलौते मासूम की मौत
करनाल, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा में करनाल के श्यामगढ़ गांव में एक मकान के कमरे की कच्ची छत गिरने से मां और उसके तीन बच्चे मलबे के नीचे दब गए। इस हादसे में 5 साल के इकलौते मासूम की मौत हो गई जबकि जबकि अन्य दो बड़ी बहन व मां गंभीर रूप से घायल हो गई। इनका इलाज करनाल के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी देते ग्रामीण गुरजीत ने बताया कि रात को महिला कमलेश अपने बेटे रितिक, बड़ी बेटी मनीषा व छोटी बेटी राशि के साथ कमरे में सो रही थी। आज सुबह करीब 6 बजे अचानक कमरे मे लगा छत का गाटर टूट गया और पूरा परिवार मलबे के नीचे दब गया।
इनेलो पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी 90 हलकों के हलकाध्यक्षों की नियुक्तियां की
इनेलो की तरफ से वीरवार को नवनियुक्त हलकाध्यक्षों की सूची जारी की
इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. ओम प्रकाश चैटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत नियुक्तियां की
चंडीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – इनेलो सुप्रीमो एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चै. ओम प्रकाश चैटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार विमर्श उपरांत पार्टी के संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए सभी 90 हलकों के हलकाध्यक्षों की नियुक्तियां की। वीरवार को इनेलो पार्टी की तरफ से नवनियुक्त हलकाध्यक्षों की सूची जारी की गई। नवनियुक्त हलकाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि इनेलो सुप्रीमो द्वारा पार्टी के सभी 90 हलकाध्यक्षों की नई नियुक्तियां करने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को इनेलो पार्टी से जुड़ने में मदद मिलेगी और इसका असर आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में देखने को मिलेगा। उन्होंने हलकाध्यक्षों की सूची जारी करते हुए कहा कि जरनैल सिंह जैली को कालका, गुरदास सिंह को पंचकुला, जसविन्द्र सकराहों को अंबाला सिटी, स. ओंकार सिंह को अंबाला कैंट, अवतार सिंह शेरगिल को मुलाना, भूप सिंह गुर्जर को नारायणगढ़, सर्वप्रिय को रादौर, गुरदयाल सिंह को जगाधरी, प्रवीण कैल को सढ़ौरा, मणिक सिंगला को यमुनानगर, गुरविन्द्र सिंह बाछल को शाहबाद, कृष्ण बूरा को थानेसर, सुरेश सैनी को लाडवा, राजेश मलिक को पेहवा, अनिल तंवर को कैथल, साहब सिंह संधू को गुहला, रणवीर सिंह फौजी को कलायत, सुरजीत सिंह पबनावा को पुंडरी, बिजेन्द्र रापडिया को गन्नौर, बेयराज दहिया को खरखौदा, राजेश अंतिल को राई, सुरेंद्र लठवाल को बरोदा, भगत सिह अंतिल को सोनीपत, दिलबाग मलिक को गोहाना, सुमेर सिंह को बावल, विनय यादव जैलदार को रेवाड़ी, कुलदीप ढहीना को कोसली, पूर्व सरपंच पप्पू को बहादुरगढ़, रमेश चाहर को बादली, संजय मातनहेल को झज्जर, बलराज राठी को बेरी, सतेंद्र उर्फ बिल्लू यादव को महेंद्रगढ़, अभय सिंह यादव को नारनौल, सतपाल छिल्लरों को नांगल चैधरी, कर्ण सिंह यादव को अटेली, पपली सरपंच को पटौदी, अटलवीर कटारिया को बादशाहपुर, चरण सिंह डागर को सोहना, शमशेर कटारिया को गुरूग्राम, रतन सिंह बनचारी को होडल, बलदेव देशवाल को पलवल, वेद सहरावत पहलवान को हथीन, एडवोकेट संजय श्योराण को लोहारू, जितेंद्र उर्फ मिनी को भिवानी, अशोक ढाणिमाहू को तोशाम, अशोक तिगड़ाना को बवानीखेड़ा, सत्यवान शास्त्री को बाढडा, जयभगवान ठेकेदार को दादरी, राजेश झटीपुर को समालखा, कुलदीप राठी को पानीपत ग्रामीण, लखपत रोड को इसराना, जिला पार्षद रघबीर सिंह को घरौंडा, भरत मढ़हान डब कौली को इंद्री, जोगा सिंह डबरी को करनाल, पूर्व सरपंच मेहर सिंह जूंडला को असंध, भगवंत सिंह संधु को नीलोखेड़ी, सूबे सिंह लोहान को उचाना कलां, सुखजिंद्र रेढू (पप्पू) को जींद, सतीश नैण को जुलाना, अंग्रेज सिंह को नरवाना, जोगेन्द्र कालवां को सफीदों, वेद प्रकाश भराण को महम, करतार सिंह सरपंच को गढ़ी सांपला किलोई, राकेश सहगल को रोहतक, जयसिंह शिमली को कलानौर, सत्यवान पानू को हिसार, सतपाल सरपंच को नलवा, रमेश खानपुर को नारनौंद, बहादुर सिंह पचार को आदमपुर, कृष्ण जाखड़ को हांसी, कलीराम खेदड़ को उकलाना, सुभाष टांक को बरवाला, गुरविन्द्र सिंह सरपंच को सिरसा, अभय सिंह खोड को ऐलनाबाद, सुभाष नैन को रानियां, विनोद अरोड़ा को डबवाली, जसविन्द्र सिंह बिन्दू को कालांवाली, प्रेम सिंह कन्हड़ी को टोहाना, बिकर सिंह हडौली को रतिया, पूर्व सरपंच जैलदार जगदीश जग्गा को फतेहाबाद, मोहम्मद इकबाल को फिरोजपुर झिरका, इब्राहीम पहलवान को नूंह, हसरू नंबरदार को पुन्हाना, जीत सिंह डागर को फरीदाबाद ओल्ड, अनिल भाटिया को बडखल, अश्वनी तायल को बल्लबगढ़, स. कुलदीप सिंह को एनआईटी फरीदाबाद (ग्रामीण एवं शहरी), ओमदत्त नागर को तिगांव (ग्रामीण एवं शहरी), बोधराज रावत को पिरथला का हलकाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पराली के लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रही है – अभय सिंह चैटाला
यमुनानगर में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत पर कहा – अगर सरकार सोनीपत और पानीपत के मामले के बाद कार्रवाई करती तो यमुनानगर में लोगों की जान नहीं जाती
राजनीतिक दलों द्वारा जातिगत राजनीति करने के सवाल पर कहा – सबसे ज्यादा जाति-धर्म की बात भाजपा वाले करते हैं
कांग्रेस के संगठन को लेकर कहा कि कांग्रेस अब पार्टी नहीं रही, हरियाणा कांग्रेस अलग-अलग धड़ों में बंट गई है
कांग्रेस की लड़ाई खुलकर लोगों के सामने आ गई है, लोगों को अब इनेलो पार्टी ही न्याय दिला सकती है निकाय चुनावों पर कहा कि सरकार निकाय चुनाव से भाग रही है, सरकार को ये चुनाव करवाने चाहिए
चंडीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एवं ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चैटाला ने पत्रकारों को बताया कि पराली के लेकर पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रही है और यह पहली बार नहीं है। पंजाब सरकार को पराली के मुद्दे पर गंभीरता से काम करना चाहिए। प्रदूषण से जहां नवजात बच्चों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है वहीं जहरीली गैसों का बुरा प्रभाव इंसान और पशु-पक्षियों पर भी पड़ता है। एक-दूसरे पर आरोप लगाने की बजाय किसानों को मशीन देकर उनकी सहायता करनी चाहिए, ताकि इसका समाधान निकले। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों की भी कोई गलती नहीं है उन्हेें भी अगली फसल बोनी है, लेकिन सरकार किसानों की कोई मदद नहीं कर रही है। यमुनानगर में जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत पर कहा कि अगर सरकार सोनीपत और पानीपत के मामले के बाद कार्रवाई करती तो यमुनानगर में लोगों की जान नहीं जाती। सरकार ऐसे मामलों में आरोपियों को सजा देने की बजाय उन्हें बचाने का काम करती है। कोविड काल में जब लोग अपने घरों से बाहर तक नहीं आ रहे थे, तब भी प्रदेश में शराब की कोई कमी नहीं थी और बड़े पैमाने पर शराब की तस्करी हुई। यमुनानगर में जो हुआ उसमें सरकार पूरी तरह जिम्मेदार है। अगर सरकार ईमानदार है तो इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस को काम करने की छूट दी जाए तब ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। राजनीतिक दलों द्वारा जातिगत राजनीति करने के सवाल पर कहा कि सबसे ज्यादा जाति-धर्म की बात भाजपा वाले करते हैं। हमारी सरकार आने पर हम हरियाणा में जातिगत जनगणना करवाएंगे ताकी हर जाति के लोगों को उनका अधिकार मिल सके। राम कुमार गौतम जाट के नाम से नफरत करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर राजनीति करनी है तो किसी जाति को टारगेट नहीं करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने भी एक कार्यक्रम में कहा था कि पंजाबी को चिन्ता करने की जरुरत नहीं, मैं भी इसी समुदाय से हूं। कांग्रेस के संगठन को लेकर कहा कि कांग्रेस अब पार्टी नहीं रही। हरियाणा कांग्रेस अलग-अलग धड़ों में बंट गई है और उनकी लड़ाई खुलकर लोगों के सामने आ गई है। अगर विपक्ष इस तरह ये लड़ेगा तो लोगों की आवाज कौन उठाएगा? उन्होंने कहा कि लोगों को अब हमारी इनेलो पार्टी ही न्याय दिला सकती है। निकाय चुनावों पर कहा कि सरकार निकाय चुनाव से भाग रही है। सरकार को ये चुनाव करवाने चाहिए। इस दौरान इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी भी मौजूद रहे।
कांग्रेस पार्टी के विधायकों के क्षेत्र में भी मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के प्रति लोगों में देखने को मिला उत्साह
सढौरा में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ा जन सैलाब
कई समस्याओं का मौके पर समाधान
साढौरा में 50 बिस्तरों के सीएचसी का शीघ्र ही होगा निर्माण, सीएम ने दिए निर्देश
सढौरा नगर पालिका में बनेगा सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय
चंडीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र व सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ पिछले 9 वर्षो से हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवाने की बात पर आज साढौरा विधानसक्षा क्षेत्र के लोगों ने मोहर लगा दी जब उनके जन संवाद कार्यक्रम को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा। जन संवाद में पुस्तकालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने नगर पालिका भवन में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। पुस्तकालय खुलने के बाद यहां बच्चे पुस्तके पढ़ने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में मिशन मैरिट के तहत पारदर्शी तरीके से पढ़े लिखे युवाओं को बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल रही है जिससे युवाओं का विश्वास बढ़ा है और वे लाईब्रेरिस और कोचिंग सैंटर में जाकर पढ़ाई करने लगे है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी पर नही है उसके लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंक की व्यवस्था की गई है और जिसके चलते 60 से 70 प्रतिशत बच्चों को इसका फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता में भी यह संदेश गया है कि पढ़े लिखे योग्य युवाओं को ही सरकारी नौकरी मिल रही है। साढौरा में सीएचसी की मांग पर उन्होंने अधिकारियों को 50 बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया 15 दिन के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा फाईल क्लीयर की जा चुकी है और शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका एस्टीमेट बनाकर अनुमोदित करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के साथ-साथ रोजगार मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक के ऋण उपलब्ध करवाए गए ताकि वह अपना रोजगार स्थापित कर अपनी व अपने परिवार की आय बढ़ा सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड का गठन किया गया है जो देश में अपनी तरह का पहला बोर्ड है। किसी भी राज्य में अब तक इस बोर्ड के गठन के बारे में नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने आप को आगे बढ़ाने की सोचे। साढौरा में बेसहारा पशुओं की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी ग्राम पंचायत 10-15 एकड़ जमीन गौशाला के लिए देगी वहां पर शैड, चारदीवारी और चारे की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है। सरावा गांव के सरपंच ने कहा कि उनकी पंचायत के पास 130 एकड़ गऊ चरान भूमि उपलब्ध है उसमें से गौशाला के लिए जमीन देने को तैयार है तो इस पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्य सतीश सचदेवा ने कहा कि उनकी समिति गौशाला चलाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने सढौरा-बिलासपुर की पुरानी सडक सभापुर-सबड़ी के डेढ किलोमीटर लम्बाई के टुकड़े के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। हवेली गांव के सरपंच की पंचायती भूमि में कृषि नलकूप कनैक्शन देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई अपनाने पर कनैक्शन प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से अपने गांव की कोई एक मांग जो उनको सबसे अधिक जरूरी है उसको तत्काल मंजूरी दी जिसमें अधिकतर बारात घर, सामुदायिक केन्द्र से जुड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत साढौरा के लोगों के 2830 कार्ड बने जिसमें 97 लोगों ने लाभ उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से उनके पास हर परिवार का सत्यापित डाटा है। साढौरा में भी 106 लोगों का वृद्घावस्था सम्मान भत्ता योजना में नाम घर बैठे शामिल हुआ। अब किसी को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पारिवारिक या सार्वजनिक समस्याएं लिख कर लाए है वे उनका एक-एक वाक्य एवं शब्द पढेंगे और कागज देने वाले को उसके मोबाइल पर सूचित भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माया राम, रमेश चंद्र, कैलाश चंद, तारा चंद्र, जगदीश,धर्म कौर, नरेन्द्र कुमार, गुलशन व मान सिंह को मौके पर ही वृद्धावस्था सम्मान प्रमाण पत्र दिए। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, सढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अमन कुमार नागरा, नगर पालिका साढौरा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह व खुशहाली आई : मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री ने 4 नई सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई
चंडीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिला युमनानगर के बिलासपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जहां परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। ऐसी योजना किसी अन्य प्रदेश में नहीं है। व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु होते ही उसकी पेंशन स्वतरू बन जाती है। इसका लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। राज्य सरकार द्वारा गत 9 वर्षों में किए गए सर्वस्पर्शी विकास कार्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह तथा खुशहाली आई है। जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में 2.39 किलोमीटर लम्बी चार नई सड़कों के निर्माण कार्य का तथा भगवानपुर-लोहगढ़ साहिब गुरूद्वारा सड़क से एसजीपीसी गुरूद्वारा तक सड़क व लोहगढ़ नदी पर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल भी वितरित की तथा हरियाणा आजीविका मिशन द्वारा लगाये गये स्टॉल का भी अवलोकन किया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं विकास रूपी कार्य जानें। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत या मांग पत्र उन्हें सौंपे गये हैं, उनके एक-एक अक्षर को पढ़कर उसका निवारण करने का काम किया जाएगा। जिला स्तर पर जो कार्य होंगे, उसका तीव्रता से समाधान होगा और जो कार्य चंडीगढ़ से सम्बन्धित होंगे, उन पर भी तेजी से कार्य करवाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बिलासपुर के साथ काफी गहरा रिश्ता है। वे लम्बे समय तक यहां रहे हैं। यहां के मेलों, सरस्वती नदी व अन्य एतिहासिक स्थानों का नाम लेते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985-86 में उन्होंने आदिबद्री से पिपली तक पैदल यात्रा की थी। विकास के नाम पर यहां पर कुछ नहीं था। नदी में से निकलते थे तो वहां पर ही रूकना पड़ता था, लेकिन आज यहां पर विकास कार्यों को तीव्रता से करवाने का काम किया गया है। पिछले 9 वर्षों में हमने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाये हैं। विकास के नाम पर जितना पैसा भेजा जाता है, उतना ही पैसा लगाया गया है। यह जनता का पैसा है और जनता के हित के लिये ही लगना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने एक युवक द्वारा गांव कैनवाल से देवधर के रास्ते पर नशे की गतिविधियां होने की शिकायत रखी। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को वहां पर नकेल कसने के निर्देश दिये और कहा कि जो भी इस गतिविधि में संलिप्त है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जो भी नशे का व्यापार करता है, उसकी प्रॉपर्टी को अटैच कर आगामी कार्रवाई तुरंत अमल में लाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने बिलासपुर से सढ़ौरा रोड़ पर सरस्वती पुल पर जो नाका है, उसे भी वहां से हटवाने के निर्देश दिये।
जनसंवाद के दौरान उन्होंने सरपंचों द्वारा गांवों में बारात घर, सामुदायिक भवनों की मांग पर बीडीपीओ को निर्देश दिये कि गांवों का सर्वे करवाकर यदि वहां पर पंचायती जमीन है, उसका प्रस्ताव पास करवाकर इस कार्य को करें ताकि गांववासियों को यह सुविधा भी बिना देरी के मिल सके। संवाद में व्यक्ति द्वारा इलाके में आवारा पशुओं की समस्या और यहां गौशाला न होने बारे रखी गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में पंचायती जमीन ज्यादा है, यदि वहां पर 10 एकड़ से ज्यादा पंचायती जमीन है और यदि वह गौशाला के लिये अॉफर करते हैं तो वहां पर गौशाला का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गौ सेवा आयोग द्वारा इस कार्य के लिये जो भी राशि होगी, वो भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को जन्मदिन होता है, उसके मोबाईल पर संदेश भेजकर उन्हें शुभकानाएं दी जाती है। आज भी बिलासपुर के 34 लोगों का जन्मदिन है, जिसके लिये वह उन्हें मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने मंच पर 2 बच्चों को बुलाकर शुभ संदेश का कार्ड व उपहार देकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बिलासपुर के 234 लोगों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया है और इस कार्य पर 63 लाख 42 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है। दो महिला लाभार्थियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यहां पर 3584 लोगों का आयुष्मान कार्ड तथा 1150 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन लोगों की 60 वर्ष की आयु हो गई थी, उनमें से ऐसे कर्इं लोगों को मंच पर बुलाकर उन्हें पेंशन सम्बन्धी प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे, उस बारे उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सर्वे करवाकर डा0 अम्बेडकर नवीनीकरण आवास योजना के तहत लाभ दिलवाने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कृषि मंत्री ने किया व्यवस्था परिवर्तन . . .
दीपावली मिलने के लिए स्वयं ही पहुंचे आमजन, दुकानदारों व रेहड़ी चालकों के बीच
हाथ जोड़ कर पहले की राम-राम तो दुकानदारों व रेहड़ी चालकों से घर के लिए खुलकर खरीदा सामान
कृषि मंत्री का बाजार में हुआ गर्मजोशी से स्वागत
त्यौहार आपसी भाईचारे व प्रेम का प्रतीक – कृषि मंत्री जेपी दलाल
कृषि मंत्री ने लोहारू के लोगों के साथ मनाई दीपावली
लोहारू शहर की लाइटों व पार्कों पर खर्च किए जाएंगे डेढ़ करोड़रू कृषि मंत्री जेपी दलाल
लोहारू, 09 नवंबर, अभीतक ः – प्रदेश के कृषि एवम् पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने बड़े नेताओं और मंत्रियों के घरों में जाकर मिठाई देकर दीपावली मिलन की पुरानी प्रथा को तोड़ते हुए लगातार चैथी बार लोहारू के बाजार के बीचोंबीच कई किलोमीटर पैदल चलकर मोची, रेहड़ी वाले से लेकर छोटे से छोटे दुकानदारों को दीपवली की श्ुाभकामनाएं दी। बड़ी बात यह रही कि स्वयं ही दुकानदारों के बीच दीपावली मिलने पहुंचे कृषि मंत्री ने रेहड़ी व दुकानों से स्वयं के परिवार के लिए भी मिट्टी से बने दीपक व फ्रुट इत्यादी की खरीददारी की। उन्होंने प्रत्येक दुकान में जाकर कहा कि सभी व्यापारी व दुकानदार भाई आपस में प्यार प्रेम से रहे। दीपावली के पावन पर्व पर लोहारू सहित प्रदेश के किसानो व आमजन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। कृषि मंत्री ने कहा कि हमारे सभी त्यौहार हमे आपसी प्रेम व सदभाव के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते है। दीपावली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई, अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाये देते हुए इसे प्रदूषण रहित मनाये जाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भगवान का आशीर्वाद व कृपा व्यक्ति को हमेशा जीवन में सेवाभाव के साथ आगे बढने के लिए प्रेरित करती है। भगवान की पूजा-पाठ व प्रार्थना हमारे अंदर प्रेम, करूणा, दया व सेवाभाव को जागृत करती है। ईश्वरीय मार्ग ही श्रेष्ठ मार्ग है, जिस पर चलते हुए इंसान को अपने मात-पिता, बुजुर्गों व जरूरतमंद लोगों की सेवा करनी चाहिए। सेवाभाव ही व्यक्ति को वास्तविक सुख देता है।उन्होंने कहा कि दिवाली रोशनी का उत्सव है जो हम सभी के जीवन में नया प्रकाश लेकर आए और हमारा प्रदेश सदा सुख, समृद्धि और विकास से समृद्ध रहे। कृषि मंत्री ने लोगों को इस दिन हम प्रेम, सदभाव और भाईचारे का दीपक प्रज्वलित करें और खासकर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करें। उन्होंने मां लक्ष्मी से कामना की है कि वह प्रदेशवासियों पर अपना आशीर्वाद बनाए रखे। इस दौरान सूबे के केबिनेट मंत्री को बाजार के बीचोंबीच पाकर दुकानदारों में भी खूब जोश दिखाई दिया और उन्होंने कृषि मंत्री का दिल खोल कर स्वागत किया।
लोहारू शहर को तिरंगी लाइटों से चक्का चक्क किया जाए – कृषि मंत्री
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने एसडीएम अमित कुमार को कहा कि लोहारू शहर को तिरंगी लाइटों से चक्का चक्क किया जाए और लोहारू के सभी पार्कों को सुंदर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि लोहारू शहर में करीब 35 लाख रुपए की लागत से तिरंगे लाइट व पोल लगवाए जाएंगे। इसके अलावा पूरे शहर में 1.25 करोड रुपए की लागत से एलईडी लाइट लगवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह दिवाली से पहले एक बार फिर लाइटों व पार्कों को देखने के लिए आएंगे इसलिए दिवाली से पहले लाइटों व पार्कों को चकाचक किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम अमित कुमार, डीएसपी अशोक कुमार, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, मंडल अध्यक्ष रामफल श्योराण, चेयरमैन दौलत राम सोलंकी,चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण मान, महेश गांधी, रोहतास लंबा, जेपी दुबे, किशन टिकेवाला, प्रदीप चाहर, सोनू शर्मा, बलवंत जांगड़ा, बंटी तायल, सतेंद्र मान, प्रधान धनपत सैनी, अधिवक्ता संजय नेहरा, रामदत्त पहाड़ी, बलवंत गोठड़ा, अरुण खरकड़ी, रामकुमार सिंघानी, संजीत सरपंच, राजबीर दलाल, लीला ढाका, सरपंच प्रदीप शर्मा, विकास नकीपुर, सुरेंद्र शेखावत सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को न्यायालय के द्वारा 20 साल कैद की सजा, 40,000 लगाया जुर्माना भिवानी, 09 नवंबर, अभीतक ः – नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को माननीय श्रीमती सोनीका अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट पोस्को भिवानी’ की कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 20 साल कैद ( 06 पोस्को एक्ट के तहत 20 साल कैद की सजा 25,000 रूपये जुर्माना, धारा 366 भारतीय दंड संहिता के तहत 10 वर्ष कैद की सजा व 10,000 रूपये व धारा 363 भारतीय दंड संहिता के तहत 03 वर्ष कैद की सजा व 5,000 रूपये का जुर्माना) कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर कुल 40,000 रूपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि नहीं भरने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी। इस मामले में थाना तोशाम पुलिस भिवानी ने वर्ष 2022 में अभियोग पंजीबद्ध किया था। मामले की सुनवाई माननीय न्यायालय में हुई सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने मामले को बहुत ही संगीन माना और दोषी की सजा में कोई नरमी नहीं बरती। मामले के अनुसार वर्ष 2022 में थाना तोशाम पुलिस भिवानी को एक शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें नाबालिक लड़की के भाई ने आरोपी के द्वारा उनकी नाबालिक बहन को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में अभियोग दर्ज किया गया था। थाना तोशाम पुलिस भिवानी के द्वारा बिना किसी विलंब के अभियोग अंकित किया गया। इसके बाद नाबालिग के माननीय मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान करवाए गए तथा जांच इकाई के द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्यों का आकलन कर अभियोग में प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया था। जो माननीय न्यायालय ने अभियोग में सुनवाई करते हुए ’आरोपी दीपक उर्फ राजन पुत्र राजबीर निवासी दांग खुर्द थाना तोशाम, जिला भिवानी को 20 साल कैद की सजा सुनाई व कुल 40,000 रूपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माना न भरने पर आरोपी को अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी पड़ेगी। पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला ने जिला भिवानी के सभी प्रबंधक थाना, चैकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को विशेष निर्देश दिए हैं कि महिला विरुद्ध अपराध व पोस्को एक्ट के तहत शिकायत का बिना किसी विलंब के शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित करें। पुलिस के द्वारा महत्वपूर्ण साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पुलिस कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में आरोपियों को दंड व पीडि़त को न्याय दिलाने का कार्य करें।’
महिला के प्यार के जाल में फंसे युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया हिसार, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के हिसार में एक महिला के प्यार के जाल में फंसे युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले परिजन युवक को फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर किए जाने का केस दर्ज किया गया है। हिसार के पटेल नगर गली नंबर-11 निवासी राजरानी ने बताया कि उसका बड़ा लड़का सूरज (27) एसी रिपेयरिंग का कार्य करता था। करीब 7-8 महीने से पटेल नगर निवासी रीना के साथ उसके बेटे अफेयर चल रहा था। इनकी काफी दिनों से फोन पर बातचीत व मैसेज चलते थे। सूरज कुछ दिनों से रीना से काफी परेशान था। रीना उसको बार-बार शादी का झांसा देती थी। शादी का झांसा देकर रीना ने 5 नवंबर को बहादुरगढ बुलाया था। सूरज 7 नवंबर को वापस घर आया था। उसके बाद से काफी परेशान था। आरोप है कि बहादुरगढ़ बुला कर महिला ने उसे काफी टॉर्चर किया था। इससे तंग आकर उसे बेटे ने बुधवार देर शाम को घर पर फंदा लगा कर सुसाइड कर लिया।
हिसार में 2 लोगों को 8-8 साल की सजा, 5 साल पहले रावण दहन के बाद लकडियां उठाने पर विवाद में मार दी थी पेट में छुरी
हिसार, 09 नवंबर, अभीतक ः – हिसार में गैर इरादतन हत्या से जुड़े पांच साल पुराने केस में दो लोगों को 8-8 साल की सजा सुनाई गई है। दोनों दोषी हिसार शहर की वाल्मीकि बस्ती के रहने वाले हैं। इनके नाम मोहित और अभिषेक उर्फ पोली है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप की कोर्ट ने मोहित पर 30 हजार रुपए और अभिषेक पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
हिसार में मारपीट में घायल बुजुर्ग की मौत
हत्या में बदला झगड़े का मामलाय आपसी विवाद में 10 दिन पहले बरसाए थे डंडे
हिसार, 09 नवंबर, अभीतक ः – शिकारपुर गांव में झगड़े के दौरान घायल हुए 70 वर्षीय बुजुर्ग की 10 दिन बाद इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक का नाम दीवान सिंह है। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। वही शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया ।पुलिस ने चोट मारकर घायल करने वाले पर अब हत्या की धारा 302, 322, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
हिसार में टीचर की मौत पर अस्पताल के बाहर हंगामा
आरोपी स्टूडेंट की गिरफ्तारी के लिए धरना, क्लास में रॉड से किया था हमला
हिसार, 09 नवंबर, अभीतक ः – हिसार में हमले में घायल हुए नलवा आईटीआई के फिटर टीचर की गुरुवार को 34 दिन बाद अस्पताल में मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने जिंदल अस्पताल के बाहर हंगामा कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर टीचर के परिजन अस्पताल के गेट पर धरना देकर बैठ गए।
डबवाली में मिल्क सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की रेड, दही, पनीर-घी के सैंपल लेकर लैब भेजेय खाद्य पदार्थों में मिली अनियमितता, संचालक पर कार्रवाई
सिरसा, 09 नवंबर, अभीतक ः – डबवाली में गुरुवार को गोयल मिल्क सेंटर पर सीएम फ्लाइंग ने रेड की। इस दौरान टीम ने मिल्क सेंटर से दही, पनीर, घी व क्रीम के सैंपल भरकर जांच के लिए लैब भेजे। मिल्क सेंटर पर सीएम फ्लाइंग की रेड से अन्य दुकानदारों में भी हडकंप मच गया।
नारनौल में पिकअप में डालकर गोवंश को ले गए गौ तस्कर, पुलिस तक पहुंचा मामला
नारनौल, 09 नवंबर, अभीतक ः – नारनौल में गौ तस्करी का वीडियो सामने आया है। इसमें गौ तस्कर पिकअप गाड़ी में गाय को डालकर ले जा रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गौ रक्षक दल के राहुल वर्मा ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस संबंध में मामला दर्ज नहीं किया है। गौ तस्करों की ये पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई।
ऐसे गांव जो पिछले वर्ष ग्रीन जोन में थे, उनमें पराली जलाने के केस मिले – डॉ. मनीष यादव
मुख्यमंत्री खट्टर बताएं, पिछले वर्ष ग्रीन जोन के गांव येलो जोन के कैसे आए – डॉ. मनीष यादव
नारनौल, 09 नवंबर, अभीतक ः – आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने वीरवार को बयान जारी करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार प्रदूषण की समस्या पर आंख मूंदे हुए है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रदूषण से लोगों के स्वास्थ्य को संकट पहुंच रहा है। हरियाणा के अंदर सरकार की नाकामी सरेआम नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि ये प्रत्येक गांव और खेत में पराली के प्रबंधन से स्पष्ट हो रहा कि हरियाणा सरकार पूर्णत फेल साबित हुई है। वहीं किसान पराली प्रबंधन के मामले में दोषी नहीं, बल्कि पीडि़त है, वहीं सरकार ने 600 किसानों पर लाखों रुपए जुर्माना लगाने का काम किया। उन्होंने मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल पूछते हुए कहा कि वे बताएं कि पिछले वर्ष ग्रीन जोन के गांव इस बार येलो जोन में कैसे आए? उन्होंने कहा कि आंकड़ों से पता चलता है कि ऐसे गांव जो पिछले वर्ष ग्रीन जोन में थे, उनमें पराली जलाने के केस मिले हैं। कुल मिलाकर लगभग प्रदेश के हर जिले में पराली जलाने की सैकड़ों घटनाएं दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार की अनदेखी की वजह से किसान पराली जलाने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष सोसाइटी बनाकर 80 फीसदी एससी किसानों को पराली निस्तारण यंत्र की सब्सिडी दी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं किया गया। इस बार किसानों ने सोसाइटी बनाकर सब्सिडी के लिए अप्लाई तो किया, लेकिन कोई भी सब्सिडी नहीं दी गई। इससे भी बड़ी बात इस बार कृषि बजट में सब्सिडी देने का कोई प्रावधान ही नहीं किया गया था।
मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम के प्रति लोगों में देखने को मिला उत्साह
सढौरा में मुख्यमंत्री को सुनने उमड़ा जन सैलाब
ई समस्याओं का मौके पर समाधान
साढौरा में 50 बिस्तरों के सीएचसी का शीघ्र ही होगा निर्माण, सीएम ने दिए निर्देश
सढौरा नगर पालिका में बनेगा सभी आवश्यक सुविधाओं से सुसज्जित पुस्तकालय
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की हरियाणा एक-हरियाणवी एक के मूल मंत्र व सबका साथ-सबका विकास की अवधारणा के साथ पिछले 9 वर्षो से हर विधानसभा क्षेत्र में एक समान विकास कार्य करवाने की बात पर आज साढौरा विधानसक्षा क्षेत्र के लोगों ने मोहर लगा दी जब उनके जन संवाद कार्यक्रम को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ा। जन संवाद में पुस्तकालय की मांग पर मुख्यमंत्री ने नगर पालिका भवन में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। पुस्तकालय खुलने के बाद यहां बच्चे पुस्तके पढ़ने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रदेश में मिशन मैरिट के तहत पारदर्शी तरीके से पढ़े लिखे युवाओं को बिना सिफारिश के सरकारी नौकरियां मिल रही है जिससे युवाओं का विश्वास बढ़ा है और वे लाईब्रेरिस और कोचिंग सैंटर में जाकर पढ़ाई करने लगे है। उन्होंने कहा कि जिस परिवार में कोई भी सरकारी नौकरी पर नही है उसके लिए 5 प्रतिशत अतिरिक्त अंक की व्यवस्था की गई है और जिसके चलते 60 से 70 प्रतिशत बच्चों को इसका फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि अब आम जनता में भी यह संदेश गया है कि पढ़े लिखे योग्य युवाओं को ही सरकारी नौकरी मिल रही है। साढौरा में सीएचसी की मांग पर उन्होंने अधिकारियों को 50 बिस्तरों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के निर्माण के लिए आवश्यक प्रक्रिया 15 दिन के अंदर पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा फाईल क्लीयर की जा चुकी है और शीघ्र ही लोक निर्माण विभाग द्वारा इसका एस्टीमेट बनाकर अनुमोदित करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के साथ-साथ रोजगार मुहैया करवाने के लिए मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन किया गया जिसमें युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से 50 हजार रुपये से 2 लाख रुपये तक के ऋण उपलब्ध करवाए गए ताकि वह अपना रोजगार स्थापित कर अपनी व अपने परिवार की आय बढ़ा सकें और सम्मान के साथ जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से हरियाणा आय वृद्धि बोर्ड का गठन किया गया है जो देश में अपनी तरह का पहला बोर्ड है। किसी भी राज्य में अब तक इस बोर्ड के गठन के बारे में नहीं सोचा था। मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे अपने आप को आगे बढ़ाने की सोचे। साढौरा में बेसहारा पशुओं की समस्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी ग्राम पंचायत 10-15 एकड़ जमीन गौशाला के लिए देगी वहां पर शैड, चारदीवारी और चारे की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाएगी। इसके लिए 100 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध है। सरावा गांव के सरपंच ने कहा कि उनकी पंचायत के पास 130 एकड़ गऊ चरान भूमि उपलब्ध है उसमें से गौशाला के लिए जमीन देने को तैयार है तो इस पर श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति के सदस्य सतीश सचदेवा ने कहा कि उनकी समिति गौशाला चलाने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने सढौरा-बिलासपुर की पुरानी सडक सभापुर-सबड़ी के डेढ किलोमीटर लम्बाई के टुकड़े के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देश लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए। हवेली गांव के सरपंच की पंचायती भूमि में कृषि नलकूप कनैक्शन देने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सूक्ष्म सिंचाई अपनाने पर कनैक्शन प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने सरपंचों से अपने गांव की कोई एक मांग जो उनको सबसे अधिक जरूरी है उसको तत्काल मंजूरी दी जिसमें अधिकतर बारात घर, सामुदायिक केन्द्र से जुड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के तहत साढौरा के लोगों के 2830 कार्ड बने जिसमें 97 लोगों ने लाभ उठाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार पहचान पत्र के माध्यम से उनके पास हर परिवार का सत्यापित डाटा है। साढौरा में भी 106 लोगों का वृद्घावस्था सम्मान भत्ता योजना में नाम घर बैठे शामिल हुआ। अब किसी को दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी पारिवारिक या सार्वजनिक समस्याएं लिख कर लाए है वे उनका एक-एक वाक्य एवं शब्द पढेंगे और कागज देने वाले को उसके मोबाइल पर सूचित भी किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माया राम, रमेश चंद्र, कैलाश चंद, तारा चंद्र, जगदीश,धर्म कौर, नरेन्द्र कुमार, गुलशन व मान सिंह को मौके पर ही वृद्धावस्था सम्मान प्रमाण पत्र दिए। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा, सढौरा के पूर्व विधायक बलवंत सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अमन कुमार नागरा, नगर पालिका साढौरा की चेयरपर्सन शालिनी शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह में शुरू होगी विकसित भारत संकल्प यात्रा- संजीव कौशल
राज्य के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड में जाएगी यात्रा
यात्रा का उद्देश्य लोगों को योजनाओं के साथ जोड़ना, लाभ पहुंचाकर सशक्त बनाना
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में भी लोगों ने किया भरपूर सहयोग
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि लोगों को केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और जागरूक करने के लिए नवम्बर माह के तीसरे सप्ताह में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की जाएगी। इस यात्रा से राज्य के हर गांव के साथ-साथ शहरों के प्रत्येक वार्ड को जोड़ा जाएगा। मुख्य सचिव आज यहां विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव विकास एवं पंचायत श्री अनिल मलिक, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री वी उमाशंकर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना, जनसम्पर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के महानिदेशक डा. अमित अग्रवाल, विशेष सचिव सामान्य प्रशासन डा. आदित्य दहिया, निदेशक शहरी स्थानीय निकाय यशपाल सहित सभी जिलो के अतिरिक्त उपायुक्त, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद ने भाग लिया। मुख्य सचिव ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य ध्येय विकसित भारत का निर्माण करना है जिसमें हर नागरिक को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ना और उन्हें लाभ पहंुचाकर सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि विकसित संकल्प भारत यात्रा से गांव व शहर के हर व्यक्ति को शामिल कर इसे महोत्सव का रूप देना है। उन्होंने कहा कि यात्रा को गांव व वार्ड स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से सेवाएं सुलभ करवाकर, स्वयं सहायता समूहों, नेहरू युवा केन्द्र के वॉलिंटियर, पंचायत प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, रेजिडेंट वेल्फेयर एसोसिएशनों की जनभागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि से मनभावक एवं मनोरंजन से भरपूर बनाया जाए ताकि लोगों में उत्साह एवं जोश बना रहे। इसके साथ ही हर गांव एवं वार्ड स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम की फोटो व वीडियो अपलोड करना अनिवार्य है। मुख्य सचिव ने कहा कि हरियाणा में ऐसे कार्यक्रमों को महोत्सव का रूप देकर बहुत ही शानदार बनाया जाए ताकि इनमें लोगों की गहन रूचि हो। इसके साथ ही सरकार द्वारा क्रियान्वित योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों चलाए गए मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम को हरियाणा के लोगों ने भरपूर सहयोग देकर सफल बनाया जिसके कारण हरियाणा को तीसरा स्थान हासिल हुआ और केन्द्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को सम्मानित किया गया। मुख्य सचिव ने बैठक के दौरान मिली ट्राफी सभी अधिकारियों को दिखाते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान भी हरियाणा में सराहनीय कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल ने प्रजेंटेशन प्रस्तुत करते हुए विस्तार से विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि संकल्प यात्रा का शुभारम्भ 15 नवम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। इसके लिए राज्य में 90 मोबाईल वैन उपलब्ध करवाई जाएगी। एक वैन दिन में दो गांवों और तीन वार्डो को कवर करेगी। राज्य में मोबाईल वेन के माध्यम से चलाई जाने वाली संकल्प यात्रा के दौरान प्रोपर्टी आई डी शिविर, प्राण वायु देवता स्कीम के तहत पेड़ों की पूजा करने और हर पेड़ पर क्लीपिंग लगाने, मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी सफल कहानियां जैसे रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर मेले जैसा उत्सव बनाया जाएगा। इसके अलावा नए नवाचार कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। डा. अग्रवाल ने कहा कि यात्रा के लिए राज्य स्तरीय कमेटी का गठन किया जा चुका है जिला एवं खण्ड स्तर पर भी कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके अलावा नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए जाएगें। उन्होंने कहा कि सभी अतिरिक्त उपायुक्त संबंधित जिलों के गांवों एवं वार्डो का रूट चार्ट तैयार कर लें तथा समर्पित वॉलिंटियर की सूची भी बना लें ताकि इस यात्रा का आसानी से संचालन किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की फ्लेगशिप योजनाएं आयुषमान भारत, पीएम गरीब कल्याण योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, स्वामित्व योजना, जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, पीएम स्वनिधि स्टार्टअप इंडिया, पीएम मुद्रा लोन, स्वच्छ भारत अभियान, खेलो इंडिया, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा क्षेत्र जैसी योजनाओं पर मुख्य फोकस रहेगा।
शिक्षा, शोध, उत्पाद और सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर तैयार किया जा रहा है आयुर्वेद चिकित्सा तंत्र का ताना बाना – सर्बानन्द सोणोवाल
अपनी नीतियों, रणनीतियों और प्रयासों के जरिए भारत में जमीनी स्तर पर एक मजबूत आयुष तंत्र का निर्माण कर एक वैश्विक प्रसार का आधार बनाया गया है
नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (राष्ट्रीय शिक्षा नीति) 2020, आधुनिक भारत को एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की राह पर ले जाने वाले एक बड़े कदम के रूप में साबित होगी
जी-20 देशों ने सस्टेनेबल डेवलपमेंट, समग्र स्वास्थ्य और पर्यावरण की समस्या पर ध्यान देने की जरूरत को समझा है
जी-20 की बैठक में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के संदेश को सदस्य देशों की सहमति मिलना और जी 20 डिक्लेरेशन एक अभूतपूर्व सफलता है
नए प्रयोगों को महत्व देने के विचार के साथ पिछले एक दशक में भारत एक विकास सील देश से विश्व की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन कर उभरा है
आयुष मंत्रालय द्वारा देश के आठ राज्यों की नेशनल आयुष मिशन (एनएचएम) रिव्यू मीटिंग आयोजित की गई
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – शिक्षा, शोध, उत्पाद और सेवा के माध्यम से वैश्विक स्तर पर एक संगठित आयुर्वेद तंत्र का निर्माण आयुष मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। हरियाणा के पंचकूला में आठवें आयुर्वेद दिवस महापर्व के संदर्भ में हो रही कांफ्रेंस के उद्घाटन सत्र में केन्द्रीय आयुष मंत्री श्री सर्बानन्द सोणोवाल ने यह बात कही। श्री सोणोवाल ने कहा कि आयुर्वेद चिकित्सा हजारों साल पुरानी एक संस्कृति का हिस्सा है और प्राचीन काल से यह भारत के समाज, शिक्षा, सेवा और जीवनचर्या के रूप में मौजूद रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जी-20 की बैठक में भारत ने ‘वसुधैव कुटुंबकम’ का संदेश सदस्य देशों के सामने प्रस्तुत किया जिसे सभी की सहमति प्राप्त हुई और जी-20 डिक्लेरेशन के जरिए एक अभूतपूर्व सफलता हासिल हुई। नए – नए प्रयोगों को लेकर लगातार आगे बढ़ते रहने की सोच जिनमें से आयुष का विकास भी एक है, ऐसे प्रयोगों ने भारत को एक विकासशील देश से विश्व के पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में बदल दिया है। युवा और जन सामान्य सभी कृषि, बागबानी और पशु चिकित्सा से जुड़े आयुर्वेद के उत्पादों का व्यावसायिक निर्माण कर सफल स्टार्टअप्स का निर्माण कर सकते हैं। ऐसे स्टार्टअप्स के बनने और बढ़ने से भारत की अर्थव्ययवस्था एक आत्म निर्भर अर्थव्यवस्था बन कर और मजबूत बन सकेगी। कांफ्रेंस के उद्घाटन में केन्द्रीय आयुष राज्य मंत्री श्री मुंजपरा महेंद्रभाई भी विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहे। श्री मुंजपरा ने कहा कि ‘स्वास्थ्य’ सेवा का विकास सरकार की जिम्मेदारी है और आयुर्वेद चिकित्सा की खास बात है कि वो स्वस्थ रहने के लिए जन सहभागिता पर जोर देती है। आयुर्वेद को जीवनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वास्थ्य जगत की सर्विस डिलीवरी को और अधिक मजबूत किया जा सकता है। समारोह के विशेष अतिथि आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि आयुर्वेद ज्ञान का एक कभी न समाप्त होने वाला खजाना है जो समय और संस्कृति के अनुसार आगे बढ़ता रहता है। आज हम इसी उद्देश्य से यहाँ उपस्थित हुए हैं कि आयुर्वेद की इस संस्कृति को हम जन स्वास्थ्य की वैश्विक सोच के साथ कैसे आगे बढ़ा सकते हैं। आयुष मंत्रालय के प्रयासों से ‘आयुर्वेद फॉर वन हेल्थ’ संदेश के साथ एक माह का वैश्विक अभियान आज पूरा हुआ। पूरी दुनिया से करोड़ों की संख्या में लोग इस अभियान से जुड़े और आयुर्वेद के जरिए मानव, जीव-जन्तु, पर्यावरण और पेड़-पौधे कैसे स्वस्थ रह कर एक अनोखे आयुर्वेद तंत्र का निर्माण कर सकते हैं, इस बात को समझा। कॉनफरेंस के साथ ही ‘आयुर्वेद महापर्व’ एक्सपो और आठ राज्यों की नेशनल आयुष मिशन (एनएचएम) की रिव्यू मीटिंग भी आयोजित की गई। देश भर से आए आयुर्वेद उत्पाद निर्माताओं, स्टार्ट अप्स और आयुर्वेद प्रोफेशनल्स ने अपने उत्पाद प्रस्तुत किए। नेशनल आयुष मिशन (एनएएम) की बैठक में सभी आठ राज्यों के कार्य और गतिविधियों की समीक्षा की गई और नेशनल आयुष मिशन को सफल बनाने के लिए आयुष मंत्रालय ने सभी राज्यों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया और उद्घाटन समारोह के दौरान ही आयुष मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती कविता गर्ग ने आठों राज्यों में आयुष मिशन की विभिन्न गतिविधियों और प्रगति पर एक समीक्षात्मक प्रस्तुति दी। कॉनफरेंस के उद्देश्य और उसकी व्याप्ति पर आयुष मंत्रालय के आयुर्वेदिक सलाहकार वैद्य मनोज नेसरी ने परिचयात्मक टिप्पणी की। कल दस नवंबर को आठवें आयुर्वेद दिवस का मुख्य समारोह धन्वंतरि दिवस के उपलक्ष्य में इंद्रधनुष सभागार, पंचकूला में सम्पन्न होगा।
हरियाणा सरकार का विशेष पुलिस अधिकारियों को दिवाली का तोहफा
एसपीओ के मासिक मानदेय में हुआ 2000 रुपये का इजाफा
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदान की स्वीकृति
अब 18000 रुपये की बजाए मिलेंगे 20,000 रुपये
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने प्रदेश में तैनात विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) को दिवाली के तोहफा देते हुए उनके मासिक मानदेय को 18,000 रुपये से बढाकर 20,000 रुपये करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। बता दे कि अभी प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ कार्यरत हैं। प्रदेश में लगभग 9000 एसपीओ द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदान की जा रही निरंतर सेवा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने इस वृद्धि को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा हमारे विशेष पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रदर्शित प्रतिबद्धता और समर्पण वास्तव में सराहनीय है। वे हमारे नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विशेष दिवाली उपहार उनकी निःस्वार्थता के लिए हमारी कृतज्ञता का एक छोटा सा प्रतीक है। हमें उम्मीद है कि यह इस शुभ त्योहार के दौरान उनके और उनके परिवारों के लिए खुशी और समृद्धि लाएगा। मुख्यमंत्री ने हरियाणा के सभी नागरिकों को सुरक्षित, समृद्ध और आनंदमय दिवाली की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम है और विशेष पुलिस अधिकारियों सहित अपने कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करती है।
सड़क का नाम अब शहीद ज्ञान सिंह सडक होगा
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा सरकार ने करनाल जिले में पड़ने वाली निगधु पस्ताना सड़क का नाम बदलकर शहीद ज्ञान सिंह सड़क करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज यहां सड़क का नाम बदलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि गांव निगधू निवासी शहीद ज्ञान सिंह 24 साल की उम्र में भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान शहीद हो गए थे। सड़क का यह नामकरण शहीद ज्ञान सिंह की अदम्य भावना को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय निगधू की ग्राम पंचायत और करनाल के उपायुक्त सहित विभिन्न हितधारकों की सिफारिशों पर विचार करने के बाद लिया गया है।
एनएचएम हरियाणा ने चिकित्सा अधिकारी पंजीकरण लॉगिन नामक इन-हाउस एप्लिकेशन की विकसित
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) हरियाणा ने चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की भर्ती के लिए चिकित्सा अधिकारी विशेषज्ञ पंजीकरण और लॉगिन नामक एक इन-हाउस एप्लिकेशन विकसित की है। इस बारे में मिशन निदेशक श्री राजनारायण कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा कि चिकित्सा अधिकारी और विशेषज्ञ एनएचएम की वेबसाइट पर आवेदन में अपना लॉगिन क्रेडेंशियल बना सकते हैं और अपनी आवश्यक योग्यता और अनुभव विवरण भर सकते हैं। वे इसमें काम करने के लिए अपनी जिला की प्राथमिकताएं भी भर सकते हैं। यह सारी जानकारी संबंधित सिविल सर्जनों को दिखाई देगी और नियमित आधार पर निगरानी करके सिविल सर्जन रिक्त पद के आधार पर चिकित्सा अधिकारियों या विशेषज्ञों को बुला सकते हैं। श्री राजनारायण कौशिक ने आगे कहा कि एनएचएम का “चिकित्सा अधिकारीध्विशेषज्ञ पंजीकरण और लॉगिन” एप्लिकेशन भर्ती प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करता है, पारदर्शिता बढ़ाता है, और चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए हरियाणा में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली के भीतर अवसर ढूंढना आसान बनाता है। यह एक सकारात्मक पहल है जो योग्य चिकित्सा पेशेवरों को सुनिश्चित करके राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। एनएचएम के निदेशक डॉ. कुलदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि एनएचएम, हरियाणा ने मानव संसाधन सूचना प्रणाली, रेफरल ट्रांसपोर्ट (आरटी), मोबाइल मेडिकल यूनिट-रोगी रिपोर्टिंग सिस्टम, निगरानी प्रणाली, मातृ एवं शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग प्रणाली, आशापे एप्लीकेशन, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके)-तृतीयक देखभाल एप्लीकेशन, एनीमिया मुक्त हरियाणा, नेत्र ज्योति हरियाणा और रेफरल ट्रांसपोर्ट-रिपेयर नामक इन-हाउस पोर्टल विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि इन पोर्टलों ने प्रणाली में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाई है, जिसके परिणामस्वरूप हरियाणा राज्य में सेवाओं और योजनाओं के कार्यान्वयन और निगरानी के मामले में बेहतर प्रदर्शन हुआ है।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह व खुशहाली आई – मुख्यमंत्री मनोहर लाल
मुख्यमंत्री ने 4 नई सड़कों सहित अन्य विकास कार्यों का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ करें सख्त कार्रवाई
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने आज जिला युमनानगर के बिलासपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कहा कि हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जहां परिवार पहचान पत्र के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल रहा है। ऐसी योजना किसी अन्य प्रदेश में नहीं है। व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु होते ही उसकी पेंशन स्वतरू बन जाती है। इसका लाभ लोगों को सीधा मिल रहा है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती। राज्य सरकार द्वारा गत 9 वर्षों में किए गए सर्वस्पर्शी विकास कार्य तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में अद्भुत उत्साह तथा खुशहाली आई है। जनसंवाद कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग द्वारा सढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र में 2.39 किलोमीटर लम्बी चार नई सड़कों के निर्माण कार्य का तथा भगवानपुर-लोहगढ़ साहिब गुरूद्वारा सड़क से एसजीपीसी गुरूद्वारा तक सड़क व लोहगढ़ नदी पर पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने तीन दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड तिपहिया साइकिल भी वितरित की तथा हरियाणा आजीविका मिशन द्वारा लगाये गये स्टॉल का भी अवलोकन किया। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंचों, बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं विकास रूपी कार्य जानें। उन्होंने कहा कि जो भी शिकायत या मांग पत्र उन्हें सौंपे गये हैं, उनके एक-एक अक्षर को पढ़कर उसका निवारण करने का काम किया जाएगा। जिला स्तर पर जो कार्य होंगे, उसका तीव्रता से समाधान होगा और जो कार्य चंडीगढ़ से सम्बन्धित होंगे, उन पर भी तेजी से कार्य करवाने का काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका बिलासपुर के साथ काफी गहरा रिश्ता है। वे लम्बे समय तक यहां रहे हैं। यहां के मेलों, सरस्वती नदी व अन्य एतिहासिक स्थानों का नाम लेते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 1985-86 में उन्होंने आदिबद्री से पिपली तक पैदल यात्रा की थी। विकास के नाम पर यहां पर कुछ नहीं था। नदी में से निकलते थे तो वहां पर ही रूकना पड़ता था, लेकिन आज यहां पर विकास कार्यों को तीव्रता से करवाने का काम किया गया है। पिछले 9 वर्षों में हमने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाये हैं। विकास के नाम पर जितना पैसा भेजा जाता है, उतना ही पैसा लगाया गया है। यह जनता का पैसा है और जनता के हित के लिये ही लगना चाहिए। इसी सोच के साथ हमने कार्य किया है। मुख्यमंत्री ने एक युवक द्वारा गांव कैनवाल से देवधर के रास्ते पर नशे की गतिविधियां होने की शिकायत रखी। इस शिकायत पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक को वहां पर नकेल कसने के निर्देश दिये और कहा कि जो भी इस गतिविधि में संलिप्त है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि जो भी नशे का व्यापार करता है, उसकी प्रॉपर्टी को अटैच कर आगामी कार्रवाई तुरंत अमल में लाएं। इसके साथ-साथ उन्होंने बिलासपुर से सढ़ौरा रोड़ पर सरस्वती पुल पर जो नाका है, उसे भी वहां से हटवाने के निर्देश दिये। जनसंवाद के दौरान उन्होंने सरपंचों द्वारा गांवों में बारात घर, सामुदायिक भवनों की मांग पर बीडीपीओ को निर्देश दिये कि गांवों का सर्वे करवाकर यदि वहां पर पंचायती जमीन है, उसका प्रस्ताव पास करवाकर इस कार्य को करें ताकि गांववासियों को यह सुविधा भी बिना देरी के मिल सके। संवाद में व्यक्ति द्वारा इलाके में आवारा पशुओं की समस्या और यहां गौशाला न होने बारे रखी गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गांवों में पंचायती जमीन ज्यादा है, यदि वहां पर 10 एकड़ से ज्यादा पंचायती जमीन है और यदि वह गौशाला के लिये अॉफर करते हैं तो वहां पर गौशाला का निर्माण करवा दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि गौ सेवा आयोग द्वारा इस कार्य के लिये जो भी राशि होगी, वो भी उपलब्ध करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों को जन्मदिन होता है, उसके मोबाईल पर संदेश भेजकर उन्हें शुभकानाएं दी जाती है। आज भी बिलासपुर के 34 लोगों का जन्मदिन है, जिसके लिये वह उन्हें मुबारकबाद देते हैं। उन्होंने मंच पर 2 बच्चों को बुलाकर शुभ संदेश का कार्ड व उपहार देकर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यह कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत बिलासपुर के 234 लोगों ने चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाया है और इस कार्य पर 63 लाख 42 हजार रुपये की राशि खर्च हुई है। दो महिला लाभार्थियों ने इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि यहां पर 3584 लोगों का आयुष्मान कार्ड तथा 1150 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन उपलब्ध करवाई जा रही है। जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जिन लोगों की 60 वर्ष की आयु हो गई थी, उनमें से ऐसे कर्इं लोगों को मंच पर बुलाकर उन्हें पेंशन सम्बन्धी प्रमाण पत्र भी वितरित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते जिन लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गये थे, उस बारे उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को सर्वे करवाकर डा0 अम्बेडकर नवीनीकरण आवास योजना के तहत लाभ दिलवाने के निर्देश दिये हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक बलवंत सिंह, उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया, अतिरिक्त उपायुक्त आयुष सिन्हा सहित अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सढौरा विधानसभा के 5 बड़े गांव की फिरनी होगी पक्की- मुख्यमंत्री मनोहर लाल
पाबनी कलां में जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने की घोषणा
मुख्यमंत्री ने पाबनी कलां के 10 लोगों को मौके पर ही वितरित किए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के प्रमाण पत्र
असहाय, पीडि़त व वंचित का कोई हो या न हो परंतु मनोहर है उनके साथ
जनसंवाद बना जन समाधान का मंच
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल द्वारा लोगों की समस्याएं सुनने के लिए आरम्भ किए गए जन संवाद कार्यक्रम को लोग जन समाधान के रूप में देख रहे हैं और खुले मन से मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रख रहे हैं। मुख्यमंत्री भी मौके पर ही उनकी समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ उन्हें नई-नई विकास परियोजनाओं की सौगात भी दे रहे हैं। जिला यमुनानगर के सढौरा विधानसभा क्षेत्र के पाबनी कलां गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सरपंचों व अन्य मौजिज लोगों द्वारा गांव में फिरनी के संबंध में रखी गई समस्या का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि साढौरा विधानसभा के सबसे अधिक आबादी वाले 5 गांवों की फिरनियों को पक्का किया जाएगा। इसके उपरांत अन्य गांवों को भी अगले चरण में लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों से सीधा संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के अब तक के 9 साल के कार्यकाल में हर क्षेत्र में भरपूर विकास कार्य हुए हैं और वह भी पिछली सरकार की तुलना में काफी कम बजट में हुए हैं। क्योंकि अब ऊपर से भेजा गया 100 का 100 पैसा धरातल पर पहुंचता है, जबकि एक पूर्व प्रधानमंत्री ने स्वयं स्वीकार किया था कि केंद्र से भेजे गए 100 पैसे में से मात्र 15 पैसे ही धरातल तक पहुँच पाते है, बाकी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर लगाम कसी है, जिसके फलस्वरूप आज विकास के लिए भेजा गया एक-एक पैसा विकास कार्यों पर ही खर्च हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने हाल ही में गन्ना किसानों को एक बड़ा तोहफा देते हुए गन्ने के मूल्य में अभूतपूर्व वृद्धि करते हुए 372 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा कर 386 रुपये प्रति क्विंटल किया है। इतना ही नहीं अभी से अगले वर्ष के लिए गन्ने का मूल्य 400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित कर दिया है, जो कि देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रदेश इस बारे में कल्पना भी नहीं कर सकता था कि गन्ने के भाव की घोषणा अगले वर्ष के लिए की जा सकती है। यह सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने देश की अनूठी योजना परिवार पहचान पत्र लागू की है ताकि प्रत्येक आय वर्ग के लोगों के अनुरूप योजनाएं बनाई जा सकें। यह हर्ष का विषय है कि आज लगभग शत-प्रतिशत लोगों की पीपीपी आईडी बन चुकी है, यदि कुछ ऋटियां हैं तो उसे साथ के साथ दुरुस्त किया जा रहा है। पीपीपी के डाटा के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के जन्मदिन का रिकार्ड भी रखा जा रहा है और स्वयं मुख्यमंत्री की ओर से उन्हें शुभकामना संदेश भी भेजे जा रहे हैं। आज पाबनी कलां के 5 वर्षीय तनिष्क और 65 वर्षीय ओम प्रकाश का जन्मदिन होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने दोनों को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएं दी और तनिष्क को चॉकलेट का डिब्बा भेंट कर आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति पैसे के अभाव में इलाज से वंचित न रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लागू की, जिसके तहत गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। पाबनी कलां में 95 लोगों ने इस योजना का लाभ उठाया है और सरकार द्वारा उनके इलाज पर 28.52 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। पाबनी कलां में एक व्यक्ति ने कहा कि उनकी पत्नी सत्या देवी के ईलाज के लिए 3.77 लाख रुपये खर्च हुए जिसके लिए उनका एक भी पैसा नहीं लगा, सारा खर्च सरकार ने किया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज 60 साल पूरे होते ही वृद्धा सम्मान भत्ता योजना में लाभार्थी का नाम अॉटोमोड में शामिल होता है। मुख्यमंत्री ने आज भी पाबनी कलां के 10 व्यक्तियों को मौके पर ही पेंशन के प्रमाण पत्र सौंपे। इनमें जगमाल सिंह, राम कुमार, सुरेश कुमार, प्रेम, सुरेन्द्र, मोती राम, जोगेन्द्र, पवन कुमार, रोशनी देवी, अशोक कुमार शामिल थे। मुख्यमंत्री के इस कार्य शैली से लोग गदगद नजर आए। मुख्यमंत्री ने एक सरपंच की मांग पर गांव के दिव्यांग बच्चे के लिए मुफ्त ट्राई-साइकिल देने की मांग को तुरंत स्वीकार करते हुए रेडक्रास सोसायटी को ट्राई-साइकिल देने के निर्देश दिए। क्योंकि इस बच्चे को पढ़ाई के लिए आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि असहाय, पीडि़त व वंचित का कोई हो या न हो, मनोहर उनके साथ अवश्य है। रोजगार पर बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 साल के कार्यकाल में प्रदेश में मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां दी गई है जबकि पूर्व की सरकारों में सिफारिश और पैसे के बल पर नौकरी दी जाती थी। इस पर गांव के युवा ने खड़े होकर प्रदेश में पारदर्शी तरीके से नौकरी देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री मनोहर लाल ने कहा कि पाबनी कलां गांव में 6 युवाओं की और जबकि पूरे जिला में 1952 लोगों को बिना खर्ची और पर्ची के सरकारी नौकरी का लाभ मिला है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि गांव में नाली, गलियों के कार्य सरपंच द्वारा पंचायत फंड से करवाया जाए। फंड खत्म होने पर सरकार द्वारा और पैसे उपलब्ध करवाए जायेंगे। उन्होंने कहा कि आज पंचायत समिति, जिला परिषद व नगर निगम के पास फंड की कोई कमी नहीं है, पहले अपने फंड से विकास कार्य करवाएं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में बारात घर और सामुदायिक केन्द्र की आवश्यकता है उनके लिए शीघ्र ही सर्वे करवा कर यह सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा शिवधाम योजना के तहत गांवों के शमशान घाट पर चारदीवारी, पक्का रास्ता, पानी और शैड की व्यवस्था करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है जिसमें सढौरा विधानसभा के गांव भी शामिल है। इस अवसर पर उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार, पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने जीते रिकॉर्ड मेडल
अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया हरियाणा के खिलाडि़यों ने
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले सभी खिलाडि़यों को बधाई दी
खेलों के समापन के बाद हरियाणा दल इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर बोले, मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की नई खेल नीति का है परिणाम
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीतते हुए अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। खेलों में हरियाणा के युवा खिलाडि़यों के शानदार प्रदर्शन पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी खिलाडि़यों, कोचों व तमाम फेडरेशन के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडि़यों के उज्जवल भविष्य की कामना की है और उम्मीद जताई है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं में हरियाणा का नाम रोशन करते रहेंगे। वहीं, राष्ट्रीय खेलों में प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री श्री मनीष कुमार ग्रोवर ने कहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल की नई खेल नीति की बदौलत हरियाणा के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हरियाणा के खिलाडि़यों ने रिकॉर्ड 193 मेडल जीते हैं, जिनमें से 62 गोल्ड मेडल, 55 सिल्वर और 75 ब्रोंज मेडल हैं। राष्ट्रीय खेलों के आधिकारिक समापन से पहले बृहस्पतिवार को हरियाणा वूमेन बीच हैंडबॉल टीम ने राष्ट्रीय खेलों के अंतिम दिन फाइनल मुकाबले में गोल्ड मेडल प्रदेश की झोली में डाला जबकि इंडोर मैन हैंडबॉल टीम और इंडोर वूमेन टीम ने प्रदेश को सिल्वर मेडल दिलाए। उधर, योगासन के इवेंट में हरियाणा ने दो गोल्ड मेडल, दो सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जितने में सफलता हासिल की है। ग्रुप इवेंट बॉयज में अमित, राहुल, ऋषभ, अर्जुन, रोहित ने गोल्ड मेडल जीता जबकि बाकी इवेंट में खिलाडि़यों ने सिल्वर व ब्रॉन्ज मेडल जीते। वही, हरियाणा गोल्फ टीम की खिलाड़ी वाणी कपूर और प्रार्थना खन्ना ने महिला टीम इवेंट में सिल्वर मेडल जीता।
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस’’ पर सम्मान समारोह आयोजित
चण्डीगढ़, 09 नवंबर, अभीतक ः – राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आज हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकुला द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों, पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और पैरा लीगल वालन्टियर्स का राज्य स्तरीय प्रशस्ति समारोह आयोजित किया गया। इस प्रशस्ति समारोह का उद्देश्य विधिक सेवा प्राधिकरणों की टीम का मनोबल बढ़ाना और सभी के लिए न्याय के आदर्श उद्देश्य को प्राप्त करना और किए गए कार्यों और प्रयासों की सराहना करना है। इस संबंध में जानकारी देते हुए हालसा के प्रवक्ता ने बताया कि हर साल 9 नवंबर का दिन राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1995 में विधिक सेवा प्राधिकरण का गठन किया गया। यह विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 भारत के संविधान के अनुच्छेद 39 ए में वर्णित राज्य नीति के निदेशक सिद्धांतों को पूरा करने के उद्देश्य से पारित किया गया था। इस अधिनियम में विभिन्न श्रेणियों को मुफ्त और सक्षम कानूनी सेवाएं देने के संबंध में प्रावधान किया गया है। समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की कार्यवाहक मुख्य न्यायधीश एवं मुख्य संरक्षक, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायमूर्ति रितु बाहरी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायधीश एवं कार्यकारी अध्यक्ष, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री अरूण पल्ली तथा पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायाधीश श्री जसजीत सिंह बेदी की उपस्थिति में हालसा द्वारा तैयार पीडि़त मुआवजा योजना पोर्टल और निर्देश मैनुअल-2023 का शुभारंभ भी किया। हरियाणा राज्य में मुआवजे के लिए अॉनलाईन आवेदन करने के लिए पीडि़त मुआवजा योजना पोर्टल विकसित किया गया है। अब तक मुआवजे के लिए हरियाणा पीडि़त मुआवजा योजना के तहत आवेदन अॉफलाइन प्राप्त किए जाते हैं, जिसमें बलात्कार, जीवन की हानि, चोट के कारण विकलांगता या अंग की हानि या गंभीर मानसिक पीड़ा, मानव तस्करी, अपहरण, छेड़छाड़ आदि जैसे अपराध के पात्र पीडि़तों को मुआवजा दिए जा रहे है। इस पीडि़त मुआवजा योजना पोर्टल लॉन्च करने का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को अधिक सुलभ, कुशल और पारदर्शी बनाना तथा साथ ही डेटा प्रबंधन की सुविधा और प्रशासनिक लागत को कम करना है। इससे अपराध पीडि़तों को अधिक प्रभावी और अनुकूल तरीके से मुआवजा मिलना सुनिश्चित करने में मदद होगी जिसके वे हकदार हैं। प्राधिकरण की प्रक्रियाओं एवं अपेक्षाओं की सही जानकारी के लिए हरियाणा के जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के लिए निर्देश मैनुअल-2023 तैयार किया गया है। यह नए पदाधिकारियों के लिए एक अच्छी तरह से संरचित मैनुअल और मूल्यवान संसाधन हो सकता है क्योंकि यह शीघ्रता एवं कुशलता से कार्य करने में मदद करने के संदर्भ में मार्गदर्शिका प्रदान करेगा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उचित एवम सुचारू ढंग से कामकाज के लिए अब तक जारी किए गए सभी दिशा-निर्देशों को इसमें शामिल करने का प्रयास किया गया है। इस प्रशस्ति समारोह में, हालसा ने अपने प्रयासों और अपने काम के प्रति प्रतिबद्धता के लिए राज्य और क्षेत्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पैनल अधिवक्ताओं, मध्यस्थों और पैरा-लीगल वालन्टियर्स के लिए विभिन्न श्रेणियों के तहत 36 पुरस्कारों की घोषणा की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हिसार एवं कैथल को हरियाणा में न्यायालय आधारित सेवाएँ और आउटरीच गतिविधियाँ सर्वश्रेष्ठ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण घोषित किया गया है। हरियाणा के नामांकित पैनल अधिवक्ताओं में श्री सोनु कुमार, पैनल अधिवक्ता, करनाल, श्री जयनीर काजला, पैनल अधिवक्ता हिसार और श्री राजवीर कश्यप, पैनल अधिवक्ता रोहतक को सिविल, आपराधिक और राज्य स्तर पर आउटरीच गतिविधियाँ के तहत उनके योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता के खिताब से सम्मानित किया गया। सुश्री माही मलिक, पैनल एडवोकेट, सोनीपत को सर्वश्रेष्ठ प्रो-बोनो और एडवोकेट श्री रविन्दर गुप्ता, फरीदाबाद को हरियाणा में सर्वश्रेष्ठ चुना गया। सुश्री जोगिन्दर कौर, पैरा-लीगल वालन्टियर, कुरूक्षेत्र को आउटरीच गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ पैरा-लीगल वालन्टियर, श्री संदीप, पैरा-लीगल वालन्टियर, भिवानी को सर्वश्रेष्ठ पैरा-लीगल वालन्टियर कारागार, सुश्री अपूर्वा भल्ला, पैरा लीगल वालन्टियर, अम्बाला को सर्वश्रेष्ठ पैरा लीगल वालन्टियर छात्र और श्री फतेह सिंह, पैरा लीगल वालन्टियर, कैथल को स्थापित हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय लोक अदालतों, राज्य स्तर पर अन्य हालसाध्नालसा योजनाओं की गतिविधियों के आधार पर घोषित किया गया। इसके अलावा, जोनल स्तर पर पैनल अधिवक्ताओं और पी0एल0वी0 को विभिन्न श्रेणियों के तहत 25 पुरस्कार प्रदान किए गए इनमें सर्वश्रेष्ठ पैनल, अधिवक्ता-सिविल, सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता-आपराधिक, आउटरीच गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्रो-बोनो एडवोकेट, सर्वश्रेष्ठ मध्यस्थ, आउटरीच गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ पी0एल0वी0, सर्वश्रेष्ठ पी0एल0वी0 छात्र और स्थापित हेल्प डेस्क, राष्ट्रीय लोक अदालतों में गतिविधियों के आधार पर है। इस कार्यक्रम में हरियाणा के महाधिवक्ता श्री बलदेव राज महाजन, विशेष सचिव, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग श्री यश गर्ग, उपायुक्त पंचकूला श्री सुशील सारवान और जिला प्रशासन, पंचकुला के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। इसके अलावा जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंबाला श्रीमती कंचन माही, हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण सदस्य श्री वेदप्रकाश सिरोही, पंचकुला के अन्य न्यायिक अधिकारीगण, मुख्य न्यायिक, मजिस्ट्रेट्स-एवं-सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पैनल अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैरा लीगल वालन्टियर्स, कानूनी साक्षरता क्लबों के प्रभारी समन्वयक आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।