Haryana Abhitak News 25/11/25

डीआईपीआरओ सतीश कुमार।

गीता की ध्वनि से गूंजेगा जिला, 29 नवंबर से तीन दिवसीय गीता महोत्सव
गीता महोत्सव गीता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
गीता पर आधारित हवन यज्ञ, शोभा यात्रा, प्रदर्शनी, क्राफ्ट मेला, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों सहित अनेक आयोजन

झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशा-निर्देशन में जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झज्जर के तत्वावधान में 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय जिला स्तरीय गीता महोत्सव इस वर्ष भी अपनी अद्भुत सांस्कृतिक भव्यता और आध्यात्मिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। महोत्सव में गीता के शाश्वत संदेश, ज्ञान और भारतीय संस्कृति की विविध छवियाँ एक विस्तृत मंच पर जीवंत होंगी। डीआईपीआरओ सतीश कुमार ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि महर्षि दयानंद सरस्वती स्टेडियम में गीता महोत्सव का आयोजन होगा। प्रतिदिन महोत्सव का शुभारंभ प्रतिदिन सामूहिक हवन-यज्ञ के साथ होगा। इस दौरान आध्यात्मिक उत्साह जगाने वाली शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में गीता थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, स्कूली व विद्यार्थियों की विभिन्न प्रतियोगिताएं, सेमिनार, प्रदर्शनी, क्राफ्ट मेला, ग्लोबल गीता श्लोक उच्चारण और अनेक धार्मिक-सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल रहेंगी। गीता महोत्सव जैसे आयोजन समाज को धर्म, कर्तव्य, नैतिकता और आत्मबल का संदेश देने वाला एक सांस्कृतिक अभियान है, जिसे जन-भागीदारी के माध्यम से भव्य रूप में मनाया जाएगा।

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 27 नवंबर को रोहतक में
झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (जोनल सीजीआरएफ फोरम), रोहतक की बैठक 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक स्थित मुख्य अभियंता (ओपी) प्रवर्तन परिमण्डल, यूएचबीवीएन के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक की अध्यक्षता जोनल उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (यूएचबीवीएन) के चेयरमैन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं, विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल संबंधी शिकायतें (बिजली चोरी से संबंधित मामलों को छोड़कर) सुनी जाएंगी तथा उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार, प्रत्येक ऐसे मामले की सुनवाई करेगा जो एक लाख रुपये से अधिक और तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित हों। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी शिकायत को माननीय चेयरमैन, जोनल सीजीआरएफ, रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इससे उपभोक्ताओं को न्यायालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का निवारण निगम स्तर पर ही किया जा सकेगा।

हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान
प्रस्तावना पढ़कर वीडियो अपलोड करें, प्रमाणपत्र प्राप्त करें,
हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान में जन भागीदारी बढ़ाने हेतु अनूठी पहल

झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संविधान के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत संविधान की प्रस्तावना को अपनी पसंदीदा भाषा में पढ़कर उसका वीडियो रिकॉर्ड करें और निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने पर सर्टिफिकेट जारी होता है। उन्होंने कहा कि यह पहल देशभर में अधिकतम जन भागीदारी सुनिश्चित करने और नागरिकों को संविधान के मूल्यों से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई है। डीसी ने नागरिकों से आह्वान किया कि संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए अपना वीडियो साझा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रचारदृप्रसार में नागरिक सहभागी बनें। वीडियो अपलोड करने पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी अपना वीडियो आधिकारिक संविधान75पोर्टल (constitution75.com) पर अपलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि प्राप्त महिलाओं के लिए श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित
पुरस्कार राशि 5 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्रय आवेदन की अंतिम तिथि 1 दिसंबर

झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं के लिए प्रतिष्ठित ‘श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार’ हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि श्रीमती सुषमा स्वराज पुरस्कार उन महिलाओं को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण कार्य करते हुए राज्य का नाम राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रोशन किया हो। इस पुरस्कार में पाँच लाख रुपए की सम्मान राशि तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इच्छुक महिला उम्मीदवार अपने संपूर्ण बायोडाटा, उपलब्धियों का विस्तृत विवरण और संबंधित दस्तावेजों सहित आवेदन 1 दिसंबर 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा करवा सकती हैं। पुरस्कार से जुड़ी योग्यता, मानदंड और आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट (www.wcdhry.gov.in) पर उपलब्ध है। योग्य महिलाओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना आवेदन जमा कराएं, ताकि उनके उत्कृष्ट कार्यों को राज्य स्तर पर सम्मानित होने का अवसर मिल सके।

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को झज्जर एवं बहादुरगढ़ न्यायिक परिसर में
झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकारण के निर्देशानुसार एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचकूला के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 दिसंबर को झज्जर एवं बहादुरगढ़ न्यायिक परिसर में किया जाएगा। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सीजेएम एवं सचिव श्री विशाल ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में इस राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायालय परिसर में तथा जिला एडीआर सेंटर झज्जर में एक हैल्प डेस्क भी स्थापित किया गया है, जिसमें कोर्ट परिसर में आने जाने वाले लोगों को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जा रहा है और लोक अदालत के फायदे भी उन्हें बताए जा रहे हैं। इस हैल्प डेस्क में एक रिटेनर एडवोकेट व एक पैरा लीगल वालिंटियर की डयूटी लगाई गई है। प्राधिकरण द्वारा लगाए इन हैल्प डेस्क पर मिलने वाली जानकारी को आम लोगों द्वारा सराहा जा रहा है। सीजेएम श्री विशाल ने बताया की जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अजय तेवतिया जी ने इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर व बैंक मैनेजर के साथ मीटिंग करके कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ राष्ट्रीय लोक अदालत का मिल सके।लोक अदालत को एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए और इसमें अधिक से अधिक मामलों का निपटारा करवाने के लिए सभी को बढ़-चढकर हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए विभिन्न बैंकों, सरकारी विभागों इत्यादि के उच्च अधिकारियों के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास किया गया जिसमें आम जनता को अधिकतम छूट एवं वाहन बिजली विभाग, सिंचाई विभाग व पंचायती राज, जिससे आम जनता को लोन रिकवरी केस में अधिकतम छूट वाहन दुर्घटना मुआवजा में अधिकतम मुआवजा आपसी सहमति के आधार पर दिया जा सके। सचिव श्री विशाल ने बताया कि लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की एक प्रणाली है, जो भारत में बदलते समय के साथ एक प्रणाली के रूप में स्थापित हुई है। लोक अदालतें न केवल लंबित विवाद या पार्टियों के बीच उत्पन्न होने वाले विवादों को सुलझाती हैं, बल्कि यह सामाजिक सद्भाव को भी सुनिश्चित करती हैं क्योंकि विवाद करने वाले पक्ष अपने मामलों को अपनी पूर्ण संतुष्टि के साथ सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाते हैं। इससे अदालतों के लंबित मामलों में कमी आती है, क्योंकि अपील और संशोधन के रूप में आगे की कार्यवाही को भी समाप्त कर पक्षों की सहमति से मामलों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझाया जाता है और त्वरित और प्रभावी तरीके से न्याय दिलाने के लिए उन्हें उपलब्ध कराया जाता है। विवाद के निपटारे के अलावा, पक्षकारों को मामलों की उनके द्वारा भुगतान की गई अदालती फीस की वापसी का लाभ होता है।

सहकारिता विभाग देश में स्थापित करेगा 150 चीनी मिल: डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा पुराने किसानों को गन्ना बुआई पर लाने के लिए करेगा विशेष प्रयास
मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गन्ना किसानों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजनाओं की मांग की जाएगी
किसानों का दिल जीतें मिल प्रबंधन, सुनिश्चित करें न आए तकलीफ

करनाल, 25 नवंबर, अभीतक:- सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश में 150 नई चीनी मिलें स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में प्रदेश के नारायणगढ़ में चीनी मिल स्थापित करने की दिशा में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गन्ना किसानों को देश में सर्वाधिक गन्ना फसल की दर 415 रुपए प्रति क्विंटल घोषित की है और जल्द ही उनसे मुलाकात करते हुए गन्ना किसानों के लिए प्रोत्साहन योजनाएं शुरू करने पर चर्चा की जाएगी। मंगलवार को सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने करनाल सहकारी चीनी मिल के 50वें पेराई सीजन और शाहबाद सहकारी चीनी मिल के 42वें पेराई सीजन के शुभारंभ अवसर पर ऑनलाइन संबोधित किया। शाहबाद में कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी, सांसद नवीन जिंदल व विधायक रामकरण काला तथा करनाल में चीफ व्हिप व इन्द्री विधायक रामकुमार कश्यप, शुगर फेडरेशन के एमडी शक्ति सिंह, मिल प्रबंधक एवं गन्ना किसान उपस्थित रहे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के संकल्प को पूरा करने में सहकारिता क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह देश में 150 चीनी मिलें स्थापित करने की घोषणा कर चुके हैं, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के नारायणगढ़ में सहकारी चीनी मिल स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सैनी ने प्रदेश के गन्ना किसानों के लिए अगेती किस्म का भाव 415 रुपए प्रति क्विंटल और पछेती किस्म का भाव 408 रूपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है, जो देश में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अपने किसानों को समय पर फसल भुगतान सुनिश्चित कर रही है। ऑनलाइन टोकन सिस्टम से गन्ना किसानों को मिल तक गन्ना लाने में 10 से 12 घंटे समय की बचत हुई है। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि पुराने गन्ना किसानों को मिल से जोडने के लिए बीते वर्ष जो प्रयास शुरू किए गए थे, उसकी बदौलत इस बार करनाल चीनी मिल में 3.90 लाख क्विंटल अधिक गन्ना व शाहबाद चीनी मिल में 2 लाख क्विंटल अधिक गन्ना क्रशिंग के लिए लाया जाएगा। शाहबाद व करनाल मिल द्वारा निरन्तर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीत रही हैं और अपनी मेहनत व किसानों के सहयोग से निरन्तर आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को साथ लेकर वो शीघ्र मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करेंगे तथा गन्ना किसानों को हार्वेस्टिंग में आने वाली परेशानी के लिए सब्सिडी पर मशीन उपलब्ध करवाने तथा उन्हें निरंतर गन्ना बिजाई के लिए साथ जोडने के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना शुरू करने का आग्रह करेंगे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने मिल प्रबंधन को निर्देश दिए कि वो गन्ना किसानों का ध्यान रखें, उनका दिल जीतें और यह सुनिश्चित करें कि गन्ना किसानों को कोई तकलीफ न आए। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के सांझे की सरकार है, क्योंकि हर समय उनके हित को मजबूत करने की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करते हैं। उन्होंने कहा कि बीते दिनों प्रदेश के किसान भाईयों को 21वीं पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों रूपए की राशि उनके खाते में भेजी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की तरफ से भी दोनों मिलों के पेराई सीजन के शुभारंभ की मिल प्रबंधन व किसानों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर चीफ व्हिप व इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप ने कहा कि शुगर मिल के नए पिराई सत्र के लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि शुगर मिल का देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान होता है। आज करनाल शुगर मिल सल्फर फ्री रिफाइंड शुगर उत्पादन में अग्रणी है जो बहुत गर्व की बात है। इसके अतिरिक्त यह मिल बिजली उत्पादन भी करती है। यहां अटल किसान कैंटीन, किसानों के लिए विश्रामघर और किसान सुविधा केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि सब मिलकर गन्ना उत्पादन बढ़ाने का प्रयास करें। प्रदेश सरकार किसानों को सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर हरियाणा सहकारी चीनी मिल्स प्रसंघ लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि आज से यह पिराई का सत्र आरम्भ हुआ है जो बहुत खुशी की बात है। उन्होंने सभी मिल कर्मचारियों और किसानों का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोविड की बाधा के बाद भी यहां के किसानों ने आवश्यकतानुसार गन्ना सप्लाई किया। करनाल शुगर मिल तकनीकी सुविधाओं से युक्त है और इस मिल ने राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पुरस्कार प्राप्त किए हैं। उन्होंने सभी किसानों को आश्वस्त किया कि यहां किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।
प्रबन्ध निदेशक शुगर मिल करनाल अदिति ने मिल के 50वें पिराई सत्र आरम्भ होने पर बधाई देते हुए कहा कि शुगर मिल करनाल सब किसानों के साथ मिलकर दिन दोगुनी रात चैगुनी उन्नति करेगा। उन्होंने सभी किसानों को गन्ना उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कैप्टन शक्ति सिंह प्रबन्ध निदेशक ( हरियाणा सहकारी चीनी मिल्स प्रसंघ लिमिटेड) ने चीफ व्हिप व इन्द्री विधायक रामकुमार कश्यप को और अदिति प्रबन्ध निदेशक करनाल शुगर मिल ने कैप्टन शक्ति सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
किसानों को किया सम्मानित
इसके अतिरिक्त करनाल शुगर मिल द्वारा इस सत्र में सबसे पहले गन्ना लेकर आने वाले किसानों जगमीत पुत्र जगमाल गांव फूसगढ़, कौशल पुत्र बाबू राम गांव सदरपुर, नरेश पुत्र कंवर पाल सदरपुर को पुरस्कृत किया गया। इसी प्रकार नई तकनीक से गन्ना उत्पादन करने के लिए किसान जगमीत पुत्र जगमाल फूसगढ़ पुत्र बारूराम पुत्र रविदत्त को भी सम्मानित किया गया।

औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में बने पिकअप यूनियन के कर्मचारियों को निरीक्षक सतीश कुमार ने किया नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों के बारे में जागरूक
बहादुरगढ़, 25 नवंबर, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में औद्योगिक क्षेत्र बहादुरगढ़ में स्थित पिकअप गाड़ी यूनियन में निरीक्षक सतीश कुमार ने मंगलवार को वाहन चालकों को यातायात सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर हादसों का एक बड़ा कारण नियमों की अनदेखी और नशे की अवस्था में वाहन चलाना है। इसलिए प्रत्येक चालक का यह कर्तव्य है कि वह यातायात संकेतों का पालन करे तथा सड़क पर पूर्ण सतर्कता के साथ वाहन चलाए।निरीक्षक सतीश कुमार ने उपस्थित लोगों को समझाया कि किसी भी प्रकार का नश चाहे वह शराब हो, तंबाकू उत्पाद हों या कोई अन्य नशीला पदार्थ वाहन चलाते समय व्यक्ति की एकाग्रता, निर्णय क्षमता और प्रतिक्रिया समय को गंभीर रूप से प्रभावित करता है। ऐसे में दुर्घटना की आशंकाएँ कई गुना बढ़ जाती हैं, जिससे न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों की जान भी खतरे में पड़ती है।उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार का नशा न करें यह केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का मूल मंत्र है। निरीक्षक ने यूनियन सदस्यों से अपील की कि वे अपने साथ-साथ अपने साथ काम करने वाले साथियों को भी जागरूक करें और सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित करें ताकि सड़क हादसा को रोका जा सके।

उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 27 नवंबर को रोहतक में
झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (जोनल सीजीआरएफ फोरम), रोहतक की बैठक 27 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। यह बैठक राजीव गांधी विद्युत सदन, पावर हाउस, रोहतक स्थित मुख्य अभियंता (ओपी) प्रवर्तन परिमण्डल, यूएचबीवीएन के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी। बैठक की अध्यक्षता जोनल उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम (यूएचबीवीएन) के चेयरमैन करेंगे। इस दौरान क्षेत्र के उपभोक्ताओं, विशेष रूप से झज्जर जिले के उपभोक्ताओं की बिजली एवं बिल संबंधी शिकायतें (बिजली चोरी से संबंधित मामलों को छोड़कर) सुनी जाएंगी तथा उनका शीघ्र समाधान किया जाएगा। बिजली निगम के प्रवक्ता ने बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार, प्रत्येक ऐसे मामले की सुनवाई करेगा जो एक लाख रुपये से अधिक और तीन लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित हों। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई उपभोक्ता अधीक्षण अभियंता, कार्यकारी अभियंता या उपमंडल अभियंता के निर्णय से संतुष्ट नहीं है, तो वह अपनी शिकायत को माननीय चेयरमैन, जोनल सीजीआरएफ, रोहतक के समक्ष प्रस्तुत कर सकता है। इससे उपभोक्ताओं को न्यायालयों के चक्कर काटने से राहत मिलेगी और उनकी समस्याओं का निवारण निगम स्तर पर ही किया जा सकेगा।

समरसीबल की मोटर चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चुराई गई मोटर बरामद
साल्हावास, 25 नवंबर, अभीतक:- थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चैकी झाड़ली की टीम ने समरसीबल की मोटर चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चैकी झाड़ली प्रभारी उपनिरीक्षक सतबीर ने बताया कि धर्मेंद्र निवासी झाड़ली ने शिकायत देते हुए बताया की 24 नवंबर 2025 की सुबह वह बहुझौलरी रोड पर स्थित अपने ढाबे को देखने के लिए गया था जब उसने वहां पर पानी के लिए अपनी मोटर चलाई तो उसे पता चला कि समरसीबल की मोटर चोरी हो गई है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना साल्हावास में चोरी का आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए चैकी में तैनात मुख्य सिपाही दीपक कुमार की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमप्रकाश निवासी धमनी बिहार के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से चुराई गई मोटर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश करके माननीय न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

एक खिलाड़ी का शरीर ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है, और नशा इसी पूंजी को धीरे-धीरे खत्म कर देता है – निरीक्षक सतीश कुमार
बहादुरगढ़, 25 नवंबर, अभीतक:- पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में झज्जर पुलिस की टीम ने झज्जर क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-9 बहादुरगढ़ में खिलाड़ियों को जीवन के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पहलुओं नशामुक्त जीवन और यातायात नियमों के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान निरीक्षक सतीश कुमार ने न केवल खिलाड़ियों के लिए, बल्कि हर युवा के लिए संदेश दिया।उन्होंने बताया कि नशा एक खिलाड़ी का सबसे बड़ा दुश्मन है। नशा शरीर और मन दोनों को कमजोर करता है, निर्णय लेने की क्षमता कम करता है तथा खेल में लगने वाली मेहनत और अनुशासन को नष्ट कर देता है। एक खिलाड़ी का शरीर ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी होती है, और नशा इसी पूंजी को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। इसलिए युवा खिलाड़ियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गलत संगत और नशे जैसे विनाशकारी रास्तों से दूर रहें। निरीक्षक सतीश कुमार ने खिलाड़ियों को समझाया कि खेल का मैदान ही वह स्थान है जहां परिश्रम और अनुशासन से सपनों को उड़ान मिलती है। यदि आज आप मैदान पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से मेहनत करते हैं, तो कल यही मेहनत आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकती है। खिलाड़यिों को इस सोच के साथ अभ्यास करना चाहिए कि उनकी हर पसीने की बूंद भविष्य की सफलता की नींव बना रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पढ़ाई हो या खेल दोनों में मेहनत, समय का सदुपयोग और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। जितना अधिक आप खुद को तराशेंगे, उतना ही आपमें निखार आएगा और आप नई ऊंचाइयों को छू सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यातायात नियमों का पालन करने की भी सलाह दी। सड़क सुरक्षा सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा है। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, गति सीमा का पालन और मोबाइल फोन से बचकर वाहन चलाना हर सभ्य नागरिक की पहचान है। एक खिलाड़ी के लिए तो यह और भी आवश्यक है, क्योंकि उसका हर दिन, हर क्षण उसके लक्ष्य के लिए कीमती होता है। इस दौरान क्रिकेट एसोसिएशन झज्जर से देवेंद्र राठी और कोच जितेंद्र गुलियां सहित खिलाड़ी और आमजन मौजूद रहे।

एक व्यक्ति की हत्या के मामले में 12 घंटे के अंदर आरोपी को किया गिरफ्तार
आरोपित दंपति से वारदात में प्रयोग डंडा और चाकु बरामद’

बादली, 25 नवंबर, अभीतक:- गांव फतेहपुर के पार्क में एक व्यक्ति की लाश मिलने की गुत्थी को सुलझाते हुए थाना बादली पुलिस की टीम ने एक दम्पति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि सोमवार को फतेहपुर गांव के पार्क में एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिस मामले पर तत्परता से कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में 12 घंटे के अंदर सोमबीर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इसके बाद उसकी पत्नी को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिन्हें आज अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके पूछताछ के लिए आरोपी सोमबीर को दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।वही उनकी पत्नी को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस जांचरू-यह कार्रवाई मृतक के भाई अजय निवासी धनासरी जिला चरखी दादरी की शिकायत पर की गई है। मृतक अजीत, अजय का छोटा भाई था। जो बलिंकीट कंपनी में कार्यकर्ता था। उनके पड़ोस में ही उनके गांव का सोमबीर भी किराए पर रहता था। अजीत और सोमबीर की पत्नी आपस में बातचीत करते थे। जिसको लेकर उनकी आपस में पहले भी कहासुनी हुई है इसी कहासुनी की रंजिश को मन में रखते हुए आरोपित दंपति ने पहले तो मृतक अजीत को फोन के माध्यम से बुलाया और बाद में उसकी छुरा और डंडा मारकर हत्या कर दी। जिस संबंध में थाना बादली में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपित दंपति से वारदात में प्रयोग डंडा और चाकु बरामद किया।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025
पीतल नगरी में भव्य रूप से आयोजित होगा गीता महोत्सव
गीता महोत्सव का 28 को सेमिनार के साथ होगा शुभारंभ
29 नवंबर से 01 दिसंबर तक बाल भवन में होंगे भव्य कार्यक्रम
प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को मिलेगी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

रेवाड़ी, 25 नवंबर, अभीतक:- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रेवाड़ी शहर के बाल भवन परिसर में 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें गीता के ज्ञान पर प्रकाश डालते हुए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। शुक्रवार 28 नवंबर को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी मीरपुर विश्वविद्यालय में गीता पर आधारित सेमिनार का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गुणी विद्वान जन अपना वक्तव्य देंगे। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि गीता महोत्सव पूर्ण रूप से गीता के अध्यायों व उनकी शिक्षाओं पर आधारित रहेगा, जिसमें आमजन को प्रेरणादायक बेहतरीन प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। उन्होंने कहा कि गीता महोत्सव में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक संगठनों के अलावा सभी सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों और विभागों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। तीन दिवसीय इस महोत्सव में समूह गान, राधा कृष्ण नृत्य, कृष्ण वंदना, समूह नृत्य, एकल अभिनय, एकल नृत्य, श्लोकाचारण, भजन, गीता सार नृत्य नाटिका, लघु नाटिका, गीता संवाद आदि के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के ज्ञान पर प्रकाश डाला जाएगा। जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि गीता महोत्सव में लगातार तीन दिनों तक श्रीमद्भागवत गीता जी के श्लोक, सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित होने वाले विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को मंत्रमुग्ध व मोहित करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला वासियों के लिए 29 नवंबर से 01 दिसंबर तक अपने परिवार व रिश्तेदारों सहित गीतापुरम में पहुंचकर गीता की शिक्षाओं से रूबरू होने का यह सुनहरा अवसर है। गीता महोत्सव के दौरान आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग सहित विभिन्न विभागों और संस्थाओं की स्टॉल के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं सहित धार्मिक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। रविवार 30 नवंबर को दोपहर 12 बजे रेवाड़ी नगर में गीता जी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन होगा, जिसमें आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी।

जिला में आज मनाया जाएगा ‘संविधान दिवस: डीसी
संविधान दिवस पर पढ़ी जाएगी संविधान की प्रस्तावना, ऑनलाइन भी ले सकते हैं भाग

रेवाड़ी, 25 नवंबर, अभीतक:- रेवाड़ी जिला में बुधवार 26 नवंबर, 2025 को ‘संविधान दिवस’ गरिमापूर्ण ढंग से पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। डीसी अभिषेक मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 नवंबर, 1949 को भारत की संसद ने संविधान को अंगीकार किया था। जिसे 26 जनवरी, 1950 को पूरे भारत में लागू किया गया। इसी उपलक्ष्य में हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जिला के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाएगी और नागरिक संविधान की मूल प्रस्तावना पर आधारित संकल्प लेंगे। डीसी ने बताया कि इस कार्यक्रम में आम जनता भी ऑनलाइन भाग ले सकती है। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन जुडने व ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए दो पोर्टल भी बनाए गए हैं। पोर्टल बवदेजपजनजपवद75.बवउ पर हिंदी, अंग्रेजी सहित अन्य आधिकारिक भाषाओं में संविधान की प्रस्तावना ऑनलाइन पढ़ी जा सकेगी जबकि दूसरे पोर्टल ीजजचेरूध्ध्ूूूण्उलहवअण्पदध् पोर्टल पर ऑनलाइन संविधान दिवस क्विज प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे ‘संविधान दिवस’ कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करें।

सभी सीएससी पर योजनाओं व सेवाओं की जानकारी निर्धारित फीस सहित लगाना अनिवार्य: डीसी
किसी भी सीएससी पर आदेशों की अवहेलना मिलने पर होगी कार्रवाई

रेवाड़ी, 25 नवंबर, अभीतक:- डीसी अभिषेक मीणा ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की निर्धारित फीस की लिस्ट सीएससी सेंटर पर लगी हुई होनी चाहिए। डीसी ने कहा है कि किसी सेंटर पर फीस की लिस्ट लगी हुई नहीं मिली तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) स्थापित किए गए हैं। इन सभी योजनाओं तथा सेवाओं के लिए सरकार द्वारा फीस निर्धारित की गई है। आम नागरिक सेंटर पर फीस की लिस्ट को देखकर ही अपने शुल्क की अदायगी करें। कोई सीएससी सेंटर संचालक अधिक राशि वसूल करता है तो उसकी शिकायत लघु सचिवालय में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को दी जा सकती है। डीसी ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में सीएससी सेंटर खोले गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी सीएससी सेंटरों की समय-समय पर जांच की जाती है। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर योजनाओं व सेवाओं की निर्धारित फीस को बोर्ड लगा हुआ नहीं मिला तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीएससी के जिला प्रबंधक जगदीप ने बताया कि जिला रेवाड़ी में 300 से अधिक सेंटर चलाए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में होने वाली परेशानी से बचाने तथा घर के समीप सरकारी योजनाओं का लाभ देने के उद्देश्य से ये सीएससी सेंटर खोले गए है। इन सीएससी सेंटरों पर 400 से अधिक सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन की सुविधा दी गई है, जो आमजन से जुड़ी हैं। इसके लिए सरकार की ओर से नाम मात्र की फीस तय की गई है। उन्होंने सभी सीएससी संचालकों से आह्वान किया कि वे आमजन के कार्य को सामाजिक जिम्मेदारी मानते हुए उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करे।

झज्जर ब्रेकिंग।
झज्जर नागरिक अस्पताल की शव ग्रह की बिल्डिंग में लगी थी आग।
148 घंटे बीत जाने के बाद भी शवो के पोस्टमार्टम पल्ली और गत्ते की आड़ लगाकर बाहर खुले में किया जा रहा है पोस्टमार्टम।
शव ग्रह में 148 घंटे बीत जाने के बाद भी चिकित्सकों ने शव ग्रह को नहीं करवाया ठीक।
शवो का पोस्टमार्टम फोर्थ क्लास कर्मचारियों द्वारा कराया जा रहा है।
नागरिक अस्पताल की सबसे बड़ी लापरवाही।
शव ग्रह में जब आग लगी थी तो फायर ब्रिगेड को भी सूचना नहीं दी।
शव घर में रखा रिकार्ड व सामान जलकर हुआ राख

इनेलो किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी: अभय सिंह
बादली, 25 नवंबर, अभीतक:- बादली गाँव के गूलिया खाप चबूतरे पर इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चैटाला का स्थानीय ग्रामीणों और विभिन्न खाप प्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने हिस्सा लिया और अभय सिंह चैटाला के प्रति अपना समर्थन जताते हुए कहा कि वे जुबान के धनी नेता हैं, जिन्होंने हमेशा बिना किसी समझौते के किसानों, मजदूरों और आम जनता के मुद्दों पर खुलकर आवाज उठाई है। ग्रामीणों ने कहा कि आज के राजनीतिक माहौल में ऐसे नेताओं की जरूरत है जो वादों को निभाने का साहस रखते हों। सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह चैटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि दोनों पार्टियों की नीतियाँ किसानों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में किसानों से बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन न तो डैच् की गारंटी दी गई और न ही किसान कानूनों के विरोध के दौरान हुए नुकसान की भरपाई की गई। अभय सिंह ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की सरकारें केवल “किसानों को झूठ बोलने और लूटने का काम करती रही हैं”, जबकि इनेलो हमेशा किसानों और आम जनता के हक की लड़ाई मजबूत तरीके से लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज गाँवों और किसानों की समस्याएँ बढ़ती जा रही हैंकृफिर चाहे वह मंडियों में अव्यवस्थाएँ हों, महंगे खेती-बाड़ी के खर्चे हों, बेरोजगारी हो या युवाओं का भविष्य। अभय सिंह चैटाला ने कहा कि इन मुद्दों पर सरकारें केवल राजनीति करती रहीं, लेकिन वास्तविक समाधान देने में विफल रहीं। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि इनेलो आने वाले समय में किसानों के हक और सम्मान की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। कार्यक्रम के दौरान कई जिले और हलके के प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष सतपाल पहलवान, ऑफिस सचिव पवन धनखड़, हलका प्रधान देविंदर जाखड़, मामन गूलिया, तीसा खाप प्रधान विनोद गूलिया, सुनील गूलिया (प्रधान गूलिया खाप), हनुमान गूलिया, काला निमाना, रंग सिंह, ओम खेड़ी जाट और जिला प्रेस प्रवक्ता योगेश सैनी मुख्य रूप से शामिल रहे। गाँव बादली के लोगों ने सभा के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि वे आने वाले चुनावों में अभय सिंह चैटाला का पूरी तरह समर्थन करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अभय सिंह जैसा नेतृत्व ही किसानों और गाँवों की वास्तविक आवाज बनकर उभर सकता है।

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशाल रेखाचित्र के द्वारा दुग्ध के महत्व को प्रदर्शित किया
झज्जर, 25 नवंबर, अभीतक:- गाँव भदाना की चैपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर राष्ट्रीय दुग्ध दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशाल रेखाचित्र के द्वारा दुग्ध के महत्व को प्रदर्शित किया। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्मदिन के दिन मनाया जाता है। आइए जानते हैं कैसे उन्होंने दूध की कमी से जूझने वाले देश को दुनिया का सर्वाधिक दूध उत्पादक देश बनाने में अहम भूमिका निभाई। आज उस शख्स का जन्मदिन है, वर्गीज कुरियन का जन्म केरल के कोझिकोड में 26 नवंबर 1921 को हुआ था। भारत में उनके जन्मदिन को नेशनल मिल्क डे के रूप में मनाया जाता है और इसकी शुरुआत साल 2014 में की गई थी। उन्हें भारत के ऑपरेशन फ्लड की वजह से जाना जाता है। कुरियन की अगुवाई में चले श्ऑपरेशन फ्लडश् के बलबूते ही भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बना। बता दें कि भारत का ऑपरेश्न फ्लड दुनिया का सबसे बड़ा डेरी डवलमेंट प्रोग्राम था, जिसे भारत में दूध उत्पादन को बढ़ावा मिला। अगर जमीनी स्तर पर देखें तो कुरियन की ये उपलब्धि दूध का उत्पादन बढ़ाने से कहीं ज्यादा ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम 1970 में शुरू हुआ था। ऑपरेशन फ्लड ने डेरी उद्योग से जुड़े किसानों को उनके विकास को स्वयं दिशा देने में सहायता दी, उनके संसाधनों का कंट्रोल उनके हाथों में दिया। राष्ट्रीय दुग्ध ग्रिड देश के दूध उत्पादकों को 700 से अधिक शहरों और नगरों के उपभोक्ताओं से जोड़ता है. उन्होंने ही अमूल की स्थापना की थी। इस चैपाल में पूर्व सैनिक देवीदत्त शर्मा, सूबेदार सुभाष शर्मा, रामवतार शर्मा, रमेश कौशिक, नन्दकिशोर शर्मा, सतीश, केशव शर्मा, अर्जुन शर्मा, अलीशा शर्मा आदि मौजूद रहे।

आज गुरु तेग बहादुर जी के 350 में बलिदान दिवस पर कुरुक्षेत्र में जाते हुए संयोजक मनीष शर्मा नंबरदार चेयरमैन व सीमा दहिया सहसंयोजक पूर्व पार्षद पूर्व सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन और सर्वेश सैनी के नेतृत्व में गांव दुजाना से कुरुक्षेत्र के लिए जाते हुए सभी साथियों के साथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में की रामलला की पूजा
अयोध्या, 25 नवंबर, अभीतक:- अयोध्या ध्वजारोहण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा की। अयोध्या, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और बिंदु की साक्षी बन रही है। आज संपूर्ण भारत और विश्व राममय है… हर राम भक्त के हृदय में अपार अलौकिक आनंद है। सदियों के घाव भर रहे हैं। आज सदियों की वेदना विराम पा रही है। सदियों का संकल्प आज सिद्धि को प्राप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इसका भगवा रंग और इस पर रचित सूर्यवंश की ख्याति और अंकित कोविदार वृक्ष राम राज्य की कृति को प्रतिरूपित करता है। ये ध्वज संकल्प, सफलता, सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ष्आने वाली सदियां और सहस्र शताब्दियों तक ये धर्म ध्वज प्रभु राम के आर्दशों और सिद्धांतों का उद्घोष करेगा,ये धर्म ध्वज आह्वान करेगा कि सत्य की जीत होती है असत्य की नहीं। ये धर्म ध्वज उद्घोष करेगा कि सत्य ही ब्रह्म का स्वरूप है। सत्य में ही धर्म स्थापित है। ये धर्म धर्म ध्वज प्रेरणा बनेगा कि प्राण जाए पर वचन न जाए यानी जो कहा वही किया जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मैं संपूर्ण विश्व के करोड़ों राम भक्तों को इस अविस्मरणीय क्षण की इस अद्वितीय अवसर की शुभकामनाएं देता हूं। मैं आज उन सभी भक्तों को भी प्रणाम करता हूं हर उस दानवीर को भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अपना सहयोग दिया। मैं राम मंदिर निर्माण से जुड़े हर श्रमवीर, हर कारीगर, हर योजनाकार, हर वास्तुकार का अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, यहां एक ही स्थान पर माता अहिल्या है, महर्षि वाल्मीकि हैं, महर्षि वशिष्ठ हैं, महर्षि विश्वामित्र हैं, महर्षि अगस्त्य हैं और संत तुलसीदास हैं। रामलला के साथ-साथ इन सभी ऋषियों के दर्शन भी यहीं पर होते हैं।यहां जटायु जी और गिलहरी की मूर्तियां भी हैं। जो बड़े संकल्पों की सिद्धि के लिए हर छोटे से छोटे प्रयास के महत्व को दिखाती हैं। मैं हर देशवासी से कहूंगा कि जब आप राम मंदिर के दर्शन करे तो सप्त मंदिर के दर्शन भी करे। ये मंदिर आस्था के साथ-साथ मित्रता, सामाजिक सद्भाव के मूल्यों को भी शक्ति देते हैं हम सब जानते हैं कि राम भेद से नहीं भाव से जुड़ते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, पिछले 11 वर्षों में महिला, दलित, पिछड़े, अति-पिछड़े, आदिवासी, वंचित, किसान, श्रमिक, युवा हर वर्ग को विकास के केंद्र में रखा गया है। जब देश का हर व्यक्ति, हर वर्ग, हर क्षेत्र सशक्त होगा, तब संकल्प की सिद्धि में सबका प्रयास लगेगा और सबके प्रयास से ही 2047 में जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा, तब तक हमें विकसित भारत का निर्माण करना ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या ध्वजारोहण समारोह में अपना भाषण खत्म करने के बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मौजूद मेहमानों का अभिवादन किया।’

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर हरियाणा सरकार द्वारा ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में भव्य समागम का आयोजन। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख मर्यादा और परंपराओं का पूर्णतः पालन करते हुए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन स्वरूप को सुशोभित आसन पर स्थापित किया।

कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के मौके पर आयोजित एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ज्योतिसर में अनुभव केंद्र और पांचजन्य का किया उद्घाटन।
श्री गुरु तेग बहादुर जी शहीदी दिवस समारोह’
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल
राज्यपाल और मुख्यमंत्री नायब सैनी भी मौजूद
पीएम ने श्री गुरु तेग बहादुर जी को किया नमन
भव्य समागम से मुख्यमंत्री नायब सैनी का संबोधन’
गुरु तेग बहादुर जी के शहरी दिवस पर कई कार्यक्रम किया – मुख्यमंत्री
उन्होंने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया – मुख्यमंत्री
शहीदी दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन – मुख्यमंत्री
सिरसा में राज्य स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया – मुख्यमंत्री
करनाल में हिंद की चादर मैराथन का आयोजन किया – मुख्यमंत्री
हमने गुरु जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा मुख्यमंत्री
सभी स्कूलों में निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गई – मुख्यमंत्री
कलेसर में गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन का नाम रखा – मुख्यमंत्री
प्रदेश में 350 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए – मुख्यमंत्री
उनके सिखाए मार्ग पर चलने का कार्य कर रहे हैं – मुख्यमंत्री
कुरुक्षेत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कुरुक्षेत्र की इसी धरती पर खड़े होकर भगवान श्री कृष्ण ने सत्य और न्याय की रक्षा को सबसे बड़ा धर्म बताया था। कुरुक्षेत्र की यह पवित्र भूमि सिख परंपरा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। सिख परंपरा के लगभग सभी गुरू अपनी पावन यात्रा के दौरान यहां आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मुगल आक्रांताओं के उस काल में गुरू साहब ने वीरता का आदर्श स्थापित किया था। मुगल आक्रांताओं के उस काल में कश्मीरी हिंदुओं का जबरन धर्मांतरण किया जा रहा था। इस संकट के बीच पीड़ितों के एक दल ने गुरू साहब से सहयोग मांगा। तब गुरू महाराज ने उन सभी पीड़ितों से कहा था कि आप सभी औरंगजेब को साफ-साफ कह दे कि यदि गुरू तेग बहादुर ने इस्लाम कुबूल कर लिया तो आप सब भी इस्लाम कुबूल कर लेंगे। इन वाक्यों में उनकी निडरता और पराकाष्ठा थी। उन्होंने कभी धर्म और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया था।
श्री गुरु तेग बहादुर जी जैसे व्यक्तित्व…इतिहास में विरले ही होते हैं।
उनका जीवन, उनका त्याग, उनका चरित्र बहुत बड़ी प्रेरणा है।’
मुगल आक्रांताओं के उस काल में, गुरु साहिब ने वीरता का आदर्श स्थापित किया : मोदी’
हमारे गुरुओं की परंपरा३ हमारे राष्ट्र के चरित्र, हमारी संस्कृति और हमारी मूल भावना का आधार हैरू च्ड मोदी’
हम सभी जानते हैं कि कैसे मुगलों ने… वीर साहिबजादों के साथ भी क्रूरता की सारी सीमाएं पार कर दी थीं।’
वीर साहिबजादों ने दीवार में चुना जाना स्वीकार किया… लेकिन अपने कर्तव्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा।
इन्हीं आदर्शों के सम्मान के लिए, अब हम हर साल 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाते हैं: पीएम मोदी
हमारी सरकार ने गुरुओं के हर तीर्थ को आधुनिक भारत के स्वरूप से जोड़ने का प्रयास किया है: मोदी
करतारपुर कॉरिडोर का काम पूरा कराना हो, हेमकुंड साहिब में रोप वे प्रोजेक्ट का निर्माण करना हो, आनंदपुर साहिब में विरासत-ए-खालसा संग्रहालय का विस्तार हो: मोदी’
हमने गुरुजनों की गौरवशाली परंपरा को अपना आदर्श मानकर…इन सारे कामों को पूरी श्रद्धा से पूरा करने का प्रयास किया है: पीएम मोदी
कुछ समय पहले, जब अफगानिस्तान से… गुरु ग्रंथ साहिब के तीन मूल स्वरूप भारत आए थे… तो ये हर देशवासी के लिए गौरव का क्षण बना था: मोदी
पिछले महीने, एक पावन यात्रा के रूप में गुरु महाराज के ये पावन ‘जोड़ा साहिब’ दिल्ली से पटना साहिब ले जाए गए: मोदी’
और वहां मुझे भी इन पवित्र ‘जोड़ा साहिब के सामने अपना शीश नवाने का अवसर मिला: मोदी’
मैं इसे गुरुओं की विशेष कृपा मानता हूं कि उन्होंने मुझे इस सेवा का, इस समर्पण का और इस पवित्र धरोहर से जुड़ने का अवसर दिया: मोदी’
नशे की आदत ने हमारे अनेक नौजवानों के सपनों को, गहरी चुनौतियों में धकेल दिया है: मोदी’
सरकार इस समस्या को जड़ से समाप्त करने के लिए सारे प्रयास भी कर रही है। लेकिन यह समाज की, परिवार की भी लड़ाई है: मोदी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर की शिरकत’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम से पहले गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत महामहिम राज्यपाल असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्री गुरू ग्रंथ साहिब के सामने नवाया शीश
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत कई कैबिनेट मंत्री भी रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन’
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आकर बढ़ाया हमारा हौसला- मुख्यमंत्री
गीता और गुरुओं की पावन धरा की गरिमा आज कई गुना बढ़ी,जब श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350 वें शहीदी दिवस समागम का हुआ आयोजन
हरियाणा में 1 नवंबर से पूरे प्रदेश में श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहीदी दिवस पर चार यात्राएं चलाई गई
प्रदेश में 350 रक्तदान शिविरों का भी किया गया आयोजन
चैधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में श्री गुरु तेग बहादुर अनुसंधान पीठ स्थापित किया गया
यमुनानगर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम से एक वन, वन्य जीव एवं जीव वैद्यता संरक्षण ब्लॉक का उद्घाटन किया गया
यमुनानगर के 45 एकड़ में बनने वाले कृषि विश्वविद्यालय का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया
प्रधानमंत्री के कर कमलों से आज कुरुक्षेत्र में अनुभव केंद्र का भी किया गया उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने कुरुक्षेत्र में ही पंचजन्य स्मारक का भी किया उद्घाटन
1984 के दंगों में पीड़ित 121 परिवारों के एक सदस्य को मिलेगी सरकारी नौकरी, ऐसा हमारी सरकार ने लिया निर्णय
यमुनानगर में बना रहे मेडिकल कॉलेज का नाम हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर रखा गया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय-समय पर करते हैं हमारा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *