Haryana Abhitak News 22/04/26

https://www.facebook.com/share/v/1E5cmbXaqQ

एल. ए. स्कूल झज्जर में पृथ्वी दिवस मनाया गया
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल, दिल्ली-बहादुरगढ़ रोड़, झज्जर में पृथ्वी दिवस (अर्थ-डे) मनाया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी बच्चों को अर्थ-डे की हार्दिक शुभकामनाएं भेंट की। स्कूल प्रबन्धक के.एम.डागर ने बच्चों को साथ में लेकर स्कूल प्रांगण में पौधा लगाया व सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्री – प्राइमरी विंग एचऑडी सपना अहलावत के नेतृत्व में बच्चों ने पेपर ड्रॉइंग, क्राफ्ट मेकिंग में ग्लोब व स्टोन से वाटर प्योरिफायर बनाया। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने मिलकर बच्चों को पृथ्वी की रक्षा करने का संकल्प दिलवाया। एचऑडी रविंद्र लोहचब व पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव व भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को पॉलीथिन बैग को इस्तेमाल न करने की शपथ दिलवाई।

एचडी विद्यालय बिरोहड के प्रांगण में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: एचडी विद्यालय बिरोहड के प्रांगण में आज विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। भारतीय राष्ट्रीय शिक्षा परिषद के आदेशानुसार इको क्लब फोर मिस्सन लाइफ व विद्यार्थियों को लाइव प्रसारण दिखाया गया। विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट के द्वारा घर में बेकार पड़ी हुई सामग्री से बेहतरीन घर की सजावट के सामान तथा अन्य उपयोग की चीजें बनाई। बच्चों द्वारा विश्व पृथ्वी दिवस पर पृथ्वी पर बढ़ते हुए नुकसान तथा बढ़ते हुए प्रदूषण जैसे मुदों पर चित्र व चार्ट बनाकर जागरूक किया। विद्यालय निदेशक बलराज फौगाट द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि हर वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। आज पूरी दुनिया में सभी देश विश्व पृथ्वी दिवस मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि जैसे-जैसे पृथ्वी का तापमान बढ़ता है वैसे ही ग्लोबल वार्मिंग जैसी भयानक स्थिति उत्पन्न हो जाती है। हमें वृक्षों को काटना बंद करना होगा तथा जल बचाओ पृथ्वी बचाओ पेड़ लगाओ की मुहिम को तेज करना होगा। पाॅलिथीन के उपयोग को नकारें, कागज का इस्तेमाल कम करें, और रिसाइकल प्रक्रिया को बढ़ावा दें क्योंकि जितनी ज्यादा सामग्री रिसाइकल होगी उतना ही पृथ्वी का कचरा कम होगा। हम डिस्पोजल वस्तुओं का प्रयोग कम से कम करें। हमारे जीवन की सुरक्षा पृथ्वी की सुरक्षा के साथ जुड़ी है। हमें पृथ्वी की हर तरह की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रत्येक व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों का किफायत से प्रयोग करना सीखना होगा तभी हमारी यह सुंदर धरती जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करती हुई इसी तरह खिलखिलाती रहेंगी। उन्होनें बताया कि यह दिन पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है। अगर हमने वृक्षों की कटाई जारी रखी और पेड़ नहीं लगाए तो वो दिन दूर नहीं जो आज तापमान 40-42 डिग्री पर है उसे 50 डिग्री व 55-60 डिग्री जाने में समय नहीं लगेगा और पृथ्वी पर जीवन नामुमकिन होगा। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए प्राचार्या नमिता दास ने बताया कि वृक्ष ही मौसम को ठीक रखते हैं अगर हमें मानव जीवन को बचाना है तो हमें पृथ्वी पर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे। विद्यार्थियों को रीसायकलिंग और अपसायकलिंग के बारे में बताया गया। शिक्षकों ने जल और ऊर्जा संरक्षण के तरीकों को बताया। निशा एवं रुचिका सामाजिक विज्ञान विषय अध्यापिकाओं की सहायता से कक्षा छठी एवं सातवीं के विद्यार्थियों ने अर्थ डे पर प्रदर्शनी लगाकर पृथ्वी को बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी को बढ़ावा देना था। अन्त में सरकार के आदेशानुसार सभी को शपथ दिलवाई गई व प्थ्वी को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उपप्राचार्य नवीन सनसनवाल, मुकेश कुमार आईटी एचओडी, पूर्व प्राचार्य रामचन्द्र, जयभगवान, मंजु जाखड़, दीपक सर, सुषमा मैडम, अंग्रेजी सैल व समस्त स्टाफ सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

एल. ए. स्कूल में कक्षा छठी से नौवीं कक्षा के बच्चों के बीच डिबेट कॉम्पिटिशन करवाया गया
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: एल. ए. सी. सै. स्कूल झज्जर में कक्षा छठी से नौवीं कक्षा के बच्चों के बीच डिबेट कॉम्पिटिशन करवाया गया। स्कूल प्राचार्या निधि कादयान ने सभी विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए उनको एप्रिशियशन सर्टिफिकेट प्रदान किए। स्कूल संचालक जगपाल गुलिया, जयदेव दहिया, अनिता गुलिया, नीलम दहिया, योजित गुलिया, भविष्य दहिया ने डिबेट कॉम्पिटिशन में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर एचऑडी रविंद्र लोहचब, पिंकी अहलावत, पुष्पा यादव, सपना अहलावत, भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा के साथ सभी अध्यापकगण मौजूद रहे।

फाइल फोटो दिवंगत मनोहर लाल

मनोहर लाल दीक्षित के निधन पर शोक
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी प्राचीन खाटू श्याम मन्दिर के भक्त सुशील कुमार के पिता मनोहर लाल दीक्षित का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार राम बाग मोक्ष धाम में किया गया। उनके निधन पर खाटू श्याम मन्दिर के पुजारी विनय कुमार, धीरज शर्मा, अमित गोयल, रोहित कटारिया, हेमंत नंदा, धमेंद्र बसवाल, केशव सिंघल ने शोक व्यक्त किया। व्यापार मंडल के केशव सिंघल ने कहा कि मनोहर लाल शांत स्वभाव के मिलन सार इंसान दे। परमपिता परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दे। उपेंद्र कृष्ण शास्त्री, अन्नू सिक्का, सूबे हरित, मुकेश सोलंकी,मनोज कौशिक, रजनीश हरित, मुकेश सोनी,अमित शर्मा, प्रवीण यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री नायब सैनी 36 बिरादरी व हर वर्ग के नेता: प्रधान ओमबीर छिकारा’
बहादुरगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: सीएलजी मेंबर व प्रधान ओमबीर छिकारा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल जांगड़ा की अध्यक्षता में यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रधान ओमबीर छिकारा ने मुख्यमंत्री को तस्वीर और मिठाई भेंट कर उनका सम्मान किया तथा प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर प्रधान ओमबीर छिकारा ने कहा कि देश आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री नायब सैनी की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे 36 बिरादरी के साथ-साथ समाज के हर वर्ग के नेता हैं और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। प्रधान छिकारा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का सरल स्वभाव और जनहितकारी नीतियां उन्हें जनता के बीच लोकप्रिय बनाती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में हरियाणा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और प्रदेश देश में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की और प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रतिभाओं को तराशने के लिए खेल नर्सरी का नियमित निरीक्षणय अग्रसेन चैक स्थित खेल मैदान पहुँचे शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ
फुटबॉल खेल नर्सरी भविष्य के ओलंपियंस की पौधशाला : शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ’

रेवाडी, 22 अप्रैल, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी के खेल मैदान (अग्रसेन चैक) में चल रही फुटबॉल खेल नर्सरी की गतिविधियों का आज वरिष्ठ शिक्षाविद एवं साहित्यकार मनोज कुमार वशिष्ठ ने विधिवत निरीक्षण किया। विद्यालय प्राचार्य विनोद कुमार यादव के कुशल मार्गदर्शन में संचालित इस खेल नर्सरी का उद्देश्य क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच प्रदान करना है। निरीक्षण के दौरान मनोज वशिष्ठ ने कोच देवेंद्र डीपीई और नवीन जांगड़ा के साथ खिलाड़ियों के प्रशिक्षण सत्र, खेल सामग्री की उपलब्धता और अभ्यास की बारीकियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने मैदान पर पसीना बहा रहे नन्हे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल की बारीकियों के प्रति जागरूक किया।
निरीक्षण के दौरान साझा किए गए विचार
शिक्षाविद मनोज कुमार वशिष्ठरू ष्विद्यालय की फुटबॉल खेल नर्सरी केवल एक अभ्यास केंद्र नहीं, बल्कि हमारे भविष्य के श्ओलंपियंसश् की पौधशाला है। प्राचार्य विनोद यादव जी के नेतृत्व में हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि खिलाड़ियों को न केवल तकनीकी प्रशिक्षण मिले, बल्कि उनके पास श्रेष्ठ संसाधन भी उपलब्ध हों। अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की एकमात्र कुंजी है।
कोच देवेंद्र: मैदान पर खिलाड़ियों का समर्पण काबिले तारीफ है। नियमित निरीक्षण और मार्गदर्शन से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ता है, जिससे वे प्रशिक्षण के दौरान और भी अधिक ऊर्जा के साथ प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रशिक्षक नवीन जांगड़ा: हमारा ध्यान बुनियादी कौशल को मजबूत करने पर है। विद्यालय प्रशासन का सक्रिय सहयोग हमें एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टीम तैयार करने में मदद कर रहा है। इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि विद्यालय की इस अनूठी पहल से आने वाले समय में रेवाड़ी के खिलाड़ी न केवल प्रदेश, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशेष पहचान बनाएंगे। खेल मैदान की साफ-सफाई और सुविधाओं को लेकर भी संतोष व्यक्त किया गया।

छारा स्थित खरीद केंद्र का निरीक्षण करते डीएफएसओ आदित्य कौशिक।

डीएफएसओ आदित्य कौशिक ने किया छारा मंडी का निरीक्षण, खरीद कार्य का लिया जायजा
बहादुरगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: जिलाभर में डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में रबी उपज की खरीद जारी है। बुधवार को गेंहू खरीद के चलते जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी आदित्य कौशिक ने छारा स्थित खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गेहूं खरीद कार्य की प्रगति, निर्धारित गुणवत्ता मानकों तथा उठान व्यवस्था का विस्तृत रूप से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की खरीद सरकार द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आढ़तियों को भी निर्देशित किया कि मंडी में आने वाली गेहूं की आवक की विधिवत साफ-सफाई करवाने के उपरांत ही उसे बोरियों में भरा जाए, ताकि अनाज की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे और किसी प्रकार की कमी न हो। इसके अतिरिक्त, खरीदे गए गेहूं के उठान को समयबद्ध एवं निरंतर रूप से सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने कहा कि मंडी में अनावश्यक भंडारण एवं अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए और उठान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित किया जाए। इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति विभाग के अलावा मार्किट कमेटी के अधिकारी और स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जिलाधीश झज्जर।

नगर परिषद वार्ड 13 उप-चुनाव के मद्देनजर धारा 163 लागू
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: आगामी 10 मई को नगर परिषद झज्जर के वार्ड नंबर-13 में होने वाले उप-चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए गए हैं। जिलाधीश स्वप्निल रविन्द्र पाटिल द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत संबंधित क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार, उक्त क्षेत्र में किसी भी प्रकार के हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवार, लाठी, बर्छा, कुल्हाड़ी, गंडासा, चाकू, साइकिल चेन आदि लेकर चलने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इसके साथ ही मतदान दिवस 10 मई को मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि यह आदेश चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रभावी रहेगा। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

झज्जर में बुधवार को स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल।

स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन के लिए सर्वोपरि: डीसी
छात्र फ्रेंडली व सुरक्षित हों स्कूल भवन – डीसी
डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की अनुपालना सुनिश्चित करने को कहा’

झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा जिला प्रशासन के लिए सर्वोपरि है और बच्चों को सुरक्षित माहौल प्रदान करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है, ऐसे में सरकारी स्कूलों के साथ साथ निजी स्कूल भी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की कड़ाई से पालना सुनिश्चित करें। स्कूलों की बिल्डिंग छात्र फैंडली होनी चाहिए, जिससे विद्यार्थियों को उचित माहौल मिल सके। डीसी बुधवार को स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लेकर राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को प्रभावी रूप से लागू किया जाए। इससे पूर्व बैठक में डीईओ रतिंद्र सिंह ने स्कूल सुरक्षा कमेटी द्वारा किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। निपुण कार्यक्रम के जिला संयोजक डॉ सुदर्शन पूनिया ने पीपीटी के माध्यम से स्कूल सुरक्षा कमेटी के कार्यों और दायित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि स्कूलों में शैक्षिणक कार्य के सुरक्षित वातावरण तथा शैक्षणिक गतिविधियों के सुचारू रूप से संचालन के लिए सरकार द्वारा मापदंड तय किए गए हैं, जिनकी कड़ाई से पालना करना सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए जरूरी है। सरकार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में तत्पर है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों में कमरों की स्थिति, ड्यूल डैस्क, बिजली व पेयजल आपूर्ति के अलावा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत किए गए कार्यो की विस्तार से समीक्षा की।
स्कूलों में स्वच्छता व सुरक्षा पर फोकस करें स्कूल मुखिया
डीसी ने कहा कि जिला में 520 सरकारी स्कूल हैं। स्कूल प्रबंधन यह सुनिश्चित करें कि छात्रों का आवागमन सुरक्षित है। स्कूलों में पानी के टैंक की सफाई नियमित तौर होनी चाहिए। अग्निशमन यंत्र सही तरीके से चालू हालत में हों। स्कूल में अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने निजी स्कूल संचालकों को निर्देश दिए कि वे अपने संस्थान की बसों में सीसीटीवी, फस्ट एड बाक्स, आपातकालीन खिड़की सहित सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमानुसार चालकों की स्वास्थ्य जांच कराना सुनिश्चित करें। बैठक में बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों की खिड़कियों में रेलिंग लगवाने का सुझाव दिया गया। डीसी ने कहा कि स्कूल वैन में सवारियों की जो संख्या निर्धारित की गई है, उतने ही बच्चे उनमें बैठाए जाएं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए, साथ ही सभी बसों में जीपीएस सिस्टम चालू हालत में होनी चाहिए।
बैठक में इन अधिकारियों की रही मौजूदगी
इस अवसर डीईईओ राजबाला मलिक, खंड शिक्षा अधिकारी मातनहेल सुरेशपाल सुहाग, बीईओ झज्जर सुनीता देवी, नगर योजनाकार विभाग से प्लानिंग सहायक शमशेर सिंह, बहादुरगढ़ से कर्मबीर तहलान, साल्हावास से सुनीता देवी बेरी से मनोज भाटिया,प्रवक्ता पूजा नांदल, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से रमेश रोहिल्ला सहित अन्य विभागीय अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जिला के गांवों में लोकगीतों के माध्यम से सरकारी योजनाओं की जानकारी देते भजन पार्टी कलाकार।

लोकगीतों के जरिए महिलाओं तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: इन दिनों जिला के गांवों में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर नारी शक्ति वंदन को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और लोक शैली में ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को गांव नवादा व कन्हवा में सत्यवान एंड भजन पार्टी, गांव दहकौरा में अशोक एंड भजन पार्टी, गांव इस्लामगढ़ व सूरजगढ़ में सतबीर एंड भजन पार्टी, गांव बेरी के वार्ड नंबर 3 से 7 में रामबीर एंड भजन पार्टी तथा गांव लुक्सर व गंगडवा में पूनम एंड भजन पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने गीत-संगीत के जरिए योजनाओं को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। भजन पार्टी के लीडर सतबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेंटर, ड्रोन दीदी, प्रत्येक जिले में स्थापित महिला थाने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखा रही हैं।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

जन समस्याओं के समाधान के लिए 23 अप्रैल को लगेंगे समाधान शिविर
जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित होंगे शिविर : डीसी

झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: आमजन की समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा आज (23 अप्रैल गुरुवार को) जिला मुख्यालय सहित सभी उपमंडलों में समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों की शिकायतें सुनकर उनका मौके पर ही निपटान सुनिश्चित किया जाएगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में लगेगा। इस दौरान उपायुक्त विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें सुनेंगे तथा उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं के समयबद्ध समाधान के निर्देश देंगे, ताकि आमजन को अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिल सके। उपमंडल स्तर पर बेरी में एसडीएम रेणुका नांदल, बहादुरगढ़ में एसडीएम अभिनव सिवाच और बादली में एसडीएम विशाल कुमार की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसरों में उपमंडल स्तरीय समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटान किया जाएगा। डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और नागरिकों के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय में समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहते हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल सके।

वार्ड 13 उपचुनाव के चलते जनसभा स्थल व होर्डिंग लगाने के लिए स्थान निर्धारित
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: नगर परिषद, झज्जर वार्ड 13 उप-चुनाव को शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न करवाने के उद्देश्य से उम्मीदवारों के लिए जनसभा आयोजन तथा होर्डिंग, पोस्टर एवं बैनर आदि प्रचार सामग्री लगाने के लिए कुछ स्थान निर्धारित किए गए हैं, इन स्थानों पर उम्मीदवार जनसभा के अलावा पोस्टर व बैनर लगा सकते हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रवि मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनसभा एवं प्रचार गतिविधियों के लिए भट्टी गेट, निकट हरियाणा पब्लिक स्कूल, झज्जर, सुरता वाली चक्की चैक, निकट चैगान माता,प्रेम मंदिर, मोहल्ला लाल खानिया, झज्जर तथा आदर्श नगर पार्क स्थान निर्धारित किए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि इन निर्धारित स्थलों पर ही जनसभाओं का आयोजन एवं प्रचार सामग्री का प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। रिटर्निंग अधिकारी ने सभी संबंधित पक्षों से निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है जिससे चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीसी, झज्जर।

गेहूं खरीद के साथ उठान और समुचित भंडारण जरूरी: डीसी
जिला की मंडियों में अब तक 2 लाख 22 हजार 954 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज
अब तक खरीद एजेंसियों ने की एक लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद

झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: इन दिनों जिले की मंडियों में चल रही गेहूं खरीद प्रक्रिया को लेकर डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि खरीद एजेंसी गेहूं खरीद के साथ उठान और समुचित भंडारण सुनिश्चित करें। किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने गेहूं खरीद की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 2 लाख 22 हजार 954 मीट्रिक टन गेहूं की आवक दर्ज की गई है, जबकि एक लाख 40 हजार 655 मीट्रिक टन से ज्यादा गेहूं की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि झज्जर अनाज मंडी में 62 हजार 680 मीट्रिक टन, बादली में 16 हजार 325 मीट्रिक टन, ढाकला में 13 हजार 754 मीट्रिक टन, बेरी में 47 हजार 417 मीट्रिक टन, मातनहेल में 35 हजार 76 मीट्रिक टन, माजरा डी खरीद केंद्र पर 19 हजार 611 मीट्रिक टन, छारा में 14 हजार 350 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 600 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 12 हजार 141 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसी प्रकार खरीद के आंकड़ों के अनुसार झज्जर मंडी में 34 हजार 993 मीट्रिक टन, बादली में 8 हजार 256 मीट्रिक टन, ढाकला में नौ हजार 791 मीट्रिक टन, बेरी में 24 हजार 532 मीट्रिक टन, मातनहेल में 27 हजार 138 मीट्रिक टन, माजरा डी में 15 हजार 717 मीट्रिक टन, छारा में 9 हजार 79 मीट्रिक टन, बहादुरगढ़ में 1 हजार 397 मीट्रिक टन तथा आसौदा में 9 हजार 752 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की गई है। डीसी ने संबंधित अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें तथा मंडियों में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम सहित सभी संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे खरीद के साथ-साथ उठान की प्रक्रिया भी निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करें। उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे अपनी फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडियों में बिक्री के लिए लाएं।

सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन: डीसी
गणतंत्र दिवस 2027 पर की जाएगी पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री की घोषणा

झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने बताया कि गणतंत्र दिवस 2027 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कारों नामतरू पद्म विभूषण, पद्म भूषण व पद्मश्री के लिए ऑनलाइन नामांकन करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 है। नामांकन अथवा अनुशंसा केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्ड.जीओवी.इन पर ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी। नामांकन करने वाले व्यक्ति द्वारा एक व्याख्यात्मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुसंशित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्रध्विषय में विशिष्ट और अन्य उपलब्धियोंध्सेवाओं का स्पष्ट उल्लेख हो, प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किए जाएं, जिनकी उत्कृष्टता और वास्तव में सम्मान की हकदार है। डीसी ने बताया कि कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार कला, साहित्य और शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक कार्य, नागरिक सेवाओं, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रोंध्विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियोंध्सेवाओं के लिए उत्कृष्ट-कार्य को मान्यता प्रदान करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डॉक्टर और वैज्ञानिकों को छोडकर सार्वजनिक उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कार के लिए पात्र नहीं हैं। इस संबंध में और अधिक विवरण वेबसाइट पदमा अवार्ड.जीओवी.इन पर उपलब्ध है।

लोकगीतों के जरिए महिलाओं तक पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: इन दिनों जिला के गांवों में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक श्री के.एम. पांडुरंग के निर्देशानुसार तथा डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल के मार्गदर्शन में विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के अंतर्गत विभाग की भजन पार्टियां गांव-गांव जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रही हैं। विशेष रूप से महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा और लोक शैली में ग्रामीण महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है। सहायक सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डॉ अश्वनी कुमार ने बताया कि अभियान के तहत बुधवार को गांव नवादा व कन्हवा में सत्यवान एंड भजन पार्टी, गाँव दहकोरा में अशोक एंड भजन पार्टी, गांव इस्लामगढ़ व सूरजगढ़ में सतबीर एंड भजन पार्टी, गांव बेरी के वार्ड नंबर 3 से 7 में रामबीर एंड भजन पार्टी तथा गांव लुक्सर व गंगडवा में पूनम एंड भजन पार्टी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। कलाकारों ने गीत-संगीत के जरिए योजनाओं को सहज और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया। भजन पार्टी के लीडर सतबीर सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना, वन स्टॉप सेंटर, ड्रोन दीदी, प्रत्येक जिले में स्थापित महिला थाने, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आर्थिक सशक्तिकरण तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से महिलाओं में जागरूकता बढ़ रही है और वे योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखा रही हैं।

https://www.facebook.com/share/v/1E5cmbXaqQ

झज्जर: विरेन्द्र डूमरखां का भाजपा पर निशाना
कहा: पैसे की ताकत पर देश में स्थाई शासन करना चाहती है भाजपा
झज्जर में बृजेन्द्र की यात्रा का रूठ मैप तैयार करने पहुंचे थे डूमरखां
हिसार में दुष्यन्त चैटाला के साथ हुए घटनाक्रम को लेकर भी दिया बयान
कहा: बेशक दुश्यन्त उनके राजनीतिक विरोधी,लेकिन दुष्यन्त के साथ जो हुआ उसकी होनी चाहिए जांच
दुष्यन्त चैटाला के साथ गलत करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही किए जाने की रखी मांग
पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा राहुल के आगमन पर भी सदभावना यात्रा में शामिल न होने वाले बयान का दिया जवाब
कहा: उम्रदराज हो गए है हुड्डा, यात्रा में बेशक साथ न चले लेकिन मेरे साथ गाड़ी में बैठकर चल सकते है साथ
डूमरखां बोले,सदभावना यात्रा ने समझाया नेता व कार्यकर्ता नहीं जब लोग जुड़ेेगें तभी होगी कांग्रेस मजबूत
कहा: यात्रा थी अधिकारिक तभी तो समापन मौके पर आ रहे है राहुल गांधी
झज्जर जिले के सभी कांग्रेस विधायकों को बताया अपना साथी, कहा: सभी से मिलूंगा और यात्रा के लिए करूंगा बात

नागरिक अस्पताल में विश्व हीमोफिलिया दिवस पर जागरूकता पखवाड़े का आयोजन, पोस्टर प्रतियोगिता से दिया संदेश
भिवानी, 22 अप्रैल, अभीतक: स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व हीमोफिलिया दिवस के उपलक्ष्य में जिला भर में जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को स्थानीय चै. बंसीलाल नागरिक अस्पताल स्थित आईसीएचएच सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम की मुख्य थीम निदान रू देखभाल की ओर पहला कदम रखी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के बीच एक पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों और नारों के माध्यम से हीमोफिलिया के लक्षणों, इसके बचाव और समाज में इस बीमारी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया। इसके इलावा हीमोफोलिया के बच्चो ने भी आकर्षक पोस्टर बना कर मनमोह लिया, प्रतियोगिता के अंत में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर शांडिल्य उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हीमोफिलिया एक आनुवंशिक रक्त विकार है, जिसमें चोट लगने पर रक्त का थक्का नहीं जमता। उन्होंने जोर दिया कि यदि मरीज को समय पर सही उपचार और जानकारी मिले, तो वह एक सामान्य जीवन जी सकता है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नोडल ऑफिसर डा. रोहित मेहला ने तकनीकी जानकारी साझा करते हुए बताया कि हीमोफिलिया की रोकथाम के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि ग्रसित मरीज के परिवार की महिलाओं को विवाह पूर्व कैरियर डिटेक्शन टेस्ट करवाना चाहिए। इससे आने वाली पीढ़ी को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सकता है। वही ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. हर्ष व शतकवीर रक्तदाता राजेश डुडेजा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी हीमोफिलिया मरीजों के लिए निरूशुल्क उपचार, फैक्टर इंजेक्शन और डायग्नोसिस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। साथ ही, हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में इलाज के लिए जाने हेतु मुफ्त यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर पी.एम.ओ. डा. बलवान सिंह,डॉ रीटा,मैट्रन सरला, नर्सिंग स्टाफ सीमा व वंदना सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पखवाड़े के दौरान आने वाले दिनों में भी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां जारी रहेंगी।

पानीपत में हड़ताल पर बैठा निगमकर्मी नहर में कूदा: साथी ने भी छलांग लगाई, गोताखोर तलाश रहेय 10 दिन बाद बेटी की शादी

दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी का मर्डर, घर का पुराना नौकर फरार’
दिल्ली, 22 अप्रैल, अभीतक: दक्षिणी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में एक मर्डर का केस सामने आया है। यहां स्थित कैलाश हिल्स इलाके में 22 साल की युवती की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई जा रही है। इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी। मृतका 1997 बैच के आईआरएस कस्टम अधिकारी की बेटी बताई जा रही है. युवती ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी और इन दिनों न्च्ैब् की तैयारी कर रही थी। असल में पुलिस से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वारदात उस समय हुई जब युवती के माता-पिता सुबह जिम गए हुए थे। शक है कि घर के पुराने नौकर ने ही इस घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं। फिलहाल इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और जांच शुरू हो गई है।

पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने पार्ट टाइम जॉब का लालच देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमवीर ने बताया कि महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक मैसेज आया कि आप घर पर बैठे टास्क पूरा करके मुनाफा कमा सकती हो। शुरुआत में उन्होंने मुझे प्रॉफिट भी दिया और मैं उनके कहे अनुसार उनके खाता में पैसे डालती गई। फिर में पैसे निकालने लगी तो पैसे नहीं निकले और उन्होंने कहा कि अपने पैसे और डालने होंगे। फिर मुझे शक हुआ की मेरे साथ साइबर फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपीयो के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि दर्ज मामले पर गहनता से छानबीन करने तथा वांछित आरोपियों को पकड़ने संबंध में पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित निवासी राजेंद्र पार्क गुरुग्राम के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विद्यार्थियों को महिला थाना प्रबंधक किरण ने महिला विरुद्ध अपराध, नशे के दुष्प्रभाव और साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में झज्जर पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं महिला विरुद्ध अपराधों, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का अभियान लगातार जारी है।इस अभियान के तहत महिला थाना प्रबंधक उप निरीक्षक किरण ने गवर्नमेंट स्कूल दुजाना के विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि झज्जर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर रहती है।अगर आपके साथ किसी प्रकार की कोई गलत हरकत होती है तो तुरन्त आप पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर पर बता सकती है। पुलिस द्वारा आपको जल्द से जल्द हर संभव सहायता पहुंचाई जाएगी। पुलिस टीम ने डायल 112 ऐप के बारे में जानकारी दी और उसका उचित प्रयोग करने का तरीका बताया ताकि मुसीबत के समय जल्द से जल्द पुलिस की सहायता ली जा सके, किसी परेशानी या मुसीबत के समय धैर्य व आत्मविश्वास के साथ मुसीबतों का सामना करे। जीवन बड़ा ही कीमती है इसको स्वस्थ व सुरक्षित रखें।इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को ट्रिप मॉनिटरिंग मुहिम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जब भी आप घर से बाहर निकलती है तो इस सेवा का लाभ उठा सकती हैं। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को डायल 112 पर कॉल कर अपनी यात्रा का विवरण बताना है। इसके उपरांत 112 टीम द्वारा महिला के फोन पर व्हाट्सएप मैसेज भेजा जाएगा, जिस पर उसे अपनी लोकेशन शेयर करनी होगी। हरियाणा पुलिस महिला की यात्रा शुरू होने से उसे सुरक्षित अपने गंतव्य पर पहुंचने तक उसकी यात्रा को मॉनिटर करेगी। अगर इस यात्रा के दौरान उसे किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा संबधी परेशानी होती है तो उसे तुरंत पुलिस मदद दी जाएगी।वहीं उन्होंने साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव, फेसबुक हैकिंग, बारकोड के माध्यम से होने वाले फ्रॉड, व्हाट्सएप हैकिंग से बचाव, फर्जी वेबसाइट से होने वाले फ्रॉड के संबंध में सावधानियां बरतने की सलाह दी । फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में सभी को जागरूक रहने के लिए कहा गया। सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे, यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति एवं साइबर ठगी होने पर साइबर राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 बारे भी जागरूक किया गया। इस दौरान उन्होंने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में भी विद्यार्थियों को जागरुक करते हुए कहा कि हमें कभी भी नशा नहीं करना चाहिए नशा एक विनाश का दूसरा रूप है। वहीं उन्होंने बताया कि अगर आपके नजदीक कोई नशीले पदार्थ की खरीद फिरौख्त करता है तो उसकी जानकारी भी आप नजदीकी पुलिस स्टेशन, डायल 112 या ड।छ।ै हेल्पलाइन नंबर 1933 पर भी दे सकते हैं। जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

मांडोठी निवासी राजेंद्र की हत्या के मामले में आरोपियो से रिमांड के दौरान मृतक की गाड़ी बरामद, पूछताछ के बाद भेजे गए जेल
बहादुरगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: थाना आसौदा पुलिस ने मांडोठी निवासी राजेंद्र की हत्या के मामले को सुलझाते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री नशेसिंह के निर्देशों पर की गई कार्रवाई में तकनीकी जांच और टीम की सतर्कता से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई।थाना प्रबंधक निरीक्षक नरेश कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता प्रवीन निवासी चरखी दादरी ने अपने मामा राजेंद्र के लापता होने की सूचना दी थी। जांच के दौरान सोनीपत के मोहना क्षेत्र में एक शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी पहचान राजेंद्र के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की।जांच में सामने आया कि हत्या पैसों के लेनदेन के विवाद के चलते की गई थी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोनू, सागर और रोहित सहित एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था।रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपियों से मृतक की गाड़ी और मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

सीआईए टू बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने मादक पदार्थ स्मैक के साथ दो आरोपियों को किया काबु
बहादुरगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ राजश्री सिंह के कुशल नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा दो आरोपियों को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबू करने में सफलता हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक अमित ने बताया कि सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सन्नी व सुखदेव मादक पदार्थ बेचने का अवैध धंधा करते हैं। जो पंडित श्रीराम शर्मा मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ के पास स्मैक के लिए हुए वेगनर गाड़ी में बैठे हुए हैं।इस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए टू बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक रविंद्र की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त स्थान से दो व्यक्तियों को काबू किया। पकड़े गए व्यक्तियों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचकर राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त आरोपियों की तलाशी ली गई तो नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 8 ग्राम 19 मिलीग्राम पाया गया।मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान सन्नी निवासी जोहरी नगर लाइनपार बहादुरगढ़ व सुखदेव निवासी फ्रेंड्स कॉलोनी लाइनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

झज्जर पुलिस ने गांव गांव में नशा मुक्ति, सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और डायल 112 को लेकर डोर टू डोर अभियान चलाकर किया जागरूक
बहादुरगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में बहादुरगढ़ पुलिस द्वारा नशा मुक्ति, साइबर क्राइम, डायल 112 एवं सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम के उप निरीक्षक सत्य प्रकाश के नेतृत्व में गांव खरमान, छुड़ानी और दूल्हेड़ा में डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था।उप निरीक्षक सत्य प्रकाश ने नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज को भी गंभीर नुकसान पहुंचाता है। युवाओं से आह्वान किया गया कि वे नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।इसके साथ घर-घर जाकर नागरिकों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया। लोगों को समझाया गया कि किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कानूनन अपराध है और इससे जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ता है। टीम ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी जागरूक करते हुए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, तेज गति से वाहन न चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। आगे उन्होंने बताया कि साइबर क्राइम से हम तभी बच सकते हैं जब हम जागरूक हो। जागरूकता ही साइबर क्राइम को रोक सकती है। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजा गया लिंक, ओटीपी, या किसी भी प्रकार की बैंक से संबंधित जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें। आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का प्रयोग करें।

लाखों रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह के दिशा निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने लाखों रुपए का साइबर फ्रॉड करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक साइबर क्राइम झज्जर निरीक्षक सोमबीर ने बताया कि झज्जर निवासी ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे पास एक लड़की की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। जिसको मैंने एक्सेप्ट कर लिया। उसने कहा कि मैं पार्ट टाइम ट्रेडिंग का काम करती हूं और अच्छा मुनाफा मिलता है। मैंने उसकी बातों में आकर ट्रेडिंग पर पैसे लगा दिए। शुरुआत में उन्होंने मुझे बेनिफिट भी दिया। जिससे उन पर मेरा विश्वास हो गया और उनके कहे अनुसार उनके खातों में पैसे डालता गया। जब मैंने पैसे निकालने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि आपने और पैसे डालने पड़ेंगे। फिर मुझे शक हुआ कि मेरे साथ लाखों रुपए का साइबर फ्रॉड हुआ है। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर क्राइम झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस कमिश्नर डॉक्टर राजश्री सिंह द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से छानबीन करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस कमिश्नर के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक चांदराम की पुलिस टीम ने उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान चिराग निवासी आजाद नगर गीता कॉलोनी हिसार और वीरेन निवासी गांव पायल जिला हिसार के तौर पर की गई। पकड़े गए दोनों आरोपियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार चिराग को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया और वीरेन को पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

जिले भर में 150 से ज्यादा बच्चे लगवा चुके एचपीवी वैक्सीन: सीएमओ डॉ मंजू कादयान
एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान तेजरू छात्राओं ने दिखाया उत्साह, स्वास्थ्य विभाग की अपील: टीकाकरण जरूर करवाएं

झज्जर, 22 अप्रैल, अभीतक: अर्बन पीएचसी एवं राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के संयुक्त तत्वावधान में जिला उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटील के मार्गदर्शन तथा सिविल सर्जन डॉ.मंजू कादयान के निर्देशानुसार आज मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान के तहत टीकाकरण किया गया। इस दौरान चार छात्राओं ने स्वेच्छा से एचपीवी वैक्सीन लगवाकर अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। अर्बन पीएचसी नोडल अधिकारी डॉ. दीपिका के नेतृत्व में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इंचार्ज डॉ. साहिल, जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा, एएनएम कृष्णा तथा आशा वर्कर मंजू की टीम द्वारा मॉडल संस्कृति राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर एवं पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, झज्जर में टीकाकरण के साथ-साथ विद्यार्थियों को जागरूक भी किया गया। डॉ. दीपिका ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाने के लिए अत्यंत प्रभावी और सुरक्षित है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बेटियों का समय पर टीकाकरण अवश्य करवाएं, ताकि भविष्य में इस गंभीर बीमारी से बचाव सुनिश्चित किया जा सके। जिला किशोर स्वास्थ्य काउंसलर संदीप कुमार जांगड़ा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक परिवर्तनों, संतुलित आहार, स्वच्छता, माहवारी प्रबंधन तथा मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सही जानकारी और समय पर उठाया गया कदम ही स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है। स्वास्थ्य विभाग के कार्यक्रम अधिकारी एवं उप सिविल सर्जन डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि जिलेभर में एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक झज्जर जिले में 150 से अधिक लड़कियों ने स्वेच्छा से एचपीवी वैक्सीन लगवाई है और यह अभियान लगातार जारी है। उन्होंने अभिभावकों एवं किशोरियों से अपील की कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर सर्वाइकल कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचाव सुनिश्चित करें। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अर्बन झज्जर के साथ-साथ जिले के अन्य क्षेत्रों में भी टीकाकरण एवं जागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।

जीवन के उत्थान में सबसे महत्वपूर्ण है शिक्षा: डीसी
डीसी अभिषेक मीणा ने बाल भवन बावल में नीट और जेईई की तैयारी के लिए वर्चुअल क्लास का किया शुभारंभ
विद्यार्थियों को नियमितता और मेहनत से पढ़ाई कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

रेवाड़ी, 22 अप्रैल, अभीतक: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जीवन के उत्थान में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका शिक्षा की होती है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से ही युवा अपने सपनों को साकार कर समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे सकते हैं। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को बाल भवन बावल में नीट व जेईई की तैयारी के लिए शुरू की गई वर्चुअल क्लास का बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पहुंचने जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने डीसी अभिषेक मीणा का स्वागत एवं अभिवादन किया। डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि आधुनिक समय में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है, ऐसे में विद्यार्थियों के लिए बेहतर मार्गदर्शन और संसाधनों की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। वर्चुअल क्लास के माध्यम से जिला के विद्यार्थी नाममात्र शुल्क में प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं नीट व जेईई की तैयारी कर सकेंगे, जिससे उनके लिए अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा के बल पर जीवन में कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। उच्च शिक्षा से जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। उन्होंने कोई भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने के लिए विद्यार्थियों को नियमितता, अनुशासन और पूरी लग्न के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। डीसी ने हॉलिस्टर मेडिकल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधन द्वारा सीएसआर फंड के माध्यम से वर्चुअल क्लास तैयार करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कंपनी के प्लांट ऑपरेशन डायरेक्टर संदीप चैपड़ा, एचआर हेड विक्रम सहित पूरी प्रबंधन टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के प्रति जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस अवसर पर डीसी ने बाल भवन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया और सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा जिले में लाइब्रेरी, कंप्यूटर कोर्स, सिलाई व बुटीक सेंटर सहित अनेक जन कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से बच्चों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए संचालित सिलाई व बुटीक सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए। वहीं बच्चों को भी बैग सहित अन्य सामग्री वितरित की। इस अवसर पर जिला बाल कल्याण परिषद के अधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

पृथ्वी दिवस विश्व के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष उत्सवों में से एक: शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ’
रा.व.मा.वि. रेवाड़ी में श्पृथ्वी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, हमारी शक्ति-हमारा ग्रह थीम पर दिया जोर

रेवाड़ी, 22 अप्रैल, अभीतक: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रेवाड़ी में आज श्विश्व पृथ्वी दिवसश् के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की महत्ता के प्रति जागरूक किया गया।
मुख्य वक्ता शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का संबोधन
शिक्षाविद, साहित्यकार एवं चिंतक मनोज कुमार वशिष्ठ ने अपने प्रभावी वक्तव्य से उपस्थित श्रोताओं और विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने पृथ्वी दिवस के इतिहास और वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा विश्व पृथ्वी दिवस आज 190 से अधिक देशों में मनाया जा रहा है, जो इसे विश्व के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष उत्सवों में से एक बनाता है। इसकी शुरुआत 1970 में अमेरिकी सीनेटर गेलॉर्ड नेल्सन द्वारा एक आंदोलन के रूप में की गई थी, जो आज आधुनिक पर्यावरण संरक्षण का उत्प्रेरक बन चुका है। वर्ष 2026 की थीम हमारी शक्ति-हमारा ग्रह (व्नत च्वूमत-व्नत च्संदमज) हमें यह याद दिलाती है कि पृथ्वी को बचाने की शक्ति हम मनुष्यों के ही भीतर निहित है। उन्होंने आगे कहा कि जब विकास की अंधी दौड़ में नदियों को रसायनों से प्रदूषित किया गया और हवा में धुआं घोला गया, तब इस आंदोलन ने स्वच्छ जल और लुप्तप्राय प्रजातियों के संरक्षण का मार्ग प्रशस्त किया। आज प्रत्येक विद्यार्थी को इस वैश्विक आंदोलन का हिस्सा बनकर अपनी धरती माँ को सुरक्षित रखने का संकल्प लेना चाहिए।
विद्वान शिक्षकों के विचार
कार्यक्रम में व्याख्याता ममता एवं पूजा शर्मा ने भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि कैसे छोटे-छोटे प्रयासों जैसे वृक्षारोपण और प्लास्टिक के त्याग से हम बड़े बदलाव ला सकते हैं। वहीं, व्याख्याता सुनीता देवी एवं नम्रता सचदेवा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता ही सच्ची शिक्षा है।
सहयोगात्मक भागीदारी
इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य सहयोगात्मक रूप से उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त बनाने और प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की शपथ ली।

भाजपा की राजनीति का आधार वोट बैंक नहीं, बल्कि जन जन का सम्मान व विकास है – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो राष्ट्र निर्माण में अपना पसीना बहा रहा
पंजाब की जनता बदलाव के लिए खुशहाल पंजाब बनाने की दिशा में करे कार्य
पंजाब में आज भी नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित
भाजपा सरकार बनने पर नशे का अवैध धंधा करने वाले पंजाब छोड़कर जाएंगे भाग

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार वोट नहीं, बल्कि हर नागरिक का सम्मान और उसका विकास है। सरकार तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करती है। यह सरकार वोट बैंक नहीं बनाती बल्कि विकास बैंक बनाती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव के लिए तत्पर रहे और पंजाब को खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य करें। भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब में नशे का धंधा करने वाले पंजाब छोड़कर भाग जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात मंगलवार को संत कबीर कुटीर चण्डीगढ़ में आए ‘राय सिख समाज‘ के प्रतिनिधि मंडल को सम्बोधित करते हुए कही।
जब हम पंजाब की स्थिति से तुलना करते हैं, तो हरियाणा में सुशासन का मॉडल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने केवल लुभावने वादे किए, वहीं वर्तमान हरियाणा सरकार ने धरातल पर ‘आरक्षण के अंदर आरक्षण’ लागू कर यह सुनिश्चित किया है कि राय सिख युवाओं को सरकारी तंत्र और प्रशासन में उनकी आबादी के अनुसार उचित प्रतिनिधित्व मिले। जब हम पंजाब की स्थिति से तुलना करते हैं, तो हरियाणा में सुशासन का मॉडल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। पंजाब में भी राय सिख समाज की बड़ी आबादी है, लेकिन वहां आज भी नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित हैं।
राय सिख समाज सांझा विरासत, त्याग व बलिदानों का है उदाहरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की ‘अंत्योदय’ की राजनीति है। संत कबीर कुटीर नाम ही समानता और भाईचारे का प्रतीक है। सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो राष्ट्र निर्माण में अपना पसीना बहा रहा है। राय सिख समाज केवल पड़ोसी राज्य से आए मेहमान नहीं हैं, बल्कि उस सांझा विरासत, त्याग व बलिदानों के उदाहरण हैं, जिसने सदियों से इस देश की सीमाओं और इसकी संस्कृति की रक्षा की है। समाज का इतिहास साहस, बलिदान और पुरुषार्थ की अमर गाथा है।
किसी समाज की पहचान उसके अतीत से नहीं, बल्कि वर्तमान, सामर्थ्य और परिश्रम से होती है तय
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत बदल रहा है। नये भारत में अब किसी समाज की पहचान उसके अतीत से नहीं, बल्कि उसके वर्तमान, उसके सामथर्य और उसके परिश्रम से तय होती है। आज अवसर, मंच और आगे बढ़ने का अधिकार भी सबका है।
यह ऐसा समाज जिसने कभी झुकना नहीं सीखा, बल्कि हमेशा सत्य और राष्ट्र के लिए डटना सीखा
श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राय सिख ऐसा समाज है जिसने कभी झुकना नहीं सीखा, बल्कि हमेशा सत्य और राष्ट्र के लिए डटना सीखा है। इस समाज ने खेतों में पसीना बहाकर, शिक्षा, सेवा और व्यापार के क्षेत्र में मेहनत को अपना धर्म बनाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दिया है और गुरूओं की वाणी को सात्विक चरितार्थ किया है।
लोकतंत्र की सार्थकता तभी, जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी है, जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ हरियाणा में राय सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को समझा और ‘वंचित अनुसूचित जाति’ की श्रेणी में शामिल किया। यह केवल कागजों पर किया गया बदलाव नहीं है, बल्कि उन्हें मुख्य धारा में लाने का संकल्प है। सरकार का स्पष्ट संकल्प है, कोई भी समाज, कोई भी वर्ग, विकास की दौड़ में पीछे न रहे।
सरकार राय सिख समाज की सांस्कृतिक विरासत और सिख पंथ के महान आदर्शों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार राय सिख समाज की सांस्कृतिक विरासत और सिख पंथ के महान आदर्शों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने सिख गुरुओं के प्रकाश पर्वों को राजकीय स्तर पर मनाकर यह सिद्ध किया है कि हमारे लिए धर्म और संस्कृति का सम्मान सर्वोपरि है। हम केवल सत्ता चलाने के लिए नहीं, बल्कि समाज के हर वंचित वर्ग के आंसू पोंछने और उनके बच्चों का भविष्य संवारने का काम कर रहे हैं। सभी मिलकर सामाजिक समरसता और विकास का वह ढांचा तैयार करेंगे, जिसमें राय सिख समाज की भागीदारी सुनिश्चित होगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री भारत भूषण भारती, राजनीतिक सलाहाकार श्री तरूण भण्डारी सहित राय सिख समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर प्रदेश में बढ़ा भरोसा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में डाइकिन एयर कंडीशनर कम्पनी करेगी 1000 करोड़ का निवेश
हरियाणा में बनेगा देश का पहला अनुसंधान एवं विकास केंद्र – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का जापानी दौरा हुआ साकार

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के कहा कि राज्य सरकार की उद्योग हितैषी नीतियों के सकारात्मक प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे है। इसी दिशा में मानेसर में डाइकिन एयर कंडीशनर कंपनी द्वारा लगभग 1000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में लगभग 500 से अधिक युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चण्डीगढ में संत कबीर कुटीर में जापानी डेलिगेशन के साथ बातचीत कर रहे थे। जापानी प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का विशेष आभार जताया और मुख्यमंत्री ने उन्हें गीता भेंट कर सम्मानित किया।
मानेसर में बनेगा अनुसंधान एवं विकास का प्रमुख केंद्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब जापानी कम्पनियों का निवेश को लेकर भरोसा बढ गया है और अब निवेश को लेकर ललायित हैं। जापानी कम्पनी के निवेश के तहत मानेसर में एक अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह अपनी तरह का देश में सबसे बड़ा और पहला केंद्र होगा, जो न केवल तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देगा बल्कि हरियाणा को औद्योगिक हब के रूप में और अधिक मजबूत करेगा।
जापान-हरियाणा संबंधों को मिला नया आयाम
मुख्यमंत्री ने कहा कि अक्टूबर 2025 में जापान यात्रा के दौरान हुए एमओयू (समझौता ज्ञापन) का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। जापान का हरियाणा की नीतियों और औद्योगिक वातावरण पर गहरा विश्वास बढा है और इस निवेश के रूप में सामने आया है। इससे भविष्य में और भी विदेशी निवेश के रास्ते खुलेंगे तथा युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी सृजन होंगे। इस प्रकार मुख्यमंत्री का जापानी दौरा साकार हो रहा है।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देना है और ‘कॉस्ट ऑफ डूइंग बिजनेस’ को कम करना है। इसके लिए सरकार ने अनेक सुधारात्मक एवं आवश्यक कदम उठाए हैं, जिससे उद्योगपतियों को निवेश करने में सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने औद्योगिक निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है, जिसके तहत सभी आवश्यक एनओसी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाई जाती हैं। इससे प्रक्रियाएं सरल और तेज हुई हैं, जिससे विदेशी कंपनियों का राज्य की ओर आकर्षण बढ़ा है।
उद्योगों के अनुकूल नीतियों से राज्य में बढ़ रहा है निवेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई उद्योगों के अनुकूल योजनाओं और सुविधाओं के कारण हरियाणा निवेशकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। सरकार आगे भी निवेश को ओर अधिक बढ़ावा देने व रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता, महानिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य डा. यश गर्ग, एचएसआईडीसी के एमडी सुशील सारवान, मुख्यमंत्री के विदेश सहयोग विभाग के सलाहाकार पवन चैधरी, डाइकिन के एमडी कमलजीत जावा, नागा मोरी, रिसर्च सेंटर के एमडी एंडो सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

महिलाओं के सम्मान की रक्षा नैतिकता के साथ-साथ कानूनी जिम्मेदारी भी: हरविन्द्र कल्याण
हरियाणा विधान सभा में ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न’ विषय पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा विधान सभा सचिवालय में आज ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़नश् विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में पंजाब विश्वविद्यालय के कानून विभाग की चेयरपर्सन डॉ. वंदना अरोड़ा ने विषय विशेषज्ञ के तौर पर व्याख्यान दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि कार्य स्थल पर महिलाओं के सम्मान की रक्षा का विषय सामाजिकता, नैतिकता के साथ-साथ कानूनी जिम्मेदारी से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान सभा प्रदेश स्तर तक कानून निर्माण की सर्वोच्च संस्था है। यहां के सभी कर्मचारी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से कानून निर्माण प्रक्रिया का हिस्सा हैं। इसलिए हम सभी को अपने कार्यस्थल से जुड़े कानूनों के बारे में गहन जानकारी होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरुकता से बेहतर कानून का निर्माण होता है तो प्रशिक्षण से हमारी कार्य क्षमता बढ़ती है। सभ्य नागरिक परिवार, समाज और अपने कार्यस्थल पर आदर्श भूमिका का निर्वहन करता है। महिला की सुरक्षा और सम्मान का विषय आता है तो हमें इस दृष्टिकोण से सोचना होगा कि जब हमारी बेटियां कार्य के लिए बाहर जाती हैं, तो हम कैसा वातावरण चाहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें यह भी तय करना होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संकल्पित श्विकसित भारत 2047श् में हम मातृशक्ति को कैसा वातावरण देना चाहते हैं। हमें अपनी संस्कृति से जुड़कर संस्कारवान नागरिक समाज तैयार करना होगा। उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने अनेक रीति रिवाजों और परंपराओं का उदाहरण देते हुए भारतीय समाज में मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. मिड्ढा ने कहा कि जिस घर में नारी शक्ति मुस्कुराती है, लक्ष्मी वहां स्वयं चलकर आती हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां अपने पिता और पति दोनों परिवारों की खुशहाली चाहती हैं। यही कारण है कि पिता के घर से विदाई के वक्त सिर के ऊपर से चावल फेंककर वह पिता के घर में सुख-समृद्धि बरकरार रखने की आकांक्षा करती है। इसी प्रकार पति के घर में प्रवेश के वक्त वह पैर से कलश लुढ़काकर देहरी भीतर चावल भेजती है। ये चावल पति के घर खुशहाली के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि गत कुछ वर्षों में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं जैसे कार्यक्रम की बदौलत समाज में सकारात्मक परिवर्तन की बयार चली है। आज बेटियों के जन्म पर भी कुआं पूजन जैसे कार्यक्रम होने लगे हैं। पंजाब विश्वविद्यालय के कानून विभाग की चेयरपर्सन डॉ. वंदना अरोड़ा ने कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 की बारीकियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम संबंधी कानून पहली बार सर्वोच्च न्यायालय की ओर से 1997 में जारी ‘विशाखा दिशानिर्देशों’ के बाद अस्तित्व में आया। बाद में भारतीय संसद ने ‘कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013 (पॉश अधिनियम) पारित किया। उन्होंने बताया कि यह अधिनियम सार्वजनिक, निजी, संगठित, असंगठित सभी क्षेत्रों पर लागू होता है। इसके तहत दस या इससे अधिक कर्मचारियों वाले संगठनों को एक आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) का गठन करना होता है। जिला स्तर पर स्थानीय शिकायत समितियां (एलसीसी) उन मामलों को संभालती हैं जहां आईसीसी उपलब्ध नहीं है। इन समितियों के पास दीवानी अदालतों के समान शक्तियां हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि झूठी शिकायतों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। ऐसे मामलों में दोनों पक्षों की पहचान और कार्यवाही के संबंध में सख्त गोपनीयता रखी जाती है। विधान सभा सचिव श्री राजीव प्रसाद ने कार्यक्रम का परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान, गरिमा और आर्थिक सशक्तिकरण के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए एक सुरक्षित कार्यस्थल आवश्यक है। उन्होंने प्राचीनकाल के ऐतिहासिक संदर्भों पर जोर देते हुए भारतीय समाज में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित किया।

हरियाणा में फार्म टूरिज्म व होम स्टे से पैदा होंगे रोजगार के नए अवसर
फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये का
पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने प्रदेश भर में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के साथ की बैठक

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा सरकार राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के माध्यम से पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहती है जिससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। इसके लिए फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों के सामने आने वाली समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। यह बात हरियाणा पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में फार्म टूरिज्म तथा होम स्टे संचालकों के साथ आयोजित एक बैठक के दौरान कही। इस दौरान पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक ममता शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए गंभीर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी राज्य में फार्म टूरिज्म व होम स्टे के विकास को लेकर व्यक्तिगत रुचि ले रहे हैं। बैठक में फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालकों ने अलग अलग विभागों से संबंधित समस्याओं की जानकारी देते हुए इनका समाधान करवाने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे का प्रतिवर्ष का वैश्विक बाजार 5000 करोड़ रुपये है जो प्रतिवर्ष बढ़ता जा रहा है। यदि हरियाणा सरकार फार्म टूरिज्म व होम स्टे व्यवसाय के समक्ष आने वाली समस्याओं का समाधान करे तो हरियाणा इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रदर्शन कर सकता है। संचालकों ने आवश्यक सुविधाओं व विभिन्न विभागों से मिलने वाली अनुमतियों के संबंध में आने वाली दिक्कतों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि फार्म टूरिज्म व होम स्टे संचालक अपनी सभी समस्याएं अगले 5 दिन में लिखित में दें। इसके आधार पर प्रदेश में इन सेवाओं के लिए सभी विभागों से आपसी समन्वय स्थापित करते हुए फार्म टूरिज्म व होम स्टे पाॅलिसी तैयार करवाई जाएगी जिसे कैबिनेट से पास करवाया जाएगा। इसके बाद इन सेवाओं के संचालन में किसी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। इसके साथ ही इन क्षेत्रों की सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत भी नोटिफाई करवाया जाएगा जिससे सभी संबंधित सेवाएं निर्धारित समय अवधि में उपलब्ध हो सकेंगी। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार एग्रो टूरिज्म व होम स्टे से संबंधित अन्य राज्यों द्वारा लागू की गई नीतियों का भी अध्ययन कर रही है ताकि हरियाणा की पाॅलिसी को अधिक अनुकूल बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेशानुसार हरियाणा में टूरिज्म व होस्पिटिलिटी को भी अन्य उद्योगों के समान बढ़ावा दिया जाएगा ताकि इसके माध्यम से अधिक से अधिक रोजगार पैदा हो सकें। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भी फार्म टूरिज्म व होम स्टे को ईज-आफ-डूईंग बिजनेस में शामिल किया गया है।

गीता स्थली के रूप में कुरुक्षेत्र बनेगा देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र: डॉ. अमित अग्रवाल
पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा केडीबी के सदस्य सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने कुरुक्षेत्र के सर्वांगीण विकास व सौंदर्यीकरण के लिए बैठक में किया विचार-विमर्श

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में देश-दुनिया के पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सरकार द्वारा विस्तृत कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके अंतर्गत पिपली से ज्योतिसर तक बड़े प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है जिसे अनुमोदन हेतु जल्द ही मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। यह बात पर्यटन विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा केडीबी के सदस्य सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आज हरियाणा निवास में आयोजित एक बैठक के दौरान कही। बैठक में कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र शहर को धर्मनगरी तथा गीता स्थली के रूप में इस प्रकार से विकसित करने की योजना बनाई गई है कि यहां पर देश ही नहीं, दुनिया भर के पर्यटक पहुंचेंगे। इसके लिए महाभारत अनुभव केंद्र व कुरुक्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थानों के विकास की योजना बनाई गई है। महाभारत अनुभव केंद्र की यात्रा से व्यक्ति को जीवन के सभी प्रश्नों के उत्तर आसानी से मिलते हैं। उन्होंने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र के जी-ब्लाॅक के शेष निर्माण कार्य को भी गौरवशाली भारत तथा सरस्वती सिंधू सभ्यता की थीम पर करवाया जाएगा। महाभारत अनुभव केंद्र के मुख्य द्वार को म्यूरल्स डिजाईनों के साथ विशेष भव्यता प्रदान की जाएगी। अनुभव केंद्र की यात्रा भारत की आत्मा की यात्रा के समान होगी, इसलिए इसे विकसित करने के लिए उन्होंने अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने महाभारत अनुभव केंद्र में सोवेनियर शॉप, फूड कोर्ट तथा फोटो शाॅप आदि संचालित करने के लिए भी अधिकारियों को कहा। उन्होंने गर्मियों के मद्देनजर महाभारत अनुभव केंद्र के खुलने की समय अवधि बढ़ाने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग इसकी यात्रा कर सकें। डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा देश में 50 विश्वस्तरीय ‘आइकानिक साईट्स’ विकसित की जानी हैं जिनमें से एक हरियाणा में होगी। इसके अंतर्गत प्रदेश की 3 साईट्स के नाम केंद्र सरकार को भिजवाए जाएंगे जिनमें कुरुक्षेत्र का नाम भी शामिल है। यदि इन योजना के तहत कुरुक्षेत्र का चयन होता है तो कुरुक्षेत्र का विकास बहुत तीव्र गति से होगा और पर्यटन के विकास के नजरिए से यह मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने अधिकारियों से इसके लिए अभी से स्थान चिह्नित करने का कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में विकसित करने के लिए बहुत गंभीर हैं और इसके संबंध में जल्द ही एक बैठक भी करेंगे। उन्होंने कुरुक्षेत्र के सभी पर्यटन स्थलों, विशेषकर महाभारत अनुभव केंद्र के संबंध में पूरे प्रदेश में जन-जागरूकता हेतु विशेष प्रचार कार्य करवाने के भी निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग कुरुक्षेत्र के पर्यटक स्थलों की सैर के लिए पहुंचें। इसके लिए उन्होंने कुरुक्षेत्र में नियमित रूप से आमजन की सहभागिता वाली विविध गतिविधियां करवाने को भी कहा। उन्होंने कुरुक्षेत्र के प्रत्येक चैक-चैराहे, सड़कों तथा नवनिर्मित एलिवेटिड रेलवे ट्रैक के नीचे के स्थानों के सौंदर्यीकरण के संबंध में भी अधिकारियों को व्यापक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कुरुक्षेत्र के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा आनलाईन माध्यम से जुड़े जबकि केडीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंकज सेतिया, मानद सचिव उपेंद्र सिंघल तथा पर्यटन विभाग की अतिरिक्त निदेशक ममता शर्मा सहित अन्य अधिकारी व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहे।

हरियाणा में नगर निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों और नोडल अधिकारियों की नियुक्ति
चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव श्री गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोग ने आगामी 10 मई को प्रस्तावित नगर निगम अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, नगर परिषद रेवाड़ी तथा नगर समिति उकलाना, सांपला और धारूहेड़ा के चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सामान्य, पुलिस एवं व्यय चुनाव पर्यवेक्षकों के साथ-साथ शिकायत नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि इन नियुक्तियों के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा और हरियाणा सिविल सेवा के अधिकारियों को सामान्य पर्यवेक्षक, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को पुलिस पर्यवेक्षक तथा आबकारी एवं कराधान विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को व्यय पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अंबाला, सोनीपत और पंचकूला के लिए नियुक्तियां
श्री गौरव कुमार ने बताया कि नगर निगम अंबाला के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री संजीव वर्मा, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री ओम प्रकाश तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री जितेंद्र डूडी को नियुक्त किया गया है। साथ ही श्री अभिषेक गर्ग, श्रीमती मनीष घाघट तथा श्री सौरभ गोयल को शिकायत नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम सोनीपत के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री वैशाली सिंह, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री राजेंद्र कुमार मीणा तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री अरविंद को नियुक्त किया गया है। वहीं, शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री सुशील शर्मा को सोनीपत को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि नगर निगम पंचकूला में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री डी. सुरेश, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री अभिषेक जोरवाल तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री हरवीर सिंह चैहान को नियुक्त किया गया है। यहां शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री सुखदेव सिंह को तैनात किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री जग निवास, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री सुरेंद्र पाल सिंह तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री प्रीति चैधरी को नियुक्त किया गया है।उन्होंने बताया कि नगर परिषद रेवाड़ी एवं नगर समिति धारूहेड़ा, दोनों के लिए शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री जितेंद्र कुमार को तैनात किया गया है। श्री गौरव कुमार ने बताया कि नगर समिति उकलाना (हिसार) के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री उत्सव आनंद, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री ममता खरब तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री अजय सिहाग को नियुक्त किया गया है। यहां शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री धर्मेंद्र को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि नगर समिति सांपला (रोहतक) में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री नरेंद्र कुमार, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्री फैसल खान तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में श्री हनीश गुप्ता को नियुक्त किया गया है। शिकायत नोडल अधिकारी के रूप में श्री जोगिंदर मोर को तैनात किया गया है। श्री गौरव कुमार ने बताया कि नगर समिति धारूहेड़ा (रेवाड़ी) के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में श्री तरुण कुमार पवारिया, पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती संगीता कालिया तथा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में सुश्री प्रीति चैधरी को नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग मुख्यालय पंचकूला में सहायक राज्य निर्वाचन आयुक्त श्रीमती अंजु अरोड़ा को केंद्रीय शिकायत नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो सभी शिकायतों के समन्वय का कार्य करेंगी।
शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव ने बताया कि सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे चुनाव पूर्व एवं चुनाव अवधि के दौरान प्राप्त शिकायतों जिनमें आदर्श आचार संहिता, आम जनता, राजनीतिक दलों तथा आयोग के निर्देशों के अनुपालन से संबंधित मामले शामिल हैं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। संभव हो तो 48 घंटे के भीतर शिकायतों का समाधान किया जाए। उन्होंने बताया कि प्रत्येक नोडल अधिकारी के अधीन शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा और सभी शिकायतों का समुचित रिकॉर्ड रखा जाएगा। श्री गौरव कुमार ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखना आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

ट्रिब्यूनल, नगर एवं ग्राम नियोजन, हरियाणा ने ऑनलाइन अपील फाइलिंग सिस्टम का किया शुभारंभ
पारदर्शिता बढ़ने के साथ-साथ आम जनता के समय और पैसे दोनों की होगी बचत

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: ट्रिब्यूनल, नगर एवं ग्राम नियोजन, हरियाणा ने एक ऑनलाइन अपील दाखिल करने की प्रणाली विकसित और लॉन्च करके डिजिटल शासन और नागरिकों की सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इस बारे में प्रवक्ता ने जानाकरी देते हुए बताया कि न्यायमूर्ति श्री राजन गुप्ता ने ऑनलाइन अपील फाइलिंग सिस्टम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल, निदेशक श्री अमित खत्री, हरेरा पंचकूला के अध्यक्ष और ट्रिब्यूनल के सदस्य शामिल थे। उन्होंने बताया कि हरियाणा अनुसूचित सड़कें और नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 (भ्ंतलंदं ैबीमकनसमक त्वंके ंदक ब्वदजतवससमक ।तमंे त्मेजतपबजपवद व िन्दतमहनसंजमक क्मअमसवचउमदज ।बज, 1963) के प्रावधानों के तहत, अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई संबंधित जिला नगर योजनाकार द्वारा की जाती है। पीड़ित व्यक्तियों के पास ऐसी कार्रवाइयों के खिलाफ ट्रिब्यूनल के समक्ष अपील दायर करने का वैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि अब तक, अपीलें ट्रिब्यूनल कार्यालय में स्वयं जाकर या कानूनी सलाहकार के माध्यम से भौतिक रूप से दायर करनी पड़ती थी। इसमें अक्सर काफी समय, मेहनत और खर्च लगता था। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन अपील फाइलिंग सिस्टम की शुरुआत के साथ, यह प्रक्रिया काफी सुव्यवस्थित और आधुनिक हो गई है। नागरिक अब निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपनी अपीलें आसानी से ऑनलाइन दायर कर सकते हैं, जिससे भौतिक रूप से कार्यालय जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है। इस सिस्टम से पहुँच में आसानी बढ़ने, पारदर्शिता सुनिश्चित होने और आम जनता के लिए समय और लागत दोनों में कमी आने की उम्मीद है। यह पहल कुशल सेवा वितरण और न्याय तक पहुँच में सुधार के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने के प्रति ट्रिब्यूनल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

राजस्व व आपदा प्रबंधन की वित्तायुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने पूरी की जनगणना 2027 के लिए स्व-गणना प्रक्रिया
चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: राजस्व व आपदा प्रबंधन की वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, जो जनगणना 2027 के लिए स्टेट नोडल ऑफिसर भी हैं, ने आज यहाँ सिविल सेक्रेटेरिएट में जनगणना 2027 के लिए डिजिटल भागीदारी को बढ़ावा देते हुए ऑनलाइन जनगणना पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक स्व-गणना (सेल्फ-एन्यूमरेशन)) प्रक्रिया पूरी की। यह पहल ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया सुविधा की उपलब्धता और सरलता को दर्शाती है, जिसके जरिए नागरिक अपनी जनगणना डिटेल्स को आसानी और समयबद्ध तरीके से जमा कर सकते हैं। इससे फिजिकल विजिट की आवश्यकता भी कम होगी और प्रक्रिया अधिक सुगम बनेगी। डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा कि सटीक और समय पर डेटा पॉलिसी प्लानिंग और उसके क्रियान्वयन के लिये बेहद जरूरी है। उन्होंने राज्य के नागरिकों से अपील की कि इस यूजर.फ्रेंडली, सुरक्षित और आसान ऑनलाइन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और जनगणना 2027 में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर हरियाणा के सेंसस ऑपरेशन के डायरेक्टर, श्री ललित जैन और राजस्व व आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव, श्रीमती हेमा शर्मा मौजूद थीं।

किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी वैक्सीन अवश्य लगवाएं -आरती सिंह राव
चंडीगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री ने सुनी जनसमस्याएं

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने लोगों से आह्वान किया कि वे किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन अवश्य लगवाएं। यह वैक्सीन मुफ्त में लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में राज्य भर से आए लोगों की जनसमस्याएं सुन रही थी। उन्होंने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि सरकार द्वारा राज्य में लगभग 3 लाख किशोर लड़कियों (मुख्यतः 14-15 वर्ष की आयु वर्ग) को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। यह अभियान बेटियों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए चलाया जा रहा है। आरती सिंह राव ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गत 28 फरवरी को हरियाणा में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन लांच की थी। यह इंजेक्शन एचपीवी के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार है। साथ ही टाइप 6 और 11 से भी सुरक्षा देता है। इसकी टारगेट लाभार्थी वे किशोरियां हैं जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है, लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर गर्भाशय के निचले हिस्से (सर्विक्स) में शुरू होने वाला कैंसर है, जिसका मुख्य कारण ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (भ्च्ट) का लंबे समय तक संक्रमण होता है। विशेष रूप से भ्च्ट-16 और भ्च्ट-18 प्रकार अधिक खतरनाक माने जाते हैं। धूम्रपान, कम उम्र में विवाह और गर्भधारण, बार-बार प्रसव और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली जैसे कारक इसके जोखिम को बढ़ाते हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वैक्सीन देने से पहले सभी मेडिकल और पैरा-मेडिकल स्टाफ यह सुनिश्चित करें कि वैक्सीन लगवाने वाली किशोरी टीकाकरण के समय खाली पेट न हो। टीकाकरण से पहले माता-पिता, अभिभावकों से ओटीपी आधारित सहमति या लिखित सहमति प्राप्त करनी जरूरी है। आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और सर्वाइकल कैंसर की घटनाओं व मृत्यु दर को कम करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार जागरूकता, समय पर जांच और बेहतर उपचार सुविधाओं को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठा रही है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर महिला को समय पर जांच और उचित उपचार मिले, ताकि सर्वाइकल कैंसर को जड़ से खत्म किया जा सके।

केएमपी एक्सप्रेसवे बनेगा ‘विकसित भारत-2047’ का गेटवे: राव नरबीर सिंह
पंचग्राम विकास प्राधिकरण के तहत 5 नए शहर, सिंगापुर मॉडल पर होगा 135 किमी एक्सप्रेस वे का विकास

चण्डीगढ़, 22 अप्रैल, अभीतक: हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि लगभग 135 किलोमीटर लंबा कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे राज्य के औद्योगिक विकास का प्रमुख आधार बनेगा और ‘विकसित भारत-2047’ के विजन को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2031 की संभावित जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने केएमपी के दोनों ओर 5 नए शहर विकसित करने के उद्देश्य से पंचग्राम विकास प्राधिकरण का गठन किया है। यह एक्सप्रेस वे सिंगापुर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा, जिससे यह क्षेत्र आधुनिक शहरीकरण और औद्योगिक प्रगति का केंद्र बनेगा। उद्योग मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत-2047’ विजन में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और केएमपी एक्सप्रेस वे इस दिशा में मजबूत कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार ने अपनी औद्योगिक नीति में आवश्यक संशोधन किए हैं, ताकि निवेश, रोजगार और इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) का उद्देश्य केवल राजस्व अर्जित करना नहीं, बल्कि उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं, त्वरित सेवाएं और अनुकूल माहौल उपलब्ध कराना होना चाहिए। श्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वर्ष 2030 तक औद्योगिक विकास को गति देने के लिए 10 नई इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) स्थापित करने की घोषणा की थी। इनमें से 5 आईएमटी को स्वीकृति मिल चुकी है और उनके विकास की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष उद्योग विभाग के बजट में 125 प्रतिशत की वृद्धि की गई थी और आगामी बजट में इसे और बढ़ाने की योजना है, ताकि प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को निरंतर मजबूती मिलती रहे। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित 10 में से 3 आईएमटी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में विकसित की जाएंगी, जिनका केंद्र केएमपी एक्सप्रेसवे होगा। इसके साथ ही 5 नए शहर ‘विकसित भारत’ के आकर्षण केंद्र बनेंगे और दिल्ली में बढ़ते जनसंख्या दबाव को कम करने में सहायक सिद्ध होंगे। उद्योग मंत्री ने कहा कि हरियाणा, जो हरित क्रांति का अग्रदूत रहा है, अब गुरुग्राम को आईटी हब के रूप में स्थापित कर वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है। आने वाले समय में जब नई आईएमटी विकसित होंगी, तो हरियाणा देश की औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करेगा। उन्होंने कहा कि भौगोलिक रूप से हरियाणा दिल्ली से तीन ओर से जुड़ा है और आईजीआई एयरपोर्ट तथा जेवर एयरपोर्ट की पहुंच करीब 30 मिनट में होने के कारण देश-विदेश के निवेशकों के लिए यह क्षेत्र अत्यंत आकर्षक बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *