


https://www.facebook.com/share/v/1E2ZXWwec2
https://www.facebook.com/share/v/1BhHLQ5eVp



दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सपरिवार किए माता भीमेश्वरी देवी के दर्शन
धर्मनगरी बेरी में नवरात्र मेले में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु कर रहे मां भीमेश्वरी की आराधना
आमजन मानस पर बना रहे माता भीमेश्वरी देवी का आशीर्वाद- सीएम श्रीमती रेखा गुप्ता
बेरी, 20 मार्च, अभीतक: महाभारत कालीन कस्बा बेरी में शुक्रवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन अंदर वाले मंदिर पहुँचकर सपरिवार माता के दर्शन किये। उन्होंने मां भीमेश्वरी देवी के दर्शन करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। देवी मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित कुलदीप वशिष्ठ ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को माता भीमेश्वरी देवी के दोनों मंदिरों से जुड़े इतिहास की विस्तार से जानकारी दी। मंदिर से जुड़ी परंपरा जानने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि मां भीमेश्वरी देवी उनकी कुल देवी हैं और आज विश्व प्रसिद्ब माता भीमेश्वरी देवी मंदिर आकर सुखद महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि जगत माता का आशिर्वाद सभी पर बना रहे,ऐसी माता से प्रार्थना करते हैं। उन्होंने कहा कि बेरी का इतिहास काफी पुराना है। एक साथ देवी माता के दो मंदिर होना अपने आप में एक इतिहास है। इन मंदिरों में महर्षि दुर्वासा के समय की पूजा पद्धति का आज भी अनुशरण हो रहा है, यह सराहनीय है। धर्मनगरी बेरी पहुचंने पर पुलिस आयुक्त डॉ राजश्री सिंह, डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, भाजपा जिलाध्यक्ष विकास वाल्मिकी, नपा चेयरमैन देवेंद्र कादयान, मार्किट कमेटी के चेयरमैन राजेन्द्र शर्मा, पूर्व चेयमैंन मनीष शर्मा नम्बरदार ने बुक्का भेंट कर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का स्वागत किया। उल्लेखनीय है नवरात्र मेला के चलते डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सीएम श्रीमती रेखा गुप्ता ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की । इस अवसर पर माता भीमेश्वरी देवी श्राइन बोर्ड की सीईओ एवं एसडीएम रेणुका नांदल,एसीपी अनिल कुमार, अनिरूद्ध चैहान, तहसीलदार शेखर, बीडीपीओ राजाराम, नपा सचिव पूजा साहू, पंडित पुरूषोतम वशिष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजबीर कौशिक, डॉ किरण कलकल, सीए नितिन बंसल, दिनेश शर्मा बेरी, धर्म सिंह, प्रवीण गर्ग सहित अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शुक्रवार को मां भीमेश्वरी देवी के चरणों में मत्था टेकने पहुंची दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मीडिया से बातचीत में भीमेश्वरी देवी को बताया परिवार की कुलदेवी
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोली: मैया के आशीर्वाद से ही हो रहा है बेड़ा पार
मां भीमेश्वरी देवी से यही कामना, देश और प्रदेश रहे खुशहाल
सभी श्रद्धालुओं पर बनी रहे माता भीमेश्वरी देवी की कृपा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोली, मां भीमेश्वरी देवी के आशीर्वाद से ही हम सभी, पूरा देश और आमजन बढ़ रहा है आगे
राजनीतिक सवालों का जवाब देने से बचती नजर आई रेखा गुप्ता
बेरी में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन की तरफ से किया गया रेखा गुप्ता का स्वागत

संसद में दीपेंद्र हुड्डा के सवाल के जवाब से हुआ खुलासा, मंजूरशुदा आईआईटी झज्जर को भी बीजेपी सरकार ने किया गायब – दीपेंद्र हुड्डा
21 दिसम्बर 2013 को तत्कालीन केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ. एम.एम. पल्लमराजू ने आईआईटी दिल्ली के बाढ़सा कैम्पस का शिलान्यास किया – दीपेन्द्र हुड्डा
हरियाणा में मजबूत नहीं मजबूर सरकार बड़े-बड़े प्रोजेक्ट यहां से जा रहे लेकिन हरियाणा सरकार विरोध की आवाज तक उठा नहीं पा रही – दीपेंद्र हुड्डा
प्रदेश में नकारा सरकार, बाढ़सा एम्स-2 परिसर के बचे हुए 10 मंजूरशुदा संस्थान, रेल कोच फैक्ट्री, महम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा जैसी परियोजनाओं को यहाँ से दूसरे प्रदेशों में उठा ले गए – दीपेन्द्र हुड्डा
काउंसिल ऑफ प्प्ज्े के भारतीय संसद से एकमात्र निर्वाचित सदस्य दीपेन्द्र हुड्डा की पहल पर 1 नवंबर, 2011 को आईआईटी सलाहकार परिषद् की बैठक में हरियाणा में आईआईटी दिल्ली के दो ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को मंजूरी दी गई
भाजपा ने युवाओं को दिया धोखा, राजनीतिक कमजोरी के चलते मंजूरशुदा आईआईटी सहित दर्जनों बड़ी परियोजनाओं को या तो प्रदेश के बाहर भेजा या ठंडे बस्ते में डाला -दीपेन्द्र हुड्डा
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: संसद में दीपेंद्र हुड्डा के सवाल के जवाब से हुआ खुलासा हुआ कि झज्जर (बाढ़सा) का मंजूरशुदा प्प्ज् भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाढ़सा एम्स के 10 मंजूरशुदा संस्थानों की तरह बीजेपी सरकार ने गायब कर दिया है। सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने लोकसभा में झज्जर (बाढ़सा) आईआईटी (दिल्ली का विस्तार परिसर) स्थापित करने के लिए सरकार द्वारा अनुमोदित कुल अनुमानित बजट का ब्यौरा, परियोजना की वर्तमान स्थिति, पूरा किए गए कार्य, निर्माण पूरा होने की संभावित समयावधि और यह कब तक क्रियाशील होगा। उनके सवाल का जवाब देते हुए केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकान्त मजूमदार ने बताया कि झज्जर, हरियाणा में आईआईटी दिल्ली के विस्तार परिसर का पहले प्रस्ताव किया गया था। तथापि इस स्थान पर किए गए तकनीकी सर्वेक्षण के आधार पर यह निष्कर्ष निकला कि इसकी स्थलाकृति और जल जमाव के कारण भूमि की भार वहन क्षमता बहुत कम है। इसलिए यह भूमि आईआईटी दिल्ली की योजनाबद्ध सुविधाओं के निर्माण की आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर सकती है। सरकार के जवाब पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सांसद दीपेन्द्र ने कहा कि आईआईटी झज्जर (बाढ़सा) जैसी बड़ी परियोजना भी राजनीतिक बदले का शिकार हो गई है। बीजेपी सरकार ने हरियाणा की अन्य बड़ी परियोजनाओं की तरह इसे भी मानचित्र से हटा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के हितों पर लगातार कुठाराघात कर रही है। उसने केवल बाढ़सा में प्रस्तावित आईआईटी के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को ही गायब नहीं किया, बल्कि बाढ़सा एम्स-2 परिसर के बचे हुए 10 मंजूरशुदा संस्थान, रेल कोच फैक्ट्री, महम अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा, को या तो दूसरे प्रदेशों में भेज दिया या काम ही अटका दिया। दीपेन्द्र हुड्डा ने कहा कि उनका सपना रहा है कि हरियाणा को उच्च शिक्षा के मामले में दुनिया के मानचित्र में एजुकेशन हब के रूप में जाना जाये। इसी सोच के साथ उन्होंने खुद कड़ी मशक्कत के बाद हरियाणा के युवाओं के हित में देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी को यहां खोलने का रास्ता तैयार किया था। उन्होंने यहाँ आईआईटी के अलावा आईआईएम, एम्स-2 परिसर में एनसीआई समेत 11 अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को मंजूरी दिलवायी। झज्जर के बाढ़सा में 125 एकड़ भूमि पर आईआईटी दिल्ली का रिर्सच एंड डेवलवमेंट सेंटर भी प्रस्तावित किया गया था। बाढ़सा एम्स-2परिसर में ही एनसीआई के अलावा राष्ट्रीय महत्व के कुल 10 संस्थान और बनने थे, जिनके अब तक न बनने से इलाके में भारी रोष है। सांसद दीपेन्द्र ने कहा ये प्रोजेक्ट उनके राजनीतिक जीवन का सबसे महत्त्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है और इससे वो भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि काउंसिल ऑफ प्प्ज्’े के भारतीय संसद से एकमात्र निर्वाचित सदस्य के तौर पर उनकी पहल पर ही 1 नवंबर, 2011 को आईआईटी सलाहकार परिषद् की 43वीं बैठक में हरियाणा में आईआईटी दिल्ली के दो ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ को मंजूरी दी गई। इनमें से एक बाढ़सा, झज्जर में और दूसरा राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, सोनीपत में प्रस्तावित कराया गया था। 24 अक्टूबर, 2013 को हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईआईटी दिल्ली को 50 एकड़ जमीन ट्रांसफर करने के ऑर्डर भी कर दिए थे। दोनों परिसरो की आधारशिला 21 दिसम्बर, 2013 में काउंसिल ऑफ प्प्ज्’े के भारतीय संसद से एकमात्र निर्वाचित सदस्य एवं सांसद दीपेंद्र हुड्डा की उपस्थिति और पूर्व मुख्यमंत्री चै. भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू द्वारा रखी गई थी। वे लगातार इसके काम के संबंध में विभागीय मंत्री से मिलकर जल्द काम पूरा कराने का अनुरोध करते रहे हैं। इसी क्रम में 6 अप्रैल, 2018 को उन्होंने तत्कालीन केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह से स्वयं मुलाकात कर आईआईटी का काम तेजी से पूरा कराने को कहा था जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री सत्य पाल सिंह ने 17, जुलाई, 2018 को लिखित तौर पर बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा आईआईटी दिल्ली को जमीन सौंपी नहीं गई, जिसके कारण काम शुरू नहीं हो सका।






राजकीय महाविद्यालय बिरोहड में आयोजित सातवें पूर्व छात्र मिलन समारोह में पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के बाद के जीवन के अपने अनुभवों को सांझा किया
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: राजकीय महाविद्यालय बिरोहड के तत्वाधान में प्राचार्य प्रो डाॅ सतवीर सिंह की निर्देशन में तथा प्रशासनिक अधिकारी डाॅ सुरेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में सातवीं पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित पूर्व छात्रों ने महाविद्यालय के बाद के जीवन के अपने अनुभवों को सांझा किया। इस अवसर पर प्राचार्य जी ने पूर्व छात्रों को जीवन में नई उच्चाईया प्राप्त करते हुए महाविद्यालय का नाम रोशन करने की आशा की। महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डाॅ सुरेन्द्र सिंह ने पूर्व छात्र मिलन समारोह की महत्वता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को अधिक से अधिक ऐसे समारोह में उपस्थित होने तथा महाविद्यालय सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक श्री जितेन्द्र ने महाविद्यालय के पूर्व तथा वर्तमान विद्यार्थियों को महाविद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठाते हुए महाविद्यालय का नाम देश व दुनिया में रोशन करने की अपील की। इस अवसर पर मंच संचालन डाॅ अजय कुमार ने किया तथा अपने अनुभवों से विद्यार्थियों को लाभावन्ति किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के स्टाफ सदस्य डाॅ रश्मि, डाॅ शिवानी, निशा रानी, डाॅ नरेन्द्र सिंह, डाॅ विरेन्द्र सिंह, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, पवन कुमार, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे।



बेरी खंड के सभी स्कूल प्रमुखों की बैठक: नामांकन वृद्धि, स्वच्छ-हरित विद्यालय और निपुण अभियान पर जोर
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: विद्यालय शिक्षा विभाग ने आगामी सत्र 2026-27 की तैयारियों को गति प्रदान करते हुए बेरी खंड के सभी स्कूल प्रमुखों, बीआरपी और एबीआरसी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक बीडीपीओ कार्यालय बेरी में जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत जिला निपुण समन्वयक डॉ. सुदर्शन पुनिया ने की, जिन्होंने ब्लॉक के सभी स्कूलों के नामांकन आंकड़ों पर प्रकाश डालते हुए सत्र 2024-25 तथा 2025-26 के बीच तुलनात्मक विश्लेषण प्रस्तुत किया। डॉ. पुनिया ने कहा कि स्कूलों की छात्र संख्या बढ़ाने के लिए बाल वाटिका कक्षा पर विशेष ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने होलिस्टिक रिपोर्ट कार्ड के भरने , चल रही वार्षिक मूल्यांकन प्रक्रिया आदि पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने नामांकन वृद्धि, स्कूलों को स्वच्छ एवं हरित बनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बेहतर सीखने के लिए प्रेरणा स्रोत है। श्रीमती मलिक ने अप्रैल के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाले फाउंडेशनल लर्निंग स्टडी (एफएलएस) पर पूर्ण फोकस करने के निर्देश दिए। साथ ही, किसी भी छात्र को जर्जर भवन में बैठने की अनुमति न देने का सख्त आदेश जारी किया। जिला शिक्षा अधिकारी रतिंदर सिंह ने नामांकन बढ़ाने के लिए संरचित अभियान चलाने पर जोर दिया। उन्होंने सभी स्कूल प्रमुखों को अपने विद्यालय द्वारा नामांकन अभियानों की रिपोर्ट तैयार करने को कहा। जिला स्तरीय अधिकारी इस अभियान में स्कूल प्रमुखों को पूर्ण सहयोग प्रदान करने को तत्पर हैं। उन्होंने उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा एनजीओ द्वारा स्कूलों में कोई कार्य करने से पूर्व विभाग से पूर्व अनुमति लेने के निर्देश दिए। साथ ही, स्कूलों की सभी उपलब्धियों का ब्रांडिंग करने पर बल दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रोहताश दहिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए स्कूल प्रमुखों को छात्रों व शिक्षकों की समयबद्धता एवं नियमितता सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में 100ः उपस्थिति और अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि नए शिक्षा सत्र में खंड बेरी प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करेगा। बैठक में जिला गणित विशेषज्ञ विक्रम सिंह, परिवार पहचान पत्र नोडल अधिकारी रविंदर सिंह तथा सतदेव राठी भी उपस्थित रहे। यह बैठक आगामी सत्र में शैक्षिक गुणवत्ता एवं नामांकन में उल्लेखनीय सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।





आईडीटीआर सेंटर बहादुरगढ़ में महिलाओं को झज्जर पुलिस कर्मचारी मुख्य सिपाही टीना ने सिखाए आत्मरक्षा के गुर
बहादुरगढ, 20 मार्च, अभीतक: बहादुरगढ़ स्थित आईडीटीआर सेंटर में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य सिपाही टीना ने प्रतिभागी महिलाओं को विभिन्न आत्मरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। यह पहल पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशन में संचालित की गई।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को शारीरिक संतुलन, त्वरित प्रतिक्रिया, और संकट की स्थिति में स्वयं को सुरक्षित रखने के उपाय सिखाए गए। मुख्य सिपाही टीना ने बताया कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक शक्ति का नहीं, बल्कि मानसिक सतर्कता और आत्मविश्वास का भी विषय है। उन्होंने सरल और प्रभावी तकनीकों के माध्यम से यह समझाया कि किस प्रकार किसी भी आपात स्थिति में खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जोड़ों में अभ्यास करवाया गया, जिससे वे वास्तविक परिस्थितियों में इन तकनीकों को लागू करना सीख सकें। इस पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे किसी भी प्रकार की विपरीत परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें।

जिला झज्जर में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने अधिकारियों की ली बैठक
चोरी, लूट, स्नैचिंग व साइबर क्राइम पर अंकुश के साथ जनसहयोग और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर
बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई के निर्देश, लंबित मामलों में गिरफ्तारी तेज करने के आदेश
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: जिला झज्जर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह द्वारा सभी थाना प्रबंधकों और क्राइम यूनिट के अधिकारियों की एक बैठक पुलिस कमिश्नर ऑफिस में बने कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह ने निर्देश दिए कि जिन मामलों में गिरफ्तारी नहीं हुई है, उनमें तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द ट्रेस किया जाए। साथ ही, पिछले 5 से 10 वर्षों से चोरी जैसी वारदातों में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा स्नैचिंग, लूट, चोरी तथा खेतों में होने वाली चोरी की घटनाओं पर विशेष चिंता व्यक्त की गई। इन अपराधों को रोकने के लिए पुलिस बल को अधिक सतर्क और सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। सभी पुलिस नाकों को दुरुस्त करने और उनकी कार्यक्षमता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत नजर रखी जा सके। साइबर क्राइम के मामलों को देखते हुए इस दिशा में भी विशेष सतर्कता बरतने और तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा, सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए ट्रैफिक नियमों के सख्ती से पालन पर जोर दिया गया। क्योंकि कई लोग वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं करते, जिसे गंभीरता से लेते हुए बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही, आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने की भी बात कही गई। जनसहयोग और संवेदनशील पुलिसिंग पर जोर देते हुए पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें और उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनें। उन्होंने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। इस दिशा में पब्लिक के साथ मिलकर काम करने की नीति को अपनाने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि समाज में विश्वास और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिले।बैठक में नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए। विशेष रूप से उन लोगों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया जो थोड़ी मात्रा में भी नशे का कारोबार करते हैं, क्योंकि यही छोटे स्तर के अपराध आगे चलकर बड़े अपराधों का रूप ले सकते हैं। पुलिस को कानूनी दायरे में रहते हुए हर संभव कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे अपराधियों को सजा दिलाई जा सके और जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे। अंत में, पुलिस कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करें। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाना था, ताकि आमजन को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे सुरक्षित वातावरण में अपना जीवन यापन कर सकें।इस दौरान पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह की मुख्य मौजूदगी में डीसीपी मुख्यालय जसलीन कौर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी क्राइम अमित दहिया सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारियों मौजूद रहे।







झज्जर पुलिस लाइन में विक्रमादित्य डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन, युवाओं के भविष्य को मिलेगी नई दिशा
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: जिले की पुलिस लाइन में आधुनिक सुविधाओं से लैस विक्रमादित्य डिजिटल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन पुलिस कमिश्नर डॉ.राजश्री सिंह द्वारा किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने लाइब्रेरी का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पुलिस कर्मचारियों के बच्चों के साथ-साथ आसपास के गांवों के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि पुलिस लाइन में पहले ऐसा कोई स्थान नहीं था, जहां बच्चे आराम से बैठकर पढ़ाई कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए डिजिटल लाइब्रेरी बनाने का विचार सामने आया,ताकि बच्चों को शांत, सुरक्षित और आधुनिक माहौल में पढ़ने का अवसर मिल सके। उन्होंने कहा कि इस लाइब्रेरी में बच्चों को अच्छी किताबों के साथ-साथ डिजिटल संसाधन भी उपलब्ध कराए जाएंगे। लाइब्रेरी का नाम ‘विक्रमआदित्य लाइब्रेरी’ रखने का सुझाव भी पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने ही दिया। यहां बच्चों के लिए लैपटॉप, आईपैड और कंप्यूटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वे प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में इस तरह की पहल युवाओं को आगे बढ़ने में काफी मददगार साबित होगी। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने अपनी सोच साझा करते हुए कहा कि लाइब्रेरी में पढ़ने वाले बच्चे आगे चलकर आईएएस और आईपीएस बनकर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई पर ध्यान दें और अपने भविष्य को संवारने की दिशा में मेहनत करें। इसके साथ ही उन्होंने जिले के युवाओं को नशे और अपराध से दूर रहने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि कुछ युवा गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं,जिन्हें सही दिशा देने के लिए इस तरह की पहल बेहद जरूरी है। यह लाइब्रेरी युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का काम करेगी। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह ने लाइब्रेरी में मौजूद बच्चों से बातचीत भी की और उनकी पढ़ाई से जुड़ी जरूरतों को समझा। इस मौके पर डीसीपी हेडक्वार्टर जसलीन कौर, डीसीपी बहादुरगढ़ मयंक मिश्रा, डीसीपी क्राइम अमित दहिया, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, एसीपी अनिल कुमार और एसीपी प्रदीप नैन सहित कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल मामले में तहसील कार्यालय का लिपिक पंकज निलंबित
भिवानी, 20 मार्च, अभीतक: डीसी साहिल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल के मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए तहसील कार्यालय में कार्यरत लिपिक पंकज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई प्रारंभिक जांच के आधार पर की गई है। डीसी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कर्मचारी को हरियाणा सिविल सेवा नियमावली 2016 के तहत नियमानुसार गुजारा भत्ता दिया जाएगा। मामले की जांच जारी रहेगी और आवश्यकतानुसार आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। निलंबन अवधि में लिपिक पंकज का मुख्यालय उपमंडल अधिकारी (नागरिक) तोशाम कार्यालय निर्धारित किया गया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

सीएम विंडो, जन-संवाद से जुड़ी शिकायतों का जल्द समाधान करें अधिकारी: डीसी
पोर्टल पर शिकायतों के समाधान की एटीआर अपलोड करना जरूरी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में दिए जरूरी निर्देश
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सीएम विंडो,जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में प्राथमिकता से निपटान करना सुनिश्चित करें। डीसी ने सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन शिकायतों के समाधान की ऑनलाइन प्लेटफार्म पर एटीआर जरूर अपलोड करें।
डीसी शुक्रवार को सीएम विंडो, जन-संवाद और एसएमजीटी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दे रहे थे। डीसी ने सीएम विंडो, जनसंवाद और एसएमजीटी पोर्टल की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है, जिसकी मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी समय समय पर स्वयं भी समीक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी सीएम विंडो, जन संवाद और एसएमजीटी पोर्टल से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लें और इनका समयबद्ध निपटान करना सुनिश्चित करें। हर रोज अपना पोर्टल जरूर चेक करें और निर्धारित समय पर एक्शन टेकन रिपोर्ट अपलोड करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सीएम विंडो पोर्टल को एक बार अवश्य खोल कर चेक करें और शिकायत की वास्तविक स्थिति से ऑनलाइन प्लेट फार्म प्रणाली से ही पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। शिकायत मिलते ही उसका प्राथमिकता के साथ समाधान सुनिश्चित करें, शिकायत को ओवरडयू न होने दें। डीसी ने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी सीएम विंडो,जनसंवाद पोर्टल से संबंधित शिकायतों को रिव्यू करें। उन्होंने कहा कि कई शिकायतें ऐसी होती हैं, जिसमें एक से ज्यादा विभागों से संबंधित होती है, इसलिए आपसी तालमेल के साथ उस समस्या का समाधान करें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, डीएफसी साहिति रेड्डी, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, डीआरओ मनबीर सिंह, डीडीपीओ निशा तंवर, डीआईओ अमित बंसल, सभी तहसीलदार, बीडीपीओ सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।




सुरक्षित और जाम फ्री यातायात जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: डीसी
म्हारी सडक ऐप पर अपलोड शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें विभाग
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने सडक सुरक्षा समिति की बैठक में रोड सेफ्टी से जुड़े विषयों पर की विस्तार से चर्चा
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सडक सुरक्षा को लेकर सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें। सडक दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय और ठोस प्रयास जरूरी हैं। डीसी शुक्रवार को लघु सचिवालय सभगार में सडक सुरक्षा और सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की मासिक बैठक में अधिकारियों को दिशा-निर्देश रहे थे। डीसी ने कहा कि सडक दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में विभाग अपने स्तर पर निर्धारित कार्यों को समय पर पूरा करें। सडक दुर्घटना की संभावित लोकेशन की पहचान करें। सडक के डिजाइन में कोई गलती है तो उसकी रिपोर्ट तैयार करें। उक्त स्थानों पर भविष्य में सडक दुर्घटनाएं घटित ना हों इस दिशा में ठोस कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा के विषयों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि सडक सुरक्षा के तहत योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए आमजन को जागरूक करने के लिए भी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। डीसी ने रोड सेफ्टी से जुड़े मामलों में विभागों की एटीआर (एक्शन टेकन रिपोर्ट) की समीक्षा की।
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन करें संस्थान
डीसी ने कहा कि ऐसे स्कूल वाहन जो सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत नियमों को पूरा नहीं करते उनके खिलाफ एक्शन लिया जाए। सडक सुरक्षा से जुड़े विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा करते हुए डीसी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सडक सुरक्षा बेहद गंभीर विषय है और सडक दुर्घटनाओं को रोकना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
म्हारी सडक ऐप पर अपलोड होने वाली हर शिकायत का सुनिश्चित हो समाधान
डीसी ने कहा कि म्हारी सडक ऐप पर अपलोड होने वाली हर शिकायत का प्राथमिक स्तर पर गंभीरता से वेरिफिकेशन किया जाए और तत्पश्चात संबंधित विभागीय अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का अलग-अलग वर्गीकरण कर उनकी प्रकृति के अनुरूप प्राथमिकता तय करें, ताकि निर्धारित समयावधि में प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो सके। डीसी ने कहा कि म्हारी सडक एप के प्रभावी क्रियान्वयन से न केवल सडक संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, बल्कि विकास कार्यों की निगरानी भी अधिक मजबूत होगी। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे ब्लाइंड व शार्प मुड़ाव को चिन्हित करें जहां दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं। ऐसे स्पॉट पर सडक दुर्घटनाएं रोकने के लिए तत्काल और स्थायी समाधान की रिपोर्ट तैयार करें। इसके अलावा सडकों पर टहनियों की ट्रिमिंग और ब्लाइंड मोड पर झाडियों की सफाई सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए। शहरों के सभी प्रवेश व निकास प्वाइंट पर रोड मार्किंग, सेफ्टी डिवाइस जैसे रोड स्टैंड्स, कैट्स आई लगाए जाएं। जहां सडक मार्ग, अंडर पास, फ्लाइओवर आदि के निर्माण के लिए प्रक्रिया चल रही हैं वहां साइन बोर्ड व अन्य जरूरी व्यवस्था की जाएं ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो।
ट्रैफिक नियम तोडने वालों का करें चालान: डीसी
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि ट्रैफिक नियम तोडने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जाएं। ओवर स्पीड, मोबाइल यूज, ड्रंकन एंड ड्राइव, बिना सीट बेल्ट आदि से संबंधित चालान अधिक से अधिक किया जाए ताकि आमजन सडक सुरक्षा से संबंधित नियमों का गंभीरता से पालन करें।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, डीएफसी साहिति रेड्डी, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, डीडीपीओ निशा तंवर, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग सुमित कुमार व एनएचआई, आरटीए विभाग की टीम तथा पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रत्येक शिकायत का समाधान गंभीरता से करें विभाग: डीसी
जिला भर में समाधान शिविरों अभी तक कुल शिकायतें 5762 प्राप्त, – केवल 196 पेंडिंग
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने समाधान शिविरों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा शुक्रवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों तहत जिला प्रशासन को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने झज्जर जिले से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। डीसी ने बताया कि जिला में आयोजित हो रहे समाधान शिविरों में अभी तक कुल 5762 शिकायत प्राप्त हुई हैं इनमें से केवल 196 पेंडिंग हैं। पेंडिंग शिकायतों का निवारण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उपायुक्त ने वीसी उपरांत जिलाभर के अधिकारियों के साथ बैठक कर समाधान शिविरों के संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर जनता की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए अधिकारियों को इसकी गंभीरता को समझते हुए हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना होगा। इसलिए सभी अधिकारी अपने विभाग से संबंधित प्रत्येक शिकायत का समाधान संवेदनशीलता व गंभीरता से करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी नागरिकों की बातों को ध्यान से सुनें। सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित सभी शिकायतों का त्वरित समाधान करें। इस अवसर पर एसडीएम झज्जर अंकित कुमार चैकसे, एसडीएम बादली डॉ रमन गुप्ता, सीटीएम नमिता कुमारी, एसीपी अनिरुद्ध चैहान, डीआरओ मनबीर, डीडीपीओ निशा तंवर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।





25 मार्च को बहादुरगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन समस्याओं के समाधान हेतु विशेष कैंप
बहादुरगढ़, 20 मार्च, अभीतक: एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच ने बताया कि उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल के दिशानिर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जुड़े मामलों के स्थायी समाधान के लिए 25 मार्च को बहादुरगढ़ स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) कार्यालय परिसर में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप का उद्देश्य पेंशनधारकों को आ रही समस्याओं का मौके पर ही समाधान करना है। उन्होंने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वितरण बैंकों एवं डाकघरों के माध्यम से किया जा रहा है। भारत सरकार द्वारा कुछ बैंकों संस्थानों जिसमें युनाईटिड बैंक, ओरिएंटल बैंक, देना बैंक, विजया बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, इलाहाबाद बैंक, सिंडिकेट बैंक को अन्य बैंकों में समायोजित कर दिये गये हैं। जिससे संबंधित लाभार्थियों के बैंक खाता संख्या और आईएफएससी कोड में बदलाव हुआ है। ऐसे में कुछ पेंशनधारकों को अपनी पेंशन प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्याओं के समाधान के लिए बुधवार, 25 मार्च को प्रातः 10 बजे से बहादुरगढ़ के बीडीपीओ कार्यालय में विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौके पर उपस्थित रहकर पेंशनधारकों की समस्याओं का समाधान करेंगे। एसडीएम ने आमजन से अपील की है कि वे सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए इस कैंप में अवश्य पहुंचे और अपनी शिकायतों का समाधान करवाएं। इसके अतिरिक्त, किसी भी कार्य दिवस में अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01251-257085 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

जिला में रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता ,अफवाहों से बचें उपभोक्ता: डीसी
प्रत्येक ग्रामीण और शहरी पात्र उपभोक्ता को नियमानुसार उपलब्ध कराई जा रही घरेलू गैस निर्धारित अंतराल में नियमित रूप से गैस
डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
झज्जर, 20 मार्च, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि जिले में रसोई गैस की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक ग्रामीण और शहरी पात्र उपभोक्ता को नियमानुसार निर्धारित अंतराल में नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
अफवाहों से न घबराएं, आवश्यकता अनुसार ही लें सिलेंडर
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में गैस सिलेंडर का अनावश्यक भंडारण न करें। आवश्यकता अनुसार ही गैस सिलेंडर लें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके और बाजार में कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न न हो।
प्रतिदिन आपूर्ति की जानकारी साझा करने के निर्देश
उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वह जिले में प्रतिदिन कितने गैस सिलेंडर बुक एवं कितने वितरित किए जा रहे हैं, इसकी रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय को भेजना सुनिश्चित करें, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और जनता को सही जानकारी मिल सके।
आमजन के सहयोग से बनेगी व्यवस्था मजबूत
उपायुक्त ने कहा कि आमजन के सहयोग से ही रसोई गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इसलिए सभी नागरिक जिम्मेदारी निभाते हुए अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।
कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, निगरानी बढ़ाई गई
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक राजेश्वर मुदगिल ने बताया कि यदि किसी भी स्तर पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत सामने आती है, तो विभाग द्वारा तत्काल छापेमारी एवं सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर आपको कहीं भी गैस सिलेंडर होगी कालाबाजारी करने की सूचना मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें साथ ही उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर 01251-252516 पर समस्या दर्ज करा सकते हैं।




पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कैंप का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने विद्यार्थियों को किया जागरूक
रेवाड़ी, 20 मार्च, अभीतक: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी के सचिव एवं सीजेएम अमित वर्मा द्वारा गांव बिठवाना के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक सिबल तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के सदस्य सचिव जगदीप सिंह के निर्देशानुसार जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में सीजेएम अमित वर्मा ने स्कूल के बच्चों तथा स्टाफ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में बताया तथा पॉक्सो एक्ट के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी विजेंद्र हुड्डा, प्रदीप दहिया, पीएम श्री स्कूल बिठवाना के प्रधानाचार्य दुष्यंत, लीगल लिटरेसी सैल के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर प्रदीप तथा महिंद्रा से अमित संगी आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीजेएम अमित वर्मा ने सभी को नशा न करने के बारे में प्रेरित किया तथा उससे होने वाले नुकसान के बारे में उनको अवगत करवाया। उन्होंने अमित संगी के सहयोग से सीएसआर योजना के तहत स्कूल के बच्चों को स्कूल बैग तथा स्टेशनरी वितरित की। इसके अलावा सीजेएम अमित वर्मा ने बताया कि उच्चतम न्यायालय द्वारा आमजन के लिए चलाए गए टोल फ्री नंबर 15100 एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रेवाड़ी द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर 01274-220 062 चलाया हुआ है जिस पर आमजन किसी भी प्रकार के कानूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

लंबित शिकायतों का शीघ्र निपटान करें अधिकारी: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने की समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा बैठक
रेवाड़ी, 20 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को समाधान शिविर में आई शिकायतों को लेकर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने कहा कि किसी भी विभाग में अधिक समय तक शिकायत लंबित न रहे। शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक से पहले हरियाणा सरकार में श्रम और युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता विभाग के प्रधान सचिव राजीव रंजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्त के साथ समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल में आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की ओर से जिला और उपमंडल स्तर पर सोमवार और गुरुवार को आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर आमजन की शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। समाधान शिविर के साथ ही जनसेवा के लिए सरकार के ऑनलाइन पोर्टल का उद्देश्य जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है और लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मुहैया करवाना है। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध और प्रभावी समाधान कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निवारण प्राथमिकता से किया जाए। अधिकारी समाधान शिविरों में आई शिकायतों का निर्धारित समय में निवारण करवाना सुनिश्चित करें। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागाध्यक्ष शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए समाधान प्रकोष्ठ पोर्टल पर नियमित निगरानी रखें। शिकायतों का निवारण उचित तरीके के साथ गहनता से किया जाए, ताकि पोर्टल पर शिकायत रिओपन होने की नौबत न आए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री आमजन से जुड़ी योजनाओं व सेवारत पोर्टल की स्वयं मॉनिटरिंग करते हैं। ऐसे में सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग से संबंधित शिकायतों को पोर्टल पर समाधान सुनिश्चित करने में सक्रियता बरतें। बैठक में एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम रेवाड़ी सुरेश कुमार व सीटीएम जितेंद्र कुमार सहित विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।




एलपीजी गैस से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
कार्यदिवस पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं शिकायत
रेवाड़ी, 20 मार्च, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि जिला में घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य रूप से जारी है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलिंडरों से संबंधित शिकायतों को त्वरित निवारण करवाया जा रहा है। इसके साथ गैस की कालाबाजारी और अवैध रेफिल्लिंग को लेकर विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने बताया कि जिला में उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं है। निर्धारित समय उपरांत गैस बुकिंग होने के बाद गैस एजेंसी द्वारा घरों में ही सिलेंडर की सप्लाई करवाई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 01274-225214 पर कार्यदिवस पर सुबह 10 से सायं 4 बजे तक दर्ज करवा सकते हैं। इसके अलावा जिला में कहीं भी गैस की कालाबाजारी और अवैध रेफिल्लिंग की सूचना नागरिक हेल्पलाइन नंबर पर दें। उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान संबंधित अधिकारियों के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए जिला रेवाड़ी को प्रतिदिन 200 वाणिज्यिक (कमर्शियल) एलपीजी सिलेंडरों का कोटा आवंटित किया गया है। इन सिलेंडरों का वितरण अस्पताल, शैक्षणिक संस्थान (छात्रावास) और विवाह (विशेषकर बेटियों के विवाह के मामलों में) प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। इन श्रेणियों में आने वाले इच्छुक संस्थानध्व्यक्ति निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसके उपरांत उपलब्धता एवं प्राथमिकता के आधार पर एलपीजी सिलेंडर आवंटित किए जाएंगे। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने आम जनता से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से गैस एजेंसियों पर न जाएं तथा किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता की सूचना तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर दें।

एसबी-89 स्कीम के तहत उपलब्ध कराए गए ट्रैक्टरों का किया भौतिक सत्यापन
जिला के 12 किसानों को दी जाएगी करीब 36 लाख रुपए की अनुदान राशि
रेवाड़ी, 20 मार्च, अभीतक: कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को एसबी-89 स्कीम वर्ष 2025-26 के तहत ट्रैक्टरों पर अनुदान देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिनका जिला स्तरीय कमेटी द्वारा शुक्रवार को भौतिक सत्यापन किया गया। योजना के तहत जिला के चयनित 12 किसानों को करीब 36 लाख रुपए अनुदान का लाभ दिया जाएगा। उप कृषि निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को एसबी-89 स्कीम वर्ष 2025-26 के तहत ट्रैक्टरों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके उपरांत जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से चयन कर लिया गया था। ट्रैक्टर के बिल व अन्य दस्तावेज विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवाने वाले जिला के 12 किसानों के ट्रैक्टर का भौतिक सत्यापन जिला स्तरीय कमेटी के सदस्य उप कृषि निदेशक डा. जितेंद्र अहलावत, उप अधीक्षक प्रतिनिधि उपमंडल अधिकारी (ना.) रेवाड़ी डा. राजेंद्र सिंह, सहायक कृषि अभियंता रेवाड़ी दिनेश शर्मा, उत्पाद एवं कराधान अधिकारी नरेश चैधरी, कृषि विकास अधिकारी (कृषि यंत्र) इंजी. सुनिल कुमार व कनिष्ठ अभियंता जोगेंद्र पाल के द्वारा अनाज मंडी रेवाड़ी में किया गया। उन्होंने बताया कि इन किसानों को कीमत का 50 प्रतिशत या अधिकतम 3 लाख रुपए तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा। अनुदान राशि शीघ्र ही ऑनलाइन माध्यम से सीधे किसानों के खातों में जारी कर दी जाएगी।



20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ पर हेड़ी (नायक) समाज का विशाल समागम आयोजित होगा दृ अशोक पंवार, अधिवक्ता
हिसार, 20 मार्च, अभीतक: कुम्हार धर्मशाला, हिसार में हेड़ीध्नायक समाज के वरिष्ठ नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक संत लाधू नाथ एजुकेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष अशोक माजरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य 20 मार्च को हरियाणा के मुख्यमंत्री के निवास कबीर कुटीर, चंडीगढ़ में संत लाधू नाथ महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों एवं संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा करना था। ट्रस्ट सचिव एडवोकेट राय सिंह चैहान जी ने मंच संचालन करते आए हुए मेहमानों का स्वागत किया। बैठक में नायक हेड़ी, अहेरिया, थोरी जाति विकास ट्रस्ट के संरक्षक जगदीश फतेहाबाद एवं अध्यक्ष जिले सिंह किनाना, अखिल भारतीय नायक सभा हरियाणा के अध्यक्ष हरभगवान सिंह, वंचित जन जागृति ट्रस्ट के अध्यक्ष मास्टर लीलाराम बीसलवास, भानीराम सिरसा, राजेश कुमार (भाजपा नेता, जींद), मास्टर जिले सिंह शेखावत, ज्ञानी राम (पार्षद, फतेहाबाद), जिले सिंह किनाना, नरेश झोडनवाली, प्रहलाद सिंह (भिवानी), राय सिंह अधिवक्ता, सुल्तान सिंह पंवार, अधिवक्ता महेंद्र सिंह, अधिवक्ता अशोक पंवार, मास्टर अशोक कुमार, मनोहर लाल चैहान, ओमप्रकाश नंबरदार (रोहतक), मास्टर ऋषिलाल (हांसी), राजकुमार (पूर्व सरपंच, गांधीनगर), रामकुमार (कलायत), सुरेंद्र पंवार (सातरौड), मोहनलाल आर्य, टेकचंद आर्य, दलबीर सिंह आर्य, राजेश कुमार (फतेहाबाद), सुरेंद्र कुमार (सिरसा), सुनीता (पंचकूला), संतोष ढुल (हांसी), अजमेर नायक (अग्रोहा), मास्टर रवि प्रकाश सहित प्रदेश भर से अनेक समाजसेवियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर समाज के लोगों को संत श्री लाधू नाथ महाराज जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु प्रेरित करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। हेड़ी, थोरी, अहेरी (नायक) समाज के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी 20 मार्च को मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित होने वाली संत लाधू नाथ महाराज की जयंती को समाज के गौरव, एकता और स्वाभिमान का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समस्त नायक समाज की एकजुटता और सामूहिक शक्ति को प्रदर्शित करने का एक ऐतिहासिक अवसर है।
सिविल अस्पताल में मानवता की मिसाल
आपात स्थिति मे ए-पॉजिटिव रक्त की जरूरत को कर्मबीर और जितेंद्र ने रक्तदान
भिवानी, 20 मार्च, अभीतक: स्थानीय चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में उस वक्त मानवता की एक सुंदर तस्वीर देखने को मिली, जब इमरजेंसी में ए-पॉजिटिव फ्रैशस ब्लड की जरूरत पडने पर दो युवाओं ने तुरंत आगे आकर रक्तदान किया। युवाओं के इस जज्बे को प्रोत्साहित करने के लिए शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा विशेष रूप से मौजूद रहे। ब्लड बैंक में ए-पॉजिटिव फ्रेश ब्लड की तत्काल आवश्यकता थी। जैसे ही इसकी सूचना रक्तदाताओं तक पहुंची तो कर्मबीर और जीतेन्द्र बिना समय गंवाए अस्पताल पहुंचे और रक्तदान किया। उनके इस कदम की अस्पताल प्रशासन और मरीजों के परिजनों ने सराहना की। इस मौके पर शतकवीर राजेश डुडेजा ने दोनों युवाओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। डुडेजा ने कहा कि युवाओं का यह उत्साह समाज के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि कर्मबीर और जितेंद्र ने जिस तत्परता से रक्तदान किया है, वह यह साबित करता है कि हमारे युवाओं में सेवा भाव कूट-कूट कर भरा है। एक यूनिट रक्त किसी के उजड़ते हुए परिवार को बचा सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे जागरूक युवाओं की बदौलत ही हम मिशन जीरो कैजुअलिटी को सफल बना सकते हैं। इस मौके पर ब्लड बैंक प्रभारी डा. हर्ष ने कहा कि ब्लड बैंक में कई बार कुछ विशेष ग्रुप के फ्रेश ब्लड की इमरजेंसी डिमांड आ जाती है। ए-पॉजिटिवश् की जरूरत थी जिसे इन युवाओं ने समय रहते पूरा किया। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे वे नियमित रूप से रक्तदान करें, क्योंकि लैब में रक्त बनाया नहीं जा सकता, यह केवल इंसान ही इंसान को दे सकता है। अस्पताल प्रशासन ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन या अन्य विशेष अवसरों पर रक्तदान करने का संकल्प लें ताकि जिले के ब्लड बैंक में कभी रक्त की कमी न हो। इस अवसर पर नर्सिंग अधिकारी सुभाष स्टाफ नर्स गुंजन, व सुमन, लेब टेक्निशियान अमित कुमार, नवीन सलमा अनीता भी मौजूद रहे।



सदन में पार्षद महिला की जगह नहीं बैठ पाएंगे पार्षद पति
नगर निकाय बैठकों में महिला पार्षद की उपस्थिति अनिवार्य, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
चंडीगढ़, 20 मार्च, अभीतक: हरियाणा में महिला सशक्तिकरण को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अब प्रदेश की नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों की बैठकों में महिला पार्षदों की जगह उनके पति, भाई, बेटे या किसी भी पुरुष प्रतिनिधि के बैठने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार, यदि कोई पुरुष प्रतिनिधि महिला पार्षद की जगह सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेता या हस्तक्षेप करता पाया गया तो संबंधित पार्षद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सरकार के संज्ञान में आया था कि ‘प्रतिनिधि प्रथा’ के कारण महिला आरक्षण का वास्तविक उद्देश्य कई जगहों पर पूरा नहीं हो पा रहा था। अक्सर महिलाएं चुनाव तो जीत जाती हैं, लेकिन सदन के भीतर उनके अधिकारों और शक्तियों का इस्तेमाल उनके परिवार के पुरुष सदस्य करते हैं। आम बोलचाल में इन्हें ‘पार्षद पति’ या ‘सुपर पार्षद’ कहा जाता है। इसी प्रथा को खत्म करने के लिए सरकार ने स्पष्ट किया है कि नगर निकायों की बैठकों में महिला पार्षद की स्वयं उपस्थिति अनिवार्य होगी। सरकार का मानना है कि इससे महिलाएं अपने वार्ड की समस्याओं को खुद सदन में रखेंगी, जिससे उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता भी विकसित होगी। नए निर्देशों में यह भी कहा गया है कि नगर निगमों को हर महीने कम से कम एक बैठक और हर छह महीने में तीन दिन का विधिवत सत्र बुलाना अनिवार्य होगा। वहीं नगर निगम गुरुग्राम की अगली सदन बैठक 19 मार्च को प्रस्तावित है। निगम प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस बैठक में किसी भी महिला पार्षद के प्रतिनिधि को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही अब बैठकों की सूचना और कार्यवाही की रिपोर्ट संबंधित सांसदों और विधायकों को भेजना भी अनिवार्य कर दिया गया है, ताकि पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
राज्यसभा चुनाव क्राॅस वोटिंग: कांग्रेस ने पांच विधायकों को नोटिस जारी किया
चंडीगढ़, 20 मार्च, अभीतक: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्राॅस वोटिंग प्रकरण के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है, जो अभी शांत होती नजर नहीं आ रही है। कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपने पांच विधायकों को नया नोटिस जारी किया है। इस बार नोटिस में भाषा और आरोप दोनों पहले से अधिक सख्त किए गए हैं। कांग्रेस द्वारा जारी नए नोटिस में सीधे तौर पर क्राॅस वोटिंग का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस अनुशासन समिति के चेयरमैन धर्मपाल मलिक की ओर से रेनू बाला, शैली चैधरी, मोहम्मद इजराइल और मोहम्मद इलियास को 19 मार्च को नोटिस जारी किया गया था। रतिया विधायक जरनैल सिंह को 20 मार्च को नोटिस भेजा गया। बाद में इन सभी विधायकों को संशोधित और सख्त नोटिस शुक्रवार शाम को जारी किया गया। नोटिस में कहा गया है कि विधायकों ने राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी के निर्देशों का पालन नहीं किया। इससे पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को नुकसान हुआ। पार्टी का मानना है कि यह कदम जानबूझकर उठाया गया, जिससे पार्टी प्रत्याशी को हराने की कोशिश हुई। इसे पार्टी संविधान और नियमों का उल्लंघन बताते हुए पार्टी विरोधी गतिविधि माना गया है। जिन विधायकों को नोटिस जारी किया गया है उन्हें 7 दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि यदि तय समय सीमा में जवाब नहीं दिया गया, तो कडी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।
एटीएम की तर्ज पर गुरुग्राम में देश का पहली एलपीजी वेंडिंग मशीन
गुरुग्राम, 20 मार्च, अभीतक: एलपीजी की आपूर्ति में आ रही चुनौतियों के बीच गुरुग्राम में एक नई तकनीकी पहल शुरू की गई है। यहां सेक्टर 33, सोहना में देश का पहला एलपीजी वेंडिंग मशीन स्थापित किया गया है, जिसे गैस एटीएम के नाम से जाना जा रहा है। इस सुविधा का उद्देश्य उपभोक्ताओं को तेजी और आसानी से रसोई गैस उपलब्ध कराना है। इस स्मार्ट मशीन के जरिए उपभोक्ता अपने खाली सिलेंडर को जमा कर कुछ ही मिनटों में भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह हाईटेक है और 24 घंटे संचालित होती है। पारंपरिक व्यवस्था में जहां गैस बुकिंग और डिलीवरी का इंतजार करना पड़ता था, वहीं इस नई प्रणाली से यह प्रक्रिया बेहद सरल और तेज हो गई है। उपयोगकर्ता को केवल अपने खाली सिलेंडर को मशीन में जमा करना होता है और डिजिटल निर्देशों का पालन करने के बाद नया भरा हुआ सिलेंडर मिल जाता है।
रबी सीजन से पहले तैयारियां तेज, किसानों को नहीं होगी कोई परेशानी: राजेश नागर,
घरौंडा अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का जायजा, खरीद प्रबंध समय पर पूरे करने के आदेश
गेहूं खरीद को लेकर सरकार सतर्क, ट्रकों और बारदाने की व्यवस्था जल्द,
मंडियों में पेयजल, शौचालय और बिजली की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश
सरसों खरीद में लापरवाही नहीं चलेगी, किसानों को हर हाल में मिलेगा लाभ
करनाल, 20 मार्च, अभीतक: हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर ने रबी सीजन को देखते हुए घरौंडा अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को समय रहते सभी जरूरी इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने आढ़तियों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मंडियों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली, कैंटीन, शेड और सड़कों की मरम्मत जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं पहले से तैयार रहें।
गेहूं खरीद के लिए तैयारियां तेज
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि गेहूं के उठान के लिए पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और जल्द ही ट्रकों की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मंडियों में अनाज के सुरक्षित भंडारण के लिए पर्याप्त भंडारण और परिवहन व्यवस्था बेहद जरूरी है, जिस पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंत्री ने जानकारी दी कि किसानों की फसल खरीद में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराया जा रहा है। सभी खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने स्तर पर तैयारियां पूरी करें और समय पर खरीद प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करें।
सरसों खरीद में भी नहीं होगी लापरवाही
राजेश नागर ने अधिकारियों को सरसों की खरीद में भी पूरी पारदर्शिता और तत्परता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना सुनिश्चित किया जाएगा और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
किसानों को दिया भरोसा
मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध है। यदि मंडी में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो किसान तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित कर सकते हैं और उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह गंभीर है।
समस्याओं के समाधान पर फोकस
मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि मंडी के त्च्व्, मंडी प्रधान और अन्य अधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का आकलन किया गया है। फिलहाल कोई बड़ी समस्या सामने नहीं आई है, लेकिन यदि भविष्य में कोई दिक्कत आती है तो उसे समय रहते दूर किया जाएगा। इस मौके पर क्थ्ैब् मुकेश कुमार और मंडी प्रधान सुखबीर सिंह संधू भी उपस्थित रहे।