Haryana Abhitak News 12/12/25

कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप झज्जर पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त एडीजीपी राजश्री सिंह की पद उन्नति पर जताई खुशी’
हरियाणा पुलिस ष्सेवा-सुरक्षा- सहयोगष् मे नागरिक को न्याय दिलाने का काम कर रही हैं: प्रधान रोशन लाल’

झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप झज्जर पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त एडीजीपी राजश्री सिंह का सम्मान किया और मिठाई खिलाकर पद उन्नति पर खुशी जताई। सीएलजी प्रधान रोशन लाल, मेंबर बबिता दहिया ने कहा कि झज्जर जिले मे पुलिस प्रशासन अच्छा कार्य कर रही हैं जिसकी वजह से लड़ाई झगड़े के मामले और क्राइम रेट कम हुआ हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा डीजीपी ओपी सिंह के दिशा निर्देश पर हरियाणा पुलिस सभ्यता पूर्वक लोगो से बातचीत करके लोगो की समस्याओ का समाधान कर रही हैं। हरियाणा पुलिस सेवा-सुरक्षा- सहयोग में नागरिक को न्याय दिलाने का काम कर रही हैं। सीएलजी प्रधान रोशन लाल, मेंबर बबिता दहिया ने कहा कि महिला एडीजीपी राजश्री सिंह बनाये जाने पर झज्जर जिला गौरवान्वित हुआ हैं और हरियाणा सरकार महिलाओ के साथ साथ 36 बिरादरी का सम्मान कर रही हैं। बेटियां व महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र मे कम नहीं हैं और हरियाणा की बेटी और महिलाये खेल, विभिन्न विभागों मे पद उन्नति पाकर और पदक जीतकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं। सीएलजी प्रधान रोशन लाल, मेंबर बबिता दहिया ने कहा कि जिला झज्जर पुलिस का कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप सराहनीय कार्य कर रहा है। शिकायतों को निपटारा किया जा रहा हैं। ज्यादातर शिकायतकर्ता सन्तुष्ट होते हैं। पुलिस के साथ कंधा से कंधा मिलाकर सीएलजी मेंबर्स कार्य कर रहे हैं जिसकी वजह से पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा हैं। इस अवसर समाजसेवी ओमबीर छिकारा, पूर्व सरपंच सहदेव, वेदपाल गुलिया, मनीषा चोपडा, एडवोकेट गौरव शर्मा आदि कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप मेंबर्स मौजूद रहे।

आरएसईटीआई में सहायक बुककीपर प्रशिक्षण बैच के बीच एसएचओ डॉ. किरण महिला ने दौरा कर प्रशिक्षार्थियों को किया प्रेरित
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: आज आरएसईटीआई झज्जर में सहायक बुककीपर (।ेेपेजंदज ठववााममचमत) प्रशिक्षण बैच के बीच एसएचओ डॉ. किरण महिला ने दौरा कर प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं, विशेषकर प्रशिक्षित हो रही महिला अभ्यर्थियों, को आर्थिक स्वतंत्रता और कौशल विकास के महत्व पर स्पष्ट, व्यावहारिक और प्रेरक मार्गदर्शन दिया। एसएचओ डॉ. किरण ने अपने संबोधन में कहा कि महिला सशक्तिकरण सिर्फ सिद्धांत नहीं हैकृयह रोजगार, आत्मनिर्भरता और निर्णय लेने की क्षमता से वास्तविक रूप से हासिल होता है। जब महिलाएँ आर्थिक रूप से मजबूत होती हैं, तो पूरा परिवार और समाज मजबूत होता है। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर आगे बढ़ने, कार्यस्थल पर अपने अधिकारों को समझने और किसी भी प्रकार की हिंसा या भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। इस कार्यक्रम में आरएसईटीआई झज्जर के निदेशक श्री उमेश कुमार भुकर भी उपस्थित रहे। उन्होंने एसएचओ डॉ. किरण का स्वागत करते हुए कहा कि उनके विचारों से प्रशिक्षार्थियों, खासकर महिला उम्मीदवारों, में मजबूत आत्मविश्वास और भविष्य के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण विकसित होगा। मौके पर उपस्थित प्रशिक्षार्थियों ने एसएचओ डॉ. किरण से करियर, सुरक्षा और व्यावहारिक जीवन कौशल से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने वास्तविक अनुभव आधारित समाधान दिया। आरएसईटीआई झज्जर लगातार जिले में महिला एवं युवा वर्ग को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार हेतु सशक्त बनाने की दिशा में कार्यरत है।

राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह के अवसर पर बहादुरगढ़ में शिल्पकार संवाद सत्र किया गया आयोजित
बहादुरगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय की ओर से राष्ट्रीय हस्तशिल्प सप्ताह (8 से 14 दिसंबर) के अवसर पर बहादुरगढ़ में शिल्पकार संवाद सत्र आयोजित किया गया। हस्तशिल्प सेवा केंद्र के नॉर्दर्न रीजनल ऑफिस रेवाड़ी की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय शिल्पकारों को सशक्त करना, उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और पारंपरिक हस्तशिल्प कला को नई ऊर्जा प्रदान करना है। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार भारतवर्ष में हैंडीक्राफ्ट वीक 2025 मना रहा है। 8 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक संपूर्ण भारत में सभी राज्यों में वस्त्र मंत्रालय के सभी ऑफिस में शिल्पकारों और बूनकरो के साथ मना रहा है। उसी कड़ी में हरियाणा प्रदेश के रेवाड़ी ऑफिस वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से झज्जर जिले में हैंडीक्राफ्ट वीक 2025 के बहादुरगढ़ में श्री महावीर प्रसाद बोंदवाल हाथी दांत पर नक्काशी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सिद्ध हस्त शिल्पी की उपस्थिति में मनाया गया। जहां पर हरियाणा प्रदेश के राष्ट्रीय पुरस्कार, राज्य पुरस्कार विजेता से सम्मानित व शिल्प क्षेत्र से जुड़ी हुई सभी प्रतिभा कार्यक्रमों ने आपस में भारतीय हस्तशिल्प केे उत्थान के लिए, उसको आगे बढ़ाने के लिए व भारत सरकार की नई नीतियों की जानकारी आदान-प्रदान की। हरियाणा प्रदेश के पहले राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित सिद्ध हस्त शिल्पी श्रीमहावीर प्रसाद बोंदवाल ने बताया कि जब शिल्प कला क्षेत्र में हम काम करते थे तो भारतवर्ष के एक से एक शिल्पकार जाकर कला पर चर्चा करते थे और एक दूसरे से हम लोग उन शिल्प कलाओं के हुनर को साझा करते थे। ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए क्योंकि नई प्रतिभाओं को उसे संघर्ष के बारे में उसे कड़ी मेहनत के बारे में पता चाहिए ताकि उन लोगों का भी हौसला बड़े और वह उच्च कोटी की शिल्प कला का निर्माण कर सके। भारत सरकार शिल्पकार और बुनकरों के लिए समय-समय पर नई नीतियों का निर्माण करती है उसकी विस्तृत जानकारी भी शिल्पकार और बुनकरों के माध्यम से ऐसे कार्यक्रम में सभी को दी जाती है। झज्जर जिले से दो संस्थाएं रूरल एंड अर्बन डेवलपमेंट फाउंडेशन (रुडफ) का और प्राचीन कारीगर संगठन हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है । हैंडीक्राफ्ट वीक में उनके सभी सदस्य उपस्थित रहे जिससे हमें नई प्रतिभाओं को आगे लाने का मौका मिलता है। 2004 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित चंद्रकांत बोंदवाल ने बताया कि हस्तशिल्प के उत्थान के लिए व शिल्पकार और बूनकरो के जीविका के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत सरकार के द्वारा हस्तशिल्प मेले का आयोजन किया जा रहा है। हरियाणा से दिल्ली हाट के अंदर मास्टर क्रिएशन में भारत के पदमश्री, शिल्पगुरु व राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित 15 दिवसीय कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं हरियाणा के शिल्पगुरु राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल व शिल्पकार सूर्यकांत बोंदवाल एक से 15 दिसंबर तक हस्तशिल्प वीक 2025 के अवसर पर भाग ले रहे हैं। ऐसे ही समय-समय पर पूरे भारतवर्ष में शिल्प बाजार, वर्कशॉप, शिल्प कला से जुड़ी हुई ट्रेनिंग वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की तरफ से की जाती है। वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किए गए हैं जहां पर शिल्पकार व बुनकर ऑनलाइन भी अपने शिल्प कलाओं को अपलोड कर सकते हैं। भारत सरकार की कुछ नीतियां ऐसी भी है जो हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े कलाकारों को औजार व कला के उत्थान के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान करती है। आज ही के दिन 12 दिसंबर 2005 को राष्ट्रपति अब्दुल कलाम ने चंद्रकांत बोंदवाल को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया था। सभी शिल्पकार और बुनकरों व नई प्रतिभाओं जो वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार से जुड़ना चाहते हैं उन्होंने शिल्पकार को बधाई दी।

पेलपा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए दंत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: रिलायंस एमईटी द्वारा एसजीटी हॉस्पिटल की स्वास्थ्य टीम के सहयोग से गाँव पेलपा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए दंत स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 170 विद्यार्थियों की दंत स्वास्थ्य जाँच की गई, साथ ही बच्चों को टूथब्रश, कोलगेट और माउथवॉश वितरित किए गए। विशेषज्ञ टीम द्वारा बच्चों को सही तरीके से ब्रश करने के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई, ताकि वे भविष्य में बेहतर दंत स्वास्थ्य बनाए रख सकें। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रिलायंस की ओर से नीलम सिंह और चंचल उपस्थित रहे और पूरे आयोजन में सक्रिय रूप से समन्वय किया। वहीं एसजीटी हॉस्पिटल की ओर से डॉ. रंगोली ने उपस्थित होकर शिविर के संचालन को सुचारू रूप से संपन्न कराया। एसजीटी हॉस्पिटल की टीम के सहयोग से कुल तीन नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किए गए। पहला नुक्कड़ नाटक पेलपा स्कूल परिसर में, दूसरा सोंधी गाँव में तथा तीसरा लाडपुर गाँव में स्थानीय समुदाय के लिए प्रस्तुत किया गया। इन नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को वायु प्रदूषण के बढ़ते दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया, विशेष रूप से दिल्ली- एनसीआर जैसे क्षेत्रों में जहाँ प्रदूषण का स्तर लगातार स्वास्थ्य के लिए चुनौती बना हुआ है। रिलायंस एमईटी हमेशा से अपने क्षेत्र के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य हेतु प्रयासरत रहा है और जनहित में ऐसे स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है।

समाधान शिविर की शिकायतों की वीसी से विस्तारपूर्वक समीक्षा
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने प्रस्तुत की प्रगति रिपोर्ट
अभी तक कुल शिकायत प्राप्त 5378 पेंडिंग केवल 144

झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राज शेखर वुंडरू ने समाधान शिविर सहित विभिन्न मंचों के माध्यम से जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने झज्जर जिले से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5378 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 144 पेंडिंग हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। वीसी उपरांत उपायुक्त ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर, सीएम विंडो, जनसंवाद आदि माध्यमों से प्राप्त सभी शिकायतों की रिपोर्ट निर्धारित समयसीमा में पोर्टल पर अपलोड की जाए। उन्होंने कहा कि विभागाध्यक्ष अगली बैठकों में अपने विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का अद्यतन एवं संपूर्ण डाटा साथ लेकर पहुंचे, ताकि लंबित शिकायतों की बिंदुवार समीक्षा संभव हो सके। उपायुक्त ने पब्लिक हेल्थ, पुलिस, सिंचाई, पंचायत, राजस्व, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, एचएसवीपी, पीडब्ल्यूडी, पीओ तथा शिक्षा विभाग की लंबित शिकायतों का विभागवार आकलन करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें तथा एटीआर व संबंधित फोटो कार्यालय में भेजने के साथ-साथ पोर्टल पर भी समयानुसार अपलोड करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर समयबद्ध निपटान करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, डीएमसी सुशील मालिक,एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, इओ एचएसवीपी विजय राठी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल सड़क सुरक्षा संबंधी मासिक बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए।

सड़क सुरक्षा को लेकर झज्जर प्रशासन पूरी तरह सजग: डीसी
सड़क मार्गों पर सफेद-पीली पट्टी और शहरी क्षेत्र में लाइट की व्यवस्था करें
राजमार्गो पर अवैध कट बंद करने के दिए निर्देश

झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर झज्जर प्रशासन लगातार सतर्कता और गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। गुरुवार को उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित सभागार में सड़क सुरक्षा की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें यातायात प्रबंधन, सड़क दुर्घटनाओं में कमी, ब्लैक स्पॉट सुधार और जन-जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि धुंध और कोहरे का सीजन आ रहा है। इसलिए सड़कों पर अवैध वाहन पार्किंग पर सख्ती बरतने की जरूरत है। सड़क मार्गों पर जरूरत के अनुसार सफेद पट्टी, ब्लिंकर्स और साइन बोर्ड लगाने के कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों और झाड़ियों को हटाने के लिए डीटीओ, ट्रैफिक पुलिस, वन विभाग और संबंधित निर्माण विभाग की संयुक्त टीम रिपोर्ट तैयार कर तत्काल समाधान करें।
सड़क सुरक्षा पर समन्वित प्रयास जरूरी: डीसी
डीसी ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए जहां पुलिस और अन्य प्रवर्तन एजेंसियां सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही हैं, वहीं जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार अभियान भी चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस, आरटीए, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा अन्य विभाग मिलकर सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए समन्वित तरीके से कार्य करें।
सड़क मरम्मत कार्यों को दें प्राथमिकता
बैठक में डीसी ने बहादुरगढ़ में ट्रैफिक लाइटों को तुरंत दुरुस्त करने, चैराहों पर गोलचक्कर विकसित करने तथा शहरों में खराब पोल हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने ब्लैक स्पॉट और पॉटहोल्स को चिह्नित कर प्राथमिकता से मरम्मत करवाने के निर्देश भी दिए।
सुरक्षित स्कूल वाहन नीति का अनुपालन अनिवार्य
बैठक के दौरान आरटीए व एसडीएम एवं आईएएस अंकित कुमार चैकसे ने बताया कि जिले में सभी स्कूल बसों की सुरक्षा जांच निरंतर जारी है। सुरक्षित स्कूल वाहन नीति को पूर्ण कड़ाई से लागू करते हुए सभी स्कूलों के वाहनों का निरीक्षण किया जा रहा है।
अवैध कटों को तुरंत बंद करवाए एनएचएआई
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने एनएचएआई को निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने अवैध कटों को तुरंत बंद करवाया जाए, क्योंकि ये सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बनते हैं। उन्होंने वन विभाग को भी निर्देश दिए कि सड़क किनारे खड़े पेड़ों की समय पर ट्रिमिंग करवाई जाए, ताकि दृश्यता और यातायात सुरक्षा में बाधा न आए।
सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी: डीसी
उपायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की पूर्ण पालना करनी चाहिए, तभी सड़क हादसों में प्रभावी कमी लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती जरूरी है। बैठक में उपस्थित अधिकारी एसडीएम झज्जर एवं डीटीओ अंकित कुमार चैकसे, डीएमसी सुशील मालिक, एसडीएम बहादुरगढ़ नसीब कुमार, एसडीएम बेरी रेणुका नांदल, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, एसीपी प्रदीप खत्री,इओ एचएसवीपी विजय राठी एडीटीओ राजेश मालिक सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिलाधीश झज्जर।

सिचाई भवन के 200 मीटर क्षेत्र में धरनादृप्रदर्शन पर प्रतिबंध
जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जारी किए आदेश

झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत सिचाई भवन के 200 मीटर क्षेत्र में धरनादृप्रदर्शन पर प्रतिबंध के आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि डिप्लोमा इंजीनियर एसोसिएशन द्वारा झज्जर स्थित सिचाई भवन परिसर में धरना दिए जाने की सूचना है, जिससे कार्यालय परिसर सहित आसपास के सरकारी कार्यालयों में भीड़ इकट्ठा होने, विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी, तंबू लगाने और अन्य प्रकार की बाधक गतिविधियों की आशंका है, जो सार्वजनिक व्यवस्था और आमजन के लिए असुविधा उत्पन्न कर सकती है। जिलाधीश द्वारा जारी आदेश अनुसार सिचाई भवन और संबंधित कार्यालयों के 200 मीटर के दायरे में कोई भी व्यक्ति, समूह अथवा संगठन धरना, प्रदर्शन, मार्च, सभा, नारेबाजी, तंबू लगाना या किसी भी प्रकार की बाधक गतिविधि नहीं करेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश जन सुरक्षा, सार्वजनिक सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के हित में जारी किया गया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल

गैर-अधिकृत कॉलोनियों में प्लाट ना खरीदें आमजन -डीसी
झज्जर तहसील एवं जिले के अंतर्गत गांव अमादलपुर में खसरा नंबर अधिसूचित

झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला के गांव अमादलपुर में कुछ व्यक्तियों द्वारा बिना संबंधित विभाग से लाइसेंस, सीएलयू, एनओसी प्राप्त किए अवैध रूप से कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि इस क्षेत्र के जिन किल्लाध्खसरा नंबरों में अवैध निर्माण की सूचना प्राप्त हुई है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नवीनतम राजस्व अभिलेख (जमाबंदी, इंतकाल आदि) उपलब्ध कराएं और साथ ही इन खसरा नंबरों में किसी भी प्रकार की बिक्री, एग्रीमेंट टू सेल, फुल पेमेंट एग्रीमेंट या पावर ऑफ अटॉर्नी का पंजीकरण या क्रियान्वयन न करें। उन्होंने बताया कि गांव अमादलपुर में खसरा नंबर 9ध्ध्16ध्2ध्2ध्2, 17ध्2, 18ध्1, 23ध्2ध्1, 23ध्2ध्2, 24ध्1ध्1, 24ध्1ध्2, 25ध्1ध्1ध्1ध्1, 25ध्1ध्1ध्1ध्2, 23ध्3, 24ध्2, 25ध्1ध्2, 10ध्ध्3ध्1ध्2, 4ध्1, 5ध्1ध्1, में कोई भी व्यक्ति खरीदारी न करें। उन्होंने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि वे चिन्हित क्षेत्रों में किसी प्रकार के बिजली कनेक्शन जारी ना किए जाएं। डीसी ने स्पष्ट किया कि जिले में बिना अनुमति के विकसित की जा रही किसी भी कॉलोनी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शहरी क्षेत्र नियोजन विभाग द्वारा नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि वे किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पूर्व संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: 100 दिवसीय अभियान बनाएगा बाल विवाह मुक्त भारत के तहत आज दिनांक 12-12-2025 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर, महिला एवं बाल विकास विभाग, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी तथा एम डी डी आफ इंडिया संस्था के संयुक्त तत्वावधान में ’महाराणा गांव तथा झज्जर शहर में तथा जाखोदा’ बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सीजेएम श्री विशाल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। इसके तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महाराणा तथा झज्जर शहर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एम डी आफ इंडिया से सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा, पुनम डागर ने उपस्थित महिलाओं तथा पुरुषों को बाल विवाह से उत्पन्न होने वाले दुष्परिणामों से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह के चलते बालिकाओं का शारीरिक मानसिक आर्थिक व भावनात्मक विकास नहीं हो पाता जिससे वह बालिकाएं जिनका बाल विवाह होता है वह विकास रुपी दौड़ में पिछड़ जाती है, पुनम ने कहा कि बाल विवाह का एक कारण लैंगिक असमानता भी है, पितृसत्तात्मक सोच के चलते बालिकाओं के साथ भेदभाव होता है जो आगे चलकर बाल विवाह का कारण भी बनता है इसलिए पितृसत्तात्मक सोच पर प्रहार करने की जरूरत है ताकि बालिकाएं अपने जीवन का सम्पूर्ण विकास कर सकें। सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता संदीप जांगड़ा ने बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक कानूनन अपराध है तथा जो कोई व्यक्ति अपने बच्चों का बाल विवाह करवाता है उसमें उन माता पिता को सजा व जुर्माना दोनों का प्रावधान है। संदीप ने कहा कि मा बाप को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा तथा अपने बेटियों को पूर्ण शिक्षित करने में अपनी अपनी भुमिका निभानी पड़ेगी तब उनका यह कदम बाल विवाह पर शिकंजा कसेगा। प्रधानाचार्य सोमबीर अहलावत ने कहा कि बाल विवाह खत्म करने के लिए लोगों की मानसिकता में बदलाव लाना होगा। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम करने की जरूरत है तथा साथ ही अगर सब व्यक्ति एक जिम्मेवार नागरिक की भांति बाल विवाह के खिलाफ प्रचार प्रसार करे तो निःसंदेह बाल विवाह जैसी बुराई पर अंकुश लगेगा। अवसर पर एम डी डी आफ इंडिया संस्था से जिला समन्वयक मनोज कुमार, सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ता पुनम, संदीप जांगड़ा, सुपरवाइजर मनीषा, सुपरवाइजर प्रीति, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुमित्रा, प्रमिला, बनीता, पिंकी, नीलम, कविता, माधुरी तथा विद्यार्थी तथा महिलाएं शामिल रही।

एसआईआर के लिए सरकार को अध्यापकों के अलावा और भी विकल्प ढूंढ कर बीएलओ की ड्यूटी लगानी चाहिए – अभय सिंह चैटाला
इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं
साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: बीजेपी सरकार द्वारा एसआईआर के लिए सरकारी स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और अगर समय पर पढ़ाई में बाधा आएगी तो इससे उन बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। सरकार द्वारा मतदाता सूची के परीक्षण से लेकर नए मत बनाने और संशोधन के कार्य व चुनाव में मतदान करवाने का काम अध्यापकों को बीएलओ बना कर सौंपा गया है। इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं। एसआईआर की प्रक्रिया बहुत लंबी है और ऐसे में स्कूलों से अध्यापकों की गैरमौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई पर बेहद गलत असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि अध्यापकों के अलावा भी अन्य विभागों में जहां सरकारी कर्मचारियों की तादाद ज्यादा है उनके सरकारी कर्मचारियों को इसका जिम्मा दिया जाना चाहिए। खासकर जिन स्कूलों में अध्यापकों की संख्या 2 या 3 है उन अध्यापकों की जगह कोई और विकल्प ढूंढना चाहिए ताकि उन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा पर कोई बुरा असर न पड़े। आज के दिन हालात यह हैं कि ज्यादातर स्कूल बिना अध्यापकों के खाली पड़े हैं और उन बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। बीजेपी सरकार बिना कोई योजना के काम कर रही है। बीजेपी की इस दोषपूर्ण कार्यशैली के कारण ही पूरे प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है।

पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन में झज्जर पुलिस ने शुरू किया डिजिटल फीडबैक अभियान
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस सेवाओं को अधिक पारदर्शी, त्वरित और जन-अनुकूल बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की है। जिसमें जिले के सभी चैकीध्थाना और पुलिस कार्यालयों में फत् कोड आधारित डिजिटल फीडबैक सिस्टम स्थापित किया गया है, जिसके माध्यम से अब नागरिक अपने मोबाइल से फत् कोड स्कैन कर अपनी प्रतिक्रिया तुरंत दर्ज कर सकेंगे।पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस फीडबैक फॉर्म में कार्यालय का वातावरण, स्टाफ का व्यवहार, पहुंच की सुविधा, समग्र संतुष्टि और सुझाव जैसे बिंदु शामिल किए गए हैं, जिनसे पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता का वास्तविक आकलन किया जा सकेगा। फीडबैक प्रक्रिया पूरी तरह सरल और डिजिटल है, जिससे हर नागरिक अपनी राय सहजता से साझा कर सकता है।प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के नेतृत्व में जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए यह पहल बेहद महत्वपूर्ण कदम है। प्राप्त फीडबैक का नियमित विश्लेषण किया जाएगा तथा जिन क्षेत्रों में सुधार की आवश्यकता होगी, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।झज्जर पुलिस ने जन-साधारण से अपील की है कि वे पुलिस कार्यालयों में उपलब्ध फत् कोड स्कैन कर अपनी बहुमूल्य प्रतिक्रिया साझा करें, जिससे पुलिस सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जन-केंद्रित बनाया जा सके।

माँ-बाप की सूनी आँखों में लौटाई झज्जर पुलिस ने चमक, वर्ष 2025 में 246 पुरुषों तथा 528 महिलाओं को सकुशल किया बरामद’
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा पुलिस का नारा सेवा, सुरक्षा, सहयोग को सार्थक रूप से आगे बढ़ाते हुए झज्जर पुलिस ने पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष के दौरान जनता की सुरक्षा, विश्वास और संवेदनाओं को सर्वोपरि रखते हुए जिले की विभिन्न पुलिस टीमों ने निरंतर प्रयास कर उन परिवारों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है, जो अपने परिजनों के बिछड़ जाने से चिंतित और परेशान थे।झज्जर पुलिस के लिए यह वर्ष मानवीय मूल्यों पर आधारित जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसिंग का प्रतीक रहा है। आपसी मनमुटाव, मानसिक तनाव, घरेलू परिस्थितियों या किसी अन्य कारण से अपने परिवारों से दूर हुए व्यक्तियों को खोजने के लिए पुलिस टीमों ने न केवल हरियाणा राज्य में बल्कि देश के विभिन्न राज्यों ’उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, महाराष्ट्र, मुंबई, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, गुजरात’ सहित कई अन्य स्थानों पर जाकर कार्य किया है। आधुनिक तकनीक, सोशल मीडिया और आमजन की सक्रिय भागीदारी के आधार पर झज्जर पुलिस ने लगभग ’83 प्रतिशत’ गुमशुदा व्यक्तियों को सफलतापूर्वक खोज निकालकर उनके परिजनों से मिलवाया।इस वर्ष झज्जर जिले में कुल 313 पुरुषों और 630 महिलाओं के गुमशुदा होने की सूचनाएँ प्राप्त हुईं। पुलिस टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 246 पुरुषों तथा 528 महिलाओं को सकुशल बरामद किया। यह उपलब्धि पुलिस टीमों की समर्पण भावना और अथक मेहनत का परिणाम है। इसके अतिरिक्त, झज्जर पुलिस ने करीब 148 महिलाओं, बच्चों और युवाओं को भी उनके परिवारों से मिलवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें कई ऐसे व्यक्ति शामिल थे, जो बोलने में असमर्थ थे या अपनी पहचान बताने की स्थिति में नहीं थे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, नागरिकों की जागरूकता, और पुलिस की सतत निगरानी ने इन लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुँचाने में बड़ी सहायता की।पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने कहा कि गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। उन्होंने पुलिस टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि हर व्यक्ति का अपने परिजनों से मिलना एक मानवता से जुड़ा दायित्व है, और झज्जर पुलिस ने इस दायित्व को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ निभाया है। झज्जर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी गुमशुदगी, संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति में तुरंत पुलिस हेल्पलाइन नंबर 01251254212, 277132, 7056667275, 76 और 112 पर संपर्क करें। आपका सहयोग ही पुलिस को और अधिक सशक्त बनाता है। झज्जर पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए तत्पर है।

शादी समारोह मे हवाई फायर के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले में एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चैकी सेक्टर 9 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने शादी समारोह में हवाई फायर के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले में गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए चैकी प्रभारी ने बताया कि मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार ने बताया कि 25 नवंबर 2025 को राठी फार्म हाउस नजफगढ़ रोड पर नवीन गुलिया निवासी बादली हाल शक्ति नगर बहादुरगढ़ की शादी थी जो शादी में नवीन के कई दोस्त आए हुए थे। जिसमें से एक लड़का जितेश निवासी बादली आया हुआ था। जो पिस्तौल लिए हुए था। पिस्तौल को बार-बार हवा में लहरा रहा था। पिस्तौल को लहराते समय इसी दौरान उस लड़के की पिस्तौल से गोली चल गई जो पहले उसकी खुद की हथेली से निकल गई और उसके बाद साथ खड़े योगेश नाम के लड़के को कोहनी में लग गई और वहां से भाग गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त झज्जर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा हवाई फायर करने तथा हथियारों का प्रदर्शन करने के मामले में आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस आयुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चैकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रवीण की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जितेंद्र निवासी बादली जिला झज्जर के तौर पर की गई।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

आज शहीद रामफल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौलधा में खण्ड स्तरीय कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ आयोजन
बहादुरगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस निरंतर सामाजिक जागरूकता, युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और खेल भावना को बढ़ावा देने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में आज शहीद रामफल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलधा में खंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की विशेष मौजूदगी रही, जिससे प्रतियोगिता का उत्साह और भी बढ़ गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री रहे, जबकि प्रसिद्ध हरियाणवी कलाकार विक्की काजला प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण बने। गांव की पंचायत, बुजुर्गों, महिलाओं व गणमान्य व्यक्तियों ने भारी संख्या में पहुँचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों को आशीर्वाद दिया। आयोजन की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत ने पूर्ण निष्ठा से निभाई।आयोजनकर्ताओं में सरपंच लक्ष्मी देवी, सरपंच प्रतिनिधि परदीप काजला, पंचायत सचिव अंशु, तथा क्ैव् झज्जर की ओर से कोच राजबाला विशेष रूप से उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता के दौरान खेल के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता पर भी पूरा जोर दिया गया।कार्यक्रम में ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी इंस्पेक्टर सतीश और सतप्रकाश राणा ने बच्चों, खिलाड़ियों व उपस्थित लोगों को नशा मुक्त जीवन, ट्रैफिक नियमों का पालन और सड़क सुरक्षा के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई, जिससे युवाओं में अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक संदेश गया। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया और बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
परिणाम इस प्रकार रहे
प्रथम स्थान: अंबे अकैडमी बहादुरगढ़ – पुरस्कार राशि ₹3100, कोच सरिता
द्वितीय स्थान: सोलधा स्पोर्ट्स अकादमी – पुरस्कार ₹2100, कोच ममता और जयभगवान
तृतीय स्थान: माजरी टीम – पुरस्कार ₹1500, कोच राजेश
चतुर्थ स्थान: जसोर खेड़ी टीम – पुरस्कार ₹1500, कोच सुरेश
इसके अतिरिक्त, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 8 टीमों को ₹1500-₹1500 देकर सम्मानित किया गया। इनाम में दी गई समस्त राशि सक्षम त्डब् सोलधा द्वारा उपलब्ध कराई गई, जिसके लिए आयोजन समिति ने संस्था का आभार व्यक्त किया। झज्जर पुलिस का लक्ष्य खेलों के माध्यम से युवाओं को सही दिशा देना, नशे से दूर रखना और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करना है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे, ताकि युवा वर्ग में अनुशासन, फिटनेस और सकारात्मक सोच को बढ़ावा मिले।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत विद्यालयों में आयोजित कराई गई पेंटिंग प्रतियोगिता
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के अध्यक्ष श्री अजय तेवतिया के मार्गदर्शन में, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा नशा मुक्ति झज्जर अभियान के तहत मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव श्री विशाल के नेतृत्व में, जिले में नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत आज जिले के सभी सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के अंदर पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसका उद्देश्य बच्चों में नशे के प्रति जागरूकता पैदा करना है। इससे होने वाले दुष्प्रभाव को बताना है तथा समाज में जागरूकता फैलाना है। सभी विद्यालयों में कानूनी साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सभी विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में नशे के द्वारा होने वाले हानिकारक प्रभावों को बताने का काम करते हैं।

विक्रम कादयान का दिल्ली में आयोजित वोट: चोर गद्दी छोड़ महा रैली में अधिकतम संख्या में पहुंचने का आह्वान
झज्जर, 12 दिसम्बर, अभीतक: बेरी हलके के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विक्रम कादयान ने आज क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए दिल्ली में होने वाली “वोटदृचोर गद्दी छोड़” महा रैली में भारी संख्या में पहुँचने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश इस समय एक गंभीर संवैधानिक संकट से गुजर रहा है, जहाँ लोकतांत्रिक संस्थाओं पर अभूतपूर्व दबाव महसूस किया जा रहा है। विक्रम कादयान ने अपने संबोधन में कहा कि देश की लोकतांत्रिक संरचना को कमजोर करने वाले हर प्रयास का जवाब केवल जनता की संगठित और सामूहिक आवाज दे सकती है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों में यह गहरी भावना है कि जनमत और चुनावी परिणामों के बीच बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है, और यही कारण है कि आज व्यापक जन-आंदोलन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ये उनके राजनीतिक विचार हैं और कांग्रेस इसी सोच के साथ जन-आवाज को इस महा रैली के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि भारत की पहचान उसकी मजबूत लोकतांत्रिक और गणतांत्रिक परंपराओं से रही है, जिनकी जड़ें वैदिक काल तक जाती हैं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे उन सभी ताकतों के खिलाफ खड़े हों जो इन मूल्यों को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक व्यापक आंदोलन चलाया हुआ है, और यह महा रैली उसी श्रृंखला का महत्वपूर्ण चरण है। बेरी हलके के लोगों से अपील करते हुए कादयान ने कहा कि वे रिकॉर्ड तोड़ संख्या में दिल्ली पहुँचकर न केवल रैली को सफल बनाएं, बल्कि यह भी संदेश दें कि लोकतंत्र को कमजोर करने की किसी भी कोशिश को जनता कभी स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का सामूहिक संकल्प है। विक्रम कादयान ने कहा, आज समय है कि हम सब एकजुट होकर उन ताकतों को स्पष्ट संदेश दें जो लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं। यह रैली जनता की आवाज है, और जितनी बुलंद यह आवाज होगीकृउतना ही मजबूत लोकतंत्र होगा। उन्होंने सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, साथियों और गांवों के लोगों सहित अधिकतम संख्या में दिल्ली पहुँचें और राहुल गांधी तथा कांग्रेस के इस लोकतांत्रिक आंदोलन को मजबूती दें। अंत में कादयान ने कहा कि बेरी हलका हमेशा की तरह अपनी जागरूकता, संगठन क्षमता और देशहित के प्रति समर्पण का परिचय देगा और लोकतंत्र की रक्षा के इस संघर्ष में अग्रणी भूमिका निभाएगा।

नगर परिषद रेवाड़ी की विकास योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करते हुए केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम कार्यान्वयन एवं योजना राय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह।

केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने करीब 100 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया
अधिकारियों को भी विकास योजनाओं में देना चाहिए सक्रिय योगदान- राव इंद्रजीत सिंह

रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना रा’य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को नगर परिषद, रेवाड़ी में शहरी विकास से जुड़ी करीब 100 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करते हुए इन्हें आम जनता के लिए समर्पित किया। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि इन परियोजनाओं के नामकरण में अमर स्वतंत्रता सेनानी राव तुलाराम तथा पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राव बिरेन्द्र सिंह को भी तवज्जो दी गई है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित किया गया है। आने वाले चार सालों में उनका और पार्टी के स्थानीय विधायकों का यह प्रयास रहेगा कि आम जनता के हित और रेवाड़ी जिला को उन्नति के शिखर पर ले जाने के लिए अधिक से अधिक विकास परियोजनाएं लागू करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भी इन विकास परियोजनाओं का प्रारूप तैयार करने और इन्हें धरातल पर लाने के लिए पूरी मेहनत करनी होगी। जनप्रतिनिधि के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी यह दायित्व बनता है कि विकास के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम के बाद रेवाड़ी हरियाणा का सबसे आगे बढ़ता हुआ जिला है, इसके चहुंमुखी विकास के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने 89 लाख रुपए की लागत से नारनौल रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट, 126.25 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर -1 में राम तलाई जोहड़ पर बनने वाले पाथ-वे और बाउंड्री वॉल, 89 लाख रुपए की लागत से गढ़ी बोलनी रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट, 1-9.-8 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 28 में ठठेरा कॉलोनी में आईपीबी टाईल रोड, 89 लाख रुपए की लागत से दिल्ली रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट, 89 लाख रुपए की लागत से बावल रोड पर नगर परिषद बाउंड्री में बनने वाले मेन एंट्रेंस गेट व 165 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर 12 में शिव नगर पार्ट ए कॉलोनी में आईपीबी टाईल रोड विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

वहीं राव तुलाराम पार्क में 84.44 लाख रुपए की लागत से हॉल, लाइब्रेरी, गेट, फुटपाथ व शौचालय के पुननिर्माण, वार्ड नंबर -0 गुलाबी बाग में महावाला जोहड़ पर 78.90 लाख रुपए की लागत से पाथ-वे और बाउंड्री वॉल, अनाज मंडी रोड़ पर 242.86 लाख रुपए की लागत से रेन वाटर हार्वेस्टिंग रिचार्ज टैंक सहित संत कबीर चैक नियर नया गांव दौलतपुर, राव बिरेन्द्र सिंह मार्ग व राव तुलाराम मार्ग का उद्घाटन किया। इस अवसर पर रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव रेवाड़ी में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। रेवाड़ी को स्वच्छता के क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी स्वच्छता अभियान में भागीदार बनते हुए रेवाड़ी को और सुंदर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में एसडीएम सुरेश कुमार, भाजपा नेता मा. हुकमचंद, महामंत्री हिमांशु पालीवाल, उपाध्यक्ष प्रवीन शर्मा, वनीता पीपल सहित अनेक नगर पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।

गांव धरचाना में पृथ्वी राज चैहान की प्रतिमा का केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने किया अनावरण
युवाओं को देश के महान योद्धाओं के पराक्रम, साहस और धैर्य के बारे में दें जानकारी
महान योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित करना सराहनीय कार्य

रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक: केंद्रीय सांख्यिकी, कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन एवं योजना राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को बावल के गांव धरचाना में स्थापित की गई महान सम्राट पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा का अनावरण किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार, कोसली के विधायक अनिल यादव, संजय छौक्कर, महेंद्र सिंह, दशरथ सिंह चैहान, शीला सिंह शेखावत, प्रताप सिंह मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि गांव धरचाना में स्थापित की गई पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा युवाओं को अद्भुत साहस, पराक्रम और धैर्य की प्रेरणा देगी। हमें युवा पीढ़ी को देश के महान योद्धाओं, क्रांतिकारियों और महापुरुषों के इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए। युवाओं को महान योद्धाओं के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पृथ्वी राज चैहान ऐसे महान योद्धा हुए हैं, जिन्होंने 17 बार अपने दुश्मन को हरा दिया था। वहीं आंखों से अंधा हो जाने के बाद भी अपने शब्दभेदी बाण से दुश्मन मुहम्मद गौरी को मार गिराया था। हमें पृथ्वी राज चैहान के जीवन प्रेरणा लेते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने धरचाना गांव के ग्रामीणों को पृथ्वीराज चैहान की प्रतिमा स्थापित करने पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आह्वान किया कि हमें अन्य गांवों में भी शूरवीर योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित कर उनका सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांग पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए, जिन पर उचित कार्रवाई करने का उन्होंने आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक डा. कृष्ण कुमार ने पृथ्वीराज चैहान को नमन करते हुए कहा कि ऐसे महापुरुष बार-बार इस धरती पर नहीं आते। हमें उनके जीवन और बलिदान से सीख लेनी चाहिए कि मातृभूमि से बढकर हमारे लिए और कुछ नहीं है। कोसली के विधायक अनिल यादव ने भी ग्रामवासियों को सम्राट पृथ्वीराज चैहान की विशाल प्रतिमा की स्थापना पर बधाई दी। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन मनोज यादव, वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि अनिल रायपुर, ब्लॉक समिति बावल के चेयरमैन छत्रपाल सिंह, एसडीएम मनोज कुमार, बीडीपीओ शुभम सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

समाधान शिविर की शिकायतों की समीक्षा करते हुए डीसी अभिषेक मीणा।

समाधान शिविर में प्राप्त हुई शिकायतों की समीक्षा की डीसी ने
अधिकारियों को लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटारा किए जाने के निर्देश दिए
रेवाड़ी जिला में लंबित शिकायतों का तेजी से किया जा रहा है निवारण

रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक: चंडीगढ़ से जिलावार समाधान शिविर में आई शिकायतों की रिपोर्ट ले रहे एसीएस राजशेखर वुंद्रू ने इस बात पर संतोष जाहिर किया कि रेवाड़ी जिला में लंबित शिकायतों का तेजी से निपटान किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए डीसी अभिषेक मीणा की सराहना की। समीक्षा बैठक में यह सामने आया कि शिक्षा विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग और नगर परिषद की कुछ शिकायतें अभी लंबित हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपसी तालमेल रखते हुए इन शिकायतों में से एक भी दस दिन से अधिक समय तक पेंडिंग नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिस उद्देश्य से समाधान शिविर का आयोजन शुरू किया है, वह मकसद हर हाल में पूरा होना चाहिए। आम जन की जो वाजिब शिकायत है, उसका समय पर निवारण किया जाए। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के लिए इन पर नियमित निगरानी रखें और त्वरित कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, सीटीएम जितेन्द्र कुमार, डीडीपीओ एसपी बंसल, बीडीपीओ अनिल कुमार, क्रीड के प्रोगामर नीरज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

प्राणायाम और मेडिटेशन को दिनचर्या का बनाएं हिस्सा
शहीद रविंद्र कुमार रावमावि पाल्हावास में प्राणायाम और मेडिटेशन का कराया अभ्यास

रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक: शहीद रविंद्र कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गांव पाल्हावास में शुक्रवार को श्री रवि शंकर महाराज की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने ध्यान एवं योग क्रिया का अभ्यास करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्राणायाम और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। पाल्हावास राजकीय विद्यालय की प्राचार्य शोभा रानी भारद्वाज ने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य सुमन यादव, सुषमा यादव और डॉ. सुमन ने विद्यार्थियों को वार्म अप, प्राणायाम और इसके बाद मेडिटेशन की क्रियाओं का अभ्यास करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि तन के साथ-साथ मन का भी स्थिर और एकाग्रचित्त होना बहुत आवश्यक है। हमें दैनिक जीवन में प्राणायाम और मेडिटेशन की क्रियाओं का नियमित रूप से अभ्यास करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ सदस्य और काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बयान दर्ज करने में देरी पर एएसआई को निलंबित करने के दिए आदेश’
एक मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाने तथा एक अन्य मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर जांच के दिए आदेश’
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री अनिल विज ने सुनी शिकायतें’
कहा-जनसमस्याओं के समाधान में देरी न करें अधिकारी, लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई’

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कैथल में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पीड़िता के बयान दर्ज करने में देरी करने पर एएसआई को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इसी मामले में एडीसी की अगुवाई में एक कमेटी गठित कर जांच के आदेश किए। साथ ही धोखाधड़ी के एक केस को करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द किए जाने के मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश किए हैं। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही न बरती जाए, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 17 मामले रखे गए। जिसमें दस पुरानी व सात नई शिकायतें रहीं। मंत्री को एक दंपत्ति द्वारा शिकायत दी गई कि उसकी पुत्री को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। मंत्री ने सुनवाई के दौरान पूछताछ की, जिसमें पीड़िता के अस्पताल से ब्यान दर्ज करने में देरी मिलने पर मंत्री अनिल विज ने मामले के जांच अधिकारी पूंडरी थाना में कार्यरत एएसआई को सस्पेंड करने के आदेश दिए। साथ ही इस मामले में एडीसी की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर गहनता से जांच कर 10 दिन के अंदर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इस कमेटी में डीएसपी व एक गैर सरकारी सदस्य शक्ति सौदा को शामिल गया है। पुरानी शिकायतों में पहली शिकायत सीवन गेट निवासी मनजीत सिंह की थी। जिसमें उसने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी को विदेश भेजने के नाम पर चंडीगढ़ की एक फर्म द्वारा धोखाधड़ी की गई है। जिस पर पिछली बैठक में सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे। अब कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीरो एफआईआर दर्ज कर चंडीगढ़ पुलिस को आगामी कार्रवाई के लिए भेज दिया है। इसलिए इस मामले का निपटान हो गया। अगली शिकायत गांव कसान निवासी कुसुम पत्नी जसबीर की बैंक से पैसा काटने संबंधित शिकायत थी। मंत्री के आदेशानुसार संबंधित बैंक द्वारा नियमानुसार 9150 उसके खाते में डाल दिए गए। इस शिकायत का समाधान हो गया। अगली शिकायत में ऋषि नगर निवासी नीतू मौण ने वर्ष 2020 में अपने भाई की हत्या के मामले में किसी की गिरफ्तारी न होने बारे शिकायत की थी। पिछली बैठक में मंत्री ने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाए जाने के आदेश दिए थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने इस संबंध में पत्राचार कर दिया है। मंत्री ने शिकायतकर्ता को आश्वासन दिया इस मामले को जल्द सीबीआई को ट्रांसफर करने के लिए वे डीजीपी तथा मुख्य सचिव से बात करेंगे। इसके अलावा, पुलिस अधिकारियों को आमजन से अच्छा व्यवहार करने की नसीहत भी दी। अगली शिकायत कैथल निवासी संध्या की परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य महिला का नाम जोड़े जाने संबंधी थी। मंत्री के आदेश पर पुलिस ने संबंधित सीएससी संचालक तथा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मंत्री अनिल विज ने इस मामले की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। धनौरी निवासी संतोष की उसके खेत के नहरी खाल पर कब्जे की शिकायत थी। पिछली बैठक में मंत्री अनिल विज द्वारा दिए गए निर्देशानुसार खाल कब्जा मुक्त करवाने के साथ साथ नया खाल बनवा दिया है। इसलिए शिकायत का निपटारा कर दिया गया। गांव क्योड़क निवासी राजपाल आर्य की नेट हाउस की सब्सिडी न दिए जाने की शिकायत थी। पिछली बैठक में मंत्री द्वारा दिए गए आदेशानुसार कमेटी द्वारा मामले की जांच की गई। जिसमें कमेटी ने शिकायतकर्ता को संबंधित विभाग द्वारा सब्सिडी दिए जाने की अनुशंसा की। इसलिए इस शिकायत का निपटान कर दिया। अगली शिकायत में कैथल निवासी एक महिला ने उसकी पुत्री को दो युवकों द्वारा अश्लील मैसेज व्हाट्सएप व टेलीग्राम के माध्यम से भेजने व आते-जाते समय उसकी पुत्री को परेशान करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने की शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मंत्री अनिल विज ने इस केस की गहनता से जांच करने के आदेश दिए। इस शिकायत का निपटारा कर दिया गया। अगली शिकायत में गांव कांगथली के सरपंच व अन्य ने उनके क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा संचालित की जा रही डेयरी में नकली दूध, पनीर व अन्य पदार्थ तैयार करने की शिकायत दी थी। जिस पर फूड सेफ्टी ऑफिसर ने मंत्री अनिल विज को बताया कि डेयरी को सील कर गया है और संबंधित का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। सैंपल जांच के लिए लैब में भिजवा दिए गए हैं। मंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फूड सेफ्टी ऑफिसर को निर्देश दिए कि इस बात का पता लगाया जाए कि इस डेयरी का माल कहां कहां जाता था। इसके अलावा उन्होंने डीसी को भी आदेश दिए कि एक टीम बनाकर इसकी जांच करवाएं। गांव दयौरा की हरिजन बस्ती के निवासियों ने अपने घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की हाई वोल्टेज की तार हटाने की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि मंत्री के आदेशानुसार लाइन शिफ्ट हो गई है। जिस पर उन्होंने मंत्री का धन्यवाद भी किया। इस मामले का निपटान कर दिया गया। गांव नरवल निवासी राजकुमार की शिकायत थी कि उसकी पत्नी ने अमन प्राइवेट अस्पताल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। जिसमें एक बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र में दूसरे अस्पताल का नाम लिख दिया गया था। जिस पर सीएमओ ने बताया कि इस मामले में जांच की गई है और बच्चे का सही जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। इस मामले का निपटान कर दिया गया। नई शिकायतों में पहली शिकायत गांव जाखौली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी बच्चे को साथ लेकर बिना बताए घर से किसी के साथ चली गई है। जिस पर पुलिस ने बताया कि दोनों को बरामद कर लिया गया है। इस मामले का निपटान हो गया। अगली शिकायत गांव रामगढ़ निवासी संतरों की परिवार पहचान पत्र में व्यवसाय बदलने तथा आय कम करने संबंधित थी। जिस पर एडीसी ने सुरेश राविश ने बताया कि प्रार्थी का व्यवसाय हाउस वाइफ कर दिया गया है और वह पहले से ही बीपीएल की कैटेगरी में आती है। घर व अन्य व्यवसाय को देखते हुए इससे कम आय नहीं की जा सकती। इस मामले का निपटान कर दिया गया। सेक्टर 21 निवासी नरेंद्र कुमार ने पर अवैध कब्जा करने संबंधित शिकायत दी थी। जिस पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग द्वारा अवैध कब्जा हटा दिया है। शिकायतकर्ता ने इस पर संतुष्टि जाहिर की। मंत्री ने इस पार्क में पेड़ पौधे व घूमने फिरने के लिए फुटपाथ आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। इस मामले का निपटान कर दिया गया। गांव बाता निवासी हरभजन सिंह ने हल्का पटवारी द्वारा एक केस में सही रिपोर्ट न देने संबंधित शिकायत दी थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने बताया कि अब उनका काम हो गया है। जिस पर मंत्री ने मामले का निपटान कर दिया। मुंदड़ी निवासी सतीश कुमार ने सिंचाई विभाग द्वारा लीज पर ली गई जमीन को समतल न करने संबंधित शिकायत दी थी। जिस पर संबंधित विभाग द्वारा बताया कि लीज पर ली गई जमीन के पूरे पैसे दे दिए गए थे। इस मामले का निपटान कर दिया गया। अंतिम शिकायत गांव तितरम निवासी संदीप व मंदीप मलिक की थी। जिसमें उन्होंने धोखाधड़ी के एक केस को पुलिस द्वारा करनाल स्थानांतरित कर वहां की जांच उपरांत रद्द करने के आरोप लगाए थे। सुनवाई करते हुए मंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच पंचकुला पुलिस कमिश्नर से करवाए जाने के आदेश जारी किए हैं। इसके बाद, मंत्री अनिल विज ने एजेंडे से अलग आए अन्य आमजन की एक-एक करके शिकायत ली और डीसी व एसपी को सभी शिकायतों में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। इसके बाद मंत्री अनिल विज ने गीता भवन मंदिर सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। सभा के प्रधान कैलाश भगत सहित अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री का स्वागत किया। कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुर्जर, पूर्व जिला अध्यक्ष मनीष कठवाड़, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, जिला परिषद चेयरमैन कर्मबीर कौल, प्रवीण प्रजापति, शक्ति सौदा, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन यशपाल प्रजापति, आयुष गर्ग सहित जिले भर से आए जिला कष्ट निवारण समिति सदस्यों के अलावा जिला प्रशासन में डीसी अपराजिता, एसपी उपासना, एडीसी सुरेश राविश, डीएमसी कपिल शर्मा, एसडीएम कलायत अजय हुड्डा, एसडीएम गुहला कैप्टन परमेश सिंह, सीटीएम गुरविंद्र सिंह के अलावा जिले भर के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे।

हालसा सदस्य सचिव जगदीप सिंह ने लोक अदालत की तैयारियों को लेकर की समीक्षा
रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हालसा, पंचकूला सदस्य सचिव जगदीप सिंह ने वर्ष 2025 की चैथी और अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा की। यह समीक्षा पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय की न्यायाधीश और हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की कार्यकारी चेयरपर्सन, न्यायमूर्ति लिसा गिल न्यायाधीश, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मार्गदर्शन में की गई। समीक्षा के दौरान सदस्य सचिव जगदीप सिंह ने सभी हितधारकों को लंबित मामलों और मुकदमेबाजी-पूर्व विवादों दोनों के अधिकतम संभव समाधान सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों के सचिवों और विभिन्न अन्य हितधारकों को विशेष रूप से अपनी तैयारियों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । मुख्य निर्देशों में शीघ्र मामला जांच, सभी संबंधित पक्षों के बीच प्रभावी समन्वय, शामिल वादियों के साथ पूर्व परामर्श, और यह सुनिश्चित करना शामिल था कि पर्याप्त पीठें (इमदबीमे), कर्मचारी और रसद (सवहपेजपबंस) व्यवस्थाएं मौजूद हों। इसके अलावा, जगदीप सिंह ने जोर दिया कि इष्टतम परिणाम प्राप्त करने के लिए जिला और तालुका दोनों स्तरों पर वास्तविक समय की प्रगति की निगरानी लागू की जाएगी। उन्होंने इस बात को रेखांकित किया कि वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल समापन को सुनिश्चित करने के लिए ये केंद्रित और अथक प्रयास आवश्यक हैं, जिससे अंततः वादियों को सौहार्दपूर्ण निपटान के माध्यम से पर्याप्त राहत मिल सके।

स्थाई लोक अदालत में 320 केसों का हुआ निपटारा
रेवाड़ी, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार परमानेंट लोक अदालत, पब्लिक यूटिलिटी सर्विसेज रेवाड़ी अध्यक्ष जग भूषण गुप्ता ने आज स्थाई लोक अदालत, रेवाड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। जिसमें टेलीफोन, बिजली, इंश्योरेंस, डाकघर, पानी, यातायात, बैंक लोन से संबंधित केस तथा अन्य जरूरी सेवाएं से संबंधित केसों का निपटारा किया गया। स्थाई लोक अदालत रेवाड़ी में शुक्रवारी को 359 केस रखे गए थे, जिसमें से 320 केसों का मौके पर ही निपटारा किया गया। इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत रेवाड़ी सदस्य सुदेश यादव तथा स्थाई लोक अदालत रेवाड़ी सदस्य जयप्रकाश राव एवं स्टाफ के अलावा काफी संख्या में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जग भूषण गुप्ता ने बताया कि परमानेंट लोक अदालत से सरल एवं सुलभ न्याय की प्राप्ति होती है।

एसआईआर के लिए सरकार को अध्यापकों के अलावा और भी विकल्प ढूंढ कर बीएलओ की ड्यूटी लगानी चाहिए: अभय सिंह चैटाला
इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं
साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: बीजेपी सरकार द्वारा एसआईआर के लिए सरकारी स्कूल के अध्यापकों की ड्यूटी लगाने से बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से ठप पड़ जाने पर इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अभय सिंह चैटाला ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और अगर समय पर पढ़ाई में बाधा आएगी तो इससे उन बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी। सरकार द्वारा मतदाता सूची के परीक्षण से लेकर नए मत बनाने और संशोधन के कार्य व चुनाव में मतदान करवाने का काम अध्यापकों को बीएलओ बना कर सौंपा गया है। इसका बुरा असर यह पड़ा है कि प्रदेश के ज्यादातर स्कूलों में अध्यापक बच्चों को पढ़ाने के लिए उपलब्ध ही नहीं हैं। एसआईआर की प्रक्रिया बहुत लंबी है और ऐसे में स्कूलों से अध्यापकों की गैरमौजूदगी से बच्चों की पढ़ाई पर बेहद गलत असर पड़ रहा है। सरकार को चाहिए कि अध्यापकों के अलावा भी अन्य विभागों में जहां सरकारी कर्मचारियों की तादाद ज्यादा है उनके सरकारी कर्मचारियों को इसका जिम्मा दिया जाना चाहिए। खासकर जिन स्कूलों में अध्यापकों की संख्या 2 या 3 है उन अध्यापकों की जगह कोई और विकल्प ढूंढना चाहिए ताकि उन स्कूलों में पढ़ाई कर रहे बच्चों की शिक्षा पर कोई बुरा असर न पड़े। आज के दिन हालात यह हैं कि ज्यादातर स्कूल बिना अध्यापकों के खाली पड़े हैं और उन बच्चों को पढ़ाने वाला कोई नहीं है। बीजेपी सरकार बिना कोई योजना के काम कर रही है। बीजेपी की इस दोषपूर्ण कार्यशैली के कारण ही पूरे प्रदेश का बुरा हाल हो गया है। साफ दिखाई देता है कि भविष्य में भी बीजेपी की न तो सुधार करने की नीयत है और न ही कोई नीति है।

अम्बाला छावनी के सेक्टर 33 में 100 बिस्तरों का ईएसआईसी आधुनिक अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि हुई अलॉट – श्रम मंत्री अनिल विज’
एचएसवीपी ने भूमि आवंटन के लिए जारी किया पत्र, श्रम मंत्री अनिल विज की पहल से परियोजना ने पकड़ी तेज रफ्तार’
हजारों औद्योगिक श्रमिकों और उनके परिवारों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य लाभ- श्रम मंत्री अनिल विज’

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला छावनी में कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक अस्पताल स्थापित किया जाएगा और इस बारे में गत दिवस हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा भूमि आवंटन पत्र जारी कर दिया गया है। श्री विज ने बताया कि यह आधुनिक अस्पताल अम्बाला छावनी के सेक्टर 33 में स्थापित होगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल के स्थापित होने से अम्बाला सहित आसपास के जिलों के हजारों श्रमिकों व उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया हो पाएंगी। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा ईएसआईसी के क्षेत्रीय निदेशक को भूमि आवंटन का पत्र जारी कर दिया है। इसके पश्चात् ईएसआईसी द्वारा भूमि भुगतान कर अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।
साहा औद्योगिक क्षेत्र व आसपास के क्षेत्रों में कार्यरत बीमित कामगारों को मिलेगा सीधा लाभ- विज’
श्रम मंत्री ने कहा कि अंबाला छावनी व साहा औद्योगिक क्षेत्र अंबाला छावनी सेक्टर-33 के साथ ही स्थित है, जहाँ हजारों श्रमिक कार्यरत हैं। इन सभी बीमित कर्मचारियों और उनके आश्रितों को इस अस्पताल से सीधा लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने इस परियोजना को अंबाला छावनी और आसपास के क्षेत्रों और समीपवर्ती जिलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए पिछले काफी समय से लगातार केंद्र सरकार और संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाए हुए हैं। इस अस्पताल की स्थापना अंबाला के बीमित समुदाय के लिए बेहतर, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
बीमित श्रमिकों को आश्रितों को मिलेंगी ये सुविधाएं
उन्होंने बताया कि अस्पताल में सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ, जैसे कि मेडिसिन, सर्जरी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, बाल रोग, अस्थि रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, त्वचा रोग, मनोरोग और आपातकालीन चिकित्सा जैसी प्रमुख सेवाएँ प्रदान करेगा। अस्पताल में 24×7 आपातकालीन व ट्रॉमा केयर, आधुनिक आईसीयू, उन्नत जांच सुविधाएँ, तथा इन-पेशेंट, आउट-पेशेंट और डे-केयर सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी, ताकि बीमित व्यक्तियों को समय पर और उचित उपचार मिल सके।

कष्ट निवारण समिति की बैठक में आज कई केस हल हुए और बड़ी बात रही की शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों का धन्यवाद किया: ऊर्जा मंत्री अनिल विज’
बैठक में शिकायत के आधार पर एक मामले में पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है: मंत्री अनिल विज’
समिति की बैठक का सिस्टम है, डीसी के माध्यम से जो केस आते है उनकी सुनवाई की जाती है और निवारण किया जाता है: अनिल विज’

चण्डीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कैथल में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज की बैठक में काफी मामलों को हल किया गया है और सबसे बड़ी बात है कि जो अलग-अलग शिकायतकर्ता थे, उन्होंने अधिकारियों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि आज एक मामले में पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड किया गया है। एक प्रश्न का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि समिति की बैठक का एक सिस्टम है, यहां इतने सारे केस नहीं सुने जा सकते। डीसी के माध्यम से जो केस बैठक में आते है उनकी वह सुनवाई करते है और निवारण करते हैं। वीआईपी नंबर की बोली एक करोड़ 17 लाख लगाने वाले की संपत्ति की जांच कराने के लिए कहा गया था। बोली लगाने वाले व्यक्ति की संपत्ति की जांच कराने को कहा है और यह मामला अभी चल रहा है। वहीं, कैथल में अतिक्रमण बढ़ने के सवाल पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इस मामले में नगर परिषद को कार्रवाई व लोगों को भी सहयोग करना चाहिए। बिना सहयोग के यह संभव नहीं है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दी जानकारी’
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जयंती वर्ष चल रहा है
अटल जी के 100 वर्ष पूरे 25 दिसंबर को होंगे और इस अवसर पर अटल जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देश के गृहमंत्री अमित शाह पंचकूला दौरे पर आएंगे
पंचकूला में अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण अमित शाह करेंगे
इसके साथ ही एक रक्तदान शिविर का उद्घाटन भी अमित शाह करेंगे – सीएम
सीएम ने कहा 24 दिसंबर को अमित शाह के कई कार्यक्रम पंचकूला में रहेंगे
5000 पुलिस के जवानों की पासिंग आउट परेड कार्यक्रम में भी अमित शाह शिरकत करेंगे
25 दिसंबर को अटल जी की जयंती है और 26 को वीर बाल दिवस है
वीर बाल दिवस के अवसर पर भी अमित शाह का एक अलग कार्यक्रम पंचकुला में रहेगा – सीएम
सीएम ने कहा अटल पार्क में आज मैंने अमित शाह के कार्यक्रमों को लेकर निरीक्षण किया है और व्यवस्थाओं को देखा है
सीएम ने कहा इस अटल पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति 37 फीट की है और फाउंडेशन स्टोन के मिलाकर 41 फीट की प्रतिमा का होगा तैयार होगी

कांग्रेस की 14 दिसंबर की रामलीला मैदान में होने वाली रैली और फर्जी वोट वोट चोरी के मुद्दे पर बोले सीएम नायब सैनी’
कांग्रेस के पास चार पीढ़ियों का समय था और जिसमें उन्होंने देश में काम किया
कांग्रेस चार पीढ़ियों की उपलब्धियां बताने की बजाय वोट चोरी के मामले में दुष्प्रचार प्रचार करके देश को गुमराह कर रही है
देश की संवैधानिक संस्थाओं कमजोर करने वाली बात कांग्रेस पार्टी के नेता और राहुल गांधी कर रहे हैं
कांग्रेस जिस तरह के मुद्दे लेकर चल रही है उससे उन्हें आने वाले 20, 30 और 50 साल में उनका दीपक नहीं जलेगा
कांग्रेस पार्टी जिस तरह के मुद्दे लेकर आ रही है देश के लोग उसे समझ रहे हैं – सीएम
कांग्रेस वोट चोरी को लेकर रैली निकाल रही है यह भ्रामक प्रचार कर रही है – सीएम
मोदी जी ने गरीब व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड दिया अगर यह मुद्दा है तो कांग्रेस पार्टी इस पर बात करें इसकी कमी बताएं – सीएम
राहुल गांधी ने सदन में गृहमंत्री अमित शाह को चैलेंज किया लेकिन फिर लोकसभा छोड़कर राहुल गांधी भाग गए

  • सीएम
    राहुल गांधी में सुनने का मादा नहीं है और झूठ फैला कर भाग जाते हैं लेकिन सुनते नहीं है और सुनने का मादा होना चाहिए भागना नहीं चाहिए – सीएम
    ’वोट चोरी पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रहे थे अब सेशन हरियाणा विधानसभा का आ गया इसमें कर लेंगे चर्चा – सीएम’
    जेजेपी नेता दिग्विजय चैटाला की सिक्योरिटी हटाए जाने के सवाल पर बोले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
    मुझे इस विषय की जानकारी नहीं है
    पुलिस को अधिकार है किसको सिक्योरिटी देनी है और किसको नहीं देनी है
    सीएम ने कहा पुलिस हर व्यक्ति की सुरक्षा का काम मजबूती से कर रही है हर व्यक्ति की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है
    मुझे इसकी जानकारी नहीं है किसको कितनी सिक्योरिटी की जरूरत है उसको देखना पुलिस का काम है पुलिस को देखना है
    डॉक्टर की हड़ताल खत्म होने पर बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
    डॉक्टर को इंसेंटिव दे रहे हैं और डॉक्टर काफी मेहनत करते हैं
    डॉक्टर ने सर्जरी को जीरो किया है और एक अभियान के तहत सर्जरी की जो पेंडिंग केस थे उनको डॉक्टर ने खत्म कर दिया है
    हरियाणा में बाहरी युवाओं को रोजगार देने के विपक्ष के आप पर बोले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
    इंग्लिश पीजीटी इंग्लिश असिस्टेंट प्रोफेसर की एचपीएससी की भर्ती का जो मामला है उसमें अगर कोई चीटिंग की शिकायत अभ्यर्थियों की है तो वह हमारे पास आ सकते हैं लेकिन ऐसी कोई चीटिंग हुई नहीं है
    सीएम ने कहा चीटिंग अगर हुई है तो कार्रवाई करेंगे लेकिन इस मामले में चीटिंग नहीं हुई है
    सीएम ने कहा बिना पर्ची और बिना खर्ची के हरियाणा सरकार का स्टैंड है और हम इसको लगातार आगे बढ़ा रहे हैं
    सीएम ने कहा गरीब परिवार का बच्चा अब हरियाणा में एचसीएस डबल इंजन की सरकार में बन रहा है
    इससे पहले सिफारिश के लिए अपने बच्चों के रोजगार के लिए लोग घूमते थे लेकिन डबल इंजन की सरकार ने गरीब परिवार का बच्चा भी भ्ब्ै लगे इस पर काम किया है
    हरियाणा में गरीब परिवार के एचसीएस लगे हैं जो कल्पना से परे हैं – सीएम
    कांग्रेस की जब सरकार थी और हुड्डा साहब मुख्यमंत्री थे उस वक्त क्या कोई गरीब परिवार का युवा एचसीएस लगने की सोचता था और इससे पहले और दलों की भी सरकार रही है किसी ने नहीं सोचा था गरीब परिवार का बेटा एचसीएस लग सकते है

भिवानी: चेयरपर्सन भवानी प्रताप सिंह ने उठाई झाडू, नगर परिषद वार्डो में जाकर चलाएगा स्वच्छता अभियान।
नगर परिषद के साथ वार्डवासियों ने मुख्य सडक के साथ 20 ट्राली मिट्टी इकठ्ठी करके लगाए स्वच्छता को पंख।
कचरा फैलने वाले पर होगी कार्रवाई, नगर परिषद करेगा चालान।
चलन नहीं भरा तो होगी पुलिस करवाई। चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप
हर शहरवासी के सुझावों पर किए जाएंगे कार्य: भवानी प्रताप सिंह
कहीं पर ज्यादा कचरा हो तो बताए नगर परिषद को।
नप चेयरपर्सन प्रतिनिधि ने लोगों से मांगे सेल्फी प्वाइंट के लिए सुझाव।
नगर परिषद बनाएगा हर वार्ड में सेल्फी पॉइंट, स्वच्छता को लगेंगे पंख।

भिवानी: भिवानी पुलिस ने ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत नशे की खेप पकड़ी
राजस्थान के भीलवाड़ा मार्ग से भिवानी लाई जा रही थी नशे की खेप
17 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त सहित नशा तस्कर को पकड़ा: डीएसपी अनुप कुमार
डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के एसआई सतीश कुमार की अगुवाई में दिया गया ऑपरेशन को अंजाम: डीएसपी क्राईम अनुप कुमार
कितलाना टोल प्लाजा से पहले इनपुट के आधार पर नशा तस्कर को पकड़ा: डीएसपी
नशाखोरी के खिलाफ अभियान के तहत स्कूल, कॉलेजों व सार्वजनिक संस्थाओं में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान: डीएसपी
किसी भी व्यक्ति को नशा तस्करी या नशा बेचने की सूचना मिले तो पुलिस कंट्रोल रूम, डायल-112, नजदीकी थाना-चैकी में नागरिक दे सूचना, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गुप्त: डीएसपी अनुप कुमार

यूनिवर्सिटी में फर्जी दस्तावेजों पर गेस्ट फैकल्टी की नौकरी पाने वाली प्रोफेसर गई नौकरी, तीन साल की हुई सजा
रोहतक़, 12 दिसम्बर, अभीतक: रोहतक के महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में फर्जी दस्तावेजों पर प्रोफेसर की नौकरी पाने के मामले में अदालत गेस्ट फैकल्टी सुमन तंवर को तीन साल की सजा सुनाई गई है। जानकारी अनुसार न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रोहतक हिमांशु आर्य की अदालत ने धोखाधड़ी, जालसाजी और जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में सुमन को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई है। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में एक के बाद एक करके कई लोगो की डिग्री फर्जी साबित हो चुकी हैं। इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। सुमन तंवर ने खुद को योग्य दिखाकर फर्जी डिग्री और झूठे शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में गेस्ट फैकल्टी के पद पर नियुक्ति हासिल की थी। जानकारी अनुसार अदालत ने सुमन को धोखाधड़ी के तहत तीन साल के साधारण कारावास और 5000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने यह स्पष्ट किया है कि ये सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। दोषी को अधिकतम तीन साल की सजा ही काटनी होगी। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में दोषी को एक महीने का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

राइट टू सर्विस कमीशन ने महेंद्रगढ़ नगरपालिका की लापरवाही पर लिया संज्ञान
स्ट्रीट लाइट मरम्मत में देरी, आयोग ने जेई को किया दंडित

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन ने महेंद्रगढ़ नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत में हुई देरी और संबंधित अधिकारियों की लापरवाही पर गंभीर संज्ञान लिया है। आयोग के प्रवक्ता ने बताया कि मूल शिकायत 24 मार्च, 2025 को प्राप्त होने के बावजूद नगरपालिका समिति की ओर से आवश्यक लिखित निर्देश लंबे समय तक जारी नहीं किए गए। वारंटी शर्तों के अनुसार एजेंसी को सात दिनों के भीतर लाइटों की मरम्मत या प्रतिस्थापन सुनिश्चित करना अनिवार्य था, किंतु समिति द्वारा पहला लिखित ईमेल 30 अगस्त, 2025 को भेजा गया, जो न केवल चार महीने की देरी दर्शाता है बल्कि आयोग के 30 जुलाई, 2025 के अंतरिम आदेशों के लगभग एक माह बाद की गई कार्रवाई भी है। इस विलंब के परिणामस्वरूप एजेंसी को अनुचित आर्थिक लाभ मिला और उपभोक्ताओं को अनावश्यक असुविधा झेलनी पड़ी। एसजीआरए कम जिला नगर आयुक्त, नारनौल द्वारा भेजी गई 29 सितंबर, 2025 की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि लगभग 200 स्ट्रीट लाइटें खराब पाई गईं, परंतु नगरपालिका समिति मात्र 45 लाइटें ही खंभों से हटाकर मरम्मत हेतु भेज सकी। इनमें से 22 लाइटें ठीक कर पुनः स्थापित की गईं, जबकि 23 लाइटें एसपीडी (सर्ज प्रोटेक्शन डिवाइस) जलने तथा अन्य पुर्जों की समस्या के कारण 29 सितंबर, 2025 तक लंबित रहीं। समिति द्वारा सप्लायर को बार-बार अनुपालन न करने पर भी किसी प्रकार का दंड न लगाया जाना अत्यंत गंभीर चूक मानी गई। सुनवाई के दौरान डीओ, एमई तथा नगर परिषद मानेसर में तैनात अधिकारी ने स्वीकार किया कि एजेंसी सामान्यतः सामूहिक (बल्क) रूप में मरम्मत करती है और 1दृ2 खराब लाइटों पर तुरंत कार्रवाई नहीं करती, जिसके कारण महेंद्रगढ़ क्षेत्र में भी देरी हुई। लिंक अधिकारी ने भी स्वीकार किया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर आरटीएस सेवा का पालन न करना स्पष्ट रूप से गंभीर प्रशासनिक त्रुटि है तथा यह भी संभव है कि अभी भी कुछ लाइटें खराब स्थिति में हों। आयोग ने यह भी नोट किया कि शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने अपने 30 सितंबर, 2025 के उत्तर में स्पष्ट किया कि वारंटी शर्तों का प्रवर्तन तथा दंड लगाना नगरपालिका समिति की जिम्मेदारी थी, परंतु महेंद्रगढ़ नगरपालिका से किसी प्रकार का रिकॉर्ड, कार्रवाई या दंड संबंधी पत्राचार प्राप्त नहीं हुआ, जब तक कि आयोग ने स्वयं विवरण नहीं मांगा। सामग्री लागत, एसपीडी जलने और वारंटी दायित्वों को लागू न करने के कारण सप्लायर को महीनों तक आर्थिक लाभ मिलता रहा। यह भी स्थापित हुआ कि मरम्मत कार्य सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि आयोग के निरंतर हस्तक्षेप के बाद ही आगे बढ़ पाया। उपलब्ध तथ्यों, स्वीकारोक्तियाँ तथा रिकॉर्ड पर प्रदर्शित विलंब को ध्यान में रखते हुए आयोग ने संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) के विरुद्ध 20,000 रुपये का दंड निर्धारित किया है, जिसे उनके वेतन में से काटकर राज्य कोष में जमा कराया जाएगा। एसजीआरए कम जिला नगर आयुक्त, महेंद्रगढ़ को निर्देश दिए गए हैं कि अनुपालन रिपोर्ट चालान प्रतियों सहित आयोग को भेजी जाए। साथ ही, अपील अवधि के दौरान प्रकरण जिन अधिकारियों के समक्ष लंबित रहा, उनके विरुद्ध आयोग ने इस चरण पर दंडात्मक कार्रवाई न करते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि उनके नाम इस प्रकरण के साथ अपने अभिलेख में दर्ज किए जा रहे हैं तथा भविष्य में किसी भी स्तर पर ऐसी लापरवाही पाए जाने पर अधिनियम की धारा 17(1)(द) के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। आयोग ने कहा है कि यह प्रकरण स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि समयबद्ध कार्रवाई, लिखित आदेशों का पालन और वारंटी शर्तों का प्रभावी प्रवर्तन अनिवार्य है। आयोग ने सभी स्थानीय निकायों को चेतावनी देते हुए कहा है कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही दोहराए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आबकारी एवं कराधान विभाग की 6 ऑनलाइन सेवाओं का किया शुभारंभ
कर हितैषी मोबाइल ऐप का भी किया शुभारंभ
हरियाणा ने पूरे देश में नेट एसजीएसटी संग्रह में सर्वाधिक 21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की
चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज आबकारी एवं कराधान विभाग की दो प्रमुख डिजिटल पहलों की शुरुआत करते हुए शासन-प्रशासन में पारदर्शिता, दक्षता और सुगमता को नई गति प्रदान की। इन डिजिटल पहलों का उद्देश्य विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक-आधारित बनाना, सेवाओं को समयबद्ध तरीके से आमजन तक पहुंचाना और राजस्व प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ करना है।मुख्यमंत्री ने विभाग द्वारा विकसित कर हितैषी मोबाइल एप्लिकेशन का लोकार्पण किया। यह ऐप आम नागरिकों को जीएसटी चोरी की जानकारी सरल और गोपनीय तरीके से देने की सुविधा प्रदान करता है। नागरिक फर्जी बिलिंग, गलत इनपुट टैक्स क्रेडिट, बिना पंजीकरण कारोबार, बिल न देने, या लेन-देन छिपाने जैसी अनियमितताओं की सूचना फोटो, वीडियो या दस्तावेजों के साथ अपलोड कर सकते हैं। ऐप यह सुनिश्चित करता है कि सूचना देने वाले की पहचान संबंधित फील्ड अधिकारियों को न दिखाई दे। प्राप्त सूचना पर विभागीय अधिकारी आवश्यक जांच व कार्रवाई करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्वैच्छिक रिपोर्टिंग को बढ़ावा मिलेगा और जीएसटी प्रशासन में पारदर्शिता मजबूत होगी। इसके अलावा, श्री नायब सिंह सैनी ने छः नई ऑनलाइन आबकारी सेवाओं का शुभारंभ किया। ये सेवाएँ एथेनॉल, अतिरिक्त अल्कोहल (ईएनए) और डिनेचर्ड स्प्रिट से संबंधित अनुमतियों के लिए विकसित की गई हैं। अब व्यापारिक इकाइयाँ एथेनॉल और ईएनए के आयात निर्यात तथा डिनेचर्ड स्प्रिट के निर्यात आयात की अनुमति ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगी। इस प्रणाली में आवेदक आवेदन की स्थिति देख सकते हैं और डिजिटल हस्ताक्षरित अनुमति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बैठक में बताया गया कि वास्तविक समय में डैशबोर्ड के माध्यम से माल की आवाजाही, अनुमतियों की समय-सीमा और अनुपालन की निगरानी की जा सकेगी। यह व्यवस्था कागजी कार्यवाही कम करेगी, दुरुपयोग की संभावनाएं रोकेंगी और उद्योगों को तेज व पारदर्शी सेवाएँ प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अन्य आबकारी सेवाओं जैसे ब्रांड लेबल पंजीकरण और लाइसेंसिंग मॉड्यूल को भी शीघ्र ऑनलाइन किया जाए, ताकि विभागीय प्रक्रियाओं को पूरी तरह तकनीक-आधारित बनाया जा सकेगा।
चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक
मुख्यमंत्री ने आबकारी एवं कराधान विभाग की कार्यप्रणाली की भी समीक्षा की। बैठक में विभाग के राजस्व प्रदर्शन, प्रवर्तन कार्रवाइयों, लंबित वसूली, तथा जीएसटी, वैट और आबकारी क्षेत्र में चल रहे डिजिटल सुधारों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। बैठक में जानकारी दी गई कि हरियाणा ने पूरे देश में नेट एसजीएसटी संग्रह में सर्वाधिक 21 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है, जबकि राष्ट्रीय औसत 6 प्रतिशत है। नवंबर 2025 में राज्य का नेट एसजीएसटी संग्रह 3,835 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष नवंबर के मुकाबले 17 प्रतिशत अधिक है। चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक कुल जीएसटी संग्रह 83,606 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत अधिक है और राष्ट्रीय औसत 5.8 प्रतिशत से बेहतर है। बढ़ते राजस्व के आधार पर हरियाणा की रैंकिंग भी सुधारकर चैथे स्थान पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 6,03,389 जीएसटी पंजीकृत करदाता हैं, जिनमें 2018 से 2025 के बीच 6.11 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज हुई है। बैठक में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने मूल्य वर्धित कर (वैट) और सीएसटी की भी समीक्षा की। मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि हरियाणा में वैट छः वस्तुओं पेट्रोल, डीजल, शराब, पीएजी, सीएनजी एवं सीएसटी वस्तुओं पर लागू होता है। वर्ष 2025-26 में नवंबर तक वैट वसूली में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसमें वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम-2025 का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस योजना के कारण सीएसटी संग्रह में 60.99 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई। योजना के 27 सितंबर 2025 को समाप्त होने के बाद विभाग ने विशेष वसूली अभियान चलाया, जिसके तहत अक्तूबर-नवंबर 2025 में 48.12 करोड़ रुपये की वसूली की गई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विभाग ने वैट मॉनिटरिंग डैशबोर्ड भी विकसित किया है, जो वास्तविक समय में वैट जमा की निगरानी करता है। साथ ही, देरी होने पर स्वतः संकेत देता है और फील्ड अधिकारियों को समय पर कार्रवाई करने में सहायता करता है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि सभी जिले इस डैशबोर्ड का नियमित उपयोग सुनिश्चित करें, ताकि विभाग की कार्यप्रणाली में और दक्षता सुनिश्चित हो सके। बैठक में बताया गया कि वर्ष 2025-26 में 30 नवंबर 2025 तक आबकारी राजस्व 9,370.28 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 8,629.46 करोड़ रुपये संग्रहित हुए थे। विभाग ने जिलावार और मदवार लाइसेंस शुल्क, आबकारी शुल्क, बॉटलिंग शुल्क, परमिट शुल्क, आयात शुल्क एवं देशी शराब पर वैट का विवरण प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कम संग्रह वाले जिलों को निगरानी बढ़ाने, निरीक्षण तेज करने और समयबद्ध सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा, 125 करोड़ रुपये की संपत्तियों की कुर्की, वर्तमान नीति वर्ष में 46.66 करोड़ रुपये की वसूली और देरी से जमा लाइसेंस शुल्क पर ब्याज की स्वचालित गणना प्रणाली के माध्यम से 16.46 करोड़ रुपये की अनिवार्य वसूली की गई है। विभाग ने फत्-आधारित ट्रैक एंड ट्रेस प्रणाली, होलोग्राम प्रमाणीकरण, मैन्युफैक्चरिंग यूनिटों पर एएनपीआर कैमरे और बूम बैरियर, डिस्टिलरी में टेलीमेट्री आधारित वास्तविक समय मॉनिटरिंग तथा ऑनलाइन लाइसेंसिंग मॉड्यूल पर भी प्रगति की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इन डिजिटल सुधारों को तेज गति से लागू किया जाए और इनके प्रभाव की नियमित समीक्षा की जाए ताकि पारदर्शिता, अनुपालन और सेवा-प्रदर्शन में स्पष्ट सुधार दिखाई दे। मुख्यमंत्री ने विभाग के राजस्व प्रदर्शन और डिजिटल सुधारों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार एक पारदर्शी, तकनीक संचालित और नागरिक-हितैषी कर एवं आबकारी प्रशासन स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है, जो प्रदेश की आर्थिक वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान देगा। बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, आबकारी एवं कराधान विभाग की आयुक्त एवं सचिव श्रीमती आशिमा बराड़, आबकारी एवं कराधान आयुक्त श्री विनय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

स्वामी ब्रह्मानन्द जी युग-पुरुष एवं प्रकाश स्तंभ – मुख्यमंत्री
उनका जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को रहा समर्पित
स्वामी जी भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों की रक्षा और संवर्धन के लिए प्रेरणापुंज- नायब सिंह

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानन्द जी एक युग-पुरुष थे। वे एक ऐसे प्रकाश स्तंभ थे, जिनकी किरणें आज भी हमारी संस्कृति, विचारों, और समाज को दिशा प्रदान कर रही हैं। मुख्यमंत्री वीरवार को देर सांय संत कबीर कुटीर में स्वामी ब्रह्मानन्द जी की जन्म भूमि गांव चूहड़ माजरा से आए अनुयायियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम ऐसे महान तपस्वी, समाज-सुधारक और आध्यात्मिक पुरुष, जगतगुरु स्वामी ब्रह्मानन्द जी का स्मरण करने के लिए एकत्रित हुए हैं जिनका पूरा जीवन मानव सेवा, धर्म, त्याग और राष्ट्र निर्माण को समर्पित रहा। स्वामी ब्रह्मानन्द जी को शत-शत नमन एवं वन्दन है। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर श्री हरविंद्र कल्याण, पुंडरी विधायक सतपाल जांबा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्माओं का जीवन पूरे समाज के लिए मार्गदर्शन का काम करता है। उनसे सीखकर ही हम जीवन में नैतिकता, त्याग, प्रेम और सेवा के बीज बो पाते हैं। स्वामी जी का जीवन महान भारतीय संस्कृति, सभ्यता और नैतिक मूल्यों की रक्षा और संवर्धन की प्रेरणा देता है। भौतिकवाद युग में स्वामी जी के विचार और भी अधिक प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी जी अल्पायु में ही घर त्याग कर आध्यात्मिक साधना के मार्ग पर अग्रसर हो गए। गुरुकुल कुरुक्षेत्र से उन्होंने वैदिक शिक्षा प्राप्त की और अपना जीवन, कर्म, ज्ञान व तपस्या मानवता के कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। स्वामी जी का आर्य समाज में गहरा विश्वास रहा और वे एकेश्वरवाद, ओंकार और निराकार ईश्वर की उपासना का संदेश देते हुए मानवमात्र की सेवा को ही सच्ची ईश्वर-भक्ति मानते थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश जब गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ था तब ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं नगण्य थी और समाज रूढ़िवादिता से घिरा हुआ था। ऐसे समय में स्वामी ब्रह्मानन्द जी ने अपनी वाणी, कलम और कर्म से समाज में जागरूकता की नई अलख जगाई। उन्होंने वेदों और उपनिषदों का गहन अध्ययन किया और अनेक ग्रंथों की रचना की, जिससे समाज को नई दृष्टि, नई प्रेरणा का रास्ता मिला। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बिना शिक्षा के समाज में जागृति सम्भव नहीं। इसलिए स्वामी जी ने ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर महिलाओं की शिक्षा प्रसार को अपना ध्येय बनाया। उनका कहना था कि गौ सेवा, शिक्षा और समाज सुधार इन तीन स्तंभों पर ही एक सुखी और सभ्य समाज की नींव टिक सकती है, इसलिए 1947 में उन्होंने गुरुकुल ओंकारपुरा में पहली आदर्श गौशाला की स्थापना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा दायित्व है कि स्वामी जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज में नैतिकता, सामाजिक मूल्यों और आपसी सद्भाव की कड़ियों को मजबूत करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हम उनके समाज सुधार, शिक्षा प्रसार और गौ सेवा जैसे पवित्र कार्यों को आगे बढ़ांए। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महात्मा और गुरु हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इसलिए हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम महान विभूतियों की विरासत को संभालें और सहेजें। इसी उद्देश्य से सरकार ने प्रदेश में संत-महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रसार योजना चलाई है। इस योजना के माध्यम से संतों और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा हैं ताकि, आने वाली पीढ़ी उनसे प्रेरित हो सके। इस मौके पर समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित भी किया।

साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय बलिदान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का हरियाणा सरकार का प्रयास
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता की वर्चुअल शुरुआत की
ऑनलाइन जुड़े लाखों विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री ने संवाद कर बढ़ाया मनोबल
साहिबजादों के जीवन से छात्र सीखें सिद्धांत, साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना – नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर के विद्यालयों में निबंध लेखन प्रतियोगिता की शुक्रवार को चंडीगढ़ से वर्चुअल शुरुआत की। यह प्रतियोगिता साहिबजादोंकृबाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की अमर शहादत, साहस और अद्वितीय बलिदान के संदेश को जन – जन तक पहुँचाने का एक प्रयास है। इस वर्चुअल कार्यक्रम में प्रदेशभर के स्कूलों से लाखों बच्चे ऑनलाइन माध्यम से जुड़े और मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ संवाद किया। उन्होंने वीर साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को नमन करते हुए सभी बच्चों से कहा कि साहिबजादों के बलिदान से जुड़ी कहानी को आप जितनी बार पढ़ेंगे, सुनेंगे और जानेंगे, उतने ही आप अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट और दृढ़ निश्चयी होंगे। उन्होंने कहा कि आज प्रदेशभर में वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में चार भाषाओं – हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी और संस्कृत में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। इस प्रतियोगिता में वीर साहिबजादों के जीवन पर सारगर्भित निबंध लिखकर बच्चे अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे। इस प्रतियोगिता के लिए उन्होंने बच्चों को अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों श्री जोरावर सिंह जी और श्री फतेह सिंह जी ने केवल नौ साल और छरू साल की उम्र में अपने जीवन में हिम्मत और सच्चाई दिखाकर हम सबको प्रेरणा दी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया, ताकि पूरा देश इन शूरवीरों को हमेशा याद रखे। उन्होंने कहा कि छोटे साहिबजादों का बलिदान हमें सिखाता है कि छोटी उम्र में भी बड़ी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। इसलिए हर विद्यार्थी हिम्मत और सत्यनिष्ठा से अपने कर्तव्यों का पालन करे, अपने संस्कारों और मूल्यों को संरक्षित रखते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग दे। सभी विद्यार्थी अपना जीवन निडर होकर, कठिनाइयों का सामना करते हुए जिएं क्योंकि साहस वही दिखाता है जो सच्चाई के लिए खड़ा होता है।
साहिबजादों के जीवन से छात्र सीखें सिद्धांत, साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक हमारे समाज के मार्गदर्शक हैं। जैसे श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने अपने साहिबजादों को धर्म और साहस का पाठ पढ़ाया, वैसे ही शिक्षक विद्यार्थियों के मन में संस्कार, साहस और अच्छे विचारों के बीज बो रहे हैं। उनका हर शब्द, हर शिक्षा बच्चों के भविष्य की नींव बनती है। बच्चों को केवल पढ़ाई में नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों और चरित्र निर्माण में भी मार्गदर्शन दीजिए। आपका परिश्रम और समर्पण ही भविष्य के भारत को सशक्त बनाएगा। साहिबजादों के जीवन से छात्र सिद्धांत, साहस, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम की भावना सीखें।
प्रत्येक विद्यार्थी छोटे साहिबजादों के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाए
मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि हरियाणा का प्रत्येक विद्यार्थी छोटे साहिबजादों के जीवन मूल्यों को अपने जीवन में उतार ले तो हमारे विद्यालय सच्चे अर्थों में मानव निर्माण के केन्द्र बन जाएंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रतिदिन छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित करें। इनमें सहपाठियों की मदद करना, विद्यालय को स्वच्छ रखना, शिक्षकों का सम्मान करना, कमजोर विद्यार्थियों को सहयोग देना, सदैव सत्य बोलना, बुराई के विरूद्ध आवाज उठाना और अच्छा इंसान बनना। यही सबसे बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये प्रतियोगिताएं बच्चों को अपनी विरासत से जोड़ती हैं और उन्हें अपने इतिहास पर गर्व करने का मौका देती हैं। इस प्रतियोगिता के लिए पुरस्कार राशि भी बच्चों के लिए निर्धारित की है, जिसमें राज्य स्तर पर प्रथम स्थान धारक को 21 हजार, द्वितीय स्थान धारक को 11 हजार तथा तृतीय स्थान धारक को 5100 रुपये, निबंध लेखन प्रतियोगिता (अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और पंजाबी भाषा) के लिए के प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, जिला स्तर पर प्रथम स्थान के विजेताओं को 3100 रुपये की राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बच्चों और समाज से आह्वान किया कि छोटे साहिबजादों की शहादत को याद करके हम स्वयं को यह संकल्पित करें कि हम ऐसा भारत बनाएंगे, जहां हर बच्चा सच्चा, मेहनती और देशभक्त बने। हम सभी मिलकर अपने बच्चों को ऐसी शिक्षा और संस्कार दें कि वे आने वाले समय में देश के सच्चे रक्षक बनें। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री विनीत गर्ग, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव श्री यश पाल और ओएसडी डॉ प्रभलीन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला में करेंगे अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण – मुख्यमंत्री
श्री अमित शाह पंचकूला में कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
मुख्यमंत्री ने अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

चंडीगढ़, 12 दिसम्बर, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि 24 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह पंचकूला के एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके अलावा वे पंचकूला में आयोजित अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज अटल पार्क में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली भी उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि अटल जी की धातु से बनी 41 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करने के बाद श्री अमित शाह अटल पार्क में ही आयोजित विशाल रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ‘पंचकमल’ में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इसके उपरांत गृह मंत्री श्री अमित शाह ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम, सेक्टर-3 में आयोजित 5 हजार पुलिस कर्मियों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। श्री अमित शाह इसी दिन आयोजित होने वाले ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम में भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संसद में कांग्रेस पार्टी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन हो चुका है और कांग्रेस पार्टी झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अब जनता उनके बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने वाली बातें कर रहे हैं। आने वाले 40-50 वर्षों तक कांग्रेस का देश में कोई भविष्य नहीं है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की रक्षा और सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की है। इस संबंध में पुलिस को सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं और पुलिस पूरी मुस्तैदी से काम कर रही है। किसी व्यक्ति को सुरक्षा प्रदान करनी है या नहीं, इसका आकलन पुलिस विभाग द्वारा किया जाता है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है। इस कार्य में चिकित्सकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हाल ही में हरियाणा में आयुष्मानध्चिरायु योजना के तहत विशेष अभियान चलाकर सर्जरी से संबंधित लंबित मामलों को शून्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चिकित्सकों की समस्याएँ सुनती है और उनके समाधान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। चिकित्सकों को अतिरिक्त इंसेंटिव भी दिए जा रहे हैं। इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, नगर एवं ग्राम आयोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री ए.के. सिंह, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित अग्रवाल, उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) श्रीमती वर्षा खांगवाल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *