


https://www.facebook.com/share/v/1P6W3tJrhp
https://www.facebook.com/share/v/1Aw21KBpxH
https://www.facebook.com/share/v/14UX1UngVFN
https://www.facebook.com/share/v/184jnkJzqP
https://www.facebook.com/share/v/17ECjqaCzf
https://www.facebook.com/share/v/1Gkr5EURwU





जटेला धाम में लाखों श्रध्दालुओं ने माथा टेका
दिनोद आश्रम के कुंवर महाराज ने भी वार्षिक प्रकाशोत्सव को दिया आशिर्वाद
जटेला धाम में खेली थी अध्यात्म की होली नितानंद महाराज ने – महंत राजेंद्रदास
फाग का खेल प्राचीन काल से ही हमारे लोक जीवन में रचा बसा है। नितानंद महाराज ने भी अपने गुरु गुमानी दास जी के आदेश से जटेला धाम में अध्यात्म की होली खेली थी जिससे तप करके एसा भक्ति साहित्य तैयार किया जो आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है। ये उद्गार जटेला धाम के धूलैंडी मेले पर साध संगत को संबोधित करते हुए पीठाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज ने व्यक्त किए। महंत राजेंद्र दास ने कहा कि जटेला धाम आदिकाल से ही अध्यात्म का केंद्र रहा है, साध संगत के आशीर्वाद से आयुर्वेद चिकित्सा का अंतरराष्ट्रीय हब बनने जा रहा है।




आयुर्वेद चिकित्सालय चिकित्सा के साथ-साथ शोध का भी विश्वस्तरीय संस्थान होगा। यहां पर भारत ही नहीं बल्कि विदेशों की मानवता को रोग मुक्त रखने का इंतजाम किया जाएगा तथा इस संस्थान के निर्माण में योगदान देने वाले दानवीरों का नाम चिकित्सा के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। हमारे सनातन में रोगियों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। इस संत-समागम को संबोधित करते हुए राजेंद्र दास महाराज ने कहा कि जटेला धाम का आयुर्वेद संस्थान मानवता की सेवा करता रहेगा।आरोग्य सेवा सबसे बड़ा परहित है। किसी रोगी के रोग की पीड़ा खत्म करना, सबसे बड़ा अराधनीय कार्य है। चिकित्सा संस्थान में दिया गया दान सोने के मंदिर से से कई गुना पुण्यदायी होगा। जटेला धाम में तो दवा और दुवा दोनों मिलेंगे तथा आयुर्वेद संस्कार का सबसे बड़ा केंद्र होगा यह आयुर्वेद संस्थान। कुंवर सिंह महाराज दिनोद वाले ने कहा कि सामाजिक समरसता और आरोग्य का जटेला धाम ही सबसे बड़ा उपासना स्थल है।

उन्होंने चिकित्सा संस्थान के लिए साध संगत को बधाई दी। रामानंद जी महाराज ने कहा कि जटेला धाम अब भविष्य में अध्यात्म की राजधानी के साथ-साथ आयुर्वेद चिकित्सा का भी पूजनीय धाम बनेगा। साध्वी राधागिरी महाराज वृंदावन ने मातृशक्ति को भी परोपकार के कार्य में आगे आने का आवाहन किया। स्वामी कल्याण देव जी महाराज ने कहा कि संत नितानंद जनकल्याण का महा अनुष्ठान रचित करके चले गए, जो सत्य सिद्धांत प्रकाश में विद्यमान है। आज उन्ही के निर्देशानुसार इस आयुर्वेद अस्पताल का संकल्प लिया है, संकल्प में शक्ति होती है। अतः जरूर ही यह धाम आयुर्वेद का उत्कृष्ट संस्थान के रूप में जाना जाएगा। इस मौके पर सैंकङों संतवृंद उपस्थित रहे। संतों ने दानवीरों को आशिर्वाद देते हुए कहा कि आपका योगदान युगों-युगों तक कालजयी रहेगा। आयुर्वेद चिकित्सालय के निर्माण के लिए प्रवीण गुप्ता ने 15 लाख रुपए, जगदीश पुत्र आँखेराम माजरा ने 11 लाख रुपए, महेंद्र ने ₹पांच लाख रुपए, संपूर्ण माजरा ने ₹पांच लाख रुपए, देवी सिंह गुर्जर ने 11 लाख रुपए, मनजीत ठेकेदार ने 11 लाख रुपए, महेंद्र पूनिया ने पांच लाख रुपए, रवींद्र सरपंच बिरोहङ पांच लाख रुपए, सेठ सतनारायण ने पांच लाख रुपए, दीपक पूनिया ने पांच लाख रुपए और जोगेंद्र उर्फ जोगी ने पांच लाख रुपए आदि सहित सैंकङों दानदाताओ ने आयुर्वेद चिकित्सालय के निर्माण के लिए करोडों रूपये का दान दिया। सभी दानदाताओं का मंच पर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस वार्षिक प्रकाशोत्सव में सिंधु दर्शन यात्रा ने चार चांद लगा दिए, जो डॉक्टर इंद्रेश कुमार की रहनुमाई में अजय शर्मा, डॉ लक्ष्मीनारायण कौशिक आदि की देखरेख में चल रही है, जो लेह- लद्दाख में सिंधु कुंभ मेला आयोजन के साथ समाप्त होगी। इस मौके पर कृष्ण कादयान प्रधान तेलंगाना जाट सभा, संजय कबलाना, डॉ रमेश कलकल, प्रोफेसर कुलताज सिंह, राजवीर डबास, चांद माजरा, रवि कादयान, समंदर कौशिक, नरेंद्र पूर्व सरपंच, विनोद सरपंच, नीरज सरपंच सतपाल ईटीओ, सरूपराम साहब, रमा बलहारा आदि सहित सैकड़ो गणमान्यजन मंच पर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर यशवीर सिंह और प्रोफेसर अजय कादयान ने किया। जटेला धाम में लाखों श्रध्दालुओं ने धाम में माथा टेका तथा चिकित्सा संस्थान को पूरा करने संकल्प लिया। प्रकाश उत्सव की शुरुआत दीप प्रज्वलन से होकर मंगल आरती के साथ इस संत समागम समारोह का समापन हुआ।



वकील की गला रेतकर हत्या, आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं
वकील देवराज की हत्या के रोष स्वरूप बार ने वर्क सस्पेंड रखा
करीब सालभर पहले मृतक वकील देवराज ने गुभाना की स्वीटी से की थी लव मैरिज, दोनों की थी दूसरी शादी
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: झज्जर में बीती रात एक वकील की गला रेतकर हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। वकील देवराज को झज्जर से पीजीआई रोहतक रैफर किया गया, पीजीआई में डाॅक्टरों ने देवराज को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आज गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में काफी संख्या में वकील भी शामिल रहे। जानकारी अनुसार गांव सिलानी अनुसार वकील देवराज झज्जर माता गेट क्षेत्र में रहता था। बीती रात देवराज को केस को लेकर बात करने के नाम पर फोन पर बुलाया और फिर किसी बात को लेकर विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू से गर्दन पर वार किया। देवराज को अस्पताल ले जाया गया, जहां से पीजीआई रैफर किया गया। मामले के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई थी और हत्या के पीछे क्या कारण रहे, इसका भी खुलासा नहीं हो पाया है। वकील देवराज की हत्या के रोष स्वरूप बार एसोशिएशन ने वर्क सस्पेंड रखा। जिससे कोर्टाें में कामकाज प्रभावित रहा। जानकारी अनुसार करीब सालभर पहले मृतक वकील देवराज ने गुभाना की स्वीटी से लव मैरिज की थी। स्वीटी की देवराज से दूसरी शादी है, पहले पति से स्वीटी का एक लड़का है। शादी के बाद देवराज ने ही स्वीटी के पहले पति के बेटे को अपना नाम दिया था। जानकारी अनुसार देवराज की भी स्वीटी से दूसरी शादी थी। पहले देवराज की गांव तलाव में शादी हुई थी। जो शादी के अगले दि नही दुलहन ने आने से मना कर दिया था और दोनों अलग-अलग हो गए थे। सिलानी गांव का रहने वाला वकील देवराज झज्जर के मातागेट मौहल्ले में अपने ससुर प्रकाश व दिव्यांग साले के साथ किराए पर रहता था। उसके साथ में पत्नी स्वीटी व बेटा शौर्य भी रहता है। घटना के बाद झज्जर बार के अधिवक्ताओं में रोष है और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। अधिवक्ताओं ने आज रखा वर्क सस्पेंड रखा है और गिरफ्तारी न होने पर हड़ताल जारी रखने के संकेत दिए हैं। साल 2014 से झज्जर बार का सदस्य था। देवराज को वकीलों व बार प्रधान ने बताया मिलनसार बताया है।





माता भीमेश्वरी देवी मेला में श्रद्धालुओं को निर्बाध रूप से होंगे देवी दर्शन : एसडीएम’
माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल ने बेरी में माता भीमेश्वरी देवी मेला को लेकर ली अधिकारियों की बैठक’
नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर बेरी स्थित माता भीमेश्वरी देवी मंदिर परिसर का लिया जायजा’
इस बार 24 मार्च से 26 मार्च तक आयोजित होगा मुख्य मेला’
बेरी, 05 मार्च, अभीतक: धर्म नगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी आरंभ हो चुकी है। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में नवरात्र मेला के दौरान बेरी में उमडने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान की जाएगी, जिसके लिए संबंधित विभागों के अधिकारी अभी से तैयारी में जुट जाएं। एसडीएम एवं माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ रेणुका नांदल ने यह निर्देश गुरुवार को मिनी सचिवालय में चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत एसडीएम ने अधिकारियों के साथ मन्दिर परिसर का जायजा लेते हुए जरूरी निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि देवी मेला के दौरान बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। एसडीएम ने बैठक में कहा कि इस बार 19 मार्च से चैत्र नवरात्र प्रारंभ होंगे तथा 24 से 26 मार्च को मुख्य मेला होने के कारण भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में उमडने का अनुमान है। एसडीएम रेणुका नांदल ने मेला परिसर का जायजा लेते हुए मेले में रिकवरी वैन, हेल्थ सेंटर, फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर, स्वच्छता, रेडक्रास वालंटियर, चढ़ावे व प्रसाद की व्यवस्था,पार्किंग सुविधा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला परिसर में जरूरत अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए, साथ ही नपा अधिकारियों को मंदिर के साथ लगते तालाब की साफ सफाई कराने और मेला परिसर को साफ सुथरा बनाने के निर्देश दिए। इस बीच सीईओ रेणुका नांदल में मन्दिर पुजारी कुलदीप वशिष्ठ से भी जानकारी ली। एसडीएम ने मेला परिसर में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों के पहचान पत्र, पार्किंग, सुरक्षा, पीने के पानी, रात्रि के समय रोशनी के इंतजाम, स्वास्थ्य सुविधाएं, अस्थाई शौचालय, सीसीटीवी, माइक सर्विस, अग्निशमन सेवाएं आदि इंतजामों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। सीईओ रेणुका नांदल ने कहा कि मेला स्थल पर डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहे तथा सीपीआर सिस्टम के साथ रेडक्रॉस विभाग से वॉलिंटियर की टीम भी मेला स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि व्यवस्था करते समय यह ध्यान रखा जाए कि धर्मनगरी बेरी के मेले में पहुंचने वाले किसी भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने व आवागमन में कोई भी परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि मेला के दौरान लगने वाले भंडारों में डस्टबिन अनिवार्य होना चाहिए, बगैर डस्टबिन के चालान किया जाना सुनिश्चित होगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंदिर परिसर में नवरात्र से ही मेडिकल यूनिट स्थापित करने के निर्देश दिए।
इस बार 24 से 26 मार्च तक लगेगा अश्व मेला
एसडीएम ने कहा कि इस बार देवी मेला के साथ ही दूबलधन चैक के समीप 24 से 26 मार्च तक अश्व मेला आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए अभी से तैयारी पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अश्व मेला को लेकर भी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
बैठक में यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर बीडीपीओ राजाराम,एसएमओ डॉ सुभाष चन्द्र, नगरपालिका सचिव पूजा साहू, रोडवेज से टीएम प्रमोद कुमार, एआईपीआरओ डॉ अश्विनी शर्मा, बीएओ डॉ अशोक रोहिल्ला, जनस्वास्थ्य विभाग से एसडीओ वीरेन्द्र सिंह व जेई प्रवीण कुमार, बिजली निगम के एसडीओ सुनील कुमात, नपा के कनिष्ठ अभियंता रोहित लोहचब, पशुपालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, एसबीआई से अजय कुमार, बीईओ रोहतास दहिया, पीडब्लूडी विभाग से एसडीओ अजय कुमार व संजीव कुमार, सब फायर ऑफिसर सचिन कुमार, चैकी इंचार्ज सुनील कुमार, सूचना सहायक अनिल शर्मा सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का अधिकारी करें त्वरित निपटारा : एसडीएम’
एसडीएम रेणुका नांदल ने समाधान शिविर में सुनी नागरिकों की शिकायतें’
बेरी, 05 मार्च, अभीतक: उपमंडल प्रशासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निवारण के उद्देश्य से आयोजित समाधान शिविर में गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित कार्यालय में एसडीएम रेणुका नांदल ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत पर समयबद्ध और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि जनता को वास्तविक राहत मिल सके। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि समाधान शिविर का उद्देश्य प्रशासनिक कार्यप्रणाली को जनभावनाओं के अनुरूप बनाना और आमजन की समस्याओं के समाधान को नई गति प्रदान करना है। एसडीएम रेणुका नांदल ने कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों की न केवल तत्काल सुनवाई की जाती है, बल्कि उनके समाधान की सतत निगरानी भी की जा रही है, ताकि कोई भी शिकायत लंबित या उपेक्षित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रशासन जनता के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना से कार्य कर रहा है। एसडीएम ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच संवाद का सशक्त माध्यम बन गए हैं, जिनसे नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। समाधान शिविर में बिजली, पानी, सडक, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व संबंधी मामले, पंचायत भूमि, पेड़ों की अवैध कटाई, अवैध कब्जे, बीपीएल व राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन तथा परिवार पहचान पत्र जैसी योजनाओं से जुड़ी शिकायतें आई। इस अवसर पर नायब तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, पशु पालन विभाग के एसडीओ डॉ ऋषिपाल, पीडब्ल्यूडी से कनिष्ठ अभियंता प्रवीण अहलावत, बिजली निगम के जेई योगेश कुमार, सुनील जांगड़ा, धनराज सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।





यूनिक अकैडमी के युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने, नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112 तथा साइबर क्राइम बारे किया गया जागरूक
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में यूनिक अकैडमी के युवाओं को एक जागरूकता कार्यक्रम के दौरान नशा मुक्ति टीम झज्जर व बहादुरगढ़ की संयुक्त टीम ने झज्जर शहर के वार्ड नंबर 1 में यूनिक अकैडमी के युवाओं को यातायात नियमों , नशे के दुष्प्रभाव, डायल 112 तथा साइबर क्राइम बारे जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। झज्जर पुलिस द्वारा यातायात नियमों की जानकारी व उनका पालन करने तथा नशे के दुष्प्रभाव के प्रति युवाओ को जागरूक करने के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नशा मुक्ति टीम झज्जर व बहादुरगढ़ की संयुक्त पुलिस टीम ने युवाओं को बताया कि वाहन चलाते समय हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करना चाहिए और ना ही नशे में वाहन चलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पढ़ाई का कितना महत्व है पढ़ लिखकर आप अपने माता-पिता का नाम रोशन करने के साथ साथ अपने देश का भी नाम रोशन कर सकते हो। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी बहुत ही महत्व है इसलिए खेलों में भी बढ़ चढ़कर भाग ले। नशे और शरारती तत्वों से दूर रहे। पढ़ाई खेलकूद के साथ अपने माता-पिता के साथ भी टाइम बिताएं, अपने पूरे दिन की दिनचरियां अपने माता-पिता को बताएं और उनकी बातों पर पूरा अमल करें। आपके माता-पिता ही हैं जो कभी भी आपका बुरा नहीं चाहेंगे। आगे बताते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार नशा नहीं करना चाहिए। नशा हमारे जीवन को ही नहीं हमारे परिवार और समाज पर भी बहुत गहरा असर छोड़ता है। इसलिए हमें नशा नहीं करना है। डायल 112 के बारे में बताते हुए कहा कि हमें आपत्तिजनक स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आगे बताते हुए कहा कि साइबर क्राइम एक तकनीक युग है इसमें हमें सावधानी बरतने से ही हम साइबर क्राइम को रोक सकते हैं। हमें किसी के साथ ओटीपी और न हीं बैंक से संबंधित कोई जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करनी है। तभी हम साइबर क्राइम से बच सकते हैं।

स्वास्थ्य विभाग रहा अलर्ट अस्पताल में आने वाले मरीज को दिया गया इलाज: सीएमओ डॉ मंजू कादयान
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: होली व दुल्हंडी के अवसर पर जहां पूरे देश में लोग रंगों के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मना रहे थे, वहीं स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर रहा। जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान के निर्देशन में जिला के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से जारी रखी गईं। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के अवसर पर नागरिक अस्पताल झज्जर एवं नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ सहित जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में विशेष रूप से आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था रखी गई थी और चिकित्सा स्टाफ को अलर्ट मोड पर तैनात किया गया था। इस दौरान नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ में कुल 205 मरीज आपातकालीन विभाग में पहुंचे, जिनमें 2 मरीज मृत अवस्था (ठतवनहीज क्मंक) में लाए गए तथा 23 मामलों में मारपीट से संबंधित एमएलसी (च्ीलेपबंस ।ेेंनसज) दर्ज किए गए। सामान्य दिनों में यहां औसतन 110-120 मरीज प्रतिदिन आपातकालीन विभाग में आते हैं। वहीं नागरिक अस्पताल झज्जर में 4 मार्च सुबह 8 बजे से 5 मार्च शाम 8 बजे तक कुल 182 मरीजों को आपातकालीन सेवाएं प्रदान की गईं। इस दौरान 31 एमएलसी केस, जिनमें अधिकतर मारपीट (च्ीलेपबंस ।ेेंनसज) से संबंधित मामले शामिल थे, दर्ज किए गए। सिविल सर्जन डॉ मंजू कादयान ने बताया कि त्योहार के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर रही, जिससे मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया जा सका।




कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह की धूम : कार्यकर्ताओं ने मनाया रंगों का उत्सव
आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का जीवंत प्रतीक है होली पर्व: प्रदीप जोगी
भिवानी, 05 मार्च, अभीतक: रंगों के पावन पर्व होली के उपलक्ष्य में स्थानीय रोहतक रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस के शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान पूरा कार्यालय परिसर गुलाल के रंगों और होली के गीतों से सराबोर नजर आया। समारोह की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर और गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं। आपसी प्रेम को बढ़ाते हुए सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होली के पारंपरिक गीतों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह रहा, जहां जिला अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी ढोल की थाप और गानों पर थिरकते हुए पर्व की खुशियां मनाते दिखे। इस अवसर पर शहरी जिला अध्यक्ष प्रदीप जोगी ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन ना केवल राजनीतिक कार्यकर्ताओं के बीच मेल-मिलाप बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि त्योहार हमें अपनी पुरानी कड़वाहटों को भुलाकर एक नई शुरुआत करने का संदेश देते हैं। कांग्रेस पार्टी हमेशा से सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और देश की साझा संस्कृति को सहेजने में विश्वास रखती है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर आपसी मतभेद मिटाने का संकल्प लिया। वही होली के गीतों पर थिरकते हुए कार्यकर्ताओं ने राजनीतिक व्यस्तताओं से दूर उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर कमल प्रधान, देवराज महता, सत्यजीत पिलानिया, ईश्वर शर्मा प्रधान, कुलवंत कोंटिया, रूपेंद्र ग्रेवाल, रणदीप हुड्डा, उमेश भारद्वाज, समीर खटीक एससी प्रधान, मनदीप सुई युवा प्रधान, मनजीत लांग्यान एनएसयूआई, अमन तंवर राघव, शिव कुमार चांगिया, विरेंद्र बापोड़ा, मा. बवलंत घणघस, बलबीर सरोहा, अजमेर गोयत, डा. जयबीर गोयत, डा. फूल सिंह धनाना, शिव कुमार धानक, अशोक जोगी पार्षद, बलवान पार्षद, ईश्वर मान, संजय गांधी, चांद पंघाल, इंग्लेश लता, सुरेंद्र तंवर, जयभगवान सरपंच, लक्ष्मण वर्मा सैन, तोला राम शर्मा, हरेंद्र जाखड़, कृष्ण प्रजापत, सुमित बराड़, अमित पंघाल, रवि सोलंकी, मुकेश प्रजापति, सुनील खिच्ची, बिट्टू मास्टर, मनोज पहलवान, रोबिन चैहान, अजय धनाना, देबू हालुवास, पुनीत नुनीवाल एडवोकेट, सूरज धानक, भूपेंद्र खटक वकील सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


गांव नूना माजरा, सराय औरंगाबाद और आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में अवैध वेस्ट प्लास्टिक भंडारण पर प्रशासन की सख्ती
एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने मौके पर पहुंचकर दिए तुरंत बंद करने के निर्देश
बहादुरगढ़, 05 मार्च, अभीतक: एसडीएम अभिनव सिवाच आईएएस ने गुरुवार को गांव नूना माजरा का अधिकारियों के साथ दौरा कर क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए वेस्ट प्लास्टिक भंडारण स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मौके पर ही वेस्ट प्लास्टिक भंडारण के कार्य को तुरंत प्रभाव से बंद करने के कड़े निर्देश दिए। एसडीएम ने ग्राम सरपंच की मौजूदगी में गांव नूना माजरा क्षेत्र में बनाए गए वेस्ट प्लास्टिक भंडारण स्थलों को लेकर संबंधित व्यक्तियों को पंचायती राज अधिनियम के तहत कड़ी हिदायत जारी की। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर इन स्थलों से वेस्ट प्लास्टिक को हटाया जाए और भविष्य में इस प्रकार का भंडारण पूरी तरह बंद किया जाए, ताकि क्षेत्र का पर्यावरण स्वच्छ और सुरक्षित बना रहे। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से प्लास्टिक कचरे का भंडारण न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि इससे आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। प्रशासन ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। एसडीएम अभिनव सिवाच ने क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान करते हुए कहा कि सभी ग्राम सरपंच यह सुनिश्चित करें कि उनके गांव में किसी भी भूमि पर अवैध रूप से वेस्ट प्लास्टिक का भंडारण न किया जाए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कहीं भी वेस्ट प्लास्टिक का अवैध भंडारण पाया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर पूरी तरह गंभीर है और इस दिशा में निरंतर निगरानी रखी जाएगी। इस मौके पर बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, सरपंच राकेश राठी सराय औरंगाबाद और सरपंच मास्टर जय भगवान नूना माजरा मौजूद रहे।





बार कौंसिल चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

बार काउंसिल चुनाव के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज, एडीसी को बनाया नोडल अधिकारी
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बार कौंसिल चुनाव को लेकर अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
बार कौंसिल चुनाव को लेकर झज्जर में 2 और बहादुरगढ़ में एक मतदान केंद्र पर डलेगे वोट
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के चुनाव के मद्देनजर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास को चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि बैठक में बार काउंसिल ऑफ पंजाब एवं हरियाणा के चुनाव 18 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। चुनाव के लिए जिला न्यायालय परिसर झज्जर में 2 तथा बहादुरगढ़ न्यायालय परिसर में 1 सहित कुल 3 मतदान केन्द्र स्थापित बनाए गए हैं। उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि मतदान केन्द्रों, बैलेट बॉक्स और चुनाव सामग्री की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। साथ ही 16 मार्च को चुनाव सामग्री चंडीगढ़ से लाने तथा मतदान के बाद 18 मार्च को सील्ड बैलेट बॉक्स पुनः चंडीगढ़ में जमा करवाने के दौरान भी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि चुनाव के दिन जिला न्यायालय परिसर झज्जर तथा बहादुरगढ़ न्यायालय परिसर में साफ-सफाई और मूवेबल टॉयलेट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को चुनाव के दिन दोनों परिसरों में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) को निर्देश दिए गए कि मतदान से एक दिन पूर्व दोनों न्यायालय परिसरों में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को मतदान के दिन दोनों स्थानों पर पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए कि मतदान के दौरान झज्जर जिला न्यायालय व बहादुरगढ़ न्यायालय परिसर में मेडिकल किट, एम्बुलेंस सहित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहें। बैठक में उपायुक्त ने बार एसोसिएशन झज्जर एवं बहादुरगढ़ के अध्यक्षों से भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए चुनाव को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न करवाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, एसीपी दिनेश कुमार, तहसीलदार शेखर, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुमित कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग से एक्सईएन अश्वनी सांगवान, नायब तहसीलदार निर्वाचन कुलदीप सिंह,कानूनगो मनोज कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रात्रि 10 बजे के बाद डी.जे. बजाने व वाहनों पर तेज आवाज में स्पीकर चलाने पर प्रतिबंध
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: जिलाधीश स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के अंतर्गत आदेश जारी करते हुए जिला की सीमा में रात्रि 10 बजे के बाद डी.जे. बजाने तथा दिन के समय वाहनों व ट्रैक्टरों पर स्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। जिलाधीश की ओर से जारी आदेश अनुसार डी.जे. बजाने का निर्धारित समय रात्रि 10 बजे तक है। इसके अतिरिक्त कई नागरिक ट्रैक्टरों या अन्य वाहनों पर बड़े-बड़े स्पीकर लगाकर तेज आवाज में गाने बजाते हुए चलते हैं, जिससे छोटे बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं व पशुओं को परेशानी होती है। साथ ही इससे झगड़े की स्थिति उत्पन्न होने और कानून एवं व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना भी बनी रहती है। जिलाधीश ने स्पष्ट किया है कि जिला में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक डी.जे. बजाने पर तथा दिन में गाड़ियों व ट्रैक्टरों आदि पर स्पीकर लगाकर तेज ध्वनि में गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इन आदेशों की पालना करवाने की जिम्मेदारी जिला नगर आयुक्त झज्जर, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी झज्जर, तहसीलदार, उप तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायतों तथा स्थानीय निकायों की होगी। साथ ही सभी थाना प्रबंधकों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे संबंधित नगर परिषद, पालिका व ग्राम पंचायतों के साथ समन्वय बनाकर आदेशों की पालना सुनिश्चित करें।यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



पोस्ट-बजट वेबिनार में कृषि एवं ग्रामीण रूपांतरण विषय पर आज होगा मंथन
एआई आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा देना वेबिनार का उद्देश्य
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कृषि एवं ग्रामीण रूपान्तरण विषय पर शुक्रवार 6 मार्च को प्रातः 10 बजे से वर्चुअल माध्यम से पोस्ट-बजट वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वेबिनार के उद्घाटन सत्र को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि यह वेबिनार केंद्रीय बजट में कृषि क्षेत्र से संबंधित घोषित विभिन्न पहलों के प्रभावी क्रियान्वयन के रोडमैप पर विचार-विमर्श करने की परामर्शात्मक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके पश्चात विभिन्न विषयगत सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें कृषि के लिए एआई आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, एग्रो-फॉरेस्ट्री को बढ़ावा, बागवानी विकास तथा कृषि और ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण पहलें शामिल होंगी। प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस वेबिनार के कुल आठ सत्र आयोजित किए जाएंगे। पहला सत्र कृषि क्षेत्र के समग्र परिदृश्य पर केंद्रित होगा, जबकि अन्य सत्र कृषि क्षेत्र के विभिन्न विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित विषयों पर आधारित होंगे। उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री का संबोधन प्रातः 10 बजे से सभी सत्रों के लिंक पर लाइव प्रसारित किया जाएगा, इसलिए प्रतिभागी प्रधानमंत्री के संबोधन को देखने के लिए उपलब्ध किसी भी लिंक के माध्यम से जुड़ सकते हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निम्नलिखित यूट्यूब लिंक https://youtube.com/@agrigoi
https://youtube.com/@pmkisanofficial
https://youtube.com/@manageindia
https://youtube.com/@niam7959
https://youtube.com/@nafedinindia
https://youtube.com/live/ZQXcE9QArYg
https://www.youtube.com/live/dBFQLVVDjs4
https://youtube.com/live/nGD86bGgk8A के माध्यम से वेबिनार से जुड़ सकते हैं।

समाधान शिविरों में मिली शिकायतों का प्राथमिकता से करें निस्तारण – डीसी
जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों के माध्यम से आमजन की समस्याओं का किया जा रहा त्वरित समाधान
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला स्तरीय समाधान शिविर में सुनी जनसमस्याएं
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है, जिससे सुशासन की अवधारणा को और अधिक मजबूती मिले। डीसी ने कहा कि यह सरकार की अनूठी पहल है जिसके तहत नागरिकों को एक छत की नीचे अपनी समस्याओं का समाधान मिलता है। उपायुक्त गुरुवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। समाधान शिविर में पांच शिकायतें दर्ज की गई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक जिला मुख्यालय के साथ-साथ बहादुरगढ़, बेरी और बादली उपमंडल मुख्यालयों पर समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से प्रशासन आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करते हुए उन्हें राहत प्रदान कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निपटारा करते समय संबंधित नागरिकों से संवाद भी अवश्य स्थापित करें तथा उन्हें विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई की जानकारी दें। इससे न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि शिकायतों का स्थायी समाधान भी सुनिश्चित होगा और नागरिकों का प्रशासन पर विश्वास भी मजबूत होगा। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त जगनिवास, एसडीएम अंकित कुमार चैकसे, एसीपी सुरेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी मनवीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन अश्वनी सांगवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



बेरी में बिजली उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक आज
बेरी, 05 मार्च, अभीतक: बिजली निगम डिवीजन बेरी के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 06 मार्च, शुक्रवार को बिजली अदालत और उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक की आयोजित की जाएगी। एसडीओ सुनील कुमार ने बताया कि बैठक उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएनएल) के बेरी कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि बैठक में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली बिल, कनेक्शन, लोड संबंधित समस्याओं को सुना जाएगा और उनका मौके पर ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोई उपभोक्ता फैंसले से संतुष्ट नहीं है तो वह अपनी शिकायत अध्यक्ष अभियंता झज्जर के समक्ष रख सकता है।
57 हजार 992 किसानों की बनी फार्मर आईडी – उपायुक्त
पीएम किसान सम्मान निधि के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य
जिला के सभी किसान बनवाएं फार्मर आईडी
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने डिजिटल एग्री स्टैक के तहत फार्मर आईडी बनाने के कार्य की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी अभियान को प्राथमिकता के आधार पर तेजी से पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं का लाभ फार्मर आईडी के माध्यम से ही दिया जाएगा, इसलिए कोई भी पात्र किसान इस प्रक्रिया से वंचित न रहे। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा डिजिटल एग्री स्टैक अभियान को मिशन मोड में लागू किया गया है और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक किसान की फार्मर आईडी भविष्य में कृषि क्षेत्र की एक मजबूत डिजिटल पहचान बनेगी। इसी आईडी के आधार पर किसानों को सब्सिडी, सरकारी योजनाओं, अनुदानों, फसल बीमा, ऋण सुविधाओं सहित विभिन्न सेवाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल सकेगा। बिना फार्मर आईडी के किसानों को इन योजनाओं के लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है, इसलिए अधिकारी सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र किसान छूटने न पाए। उपायुक्त पाटिल ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके तहत पात्र किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि फार्मर आईडी बनने से लाभार्थियों की पहचान अधिक सटीक होगी और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अब तक कुल 55 हजार 992 किसानों की डिजिटल एग्री स्टैक फार्मर आईडी तैयार की जा चुकी है। ब्लॉकवार बादली में छह हजार 630, बहादुरगढ़ में 11 हजार 166, बेरी में दस हजार 402, झज्जर में 13 हजार 608, मातनहेल में नौ हजार 789 तथा सालावास में चार हजार 397 किसानों की आईडी बनाई जा चुकी है। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव-गांव विशेष शिविर आयोजित कर किसानों को फार्मर आईडी के महत्व के बारे में जागरूक किया जाए तथा मौके पर ही उनकी आईडी तैयार की जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि तकनीकी अथवा दस्तावेज संबंधी किसी भी समस्या का तुरंत समाधान किया जाए, ताकि अभियान की गति प्रभावित न हो और अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
फसल अवशेष जलाने पर दो माह तक प्रतिबंध – उपायुक्त
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत आदेश जारी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई
झज्जर, 05 मार्च, अभीतक: उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलाने पर प्रतिबंध लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत जारी किया गया है और जिले की राजस्व सीमा में तत्काल प्रभाव से लागू होगा। जारी आदेशों में कहा गया है कि गेहूं व सरसों की फसल की कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेष जलाने से अनियंत्रण आग लगने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे वन्य जीव की हानि होने के साथ-साथ कानून एवं व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है। फसल अवशेष जलाने से वायु प्रदूषण बढ़ता है और लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि किसान अक्सर कंबाइन मशीन से फसल निकालने या हाथ से कटाई के बाद खेतों में बचे अवशेषों को आग लगाकर नष्ट कर देते हैं, जिससे मिट्टी की उर्वरता को नुकसान पहुंचता है। फसल अवशेष जलाने से मिट्टी में मौजूद कार्बन तत्व, सूक्ष्म पोषक तत्व तथा लाभकारी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं, जिससे भूमि की उत्पादकता और किसानों की आय दोनों प्रभावित होती हैं। इसके अलावा फसल अवशेष जलाने से निकलने वाला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है और लोगों में खांसी, सांस लेने में तकलीफ, अस्थमा व ब्रोंकाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही इससे वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम होती है और पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिए हैं कि कोई भी किसान या कृषक कंबाइन मशीन से फसल निकालने या हाथ से कटाई के बाद खेतों में फसल अवशेषों को आग नहीं लगाएगा। यह आदेश 4 मार्च 2026 से 3 मई 2026 तक दो माह की अवधि के लिए प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि समय की कमी और आपात स्थिति को देखते हुए यह आदेश एक पक्षीय रूप से जारी किया गया है। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निदान कर पहुंचाई जा रही राहत: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने समाधान शिविर में सुनी आमजन की शिकायतें
रेवाड़ी, 05 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा जनसेवा की दिशा में कदम बढ़ाते हुए आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में प्रत्येक व्यक्ति की समस्या का समय पर निपटान हो। इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा समाधान शिविर में आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता से निवारण करते हुए नागरिकों को राहत पहुंचाई जा रही है। डीसी अभिषेक मीणा ने गुरुवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अन्य अधिकारियों के साथ जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिला स्तरीय समाधान शिविर में आई अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निदान कर दिया गया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान शिविर में गांव कोनसीवास में एक जोहड़ से दूसरे जोहड़ में पानी की व्यवस्था करने के लिए डीसी ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। गांव दौलतपुर में बिजली के खंभे टूटे व झुके हुए हैं इस शिकायत पर डीसी ने संज्ञान लेते हुए बिजली निगम के अधिकारियों को तुरंत इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा समाधान शिविर में परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सीवरेज आदि से संबंधित शिकायतों का संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व गुरुवार कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जा रहे समाधान शिविर में लोगों की शिकायतों का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा, जिला नगर आयुक्त ब्रह्म प्रकाश, एसडीएम रेवाड़ी सुरेंद्र कुमार, सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

जनगणना-2027 का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
जनगणना प्रबंधन व निगरानी के लिए पर्यवेक्षण प्रणाली पोर्टल का होगा उपयोग: डीसी
मास्टर ट्रेनर ने चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों को दिया प्रशिक्षण
रेवाड़ी, 05 मार्च, अभीतक: जनगणना-2027 के तहत लघु सचिवालय में डीसी अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में अधिकारियों के लिए गुरुवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा चार्ज अधिकारियों, प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, चार्ज लिपिक और तकनीकी सहायक को प्रशिक्षण दिया गया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि शासन की नीतियों और विकास योजनाओं की आधारशिला है। उन्होंने बताया कि जनगणना प्रबंधन व निगरानी के लिए पर्यवेक्षण प्रणाली पोर्टल का उपयोग होगा। जिससे कार्य की पारदर्शिता, गुणवत्ता, समय बद्धता पूरी हो पाएगी। उन्होंने बताया कि नागरिकों के स्वयं के लिए 10 अप्रैल से 24 अप्रैल तक गणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसमें आमजन खुद पोर्टल के माध्यम से अपना विवरण अपलोड कर सकेंगे। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निष्पक्ष, पारदर्शी व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करना है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनगणना मुख्यालय हरियाणा से सतीश, मंडल कोऑर्डिनेटर गुरविंद्र व मास्टर ट्रेनर प्रो. सुनील ने अधिकारियों को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया, डिजिटल उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गई तथा जनगणना में मकान सूचीकरण, आवास गणना आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर सीटीएम जितेंद्र कुमार, डीआईओ सचिन, डीएसओ देवी दास, जिला कोऑर्डिनेटर अमित कुमार सहित नायब तहसीलदार, नगर परिषद व नगर पालिका के अधिकारी आदि मौजूद रहे।

खेल नर्सरी योजना 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित
सरकारी विद्यालय, ग्राम पंचायतें तथा निजी शिक्षण संस्थान 7 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
रेवाड़ी, 05 मार्च, अभीतक: खेल विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल नर्सरी योजना 2026-27 के अंतर्गत सरकारी स्कूलों, ग्राम पंचायतों एवं निजी शिक्षण संस्थानों में खेल नर्सरी स्थापित की जा रही है, खेल नर्सरी स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा पुनरू पोर्टल खोला गया है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल नर्सरी योजना के तहत जिला रेवाड़ी में 10 खेलों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। इसके लिए इच्छुक सरकारी शिक्षण संस्थानध्ग्राम पंचायत या निजी शिक्षण संस्थान सॉफ्टबॉल, भारोत्तोलन, लॉन टेनिस, क्नोईंग, बेसबाल, साइकिलिंग, रोविंग, घुड़सवारी, कराटे, तैराकी खेलों के लिए 7 मार्च 2026 तक खेल विभाग की वेबसाइट ूूूण्ींतलंदंेचवतजेण्हवअण्पद पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। डीसी ने बताया कि खेल नर्सरी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें प्रारंभिक स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि खिलाड़ी भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने बताया कि खेल नर्सरी स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर खिलाडियों को प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास का अवसर मिलेगा और खेल संस्कृति को मजबूती मिलेगी। यह योजना खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और उन्हें सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। जिला खेल अधिकारी ममता ने बताया कि संबंधित संस्थान के पास संबंधित खेल के लिए पर्याप्त इंफ्रास्ट्रक्चर व पात्र प्रशिक्षक होना अनिवार्य है। जिला खेल अधिकारी ने सभी पात्र संस्थानों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि से पूर्व आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं।अधिक जानकारी के लिए दिल्ली रोड़ स्थित राव तुलाराम स्टेडियम में जिला खेल अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को होगा अस्मिता लीग का आयोजन
महिलाओं के लिए आयोजित की जाएगी दौड़ प्रतियोगिताएं
रेवाड़ी, 05 मार्च, अभीतक: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को देशभर में अस्मिता लीग का आयोजन किया जाएगा, इसके तहत जिला रेवाड़ी में भी महिलाओं की दौड़ प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया कि 8 मार्च को रेवाड़ी जिला में अस्मिता लीग का आयोजन स्वाईमान स्पोर्ट्स अकादमी, टांकड़ी, बावल में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 3 आयु वर्ग (अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मीटर, 200 मीटर वं 400 मीटर दौड़ व रस्सा कस्सी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि महिलाएं प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु खेलो इंडिया के नेशनल स्पोर्ट्स रिपॉजिटरी सिस्टम पोर्टल ूूूण्ूलइींतंजण्हवअण्पद पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा 08 मार्च को कार्यक्रम आयोजन स्थल पर भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है। जिला युवा अधिकारी सुमित यादव ने बताया की अस्मिता खेलो इंडिया के लैंगिक समानता के मिशन का हिस्सा है। इसका उद्देश्य लीग और प्रतियोगिताओं के माध्यम से महिलाओं में खेलों को बढ़ावा देना है साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप गांवों और छोटे कस्बों की लड़कियों को खेल करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) राष्ट्रीय खेल संघों को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न आयु वर्गों में खेलो इंडिया महिला लीग आयोजित करने में सहयोग करता है। उन्होंने कहा कि 2021 में शुरू हुई अस्मिता लीग का उद्देश्य न केवल खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, बल्कि देश भर में नई प्रतिभाओं की पहचान के लिए एक मंच के रूप में इनका उपयोग करना भी है।


डीसी व एसपी ने बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
रेवाड़ी, 05 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा के साथ गुरुवार को जिला के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड की परीक्षाओं के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में आयोजित की जा रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रशासन पूरी तरह से सजग है। बोर्ड की 10वीं, 12वीं व डीएड की वार्षिक परीक्षाओं को नकल रहित व शांतिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए दिशा निर्देशों की सख्ती से पालना सुनिश्चित की जा रही है। डीसी ने निरीक्षण के दौरान मौजूद केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि वे परीक्षा केंद्रों को नकल रहित बनाने के लिए सभी बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें तथा परीक्षा देने आ रहे परीक्षार्थियों की चेकिंग सुनिश्चित करें। नकल रहित परीक्षा सम्पन्न करवाने के लिए जिला में गठित की गई उड़नदस्ता की टीमों द्वारा भी निगरानी रखी जा रही है।
धान की खेती के लिए डायरेक्ट सीडेड राइस पद्धति अपनाने वाले किसानों को 4,000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि की योजना लागू की है: श्याम सिंह राणा
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि राज्य में प्रदेश सरकार द्वारा खरीफ 2024 के दौरान धान की खेती के लिए डायरेक्ट सीडेड राइस (डी. एस. आर.) पद्धति अपनाने वाले किसानों को ₹ 4,000 प्रति एकड़ की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने की योजना लागू की गई है। राज्य में इस योजना के अंतर्गत 27,378 किसानों को लाभ के लिए पात्र पाया गया है, इन किसानों का कुल 1,56,891 एकड़ क्षेत्र शामिल है। इनमें से 18,007 किसानों को 1,09,245 एकड़ क्षेत्र के लिए 4,000 रूपये प्रति एकड़ की दर से 40.36 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है। श्री राणा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। कृषि मंत्री ने बताया कि 47,646 एकड़ क्षेत्र से संबंधित 9,371 किसानों को अभी तक लाभ का भुगतान 19.06 करोड़ रुपए नहीं किया गया है। इसका कारण क्लाउड सर्वर पर साइबर हमले के कारण रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संरक्षित डेटा क्लस्टर को अलग किया जाना रहा। विभाग डेटा को पुनः बहाल करने हेतु रेलटेल के साथ समन्वय कर रहा है। डेटा बहाल होते ही शेष क्षेत्र की भुगतान राशि आगामी एक माह में जारी कर दी जाएगी। कृषि मंत्री ने पूरक प्रश्न का उत्तर देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की जो बकाया राशि किन्ही कारणों से रुकी हुई है, उसका भी जल्द से जल्द समाधान किया जा रहा है।
गांव ढाठरथ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा: स्वास्थ्य मंत्री
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि सफीदों विधानसभा निर्वाचनक्षेत्र के गांव ढाठरथ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। आरती सिंह राव ने बताया कि गांव ढाठरथ में पीएचसी के नए भवन के निर्माण के लिए नक्शा 19 फरवरी 2026 को अनुमोदित किया गया था तथा पंचायती राज विभाग से अनुमानित लागत तैयार करने का अनुरोध किया गया है। इस भवन के निर्माण के लिए 30 अप्रैल तक टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और उसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
शहरी क्षेत्रों में आवेदक परिवारों के आवासीय पते के उचित सत्यापन और प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रॉपर्टी आईडी को अनिवार्य किया गया
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में आवेदक परिवारों के आवासीय पते के उचित सत्यापन और प्रमाणीकरण को सुनिश्चित करने के लिए प्रॉपर्टी आईडी जुलाई 2024 से अनिवार्य किया गया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान पानीपत के विधायक श्री प्रमोद विज द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। श्री बेदी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति किरायेदार है या उसके नाम पर कोई संपत्ति नहीं है, तो वह पीपीपी में संबंधित विकल्प का चयन कर सकता है, जिस परिसर में नागरिक निवास कर रहा है, उसकी प्रॉपर्टी आईडी दर्ज की जा सकती है ताकि उचित सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके।
कंथला गांव में नया ओवरब्रिज बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी ने कहा कि पिहोवा के कंथला गांव में नया ओवरब्रिज बनाने के लिए सरकार द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है। इस ओवरब्रिज पर लगभग 850.00 लाख रुपये की लागत आएगी। इसका डिजाइन और विस्तृत अनुमान तैयार किया जा रहा है। प्रदेश की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रीमती श्रुति चैधरी आज बजट सत्र के दौरान सदन में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रही थी। उन्होंने बताया कि कंथला से मलिकपुर मार्ग पर स्थित पुल पर यातायात के आवागमन को ध्यान में रखते हुए इसे 7.5 मीटर की बढ़ी हुई मार्ग चैड़ाई के साथ पुनर्निर्मित किया जाएगा। यह कार्य 30 जून 2027 तक पूरा होने की संभावना है।
नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के पांच करम के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव बास से भकलाना, गांव बडाला से बास, गांव नारनौंद से माजरा तथा गांव खरबला से भाटोल तक पांच करम के कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। श्री राणा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि उक्त गांवों के बीच के इन रास्तों को पक्का करने के कार्य वित्त वर्ष 2026-27 में ही शुरू करके तेजी से पूरे किए जाएंगे। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने बताया कि स्वीकृत सड़क निर्माण नीति के अनुसार हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड कम से कम 5 करम चैड़े कच्चे राजस्व रास्तों पर ग्रामीण सड़कों का निर्माण करता है। उन्होंने बताया कि बजट अधिवेशन 2020-21 के दौरान राज्य में एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ने वाले 5 करम के चैड़े कच्चे रास्तों को पक्का करने बारे घोषणा की गई थी। तदनुसार, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इन रास्तों को पक्का करने का कार्य शुरू किया गया है।
खेल विश्वविद्यालय राई के आधारभूत ढांचे के निर्माण पर खर्च होंगे 491.20 करोड़ रुपये- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि सोनीपत जिले के राई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्थित खेल विश्वविद्यालय राई में बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और विकसित करने का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। प्रदेश सरकार द्वारा खेल विश्वविद्यालय हरियाणा, राई में आधारभूत ढांचे के निर्माण के लिए 491.20 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 371.20 करोड़ रुपये भवनों के निर्माण के लिए तथा 120 करोड़ रुपये खेल अवसंरचना के लिए है। विश्वविद्यालय का मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जा रही है तथा कार्यान्वयन एजेंसी को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया वर्तमान में प्रगति पर है। खेल राज्य मंत्री आज हरियाणा विधान सभा के बजट सत्र के दौरान सदन की एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
प्रोजेक्ट एक्सटेंशन के लिए लगाया जाएगा अलग टेंडर: मुख्यमंत्री
बजट बढ़ने और एनहांसमेंट जैसी समस्याओं का होगा समाधान
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन के दौरान यदि उस परियोजना में कार्य का विस्तार किये जाने की आवश्यकता है तो उसके लिए नया टेंडर लगाया जाएगा। इससे एनहांसमेंट जैसी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान वीरवार को प्रश्न काल के दौरान सदन में जवाब दे रहे थे। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्तमान में ऐसी स्थिति है कि कोई प्रोजेक्ट चल रहा है तो बीच में ही एक्सपेंशन कर देते हैं और बार-बार एक्सपेंशन से बहुत समस्या आती है, जिससे बजट बढ़ने और एनहांसमेंट जैसी दिक्कतें उत्पन्न होती हैं। इन सबके समाधान हेतु सरकार ने निर्णय लिया है कि किसी प्रोजेक्ट के लिए कोई टेंडर लगा है और यदि उसमें किसी प्रकार का विस्तार करना है तो उसके लिए अलग से टेंडर लगाया जाएगा। इस संबंध में सभी विभागों के अधिकारियों को दिशाकृनिर्देश दिए जा चुके हैं।
हरियाणा राज्यसभा चुनावरू तीन उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्यसभा के द्विदृवार्षिक चुनावों के लिए नामित रिटर्निंग ऑफिसर श्री पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए आज तीन नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन दाखिल करने की आज अंतिम तिथि थी, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 6 मार्च को की जाएगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्री संजय भाटिया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से श्री कर्मवीर सिंह बौद्ध तथा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में श्री सतीश नांदल ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। उन्होंने आगे बताया कि उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च 2026 को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा विधानसभा सचिवालय के कमेटी रूम में होगा।
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा पर्यटन निगम 10 मार्च को करेगा ओपन मीट, इच्छुक वेंडर्स को आमंत्रण
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा के राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने तथा पर्यटन विभाग के विश्राम स्थलों और बैंक्वेट हॉलों के माध्यम से आय बढ़ाने के विजन को साकार करने के उद्देश्य से हरियाणा पर्यटन निगम 10 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे अपने मुख्यालय, एससीओ 17-19, सेक्टर-17बी, चंडीगढ़ में एक ओपन मीट आयोजित करेगा। पर्यटन विभाग के निदेशक श्री पार्थ गुप्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस ओपन मीट में हरियाणा पर्यटन के विभिन्न स्थलों, जिनमें बैंक्वेट हॉल, कन्वेंशन सेंटर और लॉन आदि शामिल हैं, को लीज पर संचालित करने के संबंध में इच्छुक वेंडर्स के साथ चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां, हॉस्पिटैलिटी ऑपरेटर्स, कैटरर्स, वेडिंग प्लानर्स तथा अन्य इच्छुक हितधारक भाग ले सकते हैं। बैठक के दौरान प्रतिभागियों से सुझाव भी आमंत्रित किए जाएंगे, ताकि इन पर्यटन स्थलों के बेहतर प्रबंधन और उपयोग के लिए प्रभावी योजना तैयार की जा सके। श्री पार्थ गुप्ता ने बताया कि हरियाणा पर्यटन निगम वर्ष 2008 की नीति के अनुरूप इन केंद्रों को लीज पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि होगी और नागरिकों को बेहतर स्थल व सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक में की अरदास, प्रदेश व देशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में स्थित गुरुद्वारा श्री चोला साहिब, डेरा बाबा नानक पहुंचकर माथा टेका और अरदास की। इस दौरान उन्होंने गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए प्रदेश तथा देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने गुरु का लंगर में सेवा भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुओं की शिक्षाएं मानवता, सेवा, भाईचारे और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि गुरु परंपरा का संदेश समाज में सद्भाव, एकता और परोपकार की भावना को मजबूत करता है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और गुरुओं के आशीर्वाद से हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने देश और प्रदेश के लोगों के उज्ज्वल भविष्य, खुशहाली और विकास के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर रवि कर्ण काहलों, राजेंद्र कुमार बिट्टू, निर्मल सिंह, परमीत सिंह बेदी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।
एमडीयू ने कई परीक्षाओं के परिणाम जारी किए
चंडीगढ़, 05 मार्च, अभीतक: महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक ने दिसंबर 2025 में आयोजित बीएससी स्पोर्ट्स साइंस (नॉन एनईपी) के प्रथम सेमेस्टर री-अपीयर, बीएससी (पास एंड ऑनर्स) तीसरे सेमेस्टर री-अपीयर, बीए (पास एंड ऑनर्स) के पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर एंड री-अपीयर तथा तीसरे व छठे सेमेस्टर की री-अपीयर, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी के पांचवें सेमेस्टर की रेगुलर एंड री-अपीयर तथा प्रथम, तीसरे व छठे सेमेस्टर की री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने बताया की परीक्षा परिणाम विवि वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा।