Haryana Abhitak News 22/11/25

इंडो अमेरिकन स्कूल में आगाज वार्षिक समारोह 2025 का भव्य आयोजन
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दर्शकों का मन, विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम रोशन

झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- दिल्ली गेट स्थित इंडो अमेरिकन स्कूल में वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव आगाज एनुअल फंक्शन 2025 बड़े ही भव्य, अनुशासित और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। यह आयोजन न केवल स्कूल की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक रहा, बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और अनुशासन का अद्वितीय प्रदर्शन भी प्रस्तुत करता है।
दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर आई.पी.एस. जसलीन कौर, केडी ट्रेडर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री केडी शर्मा एवं श्रीमती गीता शर्मा, म्यूजिक फील्ड के प्रोफेसर दीपक कपूर, ट्रैफिक इंचार्ज वीरेंद्र नारा, सी.आर. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर जय भगवान ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह को विशेष बनाया। उनकी प्रेरणादायक बातें विद्यार्थियों के लिए उत्साहवर्धक रहीं और कार्यक्रम की शोभा को और अधिक बढ़ा गईं।
विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने बांधा समां
पूरे कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांसी की रानी’ पर आधारित नाट्य प्रस्तुति को उपस्थित दर्शकों ने खड़े होकर सराहा। आर्मी एक्ट आधारित विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसने देशभक्ति की गहरी भावनाओं को सजीव कर दिया। इसके अलावा सांस्कृतिक नृत्य, समूह गीत, थीम-बेस्ड परफॉर्मेंस, आधुनिक और पारंपरिक कला के अनूठे संगम ने पूरे सभागार को तालियों से गूंजा दिया। प्रस्तुतियों में छात्रों का आत्मविश्वास, मंच संचालन और अनुशासन स्कूल की उच्च स्तरीय शिक्षा और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।
मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित
समारोह में आई.पी.एस. जसलीन कौर ने सीए फाउंडेशन क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों साहिल और दीपांशु को सम्मानित किया। इसी अवसर पर मंजू शर्मा, जिन्होंने छव्त्ब्म्ज् एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 220 प्राप्त की है और वर्तमान में एम्स में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं, को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। इन उपलब्धियों ने स्कूल का गौरव बढ़ाया और अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं।
शिक्षकों को मिला ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’
कार्यक्रम में शिक्षकों के अथक परिश्रम और शिक्षा क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करते हुए ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ प्रदान किए गए। इस सम्मान ने शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ स्कूल की ‘टीचर एक्सीलेंस’ परंपरा को और अधिक मजबूत किया।
निदेशक द्वारा शुभकामनाएँ
स्कूल के निदेशक श्री बिजेंद्र काद्यान ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे सभी मुख्य अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
एक यादगार आयोजन
आगाज एनुअल फंक्शन 2025 इंडो अमेरिकन स्कूल के लिए एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय आयोजन साबित हुआ, जिसने विद्यालय की सांस्कृतिक समृद्धि, विद्यार्थियों की प्रतिभा और एकता का शानदार संगम प्रस्तुत किया।

एल. ए. स्कूल में बच्चों की स्माइल एंड सनसाइन थीम पर शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया
झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में अभिभावकों (माता-पिता) के सामने बच्चों कि स्माइल एंड सनसाइन थीम पर एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा थर्ड से फिफ्थ के बच्चों के अभिभावकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। प्राइमरी एचऑडी सपना अहलावत व पुष्पा यादव के नेतृत्व में (स्माइल एंड सनसाइन) कल्चरर एक्टिवटी का आयोजन करवाया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा को शानदार तरिके से पेश किया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों के कार्य व उनके विभिन्न एक्टिविटी की दिल खोलकर प्रशंसा की। एचओडी रविंद्र लोहचब,पिंकी अहलावत के नेतृत्व में कक्षा तीसरी से पाँचवी पेरेंट्स के लिए इस सन साइन कार्यक्रम का आयोजन करवाया। बच्चों की ऑवर ऑल परफॉर्मेंस के आधार पर संस्था प्रबन्धक के. एम. डागर ने विजेता बच्चों को सम्मानित किया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया ने सभी बच्चों को विजेता बनने पर शुभकामनाएं भेंट की। इस कार्यक्रम में स्टेज संचालन का कार्य प्रियंका यादव, प्रीति व आशु ने किया।

सुरहेती गांव में हुई देशवाल खाप के प्रतिनिधियों की बैठक
झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- गांव सुरहेती में देशवाल खाप के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें देशवाल खाप के प्रधान करतार सिंह देशवाल व सचिव कप्तान सिंह देशवाल ने भाग लिया और सामाजिक समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। ग्रामीणों ने देशवाल खाप के प्रधान करतार सिंह व सचिव कप्तान सिंह का जोरदार व भव्य स्वागत किया। इस मौके पर अनेक विषयों पर सौहार्दिक पूर्ण वातावरण में विचार विमर्श किया गया। बैठक में चैधरी मांगेराम साहब, चैधरी ओम साहब, रामे पहलवान, बलवान सिंह सरपंच, करतार सिंह, शमशेर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नवयुग हाई स्कूल में आयोजित की गई लेखन, कला, मटकी सजाओ प्रतियोगिताएं
बहादुरगढ, 22 नवंबर, अभीतक:- बहादुरगढ के नवयुग हाई स्कूल प्रांगण में लेखन, कला, दीपक, मटकी सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह व जोश के साथ भाग लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अमित व प्रिया प्रथम रहे, द्वितीय स्थान श्लोक व महक ने हासिल किया और तृतीय स्थान पर गीतांजलि व मुस्कान रही। कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान साक्षी व राहुल ने पाया, द्वितीय स्थान पर शिवम व मोहित राज रहे और तृतीय स्थान मन्नत व आदर्श ने पाया। दिया सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काजल आद्या ने हासिल किया। द्वितीय स्थान साक्षी व महक को मिला और तृतीय स्थान पर दीपक रहा। मटकी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान छात्रा दृष्टि व खुशी गुप्ता को मिला, ा द्वितीय स्थान यशिका व चंचल को मिला जबकि तृतीय स्थान पर उमंग व रूबी रही। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन आरएस डागर ने सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यालय में आयोजित की जाती हैं। उससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और बच्चों में प्रति सफलता की भावना भी बढ़ती है। कार्यक्रम में प्राचार्य श्रीमती मीना जांगड़ा ने विद्यार्थियों को भविष्य में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।

जिला अध्यक्ष केशव सिंघल ने घोषित की व्यापार मंडल झज्जर जिला की नई कार्यकारिणी
झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- हरियाणा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष केशव सिंघल ने झज्जर जिला की नई कार्यकारिणी घोषित की है। जिसमें डॉ ओमवीर राठी बहादुरगढ़, सुनिल कुमार यादव झज्जर को जिला महासचिव बनाया है। केशव ने अपनी जिला टोली में उपाध्यक्ष के पद पर सतीश ढींगडा, राजीव मित्तल बेरी, हरिओम बादली, रमेश सैनी, बालकिशन शर्मा पासौर वाले, रविंद्र सोनी दुजाना, नवीन छाबड़ा झज्जर को शामिल किया है। जिला सचिव की जिम्मेदारी गोपाल गोयल शोरे वाले, श्रीपाल प्रजापति, कृष्ण दत्त जांगड़ा, रविंद्र सुहाग मातनहेल, श्रीमती सीमा दहिया दुजाना बनाया गया है और कोषाध्यक्ष प्रकाश वीर आर्य को बनाया गया है। मीडिया प्रभारी मुकेश पोपली को बनाया गया है। सह मीडिया प्रभारी बहादुरगढ़ से संजीव पसरीजा एडवोकेट को बनाया गया है। संरक्षक के तौर पर नरेंद्र चावला, चरण सिंह दलाल, राजपाल जांगड़ा, प्रमोद बंसल, केडी शर्मा, उमेश नंदवानी, रमेश वाल्मीकि, दिनेश गोयल को शामिल किया गया है। कानूनी सलाहकार एडवोकेट पंकज शर्मा, राजपाल शर्मा, घनश्याम गुर्जर को नियुक्त किया गया है। जीएसटी टैक्स सलाहकार के रूप में वीरेंद्र गोयल सीए, प्रशांत आर्य सीए, कार्तिक गुप्ता को शामिल किया गया है। सलाहकार समिति में महेंद्र बंसल, जगदीश गैरा, जयकरण काले, प्रदीप ऐरन बेरी, वीरेंद्र यादव को शामिल किया गया है। केशव सिंघल ने बताया कि हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता से विचार विमर्श के उपरांत ही जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा व्यापार मंडल की जिला की पूरी टीम व्यापारियों और दुकानदारों के सुख-दुख में सदैव तत्पर रहेगी और व्यापारियों को सामाजिक समरसता के भाव के साथ हर प्रकार की मदद करने में सहयोग करेगी। उन्होंने बताया कि अच्छा अवस्था सुरक्षा सुविधा व्यापारी के कल्याण के लिए प्रशासन से मिलकर सहयोग किया जाएगा। जिला अध्यक्ष केशव ने बताया कि बहादुरगढ,़ बेरी, बादली आदि में भी ब्लॉकों की टीम का गठन करके व्यापार मंडल को सशक्त बनाया जाएगा।

पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने शुरू किया महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अचार, पापड़ एवं मसाला निर्माण का प्रशिक्षण
झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- पंजाब नैशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान झज्जर द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव उखलचना कोट में अचार, पापड़ एवं मसाला निर्माण का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागी महिलाओं को अचार, पापड़ और विभिन्न मसालों के निर्माण की आधुनिक तकनीकें, स्वच्छता के मानक, किफायती उत्पादन विधियाँ, उचित पैकेजिंग तथा बाजार में उत्पादों की बिक्री के प्रभावी तरीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें घरेलू उद्योग से जोड़ना और उनके लिए स्थायी आय स्रोत तैयार करना है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर निदेशक उमेश भूकर गोरिया ने बताया कि यह प्रशिक्षण न केवल कौशल विकास का माध्यम है, बल्कि महिलाओं को अपने स्वयं के उद्यम स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। आर सेटी द्वारा संचालित यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर संस्थान से आशीष रोहिल्ला, आशीष शर्मा, प्रशिक्षक रेखा, प्रदीप स्वामी मोजूद रहे। प्रशिक्षण में प्रभात सेवा एनजीओ से प्रदीप स्वामी ने महिलाओ को स्वयं सहायता समूहों की योजनाओ के बारे में भी जानकारी दी। संस्थान द्वारा अपेक्षा की जाती है कि प्रशिक्षण प्राप्त महिलाएँ आगे चलकर स्वयं सहायता समूहों, छोटे उद्यमों या घरेलू उद्योगों के माध्यम से अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगी।

हरियाणा पुलिस के ट्रैक डाउन अभियान के तहत 103 कुख्यात अपराधी सहित अन्य 78 आरोपी गिरफ्तार।’
अवैध हथियार के मामलों में 17 आरोपी गिरफ्तार 17 अवैध हथियार 9 जिंदा कारतूस बरामद’
ट्रक डाउन अभियान में सूचीबद्ध हुई 100 अपराधी, टारगेट से ऊपर बडी झज्जर पुलिस’
पुलिस कमीश्नर बोली,भविष्य में भी चलता रहेगा आप्रेशन ट्रैक डाऊन’
युवाओं को दिया संदेश,अपराधी और अपराध से रहे दूर,अपराधी की उम्र ज्यादा लंबी नहीं’
क्हा: गैंगस्टर को फॉलो करने की बजाय अच्छे काम की तरफ दे ध्यान,अपना दिल और दिमाग अच्छे कामों में लगाए
26 अन्य आरोपियों की खोली हिस्ट्री शीट’

झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- हरियाणा के डीजीपी श्री ओ.पी. सिंह के दिशा-निर्देशन में पूरे प्रदेश में संचालित किए जा रहे “ट्रक डाउन अभियान” के तहत झज्जर पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झज्जर जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर कुल 181 अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया। इस व्यापक अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठित अपराध, जघन्य वारदातों एवं अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लगाना था। जिसमें झज्जर पुलिस की टीमों ने अत्यंत तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है।इस अभियान के दौरान पुलिस द्वारा हिनियस क्राइम की श्रेणी में आने वाले गंभीर मामलों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। जिसमें ट्रैक डाउन अभियान के तहत गोलीबारी, जानलेवा हमला, लूट डकैती, हत्या और अन्य जघन्य अपराधों में लिप्त 100 आरोपियों को सूची बंध किया गया था परंतु झज्जर पुलिस ने कड़ी मेहनत करते हुए इस आंकड़े को पार करते हुए 103 आरोपियों को गिरफ्तारी किया है। इन आरोपियों की तलाश काफी समय से जारी थी और लगातार तकनीकी निगरानी,गुप्त सूचनाओं और टीमवर्क के तालमेल के माध्यम से इन्हें गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही जिलेभर में विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित एवं अतिवांछित श्रेणी के 78 आरोपियों को भी पुलिस ने धर दबोचा, जिनमें लंबे समय से फरार अपराधी भी शामिल हैं। लगातार प्रयासों के बाद ऐसे आरोपियों की गिरफ्तारी ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। इस अभियान के दौरान हुए आपराधिक मामलों में झज्जर पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजने का कार्य किया है।इस दौरान झज्जर पुलिस ने दो आदतन अपराधियों की जमानत रद्द करवाकर उन्हें दोबारा जेल भेजा, जिससे उनके द्वारा भविष्य में कोई भी आपराधिक गतिविधि अंजाम देने की आशंका समाप्त हो सके। इसके अतिरिक्त झज्जर पुलिस ने 26 आरोपियों की नई हिस्ट्री शीट खोली और पहले से खोली गई 63 हिस्ट्रीशिटरो वाले अपराधियों की गहन निगरानी करके यह सुनिश्चित किया गया कि ऐसे अपराधी किसी भी प्रकार की नई वारदात को अंजाम न दे सकें।इस अभियान में झज्जर पुलिस ने 17 आपराधिक मामले दर्ज किए, जिनमें आरोपियों के कब्जे से 17 अवैध हथियार और 9 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह कार्रवाई जिले में अवैध हथियारों की सप्लाई चैन पर बड़ा प्रहार साबित हुई है।इसी प्रकार नशीले पदार्थों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 नए मामले दर्ज किए। इन मामलों में पुलिस टीमों ने आरोपियों से 117.03 ग्राम हीरोइन और 0.454 ग्राम गांजा बरामद किया गया। झज्जर पुलिस की योजनाबद्ध रणनीति, तत्परता और टीम वर्क ने यह दिखा दिया है कि जिले में अपराध और अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और समाज में भयमुक्त व सुरक्षित वातावरण बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस दौरान की कुछ घटनाएं

  1. सीआईए बहादुरगढ़ की टीम ने मात्र 12 घंटे के भीतर दुर्गा कॉलोनी बहादुरगढ़ में जानलेवा हमले के मामले का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन अवैध हथियार (पिस्तौल) और 9 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
  2. 21 अक्टूबर 2025 की रात को टैक्सी से हिसार जा रहे व्यक्तियों की बहादुरगढ़ बाईपास पर चाकू की नोक पर सोने की चेन छीनने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार,वारदात में प्रयोग स्कूटी और सोने की चेन बरामद
  3. ’रोहद निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में झज्जर पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को सूचना मिलने के 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार’
  4. थाना बादली क्षेत्र में होटल पर खाने पीने की चीज को लेकर हुई कहासुनी में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या के मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से एक पिस्तौल और चार कारतूस बरामद
    अपीलरू पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा हमारे देश का भविष्य है और हमारे देश का भविष्य नशे व अपराध की तरफ ना जाए यह हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है स युवाओं से खासकर अपील की सोशल मीडिया पर बदमाश और अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को फॉलो ना करें इसकी बजाय सभी युवा पढ़ाई और खेलों की तरफ ध्यान दें जिससे उनका भविष्य सुरक्षित और उज्जवल हो।

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में तीसरी पद यात्रा सोमवार को
नागरिक पदयात्रा में शामिल होकर देंगे “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का संदेश
महर्षि दयानंद स्टेडियम से प्रारंभ होकर शहर भर में घूमेगी पद यात्रा

झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता एवं एक भारत-आत्मनिर्भर भारत का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन एवं माय भारत के संयुक्त तत्वाधान में जिला भर में पद यात्राएं निकाली जा रही हैं। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति के संदेश से ओतप्रोत तीसरी पद यात्रा सोमवार को शहर में निकाली जाएगी, जिसमें युवा, विद्यार्थी, सामाजिक संगठन और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रहेगी। एडीसी जगनिवास’ ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम से प्रारंभ होगी और भगत सिंह चैक, अंबेडकर चैक, बीकानेर चैक व पुरानी तहसील मार्ग से होते हुए वापिस स्टेडियम में सम्पन्न होगी। माय भारत केंद्र के जिला युवा अधिकारी बृजेश कौशिक ने बताया कि यात्रा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल है। लोग तिरंगे बैनरों के साथ यात्रा में भाग लेंगे। पद यात्रा में विद्यालयों और कॉलेजों के विद्यार्थी, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक, खिलाड़ी, महिलाएं, बुजुर्ग और विभिन्न सामाजिक संगठन, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। यात्रा के दौरान देशभक्ति गीत, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता संदेश भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे विषयों पर विशेष जोर रहेगा।

स्टेट फार्मेसी परिषद ने लंबित पंजीकरणों के लिए एक और अवसर दिया
अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं होने का देना होगा शपथपत्र

झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद ने पंजीकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुगम करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिन आवेदकों द्वारा पंजीकरण के लिए अभी तक अपने दस्तावेज परिषद में जमा नहीं किए गए हैं, उनको यह प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त अवसर देने का निर्णय लिया है। हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद की रजिस्ट्रार अंकिता अधिकारी ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने फार्मेसी में पंजीकरण के लिए पहले अपने दस्तावेज जमा नहीं किए थे, उन्हें अब परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध नए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए। आवेदकों को अपने लंबित दस्तावेजों के साथ देरी का कारण बताते हुए एक लिखित प्रस्तुतीकरण जमा करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि विशेषकर हरियाणा के बाहर स्थित संस्थानों द्वारा जारी किए गए फार्मेसी के प्रमाणदृपत्रों का उनके संबंधित विश्वविद्यालयों, बोर्डों या फार्मेसी कॉन्सिल ऑफ इंडिया अथवा मान्यता प्राप्त संस्थानों से सत्यापन करवाना अनिवार्य है। इसके अलावा, आवेदकों को यह शपथदृपत्र भी देना होगा कि वे किसी अन्य राज्य की फार्मेसी परिषद में पंजीकृत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा राज्य फार्मेसी परिषद में पंजीकरण प्रक्रिया से संबंधित अधिक जानकारी या सहायता के लिए आवेदक कार्य दिवस के दौरान परिषद के कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध आधिकारिक संचार माध्यमों का उपयोग भी कर सकते हैं।

जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव सम्पन्न
झज्जर, 22 नवंबर, अभीतक:- जिला मुख्यालय पर आज उत्साह व आध्यात्मिक गरिमा के साथ जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश खन्ना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “श्रीमद्भगवद्गीता का संदेश मानवता को कर्तव्य, अनुशासन एवं सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। समापन अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री रूपेंद्र नांदल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सांस्कृतिक बोध एवं नैतिक मूल्यों का संवर्धन करती हैं। पूरे महोत्सव का सफल संचालन प्राध्यापक कृष्ण वशिष्ट, नोडल अधिकारी द्वारा किया गया। उनके मार्गदर्शन में श्लोक-उच्चारण, निबंध, प्रश्नोत्तरी, संवाद, एवं अन्य प्रतियोगिताओं का सुव्यवस्थित आयोजन हुआ।
नोडल अधिकारी कृष्ण वशिष्ट ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को राज्य स्तर की होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्राध्यापक डॉ प्रवीण खुराना ने परिणामों की जानकारी दी। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में जी.एच.एस.एस.एस. मरौत की छात्रा अंतिम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जी.एस.एस.एस. मांडोठी के मोहित दूसरे और जी.जी.एस.एस.एस. मातन की प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। सांत्वना पुरस्कार अंशु, कोमल और शिखा को दिया गया। चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता में रंगों के माध्यम से गीता का सार उकेरने में संस्कारम पब्लिक स्कूल खातीवास के शुभम ने बाजी मारी और प्रथम स्थान पाया। पीएम श्री परनाला की आयुषी दूसरे स्थान पर रही। जी.एस.एस.एस. गेरिया के प्रीतम तृतीय स्थान पर रहे। खुशी, लक्ष्मी व जतिन ने सांत्वना पुरस्कार पाया।
संवाद प्रतियोगिता
संवाद प्रतियोगिता में जी.जी.एच.एस. ढाकला की कनिका व अंशु ने प्रथम स्थान हासिल किया। जी.जी.एस.एस.एस. मांडोठी के विनय और यश ने दूसरा और एस.बी.एम. बेरी की प्रतीक्षा व पायल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार तमन्ना, वंशिका, खुशी, सिया, खुशान्त, तेजस ने पाया।
निबंध लेखन
एम पी एच डी फोर्टपुरा की प्रियांशी को पहला, कानोदा स्कूल की पारुल को दूसरा व गुढ़ा स्कूल की तन्नू को मिला। जिया, मनीष व रूही ने सांत्वना पुरस्कार पाया। भाषण प्रतियोगिता में स्वामी नित्यानन्द बरहना की मुस्कान प्रथम रही। मदर इंडिया मारोत की प्रियांशी दूसरे स्थान पर रही। राजकीय स्कूल झामरी तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार दिया, पलक व पूनम को मिला। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय हाई स्कूल छुड़ानी की जया, टीना और हैप्पी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरा स्थान सीडीजी ढाकला की हिमांशी भावना और पूर्वी ने प्राप्त किया जबकि इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मातन की दीक्षा वंशिका और रितिक को मिला। राजकीय विद्यालय तुम्बाहेड़ी, राजकीय विद्यालय नुना माजरा और राजकीय विद्यालय सिकंदरपुर की टीम है इस प्रतियोगिता में शांत होना पुरस्कार जीतने में सफल रही। सीनियर वर्क के मुकाबले में भी काफी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और इस सीनियर वर्ग के श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल स्कूल बहादुरगढ़ की पलक कुमारी ने प्रथम प्राप्त स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय स्कूल सोलधा की प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। जबकि तीसरा स्थान खेड़ी आसरा की तन्वी ने प्राप्त किया । इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार श्रुति, कशिश और ने यतिका ने पाया। पेंटिंग प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय झज्जर की सपना ने प्राप्त किया जबकि राजकीय मॉडल स्कूल बेरी के जतिन दूसरे स्थान पर है तथा राजकीय कन्या हाई स्कूल उटलौदा की जीतल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मानसी, कंचन और मानसी इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार पाया। श्री कृष्णा और अर्जुन के बीच के संवाद की प्रतियोगिता में पहला स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मातन की टीम ने प्राप्त किया। साक्षी और दीपांशी इसके विजेता बने। दूसरा स्थान हसनपुर स्कूल की दीपांशी और प्रियंका ने प्राप्त किया जबकि तीसरा स्थान राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नुना माजरा की चांदनी और तान्या ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल झज्जर की मानवी और मानसी के अलावा रूढ़ियावास की पायल और मुस्कान तथा पीएम श्री बेरी से मीनू और रीना शामिल रहे। निबंध लेखन की प्रतियोगिता मदर इंडिया स्कूल मरौत की दीक्षा ने जीती। इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान दादरी तोये पीएम श्री स्कूल की अंशिका को मिला जबकि तीसरा स्थान मदर फुला देवी फोर्टपुरा की अनीशा ने जीता। खुशी वर्षा और ज्योति ने इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता स्वामी नित्यानंद स्कूल बरहना की छात्रा सृष्टि ने जीती सीनियर वर्ग के इस मुकाबले में राजकीय स्कूल भुरावास की हिमांशी दूसरे स्थान पर रही जबकि एमडी स्कूल की छात्रा वर्षा इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रही। मनीषा और रितिक ने इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार हासिल किया। सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय हसनपुर के मोहित अंशु और राजीव ने जीती। दूसरा स्थान रूढ़ियावास की टीम को मिला इसमें सोनिका, हिमांशु और गौरव शामिल रहे जबकि तीसरा स्थान राजकीय स्कूल मांडोठी के विद्यार्थियों प्रिंस टोनी और अंश ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वालों में जीएचएस छुड़ानी, मातन और खोरड़ा की टीम में शामिल रही।

सुनी जाएंगी बंसीलाल पार्क में तीन वार्डो की समस्याएं: भवानी
भिवानी, 22 नवंबर, अभीतक:- शहर की स्वच्छता को पंख लगाने तथा नप से संबंधित लोगों की अनेक समस्याओं के निदान के लिए नप आपके द्वार के तहत सभी वार्ड में खुला दरबार लगाने जा रही है। इन खुले दरबारों में संबंधित वार्ड के पार्षद, चेयरपर्सन के अलावा नप के अनेक अधिकारी उपस्थित रहेंगे। खुले दरबार में नप से संबंधित सभी समस्याओं का मौके पर ही निदान करवाया जाएगा। खासकर खुले दरबार में शहर की स्वच्छता से संबंधित समस्याओं पर फोकस रहेगा। इसी क्रम में रविवार को शहर के वार्ड संख्या 15, 16 व 17 की समस्याओं को लेकर बंसीलाल पार्क में खुला दरबार लगाया जाएगा। इस दौरान नप के सभी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह निर्णय शनिवार नप कार्यालय में पार्षदों की आयोजित बैठक में लिया गया। नप कार्यालय में आयोजित पार्षदों की बैठक में चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने शहर की स्वच्छता को पंख लगाने के मकसद से खुला दरबार लगाने का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति की मोहर लगा दी। चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप का तर्क था कि शहर के हरेक वार्ड में खुला दरबार लगाया जाएगा। खुले दरबार में लोगों की गलियों के पक्का करवाने, सफाई व्यवस्था के साथ साथ कूडा व कचरा उठाने को लेकर बातचीत की जाएगी। अगर किसी इलाके में कचरा या सफाई से संबंधित कोई समस्या है तो उसका उसी वक्त समाधान करवाया जाएगा। इसके अलावा जिन वार्डो में अवैध कचरा प्वाइंट बने हुए है। उन वार्डो में उन अवैध कचरा प्वाइंटों को बंद करवाकर कचरे को ट्रैक्टर ट्राली या रेहड़ी में डलवाया जाएगा। ताकि शहर को साफ व सूथरा रखा जा सके। इसके अलावा खुले दरबार में लोगों की नगरपरिषद से संबंधित अन्य समस्याओं का भी समाधान करवाया जाएगा।
हर वार्ड में लगेगा का खुला दरबार – भवानी
नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह ने बताया कि नगरपरिषद द्वारा हर वार्ड में खुले दरबार लगवाए जाएंगे। इसी क्रम में रविवार को वार्ड संख्या 15,16 व 17 के लोगों की बंसीलाल पार्क में आयोजित खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी। खुला दरबार सुबह नौ बजे शुरू होगा और जब तक लोगों की समस्याएं रहेंगी। तब तक वहां पर संबंधित वार्ड के पार्षद के अलावा नप के अधिकारी मौजूद रहेंगे। इस दौरान मौके पर ही समस्याओं का समाधान करवाए जाने का प्रयास रहेगा।

कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं व नेताओं ने जिला सचिवालय पहुंच डीसी को सौंपा ज्ञापन
रोहतक से लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा: चुनाव आयोग से मिलकर चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित कर रही है भाजपा
सत्ता प्राप्त करने के लिए श्याम, दाम, दंड नीति अपना रही है भाजपा
चुनाव के समय पैसे के बलबूते सोशल मीडिया को मैनेज कर रही है भाजपा
राहुल गांधी जनता के बीच वोट चोरी का रख चुके हैं प्रमाण
लोकतंत्र बचाने के लिए सड़कों पर उतर रही है कांग्रेस
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने कहा: हेरा फेरी कर प्रदेश में भाजपा ने की सत्ता प्राप्त
प्रदेश की आम जनता कर रही है अपने आप को ठगा सा महसूस
प्रदेश में सत्ता छीनी गई है, प्रदेश में अवैध तथा असंवैधानिक है सरकार
सरकार को बर्खास्त करने की मांग
प्रदेश में हर वर्ग सरकार से है परेशान
बिहार में भी हुई है सत्ता चोरी
साजिश के तहत बिहार में की सत्ता प्राप्त
पार्टी में गुटबाजी पर कहा: पार्टी में नहीं है कोई गुटबाजी
इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री जगदीश यादव, पूर्व मंत्री एमएल रंगा, पूर्व विधायक चिरंजीव राव, नीलम भगवाड़ीया, कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रवीण चैधरी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वेद प्रकाश विद्रोही, वरिष्ठ नेता रमेश ठेकेदार, भरत हरचंदपुर, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष दीपिका यादव, रेखा दहिया शाहिद अनेक गणमान्य लोग रहे मौजूद –

सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्रा आज
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह राव तुलाराम स्टेडियम से पदयात्रा को दिखाएंगे हरी झंडी
लघु सचिवालय तक निकाले जाने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे युवा

रेवाड़ी, 22 नवंबर, अभीतक:- लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 23 नवंबर को राष्ट्रीय एकता को और मजबूत करने के उद्देश्य से रेवाड़ी में पदयात्रा निकाली जाएगी। राव तुलाराम स्टेडियम से शुरू होने वाले यूनिटी मार्च को केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बतौर मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में निकाले जाने वाली पदयात्रा में सभी वर्गो के लोग, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, विशेष रूप से युवा बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। यह पदयात्रा जन भागीदार के साथ भव्य होगी और लोगों में राष्ट्र एकता की भावना को और मजबूत करेगी। उन्होंने बताया कि इस यूनिटी मार्च की शुरुआत प्रातरू 11 बजे राव तुलाराम स्टेडियम से होगी जिसका समापन लघु सचिवालय में किया जाएगा। डीसी ने जिला के युवाओं से आग्रह किया कि वे सरदार वल्लभ भाई पटेल के देश के एकीकरण में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद करने और राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए इस यूनिटी मार्च में जुड़ें और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।

राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए करें ऑनलाइन आवेदन: डीसी
पात्र उपभोक्ता 06 दिसंबर तक ऑनलाइन करें आवेदन

रेवाड़ी, 22 नवंबर, अभीतक:- हरियाणा सरकार द्वारा ऊर्जा संरक्षण को सतत विकास का एक महत्वपूर्ण अंग मानते हुए इस दिशा में अनेक नवाचार पूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ऊर्जा दक्षता में उत्कृष्ट योगदान देने वाले औद्योगिक इकाइयों, वाणिज्यिक संस्थानों, सरकारी भवनों, शैक्षणिक संस्थानों, प्रौद्योगिकीय नवाचार अपनाने वाले उपभोक्ताओं तथा अन्य पात्र श्रेणियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार योजना संचालित की जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुरस्कार उन संस्थानोंध्भवनोंध्उपभोक्ताओं को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने वर्ष 2024-25 के दौरान बिजली अथवा अन्य ईंधनों की बचत के लिए विशिष्ट ऊर्जा संरक्षण उपायों को प्रभावी रूप से अपनाते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। योजना के विस्तृत दिशा निर्देश हरेडा की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। पात्र उपभोक्ता https://hareda.gov.in/apply&online पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गई है। उन्होंने कहा कि इच्छुक पात्र उपभोक्ताध्उद्योगध्एमएसएमईध्वाणिज्यिक एवं सरकारी भवन संचालक, भवन ऊर्जा लेखा परीक्षक तथा डिस्कॉम सबस्टेशन प्रतिनिधि निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस प्रतिष्ठित पुरस्कार हेतु अपना नामांकन कर सकते हैं।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025: मेरा पसंदीदा श्लोक प्रतियोगिता में शामिल होकर जीते इनाम
प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां भिजवाने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2025

रेवाड़ी, 22 नवंबर, अभीतक:- अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के अंतर्गत एक विशेष आयोजन मेरा पसंदीदा श्लोक वीडियो प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। गीता ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सूचना, लोक संपर्क एवं भाषा विभाग द्वारा यह ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। यह प्रतियोगिता आम नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों को गीता के शाश्वत संदेश से जोड़ने का एक श्रेष्ठ अवसर प्रदान करती है। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिभागियों को गीता के किसी भी श्लोक से जुड़ा अपना प्रेरणादायक अनुभव 40 सेकंड के वीडियो के रूप में साझा करना होगा। वीडियो में यह स्पष्ट रूप से बताना आवश्यक है कि चुना हुआ श्लोक उनके जीवन को कैसे दिशा देता है और उससे मिलने वाला मुख्य संदेश क्या है। तैयार वीडियो shlokagita@gmail.com पर भेजना होगा। विभाग द्वारा चयनित सर्वश्रेष्ठ वीडियो My Favourite Shloka in Gita श्रृंखला के रूप में विभागीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर प्रकाशित किए जाएंगे तथा विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को वीडियो के साथ नाम, फोन नंबर और स्थान जैसी अनिवार्य जानकारी भी भेजनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 5 दिसंबर शाम 5 बजे तक प्राप्त प्रविष्टियों को ही प्रतियोगिता के लिए मान्य माना जाएगा।
जिला में गीता महोत्सव का भव्य आयोजन 29 नवंबर से
जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि जिला में 29 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक गीता महोत्सव का आयोजन बाल भवन रेवाड़ी में किया जाएगा। वहीं 28 नवंबर को इंदिरा गांधी विश्विद्यालय, मीरपुर में महान ग्रंथ गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इसमें विद्वानों द्वारा गीता के उपदेश पर अपना व्याख्यान देंगे। 29 नवंबर से बाल भवन में शुरू होने वाले गीता महोत्सव में गीता थीम पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी तथा जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तीन दिवसीय गीता महोत्सव के दौरान बाल भवन को गीतापुरम में सजाया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ आमजन को गीता महोत्सव में शामिल होने का आह्वान किया।

पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक मोबाइल फोन किया बरामद
भिवानी, 22 नवंबर, अभीतक:- पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के द्वारा जिला पुलिस को जिले में साईबर अपराध को अंजाम देकर आम नागरिकों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर ऐसे आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए थे इन्हीं निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राईम पुलिस ने क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जमीन अपने नाम करवाकर फसल का मुआवजा लेने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गांव जमालपुर निवासी एक महिला ने थाना साईबर क्राईम पुलिस को एक शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि उनके व उनके परिवार के सदस्यों की गांव जमालपुर व बलियाली में जमीन उनके नाम है दिनांक 15.09.2025 को सीएससी सेंटर पर क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जमीन का नाम दर्ज करवाने के लिए गए थे तो उन्हें पता चला कि कुछ अपराधियों के द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल के तहत अपने नाम क्षतिपूर्ति पोर्टल पर जानबूझकर दर्ज करवाकर उसका मुआवजा अवैध रूप से अपने खाते में डलवाया है जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना साईबर क्राईम भिवानी में दर्ज किया था। 20 नवम्बर को अभियोग में प्रभावी कार्रवाई करते हुए थाना साईबर क्राईम भिवानी के मुख्य सिपाही योगेश कुमार ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर आरोपियों के द्वारा अपने नाम का फर्जी पंजीकरण करके मुआवजा धोखाधड़ी से प्राप्त करने के मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान परवेज पुत्र जोर खान निवासी फिरोजपुर झिरका मेवात के रूप में हुई है। पुलिस टीम के द्वारा आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी परवेज ने धोखाधड़ी से अपना नाम पोर्टल पर दर्ज करवाया था आरोपी को आज पेश माननीय न्यायालय में किया गया जहां माननीय न्यायालय ने आरोपी को जिला कारागार भेजने के आदेश दिए हैं वहीं पुलिस टीम के द्वारा अभियोग में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

भारतीय कबड्डी के इतिहास में अभूतपूर्व और गर्व का क्षण दर्ज किया गया
भिवानी, 22 नवंबर, अभीतक:- भारतीय कबड्डी के इतिहास में एक अभूतपूर्व और गर्व का क्षण दर्ज किया गया है, क्योंकि एयर फोर्स स्टेशन बागडोगरा के अत्याधुनिक इनडोर स्टेडियम का नाम अर्जुन अवार्डी एमडब्ल्यूओ (सेवानिवृत्त) राम मेहर सिंह के नाम पर समर्पित किया गया है। इस स्टेडियम का उद्घाटन एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, ईस्टर्न एयर कमांड द्वारा किया गया। यह समर्पण भारतीय वायुसेना में उनके असाधारण करियर और भारतीय कबड्डी को एक खिलाड़ी और अत्यंत सफल कोच के रूप में दिए गए उनके अद्वितीय योगदान के सम्मान में किया गया है। बता दे कि राम मेहर सिंह पहले ऐसे कबड्डी आइकन बन गए है, जिनके नाम पर भारतीय इतिहास में दो प्रमुख स्टेडियम समर्पित किए गए हैं। इससे पहले, एयर फोर्स स्टेशन जालहल्ली (बेंगलुरु) का इनडोर स्टेडियम भी उनकी खेल और सेवा विरासत को सलाम करते हुए उनके नाम किया जा चुका है। यह दोहरी मान्यता उनकी असाधारण उपलब्धियों, भारतीय खेल परिदृश्य पर उनके गहन प्रभाव और भारतीय वायुसेना में उनकी अनुकरणीय सेवा का एक शक्तिशाली प्रमाण है। एमडब्ल्यूओ (सेवानिवृत्त) राम मेहर सिंह ने ना केवल भारतीय वायुसेना में अपनी सेवा से देश की सेवा की है, बल्कि कबड्डी के खेल को भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई महत्वपूर्ण सफलताएँ अर्जित कीं। उनकी कोचिंग में टीमों ने अभूतपूर्व प्रदर्शन किया है, जिसमें एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक और प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) में पटना पाइरेट्स के साथ लगातार तीन चैंपियनशिप जीतना शामिल है। उन्हें उनके खेल कौशल और कोचिंग उत्कृष्टता के लिए अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो भारतीय खेल जगत में सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। एयर फोर्स स्टेशन बागडोगरा में इस इनडोर स्टेडियम का समर्पण भारतीय वायुसेना की खेल संस्कृति के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह नया स्टेडियम स्टेशन के कर्मियों और उनके परिवारों को उत्कृष्ट खेल सुविधाएँ प्रदान करेगा, जिससे शारीरिक फिटनेस और खेल उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलेगा। यह पहल भारतीय वायुसेना के उन सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मियों को भी श्रद्धांजलि देती है जिन्होंने देश के लिए ड्यूटी के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। राम मेहर सिंह का नाम इस सुविधा से जुडना, भावी पीढियों के खिलाडियों और वायु योद्धाओं के लिए प्रेरणा का एक शाश्वत स्रोत बनेगा। इस अवसर पर युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान, पूर्व प्रधान बलवान सिंह, देशमुख ददरवाल, मुकेश शर्मा ढाणीमाहु, अनिल शेषमा, सुरेश प्रजापत, ओमप्रकाश, बालकिशन गोयल, सुरेश कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नरेश कुमार, रमेश कुमार, मनीष कुमार, सुमेर सिंह, अजमेर सिंह, कृष्ण कुमार, हरि स्वरूप, विश्वजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह अनेक खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

भारत आज विश्व की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: प्रो. रामबिलास शर्मा
भिवानी, 22 नवंबर, अभीतक:- भारत आज विश्व की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वह दिन दूर नही है जब हम पहले स्थान पर होंगे। उक्त शब्द पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो रामबिलास शर्मा ने आज यहां कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए कहे। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। भिवानी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड ने उनका फूल मालाओं एवं पुष्प गुछ भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल ने पूरे भारत को एकसुत्र में पिरोने का काम किया था, उसी के अनुरूप हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी कार्य कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, अब यह सपना समुचे भारतियों का बन चुका है। विकसित राष्ट्र बनाने में सबसे ज्यादा भूमिका हमारे युवाओं की रहेगी। रामबिलास शर्मा ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सशक्त है जिन्होंने अपनी ताकत के बल पर हिंदुस्तान को एक अलग रूप देने का काम किया है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने बिहार में प्रचंड जीत पर बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरा देश भारतीय जनता पार्टी की नितियों से खुश है। अब पश्चिम बंगाल हो या यूपी, देश के किसी राज्य में इंडी गठबंधन नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस का समापन करके जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के पुर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा, राज्य सचिव हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड, नवीन जय हिंद, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड से अशोक कुमार, पवन कुमार, ढिल्लू देवसर अभिलाष जांगड़ा पवन जांगड़ा, समाजसेवी अशोक भरद्वाज किसान मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक तिगड़ी, भूपेंद्र तिगड़ी, एडवोकेट संदीप यादव सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य उपस्थित रहे।

दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला कर्मचारियों को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के फायदे के बारे में किया जागरूक
बहादुरगढ़, 22 नवंबर, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन पर दुर्गा शक्ति की टीम द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए आज कैंटाबिल कंपनी, बहादुरगढ़ में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कंपनी की महिला कर्मचारियों को ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा के उपयोग, इसकी विशेषताओं तथा इससे मिलने वाले सुरक्षा लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक सरला ने बताया कि ट्रिप मॉनिटरिंग सेवा एक आधुनिक सुरक्षा तंत्र है, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराने में सक्षम है। यह सेवा वास्तविक समय में लोकेशन और गतिविधियों की निगरानी कर आवश्यकता अनुसार त्वरित सुरक्षा प्रदान करती है। उन्होंने महिला कर्मचारियों को बताया कि यह तकनीक कार्यस्थल और दैनिक यात्रा के दौरान उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा को मजबूत बनाती है तथा संकट की घड़ी में तुरंत अलर्ट भेजने की सुविधा प्रदान करती है।इस कार्यक्रम के दौरान दुर्गा शक्ति टीम ने महिला कर्मचारियों को स्व-सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए तथा इसकी पूरी जानकारी साझा करने के लिए उनको पम्पलेट भी दिए गए।

कुलपति का संत समाज से सार्थक संवाद: एमडीयू में नशा-मुक्त, योग-युक्त और सेवा-मूलक शिक्षा का नया रोडमैप
संतों की सीख, एमडीयू की दिशा: जेर्न के लिए वेलनेस, स्पिरिचुअलिटी और हीलिंग कोर्स की तैयारी

रोहतक, 22 नवंबर, अभीतक:- महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी आउटरिच प्रोग्राम के तहत कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने संत समाज के साथ विशेष संवाद किया। यह संवाद एमडीयू की समाजोन्मुख गतिविधियों को आध्यात्मिक दिशा देने की महत्वपूर्ण कड़ी रहा। इस अवसर पर प्रतिष्ठित अखाड़ों के संतों ने विश्वविद्यालय पधारकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। इनमें श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामीजी राघवेंद्र भारती महाराज, निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वारय उपाचार्य श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराजजी, जूना अखाड़ा, हरिद्वारय स्वामी शंकरानंद महाराजजी, निरंजनी अखाड़ा, हरिद्वारय स्वामी सुखाशाह महाराजजी तथा संत हरपाल दास महाराजजी विशेष रूप से शामिल रहे। विश्वविद्यालय की ओर से प्रो. अंजु धीमान, प्रो. ऑफ प्रक्टिस सुनील जागलान, प्रो. आश्वरी ढींगरा, प्रो. राजकुमार, डॉ. शमशेर तथा एमडीयू की आउटरीच गतिविधियों से जुड़ी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बताया कि एमडीयू द्वारा नशा-मुक्त घर अभियान, ऐप-आधारित आउटरिच गतिविधियाँ, सामुदायिक सेवा पर चार क्रेडिट का पाठ्यक्रम, “एनीमिया मुक्तदृपोषण युक्त अभियान और मोटापा मुक्तदृयोग युक्त अभियान” संचालित किए जा रहे हैं। संवाद के दौरान यह साझा किया गया कि एमडीयू अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा है और बीते 50 वर्षों में लगभग 30 लाख विद्यार्थी विश्वविद्यालय से शिक्षित होकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान दे रहे हैं। संत समाज ने सुझाव दिया कि जेर्न की आवश्यकताओं को देखते हुए वेलनेस, स्पिरिचुअलिटी और हीलिंग पर आधारित विशेष पाठ्यक्रम तैयार किया जाए, जो समुदाय सेवा से सीधे जुड़ा हो। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने संत समाज के मार्गदर्शन के प्रति आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि एमडीयू अपने यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के माध्यम से वेलनेस, आध्यात्मिकता और हीलिंग केंद्रित कोर्स विकसित कर समाज के नैतिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य-संपन्न भविष्य के लिए अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रो. राजकुमार, मुख्य सलाहकार यूनिवर्सिटी आऊटरीच प्रोग्राम ने इस संवाद कार्यक्रम का समन्वयन किया और अंत में आभार जताया।

ब्रह्मसरोवर के चारों तरफ बिखर चुकी है भारतीय संस्कृति की महक
पारंपरिक परिधानों व वाद्य यंत्रों के साथ लोक कलाकारों ने किया पर्यटकों का मनोरंजन, विभिन्न राज्यों की संस्कृति बनी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र

कुरुक्षेत्र, 22 नवंबर, अभीतक:- ब्रह्मसरोवर के पावन तटों पर भारतीय संस्कृति की महक को दूर-दूर तक महसूस किया जा रहा है। इस संस्कृति की महक का एहसास करने के बाद एकाएक देश-विदेश के लोग अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की ओर खिंचे चले आ रहे है। इस महोत्सव में जहां शिल्पकार अपनी शिल्पकला से पर्यटकों को मोहित कर रहे है, वहीं विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार पर्यटकों का खूब मनोरंजन कर रहे है। अहम पहलू यह है कि ब्रह्मसरोवर की सदरियों में लगे स्टॉलों में भारतीय संस्कृति को दर्शन करवाती अद्भुत शिल्पकला से भारतीय संस्कृति की महक चारों तरफ फैल चुकी है और यहां पर आने वाले पर्यटक इसका जमकर आनंद उठा रहे है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव शिल्प और सरस मेले के 8वें दिन सुबह और शाम के समय दूर-दराज से आने वाले पर्यटकों का विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार मनोरंजन करने का काम कर रहे है। उत्तरी तट पर जहां राजस्थानी लोक कलाकार कच्ची घोड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर पर्यटकों को नृत्य करने के लिए उत्साहित कर रहे है, वहीं उत्तर पश्चिमी तट पर बीन-बांसुरी की धुन पर लोक कलाकार भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे है। इस पावन तट के चारों तरफ किसी न किसी प्रदेश के कलाकर, बाजीगर, बहरुपिए भी पर्यटकों को लुभा रहे थे। शनिवार को इस शिल्प मेले की रौनक को बढ़ाने का काम विभिन्न राज्यों से आए पर्यटकों व विद्यार्थियों ने किया। आसमान में खिली धूप ने महोत्सव के माहौल को और भी मनमोहक कर दिया, महोत्सव में आए विद्यार्थियों व पर्यटकों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों, जवान और बुजुर्गों ने महोत्सव में जमकर खरीददारी की और विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मदमस्त होकर नृत्य किया। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से महोत्सव में पर्यटकों, शिल्पकारों, कलाकारों के लिए अच्छे प्रबंध किए गए है और यह सरस और शिल्प मेला पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। महोत्सव में 24 नवंबर से शुरु होने वाले मुख्य कार्यक्रमों के लिए केडीबी और प्रशासन द्वारा सभी तैयारियों को पूरा किया जा रहा है ताकि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों को महोत्सव के दौरान सुखद अनुभूति मिले और वह यहां से अच्छी यादें अपने साथ लेकर वापिस जाएं।
विभिन्न राज्यों की संस्कृति बनी पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के पावन पर्व पर ब्रहमसरोवर का तट विभिन्न राज्यों की संस्कृति को अपने आगोश में समेट रहा है। इस तट पर विभिन्न राज्यों की संस्कृति पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। इस तट पर भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को एक साथ देखने का मौका मिल रहा है। शिल्प और सरस मेले में ब्रह्मसरोवर के तट पर चारों तरफ लगे स्टॉलों पर पर्यटक जमकर खरीददारी कर रहे है। यह दुकान भारतीय शिल्पकला के सौंदर्य को भी चरितार्थ कर रही है।

नकली दवाइयों और एनडीपीएस के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार
सात राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर हुए शामिल

चंडीगढ़, 22 नवंबर, अभीतक:- खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) हरियाणा द्वारा नकली दवाइयों और एनडीपीएस के मुद्दे पर देश का पहला अंतर्राज्यीय सेमिनार चंडीगढ़ में आयोजित किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में सात राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर, सीआईडी और पुलिस विभागों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस सेमिनार का उद्देश्य पड़ोसी राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाकर नकलीध्जाली दवाओं की रोकथाम एवं एनडीपीएस दवाओं के नशे के तौर पर दुरुपयोग को रोकना था। इसके तहत विभिन्न राज्यों के विभागों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान और प्रवर्तन अधिकारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने किया। इस अवसर पर एफडीए हरियाणा के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार, राज्य औषधि नियंत्रक श्री ललित कुमार गोयल सहित मुख्यालय एवं फील्ड अधिकारी मौजूद रहे। डॉ. मनोज कुमार ने सभी राज्यों से आए प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए एनडीपीएस मामलों में एफडीए हरियाणा की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने सीमावर्ती राज्यों के बीच आपसी समन्वय की अहमियत पर जोर दिया। अपने संबोधन में श्री सुधीर राजपाल ने एफडीए हरियाणा को अंतर्राज्यीय ज्ञान-साझा सेमिनार आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि नकली दवाओं और एनडीपीएस तस्करी का मुद्दा स्थानीय नहीं, बल्कि राज्यों के बीच साझा चुनौती है, जिसके लिए डेटा साझेदारी और पारदर्शी समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया। सेमिनार में पूर्व डीजीपी एवं सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक डॉ. केशव कुमार, महाराष्ट्र के सेवानिवृत्त संयुक्त आयुक्त व राज्य औषधि नियंत्रक ओ. एस. सधवानी तथा हरियाणा के राज्य औषधि नियंत्रक श्री ललित गोयल ने महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की। डॉ. केशव कुमार ने भारत फार्मास्यूटिकल एलायंस द्वारा बनाए जा रहे राष्ट्रीय डेटाबेस की जानकारी दी और फॉरेंसिक विज्ञान की भूमिका पर प्रकाश डाला। श्री ओ. एस. सधवानी ने हाल के मामलों में स्प्यूरियस, एएसक्यू दवाओं के कारण बच्चों की मौतों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर बल दिया। श्री ललित गोयल ने नियंत्रित पदार्थों की अवैध तस्करी एवं दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए बहु-हितधारक रणनीति अपनाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने लेबलिंग और पैक साइज पर सत्र का संचालन किया। उन्होंने बताया की सेमिनार के निष्कर्ष राज्य एवं केंद्र सरकार को भेजे जाएंगे, जिससे भविष्य में अंतर्राज्यीय रणनीतियों को मजबूत किया जा सके। हिमाचल प्रदेश के राज्य औषधि नियंत्रक श्री मनीष कपूर द्वारा पैनल चर्चा का आयोजन किया गया।
इसके अतिरिक्त पंजाब, हिमाचल तथा अन्य राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलरकृश्री संजीव गर्ग, श्री दीपक शर्मा एवं श्री सुशांत शर्मा भी उपस्थित रहे। सात राज्यों के 70 से अधिक अधिकारियों ने इसमें भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *