


https://www.facebook.com/share/v/1AeWdHupJM
https://www.facebook.com/share/v/1D9gokc3Ag
https://www.facebook.com/share/v/1Apr63fCq6


सनातनी संस्कृति, संस्कार और नवाचार हमारी ताकत: धनखड़
भारत को स्वामी दयानंद ने दिया स्वदेशी व स्वराज का मंत्र
देश की आजादी और नवनिर्माण में सनातन व वेदों की विचारधारा का बड़ा योगदान
झज्जर गुरुकुल के 110वें वार्षिक समारोह में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़
झज्जर, 22 मार्च, अभीतक: स्वामी दयानंद ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सुधार और ज्ञान से उजाला करने को समर्पित कर दिया। उनकी सुधारवादी विचारधारा से ही स्वदेशी और स्वराज का मंत्र मिला। स्वामी जी के इसी मंत्र से प्रेरित होकर देश की आजादी के लिए अनेक देशवासियों ने त्याग और बलिदान दिया। स्वामी जी विचारधारा आज भी हमें नवाचार की ओर अग्रसर करती है। भारत वर्ष की इस समृद्ध परंपरा को गुरुकुल आगे बढ़ा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ ने गुरुकुल झज्जर के 110 वें वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि झज्जर गुरुकुल ने इस क्षेत्र में सनातनी परंपरा और नैतिकता की शिक्षा को निरंतर आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य किया है।
सनातनी शिक्षा के नवाचार से भारत हुआ मजबूत
धनखड़ ने कहा कि ओमानंद सरस्वती जी ने स्वामी दयानंद जी की विचारधारा के प्रचार प्रसार में अपना जीवन समर्पित कर दिया। ओमानंद जी ने विपरित परिस्थितियों में भी सनातनी परपंरा को आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि मैकाले शिक्षा नीति दूसरों के पीछे-पीछे चलना सिखाती है। हमारे वेद व सनातनी शिक्षा नवाचार और सुधार की ओर अग्रसर करती है। हमारी सरकार केे डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय सम्मेलन कराने जैसे निर्णय हमें नई तकनीक और नये ज्ञान के साथ आगे बढ़ने को प्रेरित करते हैं। धनखड़ ने कहा कि सनातनी शिक्षा की बदौलत ही दुनिया के शक्तिशाली देश अब भारत की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखने लगे हैं। पश्चिम एशिया युद्ध को रोकने के लिए कई बड़े देश भारत को आगे आने की बात कर रहे हैं। यह आगे बढ़ते भारत की ताकत है
संस्कृति, संस्कार और नवाचार हमारी ताकत -बोले धनखड़
धनखड़ ने कहा कि भारत के युवा अपनी संस्कृति और संस्कारों को तकनीक के साथ समावेश करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। भाजपा की रीति और नीति में सनातनी संस्कृति के साथ राष्ट्र विकास सर्वोपरि है। आज भारत दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। पीएम मोदी के सशक्त नेतृत्व में हर भारतीय का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत हो अपना। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने संस्कारों और संस्कृति के साथ नवाचार को अपनाएं। गुरुकुल महाविद्यालय पहुंचने पर आचार्य विजयपाल जी ने भाजपा राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का वैदिक परंपरा से स्वागत किया। इस अवसर पर आचार्य विजयपाल, स्वामी प्रद्युम्न, स्वामी देवव्रत, स्वामी पूर्णानंद डॉ योगानंद शास्त्री, आचार्य विजयानंद, महेंद्र धनखड़, आनंद सागर, चेयरमैन जगदीप छिकारा, संदीप हसनपुर, रामबीर सिलानी, उमेद आर्य, सुरेंद्र छपार, मनीष सिलानी, प्रकाश धनखड़ सहित सैकड़ों की संख्या में आचार्य, शिक्षाविद् और छात्र मौजूद रहे।





लेफ्टिनेंट अमित सिंह की गांव नोगावा में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि
ग्रामीणों ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई
झज्जर, 22 मार्च, अभीतक: जिला के गांव नौगांवा के वीर सपूत लेफ्टिनेंट अमित सिंह को रविवार सायं पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही वीर सपूत अमित जाखड़ का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह ने नम आंखों से अपने लाल को अंतिम विदाई दी और भारत माता की जय व अमित सिंह अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। प्राप्त जानकारी के अनुसार लेफ्टिनेंट अमित महाराष्ट्र के बेलगांव में स्वीमिंग करते समय उन्हें अचानक हृदयाघात (हार्ट अटैक) आया, जिससे उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, नौगांवा गांव तथा पूरे क्षेत्र में गहरा शोक की लहर दौड़ गई। लेफ्टिनेंट अमित सिंह 23 अप्रैल 2021 को भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के बल पर उन्होंने अल्प समय में ही अपनी अलग पहचान बनाई। देश सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहते हुए उन्होंने सर्वोच्च बलिदान देकर मातृभूमि का गौरव बढ़ाया, जिस पर समूचे क्षेत्र को गर्व है। शहीद अमित सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। उनके पिता राजसिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और परिवार का सेना से गहरा जुड़ाव रहा है। पुत्र की शहादत से परिवार को जहां अपार दुख पहुंचा है, वहीं इस बलिदान पर उन्हें गर्व भी है। लेफ्टिनेंट अमित सिंह के पार्थिव शरीर पर यूनिट 8 मद्रास से कर्नल दिनेश, लेफ्टिनेंट कर्नल हरीश बूरा, मेजर प्रणय मित्तल, राहुल मलिक, सूबेदार सी.डी. रेड्डी, हवलदार कृष्ण कुमार ने पुष्प चक्र चढ़ाकर नमन किया। वही जिला प्रशासन की ओर से बीडीपीओ मातनहेल अंजली शर्मा, नायब तहसीलदार नवदीप, जिला सैनिक बोर्ड झज्जर से बिजेंद्र सिंह, रोहतास सिंह, सुकरमपाल तथा अजय कुमार के अलावा पूर्व जिला पार्षद राकेश जाखड़, पार्षद अनिल पहलवान नौगामा, सरपंच अजय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों ने अंतिम यात्रा में भाग लेकर आंखों से अंतिम विदाई दी।











झज्जर सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे हुड्डा,
गैस की किल्लत पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने उठाए सवाल
पूछा- अगर गैस की कोई कमी नहीं तो लोगों की लाइन क्यों लगी है?
बेमौसमी बारिश से हुए किसानों के नुकसान का मुआवजा दे सरकार- हुड्डा
झज्जर, 22 मार्च, अभीतक: पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा कुलदीप वत्स के आवास पर पहुँचे। उसके बाद हुड्डा ने देशभर में गैस की किल्लत पर सवाल उठाया है। उन्होंने पूछा है कि अगर सरकार कोई किल्लत ना होने की बात कह रही तो फिर जगह-जगह लोगों की लाइनें क्यों लगी हैं? हुड्डा ने देशभर की तरह हरियाणा में रसोई गैस की कमी के लिए बीजेपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। क्योंकि सरकार की तरफ से स्थिति स्पष्ट नहीं की जा रही है। कई जगह कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह रोक दी गई है, जिसके कारण होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय ठप पड़ गए हैं या बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई जगह सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी हो रही है। इसके चलते कालाबाजारी भी चालू हो गई है। ऐसे में सरकार को जनता के सामने एलपीजी की सही स्थिति रखनी चाहिए। हुड्डा विधायक कुलदीप वत्स के घर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि दो दिन से रुक-रुककर हो रही बेमौसमी बारिश से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में सरकार को तुरंत गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। राज्यसभा चुनाव पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एक सीट जीतने के लिए न्यूनतम 31 मतों की आवश्यकता थी और कांग्रेस के पक्ष में विधायकों ने 32 वोट डाले। लेकिन निर्वाचन अधिकारी ने बीजेपी के साथ मिलकर साजिश की और हमारे 4 वोट रद्द कर दिए। इसके विरुध कांग्रेस ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है और चुनाव आयोग को भी शिकायत की है। साथ ही कांग्रेस के जिन 5 लोगों ने क्रॉस वोटिंग की है, उनपर हाईकमान की तरफ से एक्शन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


हरियाणा के पहलवानों ने किया विश्व पटल पर किया देश का नाम रोशन: डीसी
जाखोदा स्थित सोनू अखाड़े में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचे डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल
सरकार खेल और खिलाड़ियों को निरंतर कर रही प्रोत्साहित- बोले डीसी
बहादुरगढ़, 22 मार्च, अभीतक: हरियाणा के पहलवानों ने विश्व पटल पर आयोजित कुश्ती प्रतियोगिताओं में हमेशा देश का नाम रोशन किया है। जाखोदा स्थित हिंद केसरी सोनू अखाड़े में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल में मौजूद पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कुश्ती पारंपरिक खेल है और हरियाणा इसमें निसंदेह सबसे अग्रणी है। कुश्ती और कबड्डी हरियाणा की शान माने जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। विजेताओं को नकद इनाम के साथ सरकारी नौकरी देकर उनका भविष्य भी सुरक्षित कर रही है। डीसी ने कहा कि खेल खासकर कुश्ती और कबड्डी हरियाणा की पहचान है। उन्होंने कहा कि जो क्षेत्र खेलो में आगे होगा वह निश्चित रूप से अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ेगा। डीसी ने दंगल में मौजूद क्षेत्र की सरदारी से आह्वान करते हुए कहा कि आपसी भाईचारा बहुत बड़ी बात है।आपसी भाईचारा ठीक ठाक रहने से समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ता है। नशा जैसी आदतों से युवा दूर रहता है। विकास कार्यों में तेजी आती है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी में भी सामाजिक भाईचारे के संस्कार पहुंचते है। युवा पीढ़ी को विजेता पहलवानों से खेलों में अपना भविष्य बनाने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने मुख्यातिथि डीसी स्वप्निल रविंद पाटिल और एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच का पगड़ी बांधकर स्वागत किया। एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून ने अपनी नेक कमाई से अखाड़े के लिए 21 लाख रुपए की धनराशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर क्षेत्र की सरदारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल जांगडा, आयोजक अर्जुन अवार्डी धर्मेंद्र दलाल,हिंद केसरी सोनू पहलवान, एचएल सिटी के निदेशक राकेश जून, कोच, पहलवान और कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।




जिले झज्जर में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति जारी
सोमवार को अवकाश के बावजूद होगी होम डिलीवरी : डीसी
झज्जर, 22 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने जिलावासियों को आश्वस्त किया है कि झज्जर जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं को लगातार सिलेंडरों की डिलीवरी दी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन आपूर्ति व्यवस्था पर पैनी नजर रखे हुए है और जो भी असामाजिक तत्व चोरी-छिपे गैस की कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध रूप से रखे गए सिलेंडर भी निरन्तर जब्त किए जा रहे हैं। डीसी ने बताया कि वर्तमान में किसी भी गैस एजेंसी पर भीड़ की स्थिति नहीं है क्योंकि होम डिलीवरी की व्यवस्था सुचारू रूप से चालू है। विशेष रूप से, कल सोमवार को गैस एजेंसियों का नियमित अवकाश होने के बावजूद जनता की सुविधा के लिए होम डिलीवरी सेवा जारी रहेगी। दूसरी ओर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों की ताजा स्थिति साझा करते हुए बताया कि 21 मार्च को शाम 5 बजे तक जिले में कुल 7300 सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध था। इसमें से बुकिंग के अनुसार सिलेंडरों की डिलीवरी सुनिश्चित की गई है। व्यावसायिक सिलेंडरों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि शादियों और सरकारी कार्यों के लिए मांग अनुसार आपूर्ति प्राप्त हुई है और संबंधित आवेदकों को इस बारे में सूचित किया जा रहा है। अब तक जिला झज्जर में 45 गैस सिलेंडर कमर्शियल शादी समारोह के लिए उपलब्ध करवाए जा चुके हैं वह इसके अतिरिक्त प्राप्त हो रहे आवेदनों पर लगातार सप्लाई उपलब्ध कराने वाले गैस कंपनियों से पत्राचार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को बिना किसी असुविधा के समय पर रसोई गैस प्राप्त हो सके।
सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी बहादुरगढ़ व झज्जर ने किया गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण’
खाद्य आपूर्ति विभाग के सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी झज्जर अमरजीत सिंह व सपना देवी ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण रजिस्टर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश दिए कि वे उपभोक्ताओं के साथ शालीन व्यवहार करें और होम डिलीवरी में किसी भी प्रकार की देरी न होने दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी के तत्वाधान में रोटरी ब्लड बैंक गुड़गांव द्वारा धरना स्थल पर ब्लड कैंप लगाया गया
रेवाड़ी, 22 मार्च, अभीतक: रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी रेवाड़ी के तत्वाधान में रोटरी ब्लड बैंक गुड़गांव द्वारा धरना स्थल पर ब्लड कैंप लगाया गया। रोटरी ब्लड बैंक के सी एम ओ डॉक्टर सुनील तनेजा के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मेडिकल टीम दीपक सोनी, मनोज सोनी, ईश्वर सिंह, विजय शर्मा, लोकेश, जितेंद्र सिंह, भारत कुमार ने रक्त दान शिविर का संचालन किया। इस रक्त दान शिविर में 100 से ज्यादा ब्लड यूनिट दी गई। जबकि 300 युवाओं एवं महिलाओं ने बल्ड देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। ब्लड डोनेशन से पहले आजादी आंदोलन के महान देशभक्त क्रांतिकारी योद्धा शहीद ए आजम भगत सिंह के 95 वे बलिदान दिवस पर उनकी फोटो पर भारी संख्या में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। युवा समाज के लिए खून भी दे रहे थे और शहीद भगत सिंह, राजगुरु सुखदेव अमर रहे, हमारा हक पूरा करो इत्यादि नारा लगा रहे थे। पूरे जज्बात से भरा पड़ा था। सी एम ओ सुनील तनेजा ने रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी के जज्बात एवं अनुशासन की भूरी भूरी प्रशंसा की। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी ने सभी रक्त देने वाले युवाओं को शहीद ए आजम भगत सिंह के जीवन संग्राम से संबंधित पुस्तक भेंट स्वरूप दी गई। हॉस्पिटल की मांग को लेकर आंदोलन को 279 दिन हो गए। संघर्ष कमिटी मांग पूरी होने के इंतजार में है, क्योंकि स्वास्थ्य मंत्री हरियाणा सरकार से एक बार सकारात्मक वार्ता हो चुकी है, इस सकारात्मक वार्ता को ठोस रूप देने के इंतजार इलाके की जनता है। आज एक बार फिर साबित हो गया है कि रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी का आंदोलन सृजनात्मक है, अनुशासित है, लोकतांत्रिक मूल्यबोध पर आधारित है। रोटरी क्लब रॉयल की असिस्टेंट गवर्नर मीनाक्षी अरोड़ा, याद सुगन रोटरी क्लब प्रवक्ता ने डोनेशन देने वालों को रिफ्रेसमेंट दी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमिटी ने युवाओं एवं युवतियों का रक्त देने एवं रोटरी क्लब का तहदिल से आभार प्रकट किया। धरने की अध्यक्षता रामेश्वर सिंह ने की।







विश्व जल दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित
झज्जर, 22 मार्च, अभीतक: सीजेएम’ हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान मे जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन मे व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के सचिव एवं सीजेएम श्री विशाल के आदेश अनुसार गांव बादली में विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में कानूनी जानकारी दी गई। सीजेएम विशाल ने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके संरक्षण की अहमियत हमारे लिए हमेशा सर्वोपरि रही है आज की बढ़ती जनसंख्या, औद्योगिकरण और जल प्रदूषण के कारण पानी की कमी एक गंभीर वैश्विक चुनौती बन चुकी है। यही कारण है कि हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है यह दिन लोगों को जल के महत्व के प्रति जागरूक करने और इसके सतत उपयोग की और प्रेरित करने के लिए समर्पित है विश्व जल दिवस न केवल जल संरक्षण को बढ़ावा देता है बल्कि लोगों को यह भी याद दिलाता है कि पानी का न्याय संगत और सम्मान वितरण हर समाज के लिए आवश्यक है यह दिन हमें सोचने पर मजबूर करता है कि हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में पानी को बचाने और सुरक्षित रखने के लिए क्या कदम उठा सकते हैं जल के महत्व को समझना और उसे संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है। इस कैंप मे पैरा लीगल वालंटियर नेहा ने किशोरियों के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाले सेवाओं व जल संरक्षण के प्रति विश्व जल दिवस की शुरुआत व संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्य 6 (2030 तक सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता) को प्राप्त करने पर केंद्रित विषय पर चर्चा की गई तथा 2026 की थीम ष्जल और लैंगिक समानता है, जो समानता और जिम्मेदारी पर जोर देती है पर प्रकाश डाला गया। किशोरियों के साथ चर्चा की गई कैसे वे अपने छोटी – छोटी आदतों से दैनिक जीवन में जल का विवेकपूर्ण उपयोग करके, वर्षा जल संचयन और जल निकायों को प्रदूषित होने से बचाव कर सकती है। जल संरक्षण में योगदान कर सकती है। व्यक्तिगत जीवन में संकल्पता के साथ विश्व जल दिवस पर इसका संरक्षण और हमारी साझा जिम्मेदारी के साथ चर्चात्मक रूप से विश्व जल दिवस मनाया। सीजेएम विशाल ने बताया कि विश्व जल दिवस स्कूलों में संचालित लीगल लिट्रेसी क्लब में पेंटिग, स्लोगन राइटिंग, कंपटीशन के माध्यम से बच्चों को जल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
पंजाब की गिरती हालत पर नायब सिंह सैनी का बड़ा बयान’
भ्रष्टाचार से त्रस्त पंजाब को चाहिए बदलाव: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी’
समाना में मुख्यमंत्री ने कहा : अब बदलेगा पंजाब, खत्म होगा भ्रष्टाचार का राज’
भाजपा ही दिलाएगी विकास और सुशासन: मुख्यमंत्री’
नई दिल्ली, 22 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, लेकिन जब मैं पंजाब की स्थिति को देखता हूं तो मेरा मन पीड़ा से भर जाता है। एक समय था जब पंजाब पूरे देश का सिरमौर था, चाहे खेती हो, खेल हो, सेना हो या उद्योग हो, पंजाब का नंबर सबसे ऊपर होता था। मगर, अब स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। आज पंजाब का किसान परेशान है, युवा हताश हैं और माताओं की आंखों में अपने बच्चों के भविष्य को लेकर आंसू हैं। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के समाना के किसान पैलेस में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रो मोहन लाल शर्मा को भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर उनका पार्टी में ज्वाइन करने पर स्वागत किया और उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने की बात कही। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्रों की शुभकामनाएं भी दी। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि समाना का इतिहास बड़ा ही प्राचीन व गौरवशाली है। बंदा सिंह बहादुर ने सन 1709 में समाना के युद्ध में मुगलों को हराकर सिख सैन्य शक्ति का लोहा मनवाया। इस युद्ध ने न केवल गुरुओं की हत्या का बदला लिया बल्कि प्रथम सिक्ख राज की नींव भी रखी। मैं पंजाब की इस वीर भूमि को नमन करता हूं जिसने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है तथा यह वह पवित्र भूमि है जहां महान गुरुओं ने अपनी पवित्र वाणी से सेवा, त्याग व बलिदान का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा का रिश्ता केवल पड़ोसी राज्य का नहीं है बल्कि यह रिश्ता खून का है। यह रिश्ता सांझी विरासत व सांझे संघर्षों का है। मैं आपके बीच एक पड़ोसी के नाते नहीं, बल्कि आपके छोटे भाई के नाते तथा आपके शुभचिंतक के नाते आया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पंजाब हर क्षेत्र में पिछड़ गया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने जनता को झूठे सब्ज-बाग दिखाएं, पिछले साढे 4 साल में इन्होंने एक भी वायदा पूरा नहीं किया। हालात यह है कि पंजाब में केवल भ्रष्टाचार का ही बोलबाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो पंजाब को भी विकसित प्रदेश बना सकती है। हरियाणा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां आज 24 फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। पिछले साढे 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और फसल खराबे के मुआवजे के रूप में किसानों को 16 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि किसानों के खातों में स्थानांतरित की जा चुकी है।इसके साथ ही लगभग 133 करोड रुपये किसानों का कर्जा भी माफ किया गया है। फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के भीतर किया जा रहा है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया कि पंजाब को भी विकसित राज्य बनाना है तो इसके लिए वर्ष 2027 में पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। हरियाणा में जितनी भी कल्याणकारी योजनाएं हैं, पंजाब में भाजपा की सरकार बनते ही यहां पर भी लागू करने का काम किया जाएगा। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक प्रो मोहन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पूर्व सांसद महारानी परणीत कौर ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्होंने उपस्थित जनसमूह से वर्ष 2027 में पंजाब में कमल का फूल खिलाने का आह्वान किया, ताकि पंजाब विकास के पथ पर अग्रसर हो सके। इस दौरान जिला प्रधान हरमेश गोयल, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार तरुण भंडारी सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।



प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं को मिला विकास व विचारधारा का मंत्र, केंद्र व हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर हुआ मंथन’
केंद्र व हरियाणा सरकारों की उपलब्धियों पर कार्यशाला में विस्तृत चर्चा, कार्यकर्ताओं को दी विकास कार्यों की जानकारी’
प्रशिक्षण महाभियान के तहत आयोजित कार्यक्रमों में जनकल्याणकारी योजनाओं और पारदर्शी शासन पर रहा विशेष फोकस’
मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा बोले- जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता
संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही सरकार की उपलब्धियां घर-घर तक पहुंचेंगी
नरवाना व सफीदों मंडलों की कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को संगठन सुदृढ़ करने और जनसेवा का संकल्प मजबूत करने का आह्वान’
जींद, 22 मार्च, अभीतक: मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने नरवाना शहरी मंडल तथा सफीदों के मुहाना मंडल में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतर्गत कार्यशालाओं में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व हरियाणा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी नीतियों और संगठन की विचारधारा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांतों, राष्ट्रवाद की भावना और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती देने का आह्वान किया गया। कार्यशाला में बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2014 के बाद देश में आर्थिक विकास को नई गति दी गई है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर एक मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों लोगों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए हैं, वहीं उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस कनेक्शन देकर उनके जीवन स्तर में सुधार लाया गया है। आयुष्मान भारत योजना के जरिए गरीब परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक बदलाव देखने को मिला है। अशोक छाबड़ा ने बताया कि इसी प्रकार डिजिटल इंडिया अभियान के तहत सरकारी सेवाओं को ऑनलाइन किया गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है। स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया गया है, जबकि जल जीवन मिशन के जरिए हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य तेज गति से चल रहा है। आधारभूत ढांचे के विकास में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिसमें सड़क, रेल और हवाई सेवाओं का विस्तार शामिल है। इसके अलावा कोविड-19 के दौरान देशव्यापी टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार के अवसर
हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक छाबड़ा ने बताया कि राज्य में वर्ष 2014 के बाद पारदर्शी और मेरिट आधारित भर्ती प्रणाली लागू की गई है, जिससे युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के रोजगार के अवसर मिले हैं। ई-गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी सेवाओं को सरल और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया गया है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के सकारात्मक परिणामस्वरूप लिंगानुपात में सुधार दर्ज किया गया है। राज्य में सड़क एवं बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ किसानों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनसे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। खेलों के क्षेत्र में हरियाणा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है, जबकि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल स्थापित किए गए हैं। शिक्षा क्षेत्र में सुधार के साथ-साथ महिलाओं के सशक्तिकरण और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए भी अनेक कदम उठाए गए हैं। कार्यशाला में इस बात पर भी जोर दिया गया कि इन सभी उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है, ताकि आम जनता को सरकार की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।
संगठन सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर
कार्यशाला के दौरान अशोक छाबड़ा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने प्रशिक्षण महाभियान को संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से गांव-गांव जाकर सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार से सभी वर्ग दुःखी: सीएम नायब सिंह सैनी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर लागू होंगी कल्याणकारी योजनाएं-मुख्यमंत्री’
पंजाब के लहरागागा के गांव बनारसी में आयोजित जनसभा में पंजाब की आम आदमी सरकार पर बरसे हरियाणा के मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने पंजाब के अधिकारी के सुसाइड को बताया निंदनीय’
कहा: केजरीवाल दिल्ली ले जाता है पंजाब का माल’
नई दिल्ली, 22 मार्च, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंजाब में भाजपा सरकार बनने के बाद हरियाणा की तर्ज पर महिला, किसान, मजदूर, युवा सहित सभी वर्गों के हितों की योजनाएं लागू की जाएगी। आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और पंजाब को विकास के मामले में पीछे धकेल दिया है। ऐसी व्यवस्था से तंग आकर अधिकारी भी अपनी जान देने पर मजबूर है, जोकि निंदनीय है। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी शनिवार को पंजाब के लहरागागा के गांव बनारसी में युवा नेता राकेश सिंह गिल द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस जनसभा में राकेश सिंह गिल ने अपने समर्थकों सहित मुख्यमंत्री की मौजूदगी में भाजपा का दामन थामा। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब का यह इलाका अपनी अनाज मंडियों और व्यापारिक गतिविधियों के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध था। यह वह भूमि है जिसने हमेशा अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाई है, लेकिन आज बड़े दुरूख के साथ कहना पड़ता है कि जिस धरती ने पंजाब को आर्थिक मजबूती दी, आज वहीं सरकार की अनदेखी के कारण अपनी पहचान खो रही है। उन्होंने कहा कि सरकारें आती-जाती हैं, लेकिन जो सरकार जनता की बुनियादी जरूरतों को भूलकर केवल विज्ञापनों की चमक में खो जाए, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। मुख्यमंत्री ने लहरागागा की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, टूटी गलियों और बंद होते उद्योग की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने बदलाव का नारा देकर इस क्षेत्र को केवल अंधेरे में धकेला है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने दावा किया था कि मोहल्ला क्लिनिक खोलकर क्रांति लाएंगे, लेकिन सच यह है कि आज भी गंभीर बीमारी की स्थिति में यहां के लोगों को पटियाला, लुधियाना या हरियाणा के अस्पतालों में जाना पड़ता है। लोगों को शासन की विफलता के कारण जन सुविधाओं के लिए आंदोलन करने पड़ रहे हैं। सबसे चिंताजनक विषय पंजाब की युवा शक्ति का नशे की चपेट में आने का है। पंजाब में बदहाल कानून व्यवस्था के कारण निवेश नहीं आ रहा, जिसके चलते लगातार पंजाब पिछड़ता जा रहा है। हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो विकास, विश्वास और निर्णायक शासन की परंपरा बनी है, हरियाणा उसका सशक्त उदाहरण है। हरियाणा में यह सिद्ध कर दिखाया है कि जब केंद्र और राज्य में एक ही सोच वाली सरकार होती है, तो विकास की गति कई गुणा तेज हो जाती है। मुख्यमंत्री ने लाडो लक्ष्मी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के तहत पांच किश्तों में साढ़े आठ सौ करोड़ रुपया दस लाख बहनों को दिया जा चुका है। आज हरियाणा में 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही है, जिसका भुगतान 48 घंटे में किसानों को किया जा रहा है। पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने किसानों को सपने दिखाए थे, लेकिन पंजाब का किसान आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। पंजाब की आम आदमी सरकार को घेरते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए केवल केंद्र सरकार पर आरोप लगा रही है। जबकि किसानों के लिए खाद, दवाओं का प्रबंध करने में नाकामयाब रही, वहीं फसल खरीद के लिए कोई पुख्ता व्यवस्था करने में भी ये विफल रहे। साथ ही पराली प्रबंधन के लिए भी कोई काम नहीं किया। जबकि हरियाणा में पराली प्रबंधन पर किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के क्रियान्वयन में पंजाब में बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। जिसमें आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजदूरों के हितों में कदम उठाने की बजाय, विधानसभा में 30 सिंतबर को यहां की सरकार प्रस्ताव लेकर आई, जिसमें न कोई आंकड़ा था न कोई तथ्य थे और न ही कोई सुझाव। यह सरासर मजदूरों के हितों पर कुठाराघात था।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में 44 लाख लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इसमें हाल ही में भी बढ़ौतरी की गई है, लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने यहां भी सब्जबाग दिखाते हुए आखिरी बजट में भी बुढ़ापा पेंशन तक में कोई बढ़ौतरी नहीं की। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया किया कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल यहां का माल दिल्ली ले जाते हैं। जबकि पंजाब के लोग विकास को तरस रहे है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को प्रयोगशाला नहीं, बल्कि अनुभवी एवं जिम्मेदार शासन चाहिए। गुरुओं की यह धरती हमें सिखाती है कि अन्याय के खिलाफ खड़ा होना ही सच्चा धर्म है। उन्होंने कहा कि पंजाब के आमजन के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। वे कभी भी आकर उनसे मिल सकते हैं। जनता संकल्प लें कि पंजाब की वर्तमान सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएंगे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी सहित संगरूर भाजपा जिला अध्यक्ष दामन बाजवा, पूर्व चेयरमैन महेंद्र सिंह गिल, जिला परिषद उपाध्यक्षा राजरानी गिल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रस्तुत यह विजन 140 करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है, जिसे जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बादशाहपुर क्षेत्र इस विकास यात्रा का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है, जहां किए गए वादों को योजनाओं और कार्यों के माध्यम से सफलतापूर्वक साकार किया गया है। मुख्यमंत्री रविवार को गुरुग्राम के बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव काकरौला में आयोजित विकसित बादशाहपुर महारैली एवं मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के आवास आबंटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।



हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, 2 बार चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी ने छोड़ी पार्टी



बादशाहपुर बना विकास की नई पहचान
11 वर्षों में ऐतिहासिक प्रगति, 15 हजार करोड़ के विकास कार्यों से बदली तस्वीर
नई दिल्ली, 22 मार्च, अभीतक: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जो क्षेत्र कभी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरसते थे, आज वही विकास की नई मिसाल बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह बदलाव इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने केवल वादे नहीं किए, बल्कि उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतारकर दिखाया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार ने राजनीति को सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा का सशक्त साधन माना है। बादशाहपुर हलके के विकास को गति देने के लिए बीते साढ़े 11 वर्षों में कुल 81 सीएम अनाउंसमेंट की गईं, जिनमें से 60 पूरी हो चुकी हैं और 8 पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि इस अवधि में बादशाहपुर क्षेत्र में 15,166 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं लागू की गईं। इसके विपरीत, पूर्ववर्ती सरकार के 10 वर्षों के शासनकाल में यहां केवल 967 करोड़ रुपये ही खर्च किए गए थे। उन्होंने कहा कि यह अंतर वर्तमान सरकार की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति स्पष्ट दृष्टिकोण को दर्शाता है। तीसरे कार्यकाल में भी सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा पर सरकार का विशेष फोकस
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और प्रत्येक वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर ठोस और प्रभावी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के पावन अवसर पर गुरुग्राम में 2,709 गरीब परिवारों को उनके सपनों का घर सौंपना केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। यह एक दिव्य संयोग भी है, जो सेवा और समर्पण की भावना को और अधिक दृढ़ करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता के नवरात्र शक्ति, ऊर्जा और समृद्धि के प्रतीक हैं, और इसी भावना के साथ हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक आवास उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारकर लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। बजट 2026-27 के जनहितैषी प्रावधानों का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 23,154 नए मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत प्रदेश के 16 शहरों में 30 वर्ग गज के 15,251 प्लॉट पात्र परिवारों को आवंटित किए जाएंगे, जिससे हजारों परिवारों का अपने घर का सपना साकार होगा।
हरियाणा बनेगा औद्योगिक क्रांति का अग्रणीदूत, गुरुग्राम निभाएगा विशेष भूमिका: राव नरबीर सिंह
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि कृषि प्रधान प्रदेश हरियाणा वर्ष 2047 तक औद्योगिक क्रांति का अग्रदूत बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रकृविशेषकर गुरुग्राम और मानेसरकृअहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की दूरदर्शी नीतियों और निवेश-अनुकूल वातावरण के कारण हरियाणा उद्योग, व्यापार और रोजगार सृजन के क्षेत्र में लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी चहुंमुखी और संतुलित विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। वर्ष 2024 के बाद से नगर निगम गुरुग्राम द्वारा क्षेत्र में लगभग 236 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्य शुरू किए गए हैं, जिनमें सड़कों का सुदृढ़ीकरण, सीवरेज, जल निकासी तथा बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। राव नरबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने औद्योगिक नीति में व्यापक और प्रभावी सुधार किए हैं, जिससे उद्योगों को प्रोत्साहन मिला है। अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल तकनीकों के माध्यम से उद्योगपतियों और व्यापारियों को अनावश्यक कागजी कार्यवाही से राहत मिलेगी तथा प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी और समयबद्ध बनेंगी।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने विकसित बादशाहपुर महारैली में कहा- ट्रिपल इंजन की सरकार में तेजी से होंगे विकास कार्य
कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ट्रिपल इंजन सरकार के प्रभावी समन्वय के चलते विकास कार्यों को अभूतपूर्व गति मिली है। उन्होंने कहा कि केंद्र, प्रदेश और स्थानीय निकायों के तालमेल से क्षेत्र में बुनियादी ढांचे, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अरावली पर्वतमाला क्षेत्र में स्थित गांव खोह, कासन और सहरावन में लगभग 26 करोड़ रुपये की लागत से 200 एकड़ भूमि पर ‘नमो वन’ विकसित किया जा रहा है। यह परियोजना न केवल हरित क्षेत्र को बढ़ाएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन और पर्यटन को भी बढ़ावा देगी। इसके साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर पर्यावरणीय सुविधाएं और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। राव नरबीर सिंह ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देने और जीवन गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से इस बजट में पार्कों और ग्रीन बेल्ट के रखरखाव के लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे शहरों में स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण- अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने इस अवसर पर विकसित बादशाहपुर महारैली को भव्य और सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी नागरिकों, कार्यकर्ताओं और आयोजकों का आभार भी व्यक्त किया।
बादशाहपुर के सतत विकास को मिलेगी नई गति, मुख्यमंत्री ने की अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री एवं बादशाहपुर के विधायक राव नरबीर सिंह द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र पर क्षेत्र के समग्र एवं सतत विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयाम मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि फारूखनगरदृगुरुग्राम मार्ग को लगभग 365 करोड़ रुपये की लागत से फोर-लेन किया जाएगा, जिसमें चंदू बाईपास का निर्माण भी शामिल है। इसी प्रकार गांव बुढ़ेड़ा में लगभग 65 लाख रुपये की लागत से एक आधुनिक सामुदायिक केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में 24 मीटर चैड़ी सड़कों की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी संभव होगा, सड़कों को 24 मीटर तक चैड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव टिकली में महाग्राम योजना के तहत वाटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जिससे टिकली, हसनपुर, सकतपुर, गैरतपुर और अकलीमपुर गांवों में स्वच्छ पेयजल एवं सीवरेज की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त न्यू गुरुग्राम के सेक्टरों में लगभग 88 करोड़ रुपये की लागत से बिछाई जा रही सीवरेज लाइन का कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि न्यू गुरुग्राम के सेक्टर 90 से 95 में भूमि उपलब्ध होने पर श्मशान घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही गुरुग्राम, मानेसर और फर्रूखनगर में भूमि उपलब्धता के आधार पर फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड द्वारा 28.17 किलोमीटर लंबाई की 13 सड़कों तथा लोक निर्माण विभाग द्वारा 84.86 किलोमीटर लंबाई की 30 सड़कों का रखरखाव किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 41.57 करोड़ रुपये की लागत से 21.3 किलोमीटर लंबाई की 11 सड़कों की विशेष मरम्मत कराई जाएगी। गांवों में खेतों तक जाने वाले रास्तों को भी पक्का किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने अंत में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति देने के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये की राशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। देशभक्ति और हरियाणवी संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग से आयुक्त एवं सचिव मोहम्मद शाइन, महानिदेशक जे.गणेशन, जीएमडीए के सीईओ पी.सी मीणा, टोंक से पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, पटौदी के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
ऊँट और घोड़ों पर सवार होकर पहुंचे लोग, दिखा अनोखा उत्साह
विकसित बादशाहपुर महारैली में लोगों का उत्साह देखने लायक था। बड़ी संख्या में ग्रामीण पारंपरिक अंदाज में ऊँट और घोड़ों पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसने रैली को खास रंग और सांस्कृतिक छटा प्रदान की।



एसीबी टीम ने सब इंस्पेक्टर को 7 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सिरसा, 22 मार्च, अभीतक: रविवार को हरियाणा के सिरसा एसीबी टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार के एचटीएम थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर नेहरा सिंह को 7 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। दोपहर करीब 3 बजे इंस्पेक्टर सत्यवान के नेतृत्व में ये पूरी कार्रवाई की गई। एसीबी टीम ने मौके से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली है।
जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है कि एसआई नेहरा सिंह ने थाने में दर्ज एक मामले में आरोपी पक्ष को फायदा पहुंचाने के बदले रिश्वत की मांग की थी। इस पर शिवनगर निवासी सोमनाथ ने एसीबी में शिकायत दी। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत की पुष्टि के बाद ।ब्ठ ने जाल बिछाया और जैसे ही सब इंस्पेक्टर ने पैसे जेब में डाले, टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी टीम मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस मामले में कोई अन्य पुलिसकर्मी या व्यक्ति भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक, इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है और एसीबी ने साफ किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे
हिसार, 22 मार्च, अभीतक: हरियाणा में पिछले कई दिनों से काले बादल छाए हुए है और प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे फसलों को काफी नुकसान हुआ है, अब फिर बारिश और आंधी के कारण फसल को और नुकसान हो सकता है। हाल ही मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट जारी की है। आइए जानते है इस नई मौसम रिपोर्ट के अनुसार कब-कब बारिश होगी और कब-कब मौसम साफ रहने वाला है। हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलकर ठंडा हो गया है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद दिन के तापमान में बड़ी गिरावट आई है। अब एक बार फिर हरियाणा में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 25 मार्च की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एक्टिव होगा, जिसका असर 27 मार्च तक रहेगा। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं 22 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से 23 से 25 मार्च के बीच आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की हवाएं चलेंगी। इसके बाद 25 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिससे 26-27 मार्च को कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और बादल छाए रहने की संभावना है।



राजस्थान में हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक व सड़क किनारे खड़े युवकों को मारी टक्कर, 3 की मौत
जयपुर, 22 मार्च, अभीतक: बीती शनिवार देर शाम जयपुर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लबाना बेचवाड़ी पुलिया के पास हुए एक सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो जाने की खबर है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी अनुसार यह हादसा हरियाणा रोडवेज बस की टक्कर से हुआ। सूचना पर चंदवाजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी लेकर यातायात व्यवस्था संभाली। जानकारी अनुसार बाइक सवार दो युवक ईद के मौके पर ताला से जयपुर की ओर जा रहे थे। रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे खड़े अपने दो दोस्तों के पास बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आई हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक और सड़क किनारे खड़े युवकों को टक्कर मार दी। बताया जाता है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों के शव सड़क पर बिखर गए। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में ताला निवासी अब्दुल मलिक (21) पुत्र अब्दुल बारीक, मुस्तकीम शाह (21) पुत्र लियाकत शाह और साहिल पुत्र रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सरताज गंभीर रूप से घायल हो गया। एसआई देवेन्द्र ने बताया कि हादसा रात करीब 7ः45 बजे हुआ। चारों दोस्त एक ही बाइक पर सवार होकर जयपुर-दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे। ताला मोड़ पर लवाना पुलिया के पास हरियाणा रोडवेज की बस से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक समेत चारों दोस्त सड़क पर गिर गए। पुलिस के अनुसार दो मृतकों के शव निम्स अस्पताल और एक मृतक का शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं, घायल सरफराज (18) को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे में मारे गए तीन युवक ताला गांव के रहने वाले थे। ईद के मौके पर हुए हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। युवकों की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक और बस को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
न्यूज स्त्रोत: सोशल मीडिया
हरियाणा में जींद से कांग्रेस पार्टी के नेता प्रो. धर्मेंद्र धुल ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि वह 2014 और 2019 में जुलाना से पार्टी के विधानसभा उम्मीदवार थे।




भारतीय पुलिस सेवा का एक निर्भीक चेहरा: संगीता कालिया, आईपीएस
हरियाणा कैडर की 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी, संगीता कालिया, भारतीय पुलिस सेवा का एक ऐसा निर्भीक चेहरा हैं जिन्होंने पद की गरिमा और अपने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया। उन्हें एक ऐसी अधिकारी के रूप में जाना जाता है जो सत्ता के गलियारों में भी अपनी स्पष्टवादिता और ईमानदारी के लिए अडिग रहीं। संगीता कालिया जी का जीवन और करियर उन सभी अधिकारियों के लिए एक मिसाल है, जो मानते हैं कि लोक सेवक का धर्म केवल नियमों का पालन करना और जनता की सेवा करना है।
प्रमुख गौरवपूर्ण उपलब्धियाँ और योगदान
संघर्ष से सफलता का सफर: संगीता के पिता हरियाणा पुलिस में ही कारपेंटर (बढ़ई) के पद पर कार्यरत थे। अपने पिता की खाकी वर्दी को देखकर ही उन्होंने पुलिस अधिकारी बनने का सपना देखा और अपनी मेहनत से उसे सच कर दिखाया।
चर्चित फतेहाबाद प्रकरण (2015): संगीता कालिया तब पूरे देश की सुर्खियों में आईं, जब फतेहाबाद की एसपी रहते हुए एक जन-शिकायत निवारण समिति की बैठक में तत्कालीन मंत्री के साथ उनकी तीखी बहस हुई। मंत्री द्वारा गेट आउट कहने पर भी वे टस से मस नहीं हुईं और अपने स्टैंड पर कायम रहीं। इस घटना ने उन्हें निडर अफसर की पहचान दी।
नशाखोरी के खिलाफ जंगरू हरियाणा के विभिन्न जिलों (जैसे रेवाड़ी और फतेहाबाद) में एसपी के रूप में तैनाती के दौरान उन्होंने नशे के कारोबार और अवैध शराब के माफियाओं के खिलाफ कड़े अभियान चलाए।
महिला सुरक्षा और संवेदनशीलता
उन्होंने थानों में महिला डेस्क को सक्रिय करने और महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर हमेशा जोर दिया। वे मानती हैं कि पुलिस को समाज के कमजोर वर्गों के लिए श्ढालश् बनना चाहिए।
सादगी और स्पष्टवादिता
पुलिस महकमे में उन्हें एक ऐसी अधिकारी माना जाता है जो कम बोलना और ठोस कार्रवाई करना पसंद करती हैं। वे किसी भी राजनीतिक दबाव के आगे झुकने के बजाय कानून की किताब के अनुसार काम करने के लिए जानी जाती हैं। वर्दी पहनना केवल एक नौकरी नहीं है, बल्कि यह अपने आत्मसम्मान और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने का एक संकल्प है। संगीता कालिया की कार्यशैली इसी दर्शन को जीवंत करती है।
संक्षिप्त आंकड़े
पहचान: 2005 बैच की आईपीएस अधिकारी (हरियाणा कैडर)।
विशेषता: निडर व्यक्तित्व, स्पष्टवादिता, भ्रष्टाचार के खिलाफ शून्य सहनशीलता।
योगदान: हरियाणा के विभिन्न जिलों में अपराध नियंत्रण, नशे के खिलाफ प्रभावी अभियान।
विरासत: एक ऐसी अधिकारी के रूप में जिन्होंने साबित किया कि श्सत्यश् कहने के लिए किसी पद की नहीं, बल्कि रीढ़ की जरूरत होती है।
संगीता कालिया जी का व्यक्तित्व यह सिखाता है कि सफलता केवल रैंक पाने में नहीं, बल्कि अपने सिद्धांतों पर अडिग रहने में है। उनकी वीरता और कर्तव्य परायणता को हमारा सादर नमन।




भाजपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कलानौर रेणु डाबला के कार्यक्रम में लगा लोगों का हुजुम
रोहतक, 22 मार्च, अभीतक: भाजपा प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी कलानौर रेणु डाबला रोहतक के ससुर श्री आजाद सिंह डाबला एवं सास श्रीमती राजबाला सिंह डाबला के वैवाहिक जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने के शुभ अवसर पर आयोजित स्वर्णिम वर्षगांठ समारोह आयोजित किया गया। समारोह में परिवारजनों एवं उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा संगठन महामंत्री श्री फणींद्र नाथ शर्मा, पूर्व प्रत्याशी महम व अर्जुन अवार्डी दीपक निवास हुडा समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
क्रॉस वोटिंग: कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम ने पिता से तोड़े रिश्ते
नाजिम बोले: कांग्रेस और राहुल गांधी के साथ हूं, पिता से रिश्ता खत्म,
फरीदाबाद, 22 मार्च, अभीतक: राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मामला गहराता जा रहा है और अब पार्टियों के साथ-साथ पारिवारिक विवाद का कारण भी बन रहा है। इसी कडी में कांग्रेस विधायक मोहम्मद इसराइल के बेटे नाजिम ने सार्वजनिक रूप से अपने पिता से रिश्ते खत्म करने की घोषणा की है। नाजिम ने अपने पिता के फैसले पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कदम उनके परिवार की छवि के खिलाफ है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह कांग्रेस के समर्थक हैं और पार्टी के साथ ही बने रहेंगे। नाजिम ने कहा कि उनके परिवार पर अब तक कोई दाग नहीं लगा था, लेकिन इस घटना ने उन्हें गहरा आघात पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह राहुल गांधी के साथ खड़े हैं और भविष्य में अपने पिता से कोई संबंध नहीं रखेंगे। नाजिम ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस तरह के कदम से न केवल पार्टी की छवि को नुकसान होता है, बल्कि परिवार की प्रतिष्ठा भी प्रभावित होती है। अपने परिवार के कुछ सदस्यों को भी नाजिम ने जिम्मेदार ठहराया है, जिससे यह विवाद और गहरा गया है।
न्यूज स्त्रोत: सोशल मीडिया
साइबर ठगों पर पर पुलिस का शिकंजा, साइबर गैंग के दर्जनों सदस्य गिरफ्तार
53 लाख से ज्यादा की रकम बरामद, 217 शिकायतों का समाधान
फरीदाबाद, 22 मार्च, अभीतक: फरीदाबाद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में शहर के तीनों साइबर थानों की टीमों ने एक सप्ताह के भीतर कई अहम मामलों का खुलासा करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस द्वारा 14 मार्च से 20 मार्च के बीच विशेष अभियान चलाकर साइबर अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस दौरान कुल 37 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 40 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह कार्रवाई साइबर थाना एनआईटी, सेंट्रल और बल्लभगढ़ की संयुक्त टीमों द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, इस दौरान 05 अलग-अलग मामलों में जांच करते हुए आरोपियों तक पहुंच बनाई गई और उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े मामलों में 53,41,725 रुपये की राशि बरामद की है। यह रकम उन पीड़ितों के लिए राहत का संकेत है, जो लंबे समय से अपने पैसे वापस मिलने का इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने 217 शिकायतों का निस्तारण भी किया है, जिससे कई मामलों में पीड़ितों को राहत मिली है। साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने सक्रिय कदम उठाते हुए 1,27,026 रुपये की राशि विभिन्न बैंक खातों में फ्रीज करवाई है। इस प्रक्रिया से ठगी के पैसों के दुरुपयोग को रोका गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विक्रम सिंह, आर्यन, आदित्य, ऋषभ, तरूण कुमार, हरेंद्र, रवि कुमार, निखिल, विजय, अतुल, अजीत, अजय कुमार, करन, प्रिंस मावी, जोय पाल, अजीन ईकबाल, रामू सिंह, सुरजीत, ध्रुव आंनद, शबनम, अब्दुल मनान, मदन गिरी, तुशांत, प्रवीण कुमार, प्रिति, रंजीत, हफसल हमसा, विश्वजीत कुमार, भारती, राहूल, राजपाल, संजय, विनय सिंह, इत्सूंग चेन, सरबजीत, अंकित और राहूल शामिल हैं। फरीदाबाद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहें और किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। इसके अलावा, नागरिक ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए www.cybercrime.gov.in, (http://www.cybercrime.gov.in) वेबसाइट का भी उपयोग कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से जागरूक रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।
न्यूज स्त्रोत: सोशल मीडिया
हनी ट्रैप में फंसाकर वसूली करने वाला गैंग गिरफ्तार, नकदी और मोबाइल बरामद
बुजुर्ग को फंसाकर 20 लाख की मांग, पुलिस ने रंगेहाथों पकड़ा गिरोह
भिवानी, 22 मार्च, अभीतक: भिवानी जिले में पुलिस ने एक संगठित हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो महिलाएं और एक अधिवक्ता भी शामिल है। आरोपियों पर एक बुजुर्ग को जाल में फंसाकर उससे लाखों रुपये की वसूली करने का आरोप है। डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार के अनुसार, आरोपियों ने पहले एक बुजुर्ग को अपने जाल में फंसाया और उस पर तंचम का आरोप लगाने की धमकी देकर 20 लाख रुपये की मांग की। बाद में यह रकम 5 लाख रुपये पर तय हुई। जब आरोपी पैसे लेने पहुंचे, तो पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उन्हें भिवानी के बासिया भवन के पास रंगेहाथों पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि गिरोह ने पूरी योजना के तहत बुजुर्ग को निशाना बनाया। एक महिला ने उसे मकान दिलाने के बहाने संपर्क किया। इसके बाद उसे भिवानी के जो कोंट रोड स्थित मकान दिखाने के लिए बुलाया गया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे फंसाने की साजिश रची और बाद में उस पर गंभीर आरोप लगाकर पैसे की मांग शुरू कर दी। महिला थाना भिवानी में 20 मार्च को एक महिला द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी। हालांकि, जांच के दौरान कई संदिग्ध पहलू सामने आए। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए कहा, लेकिन उसने बार-बार इनकार किया। इसी बीच बुजुर्ग के बेटे ने महिला थाना में शिकायत दी कि कुछ लोग उसके पिता को मामले से बचाने के नाम पर पैसे मांग रहे हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। पुलिस टीम ने सीआईए स्टाफ द्वितीय भिवानी के साथ मिलकर एक संयुक्त टीम बनाई। आरोपियों द्वारा लगातार जगह बदलने के बावजूद पुलिस ने रणनीति के तहत उन्हें बासिया भवन के पास पैसे लेते समय गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन और 2 बाइक बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में भिवानी निवासी विक्रम और बृजवासी कॉलोनी निवासी मनोज शामिल हैं, जो पेशे से अधिवक्ता है। इसके अलावा दो महिला आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। चारों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है और गिरोह के अन्य संभावित कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है।
न्यूज स्त्रोत: सोशल मीडिया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दिशा कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन’
कुरुक्षेत्र की धारा सत्य और न्याय की स्थापना कर रही है प्रतीक
दिशा के तहत इस वर्कशाप का आयोजन अपने आप में प्रेरणादायक- मुख्यमंत्री
न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित ना रहे बल्कि हर नागरिक के घर-घर तक पहुंचे यह इस वर्कशाप का उद्देश्य- मुख्यमंत्री
आज ही दिशा जागरूकता वैन का भी किया गया शुभारंभ
उत्तर पूर्वी क्षेत्र के गत कानूनों पर ई पुस्तकों का भी किया गया विमोचन
न्याय को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता और न्यायिक जागरूकता का प्रतीक
यह पहल सभी के लिए न्याय तक पहुंच को भी साकार करने के लिए करती है महत्वपूर्ण भूमिका अदा
टेली लॉ कार्यक्रम इस योजना का है महत्वपूर्ण स्तंभ- मुख्यमंत्री
अब टेली लॉ मोबाइल एप और टोल फ्री नंबर 14454 के माध्यम से कानूनी सलाह कर सकते हैं प्राप्त – मुख्यमंत्री
इस कार्यक्रम के तहत गत 28 फरवरी तक लगभग 10263 पंजीकृत वकील हो चुके हैं शामिल
यह पहल न्याय को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में है एक मजबूत कदम- मुख्यमंत्री
इस कार्यक्रम के माध्यम से 28 फरवरी तक एक करोड़ 21 लाख 48 हजार लोगों तक बनाई इसकी पहुंच
म्ंेम व िश्रनेजपबम की दिशा में है एक मजबूत और ठोस कदम
हरियाणा सरकार इस विजन के लिए है पूरी तरह प्रतिबद्ध- मुख्यमंत्री
छोटी काशी भिवानी में श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा शंकर गिरि महाराज की 9वीं पुण्यतिथि पर हुआ वार्षिक भंडारा एवं संत समागम
भारत देश में अध्यात्म के बल पर हर कुछ संभव: श्री महंत डाॅ. अशोकगिरी महाराज
स्वच्छ पर्यावरण एवं जल संरक्षण के लिए यज्ञ हवन से की अपील
भिवानी, 22 मार्च, अभीतक: हालुवास गेट स्थित सिद्धपीठ बाबा जहरगिरि आश्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीश्री 1008 सिद्ध बाबा शंकर गिरि महाराज की 9वीं पुण्यतिथि पर 22 मार्च को वार्षिक भंडारा एवं संत समागम किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत रविवार को सर्वप्रथम सुबह 7ः15 बजे सदगुरुदेव का षोडश उपचार पूजनम से हुई। इसके पश्चात प्रातरू 08ः15 बजे बाल भोग प्रसादम और हवन-यज्ञ में पूर्णाहूति दी गई। इसके बाद दोपहर में 01ः15 बजे से विशाल भंडारा प्रसाद प्रारंभ हुआ जिसमें साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परमहंस बाबा जहरगिरि के आर्दशों पर चलते हुए जनसेवा के उद्देश्य से निरूशुल्क चिकित्सा शिविर भी किया गया। वहीं मंदिर में विशेष रूप से विभिन्न प्रकार के फूलों की सजावट की गई जोकि विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इसके साथ ही प्रसाद बनाने में दर्जनों हलवाईयों के साथ 100 से अधिक कारीगरों व सेवादारों ने भी अपनी सेवाएं दी। अंतर्राष्ट्रीय श्रीमहंत जूना अखाड़ा व आश्रम पीठाधीश्वर डाॅ. अशोक गिरि महाराज ने 180 से अधिक मठाधीशों को ट्राॅली बैग भेंट किए। इसके अलावा संत समागम में रमते, संत व महात्माओं को अंग वस्त्र एवं दक्षिणा भेंट करके उनका सम्मान किया गया।
भंडारे में पहुंचें साधु-संत व गणमान्य नागरिक
भंडारे एवं संत समागम में विशेष रूप से नागा बाबा बद्री गिरि नर्मदा परिक्रमा, तपस्वी बाबा हरिओम गिरि खन्ना पंजाब, दिव्यानंद गिरि कच्छ, संध्या गिरि मारवाड़, विवेक गिरि सांभा हिमाचल, रचयिता गिरि दुबई, आनंद गिरि, आजाद गिरि भोजान राजस्थान, सन्नी गिरि, महामंडलेश्वर कर्णपुरी महाराज रोहतक, भजन नाथ कैरू, बाबा राम स्वरूप नाथ बहादुरगढ़, भगवान गिरि मित्ताथल, प्रकाश गिरि रेवाड़ी, केशव गिरि हरिद्वार, अभिमुक्तेश्वर पुरी कैथल, बाबा कर्णपुरी, रमन पुरी, सुरेश पुरी व शिवपुरी कैथल करनाल, बाबाकैलाश गिरि व विधायक घनश्याम सर्राफ सहित अनेक गणमान्य नागरिक व श्रद्धालु मौजूद रहे।